LATEST NEWS

यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला, खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल को धीमी पिच से कोई फर्क नहीं पड़ा। यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोला। यशस्वी जायसवाल ने पहले तो 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर ताबड़तोड़ 75 रनों की पारी खेलकर वे पवेलियन लौटे। उन्हीं की इस दमदार पारी की बदौलत टीम ने एक अच्छा स्कोर जयपुर की इस धीमी रहती पिच पर बनाया। आरसीबी के सामने जीत के लिए राजस्थान ने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। यशस्वी ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपना सीजन का दूसरा अर्धशतक पूरा किया था। इस पारी को उन्होंने आगे बढ़ाया। अर्धशतक तक उनका स्ट्राइक रेट 142.86 का था, जो पारी के अंत में 159.57 का हो गया। वे 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 75 रन बनाने में सफल रहे। अन्य कोई बल्लेबाज राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 से ज्यादा रन नहीं बना पाया। संजू सैमसन ने यशस्वी के साथ मिलकर सधी शुरुआत तो दिलाई, लेकिन वे भी नीची रहती गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौट गए। राजस्थान के लिए 35 रनों की पारी ध्रुव जुरेल ने खेली। वे भी शुरुआत में संघर्ष कर रहे थे और उनका कैच भी छूटा। वहीं, रियान पराग ने 30 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर से उम्मीद थी, लेकिन वे 8 गेंदों में 9 ही रन बना सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी की ओर से एक-एक विकेट क्रुणाल पांड्या, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मिला। अन्य गेंदबाज खाली हाथ रहे। आरसीबी के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य है, जो इस पिच पर काफी मुश्किल होगा। जैसी पिच पहली पारी में रही है। वैसी ही रहती है तो फिर राजस्थान के गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं।

UP-बिहार से हरियाणा-पंजाब तक 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, IMD ने चेताया, हीटवेव के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले दिनों में लू और भीषण तापमान का कहर उत्तर भारत से लेकर महाराष्ट्र तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भी भीषण गर्मी और शुष्क हवाओं का दौर जारी रहेगा। विशेष रूप से राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई गई है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली-एनसीआर में भी पारा चढ़ने के संकेत हैं और गर्म हवाओं का असर आने वाले सप्ताह में तेज हो सकता है। जम्मू-कश्मीर में भी असामान्य गर्मी जम्मू-कश्मीर जैसे पर्वतीय राज्य में भी मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने का अनुमान है। घाटी में बर्फबारी कम होने के चलते तापमान में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है, जो पहाड़ी इलाकों में जल संकट और ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार को बढ़ा सकती है। हीटवेव के लिए रहें तैयार IMD ने अप्रैल के तीसरे सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह तक उत्तर भारत और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की चेतावनी दी है। इसके तहत, लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है। बिजली और पानी की मांग में उछाल की आशंका गर्मी बढ़ने के साथ बिजली और जल आपूर्ति पर दबाव भी बढ़ सकता है। खासतौर पर दिल्ली, लखनऊ, जयपुर और मुंबई जैसे शहरी क्षेत्रों में एयर कंडीशनिंग और कूलिंग डिवाइसेस के इस्तेमाल में वृद्धि के चलते बिजली कटौती की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। IMD की सलाह: – लू के दौरान बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता। – सरकारी व निजी संस्थानों को अपने कार्य समय में लचीलापन देने की सिफारिश की गई है। – किसानों को फसलों की सिंचाई समय पर करने और जल संरक्षण उपाय अपनाने की अपील।

बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच अहम मंत्रालयों को लेकर खींचतान चल रही है, शाह ने खुद संभाला मोर्चा

मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे के दौरान एनसीपी के वरिष्ठ सांसद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के निवास पर दोपहर का भोजन किया। इस मुलाकात ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को एक नई दिशा दे दी है, खासकर जब बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के बीच अहम मंत्रालयों को लेकर खींचतान चल रही है। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब रायगढ़ और नाशिक जिलों में संरक्षक मंत्री (Guardian Minister) पद को लेकर सहयोगी दलों में तनाव बना हुआ है। इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नाशिक और रायगढ़ के लिए बीजेपी के गिरीश महाजन और एनसीपी की अदिति तटकरे (सुनील तटकरे की बेटी) को संरक्षक मंत्री नियुक्त किया था, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही यह आदेश रद्द कर दिए गए। जिले पर दावेदारी शिवसेना का दावा है कि रायगढ़ जिले में उसके विधायक अधिक हैं, इसलिए उसे वहां संरक्षक मंत्री पद मिलना चाहिए। साथ ही, पार्टी नाशिक के लिए भी अपने प्रतिनिधि की मांग कर रही है। दूसरी ओर, एनसीपी अपने पक्ष पर कायम है, जिससे गठबंधन के भीतर शक्ति संघर्ष की स्थिति बन गई है। शाह की चुपचाप राजनीतिक चाल? सुनील तटकरे के घर अमित शाह का भोजन केवल औपचारिकता नहीं माना जा रहा है, बल्कि गठबंधन की अंदरूनी राजनीति को सुलझाने या नए समीकरण बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ऐसे समय पर शाह की यह मुलाकात साफ संकेत देती है कि बीजेपी संभावित असंतुलन को संतुलित करने की कोशिश में जुटी है।

एआईएडीएमके के चार सांसदों के समर्थन से NDA की ताकत और बढ़ गई है, जबकि विपक्ष की स्थिति कमजोर

नई दिल्ली भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने राज्यसभा में बिना मनोनित सदस्यों के ही बहुमत सुनिश्चित कर लिया है और यह बड़ा बदलाव एक दिन पहले एआईएडीएमके के एनडीए के साथ आने से हुआ है। भाजपा और एआईएडीएमके के इस गठबंधन से राज्यसभा के गणित में बड़ा बदलाव आया है। एआईएडीएमके के चार सांसदों के समर्थन से NDA की ताकत और बढ़ गई है, जबकि विपक्ष की स्थिति कमजोर हो गई है। रोचक यह है कि जब भाजपा शासित सरकार ने राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश किया था, तब एआईएडीएमके ने इस विधेयक के विरोध में वोट किया था। वर्तमान में राज्यसभा में कुल 236 सदस्य हैं, जिनमें नौ सीटें खाली हैं। एनडीए के पास राज्यसभा में 119 सदस्य हैं, जिसमें हरियाणा के निर्दलीय सांसद कार्तिकेय शर्मा का भी समर्थन है, जिन्होंने भाजपा के समर्थन से चुनाव जीता था। अब, एआईडीएमके के चार सांसदों के समर्थन के साथ, भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन की संख्या बढ़कर 123 हो जाएगी। ऐसे में, जब सदन अपनी पूर्ण सदस्यता यानी 245 तक पहुंचेगा, तब भी एनडीए के पास बहुमत रहेगा। इसके अलावा, एनडीए को छह नामांकित सदस्य का भी समर्थन प्राप्त है, जिससे प्रभावी सदस्यता 125 हो जाती है। सभी छह नामांकित सदस्य भाजपा द्वारा नियुक्त किए गए हैं और सामान्यत: नामांकित सदस्य उस पार्टी के पक्ष में मतदान करते हैं जो उन्हें सदन में भेजती है। एआईएडीएमके के आने से राज्यसभा में बदलाव एआईएडीएमके के सांसदों के शामिल होने से, एनडीए की प्रभावी सदस्यता बढ़कर 129 (मनोनित सदस्यों को मिलाकर) हो जाएगी। वहीं, सरकार द्वारा खाली सीटों को भरने के बाद यह संख्या 134 या उससे अधिक हो सकती है। राज्यसभा में नौ खाली सीटों में से चार नामांकित सदस्य के लिए होंगी, जिनकी नियुक्ति केंद्र सरकार करेगी, चार जम्मू-कश्मीर से और एक आंध्र प्रदेश से, जहां एनडीए सहयोगी टीडीपी की सरकार है। गौरतलब है कि भाजपा के पास राज्यसभा में 98 सदस्य हैं, जिसमें दो नामांकित सदस्य शामिल हैं। अन्य एनडीए सहयोगियों में JD(U) के 4 सदस्य, NCP के 3, TDP के 2, और शिवसेना, AGP, PMK, RLD, RLM, तमिल मानीला कांग्रेस (मूपनार), NPP, JD(S), RPI (अथावले), UPPL और MNF के एक-एक सदस्य हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को मण्डला से लाड़ली बहना योजना की अप्रैल माह की राशि का करेंगे अंतरण

भोपाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों बहनों के लिए अच्छी खबर है। योजना की 23वीं किस्त के 1250 रुपए पर नया अपडेट आया है। खबर है कि खबर है कि सीएम डॉ. मोहन यादव बुधवार 16 अप्रैल को मण्डला जिले के ग्राम टिकरवारा से लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं को वर्तमान अप्रैल माह की मासिक सहायता राशि का अंतरण करेंगे। आमतौर पर हर माह की 10 तारीख को योजना की किस्त जारी होती है।कभी कभी त्यौहारों और विशेष अवसर को देखते हुए तय तारीख से पहले भी राशि भेज दी जाती है, लेकिन इस बार तय तारीख निकलने के बाद भी पैसे नहीं मिले है। पहले खबर आई थी कि 12 अप्रैल को हनुमान जयंती या फिर 13 अप्रैल को गृहमंत्री अमित शाह के एमपी आने पर राज्य की मोहन यादव सरकार 23वीं किस्त जारी करेगी, लेकिन अब खबर आ रही है कि 16 अप्रैल को किस्त जारी होगी।   लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।लाड़ली बहना योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। लाड़ली बहनों को जून 2023 से मार्च 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता राशि की कुल 22 किश्तों का अंतरण किया गया है।इसके अतिरिक्त माह अगस्त 2023 एवं 2024 में (कुल 2 बार) लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की राशि की विशेष आर्थिक सहायता का भी अंतरण किया गया। लाड़ली बहना योजना : आयु/पात्रता/नियमइस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है। महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए। अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो। यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद, विधायक हो या फिर किसी सरकारी पद का लाभ ले रहा है, उस परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। यदि महिला के पति के पास सरकारी योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता नहीं है, तो वह भी इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएगी। 1250 मिलेंगे या नहीं? लिस्ट में नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं। वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें। दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें। कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

NIA अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके नेटवर्क ‘डी कंपनी’ से राणा के संभावित संबंधों की भी गहन जांच कर रही

नई दिल्ली 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) लगातार पूछताछ कर रही है। हमलों की साजिश में उसकी भूमिका के साथ-साथ, NIA अब उन लोगों की कड़ी भी जोड़ने की कोशिश कर रही है जो इस हमले की साजिश में पर्दे के पीछे से शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक, राणा से शनिवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। जांच एजेंसी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके नेटवर्क ‘डी कंपनी’ से राणा के संभावित संबंधों की भी गहन जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि राणा और डेविड हेडली के बीच दर्जनों कॉल की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है ताकि हमले की योजना और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। दुबई में मिले रहस्यमयी व्यक्ति की तलाश NIA को एक अहम सुराग उस दुबई स्थित व्यक्ति का मिला है जिससे राणा की मुलाकात डेविड हेडली के कहने पर हुई थी। माना जा रहा है कि इस शख्स को हमले की योजना की जानकारी थी। जांच एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह व्यक्ति दाऊद इब्राहिम या डी कंपनी से जुड़ा हुआ था। ISI और लश्कर-ए-तैयबा से भी जोड़ सकते हैं तार NIA यह भी जांच रही है कि राणा का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से कोई सीधा या अप्रत्यक्ष संबंध था या नहीं। जांचकर्ताओं का मानना है कि मुंबई हमलों की साजिश 2005 के आसपास ही शुरू हो चुकी थी। जांच में सहयोग के लिए राणा के नए वॉइस सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें उन कॉल्स से मिलान के लिए भेजा गया है जो हमले के तुरंत बाद किए गए थे। एजेंसी को शक है कि हमलों से पहले राणा भारत के कई हिस्सों में आया था, जहां उसने संभवतः साजिश में अहम भूमिका निभाई। हाई-सिक्योरिटी में हिरासत गुरुवार शाम अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद राणा को भारत लाया गया। दिल्ली की एक अदालत ने उसे 18 दिन की NIA हिरासत में भेजा और अब वह दिल्ली स्थित एनआईए मुख्यालय की हाई-सिक्योरिटी सेल में बंद है। NIA के अनुसार, राणा से सिर्फ मुंबई हमलों के बारे में ही नहीं, बल्कि अन्य भारतीय शहरों में आतंकी हमलों की संभावित साजिश के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। उस पर साजिश, हत्या और आतंकियों की मदद करने जैसे गंभीर आरोप हैं। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकी समुद्री रास्ते से मुंबई पहुंचे थे और ताज होटल, CST स्टेशन, नरीमन हाउस समेत कई स्थानों पर हमला किया था। यह हमला तीन दिनों तक चला और इसमें 166 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 230 से अधिक लोग घायल हुए थे। अब, जब तहव्वुर राणा भारत की गिरफ्त में है, NIA को उम्मीद है कि इस भीषण हमले की साजिश में शामिल हर व्यक्ति की पहचान हो सकेगी और न्याय की दिशा में एक अहम कदम आगे बढ़ाया जा सकेगा।

RTI से खुला राज- वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रेलवे टिकट छूट को बंद करने से 5 साल में जमा किए हजारों करोड़

नई दिल्ली कोविड-19 के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली रेलवे टिकट छूट को बंद किया गया था, और यह छूट आज तक बहाल नहीं हो पाई। लेकिन इस फैसले ने रेलवे को न सिर्फ बुजुर्गों के लिए यात्रा महंगी बना दिया, बल्कि उनकी जेब से 8,913 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा भी इकठ्ठा कर लिया। यह चौंकाने वाला खुलासा एक आरटीआई (RTI) से हुआ है RTI से आई चौंकाने वाली सच्चाई मध्य प्रदेश के RTI कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर ने जानकारी हासिल की कि मार्च 2020 से फरवरी 2025 तक 31.35 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों ने बिना किसी छूट के रेल यात्रा की। इनमें शामिल थे:      18.27 करोड़ पुरुष      13.06 करोड़ महिलाएं      43,500 से अधिक ट्रांसजेंडर यात्री इस दौरान रेलवे को कुल 20,133 करोड़ रुपये का टिकट राजस्व प्राप्त हुआ। यदि छूट लागू होती, तो ये रकम लगभग 11,220 करोड़ होती। यानी रेलवे ने 8,913 करोड़ का “छूट बंद लाभ” सीधे-सीधे कमा लिया। क्या कहते हैं रेलवे के आंकड़े?  पुरुषों से – ₹11,531 करोड़ महिलाओं से – ₹8,599 करोड़ ट्रांसजेंडर से – ₹28.64 लाख पूर्व में, वरिष्ठ नागरिक पुरुषों और ट्रांसजेंडर को 40% तथा महिलाओं को 50% टिकट छूट मिलती थी, जिसे 20 मार्च 2020 को कोविड की शुरुआत के बाद तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। रेलवे का तर्क – सबको मिल रही है सब्सिडी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि रेलवे अब भी हर यात्री को औसतन 46% सब्सिडी दे रहा है। उन्होंने संसद में बताया कि 2022-23 में रेलवे ने टिकटों पर ₹56,993 करोड़ की सब्सिडी दी, यानी 100 रुपये की सेवा पर यात्री को केवल 54 रुपये देने होते हैं। रेलवे का यह भी कहना है कि मरीज, दिव्यांगजन और छात्रों को अब भी विशेष छूट मिल रही है, लेकिन वरिष्ठ नागरिकों को छूट बहाल करने की कोई योजना फिलहाल नहीं है। बुजुर्गों की नाराज़गी – “हमने देश को दिया, अब हमें छूट चाहिए” सोशल मीडिया से लेकर संसद तक, यह मुद्दा गर्म है। कई लोगों का कहना है कि बुजुर्गों ने जीवन भर देश को टैक्स दिया, सेवाएं दीं — तो क्या उन्हें बुढ़ापे में कुछ राहत नहीं मिलनी चाहिए? -एक यूजर ने लिखा: “सरकार हमें ‘बुजुर्ग’ मानती है वोट के वक्त, लेकिन टिकट पर पूरा किराया वसूलती है!” -वहीं, कुछ लोगों ने कहा: “रेलवे को टिकने के लिए भी पैसा चाहिए। छूट देना हर बार संभव नहीं है।” फिर सवाल वही – क्या अब भी रेल ‘आम आदमी’ की है? वरिष्ठ नागरिकों की छूट पर बहस फिलहाल खत्म होती नहीं दिख रही। कुछ सांसद चाहते हैं कि इसे सीमित श्रेणियों — जैसे सिर्फ स्लीपर या जनरल डिब्बों तक सीमित कर बहाल किया जाए। लेकिन रेलवे इसे अपने आर्थिक लक्ष्यों के लिए चुनौती मानता है। 2025-26 में रेलवे का लक्ष्य है – ₹3 लाख करोड़ की आय, जिसमें से ₹92,800 करोड़ सिर्फ यात्री खंड से आनी है।  

अलग-अलग जगहों के 5 पेट्रोल पंपों पर चोरों ने की तोड़फोड़ और लूटपाट

बीकानेर जिले के नोखा और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात डर और दहशत भरी रही। एक ही कार में सवार होकर आए शातिर बदमाशों ने जिले के पांच अलग-अलग पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया। इनमें नोखा, जस्सरासर, मैनसर, लालगढ़, जोगलसर शामिल हैं, जहां बदमाशों ने लूटपाट और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार इन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से करीब आठ हजार रुपये नकद लूट लिए और दूसरे पंपों पर भी लूट का प्रयास किया। एक स्थान पर उन्होंने पत्थरबाजी करते हुए पंप के शीशे भी तोड़ डाले, जिससे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। वारदात के बाद घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिनमें बदमाशों की हरकतें साफ नजर आ रही हैं। लुटेरों ने पहले पंप संचालक को बंधक बनाया फिर पेट्रोल पंप के ऑफिस में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इन फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद भय का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है लेकिन जिले में लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीएम साय जय भीम पदयात्रा में हुए शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। ठीक उसके एक दिन पहले राजधानी रायपुर में आयोजित जय भीम पदयात्रा में शामिल हुआ हूं। यह कार्यक्रम खेल एवं कल्याण विभाग के द्वारा किया गया है। विभाग के मंत्री, अधिकारी, मंत्री गढ़ और विधायक गढ़ समेत छात्र-छात्राएं इस पदयात्रा में शामिल हुए हैं। उन्होंने अंबेडकर जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान का निर्माण किया है, जिसके माध्यम से भारत चल रहा है। यह संविधान हम सभी लोगों को स्वतंत्रता से जीने का अधिकार देता है। अपनी बात स्वतंत्रता से कहने की अधिकार देता है। ‘कांग्रेस संविधान के साथ खिलवाड़ किया’ उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस देश के जनता से विश्वास खो चुकी है। वे संविधान की बात करते हैं, उन्होंने इस देश में इमरजेंसी लगाया और लाखों लोगों को जेल में भर दिया। सीएम साय ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के कारण कितनी बार इस देश की संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। उसका गलत तरीके से संशोधन किया है। ‘पहले अपने पैर पर खड़ा हो जाए कांग्रेसी’ कांग्रेस के न्याय पदयात्रा पर सीएम साय ने कहा कि यह कुछ भी करें। छत्तीसगढ़ में इनका पूरा सुपड़ा साफ हो गया है। विधानसभा, लोकसभा, नगरी निकाय, पंचायती राज के चुनाव में पूरी तरह से हारे हैं। इनको हार का मुंह देखना पड़ा है।  उन्होंने कहा कि यह पहले अपने घर परिवार संभाल ले ठीक से। अपने पैर पर खड़ा हो जाए तो कोई बात करें।

सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की रची साजिश, अस्पताल में मौत से संघर्ष कर रहा पति

रीवा सीधी जिले में उत्तर प्रदेश के मेरठ कांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ में जिस तरह से मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी ठीक उसी तरह सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की साजिश रच डाली। इस साजिश का शिकार होते-होते पति बाल बाल बच गया, लेकिन पत्नी द्वारा कराए गए हमले में वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल अपने आशिक के प्रेम में पागल पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देने की साजिश रची और पति के शरीर पर चाकू से बेवफाई की तहरीर लिख दी। रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया पति के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक हमले किए गए, इसके बाद भी जब जी नहीं भरा तो गाड़ी चढ़ाकर उसे करने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है। सीधी के ककरहा झार की घटना दरअसल यह सनसनीखेज घटना सीधी जिले के ककरहा झार की बताई जा रही है, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल रईस साकेत की पत्नी फोन पर अपने आशिक से बात किया करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया गया कि शादी के अभी 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगी।   पहले रईस साकेत के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए, इसके बाद लोडर वाहन चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल गंभीर हालत में रईस साकेत को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष पैकरा के पदभार ग्रहण शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, शुभकामनाएं दी

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और श्री पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने श्री पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्री रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति संवेदनशीलता और धरातल से जुड़कर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें वन विकास निगम की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जनजातीय समाज को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 44 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र से आच्छादित है, जो न केवल जैव विविधता और पर्यावरण के लिए बल्कि आदिवासी संस्कृति और आजीविका के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वनवासी समुदायों के हित में सरकार द्वारा की जा रही पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 4 करोड़ पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य रखा गया है, वहीं बिगड़े वनों के सुधार हेतु 310 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में अब तक 3 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जमवारामगढ़ में सड़क हादसा: रेलर से टकराई कार, पांच की मौत

जमवारामगढ़ जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर स्थित नेकावाला टोल प्लाजा के पास उस वक्त हुआ, जब लखनऊ से आए एक परिवार की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। हादसे में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक साल का एक मासूम शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार से हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए निकले थे। ये लोग कार में सवार होकर दौसा की ओर से खाटू की तरफ जा रहे थे कि तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर भी सड़क से नीचे उतरकर पलट गया और कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे सभी लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रायसर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को कार से निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी देर बाद नियंत्रण में लिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।  

सर्जरी के बाद मौत के मामले में दमोह के फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर में मिली फर्जी डाक्यूमेंट बनाने की मशीनें

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह शहर में स्थित मिशन अस्पताल में सात मरीजों की सर्जरी के बाद मौत के मामले में गिरफ्तार फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ एन जॉन केम के उत्तर प्रदेश में प्रयागराज स्थित घर पर न फर्जी दस्तावजे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। इससे आशंका है कि वह फर्जी दस्तावेज बनवाने के काम में भी लिप्त था। वहीं, कानपुर में उसके पिता और भाई ने उससे कोई संबंध न होने की बात कही है। दमोह की पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि पुलिस टीमें जांच की कड़ी में कानपुर और प्रयागराज भेजी गई थीं।   कई तरह के दस्‍तावेज मिले प्रयागराज में ओमेक्स आनंद अपार्टमेंट के 511 नंबर प्लेट में नरेंद्र यादव को साथ ले जाकर तलाशी ली तो वहां अनेक प्रकार के दस्तावेज व दस्तावेज तैयार करने के उपकरण, कई प्रिंटर, कार्ड शीट व सील मिली हैं, जिसे जब्त किया गया है। माना जा रहा है कि नरेंद्र ने इन्हीं की सहायता से न सिर्फ अपने फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि यह आशंका भी बढ़ गई है कि इनके माध्यम से औरों के भी फर्जी दस्तावेज तैयार किए होंगे। पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति के अनुसार, इसी तरह कानपुर गई दूसरी पुलिस टीम ने नरेन्द्र यादव के पिता और भाई से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1996 से 1999 तक ही कानपुर में रहा है, उसके बाद न तो फिर कभी घर आया, न ही परिवार से उसका अभी तक कोई संपर्क है। कानपुर में अध्ययन करने वाले स्कूल से भी उसका रिकॉर्ड निकलवाया है, जिसमें भी उसका नाम नरेंद्र यादव ही बताया गया है। आरोपित का दावा ब्रिटेन में की पढ़ाई इस बीच, पुलिस पूछताछ में आरोपित फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव अब ब्रिटेन में पढ़ाई किए जाने का दावा कर रहा है। उसकी बात की सच्चाई जाने के लिए पुलिस पत्राचार कर रही है। वहीं, जब्त दस्तावेजों में आधार कार्ड और पैन कार्ड भी उसके बदले हुए नाम से ही प्राप्त हुए है।

उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बाघ बना रहे लोगो को निशाना, आज महिला पर किया हमला

उमरिया उमरिया जिले के विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र से समीपी ग्राम ग्राम सेमरिया से लगे जंगल में महुआ बीनने गई एक महिला को बाघ ने हमला कर घायल कर दिया है। घटना रविवार सुबह की है जब 38 वर्षीय रीना बैगा महुआ बीनने घर से लगे जंगल की ओर गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी के बाद पार्क प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची।   अस्पताल में चल रहा महिला का इलाज घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। वहीं पार्क प्रबंधन की टीम ने घायल महिला का संपूर्ण उपचार कराने की जिम्मेदारी ली है। परिक्षेत्राधिकारी विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार को ग्राम पिपरिया निवासी 14 वर्षीय बालक विजय कोल के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। उसी बाघ के द्वारा महिला के ऊपर हमले की आशंका है। दो अप्रैल को भी एक महिला की ले ली थी जान बांधवगढ़ के पंपदा रेंज में 2 अप्रैल को कुशवाहा कोठिया गांव के करीब बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। उस दौरान भी महुआ बीन रही महिला पर बाघ ने हमला किया था। बार-बार बाघ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।   महुआ बीनने का समय इस मौसम में महुए नीचे गिर जाते हैं, इन्हें बीनने के लिए ग्रामीण जंगल में जाते हैं। महुआ ही यहां ग्रामीणों की आय का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ऐसे में वे अपनी जान जोखिम में डालकर महुआ बीनने के लिए जंगल में जाते हैं।

गुना में शोभायात्रा पर पथराव में वीडियो के आधार पर 9 गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कराया शांत

गुना गुना शहर में एक मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव किया गया तो इसके विरोध में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया। चक्काजाम के साथ ही थाने का भी घेराव भी किया गया। देर रात तक हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने दंगा, हत्या के प्रयास और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, मारपीट जैसे मामलों में केस दर्ज किया गया है।   5 नामजद और 20 अज्ञात आरोपी पांच नामजद और 15-20 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ है। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि उपद्रव के वीडियो फुटेज के आधार पर नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, शेष की तलाश जारी है। शहर में माहौल शांतिपूर्ण है और यहां भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। डीजे बजाने पर हुआ विवाद दरअसल, शहर के कोल्हूपुरा से निकलकर हाट रोड रपटा की ओर जा रही थी शोभायात्रा पर कर्नलगंज मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन लोगों का शोभायात्रा के आयोजकों से विवाद हो गया। पुलिस भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। विवाद के बीच किसी अराजक तत्व ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए तो अफरातफरी के साथ ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाजार बंद करा दिया। रात्रि करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पहुंचकर नारेबाजी की, वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो वह माने। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताया जा रहा है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live