LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, गरज-चमक और बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन लोगों को अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं से दो-चार होना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. खास बात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ गर्जन की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 42°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18°C रहा. आज कैसा रहेगा मौसम भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) रायपुर ने शनिवार को बुलेटिन जारी किया, जिसके अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा. बारिश के आंकड़ों में जशपुर जिले के मनोरा में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. सिनॉप्टिक सिस्टम     पश्चिमी विक्षोभ अब कश्मीर घाटी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है.     पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वोत्तर तेलंगाना तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है. आज और आने वाले दिनों का पूर्वानुमान आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवा चलने की संभावना. वहीं 2 दिन बाद तक मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और तेज हवा के साथ हल्की वर्षा जारी रह सकती है. रायपुर का हाल राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

वक्फ कानून, हम हिंसा की हमेशा निंदा करते हैं: ओवैसी

हैदराबाद एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर वक्फ कानून का विरोध करते हुए उसे काला कानून करार दिया और कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस काले कानून के खिलाफ है। बकरीद तक विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल की शाम 7 बजे से  शाम 7 बजे से 10 बजे तक हैदराबाद दारुस्सलाम में एक विरोध जनसभा आयोजित की जा रही है। इस सभा की ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष खालिद सैफुल्लाह रहमानी करेंगे। वक्फ के पक्ष में नहीं है नया संशोधन ओवैसी ने कहा कि इस विरोध जनसभा में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बड़े मुस्लिम संगठन हिस्सा लेंगे। वे अपने भाषणों के माध्यम से जनता को बताएंगे कि यह वक्फ (संशोधन) अधिनियम वक्फ के पक्ष में नहीं है। हम वक्फ कमेटी के सदस्यों से भी बात करने की कोशिश कर रहे हैं और अगर उनका शेड्यूल इजाजत देता है, तो वे भी आकर जनसभा में हिस्सा ले सकते हैं।” ओवैसी ने कहा कि देश के पीएम कह रहे हैं कि आपकी ideology नेशनलिज्म होनी चाहिए। वक्फ बिल में बोहरा कम्युनिटी के बारे में ज़िक्र नहीं है। उनके कंधे पर बंदूक रख कर चला दिया लेकिन उन्हें कुछ नहीं दिया । वहीं मुर्शिदाबाद की घटना पर उन्होंने कहा कि हिंसा की घटनाओं में दो मुस्लिम भी मरे उनके बारे में भी तो बोलिए? उन्होंने कहा कि हिंसा की हम हमेशा से निंदा करते आए हैं। यह ‘लुटेरा (संशोधन) कानून’ है: ओवैसी ओवैसी ने वक्फ (संशोधन) बिल पर लोकसभा में सरकार का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि इस बिल को  ‘लुटेरा (संशोधन) कानून’ कहा जाना चाहिए क्योंकि बीजेपी की अगुवाई वाली सरकरा वक्फ की संपत्तियों को हथियाना चाहती है। ओवैसी ने वक्फ बिल के ड्राफ्ट की कॉपी लोकसभा में फाड़ दी थी। सदन में विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा कि यह भारत के ईमान पर हमला है और मुसलमानों को अपमानित करने के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस विधेयक को लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ जंग छेड़ दी है।’ ओवैसी ने आरोप लगाया कि यह संविधान के कई प्रावधानों का उल्लंघन करता है, जिसमें अनुच्छेद 14, 26 और 29 शामिल हैं। ओवैसी ने कहा था- ‘ भाजपा और राजग सरकार लुटेरों का काम कर रही है। वे वक्फ संपत्तियों को छीनना चाहते हैं। आप सर्वेक्षण आयुक्त (प्रस्तावित विधेयक के अनुसार) को क्यों हटा रहे हैं। यह वरिष्ठतम पद है। यह सब लूटपाट के लिए है। इसे वक्फ (संशोधन) नहीं बल्कि ‘लुटेरा (संशोधन) कानून’ कहा जाना चाहिए।

नेता अयातुल्ला खामेनेई को ईरानी अधिकारियों ने समझाया, बोले – ट्रंप के सामने सरेंडर कर दो, वरना जलजला आ जाएगा

 ईरान  परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच रिश्ते तल्ख चल रहे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर डोनाल्ड ट्रंप कई बार सैन्य कार्रवाई की धमकी ईरान दे चुके हैं। ईरान और अमेरिका के बीच लंबे समय बाद एक बार फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। 12 अप्रैल को दोनों देशों के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में बातचीत हुई जो करीब ढाई घंटे तक चली। यह बातचीत इनडायरेक्ट थी। यानी दोनों पक्ष दो कमरों में बैठे थे और ओमान के प्रतिनिधि एक-दूसरे को अपना संदेश दे रहे थे। दोनों देशों ने 19 अप्रैल को अगली बैठक करने पर सहमति जताई है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के बाद मस्कट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अराघची ने कहा कि वार्ता का पहला दौर “रचनात्मक था और एक शांत और बहुत सम्मानजनक माहौल में आयोजित किया गया था। किसी अनुचित भाषा का इस्तेमाल नहीं किया गया और दोनों पक्षों ने समान स्थिति से पारस्परिक रूप से अनुकूल समझौते की प्राप्ति तक वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। ईरानी मंत्री ने क्या कहा? ईरानी मंत्री सईद अब्बास अराघची ने बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का अगला दौर अगले शनिवार को होगा. हालांकि यह बातचीत मस्कट में न होकर किसी और जगह पर हो सकती है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने तय किया है कि अगली बार बातचीत में वे एक ऐसे सामान्य खाके पर काम करेंगे, जो किसी समझौते की दिशा में ले जाए। अराघची ने उम्मीद जताई कि अगले दौर में बातचीत का एजेंडा तय किया जाएगा और इसके लिए एक टाइम टेबल भी होगा। उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि अब असली और ठोस बातचीत की शुरुआत हो सके। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, पहले ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई अमेरिका से किसी डील के खिलाफ थे। हालांकि ईरानी अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि अगर ट्रंप के सामने झुके नहीं तो सरकार गिर सकती है और देश में भारी तबाही हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान की संसद और न्यायपालिका के बड़े नेताओं ने खामेनेई से कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल की सैन्य कार्रवाई को रोकना है तो बातचीत करना बहुत जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बातचीत नहीं हुई या असफल रही तो नेतांज़ और फोर्दो जैसे परमाणु ठिकानों पर हमला तय है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने भी खामेनेई को बताया कि देश की आर्थिक हालत और आंतरिक स्थिति इतनी कमजोर है कि वह अब किसी युद्ध का बोझ नहीं उठा सकती। अमेरिका और ईरान के बीच यह बातचीत उनके लंबे समय से चले आ रहे तनाव भरे रिश्तों में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है, लेकिन इसका नतीजा इस बात पर निर्भर करेगा कि दोनों देश कितनी ईमानदारी और लचीलापन दिखाते हैं। वहीं, बातचीत की शुरुआत एक अच्छा कदम माना जा रही है, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला कर सकता है। खामेनेई ने रखी हैं ये शर्तें खामेनेई ईरानी अधिकारियों के दबाव में अब अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन उन्होंने इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं। खामेनेई ने कहा है कि ईरान थोड़ी मात्रा में यूरेनियम संवर्धन कम करने और उस पर सख्त निगरानी रखने की बात पर बातचीत कर सकता है, लेकिन उन्होंने साफ किया है कि ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम पर कोई चर्चा नहीं करेगा, क्योंकि यह उसकी सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा है। यही बात अमेरिका के लिए एक बड़ी रुकावट बन सकती है। ईरान अपने क्षेत्रीय नीति और आतंकी संगठनों जैसे हमास, हिजबुल्लाह और हूती को दिए जा रहे समर्थन पर बातचीत के लिए तैयार है। ट्रंप ने बहुत बुरे दिन का सामना करने की दी है चेतावनी वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को “बहुत बुरे दिन” का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका का कहना है कि वह हर हाल में ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना चाहता है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी

नई दिल्ली सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के 27वें मुकाबले में टूर्नामेंट के दूसरे सबसे बड़े स्कोर को हासिल करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 24 रनों का टारगेट रखा था, जिसे हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। एसआरएच के बल्लेबाजों की ये हैवानियत देख श्रेयस अय्यर भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें हंसी आ रही है कि इतने बड़े स्कोर को हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 2 ओवर रहते हासिल कर लिया। बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ अहम रोल अदा किया। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 141 रनों की धुआंधार पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद कहा, “ईमानदारी से कहूं तो यह एक शानदार स्कोर था। मुझे अभी भी हंसी आ रही है कि उन्होंने (SRH) 2 ओवर रहते इसे हासिल कर लिया। हम कुछ कैच ले सकते थे, लेकिन वह (अभिषेक) भाग्यशाली था। वह असाधारण था। संक्षेप में कहें तो हमने अपनी उम्मीदों के मुताबिक गेंदबाजी नहीं की, हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर जाकर सुधार करना होगा।” उन्होंने आगे कहा, “ओपनिंग पार्टनरशिप (अभिषेक और हेड के बीच) शानदार थी, उन्होंने हमें बहुत ज्यादा मौके नहीं दिए। ओवर रोटेशन हमारी तरफ से बेहतर हो सकता था। फर्ग्यूसन विकेट दिला सकते हैं, लेकिन ऐसा (चोट लगना) होता रहता है, यह खेल का एक हिस्सा है। ये हमारे लिए आगे बढ़ने के लिए सीखने वाली बातें हैं। हालांकि दूसरे गेंदबाज भी ऐसा ही कर सकते थे।” पंजाब के कप्तान आगे बोले, “मैंने और वढेरा ने सोचा कि 230 एक अच्छा स्कोर था, लेकिन मुझे लगता है कि ओस ने हमारे लिए (दूसरी पारी के दौरान) मुश्किल बना दिया। जिस तरह से उन्होंने (SRH के सलामी बल्लेबाजों ने) बल्लेबाजी की वह बेहतरीन थी, यह (अभिषेक की पारी) मैंने अब तक देखी गई सबसे अच्छी पारियों में से एक थी।”

मुंबई हवाई अड्डे पर DRI की बड़ी कार्रवाई, जूतों से निकला 6.3 करोड़ का सोना

मुंबई राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) जूतों में सोना छुपाकर तस्करी करने का खुलासा किया है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री से करीब 6.3 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। सोने के बर्स बैंकॉक से जूते में छिपाकर लाए गए थे। इस मामले में तस्करी सिंडिकेट से जुड़े संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सोने का खरीदार भी पकड़ लिया गया है। डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें विशेष जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने एक यात्री को इंटरसेप्ट किया. यह यात्री बैंकॉक से मुंबई आया था। उसकी तलाशी ली गई तो उसके जूते में छिपाकर रखे गए 6.7 किलोग्राम सोने के बर्स मिले, जिनकी कीमत करीब 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि वह इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग रैकेट से जुड़ा है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके बयान से पता चला है कि वह जो सोना लेकर मुंबई पहुंचा था, वह एक व्यक्ति को बेचना था, इसके बाद डीआरआई ने उस संभावित खरीदार को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीआरआई के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और स्मगलिंग के अन्य संभावित लिंक का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरफ्तारी और सोने की जब्ती तस्करी रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई है. इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

पश्चिम बंगाल वक्फ कानून के विरोध में गोलीबारी, 2 बच्चे घायल, हिंदू पिता-पुत्र समेत अबतक तीन की मौत

पश्चिम बंगाल   वक्फ कानून विरोध की आग में पश्चिम बंगाल झुलस रहा है। बंगाल के कई जिले हिंसा की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना, हुगली और मालदा जिलों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। वाहनों को आग लगाई और दुकानों-घरों में तोड़फोड़ कर लूट भी की गई। शुक्रवार को भड़की हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हैं। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा असर बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले हैं। पिछले चार दिन से वक्फ कानून विरोध की आड़ में मुर्शिदाबाद हिंसा की आग में झुलस रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान में एक बार फिर गोलीबारी की गई है। फायरिंग की इस घटना में दो बच्चे घायल हो गए हैं। वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ पर भी हमला किया है। वक्फ कानून विरोध की आड़ में उपद्रवी जिव के सुती, समशेरगंज, जलांगी, लालगोला और धुलियान में जमकर हिंसा कर रहे हैं। शनिवार को भी फायरिंग हुई थी. हिंसा के कारण मुर्शिदाबाद में कल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हालात यह है कि खुद कलकत्ता हाईकोर्ट को मामले में संज्ञान लेना पड़ा और हिंसाग्रस्त इलाकों में पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियों की तैनाती कराने का आदेश देना पड़ा है। हिंसा के बाद धुलियान, शमसेरगंज समेत बड़े इलाकों में अशांति का माहौल है। वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मुर्शिदाबाद में शुक्रवार को हिंसा भड़की थी. तब से स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा। धुलियान के रहने वाले हिंदू पिता-पुत्र की हत्य़ा हिंसा में मरने वालों में धुलियान के रहने वाले पिता-पुत्र भी हैं। हिंसक भीड़ ने पीट-पीटकर हरगोविंद दास (पिता) और चंदन दास (बेटे) को मार डाला। दोनों हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाते थे। तीसरा युवक शुक्रवार को गोली लगने से घायल हुआ था। इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के हिंसाग्रस्त इलाकों में 1600 जवान तैनात किए हैं। 300 के करीब BSF जवान हैं। कुल 21 कंपनियां की तैनात की गई हैं। हिंसाग्रस्त वाले इलाकों में इंटरनेट बैन है। धारा 144 भी लागू है। राज्य में वक्फ कानून के विरोध में 10 अप्रैल से हिंसा जारी है। केंद्रीय गृह सचिव ने मुख्य सचिव-डीजीपी से की बात केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने जल्द से जल्द सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने को कहा। ADG (लॉ एंड ऑर्डर) जावेद शमीम ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया- आज (शनिवार) की घटना का ब्योरा अभी उपलब्ध नहीं है। पुलिस की ओर से गोली नहीं चली है, BSF की ओर से हो सकता है। ये शुरुआती जानकारी है। घायल खतरे से बाहर है। सीएम ममता ने लोगों से शांत रहने और उकसावे में न आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते। कुछ दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं। हर इंसान की जान कीमती है; राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। जो लोग दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

वक्फ संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में मुस्लिम संगठनों की बड़ी बैठक

 नई दिल्ली वक्फ संशोधन कानून को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की अगुवाई में दिल्ली में मुस्लिम संगठनों की बड़ी बैठक की जा रही है. इस बैठक में देश के अलग-अलग इलाकों से मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. मुस्लिमों को सर्वोच्च संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने वक्फ संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक मौलाना महमूद मदनी की अध्यक्षता में शुरू हो गई है. वक्फ कानून के लागू होने और मुस्लिम समाज पर पड़ने वाले असर को लेकर इस बैठक में चर्चा होगी. वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद जमीयत की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी और मुस्लिम संगठन अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे. गौरतलब है कि वक्फ कानून में बदलाव को लेकर विपक्ष जहां सरकार पर हमलावर है तो वहीं मुस्लिम संगठन भी इसके खिलाफ हैं. जानकारी के मुताबिक जमीयत की वर्किंग कमेटी की बैठक में वक्फ को लेकर एक अहम फैसला लिया जाएगा. वर्किंग कमेटी की बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि वक्फ कानून लागू होने के बाद इसका क्या असर होगा? मुस्लिम समाज की कैसे कानूनी मदद की जाएगी. इसका समाज पर क्या असर होगा. इसे देखते हुए कुछ फैसले लिए जाने हैं. आपको बता दें कि वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद से देशभर में मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे है. वक्फ कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 20 से ज्यादा याचिकाएं दाखिल की जा चुकी है. याचिकाकर्ताओं में मुस्लिम संगठनों के अलावा विपक्षी दल के नेता भी शामिल है. सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को इन याचिकाओं की सुनवाई करेगा. वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठन सड़कों पर उतर आए है. मुर्शिदाबाद के कई इलाकों में हिंसा से तनाव का माहौल है. वक्फ एक्ट के विरोध के बीच हुई हिंसा में अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है.

‘पंचतीर्थ’ और संविधान दिवस से नई पीढ़ी बाबा साहब से ले रही है प्रेरणा: मुख्यमंत्री

प्रिएम्बल वाल पर हस्ताक्षर कर संविधान की मूल भावना के प्रति जताई प्रतिबद्धता मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर भारत का संविधान हर नागरिक के लिए पवित्र ग्रंथ है, जो हमें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हमारा विशाल लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर खड़ा है और बाबा साहब इस ग्रंथ के शिल्पकार थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से ‘जय भीम पदयात्रा’ का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री युवाओं के साथ हुए पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री स्वयं इस पदयात्रा में युवाओं के साथ शामिल हुए और पदयात्रा के अंतिम पड़ाव में अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के साथ संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और संविधान की मूल भावना के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रिएम्बल वाल पर अपने हस्ताक्षर किए। उल्लेखनीय है कि ‘जय भीम पदयात्रा’ का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और नेहरू युवा केंद्र संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। बाबा साहब की दूरदर्शिता को बताया लोकतंत्र की नींव मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मऊ में जन्म लेकर कठिन संघर्षों के बाद बाबा साहब ने उच्च शिक्षा प्राप्त की और भारत जैसे विशाल लोकतंत्र को एक समावेशी और शक्तिशाली संविधान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, जिससे नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा ले सके। साथ ही संविधान दिवस की घोषणा कर देशवासियों को संविधान के प्रति समर्पण का संदेश दिया है। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण श्री साय ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शिता की वजह से आज भारत जैसा विशाल देश अपने लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार समृद्ध कर रहा है, वहीं भारत के साथ आज़ाद हुए अन्य देश लोकतंत्र को साथ लेकर नहीं चल पाए। उन्होंने युवाओं से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और उन्हें मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का पूरा जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उनके अगुवाई में ही देश के संविधान का निर्माण किया गया। उनके आदर्शों एवं बताए गए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। युवाओं को किया गया सम्मानित इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले युवाओं को मुख्य मंच से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक  खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप सहित बड़ी संख्या में युवा, स्कूली बच्चे और आमजन उपस्थित थे।

सहारनपुर दौरे पर पीएम मोदी, यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी जाएंगे

सहारनपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को सहारनपुर दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी का विमान सरसावा एयरफोर्स के रनवे पर उतरेगा. प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर SPG ने मोर्चा संभाल लिया है. पीएम मोदी यमुनानगर के प्रस्तावित कार्यक्रम में जाएंगे. हरियाणा के यमुनानगर में सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट स्थापित की जाएगी. सरसावा में प्रधानमंत्री मोदी करीब 20 मिनट रहेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम दोपहर 12 बजे सरसावा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. कैल गांव में होने वाली पीएम मोदी की रैली से तीन दिन पहले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने मोर्चा संभाल लिया है. एसपीजी के डीआईजी के नेतृत्व में शुक्रवार के 20 कमांडो कैल पहुंचे. वहां डीआईजी, डीसी यमुनानगर पार्थ गुप्ता, एसपी यमुनानगर राजीव देसवाल समेत अन्य अधिकारियों और एसपीजी कमांडो के साथ बैठक हुई. बता दें कि प्रधानमंत्री के रूट वाले मार्ग पर दोनों तरफ 200 मीटर की परिधि में वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध रहेगा. वहीं इस रूट के 200 मीटर की परिधि में हथियार लाठी, डंडा, लोहे की रोड, तलवार, चाकू या अन्य किसी प्रकार का हथियार ले जाने पर पाबंदी रहेगी. कार्यक्रम या रूट के दोनों तरफ 500 मीटर की परिधि में किसी प्रकार का प्रदर्शन या धरना लगाने पर प्रतिबंध रहेगा.

गुजरात कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए 15 अप्रैल को अहम बैठक

 गुजरात  विधानसभा चुनाव होने में अभी डेढ़ साल से ज्यादा का समय है। लेकिन कांग्रेस गुजरात में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने लिए अभी से काम करना शुरू कर दिया है। भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने गुजरात कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संगठन सृजन अभियान के तहत 41 राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों और 183 प्रदेश पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षकों को राज्य की 41 जिला कांग्रेस समितियों (DCC) के अध्यक्षों के चयन और संगठन के पुनर्गठन की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। हर जिला समिति में एक AICC पर्यवेक्षक के साथ चार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. AICC पर्यवेक्षक उस समूह के संयोजक होंगे। गुजरात के लिए पहले से नियुक्त चार AICC सचिव इस प्रक्रिया का अपने-अपने ज़ोन में समन्वय करेंगे। 15 अप्रैल को मोडासा में होगी पहली बैठक इन सभी पर्यवेक्षकों की पहली बैठक मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजे अरावली जिले के मोडासा शहर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठन को मज़बूत करने की रणनीति और ज़मीनी स्तर पर ज़रूरी बदलावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में नेता विपक्ष राहुल गांधी की भी मौजूदगी रहेगी। दरअसल कांग्रेस का उद्देश्य जिला इकाइयों को अधिकार देना, उन्हें जवाबदेह बनाना और पार्टी उम्मीदवारों के चयन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। राहुल गांधी ने भी हाल ही में कहा था कि जिला कांग्रेस समितियों और उनके अध्यक्षों को पार्टी की नींव के रूप में स्थापित किया जाएगा। जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख राष्ट्रीय नेता इन 41 राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों में कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता शामिल हैं, जिनमें बालासाहब थोराट, बी के हरिप्रसाद, मनीकाम टैगोर, हरीश चौधरी, अजय कुमार लल्लू, बी वी श्रीनिवास, प्रणति शिंदे, इमरान मसूद और नीरज डांगी जैसे नाम प्रमुख हैं। इस पहल के ज़रिए कांग्रेस पार्टी गुजरात में अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती देने और आगामी चुनावों के लिए सशक्त रणनीति तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और आंधी अंधड़ से लोग परेशान, 40 जिलों में बारिश का अलर्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी है। भीषण गर्मी और आंधी अंधड़ से लोग परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से यूपी के कई जिलों में गरज चमक के साथ आफत की बारिश हो रही है। जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आज भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में बारिश की संभावना मौसम जानकारों के मुताबिक आज फतेहपुर, मथुरा, रायबरेली, चित्रकूट, ललितपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, अयोध्या, सुल्तानपुर, वाराणसी, गोंडा, इटावा, बांदा, श्रावस्ती, महोबा, गाजीपुर, बहराइच, मिर्जापुर, जालौन, अंबेडकर नगर, झांसी, जौनपुर, आगरा, कानपुर, बलरामपुर, बलिया, सोनभद्र, आगरा, महराजगंज, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, गोरखपुर, हमीरपुर और फिरोजाबाद जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में यूपी में झांसी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां, का अधिकतम तापमान 41.3 रिकॉर्ड किया गया। वहीं मेरठ में सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर का न्यूनतम तापमान 20.8 और अधिकतम तापमान 34.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियर दर्ज किया गया।

आतिशी का दावा, बोली- दिल्ली की सरकार रेखा गुप्ता नहीं बल्कि उनके पति चला रहे

नई दिल्ली दिल्ली सरकार सीएम रेखा गुप्ता नहीं बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं। जी हां.. ये सनसनीखेज दावा आम आदमी पार्टी ने किया है। AAP की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली की सत्ता की कमान असल में सीएम रेखा गुप्ता नहीं, बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं। इधर AAP के आरोपों पर BJP ने भी पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के इन आरोपों का जवाब देते हुए इसे सीएम रेखा का अपमान बताया है साथ ही कुछ सवाल भी किए हैं। दरअसल शनिवार दोपहर करीब 1 बजे AAP की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। फोटो किसी बैठक की है। बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता बैठे हैं।  शल मीडिया एक्स पर फोटो शेयर करते हुए आतिशी ने लिखा कि- यह फोटो ध्यान से देखिए। जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता जी हैं। हम पहले सुनते थे कि अगर गाँव में एक महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था। आतिशी ने आगे लिखा कि- ऐसा कहा जाता था कि गांव की महिलाओं को सरकारी काम संभालना नहीं आता, इसलिए काम ‘सरपंच-पति’ संभालेंगे। लेकिन इस प्रथा का विरोध हुआ, महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत हुई कि वे अपनी ज़िम्मेदारी संभाल सकें। लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने सवाल किया कि- क्या रेखा गुप्ता जी को सरकारी काम संभालना नहीं आता? क्या इसी वजह से दिल्ली में रोज़ लंबे-लंबे पॉवर कट हो रहे हैं? क्या रेखा जी से बिजली कंपनियाँ नहीं संभल रहीं? क्या इसी वजह से प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस बढ़ रही है? क्या रेखा जी से शिक्षा विभाग नहीं संभल रहा? एक मुख्यमंत्री-पति का सरकार चलाना बेहद खतरनाक है! आतिशी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मनीष सीसोदिया ने लिखा कि- यह है बीजेपी का असली “परिवारवाद मॉडल” — जनता ने रेखा गुप्ता जी को चुना, लेकिन सिस्टम को चला रहे हैं उनके पति! CM कुर्सी पर पत्नी और फाइलों पर पति — यही है BJP का नया सुशासन? शर्मनाक और अलोकतांत्रिक! मामले में बीजेपी ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के इन आरोपों का जवाब देते हुए इसे सीएम रेखा का अपमान बताया है साथ ही कुछ सवाल भी किए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है साथ ही दो तस्वीरें भी साझा की हैं। एक तस्वीर में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी हैं और दूसरी में आतिशी हैं। अपने पोस्ट में सचदेवा ने लिखा ‘आतिशी जी आपकी यह X Post देख कर आश्चर्यचकित हूं की एक महिला होते हुए आपने – अपने खुद के परिश्रम से जनसेवा के संकल्प के साथ डूसू छात्रसंघ सचिव से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा पूर्ण करने वाली श्रीमती रेखा गुप्ता जी के प्रति अपमानजनक कटाक्ष किया है’। सचदेवा ने आगे कहा ‘सीएम रेखा जी के पति द्वारा उनका सहयोग करना पूरी तरह सामान्य है और राजनीति में दैनिक जन समस्याओं का निदान अति आवश्यक है और उसमें जन प्रतिनिधि के परिजनों का पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग करना सामान्य बात है’। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको यह लगता है कि किसी जनप्रतिनिधि के पति या पत्नी का सहयोग करना लोकतंत्र का अपमान है तो मेरे कुछ सवालों के जवाब दीजिए। इसके बाद बीजेपी अध्यक्ष ने एक-एक कर सवाल दागे।

दिल्ली से कसोल जा रही वोल्वो बस पलटी, 30 यात्री घायल

मंडी चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी से पंडोह के बीच चार मिल के पास रविवार तड़के करीब 4:00 बजे दिल्ली से कसोल जा रही एक वोल्वो बस पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में लगभग 38 यात्री सवार थे, जिनमें से करीब 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से छह को जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मंडी अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री साय बोले – रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा

रायपुर,   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर के सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्षों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नए दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद की किसानों एवं कृषि के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खेत तभी लहलहाते हैं जब बीज अच्छा होता है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी है कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि आज पदभार ग्रहण कर रहे दोनों अध्यक्ष स्वयं किसान हैं। वे किसानों की कठिनाइयों को अच्छे से समझते हैं। निश्चित रूप से दोनों अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के दुःख-दर्द को समझती है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि और किसानों की उन्नति के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ छत्तीसगढ़ को भी मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों की समस्या के समाधान के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना का प्रारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा प्रारंभ की गई। रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा जल्द शुरू होगी। इससे किसानों की उपजों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट मिलेगा और उन्हें फायदा होगा। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के अन्नदाता किसान भाई-बहनों से  मिलेट्स, मक्का और ऐसी फसलों के उत्पादन का आग्रह किया, जिनमें पानी की खपत कम होती है। उन्होंने कहा कि हमें ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर सुजला योजना पुनः प्रारंभ की जाएगी, जिसमें किसानों को अनुदान पर सोलर सिंचाई पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आय बढ़ाने के लिए किसानों से खेती के साथ-साथ उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पशुपालन को अपनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि आवास प्लस-प्लस योजना का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आवास योजना की पात्रता में वृद्धि की गई है। अब जिनके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि, ढाई एकड़ सिंचित भूमि है, मोटरसाइकिल है, साथ ही 15 हजार मासिक आय वाले भी प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के पांच वर्षों में गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास से वंचित होना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह की अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास की राशि मिल गई है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास की राशि और देने जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का किसानों के बेहतर नवाचार एवं नवीन योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार ने ऐसे जमीनी स्तर से दो बेहद अनुभवी, कुशल संगठक, किसान पुत्र को इसकी जिम्मेदारी दी है। निश्चित ही इसका लाभ प्रदेश के किसान भाइयों को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज भगवान हनुमान की जयंती है। हनुमान जी शक्ति, सामर्थ्य, सेवा एवं समर्पण के प्रतीक हैं। इन्हीं के आशीर्वाद से हमारी सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद एवं छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम का महत्वपूर्ण योगदान कृषि क्षेत्र में है। किसानों को उचित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण बीज उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इसके साथ ही कृषि मं् उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने की भी जिम्मेदारी होती है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, चाहे 31 सौ प्रति क्विंटल में धान खरीदी हो या वनोपज की खरीदी में। इसका ही परिणाम है कि प्रदेश में धान उत्पादन से लेकर अन्य फसल, साग-सब्जियों में कृषि रकबा बढ़ा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार चंद्रवंशी को नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। इस अवसर पर सांसद रायपुर  बृजमोहन अग्रवाल, राजनांदगांव संतोष पांडेय, महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, बसना संपत अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोग के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे।  

सीएम योगी ने साफ-सफाई के दिए निर्देश, आज होगी ‘ऑपरेशन दलित’ की शुरूआत

लखनऊ उत्तर प्रदेश में राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारी में प्रशासन जुटा हुआ है। सीएम योगी ने अधिकारियों को बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा की सफाई करने के निर्देश दिए है। आज सभी पार्कों और स्मारकों की प्रतिमाओं की सफाई होगी। अंबेडकर सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की जाएगी। प्रदेश में अंबेडकर जयंती के अवसर कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बाबा साहेब की जयंती से पहले डॉ. अंबेडकर मैराथन बाबा साहेब की जयंती से पहले राजधानी लखनऊ में डॉ. अंबेडकर मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. अंबेडकर मैराथन” के नाम से दौड़ का आयोजन किया जाएगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम से 1090 चौराहे तक 5 किमी की मैराथन आयोजित की जाएगी। जिसमें मंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा नेता नीरज सिंह होंगे शामिल। आज से ‘ऑपरेशन दलित’ अभियान इधर, यूपी भाजपा आज से पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन दलित’ नामक विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। लखनऊ के भागीदारी भवन में आज से इसकी शुरुआत होगी। 15 से 25 अप्रैल के बीच भाजपा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बस्तियों और मोहल्लों में गोष्ठियों का आयोजन करेगी। साथ ही प्रदेश स्तरीय कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live