LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान खगोल शास्त्री व गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आर्यभट्ट का ज्ञान, भारत की बौद्धिक विरासत और भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। इससे प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ती रहेगी।  

हिंदू संगठनों ने गुना में कलेक्टर ऑफिस जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, एफआईआर में गोली चलाने की घटना का भी किया है जिक्र

गुना मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्य करता है एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी। यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। इधर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम भी किया। उपद्रव के दौरान फायरिंग भी की गई थी, नौ लोग गिरफ्तार हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा(Hanuman Jayanti Shobhayatra attack) के दौरान शनिवार शाम कर्नलगंज मस्जिद के सामने किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की घटना में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश उर्फ गब्बर कुशवाह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें पिस्तौल से गोली चलाने का भी जिक्र है। कस्बे में पुलिस बल तैनात कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया। इन पर दर्ज हुआ केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की खान, आमीन खान, गुड्डू खान और तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा होने और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से पहचाने गए उपद्रवियों के यहां दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृत बालक दिव्यांश के परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय कॉलोनी में विगत दिवस हुई आकस्मिक दुर्घटना में मृत बालक दिव्यांश के शोकसंतप्त परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता देने के निर्देश पर परिवारजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई।   मुख्यमंत्री के आदेश पर रायपुर जिला प्रशासन और रायपुर नगर पालिक निगम के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ सतत संपर्क बनाकर आकस्मिक घटना के तत्काल पश्चात अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे दो अन्य बालकों की स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। दोनों बालकों का स्वास्थ्य निरंतर सुधर रहा है। चिकित्सक गण लगातार दोनों बालकों के स्वास्थ्य की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम ने बाबा साहब की प्रतिमा किया माल्यार्पण, राहुल गांधी का दौरा रद्द

अलवर अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के एक मंदिर में जाने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा वहां गंगाजल छिड़कने से उठे विवाद को कांग्रेस थमने नहीं देना चाहती। हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया था। अब इसी कड़ी में आज अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का अलवर दौरा प्रस्तावित था। रविवार देर शाम को उनके कार्यक्रम का सर्कुलर भी जारी कर दिया गया था, लेकिन एक घंटे बाद ही संशोधित कार्यक्रम में उनका दौरा रद्द कर दिया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से इसका कारण यह बताया गया कि लोकसभा में अंबेडकर जयंती के आयोजन को देखते हुए राहुल गांधी दिल्ली में रहेंगे। पहले के तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह सुबह 7:30 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले थे। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:30 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अंबेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी का कार्यक्रम रद्द होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उनका अलवर आने का कार्यक्रम पहले से तय था, लेकिन संसद में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के चलते उनका दौरा स्थगित करना पड़ा। उन्होंने आश्वासन दिया कि राहुल गांधी जल्द ही अलवर का दौरा करेंगे।  

उत्तर प्रदेश- बिहार और छत्तीसगढ़ समेत उत्तर भारत के कई राज्यों जमकर होगी बारिश: IMD

नई दिल्ली IMD ने उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार झारखंड और पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा-छत्तीसगढ़ तक अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों व दक्षिण में अंडमान निकोबार से लेकर तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में भी आंधी पानी की आशंका जताई है. IMD के मुताबिक इससे राजस्थान और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती से भारी नुकसान हो सकता है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व दिशा की ओर जा रहा है, जिसकी वजह से दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बन गया है. इसके अलावा एक नया चक्रवाती परिसंचरण मेघालय पर भी बना है. तेज हवाएं चलने की संभावना इसकी वजह से अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलावा छत्तीसगढ़ में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश हो सकती है. इन राज्यों में 50 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से हवा चलने का भी अनुमान है. मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. बता दें कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, केरल, तमिलनाडु आदि इलाकों में मौसम बीते 24 घंटे में काफी मेहरबान रहा है. इन राज्यों में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है.इसी प्रकार पूर्वी राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज के साथ बारिश हुई है. बिहार, झारखंड और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सांची और एनडीडीबी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर, नेशनल डेयरी बोर्ड संभालेगा मार्केटिंग-मैनेजमेंट; घी, पनीर, श्रीखंड जैसे प्रोडक्ट होंगे एक्सपोर्ट

 भोपाल  मध्यप्रदेश के दुग्ध उत्पादों का स्थानीय ब्रांड सांची अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। उसने सबसे पहले नेपाल और भूटान के बाजार में अपने दुग्ध उत्पाद बेचने की तैयारी की है। विदेश में सहकारी संघों के उत्पाद निर्यात करने वाली एजेंसी से स्वीकृति मिलते ही सांची के उत्पाद विदेशी धरती पर भी बिकने लगेंगे। मिठाइयां और घी बेचने की तैयारी नेपाल व भूटान में सफलता के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश में उत्पाद उतारे जाएंगे। विदेश में पहले सांची की मिठाइयां और घी बेचने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती दौर में ऐसे प्रोडक्ट भेजे जाएंगे, जिन्हें स्टोर करने की समस्या न हो। सांची का घी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले उत्पादों में शामिल है। पेड़े भी बेहद पसंद किए जाते हैं। इन उत्पादों को विदेश के सुपर मार्केट और माल में उतारा जाएगा, ताकि सीधे लोगों तक पहुंचें। फीडबैक और मांग के आधार पर निर्यात पर विचार बाजार में इनके फीडबैक और मांग के आधार पर सांची के अन्य उत्पादों के निर्यात पर विचार किया जाएगा। सांची ने निर्यात के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल भारतीय निर्यात निरीक्षण परीक्षा से अनुमति का इंतजार है। इसके बाद सहकारी निर्यातों का समन्वय करने वाली संस्था नेशनल कोआपरेटिव फार एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (एनसीईएल) की अनुमति लेनी होगी। इन सभी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद ही सांची के उत्पाद विदेश में जा सकेंगे। हालांकि इससे पहले कमोडिटी मार्केट में सांची का पाउडर और बटर बेचा जा रहा है, लेकिन इन उत्पादों पर सांची की ब्रांडिंग नहीं होती है। बता दें कि प्रदेश में सांची के चार प्लांटों में दुग्ध उत्पाद बनाए जाते हैं। सांची को वैश्विक ब्रांड के रूप में करेंगे स्थापित सांची के उत्पादों को विदेश के बाजारों तक पहुंचाकर इसे वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करेंगे। फिलहाल हम निर्यात करने के शुरुआती चरण में हैं और निर्यात करने वाली संस्थाओं से स्वीकृति मिलने के कुछ समय बाद हम नेपाल और भूटान में अपने उत्पाद भेजेंगे। -सतीश कुमार एस, महाप्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी डेयरी संघ। सांची के बाय प्रोडक्ट देश-विदेश में एक्सपोर्ट होंगे खंडेलवाल बताते हैं कि मध्यप्रदेश में अभी सांची का ज्यादातर काम मिल्क प्रोसेसिंग का है। अब एनडीडीबी मिल्क प्रोडक्शन बढ़ाने से लेकर कलेक्शन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग पर फोकस करेगा। बोर्ड सांची दूध से बने उत्पादों में अमूल की तरह आइसक्रीम, चॉकलेट, घी, पनीर, श्री खंड जैसे बाय प्रोडक्ट बनाकर देश-विदेश में एक्सपोर्ट करेगा। सांची के प्लांट्स में लगभग 40 साल पुरानी मशीनरी से काम हो रहा है। एनडीडीबी अब मशीनों के मॉडर्नाइजेशन पर काम करेगा। यानी जरूरत के हिसाब से आधुनिक मशीनें लगाएगा ताकि उत्पादन क्षमता बढ़ सके। दुग्ध संघों में होगा समन्वय मध्यप्रदेश में अभी 6 दुग्ध संघ हैं, जो अपने-अपने क्षेत्रों में सीमित दायरे में काम कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि भोपाल में पेड़ा का उत्पादन अधिक है और जबलपुर में कम, तो वहां स्थानीय स्तर पर शॉर्टेज की स्थिति बन जाती है। अब राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) पूरे प्रदेश में उत्पादन से संबंधित कार्यों की निगरानी मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ के माध्यम से करेगा। यह तय करेगा कि किस प्रोडक्ट का कहां कितना उत्पादन है और कहां किस प्रोडक्ट की कितनी खपत है। यदि अन्य राज्यों की बात करें तो जैसे दिल्ली में दूध की खपत तो अधिक है, लेकिन वहां पर्याप्त उत्पादन नहीं होता। ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश से दिल्ली तक दूध की आपूर्ति की जाएगी।

ऊदी सरकार ने जारी किए हज के नए नियम, बिना परमिट के मक्का में नहीं मिलेगी एंट्री

रियाद  सऊदी अरब ने इस साल होने वाले हज के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हज की तैयारी के तहत सऊदी के गृह मंत्रालय ने हाजियों लिए नए नियम जारी किए हैं। ऐसे में हज से पहले उमराह करने वालों के लिए तारीखें तय कर दी गई हैं। मंत्रालय ने मक्का में एंट्री और बाहर निकलने की तारीखें घोषित कर दी हैं। उमराह के लिए 13 अप्रैल तक उमराह करने वाले सऊदी अरब में एंट्री ले सकते हैं, उनको 29 अप्रैल तक वापसी करनी होगी। वहीं मक्का में 23 अप्रैल, 2025 से एंट्री के लिए सख्त नियम लागू होंगे और बिना परमिट के जाने वालों को वापस भेज दिया जाएगा। सऊदी अरब की होम मिनिस्टरी ने जारी अपने बयान में कहा है कि हज 2025 के लिए कुछ नए नियम बनाए हैं, जिनका मकसद हज यात्रा को सुरक्षित बनाना है। मंत्रालय ने कहा है कि उमराह के लिए आए लोगों को 29 अप्रैल तक वापस जाना होगा, कोई वापस नहीं जाता है तो इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि हाजियों की आमद से पहले तैयारी के लिए पूरा वक्त मक्का की अथॉरिटी को मिल सके। मक्का आने वालों की बढ़ेगी निगरानी सऊदी सरकार ने कहा है कि 23 अप्रैल से मक्का में आने-जाने पर कड़ी निगरानी शुरू की जाएगी। मक्का में एंट्री करने के लिए काम करने का परमिट, मक्का का पहचान पत्र या हज का परमिट दिखाना जरूरी होगा। इनके अलावा किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। सऊदी अरब में रहने वाले विदेशी नागरिक, जो मक्का में नहीं रहते हैं, उन्हें भी मक्का में आने के लिए परमिट लेना होगा। टूरिस्ट वीजा पर आए विदेशियों या देश के दूसरे हिस्से से आए लोगों को बिना रजिस्ट्रेशन हज में शामिल होने से रोकने के लिए ये नियम बनाए गए हैं। सऊदी मंत्रालय ने बताया है कि जिनके पास हज वीजा नहीं होगा, उन्हें 29 अप्रैल से मक्का में आने या रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो विदेशी नागरिक काम के लिए मक्का या आसपास के इलाकों में जाना चाहते हैं, उन्हें परमिट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मंत्रालय ने कहा है कि असुविधा से बचने के लिए सभी दस्तावेजों तके साथ ही मक्का आएं। बिना परमिट के प्रवेश करने वालों को अल शुमैसी या दूसरे चेकपॉइंट से वापस भेज दिया जाएगा।

मशहूर कॉमेडियन जर्नादन का निधन

बेंगलुरु अप्रैल का महीना फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए दुखद साबित हो रहा है। बीते 4 अप्रैल को दिग्‍गज एक्‍टर और फिलममेकर मनोज कुमार का निधन हुआ, वहीं अब 10 दिनों के भीतर एक और मशहूर एक्‍टर और कॉमेडियन बैंक जर्नादन के निधन की खबर आई है। कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता बैंक जनार्दन का शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है। बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे। बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म ‘पितामह’ से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज ‘उंडेनामा’ में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में ‘शश्‍श!’, 1992 में ‘थर्ले नान मागा’ और 2005 में ‘न्‍यूज’ शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल ‘पाप पांडु’ ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।

ब्रिटिश फूड व्लॉगर भारतीय रेलवे में फूड डिलेवरी की तेजी को लेकर काफी आश्चर्य में दिखा, बोला – ब्रिटेन के इस मामले में भारत से सीख लेना चाहिए

मुंबई सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वीडियोज वायरल होता ही रहतो हैं। कभी यह वीडियोज लोगों की जिज्ञासा का कारण बनते हैं तो कभी लोगों के लिए एक मनोरंजन का साधन बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रिटिश फूड व्लॉगर भारतीय रेलवे में फूड डिलेवरी की तेजी को लेकर काफी आश्चर्य में दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वह यह भी कहता नजर आता है कि ब्रिटेन के इस मामले में भारत से सीख लेना चाहिए। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर जॉर्ज बकले नाम का यह इन्फ्लुएंसर बताता है कि वह भारत की यात्रा पर है और यहां पर उसने एक बहुत ही अजीब चीज देखी है। वह बताता है हमें वाराणसी जाते समय भूख का अहसास हुआ तो हमने जोमैटो से कानपुर सेंट्रल पर खाना लाने का ऑर्डर कर दिया। जब हम कानपुर सेंट्रल पर पहुंचे तो हमारा खाना वहां आ गया। इसके लिए हमें केवल 345 रुपए देने पड़े यह बहुत ही बेहतर बात है। बकले ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा की ब्रिटेन को इससे सीख लेने की जरूरत है। आपको बता दें कि ट्रेन में यात्रा करते समय आप आईआरसीटीसी के मान्यता प्राप्त किसी भी एप के जरिए अपना खाना ऑर्डर कर सकते हैं जो आपके द्वारा बताए गए स्टेशन पर ट्रेन के रुकने के समय पर पहुंच जाएगा। इसके लिए आपको बस दस अंकों का पीएनआर नंबर देना होगा। बकले के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “यह तो कुछ भी नहीं है एक बार तो मैंने अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान पिज्जा ऑर्डर किया था और वह हमारे पास गरमागरम पहुंचा था।” एक और यूजर ने लिखा कि फूड डिलेवरी कोई रॉकेट साइंस नहीं है.. लेकिन तब भी हम कर लेते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि यह देखकर अच्छा लगा कि आप भारत में अपना अच्छा समय बिता रहे हैं और यहां के कल्चर को सराह रहे हैं। हां, कभी-कभी कुछ गलत काम हो जाते हैं लेकिन वह दुनिया में कहीं भी हो सकते हैं…आपका कंटेंट बहुत अच्छा है।

भारत हिंदू समाज का घर है, संघ जीवन है: संघ प्रमुख भागवत

कानपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा। भारत हिंदू समाज का घर है। संघ जीवन है। संघ का कार्य सबके जीवन में सुचिता और करुणा लाना है। भागवत ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम किया। भागवत पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्र और कानपुर प्रांत से जुड़े प्रचारकों के साथ बैठक कर अक्तूबर में होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसे पूरे देश में अभियान के तौर पर लागू किया जाएगा। प्रचारकों के साथ करेंगे बैठक शाम को वह क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला प्रचारकों के साथ बैठक कर सेवा, समरसता, पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें घर-घर तुलसी वितरण, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी बातचीत की जाएगी। वह 15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 को ही कोयला नगर और 16 को निराला नगर की शाखा में शामिल होने जाएंगे। 17 को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी। राजस्थानी लाल पत्थरों से बना है संघ भवन नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चारदीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। यहां पर सभी हिंदू धर्मों, इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। भागवत ऐसे पहले सर संघ चालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश में संघ की अपनी कोई ऐसी जगह नहीं थी।

नगर सेना के जवानों ने अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार  14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में विस्फोटक सामग्री और कपास से भरे जहाज में लगी आग को बुझाते समय अग्निशमन सेवा के 66 जवान शहीद हो गए थे। उनकी कुर्बानी को याद करते हुए आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अग्निशमन सेवा में कार्यरत नगर सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नगर में रैली निकालकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताते हुए जागरूक किया। नगर सैनिकों ने इस दौरान जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को अग्निकांड से बचाव के उपाय भी बताए। पैम्फलेट वितरण कर गार्डन चौक में लाइव डेमो भी दिया गया। नगर सेना के जवान जितेंद्र बंजारे ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में एक जहाज में आग लग गई थी, जिसे बुझाते समय अग्निशमन सेवा के 66 अधिकारी-कर्मचारी शहीद हुए थे। उनकी याद में प्रतिवर्ष हम यह जागरूकता अभियान चलाते हैं, ताकि हर किसी को अग्निकांड से बचाया जा सके। उन्होंने अपील की कि आग लगने पर घबराएं नहीं, शांत तरीके से बचाव करें और हमें याद करें। हमारे निःशुल्क नंबर 101 और 112 पर कॉल करें। इसके अलावा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के फायर स्टेशन में भी सूचना दी जा सकती है – संपर्क नंबर: 07727-299484, 94791-90629। साथ ही अपील की गई कि घरों में ज्वलनशील पदार्थों को बच्चों की पहुंच से दूर रखें, खाना बनाते समय आवश्यक सावधानी बरतें तथा आग लगने पर बिल्कुल न घबराएं। विश्व हिंदू परिषद ने किया सम्मान विश्व हिंदू परिषद द्वारा अग्निशमन सेवा दिवस पर नगर सेना के जवानों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्य विनय गुप्ता ने कहा कि मैं मुंबई बंदरगाह में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देता हूँ तथा उनके कर्तव्य को याद करता हूँ। आज जब कहीं भी आगजनी की घटना होती है, हमारे जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की जान-माल की रक्षा करते हैं। आज इन्हें सम्मानित कर हमें गौरव का अनुभव हो रहा है।

OnePlus 13T में होगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट

नई दिल्ली OnePlus 13T को लेकर हाइप बनी हई है। इसके कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ Snapdragon 8 Elite चिपसेट का कॉम्बीनेशन OnePlus के चाहने वालों के सर चढ़ कर बोल रहा है। हालांकि अभी फोन को लेकर कोई ऑफीशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन एक लीक हुई वीडियो में इसके डिजाइन की झलक मिली है। इस वीडियो के बाद इस फोन के पिछले रेंडर्स सही साबित होते दिख रहे हैं। बता दें कि हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने सिलिकॉन कार्बन बैटरी तकनीक का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इससे स्मार्टफोन को कॉम्पैकट रखते हुए बड़ी बैटरी दे पाना संभव हो पाया है। इस तकनीक के साथ कई कंपनियां अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। Oneplus का 13T मॉडल भी इन्हीं में से एक होने वाला है। OnePlus 13T का डिजाइन लीक्ड वीडियो में OnePlus 13T की झलक मिली है। इसे देखकर पता चलता है कि OnePlus 13T का कैमरा मॉड्यूल गोल न होकर चौकोर होगा। जैसा कि पहले बताया जा रहा था यह फोन 3 कैमरों के साथ आ सकता है। वीडियो में दिखे डिजाइन से भी इस बात की पुष्टी होती दिख रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 50 मेगापिक्सल का 2X टेलिफोटो लेंस मिल सकता है। वहीं तीसरा कैमरा एक अल्ट्रावाइड लेंस होने की संभावना है। एक बार फिर बता दें कि ऑफिशियल जानकारी सामने आना अभी बाकी है। ऑनलाइन कुछ लोग इस डिजाइन को पसंद करते हुए लिख रहे हैं कि वह ऐसा ही डिजाइन OnePlus की मुख्य सीरीज में भी देखना चाहते हैं। वहीं जिन्हें यह डिजाइन पसंद नहीं आया उन्होंने इसे iPhone की कॉपी बताया। वीडियो में और क्या दिखा? लीक हुए वीडियो में दिखाया गया है कि OnePlus 13T अच्छे वेट बैलेंस के साथ आने वाला है। वीडियो में एक शख्स इस फोन को उंगली पर घुमाता दिख रहा है। इसी तरह से OnePlus चाइना के प्रेजिडेंट लुइस ली ने एक पेन पर फोन को बैलेंस करती फोटो चीनी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इन तमाम तरीकों से कंपनी दिखाना चाहती है कि एक 6000mah जितनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला स्मार्टफोन बहुत अच्छे से वेट को बैलेंस करता है। बता दें कि अच्छे वेट बैलेंस का मतलब है कि यूजर इसे ज्यादा समय तक हाथ में पकड़ पाएंगे। और क्या नया आ रहा है? Oneplus ने फोन में शॉर्टकट बटन होने की भी हिंट दी है। दरअसल अभी तक Oneplus के फोन्स में अलर्ट स्लाइडर देखने को मिलता था। वहीं अब बताया जा रहा है कि इसे बदलकर कंपनी iPhone जैसा एक्शन बटन फोन में दे सकती है। यूजर्स इस बटन के फंक्शन को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने किया माल्यार्पण, उनके योगदान को किया याद

लखनऊ आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी कैबिनेट के सहयोगी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी ने डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए एक्स पर कहा कि सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! वे सच्चे अर्थों में ‘भारत रत्न’ एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे। समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।   सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

स्व. गोविंद लाल वोरा स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ, विस अध्यक्ष ने लाइब्रेरी में किताबों के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपये की घोषणा की

  रायपुर स्व. मधुकर खेर स्मृति रायपुर प्रेस क्लब परिसर में आज स्व. गोविंद लाल वोरा स्मृति पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ। स्व. गोविंद लाल वोरा फाउंडेशन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह शामिल हुए। स्पीकर डॉ रमन सिंह और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक और वोरा परिवार के सदस्य अरुण वोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश से उमेश त्रिवेदी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, अमृत संदेश अखबार के प्रधान संपादक गिरीश वोरा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण पटेल शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने लाइब्रेरी में किताबों के लिए स्वनिधि से 1 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 30 दिन के भीतर किताबों के लिए राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी। स्व गोविंद लाल वोरा को याद करते हुए डॉ रमन सिंह ने उनकी शालीनता और जीवन पर्यंत पत्रकारिता करते रहने की बातें साझा की। उन्होंने कहा, मेरे मुख्यमंत्री रहते और उससे पहले भी कभी भी वोरा जी ने मुझसे किसी काम के लिए नहीं कहा। उन्होंने याद करते बताया कि मजाक में वे वोरा जी को संपादकों का देवानंद कहते थे। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयास की तारीफ की और कहा कि लाइब्रेरी के माध्यम से पत्रकारों को पढ़ने की अच्छी सुविधा मिलेगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी ने कहा, भले ही वे मध्यप्रदेश से हैं, लेकिन दोनों प्रदेशों में पत्रकारिता का डीएनए एक ही रहा। उन्होंने रायपुर प्रेस क्लब के प्रयासों की तारीफ की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भी लाइब्रेरी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और प्रेस क्लब के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल ने किताबों और पढ़ने-लिखने के महत्व के अनुभव साझा किए, राजनांदगांव की लाइब्रेरी में किताब पढ़ने की शुरुआत के प्रसंग साझा करते हुए, उन्होंने पत्रकारों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने आगामी दिनों में प्रेस क्लब में वीडियो प्रोडक्शन स्टूडियो, फोटो गैलरी बनाने के योजना साझा की। साथ ही पत्रकारों से, विशेषकर नए पत्रकारों से आग्रह किया कि वे रायपुर प्रेस क्लब की लाइब्रेरी का सदुपयोग करें। रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव वैभव शिव पांडे ने भी पत्रकारों को पुस्तकालय में किताब पठन के लिए प्रेरित किया, साथ ही बहुत ही जल्द लाइब्रेरी में हर प्रकार की किताबों के संकलन होने की बात कही। इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी एवं अरविंद सोनवानी समेत वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब सदस्य शामिल हुए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet