LATEST NEWS

मुख्यमंत्री यादव ने कहा- हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई

महू  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सर्वहारा वर्ग की समानता के लिए आरक्षण लागू कराया। उन्होंने संविधान में वो सभी जरूरी प्रावधान जोड़े, जो देश के भविष्य के लिए पैदा होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा- बीती रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जन्मस्थान से दिल्ली आने-जाने के लिए ट्रेन की शुरुआत की है। हमारी सरकार ने भी अंबेडकर जी के सिद्धांत अपनाते हुए सर्वहारा वर्ग के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। सीएम संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे हैं। यहां उन्होंने डॉ. अंबेडकर की 134वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर, भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। इंदौर में गीता भवन चौराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। जबलपुर-ग्वालियर समेत कई जगहों पर अंबेडकर अनुयायियों ने रैली निकाली। पीसीसी चीफ बोले- शाह ने संसद में किया बाबासाहेब का अपमान इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी महू में डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पटवारी ने कहा- उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने संसद में बाबासाहेब का अपमान किया है। 13 तारीख को शाह भोपाल आए लेकिन माफी मांगने बाबासाहेब की जन्मस्थली नहीं पहुंचे। उन्हें यहां आकर माफी मांगनी थी। उमड़ा जनसैलाब, डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर के लिए देश के कोने कोने से आई जनता भारत के संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 134वीं जयंती आज पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश के महू, जो बाबासाहेब की जन्मस्थली है, वहां विशेष आयोजन किए गए हैं। महू समेत देश के तमाम शहरों में डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। बाबासाहेब के अनुयायियों की भारी भीड़ महू पहुंची है, जो उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए दूर-दूर से आए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी पहुंचे महू इससे पहले सुबह करीब 9 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी महू पहुंचकर डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे भी बाबासाहेब की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को नमन करने पहुंचे। यह स्पष्ट है कि डॉ. अंबेडकर की विरासत को सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर सम्मान दे रहे हैं। गॉर्ड ऑफ ऑनर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा महू महू में डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर रात 12 बजे गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान भव्य आतिशबाजी ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी महू पहुंचकर बाबासाहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गीत और बैंड की आकर्षक प्रस्तुतियां भी की गईं, जो उपस्थित जनसमूह के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण रहे।  पटवारी बोले- शाह ने किया अपमान, भाजपा ने किया पलटवार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की आज 134वीं जयंती है। प्रदेशभर में उनके अनुयायी इसका जश्न मना रहे हैं। उनकी जन्म स्थली महू में सीएम मोहन यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। दूसरी तरफ बाबा साहेब के नाम पर सियासत भी जारी है। बता दें कि महू पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा है। पटवारी ने कहा कि कल अमित शाह जी भोपाल में थे, उन्हें यहां आकर नाक रगड़कर माफी मांगनी चाहिए थी। उन्होंने बाबा साहेबा का अपमान किया है। सीएम आ रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां शपथ लेते हैं और माफी मांगते हैं तो मैं मानता हूं इस बात कि इन्होंने बाबा साहेबा का जो अपमान किया. उसका इन्हें प्रायश्चित है। पटवारी ने कहा कि भाजपा इतिहास की बात करती है, कब्रों की बात करती है, पांच हजार साल पहले की बात करती है, पर कांग्रेस आने वाले समय की बात करती है। मोदीजी ने कहते हैं सबका साथ, सबका विश्वास, पर अंबानी और अडानी का विकास हुआ है। ये कैसा देश बन रहा है। 13 प्रतिशत लोगों के पास देश की 80 प्रतिशत संपत्ति चली गई, 78 प्रतिशत लोगों के पास 20 प्रतिशत संपत्ति बची है। लोग महंगाई से त्रस्त हैं। लोग दुखी हैं, तो ये दो भारत बन रहे हैं। इसका कोई दोषी है तो वे ये सरकार है, नरेंद्र मोदी हैं। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती, हर भारतीय के समान अधिकार, हर वर्ग की हिस्सेदारी व संविधान की रक्षा की लड़ाई में बाबा साहब की शिक्षाएं हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी! भाजपा का पलटवार बाबा साहेब को लेकर भाजपा नेताओं ने भी कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला। महू पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब भारत की लोकतांत्रिक चेतना के अमिट दीपस्तंभ थे। उनका जीवन संघर्ष, वंचितों के उत्थान की वह अमर कथा है, जो आने वाली पीढ़ियों को समानता, न्याय और अधिकारों के लिए सजग बनाती रहेगी। विजयवर्गीय ने कहा कि बाबा साहेब के लिए कांग्रेस ने क्या किया। इस पवित्र स्मारक को बनाने का श्रेय मुझे मिला था। मैं गौरवान्वित महसूस करता हूं। कांग्रेस ने बाबासाहेब को भारत रत्न नहीं दिया। उनको लोकसभा में भी जाने नहीं दिया गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आग्रह पर तत्कालीन बीपी सिंह सरकार ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न दिया। कांग्रेस करती है ढकोसला भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने भी आंबेडकर को नमन किया और कांग्रेस पर हमला बोला। सारंग ने कहा कि हम तो हर समय आंबेडकरजी को आत्मसात करते आए हैं। बाबा साहेब की जन्म स्थली महू में कांग्रेस ने क्या किया। इतने साल सत्ता में रहे पर कोई विकास क्यों नहीं किया। महू को तीर्थ बनाने का काम किया तो भाजपा ने किया। जो स्थान आंबेडकर यादों से जुड़े हैं, उन्हें भाजपा ने तीर्थ जैसा बनाया है। कांग्रेस ने हर समय आंबेडकरजी का अपमान किया। खासकर नेहरूजी ने पूरी जिंदगी आंबेडकरजी की खिलाफत की। उन्हें लोकसभा तक में नहीं पहुंचने दिया। जब आंबेडकरजी चुनाव लड़े तो स्वयं नेहरूजी उनके खिलाफ चुनाव प्रचार करने गए थे। कांग्रेस ने बाबा साहेब के नाम का उपयोग किया, दुरुपयोग किया पर उनके प्रति कभी कृतज्ञता ज्ञापित नहीं की। कांग्रेस सिर्फ ढकोसला करती है।

नीमच में जैन संतों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 हैवान पकड़े गए, राजस्थान कर रहे थे एक और शर्मनाक काम

नीमच सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे 3 जैन मुनि संतों पर बीती रात हमला किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे. उन्होंने घायल जैन संतों का हालचाल जाना. इसके साथ ही जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जानकारी के अनुसार जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कछाला के पास की ये घटना है. यहां स्थित बालाजी मंदिर में 3 जैन मुनि रात्रि विश्राम कर रहे थे. तभी करीब 10 बजे रात असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर संतों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने स्थानीय थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद सिंगोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. ये 6 आरोपी गिरफ्तार     गणपत पिता राजू नायक निवासी चित्तौड़गढ़     गोपाल पिता भगवान निवासी चित्तौड़गढ़     कन्हैयालाल पिता बंशीलाल निवासी चित्तौड़गढ़     राजू पिता भगवान भाई निवासी चित्तौड़गढ़     बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी चित्तौड़गढ़     नाबालिग घटना के विरोध में शहर बंद इस घटना के विरोध में सोमवार सिंगोली शहर बंद रहा. जैन समुदाय ने कलेक्टर और एसपी से मांग की, कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. सोमवार सुबह 11 बजे नीमच एसपी अंकित जायसवाल और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मौके पहुंचे. उन्होंने जैन संतों से हुई मारपीट के मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि “सिंगोली में हुई घटना को लेकर आरोपियों को राउंडप किया है. आरोपियों पर गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे” बदमाशों ने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी सिंगोली थाना टीआई भूरा लाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। उन्हें जैन मुनि मंदिर में दिखे तो पास जाकर उनसे रुपए रुपए मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। जैन मुनि ने बाइक सवार से मांगी मदद जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उससे समाज के लोगों को फोन करने के लिए कहा। बाइक सवार ने जैन समाज के कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर कछाला गांव के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख चार बदमाश भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में जैन मुनियों ने नहीं ली दवा घायल जैन मुनियों को सिंगोली अस्पताल ले जाया गया। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता, इसलिए घायल मुनियों ने रात में दवा नहीं ली। इलाज नहीं करवाने पर भी वे अड़े रहे। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज शुरू किया गया। सूचना पर रात में ही एसपी अंकित जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। जैन समाज बोला– आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो समाज के प्रदीप जैन ने कहा- रविवार रात करीब 10:30 बजे मुनि महाराज कछाला गांव के हनुमान मंदिर में सोए हुए थे। यहां पर करीब 6-7 बदमाशों ने उनके साथ लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों से जानकारी मिली, तब हम वहां पहुंचे। संतों से निवेदन कर अपने साथ लाए। वह सिंगोली आना नहीं चाहते थे। रात में जैन समाज के संत खान-पान नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने रात में दवाई भी नहीं ली, इलाज भी नहीं कराया। एक संत के सिर पर गंभीर चोट है। प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना पर स्थानीय गांववालों का फूटा गुस्सा कछाला गांव के बालाजी मंदिर में जैन मुनियों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वे सिंगोली थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांववालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना से गांव बदनाम हो रहा है। एसपी ने कहा- सभी आरोपियों को राउंडअप किया इस मामले में नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि महाराज के साथ मारपीट की है। इस मामले में सिंगोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रात में ही सभी आरोपियों को राउंडअप किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सखलेचा बोले- घटना अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा- यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है। बीजेपी बोली- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा पूज्य जैन मुनियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से ये घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद सिंगोली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। रात में ही टीम बनाकर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रखती है।

गो रक्षकों ने सैकड़ों गोवंश से भरे ट्रक रुकवाए, पुलिस से हुआ विवाद

बांसवाड़ा जिले से होकर बड़ी मात्रा में गोवंश की तस्करी की आशंका के चलते कल देर रात गो रक्षकों ने कई ट्रकों को रुकवा दिया। इन 52 ट्रकों में करीब 350 से अधिक गोवंश थे, जिन्हें मध्यप्रदेश की सीमा पर रोक लिया गया। बाद में इन गोवंशों को बांसवाड़ा जिले की विभिन्न गौशालाओं में उतारा गया, जहां उनके चारे-पानी की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि ये गोवंश नागौर के मेड़ता में आयोजित बलदेव पशु मेले से लाए जा रहे थे और इन्हें पुलिस सुरक्षा के साथ मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। हालांकि गोरक्षा से जुड़े कार्यकर्ता  बिना वैध दस्तावेजों के गोवंश के परिवहन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले के बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ता सक्रिय हो गए और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर रात में ट्रकों को रुकवाया। ट्रकों में बड़ी संख्या में गोवंश देखकर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। पुलिस को जब मामले की जानकारी दी गई कि गोवंश मेले से लाए जा रहे हैं और मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे हैं, तो उसने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रकों को एस्कॉर्ट किया। लेकिन जब ट्रक मध्यप्रदेश सीमा पर पहुंचे तो वहां के अधिकारियों ने उन्हें राज्य में प्रवेश नहीं दिया, जिसके चलते सभी ट्रकों को वापस लाकर बांसवाड़ा की गौशालाओं में गोवंश को उतारा गया। गौ रक्षा समिति से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मेले से लौटने संबंधी दस्तावेज थे, तो मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रकों को क्यों रोका? यह संदेह पैदा करता है और इसकी गहन जांच की आवश्यकता है। संभावना जताई जा रही है कि इन गोवंश की तस्करी की जा रही थी। इधर बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने मामले में राजस्थान सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जो मार्ग बताया गया वह बांसवाड़ा होकर नहीं गुजरता। ऐसे में स्पष्ट है कि गोवंश को बूचड़खाने ले जाया जा रहा था और राज्य सरकार इसमें शामिल लोगों को संरक्षण दे रही है। साध्वी माही दीदी ने भी पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार बदलते बयानों से संदेह गहरा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।  

आरपीएफ ने पकड़ा 11 किलो गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर रायपुर रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट ने विशेष ड्राईव चलाकर गांजा तस्कर और अवैध वेंडर्स पर कार्रवाई के निर्देश दिए है. यही कारण है कि अब विशेष ड्राईव में ही आरपीएफ को गांजा तस्कर दिखाई देते है. दुर्ग आरपीएफ पोस्ट ने ऐसे ही एक गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है. सूत्रों के मुताबिक रेसुब पोस्ट दुर्ग व विखुशा रायपुर के साथ ऑपरेशन नारकोस के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक एमएल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति,  आरक्षक एसआर मीना, उप निरीक्षक एसके वर्मा आरक्षक निर्मल कुमार सिंह विखुशा रायपुर के साथ गाड़ी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के पीछे के सामान्य कोच पर सफर कर रहे 2 यात्री को समय 10.40 बजे घेरा बंदी कर पकड़कर गाड़ी से उतारा गया, उसके पास रखे भूरे रंग का बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया. आरपीएफ के मुताबिक आरोपियों का नाम समीर मोहम्मद शेख पिता मोहम्मद शेख उम्र 45 वर्ष साकिन लोहदा थाना पहाड़ी जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश और रामविलास साहू पिता बच्छराज साहू उम्र 22 वर्ष साकिन बारी गली कारगिल चौक कस्तूरबा नगर बिलासपुर थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है.  उनके बैग से कुल 6 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 11 किलो 100 ग्राम  पाया कीमत 2,22,000/- (दो लाख बाइस हजार  रुपये) बताया जा रहा है. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि ये ओडिशा के केसिंगा से इसे ला रहे थे. आरोपियों को शासकीय रेल पुलिस थाना दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया है, जहां आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, जॉब फेयर 15 अप्रैल को

रायपुर  नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा मंगलवार 15 अप्रैल को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। जॉब फेयर में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। बता दें कि इस जॉब फेयर का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में मंगलवार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र के नियोजक मोनेट टॉल्क बिजनेस एवं पीवीआर आइनॉक्स लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स जॉब, बेक ऑफिसर, टेली कॉलर, सर्विस एसोसिएट, टेक्निशियन एवं एक्सिक्यूटिव एकाउंट आदि के 34 पदों पर पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता उक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को न्यूनतम 12वी पास से स्नातक (बी.कॉम), आई.टी.आई. (इलेक्ट्रॉनिक) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कितनी मिलेगी सैलरी? बता दें कि चयन के पश्चात आवेदकों को उनके पद के अनुसार 15 हजार से 26 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। नोट: इन पदों पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नौकरी के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता व अनुभव प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।

भारतीय वायुसेना के विमान पर हवा में उड़ान के दौरान साइबर अटैक, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई ऑपरेशन ब्रह्मा म्यांमार को राहत पहुंचा रहा IAF यानी भारतीय वायुसेना का एक विमान साइबर अटैक का शिकार हो गया। खबर है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब विमान राहत सामग्री लेकर म्यांमार जा रहा था। हालांकि, वायुसेना के जांबाजों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने सूझबूझ से रास्ता निकाला और यात्रा को पूरा किया। अपने सैटेलाइट आधारित जीपीएस सिग्नल में स्पूफिंग के रूप में भारतीय वायुसेना के विमान को साइबर हमलों का सामना करना पड़ा है। अखबार ने सूत्रों क हवाले से बताया है कि म्यांमार के हवाई क्षेत्र में किसने जीपीएस स्पूफिंग की है, इसका पता लगाना मुश्किल साबित हो सकता है। खास बात है कि यहां चीन ने बड़ी रणनीतिक पैठ बना ली है। क्या है जीपीएस स्पूफिंग अखबार से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, ‘जीपीएस स्पूफिंग आमतौर पर पायलट को गलत कॉर्डिनेट्स देकर उनकी लोकेशन के बारे में गुमराह करता है। यह ऑपरेशनल इलाकों में आम है। म्यामांर में IAF के पायलट्स ने अपना मिशन पूरा करने के लिए फिर INS यानी इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम का सहारा लिया।’ ऑपरेशन ब्रह्मा भारत ने 28 मार्च को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से हुई तबाही के बाद त्वरित कदम के रूप में अपना राहत मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ शुरू किया। ऑपरेशन के हिस्से के रूप में भारतीय सेना आपदा में घायल हुए लोगों को तत्काल देखभाल प्रदान करने के लिए 60 बिस्तरों वाला चिकित्सा उपचार केंद्र स्थापित करेगी। यह सुविधा ट्रामा के मामलों, आपातकालीन सर्जरी और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को संभालने में सक्षम होगी, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहायता मिलेगी, जो आपदा के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत 15 टन राहत सामग्री म्यांमार पहुंचा चुका है।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से गर्मी गायब! अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रायपुर सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 – 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रविवार का मौसम राजधानी रायपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक यानी 25.5 डिग्री दर्ज किया गया. रात में ठंडाकता महसूस की गई. सोमवार को मौसम में हल्की धूप-छांव बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है. बिलासपुर में पारा गिरा बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यहां तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है. सरगुजा संभाग में भी बारिश का असर सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. अंबिकापुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है. ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक है, जिससे छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हुआ है. इससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ी है साथ ही तापमान में अस्थायी गिरावट भी देखने को मिल रही है.

राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि राज्यपाल श्री रमेन डेका

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए । राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्षाे से भरा हुआ था। उन्होंने सामाजिक भेदभाव, छूआछूत, असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम माना और स्वयं इसके उदाहरण बने। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अनेक उपाधियाँ प्राप्त कीं और देश के पहले विधि मंत्री के रूप में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर न्याय व समतामूलक समाज के निर्माण के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने समाज के शोषित, पीड़ित एवं कमजोर तबके के लोगों के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज जब हम बाबा साहेब को याद कर रहे हैं, तब यह आवश्यक है कि हम केवल औपचारिकताएं न करें, बल्कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारें। समता, बंधुत्व और न्याय के सिद्धांत को हमें समाज के प्रत्येक स्तर पर स्थापित करना होगा। इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इंदौर मेट्रो का किराया हुआ तय, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी, टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी

इंदौर इंदौर मेट्रो को लेकर यात्रियों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मेट्रो के कमर्शियल रन की पूरी तैयारी कर ली है। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलाया जाएगा। पहले हफ्ते में यात्री बिलकुल फ्री सफर कर सकेंगे, जबकि अगले तीन हफ्तों तक छूट के साथ टिकट मिलेगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक दोनों दिशाओं से मेट्रो 50 फेरे लगाएगी। इसका संचालन सुबह आठ से रात आठ बजे तक किया जाएगा। मेट्रो में पहले सप्ताह निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी तक संचालन की तारीख तय नहीं हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम द्वारा मेट्रो के शुभारंभ की तारीख तय होना बाकी है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड ने रविवार को इंदौर में मेट्रो का किराया तय कर दिया। यह किराया सभी 28 स्टेशनों के लिए तय किया गया है, लेकिन शुरुआत में 5.9 किमी के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर ही मेट्रो का संचालन किया जाएगा। प्रायोरिटी कॉरिडोर पर इसका न्यूनतम किराया 20 रुपये और अधिकतम किराया 30 रुपये रहेगा। यह किराया मेट्रो का संचालन शुरू होने के साथ ही लागू होगा। पहले सप्ताह लोग निश्शुल्क मेट्रो की यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे। इसके बाद धीरे-धीरे टिकट दर लागू होगी और यात्री अलग-अलग छूट के साथ तीन माह तक यात्रा कर सकेंगे। प्रत्येक 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक मेट्रो चलेगी। प्रत्येक 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर तीन तक 25 फेरे और स्टेशन नंबर तीन से गांधी नगर तक 25 फेरे लगाएगी। शुरुआत में मेट्रो के तीन से चार कोच सेट चलाए जाएंगे। एक कोच सेट में तीन मेट्रो कोच (डिब्बे) होते हैं। प्रायोरिटी कॉरिडोर तक लोगों को पहुंचाने के लिए मप्र मेट्रो रेल निगम लि. एआईसीटीएसएल की बसों का संचालन करने पर विचार कर रहा है। सिटी बस का किराया यात्रियों को अलग से देना होगा, जो एआईसीटीएसएल तय करेगा। ऐसे समझें यदि कोई यात्री अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले दो स्टेशन की यात्रा करता है तो उसे 20 रुपये किराया लगेगा, लेकिन यदि उसे अपने प्रारंभिक स्टेशन से लेकर अगले तीन से पांच स्टेशन तक की यात्रा करना है तो किराया 30 रुपये देना होगा। इसी तरह आगे के स्टेशनों के लिए टिकट की दर लागू होगी। पहले सप्ताह सफर फ्री, बाद में मिलेगी छूट     प्रथम सप्ताह – बेस फेयर में 100 प्रतिशत छूट     दूसरा सप्ताह – बेस फेयर में 75 प्रतिशत छूट     तीसरा सप्ताह – बेस फेयर में 50 प्रतिशत छूट     तीन माह तक – बेस फेयर में 25 प्रतिशत छूट पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी खबर है कि इंदौर मेट्रो को हरी झंडी पीएम नरेंद्र मोदी खुद दिखा सकते हैं। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस संबंध में सरकार को पत्र भेज दिया है और अब तारीख मिलने का इंतजार है। टेस्टिंग और स्टेशन की तैयारी पूरी मेट्रो के सभी 5 स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं। लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, इलेक्ट्रिकल सेक्शन जैसे सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो चुके हैं। इंदौर यलो लाइन का प्रायोरिटी रूट 5.9 किमी लंबा है। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट में पहुंचेगी। CMRS का फाइनल निरीक्षण हो चुका है 24-25 मार्च को CMRS ने मेट्रो का फाइनल निरीक्षण किया। गांधी नगर से TCS चौराहे तक कुल 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो दौड़ेगी। जानकारी विवरण रूट गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 फेरे रोज़ाना 50 (25-25 दोनों तरफ़ से) संचालन का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ट्रेन का अंतराल हर 30 मिनट में एक मेट्रो कुल स्टेशन (पूरा नेटवर्क) 28 प्रायोरिटी कॉरिडोर स्टेशन 5 दूरी (प्रायोरिटी कॉरिडोर) 5.9 किमी स्टेशन पर समय हर स्टेशन पर 2–5 मिनट निरीक्षण 24–25 मार्च को CMRS द्वारा अंतिम निरीक्षण किराया चार्ट ज़ोन यात्रा किए गए स्टेशन किराया (₹) ज़ोन 01 1 से 2 स्टेशन ₹20 ज़ोन 02 3 से 5 स्टेशन ₹30 ज़ोन 03 6 से 8 स्टेशन ₹40 ज़ोन 04 9 से 11 स्टेशन ₹50 ज़ोन 05 12 से 14 स्टेशन ₹60 लंबी दूरी 15 या उससे अधिक ₹80  

गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया, CMO सस्पेंड, 15 को नोटिस, 20 दिन का दिया अल्टीमेटम

रायपुर  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया है। उन्होंने फिंगेश्वर के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया है। यह कार्रवाई शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने के चलते की गई है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा है कि जनता की शिकायतों का समाधान 20 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है। 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार चल रहा है। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लापरवाह अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ चंदन मानकर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा, 15 से ज्यादा अफसरों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक लाख से ज्यादा आवेदन आए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों का समाधान 20 दिनों के अंदर करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि ‘जनता की शिकायतें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। ये सिर्फ कागज़ नहीं, भरोसे का दस्तावेज़ हैं। बैठक में अनुपस्थित मिले अधिकारियों पर भी कार्रवाई बैठक में तीन एसडीएम, दो जनपद सीईओ और पांच सीएमओ अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। साथ ही, कई विभागों के जिला अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर भी नाराजगी जताई गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम और अपर कलेक्टर नवीन भगत भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदनों की डिजिटल एंट्री, मॉनिटरिंग और समाधान पर हर दिन रिपोर्ट दें। जनता की शिकायत गंभीरता से लें अधिकारी कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समय पर समाधान करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा।

अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के ‘सिकंदर’ को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, ‘भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।’ उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं।

उज्जैन में हनुमान जनमोत्स्व पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10000 हजार श्रद्धालुओं को एक साथ परोसी प्रसादी

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में हनुमान जयंती पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां के आंबापुरा में एक बड़ा आयोजन हुआ। जयवीर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद लिया। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 13 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में भगवान की पूजा और आरती की गई। समाजसेवी से लेकर जन सामान्य तक सभी लोगों ने इसमें आगे आकर भागीदारी की। एक व्यक्ति ने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 सालों से हो रहा है। इस साल भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा थी, इसलिए गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। सुबह से लगा रहा भक्तों का जमघट हनुमान जन्मोत्सव पर जयवीर हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। फिर भगवान को भोग लगाया गया और भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में भक्तों को बड़े ही प्रेम से खाना परोसा गया। उन्हें टेबल-कुर्सी पर बैठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कढ़ी की प्रसादी दी गई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद थी। टीम के एशिया हेड डॉ मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन करने वाली समिति को सर्टिफिकेट दिया। 13 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पहले भगवान का विशेष पूजन-अर्चन और महाआरती की गई। आयोजक समाजसेवी सुनील चावंड के अनुसार पिछले 20 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। 20 सालों से लगातार चल रहा भंडारा। भगवान को भोग अर्पित करने और आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को टेबल-कुर्सी पर बिठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कड़ी की प्रसादी परोसी गई। वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन समिति को प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. विश्रोई ने बताया कि समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इससे कहीं अधिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से भोजन कराया गया। इस दौरान समाजसेवी नारायण यादव सहित अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे। करीब 10 हजार श्रध्दालु भंडारे में शामिल हुए। 70 लोगों की टीम ने बनाया भोजन इस भंडारे के लिए रविवार को सुबह से ही करीब 70 लोगों की टीम भोजन बनाने में जुट गई थी। भंडारे के लिए 45 क्विंटल बाफले का आटा, 7 क्विंटल तुवर दाल, 5 क्विंटल दही, 30 किलो बेसन, 200 लीटर छाछ, लड्डू के लिए सामग्री 6 क्विंटल सूजी, 200 लीटर दूध, 25 डिब्बा देसी घी के, 60 किलो ड्राई फ्रूट्स शामिल थे। लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोग आए समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। पर समिति ने जितने लोगों को खाना खिलाने का सोचा था, उससे कहीं ज्यादा लोगों को खिलाया और वो भी अच्छे से। इस भंडारे को सफल बनाने के लिए 70 लोगों की टीम ने बहुत मेहनत की। वे रविवार सुबह से ही भोजन बनाने में जुट गए थे। भंडारे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने भी किया योगदान भारी संख्या में भक्तों ने मिलकर भंडारे को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह आयोजन हर साल होता है और हर साल इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से आयोजन और भी खास हो गया।

रुबीना दिलैक का ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में देखने को मिलेगा जलवा

मुंबई रुबीना दिलैक बेटी के जन्म के सालभर बाद पर्दे पर लौट आई हैं। एक तरफ वह टीवी पर नजर आ रही हैं और दूसरी तरफ OTT पर भी तहलका मचा रही हैं। ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ के साथ-साथ ‘बैटलग्राउंड’ में उनका जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि इस रियलिटी शो में उनका आसिम रियाज के साथ पंगा हो गया है। काफी बहसबाजी हुई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। एक्ट्रेस ने उन्हें चेतावनी भी दी कि वह अपनी हदें पार न करें। लेकिन गुस्से में तमतमाए आसिम कहां किसी की सुनने वाले हैं। ‘अमेजन एमएक्स प्लेयर’ पर स्ट्रीम हो रहा रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ लंबे समय से चर्चा में है। इस शो के एक एपिसोड में आसिम रियाज और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हन के बीच एक टास्क हुआ था, जिसमें यूट्यूबर को कंधे में बुरी तरह से चोट लगी थी और उन्हें लव कटारिया से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि शो का चार्म बरकरार है क्योंकि चार बर्तन हैं तो खनक सुनाई देगी ही। आसिम रियाज अपनी टीम प्लेयर पर हुए हुस्सा शो के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में आसिम रियाज की टीम से एक लड़की दूसरी टीम की लड़की के खिलाफ मैदान में होती है। यहां आसिम उसे गाइड करते हैं कि कैसे उसे करना है। लेकिन उनकी टीम प्लेयर चांदनी ने एक नहीं सुनी। इस पर वह गुस्सा हो गए और बोले, ‘क्या है ये, बल का प्रयोग कर रहे हो भाई। गेम ही नहीं आती किसी को यहां पर। कौन सा एटीट्यूड है तुम्हारी? क्या अचीव कर लिया भाई?’ आसिम रियाज को रुबीना दिलैक ने दी नसीहत आसिम रियाज ने चांदनी को दूर से बॉल डालने के लिए कहा लेकिन उसने ऐसा नहीं किया तो वह डांटते हुए बोले, ‘तूने ट्राई भी नहीं किया। तुझे मैं बोल रहा हूं। तुझे किस चीज की अकड़ है? कबड्डी खेलने आई है क्या तू?’ अब इस पर रुबीना दिलैक ने रिएक्ट किया। उन्होंने आसिम से कहा, ‘मेंटर हो, कोच नहीं।’ तो आसिम ने कहा- ‘हूं मैं कोच भी हूं। तुमको मेरी असल जिंदगी के बारे में कुछ पता नहीं है।’ रुबीना दिलैक से आसिम रियाज ने की बदतमीजी रुबीना दिलैक ने आसिम से कहा, ‘तुम उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहे हो।’ तो ‘बिग बॉस 13’ रनर-अप ने जवाब दिया, ‘मैं उसका कॉन्फिडेंस तोड़ रहा हूं या फिर वो मुझझे ऐसा महसूस करा रही है कि मैं प्रेजेंट नहीं कर रहा हूं। वैसे ये सीरियल नहीं है।’ आसिम ने ये ‘सीरियल’ वाली बात कई बार कही और एक्ट्रेस उन्हें रोकती हुई दिखाई दीं। कहा कि वह उस तरफ न जाएं। शो के होस्ट और क्रिकेटर शिखर धवन ने आसिम को रुबीना से माफी मांगने के लिए कहा। आसिम रियाज से शिखर धवन ने माफी मांगने को कहा आसिम ने बताया कि उनका ऐसा मतलब नहीं था। गहमागहमी में वो बातें निकल गईं। शिखर ने कहा, ‘आपने रुबीना से जो कहा वह सही नहीं था। मैं चाहता हूं कि आप उनसे माफी मांगें।’ फिर आसिम ने माफी मांगी और कहा कि उन्हें खेद है। एक्ट्रेस बुरा न मानें। रुबीना ने भी माफ कर दिया। इस पर लोगों ने रिएक्ट किया और आसिम रियाज के रवैये को गैरजरूर बताया। साथ ही रुबीना के धैर्य की तारीफ की।

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सिलसिला रुका , कप्तान पर ठीकरा फूटा, 12 लाख की लग गई चपत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छा नहीं रहा. लगातार 4 मैचों में जीत के बाद उसे न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को भी जुर्माना भरना पड़ा. उन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उसे 12 रनों से मात दी. करुण नायर के 40 गेंदों में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स को यह हार मिली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है और बल्ले से उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर कायम है.

नक्सल आतंक का पर्याय रहे झीरम घाटी मार्ग से आधी रात लौटे गृह मंत्री विजय शर्मा

सुकमा छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा कलेक्ट्रेट में नक्सली हिंसा प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचों के साथ नक्सली मुक्त बस्तर के निर्माण को लेकर चर्चा की, इस बैठक में कलेक्टर देवेश कुमार और एसपी किरण भी मौजूद थे। 13 अप्रैल को बैठक के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा  सुकमा से निकलते हैं और उस रास्ते से होकर रायपुर रवाना होते हैं। यहां का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है। गृहमंत्री सुकमा से झीराम घाटी मार्ग से होते हुए देर रात को रायपुर लौटे गृहमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी से रात को गुजरते समय का वीडियो भी शेयर किया है। झीरम घाटी पर दिन में लोग जाने से कतराते हैं। वहां विजय शर्मा रात में निकले, गृहमंत्री ने आधी रात को जंगल से गुजर कर यह साबित कर दिया कि अब बस्तर में हालात बदल रहे हैं और अब डर नहीं सुरक्षा का विश्वास फैल रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे। झीरम घाटी, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जो 25 मई 2013 को हुए भीषण नक्सली हमले के लिए कुख्यात है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 33 लोगों की जान गई थी, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा शामिल थे।​ झीरम घाटी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में एक काला अध्याय माना जाता है। इस घटना ने राज्य और देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। आज भी, यह घटना नक्सलवाद की गंभीरता और उससे निपटने की आवश्यकता की याद दिलाती है।​

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet