LATEST NEWS

केवल परिवहन का साधन नहीं, देश के विकास का इंजन है भारतीय रेल: श्री ओम बिरला

माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी  माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर नगर-कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का शुभारंभ  नई दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात  केवल परिवहन का साधन नहीं, देश के विकास का इंजन है भारतीय रेल: श्री ओम बिरला भोपाल  माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने 13 अप्रैल को गाड़ी संख्या 02055 कोटा-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। नई दिल्ली को राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से जोड़ने, पर्यटन व दर्शनीय स्थलों को बढ़ावा देने, यात्री सुविधाओं तथा सुगम आवागमन के उद्देश्य से रेलवे द्वारा नियमित रेल सेवा के रूप में ट्रेन नंबर 20155/20156 डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।  भारतीय संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर इस ट्रेन का नियमित संचालन 14 अप्रैल को नई दिल्ली से उनकी जन्मस्थली ‘महू’ शहर के डॉ. अम्बेडकर नगर रेलवे स्टेशन के बीच किया जा रहा है। माननीय अध्यक्ष लोकसभा श्री ओम बिरला ने डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस को कोटा स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर स्टेशन पर यात्रियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। माननीय स्पीकर ने अपने संवाद में कहा कि भारतीय रेल केवल परिवहन का साधन नहीं विकास का इंजन है।   इस उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअल गरिमामयी उपस्थिति माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉ. मोहन यादव, माननीय केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव माननीया महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की रही। इसके अतिरिक्त डॉ. अम्बेडकर नगर स्टेशन पर माननीय सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया, माननीय सांसद इंदौर श्री शंकर लालवानी एवं माननीया सांसद राज्यसभा कविता पाटीदार की उपस्थिति रही। रेलवे की ओर से डीआरएम कोटा श्री अनिल कालरा सहित अन्य सभी संबंधित शाखा अधिकारीगण मौजूद रहे।     यह 22 कोच की नई ट्रेन डॉ. अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली-डॉ. अम्बेडकर नगर के मध्य नियमित रूप से दिनांक 14 अप्रैल को नई दिल्ली एवं 15 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर नगर से चलेगी। गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर ट्रेन नई दिल्ली से रात 23.25 बजे प्रस्थान कर कोटा सुबह 05.20 बजे आगमन कर 12.50 बजे गंतव्य स्टेशन डॉ अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20155 डॉ अम्बेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन डॉ अम्बेडकर नगर से दोपहर 15.30 बजे प्रस्थान कर कोटा 21.25 बजे आगमन कर अगले दिन सुबह 04.25 बजे गंतव्य स्टेशन नई दिल्ली पहुँचेगी।  गाड़ी के ठहराव:- यह नई गाड़ी दोनों दिशाओं में नई दिल्ली-डॉ अम्बेडकर नगर के बीच हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, शामगढ़, नागदा, उज्जैन, देवास एवं इंदौर स्टेशनों पर रुकेगी।  नई ट्रेन का लाभ:-  इस नई रेल सेवा के आरंभ होने से राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा को देश की राजधानी नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन, मध्यप्रदेश की औद्योगिक नगरी इन्दौर एवं डॉ. अम्बेडकर नगर (महू) से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।  राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश राज्यों के अंतर्गत आने वाले पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों जैसे मथुरा, उज्जैन, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, देवास एवं इंदौर के विकास को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों राज्यों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास होगा।  इस नई रेल सेवा की सौगात से विधार्थियों, व्यापारियों, किसानों एवं आमजन को सीधा लाभ पहुँचेगा।  राजस्थान एवं मध्य प्रदेश राज्यों के यात्रियों को देश की राजधानी नई दिल्ली के लिए सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए सीधी ट्रेन की उपलब्धता होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदान किया गया बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स अवार्ड खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार ने किया सम्मानित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एसीईएस अवार्ड-2025 के अंतर्गत बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स का अवार्ड प्रदान किया गया। द हिंदू समाचार पत्र समूह की खेल पत्रिका स्पोर्ट्स स्टार की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यह पुरस्कार पत्रिका के संपादक वी.वी. राजशेखर राव तथा नेशनल हेड सतीश मेंडन ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहन के लिए ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम स्थापित करने के लिए कार्य जारी है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में स्पोर्ट्स टीचर्स को महत्वपूर्ण दायित्व देने की प्रक्रिया भी आरंभ की गई है। स्पोर्ट्स स्टार के संपादक वी.वी. राजशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में खेल प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई अधोसंरचना, प्रशिक्षण व्यवस्था और परम्परागत खेलों को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों तथा आवश्यकता के अनुरूप खेल नीतियों को क्रियान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से ही प्रदेश को ओलम्पिक, पैरा ओलम्पिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रीय खेलों में अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।  

अक्षय कुमार ने अमृतसर में दिया जनरल डायर की परपोती को जवाब

अमृतसर अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘केसरी 2’ गुड फ्राइडे यान 18 अप्रैल के दिन थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, जो कि जलियावाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर उस नरसंहार की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया गया है। स्टार्स इस मूवी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान ‘खिलाड़ी भइया’ ने जनरल डायर की परपोती को करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दरअसल, जनरल डायर एक ब्रिटिश अधिकारी थे, जिन्होंने 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के महिलाओं और बच्चों सहित निहत्थे भारतीय नागरिकों की भीड़ पर जलियावाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था। अब इसी पर Kesari 2 आधारित है, जिसका सच करण जौहर अपनी टीम के साथ दिखाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार ने अमृतसर में गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात की और उस दौरान कहा, ‘एक दिन आप देख लेना, ये फिल्म देखकर या और भी बहुत सारी चीजें पता करके… एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने आप ही सॉरी शब्द कहेगा। क्योंकि उन्हें खुद एहसास होगा कि हुआ क्या था। क्या किया गया था। आज भी उनकी (जनरल डायर)परपोती ऐसा सोचती हैं कि हम लुटेरे हैं। बस उसी शब्द का जवाब ये फिल्म है। और मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी इस फिल्म को देखेंगी। और दिन आएगा जब उनको एहसास होगा कि उनके परदादाजी ने क्या किया था। मैं बस यही कहना चाहता हूं।’ करण जौहर का जनरल डायर की परपोती की बातें सुन खौला था खून बता दें कि पोति का नाम कैरोलीन डायर है। उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि जो भारतीय जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए थे, वो ‘लुटेरे’ थे। उन्होंने अपने दादाजी को एक सम्मानीय शख्स बताया था। कहा था कि भारतीय उन्हें बहुत पसंद करते थे। कैरोलीन ने उस हत्याकांड के पीड़ित परिवार से ये भी कहा था, ‘मुझे लगता है कि इतिहास इतिहास है और आपको इसे स्वीकार करना होगा।’ इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘वह अपनी ही दुनिया में जी रही है और किसी भ्रम में है… उसने ऐसी बातें भी कहीं, इससे मेरा खून खौल गया।’

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा प्रदेश के हर क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में ग्वालियर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण योजना की गहन समीक्षा की उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जल संसाधन मंत्री एवं ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने जय आरोग्य अस्पताल, ग्वालियर में सीटीवीएस (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी) विभाग के आवश्यक पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव तैयार करने और अस्पताल भवन के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को शीघ्रता एवं प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में ग्वालियर क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के अधोसंरचना विकास, मैन पॉवर, उपकरण उपलब्धता की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर आवश्यक व्यवस्थाओं के उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्त अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बाहर न जाना पड़े। इसके लिए आवश्यक अधोसंरचना विकास, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और चिकित्सकीय स्टॉफ की पर्याप्त नियुक्ति सुनिश्चित की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सिंहस्थ-2028 के दृष्टिगत सांवेर विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, तथा संचालक नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।  

माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं, तुम बस रन आउट मत कर देना, सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के ले लिए मजे

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार इस आईपीएल में लगातार 5 हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। उसने सोमवार को लखनऊ सुपर जॉइंट्स को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की इस जीत के हीरे रहे और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे ले लिए। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे की तस्वीर के साथ उनके बीच काल्पनिक बातचीत लिखी जो काफी मजेदार है। ऋतुराज गायकवाड़ के घायल होने के बाद सीएसके की बागडोर संभालने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ के खिलाफ ‘बेस्ट फिनिशर’ की अपनी ख्याति के अनुरूप बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्के जड़े। बिग हिटर शिवम दुबे ने उनका अच्छा साथ दिया और 37 गेंदों में नाबाद 43 रन की बेहतरीन लेकिन धीमी पारी खेली। चेन्नई के सामने जीत के लिए 167 रनों का लक्ष्य था। धोनी 15 ओवर खत्म होने के बाद जब बल्लेबाजी के लिए आए तब चेन्नई का स्कोर 111 रन पर 5 विकेट था। तब उसे जीत के लिए अभी 56 रन और बनाने थे और गेंदें बची थीं 30। धोनी ने आते ही आक्रामक खेल से चेन्नई को मैच में वापस ला दिया। लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए मशहूर शिवम दुबे पहले से क्रीज पर मौजूद थे और उनकी आंखें जमी हुई थी लेकिन धोनी तो धोनी हैं। उन्होंने शिवम दुबे पर दबाव ही नहीं बनने दिया और खुद ही 236 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बटोरकर चेन्नई की झोली में जीत डाल दी। इसी चीज को लेकर सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के मजे लिए हैं। सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी सूर्यकुमार यादव ने चेन्नई की पारी के दौरान धोनी और दुबे के बीच बातचीत के वक्त की एक तस्वीर को इंस्टा स्टोरी बनाया है। उस पर उन्होंने जो कैप्शन दिया है, वो काफी मजेदार है। उसका भाव कुछ ऐसे है कि धोनी दुबे से कहते हैं कि मुझे बस रन आउट मत कराना, बाकी तो मैं देख लूंगा। सूर्या का कैप्शन कुछ यूं है- माही भाई- स्ट्राइक देंगे तो तुम बना लेगा? माही भाई- ट्राय करना है तो हम ही कर लेते हैं। तुम बस रन आउट मत कर देना। दरअसल, डोमेस्टिक क्रिकेट में शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव दोनों ही एक ही टीम मुंबई की तरफ से खेलते हैं। दोनों में अच्छी दोस्ती है और आईपीएल में दोनों अलग-अलग टीमों से खेलते हैं। यही वजह है कि दुबे की धीमी पारी पर सूर्या ने अपने अंदाज में चुटकी ली है।

चीता परियोजना संचालन समिति ने कुनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में कुछ चीतों को स्थानांतरित करने की अनुमति दी

मंदसौर  मध्य प्रदेश में चीतों को बसाने की योजना में एक नया मोड़ आया है। केंद्र सरकार केन्या, दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना से और चीते लाने की बात कर रही है। वहीं, कुछ चीतों को कूनो नेशनल पार्क से गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में भेजने की मंजूरी मिल गई है। समिति ने यह भी कहा है कि चीतों को सड़क मार्ग से ले जाते समय गर्मी जैसे तनाव देने वाले कारकों का ध्यान रखा जाए। 300 किलोमीटर है दोनों जगह के बीच की दूरी गांधी सागर, कुनो से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। यह फैसला पिछले हफ्ते हुई एक बैठक में लिया गया। अभी भी यह चिंता बनी हुई है कि गांधी सागर में चीतों के लिए पर्याप्त शिकार है या नहीं और वहां तेंदुए जैसे शिकारी जानवर भी हैं। गांधी सागर को चीतों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण जगह माना जा रहा है। इसका लक्ष्य कूनो-गांधी सागर क्षेत्र में 60-70 चीतों की आबादी बनाना है। एक साल से चीतों के लिए तैयार हो रहा गांधी सागर मध्य प्रदेश का वन विभाग एक साल से गांधी सागर को चीतों के लिए तैयार कर रहा है। पहले यह योजना थी कि अफ्रीका से आने वाले चीतों को यहां रखा जाएगा, लेकिन अभी तक भारत और अफ्रीकी देशों के बीच बात नहीं बन पाई है। पहले चरण में, चार-पांच चीतों को अभयारण्य के पश्चिमी भाग में एक बाड़े में छोड़ा जाएगा। 64 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को घेर लिया गया है और तेंदुओं को वहां से हटा दिया गया है ताकि चीतों और तेंदुओं के बीच लड़ाई न हो। अभी यह तय नहीं हुआ है कि गांधी सागर में कूनो से लाए गए चीतों को छोड़ा जाएगा या उन चीतों को जो अभी भी बड़े बाड़ों में हैं। कूनो के जंगल में घूम रहे 17 चीते कूनो में 26 चीतों में से 17 जंगल में हैं और नौ बाड़ों में हैं। गांधी सागर में शिकार की कमी एक चिंता का विषय है। समिति ने मध्य प्रदेश के अन्य जंगलों से चीतल लाकर शिकार बढ़ाने के प्रयासों पर भी चर्चा की। गांधी सागर में शाकाहारी जानवरों के बाड़े भी हैं ताकि शिकार वहीं पर पैदा हो सके। मध्य प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुभारंजन सेन ने कहा कि गांधी सागर वन्यजीव अभयारण्य में शिकार बढ़ाने का काम चल रहा है। हमारे पास शिकार के तौर पर फिलहाल चिंकारा, चौसिंघा, नीलगाय और चीतल हैं। चीता परियोजना संचालन समिति देख रही मामला इस पूरे मामले को चीता परियोजना संचालन समिति देख रही है। समिति ने हाल ही में एक वीडियो पर भी बात की। इस वीडियो में वन विभाग द्वारा काम पर रखे गए एक ड्राइवर को चीता फैमिली को पानी पिलाते हुए दिखाया गया था। सदस्यों ने इस पर नाराजगी जताई और वन विभाग को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि चीतों के साथ बातचीत के लिए बने नियमों का पालन किया जाए। क्या है चीता परियोजना संचालन समिति का काम चीता परियोजना संचालन समिति का गठन राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने मई 2023 में किया था। इसका काम परियोजना की समीक्षा और निगरानी करना और एक सलाहकार निकाय के रूप में कार्य करना है। प्रोजेक्ट चीता 2022 में शुरू हुआ था। इसके तहत नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को कूनो नेशनल पार्क में लाया गया था। इस परियोजना को उस समय झटका लगा जब इनमें से आठ चीतों और कूनो में पैदा हुए पांच शावकों की मौत हो गई।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की होगी वापसी : असित मोदी

मुंबई ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के कमबैक को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कहा जा रहा था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस को साइन कर लिया है, और मॉक शूट चल रहे हैं। अब असित मोदी ने खुद कन्फर्म किया है कि ‘तारक मेहता…’ में दयाबेन की वापसी हो रही है। लेकिन इस किरदार को दिशा वकानी नहीं, बल्कि कोई और एक्ट्रेस निभाएगी। TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरी टीम दयाबेन के किरदार को वापस लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है। असित मोदी ने कहा, ‘हम बिल्कुल दया भाभी के किरदार को वापस लाएंगे। लोगों का कहना है कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आया। मैं पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी पूरी टीम जल्द से जल्द दया भाभी के किरदार को शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है।’ असित मोदी ने आगे कहा, ‘मैंने दयाबेन के रोल के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को चुना है और आप जल्द ही उनसे मिलेंगे। दिशा को शो छोड़े पांच साल हो चुके हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों और क्रू का बहुत ख्याल रखती थीं। हमारा मकसद है कि हम दिशा वकानी जैसी कोई कलाकार ढूंढें।’ कुछ हफ्ते पर एक सोर्स के हवाले से बताया गया था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए एक एक्ट्रेस को साइन कर लिया है। उन्हें उसका ऑडिशन पसंद आया और मॉक शूट चल रहे हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में अपडेट आया था कि दिशा वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में वापसी नहीं करेंगी। इस बारे में असित मोदी ने ‘न्यूज18’ से कहा था, ‘मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन जैसी है। आज भी, उनके परिवार के साथ हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए परिवार हैं।’

मांगलिक कार्य, शादी ब्याह समेत अन्य शुभ कार्य शुरू, जून तक लग्न

वैसाख कृष्ण पक्ष प्रतिपदा सूर्य का गोचर सोमवार को सूर्योदय पूर्व से ही अश्विनी नक्षत्र एवं मेष राशि में हो गया है। मेष राशि में प्रवेश करते ही एक माह से चले आ रहे खरमास का समापन भी हो जाएगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद डॉ. पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली ने बताया कि खरमास में विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त का अभाव हो जाता है लेकिन सूर्य के मेष राशि में पहुंचने के बाद विवाह आदि शुभ मुहूर्त मिलने की वजह से विवाह की गूंज चहुंओर सुनाई देने लगेगी। खरमास के बाद सोमवार से विवाह शुरू हो गए है, शुभ मूहुर्त आठ जून तक रहेगा। उसके बाद देवगुरु बृहस्पति को वृद्धत्व का दोष लग जाएगा। जिससे विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाएंगे। इसके बाद पुन: श्री हरि विष्णु के चिरनिद्रा से जागने के बाद 18 नवंबर 2025 से विवाह लग्न आरंभ होगा। विवाह लग्न की तारीख- अप्रैल- 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 26, 29, 30 मई- 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28, राशियों में दिखेगा प्रभाव- ● मेष : व्यक्तित्व, आकर्षण में वृद्धि। बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग होगा। ● वृष : गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगा। माता की सेहत सुधरेगी। ● मिथुन : आय, लाभ, पराक्रम एवं पुरुषार्थ में वृद्धि होगा। भाई, बहनों, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ● कर्क : परिवार में शुभ कार्य होंगे। धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। ● सिंह : मनोबल में वृद्धि होगा। व्यक्तित्व में निखार आएगा। ● कन्या : वाणी की तीव्रता में वृद्धि होगा। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। ● तुला : आय, व्यापार, व्यक्तित्व में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। ● वृश्चिक : सामाजिक, पद, प्रतिष्ठा, परिश्रम में वृद्धि होगी। ● धनु : बौद्धिक क्षमता का विस्तार, अध्ययन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ● मकर : सीने की तकलीफ होगी। गृह एवं वाहन सुख में तनाव होगा। ● कुंभ : पराक्रम एवं पुरुषार्थ, सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ● मीन : वाणी की तीव्रता, अचानक खर्च में वृद्धि होगी।

तेजस्वी यादव पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से कई मुद्दों पर हो रही बातचीत

पटना बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों का दौर जारी है। तीन दिन पहले पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक हुई। सोमवार को दरभंगा में एनडीए के सभी प्रमुख नेता एकजुट हुए थे। आज दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच बैठक हो रही है। इसमें सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर बातचीत हो रही। नेता प्रतिपक्ष और लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बातचीत कर रहे हैं। तेजस्वी यादव के साथ राजद के वरीय नेता भी मौजूद हैं। सीट बंटवारा समेत कई मुद्दों पर बात राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन पूरी तरह तैयार है। आगामी चुनाव में सीट शेयरिंग समेत कई मुद्दों पर आज की बैठक में चर्चा हो रही है। यह महज एक औपचारिक बैठक है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच संबंध काफी लंबे समय से हैं। अब चुनाव में करीब छह-सात महीने का समय रह गया है। सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस इस बार भी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 19 सीटों पर ही जीत मिली थी। वामदल भी अपने स्ट्राइक रेट को देखते हुए अधिक सीटों की मांग कर रहा है। और, राजद किसी भी हाल में 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना चाहता है। इसका कारण यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बिहार में राजद के टिकट पर सबसे ज्यादा विधायक जीते थे। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर आने वाले समय में कोई विवाद न हो, इसलिए राजद आज ही इस मुद्दे पर बात करेगा। क्योंकि राजद पहले ही तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुका है। कांग्रेस के तेवर इस बार अलग कांग्रेस का अंदाज इस बार काफी बदला सा लग रहा है। हाल में ही कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। सवर्ण समाज से आने से वाले अखिलेश सिंह की जगह बिहार की कमान दलित समाज के राजेश कुमार को सौंप दी। कई जिलाध्यक्ष बदल दिए। इसके बाद कन्हैया कुमार ने नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस का रोल भी बता दिया। इतना ही नहीं अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर मेहनत करने का निर्देश भी दिया। इन सब बातों से स्पष्ट है कि कांग्रेस बिहार में फिर से बेहतर पोजीशन चाहती है।

अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौटी पॉप स्टार कैटी पेरी

लॉस एंजिल्स पॉप स्टार कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की यात्रा कर वापस धरती पर लौट आई हैं। जेफ बेजोस के ‘ब्लू ओरिजन’ रॉकेट के साथ उन्‍होंने अपनी इस अंतरिक्ष यात्रा को ‘इमोशनल’ अनुभव बताया है। कैटी ने कहा कि मां बनने के बाद यह जीवन में उनका दूसरा सबसे बड़ा अनुभव रहा है। कैटी ने खुलासा किया कि उन्‍होंने उड़ान के दौरान ‘व्हाट ए वंडरफुल वर्ल्ड’ गाना भी गाया। करीब 11 मिनट की यात्रा के बाद जब कैटी पेरी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट से नीचे उतरीं तो उन्‍होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस अनुभव ने मुझे यह दिखाया है कि आप अपने अंदर भरे प्यार को कभी नहीं जान सकते, जैसे कि आपको कितना प्यार देना है और आपसे कितना प्यार किया जाता है।’ ऑल वुमन टीम के साथ कैटी पेरी ने रचा इतिहास ‘फायरवर्क’ और ‘कैलिफोर्निया गर्ल्स’ की सिंगर कैटी पेरी की यह यात्रा इसलिए भी ऐतिहासिक थी कि वह एक ऑल वुमन टीम के साथ अंतरिक्ष में पहुंची थीं। ‘अमेजन’ के संस्थापक जेफ बेजोस की स्‍पेस कंपनी ‘ब्लू ओरिज‍न’ के रॉकेट से कैटी पेरी समेत महिलाओं के 5 सदस्‍यीय दल को पृथ्वी की सतह से 100 किलोमीटर से अधिक ऊपर ले जाया गया। यह न्यू शेपर्ड प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसे NS-31 नाम दिया गया। धरती पर लौटते ही कैटी ने जमीन को चूमा इस यात्रा में कैटी पेरी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट आइशा बोवे भी थीं। कैप्सूल के सुरक्षित उतरने के बाद कैटी पेरी के जमीन को चूमने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने साथ डेजी का फूल लेकर गई थीं कैटी पेरी कैटी पेरी ने उड़ान भरने के दौरान अपने साथ एक डेजी का फूल भी रखा था। यह उनकी बेटी डेजी के लिए था। वह बाकी महिलाओं के साथ करीब 4 मिनट तक स्‍पेस में रहीं। न्यू शेपर्ड रॉकेट सोमवार को पृथ्वी से 100 किमी की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचा और इसने करमन लाइन को पार किया, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंतरिक्ष की सीमा माना जाता है। अंतरिक्ष में इससे पहले 1963 में बिना पुरुष के गई थी महिला साल 2000 में अरबपति जेफ बेजोस ने स्‍पेस टूरिज्‍म कंपनी ब्लू ओरिजन की शुरुआत की थी। सोमवार को कैटी पेरी समेत ऑल वुमन टीम को ले जाने वाला न्यू शेपर्ड रॉकेट वेस्ट टेक्सास से लॉन्च किया गया। यह पहली ऐसी अंतरिक्ष उड़ान थी, जिसमें हर सीट पर महिलाएं बैठी थीं। इससे पहले 1963 में रूसी इंजीनियर वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष की यात्रा की थी।

हैंडलूम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर पाया नियंत्रण

बालोतरा बालोतरा शहर के सर्किट द्वितीय क्षेत्र स्थित पीएनपी हैंडलूम में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फैक्ट्री से अचानक घना धुआं उठता दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और लपटों से घिर गई। चारों तरफ हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही बालोतरा नगर परिषद और सीईटीपी (कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की फायर ब्रिगेड टीमें घटनास्थल पर रवाना हुईं। कुल तीन दमकलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग पांच राउंड तक पानी की बौछार की। करीब दो से ढाई घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा थानाधिकारी चेलसिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। अग्निकांड से प्रभावित क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि दोबारा किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया इस दौरान सबसे राहत की बात यह रही कि हैंडलूम की ऊपरी मंजिल पर सो रहे सभी कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सीढ़ियों की सहायता से सभी को बाहर निकाला। यदि आग कुछ देर और बेकाबू रहती, तो जानमाल की बड़ी हानि हो सकती थी। शॉर्ट सर्किट हो सकता है संभावित कारण जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि फैक्ट्री को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है।

पीएसीएल घोटाला : जयपुर में पूर्व मंत्री खाचरियावास के आवास पर ईडी की रेड

जयपुर राजस्थान की राजनीति में हड़कंप मचाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बहुचर्चित 2850 करोड़ रुपये के पीएसीएल घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। खाचरियावास पर आरोप है कि पीएसीएल घोटाले की रकम में से करीब 30 करोड़ रुपये की राशि उनके पास पहुंची थी। इसी सिलसिले में ईडी की टीमें उनके ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि पीएसीएल (PACL) कंपनी पर सेबी ने 22 अगस्त 2014 को अवैध निवेश योजनाएं चलाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसके सारे कारोबार बंद करवा दिए थे। इसके बाद कंपनी के खिलाफ देशभर में केस दर्ज हुए। सेबी की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसीएल ने देशभर में करीब 5.85 करोड़ लोगों से 49,100 करोड़ रुपये की राशि जुटाई थी, जिसमें से अकेले राजस्थान के 28 लाख निवेशकों से करीब 2850 करोड़ की पूंजी जमा की गई थी। पीएसीएल की संपत्तियों को जब्त कर निवेशकों को भुगतान करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 फरवरी 2016 को सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश आर. एम. लोढ़ा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। सेबी के अनुसार कंपनी के पास 1.86 लाख करोड़ रुपये की संपत्तियां मौजूद हैं, जो निवेशकों की रकम से करीब चार गुना अधिक है। मालूम हो कि इस घोटाले का सबसे पहला केस साल 2011 में जयपुर के चौमू थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद बिहार, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में मामले दर्ज किए गए। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है और प्रताप सिंह खाचरियावास से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। आने वाले समय में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की, लोग हुए आगबबूला

मुंबई टीवी शो CID के फैंस, एक तो पहले से ही एसीपी प्रद्युमन की मौत से गुस्से में थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर वो आगबबूला हो गए। हाल ही पॉपुलर टीवी एक्टर पार्थ समथान ने ‘सीआईडी’ में नए एसीपी आयुष्मान के रोल में एंट्री की। उन्हें देखते ही फैंस ने गुस्सा निकाला और सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया। CID में पार्थ समथान ने नया एसीपी बनकर शो की OG टीम-दया और अभिजीत की नाक में दम कर दिया। एसीपी प्रद्युमन का सफर CID में खत्म किए जाने पर दर्शक मेकर्स पर गुस्सा निकाल रहे थे, और अब नए एसीपी की एंट्री पर उसे शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। ‘एकदम वाहियात और बेमतलब की एंट्रीज’ एक फैन ने X पर लिखा, ‘मैं ACP प्रद्युमन (शिवाजी साटम) और CID की OG टीम के प्रति इस तिकड़ी के घमंड और अनादर को बर्दाश्त नहीं कर सकता। उम्मीद करता हूं कि ये जल्दी शो छोड़ दें। सबसे खराब और वाहियात एंट्री है, जिसका कोई मतलब नहीं।’ ‘कहीं नया एसीपी गद्दार तो नहीं?’ एक ने लिखा है, ‘मुझे लगता है कि ये नया एसीपी गद्दार है और इसका पर्दाफाश करने के लिए शिवाजी सर (एसीपी प्रद्युमन) की एंट्री होगी।’ पार्थ के अलावा दो और नई एंट्री, लोगों को पसंद नहीं आई एक्टिंग पार्थ समथान के अलावा CID में दो और एक्ट्रेसेस की एंट्री हुई है, और उनकी एक्टिंग की आलोचना की जा रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘ये दो नई एंट्री बिल्कुल फिट नहीं होतीं। कोई एक्टिंग नहीं आती।’ एक ने लिखा, ‘एसीपी प्रद्युमन को वापस लाओ।’ पार्थ समथान के फैंस ने की तारीफ- एकदम दमदार एंट्री हालांकि, पार्थ समथान के फैंस ने एक्टर की एंट्री से लेकर उनके लुक और नए एसीपी के रूप में दमदार एक्टिंग की तारीफ की। शो के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ तो इस इंस्पेक्टर दया और अभिजीत की तारीफ कर रहे हैं कि वो किस तरह नए एसीपी से भिड़ गए हैं। ACP प्रद्युमन की होगी वापसी! जनता की डिमांड पर फैसला एसीपी प्रद्युमन के किरदार की बात करें, तो इसे शिवाजी साटम निभा रहे थे। पर हाल ही के एपिसोड में एक बम ब्लास्ट में उनके किरदार की मौत दिखाकर ट्रैक एंड कर दिया गया। तभी से फैंस गुस्से से आगबबूला हैं और शिवाजी साटम की वापसी की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स जनता की डिमांड पर शिवाजी साटम यानी एसीपी प्रद्युमन को वापस CID में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहीं, शिवाजी साटम ने CID में अपना ट्रैक खत्म किए जाने पर कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें नहीं बताया गया।

उस्मान पीएसएल के बाकी बचे मैचों में गेंदबाजी कर सकते, अगर दोबारा शिकायत दर्ज होती है तो उनपर बैन लगाया जा सकता है

इस्लामाबाद पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की पाकिस्तान सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट के दौरान शिकायत की गई है। उस्मान पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेल रहे हैं। क्वेटा की लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 79 रन से हार के बाद तारिक की शिकायत मैदानी अंपायरों अहसान रजा और क्रिस ब्राउन ने की। इस मैच तारिक ने 31 रन देकर एक विकेट लिया। हालांकि शिकायत दर्ज होने के बावजूद उन पर बैन नहीं लगाया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार उस्मान पीएसएल के बाकी बचे मैचों में गेंदबाजी कर सकते, अगर दोबारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज होती है तो उनपर बैन लगाया जा सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, “क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्पिनर उस्मान तारिक को रविवार शाम रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ पीएसएल एक्स मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए ऑन-फील्ड अंपायर अहसान रजा और क्रिस ब्राउन द्वारा रिपोर्ट किया गया था। नियमों के अनुसार, उस्मान भविष्य के मैचों में गेंदबाजी करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, अगर उन्हें फिर से रिपोर्ट किया जाता है, तो उन्हें गेंदबाजी से निलंबित कर दिया जाएगा और गेंदबाजी फिर से शुरू करने से पहले उन्हें ICC-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से मंजूरी लेनी होगी।” यह पहली बार नहीं है जब 30 वर्षीय खिलाड़ी अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में आए हैं। तारिक को इससे पहले PSL 2024 के दौरान भी इसी मुद्दे के लिए रिपोर्ट किया गया था। उस समय, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने स्वेच्छा से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर करने का विकल्प चुना था, और उन्हें पुनर्मूल्यांकन के लिए भेजा था। उस रिपोर्ट के बाद, तारिक ने लाहौर में ICC-मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में एक विस्तृत बायोमैकेनिकल मूल्यांकन किया। अंततः अगस्त 2024 में उन्हें मंजूरी दे दी गई, जिसके बाद उन्हें बिना किसी चिंता के घरेलू प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई।

मध्यप्रदेश में बारिश के साथ हीटवेव का अलर्ट, 7 जिलों में गिरेगा पानी, जानें कब शुरू होगा लू का टॉर्चर?

भोपाल मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश के साथ आंधी और ओले देखने को मिल रहे हैं. सोमवार को पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा आदि जिलों में बादल छाए रहे. कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है. हालांकि अब आंधी और बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी. आज शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, बालाघाट, मंडला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश के एक हिस्से में आंधी-बारिश के साथ ओले देखने को मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के बाकी के हिस्से में गर्मी का असर है. दरअसल, सोमवार को रतलाम में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आज इन जिलों में होगी बारिश ! बारिश और लू के बीच मौसम विभाग ने मंगलवार, 15 अप्रैल के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से के 7 जिले- डिंडौरी, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और चंबल संभाग के जिलों में आज लू चलेगी. इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मंगलवार को तेज गर्मी का असर दिखेगा. यहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. 16 अप्रैल से फिर MP में शुरू होगा लू का टॉर्चर? बता दें कि मध्य प्रदेश में 16 अप्रैल से हीट वेव यानी लू का असर शुरू हो जाएगा. हालांकि अगले 2 दिनों तक बारिश की गतिविधियां भी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 16 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 11 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में मंगलवार को गर्मी का असर तेज रहेगा। यहां पारा 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। बारिश और आंधी की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी। रतलाम में पारा 42 डिग्री रहा प्रदेश में सोमवार को भी मौसम के दो रंग देखने को मिले। पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिंगरौली, अनूपपुर, सीधी, सिवनी, रीवा आदि जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। दूसरी ओर, प्रदेश के बाकी के हिस्से में गर्मी का असर रहा। रतलाम में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर-धार में पारा 41 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री और नर्मदापुरम में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 39.5 डिग्री, इंदौर में 39.7 डिग्री, ग्वालियर में 37.5 डिग्री और जबलपुर में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा।     तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। पहले-दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही। दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा। अब हीट वेव चलेगी अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में अलग-अलग जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। अब जानिए, 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी के बारे में मध्यप्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में आंकड़े ने 44 डिग्री को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। भोपाल: 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी, बारिश भी हुई अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है। 20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। 17-18 अप्रैल को तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet