LATEST NEWS

स्वच्छता बढ़ाने कचरा डिस्पोजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने व स्वच्छ शौचालय के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर

550 से अधिक स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण, खुले में कचरा फेंकने, गंदगी करने पर दंड का प्रावधान रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की पहल पर शहरों में स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने 57 करोड़ 70 लाख रुपए जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालयों के लिए 144 नगरीय निकायों को 42 करोड़ 58 लाख रुपए जारी किए हैं। इस राशि से 1389 शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत सामुदायिक शौचालयों के रखरखाव एवं संधारण के लिए 15 करोड़ 12 लाख रुपए भी मंजूर किए गए हैं। इस राशि से सामुदायिक शौचालयों के उन्नयन के कार्य किए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर नगरीय निकायों में स्वच्छता अभियान की गति को और तेज करने, कचरा डिस्पोजल की व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने तथा उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक करने विभिन्न मदों से राशि जारी की गई है। इस राशि से शौचालयों की मरम्मत, सफाई तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के काम प्राथमिकता से किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय एक सुविधा से कहीं अधिक आम नागरिकों के दैनिक जीवन का हिस्सा है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों की उपेक्षा के कारण नगरीय निकायों में शौचालयों की स्थिति जर्जर थी, वे उपयोग के लायक नहीं थे। राज्य सरकार ने शौचालयों की आवश्यकताओं को देखते हुए स्वच्छ एवं सर्वसुविधायुक्त शौचालय सुनिश्चित करने के लिए राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि हम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के साथ ही उन्हें स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री साव ने बताया कि नगरीय निकायों के सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, बस स्टैंड, चौक-चौराहे एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता लक्षित इकाइयों (CTUs) का चिन्हांकन कर स्वच्छता के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक ऐसे 550 से अधिक स्थानों को सीटीयू या जीवीपी (Garbage Vulnerable Point) के रूप में चिन्हित कर स्वच्छ किया जा चुका है। इन स्थलों पर खुले में कचरा फेंकने या दोबारा गंदगी करने वालों के लिए दंड का प्रावधान भी किया गया है। विभिन्न संस्थाओं और गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाई जा रही सहभागिता उप मुख्यमंत्री साव शौचालयों की गुणवत्ता में सुधार लाने नियमित रूप से समीक्षा कर रहे हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने भी नगरीय निकायों के आयुक्तों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को नागरिकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। लोगों में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को प्रचार-प्रसार (आईईसी) मद से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग, वेस्ट-टू-आर्ट से बनी कलाकृतियों तथा बैक लेन सौंदर्गीकरण के माध्यम से स्वच्छता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, स्वसहायता समूहों आदि के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़ा, सफाई चौपाल, नुक्कड़ नाटक, प्लॉग रन, स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रमों से नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग एवं राज्य सरकार की निरंतर कोशिशों से शहरों में स्वच्छता अभियान को नई गति मिली है। प्रदेश के सभी नगरीय निकाय स्वच्छता के इस जन आंदोलन से और अधिक प्रतिबद्धता से जुड़ गए हैं।

नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं: धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री

रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव और छुआछूत की भावना खत्म करके हिंदुत्व के नाम पर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रायोजित है। इसे हिंदुओं को डराने के लिए अंजाम दिया गया है, लेकिन ऐसी साजिशों से हिंदुओं का डरने की जरूरत नहीं है बल्कि ऐसी ताकतों को सबक सिखाना चाहिए। हिंदू डरे नहीं, छुआछूत खत्म हो और हिंदू एक हों, इसके लिए वह अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकालेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मध्य प्रदेश के रतलाम में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कही। आशीर्वचन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे शास्त्री ने कहा कि विभिन्न धार्मिक यात्राओं पर पथराव हिंदुओं और सनातन को डराने के लिए किया जा रहा है। लेकिन ऐसे लोग जान लें, हिंदू न तो झुकेगा, न ही डरेगा और न कभी पीछे हटेगा। अगर तुम्हें पत्थर फेंकना हो तो देशद्रोहियों पर फेंको। बोले- हरे रंग से कोई परेशानी नहीं है लेकिन हम उन लोगों को यह संदेश जरूर देना चाहते हैं कि कायदे में रहोंगे तो ही फायदे में रहोगे। अगर भारत को पाकिस्तान बनाने की कोशिश की गई तो ठठरी और गठरी दोनों बांध दी जाएगी।    मंदिर जाओ, तिलक लगाओ धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को निडर होने की जरूरत है। वरना जो बंगाल में हुआ है, वह मध्य प्रदेश या किसी और प्रदेश में होगा। किसी जिले में और किसी मोहल्ले में भी होगा, इसलिए गांठ बांध लो। जो इस देश में रहकर राम का नहीं होगा, उसकी भी लंका लगेगी। अभी से एक हो जाओ। कलेक्टर, एसपी, मंत्री सब बनो, लेकिन कट्टर हिंदू जरूर बनो। मंदिर जाओ, तिलक लगाओ।    नीमच में जैन संतों से मारपीट, पथराव को निंदनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों पर हमले किए जा रहे हैं।  

भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए 3 भारतीयों पर पाकिस्तानियों ने किया तलवार से हमला, दो की मौत

दुबई विदेश जाकर मेहनत करके अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए तेलंगाना के तीन भारतीय नागरिकों पर एक खौफनाक हमला हुआ है, जिसने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। 11 अप्रैल को दुबई की एक बेकरी में हुई इस घटना में दो भारतीयों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धार्मिक नारे लगाते हुए बेकरी में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला? इस हमले में तेलंगाना के निर्मल जिले के सौन गांव निवासी 35 वर्षीय अश्तापु प्रेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे निजामाबाद के श्रीनिवास भी जान गंवा बैठे। तीसरे युवक सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की खबर मिलते ही पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया है। हमलावर पर गंभीर आरोप परिजनों का आरोप है कि हमला एक पाकिस्तानी नागरिक ने किया, जो धार्मिक नारे लगाते हुए तलवार के साथ बेकरी में घुसा और तीनों भारतीयों पर बेरहमी से वार कर दिया। इस हमले के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।  परिजनों की अपील प्रेमसागर के चाचा ए. पोशेट्टी ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से दुबई में काम कर रहे थे और परिवार की एकमात्र आर्थिक मदद थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य अधर में लटक गया है। परिजन सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने और आर्थिक सहायता देने की अपील कर रहे हैं। केंद्र सरकार का रुख इस दर्दनाक घटना की पुष्टि खुद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की है। उन्होंने बताया कि इस हमले से उन्हें गहरा आघात पहुंचा है और उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। जयशंकर ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और पार्थिव शरीर भारत लाने का भरोसा दिया है। गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है और दुबई पुलिस से त्वरित जांच की मांग की गई है। दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है और जल्द से जल्द जांच पूरी कर हमलावर को सजा दिलाने की मांग की है। मंत्रालय पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।  

‘नीले ड्रम’ का बढ़ता खौफ! पति की रातों की नींद हुई हराम, कहा- साहिब रोज ‘ड्रम’ की तरफ इशारा करती है पत्नी

रीवा रीवा जिले के बसेड़ा गांव निवासी हीरालाल साकेत ने अपनी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। हीरालाल ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे ‘ड्रम’ की धमकी देती है जो मेरठ की चर्चित घटना से मिलती-जुलती है। हीरालाल के मुताबिक उसकी शादी 2015 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। वह अपनी पत्नी की हरकतों से परेशान हैं क्योंकि उनकी पत्नी लगातार ससुराल पक्ष से झगड़ती रही है। इसके अलावा वह देर रात मोबाइल पर किसी से बात करती है और जब हीरालाल इस बारे में पूछते हैं तो उल्टा विवाद करती है। पीड़ित ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी को कुछ कहता है या किसी बात का विरोध करता है तो पत्नी उसे ड्रम की ओर इशारा करते हुए धमकी देती है कि वह भी उसे उसी तरह मार डालेगी जैसे मेरठ की घटना में हुआ था। यही नहीं वह बिना बताए मायके चली जाती है और अपनी मर्जी से वापस लौट आती है। हीरालाल का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पुलिस से पत्नी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी का भी विवाद इसी तरह एक और मामला सामने आया है जिसमें चाकघाट निवासी अशोक कुमार सोनी अपनी पत्नी और बीमार बच्चे के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि उनके मेडिकल दुकान को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर सारा सामान बाहर फेंक दिया। अशोक कुमार सोनी ने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  

हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार : उपमुख्यमंत्री शर्मा

राज्य में 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा मोर दुआर-साय सरकार महाभियान रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बस्तर जिले के ग्राम शासनकचौरा और हलबा कचौरा में प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत ‘आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा’ के तहत 3 हितग्राहियों के घर जाकर ‘आवास प्लस 2024 (2.0)’ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे किया। ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। उप मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखाई दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार को पक्का और सुरक्षित घर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा किया जाएगा, ताकि हर जरूरतमंद को योजना का लाभ मिले।        गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। मोर दुआर-साय सरकार महाभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है। उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।        इस महाभियान में राज्य के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 के हितग्राहियों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि योजनांतर्गत आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी।       उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्राम शासनकचौरा और हलबा कचौरा में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं लाभार्थियों क्रमशः बृन्दावती भारती, दुलारी भारती और गुड्डुराम बघेल से चर्चा करते हुए उनके मकान की स्थिति जानी। उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद करते हुए यह भी कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि कोई भी परिवार बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण के माध्यम से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगे, उन्हें शीघ्रातिशीघ्र योजना में सम्मिलित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार मिले, जिसमें पक्का मकान एक बुनियादी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संकल्प के साथ कार्य कर रही है कि कोई भी पात्र नागरिक सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 2024-25 के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत कुल 11,50,315 मकानों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 9,41,595 मकानों की पहले ही स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इनमें से 1,78,476 मकान पूर्ण रूप से निर्मित हो चुके हैं और शेष निर्माणाधीन हैं। अब तक कुल 3,59,037 लाभार्थियों को आवास मिल चुका है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए लाभार्थी स्वयं भी मोबाइल ऐप के जरिए अपनी जानकारी अपलोड कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा GRIH पोर्टल भी विकसित किया गया है।

कुछ घरेलू चीजों की मदद से स्ट्रेच मार्क्स होंगे दूर

 क्या आपने कभी आईने में देखकर सोचा है- “काश ये स्ट्रेच मार्क्स न होते!” प्रेग्नेंसी, वजन का उतार-चढ़ाव या हार्मोनल बदलाव, कारण कोई भी हो, लेकिन जब ये सफेद या गुलाबी लकीरें त्वचा पर दिखती हैं, तो अच्छे-अच्छों का कॉन्फिडेंस थोड़ा तो हिल ही जाता है। महंगे क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट्स के वादे तो बड़े-बड़े ब्रांड्स बहुत करते हैं, लेकिन रिजल्ट की बात आती है, तो ज्यादातर मायूसी ही हाथ लगती है। ऐसे में, राहत की बात ये है कि कुछ घरेलू और नेचुरल चीजें हैं जो बिना जेब हल्की किए, आपके स्ट्रेच मार्क्स को धीरे-धीरे गायब कर सकती हैं और वो भी सिर्फ एक महीने में! चलिए जानते हैं ये कौन-सी चीजें हैं और कैसे आप इनका सही इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा जेल एलोवेरा स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-E स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं और स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने में बेहद कारगर होते हैं। कैसे इस्तेमाल करें? ताजा एलोवेरा जेल लें और प्रभावित जगहों पर हल्के हाथों से 5-10 मिनट तक मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें। रोज़ाना इस्तेमाल करने से असर जल्दी दिखने लगता है। नारियल तेल नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और स्किन-रिपेयरिंग गुण होते हैं जो त्वचा की कोशिकाओं को फिर से बनाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और स्ट्रेच मार्क्स को धीरे-धीरे हल्का कर देता है। कैसे इस्तेमाल करें? रोज रात को सोने से पहले शुद्ध नारियल तेल को हल्का गुनगुना करें और स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट तक मसाज करें। लगातार एक महीने तक इसे अपनाएं और बदलाव खुद महसूस करें। विटामिन-E कैप्सूल विटामिन-E स्किन को अंदर से रिपेयर करता है और उसकी इलास्टिसिटी बढ़ाने में मदद करता है। यह स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करने और स्किन टोन को सुधारने के लिए जाना जाता है। कैसे इस्तेमाल करें? मार्केट में आसानी से मिलने वाले विटामिन-E कैप्सूल को काटकर उसका तेल निकालें और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। मसाज करते समय इसे एलोवेरा या नारियल तेल के साथ भी मिक्स किया जा सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स     रोजाना दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर इन चीजों का यूज करें।     खूब पानी पिएं ताकि स्किन हाइड्रेटेड रहे।     विटामिन-C और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।     स्क्रबिंग से बचें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।     सब्र रखें क्योंकि घरेलू नुस्खे धीरे असर दिखाते हैं लेकिन उनका प्रभाव गहरा होता है।  

प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला में शामिल हुए आष्टा विधायक

आष्टा संविधान निर्माता, भारत रत्न, “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान” को लेकर आज भोपाल में प्रदेश स्तरीय  कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर भोपाल पहुचे ओर आयोजित एक दिवसीय  कार्यशाला में शामिल हुए । आयोजित उक्त कार्यशाला को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय महासचिव श्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य एवं अजा मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एवं सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।

जम्मू के शहीदी चौक में ही रोक, प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई झड़प, जम्मू में माहौल तनावपूर्ण

जम्मू सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा हाल ही में दायर आरोपपत्र के प्रकाश में मोदी सरकार की प्रतिशोध और धमकी की राजनीति के खिलाफ आज जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पी.सी.सी.) ने जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। तारिक हमीद कर्रा का कहना है कि उन्होंने यह प्रोटेस्ट कांग्रेस ऑफिस से लेकर ई.डी. के दफ्तर गांधीनगर तक जाना था लेकिन उन्हें पुलिस ने जम्मू के शहीदी चौक में ही रोक दिया। इस प्रदर्शन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।

राज्य आनंद संस्थान खुशहाली, आत्म-संतोष और सामूहिक सद्भाव बढ़ाने के लिए प्रयासरत

भोपाल राज्य आनंद संस्थान जीवन में खुशहाली, आत्म-संतोष और सामूहिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्यरत है। आनंद शिविरों के माध्यम से इस दिशा में सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। आनंद शिविर का आयोजन शासकीय एवं अशासकीय आनंदकों के लिए किया जाता है। इन शिविरों का उद्देश्य प्रतिभागियों को परिपूर्ण जीवन जीने की विधा सिखाना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को विकसित करना है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य आनंद संस्थान श्री आशीष कुमार ने बताया कि जीवन में ‘आनंद’ के साथ प्रत्येक कार्य करना चाहिए। विभाग का उद्देश्य आनंद एवं सकुशलता को मापने के पैमानों की पहचान तथा उन्हें परिभाषित करना है। राज्य में आनंद का प्रसार करने की दिशा में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिये दिशा-निर्देश तय करने का कार्य भी किया जा रहा है। आनंद की अवधारणा का नियोजन नीति निर्धारण और क्रियान्वयन की प्रक्रिया की मुख्य धारा में लाना, आनंद की अनुभूति के लिये एक्शन प्लॉन एवं गतिविधियों का निर्धारण भी किया जा रहा है। निरंतर अंतराल पर निर्धारित मापदण्डों पर राज्य के नागरिकों की मनःस्थिति का आंकलन करना, आनंद की स्थिति पर सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रकाशित करना, आनंद के प्रसार माध्यमों, उनके आंकलन के मापदण्डों में सुधार के लिये लगातार अनुसंधान करना और आनंद के विषय पर ज्ञान संसाधन केन्द्र के रूप में कार्य करने का कार्य आनंद विभाग द्वारा किया जा रहा है। अल्पविराम परिचय सत्र आयोजित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कटनी में विकासखंड ढीमरखेड़ा के प्रधानाध्यापकों के लिए नेतृत्व क्षमता विकास पर पांच दिवसीय कार्यशाला और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में “आनंद विभाग” का संक्षिप्त परिचय एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से “चिंता का दायरा बनाम प्रभाव का दायरा” विषय पर प्रेरक सत्र आयोजित किया गया। सत्र में उपस्थित शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की और चिंतनशील चर्चा में भाग लिया। आगामी दिनों में भी इस सत्र का आयोजन अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किया जाएगा, ताकि सभी प्रतिभागी इस महत्वपूर्ण विषय से लाभान्वित हो सकें।  

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़: महादेव सट्टा एप से जुड़े 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर  ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. महादेव सट्टा एप के जरिए देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी महादेव एप के पैनलों L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर सट्टा चला रहे थे. सभी सटोरिये IPL 2025 के सीजन में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है. साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है. 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन आरोपियों ने रकम के लेन-देन के लिए लगभग 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है. इन खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से मंगाई जा रही है और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. कैसे हुई कार्रवाई? पुलिस को 13 अप्रैल को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर आरोपी निखिल वाधवानी को देवेंद्र नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपी से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुए कोलकाता में रेड कार्रवाई करते हुए न्यू टाउन राजघर स्थित आशियाना अपार्टमेंट से 06 आरोपी और राजारहाट स्थित तुलसी विहार अपार्टमेंट से 02 आरोपी तथा गुवाहाटी में रेड कार्रवाई कर बेलटोला स्थित महेन्द्री अपार्टमेंट से 06 आरोपी सहित कुल 14 आरोपियों को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपियों द्वारा महादेव ऐप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित किया जा रहा था. आईपीएल 2025 में अब तक 17 मामलों में 41 गिरफ्तार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने इस आईपीएल सीजन में अब तक 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन मामलों में कुल 72.27 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है. आरोपी Gajanand app, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassicÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग कर रहे थे. कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.) रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.) रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार) प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.) संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.) अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.) जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.) सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.) अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.) हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.)

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी का गौरव’: उप मुख्यमंत्री

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज अपने भोपाल स्थित निज निवास पर भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य अंचल की धरती से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’ हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनरल द्विवेदी विंध्य क्षेत्र के उन अनमोल रत्नों में से हैं, जिन पर सम्पूर्ण प्रदेश को गर्व है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जनरल द्विवेदी जैसे व्यक्तित्वों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।  

नॉर्थ कोरिया में महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक पर सरकार का नियंत्रण, सेनेटरी पैड्स तक बैन!

नई दिल्ली दुनिया में कई देश हैं जहां कानून सख्त होते हैं, लेकिन कुछ मुल्क ऐसे भी हैं जहां के नियम-कायदे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसा ही एक देश है नॉर्थ कोरिया, जहां तानाशाह किम जोंग उन का एकछत्र राज चलता है। यहां के अजीबो-गरीब नियमों ने पूरी दुनिया को चौंका रखा है। लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि इस देश में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेनेटरी पैड्स तक से वंचित रखा गया है। नॉर्थ कोरिया में इन सामान्य स्वास्थ्य उत्पादों का इस्तेमाल करना गैरकानूनी है। महिलाएं क्या करती हैं पीरियड्स के दौरान? जहां दुनिया के दूसरे देशों में महिलाएं सेनेटरी नैपकिन, टैंपून, मेंस्ट्रुअल कप और पीरियड पैंटी जैसी सुविधाओं से लैस हैं, वहीं नॉर्थ कोरिया की महिलाएं अब भी पुराने ज़माने की परंपराओं का पालन करने को मजबूर हैं। यहां महिलाएं पीरियड्स के वक्त धुले हुए कपड़े या री-यूजेबल पैड्स का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि वहां सैनिटरी नैपकिन की न तो बिक्री होती है और न ही इसे मंगाने की इजाज़त है। किम जोंग उन के अजीब कानून नॉर्थ कोरिया में सिर्फ यही नहीं, बल्कि महिलाओं के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल तक पर सरकार का नियंत्रण है। महिलाएं स्कर्ट या ट्राउज़र्स पहन सकती हैं, लेकिन उसकी लंबाई घुटनों से ऊपर नहीं होनी चाहिए। नीली जींस पहनना अपराध है। वहां के नागरिक सिर्फ तीन सरकारी टीवी चैनल ही देख सकते हैं। बाइबल रखना या किसी धर्म का सार्वजनिक रूप से पालन करना सख्त मना है- और अगर कोई ऐसा करता पाया गया, तो उसे मौत तक की सजा दी जा सकती है। कंडोम की बिक्री और इस्तेमाल पर भी पूरी तरह प्रतिबंध है।  

जेनेटिक काउंसलिंग में समुदाय का सहयोग लिया जाए : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों में जेनेटिक काउंसलिंग की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में मध्यस्थों की भूमिका की संभावनाओं पर कार्य करते हुए समुदाय का सहयोग प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया आनुवंशिक रोग है। रोग को खत्म करने के लिए वैवाहिक और गर्भधारण संबंधी सावधानियां के बारे में सामुदायिक जन जागृति की दिशा में प्रभावी पहल जरूरी है। जेनेटिक काउंसलिंग कार्य में समुदाय के नेतृत्व और पंचायत पदाधिकारियों का सहयोग भी लिया जाना चाहिए। राज्यपाल श्री पटेल राजभवन में जनजातीय प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, आयुष मंत्री श्री इंदर सिंह परमार भी मौजूद थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रोगी को स्वस्थ बनाने के सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रमाणित औषधियों और चिकित्सा पद्धतियों को स्वीकार किया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश के वनों में प्रचुर मात्रा में वन औषधियों की उपलब्धता है। इन औषधियों के सिकल सेल रोगी को स्वस्थ बनाने के अनुभवों और उपयोग के परीक्षणों के प्रमाणीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर तेज गति से किया जाए। लक्ष्य समस्त रोगी और वाहकों को स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एक जटिल रोग है, जो लगभग 21 प्रकार के रोगों का कारण बन सकता है। जरूरी है कि रोग प्रबंधन के कार्य बहुआयामी और एकीकृत स्वरूप में किए जाएं। समस्त रोगियों की उपचार व्यवस्थाओं के साथ ही वाहकों को भी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सहयोग प्रदान किया जाए। स्वस्थ जीवन शैली के लिए मार्गदर्शन दिया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि रोग नियंत्रण प्रयासों को व्यक्ति केंद्रित किया जाए। हर स्तर पर औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता हो। समस्त रोगियों और वाहकों को उपचार,औषधि और जेनेटिक काउंसलिंग की सेवाएं उपलब्ध हो। उन्होंने छात्रावासों के भोजन में लौह तत्व की उपलब्धता वाले खाद्य पदार्थों को जोड़ने की जरूरत बताई है। गर्भवती महिलाओं की सिकल सेल जांच, जेनेटिक परामर्श और नवजात शिशुओं के वैक्सीनेशन के प्लेटफार्म के रूप में आंगनवाड़ियों को शामिल करने के लिए कहा है। बैठक में जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता, प्रमुख सचिव आयुष श्री डी.पी. आहूजा, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव एवं अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे उदयपुर, अरविन्दसिंह मेवाड़ को अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय आयोजनों में भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी बुधवार सुबह विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचे। श्री देवनानी ने सिटी पैलेस स्थित शंभु निवास पहुंच कर उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के अरविन्दसिंह मेवाड़ के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। श्री देवनानी ने दिवंगत अरविन्दसिंह मेवाड़ के पुत्र डॉ लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ सहित परिवारजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष गीतांजलि अस्पताल पहुंचे तथा वहां उपचाररत राजस्व मंत्री हेमन्त मीणा के पिता पूर्व केबिनेट मंत्री श्री नंदलाल मीणा की कुषलक्षेम जानी। इसके अलावा श्री देवनानी ने उदयपुर में ही नारायणलाल शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर संवेदना व्यक्त की।

जबलपुर आ रहे कटनी के सराफा व्यापारी की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की मौके पर मौत

जबलपुर जबलपुर आ रहे कटनी के सराफा व्यापारी की कार रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार व्यापारी और उसकी पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार को कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। कटनी निवासी मनोज कस्तवार और उनकी पत्नी किसी कार्य से जबलपुर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दंपती सवार थे। उनकी कार तेज गति से चल रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पुलिस कर रही मामले की जांच दुर्घटना दंपती को गंभीर चोट आयी। उन्हें आसपास के लोगों ने कार से बाहर निकाला। इस दौरान उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live