LATEST NEWS

विशेष पिछड़ी जनजाति के 14 पहाड़ी कोरवा ग्रामीण डायरिया की चपेट में , 1 की मौत, मचा हड़कंप

सरगुजा लुंड्रा ब्लॉक अंतर्गत चिरगा पंचायत के बेवरापारा में डायरिया का प्रकोप देखने को मिला है. यहां रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति के 14 पहाड़ी कोरवा ग्रामीण डायरिया से पीड़ित पाए गए हैं, जबकि एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है. डायरिया फैलने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, कोरवा बाहुल्य बेवरापारा गांव में डायरिया फैलने की सूचना सोमवार को स्वास्थ्य अमले को मिली. वहीं गांव की एक 60 वर्षीय पहाड़ी कोरवा महिला की दोपहर को मौत हो गई, जो डायरिया से पीड़ित थी. इसके बाद धौरपुर के बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में टीम ने गांव पहुंचकर तत्काल पीड़ितों की जांच की और 11 लोगों को सीएचसी धौरपुर में भर्ती कराया गया. इनमें से तीन मरीजों को मंगलवार शाम तक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी अन्य मरीजों का इलाज जारी है. सभी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है. डायरिया के फैलने का प्राथमिक कारण दूषित भोजन माना जा रहा है. सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. विलास भोसकर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार निगरानी कर रही है और मरीजों का बेहतर इलाज जारी है.

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दिल्ली की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम ने जारी सीजन में 5 मैच खेलते हुए सिर्फ एक मुकाबला गंवाया और 4 में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान की टीम सिर्फ दो मैच जीत पाई है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने चार मुकाबला गंवाए हैं और पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम राजस्थान रॉयल्स की समस्या प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है। यशस्वी जायसवाल सिर्फ पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ अर्धशतक बना सके हैं। कप्तान सैमसन अभी तक एक भी अच्छी पारी नहीं खेल पाये जबकि रियान पराग और ध्रुव जुरेल का बल्ला भी खामोश है।

व्हाट्सएप पर फोटो और वीडियो ऑटोमेटिक हो जाती हैं डाउनलोड, कैसे बंद करें?

व्हाट्सएप हम सभी की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। हम सभी इसका इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप के फीचर यूजर्स के लिए बड़े काम के होते हैं लेकिन कई बार ये सिर दर्द बन जाते हैं। ऐसा ही एक फीचर ऑटो डाउनलोड है, जिससे फोन की स्टोर तेजी से भर जाती है। अगर आप भी व्हाट्सएप के ऑटो-डाउनलोड फीचर से परेशान हैं तो हम आपके लिए खास टिप्स लेकर आए हैं। इससे आप व्हाट्सएप पर ऑटो डाउनलोड फीचर को बंद कर फोन की स्टोरेज को बचा सकते हैं। व्हाट्सएप पर ऑटो-डाउनलोड कैसे बंद करें? जैसा कि हम जानते हैं व्हाट्सएप ऐप में आने वाली सभी मीडिया फाइल को ऑटोमैटिकली फोन में स्टोर करता है। ऐप में यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से इनेबल रहता है। इसे डिसेबल किया जा सकता है। व्हाट्सएप मीडिया फाइल को फोन की गैलरी में सेव होने से कैसे रोके? स्टेप 1. सबसे पहले फोन में व्हाट्सएप के सेटिंग मैन्यू पर जाएं। इसके बाद आपको चैट पर जाना है। स्टेप 2. अब आपको सेव टू फोटो को बंद कर देना है। एंड्रॉयड में इसके लिए आपको मीडिया विजिबिलिटी को डिसेबल करना होगा। इन सेटिंग को आप जब चाहे बदल भी सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि गैलरी में व्हाट्सएप के मीडिया फाइल चाहते हैं तो इन सेटिंग को चेंज कर सकते हैं। इसके साथ ही ये सेटिंग जिस दिन आप इनेबल या डिसेबल करेंगे उसी दिन से काम करेगी। यानी अगर आपने इसे अभी बंद कर दिया तो पुरानी फाइल गैलरी में दिखती रहेंगी। इन्हें आपको खुद ही डिलीट करनी होंगी। ग्रुप और चैट की मीडिया फाइल सेव होने से कैसे रोकें? व्हाट्सएप पर हम कई तरह के ग्रुप में जुड़े रहते हैं। इनमें तमाम फोटोज और वीडियो फाइल आती हैं, जो ऑटोमैटिक सेव हो जाती हैं। इससे हमारे फोन की स्टोरेज भर जाती है। ग्रुप चैट में आने वाली इन मीडिया फाइल को सेव होने से रोकने का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही अगर आप चाहें तो सलेक्टेड चैट के लिए फोटो सेव का ऑप्शन चुन सकते हैं। व्हाट्सएप पर चैट टैब पर आपको किसी एक चैट या ग्रुप को सलेक्ट करना है। अब आपको कॉन्टैक्ट इन्फो या ग्रुप इन्फो पर टैप करना है। यहां आपको सेव टू फोटो का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें आपको तीन सेटिंग मिलेंगी। डिफॉल्ट – इस ऑप्शन को सलेक्ट कर आपकी डिफॉल्ट सेटिंग इनेबल रहेगी। अगर आपने व्हाट्सएप की सेटिंग से फोटो सेव बंद किया है तो यह बंद रहेगी। ऑलवेज – यानी आपको चैट या ग्रुप में आई मीडिया फाइल सेव हो जाएंगी। नेवर – व्हाट्सएप पर आने वाली मीडिया फाइल डिवाइस में सेव नहीं होंगी।  

ट्रंप ने चीन के पड़ोसी देश उत्तर कोरिया को दी चेतावनी, भेजे B-1B दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान, किया प्रदर्शन

वाशिंगटन अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध और गहरा गया है क्योंकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 125% जवाबी शुल्क पर नाराजगी जाहिर करते हुए उस पर 100 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। यानी चीन पर अब कुल 245 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान वाइट हाउस ने किया है। इस बीच, ट्रंप ने चीन के पड़ोसी देश उत्तर कोरिया को भी चेतावनी दी है। हालांकि, यह चेतावनी टैरिफ से जुड़ी नहीं है। नई चेतावनी जारी करते हुए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया में दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान भी भेजे हैं, जिसने उत्तर कोरिया से सटे और उसके दुश्मन देश दक्षिण कोरिया के आसमान में अपना प्रदर्शन किया है। मंगलवार को इस क्षेत्र में अमेरिका के इस कदम को एक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, वैश्विक शांति दूत का सपना देख रहे ट्रंप उत्तर कोरिया को पूर्ण रूप से परमाणु मुक्त देश बनाना चाहते हैं और परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने पुराने लक्ष्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन लगातार परमाणु हथियारों का विस्तार कर रहा है। मंगलवार को अमेरिका ने दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान भेजकर दक्षिण कोरिया के साथ न केवल संयुक्त युद्धाभ्यास किया बल्कि उत्तर कोरिया को ये चेतावनी भी जारी की कि अगर उसने अपने मंसूबों पर लगाम नहीं लगाया तो अमेरिका उस पर ताबड़तोड़ हमले कर सकता है। क्या है सुपरसोनिक बमवर्षक विमान B-1B दक्षिण कोरिया में तैनात अमेरिकी वायु सेना मुख्यालय के अनुसार, सुपरसोनिक B-1B बमवर्षकों की एक जोड़ी ने पश्चिमी दक्षिण कोरिया के हवाई क्षेत्र में दो अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों और दो दक्षिण कोरियाई F-35A स्टील्थ लड़ाकू विमानों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास किया है। इस सुपरसोनिक बमवर्षक विमान को लांसर के नाम से भी जाना जाता है। यह अमेरिकी वायु सेना के भंडार में पारंपरिक हथियारों से लैस सबसे बड़ा बमवर्षक विमान है, जो 75,000 पाउंड तक के बम और मिसाइल ले जा सकता है। यह अंतरमहाद्वीपीय उड़ान भरने और हमले को अंजाम देने में सक्षम है। यह ध्वनि की गति से भी तेज मैक 1.2 की गति से यात्रा कर सकता है, इसीलिए इसे सुपरसोनिक बॉम्बर कहा जाता है। हालांकि, लांसर को 2007 से परमाणु हमले मिशन के लिए सुसज्जित नहीं किया गया है,लेकिन यह दुनिया में कहीं भी, किसी भी समय, किसी भी विरोधी के खिलाफ बड़ी मात्रा में सटीक और गैर-सटीक हथियार तेजी से पहुंचाने में सक्षम है। नॉर्थ कोरिया के पास कितने परमाणु हथियार? बता दें कि परमाणु हथियार संपन्न 9 देशों में उत्तर कोरिया भी एक देश है। उत्तर कोरिया ने 2006 में पहला परमाणु परीक्षण किया था। माना जा रहा है कि उसके पास 50 परमाणु हथियार हैं। किम जोंग उन लगातार परमाणु हथियार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। हाल ही में उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था, जो अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंचने में सक्षम है। अमेरिका का संकल्प सिर्फ एक सपना: किम यो जोंग पिछले हफ्ते ही किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने अपने देश को परमाणु हथियार मुक्त बनाने संबंधी संकल्प को लेकर अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों पर निशाना साधा था और उन देशों के इस संकल्प को एक सपना करार दिया था। पिछले सप्ताह अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और जापान के शीर्ष राजनयिकों की बैठक में उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया था। इसी पर उत्तर कोरिया की शीर्ष विदेश नीति अधिकारी किम यो जोंग ने यह प्रतिक्रिया दी है। किम यो जोंग ने कहा था कि परमाणु हथियारों का विस्तार व संरक्षण उत्तर कोरिया के संविधान में शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने संबंधी कोई भी बाहरी चर्चा एक बहुत शत्रुतापूर्ण कृत्य और देश की संप्रभुता को नकारने के समान है। सरकारी मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित बयान में उन्होंने कहा, “यदि अमेरिका और उसकी अधीनस्थ ताकतें ‘परमाणु निरस्त्रीकरण’ पर जोर देती रहेंगी… तो इससे उत्तर कोरिया को ही फायदा होगा, जो आत्मरक्षा के लिए सबसे मजबूत परमाणु हथियार के निर्माण की आकांक्षा रखता है।” उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार स्थिति को “किसी भी भौतिक शक्ति या चालाकी से कभी भी पलटा नहीं जा सकता।”

एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सीधी जिले की दरी और कालीन को खास पहचान मिली : मंत्री जायसवाल

सीधी जिले के कालीन मध्यप्रदेश की शान : मंत्री जायसवाल मंत्री जायसवाल ने कहा सीधी जिले के स्थानीय कारीगरों की मेहनत को नया बाजार मिलेगा एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सीधी जिले की दरी और कालीन को खास पहचान मिली : मंत्री जायसवाल भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि “एक जिला एक उत्पाद”योजना के अंतर्गत सीधी जिले की दरी और कालीन को खास पहचान मिली है। सीधी जिले के दरी और कालीन मध्यप्रदेश की शान हैं। मंत्री जायसवाल ने कहा कि स्थानीय कारीगरों की मेहनत को नया बाजार मिलेगा। साथ ही उनकी परंपरा और हुनर को नये मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकर मुद्रा योजना के साथ प्रदेश के बुनकरों की तरक्की होगी। योजनांतर्गत, बुनकरों को अब 50 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य और केन्द्र सरकार साझा प्रयास कर बुनकरों को हक और प्रोत्साहन दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री जायसवाल ने कहा कि रेशम के धागे से दवाइयाँ और सेरीबैंडेज का निर्माण होगा। ऐसा नवाचार करने के मामले में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि सतपुड़ा एवं नर्मदा के वनों के ककून से दवाएँ बनाई जाएंगी। पाउडर, क्रीम, सेरीबैंडेज, सिजेरियन ड्रेसिंग, डायबिटिक घाव की ड्रेसिंग तथा ऑपरेशन के बाद की ड्रेसिंग निर्मित होंगी। सेरीबैंडेज की विशेषताएं रेशम घाव को गीला नहीं रखता, शरीर के साथ भी नहीं चिपकता तथा रेशम से फायब्रोयिन नामक प्रोटीन निकलता है, जो जख्मों, डायबिटीज से ऊंगलियों में होने वाले घाव और गर्भवती महिलाओं के सर्जिकल डिलीवरी के घाव को कम समय में ठीक करता है। इससे संक्रमण की संभावना भी नगण्य हो जाती है। रेशम की विशेषताएं रेशम एक मजबूत प्राकृतिक फाइबर है, जो घर्षण और तनाव का प्रतिरोधी होता है। रेशम के धागे से पाउडर, क्रीम, सेरीबैंडेज और सिजेरियन बैंडेज का निर्माण होता है। रेशम नमी को सोख लेता है, जो इसे गर्मियों के कपड़ों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। रेशम लचीला होता है, जो इसे विभिन्न प्रकार के कपड़ों और उत्पादों के लिए उपयुक्त बनाता है।  

आमिर खान भी नजर आएंगे रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में

मुंबई रजनीकांत और आमिर खान ने आज तक किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है, पर अब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रजनीकांत इस वक्त ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। थलाइवा के फैंस काफी समय से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी में आमिर खान भी नजर आएंगे। इसकी पुष्टि एक्टर उपेंद्र राव ने की है। उपेंद्र राव ने हाल ही अपनी फिल्म 45 को प्रमोट करते वक्त ‘कुली’ के बारे में बात की। उन्होंने ‘थलाइवा’ रजनीकांत संग काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। साथ ही खुलासा किया कि आमिर खान भी ‘कुली’ में होंगे। इसमें आमिर का कैमियो होगा। ‘कुली’ में आमिर खान का कैमियो रिपोर्ट के मुताबिक, उपेंद्र राव ने कहा कि वह ‘कुली’ में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के साथ नजर आएंगे। मेकर्स ने पहले ही ‘कुली’ में नागार्जुन और उपेंद्र राव की एंट्री कन्फर्म कर दी थी, पर आमिर के रोल को छुपाकर रखा गया था। अब उपेंद्र राव ने उनका नाम भी कन्फर्म कर दिया, पर और डिटेल देने से बचते नजर आए। रजनीकांत का होगा नेगेटिव शेड वाला रोल रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कुली’ में रजनीकांत का किरदार थोड़ा नेगेटिव होगा। फिल्म में नागार्जुन और आमिर का भी अहम रोल है, जो कहानी में ट्विस्ट लाएगा। ‘कुली’ में श्रुति हासन और सत्यराज समेत कई और कलाकार हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है। फिलहाल फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। आमिर खान की आने वाली फिल्में वहीं, आमिर की बात करें, तो वह साल 2022 में आई फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जो बुरी तरह फ्लॉप रही। अब वह ‘सितारे जमीं पर’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे।

टू-व्हीलर गाड़ी के साथ कंपनी की ओर से दो हेलमेट का प्रावधान, जानिए गडकरी ने क्या बताया

मुंबई केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क पर लोगों की सेफ्टी और एक्सीडेंट को रोकने के लिए नया मास्टर प्लान बनाया है। उन्होंने एक टीवी प्रोग्राम के दौरान एक्सीडेंट को रोकने के लिए अपने मास्टर प्लान के बारे में खुलकर बताया। उनके इस प्लान में नए टू-व्हीलर के साथ 2 हेलमेट देना अनिवार्य होगा। वहीं, अब रोड पर सब मेंडेटरी प्रीकास्ट होगा। उन्होंने ये भी कहा कि रोड अब फैक्टरी में बनेगा। गडकरी ने बताया कि सिर्फ स्कूल के सामने हर साल 10 हजार बच्चे रोड एक्सीडेंट में मर जाते हैं। ये बड़ी चिंता का विषय है। इसे रोकने के लिए ही उन्होंने बड़ी तैयार की है। चलिए उनके मास्टर प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। टू-व्हीलर के साथ 2 हेलमेट मिलेंगे गडकरी ने कहा कि जो भी टू-व्हीलर खरीदता है कंपनी उसे किसी अच्छी कंपनी के दो ISI स्टैंडर्ड वाले हेलमेट भी देगी, ताकी गाड़ी पर चलने वाले दोनों लोग हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी में हम लंबे समय से काफी काम कर चुके हैं उसके बाद भी अभी सफलता नहीं मिली है। सिर्फ स्कूल के सामने ही हर साल 10 हजार बच्चों की मौत हो जाती है। जबकि, हर साल 1 लाख 80 हजार मौत रोड एक्सीडेंट में होती हैं। ऐसे में हम रोड सेफ्टी ऑडिट कर रहे हैं। ब्लैक स्पॉट का पता लगा रहे हैं। राहवीर योजना जल्द होगी लागू उन्होंने आगे बताया कि हमने एक राहवीर योजना भी तैयार की है। इस योजना में जिसका एक्सीडेंट होता है और उसे लेकर कोई अस्पताल आता है और उसकी जान बचाता है। तब हम उसे 25 हजार रुपए का अवॉर्ड देंगे। साथ ही, जो अस्पताल में एडमिट होगा उसको मैक्सिमम 7 दिन का खर्च या 1.50 लाख रुपए की सहायता देंगे और उसकी जान बचाने की कोशिश करेंगे। यदि लोग एक्सीडेंट होने वाले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने का काम करते हैं तब हम हर साल 50 हजार लोगों की जान बचा सकते हैं। रोड पर सब मेंडेटरी प्रीकास्ट होगा गडकरी ने बताया कि अब रोड पर सब मेंडेटरी प्रीकास्ट होगा। यानी रोड अब फैक्टरी में बनेगा। अभी रोड के बीच में जो वैरियर होते हैं लोग उन्हें कूदकर आगे जाते हैं, जिससे एक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में अब इन वैरिएट की ऊंचाई को 3 फीट तक बढ़ाया जाएगा। इसके दोनों तरफ एक मीटर की दूसरी रखी जाएगी जिसमें काली मिट्टी डालकर प्लांट लगाए जाएंगे। ऐसे में कोई इसे कूदकर पार नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि हम मलेशिया से नई टेक्नोलॉजी लाए हैं जिससे हजारों-करोड़ रुपए बच रहे हैं। जैसे तमिलनाडु के चेन्नई में मेट्रो बन रही हैं। उनका 70-75 हजार करोड़ रुपए कैबिनेट नोट आया था। ऐसे में हमने मलेशिया में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी से दो पिलर की दूरी को 120 मीटर कर दिया। जबकि पहले ये 30 मीट की होती थी। यानी 3 पिलर को कॉस्ट को बचाया गया। वहीं, ऊपर का बीम स्टील की जगह स्टील फाइबर में कास्ट होगा। साथ ही, प्रीकास्ट से पॉल्यूशन को कम करने में भी मदद मिलेगी। रोड एक्‍सीडेंट में 1.80 लाख मौतें इस दौरान उन्‍होंने कहा कि हम रोड सेफ्टी को लेकर काम कर रहे हैं, लेकिन जितनी सफलता मिलनी चाहिए थी, उतनी नहीं मिली है. उन्‍होंने बताया कि हर साल 10 हजार बच्‍चों की स्‍कूलों के सामने होने वाले एक्‍सीडेंट में मौत हो जाती है. उन्‍होंने बताया कि इसे लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ बुधवार को एक बैठक है. गडकरी ने बताया कि देश में हर साल एक लाख 80 हजार मौतें रोड एक्‍सीडेंट में होती हैं.  उन्‍होंने बताया कि हम रोड सेफ्टी ऑडिट कर रहे हैं और ब्‍लैक स्‍पॉट को बेहतर कर रहे हैं. राहवीर योजना को लेकर दी जानकारी इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार राहवीर योजना भी लेकर आ रही है, जिसमें एक्‍सीडेंट होने के बादा यदि कोई उस व्‍यक्ति को अस्‍पताल लेकर जाता है तो हम उसे 25 हजार रुपये का अवार्ड देंगे. साथ ही एडिमट होने वाले शख्‍स को सात दिन का खर्चा या डेढ लाख रुपये हम देंगे और उस शख्‍स की जान बचाने की कोशिश करेंगे. उन्‍होंने कहा कि यदि एक्‍सीडेंट के बाद घायल को तुरंत अस्‍पताल में भर्ती कराया जाए तो 50 हजार लोगों की जान बच सकती है.

अक्षय कुमार फिल्म ‘केसरी 2’ का प्रमोट करने में बिजी, सभी से फिल्म देखने की अपील

मुंबई एक्टर अक्षय कुमार इस वक्त 18 अप्रेल को रिलीज होने वाली अपनी अपकमिंग फिल्म ‘केसरी 2’ को प्रमोट करने में बिजी हैं, जो जलियावाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित है। 15 अप्रैल को फिल्म का प्रीमियर हुआ, जिसमें राजनेता और कुछ सम्मानीय लोग पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को एक मैसेज दिया, जिसकी चर्चा हो रही है। अक्षय कुमार के अलावा ‘केसरी 2’ में आर माधवन और अनन्या पांडे हैं। इस मूवी के गाने को बीप्राक और गुरदास मान समेत अन्य सिगर्स ने गाया है। इस मूवी का ट्रेलर खूब पसंद किया गया है। और लोग अब इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि प्रीमियर के बाद इस मूवी की की सभी ने तारीफ की है। और सभी से देखने के लिए भी कहा है। अक्षय कुमार ने ‘केसरी 2’ को लेकर फैंस से की अपील अक्षय कुमार ने इवेंट में मीडिया से बातचीत में सभी भारतीयों से Kesari 2 को देखने की अपील की है। कहा है कि वह इसे देखें और देश के गुजरे हुए अनकहे चैप्टर के बारे में कुछ जानें-समझें। उससे सीख लें। एक्टर ने कहा, ‘मैं आप सभी से तहे दिल से गुजारिश करता हूं कि प्लीज अपने फोन अपनी जेब में रखकर इस फिल्म के हर डायलॉग को सुनें। ये बहुत मायने रखेगा। अगर आप फिल्म के दौरान अपना इंस्टाग्राम चेक करेंगे तो यह फिल्म का अपमान होगा। इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वो अपने फोन को दूर रखें।’ अक्षय कुमार ने जनरल डायर की परपोती को दिया था जवाब ब्रिटिश अधिकारी जनरल डायर ने अपने सैनिकों को अमृतसर के जलियावाला बाग में महिलाओं, बच्चों और निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। लोग जान बचाने के लिए कुएं में कूद गए थे। कई मासूमों और निर्दोश लोगों की जान गई थी। इस पर परपोती ने कहा था कि मारे गए लोग ‘लुटेरे’ थे। जिस पर एक्टर अक्षय कुमार ने कहा था कि एक दिन ‘ब्रिटिश एम्पायर सॉरी जरूर कहेगा।’

सोहेल खान करीब 9 साल बाद डायरेक्‍शन की दुनिया में करेंगे कमबैक, संजय दत्त के साथ बनाएंगे फिल्‍म

मुंबई सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान करीब 9 साल बाद डायरेक्‍शन की दुनिया में कमबैक करने वाले हैं। ‘औजार’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘हैलो ब्रदर’, ‘मैंने दिल तुझको दिया’, ‘जय हो’ और ‘फ्रीकी अली ‘जैसी फिल्‍मों का निर्देशन करने वाले सोहेल की यह नई फिल्‍म संजय दत्त के साथ होगी। एक्‍टर, राइटर, डायरेक्‍टर और प्रोड्यूसर सोहेल खान की यह नई फिल्‍म एक फुल टू कॉमेडी होगी, जिसमें संजय दत्त के साथ उनके बहनाई आयुष शर्मा भी होंगे। साल 2016 में ‘फ्रीकी अली’ के बाद से ही सोहेल खान डायरेक्‍टर की कुर्सी से दूर हैं। लंबे समय से यह चर्चा रही है कि सलमान खान के साथ ‘शेर खान’ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ‘पिंकविला’ की नई रिपोर्ट के मुताबिक, सोहेल ने फिलहाल अब इस नई कॉमेडी फिल्‍म पर काम शुरू कर दिया है। यह फिल्‍म अभी प्री-प्रोडक्‍शन फेज में है। लार्जर दैन लाइफ वाले रोल में होंगे संजय दत्त रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘सोहेल पिछले कुछ समय से दो-हीरो वाली कॉमेडी फ‍िल्म की तैयारी कर रहे हैं। वह इसमें संजय दत्त के साथ काम करेंगे। संजू और सोहेल के बीच फिल्‍म को लेकर कई मीटिंग्‍स हो चुकी हैं। दोनों ही स्क्रिप्ट को लेकर बेहद खुश हैं। इसमें संजय दत्त को लार्जर-दैन-लाइफ अवतार में दिखाया जाएगा।’ पैरलल लीड रोल में होंगे आयुष शर्मा बताया जाता है कि इस फिल्‍म में सोहेल ने अपने बहनोई आयुष शर्मा को भी कास्‍ट किया है, जो इससे पहले ‘रुसलान’, ‘अंतिम’ और ‘लवयात्री’ में नजर आ चुके हैं। फिल्‍म में संजय दत्त और आयुष शर्मा दोनों ही पैरलल लीड रोल में होंगे। इसी साल शुरू होगी फिल्‍म की शूटिंग सोहेल खान ने अभी इस फिल्‍म का टाइटल तय नहीं किया है। इसी साल 2025 की दूसरी छमाही में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्‍म की कहानी पंजाब में सेट की गई है। इसमें दर्शकों को गैंगस्टर जॉनर की झलक मिलेगी। सोहेल खान और संजय दत्त इस फिल्‍म में 23 साल बाद साथ काम करेंगे। इससे पहले सोहेल खान के डायरेक्‍शन में ही बनी, बतौर एक्‍टर उनकी डेब्‍यू फिल्‍म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ में दोनों ने साथ काम किया था। यह फिल्‍म 2002 में रिलीज हुई थी। सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सोहेल खान इस फिल्‍म को डायरेक्‍ट करने के साथ ही को-प्रोड्यूस भी करेंगे। फिल्‍म के प्रोड्यूसर्स में एक अन्‍य स्टूडियो और एक बड़े ख‍िलाड़ी को भी शामिल किए जाने की तैयारी है।

कलेक्टर ने राजस्व शिविरों का जायजा और अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण किया

बिलासपुर,  कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज राजस्व पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने शिविर में किसानों को किसान किताब बांटा। राजस्व पखवाड़ा के तहत अब तक 2934 आवेदन मिले हैं जिनमें से 1673 आवेदन का निराकरण कर लिया गया है। ज्यादातर आवेदन आय, जाति, निवास, डिजीटल हस्ताक्षर, अभिलेख त्रुटि सुधार के मिले है। इन शिविरों को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कलेक्टर ने इसके अलावा अस्पतालों का भी औचक निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।         कलेक्टर सबसे पहले बहतराई में आयोजित राजस्व शिविर पहुंचे। उन्होंने शिविर में आए आवेदनों की प्रकृति जानी। ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। यहां 10 आवेदन मिले थे, जिनमें से 03 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर लिया गया। कलेक्टर ने श्री वेदराम, मुकेश साहू, गायत्री बाई यादव को ऋण पुस्तिका का वितरण किया। इसके बाद कलेक्टर सकरी तहसील के ग्राम पाड़ में आयोजित शिविर में पहुंचे। यहां कुल 14 आवेदन मिले जिनमें से 12 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने शिविर स्थल पर बैठक लेकर ग्रामीणों की अन्य जरूरतें एवं समस्याएं भी सुनी और इनके निराकरण के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने मेण्ड्रा में किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल तक 2934 आवेदन मिले हैं। इनमें बिलासपुर तहसील के 551, बेलतरा के 199, बिल्हा के 193, बोदरी के 417, मस्तूरी के 259, सीपत के 130, पचपेड़ी के 102, तखतपुर के 272, सकरी के 378, कोटा के 59, रतनपुर के 144 और बेलगहना के 230 आवेदन शामिल है। अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण- कलेक्टर ने मोपका उप स्वास्थ्य केन्द्र, लिंगियाडीह शहरी प्राथमिक केन्द्र और सकरी उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पतालों की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। प्रसव कक्ष, महिला-पुरूष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। लिंगियाडीह अस्पताल में निर्माण कार्य का भी जायजा लिया । सकरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बिलासपुर एसडीएम श्री मनीष साहू, तखतपुर एसडीएम शिव कंवर भी मौजूद थे ।

औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू की गई थी, जिसके विरोध में लोग उतरे, भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिए सख्त आदेश

नई दिल्ली हैदराबाद यूनिवर्सिटी परिसर के पास स्थित 400 एकड़ भूमि से पेड़ों को काटने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि यहां पर पूर्व की स्थिति को बहाल करना होगा। यह इलाका जंगल जैसा है और इसे हैदराबाद का फेफड़ा कहा जाता है। पिछले दिनों यहां औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए पेड़ों की कटाई शुरू की गई थी, जिसके विरोध में लोग उतर आए थे। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था, जिसमें जंगल के कटने से पशु और पक्षी भाग रहे थे। यह मार्मिक वीडियो देखकर हर कोई परेशान था और मांग की जा रही थी कि पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। ऐसे पेड़ों को खत्म नहीं करना चाहिए। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दाखिल हुई तो अदालत ने पुरानी स्थिति ही बहाल करने का आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने तेलंगाना सरकार से कहा कि आपको 100 एकड़ जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के लिए योजना बनानी होगी। बेंच ने पेड़ों की कटाई में तेलंगाना सरकार की ‘जल्दबाजी’ पर सवाल उठाए। कोर्ट ने कहा कि पर्यावरण को जो नुकसान पहुंचाया गया है हम उससे चिंतित हैं। बेंच ने कहा कि वीडियो में पशुओं को आश्रय की तलाश में भागते हुए देखकर स्तब्ध हैं। न्यायालय ने तेलंगाना से कहा, आप देखिए कि जंगली जानवरों की सुरक्षा कैसे की जाएगी। कोर्ट ने तेलंगाना के वन्यजीव वार्डन को वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया। बेंच ने कहा कि यह चिंताजनक है कि इस तरह पेड़ों को काटा जा रहा है और पशु-पक्षी अपने आश्रय़ के लिए भाग रहे हैं। बता दें कि हैदराबाद में यूनिवर्सिटी के पास स्थित कांचा गाचीबोवली इलाके में जंगल सरीखी 400 एकड़ भूमि है। इस इलाके में करीब 700 से अधिक प्रजातियों के पेड़ और पौधे हैं। इसके अलावा 200 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों का भी यह वन क्षेत्र आश्रय है। पिछले दिनों जब इस जंगल पर कुल्हाड़ी चली तो वन्य जीव प्रेमियों समेत आम नागरिकों ने भी आपत्ति जताई। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस पेड़ कटाई के वीडियो तेजी से वायरल हुए और हैदाराबाद समेत देश भर में गुस्सा देखा गया। दरअसल यहां तेलंगाना स्टेट इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन को जमीन आवंटित की गई थी। इसके खिलाफ छात्र और पर्यावरणविद मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कॉरपोरेशन इस भूमि की नीलामी करके एक आईटी पार्क विकसित करना चाहता था।

पलक पुरसवानी को बॉयफ्रेंड ने पहनाई हीरे की अंगूठी

मुंबई ‘बिग बॉस OTT 2’ में नजर आईं पलक पुरसवानी को दोबारा प्यार मिल गया है। उन्हें उनके बॉयफ्रेंड रोहन खन्ना ने तुर्की के कप्पाडोसिया में प्रपोज भी कर दिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। जिसमें एकदम परियों की तरह वह नजर आ रही हैं और पहाड़ों पर उन्हें शादी के लिए बहुत अनोखे तरीके से प्रपोज किया गया है। वीडियो देख हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। शो के उनके को-कंटेस्टेंट्स भी प्यार लुटा रहे हैं। उनकी इस खुशी में शामिल हो रहे हैं। पलक पुरसवानी ‘बिग बॉस OTT 2’ में आई थीं। इनके एक्स-मंगेतर अविनाश सचदेव भी इसमें बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। शो में दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। क्योंकि इनकी सगाई हुई थी और बाद में टूट गई थी। अब उन्हें अब नया पार्टनर मिल गया है, जिसने बहुत अनोखे अंदाज में एक्ट्रेस को प्रपोज किया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहन खन्ना को उन्होंने शादी के लिए हां कह दिया है। रोहन खन्ना ने पलक पुरसवानी को हीरे की अंगूठी भी पहनाई और घुटने पर बैठकर दिल की बात रूछी। पलक जहां सफेद रंग की हॉल्टर मैक्सी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रोहन सफेद रंग के चेकर्ड टक्सीडो में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट भी लिखा है औक अपने बचपन के सपने के बारे में बात की है। इन्होंने बताया कि वह रोहन से डेटिंप एप पर मिली थीं। पलक और रोहन को मानसी श्रीवास्तव, प्रिंस नरूला, मनीषा रानी, फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान, आकांक्षा पुरी, अर्जुन बिजलानी, शाइनी दोशी समेत अन्य दोस्तों ने बधाई दी है। फैंस ने ने एक्ट्रेस के लिए खुशी जताई है। हर किसी ने इस ड्रीमी फेयरीटेल प्रपोजल की तारीफ की है। साथ ही ये दुआ कर रहे हैं कि इनका रिश्ता कभी न टूटे। दोनों हमेशा आजीवन साथ रहें।

मुगल ‘वंशज’ ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को लिखा पत्र, औरंगजेब के मकबरे की सुरक्षा सुनिश्चित कीजिए

मुंबई मुगल साम्राज्य के अंतिम सम्राट बहादुर शाह जफर के वंशज होने का दावा करने वाले याकूब हबीबुद्दीन तुसी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में स्थित औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। यह मांग उस हिंसा के लगभग एक महीने बाद सामने आई है, जो नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग वाली एक रैली के दौरान भड़क उठी थी। याकूब तुसी खुद को औरंगजेब की कब्र वाली वक्फ संपत्ति का मुतवल्ली भी बताते हैं। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि यह कब्र एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है और इसे प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षित किया गया है। उन्होंने पत्र में लिखा, “उक्त अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार, संरक्षित स्मारक के पास या आसपास कोई अनधिकृत निर्माण, परिवर्तन, विनाश या उत्खनन नहीं किया जा सकता, और ऐसा कोई भी कार्य अवैध माना जाएगा और कानून के तहत दंडनीय होगा।” नागपुर में हिंसा और विवाद की पृष्ठभूमि यह मामला तब और सुर्खियों में आया जब 17 मार्च को नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर एक रैली के दौरान हिंसा भड़क गई। इस दौरान कुछ समूहों ने कब्र को हटाने की मांग की, और अफवाहें फैलीं कि एक समुदाय की पवित्र पुस्तक को जलाया गया, जिसके बाद पुलिस पर पथराव हुआ। इस घटना के बाद अब तक 92 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस विवाद को और हवा तब मिली जब समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने औरंगजेब को “क्रूर शासक” नहीं मानने और उसके शासनकाल में कई मंदिरों के निर्माण का दावा किया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयानों को गलत समझे जाने का हवाला देते हुए वापस ले लिया। इसके बावजूद, भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने कब्र को ध्वस्त करने की मांग उठाई और औरंगजेब को “चोर और लुटेरा” करार दिया। संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग याकूब तुसी ने अपने पत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव से इस मामले पर संज्ञान लेने और भारत सरकार तथा पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) को निर्देश देने की अपील की है कि औरंगजेब की कब्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुसार पूर्ण कानूनी संरक्षण, सुरक्षा और संरक्षण प्रदान किया जाए। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत ने यूनेस्को की विश्व सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर संरक्षण संधि, 1972 पर हस्ताक्षर किए हैं, और ऐसे स्मारकों का विनाश या उपेक्षा अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन होगा। तुसी ने अपने पत्र में कहा, “फिल्मों, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऐतिहासिक तथ्यों का गलत चित्रण करके जनता की भावनाओं को भड़काया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप अनुचित विरोध, नफरत अभियान और प्रतीकात्मक आक्रामकता जैसे कि पुतले जलाने की घटनाएं हो रही हैं।” उन्होंने कब्र की स्थिति पर चिंता जताते हुए वहां सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी की। औरंगजेब की कब्र और उसका ऐतिहासिक महत्व औरंगजेब 1658 से 1707 तक मुगल साम्राज्य का छठा सम्राट था। उसकी खुलदाबाद में एक साधारण कब्र है, जो अन्य मुगल सम्राटों की भव्य मकबरों जैसे ताजमहल या हुमायूं के मकबरे से बिल्कुल अलग है। औरंगजेब ने अपनी इच्छा के अनुसार, अपने आध्यात्मिक गुरु शेख जैनुद्दीन शिराजी के दरगाह के पास एक साधारण कब्र में दफन होने का निर्देश दिया था। उसकी कब्र को लॉर्ड कर्जन ने बाद में संगमरमर से ढकवाया और इसके चारों ओर एक जालीदार स्क्रीन बनवाई।

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट हुई दायर, आरोपियों को नंबर 1 और 2 दिया

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है. इस केस में ED ने आरोपियों पर 988 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ गुरुग्राम लैंड डील केस में बुधवार को दूसरी बार पूछताछ हो रही है. पिछले दो दिनों में ये कांग्रेस के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की दूसरी बड़ी कार्रवाई है. नेशनल हेराल्ड केस की चार्जशीट में सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और राहुल गांधी को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है. इनके अलावा सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडियन (कंपनी), डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड और सुनील भंडारी को भी आरोपी बनाया गया है. इस मामले में अगली सुनवाई 25 अप्रैल 2025 को होगी, जिसमें कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान ले सकता है. कोर्ट ने इस मामले पर 26 जून 2014 को संज्ञान लिया था. बता दें कि 26 मई 2014 को केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बन चुकी थी. लेकिन इससे पहले बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने 2012 में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शिकायत दर्ज की, जिसमें आरोप लगाया गया कि सोनिया और राहुल गांधी ने YIL (यंग इंडिया लिमिटेड) के माध्यम से AJL (Associated Journals Limited) की 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों (दिल्ली, मुंबई, लखनऊ में प्राइम प्रॉपर्टी, जैसे हेराल्ड हाउस) को धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हड़प लिया. ED का दावा है कि यह एक आपराधिक साजिश थी, जिसमें 988 करोड़ रुपये की अवैध कमाई शामिल थी. जांच में फर्जी किराया, बनावटी विज्ञापन, और फर्जी डोनेशन के जरिए 85 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की हेराफेरी का खुलासा हुआ. यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत जांच के दायरे में है. ED की चार्जशीट में आरोप लगाए गए हैं कि वर्ष 2010 में एक आपराधिक साज़िश के तहत AJL की लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अवैध रूप से हड़पने की योजना बनाई गई. बताया गया है कि AJL के 99% शेयर महज 50 लाख रुपये में ‘यंग इंडियन’ नाम की निजी कंपनी को ट्रांसफर कर दिए गए. इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी की भूमिका अहम थी. ‘यंग इंडियन’ में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कुल 76% हिस्सेदारी थी. बाकी 24% शेयर मोतीलाल वोहरा और ऑस्कर फर्नांडीस के पास थे, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे. AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) ने AJL को पहले 90.21 करोड़ रुपये का लोन दिया था, जिसे बाद में 9.02 करोड़ रुपये के शेयरों में बदलकर यंग इंडियन को मात्र 50 लाख रुपये में दे दिया गया. चार्जशीट में लिखा गया है कि ‘यंग इंडियन’ नाम की कंपनी को एक गैर-लाभकारी संस्था के तौर पर ‘Section 25 कंपनी’ के रूप में रजिस्टर्ड किया गया था. जांच में पाया गया कि यंग इंडियन कोई सामाजिक या चैरिटेबल काम नहीं करती है. ईडी ने 20 नवंबर 2023 को AJL की लगभग 752 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया. आरोप है कि ये संपत्तियां मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए हड़पी गई थीं. बता दें कि यह पहला मामला है जिसमें सोनिया और राहुल गांधी को किसी चार्जशीट में औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया है. केस- गुरुग्राम लैंड डील, आरोपी-रॉबर्ट वाड्रा ये केस 2008 का है. तब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के मुख्यमंत्री थे. फरवरी 2008 में ही रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव (सेक्टर 83) में 3.5 एकड़ जमीन ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी. ये डील 7.5 करोड़ रुपये में हुई थी. आरोप है कि इस जमीन का म्यूटेशन घंटों में ही पूरा करवा लिया गया था. इसके बाद, मार्च 2008 में, हरियाणा सरकार ने स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को इस जमीन पर व्यावसायिक कॉलोनी विकसित करने का लाइसेंस (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी किया.  बाद में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने हुड्डा के प्रभाव से कॉलोनी के विकास के लिए कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने के बाद इस जमीन को जून 2008 में 58 करोड़ रुपये की कीमत पर डीएलएफ यूनिवर्सल लिमिटेड को बेच दिया. इस मामले में सितंबर 2018 में, गुरुग्राम के खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में वाड्रा, तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डीएलएफ और ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज के खिलाफ एक FIR दर्ज की गई थी. नूह के रहने वाले शिकायतकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि इस सौदे में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और 50 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ. केस- बीकानेर लैंड डील, आरोपी- रॉबर्ट वाड्रा यह पूरा मामला बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में 275 बीघा जमीन खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है. इस मामले की जांच ईडी में चल रही है. इस जमीन को बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित लोगों को अलॉट की किया जाना था. लेकिन इसे गलत तरीके से खरीदा गया. बीकानेर लैंड डील मामले में जोधपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. यह मामला रॉबर्ट और उनकी मां मॉरिन वाड्रा से जुड़ा है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. मामला वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड और बिचौलिए महेश नागर की याचिका से संबंधित है.  

स्ट्रेस, खराब डाइट और नींद की कमी के कारण होते है डार्क सर्कल्स, ऐसे करें दूर

 खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आमतौर पर यह थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस और पोषक तत्वों की कमी के कारण हो सकता है। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए बाजार में कई केमिकल प्रॉडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन इनकी तुलना में, कुछ ऑयल इन्हें कम करने और आंखों को फ्रेशनेस देने में ज्यादा असरदार साबित होते हैं। ये तेल विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो स्किन को पोषण देकर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाते हैं। यहां आंखों के नीचे काले नीचे घेरों को कम करने वाले कुछ बेस्ट ऑयल के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं इनके बारे में। डार्क सर्कल्स कम करने के लिए ऑयल     बादाम तेल- बादाम का तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आंखों की सेंसिटिव स्किन को पोषण देता है और डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है। इसे हल्के हाथों से मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।     नारियल तेल- नारियल तेल में मॉइश्चराइजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को डीप नरिशमेंट देते हैं और डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसे रातभर लगाने से बेहतर रिजल्ट्स मिलते हैं।     अरंडी का तेल- अरंडी का तेल स्किन की गहराई से सफाई करता है और हाइड्रेट करता है। इसमें राइसिनोलेक एसिड होता है, जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने और स्किन की बनावट को सुधारने में सहायक होता है।     जैतून का तेल- जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को मॉइश्चराइज करता है और डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे कम करता है।     विटामिन-ई ऑयल- विटामिन-ई ऑयल स्किन की मरम्मत और रिजुविनेट करने में मदद करता है। ये फ्री रेडिकल्स से लड़कर डार्क सर्कल्स को हल्का करता है और त्वचा को मुलायम बनाता है।     आर्गन ऑयल- आर्गन ऑयल में विटामिन-ई और फैटी एसिड होते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाकर डार्क सर्कल्स को कम करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट कोमल और शाइनी बनती है।     गुलाब का तेल- गुलाब के तेल में विटामिन-ए, सी, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो काले घेरों को हल्का करके स्किन की रंगत को सुधारते हैं।     टी ट्री ऑयल- टी ट्री ऑयल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो डार्क सर्कल्स और सूजन को कम करता है। इस्तेमाल का तरीका ऑयल को हल्के हाथों से आंखों के आसपास लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। बेहतर रिजल्ट के लिए रातभर छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स कम होएंगे। अगर डार्क सर्कल्स लंबे समय से हैं, तो डॉक्टर से दिखाना बेहतर रहेगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live