LATEST NEWS

आज शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 309 अंक उछला

मुंबई भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के करीब सभी सूचकांकों में तेजी थी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 309 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,044 और निफ्टी 108 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,437 पर था। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 371 अंक या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,345 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 169.95 अंक या 1.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,349 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे। आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक, सुंदर केवट ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार सपाट खुले थे। दिन के दौरान निफ्टी ने 23,273 का लो बनाया और कारोबार के अंतिम घंटे बाजार में तेजी देखी और निफ्टी 23,400 के ऊपर बंद होने में सफल रहा। सेक्टोरल आधार पर आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए और वहीं, ऑटो एवं फार्मा सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी शेयरों में से 2,638 हरे निशान में, 1,308 लाल निशान में और 132 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। एलकेपी सिक्योरिटी में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट, रूपक दे ने कहा कि सत्र की शुरुआत में कमजोरी के बाद निफ्टी में खरीदारी देखने को मिली और 100 दिन के मूविंग एवरेज के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी के लिए 23,300 अब एक मजबूत सपोर्ट है और 23,650 एक रुकावट का स्तर है।

जहीर खान बन गए पिता, बेटे का धांसू नाम सुन भूल जाएंगे स्टार किड्स के चर्चे

मुंबई सागरिका घाटगे और जहीर खान ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। दोनों पैरेंट्स बन गए हैं और उन्होंने बेबी के साथ फोटोज सोशल मीडिा पर शेयर की हैं। दोनों का बेटा हुआ है और उन्होंने बेटे के नाम की अनाउंसमेंट भी की है। पहली फोटो में आप देखेंगे कि जहीर ने बेबी को उठाया है और सागरिका ने जहीर को गले लगाया हुआ है। वहीं दूसरी फोटो में सागरिका और जहीर ने बेबी का हाथ पकड़ा हुआ है। सागरिका ने फोटोज शेयर कर लिखा, प्यार और भगवान के आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बेटे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं। सागरिका के इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी दोनों को बधाई दे रहे हैं और बेबी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले सागरिका के प्रेग्नेंसी की खबर भी आई थी हालांकि एक्ट्रेस ने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया था। जहीर-सागरिका का रिलेशन जहीर और सागरिका ने कुछ साल के रिलेशन के बाद 2017 में शादी की। शादी काफी प्राइवेट तरीके से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन भी दिया था। जहीर ने एक इंटरव्यू में दोनों की लव स्टोरी के बारे में बताया था, ‘हम दोनों में से किसी एक को तो लीड लेना था तो मैंने यह फैसला लिया। हम पहले सबके साथ में मिलते थे और एक-दूसरे के साथ एंजॉय करते थे, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह मुझे पसंद करती हैं या नहीं। इसके बाद मैंने सागरिका को कहा कि मैं आपको डिनर पर ले जाना चाहूंगा, लेकिन सिर्फ मैं और आप, कोई और नहीं। पहले सागरिका को लगा मैं मजाक कर रहा हूं। लेकिन फिर उन्हें पता चला कि मैं सीरियस हूं। हम दोनों को लगता था कि हमारे बीच कुछ है, लेकिन कभी बोला नहीं। हम दोनों ने अपना-अपना टाइम लिया फीलिंग्स शेयर करने में।’ सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2016 में युवराज सिंह और हेज़ल कीच सिंह की शादी के दौरान अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। सागरिका घाटगे और ज़हीर खान ने 2017 में शादी की थी। तब से वे सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। इसके अलावा, क्रिकेट और बॉलीवुड के जोड़े हमेशा प्रशंसकों के लिए खास रहे हैं। जो लोग नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें कि सागरिका को आखिरी बार 2020 की फ़िल्म फ़ुटफ़ारी में देखा गया था। उन्होंने शाहरुख़ ख़ान की 2007 की स्पोर्ट्स ड्रामा चक दे ​​इंडिया से अपने अभिनय की शुरुआत की। सागरिका, जिन्हें चक दे! इंडिया में प्रीति सभरवाल के रूप में सबसे ज़्यादा याद किया जाता है, ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया और बताया कि क्या उनके परिवारों के लिए धर्म कभी चिंता का विषय रहा है। नहीं, वास्तव में नहीं। यह हमारे आस-पास के अन्य लोगों के बारे में बातचीत करने के बारे में अधिक था। मेरे माता-पिता बहुत प्रगतिशील हैं,” उन्होंने हाउटरफ़्लाई को बताया और फिर कहा, “बेशक, चीजों पर चर्चा हुई, लेकिन मेरे लिए, प्राथमिकता मेरे जीवन को साझा करने के लिए सही इंसान को ढूंढना था।” शुभकामनाओं का लगा तांता जब से उन्होंने यह खबर शेयर की है कमेंट सेक्शन में फैन्स और साथियों के बधाई भरे मैसेजेस की बाढ़ आ गई है. नई नई मां बनीं आथिया शेट्टी ने दिल और बच्चे वाला इमोजी बनाया, जबकि अभिनेता अंगद बेदी ने लिखा, “वाहेगुरु”. हुमा कुरैशी ने भी दिल वाला इमोजी बनाया. फैन्स की बात करें तो एक ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी दुआएं”. सुरेश रैना ने लिखा, “बहुत-बहुत बधाई”. एक्ट्रेस डायना पेंटी ने लिखा, “बधाई हो, आप लोगों को”. बता दें कि सागरिका और जहीर ने नवंबर 2017 में एक निजी समारोह में शादी की थी. उन्होंने एक संगीत नाइट रखी थी और बाद में दोस्तों के लिए मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा. सागरिका इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं और उनकी कुछ पोस्ट में जहीर के साथ उनकी तस्वीरें भी हैं. काम के मोर्चे पर, सागरिका ने शाहरुख खान अभिनीत चक दे! इंडिया (2007) से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म की सक्सेस के बाद, उन्होंने फॉक्स, मिले ना मिले हम, रश और इरादा जैसी कई फिल्मों में काम किया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला. वह मराठी फिल्मों में भी नजर आईं. उन्होंने रियलिटी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 में भी हिस्सा लिया.

गैरकानूनी तरीके से षडयंत्र करके सोनिया, राहुल ने नेशनल हेराल्ड की प्रोपर्टीज पर कब्जा क्यों किया : वीडी शर्मा

भोपाल नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी का नाम आने से कांग्रेस भड़क गई है, इसे लेकर आज कांग्रेस पूरे देश में प्रदर्शन कर रही है और ईडी दफ्तरों का घेराव कर रही है, उधर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा हमलावर है , मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया है पूरे देश में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है, बड़े नेता सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक भाजपा और मोदी सरकार पर हमलावर हैं, मध्य प्रदेश कांग्रेस के नताओं के निशाने पर भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, कमाल्नात्थ, दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता इसे बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही कह रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं उधर भाजपा ने भी इसका जवाब दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज इसी मुद्दे पर मीडिया से बात की उन्होंने कहा, यह देश किसी एक पार्टी की जागीर नहीं है और न ही सोनिया गांधी या राहुल गांधी कानून से ऊपर हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, शेयर की हेराफेरी की और फिर संपत्ति बनाई। गैरकानूनी तरीके से षडयंत्र करके सोनिया, राहुल ने प्रोपर्टीज पर कब्जा क्यों किया है, ये बताया जाये? सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट से भी नहीं मिली है राहत वीडी शर्मा ने कहा सोनिया गांधी, राहुल गांधी जमानत पर हैं, इन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन इन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। नेशनल हेराल्ड 1937 में शुरू हुआ जिसमें 5000 शेयर होल्डर्स थे, ये नेहरू खानदान की तब जागीर नहीं थी, इसमें तब बड़े बड़े लोगो ने सहयोग किया। 2008 में नेशनल हेराल्ड बंद हो गया, उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने 90 करोड़ रुपये फंड इस अखबार को दिया, जिसके बाद नेशनल हेराल्ड ने लोन देने से मना कर दिया, फिर कॉरपोरेट षड्यंत्र करके यंग इंडिया के नाम की कंपनी बनाई गई जिसमें 38-38 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी-राहुल गांधी के थे। हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं भाजपा अध्यक्ष ने कहा जो अखबार आजादी के आंदोलन में लड़ने वाले लोगों की आवाज को मजबूत करने का अखबार था उसको इन लोगों ने अपने प्राइवेट व्यापार में बदल दिया, ATM बना दिया। हम कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार की भर्त्सना करते हैं और ED को जो धमकाने की बात की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है यह देश की कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन है, इसे हम उचित नहीं मानते। धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी वीडी शर्मा बोले-  आपने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में कहा था हमें फंसाया जा रहा है हाई कोर्ट ने आपकी बात मानी क्या, सुप्रीम कोर्ट ने मानी क्या? प्रदर्शन करने के अधिकार को मैं चुनौती नहीं दूंगा, लेकिन प्रदर्शन किस बात के लिए?प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की सरकार में एजेंसियों को ईमानदारी से काम करने की छूट है और काम होगा। धरना देने से ED दबाव में नहीं आएगी और आनी भी नहीं चाहिए।

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना

दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए भारत गौरव पर्यटक ट्रेन होगी रवाना भोपाल मंडल के रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल यात्रियों की सुविधा और धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से “दक्षिण दर्शन यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन दिनांक 09 जून 2025 को मध्यप्रदेश के इंदौर स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल और नागपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इससे भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को इस यात्रा में आसानी से शामिल होने का अवसर मिलेगा। इससे भोपाल, होशंगाबाद, सीहोर, विदिशा तथा आसपास के जिलों के श्रद्धालु यात्रियों को बिना अतिरिक्त यात्रा किए सीधा बोर्डिंग की सुविधा प्राप्त होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि 09 रातों और 10 दिनों की इस विशेष यात्रा के दौरान यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को देखने का अवसर भी मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा यह यात्रा एक सर्वसमावेशी टूर पैकेज के रूप में प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें विशेष एलएचबी कोचों में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड एवं ऑफ-बोर्ड शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण, होटल में आवास, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस यात्रा के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क निर्धारित किए गए हैं। स्लीपर श्रेणी (इकॉनॉमी क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹18,000 खर्च वहन करना होगा। वहीं यदि कोई यात्री थ्री एसी (स्टैंडर्ड क्लास) में यात्रा करना चाहता है तो उसके लिए प्रति व्यक्ति ₹29,500 का शुल्क निर्धारित किया गया है। टू एसी (कम्फर्ट क्लास) में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रति व्यक्ति ₹38,500 खर्च करना होगा। इन सभी शुल्कों में यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इस यात्रा का लाभ उठाने के इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर आरक्षण करा सकते हैं। बुकिंग शीघ्र कराने पर सीट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है, जिसमें घर के पास के स्टेशन से सीधा तीर्थ यात्रा शुरू करने की सुविधा उपलब्ध है। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से इस तरह की सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा यात्रियों को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेगी।

गर्मी की तपिश में ठंडे जल की सौगात, भोपाल मंडल स्काउट एवं गाइड द्वारा निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

भोपाल मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुविधा और सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए, पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट एवं गाइड, भोपाल मंडल द्वारा आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को भोपाल एवं इटारसी स्टेशनों पर ग्रीष्मकालीन निःशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सेवा आगामी दो माह, अर्थात 15 जून 2025 तक संचालित की जाएगी, जिसमें कुल 50 स्काउट रोवर्स एवं लीडर्स अपनी सेवाएं देंगे। इस पुनीत पहल का शुभारंभ भोपाल स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक श्री आर. के. मिश्रा, स्टेशन प्रबंधक (वाणिज्य), मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुनील वर्गीश, एवं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कैरिज एंड वैगन) श्री धर्मेश झा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। स्काउट रोवर्स की यह टीम ट्रेनों में सवार यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ही ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे उन्हें चलती ट्रेन से उतरने की आवश्यकता नहीं होगी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पहले से ही वॉटर कूलर एवं नलों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जा रही है, वहीं सेवा भाव से प्रेरित कई समाजसेवी संस्थाएं भी यात्रियों की प्यास बुझाने के इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भोपाल मंडल के 11 प्रमुख स्टेशनों — भोपाल, इटारसी, सांची, खिरकिया, हरदा, नर्मदापुरम, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, अशोकनगर एवं रूठियाई — पर कुल 11 गैर-सरकारी संगठन सक्रिय रूप से निःशुल्क जल सेवा में सहयोग कर रहे हैं। ये संस्थाएं न केवल यात्रियों को प्लेटफार्म पर पानी पिलाती हैं, बल्कि उनकी खाली बोतलों में ठंडा जल भरने का कार्य भी करती हैं। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्मी की इस भीषण तपन में मंडल से गुजरने वाला कोई भी यात्री प्यासा न रहे। यात्रियों को यात्रा की थकान और मौसम की परेशानी से राहत मिले, यही इस सेवा का संकल्प है। मंडल रेल प्रशासन द्वारा इन संस्थाओं को स्टेशन परिसर में जल सेवा संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही, मंडल रेल प्रशासन ने अन्य सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ व रोटरी क्लबों से भी इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। मानव सेवा के इस शुभ प्रयास में रेलवे हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी

रायपुर राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष टोमन साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रबंधन समिति के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस समिति के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने रेडक्रॉस की सदस्यता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रयास करने कहा। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को टी.बी. रोग से मुक्त करने के लिए रेडक्रॉस को अहम भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस की भूमिका और अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करना होगा। डेका ने विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. के. राउत ने बताया कि राज्य के 32 जिलों में जिलास्तरीय रेडक्रॉस समिति के चुनाव कराए गए। इन जिला प्रतिनिधियों ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य स्तरीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को चुना। इस अवसर पर छत्त्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष रूपेश पाणिग्रही, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, कोषाध्यक्ष संजय पटेल, बलराम साहू, डॉ. प्रदीप कुमार साहू और युवराज देशमुख उपस्थित थे।

मोर दुआ :महाभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

 महासमुंद छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा (मोर दुआर, साय सरकार महाभियान) के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद में जिला और विकासखण्ड स्तर पर नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला स्तर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी और अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार से विकासखण्ड स्तर पर महासमुंद विकासखंड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री बरन सिंह मांडवी, बागबाहरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री एम.एल. मंडावी, पिथौरा विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री ओंकारेश्वर सिंह को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री सी.पी. मनहर को, बसना विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम श्री मनोज कुमार खाण्डे को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ श्री पीयूष ठाकुर को और सरायपाली विकासखण्ड के लिए नोडल अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे (आईएएस) एसडीएम को, सहायक नोडल अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत श्री अमित को बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और संबंधित अधिकारियों को महाभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार का संकल्प, हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा शत-प्रतिशत आवास – विजय शर्मा

 रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम पंचायत हल्बा कचोरा के आश्रित ग्राम शासन कचोरा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण विशेष पखवाड़ा के अंतर्गत सर्वे किया, जिसके तहत पात्र हितग्राहियों के घरों का सर्वेक्षण कर उन्हें आवास योजना से लाभान्वित किया जाएगा।  इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कई घरों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पात्र सभी व्यक्तियों को जल्द ही आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा, अब सरकार ने आवास योजनाओं का दायरा बढ़ा दिया है। जो भी पात्र हैं, उन्हें शत-प्रतिशत आवास मिलेगा। ग्राम की हितग्राही दुलारी भारती, ब्रुदावती भारती और प्रतिमा बघेल ने उप मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान प्रतिमा बघेल के 7 वर्षीय पुत्र यूस बघेल ने मोबाइल से क्लिक कर सर्वे की प्रक्रिया पूरी की। हितग्राही प्रतिमा बघेल, पति गुड्डूराम बघेल, दुलारी भारती, पति भारत भारती और ब्रुदावती भारती, पति धनेश्वर भारती तीनों परिवार मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं और वर्षों से अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री के सर्वे से उनकी उम्मीदों को पंख लग गए हैं। उन्हें विश्वास हो गया है कि शीघ्र ही उन्हें उनके सपनों का घर मिलेगा।  उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता के साथ है और उनकी हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी लाड़ली बहनो के खाते में आ गए 1250 रुपए, लाड़ली बहना योजना की 23वीं क़िस्त जारी

  मंडला  मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में बुधवार को योजना की राशि भेज दी गई. मंडला जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत करोड़ों रुपए हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए.  CM यादव ने 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ 38 लाख रुपए ट्रांसफर किए, जो इस योजना की 23वीं किस्त है. इसके अलावा, 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ रुपए और 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए 57 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए. दरअसल, जिले के टिकरवारा गांव में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था. इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या पूजन के साथ की. इसके साथ ही, उन्होंने विवाह बंधन में बंधने वाले 1100 से अधिक जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनका आशीर्वाद दिया.  मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़ों के सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की.   इस दौरान CM यादव ने कहा, ”हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है. लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के माध्यम से हम लाखों परिवारों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं.” बता दें कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. हर महीने की तरह ही इस बार भी सभी लाभार्थी महिलाओं को 10 अप्रैल का इंतजार था और महिलाओं को यह ज्ञात था कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की 23वीं किस्त 10 अप्रैल तक हर हाल में जारी कर दी जाएगी परंतु ऐसा नहीं हुआ और महिलाओं को 10 अप्रैल तक इस योजना की नवीनतम किस्त का लाभ प्राप्त नहीं हुआ जिसके कारण से लाभार्थी महिलाओं के बीच में नाराजगी साफ तौर पर देखी गई लेकिन अब ऐसा नहीं है। जैसा कि आपको बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा लाडली बहना योजना की 23वीं किस्त को लेकर घोषणा की गई थी जिसमें उनके द्वारा बताया गया है कि आज के दिन ही यानी की 16 अप्रैल को इस योजना की 23वीं किस्त को ट्रांसफर किया जा रहा है और आज के दिन ही सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में 23वीं किस्त के रूप में धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी तो मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा ऐसा कहा गया था कि वह धीरे-धीरे इस योजना से प्रदान की जाने वाली धनराशि में इजाफा करेगी तो अभी फिलहाल सभी महिलाओं को यही इंतजार है कि क्या मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 23वीं किस्त की धन राशि में कोई परिवर्तन किया जाएगा। इस धनराशि में इजाफा किया जाएगा, तो फिलहाल ऐसा नहीं है और अभी आपको कोई भी अतिरिक्त धन राशि नहीं मिलेगी और जैसे आपको पिछली किस्त में 1250 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई है ठीक है इतनी ही धनराशि आपको इस 23वीं किस्त में भी प्राप्त होगी यानी कि आपको आज 1250 रुपए की धनराशि ही बैंक खाते में प्राप्त होगी। लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का लाभ इस योजना के माध्यम से सभी पंजीकृत महिलाओं को 23वीं किस्त की राशि लाभ प्राप्त होगा और अगर आपकी आयु 60 वर्ष से अधिक नहीं है तो आपको बैंक अकाउंट में ₹1250 की धनराशि आज के ही दिन मिलने वाली है। जो महिला 60 वर्ष से अधिक आयु की पाई गई है उनको योजना से बर्खास्त कर दिया गया है। यदि आप सभी महिलाओं को भी यह 23वीं किस्त प्राप्त होती है तो निश्चित ही आप अपनी बुनियादी जरूरत को आसानी से पूरा कर सकेंगी। लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?     लाडली बहना योजना 23वीं किस्त का भुगतान चेक करने के लिए इस योजना की वेबसाइट को ओपन कर लेना है।     जब आप योजना की वेबसाइट को ओपन करेगी तो आपके सामने इसका मुख्य पृष्ठ आ जाएगा।     अब मुख्य पृष्ठ में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प मिल जाएगा जिस पर आपको क्लिक कर देना है।     इसके बाद में आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें एप्लीकेशन नंबर समग्र आईडी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी पड़ेगी।     इतना करने के बाद दिए गए कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक दर्ज करके गेट ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।     अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाली ओटीपी को दर्ज करना होगा एवं वेरीफाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा     अब आपके डिवाइस पर आगामी 23वीं किस्त के भुगतान की स्थिति का विवरण प्रदर्शित होने लगेगा।     इस तरह से आप आगामी किस्त के भुगतान की स्थिति को आसानी से चेक करसकेंगे।    

बड़ा बदलाव : आने वाले समय में दुनियाभर में सभी यूजर्स Google Dot com पर ओपेन होंगे

 नई दिल्ली Google ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद दुनियाभर के यूजर्स को बदलाव देखने को मिलेगा.  मंगलवार को किए गए ऐलान के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Google के लोकल डोमेन्स को बदलने जा रही है. अभी तक अलग-अलग देशों के लिए लोकल Google डोमेन होते हैं, जैसे भारत में Google Dot co Dot in और फ्रांस के लिए Google Dot fr है. Google के इन लोकल डोमेन्स का कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें लोकल सर्च रिजल्ट देने के लिए यूज किया जाता है. अब नए बदलाव के तहत कंपनी कंट्री कोड टॉप लेवल डोमेंस को हटाने जा रहे है, जिसकी जगह पर यूजर्स सीधे google.com पर पहुंच जाएंगे. Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता बताते चलें कि साल 2017 से Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता है ताकि यूजर्स तक रेलेवेंट सर्च रिजल्ट को पहुंचाया जा सके, फिर चाहें आप किसी भी देश का Google Donain चला रहे हों. आने वाले दिनों में यूजर्स को दिखेगा बदलाव बड़ा बदलाव करने जा रहा Google, दुनियाभर का डोमेन होगा चेंज Google का ऐलान जल्द ही रीजन बेस्ट डोमेन्स को रिमूव कर दिया जाएगा बड़ा बदलाव : आने वाले समय में  दुनियाभर में सभी यूजर्स Google Dot com पर ओपेन होंगे  नई दिल्ली Google ने एक बड़ा ऐलान किया है, जिसके बाद दुनियाभर के यूजर्स को बदलाव देखने को मिलेगा.  मंगलवार को किए गए ऐलान के मुताबिक, कंपनी जल्द ही Google के लोकल डोमेन्स को बदलने जा रही है. अभी तक अलग-अलग देशों के लिए लोकल Google डोमेन होते हैं, जैसे भारत में Google Dot co Dot in और फ्रांस के लिए Google Dot fr है. Google के इन लोकल डोमेन्स का कई साल से इस्तेमाल किया जा रहा है और इन्हें लोकल सर्च रिजल्ट देने के लिए यूज किया जाता है. अब नए बदलाव के तहत कंपनी कंट्री कोड टॉप लेवल डोमेंस को हटाने जा रहे है, जिसकी जगह पर यूजर्स सीधे google.com पर पहुंच जाएंगे. Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता बताते चलें कि साल 2017 से Google रियल टाइम फिजिकल लोकेशन को एक्सेस करता है ताकि यूजर्स तक रेलेवेंट सर्च रिजल्ट को पहुंचाया जा सके, फिर चाहें आप किसी भी देश का Google Donain चला रहे हों. आने वाले दिनों में यूजर्स को दिखेगा बदलाव Google ने कहा कि जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इसमें कुछ महीने तक का समय लग सकता है. एक बार यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाता है, तो उसके बाद आप किसी भी देश के कोड URL में टाइप करेंगे तो वह ऑटोमैटिक Google.com के साथ रिडायरेक्ट हो जाएगा. Google के इस बदलाव के बाद यूजर्स के सर्च रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कुछ यूजर्स को प्रीफ्रेंसेस रिसेट करनी पड़ सकती है, जिसमें लैंग्वेज या रीजन सिलेक्शन शामिल हो सकता है. इसको लेकर आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी. स्थानीय रिजल्ट नजर आते रहेंगे इस अपडेट के बाद भी यूजर्स को स्थानीय कंटेंट और सर्च रिजल्ट मिलते रहेंगे. जैसे अगर आप जापान में हैं तो आपको जापान से संबंधित से संबंधित सर्च रिजल्ट नजर आते रहेंगे और अगर आप ब्राजील से हैं तो वहां के लोकल रिजल्ट नजर आते रहेंगे. ने कहा कि जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा. इसमें कुछ महीने तक का समय लग सकता है. एक बार यह प्रोसेस कंप्लीट हो जाता है, तो उसके बाद आप किसी भी देश के कोड URL में टाइप करेंगे तो वह ऑटोमैटिक Google.com के साथ रिडायरेक्ट हो जाएगा. Google के इस बदलाव के बाद यूजर्स के सर्च रिजल्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि कुछ यूजर्स को प्रीफ्रेंसेस रिसेट करनी पड़ सकती है, जिसमें लैंग्वेज या रीजन सिलेक्शन शामिल हो सकता है. इसको लेकर आने वाले दिनों में जानकारी मिलेगी. स्थानीय रिजल्ट नजर आते रहेंगे इस अपडेट के बाद भी यूजर्स को स्थानीय कंटेंट और सर्च रिजल्ट मिलते रहेंगे. जैसे अगर आप जापान में हैं तो आपको जापान से संबंधित से संबंधित सर्च रिजल्ट नजर आते रहेंगे और अगर आप ब्राजील से हैं तो वहां के लोकल रिजल्ट नजर आते रहेंगे.  

पितृदोष से मुक्ति के लिए वैशाख अमावस्या पर तर्पण के साथ करें ये काम

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि की तरह अमावस्या तिथि का भी खास महत्व है. मान्यता है कि दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ पितरों का श्राद्ध तथा तर्पण करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. वैशाख माह की अमावस्या तिथि जल्द ही आने वाली हैं. अगर आप भी पितृदोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इस दिन पिंडदान और तर्पण करने के साथ मंत्रों का जप और पितृ निवारण स्तोत्र का पाठ करें. वैशाख अमावस्या कब हैं? वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 49 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 28 अप्रैल को देर रात 1 बजे होगी. ऐसे में अमावस्या तिथि 27 अप्रैल को होगी. इस दिन लोग अपने पितरों को प्रसन्न करने के लिए पिड़दान तथा श्राद्ध आदि कर सकते हैं. पितृ निवारण स्तोत्र अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम् । नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्।। इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा । सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ।। मन्वादीनां च नेतार: सूर्याचन्दमसोस्तथा । तान् नमस्यामहं सर्वान् पितृनप्युदधावपि ।। नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा । द्यावापृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलि:।। देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान् । अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येहं कृताञ्जलि: ।। प्रजापते: कश्पाय सोमाय वरुणाय च । योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलि: ।। नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु । स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ।। सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा । नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ।। अग्रिरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम् । अग्रीषोममयं विश्वं यत एतदशेषत: ।। ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्रिमूर्तय:। जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिण: ।। तेभ्योखिलेभ्यो योगिभ्य: पितृभ्यो यतामनस:। नमो नमो नमस्तेस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुज ।। पितृ कवच कृणुष्व पाजः प्रसितिम् न पृथ्वीम् याही राजेव अमवान् इभेन। तृष्वीम् अनु प्रसितिम् द्रूणानो अस्ता असि विध्य रक्षसः तपिष्ठैः॥ तव भ्रमासऽ आशुया पतन्त्यनु स्पृश धृषता शोशुचानः। तपूंष्यग्ने जुह्वा पतंगान् सन्दितो विसृज विष्व-गुल्काः॥ प्रति स्पशो विसृज तूर्णितमो भवा पायु-र्विशोऽ अस्या अदब्धः। यो ना दूरेऽ अघशंसो योऽ अन्त्यग्ने माकिष्टे व्यथिरा दधर्षीत्॥ उदग्ने तिष्ठ प्रत्या-तनुष्व न्यमित्रान् ऽओषतात् तिग्महेते। यो नोऽ अरातिम् समिधान चक्रे नीचा तं धक्ष्यत सं न शुष्कम्॥ ऊर्ध्वो भव प्रति विध्याधि अस्मत् आविः कृणुष्व दैव्यान्यग्ने। अव स्थिरा तनुहि यातु-जूनाम् जामिम् अजामिम् प्रमृणीहि शत्रून्।

जैन समाज ने जोधपुर में निकाला मौन जुलूस, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 जोधपुर मध्य प्रदेश के सिंगोली में जैन समाज के साधु संतों पर हुए हमले के बाद देश भर में जैन समाज में आक्रोश है। जोधपुर में जैन समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला और संतों को सुरक्षा देने की मांग की है। इस मौन जुलूस का आह्वान समग्र जैन समाज की ओर से किया गया था। यह जुलूस सरदारपुरा स्थित महावीर कॉम्प्लेक्स से शुरू होकर नई सड़क होते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जुलूस समाप्त हुआ, जिसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा गया। इस मौन जुलूस में समाज के लोगों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं, जिनके माध्यम से विहार के दौरान साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इससे पहले समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि साधु-संतों पर हो रहे हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस जुलूस में सभी प्रतिभागी ड्रेस कोड के तहत शामिल हुए। पुरुषों ने सफेद वस्त्र जबकि महिलाओं ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी। मौन जुलूस समग्र जैन समाज की ओर से आयोजित किया गया था। इसी के चलते बड़ी संख्या में समाज के लोग सुबह से ही सरदारपुरा में एकत्र होना शुरू हो गए थे और बैठक के बाद सभी कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए।  

ऑरेंज कैप में पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर, वही पर्पल कैप में चेन्नई के बॉलर का बोलबाला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का कारवां आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों की जंग भी तेज होती जा रही है। इसके साथ ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी दिलचस्प होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में तो निकोलस पूरन और साई सुदर्शन के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। पूरन चेन्नई के खिलाफ मैच में बड़ा स्कोर तो नहीं खड़ा कर सके, लेकिन फिलहाल वह ऑरेंज कैप रेस में आगे जरूर हैं। इसी तरह पर्पल रेस में भी एक-एक विकेट के अंतर से रेस चल रही है। पहले दो स्थानों के लिए तो चेन्नई सुपर किंग्स के ही दो गेंदबाज आपस में होड़ लगाए बैठे हैं।   बल्लेबाजों की बात ऑरेंज कैप की रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन नंबर पर बने हुए हैं। पूरन ने सात मैचों की सात पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका हाइएस्ट स्कोर 87 रनों का है। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं, जिनके नाम 329 रन हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों का हाल जानने के लिए आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं। गेंदबाजों का ऐसा हाल आईपीएल में पर्पल कैप की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम वैसे तो प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। लेकिन चेन्नई के दो गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। पहले नंबर पर हैं नूर अहमद, जिनके नाम सात मैचों में 12 विकेट हैं। वहीं, खलील अहमद के नाम पर सात मैचाों में 11 विकेट हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दूल ठाकुर के नाम भी सात मैचों में 11 विकेट हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट।

स्टूडेंट्स को करियर और लाइफ में सफलता पाने के लिए अपनाना चाहिए ये आदतें

स्टूडेंट्स को करियर और लाइफ में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। केवल क्लास करने और अपना प्रोजेक्ट पूरा करने से सारी तैयारियां नहीं हो जाती। जरूरी है कि लाइफ स्किल में सुधार किया जाए। जिससे कि फ्यूचर में सफलता मिल सके। परीक्षाएं खत्म हो चुकी है लेकिन आने वाले समय के लिए आप इन आदतों को अभी से अपनाएं। जिससे कि सफलता मिलनी आसान हो जाए। टाइम मैनेजमेंट है जरूरी अगर अभी तक आपको टाइम मैनेजमेंट करना नहीं आता तो आज से ही इसे शुरू कर दें। स्टडी टाइम, प्ले टाइम, एक्स्ट्रा एक्टीविटी और रिलैक्स होने के लिए टाइम सेट करें। जिससे कि सारी चीजों को आसानी से बैलेंस कर सकें। प्लानिंग और गोल सेटिंग अपने करियर और पढाई को लेकर बिल्कुल स्पष्ट लक्ष्य तय करें और उसे पूरा करने के लिए सही तरीके से प्लानिंग करें। जिससे कि कामयाबी मिल सके। हर दिन अपने गोल और प्लान को चेक करें कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं या नहीं। जिससे कि मोटिवेशन मिलता रहे। सुनना और नोट्स बनाना जरूरी है क्लास में लेक्चर बनना और उसका नोट्स बनाना बेहद जरूरी है। जिससे कि जरूरत पड़ने पर आप उन चीजों को दोहरा सके और कॉन्सेप्ट क्लियर हो सके। हर दिन पढ़ने की आदत डालें हर दिन कुछ ना कुछ पढ़ने की आदत डालें। नई बुक्स आपकी नॉलेज बढ़ाने में मदद करेगी। कोर्स के अलावा बहुत सारी किताबे हैं जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगी और फ्यूचर में काम आएंगी। खुद की देखभाल भी जरूरी है रोजाना एक्सरसाइज और अपनी ग्रूमिंग पर भी कुछ समय जरूर दें। जिससे कि हेल्थ अच्छी बनी रहे और आपका ध्यान पूरी तरह से अपने लक्ष्य को पूरा करने पर रहे। कम्यूनिकेशन जरूरी है अपने नॉलेज और अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं तो कम्यूनिकेशन स्किल को सुधारें। साथ ही अपने नेटवर्किंग में रिलेशनशिप को मेंटेन करें।

दौसा विधायक बैरवा का बोले- हम हिंदू हैं, हमारे मन में मंदिर…घर और गांव में मंदिर है

दौसा अलवर में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के मंदिर दर्शन के बाद गंगाजल छिड़कने को लेकर चल रहे विवाद के बीच दौसा विधायक डीसी बैरवा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने खुद को सनातनी हिंदू बताते हुए कहा कि उनके मन में मंदिर है, घर में मंदिर है और गांव में भी मंदिर है। मीडिया से बातचीत में डीसी बैरवा ने कहा कि मैं हिंदू हूं, मैं नियमित मंदिर जाता हूं। हाल ही में देवदर्शन यात्रा की है और आज भी मंदिर में ढोक लगाकर आया हूं। जो लोग सनातन की बात करते हैं, वही दलितों को मंदिर में बुलाकर फिर गंगाजल से शुद्धिकरण करवा रहे हैं। यह सनातन नहीं, बल्कि उसका अपमान है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दलितों के मंदिर में प्रवेश के बाद गंगाजल से छींटे मारने वालों के खिलाफ वे पहले भी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। भले ही इसका मुझे राजनीतिक या सामाजिक नुकसान हो, मैं ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा। टीकाराम जूली मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को मंदिर में बुलाया जाता है और फिर भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा मंदिर में गंगाजल छिड़कते हैं। इसका वीडियो वायरल किया जा रहा है। यह कैसी सनातनी सोच है? असल में हम सनातनी हैं, क्योंकि हम मंदिरों में जाते हैं, पूजा करते हैं, धर्म को जीते हैं। शिक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल विधायक बैरवा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दौसा जिले में हालात बेहद खराब हैं। कहीं 12वीं तक की कक्षा में सिर्फ 5 शिक्षक हैं, कहीं 8वीं तक के स्कूल में एक ही शिक्षक है। स्कूल हैं पर शिक्षक नहीं। सरकार का काम मंदिरों में राजनीति नहीं, बल्कि स्कूलों और अस्पतालों में सुधार करना होना चाहिए। अंत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मैं तो सरकार को धन्यवाद देता हूं कि वो हमारे किसी काम में टांग नहीं अड़ा रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी और 4 साल बाद हमारी ही सरकार बनेगी। डीसी बैरवा के इस बयान के बाद राजस्थान की सियासत में फिर से हलचल मच गई है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live