LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं लू चलने के आसार, कहीं लू तो कहीं बूंदाबूंदी, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश में मंगलवार, 15 अप्रैल को एक बार फिर तेज गर्मी और लू का असर देखने को मिला. कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. हालांकि रतलाम में बारिश हुई. वहीं कई क्षेत्रों में बादल भी छाए रहे. इस बीच मौसम विभाग ने तेज गर्मी, हीट वेव और लू का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. रतलाम में हुई बारिश, ये क्षेत्र रहा सबसे गर्म मंगलवार की दोपहर रतलाम के सैलाना में बारिश हुई. हालांकि यह क्षेत्र मध्य प्रदेश का सबसे गर्म रहा. दरअसल, बीते दिन रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस बीच बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई है. तीन दिन बाद फिर बदलेगा मौसम मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में अभी तीन सिस्टम एक्टिव है। इनमें दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और तीसरा ट्रफ शामिल हैं। 16 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) प्रभावित कर सकता है। ऐसा होता है तो प्रदेश में दो दिन बाद असर देखने को मिलेगा। जिससे पारे में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।  रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई।  यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम  तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है। रतलाम के सैलाना में बारिश हुई, यही पर सबसे ज्यादा गर्मी मध्यप्रदेश में मंगलवार को तेज गर्मी का असर रहा। इस कारण कई शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर में रतलाम के सैलाना में कुछ देर तक बारिश भी हुई। यही पर सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धार-नर्मदापुरम में 41.2 डिग्री, खंडवा में 41.1 डिग्री, शाजापुर-नरसिंहपुर में 40.6 डिग्री और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री रहा। इंदौर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 39.5 डिग्री, जबलपुर में 38.6 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। अब हीट वेव चलेगी अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा मध्यप्रदेश में मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसी ट्रेंड के अनुसार अगले 3 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है। अप्रैल में दूसरे पखवाड़े में अलग-अलग जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिलेगा। अब जानिए, 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी के बारे में मध्यप्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में आंकड़े ने 44 डिग्री को छू लिया। ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

कोण्डागांव : अंकेक्षण कार्य हेतु रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित

कोण्डागांव कार्यालय कलेक्टर जिला कोण्डागांव छ०ग० द्वारा संचालित (जिला खनिज संस्थान न्यास) डी.एम.एफ.टी. के लेखाओं के अंकेक्षण वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्य हेतु छत्तीसगढ़ महालेखाकार द्वारा इम्पैनेल्ड चार्टर्ड एकाउटेंट फर्मों से कोटेशन 30 अप्रैल 2025 समय 2 बजे तक आमंत्रित किया गया है। दिनांक 30/04/2025 को समय 3.00 बजे कोटेशन खोला जाएगा। जिला खनिज संस्थान न्यास कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हेतु चार्टर्ड एकाउटेंट का अनुभव कम से कम 05 वर्ष का होना आवश्यक है। चार्टर्ड एकाउटेंट छ०ग० महालेखाकार द्वारा इम्पैनेल्ड होना चाहिए।  कोटेशन में अंकेक्षण शुल्क का उल्लेख जिला स्तर एवं क्रियान्वयन एजेंसी स्तर पर पृथक-पृथक होना चाहिए। अंकेक्षण के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। अंकेक्षण कार्य के पश्चात् ऑडिट रिपोर्ट 01 माह के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। अंकेक्षण कार्य हेतु आवेदन स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक से स्वीकार किया जाएगा। विलंब से प्राप्त आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कलेक्टर सह अध्यक्ष (प्रबंधकारिणी समिति) जिला खनिज संस्थान न्यास कोण्डागांव का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ सीएम ममता की बैठक, बोली- भाजपा समाज को बांट रही

  कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को मौलवियों और मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक करेंगी। यह बैठक वक्फ संशोधन अधिनियम के संबंध में हो रही है। बैठक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी। स्टेडियम के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान ममता ने कहा कि उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में सभी धर्मों के लोगों ने भूमिका निभाई है, लेकिन संविधान को कमजोर करने के प्रयास जारी है। भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा पूर्व नियोजित थी। ममता ने कहा कि भाजपा ने रामनवमी के दौरान दंगे कराने की योजना बनाई थी, लेकिन वह विफल रही। मैं लोगों को विभाजित नहीं होने दूंगी। मैं एकता चाहती हूं। मैं समाज को एकसाथ लेकर चलने में विश्वास रखती हूं। हम भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के बाद उसके लाए गए सभी जनविरोधी विधेयकों को वापस लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी धर्मगुरु लोगों के पास जाएं और उन्हें एकता का संदेश दें। हमें साथ मिलकर रहना है। सभी का साथ रहना बहुत जरूरी है। वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे रही उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के कुछ इलाकों में वक्फ कानून को लेकर कुछ हिंसक घटनाएं हुईं। अगर टीएमसी वक्फ हिंसा में शामिल होती, जैसा कि विपक्ष दावा कर रहा है, तो उसके नेताओं के घरों पर हमला नहीं होता। संसद में वक्फ कानून के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी सबसे आगे रही। भाजपा की ओर से पाले जा रहे कुछ मीडिया घराने बंगाल को बदनाम करने के लिए अन्य राज्यों में हुई हिंसा के वीडियो प्रसारित कर रहे हैं। पीएम मोदी और शाह को घेरा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अमित शाह पर लगाम लगानी चाहिए। मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करती हूं कि वे किसी भी अत्याचारी कानून को अनुमति न दें और अपने गृह मंत्री पर नियंत्रण रखें। ‘अगर आपको कुछ कहना है, तो मेरे सामने आकर कहें, मेरे पीछे नहीं’ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘केंद्र को जवाब देना चाहिए कि कितने युवाओं को नौकरी मिली है? दवाओं, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है, लेकिन कुछ ‘गोदी मीडिया’ केवल बंगाल के खिलाफ बोलते हैं। अगर आपको कुछ कहना है, तो मेरे सामने आकर कहें, मेरे पीछे नहीं। भाजपा की ओर से वित्तपोषित कुछ मीडिया चैनल बंगाल के फर्जी वीडियो दिखाते हैं। हमने उन्हें पकड़ा। उन्होंने कर्नाटक, यूपी, बिहार और राजस्थान के आठ वीडियो दिखाए और बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की। उन्हें शर्म आनी चाहिए।’

गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जाएगा, जानें इस त्योहार का महत्व और इतिहास

गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है. गुड फ्राइडे हर साल ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले शुक्रवार को आता है. इस साल यह पर्व 18 अप्रैल को मनाया जाएगा. आइए आपको गुड फ्राइडे का महत्व और इतिहास बताते हैं. गुड फ्राइडे क्यों मनाया जाता है? बाइबिल के मुताबिक, गुड फ्राइडे के दिन प्रभु यीशु को रोमन गवर्नर पोंटियस पिलातुस के आदेश पर सूली पर चढ़ाया गया था. उन पर राजद्रोह और ईश्वर निंदा के झूठे आरोप लगाए गए थे. गुड फ्राइडे प्रभु यीशु के बलिदान का दिन है. उन्होंने मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए बलिदान दिया था. ईसाई धर्म के अनुसार, इस दिन प्रभु यीशु ने मानव जाति के कल्याण के लिए बलिदान दिया था. गुड फ्राइडे से जुड़ी मान्यताएं गुड फ्राइडे का इतिहास पहली शताब्दी में यरूशलेम में घटित घटनाओं से जुड़ा है. यीशु मसीह जिन्होंने प्रेम, करुणा और क्षमा का संदेश दिया था, उन्हें उस समय के धार्मिक और राजनीतिक नेताओं ने खतरा माना था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और सूली पर चढ़ाने की सजा दी गई थी. गुड फ्राइडे शोक का दिन जरूर है, लेकिन ये ईस्टर संडे के आगमन की उम्मीद भी जगाता है. ये दिन यीशु की पुनरुत्थान मृत्यु पर जीवन की विजय और पाप पर क्षमा की विजय का प्रतीक है. गुड फ्राइडे कैसे मनाया जाता है? दुनिया के अलग-अलग देशों में गुड फ्राइडे विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है. इस दिन चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं. इन सभाओं में यीशु के क्रूस पर चढ़ने की कहानी पढ़ी जाती है, भजन गाए जाते हैं और उपदेश दिए जाते हैं. इसके अलावा कई चर्चों में गुड फ्राइडे के दिन क्रूस का रास्ता नामक एक विशेष प्रार्थना अनुष्ठान भी आयोजित किया जाता है, जिसमें यीशु के अंतिम दिनों की घटनाओं को याद किया जाता है. ईसाई धर्म के कई लोग इस दिन उपवास रखते हैं और नॉन वेज भोजन नहीं खाते हैं.

कटरा से श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन के लिए करना होगा और इंतजार, 19 अप्रैल को नहीं होगा उद्घाटन, रेलवे ने क्यों लिया फैसला?

श्रीनगर कश्मीर में दौड़ने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए लोगों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। यह ट्रेन कटरा से कश्मीर पर चलनी प्रस्तावित है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 19 अप्रैल को करना था। लेकिन फिलहाल इसका उद्घाटन टल गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री की कश्मीर यात्रा टल गई है। नई तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। बता दें कि पीएम मोदी का 19 अप्रैल को कश्मीर दौरा प्रस्तावित था। उन्हें यहां कटरा से कश्मीर के चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखानी थी। साथ ही उन्हें उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) के कटरा-संगलदान सेक्शन के अंतिम भाग का भी उद्घाटन करना था। यह 272 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट है। पीएम मोदी का कश्मीर दौरान टलने के बाद इन दोनों उद्घाटनों को भी फिलहाल रोक दिया गया है। चिनाब आर्च ब्रिज से गुजरती ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) खंड में चिनाब रेलवे पुल भी शामिल है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। इससे नई दिल्ली और कश्मीर के बीच कटरा के रास्ते सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी। जनवरी में हुआ था ट्रायल भारतीय रेलवे ने 23 जनवरी को श्री माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) रेलवे स्टेशन से श्रीनगर रेलवे स्टेशन के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया था। यह ट्रेन चिनाब पुल के अलावा अंजी खड्ड पुल से भी होकर गुजरेगी। अंजी खड्ड पुल भारत का पहला केबल-आधारित रेलवे पुल है। क्यों रद्द हुआ पीएम का दौरा? पीएम मोदी का प्रस्तावित दौरा रद्द क्यों हुआ, इसके बारे में कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है। हालांकि कुछ सूत्रों ने बताया है कि मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को कटरा और उसके आस पास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा और भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में पीएम मोदी के इस दौरे को रद्द किया गया है। क्या है इस ट्रेन में खास?     साल भर आरामदायक यात्रा के लिए कोच में तापमान नियंत्रण की व्यवस्था होगी।     आरामदायक सीटों के साथ-साथ एग्जीक्यूटिव क्लास में 180 डिग्री घूमने वाली सीटें भी होंगी।     यात्रा के दौरान वाई-फाई, मनोरंजन और चार्जिंग पोर्ट की सुविधा मिलेगी।     सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे, ऑटोमेटिक दरवाजे और बायो-वैक्यूम टॉयलेट होंगे। समय की होगी बचत अभी कटरा से श्रीनगर जाने में सड़क से 6 से 7 घंटे लगते हैं। यह समय मौसम और ट्रैफिक पर भी निर्भर करता है। कटरा, वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए बेस है। लेकिन, वंदे भारत एक्सप्रेस से यह यात्रा सिर्फ 3 घंटे में पूरी हो जाएगी। यह ट्रेन लगभग 272 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस दौरान यात्री देश के सबसे खूबसूरत और मुश्किल रास्तों से गुजरेंगे। यह यात्रा प्रकृति के सुंदर नजारों और आधुनिक इंजीनियरिंग का एक शानदार मिश्रण होगी। इससे यात्रा यादगार और सुविधाजनक बनेगी।

गड्ढे में गिरी कार में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

कोरबा तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. हादसे के बाद कार में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई. वाहन चालक भी कार में जिंदा जल गया और उसकी मौत हो गई. यह घटना आधी रात को पसान थाना क्षेत्र के पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित कारीमाठी के पास घटी. राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. पसान थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में कार पूरी तरह से जल गई है. नंबर प्लेट भी दिखाई नहीं दे रहा है. कार चालक भी जलकर खाक हो गया है, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस युवक की शिनाख्ती में जुटी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट मांगों और समस्याओं से कराया अवगत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार देर शाम को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा की, जहां पर उनसे विभिन्न समाज, संगठन और समिति के प्रतिनिधि मंडलों ने सौजन्य भेंट कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया।     सर्किट हाउस परिसर में मुख्यमंत्री ने माहरा समाज, विश्वकर्मा समाज, कंवर समाज के प्रमुखजनों को क्रमशः आमंत्रित कर उनकी मांगें सुनीं। इसके अलावा बस्तर किसान संघ, नगरपालिक निगम जगदलपुर के पार्षदगणों और विद्युत वितरण कम्पनी के कार्यालयीन कर्मचारी संघ की मांगों और समस्याओं से मुख्यमंत्री रुबरु हुए। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के प्रमुखजनों से कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग की समस्याओं और मांगों को लेकर संवेदनशील व गंभीर है तथा इसके समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधी एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

ग्वालियर में विदाई के समय DJ हुआ जब्त, तो थाने पहुंच गए दूल्हा-दुल्हन

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक नवदंपत्ति दुल्हा और दुल्हन बारातियों के साथ थाने पहुंच गए। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह पूरा कारनामा एक डीजे वाहन के चलते हुआ। पुलिस ने डीजे जब्त कर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। नियमों का उल्लंघन कर रहा था डीजे नियमों के उल्लंघन को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाकर निकल रही दुल्हन की डोली को रोका और डीजे को जब्त कर बारातियों को थाने में बिठा लिया। दुल्हन विदाई के बाद ससुराल जाने को थाने के बाहर गाड़ी में बैठी रही। बाद में दोनों ही पक्षों ने पुलिस से डीजे को छोड़ने की सिफारिश की। इस पर पुलिस ने दुल्हन और दूल्हे को तो घर जाने के लिए कहा दिया। वहीं दूल्हे के जीजा और कुछ बारातियों को डीजे संचालक के साथ थाने में ही रोक लिया। यातायात हो रहा था प्रभावित इस मामले को लेकर डीएसपी हैडक्वाटर रॉबिन जैन ने बताया कि डीजे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर यातायात को प्रभावित कर रहा था। शिकायत मिलने पर उसे रोका गया। विधिवत चालानी कार्रवाई की गई है। 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सीढ़ियों पर बैठी रही दुल्हन घटना के बाद दुल्हन कुछ समय तक गाड़ी में बैठी रही। इसके बाद वह थाने की सीढ़ियों पर बैठकर सिसकती रही। ग्वालियर जिले के मोहनपुर इलाके के रहने वाले हरिओम सिंह कल बारात लेकर शहर के ही थाटीपुर थाना इलाके के हरनाम पुरा बजरिया में दुल्हन को लेने पहुंचे थे। रात भर शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई और सुबह होते ही जब दुल्हन की विदाई का टाइम आया तो बारात में आए लोग डीजे के साथ विदाई कराने लगे। पहले पुलिस ने दी थी समझाइश जैसे ही दुल्हन की डोली तेज आवाज में बज रहे डीजे के साथ ग्वालियर के थाटीपुर थाना के सामने पहुंची तो पहले पुलिस वालों ने उन्हें समझाया लेकिन जब बारातियों ने पुलिस की बात नहीं मानी तो पुलिस ने डीजे और बारातियों को थाने में बैठा दिया।

इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग में अक्षर पटेल की टीम संजू सैमसन की सेना से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले इस मैच में दोनों टीमें जीतना चाहेंगी। वैसे तो दिल्ली कैपिटल्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। उसकी स्थिति काफी मजबूत, लेकिन इसके बावजूद वह कहीं से भी ढील बरतने के मूड में नहीं होगी। दूसरी तरफ राजस्थान की टीम यह मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में खुद को ऊपर ले जाने की कोशिश करेगी। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें 15 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम थोड़ा आगे है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने 14 जीत दर्ज की है। पिछले सात मैचों की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने चार मैच जीते हैं। पिछली भिड़ंत में ऐसा रहा हाल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिछली बार दोनों के बीच मैच आईपीएल 2024 में खेला गया था। इस मैच में राजस्थान की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में दिल्ली की टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की थी। दिल्ली की टीम एक बार फिर से वही जादू दोहराने की कोशिश करेगी। वैसे अगर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर कुल 91 मैच खेले गए हैं। इसमें 44 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की है। दूसरी बार बैटिंग करने वाली टीमों ने 46 बार मैच जीते हैं। एक बार ऐसा हुआ है जब मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टॉस में फिफ्टी-फिफ्टी टॉस के मामले में आंकड़ा फिफ्टी-फिफ्टी का है। 45 बार टॉस जीतने वाली तो 45 बार टॉस हारने वाली टीमों ने मैच जीते हैं। इस स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर सनराइर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच में था जो 2024 में खेला गया था। इस मैच में 7 विकेट पर 266 रन बने थे। वहीं, सबसे छोटा स्कोर 10 विकेट के नुकसान पर 66 रन था। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। अगर बात करें पहली पारी में बने औसत रन की तो यह है 170 रनों का।

पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से हुआ बदलाव, पंजाब ने टॉप-4 में मारी एंट्री

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में हर मैच के साथ प्वॉइंट्स टेबल का सीन दिलचस्प होता जा रहा है। पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद टीमों की स्थिति में फिर से बदलाव हुआ है। जहां लखनऊ सुपर जायंट्स को टॉप फोर से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है, वहीं केकेआर की भी हालत खस्ता हुई है। इन सबसे उलट पंजाब किंग्स की टीम ने कोलकाता को पटखनी देकर टॉप फोर में धाकड़ एंट्री मारी है। आइए जानते हैं पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है? गुजरात नंबर वन पर प्वॉइंट्स टेबल की बात करें तो गुजरात टाइटंस अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है। उसने छह में से चार मैच जीते हैं और उसके पास आठ अंक हैं। गुजरात का नेट रन नेट भी अच्छा है, जो प्लस 1.081 है। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम है, जिसने पांच में से चार मैच जीतकर आठ अंक हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर आरसीबी है। उसने भी छह मैचों में चार जीतकर आठ अंक जुटाए हैं। पंजाब किंग्स के पास भी अब छह मैचों में आठ अंक हो गए हैं और वह टॉप फोर में है। लखनऊ के पास भी आठ ही अंक हैं, लेकिन कम नेट रन रेट के चलते वह पांचवें नंबर पर खिसक गई है टीम    मैच खेले    जीत    हार    अंक    नेट रन रेट गुजरात टाइटंस    6    4    2    8    +1.081 दिल्ली कैपिटलस     5    4    1    8     +0.899 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु    6    4    2    8    +0.672 पंजाब किंग्स    6    4    2    8    +0.172 लखनऊ सुपर जायंट्स    7    4    3    8    +0.086 कोलकाता नाइट राइडर्स    7    3    4    6    +0.547 मुंबई इंडियंस     6    2    4    4    +0.104 राजस्थान रॉयल्स    6    2    4    4    -0.838 सनराइजर्स हैदराबाद    6    2    4    4    -1.245 चेन्नई सुपर किंग्स    7    2    5    4    -1.276 अन्य टीमों की बात करें तो केकेआर सात मैचों में छह अंकों के साथ छठवें, मुंबई इंडियंस छह मैचों में चार अंकों के साथ सातवें, राजस्थान छह मैचों में चार अंकों के साथ आठवें, हैदराबाद छह मैचों में चार अंकों के साथ नौवें और चेन्नई सुपर किंग्स 7 मैचों में चार अंकों के साथ दसवें नंबर पर है। इस तरह शुरू की पांच टीमों के पास आठ-आठ अंक और आखिर की चार टीमों के पास चार-चार अंक हैं। वहीं, केकेआर के पास छह अंक हैं।

पुजारी से अभद्रता के मामले में विधायक पुत्र ने पुजारी के पैर छूकर मांगी माफी, संघ प्रचारक ने भी जताई थी नाराजगी

देवासइंदौर-3 विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने अपने चार साथियों के साथ थाने में सरेंडर कर दिया. जहां उन्हें निजी मुचलके पर जमानत मिल गई. जमानत मिलने के बाद वह सीधे देवास माता टेकरी पहुंचा, यहां हंसते हुए मंदिर के पुजारी से माफी मांगी. पुजारी से माफी मांगते हुए रुद्राक्ष शुक्ला ने पुजारी के पैर भी छुए. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को माताजी टेकरी पर मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र के साथ विवाद हुआ था। मामले में मंगलवार को विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने शाम करीब 7:40 बजे सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साथ ही मंदिर पहुंचकर पुजारी से माफी मांगी है। अपने चार साथियों के साथ रुद्राक्ष पहुंचा थाना रुद्राक्ष के साथ उसके इंदौर निवासी चार अन्य साथी भी थाने पहुंचे। सभी आरोपी वकीलों के साथ थाने आए थे। थाने से बाहर निकलने के दौरान रुद्राक्ष मीडिया से बचता नजर आया। इस दौरान उसे पुलिस प्रोटेक्शन मिला। जमकर धक्का मुक्की हुई। इंदौर से साथ आए लोग पुलिस की मदद से उसे थाने से बाहर निकालकर मीडिया से बचाते हुए गाड़ी में बैठाकर निकल गए। दोस्तों के साथ टेकरी पहुंचा इसके बाद रुद्राक्ष रोप वे से माताजी टेकरी पहुंचा। जहां उसने देवास की माताजी टेकरी पर स्थित बड़ी मां तुलजा भवानी और छोटी मां चामुण्डा देवी के दर्शन किए। इस दौरान रुद्राक्ष और उसके साथी टेकरी पर जय माताजी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। पुजारी का सम्मान कर मांगी माफी वहीं, छोटी मां चामुण्डा देवी के सामने जहां विवाद हुआ था। उस स्थान पर खड़े होकर रुद्राक्ष ने मंदिर पुजारी और पुजारी पुत्र का शाल श्रीफल से सम्मान कर माफी मांगी, पैर छुए। गौरतलब है कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात (11-12 अप्रैल की दरमियानी रात) को रुद्राक्ष शुक्ला अपने समर्थकों के साथ दर्शन करने के लिए रात करीब 12:30 बजे माताजी टेकरी पहुंचा था। जहां मां चामुण्डा देवी मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र उपदेश नाथ से विवाद हुआ था। रुद्राक्ष की 7 गाड़ियों का काफिला शंख द्वार से हूटर बजाते हुए, चमचमाती लाल बत्ती में टेकरी पहुंचा था। जिसमें रुद्राक्ष के साथी गाड़ियों में लटकते हुए वीडियो बनाते नजर आ रहे थे। दो अलग-अलग एफआईआर इस मामले में पुलिस ने 12 और 13 अप्रैल को दो अलग- अलग FIR दर्ज की थी। 12 अप्रैल को पुजारी पुत्र की शिकायत पर रुद्राक्ष के समर्थक जीतू रघुवंशी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। लाल बत्ती लगे कारों के काफिले को लेकर चालकों और वाहन मालिकों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। लेकिन रुद्राक्ष का नाम किसी FIR में शामिल नहीं था। इस मामले के तूल पकड़ता देख पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार रात रुद्राक्ष और उसके अन्य साथियों के नाम केस में शामिल कर उन्हें भी आरोपी बनाया था। मामले में रुद्राक्ष समेत कुल 9 आरोपी बनाए गए है। पांच लोगों की हुई गिरफ्तारी रुद्राक्ष की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बातचीत में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि पांच लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है। इनमें इंदौर निवासी अमन, लोकेश, मनीष, अनिरुद्ध और रुद्राक्ष शामिल हैं। थाने में गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गवाह के समक्ष कार्रवाई की। वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। रुद्राक्ष की कार जब्त पुलिस ने रुद्राक्ष की इंदौर पासिंग सफेद फॉर्च्यूनर MP 09 WL 0009 को भी जब्त कर लिया है। इस तरह अब टेकरी पर पहुंचे काफिले की 7 में से 5 गाड़ियां भी जब्त हो गई है। काफिले में शामिल अन्य वाहनों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं, रुद्राक्ष के साथ आए वकील का कहना है कि आरोप निराधार है। पूरा मीडिया ट्रायल चला। आलाकमान की सख्ती के बाद बदली रणनीति बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, मामले को शांत करने के लिए पहले यह तय किया गया था कि विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला देवास जाकर पुजारी और उनके परिवार से मिलेंगे। इसकी सूचना जनसंपर्क के माध्यम से जारी भी की गई थी। लेकिन जब यह जानकारी संगठन तक पहुंची तो इसे रोक दिया गया। कहा गया कि विधायक पार्टी का चेहरा हैं, उनके जाने से पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है। इसके बाद तय हुआ कि रुद्राक्ष शुक्ला स्वयं देवास जाकर पहले थाने में सरेंडर करेंगे और फिर पुजारी से क्षमा मांगेंगे। संगठन मंत्री की बैठक में हुआ अंतिम निर्णय बीजेपी संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने इस पूरे मुद्दे को लेकर इंदौर के भाजपा कार्यालय में दो घंटे तक बैठक की। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, जिला अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में हितानंद शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब इस विवाद पर किसी भी नेता को बयानबाजी नहीं करनी है। उन्होंने निर्देश दिए कि विधायक गोलू शुक्ला खुद को और पार्टी को विवादों से बचाएं। बेटे रुद्राक्ष को भी शांत रहने के लिए कहें। संगठन चाहता है कि अब मामला पूरी तरह शांत हो और मीडिया में इसे लेकर कोई नई प्रतिक्रिया न आए। चार दोस्त और चाचा के साथ पहुंचे थे थाने रुद्राक्ष शुक्ला मंगलवार शाम 7:40 बजे अपने दोनों चाचा बब्बी शुक्ला और कमल शुक्ला के साथ देवास के कोतवाली थाने पहुंचे। उनके साथ चार अन्य साथी- अनिरुद्ध पंवार, अमन शुक्ला, लोकेश चांदवानी और मनीष तेजवानी भी मौजूद थे। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। इसके बाद सभी को निजी मुचलके पर जमानत दी गई। इससे पहले 12 अप्रैल को देर रात पुलिस ने रुद्राक्ष समेत 9 आरोपियों पर केस दर्ज किया था। इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार, देवास के जीतू रघुवंशी, सचिन और प्रशांत के नाम शामिल हैं।  

कोंडागांव में जवानों को मिली बड़ी सफलता.. मुठभेड़ में दो खूंखार नक्सली ढेर, AK-47 समेत अन्य हथियार बरामद

रायपुर  कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो खूंखार माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में ईस्ट बस्तर डिवीजन का DVCM हलदर और ACM रामे शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से AK-47 राइफल और अन्य हथियार बरामद किए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। मुखबिर से मिली थी सूचना कोंडागांव और नारायणपुर जिले के किलम-बरगुम मरकाम पाल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद कोंडागांव DRG/बस्तर फाइटर्स की टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली थी। 15 अप्रैल की शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। अब तक की जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर कश्यप और ACM रामे शोरी उर्फ रामू के रूप में हुई है। दोनों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था – हलदर कश्यप पर 8 लाख और रामे शोरी पर 5 लाख रुपये। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से दो नक्सलियों के शव बरामद किए हैं, जिन्हें कोंडागांव जिला मुख्यालय लाया गया है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य नक्सलियों की तलाश की जा सके और इलाके को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सके। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नक्सलियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। 13 लाख के इनामी थे नक्सली सुरक्षा बलों को ईस्ट बस्तर डिवीजन के खूंखार माओवादी कमांडर DVCM हलदर और ACM रामे को मारने में सफलता मिली। मारे गए माओवादियों पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। हलदर पर 8 लाख और रामे पर 5 लाख का इनाम था। विस्फोटक और हथियार बरामद मुठभेड़ स्थल से 01 AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद हुई है। सुरक्षाबल घेराबंदी कर तलाशी ले रहे हैं। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। बस्तर आईजी ने की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से 2 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मारे गए दोनों नक्सली की शिनाख्त की गई है। इसमें एक बस्तर ईस्ट डिवीजन का खूंखार माओवादी कमांडर डीवीसीएम हलदर है और दूसरा एसीएम रामे है।’

सीएम रेखा गुप्ता निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाए रोक : आतिशी

नई दिल्ली दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस वृद्धि को लेकर राजनीतिक विवाद कई दिनों से जारी है. इस संदर्भ में, नेता विपक्ष आतिशी ने एक्स पर दिल्ली की मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि वे निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए तुरंत आदेश क्यों नहीं जारी करतीं. आतिशी ने CM से पूछा है कि वे सभी निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस पर तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश क्यों नहीं देतीं? रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए। जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए। आतिशी ने X पर टिप्पणी की, रेखा गुप्ता जी: मैं आपको चैलेंज करती हूँ कि आप आज सब स्कूलों की बढ़ी हुई फ़ीस पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का ऑर्डर जारी कीजिए.जब तक स्कूल के खातों का ऑडिट नहीं होता, तब तक बढ़ी हुई फीस लेने पर रोक लगाइए. अगर सीएम रेखा गुप्ता जी की प्राइवेट स्कूलों के साथ साँठ-गाँठ है, तो यह ऑर्डर नहीं निकलेगा. अगर साँठ-गाँठ नहीं है, तो आज-के-आज ऑर्डर जारी हो सकता है. फीस में 60 से 80 फीसद की बढ़ोत्तरी का दावा आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से निजी स्कूलों के संचालक मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि कर रहे हैं. कई स्कूलों ने फीस में 60 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है. ये निजी संस्थान बढ़ी हुई फीस को शीघ्र जमा करने के लिए बच्चों के माता-पिता पर दबाव बना रहे हैं, और जो माता-पिता फीस जमा करने में असमर्थ हैं, उनके बच्चों के साथ भेदभाव किया जा रहा है. ‘प्राइवेट स्कूल वालों से मिले हैं BJP वाले’ आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावक सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. पार्टी का कहना है कि बीजेपी के किसी भी मंत्री या विधायक ने उनकी सहायता के लिए आगे नहीं बढ़ा है. उनका मानना है कि बीजेपी सरकार की मिलीभगत के कारण ही निजी स्कूल इस तरह की मनमानी कर रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कई अभिभावकों और छात्रों से संवाद किया. इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इस वीडियो में वह अधिकारियों को निर्देश देती हैं कि निजी स्कूलों की प्राधिकरण को बुलाया जाए. सीएम रेखा गुप्ता ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

उपसरपंच को आदिवासी महिला से शादी की सजा, नाराज़ गांवों की पंचायत ने ₹1.30 लाख का जुर्माना लगाया

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा जिले में अपनी पसंद से शादी करना उपसरपंच को महंगा पड़ गया। दस गावों की पंचायत ने उस पर सवा लाख का जुर्माना लगा दिया है।जानकारी के मुताबिक हर्रई ब्लॉक के सालढाना गांव के उपसरपंच उरदलाल यादव ने एक आदिवासी युवती पंचवती उईके से कोर्ट मैरिज कर ली, और बस… इलाके के ‘ठेकेदारों’ को यह रास नहीं आया। नतीजा? दस गांवों के सरपंचों ने मिलकर पंचायत बिठाई और फरमान जारी कर दिया – 1.30 लाख का हर्जाना दो, नहीं तो समाज से बाहर! पंचायत बनी ‘अदालत’, प्यार बना ‘गुनाह’ सितंबर 2024 में सालढाना समेत 10 गांवों के सरपंच एकजुट हुए। उनकी ‘अदालत’ बैठी और ‘गुनाह’ तय हुआ – एक गैर-आदिवासी का आदिवासी महिला से विवाह। सजा भी तुरंत सुना दी गई – मोटा जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का खौफ। एक साल बीता, दर्द अब भी ताजा शादी को सालभर हो गया, लेकिन पंचायत का ‘इंसाफ’ अभी बाकी है। एक साल बीतने के बाद भी जब उपसरपंच ने जर्माना राशि अदा नहीं की तो पंचायत की तरफ से ही बिरजू पिता जहरलाल जनसुनवाई में पहुंच गए और प्रशासन से गुहार लगाई – हुजूर, हमारा जुर्माना वसूल करवाओ! जनसुनवाई में अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को समझा है और जांच के आदेश दे दिए हैं। सूत्रों की मानें तो अगर पंचायत का यह आदेश गैरकानूनी निकला, तो सरपंचों पर गाज गिरना तय है। किसने क्या कहा सालढ़ाना पंचायत के सरपंच पति सुरेंद्र ने बताया कि दस गांव की पंचायत ने सर्वसम्मति से ये फैसला सुनाया था, जिसकी जुर्माना राशि अभी तक नहीं मिल सकी है। उपसरपंच उरदलाल पिता हंसराज ने बताया कि मैंने आदिवासी महिला से विवाह किया था। दोनों की मर्जी थी। मैं जुर्माने की राशि देने की स्थिति में नहीं हूं।     

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet