LATEST NEWS

रहाणे ने हार के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की और सारी जिम्मेदारी खुद पर ली, ‘क्या फालतू बैटिंग की ना हमने’

नई दिल्ली कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के बाद काफी निराश थे। उनकी टीम 112 रन के लक्ष्य तक का पीछा नहीं कर पाई। वह अगर रिव्यू लिए होते तो उन्हें पवैलियन वापस नहीं लौटना पड़ता और तब नतीजे भी शायद उलट होते। रहाणे ने हार के लिए कोई बहानेबाजी नहीं की और सारी जिम्मेदारी खुद पर ली है। इस शिकस्त की टीस उनके चेहरे और उनके शब्दों में साफ झलक रही थी। मैच के बाद जब वह विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर से हाथ मिला रहे थे तब भी उनका ये दर्द छलका। उन्होंने अय्यर से कहा, ‘क्या फालतू बैटिंग की ना हमने।’ अय्यर के सामने छलका रहाणे का दर्द मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी कतार में होकर एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब रहाणे ने विरोधी कप्तान श्रेयस अय्यर से मुंबइया अंदाज में मराठी में कहा, ‘काय फालतू बैटिंग केली ना आम्ही।’ हिंदी में इसका मतलब हुआ कि क्या फालतू बैटिंग की ना हमने। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराने की कोशिश तो खूब की लेकिन हार की टीस चेहरे पर उभर ही गई। रहाणे अगर रिव्यू लिए होते तो आउट नहीं होते जीत के लिए 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते वक्त एक समय कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 7.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी। लेकिन तभी रहाणे के आउट होने से पूरा पासा ही पलट गया। पंजाब के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक गुगली फेंकी और गेंद उनके पैड से टकरा गई। अंपायर ने उंगली उठा दी। रहाणे ने तब साथी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी से कुछ देर चर्चा की। लगा कि वह रिव्यू लेंगे लेकिन वह पवैलियन लौट गए। बाद में रिप्ले से पता चला कि गेंद ऑफ स्टंप से बाहर निकलती दिख रही थी। रहाणे के आउट होते ही भरभरा गई कोलकाता की बल्लेबाज रिव्यू न लेने का उनका फैसला इस टूर्नामेंट में अबतक का सबसे खराब फैसला साबित हुआ। उनके आउट होते ही कोलकाता की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। स्कोर बोर्ड में सिर्फ 17 रन और ही जुड़े थे कि केकेआर ने अगले 5 विकेट गंवा दिए। आखिरी उम्मीद आंद्रे रसेल थे लेकिन आखिरी जोड़ी होने का दबाव ऐसा था कि वह भी बिखर गए। 95 रन पर पूरी कोलकाता आउट हो गई और उसे 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अब श्रद्धालु घर बैठे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का कर सकेंगे अभिषेक और पूजन

खंडवा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन-पूजन के लिए प्रोटोकाल का नया सिस्टम लागू होगा। विशेष दर्शन करवाने के लिए वालेंटियर का नाम, नंबर की जानकारी मिलेगी। मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट में अन्य सेवाएं और सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। घर बैठे भी ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक की सुविधा मिलेगी। निर्धारित शुल्क जमा कर श्रद्धालु घर में स्क्रीन पर अभिषेक भी देख सकेंगे। ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना और मंदिर में आम तथा खास दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा मंथन किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के साथ तीर्थनगरी और मंदिर का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न कार्यों के लिए जमीन की उपलब्धता, जगह का चयन, भीड़ नियंत्रण सहित श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा पर चर्चा की गई। नगर परिषद से तीर्थनगरी में स्वच्छता के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्ययोजना बनेगी। विशेष दर्शन के लिए मिलेगा पास मंदिर में वीआईपी दर्शन की आड़ में कतिपय पंडित और दलाल श्रद्धालुओं से अवैध वसूली और विवादों को देखते हुए इसे पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने पर चर्चा की गई। अब विशेष दर्शन के लिए अलग से पास या रिस्ट बेल्ट कलर अनुसार दिए जाएंगे। इससे टिकट लेकर दर्शन करने वालों की अलग पहचान हो सकेगी। वहीं, प्रोटोकाल के तहत दर्शन करवाने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सेवा को और विस्तारित किया जाएगा। घाटों पर बनेगें पुलिस सहायता केंद्र ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान हादसे रोकने के लिए आवश्यक चेतावनी के बोर्ड की संख्या बढ़ाने के साथ ही हर घाट पर पुलिस सहायता केंद्र बनाया जाएगा। रैंप को बनाया जाएगा सुविधाजनक ओंकारेश्वर मंदिर के समक्ष रैंप निर्माण हुआ था लेकिन इसका लाभ श्रद्धालुओं को नहीं मिल पा रहा है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए इसे मंदिर के प्रत्येक मंजिल से जोड़ा जाएगा। पांच दिन में होगा नए इंजन का ट्रायल नर्मदा में प्रदूषण रोकने के लिए नावों में डीजल इंजन की जगह बैटरी व सोलर वाले इंजन का ट्रायल चल रहा है। सामने आई दिक्कतों को दूर कर स्थानीय जरूरत के अनुसार इंजन तैयार करवाया जा रहा है। इसका दूसरा ट्रायल चार-पांच दिन में हो जाएगा। इसके बाद डीजल इंजन को प्रतिबंधित किया जाएगा। पालीथिन और सिंगल यूज आयटम पर प्रतिबंध को लेकर व्यवसायियों से भी चर्चा की गई। वेबसाइट का विस्तार किया जाएगा     श्रद्धालुओं को आनलाइन सेवाएं मिल सकें, इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट का विस्तार किया जाएगा। सिंहस्थ के लिए प्रस्तावित कार्यो की समीक्षा और इन्हें समय-सीमा में पूरा करने के लिए कार्ययोजना बनाई है। – ऋषव गुप्ता, कलेक्टर खंडवा।  

बेटी Dua के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

मुंबई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह  जल्द ही अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह  के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. 8 सितंबर 2024 इस कपल ने शाहरुख खान  के घर मन्नत के बाजू में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. कपल का ये नया घर मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है. उनके इस नए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि इस कपल के नए घर की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कपल को समुद्र का नजारा देखने को मिले. उनका नया घर वास्तुकला का एक चमत्कार है, जो एक ऊंची इमारत की 16 से 19 मंजिलों तक में फैला हुआ है, जिसमें घर के अंदर लगभग 11,266 वर्ग फुट और 1,300 वर्ग फुट का छत है. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी हुई थी. बांद्रा वाले घर के अलावा इस कपल के पास अलीबाग में एक 22 करोड़ का बंगला भी है, जिसे 2021 में खरीदा गया था. दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था. मां बनने के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म में शामिल होने का ऐलान फिलहाल नहीं किया है. वहीं, रणवीर सिंह  इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर’ के अलावा रणवीर सिंह एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘शक्तिमान’ और ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आएंगे.

रासायनिक/औद्योगिक आपदा मॉक अभ्यास के लिए टेबल टॉप एक्सरसाइज 17 अप्रैल को आयोजित

भोपाल        राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) के राज्य कमान एवं नियंत्रण केंद्र, भोपाल में 17 अप्रैल को होने वाले रासायनिक/औद्योगिक खतरा मॉक अभ्यास के निष्पादन के लिए एक टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीईएक्स) आयोजित की गई।           टीटीईएक्स की अध्यक्षता श्री अरविंद कुमार, डीजी एसडीईआरएफ भोपाल द्वारा की गई। बैठक में मनीष कुमार अग्रवाल, डीआईजी, एसडीईआरएफ, कर्नल कीर्ति प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव, एनडीएमए, ब्रिगेडियर रवींद्र गुरंग, वरिष्ठ सलाहकार, एनडीएमए, श्री अंकुर मेश्राम, एडीएम भोपाल, श्री लखन सिंह, संयुक्त कलेक्टर भोपाल, श्री बृजेश जायसवाल, वरिष्ठ सलाहकार, एमपीएसडीएमए, विभिन्न लाइन विभागों के नोडल अधिकारी, एमपी पुलिस, अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं और स्वास्थ्य विभाग, एसडीईआरएफ, होमगार्ड, एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना के प्रतिनिधि उपस्थित थे।     बैठक के दौरान, ब्रिगेडियर रवींद्र गुरंग (सेवानिवृत्त), एनडीएमए ने 17 अप्रैल 2025 को होने वाले रासायनिक/औद्योगिक खतरा मॉक अभ्यास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मॉक अभ्यास के सभी पहलुओं, प्रत्येक हितधारक की भूमिका और प्रतिक्रिया, बचाव, निकासी और राहत के लिए सेना, पुलिस, अग्नि और चिकित्सा टीम सहित समग्र कार्य बलों पर प्रकाश डाला। उन्होंने मॉक अभ्यास के लिए घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर घटना कमांडर मॉक अभ्यास को निष्पादित करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी होता है।      डीआईजी एसडीईआरएफ श्री मनीष कुमार अग्रवाल ने अपने संबोधन में सभी विभागों के नोडल अधिकारियों और सभी हितधारकों से मॉक ड्रिल अभ्यास में ईमानदारी से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि यह अभ्यास जिले को अपनी तैयारियों का आकलन करने और सुधार के तरीके खोजने में मदद करेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मॉक अभ्यास के दौरान पर्याप्त जन जागरूकता पैदा की जाए और किसी भी तरह की दहशत जैसी स्थिति से बचा जाए।        मॉक अभ्यास मध्य प्रदेश के 10 जिलों में भोपाल, सीहोर, देवास, इंदौर, धार, जबलपुर, रायसेन, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और उज्जैन में विभिन्न रासायनिक/औद्योगिक खतरा परिदृश्यों पर प्रात: 9:30 बजे शुरू होगा।

अब होंडा के नए स्कूटर में स्मार्ट चाबी के साथ ऐप कनेक्टिविटी भी मिलेगी

मुंबई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने भारत में नया 2025 डियो 125 (Dio 125) लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 96,749 रुपए है। इस स्कूटर को युवाओं को ध्यान में रखकर अपडेट किया गया है। अपडेटेड डियो 125 शानदार डिजाइन, अपग्रेडेड फीचर्स और बेहतर इफिसियंसी के साथ आता है, जो इसे स्पोर्टी और स्टाइलिश मोटो-स्कूटर के तौर पर अट्रेक्टिव बनाते हैं। होंडा ने डियो के पॉपुलर डिजाइन सिल्हूट को बरकरार रखा है, जबकि इसमें नए सिरे से ग्राफिक्स और कलर ऑप्शन के साथ रिफ्रेश किया है। इसे दो वैरिएंट में DLX और H-स्मार्ट में खरीद पाएंगे। DLX की एक्स-शोरूम कीमत 96,749 रुपए और H-स्मार्ट की कीमत 1,02,144 रुपए है। नया डियो 125 अब OBD2B-अनुरूप है। इसमें 123.92cc, सिंगल-सिलेंडर, PGM-Fi इंजन है, जो 6.11 kW और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। बेहतर फ्यूल इकॉनोमी के लिए इसमें आइडलिंग स्टॉप सिस्टम भी है। इस 5 कलर ऑप्शन मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक, पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे, पर्ल स्पोर्ट्स येलो, पर्ल इग्नियस ब्लैक और इंपीरियल रेड में खरीद पाएंगे। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें नया 4.2-इंच TFT डिस्प्ले शामिल किया गया है, जिसमें माइलेज, ट्रिप मीटर, रेंज और इको इंडिकेटर्स जैसे रियल-टाइम डेटा दिखता है। नया मॉडल Honda RoadSync ऐप के साथ भी कम्पेटेबल है, जो कॉल/मैसेज अलर्ट और नेविगेशन को कैपेबिल बनाया है। इसमें स्मार्ट चाबी, USB टाइप-C चार्जर और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम जैसी फीचर्स भी मिलते हैं। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और CEO, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि 21 सालों से अधिक समय से डियो भारतीय बाजार में एक प्रतिष्ठित नाम रहा है, जो स्टाइल, प्रदर्शन और भरोसे का प्रतीक है। यह हमेशा से ही ट्रेंडी और भरोसेमंद मोटो-स्कूटर की तलाश करने वाले ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। नए OBD2B डियो 125 के लॉन्च के साथ हम अपने ग्राहकों के लिए अतिरिक्त मूल्य और उत्साह के साथ, मोटो-स्कूटर के मूल कॉन्सेप्ट को बरकरार रखते हुए।

2027 के रण के लिए सपा की बड़ी तैयारी, अखिलेश यादव ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को दिए निर्देश

लखनऊ समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाने का मन बना लिया है। पार्टी ने रणनीति के तहत हर बूथ पर न्यूनतम पांच सक्रिय युवाओं की तैनाती का लक्ष्य तय किया है, जिनका कार्य पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहचान और मतदाता सूची की निगरानी करना होगा। जिला-शहर अध्यक्षों को कड़े निर्देश समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दें। UP Election 2027पार्टी का लक्ष्य लोकसभा चुनावों में मिली सफलता को विधानसभा चुनाव में भी दोहराना का है। लोकसभा चुनाव में आपको बता दें समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। समाजवादी पार्टी हर जिले में अभियान चलाएगी और युवाओं को जोड़ने का काम करेगी। UP Election 2027 सपा उन्हें मतदाता सूची की जानकारी, उसमें संभावित गड़बड़ियों और सुधार की प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षित करेती। सूची में नाम जोड़ने या हटाने में गड़बड़ी पाए जाने पर ये युवा तुरंत जिले व शहर की कमेटियों के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व को भी जानकारी देंगे।

Apple सितंबर में iPhone 17 Air कर सकती है लॉन्च

नई दिल्ली Apple इस साल अपनी iPhone सीरीज़ में एक नया ट्विस्ट ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 सीरीज़ के साथ एक नई और स्लिम मॉडल लाइन – iPhone 17 Air लॉन्च कर सकती है। यह मॉडल मौजूदा Plus वर्जन की जगह लेगा, जैसे Plus ने पहले Mini को रिप्लेस किया था। माना जा रहा है कि इस बार सीरीज़ में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max के साथ ये नया iPhone 17 Air शामिल होगा। हालांकि Apple ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स ने इसके कुछ धमाकेदार फीचर्स की झलक दी है। आइए जानते हैं संभावित टॉप 5 फीचर्स: सबसे पतला iPhone हो सकता है – Ultra-Slim डिज़ाइन iPhone 17 Air का डिज़ाइन इसकी सबसे खास बात हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सिर्फ 5.5mm पतला हो सकता है, जो कि अब तक का सबसे स्लिम iPhone होगा। यहां तक कि ये iPhone 6 (6.9mm) से भी पतला हो सकता है। स्लिम डिज़ाइन फोन को हल्का और स्टाइलिश बनाएगा, हालांकि इससे बैटरी थोड़ी छोटी हो सकती है। सिर्फ एक रियर कैमरा – लेकिन स्टाइलिश लेआउट जहां बाकी iPhone 17 मॉडल्स में मल्टी-कैमरा सेटअप हो सकता है, वहीं iPhone 17 Air में हो सकता है सिंगल 48MP कैमरा, जिसे एक हॉरिज़ॉन्टल कैमरा बार में लगाया जाएगा। ये डिज़ाइन इसे बाकी iPhones से अलग बनाएगा, और आम यूज़र्स के लिए कैमरा क्वालिटी काफी होगी। बड़ी स्क्रीन, लेकिन कॉम्पैक्ट लुक iPhone 17 Air में 6.6 से 6.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले हो सकती है। ये iPhone 17 से बड़ी लेकिन Pro Max से थोड़ी छोटी होगी — यानी बड़ी स्क्रीन का मज़ा, बिना भारीपन के। Apple का खुद का 5G मोडेम iPhone 17 Air में Apple अपना खुद का 5G मोडेम इस्तेमाल कर सकता है, जो कि Qualcomm का विकल्प होगा। इसमें 4Gbps तक की डाउनलोड स्पीड हो सकती है, लेकिन mmWave सपोर्ट संभवतः नहीं मिलेगा। इससे Apple की थर्ड-पार्टी पर निर्भरता घटेगी और डिवाइस का कंट्रोल और बेहतर होगा। A19 चिपसेट – दमदार पर किफायती iPhone 17 Air में Apple का A19 चिपसेट हो सकता है, जो कि Pro वेरिएंट्स में इस्तेमाल होने वाले A19 Pro से थोड़ा कमज़ोर होगा, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में ज़्यादातर यूज़र्स के लिए पर्याप्त रहेगा। इससे फोन की कीमत भी अपेक्षाकृत कम रखी जा सकती है। iPhone 17 Air उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है जो स्लिम डिज़ाइन, बड़ी स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन Pro मॉडल्स की भारी कीमत से बचना चाहते हैं।

सूरज सिंह परिहार आईपीएस और आकर्षि कश्यप डीएसपी की जोड़ी ने हासिल किया स्वर्ण पदक

  मिक्सड डबल्स में आईपीएस भावना गुप्ता और मिजोरम के मोरमुता की जोड़ी को रजत पदक मिला रायपुर,  अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मिक्सड डबल्स स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। स्पर्धा का रजत पदक भी छत्तीसगढ़ के नाम रहा।          केरल के क्षेत्रीय खेल केन्द्र राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम कदवंथरा, एर्नाकुलम में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने 43 टीमों के बीच पदक तालिका में तीसरे स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन और टेबल टेनिस में छत्तीसगढ़ ने कुल 11 पदक जीते। केरल के कोचीन में आज 5 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ ने 5 पदक जीते गए थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इस शानदार उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और पदक विजेताओं को बधाई और शुमकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के पहले दिन PNB की नया बाजार शाखा पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी भीड़

ग्वालियर अमरनाथ यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले दिन मंगलवार को पंजाब नैशनल बैंक की नया बाजार शाखा पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। बैंक प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया, बैंक में घुसकर कुर्सियां तोड़ दीं। हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं होने का कारण बैंक अधिकारियों ने सर्वर डाउन होना बताया है। 1000 लोग रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे     पहले दिन एक हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे, लेकिन सुबह 11 बजे से साढ़े चार बजे तक केवल 80 लोगों के ही रजिस्ट्रेशन हुए। श्रद्धालुओं का आरोप था कि बैंक प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं की।     इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन नहीं हो रही थी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होने थे, लेकिन सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश था, इसलिए आफलाइन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई।     बैंक खुलने से पहले लोग मेडिकल, पहचान पत्र और फॉर्म लेकर पहुंच गए थे, लेकिन बैंक में दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं होने के कारण आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी। पांच-पांच लोगों को दिया प्रवेश पुलिस ने पहुंचकर व्यवस्था को संभाला और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कराई। पांच-पांच श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अंदर भेजा। कुछ लोग बैंक में प्रवेश करने के लिए पासबुक लेकर आ गए। रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे महेंद्र शर्मा ने बताया कि बैंक ने दोपहर 12 बजे तक यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था नहीं की थी। हंगामा होने पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। भीषण गर्मी में बैंक प्रबंधन द्वारा पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। पहले सप्ताह में रजिस्ट्रेशन का प्रयास श्रद्धालु सुनील सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी अमरनाथ यात्रा पर गए थे, लेकिन बाबा बर्फानी के यात्रा शुरू होने के दो दिन में अंतर्ध्यान होने से दर्शन नहीं हो पाए थे। उनकी कोशिश है कि चार-पांच जुलाई को यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाए, ताकि बाबा के दर्शन हो सकें।

जहीर खान के घर गुंजी किलकारी, इंस्टाग्राम में पोस्ट शेयर कर बताया बेटे का नाम

मुंबई दिग्गज भारतीय क्रिकेटर जहीर खान के घर बच्चे की किलकारी गुंज गई है. उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने बेटे को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस कपल ने इसकी जानकारी दी है. कपल ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है. सोशल मीडिया पर कपल ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो भी शेयर कर बच्चे के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर किया है. फोटो में जहीर खान अपने बच्चे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि सागरिका अपने हाथों को जहीर के कंधों पर रखी हुईं हैं. इस पोस्ट के साथ सागरिका घाटगे ने कैप्शन में लिखा- कि उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है. IPL 2025 में व्यस्त हैं जहीर खान बता दें कि जहीर खान इस समय आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं. इस सीजन वो लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं. उन्होंने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और 3 हारे हैं. पॉइंट्स टेबल में जहीर खान की टीम 5वें नंबर पर है. हाल ही में सागरिका घाटगे ने बताया था कि कैसे अगल-अलग धर्म के होने के बावजूद इस कपल की शादी मुकम्मल हुई थी.. सागरिका घाटगे  ने बताया कि जहीर खान बातचीत करने में भी हिचकिचा रहे थे. दोनों ने साल 2017 में शादी किया था.

कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग के विकास की नई रणनीति पर काम प्रारंभ: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : बस्तर संभावनाओं की धरती : सब मिलकर लिखेंगे बस्तर के विकास की नई ईबारत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसान, महिला समूह, युवा उद्यमी और आदिवासी समुदाय मिलकर बनाएंगे बस्तर को आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग के विकास की नई रणनीति पर काम प्रारंभ रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष मौजूदगी में आज जगदलपुर में आयोजित “विकसित बस्तर की ओर” परिचर्चा में बस्तर के समग्र विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में बस्तर की संभावनाओं को उजागर करने और विकास की नई दिशा तय करने पर गहन और सार्थक चर्चा हुई। संबंधित विभागों के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री ने बस्तर को नक्सलवाद के अंधेरे से निकालकर विकास के प्रकाश की ओर ले जाने का संकल्प दोहराया। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिवसीय प्रवास पर जगदलपुर गए हुए हैं। अपने प्रवास के पहले दिन विकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर ने दशकों तक नक्सलवाद का दंश झेला है, लेकिन अब यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, नैसर्गिक सुन्दरता, कृषि विकास, कौशल उन्नयन, उद्योग और खनिज संसाधनों के साथ विकास की नई राह पर अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि “विकसित छत्तीसगढ़ @2047” का संकल्प “नवा अंजोर” विजन के माध्यम से साकार होगा, और इसकी शुरुआत बस्तर से हो रही है। बस्तर के किसान, महिला समूह, युवा उद्यमी, और आदिवासी समुदाय छत्तीसगढ़ की प्रगति की नई इबारत लिखने को तैयार हैं। परिचर्चा के पहले सत्र में बस्तर के किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन, पशुपालन, और जैविक खेती पर विस्तार चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के स्वदेशी और जैविक उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग, और मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग इकाइयों की स्थापना और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा, “बस्तर के उत्पाद न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान बनेंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी जगह बनाएंगे। बस्तर संभाग में लगभग 9 लाख हेक्टेयर में खरीफ तथा पौने तीन लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की खेती होती है। खरीफ की मुख्य फसल धान एवं मक्का है। बस्तर संभाग में 1.85 हेक्टेयर में मक्का की खेती होती है, जिसे आगमी तीन वर्षों में बढ़ाकर 3 लाख हेक्टेयर किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। मक्का उत्पादक कृषकों के साथ जैव ईंधन, बायोफार्मास्युटिकल, स्टार्च एवं पोल्ट्री फीड उद्योगों के साथ मार्केट लिंकेज कराने पर जोर दिया गया, ताकि कृषकों को उनकी उपज का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसी तरह आगामी तीन वर्ष में मिलेट्स की खेती को 52 हजार हेक्टेयर से बढ़ाकर 75 हजार हेक्टेयर करने तथा स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण इकाई की स्थापना और स्कूलों, आंगनबाड़ियों तथा छात्रावास के बच्चों के खाद्यान्न में मिलेट्स को शामिल करने पर जोर दिया गया है। बस्तर में जैविक खेती को प्रोत्साहन देने तथा प्राइवेट कंपनियों की सहभागिता से बाजार एकीकरण, सिंचाई क्षेत्र में विस्तार के लिए तीन वर्षों में 27 हजार 600 सोलर पंप तथा नदी-नालों के किनारे सोलर लिफ्ट सिंचाई पंप की स्थापना की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष 30 से 40 नए कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बस्तर में वर्तमान में 1010 कृषि यंत्र केन्द्र संचालित है। बस्तर में काजू, कोंडागांव में आचार, मसाला एवं कोकोनट आयल, कांकेर में सीताफल पल्प, दंतेवाड़ा में शहद एवं हल्दी पाउडर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में मसाला प्रसंस्करण की स्थापना को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने की बात कही। परिचर्चा के दौरान यह जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कौशल योजना, और नियद नेल्ला नार योजनाओं के तहत अब तक 90 हजार युवाओं को प्रशिक्षित और 40 हजार युवाओं को नियोजित किया गया है। इसके अलावा, बस्तर में 32 नए कौशल विकास केंद्र और सातों जिलों में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाने की योजना है। इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को बाजार और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। नक्सल पीड़ित परिवारों, आत्मसमर्पित नक्सलियों और महिलाओं को इन योजनाओं में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। कौशल प्रशिक्षण के लिए महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, नंदी, एनएसडीसी एवं नीति आयोग से अनुबंध किया गया है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों में 6123 लोगों को विभिन्न ट्रेड का प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा, जो 75 दिनों तक चलता है, को देशभर में और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री आगामी पर्यटन सीजन के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी योजनाओं की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र को पर्यटन में भागीदार बनाना जरूरी है। उन्होंने पर्यटन सर्किट विकसित करने गाइड प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और प्राचीन गुफाओं जैसे आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध यह क्षेत्र अद्भुत परिदृश्य और समृद्ध जैव विविधता प्रदान करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर दशहरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के लिए अभी से तैयारी के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि पर्यटक जीवंत जनजातीय गांवों का भ्रमण कर बस्तर दशहरा जैसे पारंपरिक त्योहारों का अनुभव कर सकते हैं और स्थानीय शिल्प तथा व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। पर्यटन स्थलों की दृश्यता और सटीकता को बेहतर बनाने के लिए निजी एजेंसियों के सहयोग से गूगल मैपिंग सेवाओं में सुधार किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि नई छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2025, शीघ्र प्रकाशित की जाएगी। मौजूदा पर्यटन संपत्तियों को निजी होटल व्यवसायियों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत लीज पर देने की योजना बनाई जाएगी। तीरथगढ़ जलप्रपात के पास कांच के पुल के निर्माण हेतु … Read more

बस्तर अंचल के सिंचाई के कार्यों में आएगी तेजी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जगदलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय का शुभारंभ किया। इस कार्यालय के प्रारंभ होने से बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के विभागीय कामकाज में काफी सुविधा होगी। जल संसाधन से संबंधित निर्माण कार्यों के सर्वेक्षण, डीपीआर निर्माण और तकनीकी स्वीकृति में तेजी आएगी। पहले इन कार्यों की स्वीकृति के लिए रायपुर जाना पड़ता था। अब ये काम संभागीय मुख्यालय बस्तर में ही हो सकेंगे। जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप के विशेष पहल से शुरू हुए जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता नवीन कार्यालय में विभिन्न स्तरों पर अधिकारी और कर्मचारी की नियुक्ति के लिए भी बजट में स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में यह कार्यालय जगदलपुर के अधीक्षण अभियंता कार्यालय इंद्रावती परियोजना मंडल भवन के ऊपरी तल में संचालित हो रहा है। मुख्य अभियंता जल संसाधन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, नगर निगम महापौर संजय पांडेय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदमती कश्यप, वित्त आयोग के अध्यक्ष निवास राव मद्दी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता के. एस. भंडारी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

मक्के की खेती के लिए बस्तर में असीम संभावनाएं- मुख्यमंत्री साय

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘विकसित बस्तर की ओर’ विषय पर परिचर्चा का हुआ आयोजन बस्तर को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए कृषि पर देना होगा जोर-मुख्यमंत्री साय मक्के की खेती के लिए बस्तर में असीम संभावनाएं- मुख्यमंत्री साय मत्स्य पालन, बकरी पालन एवं शूकर पालन के लिए बजट में किया गया है अतिरिक्त प्रावधान- मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बस्तर के विकास का संकल्प व्यक्त मुख्यमंत्री साय ने कलेक्टरों और अधिकारियों को कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन करने किया निर्देशित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज जगदलपुर में “विकसित बस्तर की ओर” विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया। जगदलपुर में आयोजित बस्तर की ओर परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, संबंधित विभागों के सचिव, बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर समेत बस्तर संभाग के किसान,  कृषि उद्योग से जुड़े गणमान्य स्थानीय उपस्थित थे। इस अवसर पर किसानों, व्यापरियों कृषि से सम्बंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की बस्तर को विकास की मुख्य धारा में शामिल करना है। बस्तर को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए हमे खेती पर ज्यादा जोर देना है , विशेषकर यहां के सीमांत किसानों पर ध्यान देना है।  साय ने कहा कि बस्तर के लिए कृषि सबसे बेहतर विकल्प है, इससे स्थानीय जनजातियां जुड़ी हुयी है और लोग अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे तो उसमे सफल भी होंगे। कृषि के विकास के लिए हमने बजट में अतिरिक्त प्रावधान भी किया है। मुख्यमंत्री  साय ने विशेष जोर देते हुए कहा कि हमें मक्के की खेती को बढ़ाना पड़ेगा । ये कम लागत में तैयार होने वाली और ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल है। मक्का के लिए बस्तर की जलवायु काफी अनुकूल है। इसके साथ ही यहां मिलेट्स उत्पादन का काफी ज्यादा स्कोप है, इसकी खेती पर हमे विशेष काम करना होगा। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि बस्तर केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं है, यह संस्कृति, परंपरा, संघर्ष और संभावनाओं का संगम है। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सशक्त नीति, पारदर्शी प्रशासन और जनभागीदारी से साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि बस्तर को हर दृष्टि से आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाया जाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलवाद हमारे प्रदेश के लिए एक कलंक की तरह रहा है, केन्द्र सरकार के सहयोग से इसे समाप्त करने की दिशा में निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी का संकल्प है कि 31 मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद का समूल नाश किया जाए और छत्तीसगढ़ इस लक्ष्य की प्राप्ति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि नक्सलवाद केवल सुरक्षा की चुनौती नहीं है, बल्कि यह विकास की कमी का परिणाम है। इसलिए आवश्यक है कि हम बस्तर के हर गांव और हर व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ें और उन्हें पर्याप्त अवसर प्रदान करें। परिचर्चा में कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार ने कृषि क्षेत्र के विकास संबंधी रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि बस्तर की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु फसल विविधीकरण, जैविक खेती, सिंचाई सुविधा का विस्तार, कृषि यंत्रीकरण, फसल ऋण की सुलभता और कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन पर विशेष बल दिया जा रहा है। बस्तर संभाग में इस समय 2.98 लाख सक्रिय किसान परिवार हैं, जिनमें से 2.75 लाख को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल चुका है। योजना की 19वीं किस्त के रूप में 64.77 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। शेष पात्र परिवारों का सत्यापन कर उन्हें भी योजना से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर में 7 कृषि विज्ञान केंद्र, 4 कृषि महाविद्यालय, 2 उद्यानिकी महाविद्यालय, 1 वेटरनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज और 1 कृषक प्रशिक्षण केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा 29 उद्यान रोपणियाँ, 9 शासकीय मत्स्य प्रक्षेत्र, एक पोल्ट्री प्रक्षेत्र तथा एक शासकीय सुअर पालन केंद्र भी कार्यरत हैं। केसीसी कवरेज वर्तमान में 86 प्रतिशत तक पहुंच चुका है और आगामी तीन वर्षों में 1.25 लाख नए केसीसी जारी करने का लक्ष्य है।

आगंतुकों को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की दी जाएगी जानकारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने बस्तर दशहरा, जो 75 दिनों तक चलता है, को देशभर में और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने पर बल दिया। उनका कहना था कि इस प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए और आने वाले दशहरे की तैयारी इस दृष्टिकोण से की जाए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगामी पर्यटन सीजन के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी योजनाओं की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निजी क्षेत्र को पर्यटन में भागीदार बनाना जरूरी है। उन्होंने पर्यटन सर्किट विकसित करने की बात कही ताकि पर्यटकों को एक बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, गाइड प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से होमस्टे के प्रचार-प्रसार के लिए नए कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटक होमस्टे में रुचि रखते हैं और यह आदिवासी समाज के लिए आय का महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के सदस्यों को पर्यटन से होने वाले लाभों पर भी चर्चा की और कहा कि यह क्षेत्र विकास के नए अवसरों से लाभान्वित होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर का पर्यटन केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रमुख आकर्षण बनेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का बस्तर संभाग प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय धरोहर और सांस्कृतिक जीवंतता का खजाना है, जो इसे पर्यटन के लिए एक अनोखा और विशिष्ट क्षेत्र बनाता है। चित्रकोट और तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और प्राचीन गुफाओं जैसे आकर्षणों के लिए प्रसिद्ध यह क्षेत्र अद्भुत परिदृश्य और समृद्ध जैव विविधता प्रदान करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  बस्तर संभाग में पर्यटन के विकास और वृहद रोडमैप बनाने हेतु गहन मंथन के दौरान यह बात कही। जगदलपुर में आयोजित विकसित बस्तर की ओर परिचर्चा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, विनायक गोयल, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, पर्यटन विभाग के सचिव अलबनगन पी., पर्यटन विभाग के एमडी विवेक आचार्य, बस्तर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर,  पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर दशहरा को  अंतरराष्ट्रीय  स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा।  इसकी अभी से तैयारी के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे बस्तर की पहचान बनेगी। सितम्बर से मार्च का मौसम बेहतर होता है।इसे पर्यटन के लिए विशेष रूप से फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि अब पर्यटन क्षेत्र में ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  निजी क्षेत्र और समुदाय की भागीदारी बढ़ाए। गाइड प्रशिक्षण की व्यवस्था हो। होम स्टे को प्रचार प्रसार हो।इसका लाभ उठाएं स्थानीय लोगों  को इसका लाभ मिलता है। सभी के बेहतर सुझाव से  पर्यटन के क्षेत्र में बस्तर को आगे बढ़ाएंगे। परिचर्चा में पर्यटन स्थलों के जुड़ाव, ब्रांडिंग और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया। बैठक में बताया गया कि पर्यटक जीवंत जनजातीय गांवों का भ्रमण कर सकते हैं, बस्तर दशहरा जैसे पारंपरिक त्योहारों का अनुभव कर सकते हैं और स्थानीय शिल्प तथा व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इको-पर्यटन, जनजातीय पर्यटन और दंतेश्वरी मंदिर जैसे आध्यात्मिक स्थलों के समन्वय के साथ बस्तर एक अनोखा और गहन यात्रा अनुभव प्रदान करता है। ब्रांडिंग और प्रचार के तहत ट्रैवल ट्रेड फेयर (TTF) के माध्यम से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों के पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बनाई जाएगी। पर्यटन सूचना केंद्र (TIC) पश्चिम बंगाल, हैदराबाद, जगदलपुर, अरकू सिटी और भुवनेश्वर के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर रणनीतिक स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को आवश्यक जानकारी मिल सके। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना जैसे पड़ोसी राज्यों के यात्रा और पर्यटन ऑपरेटरों तथा होटल व्यवसायियों के साथ साझेदारी को मजबूत किया जाएगा। पर्यटन स्थलों की दृश्यता और सटीकता को बेहतर बनाने के लिए निजी एजेंसियों के सहयोग से गूगल मैपिंग सेवाओं में सुधार किया जाएगा। साथ ही जगदलपुर के दलपत सागर में वार्षिक नाव दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पर्यटन विशेषज्ञों और प्रमोटरों को आमंत्रित किया जाएगा ताकि दृश्यता और जुड़ाव को बढ़ाया जा सके। विश्वभर के टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों के बीच क्षेत्र की पर्यटन समृद्धि के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसे प्रदर्शित करने के लिए परिचयात्मक (FAM) यात्राएँ और रोड शो आयोजित किए जाएंगे। ये यात्राएँ टूर ऑपरेटरों और होटल व्यवसायियों को क्षेत्र का अन्वेषण करने के लिए आमंत्रित करेंगी, जबकि स्थानीय टूर ऑपरेटरों को भी वैश्विक रोड शो में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य इनबाउंड पर्यटन को बढ़ावा देना है। साथ ही कुटुमसर गुफाएँ और चित्रकोट जलप्रपात जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छ शौचालय और पीने के पानी जैसी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएंगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए केशलूर के आगे की सड़कों के सुधार की आवश्यकता चिन्हित की गई है। बस्तर को हैदराबाद, रायपुर, भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और अरकू जैसे प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली ट्रेन सेवाओं के सुधार पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रमुख पर्यटक स्थलों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी और बिजली की आपूर्ति जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। चित्रकोट में पैराग्लाइडिंग, रैपेलिंग और ज़िपलाइनिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा ताकि रोमांच प्रेमियों को आकर्षित किया जा सके। बैठक में बताया गया कि टैक्सी ड्राइवरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किए जाएंगे ताकि उनकी कौशल और स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी में सुधार हो सके। साथ ही, पर्यटन गाइडों के लिए अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि बहुभाषी पर्यटन गाइड विकसित किए जा सकें। पर्यटक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि आगंतुकों को स्थानीय संस्कृति और परंपराओं में शामिल किया जा सके। पर्यटन सूचना केंद्रों के कर्मचारियों के सॉफ्ट स्किल्स में सुधार के लिए विभाग द्वारा एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को ग्राहक सेवा, संवाद कौशल और समस्या समाधान क्षमताओं में दक्ष बनाना है ताकि वे पर्यटकों को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें। पर्यटकों के लिए जनजातीय संस्कृति और … Read more

नाशिक के अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

नाशिक  नाशिक के अवैध दरगाह पर बुलडोजर चल गया है। आज सुबह-सुबह प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर दरदगाह के अवैध हिस्सों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन ने काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। इस दौरान दरगाह की तरफ जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया था। दरगाह के आसपास तीनों तरफ के सड़क पर पुलिस तैनात की गई है और किसी भी बाहरी व्यक्ति या गाड़ी को अंदर आने नहीं दिया गया। पुलिस वैन लगाकर सड़क को बैरिकेड किया गया। दरगाह कमेटी का कहना है कि पीर बाबा की यह दरगाह 350 साल पुरानी है। वहीं सकल हिंदू समाज ने इसे ध्वस्त कर यहां हनुमान मंदिर बनाए जाने की मांग की है। बता दें कि महाराष्ट्र के नासिक में अवैध दरगाह निर्माण हटाने को लेकर मंगलवार की रात इसको लेकर बवाल हो गया था। शहर के काटे गली इलाके में रात के समय पथराव की घटना हुई थी। इसमें 31 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 57 संदिग्ध बाइकों जब्त की गई हैं। पुलिस ने 15 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जाता है कि दरगाह को लेकर फैली अफवाह के चलते भीड़ भड़क गई, जिसके बाद बिजली कट होने का फायदा उठाकर भीड़ ने पथराव कर दिया। जिस वक्त बवाल हुआ तब भीड़ की संख्या 400 से ज्यादा थी और रात में 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का उपयोग किया. जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई। बताया जा रहा है कि नगर निगम के नोटिस के बाद एक टीम दरगाह पर हुए अवैध निर्माण को हटाने पहुंची थी। इसी बीच अफवाह फैल गई कि दरगाह की ढहाया जा रहा है। इसी पर भीड़ उग्र हो गई और पथराव कर दिया। भीड़ द्वारा की गई पथराव की घटना में 2 सहायक पुलिस आयुक्त समेत 31 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पथराव करने वाली भीड़ में से 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। क्या है पूरा मामला ? नगर निगम ने नाशिक के काठे गली सिग्नल क्षेत्र में सातपीर दरगाह को नोटिस जारी किया था। निगम ने 15 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने पर कार्रवाई की बात कही थी। नोटिस में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सातपीर दरगाह अनधिकृत है। निगम की ओर से दरगाह की दीवार पर यह नोटिस लगा दिया गया था। इसके बाद भी मुस्लिम पत्र मानने को राजी नहीं है। बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की गई थी याचिका सातपीर दरगाह ट्रस्ट की ओर से बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि यह दरगाह अनधिकृत है। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर सभी अनधिकृत निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live