LATEST NEWS

रायपुर : बेटी अनुष्का की छठी में महतारी वंदन योजना बनी खुशियों की वजह

 रायपुर जंगलों से घिरे कोरबा जिले के लेमरू ब्लॉक के घोंघीबहरा गांव की श्रीमती दिलेशरी मंझुवार के घर हाल ही में खुशियों की लहर दौड़ गई। बेटी अनुष्का की छठी का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब यह परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था। लेकिन इन खुशियों के पीछे एक मजबूत सहारा बनी छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना, जिसके तहत श्रीमती दिलेशरी को हर महीने एक हजार की आर्थिक मदद मिल रही है।     गर्भावस्था के दौरान श्रीमती दिलेशरी को कई तरह की चिंताएं सताती थीं। घर की माली हालत ऐसी नहीं थी कि बच्चे के जन्म के बाद कोई खास आयोजन कर सकें। लेकिन जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई, तो श्रीमती दिलेशरी ने भी आवेदन किया। योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ और गर्भावस्था के दौरान यह राशि उनके लिए राहत बन गई।     बेटी अनुष्का के जन्म के बाद जब छठी का समय आया, तो खाते में जमा योजना की राशि ने उनकी सारी चिंता दूर कर दी। श्रीमती दिलेशरी ने खुशी-खुशी छठी का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए किसी से उधार नहीं लेना पड़ा, न ही किसी से मदद मांगनी पड़ी। मजदूरी पर आधारित आय वाले इस परिवार के लिए यह योजना अब केवल एक सहायता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया कदम है। श्रीमती दिलेशरी अब घर से लगे जमीन को समतल कर खेत बनाना चाहती हैं और इसके लिए भी योजना की राशि बचा रही हैं।     महतारी वंदन योजना हमारे जैसे गरीब परिवारों के लिए जीवन की सबसे बड़ी ताकत बनकर आई है, श्रीमती दिलेशरी कहती हैं। यह योजना हमें आत्मसम्मान के साथ जीने का हक देती है। जरूरत के समय अब हमें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। राज्य सरकार की यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता का माध्यम बन रही है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना भी जगा रही है।

Google Gemini के फ्री मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स, जानिए कैसे यूजफुल हैं?

मुंबई Google पहले ही अपने Gemini के एडवांस्ड फीचर्स का ऐलान कर चुका है, जिसमें कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन मिलता है. इसकी मदद से यूजर्स AI से बातचीत कर सकते हैं. अभी तक ये फीचर्स सिर्फ सब्सक्रिप्शन बेस्ड यूजर्स को मिलता है. रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ये फीचर्स जल्द ही फ्री वर्जन को भी मिलेंगे. लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया है कि ये नए फीचर्स जल्द ही फ्री वर्जन पर भी दिए जाएंगे. ये जानकारी 9to5Google ने दी है. आइए इन फीचर्स के बारे में बताते हैं. Google Gemini Live के ये लेटेस्ट एडवांस्ड फीचर्स में कैमरा और स्क्रीन शेयरिंग का ऑप्शन शामिल है. अब ये दोनों फीचर्स सभी एंड्रॉयड यूजर्स को मुफ्त में मिल सकते हैं. हालांकि अभी टाइम लाइन की जानकारी नहीं दी है. Gemini Live पर यूजर्स 45 अलग-अलग लैंग्वैंज में बातचीत कर सकते हैं. Google Gemini Live कैसे करें यूज? Google ने ब्लॉगपोस्ट पर कुछ वीडियो शेयर करके बताया है कि Gemini Live का आप कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और उससे बातचीत कर सकते हैं. इसके लिए यूजर्स को Gemini एक्टिवेट करने के साथ फोटो में दिखाए गए सबसे ऊपर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. उसके बाद आप इस फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. पूछ सकेंगे सवाल इसके बाद यूजर्स अपनी स्क्रीन पर नजर आने वाले कंटेंट के बारे में सवाल-जवाब कर सकेंगे. यहां यूजर्स किसी विदेशी शब्द, किसी पेंटिंग या फोटो में नजर आने वाले शख्स के बारे में भी पूछ सकते हैं. घर का सामान ऑर्गनाइज कर सकते हैं Google अपने ब्लॉगपोस्ट में बता चुका है कि कैसे Gemini Live का इस्तेमाल करके यूजर्स घर का सामान ऑर्गनाइज कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने घर में पड़े सामान को Gemini live को दिखाना होगा. यूजर्स को इसके बाद Gemini Live से उस सामान को ऑर्गनाइज करने का सजेशन मांगना होगा.

हरियाणा में निकली ये भर्ती, भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा

हरियाणा हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (UHSR), रोहतक ने पीजीआईएमएस और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (PGIDS) में 175 सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर्स की भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूरी दस्तावेज और जानकारी जमा करनी होगी। बताया जा रहा है कि इस भर्ती में 56 विषयों में 175 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा खाली पद एनेस्थिसियोलॉजी विभाग में हैं, जहां 21 पद खाली हैं। इसके बाद जनरल सर्जरी में 17 और कार्डियोलॉजी में 7 पदों पर भर्ती होगी। आपातकालीन चिकित्सा, बाल चिकित्सा पल्मोनोलॉजी, और गहन देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विभागों में 6-6 पद उपलब्ध हैं। कार्डियक सर्जरी, नियोनेटोलॉजी, और प्रसूति व स्त्री रोग विभाग में 5-5 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा कई विभागों में भी 4-4 रिक्तियां हैं। यह भर्ती कई चिकित्सा क्षेत्रों में विशेषज्ञों की कमी को पूरा करने के लिए की जा रही है।

शिकोहपुर भूमि घोटाले में रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन पहुंचे ईडी दफ्तर, पूछताछ जारी

नई दिल्ली जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। इससे पहले दो दिनों में रॉबर्ट वाड्रा से करीब साढ़े 11 घंटे (पहले दिन छह घंटे और दूसरे दिन साढ़े पांच घंटे) तक पूछताछ हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय ने 2008 के शिकोहपुर भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ कर रहा है। बीते दिन वाड्रा प्रियंका के साथ ईडी मुख्यालय पहुंचे थे। आज भी प्रियंका उनके साथ मौजूद हैं। पूछताछ के दौरान प्रियंका ईडी दफ्तर में ही मौजूद रहीं। ‘सरकार का प्रचार करने का तरीका’ पूछताछ से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘…मैं सभी सवालों के जवाब दे चुका हूं। 2019 में भी यही सवाल पूछे गए थे। यह कोई नई बात नहीं है। यह इस सरकार का प्रचार करने का तरीका है, उनका दुरुपयोग करने का तरीका है। हमारे पास इसका सामना करने की ताकत है और हम ऐसा करेंगे।’ ‘जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है’ रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘यह भाजपा का राजनीतिक प्रचार है कि सोनियाऔर राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और मुझे उसी दिन तलब किया गया। इसलिए वे मीडिया के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है। ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं होता, इससे हम और मजबूत होते हैं। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा, क्योंकि इसमें कुछ है ही नहीं। अगर वे कुछ गलत करके दिखाना या करना चाहते हैं, तो मैं इसे नियंत्रित नहीं कर पाऊंगा, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके पास कुछ भी नहीं है।’ ‘लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं’ गुरुग्राम भूमि मामले में ईडी की ओर से उन्हें भेजे गए समन और पूछताछ पर वाड्रा ने कहा, ‘अगर मैं राजनीति में आता, जो कि सभी चाहते हैं, तो वे (भाजपा) या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे। यह मुश्किल तब शुरू हुई, जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई, लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।’ ‘परिवार के आशीर्वाद के साथ राजनीति में शामिल होऊंगा’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राजनीति में आएंगे? तो कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘निश्चित रूप से अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ इसमें शामिल होऊंगा। मैं कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह जारी रहेगा, क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं।’ क्या है मामला? फरवरी 2008 का यह भूमि सौदा स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने किया था। वाड्रा पहले इस कंपनी के निदेशक थे। इसने शिकोहपुर में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज नामक एक फर्म से 7.5 करोड़ रुपये की कीमत पर 3.5 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस समय मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार सत्ता में थी। चार साल बाद, सितंबर 2012 में, कंपनी ने यह 3.53 एकड़ जमीन रियल्टी प्रमुख डीएलएफ को 58 करोड़ रुपये में बेच दी।

खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा- 18-19 अप्रैल को अवकाश के बावजूद सभी उपार्जन केन्द्रों पर होगी गेहूं की खरीदी

भोपाल प्रदेश के अन्नदाताओं की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि अब सभी उपार्जन केन्द्रों पर आगामी 18 और 19 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद गेहूं की खरीदी का कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा। इसके लिए किसान स्लॉट बुक करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि यह निर्णय किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। किसान इन तिथियों में स्लॉट बुक कर बिना किसी परेशानी के गेहूं विक्रय कर सकेंगे। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कलेक्टरों को दिए गए निर्देश खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने समस्त जिलों के कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में उपार्जन केन्द्रों की निरंतर मॉनीटरिंग करें। उपार्जन कार्य से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों और एजेंसियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसानों को कतारों में लंबा इंतजार न करना पड़े, तुलाई, रख-रखाव, भुगतान और परिवहन की सभी व्यवस्थाएँ समय पर और पारदर्शिता से हों। किसानों को न हो कोई असुविधा खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सरकार किसान हितैषी है। यह सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है कि किसानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसलिए अवकाश के दिन भी उपार्जन कार्य जारी रखा जाएगा। सभी संबंधित विभागों को आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी भी उपार्जन केन्द्र से लापरवाही या अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की महिला कंडक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेशभर में पांच हजार महिला संविदा परिचालकों की भर्ती आठ अप्रैल से शुरू कर दी गई है। वहीं लखनऊ में परिचालकों की भर्ती 17 अप्रैल को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर होगी। इसके लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से महिला संविदा परिचालकों की अनुबंध के आधार पर सीधी भर्ती की जाएगी। लखनऊ में गुरुवार को भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाया जाएगा। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। संविदा परिचालकों के लिए महिला अभ्यर्थी रोजगार मेले के साथ-साथ वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन अपलोड करने के बाद सत्यापन ऑनलाइन व ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से कराया जा सकता है। महिला संविदा परिचालकों को 2.02 रुपये प्रतिकिमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी व पांच हजार किमी पूरा करने पर तीन हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही फ्री यात्रा पास, रात्रिभत्ता भी दिया जाएगा। यह है अर्हता -महिला अभ्यर्थियों के लिए शैक्षिक योग्यता में इंटरमीडिएट पास होने के साथ केंद्र या राज्य सरकार से मान्यताप्राप्त संस्थाओं से कम्प्यूटर का सीसीसी प्रमाणपत्र होना चाहिए। -आयुसीमा न्यूनतम 18 व अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शासनादेश के अनुसार छूट मिलेगी। -एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, स्काउट एवं गाइड के राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटर में मिले प्राप्तकों पर 5 प्रतशत का वेटेज मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक ‘भारत रत्न’ स्व. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन के कार्यों, जीवन आदर्शों एवं विचारों ने भारतीय समाज को एक नया दृष्टिकोण दिया। उनकी शिक्षाएं जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने और आत्म साक्षात्कार की दिशा में सदैव प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे और वे भारतीय संस्कृति के प्रकाश स्तंभ थे, जिन्होंने भारतीय दर्शन को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। वे सच्चे अर्थों में युगदृष्टा थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. राधाकृष्णन का 17 अप्रैल 1975 को निधन हो गया था।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें   नमन कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दृढ़ता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए किए गए आपके कार्य सदैव हमें कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. चंद्रशेखर के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों और जनहित को प्राथमिकता दी। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और सेवा की मिसाल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। वे सदैव सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित की नीति पर अडिग रहे।  

नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा: जिला अस्पताल में जल्द होगा वार्ड का उद्घाटन

करौली गंगापुर सिटी में एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब जिला अस्पताल में सप्ताह भर में डायलिसिस की सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए अस्पताल में बने डायलिसिस वार्ड में मशीन सहित बेड लगा दिए गए हैं। पांच दिन बाद वार्ड का उद्घाटन होने के बाद मरीजों को इसकी सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह और नर्सिंग ऑफिसर देवेंद्र शर्मा एक साल पहले जयपुर एसएमएस अस्पताल में 100 दिन का डायलिसिस प्रशिक्षण ले चुके हैं। इसके साथ ही जिस कंपनी को मशीनें लगाने का टेंडर मिला है, उसने एक टेक्नशियन भी यहां तैनात कर दिया है। तीन दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों ने यहां आकर मशीन सहित अन्य उपकरणों को चलाकर उनकी जांच करने के बाद सभी सुविधाओं को दुरुस्त पाया है। अब 5 दिन के भीतर अस्पताल में डायलिसिस की नि:शुल्क सुविधा शुरू हो जाएगी। जिला चिकित्सा विभाग इसके लिए तैयारियों में जुटा है। गौरतलब है कि अब तक डायलिसिस की सुविधा नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी होती थी। उन्हें प्राइवेट अस्पतालों या फिर करौली, सवाई माधोपुर और जयपुर जाना पड़ रहा था। अब राजकीय जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल के आपातकालीन वार्ड की दूसरी मंजिल पर डायलिसिस वार्ड तैयार किया गया है और मशीनों सहित अन्य उपकरण लगाए गए हैं। इस डायलिसिस सेंटर में मरीजों को 24 घंटे मशीन की सुविधा मिलेगी। वार्ड में एक स्पेशलिस्ट, एक मेडिकल स्पेशलिस्ट, टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। डायलिसिस की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी। इसके लिए आयुष्मान कार्ड की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ जिला अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर डायलिसिस किया जाएगा। वार्ड में दो बेड लगाए लगाए गए है, इनमें से एक बेड रिजर्व रहेगा। गौरतलब है कि किडनी की बीमारियों से ग्रस्त मरीज को हफ्ते में कम से कम दो बार डायलिसिस की जरुरत पड़ती है। जिला अस्पताल में यह सुविधा मिलने से मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी। राजकीय जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आर.सी. मीना, डॉ. मोहम्मद अकरम खान, डॉ. कपिल जायसवाल और डायलिसिस की ट्रेनिंग ले चुके डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि किडनी खराब होने के संकेतों में जी मिचलाना, उल्टी, भूख न लगना, पैरों और टखनों में सूजन, खुजली, मांसपेशियों में ऐंठन, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, वजन घटना, रक्त में यूरिया, क्रिएटिनिन और पोटेशियम की मात्रा बढ़ना, नींद न आना, बेहोशी और गंभीर स्थिति में मरीज का कोमा में चले शामिल हैं।  

दुनिया में सबसे कठिन डिग्रिया, इन्हें पाने में छूट जाते हैं अच्छे-अच्छों के पसीने!

दुनिया में सबसे कठिन डिग्रियों की बात होती है, तो उसमें मेडिसिन से जुड़े कोर्सेज, मैथ्स और फिजिक्स की डिग्री को सबसे मुश्किल माना जाता है। लेकिन इन कोर्सेज के अलावा भी कई ऐसे कोर्स हैं, जिन्हें पढ़कर डिग्री हासिल करने में पसीने छूट जाते हैं। आमतौर पर किसी डिग्री को कितना कठिन माना जाएगा, ये दो बातों पर निर्भर करता है, जिसमें पहला कोर्स की डिमांड है, यानी डिग्री पाने के लिए क्या अलग करना पड़ता है। दूसरा कंटेंट है, यानी जो चीज आप पढ़ेंगे वो कितना कठिन है। इस आधार पर स्टडी इंटरनेशनल ने दुनिया की 10 सबसे कठिन या कहें मुश्किल डिग्रियों के बारे में बताया है। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग इस कोर्स में आपको मैथ्स के कई नियम सीखने होंगे। जैसे कि कैलकुलस, ट्रिग्नोमैट्री और अल्जेबरा। ये सब एयरोस्पेस इंजीनियर बनने के लिए जरूरी हैं। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग पढ़ने के लिए आपको मैथ्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री की जानकारी होनी चाहिए। इस कोर्स का कंटेट सबसे कठिन माना जाता है। बायोमेडिकल इंजीनियरिंग बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग के तरीके इस्तेमाल करके ऐसी चीजें बनाते हैं, जो इंसानों को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। जैसे कि पेसमेकर, इंसुलिन पंप और 3D प्रिंटेड ऑर्गन। इसमें आपको बायोलॉजी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, मैथ्स और मेडिकल साइंस जैसे विषय पढ़ने होते हैं। लॉ (कानून) एलएलबी जैसे कोर्सेज में संवैधानिक कानून से लेकर आपराधिक कानून तक, लॉ के छात्रों को कई कानूनी नियम समझने होते हैं। खासकर अगर आपको अंग्रेजी पढ़ने की आदत नहीं है तो ये और भी मुश्किल हो जाता है। वकील बनने के लिए बार परीक्षा पास करना भी जरूरी होता है। चार्टेड अकाउंटेंसी लॉ की तरह ही चार्टेड अकाउंटेंसी पढ़ने वाले छात्रों को भी अतिरिक्त ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। आमतौर पर अकाउंटिंग डिग्री हासिल करने में तीन साल लगते हैं। हालांकि, कुछ छात्रों के लिए ये समय और भी ज्यादा लंबा हो सकता है। इस दौरान उन्हें कई तरह के मॉड्यूल की पढ़ाई करनी पड़ती है। आर्किटेक्चर आर्किटेक्चर सिर्फ डिजाइन बनाना नहीं है। आर्किटेक्ट बनने के लिए, आपको मैथ्स, जियोमेट्री, ट्रिग्नोमेट्री और अल्जेबरा की अच्छी समझ होनी चाहिए। ताकि आप इमारतों की सही माप तय कर सकें। आर्किटेक्चर के छात्रों को कई तरह के फॉर्मूला याद रखने पड़ते हैं। कई देशों के लाइसेंस एग्जाम भी देना पड़ता है। मेडिकल कोर्स डॉक्टर बनने के लिए आपको MBBS की पढ़ाई करनी पड़ेगी। इसके अलावा छात्र आगे रेजिडेंसी प्रोग्राम का हिस्सा भी बनते हैं, जहां उन्हें स्पेशलाइजेशन करवाया जाता है। इन कोर्सेज में छात्रों को क्लिनिकल ट्रेनिंग लेनी पड़ती है और कई तरह के शरीर के अंदरूनी हिस्सों के नाम याद रखने पड़ते हैं। नर्सिंग नर्सिंग की डिग्री में आपको नर्सिंग की प्रैक्टिकल स्किल और जानकारी दोनों सीखने होते हैं। नर्सिंग के लिए बायोसाइंस की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए और उसे नर्सिंग में इस्तेमाल करना होगा। इस कोर्स का मुश्किल हिस्सा है लोगों के साथ अच्छे से काम करना। डेंटिस्ट्री डेंटिस्ट्री की डिग्री में आपको मुंह की बीमारियों को रोकने, पता लगाने और उनका इलाज करने के बारे में सिखाया जाता है। इसमें आप डेंटिस्ट्री के सिद्धांतों के बारे में सीखते हैं। जैसे कि एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, मानव रोग, पैथोलॉजी और एपिडेमियोलॉजी। साइकोलॉजी अगर आपको लगता है कि इंसानी दिमाग के बारे में पढ़ना आसान है, तो आप गलत हैं। इस डिग्री में आपको मनोविज्ञान के वैज्ञानिक और सामाजिक दोनों पहलुओं में कुशल बनाया जाता है। इसमें बायोलॉजी और विकास, सामाजिक मानव विज्ञान, राजनीति, दर्शन और समाजशास्त्र शामिल हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ChatGPT जैसे चैटबॉट के आने के बाद, यूनिवर्सिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कोर्स शुरू किए हैं। यहां आप सीखेंगे कि AI सिस्टम को कैसे डिजाइन, डेवलप और इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करने के लिए, आपको न्यूरोसाइंस, कॉग्निटिव साइंस, लैंग्वेज साइंस और मैथ्स की अच्छी समझ होनी चाहिए।

सतना शहर में लगे Boycott Israel Product के पोस्टर, अब चिपकाने वालों को खोज रही पुलिस

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में “बॉयकॉट इजराइल प्रोडक्ट्स” के पोस्टर लगाए जाने से शहर में हलचल मच गई है। वार्ड क्रमांक 36 के कई घरों और दुकानों के बाहर यह पोस्टर चस्पा मिले, जिससे स्थानीय रहवासी और जिला प्रशासन दोनों चौंक गए हैं। ये सब तब हो रहा है जब इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष थम चुके तीन महीने हो चुके हैं और फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ी हलचल नहीं है। सुबह उठकर जब लोगों ने अपने घरों के बाहर इन पोस्टरों को देखा, तो वे अंचभे में पड़ गए। किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि इन्हें किसने और कब लगाया। खास बात यह है कि अब तक न तो किसी राजनीतिक संगठन ने और न ही किसी सामाजिक या धार्मिक संस्था ने इसकी जिम्मेदारी ली है। पोस्टर सामने आने के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम और सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए अधिकांश पोस्टरों को हटा दिया है। यह बहिष्कार अभियान ऐसे समय पर क्यों शुरू हुआ, जब फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष को लेकर कोई नई घटना सामने नहीं आई है? यह सवाल प्रशासन और जनता दोनों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों का मानना है कि यह किसी खास राजनीतिक उद्देश्य या सामाजिक संदेश को हवा देने की कोशिश हो सकती है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि यह भारत-इजराइल के कूटनीतिक रिश्तों को प्रभावित करने की साजिश भी हो सकती है। हालांकि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रहा है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि वे खुद इस घटनाक्रम से परेशान और भ्रमित हैं। किसी को यह नहीं समझ आ रहा कि आखिर उनके घरों और दुकानों को ही निशाना क्यों बनाया गया।

BCCI ने सपोर्ट स्टाफ से जुड़े 4 लोगों को हटाया, हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी

नई दिल्ली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2025 में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त तेवर दिखाए हैं. BCCI ने कड़ा एक्शन लेते हुए टीम के सहयोगी स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है. BCCI ने 4 कर्मचारियों को भारतीय टीम से हटा दिया है, जिनमें अस‍िस्टेंट कोच, फील्डिंग कोच, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच और एक मसाजर शामिल हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इनमें हेड कोच गौतम गंभीर के खास अभ‍िषेक नायर की भी छुट्टी हो गई है. अभ‍िषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिनों से गौतम गंभीर के साथ जुड़े हुए थे. जब गंभीर टीम इंड‍िया के हेड कोच बने तो अभ‍िषेक नायर को भी सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया था.अभ‍िषेक नायर टीम में अस‍िस्टेंट कोच की ज‍िम्मेदारी को न‍िभा रहे थे. अभिषेक नायर को 24 जुलाई 2024 को टीम इंडिया का अस‍िस्टेंट कोच बनाया गया. अभ‍िषेक नायर के अलावा टीम इंड‍िया के सपोर्ट स्टाफ से फील्ड‍िंग कोच टी द‍िलीप स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की भी छुट्टी कर दी गई है. वहीं एक मसाजर (फिजियो सपोर्ट स्टाफ) को भी हटाया गया है. हालांकि इस मसाजर का नाम क्या है, यह बात जाह‍िर नहीं हो पाई है. कोचिंग स्टाफ में था गंभीर का दबदबा राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बाद कार्यकाल खत्म हुआ था. उसके बाद गौतम गंभीर को भारत का नया हेड कोच 9 जुलाई 2024 को नियुक्त किया गया था. पूर्व भारतीय स्टार ने अपने कोचिंग स्टाफ का एक बड़ा हिस्सा कोलकाता नाइट राइडर्स से लिया, जिसमें अभ‍िषेक नायर, रेयान टेन डोएशेट और मोर्ने मोर्केल (लखनऊ सुपर जायंट्स में जब गंभीर मेंटर थे तो मोर्केल गेंदबाजी कोच) शामिल थे. टीम इंड‍िया के सपोर्ट स्टाफ में अब कौन? न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में शर्मनाक 0-3 से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) में भारतीय टीम संघर्ष करती दिखी थी. इसके बाद बीसीसीआई ने इस साल की शुरुआत में एनसीए और इंडिया ए कोच सितांशु कोटक को व्हाइट बॉल के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया था. कोटक इंग्लैंड के ख‍िलाफ सीरीज में कोटक टीम इंड‍िया के साथ जुड़े थे. शुरुआती असफलताओं के बावजूद, गंभीर और उनकी कोचिंग टीम ने जोरदार वापसी की और भारत को चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया. नायर, टेन डोशेट, मोर्केल, दिलीप और कोटक सभी विजयी अभियान के दौरान सहयोगी स्टाफ के प्रमुख सदस्य थे. नायर का भारतीय टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया है, लेकिन बाकी खिलाड़ी अभी भी टीम में बने रहेंगे और अपने पूर्व साथियों की जगह लेंगे. 20 जून से पहले मिलेगा टीम इंड‍िया का नया स्टाफ भारतीय टीम को नए सहयोगी स्टाफ इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की सीरीज से पहले मिल सकते हैं. भारत की अगली चुनौती इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में होगी, जहां यह देखना होगा BCCI अभ‍िषेक नायर और टी दिलीप की जगह किसको लेकर आता है.  

नारायणपुर में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद, जवानों ने किया डिफ्यूज

नारायणपुर छत्तीसगढ़ में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. सर्चिंग अभियान के दौरान गट्टाकाल के जंगल से पांच किलो वजनी कुकर प्रेसर आईईडी बरामद किया गया है. नक्सलियों ने यह IED जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया था. दरअसल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर प्रभात कुमार ने माओवादियों के लगाये गये आईईडी विस्फोट की घटना से हो रही नुकसान को देखते हुए क्षेत्र में आईईडी खोजने के लिए बीडीएस टीम को अगल-अलग क्षेत्रों में भेजा जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाये गये आईईडी को बरामद कराया जा रहा. इसी कड़ी में 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत कैम्प मोहंदी से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी आईटीबीपी और बीडीएस के संयुक्त बल एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम गट्टाकाल और आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे. इस दौरान गट्टाकाल के जंगल पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का 1 कुकर आईईडी बरामद किया गया. सुरक्षाबलों की सतर्कता के चलते आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से डिफ्यूज कर दिया गया. माओवादियों द्वारा उक्त आईईडी को सुरक्षा बलो को नुकसान पहुंचाने के नीयत से लगाया गया था. वर्ष 2025 में अब तक कुल 16 से अधि आईईडी जप्त किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की फिराक में हैं.

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में, विराट कोहली पर भड़क उठे थे जहीर खान?

नई दिल्ली आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जहीर खान हाल ही में पिता बने हैं। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका ने अपने बेटे का नाम भी बेहद यूनीक रखा है। आइए आज आपको जहीर खान से जुड़ा किस्सा बताते हैं। यह किस्सा एक अन्य तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और जहीर खान की चर्चा के बीच सामने आया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सिरीज के दौरान ईशांत और जहीर जियो सिनेमा पर बात कर रहे थे। इसी दौरान ईशांत ने बताया था कि जहीर खान किस तरह से गुस्सा होकर विराट कोहली को डांट लगा दी थी। इसके बाद जहीर ने भी अपना पक्ष रखा। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला। 2014 का है किस्सा यह किस्सा भारत के 2014 के न्यूजीलैंड दौरे का है। तब ब्रैंडन मैकुलम ने भारत के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था। इस मैच में विराट कोहली ने मैकुलम का कैच छोड़ दिया था। ईशांत शर्मा ने जियो सिनेमा पर इसके बारे में बताया था। उन्होंने कहाकि हम लोग न्यूजीलैंड में खेल रहे थे। विराट कोहली ने जहीर खान की गेंद पर ब्रैंडन मैकुलम का कैच छोड़ दिया। इसके बाद लंच के वक्त उन्होंने जहीर से सॉरी बोला। तब जहीर ने कहाकि कोई बात नहीं। हम उसे आउट कर लेंगे। मैकुलम खेलते रहे और चाय के वक्त फिर कोहली ने जहीर से माफी मांगी। जहीर ने फिर से चिंता न करने को कहा। लेकिन मैकुलम तीसरे दिन तक भी खेलते ही रहे। तीसरे दिन के खेल में जब चाय के वक्त विराट कोहली ने फिर से जहीर से सॉरी बोला तो वह नाराज हो गए। जहीर ने कोहली पर भड़कते हुए कहा-‘तुमने मेरा करियर खत्म कर दिया।’ जहीर ने दी सफाई इस पर जहीर ने बताया कि उन्होंने इस तरह से नहीं कहा था। मैंने कहा था कि केवल दो खिलाड़ी ऐसे हुए हैं। पहले किरण मोरे, जिन्होंने ग्राहम गूच का कैच छोड़ा और उन्होंने 300 रन बना डाला। इसके बाद विराट कोहली है, जिसने कैच छोड़ा और किसी के 300 रन बन गए। जहीर के मुताबिक इसके बाद विराट ने उनसे इस तरह की बात नहीं करने के लिए कहा था। जहीर ने बताया कि कोहली को यह बात पसंद नहीं आई, क्योंकि कैच छूटने के बाद काफी रन बने थे। यह घटना वेलिंगटन में बेसिन रिजर्व टेस्ट के दौरान हुई थी। यह सिरीज का दूसरा टेस्ट मैच था। यह जहीर खान के करियर का आखिरी टेस्ट मैच साबित हुआ था। हालांकि उन्होंने इस मैच में पांच विकेट चटकाए थे। सफल रही ईशांत-जहीर की जोड़ी बता दें कि एक वक्त में जहीर खान और ईशांत शर्मा की तेज गेंदबाजी जोड़ी काफी सफल हुआ करती थी। दोनों ने मिलकर भारतीय क्रिकेट को कई अहम सफलताएं दिलाई हैं। टेस्ट क्रिकेट जहीर और ईशांत की जोड़ी के नाम 311 विकेट दर्ज हैं। बता दें कि ईशांत शर्मा ने दिसंबर 2021 के बाद से भारत के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि उन्होंने अभी तक संन्यास की घोषणा नहीं की है।

इंदौर की सड़कों पर चलता फिरता टेंट, बारातियों ने जमकर की मस्ती,सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

इंदौर  भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए इंदौर से एक राहत भरी और बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। खजराना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में बारात को लेकर जो अनूठा इंतजाम किया गया, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी में शामिल मेहमानों को गर्मी से बचाने के लिए पटेल परिवार ने एक ऐसा उपाय किया, जिससे देखकर आप भी तारीफ करेंगे। चलते-फिरते टैंट ने खींचा सबका ध्यान इस बारात की खास बात यह रही कि इसमें एक चलता-फिरता टेंट लगाया गया, जो बारात के साथ-साथ आगे बढ़ता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज़ धूप में निकली बारात के ऊपर एक बड़ा तंबू लगाया गया है, जो बारातियों को चिलचिलाती धूप से राहत दे रहा है। इस टेंट के नीचे न केवल बाराती चल रहे हैं, बल्कि दूल्हा भी घोड़ी पर सवार होकर उसी के अंदर आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर धड़ाधड़ शेयर हो रहा वीडियो यह दृश्य लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई लोग तो कह रहे हैं। अब शादी में जाना है तो ऐसी ही बारात में। 40 पार कर गया तापमान बता दें कि इस समय देश के अनेक हिस्सों में लू और गर्म हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में विवाह समारोहों में मेहमानों की उपस्थिति भी कम हो रही है। लेकिन इंदौर के पटेल परिवार ने अपने मेहमानों को इस तपती गर्मी से बचाने के लिए नायाब इंतज़ाम किया। इससे पहले वायरल हुए थे चलित कूलर इससे पहले भी इंदौर में एक होटल व्यवसायी ने अपनी शादी में चलित कूलरों का इंतज़ाम कर गर्मी से निपटने का अनोखा तरीका अपनाया था। अब इस चलित टेंट वाली बारात ने फिर साबित कर दिया कि इंदौर न केवल सफाई में नंबर वन है, बल्कि नवाचार और स्मार्ट सोच में भी अव्वल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet