LATEST NEWS

कनाडा के हैमिल्टन शहर में हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी ने गोली मारकर की हत्या

कनाडा कनाडा के हैमिल्टन शहर में एक 21 साल की भारतीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे भारतीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है, जो कि हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। यह घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। एक अज्ञात कार सवार ने उस पर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला गोलीबारी से जुड़ा हुआ है: स्थानीय पुलिस के मुताबिक, हरसिमरत की हत्या दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार बनी। पुलिस ने बताया कि हरसिमरत सीने में गोली लगने के बाद मौके पर गिर पड़ी थी। इसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसकी मौत हो गई। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। भारतीय महावाणिज्य दूतावास की संवेदनाएं: टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में इस घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “हम हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। हम हरसिमरत के परिवार के संपर्क में हैं और इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।” घटना का समय और स्थान: हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7.30 बजे उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उसने हरसिमरत को सीने में गोली लगने के साथ पाया। पुलिस ने तत्परता से उसे अस्पताल भेजा, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस की जांच जारी: स्थानीय पुलिस फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। यह हत्या सिर्फ एक युवा छात्रा की दुखद मौत नहीं है, बल्कि यह पूरी भारतीय समुदाय के लिए एक बड़ा आघात है, जो हमेशा कनाडा को सुरक्षित और शांति का प्रतीक मानते थे।  

लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान को दिया 181 रनों का लक्ष्य, समद ने आखिरी ओवर में खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं। लखनऊ की ओर से एडन मार्करम ने 66 और आयुष बदोनी ने 50 रन की पारी खेली। राजस्थान के लिए हसरंगा ने दो विकेट लिए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने मिचेल मार्श (4) और निकोलस पूरन (11) के विकेट पावरप्ले में ही गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत 9 गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम 45 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी 34 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब्दुल समद ने आखिरी ओवर में चार छक्के लगाए। समद 10 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब्दुल समद ने खेली दमदार पारी अब्दुल समद ने संदीप शर्मा के ओवर में चार गेंदों में चार छक्के लगाए। उन्होंने 10 गेंद में 30 रन बनाए। संदीप के आखिरी ओवर में 27 रन बनाए। लखनऊ ने बनाए 180 रन लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए हैं।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- जन-समुदाय की पारम्परिक ज्ञान प्रणाली की वन संरक्षण में अहम भूमिका

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि जन-समुदाय की पारम्परिक ज्ञान प्रणाली की वन संरक्षण में अहम भूमिका है। मंत्री श्री पटेल आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में समुदाय आधारित वन पुनर्स्थापन एवं जलवायु परिवर्तन-अनुकूलन आजीविका कार्यशाला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के सहयोग से वनों के संरक्षण एवं पुनर्स्थापन के कार्य अधिक प्रभावी ढंग से किये जा सकते हैं। समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देने और सतत विकास के लिये प्रशिक्षण एवं जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह ने विभिन्न सत्रों के प्रतिभागियों को वन प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर नवाचारों के प्रयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी एवं अकादमी के कर्मचारी उपस्थित रहे।  

अप्रैल के अंत तक बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर बड़ा ऐलान

नई दिल्ली भारतीय राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल जल्द देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस वीकेंड तक पांच राज्यों के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर सकती है। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के अंत तक बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी की नई दिशा और रणनीति तय करेगा। क्या है पूरी प्रक्रिया? BJP के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होनी जरूरी है। अब तक 14 राज्यों में नए अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में यह पद अभी खाली है। इस हफ्ते इन राज्यों के लिए नामों का ऐलान हो सकता है। बड़े नेताओं के बीच अहम बैठकें इस पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। यह मंथन अगले अध्यक्ष के चयन और संगठनात्मक बदलावों की ओर इशारा करता है। किसके नाम की हो रही है चर्चा? सूत्रों के मुताबिक, अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसको लेकर मनोहर लाल खट्टर, धर्मेंद्र प्रधान, और भूपेंद्र यादव जैसे दिग्गज नेताओं के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इन नामों पर जल्द ही RSS से भी फीडबैक लिया जाएगा।  कैबिनेट में भी हो सकता है फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में भी विस्तार और फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही हैं। माना जा रहा है कि इसमें NDA सहयोगी दलों जैसे NCP, शिवसेना और बिहार के नेताओं को भी जगह मिल सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अध्यक्ष पद का कार्यकाल और देरी की वजह जेपी नड्डा जनवरी 2020 में अध्यक्ष बने थे। आम तौर पर बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है, लेकिन चुनाव टलते रहे और नड्डा का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अब सोच-समझकर अगला चेहरा चुनना चाहती है, ताकि आगामी राज्य चुनावों और 2029 की तैयारियों के लिए रणनीति पक्की की जा सके।  

कश्मीर में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं अभिनेत्री हिना खान, इंस्टाग्राम पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

मुंबई, कैंसर से जंग के बीच अभिनेत्री हिना खान कुछ समय के लिए अपने गृहनगर कश्मीर चली गई हैं। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कश्मीर यात्रा के बारे में फैंस को जानकारी दी। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर कीं जिनमें कश्मीर की खूबसूरती को दिखाने का पुरजोर प्रयास किया है। अभिनेत्री ने कश्मीर की मशहूर झील में शिकारा की सैर भी की। उन्होंने इसकी फोटो शेयर की। हिना ने नाव पर प्राणायाम करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। अगली तस्वीर में अभिनेत्री कश्मीर की घाटी में सूर्यास्त का आनंद लेते हुए दिखाई दीं। हिना ने अपने पोस्ट में लिखा, “डल में मछली पकड़ने की एक छोटी सी सैर से लेकर सड़क यात्राएं, खूबसूरत सूर्यास्त, पारंपरिक बाजार में जाना काफी अच्छा रहा।” इससे पहले हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कश्मीर की शांत सड़कों पर गाड़ी चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। क्लिप में वह कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालती नजर आ रही थीं। उनके हाथ पर आधे चांद के आकार का टैटू भी दिखाई दे रहा था। इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर सड़क के किनारे ‘कश्मीर’ नाम के कटआउट के सामने एक पोज दिया जिसमें वह दिल बनाकर पोज देती हुई नजर आईं। अगली तस्वीर में अभिनेत्री ने ब्रेकफास्ट, शॉपिंग और कश्मीर की खूबसूरत वादियों के नजारे दिखाए। हिना खान ने कुछ दिनों पहले कश्मीर की घाटी से एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेत्री काफी आकर्षक लग रही थीं। फैंस को भी हिना खान का यह वीडियो काफी पसंद आया। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने लिखा, ‘कश्मीर में आपका स्वागत है।’ बता दें कि हिना खान टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो से उन्हें प्रसिद्धि हासिल हुई। घर-घर में लोग उनके किरदार को जानने लगे। इस शो की सफलता ने हिना खान को टीवी की टॉप मोस्ट अभिनेत्रियों की कतार में खड़ा कर दिया। आज भी लोग हिना खान को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में निभाए गए किरदार के लिए जानते हैं।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव गाँधी सागर अभयारण्य में छोड़ेंगे 2 चीते, चीतों का बनेगा नया आशियाना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ेंगे। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इस परियोजना के तहत मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के साथ अब गाँधी सागर अभयारण्य में चीतों का आशियाना बनाया जा रहा है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान होगा, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। यह वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। साथ ही वन्य-जीव संरक्षण प्रेमियों और देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये भी यह उत्साह का अवसर होगा। प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के तहत दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीते लाकर उन्हें मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं। बोत्सवाना से 8 चीते लाने की योजना है। मई-2025 तक 4 चीते लाये जायेंगे। इसके बाद 4 चीते और लाये जायेंगे। दक्षिण अफ्रीका और केन्या से भी चीते लाने की योजना प्रस्तावित है। अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर की स्थापना के लिये मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच सैद्धांतिक सहमति हो चुकी है। दोनों राज्य मिलकर अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर बनायेंगे। चीता परियोजना पर 112 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुके हैं, जिसमें से 67 प्रतिशत राशि मध्यप्रदेश में चीता पुनर्वास पर व्यय हुई है। भारत और लगभग सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप से विलुप्त हो चुके चीतों का पुनर्वास कर राज्य सरकार प्रकृति से प्रगति और प्रगति से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। गाँधी सागर पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य-जीव अभयारण्य है। यह अभयारण्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है। इस अभयारण्य में सलाई, करधई, धौड़ा, तेंदू, पलाश जैसे पेड़ हैं। यह विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है। रॉक सेंटर भी इसी अभयारण्य का हिस्सा है। इस अभयारण्य को वर्ष 1974 में अधिसूचित किया गया था और वर्ष 1984 में अभयारण्य बनाया गया। अभयारण्य में वन शैल चित्रकला स्थलों और चतुर्भुजनाथ मंदिर जैसे प्रसिद्ध मंदिरों के होने से इसका पुरातात्विक और धार्मिक महत्व है। अभयारण्य गाँधी सागर के बैक वाटर के आसपास के क्षेत्र में फैला हुआ है, जो जंगली कुत्ते, चिंकारा, तेंदुआ, ऊदबिलाव, मगरमच्छ जैसे कुछ दुर्लभ प्रजातियों के लिये जाना जाता है। इसके अलावा यहाँ चित्तीदार हिरण, सांभर, ग्रे लंगूर जैसे जानवर भी पाये जाते हैं।  

दिल्ली में दो दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में मौसम ने पलटी चाल

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ली है, और शुक्रवार शाम से शुरू हुई आंधी-बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड दिल्ली में तेज आंधी और बारिश की संभावना है, जिसके साथ ही बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में दो दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट शनिवार और रविवार को दिल्लीवासियों को फिर से मौसम की सख्ती का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली का तापमान इस दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान: यूपी, पंजाब और अन्य राज्यों में आफत दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी इलाकों में भी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, हिमालयी क्षेत्रों और उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे राज्यों में भी आंधी और बिजली की संभावना बनी हुई है। राजस्थान और अन्य राज्यों में गर्मी का प्रकोप वहीं, कुछ राज्यों में गर्मी का कहर भी जारी है। राजस्थान में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी उमस और गर्मी का असर देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है, जबकि गुजरात में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ और इसकी भूमिका मौसम विभाग के अनुसार, इस अचानक मौसम परिवर्तन का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तरी ईरान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 19 से 21 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

हमारा संविधान सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है : राज्यपाल पटेल

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर और संविधान सभा के सभी महानुभावों का पुण्य स्मरण और नमन करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत दूरदृष्टि तथा प्रयासों ने हमें एक ऐसा संविधान दिया है, जो सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय प्रदान करता है। इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञ है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम प्रतापगढ़ में संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदिवासी, गरीब, अति पिछड़े वर्ग के उत्थान और उन्नति के लिए काम करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आदिवासी और अति पिछड़े समाज का उत्थान करने, उन्हें आगे लाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा और लगन से प्रयास करना होगा।  दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर  विकास में उनकी मदद करें। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनजाति, अति पिछड़े और वंचित वर्ग के कल्याण, विकास और उनकी आर्थिक उन्नति के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना शुरू की है, जिसमें भारिया, सहरिया, बैगा वर्ग शामिल हैं। इन वर्गो की उन्नति और विकास के लिए नौ से अधिक विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उनको दिया जा रहा है। साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य, पक्के  आवास सहित अन्य सुविधाएं भी तेजी से उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाएं कच्चे चूल्हे पर खाना बनाती थी, जिससे निकलने वाले धुएं से महिलाओं और परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियां होती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इन गरीब महिलाओं की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना शुरू कर निःशुल्क गैस चूल्हा कनेक्शन प्रदान किए  हैं। इसी प्रकार आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को हर साल पांच लाख रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा मिली हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विगत एक दशक से अधिक समय से देश को आगे ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। यह संविधान की ही ताकत है कि आज भारत  की राष्ट्रपति आदिवासी परिवार से आती है। वे  शिक्षिका रही हैं। उन्होंने समुदाय की शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास और उन्नयन के लिए काम किया है।आज राष्ट्रपति पद को शुशोभित कर रही हैं। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रतापगढ़ वीर शंकर शाह, रघुनाथ शाह जी के वंशजों का क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए शिक्षित होना बेहद जरूरी है। सभी को शिक्षा का महत्व समझना होगा। शिक्षा के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में प्रतापगढ़ क्षेत्र के बच्चे, युवा सभी अपनी सहभागिता दें। राज्यपाल श्री पटेल ने हितग्राही के आवास पर किया भोजन सिलवानी जनपद के प्रतापगढ़ में आयोजित संविधान गौरव सम्मान कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो और स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री अवधेश बारीवा के घर पहुंचे। उनके घर पर उनके साथ भोजन किया। राज्यपाल से संवाद के दौरान हितग्राही अवधेश बारीवा ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न पात्रता पर्ची सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  

उत्तर 24 परगना जिले के जेलियाखाली, संदेशखाली में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प के कारण तनाव बढ़ गया

कोलकाता उत्तर 24 परगना जिले के जेलियाखाली, संदेशखाली में भाजपा और तृणमूल समर्थकों के बीच झड़प के कारण तनाव बढ़ गया है। इस झगड़े में तृणमूल और भाजपा के कम से कम 10 कार्यकर्ता घायल हो गए। उनमें से आठ की हालत ऐसी थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हंगामे और मारपीट के संबंध में संदेशखली-2 ब्लॉक के तृणमूल अध्यक्ष दिलीप मल्लिक ने दावा किया कि कुछ भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय मस्जिद के इमाम से बात कर रहे थे। उसी समय वहां कुछ तृणमूल कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने पूछा कि क्या चर्चा हो रही है तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसमें छह तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा कार्यकर्ता पर गोलीबारी का आरोप दिलीप मल्लिक ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी का भी आरोप लगाया। हालांकि, भाजपा ने आरोपों को खारिज कर दिया है। भाजपा के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सांगठनिक जिला अध्यक्ष सुकल्याण वैद्य ने दावा किया कि तृणमूल ने वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में जालियाखाली में विरोध मार्च का आयोजन किया था। तृणमूल के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जबरन उस जुलूस में ले जाने की कोशिश की। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल होने से इन्कार कर दिया तो तृणमूल के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। तभी दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई। आठ लोग अस्पताल में भर्ती उनका दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बिना उकसावे के भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की। हंगामे की खबर मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने दोनों पक्षों के आठ घायल लोगों को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इस अशांति के मद्देनजर संदेशखाली थाने के ओसी बालया घोष ने कहा कि घटना के सिलसिले में दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

आईआईटी जेईई मेन परिणाम: बुरहानपुर के विद्यार्थी माजिद हुसैन ने आल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल किया

बुरहानपुर आईआईटी जेईई मेंस 2025 के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए हैं। इसमें बुरहानपुर के विद्यार्थी माजिद हुसैन ने आल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल किया है। साथ ही वे मप्र के टाॅपर बन गए हैं। इस परीक्षा में माजिद ने 99.9992 परसेंटाइल हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता पर एकेडमी के डायरेक्टर आनंद चौकसे व शिक्षकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। माजिद मूलत: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। काफी समय से बुरहानपुर में रह कर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। ये है सफलता की कहानी IIT जेईई मेन 2025 की परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में 30वां स्थान हासिल करके मध्य प्रदेश में टाप करने वाले माजिद हुसैन को यूं ही सफलता हाथ नहीं लगी। परीक्षा की तैयारी के दौरान माजिद ने दिन के 12 से 14 घंटे किताबों के बीच खपाए हैं। इस परीक्षा में माजिद ने 99.9992 परसेंटाइल हासिल किए हैं। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक निजी शिक्षण संस्था में अध्ययनरत रहकर तैयारी करने वाले माजिद हुसैन मूलत: पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता जलगांव में इंजीनियर हैं, जबकि मां शिक्षिका हैं। माजिद बताते हैं कि कक्षा 10वीं से वह बुरहानपुर की निजी शिक्षण संस्था में अध्ययनरत हैं और यहीं छात्रावास में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। टाॅपर बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उनका अगला लक्ष्य IIT जेईई एडवांस्ड में देशभर में टाप करना है। उन्होंने एनएसईसी, आइएनपीएचओ, आइओक्यूएम, एनएसईपी, आइएनएमओ की अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भी प्रथम स्थान हासिल किया। माजिद ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के सहयोग और एकेडमी के बेहतर मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा है। माता-पिता और एकेडमी के प्रोत्साहन के कारण ही आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। माजिद ने एनएसईसी, आईएनपीएचओ, आईओक्यूएम, एनएसईपी, आईएनएमओ की अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में भी प्रथम स्थान हासिल किया है। माजिद ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य आईआईटी जेईई एडवांस्ड में भी देशभर में टाॅप करना है। इन्होंने भी पाया बेहतर स्थान माजिद के साथ ही एकेडमी के शुभ जैन ने 99.88, साजिद हुसैन 99.84, संमित महाजन 99.82, आयुशी साहू 99.74, गौरव अडवानी 99.66, अदम्य पाटीदार 99.60, स्वर्णिम राठौर 99.58, मकरंद सरखाने 99.53, कृष यादव 99.51, दिव्यांश तिवारी 99.50, हर्ष रावत 99.48, आदि कुमार जैन 99.47, आरूश साहू 99.34, अर्पित पटेल 99.31, कृष्णम पाटिल 99.14, ऋतुराज सिंह चौहान 99.05 अजय धोते ने भी 99.05 परसेंटाइल हासिल किया है।

तमन्ना भाटिया ने शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो

मुंबई, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह कुछ न कुछ पोस्ट अपने फैंस के लिए जरूर करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने कैसे अपनी छुट्टी बिताई है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में बत्तखों के एक समूह दिखाई दे रहा है। तमन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आपको तब पता चलता है कि आज आपकी छुट्टी का दिन है जब आप अपने कमरे के बाहर बत्तखों के समूह को देखते हैं।” काम की बात करें तो तमन्ना ने हाल ही में अशोक तेजा की सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘ओडेला 2’ में काम किया, जो 17 अप्रैल को रिलीज हुई। ‘ओडेला’ के निर्माता संपत नंदी ने बताया कि तमन्ना सीक्वल की शूटिंग के दौरान पूरी तरह शाकाहारी बन गईं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्म के लिए तमन्ना का लुक कैसे चुना, तो नंदी ने कहा, “तमन्ना एक नागा साधु का किरदार निभा रही हैं, जो रहस्यमयी ऊर्जा वाला किरदार है। सबसे पहले, हमने तीन लुक ट्राई किए। तमन्ना बहुत गोरी हैं और नागा साधु आमतौर पर धूप में रहने के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, उनकी त्वचा सांवली होती है और उनकी त्वचा का रंग अलग होता है। तमन्ना के लिए हमने चाहे जितने भी मेकअप ट्राई किए हों, यथार्थवादी एहसास पाना मुश्किल था।” बता दें कि अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ‘आज की रात’ डांस नंबर के बाद अब अजय देवगन स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘रेड 2’ के डांस नंबर ‘नशा’ के साथ जादू चलाने को तैयार हैं। फिल्म का गाना रिलीज हो चुका है। अभिनेत्री ने बताया कि यह एक ऐसा ट्रैक है, जिसकी हर बीट आपको पसंद आएगी और यहां तक कि गाने की पहली बीट ही आपको अपनी ओर खींच लेगी। अभिनेत्री ने बताया कि ‘नशा’ में कुछ आकर्षण है और यह एक ऐसा ट्रैक है, जो आपको पहली बीट से ही अपनी ओर खींच लेगा और पसंद आएगा। अभिनेत्री ने आगे बताया, “गाने की एनर्जी, म्यूजिक सब कुछ मिलकर इसे शानदार बनाते हैं। मेरे पिछले गाने ‘आज की रात’ को मिले प्यार के बाद, मैं दर्शकों को यह अनुभव कराने के लिए उत्साहित हूं।”  

स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है आम

गर्मियों का मौसम यानि कि छुटियों का मौसम और ऐसे में बिना आम के छुटियां और गर्मी स्वादहीन लगती है। गर्मियों में मिलने वाला फलों के राजा आम के खट्टा-मीठा स्वाद सभी को लुभाता है। दरअसल आम सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं है बल्कि यह सेहत बनाने का भी काम करता है। इसमें विटामिन प्रोटीन वसा और फाइबर बड़ी मात्रा में पाया जाता है और खनिजों में कैल्शियम सोडियम पोटेशियम और कॉपर भी अच्छी मात्र में पाए जाते है, साथ ही विटामिन ए बी सी भी बहुत्तायत मात्रा में पाए जाते है। तो आइए जानतें हैं आम के कुछ और फायदो के बारे में… 1. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है आम में प्रचूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। हाई ब्लड प्रेशर के रोगी के लिए आम एक प्राकृति उपचार है, क्योंकि इसमें पोटेशियम (156 मिलीग्राम में 4 प्रतिशत) और मैग्निशियम (9 मिलीग्राम में 2 प्रतिशत) भारी मात्रा में पाए जाते हैं। 2. कैंसर के खतरे को कम करता है और कोलेस्ट्रोल की मात्रा घटाता है आम में एक घुलनशील आहार संबंधी फाइबर पेक्टिन पाया जाता है। पेक्टिन ब्लड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। यह हमें ग्रंथि में होने वाले कैंसर से भी बचाता है। 3. वजन बढ़ाने में मददगार आम का सेवन करना वजन बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है। 150 ग्राम आम में करीब 86 कैलोरी ऊर्जा होती है, जो हमारे शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित कर ली जाती है। इतना ही नहीं, आम में स्टार्च पाया जाता है, जो सूगर में परिवर्तित होकर अंततः वजन को बढ़ाता है। 4. पाचन प्रक्रिया में सहायक आम अपच और एसीडीटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। आम में पाए जाने वाले एंजाइम्स भोजन को पचाने में मदद करते हैं। 5. एनीमिया का उपचार जो लोग एनियामा से ग्रसित हैं, उनके लिए आम काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें प्रचूर मात्रा में आइरन पाया जाता है। नियमित और पर्याप्त रूप से आम का सेवन शरीर में खून की मात्रा बढ़ा देता है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी दूर रहती है। 6. गर्मवती महिला के लिए लाभदायक गर्मवती महिला को आयरन की विशेष जरूरत होती है। इसलिए उनके लिए आम काफी लाभदायक होता है। यूं तो डॉक्टर आयरन की गोली लेने की सलाह देते हैं, पर अगर आप चाहें तो आयरन से भरपूर आम के जूस का सेवन भी कर सकते हैं। 7. मुंहासे को रखे दूर आम त्वचा पर होने वाले मंहासे पर भी प्रभावी रूप से असर करता है। यह मुंहासे के बंद पड़े छिद्रों को खोल देता है। एक बार जब यह छिद्र खुल जाते हैं, तो मुंहासों का निर्माण अपने-आप बंद हो जाता है। देखा जाए तो त्वचा के बंद पड़े छिद्रों को खोलना ही मुंहासों से छुटकारा पाने से सबसे अच्छा तरीका है। पर इसके लिए आपको नियमित आम खाने की जरूरत नहीं है। आप आम के गूदे को त्वचा पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। 8. समय से पहले बुढ़ापे को रोकता है आम में बड़ी मात्रा में विटामिन ए और विटामिन सी पाए जाते हैं, जो कि शरीर के अंदर कोलाजेन प्रोटीन के निर्माण में सहायक होते हैं। कोलाजेन ब्लड वेसल और शरीर के कनेक्टिव टिशू को सुरक्षित रखता है, जिससे त्वचा की उम्र ढलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। 9. मस्तिष्क को बनाए स्वस्थ्य आम में विटामिन बी-6 प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। 10. शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाता है गाजर की तरह आम में भी बीटा-केरोटीन और कार्टेन्वाइड उच्च मात्रा में पाया जाता है। आम में पाए जाने वाले यह तत्व शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। 11. मधुमेह से लड़ता है कुछ अध्ययन से पाया गया कि आम मधुमेह के लिए एक बढिया प्राकृतिक उपचार है। हालांकि इस पर अभी शोध जारी है। पहले लोगों में यह मिथक था कि मीठा होने के कारण मधुमेह के रोगी को आम नहीं खाना चाहिए। पर अब यह सिद्ध हो चुका है कि न सिर्फ आम बल्कि इसकी पत्तियां भी मधुमेह से निजात दिला सकती है। 12. आंखों का भी रखे ख्याल एक कप आम का जूस पीने से हमें एक दिन के लिए जरूरी विटामिन ए का 25 प्रतिशत हिस्सा मिल जाता है। यह आंख की रोशनी को बेहतर बनाता है और रतौंधी व आंख के सूखेपन को भी दूर रखता है। 13. सेक्स को बढ़ाता है आम विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत होता है। सेक्स और विटामिन ई के संबंध को सबसे पहले चूहे पर किए गए अध्ययन के द्वारा जाना गया था। बाद में कुछ अन्य शोध से पता चला कि संतुलित और पर्याप्त मात्रा में आम का सेवन सेक्स को बढ़ाता है। 14. लू का करता है उपचार कच्चे आम के जूस को पानी के साथ मिला कर पीने से शरीर में ठंडक रहती है। आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो भूमध्यवर्ती क्षेत्र में सूर्य की तेज रोशनी के कारण शरीर से भारी मात्रा में पसीना निकलता है। इससे लोग जल्दी थक जाते हैं। ऐसे में इस प्रक्रिया से किडनी टॉक्सिन्स से भर जाता है।  

दीपावली तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ने लगेगी मेट्रो रेल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रायोरिटी कारिडोर का निरीक्षण किया

इंदौर इंदौर में 5.9 किमी लंबे सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर सीएमआरएस से मेट्रो रेल चलाने की अनुमति मिल चुकी है। अब कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसी के तहत शनिवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रायोरिटी कारिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ मेट्रो का सफर किया। अधिकारियों ने सभी यात्री सुविधाओं से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि जल्द ही मेट्रो रेल की सुविधा मिलेगी। दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर रेल दौड़ने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। गांधीनगर स्टेशन से लेकर सुपर कारिडोर स्टेशन-3 तक मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। मंत्री विजयवर्गीय ने गांधी नगर स्टेशन की टिकट खिड़की से मेट्रो का पहला टिकट लिया। स्वचालित डोर टिकट के माध्यम से ऊपर पहुंचे। लगेज चेकिंग मशीन और अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। एस्केलेटर से ऊपर पहुंचकर मेट्रो में सवार हुए। गांधीनगर स्टेशन से मेट्रो 11:45 पर रवाना हुई। करीब पांच किमी की दूरी तय कर 11.58 बजे सुपर कारिडोर स्टेशन-3 पहुंची। मंत्री विजयवर्गीय चालक कक्ष में भी पहुंचे। यहां चालक गणेश देशमुख से मेट्रो के संचालन की जानकारी ली और अनाउंसमेंट व अन्य सुविधाओं को समझा। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल, मेट्रो के प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य, निदेशक सिस्टम शोभित टंडन, निदेशक प्रोजेक्ट अजय गुप्ता मौजूद रहे। इंदौरियों के लिए बनेगी आकर्षण मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मेट्रो का उद्घाटन होने के साथ संचालन शुरू कर दिया जाएगा। शुरुआत में प्रायोरिटी कारिडोर पर ही मेट्रो का संचालन होगा, लेकिन यह इंदौरियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। शुरू में लोग मेट्रो में सफर से अधिक इसे देखने और अनुभव करने के लिए आएंगे। यह मेट्रो शहरवासियों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी। 17.5 किमी मार्ग पर परीक्षण की तैयारी मंत्री विजयवर्गीय ने निरीक्षण के बाद बताया कि मेट्रो का कार्य तेज गति से जारी है। दीपावली तक पहले चरण के 17.5 किमी रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू कर देंगे। इस रूट पर ट्रायल की तैयारी की जा रही है। दूसरे चरण में भूमिगत लाइन करने को लेकर सर्वे किया जा रहा है। एमजी रोड से पहले कहीं मेट्रो रेल को भूमिगत किया जाएगा। मेट्रो स्टेशन से जोड़ेंगे सिटी बसें कमर्शियल रन से पहले मेट्रो स्टेशन से सिटी बसों की कनेक्टिविटी की योजना भी बनाई जा रही है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि शहर की बसों को मेट्रो से अच्छी तरह जोड़ा जाए। सिटी बसों के अलावा जरूरत पड़ने पर ई-रिक्शा को भी मेट्रो स्टेशन तक पहुंच दी जाएगी। मेट्रो स्टेशन के आसपास पार्किंग बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है।  

महोबा में दर्दनाक हादसा: डंपर-कार की टक्कर में दंपती और बहू की मौत, बेटा घायल

महोबा कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर से महज आठ किमी दूर शाम करीब साढ़े 5 बजे ग्राम किड़ारी-बरीपुरा के बीच बरीपुरा स्टैंड में डंपर व बलेनो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें दंपती सहित बहू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुत्र की हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। घटनास्थल पर डंपर बाएं साइड में मिला और कार भी इसी साइड में सड़क किनारे कुछ दूरी पर पड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से कार डंपर से अनियंत्रित होकर टकराई। डंपर के पहिए बाएं साइड में घूमे मिले। वहीं ओवरटेक के चलते भी घटना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल व एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी दी। परिवार रायबरेली से शादी से लौटकर वापस सागर जा रहा था। शादी से घर लौट रहा था परिवार मप्र के जिला सागर के थाना बहेरिया के ग्राम जिंदा निवासी 32 वर्षीय हार्दिक मौर्या, अपनी पत्नी 28 वर्षीय मोहिनी, 55 वर्षीय मां उर्मिला, 60 वर्षीय पिता सतीश मौर्या के साथ रायबरेली में मौसी के पुत्र विनय की शादी में शामिल होने गए थे। शनिवार को पूरा परिवार बलेनो कार में सवार हो रायबरेली से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किड़ारी से करीब 8 किमी दूर बरीपुरा स्टैंड के पास कार की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत कार हार्दिक चला रहा था। घायलों को दो एंबुलेंसों से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां मोहिनी, उर्मिला व सतीश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, हार्दिक को प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को दो क्रेन मशीनों की मदद से निकाला गया। चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हार्दिक की बहन भोपाल निवासी शशि ने बताया कि उसकी मौसी रायबरेली निवासी मिथलेश के पुत्र विनय मौर्या की 15 अप्रैल की शादी थी और सभी लोग शादी संपन्न कराने के बाद शनिवार को अपने घर आ रहे थे। उनका भाई इलेक्ट्रानिक व्यापारी है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल का कहना है कि शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कराई जा रही है।

गर्भावस्था के दौरान करें इन बातों पर अमल, रहेंगी एकदम स्वस्थ्य

गर्भावस्था के सुखद और सुंदर पहलू का आंनद आप तभी उठा सकती हैं जब गर्भावस्था के दौरान आप और आपका बच्चा स्वस्थ रहे और यह तभी हो सकता है जब गर्भवती महिला कुछ बातों पर अमल करे। यह देखा गया है कि गर्भावस्था के शुरू के तीन महीनों में कई महिलाओं को जी मचलाने या उल्टी आने की शिकायत होती है। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान दें। सुबह बिस्तर से उठने से पहले ही बिस्किट खा लें। थोड़ी बहुत चाय-कॉफी और हल्का खाना, फल, सलाद खाते रहें। बच्चे के समुचित विकास के लिए मां की खुराक में ज्यादा कैलोरी, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम आवश्यक है। तो जानते हैं गर्भावस्था के दौरान आपको कैसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना है.. 1. संतुलित आहार का सेवन करें ज्यादातर महिलाएं इन दिनों में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान नहीं रख पातीं। जिससे उनके शरीर में लौह तत्व की कमी से एनीमिया होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सलाद खाना आवश्यक है। इसके साथ ही खाने में प्रोटीन की आपूर्ति के लिए दाल और अंकुरित अनाज भी खाना आवश्यक है। सोयाबीन भी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। कैल्शियम के लिए आहार में रोज प्रचुर मात्रा में दूध, दही या मट्ठा होना चाहिए।   2. पूरी नींद लें गर्भावस्था के दौरान समय पर खाना और अपने शरीर को पूर्ण रूप से आराम देने के लिए आपको पूरी नींद का लेना बहुत जरूरी है। हर गर्भवती महिला को अपने शरीर का पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए। नींद पूरी हो सके इसके लिए रात में कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए और इसके साथ ही दिन में भी एक-दो घंटे का आराम समय-समय पर लेना जरूरी होता है।   3. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं गर्भावस्था के समय शरीर में पानी की कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। अपने शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी जरूर पिएं। साथ ही घर में नारियल का पानी व फलों का जूस बना कर भी नियमित अंतराल पर पीती रहें। बाहर का जूस या पानी आदि न पिएं। इंफेक्शन से दूर रहें। 4. थोड़े-थोड़े अंतराल पर खाएं गर्भावस्था के दौरान खाने के लिए किसी भी प्रकार के नखरे ना करते हुए अपनी और होने वाले बच्चे की तंदुरुस्ती के लिए भरपूर पोषण युक्त डाइट लें, क्योंकि उस समय आप का खाया हुआ आहार आपके लिये ही नहीं, बल्कि आपके बच्चे के लिए भी होता है। इसलिए खाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं करनी चाहिए। 5. धूम्रपान और शराब का सेवन ना करें कहते हैं कि बच्चे की पहली पाठशाला उसकी मां होती है और जब बच्चा गर्भ में पल रहा होता है तो हमें अपने आचार-विचार भी बदल लेने चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर हमारे बच्चे पर पड़ता है। इन दिनों में हमारा रहन-सहन, खान-पान, बोल-चाल यहां तक कि हमारी सोच का असर भी हमारे बच्चे पर पड़ता है। इसलिए हमें धूम्रपान और शराब आदि के सेवन से बचना चाहिए। 6. डॉक्टरी जांच समय-समय पर अपनी डॉक्टरी जांच कराते रहें। सबसे पहले तो मासिक धर्म रुकने के तुरंत बाद ही डॉक्टरी जांच करवाकर आप निश्चिंत हो जाएं कि आप गर्भवती हैं। उसके बाद हर महीने के अंतराल में चेकअप करवाते रहना चाहिए क्योंकि बच्चे की ग्रोथ दिन प्रतिदिन बढ़ती है। उसके आकार और वजन की जानकारी लेते रहना चाहिए। फिर इसके बाद नवां महीना लगने पर हर हफ्ते जांच की आवश्यकता होती है। कुल मिलाकर कम से कम दस बार जांच होनी चाहिए। 7. सातवें, आठवें महीनों में रहें सावधान गर्भवती स्त्री के लिए सबसे सावधानी वाला महीना सातवां व आठवां होता है। इन महीनों में सोनोग्राफी से गर्भनाल की स्थिति, शिशु का वजन, बच्चेदानी के अंदर का पानी सभी की जांच करवा लेनी चाहिए, जिससे आने वाली परेशानियो से सही समय पर बचा जा सकता है। 8. व्यायाम करें व्यायाम शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, पर आप जो भी व्यायाम करें वह काफी हल्का हो। इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शरीर की ऊर्जा और हमारी कार्यक्षमता के साथ-साथ मानसिक दक्षता भी बढ़ती है। योगाभ्यास से ऊर्जा की दिन प्रतिदिन वृद्धि होती है। शरीर के प्रत्येक अंग एवं अवयव ऊर्जावान होते हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live