LATEST NEWS

जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब एक नायक था उन्हें नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज को राष्ट्रीय नायक बताया। औरंगजेब को अपना आदर्श मानने वालों को नसीहत देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि औरंगजेब एक नायक था उन्हें भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की किताब पढ़ना चाहिए, जिन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि मुगल बादशाह औरंगजेब एक क्रूर और कट्टरपंथी शासक था। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में मेवाड़ शासक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप अतुल्यनीय साहस और देश भक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपने स्वाभिमान और अपनी धरती की रक्षा के लिए मुगल सम्राट अकबर को सीधी चुनौती दी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने दावा किया कि स्वतंत्रता के बाद वामपंती इतिहासकारों ने महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी दोनों को ही उचित श्रेय नहीं दिया, बल्कि औरंगजेब जैसे क्रूर शासकों का महिमामंडन किया। ऐसा क्रूर और कट्टरपंथी व्यक्ति नायक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि औरंगजेब का भाई दारा शिकोह एक धार्मिक व्यक्ति था। उसने उपनिषदों का अनुवाद किया था और औरंगजेब ने सत्ता के लिए उनकी हत्या कर दी। महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बात करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा, “अपनी वीरता के अलावा महाराणा प्रताप ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया था। उनकी सेना में आदिवासी और मुसलमान सभी शामिल थे। हकीम खान सूरी ने हल्दीघाटी में मुगलों से राणा प्रताप के लिए लड़ते हुए अपने जीवन की आहूति दी थी, वहीं एक मुस्लिम युवक छत्रपति शिवाजी महाराज का अंगरक्षक था।” भाजपा नेता ने कहा कि राणा प्रताप और शिवाजी महाराज दोनों ही मुस्लिम विरोधी नहीं थे। न ही वह किसी धर्म को लेकर कट्ट्रर थे। वह सभी का सम्मान करते थे। रक्षा मंत्री ने कहा, “आज हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम देश के युवाओं को बताएं कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी केवल इतिहास की किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रेरणा के जीवित स्त्रोत हैं।” उन्होंने कहा कि बाबर, तैमूर, औरंगजेब, गौरी, गजनवी का महिमामंडन करने से किसी को भी मुस्लिम वोट नहीं मिलेगा। जो लोग इन लोगों की प्रशंसा करते हैं, वे भारतीय मुसलमानों का अपमान करते हैं। भाजपा के लिए सभी भारतीय समान हैं और वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह अपने पूर्वजों से सीखा है।’’

बस ऑपरेटर एसोसिएशन का अधिवेशन, कैबिनेट मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

अजमेर तीर्थ नगरी पुष्कर में शनिवार को आयोजित बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान के तृतीय अधिवेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन पारीक आश्रम में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में बस संचालकों ने गर्मजोशी से रावत का स्वागत किया। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने अधिवेशन के दौरान बस ऑपरेटरों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की परिवहन व्यवस्था को सुचारु, सुलभ और सुरक्षित बनाने में बस ऑपरेटरों की अहम भूमिका है। एसोसिएशन द्वारा उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री रावत ने मीडिया से बातचीत में यह भी स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए सरकार ने जल आपूर्ति के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने बताया कि बीसलपुर डैम उनके अधीन है और इसे लेकर पीएचईडी विभाग को विशेष निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर की सुविधा शुरू की गई है, जिससे आमजन को पानी की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी को भी पीने के पानी की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही मंत्री रावत त्रिवेणी चित्रकूट धाम में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर प्रांगण में भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं संवर्धन सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने पुष्कर के धार्मिक, सामाजिक और पर्यटन महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पुष्कर को एक आदर्श तीर्थनगरी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा-अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए

नई दिल्ली वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर कानून बनाना सुप्रीम कोर्ट का ही काम है, तो फिर संसद भवन को बंद कर देना चाहिए। दुबे का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में वक्फ एक्ट में हुए संशोधनों को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि इस संशोधित कानून के तहत ‘वक्फ बाय यूजर’ जैसी धाराएं और गैर-मुस्लिमों को वक्फ बोर्डों में शामिल करने का प्रावधान संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार से स्पष्ट आश्वासन मांगा। सरकार ने अदालत को भरोसा दिलाया कि अगली सुनवाई तक वक्फ बोर्ड या परिषद में किसी गैर-मुस्लिम की नियुक्ति नहीं होगी और पहले से नोटिफाइड वक्फ संपत्तियों को डिनोटिफाई नहीं किया जाएगा। साथ ही जिलाधिकारियों को भी आदेश दिया गया है कि वे इन संपत्तियों की स्थिति में कोई बदलाव न करें। इस पर कोर्ट ने सरकार से एक सप्ताह के भीतर प्रारंभिक जवाब और संबंधित दस्तावेज दाखिल करने को कहा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी। गौरतलब है कि यह सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच कर रही है। बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिन चली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने वक्फ एक्ट की कुछ धाराओं पर गहरी चिंता जताई। अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि वह संशोधित कानून की कुछ धाराओं पर अंतरिम रोक लगाने पर विचार कर सकती है।

सुशासन तिहारः जनता से सरोकार, बहने लगी खुशियों की बयार

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। पतेरापाली की युगेश्वरी को मिला नया आशियाना महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान हेतु सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत जिले की टीम तत्क्षण उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के पश्चात यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। अब शीघ्र ही उनके घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आँखों में अब उम्मीद की चमक है। जो सपना कभी दूर और धुंधला लगता था, वह अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगी। दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ इसी दौरान सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा निवासी कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें पात्रता की जांच करने पर वे योजना से लाभान्वित होने हेतु पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो  डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें, ताकि अन्य बेटियों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें। गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी, मृतक के परिवार ने लगाया आरोप

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में स्थानीय भाजपा नेता की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उस पर सवार स्थानीय कांग्रेस नेता की मौत हो गई, जबकि उनकी एक रिश्तेदार घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम डोगरी गुडा गांव के पास हुई, जिसमें कांग्रेस नेता हेमंत भोयर की मौत हो गई, जबकि उनकी भाभी घायल हो गईं। भाजपा के जिस नेता की कार से यह हादसा हुआ, उसने सरपंच पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस नेता की भाभी से हार गया था। मृतक के परिवार का आरोप है कि पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद रंजिश के चलते भाजपा नेता ने भोयर की हत्या कर दी। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता पुरेंद्र कौशिक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हेमंत भोयर और उनकी भाभी चंपी देवी बाइक से स्थानीय बाजार जा रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता पुरेंद्र कौशिक ने अपनी कार से उनके वाहन में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 साल के भोयर युवा कांग्रेस के नेता थे और वह मुलमुला गांव पंचायत के पंच थे। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठीं उनकी भाभी चंपी देवी सरपंच थीं। भाजपा के जिस नेता ने अपनी कार से बाइक को टक्कर मारी उस पुरेंद्र कौशिक ने मुलमुला गांव के सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चंपी से चुनाव हार गया था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान भोयर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को हिरासत में ले लिया, लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच चल रही है। इस हादसे को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतक हेमंत भोयर का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम किया। वे आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पुरेंद्र कौशिक उससे बदला लेना चाहता था और पंचायत चुनाव में हार के बाद उसने भोयर को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। जिसके बाद शुक्रवार को मौका मिलते ही कौशिक ने उसकी हत्या कर दी।’ घटना के विरोध में भोयर के परिवार और कांग्रेस कार्यकर्तायों ने शुक्रवार रात पुलिस थाने में इकट्ठा होकर कौशिक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल और राष्ट्रीय राजमार्ग के सामने धरना भी दिया और आरोप लगाया कि भोयर की हत्या पूर्व नियोजित थी। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि कौशिक ने भोयर की हत्या की और गांव के सरपंच को घायल कर दिया। स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के तीव्र विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एलन मस्क ने कहा- पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी, मैं इस साल के अंत में भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं

नई दिल्ली टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि वह इस साल के अंत में भारत आने के लिए उत्सुक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद मस्क ने यह जानकारी दी है। मस्क इस साल भारत में टेस्ला को लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहे हैं। पिछले दिनों टेस्ला ने शोरूम के लिए मुंबई और दिल्ली में जगह भी किराए पर ले ली है। एलन मस्क ने फोन पर पीएम मोदी के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी। मैं इस साल के अंत में भारत आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपनी बातचीत का विवरण साझा किया। पीएम मोदी ने लिखा था, “एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वॉशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान शामिल किए गए विषय भी शामिल हैं। हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।” पीएम मोदी ने इस साल की शुरुआत में अमेरिका का दौरा किया था, जहां उनकी मुलाकात एलन मस्क के साथ भी हुई थी। उस बैठक के दौरान, मोदी और मस्क ने अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नवाचार और सतत विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। फरवरी की बैठक के बाद एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा था, “प्रधानमंत्री और मस्क ने नवाचार, अंतरिक्ष अन्वेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत विकास में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। उनकी चर्चा में उभरती प्रौद्योगिकियों, उद्यमिता और सुशासन में सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर भी चर्चा हुई।” डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में मस्क ने अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) का भी नेतृत्व किया। फरवरी में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान मस्क के साथ उनके तीन बच्चे भी थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी उपस्थिति पर ध्यान देते हुए पोस्ट किया था, “एलन मस्क के परिवार से मिलना और कई विषयों पर बात करना भी बहुत खुशी की बात थी।” उन्होंने यह भी कहा था, “वॉशिंगटन डीसी में एलन मस्क के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई। हमने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें वे मुद्दे भी शामिल हैं, जिनके बारे में वह भावुक हैं, जैसे कि अंतरिक्ष, गतिशीलता, प्रौद्योगिकी और नवाचार। मैंने सुधार और न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन को आगे बढ़ाने की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की।”

यूनुस से नहीं संभल रहा बांग्लादेश, अमेरिका ने बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र के लिए स्तर 4 की एडवाइजरी जारी की है

ढाका बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही हालात काफी खराब हो गए हैं। यूनुस सरकार से स्थिति संभल नहीं रही। आए दिन अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है। अब अमेरिका ने भी अपने लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर दी है। अमेरिका ने बांग्लादेश के लिए लेवल-3- यात्रा पर पुनर्विचार करें और खासतौर पर चटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र के लिए ‘लेवल 4- यात्रा न करें’ की चेतावनी जारी की है। अमेरिका ने बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट्स क्षेत्र के लिए स्तर 4 की एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हिंसा, अपराध और अपहरण के उच्च जोखिम का हवाला दिया गया है। 18 अप्रैल को अपडेट की गई सलाह में खगराचारी, रंगमती और बंदरबन जिलों (सामूहिक रूप से चटगांव हिल ट्रैक्ट्स के रूप में जाना जाता है) को शामिल किया गया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि इस क्षेत्र में सांप्रदायिक अशांति, आतंकवाद और राजनीतिक हिंसा की घटनाएं देखी गई हैं, जिसमें IED विस्फोट और सक्रिय गोलीबारी शामिल हैं। धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने वाले और व्यक्तिगत विवादों से जुड़े अपहरणों की भी रिपोर्ट किया गया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को इस क्षेत्र में जाने से रोक दिया गया है और यात्रा के लिए बांग्लादेश के गृह मंत्रालय से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है। सलाह में कहा गया है, “किसी भी कारण से इन क्षेत्रों की यात्रा न करें।” समय-समय पर समीक्षा के बाद अपडेट की गई सलाह में अमेरिकी नागरिकों से नागरिक अशांति, अपराध और आतंकवाद के कारण बांग्लादेश की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया गया है। जबकि 2024 के मध्य में अंतरिम सरकार के गठन के बाद राजनीतिक अशांति से जुड़ी हिंसा कुछ कम हो गई है, लेकिन अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी है कि विरोध प्रदर्शन अभी भी बिना किसी चेतावनी के हिंसक हो सकते हैं। एडवाइजरी में कहा गया है, “इन यात्रा प्रतिबंधों, बुनियादी ढांचे की कमी और सीमित मेजबान सरकार के आपातकालीन प्रतिक्रिया संसाधनों के कारण, बांग्लादेश में अमेरिकी नागरिकों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान करने की अमेरिकी सरकार की क्षमता सीमित हो सकती है, विशेष रूप से ढाका के बाहर।” यात्रियों को सतर्क रहने, सभी प्रकार की भीड़-भाड़ से बचने और बांग्लादेश की यात्रा की योजना बनाने से पहले पूरी एडवाइजरी पढ़ने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र के हित में वह छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाने के लिए तैयार हैं और वे उद्धव ठाकरे के साथ काम कर सकते हैं

मुंबई क्या महाराष्ट्र की राजनीति की दशकों तक धुरी रहे ठाकरे परिवार में एकता होने वाली है? राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मराठी भाषा और महाराष्ट्र की अस्मिता के नाम पर जैसा रुख दिखाया है, उससे ऐसी ही चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यही नहीं शनिवार को दोनों ने ही अलग-अलग जगहों पर कहा कि महाराष्ट्र और मराठी लोगों के हित में वे अपने मतभेद भुलाकर साथ भी आ सकते हैं। शनिवार का महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लीडर राज ठाकरे का एक पॉडकास्ट रिलीज हुआ। इसमें उनसे महेश मांजरेकर ने बात की है, जो मूल रूप से मराठी फिल्ममेकर हैं। मांजरेकर के एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र के हित में वह छोटे-मोटे मतभेदों को भुलाने के लिए तैयार हैं और वे उद्धव ठाकरे के साथ काम कर सकते हैं। इसी पर उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की ट्रेड यूनियन भारतीय कामगार सेना के एक आयोजन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मराठी और महाराष्ट्र के हित में सारे मतभेद भुलाने के लिए तैयार हैं। लेकिन उद्धव ने एक शर्त भी रख दी कि राज ठाकरे को वादा करना होगा कि वह ऐसे दलों के साथ नहीं जाएंगे, जो महाराष्ट्र विरोधी हैं या फिर ऐसे दलों के साथ काम करते हैं। दरअसल महेश मांजरेकर ने सवाल पूछा था कि क्या दोनों ठाकरे बंधु साथ आ सकते हैं। इस पर राज ठाकरे ने कहा, ‘मेरे लिए महाराष्ट्र का हित सबसे अहम है। उसके बाद ही किसी और चीज का स्थान आता है। उसके लिए मैं किसी भी मतभेद को भुलाने और उद्धव ठाकरे के साथ काम करने के लिए तैयार हूं। बस सवाल इतना ही है कि क्या वह भी इसके लिए राजी होंगे।’ वहीं उद्धव ठाकरे ने तो इसका तुरंत ही जवाब दे दिया। एक कार्य़क्रम में उन्होंने कहा कि मैं साथ आने के लिए तैयार हूं। मराठी और महाराष्ट्र के हित में हम ऐसा करेंगे। लेकिन राज ठाकरे को यह कहना होगा कि वह महाराष्ट्र विरोधी लोगों के साथ नहीं जाएंगे। वह उनके साथ भी नहीं जाएंगे, जो इन लोगों का समर्थन करते हैं। एक बड़ी शर्त रखते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऐसी शपथ राज ठाकरे को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने लेनी होगी। बता दें कि बीते कुछ समय में कई शादी समारोह एवं आयोजनों में उद्धव और राज ठाकरे आमने-सामने आए हैं। दोनों के बीच इन मौकों पर बातचीत भी हुई है। तभी से दोनों को लेकर कयास लगते रहते हैं कि क्या वे साथ आ सकते हैं।

अमेरिका ने चीन पर 245 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जबकि भारत समेत कई देशों को अगले 90 दिनों की मोहलत दी

बीजिंग अमेरिका ने चीन पर 245 फीसदी का टैरिफ लगाया है, जबकि भारत समेत कई देशों को अगले 90 दिनों की मोहलत दी है। इस पर चीन का कहना है कि भले ही अमेरिका ने हमारे ऊपर ही फिलहाल टैरिफ लगाया है, लेकिन इसका भी नुकसान तमाम देशों को होगा। चीन ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका चाहता है कि 70 अन्य देश भी चीन से कारोबार कम करें। उसका कहना है कि ऐसा न हो कि वे चीन से सामान की खरीद करें और फिर अमेरिका को ही निर्यात कर दें। ऐसे में उन्हें चीन से अपने कारोबार को ही कम करना होगा। अमेरिका का कहना है कि चीनी कंपनियों को टैरिफ से बचने के लिए रीलोकेट भी न होने दिया जाए। इसके अलावा सस्ते चीनी माल को भी इन देशों में एंट्री न देने की बात कही है। इसी को आधार बनाते हुए ड्रैगन का कहना है कि यदि चीन के साथ दुनिया के तमाम देशों ने कारोबार बंद किया तो वैश्विक मंदी के हालात पैदा होंगे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका ने हमारे ऊपर ऊंचा टैरिफ लगाया है, जबकि दूसरे देशों को रियायत दी है। उसकी कोशिश यह है कि ऐसा करने से दुनिया भर से उसका टकराव नहीं होगा और वह अकेले चीन को ही टारगेट करेगा। चीनी अखबार लिखता है, ‘कुछ देश अमेरिका दबाव में टूट सकते हैं, लेकिन कई देशों की तरफ से कारोबार जारी रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चीन का सामान हाइटेक है और उसके उत्पाद सस्ते भी हैं। यदि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को चीन से अलग किया गया तो इससे वैश्विक मंदी के हालात पैदा हो सकते हैं। यही नहीं इससे कई देशों पर बुरा असर होगा।’ चीनी अखबार ने लिखा, ‘भले ही अमेरिका ने अभी अस्थायी तौर पर कई देशों के खिलाफ टैरिफ को रोक दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह कदम नहीं उठाएगा। दूसरे देशों पर भी टैरिफ लगाना बस कुछ दिनों की ही बात है। आंकड़े यही कहते हैं कि अमेरिका किसी को नहीं छोड़ेगा।’ चीनी अखबार ने कहा कि अमेरिका को लगा होगा कि उसके ऐक्शन से चीन झुक जाएगा। उसे ऐसी अपेक्षा नहीं थी कि हमारी तरफ से भी करारा जवाब मिलेगा। ग्लोबाल टाइम्स ने लिखा कि इससे स्पष्ट है कि चीन की स्थिति कमजोर नहीं है। हम भी जवाबी ऐक्शन ले सकते हैं। यदि वैश्विक स्तर पर अमेरिका का मजबूती से विरोध किया जाए तो उसका टैरिफ का एजेंडा फेल हो जाएगा। इसके अलावा उसे कदम भी वापस खींचने पड़ेंगे। ग्लोबाल टाइम्स ने अपनी टिप्पणी में वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक खबर का भी जिक्र किया है, जिसका शीर्षक है- चीन और अमेरिका में आर्थिक जंग- सभी पर होगा असर। चीन ने कहा कि साफ है कि इस जंग का असर अकेले हमारे ऊपर ही नहीं होगा। चीन ने कहा कि टैरिफ नीति का बड़ा असर दिख रहा है। इससे पूरी दुनिया के ही बाजार गिर रहे हैं और भविष्य में इसके गंभीर नतीजे निकलेंगे। खासतौर पर वर्ल्ड सप्लाई चेन ही यदि टूट जाएगी तो फिर उसका असर हर तरफ खराब दिखेगा।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कहा- वह अल्पसंख्यकों की हिफाजत की जिम्मेदारी से ना भागे और बहानेबाजी बंद करे

ढका बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक मशहूर नेता भाबेश चंद्र रॉय की बेरहमी से की गई हत्या पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कहा है कि वह अल्पसंख्यकों की हिफाजत की जिम्मेदारी से ना भागे और बहानेबाजी बंद करे। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “हम बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता श्री भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या से दुखी हैं। ये घटना बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही सिलसिलेवार जुल्मों की कड़ी का हिस्सा लगती है, जबकि पुराने मामलों के गुनहगार अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।” सुरक्षा की जिम्मेदारी लीजिए: भारत सरकार अपने ट्वीट में जायसवाल लिखते हैं, “हम इस नृशंस हत्या की निंदा करते हैं और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को दोबारा याद दिलाते हैं कि बिना किसी बहाने या भेदभाव के हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी को पूरा करे।” अगवा कर की गई हत्या द डेली स्टार अखबार ने पुलिस और परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय (58) का शव गुरुवार रात बरामद किया गया। रॉय की पत्नी शांतना ने अखबार को बताया कि उन्हें (रॉय) शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया और उन्होंने (शांतना) दावा किया कि अपराधियों ने घर पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए यह फोन किया था। खबर में लिखा गया है, ‘‘लगभग 30 मिनट बाद, दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आए और कथित तौर पर भाबेश को परिसर से अगवा कर ले गए।’’ इसमें बताया गया कि रॉय को नाराबारी गांव ले जाया गया, जहां उनके साथ क्रूरता से मारपीट की गई। रॉय बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष और क्षेत्र में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता थे। अखबार ने बिराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी अब्दुस सबूर के हवाले से कहा कि मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही है।

जर्नलिस्ट फातिमा ने कहा था कि वह साधारण मौत नहीं मरना चाहती, घर पर इजरायल ने गिरा दिया बम, परिवार सहित मौत

गाजा गाजा की 25 साल की पत्रकार को पता चल गया था कि इस तरह की तबाही में कभी भी उसकी जान जा सकती है। इसीलिए फोटो जर्नलिस्ट फातिमा हासोना ने कहा था कि वह साधारण मौत नहीं मरना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि थोड़े दिन की बची जिंदगी में ऐसा काम कर जाना है कि लोग उनकी मौत को भी याद करें। फातिमा ने गाजा में एक साल तक युद्ध की विभीषिका को अपने कैमरे में कैद किया। यहां तक कि उन्होंने उस मंजर को भी अपने कैमरे में कैद कर लिया जब उनके ही घर पर हमला हुआ और उनके 10 रिश्तेदार मौत की नींद सो गए। हर पल खतरे के बाद भी फातिमा इस तबाही को दुनिया के सामने रखना चाहती थीं। उन्होंने अपने कैमरे के लेंस से हजारों लोगों को मरते और बेघर होते देखा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं शानदार मौत चाहती हूं। मैं यह नहीं चाहती कि उनकी मौत पर केवल ब्रेकिंग न्यूज बने या फिर कई लोगों की मौत के साथ उनका नंबर भी गिन लिया जाए। मैं चाहती हूं कि मेरी मौत के बाद भी दुनिया मुझे याद रखे। मेरी तस्वीरों को दुनिया कभी किसी कब्र में दफना ना पाए। फातिमा की जल्द ही शादी होने वाली थी। इससे पहले उत्तरी गाजा में उनके घर पर बम गिरा और सब तबाह हो गया। फातिमा के साथ उनके परिवार के सारे सदस्य मारे गए। इसमें फातिमा की प्रेग्नेंट बहन भी शामिल थी। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इजरायली बमबारी में अब तक 51 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। शुक्रवार को भी इजरायली हमले में कम से कम 25 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। फातिमा की मौत से 24 घंटे पहले ही फ्रांस के फिल्म फेस्टिवल में उनके जीवन पर आधारित डॉक्युमेंट्री प्रदर्शित करने का ऐलान किया गया था। गाजा में शुक्रवार को इजराइली हवाई हमलों में बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए। चिकित्सा कर्मियों ने यह जानकारी दी। उधर इजराइल में अमेरिका के नए राजदूत माइक हकाबी ने यरूशलम में पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लिया। नासिर अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि दक्षिणी शहर खान यूनिस में तीन हमलों में 15 लोग मारे गए, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। इंडोनेशिन अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि मृतकों में शामिल 10 लोग जबालिया शरणार्थी शिविर से हैं। इजराइली हमले तेज होने के बाद गाजा में एक दिन पहले कई लोग मारे गए थे। इजराइल में नियुक्त अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी शुक्रवार को ‘वेस्टर्न वाल’ पहुंचे जो यरूशलम के पुराने शहर में यहुदियों का एक प्रमुख प्रार्थना स्थल है।

अनुज चौधरी को साल में 52 जुमे वाले बयान पर मिली क्लीन चिट

संभल साल में 52 जुमे और होली एक बार… वाला बयान देने वाले संभल के सीओ अनुज चौधरी को इस मामले की जांच बाद क्लीन चिट मिल गई है। पूर्व आईपीएस एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस बयान को पुलिस सेवा नियमावलियों का उल्लंघन बताया था। शासन स्तर पर शिकायत की थी। आला अफसरों की जांच में शिकायत सही नहीं पाई गई। इस शिकायत की जांच संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र द्वारा की गई थी। एएसपी ने बताया कि जांच में कोई साक्ष्य ऐसा नहीं मिला जिससे आरोप सही पाए जाते। इसके चलते आरोप खारिज करते हुए क्लीनचिट दे दी गई है। इस मामले में एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) मनोज कुमार अवस्थी ने आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) को पत्र लिखकर आरोप खारिज किए जाने की जानकारी दी है। अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावलियों का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके मामले लगातार सामने आ रहे हैं। माहौल को तनावग्रस्त करने का लगा था आरोप आरोप यह भी लगाया था कि बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न कर रहे हैं। इस शिकायत के बाद ही आईजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने एसपी एसपी (लॉ एंड ऑर्डर) को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद संभल में तैनात एएसपी श्रीश्चंद्र ने जांच की। जांच के दौरान एएसपी ने स्थानीय उन लोगों के बयान लिए, जो पीस कमेटी की उस बैठक में मौजूद थे, जहां सीओ ने ऐसा बोला था।  ‘उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी’ इसके अलावा सीओ की बात का समर्थन करने वाले जनता कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और असमोली के गांव दबोई निवासी यासीन के बयान भी दर्ज किए थे। अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी। मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सीओ के दो बयान रहे थे चर्चा में पहला बयान सीओ अनुज चौधरी ने 6 मार्च को संभल कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि होली का पर्व साल में एक बार आता है। जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। जिन मुसलमानों को रंग से परहेज है, वे रंग के दौरान घर से न निकलें। आगे कहा था कि या फिर दिल बड़ा रखें और होली के रंग से परहेज न करें। दूसरा बयान ईद को लेकर 28 माच को हुई बैठक में सीओ ने कहा था कि यदि ईद की सेवई खिलानी हैं तो गुजिया भी खानी होगी। सीओ ने जांच के दौरान दिए बयान में कहा है कि वह दोनों समुदायों के बीच शांति कायम करने के लिए प्रयास कर रहे थे। उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे किसी समुदाय की भावना आहत हों।

मैं युवाओं अनुरोध करता हूं कि वे प्रतिदिन अपने शरीर के लिए दो घंटे और अपने दिमाग के लिए छह घंटे की नींद जरूर दें: अमित शाह

 नई दिल्ली विश्व लिवर दिवस पर इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बायलियरी साइंसेज (ILBS) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी फिटनेस के राज खोले हैं और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का मंत्र भी साझा किया है. गृह मंत्री शाह ने कहा, मेरे जीवन में मैंने बहुत बड़ा परिवर्तन किया है. शरीर को जितनी चाहिए- उतनी नींद. शरीर को जितनी चाहिए- उतना पानी और शरीर को जैसा चाहिए, वैसा आहार और नियमित व्यायाम से मैंने मेरे जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है. उन्होंने आगे कहा, हमारे देश के युवाओं को अभी अगले 40-50 वर्षों तक जीना है और देश के विकास में योगदान देना है. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वे प्रतिदिन अपने शरीर के लिए दो घंटे और अपने दिमाग के लिए छह घंटे की नींद जरूर दें. यह अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी. यह मेरा स्वयं का अनुभव है. आज मैं यहां इसी अनुभव को आपसे साझा करने आया हूं. गृह मंत्री अमित शाह का पूरा बयान…. ”मैं एक मेरे जीवन का अनुभव साझा करने के लिए यहां आया हूं. 2020 के मई महीने से आज तक… मेरे जीवन में मैंने बहुत बड़ा परिवर्तन किया है. शरीर को जितनी चाहिए- उतनी नींद. शरीर को जितनी चाहिए- इतना पानी और शरीर को जैसा चाहिए, वैसा आहार और नियमित व्यायाम से मैंने मेरे जीवन में बहुत कुछ हासिल किया और ये अनुभव को साझा करने के लिए मैं आया हूं. मैं आपको बता सकता हूं कि ये साढ़े चार साल के समय में मैं आज करीब करीब सभी एलोपैथिक दवा और इंसुलिन से मुक्त होकर आपके सामने खड़ा हूं. और आज विश्व यकृत पर भी मैं देशभर के विशेषकर सभी युवाओं को… जिनको अभी 40-50 साल तक अपना जीवन व्यतीत करना है. इस देश के विकास में योगदान देना है. और देश के विकास के माध्यम से हम सब इच्छा करते हैं, ऐसे विश्व का निर्माण करना है, वो युवाओं को मैं जरूर कहना चाहूंगा कि अपने शरीर के लिए दो घंटा और दिमाग के लिए कम से कम छह घंटे की नींद एक बार रिजर्व कर लीजिए… अनेक गुना उपयोगिता इसकी बढ़ जाएगी. और ये मेरा अनुभव है.” ”अगर चार साल पहले डॉक्टर शिव सरीन मुझे यहां बुलाते तो मैं नहीं आता, क्योंकि मैं यहां बात करने लायक ही नहीं होता. महात्मा बुद्ध के जीवन का एक प्रसंग है. एक मां एक बच्चे को लेकर महात्मा बुद्ध के सामने उपस्थित हुई. उसने कहा- महात्मा जी बेटा बहुत गुड़ खाता है तो आप जरा उसको समझाइए. निश्चित मात्रा से ज्यादा कोई भी चीज खाना शरीर के लिए फायदेकारक नहीं होता है. महात्मा बुद्ध ने कहा कि सप्ताह के बाद आइए. एक सप्ताह के बाद मां फिर से आई और बुद्ध ने बेटे को समझाया कि आप ज्यादा गुड़ मत खाइए- इससे हानि होती है. फिर मां से रहा ना गया उसने पूछा कि आपने यही बात एक सप्ताह पहले क्यों नहीं की तो उन्होंने कहा- माता जी मैं स्वयं ही बहुत गुड़ खाता था तो गुड़ छोड़कर बेटे को नसीहत देना चाहता था. मेरी भी स्थिति कुछ ऐसी ही है. मेरे जीवन में डिसिप्लिन लाने का किसी एक महात्मा के आग्रह के कारण मैंने निर्णय किया और ये निर्णय का मुझे बहुत फायदा हुआ है. इसे शेयर करने के लिए मैं आज यहां आया हूं.”  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दतिया में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

दतिया उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अक्टूबर माह तक डॉक्टर्स की नई भर्ती सुनिश्चित कर सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। प्राथमिक, उप-स्वास्थ्य एवं सामुदायिक केंद्रों सहित आरोग्य मंदिरों की अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु पर्याप्त बजट की व्यवस्था की जा रही है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दतिया जिले के अपने अल्प प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने टेलीमेडिसिन सेवा से जिले के सभी प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों तक उन्नत विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन के माध्यम से जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टर गाँव-गाँव में बैठकर मरीजों को परामर्श दे सकेंगे। इससे मरीजों को बार-बार जिला अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उनके समय एवं धन की भी बचत होगी। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को बताया कि जिला अस्पताल में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिंक अलार्म जैसी नवीन पहल प्रारंभ की गई है। उन्होंने नव निर्मित दतिया एयरपोर्ट की व्यस्थाओं के संबंध में भी अवगत कराया। माँ पीताम्बरा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दतिया के अल्प प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्तिपीठ पहुंचकर माँ पीताम्बरा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्राचीन वन खण्डेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक भी किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” के अंतर्गत शक्तिपीठ परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत 44.24 करोड़ रूपए की परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।  

मोदी सरकार दे रही ₹20 लाख, सस्ती ब्याज दर, गारंटी जरूरी नहीं, जिसकी मदद से लोग अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं

नई दिल्ली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं, जिसकी मदद से लोग अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना भी इसी कैटेगरी की स्कीम है। योजना के तहत बैंक लोगों को सस्ती ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक का लोन देते हैं। अहम बात है कि यह लोन कोलेटरल-फ्री होता है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, 2024 को केंद्रीय बजट 2024-25 के दौरान लोन लिमिट को बढ़ाकर ₹20 लाख करने की घोषणा की। यह नई सीमा 24 अक्टूबर, 2024 को प्रभावी हुई। चार कैटेगरी की योजना मुद्रा लोन योजना चार कैटेगरी- ‘शिशु’, ‘किशोर’ ‘तरुण’ और ‘तरुण प्लस’ में है। हर कैटेगरी के लिए लोन की रकम अलग-अलग होती है। शिशु: 50,000/- रुपये तक के लोन मिलते हैं। किशोर: 50,000/- रुपये से 5 लाख रुपये तक के लोन मिलते हैं। तरुण: 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन शामिल है। तरुण प्लस: 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के लोन मिलते हैं। कौन से बैंक देते हैं लोन मुद्रा योजना के अंतर्गत सदस्य ऋणदाता संस्थानों (एमएलआई) जैसे अनुसूचित कॉमर्शियल बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी), लघु वित्त बैंक (एसएफबी), गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी), सूक्ष्म वित्त संस्थान (एमएफआई) आदि द्वारा 20 लाख रुपये तक के जमानत मुक्त ऋण दिए जाते हैं। 10 साल पहले की योजना बता दें कि यह योजना दस साल पहले की है। मुद्रा योजना ने 52 करोड़ से ज्यादा लोन खाते खोलने में मदद की है, जो उद्यमशीलता की गतिविधियों में लगातार वृद्धि को दर्शाता है। किशोर लोन की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2016 के 5.9 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 44.7 प्रतिशत हो गई है।मुद्रा योजना के कुल लाभार्थियों में 68 प्रतिशत महिलाएं हैं। वित्त वर्ष 2016 और वित्त वर्ष 2025 के बीच , प्रति महिला प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की वितरण राशि वर्ष दर वर्ष 13 प्रतिशत से बढ़कर 62,679 रुपये तक पहुंच गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live