LATEST NEWS

मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस, हिंसा पीड़ितों से की मुलाकात

मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस आज मुर्शिदाबाद पहुंचे और हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। राज्यपाल पीड़ितों से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था से जुड़ी रिपोर्ट भी भेजेंगे। राज्यपाल के अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी आज मुर्शिदाबाद पहुंची है। हिंसा पीड़ितों से मुलाकात के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि ‘वे (पीड़ित) सुरक्षित महसूस करना चाहते हैं। पीड़ितों ने जो भी सुझाव या मांग की हैं, उन पर विचार किया जाएगा। मैं इस बारे में केंद्र सरकार को सूचित करूंगा ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। मैंने लोगों को अपना फोन नंबर दिया है और उन्हें जरूरत पड़ने पर फोन करने को कहा है। हम संपर्क में बने रहेंगे।’ मुर्शिदाबाद दौरे पर राज्यपाल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज के दंगा प्रभावित इलाकों के दौरे पर है। वे प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। उन्होंने बताया कि बोस इसके बाद जिले के धुलियान, सुती और जंगीपुर में हिंसा प्रभावित अन्य इलाकों का दौरा करेंगे। 8 से 12 अप्रैल तक इन मुस्लिम बहुल इलाकों में वक्फ कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है। हिंसा के मामले में 274 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।   महिला आयोग की टीम भी आज मुर्शिदाबाद पहुंची इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने भी शनिवार को मुर्शिदाबाद का दौरा शुरू किया। शुक्रवार को कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए रहाटकर ने कहा कि ‘हमें सूचना मिली है कि प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों में महिलाओं के साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक जांच समिति गठित की है। हम पीड़ितों से बात करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने से पहले स्थिति का आकलन करेंगे।’ इसके बाद रविवार को आयोग की टीम, कोलकाता में राज्यपाल, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से भी मुलाकात करेगी। 

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई बाइक, दो लोगों की हुई मौत और एक घायल

दुर्ग भिलाई में बाइक सवार युवक खड़े मालवाहक से जा टकराए। इस घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजवकर जांच में जुट गई है। छावनी थाना क्षेत्र के पावर हाउस में बाइक पर सवार तीन युवक घर से पार्टी में जाने के नाम से निकले थे। जैसे पावर हाउस के बिहारी होटल के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े मालवाहक से जा टकराए। घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और एक युवक आदित्य चौहान घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मृतक की पहचान हर्ष मेश्राम और जय बंसोड़ गौतम नगर के रूप में हुई है। तीनों दोस्त एक बाइक पर सवार होकर भिलाई से खुर्सीपार की ओर जा रहे थे। छावनी पुलिस ने दोनो के शव को सुपेला अस्पताल पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी अध्यक्ष की रेस में, बिनेट में इनकी होगी एंट्री

नई दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान कभी भी हो सकता है। चर्चा है कि अप्रैल के आखिर तक भाजपा की ओर से जेपी नड्डा के विकल्प के तौर पर किसी नए नेता के नाम का ऐलान हो सकता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी अध्यक्ष की रेस में है। इसके अलावा मोदी सरकार में ही मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नामों की भी चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि इन तीन नेताओं में से किसी एक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अध्यक्ष पर फैसला लेने से पहले आरएसएस की सलाह भी ली जाएगी। वहीं उससे पहले यूपी, बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में अध्यक्ष का फैसला भी लिया जाएगा। तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा 25 अप्रैल तक यूपी समेत कई राज्यों में अध्यक्षों का ऐलान कर सकती है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा और किसी एक नेता का नाम सर्वसम्मति से तय किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मनोहर लाल खट्टर को लेकर सहमति बनने की संभावना अधिक है। इसकी वजह है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी हैं और उनकी पहली पसंद भी हैं। लंबे समय तक आरएसएस प्रचारक के तौर पर काम करने वाले मनोहर लाल खट्टर को संगठन की अच्छी समझ है। इसके अलावा आरएसएस को भी उनके नाम पर आपत्ति नहीं होगी, जो मानता है उसकी वैचारिक पृष्ठभूमि के नेता के हाथ में ही पार्टी की कमान होनी चाहिए। इसके अलावा धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि मनोहर लाल खट्टर सबसे आगे माने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल खट्टर के दशकों पुराने रिश्ते हैं। ऐसे में संगठन की कमान भी उनके भरोसेमंद व्यक्ति के पास होगी और आरएसएस भी इसे लेकर सहमत होगा। यही नहीं भाजपा में महासचिव के तौर पर भी राज्यों से कई नेताओं को शामिल किया जा सकता है। ये वे नेता होंगे, जो पूर्व मंत्री या सीएम जैसे पदों पर रह चुके हैं, लेकिन इन दिनों उनके पास कोई बड़ा दायित्व नहीं है। वहीं अभी संगठन में काम करने वाले कुछ लोगों को कैबिनेट में भी एंट्री दी जा सकती है। दरअसल एनडीए सरकार में सहयोगी दलों की डिमांड है कि कैबिनेट का विस्तार किया जाए और उनके नेताओं को एंट्री मिले। इस बीच बिहार में चुनाव है और उससे पहले उपेंद्र कुशवाहा को मंत्री पद दिया जा सकता है। वहीं एकनाथ शिंदे की पार्टी को भी मौका मिल सकता है, जो डिप्टी सीएम तो हैं, लेकिन बीच-बीच में उनकी नाराजगी की खबरें आती रहती हैं। चर्चाएं यह भी हैं कि मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है।

मंत्री कश्यप ने जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया

 रायपुर प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड  अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया। वनमंत्री ने यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़  क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है।  वन मंत्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद तथा गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। वन मंत्री कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर लोगों से पौध रोपण करने की अपील की। इस अवसर पर डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को जल्द लागू किए जाने की SC की जज नागरत्ना ने जताई आशा

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की जज बीवी नागरत्ना ने शुक्रवार को लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को जल्द लागू किए जाने की पुरजोर वकालत की है। उन्होंने आशा जताई कि यह ऐतिहासिक कदम उनके जीवनकाल में ही साकार हो और यह दिन भारत के संविधान निर्माताओं द्वारा देखे गए वास्तविक समानता के सपने की पूर्णता का प्रतीक बनेगा। जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने जा रही हैं। वह Women Laws – From the Womb to the Tomb नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में बोल रही थीं। यह पुस्तक वरिष्ठ अधिवक्ता महालक्ष्मी पावनी द्वारा लिखी गई है। पुरुषों की जगह नहीं छीन रहे, बल्कि अपना हक वापस ले रहे उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रावधान है। मुझे उम्मीद है कि यह कानून हमारे जीवनकाल में लागू होगा। यह दिन महिलाओं द्वारा सदियों से चली आ रही समानता की लड़ाई की परिणति होगा, जिसे हमारे संविधान निर्माताओं ने एक आदर्श लक्ष्य के रूप में देखा था।” जस्टिस नागरत्ना ने यह भी कहा कि महिलाएं सार्वजनिक जीवन और जिम्मेदारियों में अपनी उचित हिस्सेदारी की हकदार हैं। उन्होंने कहा, “वे पुरुषों की जगह नहीं ले रही हैं, बल्कि उस अधिकार क्षेत्र को वापस ले रही हैं, जिसे पितृसत्तात्मक सोच और भेदभाव ने उनसे छीन लिया था। हम पुरुष विरोधी नहीं हैं, हम महिला समर्थक हैं।” कानून आयोग से की खास अपील उन्होंने हाल ही में कानून आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज डी. एन. महेश्वरी से अपील की कि वे महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करने वाले सभी कानूनों का अध्ययन करें और केंद्र सरकार को ऐसे सभी कानूनों को संशोधित करने के लिए सिफारिशें भेजें। समानता सिर्फ शब्दों में नहीं, व्यवहार में भी जरूरी कार्यक्रम में जस्टिस नागरत्ना ने यह भी कहा कि संविधान में समानता का अधिकार केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि व्यवहारिक रूप में भी दिखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी को समान अवसर और प्रतिनिधित्व मिले।

फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, स्कूल को बनाया अस्पताल

मंदसौर  जिले के ग्राम फतेहगढ़ में शादी समारोह में भोजन के बाद लगभग 125 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। मंदसौर जिला अस्पताल से पहुंची टीम ने गांव के शासकीय स्कूल को ही अस्पताल बनाकर लोगों का उपचार किया। दोपहर तक लोगों की हालत में सुधार होने लगा था। बताया जा रहा है कि रस मलाई मिठाई खाने वाले लोग बीमार हुए हैं। इधर पहले विधायक विपिन जैन व बाद में सांसद सुधीर गुप्ता भी गांव में पहुंचे। सांसद गुप्ता ने सीएमएचओ के मौके पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। 2 घंटे के इलाज में सुधरी हालत     जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह ग्राम फतेहगढ़ में एक शादी समारोह में भोजन का कार्यक्रम हुआ। यहां भोजन के बाद महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को जी घबराने, मितली आने, उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।     तत्काल गांव में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से उपचार की कोशिश के बाद विधायक विपिन जैन की सूचना पर जिला अस्पताल से टीम पहुंची। फतेहगढ़ गांव के स्कूल को अस्थायी अस्पताल बनाया गया।     लगभग दो घंटे उपचार के बाद अधिकांश लोग ठीक होने लगे। ग्राम फतेहगढ़ पहुंचे सांसद सुधीर गुप्ता ने भी मरीजों से मुलाकात की। सीएमएचओ और उनके उच्च स्टाफ के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मेडिकल सुविधा बढ़ाने को कहा।  

मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अब शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर होगी वेतन में कटौती

 भोपाल  शिक्षा विभाग कार्यालय मे काम कर रहे शिक्षकों को अब स्कूल भेजे जाएंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. वहीं ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच के भी निर्देश दिए गए हैं. दरअसल,  स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने कहा कि कई शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय, राज्य शिक्षा केंद्र, बोर्ड ऑफिस, जिला शिक्षा कार्यालय, बीआरसीसी और जनशिक्षक कार्यालयों में अटके हुए हैं. इन्हें कार्यमुक्त कर स्कूलों में भेजा जाएगा. इसके अलावा सभी शिक्षकों को अपने दैनिक कार्य समय और उपस्थिति को दर्ज करने के लिए शिक्षा पोर्टल 3.0 का उपयोग करना होगा. बिना पोर्टल पर उपस्थित के वेतन नहीं मिलेगा. जो शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं, उनके खिलाफ आवश्यक जांच और कार्रवाई की जाएगी. ट्रांसफर के बाद ज्वाइन नहीं करने वालों की होगी जांच     बैठक में निर्देश दिए गए कि ऐसे शिक्षकों की सूची भी बनाई जाए, जिनका पहले ट्रांसफर हो चुका है या जो अतिशेष में थे, लेकिन उन्होंने स्कूल ज्वाइन नहीं किया। मंत्री ने साफ कहा कि इन मामलों में अब और लापरवाही नहीं चलेगी।     अब पोर्टल पर उपस्थिति, तभी वेतन : शिक्षकों के लिए यह भी अनिवार्य कर दिया गया है कि वे अपनी पूरी उपस्थिति शिक्षा पोर्टल 3.0 पर दर्ज करें। बिना उपस्थिति फीड किए वेतन नहीं मिलेगा। अब सरकारी स्कूलों से शिक्षक गायब नहीं रह पाएंगे मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। स्वयं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी यह स्वीकार कर चुके हैं कि प्रदेश के कुछ जिलों में शिक्षक नियमित रूप से स्कूल नहीं जाते, बल्कि उनकी जगह अन्य लोग पढ़ाने जाते हैं। इसके अलावा, कई शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है ऐसे करेंगे सख्ती     शिक्षकों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक सिस्टम से दर्ज की जाएगी।     ‘सार्थक’ ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जाएगी।     इस ऐप की मदद से न सिर्फ लोकेशन की निगरानी होगी, बल्कि अन्य जरूरी गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।     निर्देशों की अनदेखी करने वाले शिक्षकों के खिलाफ वेतन में कटौती जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। गैर हाजिरी पर लगेगी लगाम सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गैरहाजिऱी पर लगाम लगाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने इस दिशा में एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत प्रदेश के लगभग चार लाख शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन दर्ज की जाएगी। इसके लिए विभाग “सार्थक एप” का उपयोग करेगा। ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी जुलाई में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जैसे ही स्कूल दोबारा खुलेंगे, शिक्षकों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस बार उपस्थिति दर्ज करने के लिए चेहरा पहचान प्रणाली (फेस रिकग्निशन) का उपयोग होगा, जिससे उन शिक्षकों पर रोक लगेगी जो अपनी जगह किसी और को पढ़ाने भेजते हैं। उज्जैन और नरसिंहपुर जिलों में सबसे पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह प्रणाली सबसे पहले उज्जैन और नरसिंहपुर जिलों में लागू की जाएगी। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए हर जिले से दो-दो प्रोग्रामरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति प्रदेश के कुल 99,145 स्कूलों में से सिर्फ 8,051 स्कूलों में ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। इसका मतलब है कि 91,094 स्कूल अब भी इस अनिवार्य प्रणाली का पालन नहीं कर रहे हैं, जबकि यह व्यवस्था ऐच्छिक नहीं बल्कि आवश्यक रूप से लागू की गई थी। असफलता के पीछे का कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की यह व्यवस्था तीन बार यानि साल 2017, 2020 और 2022 में शिक्षा मित्र एप के माध्यम से लागू की गई, लेकिन हर बार असफल रही। शिक्षकों ने कभी स्मार्टफोन की कमी का हवाला दिया तो कभी नेटवर्क की समस्या का, जिससे यह प्रणाली कभी पूरी तरह से लागू नहीं हो सकी। अब नहीं होगी गड़बड़ी, उपस्थिति होगी सटीक ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पहले एम शिक्षा मित्र एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जाती थी। यह एप नेटवर्क न होने की स्थिति में भी उपस्थिति दर्ज कर लेता था और जैसे ही नेटवर्क मिलता, डेटा अपडेट हो जाता था। हालांकि, इस प्रक्रिया में कई बार गड़बडय़िां सामने आईं। अब इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शिक्षकों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिसमें चेहरा पहचान कर उपस्थिति ली जाएगी। जुलाई से अनिवार्य होगी “सार्थक एप”   स्कूल शिक्षा विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति “सार्थक एप” से सुनिश्चित की जाएगी। इसे इस बार बेहतर ढंग से लागू किया जाएगा और जुलाई से इसका उपयोग अनिवार्य कर दिया जाएगा। छुट्टी के लिए भी एप पर कर सकेंगे आवेदन सार्थक एप केवल उपस्थिति दर्ज करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे शिक्षक अपनी लोकेशन की जानकारी के साथ-साथ अन्य ज़रूरी कार्य भी कर सकेंगे। अब कर्मचारी व शिक्षक अवकाश के लिए आवेदन भी इसी एप के माध्यम से कर सकेंगे और शासन से होने वाला पत्राचार भी यहीं से किया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली

कवर्धा दुर्ग संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर ने 19 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे सहसपुर लोहारा तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील न्यायालय में दर्ज प्रकरणों, लंबित मामलों तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तैयार प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। संभागायुक्त ने त्रुटि-सुधार संबंधित प्रकरणों की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ऐसे सभी मामलों में पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी किए जाएं, जिससे समयबद्ध रूप से सुनवाई एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राजस्व संबंधी जनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने राजस्व निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों के लिए निर्देशित किया कि वे जांच प्रतिवेदन एवं समीकन प्रतिवेदन समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कराना सुनिशित करें। साथ ही उन्होंने राजस्व कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए गति लाने पर सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीएस (रबी फसल) कार्य की भी समीक्षा की गई। राठौर ने इस दिशा में तत्परता दिखाते हुए दो दिवस के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार विवेक कुमार गोहिया ने सभी आवश्यक जानकारियाँ प्रस्तुत कीं। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नागेश तान्जय एवं हुलेश्वर कुमार पटेल भी उपस्थित थे।

आगरा हिंसा : अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, करणी सेना नहीं वो योगी सेना, सरकार ने की फंडिंग

लखनऊ राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए बयान के बाद छिड़े सियासी घमासान के बीच शनिवार को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मिलने संजय प्लेस स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि करणी सेना नहीं ये योगी सेना है, जिसके लिए सरकार से फंडिंग हो रही है। सीएम के स्वजातीय लोगों ने जिस तरह तलवारें लहराईं, वो पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यकों को डराना चाहते हैं। जिस तरह हिटलर सेना रखता था, लोगों की आवाज दबाने के लिए उसी तरह ये योगी सेना लोगों को डरा रही है। ताकत दिखाने नहीं आया हूं… अखिलेश यादव ने कहा कि जिस समय सांसद सुमन के यहां आने का फैसला लिया, तभी साफ किया कोई प्रदर्शन नहीं करना है। कोई ताकत नहीं दिखाई है। अपनी पार्टी के नेता के घर जाना है, जो जा रहा हूं।   पीडीए को डराने की कोशिश अखिलेश यादव ने सपा के राज्यसभा सांसद राजीलाल सुमन के आवास पर करणी सेना द्वारा किए गए हमले को लेकर कहा कि ये पीडीए को डराने की कोशिश की गई है। सांसद के आवास पर अचानक हमला नहीं हुआ। ये हमला साजिश के तहत हुआ है। ये एक सोची समझी चाल है। हमलावरों का इरादा जान लेने का था। दलितों-अल्पसंख्यकों को डराने कोशिश पूरी कोशिश की गई।  अखिलेश के आने से पूर्व ही किसी तरह के उपद्रव की आशंका को देखते हुए हरीपर्वत चौराहे से स्पीड कलर लैब तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा किया तो उनसे निपटने के लिए भी रणनीति तैयार की गई। आगरा में अलर्ट किया गया है, इसके साथ ही यहां फोर्स तैनात की गई है।  

बेटी के नाम जमीन करने पर नाराज बेटा, मरने के बाद अंतिम संस्कार से इनकार; 22 घंटे पड़ी रही पिता की लाश

टीकमगढ़  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के एक गांव में शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की मौत हुई। उनके जाने के बाद उनका बेटा अंतिम संस्कार करने से इनकार करने लगा। वह ऐसा इसलिए कर रहा था क्योंकि उसके पिता ने पैतृक जमीन उसकी बहन के नाम कर दी थी। इस वजह से पूरे गांव में तनाव का माहौल था और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। युवक मानने को तैयार ही नहीं हो रहा है। ताल मऊ गांव में चिन्ना अहिरवार नाम के एक बुजुर्ग शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे इस दुनिया को छोड़ चले गए। गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए उनके घर पहुंचने लगे। पर वहां तो विवाद की स्थिति देखने को मिली। शनिवार दोपहर 2:00 बजे तक अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। क्योंकि चिन्ना अहिरवार के इकलौते बेटे राजू अहिरवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। जिसके नाम जमीन वही करे क्रियाकर्म- बेटा राजू का कहना था कि उसके पिता ने पैतृक जमीन उसकी बहन के नाम कर दी है। इसलिए अब उनका अंतिम संस्कार करना उसकी जिम्मेदारी नहीं है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजू को समझाने की कोशिश की। इस कारण अर्थी 22 घंटे तक घर के बाहर रखी रही। पुलिस और समाज के लोग बेटे को समझाने की कोशिश कर रहे थे, पर उसपर कोई असर नहीं हुआ। उसका कहना है कि जिसके नाम जमीन है वही अंतिम संस्कार करेगा। तीन साल पुराना है विवाद गांव के बुजुर्ग रामकिशोर ने बताया कि चिन्ना अहिरवार ने करीब तीन साल पहले अपनी बेटी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवा दी थी। तभी से राजू इस बात से नाराज था और पिता से बातचीत तक बंद कर दी थी। अब पिता की मृत्यु के बाद भी वह अपनी नाराजगी नहीं छोड़ रहा है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस लगातार मौके पर डटी हुई है, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। तीन साल से नाराज है बेटा गांव के लोगों ने बताया कि करीब 3 साल पहले चिन्ना अहिरवार ने अपनी बेटी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी थी। तभी से उनका इकलौता बेटा राजू अहिरवार नाराज है।

बरेली समेत पूरे मंडल में आंधी के साथ बारिश, गिरे सैकड़ों पेड़

बरेली बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार की रात मौसम में बदलाव हुआ। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। बरेली में आंधी-बारिश ने करीब आधे शहर की बिजली गुल कर दी। वहीं, बारिश ने तापमान में भी कमी लाने का काम किया। आंधी से देहात क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी बाधित हुआ है। बारिश से खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया, जिससे किसानों की परेशान फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार बरेली मंडल समेत आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-बारिश के संकेत हैं। मंडल में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बरेली में शुक्रवार रात को बादल घिरने के बाद तेज आंधी का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। अचानक आए इस बदलाव की वजह से लोगों को दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के मुताबिक, बरेली के किला, डेलापीर, कोहड़ापीर, राजेंद्र नगर, कुतुबखाना, मढ़ीनाथ, हरूनगला, जगत पुर, मिशन उपकेंद्र ठप हो गए। पिछले शुक्रवार को भी आंधी आने से यहां नुकसान हुआ था। इसे भी पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सका। एक सप्ताह में दूसरी बार 33 केवी चार लाइन ब्रेक डाउन हुई है। इससे 80 हजार से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा चौपला, जीजीआईसी रोड, पवन विहार, गार्डन सिटी, सैलानी, सिंधु नगर में भी बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों का कहना है कि फॉल्ट तलाश कर बिजली सुचारू कराने में टीम लगी हुई हैं। बदायूं में फसलों को नुकसान बदायूं जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ता जा रहा था। तेज धूप और गर्मी की वजह से लोगों का घर और ऑफिस से निकलना मुश्किल हो गया था। शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश का असर खेती पर देखने को मिला है। खेतों में कटा पड़ा गेहूं भीग गया तो मक्के की फसल खेतों में गिर गई। औरछी गांव, परमानंदपुर गांव, खेड़ा दास, सिसरका बझेड़ा नूतन आदि गांवों में आंधी के साथ गरज-चमक से ओलावृष्टि हुई। इस दौरान खेत में पड़ा भूसा और गेहूं की फसल भीग गई। एमएफ हाईवे के पास पेड़ और बिजली का खंबा गिर गया। कई जगहों पर भराव होने से लोगों को दिक्कत हुई। इसी तरह इस्लामनगर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बिजली के खंभे गिरने से कई इलाकों में बिजली गुल रही। पीलीभीत जिले में शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश से शहर से लेकर देहात तक बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। शहर में छतरी चौराहे से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मकान का छज्जा गिरने से सड़क पर खाड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आंधी के बाद से आधे बिलसंडा नगर की बिजली रात से गुल है। वहीं बीसलपुर में भी रात 12 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सड़कों पर गिरे पेड़ बीसलपुर से पीलीभीत मार्ग, बरेली मार्ग, बिलसंडा मार्ग व शाहजहांपुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। शनिवार सुबह पेड़ों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया। बीसलपुर-पीलीभीत और बीसलपुर-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आंधी में कुछ पेड़ गिरने की सूचना है, जिन्हें शनिवार तड़के हटा दिया गया। मझोला-पीलीभीत मार्ग पर न्यूरिया थाने के सामने विशाल का पेड़ जड़ से उखाड़ कर गिर गया था।

डोंगरगढ़ : जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू ने ग्राम पिपरिया में राजबाई कँवर के कच्चे आवास प्लस 2.0 में शामिल करने किया सर्वेक्षण

 पिपरिया  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जनपद के जनप्रतिनिधि द्वारा मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु आवास सर्वेक्षण में शामिल हो रहे है। इसके तहत जनपद पंचायत सभापति उमेश साहू द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पिपरिया में  राजबाई कँवर के कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में शामिल करने के लिए सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। सर्वे के दौरान  वार्ड पंच केशव कँवर.रोजगार सहायक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

खंडवा के कलेक्टर गुप्ता को सीएम भोपाल में करेंगे सम्मानित

भोपाल  खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2022-23 से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार उन्हें उनके प्रशासनिक नवाचारों के लिए प्रदान किया जाएगा। देवास के बाद खंडवा में पदस्थ हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने यहां भी नवाचारों की श्रृंखला जारी रखी है। हाल ही में उन्होंने स्कूली बच्चों के लिए चेयर्स प्रतियोगिता और कोडिंग प्रोग्राम जैसी अभिनव पहल शुरू की है। वहीं, लंबे समय से लंबित दादाजी मंदिर ट्रस्ट का मामला भी सफलतापूर्वक  सुलझाया गया है। इस पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों का चयन किया गया है। भोपाल में होने वाले एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा ये पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर ऋषव गुप्ता को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए घोषित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार की सूची में खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता का नाम भी शामिल  है। उन्हें यह पुरस्कार देवास जिले में उनके कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण नवाचार के लिए दिया जाएगा। उन्होंने देवास के स्कूलों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा दिया जिसे मानव संसाधन विकास की श्रेणी में श्रेष्ठ नवाचार के रूप में चुना गया है। मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा सम्मानित खंडवा में पदस्थ होने के बाद से ही कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जनहितकारी योजनाओं और नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अनिल सुचारी के अनुसार पुरस्कार स्वरूप ऋषव गुप्ता को 1 लाख की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल में आयोजित एक विशेष समारोह में दिया जाएगा। प्रदेशभर से कुल 14 अधिकारियों को इस पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा।

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा : संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिले का किया आकस्मिक निरीक्षण संभाग आयुक्त मेडिकल कॉलेज की तैयारियों, अस्पताल की व्यवस्थाओं और जनमन योजना के कार्यों की ली समीक्षा कवर्धा दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले के आकस्मिक निरीक्षण के तहत जिला अस्पताल, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क सहित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।       सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।        बैठक एवं निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने संभागायुक्त को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत पीएम आवास, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, विद्युत विस्तार तथा पेयजल व्यवस्था की तैयार कार्ययोजना और प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ मोनिका कौडों, नरेंद्र पैकरा, सीएमएचओ डॉ बी.एल. राज, सिविल सर्जन डॉ केशव ध्रुव, पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता संतोष ठाकुर, आदिम जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त स्वर्णिम शुक्ला सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का लिया जायजा        दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने बैठक के बाद कवर्धा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने इन सेवाओं से प्रतिदिन लाभान्वित हो रहे मरीजों की संख्या की जानकारी ली और आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के निर्देश दिए। गर्मी के प्रभाव को देखते हुए राठौर ने आपातकालीन वार्ड को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए ताकि गंभीर अवस्था में भर्ती मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके।गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था, पंखों की स्थिति और समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त राठौर ने भर्ती मरीजों से संवाद कर व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक       संभागायुक्त राठौर ने अस्पताल परिसर की बिल्डिंग के बेहतर उपयोग पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवन का उपयोग मरीजों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। साथ ही निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और पोषक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिला वार्ड के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त राठौर ने भर्ती महिलाओं से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानी और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। इस दौरान जंगल, रेंगाखार पेंड्रीपानी क्षेत्र से उपचार के लिए पहुँचीं मरीज श्रीमती जानकी यादव से चर्चा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी ली। संभागायुक्त राठौर ने पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण        संभागायुक्त राठौर ने इसके पश्चात बोड़ला विकासखंड के ग्राम सिंघनपूरी का दौरा किया, जहां उन्होंने पीएम जनमन योजना के अंतर्गत सिंघनपूरी से बैगाडेरा तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क 4 किलोमीटर लंबी है और इसे 2 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। संभागायुक्त राठौर ने कहा कि यह सड़क बैगा आदिवासी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आधारभूत सुविधा होगी। इससे इन दूरस्थ इलाकों में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक इनकी पहुंच आसान होगी।

बांग्लादेश में धर्म नहीं बदलने पर हिंदू नेता की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

ढाका  बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। अब उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले में हिंदू समुदाय के एक प्रमुख नेता को घर से अगवा किया गया और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बांग्लादेश के मीडिया आउटलेट में ये जानकारी दी गई है। ‘डेली स्टार’ अखबार ने पुलिस और परिवार के हवाले से बताया कि ढाका से लगभग 330 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में दिनाजपुर के बसुदेबपुर गांव के निवासी भाबेश चंद्र रॉय का शव बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाबेश चंद्र इलाके में हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता थे, जो बांग्लादेश पूजा उद्यापन परिषद की बिराल इकाई के उपाध्यक्ष भी थे। हिंदू नेता को घर से किया गया अगवा रॉय की पत्नी शांतना ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि उन्हें (रॉय) शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया। उन्होंने (शांतना) दावा किया कि अपराधियों ने घर पर उनकी मौजूदगी की पुष्टि करने के लिए यह फोन किया था। लगभग 30 मिनट बाद, दो मोटरसाइकिल पर चार लोग आए और कथित तौर पर भाबेश को परिसर से अगवा कर ले गए। इसमें बताया गया कि रॉय को नाराबारी गांव ले जाया गया, जहां उनके साथ क्रूरता से मारपीट की गई। कई प्रत्यक्षदर्शियों ने भी हमलावरों को भाबेश को अगवा करके ले जाते देखा। पिटाई के बाद घर के बाहर छोड़ गए हमलावर रिपोर्ट के अनुसार, बाद में हमलावरों ने भाबेश को एक वैन में लाकर उसके घर के बाहर डाल दिया। उन्हें तुरंत बिराल उपजिला स्वास्थ्य परिसर ले जाया। इसके बाद उन्हें दिनाजपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिराल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि पुलिस संदिग्धों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को रोकने में मोहम्मद यूनुस की सरकार नाकाम रही है। ढाका स्थित एक मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सालिश केंद्र (AsK) ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बांग्लादेश भर में हिंदू समुदाय के घरों, मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की कुल 147 घटनाओं की रिपोर्ट है। इन घटनाओं में करीब 408 घरों में तोड़फोड़ की गई, जिसमें आगजनी के 36 मामले शामिल हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की 113 घटनाएं, अहमदिया संप्रदाय के मंदिरों और मस्जिदों पर हमले की 32 घटनाएं और 92 मंदिरों में मूर्तियों को तोड़ने की 92 घटनाएं सामने आई हैं। सितंबर 2024 में देश के प्रमुख बंगाली दैनिक प्रथम अलो ने बताया कि अवामी लीग सरकार के पतन के बाद पूरे देश में अल्पसंख्यक समुदायों, खासकर हिंदू समुदाय पर हमलों की कई घटनाएं हुई हैं। कई इलाकों में हिंदुओं के घरों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और पूजा स्थलों पर अभी भी हमले हो रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live