LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा। किसानों को सोलर पम्प देकर उन्हें बिजली बिल से मुक्ति दिलाई जायेगी। किसान अब खुद सोलर प्लांट से बिजली उत्पादन करेंगे। अधिक बिजली उत्पादन होने की स्थिति में किसानों से सरकार बिजली भी खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को नीमच जिले के जावद में महर्षि सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 785 करोड़ रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जावद में बने महर्षि सांदीपनि विद्यालय का भवन बहुत ही अद्भुत और सर्व सुविधा युक्त हैं। सांदीपनि विद्यालय परियोजना मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो गरीब वर्ग के विद्यार्थियों को भी विश्व-स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रधानमंत्री श्री मोदी के विज़न के साथ प्रारंभ की गई है। सांदीपनि विद्यालयों में सर्व संसाधन युक्त अधोसंरचना विकसित की गई है। इस विद्यालय में 1 कि.मी. से 15 कि.मी. दूरी से आने वाले बच्चों के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। विद्यार्थियों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विषयवार शिक्षकों के साथ-साथ संगीत शिक्षक, नृत्य शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसलर आदि भी नियुक्त किये गये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट मोरवन, का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुविधि रेयॉन्स प्राइवेट लिमिटेड का भूमि-पूजन किया। इस परियोजना से नीमच को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह परियोजना 31 हेक्टेयर क्षेत्र में 350 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित की जाएगी, जिससे लगभग 2000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यह इकाई “फार्म टू फैशन” की अवधारणा को रूप देगी, जिसमें कच्चे माल की खरीद किसानों से लेकर फिनिश्ड फैब्रिक तक की संपूर्ण प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर संपन्न होगी। यह एक पूर्णतः एकीकृत टेक्सटाइल पार्क होगा, जिसमें 168 आधुनिक लूम्स, 30,000 स्पिंडल्स और तीन प्रोसेसिंग हाउस स्थापित किए जाएंगे। नीमच अब टेक्सटाइल क्षेत्र में नया इतिहास लिखने को तैयार है, जो मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर भारत के सपने की ओर अग्रसर करेगा।” मुख्यमंत्री ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन की कार्यवाही होगी। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरीय कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एशिया में चीते प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। मध्यप्रदेश ने इस प्रोजेक्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राणियों के लिए भी सरकार ने चिंता की है। चीते की मध्यप्रदेश में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। गांधीसागर में वन्य प्राणियों से लोगों को रोजगार मिलेगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इको सिस्टम अच्छा बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश नई दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक सप्ताह कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। आज नागरिकों के लिए बहुत ही खुशियों का अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में भारी बदलाव हुए हैं। सनातन संस्कृति, कृषि, उद्योग, शिक्षा के लिए सरकार ने काम किया है। साइबर तहसील के माध्यम से सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में रीजनल कॉन्क्लेव आयोजित किये गये। इसके साथ ही चीता आने से गांधी सागर अभयारण्य में पर्यटन की संभावना को नए पंख लगे हैं। पर्यटन का खजुराहो एक मार्ग था, अब दूसरा मार्ग नीमच से शुरू हुआ है। जवाद विधायक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि जावद की विकास परंपरा हमेशा आगे बढ़ने की रही है। आज जीवन में सबसे बड़ी खुशी का अवसर है। नीमच में उद्योग के निवेश से रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ेगी। और यह सब सरकार की प्रयासों संभव हुआ है। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

कल इन राशियों को धन योग से होगा बड़ा फायदा

कल यानी 21 अप्रैल को अष्टमी तिथि का संयोग बना है और दिन है सोमवार है। ऐसे में कल का दिन सोम यानी चंद्रदेव के प्रभाव में रहेगा और कल के देवता भगवान शिव रहेंगे। और इस कल के दिन चंद्रमा का गोचर मकर राशि में होगा जिससे चंद्रमा और गुरु का नवम पंचम शुभ योग बनेगा जबकि चंद्रमा और मंगल की समसप्तक दृष्टि से कल धन योग भी बन रहा है। इस पर कल साध्य योग और श्रवण नक्षत्र का सुंदर संयोग बना है जो वृषभ, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए बड़ा सुंदर लाभ का संयोग बना रहा है। ऐसे में कल का दिन इन राशियों को किन-किन मामलों में लाभ दिलाएगा। साथ ही जानें कल सोमवार के उपाय भी। ​​वृषभ राशि के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा वृषभ राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन भोलेनाथ की कृपा से शुभ रहने वाला है। आपको कारोबार में अनुकूल माहौल रहेगा। किसी कार्य को लंबे समय से पूरा करने का प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता प्राप्त होगी। हालांकि कल आपके विरोधी और आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग सक्रिय होंगे, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता के दम पर उन्हें परास्त करने में सक्षम होंगे। आप अपने दम पर धन कमाने में सक्षम होंगे। हालांकि किसी अन्य की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन साथ में काम करने से आप भरोसा जीत पाएंगे। जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगा। फैशन, ब्यूटी आदि से जुड़े काम करने वालों को विशेष रूप से लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को खुशखबरी मिल सकती है। मेहनत काम आएगी। परिवार के सदस्यों के बीच मेलजोल रहेगा। भाइयों के सहयोग से आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को कहीं लोगों को संबोधित करने का मौका मिल सकता है। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वृषभ राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग को दूध, घी, दही, शहद और गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद 108 बार ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें। ​कल 21 अप्रैल का दिन ​कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा कर्क राशि के जातक कल सोमवार को शिवजी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। कल आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा हो सकता है। मानसिक शांति होगी। इस वजह से आप सही फैसले करने में सक्षम होंगे। कारोबार में आपको अच्छा मुनाफा होने का योग बन रहा है। कमाई के साधनों में बढ़ोतरी होगी। खास बात यह है कि आप धन संचय करने में सफल होंगे। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। जल से जुड़े कार्य करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहने वाला है। विदेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े कार्य आपको लाभ दिलाएगा। अगर नौकरी में परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको लाभ हो सकता है। ससुराल से लाभ होने के आसार हैं। कर्क राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर अक्षत मिलाकर जल चढ़ाएं। इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें। ​तुला राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा रहने वाला है तुला राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कल आपको कारोबार में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यापार में विस्तार की योजना फलीभूत हो सकती है। सरकारी कार्यों से जुड़े जातकों को अतिरिक्त लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रसन्न होंगे। करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। कारोबार में थोड़ी चतुराई और वाक्पटुता काम आएगी। इसकी मदद से आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली नजर आएगा। छोटी-मोटी परेशानियों को आप यूं ही नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ेंगे। शोध, लेखन, काउंसलिंग, पब्लिक रिलेशन आदि क्षेत्रों में काम करने वाले विशेष रूप से कल लाभदायी रहने वाले हैं। वे अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमाएंगे। धन सुगमता से प्राप्त होगा। परिवार में भी हालात अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। जीवनसाथी से तोहफा मिल सकता है। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। तुला राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : सफेद कपड़े पहनकर शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें। फिर 108 बार शिव गायत्री मंत्र ‘ऊं तत्पुरुषाय विदमहे, महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्र: प्रचोदयात्’ का जप करें। ​कल 21 अप्रैल का दिन मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मकर राशि वालों के लिए कल सोमवार का दिन शिव-पार्वती की कृपा से शानदार रहने वाला है। कल कारोबार में लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान होगा। अगर पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर की मदद से आपको भी लाभ होगा। पूर्व में किया गया निवेश कल आपको फायदा दिला सकता है। आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीद सकते हैं। कल कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। संपत्ति आदि को लेकर चले आ रहे विवाद में समाधान की तरफ बढ़ सकते हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। चमड़े, लोहे से जुड़ा काम और किराने की दुकान चलाने वालों को विशेष रूप से लाभ प्राप्त हो सकता है। दीर्घकालिक निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मकर राशि के लिए कल सोमवार के उपाय : कल शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। इसके बाद रुद्राष्टकम् और शिव चालीसा का पाठ करें।   ​मीन राशि वालों के लिए कल 21 अप्रैल का दिन कैसा मीन राशि के जातकों के लिए कल सोमवार का दिन शुभ रहने वाला है। कल स्कूल-कॉलेज, कोचिंग, स्टेशनरी आदि के काम से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ मिल सकता है। कल आपके शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। शिवजी की कृपा से आपके कार्य संपन्न होंगे। मेहनत और ईमानदारी के दम पर आप मुनाफा कमाएंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अगर कारोबार के … Read more

उदयपुर पहुंचे राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा, बोले – मुख्यमंत्री ने अपने स्वागत को बना दिया सरकारी कार्यक्रम

 उदयपुर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा रविवार को उदयपुर पहुंचे, जहां डबोक एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने व्यक्तिगत स्वागत समारोहों को सरकारी कार्यक्रम का रूप दे रहे हैं। “70 साल में पहली बार देखा कि सीएमओ खुद मुख्यमंत्री के स्वागत का विवरण जारी कर रहा है, जबकि यह कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं का होना चाहिए था,” डोटासरा ने कहा। “जनता जानती है, स्वागत नहीं समाधान चाहिए” डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की गंभीर समस्याओं जैसे गर्मी, पानी और बिजली के संकट की बजाय अपने स्वागत और देव दर्शन यात्राओं में व्यस्त हैं। “शेखावाटी में जो इंदिरा गांधी नहर परियोजना है, उसकी वित्तीय स्वीकृति कांग्रेस सरकार में हो चुकी थी। लेकिन अभी तक न टेंडर हुआ, न वर्क ऑर्डर,” उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों से यह आभास होता है कि “कुछ राजनीतिक अस्थिरता की आशंका” मुख्यमंत्री को सता रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सीएम के कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी नगण्य रही है। ईडी कार्रवाई पर सवाल, भाजपा नेताओं को बताया ‘अछूता’ डोटासरा ने भाजपा पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में केवल कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाइयां हुई हैं, जबकि एक भी भाजपा नेता के खिलाफ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। “बंद हो चुके मामलों में भी राहुल गांधी और सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है,” डोटासरा ने कहा। वक्फ कानून और न्यायपालिका पर टिप्पणी वक्फ कानून को लेकर हो रही चर्चाओं पर डोटासरा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। “उप राष्ट्रपति से लेकर भाजपा के नेता तक कोर्ट की आलोचना कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है,” उन्होंने कहा। “भाजपा को न संविधान में भरोसा, न लोकतंत्र में” डोटासरा ने भाजपा पर लोकतंत्र और संविधान से विश्वास हटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी आंतरिक कलह से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं 75 वर्ष के हो गए हैं, और पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर असमंजस बना हुआ है। “भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नहीं तय कर पा रही। आरएसएस और पार्टी के बीच भी मतभेद हैं.

रुबीना दिलैक को आसिम रियाज के फैन ने दी जान से मारने की धमकी

मुंबई आसिम रियाज एक बार फिर से अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण सुर्खियां बटो रहे हैं और उनके फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड’ में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान और रुबीना दिलैक से भयंकर बहस हुई थी। अब एक शख्स ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से होने का दावा किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस के परिवार को धमकाया है। दरअसल, अभिनव शुक्ला ने रुबीना दिलैक के बारे में गलत बातें कहने पर आसिम रियाज को लताड़ा था क्योंकि ‘बिग बॉस 13’ रनर अप ने एक्ट्रेस को कहा था कि ये बैटलग्राउंड है। ये एक फिटनेस का शो है, जिसके लिए वह फिट नहीं हैं। यहां उनकी कोई जगह नहीं। इसी पर एक्टर ने जो कुछ कहा, उस पर धमकियां मिलने लगी। उन्होंने उसका स्क्रीनशॉट शेयर कर रिएक्ट किया है। आसिम रियाज के फैन ने दी रुबीना दिलैक को धमकी आसिम रियाज के फैंन से मिले धमकीभरे मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया और एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी खामोशी मेरी कमजोरी नहीं। मेरे धैर्य की परक्षी मत लो।’ वहीं, अभिनव ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘मेरे परिवार को धमकियां मिल रही हैं।’ अंकुश गुप्ता नाम का शख्स ने मैसेज में लिखा, ‘लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा पता पता है मेरे को, आ जाऊ क्या सलमान खान एक घर पे गोली मारा था वैसे तेरे भी घर आ कर गोली मारूंगा एके47 से।’ अभिनव शुक्ला ने पंजाब पुलिस से मांगी मदद अभिनव शुक्ला ने एक्स हैंडल पर उन स्क्रीनशॉट्स को शेयर कर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को टैग किया है और कार्रवाई करने की मांग की है। उस शख्स ने मैसेज में ये भी लिखा, ‘आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, असीम को गलत बोलने के पहले तेरा नाम पर आ जाएगा ठीक है। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ हैं।’ बता दें कि अभिषेक मल्हान और रुबीना के साथ नई लड़ाई के बाद आसिम को कथित तौर पर बैटलग्राउंड से बाहर कर दिया गया है।

बाइक से गांजा तस्करी करने वाला गिरफ्तार, 34 किलो गांजा जप्त

बलौदाबाजार-भाटापारा छत्तीसगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास” नशे के खिलाफ कारगर साबित हो रहा है. अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा और गांजा तस्करी करने वालों की धरपकड़ कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पुलिस को बाइक से गांजा तस्करी करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. आरोपी के कब्जे से 4,75,000 का गांजा बरामद किया गया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला मुख्यालय में गांजा खपाने की तैयारी है और मोटरसाइकिल से बड़ी मात्रा में गांजा लेकर व्यक्ति आ रहा है. जिसपर कोतवाली पुलिस टीम ने एक मोटर साइकिल की जांच की. इस दौरान बाइक पर रखी बोरी के अंदर गांजा मिला, जिसे बलौदाबाजार में खपाने की तैयारी थी. पुलिस की जांच में सामने आया कि बरामद किए गए 34 किलो गांजे कि कीमत 4,75,000 रूपये आंकी गई है. बता दें कि उडीसा से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रास्ते पर बड़ी मात्रा में गांजा की अवैध तस्करी लगातार होती है. गांजा तस्कर इस क्षेत्र को सुरक्षित मानते हैं और यह अधिकतर गिधौरी से शिवरीनारायण के रास्ते और लगन से जोंधरा बिलासपुर मस्तुरी मार्ग के रास्ते मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ में खपाया जाता है.

हिमांशु जाखड़ ने अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया

झज्जर हरियाणा के झज्जर हिमांशु जाखड़ सऊदी अरब के दम्मम में चल रही एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया। हिमांशु की इस उपलब्धि पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है।  हमांशु जाखड़ पुत्र दलबीर जाखड़ गांव साल्हावास के रहने वाले है। हिमांशु ने एशियन अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 67.57 मीटर भाला फेंककर भारत के लिए पहला और एकमात्र स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय, क्षेत्र और जिले बल्कि पूरे हरियाणा को गौरवान्वित किया है। इससे पहले भी हिमांशु ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। हिमांशु की इस असाधारण उपलब्धि पर उसे ग्रामीणों की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। हिमांशु ने जेवलिन थ्रो में अपने आदर्श नीरज चोपड़ा को बताया। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले हिमांशु जाखड़ ने यह सिद्ध कर दिया कि सपने केवल देखने से नहीं बल्कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से पूरे होते हैं।

विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया

नई दिल्ली विराट कोहली की 73 रनों की पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हाराया। इसी के साथ आरसीबी ने दो दिन पहले अपने घर मिली शिकस्त का भी मेजबानों से बदला लिया। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर को आरसीबी ने विराट कोहली की दमदार पारी के दम पर 7 गेंदें और इतने ही विकेट रहते चेज किया। विराट कोहली ने अपनी इस पारी के साथ इतिहास रचा। वह आईपीएल में अब सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का यह IPL में 67वां 50+ स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 66 बार यह कारनामा किया था। इस रनचेज में विराट कोहली का साथ देवदत्त पडिक्कल ने दिया जिन्होंने 61 रनों की तूफानी पारी खेली। पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गिरने के बाद कोहली और पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई जो निर्णायक साबित हुई। जितेश शर्मा ने छक्के के साथ जिताया मैच नेहाल वडेरा के 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर जितेश शर्मा ने शानदार छक्का लगाकर आरसीबी को सीजन की पांचवी जीत दिलाई। इस जीत के साथ आरसीबी की वापस टॉप-4 में एंट्री हो गई है। वह अब तीसरे पायदान पर है। कोहली ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।

मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

बेंगलुरु मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बदलाव किया है। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। मुंबई की टीम बिना बदलाव के उतरी है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने जारी सीजन में सात मैच खेलते हुए तीन जीते हैं और चार में उसे हार मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं, उनकी जगह एमएस धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई ने जारी सीजन में सात मैच खेले हैं सिर्फ दो जीते हैं, जबकि पांच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रविंद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई की टीम पहले बैटिंग करेगी।

गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों के छोड़े जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीते छोड़े जाने का अवसर प्रसन्नता का विषय है। इस लुप्त प्रायः प्रजाति के वन्य प्राणी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से सितंबर 2022 में मध्यप्रदेश में पहली बार लाया गया था। अब इन चीतों का कुनबा बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदसौर जिले के गाँधी सागर अभयारण्य में 2 चीतों को छोड़ा जाना एक महत्वपूर्ण कदम है। “चीता प्रोजेक्ट” मध्यप्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य भारत में चीतों की संख्या बढ़ाना और उनकी प्रजाति को बचाना है। इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। गाँधी सागर अभयारण्य प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान है, जहाँ चीतों को बसाया जा रहा है। वन्य जीव पर्यटन की दृष्टि से आज एक ऐतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीतों की संख्या बढ़ाने के लिए दक्षिण अफ्रीका, केन्या और बोत्सवाना से चीतों को लाकर मध्यप्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है। श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 26 चीते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों में भी चीता पुनर्स्थापन के प्रयास हुए लेकिन उतनी सफलता नहीं मिल सकी। भारत में यह प्रोजेक्ट सफल हो रहा है। यहां चीतों की सर्वाइवल की दर अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक है। मध्यप्रदेश के वन और वातावरण चीतों के अनुकूल है। प्रदेश में कूनो के बाद गांधी सागर भी इनका घर बन रहा है। गाँधी सागर पश्चिमी मध्यप्रदेश में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभयारण्य प्रदेश के उज्जैन संभाग में मंदसौर और नीमच जिले में फैला हुआ है। कई सौ साल पहले क्षेत्र में जरूर चीते रहे भी होंगे। विलुप्त होने के वर्षों बाद अब उनका पुनः आगमन वन्य जीव पर्यटन के लिए भी शुभ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर अभयारण्य शैल चित्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध चतुर्भुज नाला का हिस्सा है। निश्चित ही क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में विरासत के संरक्षण के साथ-विकास के मंत्र पर मध्यप्रदेश कार्य कर रहा है।  

कांग्रेस नेता खरगे ने बक्सर में जनसभा को किया संबोधित, मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन वक्फ संशोधन कानून बनाया

पटना आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के तेवर इस बार अलग हैं। सात अप्रैल को सांसद राहुल गांधी बिहार आए थे। 11 अप्रैल को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आए थे। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बक्सर में जनसभा को संबोधित किया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बक्सर में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं बिहार के उन सभी लोगों को नमन करता हूं जिनके विचार आज देश-दुनिया में याद किए जाते हैं। महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन भी बिहार के चंपारण से शुरू किया था। यह आंदोलन आजादी की लड़ाई से जुड़ा था। अब हम ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान रैली’ को लेकर इस महान धरती पर आए हैं और जो कि हमारा सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं कि आज गंगा जी के तट पर बसे इस क्षेत्र में आने का अवसर मिला, जो संविधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा जी की भूमि भी है। बिहार की धरती पर महात्मा बुद्ध जी ने तपस्या कर ज्ञान पाया और आज सारी दुनिया बुद्ध जी के शांति संदेश को मानती है। गुरु गोविंद सिंह जी भी इसी धरती पर जन्मे और कई अन्य महापुरुष, समाज सुधारक भी बिहार की धरती से निकले। यहां से कई राजनेता भी आए, जिन्होंने देश के लिए अपना योगदान दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं है। सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बार इंडिया गठबंधन की गोद में आते हैं। इसके बाद यहां कुछ दिन गुजारने के बाद लगा कि भाजपा आनेवाली है तो वह इधर से उधर चले जाते हैं। यह देश के लिए सही नहीं। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए उधर जाते हैं   कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन वक्फ संशोधन कानून बनाया। जिस कानून को लेकर सालों से झगड़ा नहीं था, अब वहां झगड़ा करना चाहते हैं। आरएसएस और भाजपा गरीबों, पिछड़ों, महिलाओं के दोस्त हो नहीं सकते। मनु स्मृति का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षित नहीं करना चाहिए। पवित्र काम में शामिल नहीं करना चाहिए, जबकि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर ने इन्हें सम्मान दिया। बक्सर में कार्यक्रम को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हालांकि उनके कार्यकम में एक बदलाव हुआ है। खरगे पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन, किसी कारण इसमें बदलाव कर दिया गया है। इधर, बिहार दौरे से पहले उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कैसे बड़े षडयंत्र के तहत नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम चार्जशीट में डाल दिया गया है। यह लोग किसी का भी नाम डाल दें हम डरने वाले नहीं है। इसके पहले ही नेशनल हेराल्ड की दिल्ली, लखनऊ और मुंबई की संपत्तियों को अटैच कर दिया गया। इसमें कोई शक नहीं कि यह सब बदले की भावना से किया जा रहा है। हमें लोगों के बीच जाकर उनको अपने पक्ष से अवगत कराना होगा और भाजपा के षडयंत्र को बेनकाब करना होगा। इसके अलावा देश के सामने कई ज्वलंत मुद्दे हैं, जिनको हमें लगातार उठाते रहना है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु अर्जन देव के प्रकाश पर्व पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिख धर्म के पांचवें गुरु, संत शिरोमणि गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनके विचार सर्वदा हम सभी को सत्य, सहिष्णुता और धर्मनिष्ठा के मार्ग पर दृढ़तापूर्वक अग्रसर होने की प्रेरणा देते रहेंगे।  

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में हवन-पूजन कर प्रदेश कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा तैयार पुस्तिका “चुनौतियों का चिंतन” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती का पुण्यस्मरण किया। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को मानव कल्याण का कार्य करते हुए आज 150 वर्ष पूरे हो गए हैं। आर्य समाज के द्वारा निरंतर देश सेवा, धर्म-संस्कृति की रक्षा तथा जनजागरण का कार्य किया जा रहा है। श्री साय ने बताया कि वे महर्षि दयानंद के विचारों से प्रभावित होकर वर्ष 1999 से आर्य समाज से जुड़े हुए हैं और विभिन्न अवसरों पर समाज के मनीषियों का मार्गदर्शन उन्हें प्राप्त होता रहा है। आर्य समाज महर्षि दयानंद के विचारों को आगे बढ़ाते हुए संस्कार और शिक्षा का पुनीत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी प्राकृतिक खेती और देशी नस्ल की गायों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रहे हैं। प्रदेश सरकार निश्चित रूप से इस दिशा में अपने प्रयासों को और अधिक गति देगी। श्री साय ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटियों को पूरा करने का कार्य किया है। गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए हमने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख आवास की स्वीकृति दी थी और अब आवास प्लस-प्लस का सर्वेक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भूमिहीन मजदूरों को सालाना 10 हजार रुपये, माताओं-बहनों को प्रति माह एक हजार रुपये, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना और रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों के तीर्थदर्शन के पुण्य संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने महर्षि दयानंद की संपूर्ण जीवन-यात्रा और उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि और देशी गौवंश की रक्षा एवं उनका संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर यदि हम गौपालन को लाभकारी बनाएंगे, तो समाज में उसकी रक्षा हेतु स्वाभाविक चेतना विकसित होगी। इससे सड़कों पर पशुओं के विचरण की समस्या स्वतः समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के माध्यम से हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर पटेल, स्वामी धर्मानंद सरस्वती जी महाराज, सुरेश जी, कैप्टन रुद्रसेन, विनय आर्य, डॉ. राजेंद्र विद्या अलंकार, प्रबल प्रताप जूदेव, आर्य समाज के  रामकुमार पटेल सहित आर्यवीर और आर्य समाज के अनुयायी उपस्थित थे।

झाबुआ जिले के मेघनगर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

झालावाड़ घटना स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई, जबकि महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। झाबुआ जिले के मेघनगर में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। एक तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेघनगर पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार ट्रॉले ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक बालिका की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, गंभीर घायल एक महिला और युवक को पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान महिला ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना के बाद तत्काल मेघनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला एवं बालिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।  

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया

प्रयागराज समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। महाकुंभ के आयोजन में भ्रम फैलाने और सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया। अखिलेश रविवार को प्रयागराज पहुंचे थे और सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चाई छिपाने और झूठ फैलाने में भाजपा माहिर है। महाकुंभ में भी कुछ इसी तरह का खेल किया गया। सीएम योगी ने इंटरव्यू में दावा किया था कि महाकुंभ में 100 करोड़ लोगों की व्यवस्था की गई है, जो पूरी तरह से हवा हवाई साबित हुई है। सपा मुखिया ने कहा कि पहले किसी सरकार में कोई एक मंत्री प्रोपेगेंडा करता था, लेकिन आज पूरी भाजपा सरकार ही प्रोपेगेंडा पर चल रही है। यह सरकार तीस मार खां है। हर आंकड़े में 30 आता है। अखिलेश यादव रविवार को सिविल लाइंस में स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ के आयोजन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और इंतजाम कम थे, लेकिन प्रचार में बहुत आगे रहे। प्रयागराज के महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार को सुझाव दिया। हमारी तरह से जो भी सुझाव सोशल मीडिया के माध्यम से आता था, भाजपा उसको आलोचना समझती थी। कहा कि सपा ने 2013 का महाकुंभ सफलता पूर्वक कराया था। इसके अनुभवों के आधार पर हम लगातार सरकार को सुझाव देते रहे, लेकिन भाजपा सरकार इसे आलोचना मानकर इसको नजरअंदाज करती रही। कहा कि भाजपा के अंदर अहंकार इतना है कि अच्छी सलाह को भी बुरा मानते हैं। जिस तरह से 2025 के महाकुंभ। भाजपा के अंदर इतनी नकारात्मकता है कि अच्छी राय को भी गलत मानते हैं। भाजपा की ओर से महाकुंभ में जो आंकड़े बताए जा रहे थे सब हवा हवाई थे। इस पर स्टडी हो सकती है।

भोपाल मंडल द्वारा लोको पायलटों की कार्य स्थितियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास

वातानुकूलित लोको, उन्नत प्रशिक्षण, और बेहतर कार्य वातावरण के साथ लोको पायलटों के लिए सुविधा संपन्न वातावरण का निर्माण भोपाल भारतीय रेलवे के समर्पित लोको पायलट भारतीय रेल परिचालन व्यवस्था की रीढ़ हैं, जो देशभर में यात्री एवं मालगाड़ियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं कुशलता से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके कार्य वातावरण को और अधिक सहज, सुरक्षित और सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा अनेक पहलें की जा रही हैं, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्ष 2024-25 के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे ने लोको पायलटों की सुविधा के लिए 27 और लोकोमोटिव्स में वातानुकूलन सुविधा प्रदान की है। इस प्रकार, मार्च 2025 तक कुल 562 लोको को एयर कंडीशनर से सुसज्जित किया जा चुका है। यह सुविधा न केवल गर्मी में राहत देती है, बल्कि लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन करते समय ड्राइवर की एकाग्रता और दक्षता को भी बनाए रखती है। रेलवे द्वारा लोकोमोटिव्स की केबिनों को एर्गोनोमिक सीटों और आधुनिक तकनीकों से युक्त कर उन्हें “क्रू फ्रेंडली” बनाया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के तहत 858 लोकोमोटिव्स को क्रू-फ्रेंडली कैबिन के रूप में विकसित करने की दिशा में सतत कार्य जारी है। लोको पायलटों की दक्षता और प्रतिक्रिया समय को बेहतर बनाने के लिए सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। रनिंग स्टाफ के लिए विशेष सुरक्षा सेमिनार, परिवारों के साथ संवाद और परामर्श शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उनके मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सतर्कता में सुधार हो सके। भारतीय रेलवे के सभी नए लोकोमोटिव्स में शौचालय की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है और पुराने इंजनों में रेट्रोफिटिंग के माध्यम से यह सुविधा जोड़ी जा रही है। डिज़ाइन में आवश्यक संशोधन कर इन्हें अधिक उपयोगी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, भारी ट्रैफिक वाले मार्गों पर नए रनिंग रूम स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे रनिंग स्टाफ को विश्राम के लिए पर्याप्त समय मिल सके और उनकी कार्य अवधि में भी संतुलन बना रहे। वर्तमान तकनीकी प्रगति के अनुरूप, फॉग सेफ्टी उपकरण, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम, ‘कवच’ तकनीक और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम जैसी सुविधाओं से लोको पायलटों को कोहरे या विषम परिस्थितियों में भी सुरक्षित संचालन में सहायता मिल रही है। इसके अलावा, ऑनबोर्ड सुविधाओं, वॉकी-टॉकी संचार व्यवस्था और स्टेशनों पर नाश्ते तथा टॉयलेट ब्रेक की सहूलियत ने लोको पायलटों की कार्य संतुष्टि में वृद्धि की है। विभिन्न श्रेणियों की ट्रेनों — जैसे मालगाड़ी, पैसेंजर, मेल/एक्सप्रेस एवं मेट्रो/सबअर्बन सेवाओं — में कार्यरत लोको पायलटों को शेड्यूल के अनुसार विश्राम और सुविधा का ध्यान रखा जाता है। स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव के समय वे शौचालय एवं नाश्ते की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और इस दौरान स्टेशन स्टाफ भी पूरा सहयोग प्रदान करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live