LATEST NEWS

पुलिस ने दी जानकारी, मुर्शिदाबाद में बाप-बेटे की हत्या का मुख्य आरोपी जियाउल शेख गिरफ्तार

कोलकाता पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद जिले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शमशेरगंज के जाफराबाद में दो लोगों की हत्या के मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुलिताला पुरबापारा निवासी जियाउल शेख के रूप में की गई है। वह 12 अप्रैल को की गई हत्या की इस वारदात के बाद से फरार था। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शेख को उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा स्थित उसके ठिकाने से शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया ‘यह व्यक्ति उन मुख्य आरोपियों में से एक है, जिन्होंने साजिश रचकर 12 अप्रैल को हरगोबिंदो दास और उसके बेटे चंदन दास के घर पर तोड़फोड़ करने और उनकी हत्या करने के लिए भीड़ को उकसाया था।’ उन्होंने कहा कि पुलिस के पास 12 अप्रैल को अपराध स्थल पर उसकी मौजूदगी को साबित करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उसके मोबाइल फोन संबंधी जानकारी समेत कई सबूत हैं। इससे पहले, पुलिस ने दो भाइयों कालू नादर एवं दिलदार के अलावा इंजमाम उल हक नाम के व्यक्ति को पिता-पुत्र की हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कालू को बीरभूम जिले के मुराराई से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके भाई दिलदार को बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से सुती पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में पकड़ा गया। तीसरे आरोपी को जाफराबाद के पड़ोसी गांव सुरीपारा से पकड़ा गया। अधिकारी ने कहा, ‘हमने मुर्शिदाबाद हिंसा के मामलों में 100 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की हैं। हमने इन मामलों में अब तक 276 लोगों को गिरफ्तार किया है।’ वक्फ अधिनियम में संशोधन को लेकर हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी।

दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया, उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब की

जयपुर राजस्थान में दबंगों ने हैवानियत की सभी हदें पार पर दीं। एक दलित लड़के को नंगा करके उसके साथ कुकर्म किया गया। उसे रॉड से पीटा गया और फिर दो लोगों ने उसके ऊपर पेशाब भी किया। इस घटना को लेकर जहां विपक्षी कांग्रेस ने हमला बोला है, वहीं बीजेपी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान के सीकर जिले में 19 साल के एक दलित लड़के पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दलित लड़के ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया, घटना का वीडियो बनाया, उसे लोहे की रॉड से मारा और उसके ऊपर पेशाब किया। यह घटना 8 अप्रैल को हुई जो 16 अप्रैल को प्रकाश में आई, जब दलित लड़के ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दलित लड़के ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ गांव में एक शादी की बारात देख रहा था। उसी दौरान जाट समुदाय के दो आरोपियों ने उसे घेर लिया। लड़के ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों ने उसे जातिवादी गालियां देनी शुरू कर दीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे उसके पिता को मारना चाहते थे, लेकिन वे मुझ पर हमला कर रहे हैं। उसके पिता देश से बाहर गए हुए हैं। दलित लड़के ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उससे कपड़े उतारने को कहा। उसके बाद दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया। उन्होंने उसे डंडों और लोहे की रॉड से पीटा और उसके ऊपर पेशाब भी किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अलावा बीएनएस की धारा 115 (2) (चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 352 (जानबूझकर अपमान करना), 351 (2) (आपराधिक धमकी), 133 (किसी व्यक्ति को अपमानित करने के इरादे से हमला करना) और 140 (3) (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस घटना को लेकर राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। सीकर की ताजा घटना ने तो सारी हदें पार कर दी हैं। वहीं, भाजपा ने कहा कि वह इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। भाजपा प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने कहा कि सरकार इस तरह के मामले को लेकर गंभीर है। मामले की उचित जांच की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे

ग्वालियर देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद की जांच अब ग्वालियर तक पहुंच गई है। इस मामले में CBI और SIT की चार सदस्यीय टीम ग्वालियर के दाल बाजार पहुंची है, जहां उन्होंने तेल और घी व्यापारियों से पूछताछ की और नोटिस देकर तलब किया। देश के सबसे चर्चित तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बीयुक्त तेल और घी मिलाने के तार ग्वालियर से जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर दक्षिण भारत से CBI और SIT की जांच टीम ग्वालियर पहुंची है। बताया जा रहा है कि इस जांच में चार सदस्य हैं और वह सबसे पहले ग्वालियर के दाल बाजार में स्थित कारोबारियों के पास पहुंचे, जब इस बात की सूचना का पता लगा तो हड़कंप मच गया। सीबीआई की ये चार सदस्यीय टीम ने दाल बाजार के कुछ तेल और घी कारोबारी को नोटिस देकर तलब किया है। बता दें कि सीबीआई और एसआईटी टीम दो दिन से ग्वालियर में है। कुछ व्यापारी सीबीआई की एसआईटी के बुलाने पर भी नहीं आए तो इंदरगंज थाना पुलिस की मदद से उनको थाने लाकर पूछताछ की गई है। सीबीआई के ग्वालियर आने के बाद से दाल बाजार में कई फर्म के दफ्तर तक नहीं खुले हैं। कुछ खुले हैं तो वहां के मालिक लापता हैं। दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक जांच तिरुपति बालाजी प्रसाद कांड में सीबीआई दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक कार्रवाई कर रही है। दो दिन से सेन्ट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की एसआईटी ग्वालियर के दाल बाजार के आसपास डेरा जमाए हुए है। पता लगा है कि सीबीआई सीपी ट्रेडिंग कंपनी मैना वाली गली के नितिन अग्रवाल उर्फ मोनू, व्यापारी मोहित अग्रवाल, अजीत कुमार राकेश कुमार के वारंट लेकर आई है। इन सभी कारोबारियों का घी और तेल का व्यवसाय है। अभी जारी रहेग छानबीन दक्षिण भारत से आई सीबीआई टीम ने पहले दिन कुछ व्यापारियों को नोटिस देकर तलब किया था, लेकिन व्यापारी डर के चलते नहीं पहुंचे। अपने प्रतिष्ठान से गायब भी हो गए। इस पर सीबीआई ने ग्वालियर के इंदरगंज सर्कल के सीएसपी रोबिन जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी मिश्रा से संपर्क कर मदद के लिए कहा। जिस पर इंदरगंज थाना और कोतवाली थाना पुलिस की मदद से इन व्यापारियों को सीबीआई के सामने पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ग्वालियर में अभी दो से तीन दिन और छानबीन करेगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए वह अपने साथ भी ले जा सकती है।  

पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा, लक्ष्य का पीछा करते हुए फिल सॉल्ट लौटे पवेलियन

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 158 रनों का टारगेट रखा है। इस स्कोर का पीछा करते हुए बेंगलुरु को पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट के रूप में बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा चमके जिन्होंने 2-2 विकेट चटकाए। पंजाब के लिए शशांक सिंह (31) और प्रभसिमरन सिंह (33) ने अच्छी पारियां खेली, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। कोहली-पडिक्कल ने भाग कर लिए चार रन अर्शदीप सिंह के तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर देवदत्त पडिकक्ल ने डीप मिड विकेट की दिशा में शानदार शॉट लगाया। बाउंड्री पर पंजाब के फील्डर ने गेंद तो रोकी, मगर वह कोहली पडिक्कल को चार रन लेने से रोक नहीं पाए। फिल सॉल्ट हुए आउट अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर फिल सॉल्ट को अपने जाल में फंसाया। बाउंसर पर पुल शॉट मारने के प्रयास में वह 1 रन बनाकर आउट हुए। कोहली का साथ देने अब पडिक्कल आए हैं।

पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 मामले की सुनवाई अगले सप्ताह, 300 से ज्यादा अभ्यर्थियों को न्याय की आस

जयपुर राजस्थान में आयोजित पशु परिचर भर्ती परीक्षा 2024 एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गई है, लेकिन इस बार मामला केवल तकनीकी खामियों तक सीमित नहीं है बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों, संघर्षों और टूटते विश्वास की कहानी बन चुका है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर 300 से अधिक अभ्यर्थियों ने राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया है। इससे जुड़ी सुनवाई अगले सप्ताह संभावित है, जहां अधिवक्ता हरेन्द्र नील उनकी ओर से पैरवी करेंगे। इस मामले में तकनीकी बिंदुओं जैसे स्केलिंग फार्मूले की वैधता, कटऑफ और स्कोर कार्ड का पारदर्शिता से न जारी किया जाना और बिना फाइनल आंसर की के चयन सूची जारी करने को चुनौती जरूर दी गई है, लेकिन इन सबके पीछे जो असली मुद्दा है वह है युवाओं की टूटती हुई उम्मीद, जो हर बार एक नई भर्ती प्रक्रिया के साथ फिर से जागती है। भर्ती परीक्षा 1 से 3 दिसंबर 2024 के बीच छह शिफ्टों में आयोजित हुई थी। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि टॉप 100 में से 99 उम्मीदवार सिर्फ छठी शिफ्ट से हैं, जबकि अन्य शिफ्टों से कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिला। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ शिफ्टों में 20-25 अंक तक बढ़ाए गए, वहीं कई शिफ्टों में 10-20 अंक घटा दिए गए। इस वजह से वे छात्र, जिन्होंने कठिन शिफ्ट में बेहतर प्रदर्शन किया, मेरिट से बाहर हो गए। छात्रों में फैले आक्रोश का कारण मेरिट में 63 गुना उम्मीदवारों को शामिल किया गया था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के लिए केवल 1.25 गुना को ही बुलाया गया।

भोपाल में सड़क हादसा : डंपर से टकराया तेल से भरा ट्रक, एक मौत, तेल के पीपे लूटने मची होड़

भोपाल मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसे में असमय लोगों की मौतें भी हो रही है। ताजा मामला राजधानी भोपाल बिलखरिया इलाके का है जहां तेल से भरे ट्रक और डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां क्लीनर की मौत हो गई वहीं चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद तेल के पीपे लूटने आस पास के लोगों में होड़ मच गई। जिसको जो मिला वे लेकर चलते बने। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि ट्रक ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। डंपर से टकराने के बाद ट्रक का तेल जमीन पर फैल गया। तेल के पीपे को आसपास के लोग अपने अपने घर ले गए। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक में फंसे क्लीनर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को भी चोट आई है। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षत्रिग्रस्त हो गया है। वहीं हादसे के बाद वहां पर कुछ देर तक जाम के हालात रहे।

यूपी समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी पानी का दौर चल रहा है। यूपी समेत कई राज्यों में आज भी बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट किया गया है। पश्चिमी यूपी के इलाकों में बारिश के साथ-साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। हालांकि, आज के बाद से बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 अप्रैल से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। विदर्भ में 21-23, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में 22-24, राजस्थान, साउथ हरियाणा में 23 और 24 अप्रैल को हीटवेव का नया दौर आने वाला है। इसके अलावा, 22 अप्रैल से पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होगी। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना में आंधी तूफान देखा गया। वहीं, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, लद्दाख, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना में ओले गिरे। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में भारी बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल प्रदेश में 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी और आंधी तूफान का अलर्ट है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 20 और 21 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 20 अप्रैल, उत्तराखंड में 20 अप्रैल को बारिश, आंधी का अलर्ट है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आज भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में आज यानी कि 20 अप्रैल को बारिश, आंधी तूफान, बिजली कड़कने और 50 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 22-24 अप्रैल, असम, मेघालय में 22 अप्रैल को भारी बरसात होने वाली है। वहीं, दक्षिण भारत की बात करें तो इंटीरियर कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे में अगले पांच दिनों, तेलंगाना में अगले पांच दिनों, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिनों के दौरान बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, असम, मेघालय में 20 अप्रैल को भारी बरसात होगी। गुजरात में 20 अप्रैल को धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।

भांजी के शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत

बालोद भांजी की मौत के बाद शोक में शामिल होने पहुंचे मामा की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई. ये पूरी घटना बालोद की है. जहां अब मामा भांजी की मौत का मातम पसरा है. बता दें, 16 अप्रैल को भांजी यानी योगिता साहू (12वर्ष) की मौत हो गई थी. वह अपने घर की बाड़ी के कुएं से पानी निकाल रही थी. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वो कुएं में गिर गई. आस-पास के लोगों ने मासूम को बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद भांजी के घर शोक मनाने के लिए पहुंचे मामा की भी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, मामा तोमेश्वर साहू (30 वर्ष), ग्राम- कठिया के रहने वाले थे. परिजनों के मुताबिक वह अपनी भांजी की मौत के बाद 13 दिन तक चलने वाले शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुंडरदेही के खल्लारी गांव पहुंचे थे. इसी दौरान रविवार सुबह जब वे नहावन के लिए तालाब में उतरे, तो वहां डूबने से उनकी मौत हो गई. फिलहाल गुंडरदेही पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

उद्धव और राज ठाकरे की सुलह के सवाल पर एकनाथ शिंदे नाराज हो गए और कहा-सरकार के काम के बारे में बात करें

मुंबई एक दूसरे से अलग हो चुके चचेरे भाइयों उद्धव और राज ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नाराज हो गए और संवाददाता से कहा कि वह सरकार के काम के बारे में बात करें। शनिवार को जब शिंदे सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दरे में थे, तो टीवी मराठी के एक संवाददाता ने उनसे शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बीच सुलह की चर्चा पर प्रतिक्रिया मांगी। शिंदे चिढ़ गए और उन्होंने संवाददाता की बात अनुसनी कर दी। शिवसेना नेता ने कहा, “काम के बारे में बात करें।” राज ठाकरे ने फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर को दिए साक्षात्कार में कहा कि उन्हें अविभाजित शिवसेना में उद्धव के साथ काम करने में कोई समस्या नहीं थी। इस बयान के बाद सुलह की अटकलें शुरू हुईं। राज ठाकरे ने कहा कि सवाल यह है कि क्या उद्धव उनके साथ काम करना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच संभावित सुलह की अटकलों को हवा देते उनके बयानों से संकेत मिलता है कि वे “मामूली मुद्दों” को नजरअंदाज कर सकते हैं और लगभग दो दशक के कटु मतभेद के बाद हाथ मिला सकते हैं। एक ओर, मनसे प्रमुख ने कहा है कि ‘मराठी मानुष’ के हित में एकजुट होना कठिन नहीं है, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह छोटी-मोटी लड़ाइयां भूलने के लिए तैयार हैं, बशर्ते कि महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को तरजीह न दी जाए। उद्धव का इशारा संभवत: हाल ही में राज ठाकरे आवास पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मेजबानी करने की ओर था। अपने चचेरे भाई का नाम लिए बिना उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ‘चोरों’ की मदद करने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। उनका स्पष्ट इशारा भाजपा और शिंदे नीत शिवसेना की ओर था। साल 2022 में उद्धव ठाकरे को उस समय बड़ा झटका तब लगा था जब एकनाथ शिंदे ने शिवसेना को तोड़कर उनकी सरकार गिरा दी थी। इसके बाद शिंदे ने भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई थी। पिछले वर्ष 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए हुआ चुनाव शिवसेना (UBT) ने विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी के तहत लड़ा था। पार्टी ने 95 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन 20 सीट पर ही उसे जीत मिली थी। शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के भतीजे राज ने जनवरी 2006 में पार्टी छोड़ दी थी और अपने फैसले के लिए उद्धव को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद उन्होंने मनसे की स्थापना की जिसने शुरू में उत्तर भारतीयों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। लेकिन 2009 के विधानसभा चुनाव में 13 सीटें जीतने के बाद मनसे सिमटती चली गई। 2024 के विधानसभा चुनाव में उसका खाता भी नहीं खुला। उद्धव और राज में सुलह की खबरों के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर दोनों साथ आ जाते हैं तो उन्हें भी खुशी ही होगी। उन्होंने कहा कि इस बात में किसी के दुखी होने की कोई बात ही नहीं है। अगर दोनों आपसी कलह को भुलाकर साथ आते हैं तो यह अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई फोन करता है तो दूसरा शख्स उत्तर भी देता है। इसमें हमें पड़ने की क्या जरूरत है?

मानसिक रोगियों को बिजली के झटके देना बंद, विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज

इंदौर बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में अब मानसिक रोगियों का इलाज पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा पद्धति से किया जा रहा है। यहां विद्युत झटकों की बजाय अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स के माध्यम से इलाज किया जाता है। इसके साथ ही म्यूजिक थेरेपी, डांस, गायन और रचनात्मक गतिविधियों के जरिये मरीजों का मानसिक उपचार किया जा रहा है। गेम्स खिलाकर भी रोगियों की मानसिक स्थिति का आकलन किया जाता है। इन उन्नत तकनीकों और पद्धतियों की वजह से यह संस्थान एक मॉडल मानसिक चिकित्सालय के रूप में उभर कर सामने आया है, जहां अत्याधुनिक मशीनें भी उपलब्ध हैं। डीन ने किया चिकित्सालय का निरीक्षण   मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद यंघोरिया ने मानसिक चिकित्सालय का दौरा किया और यहां की सुविधाओं का जायजा लिया। प्रभारी डॉक्टर वी.एस. पाल ने जानकारी दी कि पहले गंभीर मानसिक रोगियों का इलाज बिजली के झटकों से किया जाता था, जिसमें मरीज को कुर्सी से बांधकर इलाज किया जाता था। लेकिन अब इस पुरानी पद्धति को छोड़ते हुए इलेक्ट्रो-कन्वल्सिव थेरेपी (ईसीटी) की आधुनिक तकनीक अपनाई गई है, जो विद्युत चुम्बकीय तरंगों के माध्यम से होती है और अधिक सुरक्षित व प्रभावी मानी जाती है। टेली मानस सेवा से चौबीसों घंटे मुफ्त परामर्श   मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए इंदौर के बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में टेली मानस सेवा भी उपलब्ध है, जो 24 घंटे निशुल्क परामर्श प्रदान करती है। मरीज या उनके परिजन टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर कॉल कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अस्पताल के ऑक्यूपेशनल थेरेपी कक्ष में मरीजों को कागज से फूल, दीये और ग्रीटिंग कार्ड जैसे रचनात्मक आइटम बनाने को प्रोत्साहित किया जाता है। इन गतिविधियों से रोगियों में रचनात्मकता के साथ-साथ मानसिक सुधार भी तेजी से होता है। म्यूजिक और गेम्स से मिल रहा मानसिक संतुलन चिकित्सालय में म्यूजिक थैरेपी के माध्यम से भी रोगियों का इलाज किया जा रहा है। गायन और नृत्य के दौरान मरीजों की शारीरिक भाषा और चेहरे के भावों से उनकी मानसिक स्थिति को समझा जाता है। डॉक्टर पाल के अनुसार, म्यूजिक थैरेपी के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसके साथ ही, स्टाफ की निगरानी में मरीजों को विभिन्न गेम्स भी खिलाए जाते हैं, जिससे उनकी मानसिक एकाग्रता और स्थिरता में सुधार होता है। ये नवाचार मरीजों को न सिर्फ उपचार देते हैं, बल्कि उन्हें जीवन की ओर भी वापस लाते हैं।  

सीलमपुर हत्याकांड: 2 साल के बच्चे की मां है लेडी डॉन जिकरा, क्यों बना रही थी नाबालिग लड़कों की गैंग

नई दिल्ली दिल्ली के सीलमपुर में हुई 17 साल के कुणाल की हत्या के बाद पुलिस ने जिकरा नाम की लेडी डॉन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए जिकरा की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, जिसके बाद उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। आरोप है कि कुणाल की हत्या जिकरा के चचेरे भाइयों ने की है और इसकी साजिश जिकरा ने रची थी। वह कुणाल से भाई पर हुए हमले का बदला लेना चाहती थी। जिन दो लोगों ने गुरुवार रात को कुणाल पर हमला किया वह नाबालिदग बताए जा रहे हैं। इस बीच 22 साल की लेडी डॉन जिकरा को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीलमपुर हत्याकांड की मास्टरमाइंड लेडी डॉन जिकरा दो साल के बच्चे की मां थी और अपने पति से अलग रह रही थी। बताया ये भी जा रहा है कि वह मस्तान गैंग का हिस्सा थी जिसे शोएब मस्तान नाम का शख्स चला रहा था। फिलहाल वह लूट के मामले में जेल में है। रिपोर्ट के मुताबिक जिकरा नाबालिग लड़कों की एक गैंग तैयार कर रही थी ताकी उनके जरिए आपराधिक गतिविधयों को अंजाम दे सके। उसने अपनी गैंग में 8-10 नाबालिग लड़के रखे हुए थे। कुणाल हत्याकांज में शामिल दो आरोपी भी इसी गैंग का हिस्सा थे। हालांकि इनमें से एक आरोपी अगले महीने 18 साल का होने वाला है। इससे पहले खबर थी कि वह जेल में बंद हाशिम बाबा की पत्नी जोया की बाउंसर के रूप में काम करती थी। वह जोया के जरिए हाशिम बाबा तक पहुंचना चाहती थी और जोया के गिरफ्तार होने से पहले वह उसी के साथ रह रही थी। जब जोया गिरफ्तार हुई तो उसने अपनी अगल गैंग बनानी शुरू कर दी। वहीं उसने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि पिछले साल नवंबर में लाला और शंभू नाम के दो लोगों ने उसके भाई पर हमला किया था। ये दोनों कुणाल के दोस्त हैं। उस वक्त वहां कुणाल भी था लेकिन वह नाबालिग था, इसके लिए उसका नाम एफआईआर में नहीं आया। जिकरा और उसके भाई को लगता था कि कुणाल की वजह से ही उसके भाई पर हमला हुआ, इसलिए उन्होंने कुणाल से बदला लेने का प्लान बनाया था। गुरुवार की शाम कुणाल अपने पिता के लिए चाय बनाने के लिए दूध लेने के लिए निकला था। तभी वहां उसे आरोपी मिल गए। उन्होंने उस पर चाकू से वार किए। इसके बाद कुणाल किसी तरह एक क्लिनिक पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया और फिर उसे अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही कुणाल ने दम तोड़ दिया।

भड़काऊ कंटेट्स या पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

प्रयागराज भड़काऊ पोस्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला आया है. अदालत ने कहा है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को सिर्फ लाइक करना अपराध नहीं है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि लाइक करना और शेयर करना अलग है. भड़काऊ पोस्ट को शेयर करना अपराध माना जाएगा, लेकिन सिर्फ लाइक करने पर IT एक्ट की धारा 67 लागू नहीं होगी. इस फैसले के साथ ही उच्च न्यायालय ने IT एक्ट के तहत याचिकाकर्ता इमरान के खिलाफ लंबित केस को रद्द कर दिया है. यह फैसला सोशल मीडिया यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है. कोर्ट ने कहा कि पोस्ट को तब ही प्रकाशित कहा जा सकता है जब वो शेयर या फॉरवर्ड किया जाए. IT एक्ट के तहत अश्लील कंटेंट प्रसारित करना अपराध है. भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप बता दें कि आगरा के इमरान पर भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप था. मंटोला थाने में इमरान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया. जिसके बाद आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी. इस पर जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने आदेश दे दिया है.

प्रेमी संग भागी दो बच्चों की मां, पांच महीने बाद प्रेमी संग उसे दिखी, पति ने जहर खाकर दी जान

शाहजहांपुर यूपी के शाहजहांपुर में एक पति ने पत्नी के कारण आत्महत्या कर ली। युवक की पत्नी प्रेमी के साथ चली गई तो इससे आहत होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। पत्नी पांच महीने बाद अपने प्रेमी संग उसे दिखी तो तीनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने घर आकर जान दे दी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव कुटरा निवासी 27 वर्षीय आकाश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आकाश की पत्नी करीब पांच महीने पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी, जिसके बाद आकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पांच महीने पहले दर्ज हुई तहरीर में जांच के बाद पुलिस ने आकाश की पत्नी और उसके प्रेमी को दिल्ली में पकड़ा था। इसके बाद पत्नी ने आकाश के खिलाफ बयान दिए और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आकाश अपने दो बच्चों के साथ ससुराल महुआ पाठक सिंधौली में रहने लगा था। तीन दिन पहले आकाश की पत्नी और उसका प्रेमी महुआ पाठक पहुंचे थे, जहां कुछ विवाद हुआ था। हालांकि तीनों के बीच क्या बात हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस मामले में जांच शुरू कर चुकी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को आकाश को मोटरसाइकिल से उचौलिया वापस छोड़ा गया। लड़खड़ाते हुए घर पहुंचे आकाश को उसके भाई ने शराब पीने की आशंका जताई, लेकिन जब आकाश गिर पड़ा तो उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया था। आकाश को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन शनिवार सुबह करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

बांग्लादेश में तसलीमा नसरीन का फूटा गुस्सा, यूनुस को हटाओ, तभी हिंदू बचेंगे

ढाका बांग्लादेश में हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय को उनके घर से अगवा कर पीट-पीटकर मार डालने वाली घटना को लेकर बांग्लादेश से लेकर भारत में जबरदस्त आक्रोश है। भारत ने इस घटना को जघन्य बताते हुए बांग्लादेश सरकार को अलसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेताया है। यूनुस सरकार को चेतावनी दी कि बहाने बनाना बंद कीजिए। इस बीच बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें सत्ता से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू तभी बचेंगे, जब यूनुस की विदाई होगी। मामला क्या है पिछले सप्ताह बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बिराल उपजिला से हिंदू समुदाय के बड़े नेता भावेश चंद्र को कट्टरपंथियों ने अगवा कर लिया था और बेरहमी से पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गई। भावेश शतग्राम यूनियन के अंतर्गत बसुदेवपुर गांव के निवासी थे और बिराल यूनिट के बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद के उपाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत थे। वे स्थानीय हिंदू समुदाय में एक सम्मानित नेता थे।   यूनुस को सत्ता से हटाओ, तभी बचेंगे हिंदू लेखिका तसलीमा नसरीन ने भावेश चंद्र की नृशंस हत्या को लेकर बांग्लादेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हिंदू नेता भावेश चंद्र रॉय को उनके घर से अगवा कर लिया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। हम निश्चित रूप से अनुमान लगा सकते हैं कि हत्यारे कौन हैं? यूनुस हिंदुओं के हत्यारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते। वह प्रचार करते हैं कि हिंदू ठीक-ठाक हैं और हिंदुओं के उत्पीड़न की सभी खबरें झूठी, अफवाह या भारत द्वारा गढ़ी गई हैं। अगर यूनुस सत्ता में और बने रहे, तो देश जल्द ही हिंदुओं से खाली हो जाएगा। हिंदुओं को बचाने के लिए यूनुस को सत्ता से हटाना होगा।’ भारत की भी कड़ी नाराजगी उधर, भारत ने भी भावेश चंद्र की हत्या को लेकर यूनुस सरकार पर निशाना साधा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह घटना अंतरिम सरकार के शासन में हिंदू अल्पसंख्यकों के संगठित उत्पीड़न के एक पैटर्न को दर्शाती है, जबकि पहले हुई ऐसी घटनाओं के अपराधी आज भी बिना किसी सजा के खुलेआम घूम रहे हैं। हम इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को यह याद दिलाते हैं कि वह सभी अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी निभाए, बहाने न बनाए और किसी भी प्रकार का भेदभाव न करे।’

रामबन में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, तीन की मौत, 100 से अधिक लोगों को बचाया

जम्मू उधमपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर बताया कि बीती रात रामबन क्षेत्र में भारी ओलों की बारिश, तेज हवाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है और दुर्भाग्यवश तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का नुकसान हुआ है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वे रामबन के उपायुक्त बसीर-उल-हक चौधरी से संपर्क में हैं और जिला प्रशासन की तत्परता और सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की, जिसने कई जानें बचाईं। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रभावित परिवारों को सभी प्रकार की सहायता दी जा रही है, चाहे वह आर्थिक हो या कुछ भी हो। यदि जरूरत पड़ी तो सांसद निधि से व्यक्तिगत रूप से भी सहायता प्रदान की जाएगी। जितेंद्र सिंह ने लोगों को डरने की बजाय धैर्य रखने और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस आपदा से पार पाएंगे।   जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार भारी बारिश से धर्म कुंड गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नाशरी से बनिहाल तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और कीचड़ धंसने (मडस्लाइड) की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात दोनों ओर बंद हो गया है। धर्म कुंड गांव में बाढ़ ने लगभग 40 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। बादल और बारिश के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और फंसे लोगों को बाहर निकाला। यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि बारिश अभी भी जारी है, इसलिए यात्रियों से अपील की गई है कि वे रास्ता साफ होने और मौसम सुधरने तक इस मार्ग पर यात्रा न करें। स्थिति पर प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी कर रहे हैं और राहत कार्य जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live