LATEST NEWS

तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को लेकर चर्चा, हाथ लगा 454 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, 1 साल में पैसा किया डबल

नई दिल्ली एक साल पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को लेकर अच्छी खबर आई है। कंपनी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड ने इसकी जानकारी शेयर बाजार में 19 अप्रैल को साझा किया। गोपीकॉन लिमिटेड ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के प्रोजेक्ट के लिए सबसे ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी है। इस प्रोजेक्ट की कीमत 454 करोड़ रुपये है। कंपनी के पास 36 महीने का समय इस प्रोजेक्ट के लिए है। एक साल में कंपनी ने किया पैसा दोगुना गुरुवार को एनएसई में कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 361.90 रुपये के लेवल पर था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 150 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 13.90 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 774 रुपये और 52 वीक लो लेवल 123 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 434.27 करोड़ रुपये का है। पिछले साल आया था कंपनी का आईपीओ तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड का आईपीओ 8 अप्रैल 2024 को ओपन हुआ था। कंपनी का आईपीओ 10 अप्रैल 2024 तक खुला था। कंपनी के आईपीओ का साइज 44.40 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने आईपीओ के लिए 111 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड के शेयर इश्यू प्राइस से 3 गुना चढ़ चुका है। बता दें, तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड आईपीओ 75.54 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इस कंपनी का हेडक्वार्टर इंदौर में है। कंपनी की स्थापना 2019 में हुई थी। यह कंपनी रोड कंस्ट्रक्शन, वाटर डिस्ट्रीब्यूशन वर्क, पार्किंग कंस्ट्रक्शन काम करती है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 64.61 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास 35.37 प्रतिशत हिस्सा है।

बड़ेसट्टी नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बना, गृहमंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया

 सुकमा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव नक्सलवाद से मुक्त होने वाला पहला गांव बन गया है। सरकार की नई आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति और इलवद पंचायत योजना के तहत इस गांव के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। नक्सलमुक्त होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।     छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में विभिन्न ऑपरेशन्स में कोबरा कमांडो और छत्तीसगढ़ पुलिस ने 22 कुख्यात नक्सलियों को आधुनिक हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों के साथ गिरफ्तार किया है। सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बड़ेसेट्टी में शुक्रवार को 11 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद गांव नक्सलमुक्त हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति-2025 का हिस्सा इलवद पंचायत योजना में उन ग्राम पंचायतों को एक करोड़ रुपये के विकास  कार्यों को मंजूरी देने का प्रावधान है जो नक्सलियों के आत्मसमर्पण में मदद करेंगे और खुद को नक्सलवाद मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करेंगे। बड़ेसट्टी के सरपंच कलमू जोगा (33) ने  बताया कि पुलिस की मदद से स्थानीय पंचायत ने हमारे इलाके में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े लोगों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। 2021 में शांति की ओर बढ़ाया था पहला कदम नक्सलवाद के लिए बदनाम रहे बड़ेसट्टी ने 2021 में शांति की ओर पहला कदम तब उठाया जब वहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का कैंप स्थापित किया गया। बड़ेसट्टी में तैनात सीएएफ  की पहली बटालियन के कंपनी कमांडर जमुना कुमार रजक ने बताया कि कैंप स्थापित होने के बाद इलाके में एक सड़क का निर्माण हुआ और विकास होने लगा। जल्द ही नक्सली गतिविधियां कम होने लगीं। पंचायत के आठ बस्तियों में से छह में बिजली की आपूर्ति है।

यूपी में अतुल सुभाष जैसा कांड: इंजीनियर ने वीडियो बना होटल में दी जान, इंसाफ न मिले तो नाली में बहा देना मेरी अस्थियां

इटावा बेंगलुरु के अतुल सुभाष की तरह औरैया के रहने वाले इंजीनियर मोहित कुमार उर्फ मोनू यादव (उम्र 33 वर्ष) ने पत्नी पर प्रताड़ना के आरोप लगा इटावा के होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात को फांसी लगाने से पहले मोनू ने एक-एक मिनट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इसमें आरोप लगा रहा कि बिहार के समस्तीपुर जिले में शिक्षा विभाग में नौकरी लगने के बाद से पत्नी वहीं आकर रहने का दबाव बनाने लगी। इनकार करने पर पत्नी, उसकी मां और पिता ने दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। पत्नी मकान और अन्य संपत्ति भी अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। इतना ही नहीं बगैर उसकी जानकारी के पत्नी ने गर्भपात भी करा दिया। रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से वह तंग आ चुका है। वीडियो में अपने माता पिता को संबोधित कर वह यह भी कहता है कि यदि उसके मरने के बाद भी इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थितयां नाली में बहा देना। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।   दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा प्रसाद कस्बा कंचौसी का रहने वाला मोनू यादव पुत्र विश्राम सिंह यादव पुणे में एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर था। इन दिनों वह घर आया हुआ था। शुक्रवार को पुणे जाने के लिए घर से निकला और इटावा पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन बजरिया इलाके में एक होटल लिया। यहीं से दो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले। इसके बाद चादर से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटे मोहित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर परिजन इटावा पहुंच पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को शव कंचौसी लाया गया। मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना मोहित ने वीडियो में अपने मम्मी-पापा से माफी भी महंगी। कह रहा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, मैं आप लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया। सात साल से रिलेशन में थे, मर्जी से की थी शादी मोनू और उसकी पत्नी मैनपुरी निवासी प्रिया यादव शादी के पहले भी सात साल तक रिलेशन में थे। दो साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वीडियो में मोहित कह रहा कि प्रिया का चयन बिहार शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर हो गया। इस वजह से वह बिहार में रहकर वहीं नौकरी करने के लिए बुला रही थी। वह प्रिया को अपने साथ पुणे में रखना चाहता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बढ़ता गया। उसे झूठा फंसाए जाने की धमकी दी जाने लगी। इसमें प्रिया के घर वाले भी शामिल थे। साले ने एक बार फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इंसाफ न मिले तो अस्थियां नाली में बहा देना मोनू कह रहा कि जब तक यह वीडियो आप लोगों तक पहुंचेगा, वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। वह पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर जाने देने की बात कह रहा है। अपने माता-पिता से अपील करता है कि मरने के बाद भी उसे इंसाफ न मिले तो उसकी अस्थियां नाली में बहा देना।

खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे के अलावा मंदिरों को भी किया टारगेट, यहां भी खालिस्तानी नारे लिखे, गुरुद्वारे ने बैन कर दी एंट्री तो भड़क गए

कनाडा कनाडा में जस्टिन ट्रूडो के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद भी खालिस्तानियों को हौसले बुलंद हैं। यहां वैंकूवर में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने अपने नारे लिख दिए। गुरुद्वारे पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए। खालसा दीवान सोसइटी गुरुद्वारे को रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारा के नाम से भी जानते हैं। खालिस्तानियों की इस हरकत के बाद गुरुद्वारे के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, अलगाववादी सिखों के एक गुट ने हमारे पवित्र गुरुद्वारे की दीवारों को दूषित किया है और उनपर खालिस्तानी नारे लिख दिए हैं। गुरुद्वारे की तरफ से कहा गया कि यह खालसा साजणा दिवस के मौके पर हम एकता की सगंध खाते हैं। एक समूह द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है। कट्टरपंथी ताकतें सिखों क बांटना चाहती हैं और यह खौफ पैदा करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा, कट्टरपंथी हमारे बुजुर्गों के बलिदान को नहीं समझ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने विविधता और स्वतंत्रता के लिए अपना बलिदान दिया है। हम उनकी फूट डालने की कोशिश को कामयाब नहीं होने देंगे। बता दें कि यह गुरुद्वारा 1906 में बनाया गया था। बीते रविवार को गुरुद्वारे में नगर कीर्तन और बैसाखी परेड का आयोनज किया गया था। इन कार्यक्रमों में खालिस्तान समर्थकों को शामिल होने से रोक दिया गया था। खालिस्तानियों ने गुरुद्वारे के अलावा सूरी और ब्रिटिश कोलंबिया में मंदिरों को भी टारगेट किया है। यहां भी खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए। मंदिर के प्रवक्ता पुरुषोत्तम गयल ने कहा कि कनाडा में हिंदुओं और सिखों में एकता बनाए रखने के लिए लक्ष्मीनारायण मंदिर बढ़-चढ़कर काम करता है। इसीलिए मंदिर को भी निशाना बनाया गया है। यह संयोग नहीं है बल्कि नियोजित तरीके से ये नारे लिखे गए हैं। कुछ लोग हमारे बीच फूट डालने की साजिश कर रहे हैं। बीते साल दिसंबर में रॉस स्ट्रीट गुरुद्वारे में लगभग हिंदुओं और सिख समुदाय के 60 लोग एकत्रित हुए थे। उन्होंने ऐलान किया था था कि फूट डालने वालों की साजिश को नाकाम किया जाएगा। 2023 और 24 में कनाडा में कई मंदिरों पर हमले किए गए थे। पुलिस अब तक उन उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। लक्ष्मी नारायण मंदिर में भी खालिस्तानियों ने उपद्रव किया था।

आईपीएल: आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला, लियाम लिविंगस्टोन बाहर

नई दिल्ली पंजाब किंग्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 का 37वां मैच आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। आरसीबी की प्लेइंग XI में एक बदलाव हुआ है। खराब फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन को बाहर का रास्ता दिखाया गाय है, उनकी जगह रोमारियो शेफर्ड को जगह दी है। पंजाब किंग्स बिना बदलाव के इस मैच में उतरेगी। पंजाब किंग्स की नजरें आज के मुकाबले को अपने नाम कर आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने पर होगी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम टॉप-4 में वापसी करना चाहेगी। फिलहाल पंजाब तीसरे तो बेंगलुरु पांचवें पायदान पर है। आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, देखें प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड, यश दयाल पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल 20 Apr 2025, 02:11:28 PM IST पंजाब किंग्स प्लेइंग XI प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। पंजाब वर्सेस बेंगलुरु हेड टू हेड पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल में भिड़ंत कुल 34 बार हुई है जिसमें 18 मैच पंजाब ने तो 16 मुकाबले बेंगलुरु ने जीते हैं। पंजाब ने दो दिन पहले ही आरसीबी को उन्हीं के मैदान पर धूल चटाई थी। अब बारी बेंगलुरू के बदला लेने की है।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है, आज की दोनों की जंग हो सकती है आखिरी जंग

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 का 38वां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में हर किसी की निगाहें टीम इंडिया के दो लीजेंड्री खिलाड़ी -रोहित शर्मा और एमएस धोनी- पर रहने वाली है। दरअसल, यह वानखेड़े स्टेडियम में इन दोनों दिग्गजों की आखिरी टक्कर हो सकती है। दरअसल, धोनी इस साल जुलाई में 44 साल के होने वाले हैं, उनकी मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखकर लगता नहीं कि वह आगामी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं। वहीं मुंबई इंडियंस भी रोहित शर्मा से आगे बढ़ने लगी है, टीम नए खिलाड़ियों को आजमा रही है और हिटमैन बतौर इंपैक्ट प्लेयर खेल रहे हैं। ऐसे में यह रोहित और धोनी का इस मैदान पर आखिरी बार आमना सामना हो सकता है। रोहित शर्मा और एमएस धोनी दोनों के लिए ही यह मैदान खास रहा है। रोहित का यह होम ग्राउंड है तो धोनी ने यहां 2011 वर्ल्ड का फाइनल जीताया था। यहां माही के नाम की सीट भी है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो दोनों टीमों की हालत इस समय खस्ता दिखाई दे रही है। एमआई ने 7 में से 3 तो सीएसके ने इतने ही मैचों में 2 मुकाबले जीते हैं। अगर यह दोनों टीमें यहां से भी प्लेऑफ में पहुंचती है तो उनका आमना सामना हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम और कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर होगा। आईए एक नजर दोनों टीमों के हेड टू हेड मुकाबलों पर डालते हैं और देखते हैं कि आज MI vs CSK में से किसकी जीतने की संभावना अधिक है- MI बनाम CSK हेड टू हेड मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें एमआई ने 20 तो सीएसके ने 18 मैच जीते हैं। दोनों ही टीमों के बीच हर बार कांटे की टक्कर होती है जिस वजह से इसे एल क्लासिको का नाम दिया गया है। बात वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई वर्सेस चेन्नई के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भी एमआई का दबदबा रहा है। 12 में से 7 मैच मुंबई इंडियंस ने तो 5 मुकाबले चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं। आज के मैच में भी हार्दिक पांड्या की मुंबई फेवरेट नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने घाटमपुर स्थित नवेली प्लांट का किया निरीक्षण

कानपुर प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को परखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे हैं। सीएम जनसभा स्थल के साथ मेट्रो, घाटमपुर व पनकी पावर प्लांट समेत 19,728 करोड़ रुपये की 225 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का विमान सुबह 12:30 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर उतरा, जहां भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम योगी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कानपुर आ रहे हैं। पनकी पावर हाउस का करेंगे निरीक्षण इसके लिए जोरदार तैयारियां होनी चाहिए। इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से घाटमपुर स्थित नवेली पावर प्लांट का निरीक्षण करने के लिए निकल गए हैं। इसके x कमिश्नरी पुलिस ने उनकी सुरक्षा में छह डीसीपी, 10 एडीसीपी, 22 एसीपी, 45 इंस्पेक्टर, 350 दरोगा व 700 पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा अन्य जनपद से छह एडीसीपी व एसीपी की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही इंटेलिजेंस की भी ड्यूटी लगाई गई है।

सरकारी इंजीनियर के घर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा, निकली बेहिसाब संपत्ति

जयपुर पेयजल विभाग से जुड़े इंजीनियर अशोक कुमार जांगिड़ के 14 ठिकानों पर की गई इस कार्रवाई में इंजीनियर के पास अब अपने और अपने परिवार के नाम पर कुल 54 परिसंपत्तियों का पता चला है। इंजीनियर के जयपुर शहर, पावटा, कोटपूतली, मौजमाबाद, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा टोंक के विभिन्न ठिकानों, पीएचईडी कार्यालय बांसवाड़ा, खनिज कार्यालय उदयपुर, टोंक, अजमेर, जयपुर व उप पंजीयक कार्यालय पावटा, मौजमाबाद में ब्यूरो के करीब 250 अधिकारी व कर्मचारियों की दो दर्जन टीमों द्वारा सर्च जारी है। सूत्रों एवं गोपनीय सत्यापन से इंजीनियर द्वारा राजकीय सेवा में नियुक्त होने से अब तक करीब 11.50 करोड़ रुपये की आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करना प्रकट हुआ है, जो कि उसकी आय से 161 प्रतिशत अधिक है। संदिग्ध अधिकारी द्वारा स्वयं के नाम 19 परिसम्पत्तियां, पत्नी सुनीता शर्मा के नाम 3 परिसम्पत्तियां, पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम 32 परिसम्पत्तियां जयपुर शहर, पावटा कोटपूतली, श्री माधोपुर, मौजमाबाद, उदयपुर, अजमेर, मालपुरा टोंक, श्री मोहनगढ़ जैसलमेर में करीब 19 महत्वपूर्ण स्थानों पर कुल 54 अचल परिसम्पत्तियां खरीदने व उनके निर्माण पर रुपए खर्च करने की जानकारी सामने आई है। इंजीनियर ने स्वयं के नाम जयपुर व पावटा में मकान, कैमरिया पावटा में फार्म हाउस, पत्नी के नाम जयपुर में बनीपार्क, बिन्दायका में व्यवसायिक दुकान, पुत्र के नाम उदयपुर, मालपुरा, अजमेर व बुचारा पावटा में 5 खनिज लीज व श्री माधोपुर में कमर्शियल भूमि खनिज व ग्राइन्डिग उद्योग खरीद करने के साथ ही इनमें करोड़ों रुपए का निवेश भी किया गया है। संदिग्ध अधिकारी के पुत्र के नाम उदयपुर, मालपुरा, अजमेर व बुचारा पावटा में स्थित खनिज लीजों में क्रशर, पोकलेन मशीन, एलएण्डटी मशीन, आईआर ब्लास्टिंग मशीन, डम्पर आदि व खनिज संचालन में करोंड़ों रुपए के निवेश की जानकारी भी मिली है। इंजीनियर व उसके परिवार के कुल 22 बैंक खाते अब तक सामने आए हैं जिनमें 21 लाख रुपए मिले हैं। इंजीनियर ने अपने पुत्र व पुत्री की स्कूली शिक्षा, कोचिंग एवं उच्च शिक्षा में करीब 30 लाख रुपए खर्च किए हैं। एसीबी द्वारा निम्न ठिकानों पर सर्च अब भी जारी है- (1) गुलमोहर लेन-द्वितीय, हनुमान नगर, वैशाली नगर, जयपुर में स्थित मकान  (2) आदर्श प्लाजा, बनीपार्क, जयपुर में स्थित दुकान (3) बिन्दायका, रीको औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर में स्थित दुकान  (4) संदिग्ध अधिकारी के नाम बस स्टैंड के पास, पावटा जिला कोटपूतली-बहरोड़ स्थित निवास (5) ग्राम बुचारा, तह० पावटा जिला कोटपूतली में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज  (6) संदिग्ध अधिकारी के नाम ग्राम कैमरिया तह. पावटा, जिला कोटपूतली स्थित फार्म हाउस (7) जावद जिला उदयपुर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ द्वारा संचालित खनिज लीज फर्म UN MINERALS (8) जावद जिला उदयपुर में स्थित खनिज लीज फर्म UN MINERALS में पार्टनर का चांसदा, उदयपुर स्थित निवास स्थान (9) कोच्छला झाडोल जिला उदयपुर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज  (10) खनिज लीज SHREE BALABERI BALAJI GRANITE MINES & MINERALS ग्राम नगर तह. मालपुरा जिला टोंक (11) लक्ष्मीपुरा, सरवाड, अजमेर में संदिग्ध अधिकारी के पुत्र निखिल जांगिड़ के नाम खनिज लीज (12) संदिग्ध अधिकारी का कार्यालय, अधीक्षण अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, वृत्त प्रोजेक्ट, बांसवाड़ा (13) संदिग्ध अधिकारी का बांसवाड़ा स्थित निवास स्थान तथा (14) खनिज विभाग एवं उप पंजीयक के विभिन्न स्थानों के कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड प्राप्त किया जा रहा है।

प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल, 41 आईएएस बदले

रायपुर सुशासन तिहार के बीच प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से अफसरशाही में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 41 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, जिनमें से कई अफसरों को पहली बार कलेक्टर बनने का मौका मिला है।सूची के अनुसार कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर बनाया गया है। मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर बनाया है। नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।   संजय अग्रवाल बिलासपुर कलेक्टर बनाए गए कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का जिम्मा सौंपा है। संजय अग्रवाल बिलासपुर के नए कलेक्टर बनाए गए हैं। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर बनाया है। जन्मेजय महोबे जांजगीर-चांपा जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे। सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को राजनांदगांव का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को नई प्रशासनिक भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इनमें पूर्व बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। धर्मेश साहू, पूर्व सारंगढ़ कलेक्टर अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के पूर्व कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 2005 बैच के आईएएस अधिकारी टोपेश्वर वर्मा को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 2011 बैच के जितेंद्र कुमार शुक्ला को केंद्र सरकार की प्रमुख योजना जल जीवन मिशन का मिशन संचालक नियुक्त किया गया है। सरकार के इस प्रशासनिक कदम को सुशासन तिहार के दौरान प्रभावी शासन व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।   आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना टोपेश्वर वर्मा – अध्यक्ष, राजस्व मंडल बिलासपुर जनक प्रसाद पाठक – विशेष सचिव, वन विभाग शिखा राजपूत तिवारी – आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा व आयुष का अतिरिक्त प्रभार डॉ. प्रियंका शुक्ला – संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन किरण कौशल – प्रबंध संचालक, मार्कफेड व नागरिक आपूर्ति निगम अवनीश कुमार शरण – आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश व गृह निर्माण मंडल सुनील कुमार जैन – आयुक्त, बिलासपुर संभाग केडी कुंजाम – सदस्य, राजस्व मंडल, बिलासपुर कार्तिकेय गोयल – संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम व उपभोक्ता संरक्षण वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन     सारांश मित्तर – आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग     पदुम सिंह एल्मा – संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग     रमेश कुमार शर्मा – विशेष सचिव, गृह विभाग     धर्मेश कुमार साहू – विशेष सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग     जीतेंद्र कुमार शुक्ला – मिशन संचालक, जल जीवन मिशन     रिमिजियुस एक्का – संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास     रजत बंसल – संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म विभाग, संच तारण प्रकाश सिन्हा – आयुक्त मनरेगा व संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण इफ्फत आरा – अपर संभागीय आयुक्त, रायपुर व दुर्ग संभाग जगदीश सोनकर – प्रबंध संचालक, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम व संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉ. संतोष कुमार देवांगन – आयुक्त, उच्च शिक्षा व प्रबंध संचालक रूसा ऋतुराज रघुवंशी – संचालक, लोक शिक्षण, एससीईआरटी व राज्य साक्षरता मिशन विजय दयाराम के. – संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एवं प्रशिक्षण, सीईओ, राज्य कौशल विकास अभिकरण राहुल देव – संचालक, कृषि एवं संयुक्त सचिव, कृषि विभाग दीपक कुमार अग्रवाल – नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग अरविंद कुमार एक्का – संयुक्त सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री संतन देवी जांगड़े – संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सुखनाथ अहिरवार – सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग व संयुक्त सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग आकाश छिकारा – उप सचिव, पर्यावरण एवं आवास विभाग, सीईओ, आरडीए चंद्रकांत वर्मा – संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं व सीईओ, राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी अजय कुमार अग्रवाल – प्रबंध संचालक, राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार  

एचसीए ने कहा गया- आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे, स्टेडियम से हटाया जाए कप्तान के नाम का स्टैंड

नई दिल्ली अभी तक आप सुनते आए होंगे कि किसी दिग्गज क्रिकेटर या क्रिकेट से जुड़े किसी महान शख्स के नाम से स्टेडियम में स्टैंड बनेगा, लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि भारत के दिग्गज कप्तान के नाम पर बना स्टैंड स्टेडियम से हटाया जाएगा? जाहिर है नहीं सुना होगा, लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। भारत को 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मुकाबले जिताने वाले कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से हटाया जाएगा। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन यानी एसचीए को इसका आदेश मिल चुका है। एचसीए को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आगे से अजहरुद्दीन के नाम से कोई टिकट ना छपे। क्रिकबज के मुताबिक, यह आदेश शनिवार को एचसीए के एथिक्स ऑफिसर एवं लोकपाल जस्टिस वी. ईश्वरैया ने पारित किया। दरअसल, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद के नोर्थ पवेलियन स्टैंड में मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम का स्टैंड है। लोकपाल लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब द्वारा दायर याचिका पर कार्यवाही कर रहे थे। उन्होंने आदेश दिया कि यह हितों के टकराव का मामला है, क्योंकि पूर्व भारतीय कप्तान और एचसीए के पूर्व अध्यक्ष अजहरुद्दीन ने अपने पक्ष में व्यक्तिगत निर्णय लिया है। जस्टिस वी. ईश्वरैया ने 25 पेज के अपने फैसले में कहा, “तथ्य यह है कि आम सभा द्वारा निर्णय का कोई अनुसमर्थन/संशोधन नहीं किया गया है, जो प्रतिवादी संख्या 1 (अजहरुद्दीन) के खिलाफ मामले को और मजबूत करता है, क्योंकि प्रतिवादी संख्या 1 ने खुद को लाभ पहुंचाने के लिए अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। मेरे निष्कर्षों के परिणामस्वरूप, हितों के टकराव का स्पष्ट मामला बनता है।” याचिकाकर्ता ने लोकपाल से अनुरोध किया था कि नोर्थ स्टैंड का नाम मोहम्मद अजहरुद्दीन स्टैंड रखने के अजहरुद्दीन के ‘अत्याचारी’ कदम को खारिज किया जाए तथा इसे सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए डब्ल्यूएस लक्ष्मण स्टैंड के रूप में जारी रखा जाए, जिसमें साइनेज, टिकटों की छपाई आदि शामिल हैं।

रेलवे के रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर व्यापक अभियान चलाया, 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा

रायपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अवैध वेंडिंग और टिकट चेकिंग को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया. मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, पांच वाणिज्य निरीक्षकों, पांच वाणिज्य कार्यालय स्टाफ, और पांच टीटीई की टीम ने रायपुर, दुर्ग, भाटापारा स्टेशनों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, इंटरसिटी, और पैसेंजर ट्रेनों में औचक जांच की. इस अभियान के दौरान 11 अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया, जिन्हें रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सौंपा गया. इनके खिलाफ रेलवे नियमों के तहत जुर्माना लगाया जाएगा. सभी केटरिंग संचालकों को बिना प्लेटफॉर्म परमिट के खाद्य सामग्री बेचने पर सख्त पाबंदी की हिदायत दी गई. रेल प्रशासन ने अनाधिकृत वेंडिंग को पूरी तरह रोकने की प्रतिबद्धता जताई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी. टिकट चेकिंग में 16,720 रुपये का जुर्माना वसूला इसी अभियान के तहत टिकट चेकिंग भी की गई, जिसमें बिना टिकट के 33 मामले (ए श्रेणी) और अनियमित टिकट के 13 मामले (बी श्रेणी) पकड़े गए. इनसे कुल 16,720 रुपये का राजस्व जुर्माने के रूप में प्राप्त हुआ.  

हनुमान जयंती के अवसर पर समारोह पर पथराव की घटना हुई थी अब इस मामले में गुना एसपी को हटाया

भोपाल गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर 12 अप्रैल को निकले जुलूस में पथराव की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस इंदौर अंकित सोनी को गुना का नया एसपी बनाया गया है।     उल्लेखनीय है कि हनुमान जन्‍मोत्‍सव पर रात में मस्जिद के सामने से चल समारोह निकल रहा था।     इस दौरान समारोह पर पथराव की घटना हुई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी थी।     पुलिस ने एक वर्ग के युवाओं को गिरफ्तार किया तो महिलाओं ने विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया था।     यह भी सामने आया था कि वहां से चल समारोह निकालने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।     इसके बाद भी निकाला गया। इसे पुलिस की विफलता के तौर पर देखा जा रहा है।  

सानौधा से हिंदू लड़की और मुस्लिम समाज का लड़का भागा था, गांव में फैल गया था तनाव, ग्वालियर स्टेशन पर पकड़ाया

सागर सानौधा से भागे युवक- युवती को ग्वालियर पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है। बीते रोज हिंदू लड़की और मुस्लिम समाज का लड़का भागा था। लड़की की एक दिन बाद बारात आने वाली थी, इसी बीच मुस्लिम समाज के लड़के के साथ भागने से गांव में तनाव का माहौल था। इसको लेकर तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसके बाद यहां पुलिस बल तैनात है। जानकारी के मुताबिक सागर एसपी विकास शाहवाल को लड़का-लड़की के ग्वालियर भागने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर एसएसपी से मदद मांगी थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट थी।   जैसे ही ट्रेन से उतरे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया दोनों शनिवार रात जैसे ही ट्रेन से उतरे पड़ाव थाना पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। प्रेमी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना सागर पुलिस को दे दी है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोम परिहार ने बताया कि पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि सागर से भागे युवक-युवती भोपाल के रास्ते ट्रेन से ग्वालियर आने वाले हैं। इसका पता चलते ही पुलिस की एक टीम स्टेशन पर तैनात कर दी गई। जैसे ही युवक-युवती यहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें निगरानी में ले लिया। पुलिस ने दोनों की जानकारी सागर पुलिस को दी है। सागर पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। वहीं सानौधा गांव में अब शांति का माहौल है, लेकिन लोग लड़की को भगाने वाले आरोपित अनश पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की की एक दिन बाद बरात आना था। आरोपित ने लव जिहाद के तहत लड़की को फंसाया।गांववालों के मुताबिक इस तरह की उनके गांव में यह पांचवीं घटना है। आरेापित प्राचीन किले की जमीन पर अतिक्रमण किए हैं। परिवार के लोग अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

जालियों की आड़ में सरकारी जमीन पर बना ली थी मजारें, जालियों को हटाया गया तो मजार सभी को दिखाई दी

भोपाल भोपाल शहर के 1250 शासकीय आवासीय परिसर में स्थित मजारों को जालियों की आड़ में बनाया गया था। जब इन जालियों को हटाया गया तो मजार सभी को दिखाई देने लगी। इसकी शिकायत पहले भी टीटी नगर एसडीएम से हो चुकी थी, लेकिन प्रशासन ने इसकी जांच तक नहीं कराई। यह क्षेत्र वार्ड 31 में आता है। यहां की भाजपा पार्षद बृजुला संचान जब भ्रमण करने आई थी तो उनकी नजर मजारों पर गई थी। रहवासियों से पूछताछ करने के बाद उन्होंने भी एसडीएम अर्चना रावत शर्मा को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। भाजपा पार्षद बृजुला संचान ने बताया कि वह पिछले दिनों बांघबरी मंदिर क्षेत्र में प्रशासन के एक अभियान के तहत भ्रमण करने पहुंची थी।   जालियां लगी हुईं थी, जिन्हें हटाया गया तब मंदिर से पहले एक शासकीय आवासीय परिसर के पीछे खाली जगह पर मजारें दिखाईं दीं। इस पर उन्होंने आवास में रहने वाले परिवार से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे कुछ दिन पहले ही रहने आए हैं। इससे पहले दूसरा परिवार यहां निवास करता था, तब जालियां लगी हुईं थी, जिन्हें हटा दिया गया है। पार्षद ने एसडीएम से की मामले की शिकायत इतना ही नहीं रहने वाले परिवार के लोगों ने कहा कि शासकीय भूमि पर बनीं मजारों को लेकर प्रशासन जो भी निर्णय लेगा, इससे उनको किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद पार्षद ने एसडीएम से मामले की शिकायत की थी। एसडीएम अर्चना रावत शर्मा ने बताया कि पार्षद की शिकायत पर ही जांच शुरू कराई थी। इसी बीच मंच ने भी शिकायत दर्ज करवा दी, लेकिन बाद में वह क्षेत्र कोलार तहसील का होना पता चला तो अब जांच वहीं से कराई जा रही है। शासकीय अवकाश होने से अटक गई मामले की जांच शासकीय परिसर में बनीं मजारों का मामला सामने आने के बाद कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने जांच शुरू करवा दी है। इसको लेकर संपदा और पीडब्ल्यूडी दोनों से जवाब मांगा है। वहीं शनिवार और रविवार दो दिन शासकीय अवकाश होने से जांच अटक गई है। संपदा और पीडब्ल्यूडी से जवाब नहीं मिल पाया है कि आखिर शासकीय भूमि पर मजारें कब से बनी हैं और किसने बनाई हैं।

देश के 26 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, कहीं ऑरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी

 नई दिल्ली राजस्थान और मध्य प्रदेश को छोड़कर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पश्चिम हिमालयी क्षेत्र समेत देशभर में अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई और ओले गिरे। उत्तर पश्चिम भारत के पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई। मौसम के मिजाज में आए इस बदलाव से यातायात संबंधी कुछ दुश्वारियां तो बढ़ीं, लेकिन ठंडी हवाओं ने भीषण और उमसभरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। मौसम विभाग ने रविवार को भी उत्तराखंड समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अंधड़, गरज, बिजली गिरने और कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को रेड अलर्ट की बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मूसलाधार बारिश हुई। कुछ जगह हिमपात भी हुआ। कश्मीर घाटी के गुरेज में भारी बर्फबारी के चलते 8वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच तेज हवाएं चलीं और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, कोंकण और गोवा और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र को छोड़कर देश के छत्तीसगढ़ से लेकर कर्नाटक और केरल एवं पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों में बारिश रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी विक्षोभ से बिगड़ेगा मौसम उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर-पश्चिम झारखंड एवं उत्तर बांग्लादेश और आसपास के इलाकों पर ऊपरी और निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण हरियाणा और आसपास के क्षेत्र से उत्तर बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पूर्वोत्तर के सभी सातों राज्यों के साथ 20 राज्यों में रविवार को आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर घाटी में बर्फबारी, कई रास्ते बंद कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। सिंथन टॉप में बर्फबारी के कारण अनंतनाग-किश्तवाड़ मार्ग दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। राजदान पास में भी ताजा बर्फबारी के कारण बांदीपोरा-गुरेज मार्ग और गांदरबल जिले के जोजिला पास पर भी यातायात रोक दिया गया है। अफरवट, मच्छिल, पहलगाम के पहाड़ी क्षेत्र, पीर पंजाल की पहाड़ियों और अमरनाथ गुफा के आसपास के इलाके में भी बर्फबारी हुई है। पंजाब में आंधी-बारिश से सैंकड़ों पेड़ गिरे पंजाब के कैथल समेत विभिन्न जिलों में शुक्रवार की रात आंधी और बारिश के चलते सैकड़ों पेड़ गिर गए, लगभग 130 बिजली के खंभे उखड़ गए और गेहूं की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। कैथल से पाटियाला, सिरटा रोड, करनाल रोड व सौंगल से हरसौला ग्रामीण रुट पर कई स्थानों पर पेड़ भी गिरे, जिससे आवागमन बाधित हुआ। दो डिग्री तापमान बढ़ा तो 52 फीसदी खेतों में घटेगी फसलों की विविधता जलवायु परिवर्तन अब हमारी दैनिक जिंदगी से लेकर वैश्विक खाद्य प्रणाली तक को गहराई से प्रभावित कर रहा है। इसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है। एक अंतरराष्ट्रीय शोध में यह चेतावनी दी गई है कि यदि वैश्विक तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होती है, तो दुनिया की 52 फीसदी कृषि योग्य भूमि पर फसलों की विविधता में भारी गिरावट आएगी। यह शोध नेचर फूड नामक प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हुआ है। फिनलैंड की आल्टो यूनिवर्सिटी, जर्मनी की गोएटिंगन यूनिवर्सिटी और स्विट्जरलैंड की ज्यूरिख यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस शोध को अंजाम दिया है। इसमें वैश्विक तापमान में 1.5 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के चार परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए 30 प्रमुख फसलों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि यदि तापमान 3 डिग्री तक बढ़ता है तो कृषि भूमि का 56 फीसदी हिस्सा फसलों की विविधता खो सकता है। यह गिरावट मुख्यतः भूमध्यरेखा के आसपास स्थित क्षेत्रों में देखने को मिलेगी। विशेष रूप से उप-सहारा अफ्रीका और दक्षिण एशिया में, जहां वर्तमान कृषि भूमि का 70 फीसदी से अधिक हिस्सा प्रभावित हो सकता है। 

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live