LATEST NEWS

आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपका मजाकिया स्वभाव दूसरों को खुश करेगा। अप्रत्याशित लाभ से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपकी परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए काम करेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग से कीमती सलाह मिल सकती है। वृषभ राशि- आपका व्यक्तित्व व स्वभाव आज इत्र की तरह महकेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज वापस करना देना अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। केवल योजनाएं बनाने में अपना कीमती समय बर्बाद न करें बल्कि आगे बढ़ें और इन योजनाओं पर अमल करना भी शुरू करें। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। मिथुन राशि- आज कार्यस्थल पर एक्टिविटी से आपको थकान हो सकती है। आज आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि खर्च की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके करियर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत करेंगे और महसूस करेंगे कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। कर्क राशि- अच्छी सेहत के लिए ध्यान और योग लाभकारी साबित होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा वापस आ सकता है। आज आप ऑफिस में जो काम कर रहे हैं उसका फायदा आपको आने वाले समय में अलग तरीके से मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आराम भरा दिन बिताएंगे। सिंह राशि- आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की जरूरत है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए योजना बनाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की गर्मजोशी से राजा जैसा महसूस करेंगे। कन्या राशि- आपका रुखा व्यवहार आपकी पत्नी का मूड खराब कर सकता है। आपको यह महसूस करना चाहिए कि किसी का अपमान करना रिश्ते को गंभीर रूप से खतरे में डाल देता है। आज आपको धन की अहमियत समझ आ सकती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। आपको अप्रत्याशित स्रोतों से महत्वपूर्ण धन प्राप्त होगा। तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्कता के साथ चलने की जरूरत है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप दोस्तों की मदद से महत्वपूर्ण संपर्क भी बनाएंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहने वाले हैं। वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है। धन की स्थिति में सुधार होगा। यह अवधि अपने नए प्रोजेक्ट और योजनाओं के संबंध में अपने माता-पिता को विश्वास में लेने के लिए भी अच्छी है। आज आप ऑफिस पहुंचते ही जल्दी घर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या किसी पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। मकर राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशि– दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। आज घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लें, इससे आपको लाभ होगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। किसी मित्र का कीमती सहयोग आपको प्रोफेशनल मामलों में मदद करेगा। आज आप खाली समय में साफ आसमान के नीचे घूमना और स्वच्छ हवा में सांस लेना पसंद करेंगे। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। मीन राशि- ऑफिस में सतर्क रहें क्योंकि आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते है। आज लग्जरी शॉपिंग के कारण आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। यह आपके प्रेम जीवन में एक अद्भुत दिन होने वाला है।

अब जो कदम उठाए गए हैंं, इससे पाकिस्तान को नुकसान होगा, आवाम को सरकार के खिलाफ आना होगा : एमएस बिट्टा

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन एमएस बिट्टा ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा कि कश्मीर हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसी तरह पीओके हमारा था और हमारा ही रहेगा। मीडिया से बातचीत के दौरान एमएस बिट्टा ने पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में लिए गए पांच फैसलों पर कहा कि पीएम मोदी के आने के बाद यह ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। पठानकोट में जब आतंकी हमले हुए तब से पाकिस्तान से बातचीत बंद है। गोली का जवाब गोली से दिया जा रहा है। अब जो कदम उठाए गए हैंं, इससे पाकिस्तान को नुकसान होगा। पाकिस्तान की आवाम को मजबूरन सरकार के खिलाफ आना होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को और कदम उठाने की जरूरत है। ऐसे लोगों की पहचान भी होनी चाहिए जो पाकिस्तान के आईएसआई से जुड़े हुए हैं। मैं भारतीयों से अपील करूंगा कि उन्हें इजरायल की तरह मजबूत बनना पड़ेगा। मौत का कफन बांधना होगा। पीएम मोदी के साथ रहने के लिए हमें तैयार रहना होगा। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आने वाले लोगों के लिए ऐसा भारत होना चाहिए, जिसमें युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों पर गर्व करे। उन्होंने कहा कि देश का एक-एक नागरिक पीएम मोदी से बस एक बार यह कह दें कि वह उनके सभी फैसलों के साथ हैं। मैं समझता हूं कि उसके बाद आप पाकिस्तान का अंजाम देखिए। भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ियों को आतंकवादी घटनाएं फेस नहीं करनी होंगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में और पीएम मोदी की सरकारों में बहुत अंतर है। मोदी सरकार ने आतंकवाद पर कंट्रोल किया है। पहले की सरकार में तो आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं। पाकिस्तान के एकजुट वाले बयान पर एमएस बिट्टा ने कहा कि पाकिस्तान किस्मत का मारा है। उनके हर सवाल पर पर करारा जवाब दिया जाएगा। कश्मीर हमारा है और हमारा ही रहेगा। पीओके हमारा था हमारा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फिर से वही कायराना हरकत कर दिया दिया कि जिस भारत से उसका जन्म हुआ उस मां का दामन नोंच लिया। पाकिस्तान पर यह बात शोभा नहीं देती है कि वह एकजुट है। वहां पर खाने के लाले हैं। आए दिन वहां पर दंगे होते रहते हैं और वह एकजुट होने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग हो रही है। इसमें सभी पार्टी से राय-विचार किया जाएगा कि कैसे हम पाकिस्तान और आतंकवादियों से लड़ना है। राजनीतिक पार्टियां आएंगी और जाएंगी। लेकिन, यह देश हमेशा रहेगा।

भारतीय वायुसेना ने अभ्यास किया शुरू, पायलट पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं.

नई दिल्ली पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है. इसी बीच भारतीय वायुसेना ने ‘एक्सरसाइज आक्रमण’ के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहाड़ी और जमीनी लक्ष्यों पर हवाई हमलों का अभ्यास किया गया. युद्धाभ्यास इस वक्त सेंट्रल सेक्टर में चल रहा है. इस अभ्यास में वायुसेना के पायलट पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पूर्वी सेक्टर से वायुसेना के कई उपकरणों को सेंट्र्ल सेक्टर की ओर रवाना किया गया है. जहां इस ड्रिल के तहत लंबी दूरी तक जाकर दुश्मन के ठिकानों पर सटीक बमबारी की जा रही है. पायलट रीयल वॉर सिचुएशन में अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उन्हें जंग जैसी परिस्थितियों में काम करने का अनुभव हो सके. इस युद्धाभ्यास अभ्यास का नाम ‘आक्रमण’ (Aakraman) रखा गया है, जो इसके उद्देश्‍य को साफ तौर पर दर्शाता है. यानी हमला करना और हमले की क्षमता को मजबूत करना. इस दौरान वायुसेना के टॉप गन पायलट्स सक्रिय रूप से शामिल हैं और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है. पायलट्स को ग्राउंड और माउंटेन टारगेट्स पर प्रिसिशन स्ट्राइक की ट्रेनिंग दी जा रही है.  

डॉ. ओबेरॉय ने कहा- भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए

नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का आम आदमी पार्टी (आप) ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि अब एमसीडी में भाजपा की सरकार है और ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार को बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। यह जानकारी दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल और पार्षद अंकुश नारंग ने गुरुवार को दी। डॉ. ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए। इसके बावजूद दिसंबर 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और एमसीडी तीनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में उसे अब कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और जनता से किए हर वादे को पूरा करना चाहिए। आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका रचनात्मक रूप से निभाएगी और भाजपा को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में निगमायुक्त ने हाउस टैक्स में छूट और 12 हजार कर्मचारियों को नियमित करने जैसे प्रस्तावों को लागू नहीं किया। नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कई फैसले लिए। इनमें सबसे अहम 100 वर्ग गज से कम के मकानों का हाउस टैक्स माफ करना और 100 से 500 वर्ग गज के मकानों पर टैक्स को आधा करना था। यह प्रस्ताव सदन में पास हुआ। लेकिन, इसे भाजपा के दबाव में निगमायुक्त ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता पर उल्टे यूजर चार्ज का बोझ डाल दिया गया, जिससे लोग परेशान हैं। पार्षद अंकुश नारंग ने कहा कि हाउस टैक्स से राहत देने वाला प्रस्ताव सदन से पास हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे अधिसूचित नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज है और इसी कारण मेयर चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह निगमायुक्त को निर्देश दे कि हाउस टैक्स छूट की फाइल को तुरंत मंजूरी दी जाए और लागू किया जाए।

पहलगाम आतंकी हमले से आहत अरिजीत सिंह ने कहा- चेन्नई में होने वाले अपकमिंग शो को रद्द कर दिया जाए

मुंबई जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश स्तब्ध और आहत है। हमले से आहत गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चेन्नई म्यूजिक कॉन्सर्ट कैंसल होने की जानकारी दी। इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा है, “हाल की दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों और कलाकारों ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि इस रविवार 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपकमिंग शो को रद्द कर दिया जाए।“ अरिजीत सिंह ने यह भी बताया कि कॉन्सर्ट का ट‍िकट खरीदने वाले लोगों को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। उन्होंने लिखा, “सभी टिकट खरीदने वाले लोगों को धनराशि वापस कर दी जाएगी, तथा धनराशि ऑटोमेटिक वापस कर दी जाएगी।“ इसके साथ ही शो से जुड़े किसी भी तरह की समस्या और जानकारी के लिए उन्होंने एक वेबसाइट पर विजिट करने को कहा। इससे पहले पोस्ट शेयर कर अभ‍िनेता अर्जुन रामपाल ने इसे कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य बताया। अभिनेता ने कहा कि कश्मीर भारत में है और भारत में ही रहेगा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और घिनौना करार देते हुए लिखा, “जो खुद का बचाव नहीं कर सकते थे, उन निर्दोष लोगों पर हमला कायरतापूर्ण और घिनौना कृत्य है।“ अभिनेता ने आगे कहा, “सोचिए कि आपके परिवार का कोई व्यक्ति खुशियां मनाने के लिए छुट्टी पर जाता है और कभी वापस नहीं आता, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह धर्म विशेष से है! ऐसा नुकसान सहने वाले दुखी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उन कायरों के लिए आइए रिकॉर्ड को फिर से ऑन करें, ‘कश्मीर भारत में है और हमेशा रहेगा। इसमें कुछ भी बदलाव नहीं होगा।” वहीं, पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर करते हुए अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”घटना के बाद से हमारा दिल दर्द और दुख से भरा हुआ है। ऐसे समय में हमें एकजुट होकर खड़े होना चाहिए। शांति के लिए आवाज उठानी चाहिए। हमें नफरत और हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए और अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। न्याय की जीत होनी चाहिए। आइए हम सब एक साथ आएं और कहें, बहुत हो गया। नफरत को हम अपने समाज को तोड़ने नहीं देंगे। अब हम चुप नहीं रहेंगे।”

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने कहा कि हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करेंगे

नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले 26 पर्यटकों की मौत के बाद अब केंद्र सरकार एक्शन मोड में है. इस बीच सरकार ने आज दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने शिरकत की.  बैठक में इस क्रूर आतंकी हमले की सर्वसम्मति से निंदा की गई. विपक्षी दलों ने कहा कि हम सरकार द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम का समर्थन करेंगे. ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्षी दलों ने कड़े सवाल उठाए और कहा,’इंटेलिजेंस एजेंसियां कहां थीं?”, CRPF और सुरक्षा बल कहां थे?’  ज्यादातर राजनीतिक दलों ने इंटेलिजेंस चूक और वहां पर प्रॉपर सुरक्षा डेप्लॉयमेंट की बात उठाई. राहुल गांधी ने भी पूछा कि उपर जहां घटना हुई वहां सुरक्षाकर्मी क्यों नहीं थे? सरकार का जवाब इस पर सरकार का कहना था कि आमतौर पर इस रूट को जून के महीने में खोला जाता है जब अमरनाथ यात्रा शुरू होती है क्योंकि अमरनाथ यात्रा के यात्री इस जगह पर रेस्ट करते हैं. इस बार लोकल टूर ऑपरेटर्स ने सरकार को बिना जानकारी दिए हुए वहां पर टूरिस्ट की बुकिंग लेनी शुरू कर दी और 20 अप्रैल से वहां पर टूरिस्ट को ले जाना शुरू कर दिया. जिसकी जानकारी लोकल अथॉरिटीज को नहीं थी इस वजह से वहां पर डेप्लॉयमेंट नहीं किया गया .क्योंकि इस जगह पर अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले डेप्लॉयमेंट हर साल जून के महीने में होता है. ओवैसी ने सिंधु जल समझौते पर कही ये बात असदुद्दीन ओवैसी ने इंडस वॉटर ट्रीटी को अस्थाई रूप से निष्क्रिय करने के मुद्दे पर कहा कि हमारे पास पानी रखने या रोकने का कोई इंतजाम नहीं है ऐसे में abeyance पर रखने का क्या फायदा? सरकार ने इस पर जवाब दिया कि यह सरकार की मंशा जताने और एक संदेश देने के लिए किया गया है और यह बताने के लिए किया गया है कि भारत सरकार का आगे रुख पर क्या होगा. इस दौरान डायरेक्टर इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 15 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया. रिजीजू बोले- हमले से देश में हर कोई चिंतित सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “रक्षा मंत्री ने पहलगाम में हुई घटना और सीसीएस की बैठक में भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी. यह घटना बहुत दुखद है. जिससे देश में हर कोई चिंतित है, इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने भी आज और कड़ी कार्रवाई करने की मंशा जाहिर की है…” बैठक में शामिल होने के बाद टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, “सुरक्षा चूक पर चर्चा हुई. हमने सरकार को भरोसा दिलाया कि देश के हित में सरकार जो भी फैसला लेगी, सभी राजनीतिक दल उसके साथ खड़े रहेंगे.”  

प्रदेश में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, गर्मी ने ढाया कहर

भोपाल लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में गर्मी की तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। खजुराहो देश के सबसे गर्म शहरों में सातवें क्रम पर रहा। प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से 44.4 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। शनिवार से बादल छाने के कारण तापमान में कुछ गिरावट होने की भी संभावना है। शनिवार से तापमान से आएगी गिरावट     मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक बनी हुई है।     मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि आसपास के राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण ही मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। शुक्रवार को मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।     शनिवार से उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका के असर से नमी आने के कारण प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने लगेंगे। इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। गुरुवार को देश के सबसे गर्म सात शहर शहर ब्रह्मपुरी- 45.9 अकोला- 45.2 झारसुगड़ा- 45.2 चंद्रपुर- 45.0 निजामाबाद- 45.0 बारमेड़- 44.8 खजुराहो- 44.4 (नोट:- तापमान डिग्री सेल्सियस में।)

पूर्व विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने कहा- अब समय आ गया है जब भारत को केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए

नई दिल्ली पूर्व विंग कमांडर प्रफुल्ल बख्शी ने पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर मिडिया से विशेष बातचीत में कहा कि जब दो देशों के बीच आपसी संबंध बिगड़ते हैं और सुरक्षा की भावना खतरे में पड़ने लगती है, तो कठोर और निर्णायक कदम उठाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की ओर से उठाए गए हालिया कदम जैसे दूतावास बंद करने की तैयारी, वीजा रद्द करना और पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का अल्टीमेटम ये सभी पाकिस्तान पर गंभीर असर डालेंगे। प्रफुल्ल बख्शी ने कहा कि पाकिस्तान की आम जनता और युवा वर्ग पाकिस्तान आर्मी के साथ नहीं हैं। भारत में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की भूमिका संदिग्ध है, और यह संभव है कि इस बार वह चीन के साथ मिलकर रणनीतिक तौर पर कोई तनावपूर्ण कदम उठा रहा हो। भारत का यह जवाब बहुत सीमित है और इससे पाकिस्तान की सैन्य गतिविधियों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पीओके में उन 8-10 ठिकानों पर सीधा कब्जा करना चाहिए जहां से पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारत में भेजती है। बख्शी ने कहा कि “जब तक पाकिस्तान की जमीन पर कब्जा नहीं किया जाएगा, तब तक उसकी सेना को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।” पूर्व विंग कमांडर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की सेना अपनी जनता को यह भ्रम देती है कि वे भारत से बेहतर हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पाकिस्तानी समाज के कई हिस्से भारत से प्रभावित होकर ही बदले हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अब प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि निर्णायक सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। पाकिस्तान द्वारा सीमा पर सेना और लड़ाकू विमानों की तैनाती पर उन्होंने कहा कि भारत को कोई नई तैयारी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय सेना पहले से ही हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और नागरिक संपर्क लगभग समाप्त हो सकते हैं, जिससे संबंधों में और भी अधिक खटास आ सकती है।

जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय बने, लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान दिग्गज लसिथ मलिंगा के सबसे ज्यादा विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी की। हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का विकेट लेने वाले बुमराह ने टी20 क्रिकेट में 300 विकेट के आंकड़े को भी छुआ। टी20 करियर में 300 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे गेंदबाज बन गए हैं। जसप्रीत बुमराह के अलावा अश्विन (315), भुवनेश्वर कुमार (318) और युजवेंद्र चहल (373) टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा हासिल कर चुके हैं। बुमराह ने गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने चार ओवर में 39 रन देकर हेनरिक क्लासेन का बड़ा विकेट लिया, जोकि 44 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। आईपीएल 2025 में जसप्रीत बुमराह ने पांच मैचों में पांच विकेट लिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट लेकर बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की। जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा ने मुंबई के लिए 170 विकेट चटकाए हैं। मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुमराह को सिर्फ एक विकेट की दरकरार है। लसिथ मलिंगा इस समय मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी कोच हैं। इसके साथ ही बुमराह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से आठवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने 122 पारियों में 170 विकेट लेने का कारनामा किया था, जबकि बुमराह ने 138 पारी ली। मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट 170* – जसप्रीत बुमराह (138 पारी) 170 – लसिथ मलिंगा (122 पारी) 127 – हरभजन सिंह (134 पारी) 71 – मिशेल मैक्लेनाघन (56 पारी) 69 – कीरोन पोलार्ड (107 पारी)

शांति और उकसावा साथ-साथ नहीं चल सकते, अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट समारोह के दौरान बंद रहेंगे गेट

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर पंजाब के अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाले औपचारिक प्रदर्शन का पैमाना कम करने का फैसला लिया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पंजाब फ्रंटियर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि अटारी-वाघा सीमा पर रिट्रीट समारोह में भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तानी गार्ड कमांडर के बीच प्रतीकात्मक हाथ मिलाने की परंपरा बंद की जाएगी। इसके अलावा, समारोह के दौरान गेट भी बंद रहेंगे। बीएसएफ ने कहा कि यह कदम सीमा पार शत्रुता पर भारत की गंभीर चिंता को दर्शाता है और यह पुष्टि करता है कि शांति और उकसावा साथ-साथ नहीं चल सकते। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने कहा कि पहलगाम में हाल ही में हुए दुखद हमले के मद्देनजर पंजाब के अटारी, हुसैनीवाला और सादकी में रिट्रीट समारोह के दौरान औपचारिक समारोह का पैमाना छोटा करने का यह सुनियोजित निर्णय लिया गया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने कई कड़े नीतिगत कदमों की घोषणा की है। सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने सिंधु जल संधि को फिलहाल रोकने और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। साथ ही, नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी गई है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल 2025 से रद्द कर दिए जाएंगे। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल 2025 तक वैध होंगे। वर्तमान में देश में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा की संशोधित अवधि समाप्त होने से पहले भारत छोड़ देना होगा। वहीं, भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी गई है। साथ ही, वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी गई है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल की जमानत याचिका की खारिज : ED की स्पेशल कोर्ट

भोपाल मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके साथी शरद जायसवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बुधवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्ष प्रवर्तन निदेशालय के वकील और सौरभ-शरद के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला एक दिन के लिए सुरक्षित रखा था। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। प्रदेश के बहुचर्चित 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामले में ईडी ने केस दर्ज किया था। प्रवर्तन निदेशालय की कोर्ट से सौरभ शर्मा की मां उमा शर्मा, पत्नी दिव्या शर्मा, मौसरे जीजा विनय हांसवानी और साले रोहित तिवारी को जमानत मिल चुकी है। विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष की कोर्ट से 10 लाख के बॉन्ड पर जमानत दी गई है। वहीं सौरभ शर्मा और शरद जायसवाल ने भी जमानत अर्जी लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश सचिन कुमार घोष ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को जमानत देने से इंकार कर दिया है। आपको बता दें कि ईडी ने तीनों को केंद्रीय जेल से न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान गिरफ्तारी कर अदालत से सात दिन की रिमांड पर लिया था। इस दौरान उनसे लंबी पूछताछ चली थी। अब तक इस मामले में ईडी ने कुल 100.36 करोड़ रुपए की कुर्की और जब्ती की है। वहीं सौरभ, चेतन और शरद के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस 60 दिन में भी चालान पेश नहीं कर सकी। जिस वजह से लोकायुक्त पुलिस के केस में तीनों को जमानत मिल चुकी हैं। ये है मामला ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की थी। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है। उसने यह संपत्ति अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी थी। जांच में पता चला कि चेतन सिंह गौर नाम के एक व्यक्ति की इनोवा गाड़ी से जो 11 करोड़ कैश और 52 किलो सोना मिला था, वह सौरभ शर्मा का ही था।

पीएम मोदी के नेतृत्व में सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि पर रोक समेत पांच फैसले हुए, बिलबिलाया पाकिस्तान

इस्लामाबाद पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े ऐक्शन लिए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में सीसीएस की बैठक में सिंधु जल संधि पर रोक समेत पांच फैसले हुए। इसके जवाब में गुरुवार को पाकिस्तान की नेशनल सिक्योरिटी कमेटी (एनएससी) की अहम बैठक हुई, जिसमें भारत के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस को बंद करने का भी फैसला लिया गया। शिमला समझौते को भी निलंबित कर दिया गया है। भारतीय फ्लाइट्स के लिए एयरस्पेस बंद करने का ऐलान करते हुए पाकिस्तान ने कहा कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र सभी भारतीय स्वामित्व वाली या भारतीय संचालित एयरलाइनों के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। वहीं, पाकिस्तान के माध्यम से किसी तीसरे देश से भारत के साथ सभी व्यापार को भी तत्काल निलंबित कर दिया गया है। भारत की कार्रवाई से बिलबिलाए पाकिस्तान ने कहा है कि सिंधु जल संधि के तहत उसके लिए निर्धारित जल को मोड़ने का कोई भी कदम युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। साथ ही उसने पहलगाम हमले के मद्देनजर देश के खिलाफ नई दिल्ली द्वारा उठाए गए कदमों के जवाब में भारत के साथ व्यापार, शिमला समझौते सहित द्विपक्षीय समझौतों और हवाई क्षेत्रों को निलंबित करने की घोषणा की। पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों को कम करने के भारत के कदम पर देश की प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद ये घोषणाएं की गईं। बैठक में पाकिस्तान के प्रमुख मंत्रियों और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने भाग लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया, “पाकिस्तान भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों को स्थगित रखने के अधिकार का प्रयोग करेगा, जिसमें शिमला समझौता भी शामिल है, लेकिन उस तक सीमित नहीं है।” बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान वाघा सीमा चौकी को तत्काल प्रभाव से बंद कर देगा। हालांकि, भारत पहले ही अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद कर चुका है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने भारतीय नागरिकों को जारी किए गए सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत सभी वीजा को भी निलंबित कर दिया है और सिख धार्मिक तीर्थयात्रियों को छोड़कर उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द माना है। एसवीईएस के तहत वर्तमान में पाकिस्तान में सिख तीर्थयात्रियों को छोड़कर भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के भीतर बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है। बैठक के बाद जारी एक बयान के अनुसार, एनएससी ने सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के एकतरफा फैसले को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया, इस समझौते को क्षेत्रीय स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि पानी एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित है और 24 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए जीवन रेखा है। इसमें कहा गया है, “सिंधु जल संधि के अनुसार पाकिस्तान के पानी के प्रवाह को रोकने या मोड़ने और निचले तटवर्ती लोगों के अधिकारों का हनन करने का कोई भी प्रयास युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।” इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की क्षमता 30 अप्रैल से घटाकर 30 राजनयिक और कर्मचारी कर दी जाएगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल के गंधिया ग्राम में भगवान श्रीराम के विश्राम स्थल का दर्शन और पूजन किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के वनवास के दौरान विश्राम स्थल जयसिंहनगर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी) में पहुंचकर दर्शन किये। उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को गंधिया ग्राम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि भगवान श्रीराम वनवास के दौरान उमरिया जिले के (सीतामढ़ी ) के दशरथ घाट होते हुए गंधिया ग्राम पहुंचे थें। जहां उन्होंने 11 दिन विश्राम किया था। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि मंदिर के पास प्राचीन तालाब है जिसे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है जिसपर कार्यवाही की जायेगी। इस संबंध में ग्रामीणों के साथ जल चौपाल का आयेाजन कर कार्य योजना तैयार की गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि गंधिया ग्राम को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने तथा आमजन के श्रद्धा का केंद्र बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर को व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। विधायक श्री शरद कोल, पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नरेंद्र सिंह धुर्वें सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।  

भोपाल में मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्राओं को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, सहेलियों को भी फंसाया

भोपाल राजधानी में छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें ब्लैकमेल करने का अजमेर जैसा झकझोर देने वाला कांड सामने आया है। रायसेन रोड स्थित टीआईटी कालेज में मुस्लिम छात्रों ने हिंदू छात्राओं को निशाना बनाते हुए उन्हें प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया। उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दरिंदों ने पीड़िताओं की सहेलियों को बुलाकर दुष्कर्म किया।     रविवार को एक पीड़ित छात्रा ने हिम्मत कर बागसेवनिया थाने में पहली शिकायत दर्ज कराई।     इसके बाद पुलिस को दो और शिकायते मिलीं। पुलिस इस मामले को चार दिनों तक छिपाती रही।     अब जाकर बागसेवनिया पुलिस ने जीरो पर कायमी कर अशोकागार्डन, जहांगीराबाद और ऐशबाग थाने में केस ट्रांसफर किया है।     मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने चार अफसरों का विशेष जांच दल गठित कर दिया है।     पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित फराज खान और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर चुकी है।     इसमें दर्जन भर अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है।     पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दो आरोपितों के मोबाइल से कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के वीडियो मिले हैं।     वीडियो में आरोपित युवक दुष्कर्म करते हुए छात्राओं से धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहते भी दिखाई दिए हैं।     घटना के समय कई छात्राएं नाबालिग थीं, जिसके चलते पुलिस ने आरोपितों के विरूद्ध पाक्सो व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम का मामला भी दर्ज किया है। दरिंदों ने पूरा जाल बुना था     पुलिस की अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपितों ने ब्लैकमेलिंग से जिस्मफरोशी का पूरा जाल बुना था।     ये दरिंदे दुष्कर्म की शिकार छात्राओं के वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने की धमकी देते।     उससे डरी छात्राओं को दूसरे मुस्लिम युवकों को सौंप देते।     उसके बाद उन छात्राओं को अपनी सहेलियों को किसी खास जगह बुलाने के लिए दबाव बनाते।  

मृतक का चश्मदीद बेटा बोला- आतंकी हमले में नाबालिग भी शामिल, कैमरा लगाकर आए थे और सेल्फी ले रहे थे

इंदौर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान अपनी आंखों के सामने पिता को खोने वाले इंदौर के युवक का कहना है कि हमलावरों में नाबालिग लड़के भी शामिल थे, जो कि अपने सिर पर कैमरा लगाकर आए थे और वारदात के दौरान उन्होंने सेल्फी भी ली थीं। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे जिनमें इंदौर के सुशील नथानियल (58) भी शामिल हैं। हमले में जीवित बच निकले उनके बेटे का कहना है कि आतंकियों ने उनके सामने कम से कम छह लोगों को गोली मारी। इस आतंकी वारदात में जान गंवाने वाले सुशील नथानियल इंदौर से करीब 200 किलोमीटर दूर अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। वह अपने पूरे परिवार के साथ कश्मीर घूमने गए थे। इस हमले में जहां नथानियल की मौत हो गई, वहीं आतंकियों ने उनकी बेटी आकांक्षा (35) के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। जबकि उनकी पत्नी जेनिफर (54) और उनका बेटा ऑस्टिन उर्फ गोल्डी (25) हमले के दौरान सुरक्षित बच निकले थे। पिता की मौत से दुखी ऑस्टिन ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया, ‘आतंकियों में 15-15 साल के नाबालिग लड़के शामिल थे और उनकी संख्या कम से कम चार थी। इस आतंकी वारदात के दौरान वे सेल्फी ले रहे थे और अपने सिर पर कैमरा लगाकर आए थे।’ ऑस्टिन ने आगे बताया कि ‘आतंकियों ने उनके पिता और मौके पर मौजूद अन्य सभी लोगों से उनकी धार्मिक पहचान पूछने के बाद उन्हें गोली मारी। यहां तक कि उनके मुस्लिम होने की तसल्ली करने के लिए आतंकियों ने उनसे कलमा पढ़ने के लिए भी कहा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे मुस्लिम हैं या गैर मुस्लिम?’ उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति आतंकियों के कहने पर उन्हें कलमा बोलकर भी बता रहा था, तब भी उन्होंने बाद में उसके कपड़े भी उतरवाकर उनके मुस्लिम होने की पुष्टि की थी। ऑस्टिन ने बताया कि, ‘इस तरीके से आतंकियों ने मेरे सामने छह गैर मुस्लिम लोगों को गोली मारी।’ यह पूछे जाने पर कि वह अब सरकार से क्या चाहते हैं, अपने पिता को खोने वाले युवक ने जवाब दिया, ‘मैं बस इतना चाहता हूं कि उस जगह (बैसरन में) पुलिस और सेना के कर्मियों की बड़ी तादाद में तैनाती की जाए क्योंकि वहां सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं।’ इस बीच, नथानियल को गुरुवार को जूनी इंदौर कैथोलिक कब्रिस्तान में दफना दिया गया। इस दौरान उनकी पत्नी जेनिफर बार-बार बदहवास होती दिखाई दीं, जिन्हें उनके बेटे ऑस्टिन और नजदीकी रिश्तेदारों ने संभाला। नथानियल की घायल बेटी आकांक्षा व्हीलचेयर पर कब्रिस्तान पहुंचीं और अपने पिता को अंतिम विदाई दी। कब्रिस्तान में नथानियल को श्रद्धांजलि देने वाले नेताओं में राज्य के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live