LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में लिखा जा रहा है ग्रामीण आवास क्रांति का नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य में इन दोनों ग्रामीण विकास एवं सामाजिक सशक्तिकरण का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार एक अभिनव अभियान मोर दुवार- साय सरकार के माध्यम से गरीब ,वंचित और आवासहीन परिवारों के यहां दस्तक देकर उन्हें सम्मान के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर का अधिकार देने में जुटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने  बीते दिनों जगदलपुर प्रवास के दौरान घाटपदमपुर ग्राम से इस अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री आवास योजना का तेजी से और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है । इस बात को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के दूसरे दिन ही कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख परिवारों को आवास की स्वीकृति प्रदान कर स्पष्ट कर दिया था। छत्तीसगढ़ सरकार  इस अभियान के माध्यम से  प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास देने के अपने संकल्प को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ में चल रही ग्रामीण आवास क्रांति का ही यह परिणाम है कि अब  गांवों में विशेषकर पिछड़े और गरीब तबके की बस्तियों में मिट्टी के जीर्णशीर्ण घरों और बांस- बल्ली के सहारे टिकी घास-फूंस की झोपड़ी की जगह अब साफ-सुथरे पक्के मकान बने हुए अथवा बनते दिखाई देने लगे हैं। राज्य के मैदानी इलाकों से लेकर सुदूर वनांचल का कोई ऐसा गांव अथवा मजरा- टोला नहीं, जहां 8-10  पक्के घर,  प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए हाल- फिलहाल में न बने हों। यह योजना न केवल लाखों गरीब परिवारों को छत दे रही है, बल्कि रोजगार, व्यापार और उद्योगों को भी गति प्रदान कर रही है। इससे सीमेंट, ईट, सरिया और निर्माण सामग्री से जुड़े व्यवसाय में तेजी आयी है। यह जनकल्याण और आर्थिक विकास का एक संतुलित मॉडल है। छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए कुल 11,50,315 ग्रामीण आवासों का लक्ष्य प्रदान किया गया है, जिसमें से अब तक 9,41,595 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है।  केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा छत्तीसगढ़ प्रवास  दौरान राज्य को अतिरिक्त 3 लाख आवासों की स्वीकृति देने से यह प्रयास और भी व्यापक हो गया है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ग्रामीण आवासीय पहल है। राज्य सरकार समाज के सभी वर्ग के पात्र परिवारों के साथ-साथ बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, अबूझमाड़िया एवं बिरहोर विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का आवास उपलब्ध करा रही है। महासमुंद जिले के धनसुली गांव की कमार बस्ती में 15 से अधिक कमार परिवारों को पीएम जनमन योजना के अंतर्गत पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। इससे इन जनजातीय परिवारों के जीवन में स्थायित्व आया है और वे शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं।  छत्तीसगढ़ सरकार का मोर दुवार- साय सरकार अभियान 30 अप्रैल तक तीन चरणों में संचालित है, जिसमें पात्र हितग्राहियों का घर-घर जाकर सर्वेक्षण करना और ग्राम सभाओं के माध्यम से सूची का वाचन और शत-प्रतिशत पात्र परिवारों का कवरेज सुनिश्चित करने के साथ ही सर्वेक्षण पूर्ण करने वाले कर्मियों का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय  द्वारा गांव में जाकर सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ करना और हितग्राहियों से उनके बारे में जानकारी लेना इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पूरी तरह संवेदनशील और संकल्पित है। इस अभियान को जन अभियान का स्वरूप देने के लिए जनप्रतिनिधियों, जनसेवियों और स्थानीय कलाकारों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर के रूप में नामित व्यक्तियों द्वारा भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। गृह पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता एवं जानकारी की सहज उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अतिरिक्त, राज्य में जरूरत मंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 47,090 आवासों के निर्माण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 38,632 आवास स्वीकृत किए गए हैं। राज्य सरकार की विशष पहल पर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ितों परिवारों के लिए 15,000 विशेष आवास स्वीकृत हुए हैं, जिनका निर्माण कराया जा रहा है। पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए 42,326 आवास के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब तक 27,778 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिसमें से 6,482 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। नियद-नेल्ला-नार योजना के अंतर्गत अब तक 477 आवास पूर्ण कराए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन बिलासपुर से 3 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराना इस योजना की सफलता है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा 18 लाख पात्र हितग्राहियों को आवास से वंचित रखा गया।  छत्तीसगढ़ सरकार अब हर हितग्राही को उसका अधिकार दिलाने की दिशा में काम कर रही है। मोर दुवार- साय सरकार महाअभियान शासन की संवेदनशीलता, नीति की पारदर्शिता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह अभियान केवल योजना की सफलता नहीं, बल्कि एक मजबूत, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।                                                                                                                                    नसीम अहमद खान, उपसंचालक जनसंपर्क

ट्रंप ने एक दिन पहले दावा किया था कि रूस और यूक्रेन समझौते के बहुत करीब हैं, पुतिन की मंशा पर ट्रंप ने उठाए सवाल

वाशिंगटन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात पर संदेह है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के इच्छुक हैं। ट्रंप ने यह भी आशंका जताई कि फिलहाल शांति समझौते की कोई संभावना नहीं दिख रही है।ट्रंप ने एक दिन पहले दावा किया था कि रूस और यूक्रेन “समझौते के बहुत करीब” हैं। लेकिन शनिवार को उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि नागरिक क्षेत्रों, शहरों और कस्बों पर हाल ही में हुई मिसाइल बमबारी ने उनके इस विश्वास को कमजोर कर दिया है। “पिछले कुछ दिनों में नागरिक इलाकों पर मिसाइल हमलों का कोई औचित्य नहीं है। इससे लगता है कि शायद पुतिन युद्ध समाप्त करने के पक्ष में नहीं हैं।” ट्रंप ने शनिवार को वेटिकन में पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात भी की। पोप फ्रांसिस के निधन के बाद दुनिया भर के नेताओं ने अंतिम विदाई में हिस्सा लिया था।  

अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका : सीएम डॉ मोहन

भोपाल पहलगाम के अंदर जो घटना हुई है क्या हिंदू, क्या मुसलमान, क्या मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर सब एकजुट के साथ पहली बार प्रधानमंत्री के साथ पक्ष और विपक्ष दोनों ने हत्याकांड की निंदा की है। कठोर कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री के लिए विश्व से भी समर्थन मिल रहा है। आज मैं प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी है और मोदी जी ने पुनः दोहराया है इस घटनाक्रम की जिम्मेदारों को उसकी कीमत चुकाना होगी उन्हें छोड़ेंगे नहीं, यह मेरे देश का संकल्प है। कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली दुश्मनों को हजम नहीं हुई। धर्म के नाम पर हत्या करते हैं। अगर इतनी हिम्मत है तो हमारी सेना के सामने आते चिंदी चिंदी कर दिए जाते। चूहे की तरह जाकर कायराना हरकत कर गए जिस बिल में छुपे हैं उसे बिल के मालिक को भी सजा मिलेगी। मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे उक्त बातें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि हम निर्णय करते हैं, लागू करने के लिए नीति बनाने के लिए अधिकारियों की भूमिका होती है। सबसे बड़ा रोल अधिकारियों का भी होता है। अधिकारी कर्मचारी संघ हमारे परिवार की तरह हैं उनकी बहुत बड़ी भूमिका है। जब हम विकास की बात करते हैं तो हमारे अधिकारी कर्मचारी कैसे पीछे रह सकते हैं इन्हें पीछे नहीं छोड़ सकते। शहर में गांव में गरीब किसान महिला सभी की चिंता कर रहे हैं। आपकी मांगे भी हम ओझल नहीं करेंगे। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा सीएम डॉ मोहन ने कहा-आपकी सभी सेवा शर्तें विभिन्न मांगों के प्रति हम संवेदनशील है। पहले भी कई मांगे पूरी की है। आगे भी करेंगे। कर्मचारी अधिकारियों का जो मांग पत्र पढ़ा है बहुत बड़ा है। लेकिन बहुत अच्छा भी है। आपका मांगना भी बुरा नहीं है। हम लगातार काम कर रहे हैं। मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। देश में एक पहचान बनाएगा मध्य प्रदेश। प्रदेश की विरासत की भी बात होगी। प्रदेश के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है राजमार्ग पर राजा भोज के नाम पर भूमिपूजन करने वाले हैं। राजा विक्रमादित्य 24 घंटे काम करते थे। विक्रमादित्य से सब सीखा जा सकता है। एक राजमार्ग विक्रमादित्य के नाम पर भी होगा। मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा मध्य प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत की जाती है। केंद्रीय के समान महंगाई भत्ता मिलेगा। दीपावली अब एरियर के साथ अच्छी मानेगी। यह घोषणा तत्काल अभी से लागू होती है। 2016 से जो पदोन्नति लटकी हुई है, उसका लाभ भी जल्द मिलेगी। पीएससी से पद खाली होने के साथ ही अभियान चलाएगा। जब शासन के पद मंजूर हैं तो फिर किसी भी प्रकार की बार-बार स्वीकृत की आवश्यकता नहीं। एक बार पद स्वीकृत है उसे तत्काल भरा जाएगा। पदोन्नति को लेकर सीएम का बड़ा बयान सरकारी कर्मचारी अधिकारियों का साल 2016 से पदोन्नति के मसलों से मामला उलझा हुआ है। मंत्रिमंडल की समिति बनाई थी। दोनों वर्गों से बात कर रहे हैं। हम बीच का रास्ता निकल रहे हैं। पदोन्नति के द्वार भी खोले जाएंगे। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्द घोषणा का अवसर आएगा। पाकिस्तानियों को लेकर बड़ा बयान पाकिस्तानियों को लेकर सीएम ने बड़ा बयान दिया है। कहा- बीते दिन हेड क्वार्टर पुलिस को समीक्षा के निर्देश दिया है। एक-एक पाकिस्तानी व्यक्ति को चुन-चुन कर भेजने के लिए निर्देश दिया है। पहलगाम की घटना के बाद गृहमंत्री ने राज्यों से जो अपेक्षा कर रहे हैं उसके लिए कटिबद्ध है। पाकिस्तानियों को आदेश के मुताबिक वापसी का काम करेंगे। शासन की व्यवस्थाओं के आधार पर हर हाल में पहलगाम के दोषियों को दंडित किया जाएगा।

जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सिरोही आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। यह शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। गौरतलब है कि सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंटआबू पुलिस उपअधीक्षक गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 481 कार्टन पाए गए। आवश्यक कारवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर बाकासर, सरली, पुलिस थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर निवासी जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट हुडा और मोहनलाल पुत्र मालाराम हुडा जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, हिन्दूराम, मुकेश कुमार, गोपाल, प्रकाश  जंयतिलाल और अरूणसिंह सम्मिलित रहे। जांच कर जुटाई जा रही है जानकारी पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इससे पहले कि वे गुजरात सीमा में प्रवेश का पाते पकड़ लिया गया। अब पुलिस द्वारा जोधपुर में यह शराब कहां से भरी गई थी तथा अहमदाबाद, गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जोधपुर से शराब भेजने वजे एवं अहमदाबाद में मंगवाने वाले लोग भी पुलिस के राड़ार पर है। इसके लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।  

खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने की जरूरत है: अनिल कुंबले

नई दिल्ली भारत के अनुभवी स्पिनर अनिल कुंबले का मानना ​​है कि गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने की जरूरत है, क्योंकि कैश-रिच लीग के 18वें संस्करण में बल्ले से उनका सूखा दौर जारी है। 9 मैचों में 7 अंक लेकर नाइट राइडर्स ग्रुप चरण में अपने खिताब की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कोलकाता ने ग्रुप चरण के अंतिम चरण में जीत की लय हासिल करने के लिए अपनी टीम में बदलाव किए हैं। कुंबले का मानना ​​है कि KKR के लिए अपने खराब फॉर्म में चल रहे उप-कप्तान वेंकटेश को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने पर विचार करने का समय आ गया है, जो अब तक मध्य क्रम में स्थिर रहे हैं। वेंकटेश के संघर्ष को आईपीएल 2024 में शीर्ष क्रम से मौजूदा संस्करण में चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की उनकी स्थिति में बदलाव से देखा जा सकता है। कैश-रिच लीग के आखिरी अध्याय में वेंकटेश ने 220 के पावरप्ले स्ट्राइक रेट के साथ शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, अपनी नई बल्लेबाजी स्थिति में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 22.50 की औसत और 139.17 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वेंकटेश के 60 (29) रन ही उनका एकमात्र अच्छा प्रदर्शन रहा है। कुंबले ने कहा, ‘उनके पास इस खेल में वेंकी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर लाने का मौका था। सुनील नरेन के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करें और फिर एक भारतीय विकेटकीपर को लाएं। वैसे भी, वे रमनदीप को बाहर करना चाह रहे थे, ठीक है, (लवनीत)सिसोदिया को लाएं, वह खराब खिलाड़ी नहीं है, वह विकेटकीपिंग कर सकता है। और (एनरिक) नॉर्टजे को लाएं क्योंकि नॉर्टजे चेतन सकारिया की जगह खेल सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘(वेंकटेश) उनको गेंद पर उस गति की जरूरत है। आपके पास छह ओवर हैं, पावरप्ले, यह वह जगह है जहां वह अपना स्वाभाविक खेल खेल सकता है, ऊपर से हिट कर सकता है। उसने अतीत में ऐसा किया है, इसी तरह उसने KKR को दुबई में हारने के बाद प्लेऑफ में वापस पहुंचाया।’ पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैच के दौरान गत चैंपियन ने इस सीजन में अपने 17वें और 18वें खिलाड़ी को मैदान में उतारा। उमरान मलिक की जगह चोटिल हुए चेतन सकारिया और रमनदीप सिंह की जगह रोवमैन पॉवेल को मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। जीत के लिए जरूरी क्षेत्र में कदम रखने वाली नाइट राइडर्स की टीम में कई बदलाव हुए। सकारिया ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 39 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया और काफी रन लुटाए। इस बीच रोवमैन पॉवेल को बाउंड्री मारने का मौका नहीं मिला, क्योंकि लगातार बारिश के कारण पूरा मैच धुल गया, KKR के 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए सिर्फ एक ओवर खेला था। कुंबले ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि उन्होंने दो मैच जीते हैं और अब उन्हें लगातार पांच की जरूरत है या ऐसा कुछ। इसलिए मैं [उनके अवसरों के बारे में] निश्चित नहीं हूं। उन्होंने – क्या? – (PBKS के खिलाफ] दो बदलाव किए? चेतन सकारिया ने अपना पहला मैच खेला। रोवमैन ने KKR के लिए पदार्पण किया। इसलिए जाहिर है, उन्हें उसी [(अगले मैच के लिए XI) पर टिके रहना होगा। हालांकि चेतन ने अपने ओवर [3-0-39-0] गेंदबाजी की, रोवमैन ने बल्लेबाजी नहीं की। उन्हें अगले मैच में भी इसी तरह खेलना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘गुणवत्ता और क्षमता के मामले में मुझे लगता है कि KKR में यह सब है। अगर आप पिछले साल की तुलना में इस साल की चैंपियनशिप टीम को देखें, तो पाएंगे कि उनके खिलाड़ी कमतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों में बहुत ज़्यादा बदलाव हुआ है। फिल साल्ट की जगह क्विंटन डी कॉक हैं। क्विंटन डी कॉक भी उतने ही विध्वंसक हैं। (रहमानुल्लाह) गुरबाज पिछले साल भी थे वे (प्लेऑफ के लिए) फिल साल्ट की जगह आए थे और उन्होंने वाकई अच्छा प्रदर्शन किया था। सुनील नरेन ने पिछले साल असाधारण प्रदर्शन किया था। श्रेयस अय्यर की जगह, आपके पास कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे हैं। उन्होंने KKR के लिए नंबर 3 पर वाकई अच्छी बल्लेबाजी की है। इसलिए बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें अंक हासिल करने के लिए कुछ करने की जरूरत है।’  

कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा गया

मुंबई महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने रविवार को घोषणा की कि राज्य सरकार मुंबई में जल मेट्रो परियोजना की योजना बना रही है। इसके लिए कोच्चि जल मेट्रो को मुंबई में इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का कार्य सौंपा गया है। राणे के मुताबिक, यह रिपोर्ट इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी। 50-50 प्रतिशत भागीदारी पर बनेगा विशेष निकाय राणे ने कहा कि मुंबई में जल मेट्रो परियोजना को लागू करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच 50-50 प्रतिशत की भागीदारी पर एक विशेष निकाय का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुंबई सात द्वीपों से बना है, लेकिन अब तक जलमार्गों का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया है। यह परियोजना सड़कों और उपनगरीय रेल सेवाओं पर बढ़ते बोझ को कम करने में मदद करेगी। शहरी परिवहन में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा नितेश राणे ने जोर देते हुए कहा कि जल मेट्रो परियोजना शहरी परिवहन में सुधार लाएगी और मुंबई की पर्यटन क्षमता को भी बढ़ावा देगी। कोच्चि जल मेट्रो परियोजना महाराष्ट्र सरकार को इस दिशा में सहायता प्रदान करेगी। इस परियोजना के तहत बैटरी से चलने वाली नौकाएं मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए चलेंगी। 21 प्रस्तावित स्टेशनों की सूची राणे ने यह भी बताया कि जल मेट्रो परियोजना के तहत कुल 21 प्रस्तावित स्टेशनों की सूची तैयार की गई है, जिसमें वैतरणा नदी, वसई, ठाणे, मनोरी, पनवेल, और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के पास स्टेशन शामिल हैं। पहले चरण में जल मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में रो-रो (रोल ऑन-रोल ऑफ) सेवा का विस्तार किया जाएगा। नवी मुंबई हवाई अड्डे पर जल टैक्सी सेवा मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि नवी मुंबई का हवाई अड्डा देश का पहला हवाई अड्डा होगा, जहां जल टैक्सी सेवा भी शुरू होगी। इसके लिए हवाई अड्डे के पास एक जल मेट्रो टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर अगले कुछ दिनों में सिडको, महाराष्ट्र सागरी मंडल (एमएमबी) और राज्य पत्तन मंत्रालय की एक बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि डीपीआर तैयार किया जा सके।

भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों और केंद्र सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद आम लोगों को बेचे जा रहे सेना जैसे कपड़े

जैसलमेर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में सेना की वर्दी पहनकर किए गए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता खड़ी कर दी है। इस भयावह घटना के बाद पूरे देश में सुरक्षा मानकों को लेकर बहस छिड़ी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के संवेदनशील सीमा जिले जैसलमेर में बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर आज भी सेना और अर्द्धसैनिक बलों जैसी वर्दियों की खुलेआम बिक्री जारी है। यह लापरवाही न केवल सेना की गरिमा को चोट पहुंचा रही है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती है। सेना जैसी वर्दी पहनकर हमला, सुरक्षा में बड़ी सेंध 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम इलाके में आतंकियों ने सेना की वर्दी में आकर सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने सेना की वर्दी का सहारा लेकर पहले खुद को सुरक्षाबलों के बीच मिला लिया और फिर अचानक हमला कर दिया। इस हमले ने यह साफ कर दिया कि यदि किसी असामाजिक तत्व को सेना या पुलिस जैसी वर्दी आसानी से उपलब्ध हो जाए तो वह कितनी बड़ी चुनौती बन सकता है। इस घटना के बाद देशभर में इस बात पर गंभीर चिंता जताई जा रही है कि सेना और सुरक्षा बलों की वर्दी जैसी पोशाकें बाजारों में कैसे बिक रही हैं। जैसलमेर में बाजारों में मिल रही वर्दियां जैसलमेर जैसे संवेदनशील सरहदी जिले, जहां से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा कुछ ही किलोमीटर दूर है, वहां भी बाजारों में सेना, बीएसएफ, और पुलिस जैसी वर्दियां बिना रोक-टोक बिक रही हैं। कई दुकानों पर कॉम्बैट प्रिंट के कपड़े, जैकेट, टी-शर्ट और टोपी खुलेआम बेची जा रही हैं। हालांकि दुकानदार दावा करते हैं कि वे पहचान और सत्यापन के बाद ही सामान बेचते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से ये वर्दी जैसे कपड़े खरीद सकता है। दोषी पाए जाने पर 500 रुपये जुर्माना भारतीय दंड संहिता की धारा 140 और 171 के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना की वर्दी या उसके जैसी दिखने वाली यूनिफॉर्म को अनाधिकृत रूप से पहनना या बेचना अपराध की श्रेणी में आता है। दोषी पाए जाने पर 500 रुपये जुर्माना और अधिकतम तीन महीने तक की सजा हो सकती है। सेना जैसी वर्दी का उत्पादन केवल कुछ अधिकृत मिलों को ही करने की अनुमति है, जिनमें पंजाब के फगवाड़ा और महाराष्ट्र की दो मिलें प्रमुख हैं। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को आदेश दिया था कि कॉम्बैट प्रिंट कपड़े बनाने, बेचने और पहनने पर सख्त निगरानी रखी जाए, खासकर संवेदनशील इलाकों में। सेना के पुराने आदेश भी हवा में पठानकोट हमले के बाद सेना ने खासतौर पर निर्देश दिया था कि आम जनता को सेना जैसे कपड़े न बेचे जाएं और निजी सुरक्षा एजेंसियों को भी कॉम्बैट पैटर्न की यूनिफॉर्म इस्तेमाल न करने को कहा गया था। इसके बावजूद आज जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले में आधा दर्जन से ज्यादा दुकानों पर यह कपड़ा आसानी से उपलब्ध है। न कोई सख्त निगरानी है न ही प्रशासन की ओर से कोई सघन अभियान चलाया जा रहा है। जांच और निगरानी की सख्त जरूरत जैसलमेर जैसे सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस को बाजारों में सेना की वर्दी जैसे कपड़ों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। साथ ही ऐसे कपड़े बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, यदि पहलगाम जैसी घटनाओं से सबक नहीं लिया गया तो सीमावर्ती जिलों में भी आतंकी तत्व सेना या सुरक्षा बलों की वर्दी का दुरुपयोग कर सकते हैं। ऐसे में समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो इसके परिणाम भयावह हो सकते हैं।  

216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब, बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 45वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए। रयान रिकेल्टन ने 32 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 54 रन ठोक दिए। विल जैक्‍स ने 29 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाए। नमनधीर 25 रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक यादव और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट आए। बुमराह ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता  216 रन चेज करने उतरी लखनऊ सुपर जांयट्स की शुरुआत खराब रही। तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्कराम को नमन के हाथों कैच आउट कराया। एडेन ने 11 गेंदों पर 9 रन बनाए।

तहव्वुर राणा ने मुंबई आतंकी हमलों पर किया बड़ा खुलासा, 26/11 पर इस व्यक्ति को बताया जिम्मेदार

मुंबई मुंबई में 26/11 के भयानक आतंकी हमलों का नाम लेते ही तहव्वुर हुसैन राणा का जिक्र सामने आता है। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने खुद को हमलों से पूरी तरह अलग बताया है। राणा ने कहा कि उसका 26/11 से कोई लेना-देना नहीं है और इसके लिए उसने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलोमन हेडली को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के अनुसार, राणा ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि हमले की साजिश में उसकी कोई भूमिका नहीं रही। उसका यह बयान जांच एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। केरल में भी गया था तहव्वुर राणा पूछताछ के दौरान तहव्वुर राणा ने यह भी कबूल किया कि वह दिल्ली और मुंबई के अलावा केरल भी गया था। जब अधिकारियों ने वजह पूछी तो राणा ने कहा कि वह अपने जानने वालों से मिलने के लिए केरल गया था। उसने उन जानकारों का नाम और पता भी एजेंसियों को उपलब्ध कराया है। सूत्रों का कहना है कि राणा की दी गई जानकारी की पुष्टि करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जल्द ही केरल रवाना हो सकती है। पूछताछ में बेहद शांत नजर आया राणा एक अधिकारी ने बताया कि तहव्वुर राणा बेहद ट्रेंड अपराधी है। उसकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन वह पूछे गए सवालों का बिना घबराए जवाब देता है और कई बार गुमराह करने की भी कोशिश करता है। इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान जब नमाज का समय होता है तो वह इंटेरोगेटर से कहता है कि उसे 15 मिनट के लिए नमाज अदा करनी है और इस दौरान उसे डिस्टर्ब न किया जाए। राणा का यह रवैया एजेंसियों को उसकी मानसिक मजबूती और प्रशिक्षण का अहसास कराता है। अमेरिका से कैसे भारत लाया गया तहव्वुर राणा 26/11 हमलों के एक प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाना आसान नहीं था। राणा ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिका में कई कानूनी प्रयास किए। यहां तक कि उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी अर्जी भी लगाई थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी सभी याचिकाएं खारिज हो गईं तो उसका भारत प्रत्यर्पण संभव हो सका। एनआईए और एनएसजी की टीमों ने मिलकर लॉस एंजेल्स से उसे एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया। इस पूरी प्रक्रिया में भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। एनआईए ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए कई वर्षों तक अमेरिकी एफबीआई और न्याय विभाग के साथ समन्वय किया था। 26/11 हमले की कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया याद दिला दें कि 26 नवंबर 2008 को दस आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस जैसे स्थानों पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। पूरी दुनिया इस हमले से हिल गई थी। भारत की जांच एजेंसियों का आरोप है कि तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाने में मदद की थी।

एमपी ट्रांसको ने कार्मिकों के गृह भाड़ा भत्ते को किया पुनरीक्षित, जाने किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता

भोपाल एम. पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने कार्मिकों के लिए गृह भाड़ा भत्ता (HRA) के पुनरीक्षित आदेश जारी कर दिए हैं। एम. पी. ट्रांसको के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री धीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी ने मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ 4-1/2025/नियम/चार, दिनांक 3 अप्रैल 2025 के अनुसार, शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित गृह भाड़ा भत्ते के प्रावधानों को आवश्यक संशोधनों सहित अपनाया है। सात लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में निवासरत कंपनी कार्मिकों को उनके मूल वेतन का 10 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ते के रूप में देय होगा। तीन लाख से अधिक लेकिन 7 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 7 प्रतिशत होगी। तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में यह दर 5 प्रतिशत निर्धारित की गई है। किन्हें नहीं मिलेगा गृह भाड़ा भत्ता जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि वे कार्मिक जो कंपनी आवास में रह रहे हैं या किराया रहित कंपनी आवास में निवासरत हैं, या किराया रहित आवास के बदले कोई अन्य भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें गृह भाड़ा भत्ता देय नहीं होगा। साथ ही संविदा, तदर्थ, स्थायी-कर्मी व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी इस भत्ते की पात्रता नहीं होगी। अन्य शर्तें पूर्ववत रहेंगी और यह आदेश 1 अप्रैल 2025 से प्रभावशील होगा।  

बगरू में ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी गिरफ्तार, एक साथी फरार, लूटी गई ज्वेलरी बरामद

जयपुर बगरू थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी शॉप लूटने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियारों के साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बाइक व एक कंटेनर जब्त किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि जेल से छूटकर आए दो दोस्तों ने जल्द पैसा कमाने के चलते यह प्लान बनाया था। जिसके तहत दोनों ने फिल्मी स्टाइल में रैकी करने के बाद देसी बम फोड़कर मार्केट में दहशत फैलाने के बाद गोलियां चलाकर ज्वैलरी शॉप लूटी और पुलिस को चकमा देने के लिए बाइक से वारदात करने के बाद कंटेनर में छिपकर भाग गए, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि ज्वेलरी शॉप लूट के मामले में आरोपी कन्हैयालाल शर्मा उर्फ चिकू पण्डित (20), सोहेल पठान (20)  और प्यारेलाल लुहार (37) को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश कन्हैयालाल शर्मा बगरू रीका एरिया में रहकर आईएमएल कंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है। उसकी कंपनी में प्यारेलाल कंटेनर ड्राइवर है। वहीं इस मामले में फरार साथी कौशल की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देसी कट्टा, तीन कारतूस, रेकी और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, फरारी में प्रयुक्त कंटेनर और लूटी गई ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर डेटा बेस तैयार करने के साथ रुट मैप बनाया और लुटेरों की पहचान के बाद मुखबिर की सूचना पर जोधपुर में दबिश देकर सोहेल को पकड़ लिया गया और उससे की गई पूछताछ के बाद दबिश देकर कन्हैयालाल और प्यारेलाल को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी कन्हैयालाल शर्मा और सोहेल पठान की जेल में मुलाकात हुई थी। सजा काटने के बाद कन्हैयालाल और कौशल जेल से बाहर आकर बगरू रीको एरिया में रहने लगे। बगरू रीको एरिया में स्थित आईएमएल कंटेनर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दोनों काम करने लगे और जल्द पैसा कमाने के लिए दोनों दोस्तों ने बैंक या ज्वेलरी शॉप लूटने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए दोनों ने बगरू स्थित मुथुट फाइनेंस बैंक की रेकी की और साथ ही आसपास की ज्वेलरी दुकानों, बीकानेर की फेमस ज्वेलरी शॉप, तारानगर चुरू में पीएनबी बैंक के पास ज्वेलर्स की रेकी की और इसके बाद दोनों ने बगरू इलाके की ज्वेलरी शॉप को लूटना तय किया। इसके लिए कन्हैयालाल ने सोहल को जोधपुर से जयपुर बुलाया। पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने कंपनी के कंटेनर ड्राइवर प्यारेलाल को भी प्लान में शामिल किया। पूछताछ में सामने आया है कि प्लान ये था कि वारदात कर भागने के बाद पुलिस उनकी बाइक को चिन्हित कर पीछा करती रहती और वे कंटेनर में छिपकर आसानी से पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो जाते। इस कारण उन्होंने प्यारेलाल को शामिल किया, जिसका काम उन्हें वारदातस्थल के पास छोड़ना और वारदात करने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का था। गौरतलब है कि बगरू के जुगल बाजार में मनमोहन शर्मा की रत्नेश्वरी ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप पर लूट की गई थी। 22 अप्रेल की शाम को कंटेनर से वारदात स्थल के पास तीनों बदमाश पहुंचे। रोड किनारे कंटेनर को खड़ा कर ड्राइवर प्यारेलाल निगरानी रखने लगा और बाइक पर उसके तीनों साथी ज्वेलरी शॉप को लूटने निकल गए। उन्होंने शॉप के बाहर देसी बम फोड़े और आसपास के दुकानदारों को पास में नहीं आने के लिए धमकाया। मार्केट में दहशत का माहौल फैलाने के बाद ज्वेलरी शॉप के काउंटर के पास आकर शीशे के गेट पर गोली चलाई, जिससे शॉप में मौजूद लोग डर गए। फिर दुकान में रखे सोने-चांदी के गहनों को 2 बैग में भरकर तीनों बदमाश बाइक से भाग निकले और वारदात स्थल से कुछ दूरी पर खड़े कंटेनर में छिपकर वहां से फरार हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया श्रवण

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भोपाल से रीवा यात्रा के दौरान श्रवण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन और मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणास्पद होता है। उनके विचार नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करते हैं।

दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 में झुग्गियों में लगी आग

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। दिल्ली में ही आज दो जगहों से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। आग की पहली घटना रोहिणी की है तो दूसरी आईटीओ के पास की है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रोहिणी सेक्टर 17 स्थित निकेतन अपार्टमेंट के पास बसी झुग्गियों रविवार को भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली कि इससे पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया। आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आईटी के पास जंगल में लगी आग दिल्ली के ही शकरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईटीओ जाने वाले रास्ते पर जंगल में भी आज आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के सब-ऑफिसर भीमसेन ने बताया, “दोपहर 12.07 बजे हमें लक्ष्मी नगर से आईटीओ जाने वाले रास्ते पर पेड़ों में आग लगने की सूचना मिली थी। तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गुरुग्राम में बंधवाड़ी में कूड़े के पहाड़ में लगी भीषण आग वहीं, रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम में बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर शनिवार रात 9 बजे आग लग गई थी। कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर भीषण तरीके से लगी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए गुरुग्राम सहित तीन जिलों की दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग का धुआं आसपास के गांव तक पहुंच गया है। इस कारण आसपास के गांव बंधवाड़ी, ग्वाल पहाड़ी, बालियावास, मांगर सहित पांच गांव में लोगों को सांस लेना दुभर हो गया है। आग पूरे कूड़े के पहाड़ पर लगी हुई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीमें जुटी हुई है।  

मौसम का मिजाज बदला, आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में रविवार की शाम अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको तेज आंधी-तूफान के साथ बिजली और बारिश का सामना भी करना पड़ सकता है. वैसे तो शनिवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. आज सुबह से भी बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा. लेकिन मौसम विभाग ने अभी-अभी अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक के लिए 4 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सूरजपुर जिले शामिल है. मौसम विभाग के अनुसार इन 4 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज हवा और बारिश के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं छत्तीसगढ़ के 4 जिले- बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, सरगुजा में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

तीन दिवसीय हाईक जलकी में संपन्न, राज्य भर के 79 गाइडर ने लिया भाग

बिलासपुर, भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है ।  इसी कड़ी में ग्राम जलकी ,सिरपुर महासमुंद में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2 राज्य प्रभारियों सहित छत्तीसगढ़ राज्य भर के विभिन्न जिलों के 79 गाइडरों ने भाग लिया। जिसमें उन्होंने ग्राम जलकी के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण में न केवल विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का अध्ययन किया बल्कि विभिन्न रोमांचक साहसिक कार्यो जैसे जिप लाइन ,जॉइंट स्विंग ,रोपब्रिज ,मंकी ब्रिज, टायर वॉल क्लाइंबिंग आदि उत्साह पूर्वक में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का भी विकास किया।     हाईक में  इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ (दक्षिण कौशल ) की प्राचीन राजधानी सिरपुर (श्रीपुर) के पुरातात्विक एवं इतिहास  स्थलों जैसे लक्ष्मण मंदिर ,गंधेश्वर मंदिर सुरंग टीला सहित विभिन्न प्राचीन स्थलों का अवलोकन भी करने का अवसर प्राप्त हुआ । जिला संघ बिलासपुर के जिला मुख्य आयुक्त चन्द्र प्रकाश बाजपेयी एवं पदेन जिला आयुक्त जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.अनिल कुमार तिवारी एवं राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विजय यादव ने सराहना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । साथ ही जिला संघ बिलासपुर के सभी पदाधिकारियों एवं सक्रिय स्काउटर एवं गाइडर में हर्ष व्याप्त है। जिला संघ बिलासपुर की 18 गाइडर के रूप में  कल्पना सिंह,अपर्णा सारखेल, रागिनी चौधरी , रत्ना कश्यप, डॉ.पूनम सिंह, संध्या तिवारी, रेवती साहू,आरती राय, ममता यादव,निधि कश्यप, निशा साहू,रश्मि गुप्ता, कौशल्या साहू, चेतना सिंह,उषा रानी नेताम, शकुन चौहान, अनीता दान, संगीता सिंह भाग  लिया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet