LATEST NEWS

बाल विवाह के खिलाफ धर्मगुरु खुद आगे बढ़कर अभियान में दे रहे समर्थन : रवि सिंह बघेल

बालोतरा अक्षय तृतीया और शादी-ब्याह के इस मौसम में बाल विवाह रोकने की मुहिम को बड़ा बल मिला है। जिले में कार्यरत संगठन सृष्टि सेवा समिति ने विभिन्न धर्मों के विवाह संपन्न कराने वाले पुरोहितों के बीच जागरूकता अभियान चलाया, जिसे जबरदस्त सफलता मिली है। अभियान के तहत अब जिले के कई मंदिरों और मस्जिदों के बाहर बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर साफ लिखा है कि यहां बाल विवाह की अनुमति नहीं है। संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि सिंह बघेल ने बताया कि धर्मगुरु खुद आगे बढ़कर बाल विवाह के खिलाफ अभियान में समर्थन दे रहे हैं, यह देखकर गर्व महसूस हो रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि इस अक्षय तृतीया पर जिले में एक भी बाल विवाह नहीं होगा। बता दें कि सृष्टि सेवा समिति, देश के सबसे बड़े बाल अधिकार नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन का सहयोगी संगठन है, जो 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। पिछले दो साल में संगठन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जिले में लगभग 300 बाल विवाह रुकवाए हैं। बघेल ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत बाल विवाह करवाना न केवल अपराध की श्रेणी में आता है बल्कि 18 वर्ष से कम आयु की बच्ची से विवाह कर उसके साथ संबंध बनाना पॉक्सो कानून के तहत बलात्कार की श्रेणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि विवाह संपन्न कराने वाले पंडित, मौलवी, पादरी सहित आयोजन से जुड़े अन्य लोग भी इसके तहत कानूनी कार्रवाई के दायरे में आते हैं। जेआरसी के आंकड़ों के अनुसार संगठन देशभर में अब तक दो लाख से ज्यादा बाल विवाह रुकवा चुका है और पांच करोड़ से ज्यादा लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिला चुका है। बालोतरा-बाड़मेर में इस अभियान का नेतृत्व कर रहे जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अगर पुरोहित वर्ग बाल विवाह कराना बंद कर दे तो देश में इस अपराध का सफाया संभव है। हमें खुशी है कि बालोतरा-बाड़मेर में यह परिवर्तन तेजी से आ रहा है।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण एजेंसी को दिये निर्देश, आयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य एक जून से शुरू होगा

आयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य एक जून से शुरू होगा:राज्यमंत्री श्रीमती गौर 836 करोड़ की लागत से 2 साल में होगा पूरा होगा मार्ग का चौड़ीकरण: राज्यमंत्री श्रीमती गौर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने निर्माण एजेंसी को दिये निर्देश, आयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य एक जून से शुरू होगा भोपाल भोपाल में रत्नागिरी से आशाराम तिराहे तक 16 किलोमीटर लंबे अयोध्या बायपास मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य एक जून से शुरू होगा। इस मार्ग की चौड़ीकरण की लागत 836 करोड़ रूपये है। इसे 2 वर्ष की समयावधि में पूरा किया जायेगा। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय निर्माण एजेंसी एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित विभागों के अन्य अधिकारियों निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि निर्माण के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के निराकरण के लिये अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। कठिनाई का तुरंत निराकरण किया जायेगा। इस कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए, 2 वर्ष की तय समय-सीमा में तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का आदर्श रोड होगा। इसमें फ्लाई ओवर आदि का निर्माण भी शामिल है। एनएचएआई के इस प्रोजेक्ट के डारेक्टर देवांश नरवाल ने बताया कि अयोध्या बायपास चौड़ीकरण का कार्य तय समय-सीमा में पूरा होगा। इसमें सबसे पहले सर्विस रोड बनाई जायेगी ताकि यातायात बधित नहीं हो। कटने वाले पेड़ों के स्थान पर 4 गुना से अधिक पेड़ लगायेंगे बैठक में बताया गया कि अयोध्या बायपास चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को हटाया जायेगा। हटाये जाने वाले पेड़ों के स्थान पर हटाये गये पेड़ों की संख्या के 4 गुना से अधिक पेड़ लगाये जायेगें। प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरवाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण में आने वाले विद्युत पोल और पाइप लाईन आदि को समय पर शिफ्ट किया जायेगा। बैठक में आनंद नगर फ्लाई ओवर निर्माण, रत्नागिरी तिराहे पर मैट्रो रेल फ्लाई ओवर निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने आनंद नगर फ्लाई ओवर निर्माण के लिये भूमि अधिग्रहण के कार्य को अगले एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम संजीव सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई देवांश नरवाल, मैट्रो रेल भोपाल के महा प्रबंधक, लोक निर्माण विभाग, राजस्व और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित थे।  

केवल उन्हीं छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कक्षा 9वीं अथवा 11वीं संस्कृत बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो: हाईकोर्ट

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान (पूर्व में संस्कृत बोर्ड) के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें यह शर्त जोड़ी गई थी कि केवल उन्हीं छात्रों को कक्षा 10वीं और 12वीं में प्रवेश मिलेगा जिन्होंने कक्षा 9वीं अथवा 11वीं संस्कृत बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों से उत्तीर्ण की हो। आदेश के विरुद्ध आधा दर्जन स्कूलों द्वारा याचिका दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि इस संशोधित प्रवेश नीति के कारण मध्य प्रदेश बोर्ड या सीबीएसई से अध्ययनरत छात्रों के परीक्षा फार्म अस्वीकार किए जा रहे हैं, जिससे वे कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अमृत रूपराह ने दलील दी कि यह निर्णय न केवल छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है, बल्कि समानता के अधिकार का उल्लंघन भी है। याचिका में यह भी कहा गया कि मप्र बोर्ड, सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड सभी सरकारी संस्थाएं हैं, इसलिए उनके बीच इस प्रकार का भेदभाव असंवैधानिक और मनमाना है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस विशाल धगट की एकलपीठ ने छात्रों को राहत देते हुए संस्कृत बोर्ड के संशोधित आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी और बोर्ड को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता छात्रों के परीक्षा फॉर्म स्वीकार किए जाएं और उन्हें आगामी परीक्षाओं में सम्मिलित किया जाए। कोर्ट ने अनावेदकों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। याचिका की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की गई है। यह आदेश उन सैकड़ों छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जो नियमों में अचानक किए गए बदलाव से परीक्षा देने से वंचित हो रहे थे।

कल्चर समिट 2025— सुनिश्चित करना होगा कि एआई हमारी परंपराओं को खतरे में न डाले : केंद्रीय मंत्री शेखावत

जयपुर, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य है लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि यह संस्कृतियों, विविध परंपराओं या रचनात्मक समुदायों को खतरे में न डाले। यूएई के अबू धाबी में चल रहे कल्चर समिट—2025 मोंडिएकल्ट में मंत्री स्तरीय संवाद में ‘संस्कृति और मानव रचनात्मकता पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव’ शीर्षक वाले सत्र में श्री शेखावत ने बताया कि भारत पारदर्शी, समावेशी, नैतिक, जिम्मेदार और हमारी समृद्ध सभ्यतागत विरासत में निहित एआई के निर्माण में वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है। श्री शेखावत ने संयुक्त अरब अमीरात के संस्कृति मंत्री श्री शेख सलेम बिन खालिद अल कासिमी, स्पेन के संस्कृति मंत्री श्री अर्नेस्ट उर्टसुन और यूनेस्को में संस्कृति के सहायक महानिदेशक श्री अर्नेस्टो रेनाटो ओटोन रामिरेज के साथ चर्चा भी की। कला संग्रहालय लौवर का दौरा— श्री शेखावत ने कला संग्रहालय लौवर, अबू धाबी का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय कला, वास्तुकला और कहानी कहने का एक अद्भुत संगम है, जो संस्कृतियों को जोड़ता है। श्री शेखावत ने कहा कि यह अद्भुत संग्रहालय मानव रचनात्मकता के माध्यम से एक अनूठी यात्रा प्रदान करता है। यह साझा करना भी अद्भुत है कि लौवर को जिन्होंने बनाया है, वो दिल्ली में भारत के युगे युगीन संग्रहालय को भी डिजाइन कर रहे हैं, जो दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक स्थलों में से एक होगा।

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे 26/11 के मुंबई हमलों से भी खराब करार दिया..

न्यूयॉर्क  भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक खास मौके पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के मुद्दे को उठाया. घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे 26/11 के मुंबई हमलों से भी खराब करार दिया. संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद पीड़ित संघ नेटवर्क (वोटन) के शुभारंभ के अवसर पर भारत का पक्ष रखते देश की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने कहा, ‘पहलगाम आतंकवादी हमला 2008 में हुए 26/11 मुंबई हमलों के बाद सबसे क्रुर हमला है. उन्होंने कहा कि दशकों से सीमापार आतंकवाद का शिकार होने के कारण भारत इस बात को अच्छी तरह समझता है कि ऐसे कृत्यों का पीड़ितों, उनके परिवारों और समाज पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत, जिसका सीमापार आतंकवाद का सामना करने का इतिहास रहा है, यह समझता है कि ऐसे कृत्य समय के साथ समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं. राजदूत पटेल ने पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा दिखाए गए मजबूत और स्पष्ट समर्थन की भी सराहना की. उन्होंने कहा, ‘जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर दुनिया भर के नेताओं और सरकारों द्वारा दिए गए मजबूत, स्पष्ट समर्थन और एकजुटता की गहराई से सराहना करता है और उसे महत्व देता है. यह आतंकवाद के प्रति अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शून्य सहिष्णुता का प्रमाण है.’ उन्होंने कहा कि सामूहिक निंदा और एकजुटता इस बढ़ती वैश्विक सहमति को प्रतिबिंबित करती है कि आतंकवाद का सामना दृढ़ संकल्प और एकता के साथ किया जाना चाहिए. अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए पटेल ने आतंकवाद विरोधी प्रयासों में जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, ‘जैसा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने बयान में कहा है, आतंकवाद के निंदनीय कृत्यों के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए.’ आतंकवाद के परिणामों की सार्वभौमिकता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘आतंकवादी कृत्य आपराधिक और अनुचित हैं, चाहे उनका उद्देश्य कुछ भी हो, वे कहीं भी, कभी भी और किसी के द्वारा भी किए गए हों.’ पटेल ने भारत के इस दृढ़ रुख को दोहराया कि किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता तथा न्याय एवं निवारण के लिए व्यापक जवाबदेही आवश्यक है. पीड़ित-केंद्रित पहलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, पटेल ने आतंकवाद के पीड़ितों के लिए एसोसिएशन की स्थापना का स्वागत किया. कहा कि यह पीड़ितों की सुनवाई और समर्थन के लिए एक संरचित, सुरक्षित स्थान बनाएगा. वैश्विक आतंकवाद-रोधी रणनीतियों के केंद्र में पीड़ितों को रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, ‘भारत का मानना ​​है कि आतंकवाद के प्रति वैश्विक प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए वोटान जैसी पहल आवश्यक है. साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित हमारे सामूहिक प्रयासों के केंद्र में रहें.’

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं जनसुनवाई में 61 आवेदन हुए प्राप्त अनूपपुर  कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 61 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री पंचोली ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का तय समय-सीमा में निराकरण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।    जनसुनवाई में ग्राम तितरीपोंड़ी तहसील अनूपपुर के श्री नर्मदा प्रसाद केवट ने मनरेगा के तहत खेत तालाब हेतु की गई मजदूरी का भुगतान कराने, ग्राम लमसरई तहसील पुष्पराजगढ़ के श्री सेमराज महरा ने पट्टे की भूमि का नक्शा तरमीम कराए जाने, ग्राम भगतबांध तहसील अनूपपुर के श्री लालमन राठौर ने उनके पट्टे की भूमि को अनूपपुर बायपास मार्ग हेतु अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने, ग्राम गोहन्ड्रा तहसील कोतमा के श्री मथुरा पाव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम नई भैसान टोला तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी श्री शिवपाल सिंह ने पट्टे की भूमि का सीमांकन कराए जाने, नगरपालिका परिषद पसान के वार्ड नं. 02 की निवासी श्रीमती अफसाना अंसारी ने बीपीएल राशन कार्ड बनवाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगणों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी।

लोकसभा स्पीकर बिरला ने की पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, प्रोजेक्ट लटकाने वालों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

कोटा कोटा जिला परिषद सभागार में सोमवार को कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र की विभिन्न पेयजल परियोजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी उपस्थित रहे। बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आमजन को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता को राहत पहुंचाने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान कई परियोजनाओं में देरी की जानकारी मिलने पर बिरला ने जलदाय मंत्री चौधरी से कहा कि परियोजनाओं को लटकाने वाले ठेकेदारों को तत्काल चेतावनी दी जाए और यदि सुधार नहीं होता तो उन्हें स्थायी रूप से ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में जल संकट अधिक है, वहां समग्र आकलन कर नए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। साथ ही समर कंटीजेंसी योजना के तहत हैंडपंप, ट्यूबवेल, टंकी और पाइप लाइन से जुड़े अधूरे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। बैठक में नवनेरा, परवन-अकावद, बोराबास-मंडाना और रामगंजमंडी जलापूर्ति परियोजनाओं सहित प्रमुख योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जल जीवन मिशन, अमृत 2.0 योजना तथा बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया। बिरला ने कहा कि नई पेयजल योजनाओं का प्रारूप तैयार करते समय आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं के साथ-साथ पशुधन, खनन क्षेत्र और उद्योगों की संभावित मांग को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि पेयजल पाइप लाइन और सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई सड़कों की समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी सड़क निर्माण या इंटरलॉकिंग कार्य से पहले सभी भूमिगत कार्य पूरे करने के निर्देश भी दिए, ताकि सड़कों को बार-बार तोड़ने से जनता को असुविधा न हो। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने बैठक में अवैध जल कनेक्शनों पर रोक लगाने और पुलिस सहयोग से उन्हें हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरडदा परियोजना में जल उपलब्धता और डिजाइन के अनुसार ही कनेक्शन स्वीकृत किए जाएं तथा पाइप लाइन बिछाने के बाद मलबे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। चौधरी ने अधिकारियों को क्षेत्रीय दौरे कर परियोजनाओं की फील्ड मॉनिटरिंग करने और आवश्यकता के अनुसार जल आपूर्ति बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

मेरठ में मौसम हुआ सुहाना, बूंदाबांदी के आसार

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच हवा का रुख बदलते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो से तीन डिग्री तक तापमान कम हो गया है। आगामी 1 से 2 दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। मंगलवार को भी सुबह से ही हवा की गति तेज होने के चलते मौसम बदला हुआ दिखाई दे रहा था। हवा के बदलने से तापमान में गिरावट आई है और मौसम में नमी में बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि दो दिन तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी के आसान नहीं है। दिन में हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में राहत रहेगी और तापमान भी काम रहेगा साथ ही मेरठ समेत आसपास के जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी कम रहेगा। पिछले कई दिन से बढ़ते तापमान के चलते हवा का रुख पुरवाई होने के चलते मौसम में बदलाव दिखाई दिया। सुबह से ही मौसम बदला हुआ था तराई क्षेत्र समेत  वेस्ट यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के चलते मौसम बदल सकता है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले 4 दिन से दिन का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चलने के चलते गर्मी का असर तेज बना हुआ था। दिन में चल रही हीट वेव  भी परेशान कर रही थी। सोमवार को सुबह से ही मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दिया मौसम विभाग ने मंगलवार को मेरठ समेत कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।   बूंदाबांदी का असर तराई क्षेत्र में ज्यादा दिखाई देगा जिस कारण से हवा का रुख पुरवाई होने के चलते दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। मौसम में अभी उतार चढ़ाव बना रहेगा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस बीच हवा की रफ्तार तेज रहेगी और मौसम में नमी बढ़ सकती है। अगले एक दो दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मेरठ के अलावा अन्य जिलों में तराई क्षेत्र में बूंदाबांदी थोड़ी और ज्यादा होने की संभावना है जिस कारण से मौसम बदलेगा और प्रदूषण में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।  

CM यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो संविधान देश को दिया, वही आज हमारी सबसे बड़ी ताकत

 इंदौर  मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर करारा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक उनके नाम का इस्तेमाल सिर्फ वोटों के लिए किया है, लेकिन बाबा साहेब जीवित थे, तब उन्हीं के खिलाफ काम किया। मंगलवार को एमपी के इंदौर में बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो संविधान देश को दिया, वही आज हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मजाकिया अंदाज में कहा- मैं मामा परिवार से आता हूं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ‘हमारी महारानी यशोदा राजे सिंधिया’ कहकर संबोधित किया और कहा कि उनका उज्जैन और मालवा से आत्मिक जुड़ाव है। उन्होंने मंच से मजाकिया अंदाज़ में कहा कि ‘मैं मामा परिवार से आता हूं, तो अब मुझे शायद सन्यास भी लेना पड़ेगा।’ भावुक अंदाज में वसुंधरा राजे के पूर्वजों की तारीफ की सीएम ने भावुक अंदाज में वसुंधरा राजे के पूर्वजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘आपके पिता श्री ने बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए संविधान का सम्मान करते हुए, सबसे पहले अपनी रियासत भारत सरकार को समर्पित कर दी थी। यह भारत के एकीकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम था।’ डॉ मोहन यादव ने कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसीराम सिलावट और वरिष्ठ समाजसेवी नारायण केसरी का भी मंच से अभिनंदन किया। उन्होंने केसरी जी के 100 वर्ष पूरे होने की कामना करते हुए कहा कि ‘परमात्मा करें, आप आगे भी समाज का मार्गदर्शन करते रहें।’ नेहरू पर सीधा हमला, ‘दाह संस्कार तक की अनुमति नहीं दी गई’ मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘बाबा साहेब जब जीवित थे, तब भी उन्हें उपेक्षा झेलनी पड़ी। उनके राजनीतिक करियर को रोकने के लिए हर हथकंडा अपनाया गया। चुनाव में हराने के लिए खुद प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार में गए। यहां तक कि जब बाबा साहेब का निधन हुआ, तो दिल्ली में उनके दाह संस्कार की अनुमति भी नहीं दी गई। यह देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।’ डॉ मोहन ने खुलासा किया कि ‘जिस विमान से बाबा साहेब का पार्थिव शरीर मुंबई ले जाया गया, उसके किराये का बिल भी उनकी पत्नी को थमा दिया गया था। यह कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है।’ BJP का सम्मान और स्मृति निर्माण की पहल सीएम डॉ मोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अंबेडकर के योगदान को हमेशा सम्मान दिया है। ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबा साहेब की स्मृतियों को सहेजने के लिए गंभीर प्रयास किए। लंदन में जहा बाबा साहेब ने पढ़ाई की थी, उस भवन को स्मारक बनाकर भारत सरकार ने तीर्थ स्थल का दर्जा दिया है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘बीजेपी ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य किया है। बाबा साहेब का सपना था एक ऐसे भारत का निर्माण जिसमें जातिवाद नहीं हो, जहां सबको बराबरी का अधिकार हो। बीजेपी उसी रास्ते पर चल रही है।’

राजधानी भोपाल में एक अनोखी पाठशाला सुर्खियों में है, जहां हिंदू युवतियों को ‘लव जिहाद’ से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही

 भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखी पाठशाला सुर्खियों में है, जहां हिंदू युवतियों को ‘लव जिहाद’ से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही है. स्मार्ट सिटी रोड पर स्थित दुर्गा मंदिर में हिंदू संगठन की ओर से शुरू की गई इस पाठशाला में लड़कियों और उनके माता-पिता को ‘लव जिहाद’ से सतर्क रहने के तरीके सिखाए जा रहे हैं. यह पहल हाल ही में भोपाल में सामने आए एक बड़े रेप और ब्लैकमेलिंग रैकेट के बाद शुरू की गई है.   दुर्गा मंदिर में हर एकादशी के दिन यह खास पाठशाला आयोजित की जाती है. इस दौरान माइक पर ‘संस्कृति बचाओ मंच’ के पंडित चंद्रशेखर तिवारी भगवान के भक्ति मंत्रों की जगह ‘लव जिहाद’ से बचने के मंत्र बता रहे हैं. पंडित तिवारी युवतियों और उनके माता-पिता को संबोधित करते हुए उन्हें सामाजिक जिम्मेदारियों, सांस्कृतिक मूल्यों और खास तौर पर ‘लव जिहाद’ जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. पाठशाला में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल होते हैं. एकादशी का दिन इसलिए चुना गया पंडित चंद्रशेखर तिवारी ने बताया, ”हमारा उद्देश्य हिंदू बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक खतरों से अवगत कराना है. एकादशी का दिन इसलिए चुना गया, क्योंकि इस दिन मंदिर में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं पूजा-पाठ के लिए आती हैं.” मंदिर में मौजूद युवतियों और महिलाओं ने बताया कि वे यहां दी जा रही बातों को ध्यान से सुनती हैं और राजधानी जैसे शहर में भी उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कॉलेज की घटना से उबाल हाल ही में भोपाल में एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया, जिसमें फरहान अली, साहिल और साद जैसे युवकों ने हिंदू नाम अपनाकर कॉलेज की छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाया. इन आरोपियों ने न केवल युवतियों के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और गिरोह के अन्य युवकों से संबंध बनाने का दबाव डाला. पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस गिरोह को ‘लव जिहाद’ के लिए फंडिंग तो नहीं हो रही थी. हिंदू संगठनों की सक्रियता इस घटना के बाद हिंदू संगठन सक्रिय हो गए हैं और अलग-अलग तरीकों से कार्रवाई कर रहे हैं. ‘संस्कृति बचाओ मंच’ ने मंदिरों में ऐसी पाठशालाएं शुरू की हैं, जहां युवतियों को सतर्कता बरतने की ट्रेनिंग दी जा रही है. संगठन का कहना है कि वे सनातन धर्म को मजबूत करने और हिंदू समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं.  

मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी फिल्म इंडस्ट्री को नमस्ते करना पड़ेगा : सीमा पाहवा

मुंबई बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सीमा पाहवा भारतीय सिनेमा जगत में 5 दशकों से एक्टिव हैं. अपने करियर में उन्होंने थिएटर से लेकर टेलीविजन और सिनेमा से लेकर ओटीटी तक में काम किया है. हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा कि बॉलीवुड को अपनी जड़ें तलाशने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना रही हैं. बता दें कि अपने इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने कहा, ‘मुझे लग रहा है कि भाई जल्दी नमस्ते करना पड़ेगा फिल्म इंडस्ट्री को. इंडस्ट्री के लिए कंडीशन बहुत खराब हो गई है. या यूं कहूं कि उन्होंने इंडस्ट्री के क्रिएटिव लोगों का मर्डर कर दिया है. पूरी तरह से बिजनेसमैन के हाथ में आ गया है. वो इस इंडस्ट्री को अपने बिजनेस माइंड से जिंदा रखना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि हम जिन्होंने सालों से इस इंडस्ट्री में काम किया है वो सर्वाइव कर पाएंगे.’ इंटरव्यू में सीमा पाहवा ने आगे कहा ‘मैं समझ सकती हूं कि वो पैसा कमाना चाहते हैं और शायद उन्हें हमारे जैसे लोगों की जरुरत नहीं है. वो हमें पुराने लोग कहते हैं. और कहते हैं कि हमारे सोचने का तरीका बहुत पुराना हो चुका है. वो हमने बहस करते हैं कि एक एक्टर ही फिल्म को चलाता है. उनके हिसाब से कमर्शियल ही फिल्मों को चलाता है.’ सीमा पाहवा ने कहा, ‘अगर आप अच्छी कम बजट की फिल्म बनाते हैं तो 5 में से 2 चलेंगी. लेकिन वो पुराने ही फॉर्मूला पर रहना चाहते हैं. ओटीटी के अपनी अलग परेशानियां हैं. मैंने खुद को थिएटर की तरफ मोड़ा. मुझे नहीं लगता कि हमें फिल्मों में वो रिस्पेक्ट और वो काम मिलेगा जो हम डिजर्व करते हैं. मैंने 55 साल दे दिए इंडस्ट्री में लेकिन कोई आकर कहे कि किसी के 5 साल मेरे से ऊपर हैं तो इससे दिल दुखता है. मुझे बहुत हर्ट हुआ इसीलिए मैं थिएटर की तरफ मुड़ी और मैं जो काम कर रही हूं उससे खुश हूं.’

राइट टू एजुकेशन के तहत गुजरात के प्राइवेट स्कूलों में पहले चरण में 86 हजार बच्चों को मिला प्रवेश, प्रक्रिया हुई पूरी

अहमदाबाद गुजरात में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए राइट टू एजुकेशन (RTE) अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश देने की प्रक्रिया के पहले चरण में 86,274 बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला मिला है. यह दाखिले राज्य की कुल 9,741 प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित 93,860 सीटों में से हुए हैं. RTE कानून के अनुसार, राज्य की मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को अपनी पहली कक्षा की कुल सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) और वंचित वर्गों (DG) के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं. गुजरात सरकार इस आरक्षण के तहत चयनित बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करती है. 2.38 लाख से अधिक छात्रों ने किए थे आवेदन इस वर्ष राज्य भर से RTE के तहत 2,38,916 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे. दस्तावेजों की जांच के बाद 1,75,685 आवेदन स्वीकृत किए गए.  13,761 आवेदन गलत या अधूरे दस्तावेजों के कारण रद्द कर दिए गए हैं. वहीं, 49,470 आवेदन अभिभावकों ने स्वयं रद्द कर दिए. नियमों के मुताबिक, अभिभावकों को आवेदन के समय अपने घर से 6 किलोमीटर की परिधि में स्थित स्कूलों को ही प्राथमिकता देनी होती है. इसी आधार पर पहले राउंड में सीटों का आवंटन किया गया है. पहले चरण में खाली रहीं 7,586 सीटें पहले चरण में कुल 86,274 बच्चों को प्रवेश मिला, लेकिन 7,586 सीटें अभिभावकों द्वारा पसंद नहीं की जाने के कारण खाली रह गईं. इन खाली सीटों को अगले चरण में भरा जाएगा. प्रवेश की पुष्टि की अंतिम तिथि 8 मई पहले चरण में चयनित बच्चों के अभिभावकों को SMS के माध्यम से जानकारी भेजी गई है. उन्हें 8 मई, गुरुवार तक संबंधित स्कूल में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर बच्चे का प्रवेश सुनिश्चित करना होगा. पहले राउंड की प्रक्रिया के बाद, बची हुई सीटों के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जिसकी जानकारी RTE गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी. गुजरात के 9,741 निजी स्कूलों में विभिन्न भाषाओं में शिक्षा दी जाती है, जिनमें शामिल हैं:   – गुजराती माध्यम की स्कूलें: 5,725   – अंग्रेजी माध्यम: 3,553   – हिंदी माध्यम: 408   – मराठी: 35   – उड़िया: 13   – उर्दू: 7 इस वर्ष RTE के पहले चरण में जिन बच्चों को प्राथमिकता दी गई, वे निम्नलिखित श्रेणियों से थे:   – सरकारी आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चे (32,267 विद्यार्थी)   – अनाथ एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चे   – प्रवासी मज़दूरों के बच्चे   – शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चे   – शहीद जवानों के बच्चे   – एकमात्र बेटी वाली संतान   – BPL, SC/ST, SEBC, OBC और सामान्य वर्ग के पात्र बच्चे  

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद ली अफसरों की बैठक कहा – सुशासन तिहार के आवेदनों का सार्थक निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता  शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने दिए निर्देश बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार्ज लेने के तुरंत बाद आज अधिकारियों की टीएल बैठक लेकर सुशासन तिहार सहित राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार के आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। लगभग 2 लाख आवेदनों में से 80 हजार से ज्यादा आवेदनों का निराकरण आज तक विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। सुशासन समाधान शिविरों में 5 मई  से 31 मई तक  निराकरण की जानकारी आम जनता को समक्ष में दी जायेगी। बैठक शुरू  होने के पहले कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।        कलेक्टर संजय अग्रवाल ने विभाग वार आए आवेदन और उनके निराकरण की प्रगति की जानकारी ली ।विभागों में आए शिकायतों और मांगों की प्रकृति से भी अवगत हुए। उन्होंने अन्य विभागों से जुड़े अर्जियों  को आज ही संबंधित विभागों को स्थानांतरित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निदान के लिए अब बहुत कम समय बचा है, लिहाजा दिन रात जुटकर शतप्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी स्वयं आवेदनों को पढ़ें, समझें और सार्थक रूप से निदान करें। यथासंभव आवेदकों से चर्चा कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया जाए। गुणवत्ता पूर्ण निदान से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने अफसरों से कहा कि आवेदनों की समीक्षा से अपने विभागीय काम काज में सुधार का मौका मिलता है। अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई मांग सरकार की वर्तमान संचालित योजनाओं की नॉर्म्स में फिट बैठता है, तो उसे तत्काल स्वीकृति देकर उन्हें लाभ दिलाएं। शासन को स्वीकृति और बजट मांग के लिए जो प्रस्ताव भेजे जाएंगे, उनमें स्पष्ट रूप से प्राथमिकता क्रम का निर्धारण किया जाए।                कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भरती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता सहायिका के पदों में भर्ती के लिए प्रतिबंध नहीं होता है। उन्होंने जनपद पंचायतों को इसमें सहयोग करने को कहा । कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुविभाग में सुशासन तिहार के आवेदनों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रम विभाग को मिले आवेदनो की जानकारी लेकर श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए । जिला अस्पताल के सेवाओं की भी उन्होंने समीक्षा की। सिविल सर्जन ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 ओपीडी मरीजों का इलाज किया जाता है। उन्होंने अगले कुछ महीनो में शुरू होने वाले  सेवाओं जैसे नेफ्रोलॉजी,बर्न यूनिट,आइसोलेशन वार्ड और क्रिटिकल केयर और सीटी स्कैन की सेवाओं की जानकारी दी।  कलेक्टर ने कहा की 108 और 102 वहां गरीब वर्ग की जरूरतमंद मरीजों की सेवा के लिए है। सूचना के तत्काल बाद यह सेवा उन्हें उपलब्ध हो जानी चाहिए। इसमें विलंब अथवा अन्य कोई साजिश स्वीकार नहीं किया जाएगा उन्होंने सीएमएचओ को इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने पौधारोपण अभियान की भी बैठक में समीक्षा की ।वन मंडल अधिकारी ने बताया कि इस साल बरसात में लगभग ढाई लाख पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। अग्रवाल ने भूजल स्तर के बहुत गहराई में चले जाने पर चिंता जाहिर की और लोगों को इस बारे में जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने अपील की कि बरसात के ज्यादा से ज्यादा जल को धरती के भीतर पहुंचने के का प्रयास करें ।उन्होंने सुशासन तिहार में एनटीपीसी,एसईसीएल,बीएसएनएल के भी प्राप्त आवेदनके निदान पर बल दिया ।     कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगे कहा कि शासन स्तर से बहुत सारी चिट्टियां जिलों में आती रहती हैं । उन्हें बाकायदा पंजी में दर्ज कर उसका पालन प्रतिवेदन समय पर भिजवाया जाए । सरकारी कार्यालय में विभिन्न सामग्रियों की खरीदी के लिए निर्धारित  नियमों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए । निविदा में किसी ऐसे शर्त को ना जोड़ा जाए जो किसी व्यक्ति विशेष को लाभ देने के लिए बनाये गए हों। कलेक्टर ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या के बारे में भी जानकारी ली। पीएचई  विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिल्हा और तखतपुर में जल की समस्या ज्यादा है। कलेक्टर ने नलकूप खनन के लिए जारी प्रतिबंध का शत प्रतिशत पालन करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बोर मशीन खनन करते पाया गया तो उसे जब्त कर नियमों के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें । अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल तुम्हर द्वार, साय सरकार अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास का सर्वे किया जा रहा है । यह सर्वे अच्छी तरह से होना चाहिए ।उन्होंने जिला पंचायत सीईओ से कहा कि हर गांव में 40- 50 बहुत गरीब एवं निर्धन लोगों की लिस्ट बना लें और ऐसे लोगों को आवास सहित सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाने में प्राथमिकता दें। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लगभग 10 हजार बचे हुए किसानों को अभियान चलाकर सम्मान निधि दिलाने की निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक कृषि को  आरएईओ वार लक्ष्य देकर अगले एक पखवाड़े में इसे पूर्ण करने को कहा है । कलेक्टर ने स्कूलों में टॉयलेट निर्माण एवं मरम्मत को 10 जून के पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 16 जून से स्कूल खुलने पर इसका लाभ बच्चों को मिल सके । उन्होंने कहा कि अवैध शराब एक भी जगह बिकने नहीं चाहिए। आबकारी एवं पुलिस मिलकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। केवल फॉर्मेलिटी निभाने के लिए कार्रवाई न हो। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार डीएफओ सत्यदेव शर्मा एडीएम शिवकुमार बनर्जी, आर ए कुरूवंश।सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट को किया हैक

जयपुर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बार यह संघर्ष केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहकर साइबर स्पेस में भी अपना रंग दिखा रहा है। इसी के चलते मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित हैकरों ने राजस्थान सरकार की शिक्षा विभाग की वेबसाइट को हैक कर लिया। यह साइबर हमला केवल तकनीकी क्षति तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित संदेश भी सार्वजनिक किए गए। जानकारी के अनुसार आज सुबह राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर पाकिस्तानी हैकरों ने हमला कर दिया और वेबसाइट हैक करने के बाद उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स के नाम से एक आपत्तिजनक संदेश पोस्ट किया। इस पोस्ट में पहलगाम हमले को ‘अंदरूनी काम’ बताते हुए भारत सरकार पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया गया है। साथ ही भारत के सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। इससे एक दिन पहले सोमवार रात को भी पाकिस्तानी हैकरों ने राजस्थान के स्वायत्त शासन और नगरीय विकास विभाग और जयपुर विकास प्राधिकरण की वेबसाइट्स को निशाना बनाया था और इन पर पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि इन दोनों वेबसाइटों को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया था। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस साइबर हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारे विशेषज्ञ जल्द ही वेबसाइट को रिकवर कर लेंगे और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बहरहाल शिक्षा विभाग की वेबसाइट ठीक से कार्य नहीं कर पा रही है और रिकवरी की प्रक्रिया जारी है।

वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

जयपुर, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका आदर्श हमें समाज में नैतिकता और न्याय की स्थापना की प्रेरणा देता है। देवनानी ने सोमवार को परशुराम सर्किल पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होनें कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में व्याप्त अनीति का विरोध करते हुए धर्म की रक्षा की। उनका साहस और कर्तव्यपरायणता हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, समृद्धि और सद्भावना स्थापित करनी चाहिए।      भगवान परशुराम एक महान योद्धा एवं विचारक थे। उन्होंने अपनी शक्ति का उपयोग समाज के संकटों से निपटने के लिए किया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि जब भी समाज में अन्याय और अत्याचार फैलते हैं, तब उसे समाप्त करने के लिए हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। देवनानी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लें और समाज में सत्य, धर्म और शांति को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि इस दिन को हम सभी को एक नए संकल्प के साथ मनाना चाहिएए ताकि हम समाज में भलाई के कामों को बढ़ावा दे सकें और हर स्तर पर समानता और भाईचारे की भावना को सशक्त बना सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श समाज के हर वर्ग के लिए प्रासंगिक है। उनके जीवन में जो संघर्ष था, वह आज भी हमें प्रेरित करता है कि समाज में न्याय, सम्मान और समानता की स्थापना होनी चाहिए। उनके सिद्धांतों को मानते हुए हम सभी को अपने दायित्वों को समझकर समाज की सेवा करनी चाहिए। देवनानी ने सभी को भगवान परशुराम की जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login