LATEST NEWS

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश

कमिश्नर ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई शहडोल कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और समस्याओं तथा शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में इन्द्रवती यादव पति स्व0 श्री सीताशरण यादव ग्राम पोस्ट नेउसा, जनपद पंचायत पाली जिला उमरिया ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए  बताया कि उनके पति स्व0 श्री सीताशरण यादव की मुत्यु दुर्घटना के कारण 5 फरवरी 2025 को  हो गई थी। उन्होनें मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि हेतु कई बार आवेदन किया हैै। लेकिन अभी तक उनकों उनके पति की मृत्यु के बाद मिलने वाली सहायता राशि का लाभ नहीं दिलाया गया है। उनका कहना था कि उनको सहायता राशि का लाभ दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई में  सूरज बाई  ग्राम पंचायत पड़मनिया जिला अनूपपुर ने कमिश्नर को आवेदन देते हुए बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री देवी सिंह की मृत्यु 16 जून 2022 को हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद विधवा पेंशन हेतु उन्होनें कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन किया है। आवेदन करने के बाद भी उन्हें विधवा पेंशन का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि उन्हें विधवा पेंशन दिलाया जाए। जिस पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन प्रेषित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में राजस्व से संबंधति, आर्थिक सहायता, खाद्य, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजातीय विभाग सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं से संबंधित शिकायतों के आवेदन प्राप्त हुए जिनका निराकरण हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियेां की ओर आवेदन प्रेषित कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में शेयर की तस्वीरें

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्काई ब्लू कलर के ऑफ-शोल्डर जंपसूट में तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उनकी इन तस्वीरों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिससे सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा जोरों पर है. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में मोनालिसा स्काई ब्लू ऑफ-शोल्डर जंपसूट में अपनी दिलकश अदाएं और अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देती नजर आईं. इस आउटफिट में उनकी कातिलाना अदा और कॉन्फिडेंट पोज ने फैंस को दीवाना बना दिया है. मेकअप को उन्होंने ग्लोइंग और शिमरी रखा है, जिससे उनका लुक और निखर कर सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर बढ़ी हलचल मोनालिसा की इन तस्वीरों और रील्स को इंस्टाग्राम पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले. वहीं, उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स ने ‘भोजपुरी की शान’, ‘गॉर्जियस क्वीन’ और ‘इंटरनेट पर आग लगा दी’ समेत एक्ट्रेस की तारीफ में कई अन्य कमेंट्स किए हैं. मोनालिसा को है फिटनेस का खासा शैक बता दें कि मोनालिसा को फिटनेस का खासा शौक है. वह रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिटनेस रूटीन की तस्वीरें व वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं. उनकी ‘फैट टू फिट’ जर्नी ने फैंस को हैरान किया है, खासकर जब उन्होंने अपने एब्स फ्लॉन्ट किए. इसके अलावा, उन्हें फैशन और ग्लैमरस फोटोशूट्स का भी शौक है. मोनालिसा ट्रेडिशनल साड़ी से लेकर बोल्ड बिकिनी और ट्रांसपेरेंट लहंगे तक हर लुक में छा जाती हैं. उनकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग 5 मिलियन से ज्यादा है, जहां वह अपनी स्टाइलिश तस्वीरों से अपने फैंस को अपना दीवाना बनाती रहती हैं.

NEET (UG) पेपर: लीक रोकने के लिए NTA ने बनाया फुल प्रूफ प्लान!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 4 मई को होने वाला मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट- NEET (UG) में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस बार राज्यों के साथ मिलकर प्लान बनाया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों के डीएम और पुलिस के आला अधिकारियों के साथ कई स्तर की बैठकें की हैं। इस बार क्वेश्चन पेपर और OMR शीट सेंटरों तक पहुंचाने में पुलिस की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा कोचिंग सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी कड़ी निगरानी करने को कहा गया है। 2024 के एग्जाम में नीट का पेपर लीक होने की शिकायतें सामने आने के बाद एनटीए की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी। अब सभी राज्यों में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्लान पर काम किया जा रहा है। इस बार देश भर में नीट एग्जाम के लिए जो 5500 सेंटर बनाए गए हैं, उन सभी का निरीक्षण तो किया ही जा रहा है, साथ ही एग्जाम वाले दिन वहां पर एनटीए अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बंदोबस्त भी रहेगा। जिला स्तर पर बनाई गई कमिटी अपने-अपने दायरे में आने वाले हर सेंटर को देखेगी, पुलिस भी सेंटरों पर नजर रखेगी। सेंटरों पर परीक्षा से जुड़ी गोपनीय दस्तावेज पहुंचाने में भी पुलिस की मदद ली जाएगी। डीएम और एसपी करेंगे सेंटर पर विजिट: अगर पुलिस, जिला स्तरीय कमिटी को कोई भी संदेह होता है तो फिर उस जगह का औचक निरीक्षण किया जाएगा। एग्जाम सेंटरों पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट भी निरीक्षण के लिए जाएंगे। सेंटरों पर तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम और एसपी विजिट करेंगे। एनटीए के सूत्रों का कहना है कि 2024 में जो भी शिकायतें सामने आई थीं, उनका आकलन करने के बाद यह प्लान बनाया गया है। इस बार ज्यादातर सेंटर सरकारी स्कूलों और संस्थानों में बनाए गए हैं। संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग के लिए एनटीए ने खास ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया है।

राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान 1 मई को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगा

भोपाल मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वन्दे मातरम्” एवं राष्ट्र गान “जन-गण-मन” का गायन 1 मई को प्रात: 10:15 बजे किया जाएगा। इसमें मंत्रालय सहित सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है।  

सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रही नृत्य कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रही नृत्य कला के संरक्षण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व नृत्य दिवस पर कलाकारों को दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व नृत्य दिवस पर देश-प्रदेश के सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नृत्य अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें आत्मा, शरीर के साथ लयबद्ध होकर आनंद का अनुभव करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने वाली नृत्य कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए मध्यप्रदेश सरकार पूरी तरह से दृढ़ संकल्पित है।  

मैनपुरी में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

मैनपुरी मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी एक लाख का इनामी एसटीएफ आगरा औरा एलाऊ पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। मुठभेड़ तारापुर जाने वाले मार्ग पर हुई। मौके पर एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह,सीओ सिटी मुठभेड़ में शामिल रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।   थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह तड़के एसटीएफ आगरा और एलाऊ थानाध्यक्ष अवीनश त्यागी अपनी टीम के साथ हाथरस निवासी एक लाख के इनामी अपराधी की घेराबंदी करने पहुंचे। सूचना मिली थी कि हाथरस के गांव पहाड़पुर निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र तारापुर मार्ग पर देखा गया है। अपराधी पर नजर पड़ते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। इस बीच इनामी ने टीम पर फायरिंग कर दी। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी अरुण कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मुठभेड़ के दौरान एक गोली जीतू के पेट में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मगर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी ने बताया कि जीतू पर हाथरस पुलिस की ओर से एक लाख रुपये का इनाम था। वह एक शातिर अपराधी था, उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विष्णु के अवतार, परम तपस्वी भगवान परशुराम जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम, पृथ्वी पर शौर्य के अतुलनीय प्रतिमान हैं, उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परशुराम जयंती पर ईश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की है।  

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

यातायात प्रभारी की कार्यशैली से परेशान है जिले की जनता एवं कार्यकर्ता

यातायात प्रभारी को अनूपपुर जिले से तत्काल हटाया जाए:-  पूर्व मंत्री विधायक विसाहूलाल सिंह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर विधायक ने जिला यातायात प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग यातायात प्रभारी की कार्यशैली से परेशान है जिले की जनता एवं कार्यकर्ता अनूपपुर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह के द्वारा 29 अप्रैल 2025 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अनूपपुर जिले के यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे को अनूपपुर जिले से तत्काल बाहर स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।  अनूपपुर विधायक विसाहूलाल सिंह ने भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर के पत्र का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया कि यातायात प्रभारी ज्योति दुबे के द्वारा जिले के अंदर भारी वाहनों से पैसा लेकर नियम विरुद्ध उनका संचालन कराया जा रहा है ड्रिंक एंड ड्राइव के नाम पर वाहन चालकों को जबरन परेशान कर अवैध वसूली की जा रही है और फर्जी मुकदमे कायम किये जा रहे हैं ।स्थानीय जनप्रतिनिधियों भाजपा कार्यकर्ताओं तथा निर्दोष आम जनता को प्रताड़ित कर उनसे सड़क पर अवैध वसूली की जा रही है इनकी कार्यशाली से जिले की जनता परेशान है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल जिले से बाहर स्थानांतरित किया जाए जिससे कि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। चालान के नाम पर हो रही अवैध वसूली भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने बताया कि जिले की यातायात प्रभारी श्रीमती ज्योति दुबे जब से पदस्थ हुई है तब से अनूपपुर जिले की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है वहीं निर्दोष  क्षेत्र की जनता आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से चालान के नाम पर अवैध रूप से वसूली की जाती है इन्हें जो पैसा देता है उसके वहां को छोड़ दिया जाता है और जो नहीं देता है उसके ऊपर मामला पंजीबद्ध किया जाता है इनकी हिटलर शाही के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को तत्काल युवा मोर्चा हटाए जाने की मांग करती है। जिले भर में घूम घूम कर हो रही वसूली शिकायत में बताया गया कि अनूपपुर जिला यातायात प्रभारी  श्रीमती ज्योति दुबे के द्वारा अपने कर्मचारियों के माध्यम से पूरे जिले में घूम-घूम कर नाका लगाकर अवैध रूप से मोटर मालिकों से पैसे की वसूली की जा रही है । बड़े वाहनों से हर महीना मोटी रकम  लिया जा रहा है जो मोटर मालिक पैसा नहीं देता है उनके विरुद्ध केवल कार्यवाही की जाती है। परिवहन में संलग्न कोयला,रेता ,गिट्टी ,पत्थर ,मुरम ,राखड़ तथा सवारी वाहनो से हर महीना मोटी रकम लिया जाता है अनूपपुर पुलिस अधीक्षक के नाम पर यातायात प्रभारी द्वारा हिटलर शाही रवैया अपनाया जा रहा है।

हाउसिंग बोर्ड की खुली जमीन पर नगर निगम, लोक स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित कर दिया गया, HC ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए

भोपाल मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने कॉलोनी बनाते समय सार्वजनिक उपयोग के लिए खुली जमीन छोड़ी थी। खुली जमीन पर सरकारी विभाग ने अतिक्रमण कर अपने कार्यालय खोल लिए हैं। जिसे चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत तथा जस्टिस विवेक जैन की युगल पीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद यथास्थिति के आदेश जारी करते हुए अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। भोपाल निवासी निसार खान की तरफ से दायर की गई याचिका में कहा गया था कि मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के द्वारा ऐशबाग एरिया में कॉलोनी बनाई गई थी। कॉलोनी बनाए जाने के दौरान लोगों के सार्वजनिक उपयोग के लिए खुली जमीन छोड़ी गई थी। कॉलोनी को बाद में नगर निगम को स्थानांतरित कर दिया गया था। याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि हाउसिंग बोर्ड ने एमआईजी श्रेणी के मकान वाले क्षेत्र में लगभग 12 हजार वर्ग फीट जमीन को सार्वजनिक उपयोग हेतु खुला छोड़ा गया था। सार्वजनिक उपयोग के लिए छोडी गई जमीन पर नगर निगम तथा लोक स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय तथा आंगनवाड़ी केन्द्र स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा वेस्ट डम एरिया बनाने का प्रस्ताव बना रहा है। याचिका में कहा गया था कि नियमानुसार आंगनवाड़ी तथा लोक स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के लिए सरकार जमीन उपलब्ध करती है। नियमानुसार छोड़ी गई जमीन पर सरकारी विभाग द्वारा अतिक्रमण कर कार्यालय स्थापित किए गए हैं। युगलपीठ ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद उक्त आदेश जारी किए। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता केके अग्निहोत्री व अधिवक्ता अनमोल चौकसे ने पैरवी की।

दुष्कर्मी आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ की जबरदस्ती

  ग्वालियर नोएडा के कारोबारी पर कंपनी की पूर्व डायरेक्टर से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बहाने से युवती के ग्वालियर वाले घर में रुका, जहां उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिए जिसे वायरल करने की लगातार धमकी देता रहा। पूरा मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि झांसी निवासी कारोबारी दीपक सोनी और पीड़िता साल 2017 से साथ में काम कर रहे थे। बीते 18 मार्च को ग्वालियर में होटल न मिलने के बहाने वह युवती के घर रुका था। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस घटना की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

भरतपुर की बेटी बनेगी स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की बहू, जयपुर में आज नेता और अभिनेताओं का लगेगा जमावड़ा

जयपुर  मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज जयपुर में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है. प्रबल प्रताप सिंह का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ संपन्न होगा. अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अरुंधति सिंह राजावत, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है. भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह जयपुर के ऐतिहासिक जयमहल पैलेस होटल में संपन्न होगा. राजनीति और बॉलीवुड की कई हस्तियां करेंगी शिरकत : विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे. इस आयोजन को राजस्थान और मध्यप्रदेश भाजपा के बीच एक मजबूत पारिवारिक संबंध के रूप में भी देखा जा रहा है. देशभर के राजनेताओं के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी इस विवाह समारोह में शिरकत करने वाली हैं. जिसमें एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले है. साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से जाने-माने राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगे. 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में विवाह से जुड़े विभिन्न आयोजन हो रहे हैं, जिसमें देशभर से राजनेताओं और अन्य प्रतिष्ठित लोगों के आने की संभावना है. जयपुर का जयमहल पैलेस इन आयोजनों का मुख्य केंद्र बना हुआ है, जहां सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं. राजधानी जयपुर में बॉलीवुड और राजनीतिक सितारों के बीच जयपुर एक खास शादी समारोह का साक्षी बनेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज सिविल लाइनंस स्थित जय महल पैलेस में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। कौन है तोमर के बेटे की पत्नी? प्रबल सिंह तोमर भरतपुर की बेटी अरुंधति सिंह राजावत से विवाह बंधन में बंधेंगे। अरुंधति भरतपुर के एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री और भरतपुर जिला अध्यक्ष रह चुके ठाकुर भानु प्रताप सिंह राजावत की पोती है। भानु प्रताप सिंह के पुत्र राजेश राजावत की पुत्री अरुंधति और प्रबल प्रताप सिंह का विवाह समारोह आज संपन्न होगा। नेता और अभिनेता करेंगे शिरकत इस राजसी शादी में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान, सुनील शेट्टी और सोनू सूद शामिल होने वाले हैं। साथ ही कई राज्यों के मुख्य मंत्रियों सहित केंद्र से राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता, मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी जाएंगे। इसके मद्देनजर सुरक्षा और आतिथ्य की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। अरुंधति के साथ लेंगे सात फेरे बड़े बेटे का ससुराल भी राजस्थान में : गौरतलब है कि नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे का विवाह भी पूर्व में राजस्थान में संपन्न हुआ था. उनके बड़े बेटे का विवाह भाजपा नेता और पूर्व RPS अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत की पुत्री से हुआ था. राजेंद्र सिंह शेखावत स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं, जो भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति रह चुके हैं. तोमर के छोटे बेटे के विवाह के पूर्व 26 अप्रैल को ग्वालियर में हल्दी और मेहंदी, 27 अप्रैल को संगीत नाइट आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज और प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा. वहीं 4 मई को ग्वालियर में ही नवविवाहित जोड़े के लिए आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का मुख्यमंत्री साय ने किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के दावड़ा कॉलोनी, पचपेड़ी नाका स्थित ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर अस्पताल का उद्घाटन किया और परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना की अहम भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और राजधानी से लेकर दूरस्थ अंचलों तक प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की चिंता हमारी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नवा रायपुर अटल नगर में ‘मेडिसिटी’ विकसित कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ न केवल देश के स्वास्थ्य मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा, बल्कि मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयुष्मान भारत योजना की सराहना करते हुए  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ के प्रबंधन एवं स्टाफ को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि यह संस्थान माताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दंपती और पुत्र की मौत

पीलीभीत पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पुत्र और महिला की मौत हो गई। तीनों लोग भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना दियोरिया के नौगवां नबीनगर निवासी पंचम लाल (45 वर्ष), बेटे अमर सिंह (20 वर्ष) व पत्नी सुनीता रानी के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। ज्योराह गांव की सीमा में बालाजी मढ़ी के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरखेड़ा सीएचसी लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। सुनीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रात में उनकी भी मौत हो गई। रुद्रपुर से बीसलपुर जाते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार मृतक पंचम लाल उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवार के साथ रहते थे। रुद्रपुर में ट्रैक्टर चलाने का कार्य करते थे। सोमवार को वह पत्नी और पुत्र के साथ बीसलपुर के दौलतपुर गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर तीनों की जान चली गई। हादसे के बाद पंचम लाल के परिवार में कोहराम मचा है। उनके छोटे पुत्र जितेंद्र, वीरेंद्र और पुत्री सोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार तीनों को ढाढ़स बंधा रहे हैं।  

भाजपा नेता ने राहुल गांधी के रायबरेली दौरे से पहले लगाए पोस्टर, तुम जातिवाद से तोड़ोगे, तो हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे

रायबरेली यूपी के रायबरेली में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हरचंदपुर क्षेत्र में सांसद के खिलाफ रात में होर्डिंग और पोस्टर लगा दिए गए। इनमें उनके पिछले बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। पोस्टरों में लिखा ‘तुम जातिवाद से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’। ‘राहुल गांधी जी, कृपया हमारी रायबरेली को जातिवाद में मत उलझाइए’। होर्डिंग हरचंदपुर के युवा मंडल अध्यक्ष हर्षित सिंह की तरफ से लगाई गई। होर्डिंग लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “जाको प्रिय राम वैदेही, ताहि वोट कोऊ ना देही”। उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। कहा कि राहुल गांधी का यह बयान जातिवाद को बढ़ावा देने वाला है। इससे समाज में विभाजन पैदा हो सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने पिछली दिशा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों की जाति को लेकर सवाल उठाए थे। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब उनके रायबरेली दौरे से पहले इस मुद्दे को फिर से उठाया जा रहा है। विरोध करने वालों का कहना है कि राहुल गांधी को रायबरेली को जातिवाद में उलझाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह के बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login