LATEST NEWS

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज का दावा- IPL 2025 में 300 रनों का टोटल भी बन जाएगा

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने एक बड़ा दावा इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को लेकर किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2025 में 300 का स्कोर जरूर बनेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। इस सीजन एक दो बार ऐसा लगा भी है कि टीम 300 रन पार कर लेगी, लेकिन इस सीजन और अब तक खेले गए 17 सीजन में एक बार भी 300 रन एक पारी में नहीं बने हैं। आईपीएल में सबसे बड़ा स्कोर 287/3 है, जो पिछले साल आरसीबी के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया था। आईपीएल के 18वें सीजन में अब तक 44 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर पार किया गया है और सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच ने सीजन की शुरुआत में ही 286/6 का विशाल स्कोर बनाया था, जो 300 के बेहद करीब था। कुछ ओवर राजस्थान के लिए अच्छे रहे थे, अन्यथा उस दिन 300 रनों का टोटल भी बन सकता था। बोल्ट का मानना ​​है कि आईपीएल के इतिहास में पहली बार 300 रनों का रिकॉर्ड टूटेगा। जियोहॉटस्टार पर ट्रेंट बोल्ट ने कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाया जाएगा। ऐसा लगता है कि गेंद ज्यादा दूर तक जा रही है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह देश के कुछ हिस्सों में अभी भी स्विंग कर रही है। गेंदबाजी के नजरिए से, एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि बल्लेबाज जोर से मारने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे मौके बनते हैं। अगर हम सटीक होने, आक्रामक बने रहने और इसे पूरी तरह से आजमाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो गेंदबाजों का दिन कभी न कभी जरूर आएगा। यही वह चीज है, जिसे प्रशंसक देखना चाहते हैं और मुझे यकीन है कि बहुत से लोग इसे देखेंगे।”

मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है, उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई: पीएम मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहलगाम में हए आतंकी हमले के बाद दुनियाभर के लोगों ने संवेदना व्यक्त की है। मेरा मन बहुत दुखी है, हर भारतीय गुस्से से उबल रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में कुंठित कायरता दिखाई है। दुश्मनों को देश का विकास रास नहीं आ रहा है। आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनपर बेहद कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आतंक के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है और पहलगाम के पीड़ितों को न्याय मिलेगा। मासिक रेडियो कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र किया और कहा कि देश के हर एक नागरिको को पर्यावरण की ओर ध्यान देना चाहिए और कम से कम अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि अहमदाबाद में ही कम से कम 70 लाख पेड़ लगाए गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आतंक के सरपरस्तों की हताशा साफ दिख रही है। उनकी कायरता नजर आ रही है। जब कश्मीर में शांति लौट रही है और स्कूल कॉलेजों के निर्माण में एक तेजी है। लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है तो दुश्मनों को यह सब रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा का आतंक के आका यही चाहते हैं कि कश्मीर फिर से तबाह हो और इसीलिए इतनी साजिशें की जा रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती का सामना संकल्पों को मजबूत करके करना है। मैं पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि न्याय मिलकर रहेगा। हमले के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ISRO चीफ और वैज्ञनिक के कस्तूरीरंगन को भी श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को उनका निधन हो गया था। उन्होंने कहा कि कस्तूरीरंगन पूरी जिंदगी देश की निस्वार्थ सेवा करते रहे। देश के निर्माण के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता सामने आई

भोपाल भोपाल में अजमेर जैसे कांड में लव जिहाद कर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग के मामले में मुस्लिम महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आई है। मुस्लिम महिलाएं और युवतियां हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर पहले उन्हें अपने भाइयों या मुस्लिम दोस्तों से मिलवाती थीं और फिर उनके साथ रिश्ते बनाने के लिए उकसाती थीं। एक मुस्लिम महिला जोया तो अपने भाई शाहरुख खान और उसके दोस्तों के लिए हिंदू युवतियों को न सिर्फ अपने घर में दुष्कर्म के लिए पनाह देती थी, बल्कि इसके लिए उन्हें उकसाती भी थी। शाहरुख अभी तक मुस्लिम युवकों के इस संगठित गिरोह के मुख्य सरगना के तौर पर देखा जा रहा है।   जोया खान भी थी शामिल पुलिस उसे और उसकी बहन जोया के साथ ही उसके बहनोई को भी गिरफ्तार कर चुकी है। शहर के श्यामलाहिल्स थाने में दर्ज मामले में आशंका है कि जोया खान हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म की मास्टरमाइंड है। जोया ने ही पीड़िता को अपने भाई शाहरुख से मिलवाया और फिर उसका ब्रेनवाश कर उससे प्रेम-प्रंसग शुरू करवाया। बाद में उसने पीड़िता और शाहरुख को घर बुलाया और अपने पति फैजान व उसके दोस्त जावेद के साथ दुष्कर्म करने में मदद की। बाद में इन्हीं आरोपितों के दबाव में पीड़िता ने अपनी सहेली को शाहरुख के दोस्त अयान से मिलवाया था। अयान ने युवती से दुष्कर्म कर उसे अपने दोस्त अरबाज के पास भेज दिया। 12 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर बता दें कि भोपाल में मुस्लिमों के इस संगठित गिरोह में पुलिस तीन थानों में 12 आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से छह आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि छह आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी मुस्लिम युवक शामिल होंगे। पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार टीआईटी कॉलेज की तीन छात्राओं की शिकायत पर बागसेवनिया, अशोकागार्डन और जहांगीराबाद थाने में तीन मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल छह आरोपित हैं। इनमें से पुलिस ने मुख्य आरोपित फरहान, उसके साथी साद और साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जबकि अली, अबरार और नाबिल फरार चल रहे हैं। उधर श्यामलाहिल्स व बैरागढ़ मामले में सभी छह आरोपित जेल में हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र कह चुके हैं कि वे इन मामलों से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच करा रहे हैं। डांस क्लास में सिर्फ हिंदू लड़कियों को एडमिशन टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दरिंदगी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात को तीसरे आरोपित साहिल खान को पन्ना से गिरफ्तार किया है। साहिल अशोका गार्डन क्षेत्र में एक डांस क्लास संचालित करता है, जिसमें सिर्फ हिंदू युवतियों को ही एडमिशन दिया जाता है। साहिल एक ब्यूटीशियन युवती से प्रेम-प्रसंग में है। सूत्रों के अनुसार, वही युवती पार्लर में आने वाली हिंदू युवतियों को डांस क्लास भेजती थी। पुलिस को आशंका है कि उसकी डांस क्लास से भी लव-जिहाद का गिरोह चलाया जा रहा था। इस मामले में जल्द ही साहिल की प्रेमिका को भी पुलिस हिरासत में लेगी। इसके अलावा हिंदू युवतियों को फंसाने के मामले में टीआइटी कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं की संलिप्तता पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को कॉलेज का दौरा किया था, जिसमें कालेज की छात्राओं की काउंसलिंग की गई है।  

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया

नई दिल्ली पहलगाम में आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर ऐक्शन तेज हो गया है। आतंकवादी तंत्र के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए प्राधिकारियों ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीन सक्रिय आतंकवादियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शोपियां जिले के वंडिना में आतंकवादी अदनान शफी का घर ध्वस्त कर दिया गया जो पिछले साल आतंकवादियों के समूह में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलवामा जिले में एक अन्य सक्रिय आतंकवादी आमिर नजीर का घर भी ढहा दिया गया। बांदीपुरा जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी जमील अहमद शेरगोजरी का घर जमींदोज कर दिया। शेरगोजरी 2016 से सक्रिय आतंकवादी है। इसके साथ ही पहलगाम हमले के बाद से अब तक आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के नौ घरों को ध्वस्त किया जा चुका है। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं, जिनमें अधिकतर पर्यटक शामिल थे। इस हमले के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोर देकर कहा था, ‘हम धरती के आखिरी छोर तक उनका (पहलगाम के हमलावरों का) पीछा करेंगे।’ बता दें कि गृह मंत्रालय ने पहलगाम आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंप दी है। वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने लगातार तीसरी रात कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर और बारामूला जिले के बोनियार सेक्टर से गोलीबारी की है। सेना ने “उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।” सेना के सूत्रों ने बताया, “26-27 अप्रैल 2025 की रात को पाकिस्तान सेना की चौकियों ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। हमारे जवानों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी करके प्रभावी ढंग से जवाब दिया।” उन्होंने बताया कि यह लगातार तीसरी रात है, जब पाकिस्तानी सेना ने अस्थिर नियंत्रण रेखा के पास कई स्थानों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की।

पेट से है पाकिस्तान, कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान, दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं: विकास दिव्यकीर्ति

नई दिल्ली पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बनते दिख रहे हैं। भारत के लोगों को सेना और सरकार की जवाबी कार्रवाई का इंतजार है। इस सबके बीच चर्चित शिक्षक और विचारक डॉ. विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे अपने छात्रों को भारत-पाकिस्तान के संबंध पर पढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की अंदरूनी हालात पर भी चर्चा की है। विकास दिव्यकीर्ति ने इस बात का भी खंडन किया है कि जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों का इस आतंकी घटना में हाथ है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी क्यों मारेगा भला। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकी हमलों का सीधा असर वहां के पर्यटन पर पड़ेगा। कश्मीरी लोगों की कमाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जहां पहले 20-22 लाख पर्यटक आते थे, वहां अब 2-2.5 करोड़ लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई चरम पर है। गृह युद्ध जैसे हालात बन रहे हैं। पाकिस्तान की सेना लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर में आतंकी हमला करवा सकती है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान इन दिनों पेट से है। कभी भी बलूचिस्तान हो सकता है। यह संभव है कि 2-3 बच्चे एक साथ हों। कभी भी खबर आ सकती है। आप इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वहां ट्रेन हाईजैक हो जाती है। दुनिया में थू-थू हो रही है। उन्हें इस मामले को दबाना है इसलिए इस तरह की हरकतें कर रहा है।’ उन्होंने बलूचिस्तान, सिंध और खैबर-पख्तूनख्वा जैसी जगहों पर चल रहे अलगाववादी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो आने वाले वर्षों में पाकिस्तान कई हिस्सों में बंट सकता है। विकास दिव्यकीर्ति ने पाकिस्तान की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति को पेट से लाचार बताया। उन्होंने कहा कि वहां के आम नागरिक महंगाई, अस्थिरता और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। आपको बता दें कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। वहां लंबे समय से स्वतंत्रता की मांग उठती रही है।

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा : कुएं में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

मंदसौर मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी पर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार कुएं में जा गिरी। इसमें सात से अधिक लोग सवार थे सभी उन्हेल के बताए जा रहे हैं। अभी तक मोटरसाइकिल सवार गोबर सिंह निवासी आबाखेड़ी सहित 6 की मौत की सूचना है। कार सवारों को बचाने के लिए कुएं में कूदे 40 वर्षीय मनोहरसिंह निवासी दोरवाड़ी की भी मौत हो गई। कार ने जिस बाइक को टक्कर मारी वो नाहरगढ आबाखेड़ी निवासी गोबर सिंह की है। टक्कर के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बचाव कार्य चल रहा है। बड़ी क्रेन मंगवाई गई है जिससे जीप को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।

छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व ‘अक्ती’ के नाम से प्रसिद्ध

रायपुर छत्तीसगढ़ में अक्षय तृतीया पर्व ‘अक्ती’ के नाम से प्रसिद्ध है। मान्यता है कि महामुहूर्त यानी अक्षय तृतीया के दिन परिवार में मांगलिक कार्य अवश्य करना चाहिए। जिन परिवारों में विवाह योग्य बेटे-बेटी होते हैं, उनके लिए अच्छा रिश्ता ढूंढकर अक्षय तृतीया के दिन विवाह कराया जाता है। यदि किसी का रिश्ता तय न हो तो भी उस परिवार में नकली दूल्हा-दुल्हन रूपी गुड्डा-गुड़िया का ब्याह रचाने की परंपरा निभाई जाती है। छोटे बच्चे बाजार से गुड्डा-गुड़िया खरीदकर लाते हैं और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर नकली विवाह रचाने का खेल खेलते हैं। भगवान श्री गणेश, विष्णु की पूजा करके परिवार में मांगलिक कार्यों की शुरुआत की जाती है। चार सर्वश्रेष्ठ मुहूर्तों में से एक हिंदू पंचांग में पूरे वर्ष में चार ऐसे मुहूर्त हैं, जिनमें पंचांग देखे बिना शुभ संस्कार संपन्न किया जा सकता है। इनमें माघ माह में वसंत पंचमी, कार्तिक माह में देवउठनी एकादशी और भड़ली नवमी तथा वैशाख माह में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया गया है। विवाह के रीति-रिवाजों की सीख     अक्षय तृतीया के दिन विवाह रचाने का उद्देश्य परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न करना होता है। साथ ही परिवार के बच्चों को विवाह में निभाई जाने वाली रस्मों के बारे में सिखाया जाता है।     विवाह से पूर्व देवी-देवताओं का आह्वान करके घर में स्थापित करना, देवी-देवता की मूर्ति बनाने के लिए तालाब से मिट्टी लाने की रस्म निभाई जाती है। इसे चूलमाटी की रस्म निभाना कहते हैं।     इसके अलावा अनेक रस्म निभाई जाती है, जिनमें दुल्हा-दुल्हन को उबटन, तेल, हल्दी लगाने, मौर-मुकुट बांधने, अग्नि के फेरे लेने, दुल्हन की बिदाई और ससुराल में दुल्हन का स्वागत करने की रस्मों की जानकारी दी जाती है। चार धाम यात्रा का शुभारंभ वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन से उत्तराखंड के प्रमुख चार धाम की यात्रा का शुभारंभ होता है। उत्तराखंड के चार धामों में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री शामिल हैं। शीतकाल में केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन पूजा-अर्चना करके मंदिर के पट खोले जाते हैं। सतयुग-त्रेतायुग का शुभारंभ ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग और त्रेतायुग का शुभारंभ हुआ था। इसलिए इसे युगादि तिथि कहा जाता है। भगवान परशुराम का अवतरण : यह भी मान्यता है कि भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में अवतार लिया था। परशुराम ने अत्याचारियों का संहार करके पृथ्वी को पापियों से मुक्त कराया। जैन तीर्थंकर ने किया था व्रत का पारणा जैन धर्म में अक्षय तृतीया को विशेष महत्व दिया गया है। जैन तीर्थंकर ने 12 वर्ष तक व्रत किया और अक्षय तृतीया के दिन इक्षु रस यानी गन्ना रस का सेवन कर व्रत का पारणा किया। जैन धर्म के लोग अक्षय तृतीया को आखातीज के रूप में मनाते हैं। घर-घर में गेहूं, मूंग को कूटकर बनाई गई खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। इस दिन किए जाने वाले शुभ संस्कार अक्षय तृतीया पर सगाई, विवाह, जनेऊ, बच्चों का मुंडन, गृह प्रवेश, भूमि पूजन आदि संस्कार संपन्न करना शुभ माना जाता है। इस दिन व्यवसाय प्रारंभ करने से प्रगति हाेती है। जिस परिवार में किसी और तिथि में विवाह तय हुआ हो, वे भी विवाह में उपयोग में आने वाली सामग्री पर्रा, सूपा, टोकनी, साफा, पगड़ी, तोरण, कटार, पूजन सामग्री की खरीदारी अक्षय तृतीया के दिन ही करना शुभ मानते हैं। शुभ अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण, रजत, कांस्य, तांबा, पीतल आदि धातुओं की खरीदारी को शुभ माना जाता है। चूंकि, अक्षय का अर्थ है, जिसका कभी क्षय न हो, इसलिए ऐसी धातु खरीदी जाती है, जो हमेशा अक्षय रहे। स्वर्ण धातु खरीदने से परिवार में समृद्धि बढ़ती है।

पंजाब के कोच कह गए बड़ी बात, KKR एक अंक से खुश है या दुखी, IPL 2025 में क्यों बदले-बदले नजर आ रहे प्रभसिमरन?

नई दिल्ली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के स्पिन गेंदबाजी कोच सुनील जोशी का मानना है कि सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल 2025 में अधिक परिपक्वता दिखा रहे हैं तथा टीम प्रबंधन में उन पर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतर रहे हैं। पंजाब के अनुभवी बल्लेबाज प्रभसिमरन ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में शुरू में सतर्कता बरतने के बाद 49 गेंद पर 83 रन की आकर्षक पारी खेली, जिससे पीबीकेएस ने चार विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बनाया। हालांकि, बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया और दोनों टीम में एक-एक अंक बांट दिया गया। जोशी ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह सब आत्मविश्वास से जुड़ा होता है। टूर्नामेंट से पहले वह अपनी बल्लेबाजी में कितना निखार लाता है यह महत्वपूर्ण होता है। निश्चित रूप से मुख्य कोच रिकी (पोंटिंग) ने बल्लेबाजी कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर जो सकारात्मक माहौल बनाया है उसके अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रभसिमरन सफेद गेंद के प्रारूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले साल भी उन्होंने अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखी थी। आंकड़े इसके गवाह हैं लेकिन इस साल वह अधिक परिपक्व हो गए हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ गया है।’’ नाइट राइडर्स ने जब बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए थे तभी बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद आगे खेल नहीं हो पाया। जोशी ने इस संदर्भ में कहा, ‘‘हम प्रकृति के खिलाफ नहीं जा सकते। हमें इसे स्वीकार करना होगा। अगर खेल होता तो यह एक अच्छा मुकाबला होता। हमारे पास दो अंक हासिल करने का मौका था लेकिन हमें यह स्वीकार कर रहा होगा कि हमें एक अंक मिला और हम एक और अंक हासिल करने से चूक गए।’’ इस बीच नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने कहा कि उनकी टीम एक अंक पाकर संतुष्ट है। अरोड़ा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैच नहीं हो सका, हम खुश हैं या दुखी, यह नहीं कह सकते। लेकिन कुछ भी न मिलने से बेहतर है कि हम एक अंक लेकर संतुष्ट हो जाएं। यह हमारे लिए बोनस अंक है इसलिए हमें इसे सकारात्मक रूप से लेना होगा। क्या पता कि यहां अंक क्वालीफाई करने में हमारे लिए महत्वपूर्ण साबित हो जाए।’’ नाइट राइडर्स के बल्लेबाज इस सत्र में अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच में जीत हासिल करनी होगी। अरोड़ा ने कहा, ‘‘गेंदबाजी में हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाजी में सफलता नहीं मिली है। हम अगले मैचों में इसमें सुधार करने की कोशिश करेंगे।’’

क्रीमिया पर किसी भी हद तक जाने को तैयार यूक्रेन, ट्रंप के शांति प्रस्ताव से भड़का

 कीव रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध और सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का क्रीमिया को रूस का हिस्सा बताने वाले प्रस्ताव ने यूक्रेनी सरकार को हैरान कर दिया है। इस प्रस्ताव को लेकर यूक्रेनी अधिकारी और जनता दोनों का स्पष्ट रूप से कहना है कि वे क्रीमिया को कभी भी रूस का हिस्सा नहीं मानेंगे, भले ही शांति समझौते के हिस्से के रूप में अस्थायी तौर पर इसे छोड़ना पड़े। यूक्रेन के नेताओं का मानना है कि ऐसा कदम उनके देश की संप्रभुता और संविधान के खिलाफ होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 2014 में रूस द्वारा अवैध रूप से क्रीमिया पर कब्जा करना और इसे छोड़ना कानूनी और राजनीतिक दृष्टिकोण से असंभव है। इसके लिए संविधान में बदलाव की आवश्यकता होगी और यह राजद्रोह माना जा सकता है। यूक्रेनी संसद और जनता इस विचार का कड़ा विरोध कर रहे हैं। यूक्रेनी संसद के सदस्य ओलेक्ज़ेंडर मरेझखो ने कहा, “हम कभी भी क्रीमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानेंगे।” हालांकि, अधिकांश यूक्रेनी जनता यह समझती है कि शांति समझौते के हिस्से के रूप में क्रीमिया को अस्थायी रूप से छोड़ना हो सकता है, लेकिन इसे स्थायी रूप से खोने का विचार वे स्वीकार नहीं कर सकते। जेलेंस्की बता चुके लाल रेखा ट्रंप ने हाल ही में टाइम पत्रिका से साक्षात्कार में कहा था, “क्रीमिया रूस के पास रहेगा। ज़ेलेंस्की इसे समझते हैं और यह लंबे समय से उनके पास है।” जेलेंस्की ने बार-बार कहा है कि क्रीमिया को औपचारिक रूप से सौंपने का विचार उनके लिए “लाल रेखा” जैसा है। उनका कहना है कि ऐसा करना उनके लिए राजनीतिक आत्महत्या के समान होगा, और इससे उन्हें भविष्य में कानूनी कार्रवाई का सामना भी हो सकता है। यूक्रेनी सेना का कहना है कि वे तब तक लड़ते रहेंगे जब तक सभी यूक्रेनी क्षेत्र स्वतंत्र नहीं हो जाते। उन्होंने कहा, “हमने इस युद्ध में अपने सबसे अच्छे जवान खो दिए हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक सभी यूक्रेनी भूमि मुक्त नहीं हो जाती।”

चाय-नाश्ते के लिए उतरे थे यात्री, बस में लग गई भीषण आग, बस जलकर खाक

शाजापुर शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सन कोटा के पास यात्री बस में अचानक आग लग गई। बस में जब आग लगी तब वह एक होटल के बाहर खड़ी थी। यात्री होटल में नाश्ता करने के लिए पहुंचे थे और एक यात्री बस में सोया हुआ था। आग से बस में सोया यात्री मामूली रूप से झुलसा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। बस में आग की घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनमें दहशत का माहौल है। घटना में उनका सारा सामान जलकर खाक हो गया है। प्रत्यदर्शियों के अनुसार बस में आग लगने के दौरान केवल एक यात्री ही उसमें सवार था, अगर यह हादसा चलती बस में होता तो लोगों का बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता। आग बुझाने के लिए दो दमकल से पानी डाला गया है। इसके बाद भी बस में रुक-रुक कर आग लग रही है। शाजापुर के यातायात और लालघाटी थाना और उज्जैन जिले के तराना थाने की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

आज होगा मैच ऑफ द टूर्नामेंट’, ‘विराट कोहली दिल्ली में करें केएल राहुल से हिसाब बराबर और बताएं ये उनका मैदान है

नई दिल्ली आकाश चोपड़ा ने आज यानी 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच को मैच ऑफ द टूर्नामेंट का दर्जा दिया है। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ऐसा इसलिए कहा है, क्योंकि आज दिल्ली के दो खिलाड़ी दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ खेलेंगे। इनमें एक हैं विराट कोहली, जो केएल राहुल से पिछला हिसाब-किताब चुकता करना चाहेंगे और मैच विनिंग पारी खेलकर कांतारा सेलिब्रेशन को दोहराना चाहेंगे। आईपीएल 2025 का मैच नंबर 46 खास होने वाला है। 10 अप्रैल को इन्हीं दोनों टीमों के बीच बेंगलुरू में मुकाबला खेला गया था, जिसमें केएल राहुल ने 53 गेंदों में 93 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी और बैट घुमाकर उसे पिच पर रखा था और फिल्म कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था और ये बताने की कोशिश की थी कि ये उनका ग्राउंड है, क्योंकि बेंगलुरू से ही आते हैं। यही दबाव अब दिल्ली वर्सेस बेंगलुरू मैच में विराट कोहली पर होगा, क्योंकि वे भी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए वीडियो में कहा, “तुझे किसने कहा कि यहां अनजान बनकर आया कर। इस मैदान में मेहमान बनकर आया कर। एक तुझे ही तो बख्शी है यहां की हुकूमत। ये तेरी सल्तनत है। यहां तू सुल्तान बनकर आया कर। ये वाली फीलिंग लाना चाह रहे हैं हम कोहली के लिए कि भाई जो कांतारा वाला सेलिब्रेशन किया था केएल राहुल ने बेंगलुरु के मैदान पर उसी का तो अब हिसाब किताब करना है बराबर, क्योंकि विराट कोहली दिल्ली में होंगे और अगर दिल्ली में मुकाबला होगा तो भाई दिल्ली किसकी है? दिल्ली तो कोहली की है ना? ऐसे में कोहली को फिर सर्कल बनाना पड़ेगा फिर बताना पड़ेगा कि यह मेरा मैदान है।” उन्होंने आगे कहा, “इंपॉर्टेंट मैच दोनों टीमों के लिए। जो जीतेगा वो बिल्कुल क्वॉलिफिकेशन के करीब होगा। मैं कहूंगा एक पैर अंदर, क्योंकि यार आठ ही तो जीतने होते हैं। तो वहां तक तो आप ऑलमोस्ट पहुंच गए हैं ना और जो अवे मैच हैं, यह आरसीबी हारती नहीं है। पांच लगातार जीत चुकी है। अब तो घर में भी जीत का शगुन डाल चुकी है। यही कारण है कि यह क्रिकेट का शानदार केल होगा, जो मैच ऑफ द टूर्नामेंट है।”

शिक्षा निदेशालय के दो कमरे में फैली भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइल जलकर खाक

प्रयागराज शिक्षा निदेशालय में आग लग गई है. अभी तक आग दो कमरे में फैल चुकी है. फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच चुकी है. आग बुझाने की कोशिश जारी है. बताया जा रहा है कि जिन दो कमरों में आग लगी है वहां पर एडेड स्कूल से संबंधित फाइलें रखी थीं. जो जलकर राख हो चुकी है. इसके अलावा डिग्री कॉलेज से संबंधित आने वाले चिट्ठी-पत्र के जलने की बात सामने आई है. जानकारी के मुताबिक आगजनी की घटना में एडेड स्कूल से जुड़ी हजारों फाइलें फाइलें जलकर राख हो गई हैं. इतना ही नहीं यहां प्रदेशभर के एडेड स्कूलों की फाइलें, जिनमें ट्रांसफर-पोस्टिंग, वित्तीय लेन-देन की फाइलें शामिल हैं, जल चुकी हैं. निदेशालय के कमरा नंबर 14 और 15 को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में लिया था. आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में करीब 5 हजार फाइलें जल चुकी है.

कनाडा में भीड़ में कार घुसने से कई लोगों की मौत, पुलिस की हिरासत में ड्राइवर

वैंकूवर (कनाडा) कनाडा के शहर वैंकूवर में भीड़ में कार घुसने से कई लोगों की मौत हो गई है. शनिवार शाम को एक स्ट्रीट फेस्टिवल में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. वैंकूवर पुलिस ने X पर किए एक पोस्ट में कहा कि “शनिवार को स्थानीय समयानुसार 20:00 बजे (रविवार को 03:00 GMT) के कुछ समय बाद” एक ड्राइवर ने ई. 41वें एवेन्यू और फ्रेजर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल में भीड़ में गाड़ी घुसा दी. पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान हम और जानकारी देंगे. स्थानीय मीडिया ने बताया कि वार्षिक लापु लापु फेस्टिवल के दौरान पैदल चलने वालों के एक समूह को एक कार ने टक्कर मार दी, जो फिलिपिनो संस्कृति का जश्न मनाता है. सोशल मीडिया पर अपुष्ट फुटेज में घटनास्थल पर कई पुलिस कारें, एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियाँ दिखाई दे रही थीं, और घायल लोग ज़मीन पर पड़े हुए थे. वैंकूवर के मेयर केन सिम ने एक्स पर एक बयान में कहा कि वह “आज के लापु लापु दिवस कार्यक्रम में हुई भयावह घटना से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं”. उन्होंने आगे कहा, “हमारी संवेदनाएँ इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में सभी प्रभावित लोगों और वैंकूवर के फिलिपिनो समुदाय के साथ हैं.”

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज होगी भिड़ंत, होगी नंबर-1 बनने की जंग

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में भारत के दो धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली और केएल राहुल तथा आस्ट्रेलिया के दो खतरनाक तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड आकर्षण का केंद्र होंगे। आईपीएल में चीजें तेजी से बदल सकती हैं लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली और आरसीबी दोनों के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम में दो अंक इस संदर्भ में विजेता टीम को महत्वपूर्ण रूप से मदद करेंगे। नौ मैचों में पांच अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली का यह क्रिकेट में घरेलू मैदान रहा है और विरोधी टीम में होने के बावजूद उन्हें यहां दर्शकों का भरपूर समर्थन मिलने की संभावना है। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और इस मैच में वह आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे। कोहली ने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करके अच्छा प्रदर्शन किया है। एक अन्य बल्लेबाज जिसने परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी की है वह राहुल हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं। राहुल अभी भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन आईपीएल में विकेट के आगे और विकेट के पीछे अच्छे प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय चयन समिति निश्चित तौर पर उनके नाम पर विचार करेगी। ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज हेजलवुड और स्टार्क पहले ही दिखा चुके हैं कि वे अपनी-अपनी आईपीएल टीमों के लिए कितना महत्व रखते हैं। हेजलवुड टूर्नामेंट में 16 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में 19वें ओवर में शानदार प्रदर्शन करके आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उनके हमवतन स्टार्क भी प्रभाव छोड़ने में पीछे नहीं रहे हैं। संयोग से उन्होंने भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसे देखते हुए कम से कम यह तो कहा ही जा सकता है कि उनका द्वंद्व रोमांचक होगा। अगर स्पिन विभाग की बात करें तो दिल्ली के कुलदीप यादव ने पूरे आईपीएल में बीच के ओवरों में अपनी गुगली से बल्लेबाजों को परेशान किया है और विपक्षी टीम को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आठ मैचों में 12 विकेट लेने के अलावा, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने 6.50 रन प्रति ओवर की किफायती दर से रन दिए हैं। आरसीबी के बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना आसान नहीं होगा। दिल्ली के रहने वाले सुयश शर्मा ने भी आरसीबी की तरफ से अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वह स्थानीय परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित हैं जिसका फायदा वह दिल्ली के बल्लेबाजों के खिलाफ उठाना चाहेंगे। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। भले ही उन्होंने चोट के कारण प्रतियोगिता में बहुत अधिक गेंदबाजी नहीं की है, लेकिन पिछले मैच में उन्होंने अपने ओवरों का पूरा कोटा पूरा किया जो टीम के लिए एक और सकारात्मक संकेत है। क्रुणाल पांड्या आरसीबी के लिए इसी तरह की भूमिका निभाएंगे। नौ मैचों में 12 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर ने अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। जेक-फ्रेजर मैकगर्क को बाहर करने के बाद से दिल्ली केवल तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है तथा पूरी संभावना है कि अभिषेक पोरेल और करुण नायर ही पारी की शुरुआत करेंगे। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। दिल्ली कैपिटल्स: करुण नायर, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, अजय जादव मंडल, विप्रज निगम, मानवंत कुमार एल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, टी. नटराजन. मुकेश कुमार. आरसीबी: विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), स्वास्तिक चिकारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिलिप साल्ट, मनोज भंडागे, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, लियाम लिविंगस्टोन, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, यश दयाल, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, मोहित राठी, अभिनंदन सिंह।

एनआईए को सौंपी पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच , चश्मदीदों से बारीकी से की जा रही पूछताछ

नई दिल्ली पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। रविवार को एजेंसी के एक पुलिस महानिरीक्षक, एक पुलिस उपमहानिरीक्षक और एक पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में गठित टीमों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बायसरन घाटी में हुए हमले के चश्मदीदों से पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एजेंसी ने पहलगाम आतंकी हमला की जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए चश्मदीदों से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। एनआईए आतंकियों के प्रवेश और निकास बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की सहायता से टीमें पूरे क्षेत्र की गहन जांच कर रही हैं, ताकि आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके। टीमें बुधवार से ही हमले वाली जगह पर डेरा डाले हुए हैं। हमले के बाद से पूरी कश्मीर घाटी में 63 आतंकी ठिकानों पर छापे मारे गए और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अकेले अनंतनाग से ही करीब 175 संदिग्ध पकड़े हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर समेत कई अन्य जगहों पर भी आतंकियों व उनके समर्थकों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस बीच, जम्मू-कश्मीर में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की गई है। ये आतंकी पाकिस्तानी दहशतगर्दों को रसद व जमीनी सहायता के अलावा सुरक्षित पनाह भी मुहैया कराते हैं। इनमें तीन हिजबुल मुजाहिदीन, आठ लश्कर और तीन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं। अधिकारियों ने बताया, शुक्रवार रात पुलवामा, शोपियां व कुलगाम में आतंकियों के घर ध्वस्त किए गए। पुलवामा के मुरान में अहसान उल हक शेख का घर ढहाया गया। 2018 में पाकिस्तान में प्रशिक्षण लेने वाले अहसान ने हाल में घुसपैठ की थी। शोपियां के छोटीपोरा में लश्कर के शीर्ष कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे का घर ध्वस्त किया गया। तीन-चार वर्षों से सक्रिय कुट्टे कई वारदातों में शामिल रहा है। कुलगाम के मतलहामा में जाकिर अहमद गनी का घर भी गिरा दिया गया। गनी 2023 से सक्रिय है। दक्षिण कश्मीर के कलरूस स्थित लश्कर आतंकी फारूक तीड़वा का घर ध्वस्त कर दिया गया। शोपियां के वांदिना जैनापोरा में आतंकी अदनान शफी का घर भी ढहाया गया। एक साल से सक्रिय शफी ने एक गैर स्थानीय श्रमिक की हत्या की थी। इससे पहले, हमले के मुख्य संदिग्ध सहित दो आतंकियों आदिल ठोकर व आसिफ शेख के घर तलाशी के दौरान विस्फोटक फटने से नष्ट हो गए थे। सुराग हासिल करने की कोशिश सुरक्षाबलों ने घाटी में मौजूद आतंकियों व उनके समर्थकों की व्यापक तलाश और धरपकड़ शुरू की है। हिरासत में लिए संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) व उनके मददगार हैं। इनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों से हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे आतंकियों के ठिकानों का  पता हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। शनिवार को एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी सुरक्षाबलों ने शनिवार को श्रीनगर में भी एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापे मारे। अनंतनाग में भी सुरक्षाबल सख्त तलाशी अभियान चला रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां बनाई गई हैं। बड़ी साजिश नाकाम: आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त करते हुए बड़ी साजिश नाकाम कर दी। वहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुए हैं। मुश्ताकाबाद मच्छिल के सेदोरी नाला वन क्षेत्र में ठिकाने से पांच एके-47 राइफलें, आठ एके-47 मैगजीन, एक-एक पिस्तौल व मैगजीन, एके-47 की 660 गोलियां और एम4 गोला-बारूद की 50 गोलियां शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया कि आतंकी क्षेत्र में शांति व व्यवस्था बिगाड़ने के मकसद से गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश कर रहे थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet