LATEST NEWS

डिप्टी सीएम शर्मा से पाकिस्तानी हिंदुओं ने लगाई मदद की गुहार

रायपुर पहलगाम हमले के बाद भारत की शरण लेने आए करीब 125 पाकिस्तानी हिंदुओं का जीवन अधर पर लटक रहा है. वे  22 अप्रैल को सिंध से भारत आए, इसी बीच सरकार ने पाकिस्तानियों को 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश जारी कर दिया. पाकिस्तानी हिंदुओं ने अब छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम शर्मा से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है. रायपुर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के एक समूह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर अपनी परेशानियां बताई और मदद की गुहार लगाई है. जिसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि वे इन्हें आम पाकिस्तानी नागरिक नहीं, बल्कि “पाकिस्तान पीड़ित” मानते हैं और केंद्र सरकार से इनके स्थायी समाधान के लिए बात करेंगे. डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि सिंध से आए लोगों की आपबीती से पाकिस्तान में हिंदुओं की कठिन स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इन पीड़ितों में शामिल सुखदेव लुंद, जो सिंध के घोटकी जिले के खानपुर के निवासी हैं, ने साफ कहा कि “हम लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएंगे.” सुखदेव 45 दिन के विजिटर वीजा पर रायपुर के शदाणी दरबार पहुंचे हैं और उनके साथ परिवार के अलावा 24 लोगों का समूह भी है. सुखदेव ने बताया कि आतंकवादी हमलों और अत्याचारों से परेशान होकर वे भारत पहुंचे हैं और रायपुर में शरण की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लेकिन आने के बाद बीते 48 घंटे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुखदेव ने बताया कि इससे पहले लगभग 100 अन्य पाकिस्तानी हिंदू भी रायपुर पहुंच चुके हैं. सभी ने भारत में स्थायी निवास की मांग की है, ताकि वे सुरक्षित जीवन जी सकें.

‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सबसे पहले भारत में होगी रिलीज

लॉस एंजिल्स टॉम क्रूज और ‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने फैसला किया है कि वह फ्रेंचाइज की 8वीं फिल्‍म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ को दुनियाभर में सबसे पहले रिलीज करेंगे, वो भी 6 दिन पहले। जी हां, शुक्रवार को पैरामाउंट पिक्चर्स इंडिया ने घोषणा की कि ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ जहां दुनिया भर में 23 मई 2025 को रिलीज होगी, वहीं भारत के सिनेमाघरों में यह 6 दिन पहले 17 मई को ही दस्‍तक दे देगी। हालांकि, इससे पहले भी हॉलीवुड की कई फिल्‍में भारत में एक दिन पहले रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन 6 दिन पहले रिलीज करने का यह पहला और अनूठा फैसला है। भारत में टॉम क्रूज और ‘मिशन: इम्‍पॉसिबल’ फ्रेंचाइज की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। साल 2023 में रिलीज फ्रेंवाइज की पिछली फिल्‍म ‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल – डेड रेकनिंग’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 110.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। मेकर्स ने भारत में इसी फैन फॉलोइंग को देखते अर्ली रिलीज का फैसला किया है। मेकर्स ने इंस्‍टाग्राम पर की घोषणा पैरामाउंट स्टूडियो के इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा करते हुए लिखा गया है, ‘मिशन इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग अब भारत में जल्दी रिलीज होगी। नई तारीख – 17 मई। अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में।’ फैन ने कहा- प्‍लीज, इंग्‍ल‍िश सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करना देश में ‘मिशन: इम्‍पॉसिबल 8’ की जल्दी रिलीज होने की खबर से फैंस की बांछे खिल गई हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘अंतिम मिशन इम्पॉसिबल आ रहा है, और यह मेरा बचपन से ही पसंदीदा रहा है! बस एक रिक्‍वेस्‍ट है कि प्‍लीज इसे अंग्रेजी सबटाइटल्‍स के साथ रिलीज करें। मैं इसे मूल भाषा में देखना चाहता हूं, डब नहीं।’ एक यूजर ने लिखा- मैं FOMO से मर जाऊंगा! एक अन्‍य यूजर ने लिखा है, ‘थैंक यू टॉम क्रूज अन्ना। भारत इसे दुनिया में सबसे पहले देखेगा।’ एक तीसरे फैन ने उत्‍साह जाहिर करते हुए लिखा है, ‘नहीं…मैं FOMO से मर सकता हूं।’ एथन हंट बनकर लौटेंगे टॉम क्रूज, यह होगी बाकी कास्‍ट बहरहाल, टॉम क्रूज एक बार फिर से बड़े पर्दे पर एथन हंट बनकर लौट रहे हैं। इस फिल्‍म को क्रिस्टोफर मैकक्वेरी डायरेक्‍ट कर रहे हैं। ‘मिशन: इम्‍पॉस‍िबल’ फ्रेंचाइज की 7वीं और 8वीं फिल्‍म को पहले ‘डेड रेकनिंग- पार्ट 1’ और पार्ट-2 के तौर पर रिलीज किया जाना था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का नाम बदलकर ‘फाइनल रेकनिंग’ रखा गया है। फिल्‍म की कास्‍ट में टॉम क्रूज के साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी, पोम क्लेमेटिफ, शिया व्हिघम, एंजेला बैसेट, एसाई मोरालेस, हेनरी चेर्नी, होल्ट मैककैलनी, निक ऑफरमैन और ग्रेग टार्जन डेविस भी हैं।

मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में जारी करेंगे 4 नई टेक-पॉलिसीज के लिए गाइडलाइन्स

 इंदौर मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी और डिजिटल नवाचार का केन्द्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित  ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 अप्रैल को इंदौर के ‘ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर’  में करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उम्मीद जताई है कि कॉन्क्लेव देश-दुनिया के टेक दिग्गजों के लिए निवेश का स्वर्णिम अवसर सिद्ध होगा। राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का ये कॉन्क्लेव आयोजन जीआईएस-भोपाल में आए निवेश प्रस्तावों को मूर्त रूप देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव’ प्रदेश का पहला पूर्णतः सेक्टर आधारित टेक-कॉन्क्लेव होगा, जो हाल ही में आयोजित जीआईएस-भोपाल में आये निवेश प्रस्तावों को धरातल पर साकार करने का मंच बनेगा। कार्यक्रम में Google, Microsoft, NVIDIA जैसी बिग-टेक कंपनियों सहित 300 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ, उद्योगपति, नीति निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की चार नई तकनीकी नीतियों –GCC नीति, ड्रोन नीति, सेमीकंडक्टर नीति एवं AVGC-XR नीति की गाइडलाइन्स जारी करेंगे।यह नीतियां नवाचार, अनुसंधान और निर्माण को प्रोत्साहित कर प्रदेश में क्षेत्रीय स्तर तक तकनीकी उद्य्मिता और क्षमताओं को नई ऊँचाइयाँ देंगी। कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव नए IT पार्क, स्किल डेवलपमेंट सेंटर्स और स्टार्ट-अप इन्क्यूबेटरों का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री कॉन्क्लेव में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इन्क्यूबेशन हब का शुभारंभ करेंगे, प्रमुख निवेशकों के साथ एमओयू और आवंटन-पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे और इंवेस्टमेंट फैसिलिटेशन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इस पोर्टल से निवेशकों को प्रोजेक्ट्स की रियल-टाइम ट्रैकिंग और एकल खिड़की की सुविधा मिलेगी। कॉन्क्लेव में सेक्टर-स्पेसिफिक राउंड टेबल मीटिंग्स, सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार बोर्ड से वीसी संवाद और मुख्यमंत्री की टेक-लीडर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें भी कॉन्क्लेव का हिस्सा होंगी। ‘एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 2025’ मध्यप्रदेश को भविष्य के डिजिटल भारत में अग्रणी बनाने और जीआईएस-भोपाल की निवेश प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक पहल सिद्ध होगी।  

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए

छतरपुर मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे थे। जहां पहुंचकर उन्होंने सेक्टर 43 के एक निजी ग्रुप में हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबने पहलगाम देख लिया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- मेरे हिंदुओ…पहलगाम में तो देख लिया धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मेरे हिंदुओं, तुमने पहलगाम में तो देख ही लिया, उन्होंने ना ये पूछा की तुम तमिल बोलते हो, गुजराती बोलते हो, मराठी बोलते या पंजाबी बोलते हो, ये नहीं पूछा। उन्होंने ये भी नहीं पूछा कि तुम गुजरात के हो, मध्य प्रदेश, बिहार के हो या कहां के हो, उन्होंने सिर्फ ये पूछा की मुसलमान हो, कलमा पढ़ते हो, जवाब नहीं दिया तो मार दिया। हम बस यहीं कहेंगे, हिंदू एक रहेगा, कोई बाल बांका नहीं कर पाएगा। आगे शास्त्री ने कहा कि अभी तक हम चिल्लाते रहे पदयात्राओं में तो लोग हमारा मजाक बनाते थे कि बाबा निकला है भेदभाव मिटाने, बाबा निकला है जात-पात मिटाने, देख लो हिंदुओं। उन्होंने जाती नहीं पूछी- उन्होंने सिर्फ धर्म पूछा, तुम किस धर्म के हो। हिंदुओं अभी भी तुम क्षेत्रवाद, भाषावाद में बंटे रहोगे, एक दिन ऐसा आएगा, तुम्हारी दिल्ली में तुम्हें मारा जाएगा। अगर तुम एक रहोगे, तो कोई तुम्हारा बाल बांका नहीं कर पाएगा। बागेश्वर ने बताया हिंदू राष्ट्र का मतलब धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम तो चाहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र हो और इसलिए हो जब हिंदू राष्ट्र होगा तो गैर वाले आने के पहले भी विचार करेंगे। इतने लोगों की जिंदगी बर्बाद हो गई। जरा विचार करना हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। कुछ लोगों के घर बसने से पहले ही परिवार बिखर गया। किस बात पर, सिर्फ इस बात पर कि वह हिंदू थे। ये दुर्भाग्य है हमारा और तुम्हारा। हमने तो अपने आप को बहुत कोस रहे हैं उस दिन से। हिंदुस्तान में रहकर भी जहां 80 प्रतिशत हिंदू हैं, वहां हिंदू होना गुनाह है। ये दुर्भाग्य है। हिंदुओं का हिंदुस्तान में होना दुर्भाग्य हो गया, क्यों? क्योंकि तुम बंटे हो। क्यों? क्योंकि तुम एकजुट नहीं हों, क्यों? क्योंकि तुम बहुत डरपोक हो, क्यों, क्योंकि तुमने शास्त्र भी छोड़ दिए और शस्त्र भी छोड़ दिए। जिस दिन तुम दोनों लेकर चलने लगोगे, तुम्हारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएग। ‘कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है’ बागेश्वर बाबा ने आगे अभी भी भारत के कुछ लोगों को बड़ा मजा आ रहा है, अंदर ही अंदर बहुत खुश है। हिंदुओं पहलगाम की घटना के बाद हमने प्रण ले लिया, कि देश के कोने-कोने में पदयात्रा करके हिंदुओं को एकजुट करेंगे। दिल्ली से वृंदावन, हम अपने लिए थोड़े ही लड़ रहे है… अपने लिए थोड़े ही चिल्ला रहे है। हम अपने लिए ही थोड़े 18-18 घंटे मेहनत कर रहे हैं। हमारा तो क्या ही फायदा होगा। मगर, हिंदुओं ये तो पहलगाम की बात है, अभी भी पश्चिम बंगाल में देख लो, मुर्शिदाबाद में, हिंदू पलायन कर रहा है, और देश का एक भी मुसलमान नहीं बोल रहा है। ये दुर्भाग्य है, इसलिए एक ही उपाय है, हम हिंदुओं को भय त्याग कर एक होना पड़ेगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अब आप पूछोगे की एक होकर करेंगे क्या? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर क्या करोगे? भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर गाय को राष्ट्र माता बनाएंगे। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे जिस दिन, उस दिन शास्त्र और शस्त्र दोनों की शिक्षा दी जाएगी। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर करोगे क्या? रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ का दर्जा दिया जाएगा। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाकर होगा क्या? राम के होने का सबूत नहीं मांगा जाएगा। और जो मांगेगा, वो भारत में होने का अधिकारी नहीं होगा। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो कृष्ण जन्म भूमि के लिए कोर्ट में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने ही ठाकुर जी है। हां, कानून हाथ में नहीं लेंगे, प्रार्थना करेंगे, कि हमारे साक्ष्य है, यहां प्रभु प्रकट भए, तो बार-बार केस लड़ने की जरूरत क्या है, राम मंदिर का जीत ही गए है, इस पर भी जज साहब फैसला सुना दीजिए। भारत अगर हिंदू राष्ट्र बनेगा, एक प्रार्थना हम कर ले, हमें पक्का भरोसा है, जिस दिन भारत हिंदू राष्ट्र होगा, उस हिंदू होना अपराध नहीं, गौरव की बात होगी। भारत अगर हिंदू राष्ट्र होगा तो दंड प्रणाली वेदोप्त पद्धति से होगी, शास्त्रोप्त पद्धति से होगी। वंदे मातरम नहीं बोलने वाले- पंचर पुत्र धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वंदेमातरम नहीं बोलने वालों और देश के खिलाफ हिंसा करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत का खाते हो, भारत की जमीन पर रहते हो, लेकिन भारत के लोगों को गोली मारते हो। ऐसे लोगों को जवाब देना होगा। उन्होंने आतंकवादियों को ‘पंचर पुत्र’ बताया। जनसंख्या वृद्धि पर दें ध्यान बाबा ने हिंदू समुदाय से अपील कि है कि जनसंख्या वृद्धि पर भी जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि हर हिंदू परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। दो बच्चे कारोबार और परिवार को बढ़ाएंगे, और दो बच्चे हिंदू राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित होंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में निशाना साधते हुए कहा कि वे तो क्रिकेट टीम बना रहे हैं, 11 खिलाड़ी और एक अंपायर, यानी 12 बच्चे। हम भी पीछे नहीं रह सकते। मैं हिंदू राष्ट्र बना दूंगा… बागेश्वर बाबा ने कहा कि तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा। उनके इस बयान ने सभा में मौजूद लोगों में जोश भर दिया, और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने हिंदू युवाओं से शास्त्रों के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेने की भी अपील की।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध किसी भी समय शुरू हो सकता है, रूस का आपात अलर्ट, हालात बेहद नाजुक

नई दिल्ली कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए भीषण आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। इस स्थिति को देखते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के नागरिकों और अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुतिन ने अपने नागरिकों से एहतियात बरतने और भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष की स्थिति में सतर्क रहने को कहा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने भी मास्को से एक आपात संदेश जारी करते हुए कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध “किसी भी समय” शुरू हो सकता है। मास्को ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है लेकिन साथ ही यह भी चेताया है कि हालात बेहद नाजुक हैं और किसी भी छोटे घटनाक्रम से बड़ा टकराव छिड़ सकता है। रूसी विदेश मंत्रालय ने 25 अप्रैल को अपने नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से दूर रहने की सख्त सलाह दी है। आमतौर पर रूस इस तरह की चेतावनियां बहुत कम जारी करता है, जिससे इस कदम को सामान्य नहीं माना जा रहा। विश्लेषकों का मानना है कि रूस की खुफिया एजेंसियों को दक्षिण एशिया में किसी बड़े टकराव की आशंका है। रूस के बयान में भारत-पाकिस्तान के बीच “तेज होते तनाव” और “युद्ध जैसी भाषा” का उल्लेख किया गया है। पाकिस्तान स्थित रूसी दूतावास ने भी अपने नागरिकों को स्थिति के सामान्य होने तक पाकिस्तान यात्रा न करने की सलाह दी है। च रूस ने अपने राजनयिकों को भी सतर्क रहने का आदेश दिया है और कहा है कि दक्षिण एशिया में तैनात सभी रूसी मिशन स्थिति पर नजर बनाए रखें। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का यह कदम वैश्विक मंच पर भारत के प्रति समर्थन का संकेत माना जा रहा है, जबकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अलग-थलग पड़ता दिख रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति नहीं संभाली गई, तो भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित युद्ध या बड़ा सैन्य संघर्ष हो सकता है, जिसके वैश्विक प्रभाव भी होंगे। बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक कदम उठाए, जिसमें अटारी सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बंद करना, सार्क वीज़ा छूट योजना (SVES) को पाकिस्तानी नागरिकों के लिए निलंबित करना, और सिंधु जल संधि को रोकने की प्रक्रिया शुरू करना शामिल है।  

एक्ट्रेस पायल घोष को पाक एक्टर ने दी चेतावनी! कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो

साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने एक हफ्ते पहले कश्मीर ट्रिप के लिए बुकिंग कर ली थी, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हो गया। इसके बाद अब वो धर्म संकट में हैं कि वहां जाएं या नहीं! उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त से मशवरा लेना चाहा तो उल्टा उसने ‘चेतावनी’ दे डाली। उसने एक्ट्रेस से कहा कि कश्मीर जाना है तो पहले कलमा सीखो, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई है। चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने मारने से पहले मृतकों से धर्म के बारे में पूछा था। उन्होंने ज्यादातर हिंदुओं को निशाना बनाया। इससे पूरा देश दहल गया है। हफ्ते भर पहले बुक की थी कश्मीर की ट्रिप पायल घोष ने इस हमले से हफ्ते भर पहले ही कश्मीर की ट्रिप बुक की थी। आतंकी हमले के बाद वो असमंजर में फंस गईं कि क्या आगे बढ़ना चाहिए! पर उनके एक पाकिस्तानी दोस्त ने उन्हें ऐसा मैसेज दिया कि वो डर गईं। अब कंफ्यूज हैं पायल घोष वो कहती हैं, ‘ये बहुत घिनौना है। मैंने पाकिस्तानी के एक एक्टर और मेरे दोस्त के साथ अपनी जर्नी की प्लानिंग के बारे में शेयर किया, क्योंकि मैं कश्मीर जाने का इंतजार कर रही थी। मेरी टिकटें एक हफ्ते पहले ही बुक हो गई थीं। लेकिन हमले के बाद मैं असमंजस में हूं कि मुझे ट्रिप पर जाना चाहिए या नहीं।’ ‘कलमा सीखो, तब कश्मीर जाना’ पायल ने आगे कहा, ‘पहले से ही अनिश्चितता का माहौल है और इस सबके बीच जब आपको ऐसी बातें सुननी पड़ती हैं, जो इशारों में ये बताती हैं कि आप अपने ही देश में सुरक्षित नहीं हैं यो जाहिर है इससे आपको गुस्सा आएगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं ‘इल्म अल-कलाम’ सीखूं नहीं तो मुझे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। ‘अंजाम’ से उनका वास्तव में क्या मतलब है? ये सुनने के बाद मैं वाकई में बहुत गुस्से में हूं। ये घटना पाकिस्तान के लोगों के लिए मजाक की बात लगती है।’ पायल को हुआ अफसोस उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे ऐसी मानसिकता वाले लोगों से दोस्ती करने का अफसोस है। मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जिन्हें हमने खो दिया है, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। भगवान हम सबकी रक्षा करें।’

मुंगेर में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाजार बंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे

मुंगेर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों की हत्या के विरोध में मुंगेर बाजार आज पूरी बंद है। मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स के आवाह्न पर यह बंद किया गया है। चेंबर के सदस्यों और व्यवसाइयों ने शहर में घूम-घूम कर दुकान बंद करवाई। सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकी पर कार्रवाई हो, इसको लेकर जमकर नारेबाजी भी की। वहीं, सिर्फ आवश्यक सेवा जैसे मेडिकल स्टोर, दूध की दुकान और डॉक्टर के क्लीनिक खुल रहे। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष अग्रवाल और मनोज जैन ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी की पर्यटकों के द्वारा हत्या कायरता पूर्ण है। इससे देश के हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं करेगा। पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी को मारेंगे मनोज जैन ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। वह इसका जवाब पाकिस्तानियों को जरूर देंगे। सचिव संतोष अग्रवाल ने कहा, अगर सरकार हम लोगों को छोड़ दे तो पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारेंगे। इस दौरान सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। सभी विपक्षी दल और दुकानदार ने इस बंद का समर्थन किया है। चेंबर के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह इस हमले पर उचित जवाब देंगे। 

ईरान के बंदरगाह पर भीषण धमाका, 400 से अधिक लोग जख्मी

तेहरान ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को एक भीषण धमाका और आग लगने की घटना हुई है. इस ब्लास्ट में घायलों की संख्या बढ़कर 406 तक पहुंच गई है. ये जानकारी ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता बाबक यक्तापेरस्त ने दी. हालांकि धमाके के करीब तीन घंटे बाद तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं, प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि धमाका काफी भयावह था. विस्फोट में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 406 हो गई है. घायलों में से कई लोगों को होर्मोज़गान प्रांत के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हसनजादेह के मुताबिक ये धमाका राजई बंदरगाह पर कंटेनरों की वजह से हुआ है. राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य टीमें क्षेत्र को खाली कराने में जुटी हैं. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में काले धुएं का विशाल गुबार आसमान में उठता हुआ देखा जा सकता है. राजई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर ट्रैफिक कंट्रोल करता है. वहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी मौजूद हैं, जिससे आग की भयावहता का खतरा बना हुआ है. निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट पर लगाई रोक ईरानी मीडिया के मुताबिक धमाके के बाद ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को आदेश दिया है कि वे बंदरगाह के लिए निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट भेजने पर तत्काल रोक लगा दें. ये रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. हालांकि, जिन ट्रकों ने पहले ही सीमा शुल्क की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया इस बीच ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रमुख यकतापरस्त ने बताया कि बंदरगाह धमाके में घायल हुए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. शनिवार को हुए इस भीषण धमाके ने न सिर्फ बंदरगाह की गतिविधियों को ठप कर दिया है, बल्कि क्षेत्रीय व्यापार और सप्लाई चेन पर भी बड़ा असर डाला है. कंटेनरों में हुआ धमाका मेहरदाद हसनजादेह ने कहा कि विस्फोट शहर के राजाई बंदरगाह पर कंटेनरों में हुआ। सोशल मीडिया में आए वीडियो में काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया। राजाई बंदरगाह मुख्य रूप से कंटेनर यातायात को संभालता है और इसमें तेल टैंक और अन्य पेट्रोकेमिकल सुविधाएं भी हैं। 2020 में राजाई बंदरगाह को भी साइबर हमले का निशाना बनाया गया था ईरानी अर्थव्यवस्था में है बंदरगाह का बड़ा रोल बता दें कि, ईरान का सबसे व्यस्त और बड़ा बंदरगाह, बंदर अब्बास फारस की खाड़ी के उत्तरी तट पर स्थित है। यह बंदरगाह ईरान का मुख्य व्यापारिक केंद्र है और तेल निर्यात के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। यहां से दुनिया भर में विभिन्न वस्तुओं का निर्यात और आयात किया जाता है। यह ना सिर्फ ईरानी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक राजनीति में भी इसकी भूमिका बड़ी है। यह भी जानें इस बीच यहां यह भी बता दें कि, ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में विस्फोट ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान ओमान में अमेरिका के साथ परमाणु वार्ता का तीसरा दौर आयोजित कर रहा है। इस वार्ता का नेतृत्व अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची कर रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों पर एक्शन की चेतावनी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि धमाका बंदर अब्बास में IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ. न्यूज एजेंसी ने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता की भावना भड़काने के इरादे से फैलाई जा रही हैं और अधिकारियों ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. घटना स्थल पर महसूस की गई सल्फर जैसी गंध बताया जा रहा है कि पोर्ट पर धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल क्षेत्र में एक छोटी सी आग लगी थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों की वजह से भीषण विस्फोट हुआ. स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जानकारी ज्वलनशील वस्तुओं के पास होने की ओर इशारा करती है. घटना स्थल पर सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई.  

पहलवान से मुकेश खन्ना ने चुराया ‘शक्तिमान’ का कॉस्ट्यूम

मुंबई मुकेश खन्ना का शो ‘शक्तिमान’ साल 2005 में अचानक ही बंद कर दिया गया था। हालांकि, इसे बाद में एक-दो बार री-टेलिकास्ट भी किया गया। खुद मुकेश खन्ना भी लगातार अपने इस शो और शक्तिमान के किरदार के बारे में बात करते रहते हैं। ‘शक्तिमान’ ने 90 के दशक में तहलका मचा दिया था। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक के बीच पॉपुलर हो गया था। यहां तक कि शक्तिमान की कॉस्ट्यूम भी पॉपुलर हो गई थी और तब बच्चे भी इसे खरीदने लगे थे। लेकिन अब शक्तिमान की उसी कॉस्ट्यूम पर विवाद हो गया है। दरअसल, मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का जो कॉस्ट्यूम पहना था, वो खुद उनका या मेकर्स का ओरिजनल आइडिया नहीं था, बल्कि उसे उन्होंने चुराया था। यह दावा इंटरनेट पर एक यूजर ने किया। उसने X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक तरफ शक्तिमान के कॉस्ट्यूम में मुकेश खन्ना की तस्वीर है, और दूसरी तरफ जापानी पहलवान की तस्वीर। दोनों का कॉस्ट्यूम बिल्कुल एक जैसा है, जिसे देख कोई भी गच्चा खा जाएगा। यूजर ने दोनों की तस्वीर कंपेयर करते हुए शेयर की, और लिखा, ‘मुकेश खन्ना ने ‘शक्तिमान’ का कॉस्ट्यूम 1995 WWF महिला पहलवान चपरिता असारी से चुराया था।’ WWF मंडे नाइट रॉ के इस मैच में पहलवान असारी ने बिल्कुल वैसा ही कॉस्ट्यूम पहना था, जैसा शक्तिमान का है। इसमें शोल्डर पैड के साथ गोल्डन कलर के आर्मबैंड और लाल रंग का पूरा सूट था। सूट के बीच में एक सोने का चिह्न था, जो या तो सूरज या फिर कई पत्तियों वाला फूल जैसा दिखता था। टीवी शो ‘शक्तिमान’ में शक्तिमान की कॉस्ट्यूम भी हूबहू ऐसी ही थी।जहां पहलवान की तस्वीर 1995 में हुए रेसलिंग मैच की है, वहीं ‘शक्तिमान’ का पहला एपिसोड दो साल बाद साल 1997 में आया था। देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और यूजर्स हैरानी जता रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘एकदम ओरिजनल जैसा है।’ एक और कमेंट है, ‘ये तो 100% कॉपी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब खुद को सॉरी शक्तिमान बोलना पड़ेगा।’ ‘शक्तिमान’ साल 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर टेलिकास्ट किया गया था और खूब हिट रहा था। इसमें मुकेश खन्ना के अलावा वैष्णवी मैकडॉनल्ड, ललित परिमू, सुरेंद्र पाल और टॉम ऑल्टर समेत कई और कलाकार नजर आए थे।

उनका देश इस हमले की किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरा सहयोग देगा: पाक रक्षा मंत्री आसिफ

इस्लामाबाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने खुद को पाक साफ बताते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि उनका देश इस हमले की किसी भी निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच में पूरा सहयोग देगा। आसिफ ने कहा , “हम किसी भी अंतर्राष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हैं। अगर कोई भी निष्पक्ष जांच एजेंसी चाहे तो पाकिस्तान का पूरा सहयोग मिलेगा।” उन्होंने भारत के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया है कि हमले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों का हाथ है।   आसिफ ने भारत पर आरोप लगाया कि वह इस हमले के बहाने सिंधु जल संधि को निलंबित कर रहा है और इस पूरे घटनाक्रम का घरेलू राजनीति में लाभ उठाना चाहता है। “भारत ने बिना किसी जांच और सबूत के पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है,” उन्होंने कहा।पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता जताई और कहा, “हम किसी भी तरह का युद्ध नहीं चाहते। अगर हालात बिगड़े तो यह पूरे क्षेत्र के लिए तबाही ला सकता है।”   भारत ने इस हमले के पीछे ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) का हाथ बताया है, जिसे वह पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों का नया चेहरा मानता है। इस पर सफाई देते हुए आसिफ ने कहा, “लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय है। पाकिस्तान में उनका कोई नेटवर्क नहीं है। जो बचे हैं वे या तो नजरबंद हैं या हिरासत में। वे अब किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि में शामिल नहीं हैं।” हालांकि अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि हाल के वर्षों में लश्कर-ए-तैयबा की गतिविधियों में फिर से तेजी देखी गई है और इसके नेता पाकिस्तान में खुलेआम रह रहे हैं।

Samsung अपने इस सबसे स्लिम स्मार्टफोन को 13 मई को कर सकता है लॉन्च

नई दिल्ली Samsung का सबसे पतला स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge जल्द लॉन्च होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि Samsung अपने इस सबसे स्लिम स्मार्टफोन को 13 मई को लॉन्च कर सकता है। Samsung अपने आने वाले इस स्मार्टफोन को Apple के iphone 17 Air के मुकाबले में उतारने वाला है। स्मार्टफोन के चाहने वालों के बीच Galaxy S25 Edge को लेकर खासा क्रेज है। इसी कड़ी में Samsung से अपने इस आने वाले स्मार्टफोन की कीमत गलती से लीक हो गई। Galaxy S25 Edge की लीक हुई कीमत से पता चला है कि यह S25+ और S25 Ultra के बीच कहीं फिट होगा। क्या होगी कीमत? Galaxy S25 Edge के 256GB वाले वेरिएंट की कीमत 1,678 CAD (1,01,488 रुपये) तक हो सकती है। वहीं इसके 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 1858 CAD (1,14,453 रुपये) हो सकती है। Samsung से इस फोन की कीमत Samsung कनाडा वेबसाइट के फ्रेच वर्जन वाली वेबसाइट पर गलती से लीक कर दी थी। कीमत के साथ-साथ Samsung फोन के स्टोरेज वेरिएंट और कलर के बारे में भी जानकारी लीक कर बैठा। लीक हुआ जानकारी के अनुसार Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन titanium silver और titanium jet black रंग मे आ सकता है। iPhone 17 Air जैसा हो सकता डिजाइन इससे पहले फोन को लेकर सामने आई जानकारी से पता चला था कि Galaxy S25 Edge Samsung का अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.84mm हो सकती है। यह शायद iPhone 17 Air से थोड़ा मोटा हो सकता है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में यह पीछे नहीं रहेगा। प्रीमियम लुक और मजबूती के लिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम इस्तेमाल किया गया है, जो हल्का और स्क्रैच-रेसिस्टेंट होता है। Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशन Galaxy S25 Edge में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। Samsung S25 सीरीज के बाकी फोन्स में भी यही चिपसेट दिया गया है। यह चिप गेमिंग, मल्टीटास्किंग और मीडिया के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसमें 12GB रैम दी जा सकती है, जो हेवी यूसेज के लिए काफी होगी। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है- 200MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। फ्रंट में 12MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए हो सकता है। भले ही यह ट्रिपल कैमरा न हो, लेकिन फिर भी फोटो क्वालिटी काफी अच्छी मिल सकती है। बैटरी के मामले में इसमें 4,000mAh की बैटरी हो सकती है।

26/11 से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलोमन हेडली को जिम्मेदार ठहराया: राणा

मुंबई मुंबई में 26/11 के भयानक आतंकी हमलों का नाम लेते ही तहव्वुर हुसैन राणा का जिक्र सामने आता है। अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की पूछताछ में तहव्वुर राणा ने खुद को हमलों से पूरी तरह अलग बताया है। राणा ने कहा कि उसका 26/11 से कोई लेना-देना नहीं है और इसके लिए उसने अपने बचपन के दोस्त डेविड कोलोमन हेडली को जिम्मेदार ठहराया है। सूत्रों के अनुसार, राणा ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि हमले की साजिश में उसकी कोई भूमिका नहीं रही। उसका यह बयान जांच एजेंसियों के लिए एक नई चुनौती बन गया है। केरल में भी गया था तहव्वुर राणा पूछताछ के दौरान तहव्वुर राणा ने यह भी कबूल किया कि वह दिल्ली और मुंबई के अलावा केरल भी गया था। जब अधिकारियों ने वजह पूछी तो राणा ने कहा कि वह अपने जानने वालों से मिलने के लिए केरल गया था। उसने उन जानकारों का नाम और पता भी एजेंसियों को उपलब्ध कराया है। सूत्रों का कहना है कि राणा की दी गई जानकारी की पुष्टि करने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम जल्द ही केरल रवाना हो सकती है। पूछताछ में बेहद शांत नजर आया राणा एक अधिकारी ने बताया कि तहव्वुर राणा बेहद ट्रेंड अपराधी है। उसकी उम्र भले ही ज्यादा हो गई हो लेकिन वह पूछे गए सवालों का बिना घबराए जवाब देता है और कई बार गुमराह करने की भी कोशिश करता है। इतना ही नहीं, पूछताछ के दौरान जब नमाज का समय होता है तो वह इंटेरोगेटर से कहता है कि उसे 15 मिनट के लिए नमाज अदा करनी है और इस दौरान उसे डिस्टर्ब न किया जाए। राणा का यह रवैया एजेंसियों को उसकी मानसिक मजबूती और प्रशिक्षण का अहसास कराता है। अमेरिका से कैसे भारत लाया गया तहव्वुर राणा 26/11 हमलों के एक प्रमुख आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाना आसान नहीं था। राणा ने प्रत्यर्पण से बचने के लिए अमेरिका में कई कानूनी प्रयास किए। यहां तक कि उसने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में इमरजेंसी अर्जी भी लगाई थी। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद जब उसकी सभी याचिकाएं खारिज हो गईं तो उसका भारत प्रत्यर्पण संभव हो सका। एनआईए और एनएसजी की टीमों ने मिलकर लॉस एंजेल्स से उसे एक विशेष विमान के जरिए भारत लाया। इस पूरी प्रक्रिया में भारत के विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर अहम भूमिका निभाई। एनआईए ने राणा के प्रत्यर्पण के लिए कई वर्षों तक अमेरिकी एफबीआई और न्याय विभाग के साथ समन्वय किया था।   26/11 हमले की कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया याद दिला दें कि 26 नवंबर 2008 को दस आतंकवादियों ने मुंबई के ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस जैसे स्थानों पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों घायल हुए थे। पूरी दुनिया इस हमले से हिल गई थी। भारत की जांच एजेंसियों का आरोप है कि तहव्वुर राणा ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर इस हमले की योजना बनाने में मदद की थी।

सीमा हैदर को राखी सावंत ने बताया यूपी की बहू, सरकार से की अपील

मुंबई एक्ट्रेस राखी सावंत, जो अक्सर विवादों में छाई रहती हैं, उन्होंने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का सपोर्ट किया है और उन्हें भारत में ही रहने देने के लिए कहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का आदेश दिया है। ऐसे में तलवार सीमा पर भी लटक रही है। जिस पर राखी ने कहा कि सरकार उन्हें भारत में ही रहने दे क्योंकि वह इस देश की बहू हैं। दरअसल, 2023 में 32 साल की सीमा हैदर अवैध रूप से भारत आई थीं और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले 24 साल के सचिन मीना से शादी की थी। कुछ दिन पहले वह मां भी बनी हैं। सोशल मीडिया पर वह एक्टिव भी रहती हैं। पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उसके बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाते पाकिस्तानी लोगों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है। ऐसे में राखी पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर के सपोर्ट में खड़ी हुई हैं। राखी सावंत ने सीमा हैदर के लिए सरकार से कहा राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर कहा, ‘दोस्तों, सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए क्योंकि वो हिंदुस्तान की बहू है और दोस्तों की बीवी है। उसके बच्चे की मां है। हिंदुस्तान को सीमा हैदर को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहिए। वो सचिन से प्यार करती है और हिंदुस्तानी हो चुकी है क्योंकि वो सचिन के बच्चे की मां बन चुकी है। तो ऐसे किसी औरत पर अन्याय नहीं करना चाहिए। मां नहीं बनी होती तो आप उसको भेज सकते थे। आप सीमा हैदर के साथ गलत चीजें नहीं कर सकते। गलत व्यवहार नहीं कर सकते। औरत की इज्जत करें।’ राखी सावंत ने सीमा हैदर को कहा- UP की बहू राखी सावंत ने आगे कहा, ‘वो सचिन की बीवी है और हिंदुस्तान की बहू है। यूपी की बहू है तो उसको भारत से ना निकाला जाए। पाकिस्तान ना भेजा जाए। आप लोग समझ रहे हैं। अन्याय नहीं करें। षड़यंत्र कौन रच रहा है। इन सारी चीजों में हमें नहीं पता। खुदा ही जानता है। बस इसमें निर्दोष के साथ बुरा ना हो। पाकिस्तानी है वो मैं मानती हूं लेकिन आज वो हिंदुस्तान की बहू है और वो एक हिंदू हो चुकी है। वो एक मुस्लिम से हिंदू हो चुकी है। सचिन के साथ शादी करे। वो हिंदुस्तान के नारे लगाती है और उसका एक बच्चा भी है।’

RCB, DC के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने भी मारी सेंध, ढह गया चेन्नई सुपर किंग्स का ‘चेपॉक किला’

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2025 में सबसे फिसड्डी टीम बन गई है। जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सात मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर है। पिछले कुछ सप्ताह से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपनी जगह से हिल भी नहीं सकी है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर भी फिसड्डी साबित हुई है। टीम को घर पर सिर्फ एक जीत मुंबई इंडियंस के खिलाफ नसीब हुई है। जहां गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने 4 विकेट से मैच अपने नाम किया था। चेन्नई को चार टीमों ने चेपॉक में रौंदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेपॉक में जारी सीजन में टीम को पहली हार मिली थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में बेंगलुरु ने 50 रनों से हराया। बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था। इससे पहले 2008 में बेंगलुरु ने चेन्नई को उनके घर पर मात दी थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने चेन्नई को 25 रनों से मात दी थी। दिल्ली ने चेन्नई को चेपॉक में 10 साल बाद हराया था। शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 43वें मुकाबले के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहली बार एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त दी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में ऑल आउट हुई। जारी सीजन में कोलकाता ने भी चेन्नई को उसके घर पर रौंदा है। चेन्नई ने अपने घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम पर कुल पांच मैच खेले हैं और टीम ने चार मैच गंवाते हुए सिर्फ एक जीत हासिल की है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने नौ मैच खेले हैं और सिर्फ दो जीत हासिल कर सकी है। चेन्नई सुपर किंग्स को सात मैच में हार का सामना करना पड़ा है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण बीच सीजन से बाहर हो गए हैं, जबकि उनकी जगह एमएस धोनी कप्तानी कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही, काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे

ग्वालियर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 15वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। इन युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में नियुक्तियां मिली हैं। पीएम मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आपकी नई जिम्मेदारी शुरू हो रही है। काम के प्रति आप जितने ईमानदार होंगे, उतना ही विकसित भारत की यात्रा में सहायक होंगे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, भारतीय युवाओं के विकास में सबसे सराहनीय बात उनकी समावेशिता है। विकास की इस यात्रा में हमारी बेटियां दो कदम आगे हैं। हाल ही में आए यूपीएससी के नतीजों का जिक्र करते हुए बताया कि देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बेटियों ने शीर्ष दो स्थान हासिल किए हैं। शीर्ष पांच में तीन बेटियां हैं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत ने जल परिवहन में नई उपलब्धि हासिल की है। 2014 से पहले जल परिवहन के जरिए 18 मिलियन टन माल ढुलाई होती थी। जो बढ़कर 145 मिलियन टन से अधिक हो गई है। भारत ने इस संबंध में निरंतर नीतियां बनाई हैं। पहले, सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग थे। जो बढ़ाकर 110 से अधिक हो गए। जलमार्गों की परिचालन लंबाई भी 2700 किमी से बढ़कर 5 हजार किमी हो गई है। वहीं, ग्वालियर के रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और ऊर्जा मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर शामिल हुए हैं जहां, अलग-अलग सेक्टर के 368 लोगों को नियुक्ति के प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम की शरुआत से पहले, पहलगाम आंतकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही कहा है…. ये हमला भारत माता की आत्म पर प्रहार है, वो लोग सोचते हैं, भारत माता झुकेंगी, लेकिन मां उठेगी, उन्हें नष्ट करेंगी, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ग्वालियर से संदेश देना चाहते हैं। हम इस शोक की घड़ी में उनके साथ हैं, जो घायल हैं, वो जल्द स्वस्थ हों, भारत नई शक्ति के साथ आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही सिंधिया ने ये भी कहा कि रोजगार मेला नौजवानों के सपनों को पंख देने के लिए ये कदम है। हम मोबाइल मार्केट में दूसरे स्थान पर है, ऑटो मोबाइल के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर, आसमान पर भी तिरंगा गाड़ दिया है। पांच देशों में सबसे बड़े अर्थिक शक्ति के रूप में जाना जाता है। हम जर्मनी और जापान को पीछे रखकर तीसरे नम्बर पर आने की कोशिश है। वहीं युवा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बेहद खुश नजर आएं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet