LATEST NEWS

रायपुर : बीजापुर की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में चहुँओर विकास के साथ-साथ युवाओं के लिए अनेक आयाम खुल रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलेटिक्स खिलाड़ी संतोषी भण्डारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भोपाल के लिए किया गया है। यह चयन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल 2025 को जारी की गई चयन सूची के आधार पर हुआ है। जिसमें देशभर की 10 बालिका एथलीट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। संतोषी भण्डारी सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं, जो बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्रा संतोषी भंडारी ने हाल ही में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 11 से 14 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 400 मीटर में 1:02 मिनट और 600 मीटर में 1:41 मिनट का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8 वां स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 35 वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप जो 4 से 6 अक्टूबर 2024 को नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी उसमें उन्होंने 4 था स्थान प्राप्त किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण हर वर्ष देशभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और डाइट की सुविधा प्रदान करता है।छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

जगदलपुर कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील जगदलपुर ग्राम विजय वार्ड डोकरीघाट पारा निवासी निर्मलेश पानीग्राही की मृत्यु पानी में डूबने से भाई श्री योगेश पानीग्राही को और तहसील बास्तानार ग्राम बड़े किलेपाल (कोलुपारा) निवासी कुमारी कर्मा की मृत्यु पानी में डूबने से पिता श्री लच्छु को ग्राम पालानार निवासी हिड़में की मृत्यु सांप काटने से पुत्र श्री सपे पोयाम को, तहसील तोकापाल ग्राम बड़े पाराकोट निवासी मानसाय बघेल की मृत्यु आग में जलने से भाई श्री माहंगू को और ग्राम बड़ेमोरठपाल निवासी किरन की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बोटी को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

शिवपुरी नगरपालिका अध्यक्ष के बेटे पर Rape का केस, शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए

शिवपुरी शिवपुरी की भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 7 शिव कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के बेटे रजत शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। सोशल साइट से मुलाकात के बाद हुई दोस्ती कोतवाली थाने में पीड़िता ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में उल्लेख किया है कि रजत शर्मा से उसकी जान-पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। फिर हमारी दोस्ती आगे बढ़ी। फिर हमारी फोन से बात होने लगी। इसी क्रम में वह 20 अगस्त 2023 को रजत से पहली बार आमने-सामने मुलाकात हुई। तभी रजत ने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया था। इसके बाद रजत शादी का झांसा देकर कई बार मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। शादी की बात पर की बहानेबाजी युवती का कहना है कि हम दोनों की सहमति से रजत ने हमारे शारीरिक संबंध की वीडियो बनाई थी। वह वीडियो मेरे पास मौजूद है। मेरे और रजत के संबंधों के बारे में मैंने अपने घर पर बताया था। मेरे माता जी और बहनें शादी के लिए तैयार थे। रजत के घर पर भी सबको पता था। युवती का आरोप है कि उसके बाद मेरे भाई मयंक को कैंसर हो गया था फिर रजत ने बोला भैया ठीक हो जाएं उसके बाद शादी कर लेंगे। 10 मार्च 2025 को उसका देहांत हो गया। फिर मैंने रजत को बोला अब मेरा कोई नहीं है और तुम शादी कर लो, लेकिन वो बहानेबाजी करने लगा। पूर्व खेल मंत्री यशोधरा समर्थक हैं गायत्री शर्मा शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहीं और पूर्व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जब शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं तब उनकी ही पसंद के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा को अध्यक्ष के रूप में पार्षदों द्वारा चयनित किया गया था। इस चयन के दौरान भाजपा की अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी के कारण नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव विवादों में भी रहा था, लेकिन तत्कालीन खेल मंत्री की जिद के कारण भाजपा नेत्री गायत्री शर्मा को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया गया था। इसके बाद पार्षदों ने इनका चुनाव किया था। युवती का आरोप नेताओं ने राजीनाम का बनाया दबाव शिवपुरी की कोतवाली पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंची पीड़ित युवती ने आरोप लगाया कि शिवपुरी के कई नेताओं ने उनसे संपर्क किया और इस मामले में कार्रवाई न करने को लेकर राजीनामा करने का दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने इन नेताओं की एक नहीं सुनी। युवती का आरोप है कि नपाध्यक्ष के पुत्र ने उनसे शादी का झांसा देखा शारीरिक संबंध बनाए। कोतवाली टीआई ने क्या कहा इस मामले में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि युवती की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले को जांच में लिया गया है।  

क्रूज परियोजना का विरोध करते हुए उमा भारती ने इस मुद्दे को ऊपर तक उठाने की बात कही

भोपाल  बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने नर्मदा नदी में प्रस्तावित क्रूज परियोजना पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा कि नर्मदा नदी में क्रूजिंग की योजना से नदी की पवित्रता को ठेस पहुंच सकती है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो इस बारे में मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करेंगीं। उमा भारती ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने एक समाचार पत्र में नर्मदा नदी में महेश्वर, बड़वानी आदि स्थानों पर क्रूजिंग शुरू करने की खबर पढ़ी, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले भी इस तरह का प्रस्ताव आया था, जिसे रोक दिया गया था। लेकिन अब अगर फिर इसे शुरु किया जाता है तो वे इसका विरोध करेंगीं। उमा भारती ने नर्मदा नदी पर क्रूज परियोजना का विरोध किया वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि आज मैंने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में नर्मदा जी में क्रूजिंग की बात पढ़ी है जो महेश्वर, बडवानी इत्यादि जगहों पर होगी। उन्होंने लिखा कि ‘इसकी टेंडर होने की प्रक्रिया हो गई है। तीन साल पहले भी जब यह बात आई थी तब रोक दी गई थी। नर्मदा जी के दोनों ओर परिक्रमा मार्ग है, नर्मदा जी की परिक्रमा होती है। क्रूजिंग में खाने-पीने इत्यादि की सब प्रकार की गतिविधियां होंगी। गंगा जी में बंगाल से लेकर प्रयाग तक सदियों से यातायात हुआ है किंतु नर्मदा जी में कभी क्रूजिंग हुई हो इसकी जानकारी मुझे नहीं है। नर्मदा जी तो परिक्रमा की नदी हैं, उनकी परिक्रमा होती है, उनके तट पर निवास होता है किंतु नर्मदा जी की धारा की पवित्रता से छेड़खानी नहीं हो सकती। मैं इसके बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से बात करूंगी’ मध्यप्रदेश और गुजरात सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना बता दें कि नर्मदा नदी पर क्रूज़ योजना मध्यप्रदेश और गुजरात सरकारों द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह योजना मध्यप्रदेश के सरदार सरोवर बांध के मेघनाद घाट से गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक 135 किलोमीटर के जलमार्ग पर क्रूज़ संचालित करने की है। कुछ समय पहले मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा इस परियोजना के लिए निविदाएं भी जारी की जा चुकी हैं। इस योजनांतर्गत बड़वानी, अंजड़ और धरमपुरी में छोटे स्टेशन बनाने की योजना है, जो मुख्य स्टेशन मेघनाद घाट से जुड़ेंगे। साथ ही, नर्मदा नदी के किनारे रिसॉर्ट्स के निर्माण की तैयारी भी चल रही है जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश और गुजरात सरकारें इस परियोजना में संयुक्त रूप से दो-दो क्रूज़ संचालित करने की योजना बना रही हैं। लेकिन अब उमा भारती ने इसपर कड़ा ऐतराज जताया है और कहा है कि वे इसे लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करेंगीं।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर और बिलासपुर के डे-स्कॉलर विशेष बच्चों के लिए निःशुल्क बस सेवा का किया शुभारंभ

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास परिसर से दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को एक बड़ी सौगात देते हुए दो विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें रायपुर और बिलासपुर स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालयों में अध्ययनरत डे-स्कॉलर बच्चों को प्रतिदिन निःशुल्क घर से स्कूल और स्कूल से घर तक पहुंचाएंगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सुविधा विशेष बच्चों के लिए न केवल सुगम और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा की निरंतरता और सामाजिक समावेश को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पहल उन माता-पिता के लिए भी राहत लेकर आएगी, जो अपने बच्चों की दैनिक आवाजाही को लेकर चिंतित रहते हैं, विशेष रूप से जब दोनों अभिभावक कार्यरत हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि हर विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक पहुँचा जाए और उन्हें एक बेहतर जीवन देने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यह बस सेवा केवल परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि विशेष बच्चों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री साय ने  कहा कि शिक्षा तक पहुंच सभी बच्चों का अधिकार है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी शारीरिक बाधा के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि इन विशेष बसों के संचालन से रायपुर और बिलासपुर के सैकड़ों दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों को प्रतिदिन सम्मानजनक और सुरक्षित यात्रा का अवसर मिलेगा, जिससे वे मुख्यधारा की शिक्षा से सहज रूप से जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक भूलन सिंह मरावी एवं समाज कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

आगर मालवा में बेमौसम बारिश ने व्यापारियों की मेहनत और अनाज दोनों पर पानी फेर दिया

आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में बेमौसम बारिश ने व्यापारियों की मेहनत और अनाज दोनों पर पानी फेर दिया. जिले की मुख्य अनाज मंडी में खुले में रखा गया हजारों क्विंटल गेहूं मंगलवार और बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश में पूरी तरह भीग गया. अचानक बदले मौसम के कारण हुई तेज बारिश से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. बुधवार को तेज धूप और करीब 42 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश शुरू हो गई. इससे पहले मंगलवार को भी इसी तरह की बेमौसम बारिश ने अनाज मंडी में रखे गेहूं को नुकसान पहुंचाया था. व्यापारियों ने उम्मीद की थी कि मंगलवार के बाद मौसम साफ रहेगा और वे गेहूं को समेट सकेंगे, लेकिन बुधवार को हुई बारिश ने उनकी बाकी उम्मीदें भी तोड़ दीं. मंडी के व्यापारी संजय बंसल, विजय कोठारी और बंटी ने कहा कि लगातार दो दिनों से हुई बारिश ने अनाज को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. खुले में रखा गया गेहूं पूरी तरह पानी में भीग चुका है और आशंका है कि इतनी नमी के बाद गेहूं सड़ सकता है, जिससे यह किसी काम का नहीं रहेगा. व्यापारियों ने प्रशासन से इस नुकसान का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है. व्यापारियों का कहना है कि अनाज मंडी में पर्याप्त गोदामों की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें गेहूं खुले में रखना पड़ा था. अब जब मौसम ने इस तरह धोखा दिया है, तो लाखों रुपये का माल खराब हो गया है. फिलहाल व्यापारी नुकसान के आकलन में जुटे हुए हैं. बेमौसम बारिश ने जहां किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है, वहीं मंडी में खुले में रखा गया अनाज भी इसकी चपेट में आ गया है.  

डॉक्टर पत्नी के पास करोड़ों की संपत्ति, आय लाखों में, कोर्ट ने भरण-पोषण का आवेदन किया खारिज

इंदौर इंदौर के कुटुंब न्यायालय ने एक अहम फैसले में करोड़ों की संपत्ति की मालिक एक महिला डॉक्टर का अंतरिम भरण-पोषण का आवेदन खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि पति के समान डिग्रीधारी और उच्च शिक्षित पत्नी को भरण-पोषण दिलाना आवश्यक नहीं है. तलाकशुदा पति-पत्नी दोनों ही उच्च शिक्षित हैं और डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हैं. इंदौर निवासी महिला डॉक्टर ने अपने केरल के निवासी पति के खिलाफ भरण-पोषण की राशि की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया था. डॉ पति की ओर से अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने पैरवी करते हुए दस्तावेज प्रस्तुत किए. वकील ने अदालत को बताया कि डॉक्टर ने पत्नी के साथ सुखी जीवन व्यतीत किया और उन्हें 36 लाख रुपए कीमत का एक क्लिनिक भी बनाकर दिया. डॉक्टर पत्नी के आयकर दस्तावेज भी कोर्ट में पेश किए गए, जिनके अनुसार वह सालाना 8 लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करती हैं, यानी उनकी मासिक आय लगभग 71 हजार 250 रुपए है. इसके बाद जज ने अपने आदेश में उल्लेख किया कि उच्च शिक्षित और पति के समान व्यावसायिक डिग्रीधारी पत्नी को भरण-पोषण राशि दिलाना आवश्यक नहीं है. कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण में आवेदिका स्वयं अपने पति की तरह डिग्रीधारी हैं. डॉक्टर पति की ओर से अधिवक्ता योगेश गुप्ता ने कोर्ट को यह भी बताया कि महिला डॉक्टर स्वयं BDS और MDS डॉक्टर हैं. वह अपने चिकित्सकीय व्यवसाय से वर्तमान में प्रतिमाह लाखों रुपए की आय अर्जित करती हैं और उनके पास इंदौर शहर में करोड़ों की संपत्ति भी है. आवेदन की जांच के बाद कोर्ट ने भरण-पोषण का आवेदन निरस्त कर दिया.

अजमेर में बड़ा हदसा होटल में आग, बच्चे सहित चार जिंदा जले: मां ने मासूम को खिड़की से फेंका

अजमेर  शहर के डिग्गी बाजार इलाके के एक होटल में अलसुबह भीषण आग लग गई. इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी. देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई, जिससे लोगों को होटल से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. इस दौरान एक मां ने अपने बच्चे को आग से बचाने के लिए होटल की खिड़की से नीचे फेंक दिया. होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे. कई लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई. अजमेर पुलिस रेंज में डीआईजी ओम प्रकाश ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद ही तत्काल प्रशासन और पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया गया. इसमें दमकल और नागरिक सुरक्षा से जुड़े हुए जवान भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि होटल से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इस प्रयास में रेस्क्यू टीम में शामिल दो-तीन लोगों को धुएं के कारण घबराहट हुई है और उनकी तबीयत बिगड़ी है, जिन्हें जेएलएन अस्पताल भेजा गया है. पांचवी मंजिल तक रेस्क्यू टीम ने खंगाला होटल : अजमेर जिला कलेक्टर लोक बंधु में बताया कि आग में झुलसने और धुएं में दम घुटने के कारण चार लोगों की मौत हुई है. इनमें एक बच्चा शामिल है. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्रशासन का प्रयास है कि घायलों का बेहतर उपचार किया जाए. होटल की पांचवी मंजिल तक रेस्क्यू टीम ने चेक कर लिया है अब होटल में कोई नहीं है. मृतकों में 40 वर्षीय दिल्ली के मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद, 20 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला और एक बच्चा शामिल है. वहीं, घायलों में कृष्ण, अलका, धवन और इब्राहिम हैं. राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी 4 की मौत : अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अनिल सामरिया के मुताबिक झुलसने के बाद इलाज के लिए आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर है. अजमेर फायर अधिकारी जगदीश प्रसाद के मुताबिक होटल में आग लगने के बाद कई लोग फंसे हुए थे. टीम ने एक बच्चे सहित पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से कुछ बेहोशी की हालत में थे. खिड़की से कई लोगों को निकाला उन्होंने बताया कि जब हम अंदर पहुंचे, तो कई लोग अचेत अवस्था में मिले, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था. वहीं, दो महिलाएं घायल अवस्था में मिली. इसके बाद घायलों को तत्काल अजमेर के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. फायर अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक रूप से यह आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है. वहीं, होटल के नजदीक तंग गली होने के कारण बचाव कार्य में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. धमाके की आवाज हुई और तुरंत ही लग गई भीषण आग : पार्षद भारती श्रीवास्तव ने बताया कि होटल से तेज धमाका हुआ था. इसके बाद आग इतनी भीषण हो गई. उन्होंने बताया कि होटल में जायरीन ठहरे हुए थे. होटल में कई लोग कमरों में सो रहे थे लिहाजा खिड़की दरवाजे भी बंद थे. भीषण आग और धुएं के कारण लोगों का जब दम घुटने लगा तब अफरातफरी का माहौल हुआ. इस दौरान एक व्यक्ति ने होटल की खिड़की से छलांग लगा दी. वहीं, एक बच्चे को भी उसकी मां ने होटल खिड़की से नीचे फेंक दिया. शॉर्ट सर्किट से यह हादसा होना माना जा रहा है. देवनानी ने जताया दुख : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने डिग्गी बाजार स्थित होटल में लगी आग पर कहा कि कलेक्टर को इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, उन सभी लोगों शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दी जाए. मृतकों के आश्रितों और घायलों की मानवता के नाते और नियमों के अनुसार मदद की जाए. देवनानी ने कहा कि इस तरह की हादसे की पुनरावृत्ति न हो इसलिए इस हादसे की समीक्षा की जाए और उसके अनुसार ही अग्रिम कार्रवाई की योजना बनाई जाए.

मध्यप्रदेश में मई खूब तपेगा, पारा 48 डिग्री पहुंचेगा, इस हफ्ते बारिश- ओले के आसार, बैतूल में तेज आंधी से टावर गिरा

भोपाल अमूमन मई-जून में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस बार भी मध्यप्रदेश में मई महीना खूब तपने वाला है। इस सब के बावजूद मई के पहले हफ्ते में बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। महीने के अंतिम सप्ताह में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। कुछ जिलों में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार, को बैतूल में BSNL का टावर गिरने से चार मवेशियों की मौत हो गई। मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है। पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजस्थान और उत्तर प्रदेश बॉर्डर से जुड़े एमपी के जिलों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस बार भी ऐसी ही गर्मी पड़ सकती है। खरगोन, खंडवा और रतलाम में 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा बुधवार को सबसे गर्म मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहर रहे। खरगोन में 43.2 डिग्री सेल्सियस, खंडवा में 43.1 डिग्री, रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच गया। वहीं, गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में पारा 41 डिग्री से ऊपर ही रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल-इंदौर में 41.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बैतूल में BSNL का टावर गिरा बुधवार को दिनभर की गर्मी के बाद शाम को कई शहरों में तेज आंधी आई। बैतूल के भीमपुर खंड के पिपरिया गुरुवा में 100 फीट ऊंचा BSNL का टावर गिर गया। इस हादसे में एक किसान के चार बैल मारे गए और दो घायल हुए। हालांकि, किसी इंसान के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, इंदौर में भी शाम को तेज हवा चलने लगी, जिससे एक पेड़ गिर गया। भोपाल में शाम 4 बजे के बाद बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए बारिश, ओले और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इंदौर-उज्जैन में सबसे ज्यादा गर्मी बुधवार को इंदौर और उज्जैन के शहरों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। खरगोन में तापमान 43.2 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री और रतलाम-शाजापुर में 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं गुना, नरसिंहपुर, धार, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, रायसेन और दमोह में तापमान 41 डिग्री से ऊपर चला गया। बड़े शहरों में भोपाल-इंदौर में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.3 डिग्री, उज्जैन में 42.5 डिग्री और जबलपुर में 39 डिग्री सेल्सियस का तापमान देखा गया। इस महीने 48 डिग्री पहुंचेगा टेम्प्रेचर मौसम विभाग के मुताबिक, मई का महीना गर्मी के लिए बहुत खास होता है। इस महीने में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार, कई शहरों में तापमान 47-48 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी एक ट्रेंड होता है। इस बार मई की शुरुआत में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश का मौसम रहा। मई में पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में मई के महीने में ही सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो कई शहरों में पारा 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। दिन में हीट वेव चलेगी तो रातें भी गर्म रहेंगी। मई में बारिश का भी ट्रेंड रहता है। इस बार मई की शुरुआत में ही मौसम बदला हुआ रहेगा। हालांकि, एक दिन पहले 30 अप्रैल को प्रदेश में गर्मी, आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। पहले सप्ताह में ओले और बारिश का अलर्ट मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। अगले 4 दिन यानी 1 से 4 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। इस हफ्ते ओले-बारिश का अलर्ट मई के पहले हफ्ते में मौसम का मिक्स असर देखने को मिलेगा। अगले 4 दिन, यानी 1 से 4 मई तक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की उम्मीद है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में हवा की स्पीड 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम ? 1 मई को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर और डिंडौरी में हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 2 मई को जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, सागर में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में भी आंधी चल सकती है। 3 मई को छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की चेतावनी है। वहीं ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी और अनूपपुर में … Read more

विशेष पुलिस महानिदेशक (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण

अनूपपुर गुरुवार की दोपहर विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय (तकनीकी सेवायें) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्री योगेश मुदगल जी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के साथ थाना कोतवाली अनूपपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कोतवाली भवन एवं परिसर में साफ सफाई, थाना मालखाना एवं बलवा ड्रिल सामाग्री का रख रखाव एवं पीने के पानी की सुविधा का निरीक्षण किया गया। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाने के विभिन्न रजिस्टरों जरायाम पंजी,  निगरानी पंजी, गुण्डा पंजी इन्डेक्स टू हिस्ट्रीशीट, गुण्डा चेकिंग रजिस्टर एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन किया जाकर थाने का रिकार्ड विधिवत संधारित पाये जाने से प्रशंसा की गई। विशेष पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा थाना में पदस्थ समस्त अधिकारी –  कर्मचारियो से वार्तालाप कर कर्मचारियो की डियुटी एवं परेशानियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लगातार जनहित में अच्छी पुलिसिंग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एयरपोर्ट में एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल संपन्न

बिलासपुर बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पर आज सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार साल में एक बार किया जाता है। एयरक्राफ्ट हाईजैक की सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के द्वारा तत्काल एयरोड्रोम कमिटी चेयरमैन जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को फोन पर सूचित किया गया। इसके पश्चात एयरोड्रोम कमिटी के सारे अधिकारी एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएसओ, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी एंटी हाईजैक रूम एकत्रित हुए। एयरक्राफ्ट के अन्दर कुल 70 यात्री सवार थे। हाईजैकर से उनकी मांगों का समझौता अधिकारियों के द्वारा किया गया इसी बीच एयरपोर्ट की क्यूआरटी टीम के द्वारा 02 हाईजेकर में से 01 हाईजेकर ढेर कर दिया गया एवं बचे हुए 01 हाईजेकर को दबोच लिया गया। इस पूरी ड्रिल को जिला दंडाधिकारी महोदय के मिनिट टू मिनिट निगरानी में संपन्न किया गया। इस ड्रील में एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्थिति से निपटने एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है उसका उसका अभ्यास किया जाता है।

एक विज्ञापन ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, लंदन से इंडिया तक फैली है एक्ट्रेस की नेटवर्थ

मुंबई अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। साल 2008 में फिल्म इंडस्ट्री में बतौर अपनी शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा ने पर्दे पर अलग-अलग तरह के कई दिलचस्प किरदार निभाए। जितना सफल उतना करियर रहा है, उतनी ही खूबसूरत उनकी असल जिंदगी की प्यार की कहानी भी रही है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया के वह दो चमकते सितारे हैं, जिनकी लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में ईटली में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की. दोनों अपने रिश्ते, अपने काम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा में बने रहते हैं. फैंस विराट और अनुष्का को विरुष्का कहते हैं. उन्हें क्रिकेट और बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है. जहां क्रिकेटर विराट कोहली को किंग कोहली के नाम से जाना जाता है. वहीं अनुष्का शर्मा रब ने बना दी जोड़ी में अपनी भूमिका के लिए फेमस हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं कपल की संयुक्त नेटवर्थ पर और उनकी लग्जरी लाइफ पर. क्रिकेट और बॉलीवुड में काम करते हुए पिछले कुछ सालों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपार संपत्ति अर्जित की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति मिलियन में है. जो उन्हें भारत के सबसे अमीर सेलिब्रिटीज में से एक बनाती है. विराट कोहली दुनिया के टॉप 100 सबसे अमीर एथलीटों में शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से अधिक है. NH10, रब ने बना दी जोड़ी, पीके, सुल्तान जैसी हिट फिल्में दे चुकी अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 255 करोड़ रुपये है. वहीं, विराट कोहली क्रिकेट के अलावा कई बिजनेस में इन्वेस्ट भी करते हैं. उन्होंने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट और ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्स बीज, एमपीएल और स्पोर्ट्स कॉनवो जैसे होनहार स्टार्टअप में हिस्सेदारी शामिल है. इसके अलावा वह सोशल मीडिया से भी करोड़ों कमाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट से लगभग 11.5 करोड़ रुपये और प्रति ट्वीट 2.5 करोड़ रुपये कमाते हैं. अपने क्रिकेट करियर और ऑनलाइन वेंचर के अलावा भी कोहली कई विज्ञापनों से भी खूब कमाते हैं. अनुष्का शर्मा को लेकर बात करें तो वह कपड़ों के ब्रांड नुश की मालिक हैं, जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये है. अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ, अनुष्का शर्मा ने क्लीन स्लेट फिल्म्स प्रोडक्शन शुरू किया था और वह उसकी को-फाउंडर है. जिसकी वर्तमान कीमत 444 करोड़ रुपये है. प्रोडक्शन हाउस ने फिल्मों और वेब सीरीज के लिए अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे कई प्लेटफॉर्म के साथ सौदे किए हैं, जो उनकी कमाई में इजाफा करती है.

शादी समारोह से लौटते समय बेकाबू कार पुलिया से टकराई, 4 युवकों की मौत, तीन घायल

गुना गुना जिले के भदौरा इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। बारात से लौटते समय हुआ हादसा यह हादसा बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र स्थित रिजौदा गांव से बारात गुना जिले के मावन गांव आई थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से अपने गांव रिजौदा लौट रहे थे, तभी भदौरा के पास यह दुर्घटना हो गई। गंभीर घायल का इलाज जारी हादसे में जिन चार युवकों की मौत हुई है, वे सभी रिजौदा गांव के निवासी हैं। मृतकों की पहचान गोविंद रघुवंशी (28), सोनू रघुवंशी (35), वीरू कुशवाह (24), और हितेश बैरागी (24) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए युवकों में सुदीप रघुवंशी (24), सुमित रघुवंशी (24) और रवि रघुवंशी (22) शामिल हैं। सुदीप की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस कर रही जांच म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक तौर पर यह हादसा तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि किसी अन्य वाहन की टक्कर की संभावना को भी खारिज नहीं किया जा सकता। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है, क्योंकि कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है। गाड़ी का कांच पुलिया पर भी बिखरा हुआ है। वहीं कार के आसपास युवकों के जूते बिखरे हुए हैं। दो घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज म्याना थाना प्रभारी SI गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्ण ढंग से बत्ती गुल कर जताया विरोध

अजमेर अजमेर में कल रात केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित वक्फ संशोधन कानून के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। यह विरोध प्रदर्शन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर किया गया, जिसमें अजमेर के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में ‘बत्ती गुल’ कार्यक्रम का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान रात 9 से 9:15 बजे तक लोगों ने अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की लाइटें बंद रखकर बिल के प्रति अपनी असहमति दर्ज कराई। यह आंदोलन दरगाह शरीफ से सटे कई इलाकों में सक्रिय रूप से देखने को मिला। अंदरकोट, कमानी गेट, लंगर खाना गली, खादिम मोहल्ला, चौधर मोहल्ला, शीशा खान, लोंगिया, कुंदन नगर, लोहा खान, चौरासीवास और नई सड़क जैसे क्षेत्रों में रहवासियों ने इस विरोध में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन क्षेत्रों में लोगों ने सामूहिक रूप से अंधेरा कर शांतिपूर्ण ढंग से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश की। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिम समाज की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के अधिकारों का हनन है। इस कानून के तहत वक्फ संपत्तियों को सरकारी हस्तक्षेप के दायरे में लाना, समुदाय की स्वायत्तता को प्रभावित करता है। इसीलिए इसे जनविरोधी और अल्पसंख्यक विरोधी बताया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख समाजसेवी और धार्मिक नेताओं मुख्तार अहमद नवाब, काजी मुनव्वर अली, इस्तखार सिद्दीकी, हुमायूं खान, मोहम्मद आजाद, आरिफ हुसैन, गुलाम मोईनुद्दीन, मोहम्मद अलीमुद्दीन, सादिक खान, अकबर हुसैन, नवाज खान, रियाज मंसूरी, इमरान खान, शरफुद्दीन मुल्तानी, शफीक नवाब, शमी नगारची और जब्बार मुल्तानी सहित कई लोगों ने भाग लिया और वक्फ संपत्तियों की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक आजादी और संपत्ति अधिकारों का सम्मान करते हुए बिल को वापस लेने की अपील की।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल रूप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

रायपुर : श्रवण कुमार की परंपरा अपनाकर सरकार बुजुर्गों को करा रही तीर्थयात्रा- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा दर्शन योजना के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं का जत्था निकला तीर्थ स्थानों की यात्रा पर- वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वर्चुअल रूप से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना रायगढ़, जशपुर व सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 800 यात्री करेंगे मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृन्दावन के दर्शन रायपुर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आज भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 800 तीर्थ यात्रियों को लेकर रायगढ़ से तीर्थ स्थल मथुरा एवं वृंदावन के लिए रवाना हुई। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार श्रवण कुमार की परंपरा को अपनाकर प्रदेश के बड़े बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रही है।      वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए खास है। क्योंकि हमारे रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ अंचल के तीर्थ यात्री मथुरा एवं वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। हम सभी के परिवार के वृद्ध जनों की प्रबल इच्छा होती है कि वे अपने जीवन में तीर्थ यात्रा पर जाए। लेकिन कई बार आर्थिक एवं व्यवस्थागत समस्याएं सामने आती है। जिसके चलते बड़े बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा का सपना पूरा नहीं हो पाता। इसे ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनके अगुवाई में हमारी सरकार श्रवण कुमार के आदर्शों को अपनाकर वृद्ध जनों को तीर्थ यात्रा करवा रही है। तीर्थ यात्रा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।       इस अवसर पर सांसद लोकसभा श्री राधेश्याम राठिया ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं वित्त मंत्री श्री चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से राज्य के वृद्धजनों को तीर्थ यात्रा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। जिससे उनका भी जीवन सार्थक हो रहा है। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी।       उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुनः प्रारंभ किया है। योजना अंतर्गत पूर्व में वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगजन शामिल थे, लेकिन वर्तमान में योजना अंतर्गत विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं को भी शामिल किया गया है।       इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत सभापति श्री बृजेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, लक्ष्मी पटेल, जनपद अध्यक्ष रायगढ़ सुजाता चौहान,  कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 800 यात्रियों को लेकर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तीर्थ यात्रा के लिए हुई रवाना     रायगढ़ रेलवे स्टेशन से आज भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन रायगढ़, जशपुर एवं सारंगढ़ के कुल 800 यात्रियों को लेकर मथुरा, कृष्ण जन्मभूमि एवं वृंदावन के लिए रवाना हुआ। जिसमें रायगढ़ जिले से कुल 273 तीर्थ यात्री शामिल है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 205 एवं शहरी क्षेत्र से 68 तीर्थ यात्री शामिल है। इसी तरह जशपुर से 391 तथा सारंगढ़ से 116 इस तरह कुल 750 तीर्थ यात्री तथा तीनों जिलों के 20 अनुरक्षक मिलाकर कुल 800 यात्री शामिल है। जो 01 मई को मथुरा, दोपहर को वृंदावन तथा 2 मई को कृष्ण जन्मभूमि का दर्शन कर 3 मई को रायगढ़ वापसी करेंगे। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ हुआ तीर्थ यात्रियों का स्वागत, फूलों से सजाई गई ट्रेन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह      मथुरा वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पारंपरिक गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें लेकर जा रही भारत टूरिस्ट ट्रेन को फूलों और गुब्बारों से सजाया गया था। तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में भी इस सफर को लेकर उत्साह नजर आया। पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड है। तीर्थ यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन में रेलवे स्टाफ  के साथ ही 7 विभागीय स्टाफ  भी रवाना हुए। इनमें डॉक्टर भी शामिल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live