LATEST NEWS

आज शनिवार 03 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के जीवन में नए महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। ऑफिस में छोटी-मोटी डिस्टर्बेंस रहेगी। कार्यों की अलोचना हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के निरंतर प्रयास करते रहें। रिश्तों में गलतफहमियों के चलते परेशानियां बढ़ सकती है। ऑफिस में बॉस के सुझावों को ध्यान से सुनें। नेगेटिविटी से दूर रहें। आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें और धन से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। वृषभ राशि- वृषभ राशि वाले आर्थिक मामलों में सावधान रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से डिस्टर्बेंस बढ़ने न दें। इस माह फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। भावुक होकर कोई निर्णय न लें और इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और उन्हें हासिल करने के लिए निंरतर प्रयास करते रहें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कर्क राशि- रिश्तों में दूरियां बढ़ेंगी। साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में की परेशानियों को दूर करने के लिए अपनों के सलाह को नजरअंदाज न करें। आप नए चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। घर-परिवार में मांगलिक कार्यों के आयोजन से खुशियों का माहौल होगा। सिंह राशि- जीवन में नए रोमांचक पलों को एंजॉय करने के लिए तैयार रहें। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाएगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। जीवन में कई नए अनुभव दिलाएगा। कन्या राशि- कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। मुश्किलों का आत्मविश्वास के साथ सामना करें। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से घबराने के बजाए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। इससे ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा और जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। हालांकि, परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। धैर्य बनाएं रखें और क्रोध पर काबू रखें। तुला राशि- ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें और जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की मदद लेने में संकोच न करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। इस माह फैमिली के सपोर्ट से परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में विस्तार होगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। वृश्चिक राशि- जीवन में नए बदलावों के लिए तैयार रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। साथी का ख्याल रखें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। इस माह पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धनु राशि- रिश्तों में नए सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार रहें। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। ऑफिस में बॉस आपके परफॉर्मेंस से इंप्रेस होंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेंगे। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। मकर राशि- साथी से तकरार के संकेत हैं। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर बनाने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए साधनों से धन लाभ होगा, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं और बजट के अनुसार ही खर्चे तय करें। कुंभ राशि- साथी से अनबन के संकेत हैं। रिश्तों में मनमुटाव बढ़ सकता है। पार्टनर के विचारों का सम्मान करें। रिश्ते में एक-दूसरे को गलत साबित करने के बजाए साथ मिलकर रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। साथी का सम्मान करें। अपने सपने को साकार करने के लिए एक-दूसरे को सपोर्ट करें। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। इससे कार्यों की चुनौतियों दूर होंगी और आय में वृद्धि के नए मार्ग खुलेंगे। मीन राशि- रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को न छुपाएं और बिना किसी संकोच से उनसे अपने इमोशन्स को शेयर करें। आने वाले माह में नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। इस माह में जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। प्रेम-संबंधों में मिठास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। चुनौतियों का सामना करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाहे सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

इनक्यूबेशन सेंटर कम नवाचार सेंटर होगा, यहां पूरी तरह से डिपटेक स्टार्टअप पर काम होगा, अमेजन की तकनीक भी देगी मदद

इंदौर इंदौर में बीतें दिनों आयोजित मध्यप्रदेश टेक ग्रोथ कान्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने सिंहासा आइटी पार्क में बनने वाले इनक्यूबेशन सेंटर का औपचारिक भूमिपूजन किया। अब जल्द ही यहां दस हजार वर्गफीट में इनक्यूबेशन सेंटर आकार लेगा। यह इनक्यूबेशन सेंटर आईआईटी इंदौर के दृष्टि सीपीएस फाउंडेंशन द्वारा विकसित किए जाएगा, जो इसी वर्ष अक्टूबर में काम करना शुरू कर देगा। यहां न सिर्फ इनक्यूबेटर्स को मेंटरिंग और तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। यह संभवत: शहर का पहला ऐसा इनक्यूबेशन सेंटर होगा, जहां इनक्यूबेटर प्रोडक्ट का वैलिडेशन और टेस्टिंग करने में सक्षम होंगे, जिससे उनकी इंडस्ट्री पर निर्भरता भी खत्म होगी। यह सेंटर इनक्यूबेशन कम नवाचार सेंटर होगा। यहां पूरी तरह से डिपटेक स्टार्टअप पर काम होगा। जहां विद्यार्थियों को तकनीक विकसित करने में भी मदद मिलेगी। आईआईटी इंदौर और दृष्टि सीपीएस के प्रोफेसर और तकनीकी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मेंटरशिप प्रदान करेंगे। तकनीक पर काम करने के दौरान उन्हें टेक सपोर्ट भी प्रदान किया जाएगा, जिसके उन्हें तकनीक और गाइडेंस के मामले में कोई समस्या नहीं होगी। इस सेंटर में हार्डवेयर आधारित तकनीकों के साथ ही साफ्टवेयर आधारित स्टार्टप के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी सुविधाएं देने की तैयारी है। इसके लिए सेंटर का खुद का डाटा सेंटर तैयार किया जाएगा। इसमें सेंटर के खुद के सर्वर और क्लाउड रैक होंगे। इसके साथ ही गूगल, एडबल्यूएस (अमेजन) और जाहो के एपीआइ और सीआरएम भी उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। सीआरएम माडल वह तकनीक है, जिसके माध्यम से जिसमें टीम और कस्टर का ट्रैक रिकार्ड स्टोर कर रखा जाता है। प्लग एंड प्ले मोड में होगी टेस्टिंग सामान्य तौर पर इनक्यूबेशन सेंटर में इनक्यूबेटर्स को मेंटरिंग और तकनीकी मदद ही दी जाती है। जबकि प्रोडक्ट की टेस्टिंग के लिए इंडस्ट्री पर निर्भर रहना पड़ता है। इस सेंटर से इंडस्ट्री पर निर्भरता भी कम होगी। सेंटर के लिए रोबोटिक आर्म माडल तैयार किया है। इसके माध्यम से इनक्यूबेटर्स प्लग एंड प्ले मोड में अपने प्रोडक्ट का वैलिडेशन और टेस्टिंग होगी। इससे मार्केट में उतरने से पूर्व ही प्रोडक्ट की गुणवत्ता की जानकारी मिल सकेगी। इससे वैलिडेशन और टेस्टिंग की लागत में भी कमी आएगी। सेंटर में इंटेलिजेंस मैन्यूफेक्चरिंग सेटअप भी होगा। ये सुविधाएं भी होंगी – वर्चुअल प्रोटोटाइपिंग- इससे डिजाइन खामियों का जल्दी पता लगाया जा सकता है, जिससे कई भौतिक प्रोटोटाइप की आवश्यकता कम हो जाती है। – डिजिटल ट्विन्स और रोबोटिक्स- ये रियल टाइम मानिटरिंग में सक्षम होते हैं, जिससे प्रोडक्ट के प्रदर्शन में सुधार होता है। 100 स्टार्ट शुरू करने की योजना इन इनक्यूबेशन सेंटर के लिए ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2025 में दृष्टि सीपीएस और एमपी स्टेट इलेक्ट्रानिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एमपीएसईडीसी) के बीच एमओयू हुआ था। इसके अंतर्गत सिंहासा आईटी पार्क, इंदौर में दस हजार वर्ग फीट में इनक्यूबेशन सेंटर बनेगा। इसमें से पांच हजार वर्गफीट क्षेत्र में को वर्किंग स्पेस और शेष पांच हजार वर्गफुट में हाई एंड लैब तैयार होगी। यही इनक्यूबेटर्स को तमाम तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। इसके माध्यम से अलग सात साल में यहां से 100 डीपटेक स्टार्टअप शुरू करने की योजना है।  

अचलपुरा में एक प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, गाँव में मचा हड़कंप

राजगढ़ भोजपुर थाना के अंतर्गत अचलपुरा में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव साड़ी के फंदे पर मोहवा पेड़ लटके मिले। जानकारी के मुताबिक अचलपुरा गांव के मोहन लाल जब सुबह शौच के लिए खेत पर गया तो देखा कि एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव मोहवा के पेड़ पर लटक देख वह गांव की ओर भागा और गांव वालो को सूचना दी। इसके बाद गांव के सैकड़ो लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शव को पेड़ से उतार कर खिलचीपुर शासकीय अस्पताल लेकर आए। जहां पर डाॅक्टर द्वारा पीएम कर शव परिजनों को सौप दिया। दोपहर को परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया। लड़के की पहचान राधेश्याम पिता देवीलाल तंवर 21 व लड़की की पहचान मंजूबाई पिता भंवरलाल तंवर 19 के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार राधेश्याम तवर उम्र 21 वर्ष और लड़की 19 वर्ष दोनों ने सुबह के समय मोहवाँ के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। लड़की तीन दिन पहले ससुराल से मायके आई थी। लड़के के पिताजी द्वारा बताया की लड़के की शादी डोडिया खेड़ी सीताराम की लड़की से को गई थी, लेकिन 2 साल से लड़की के पिताजी द्वारा कोर्ड केस कर रखा था और लड़की भेजने को मना किया गया था। लड़के को गांव की लड़की के साथ कोई प्रेम हुआ इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। लेकिन लड़का उसके ससुराल वालों से परेशान था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया होगा। लड़की के पिताजी भंवरलाल तंवर ने बताया की लड़की की शादी दुर्जन पूरा के हरिओम से 3 साल पहले कर दी गई थी। वह ससुराल में ही 1 साल से रहती थी. हाल ही में 3 दिन पूर्व अपने मायके गांव आई थी. आज सुबह लड़की घर से पांच बजे निकली और 9 बजे हमे गांव से सूचना मिली की एक लड़का लड़की ने आत्महत्या कर ली. हम मौके पर पहुंचे तो मेरी लड़की गांव के लड़के के साथ आत्महत्या कर ली । कैलाश चंद्र दांगी, एसआई भोजपुर थाना ने बताया- गांव से सुबह के समय सूचना मिली थी की अचलपुरा गांव के एक प्रेमी जोड़े में आत्महत्या कर ली. हम मौके पर पहुंचकर कर दोनो के शव खिलचीपुर अस्पताल में आए जहा पर दोनो के शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौप दिया और जांच की जा रही है।  

युवक की फरसा मारकर हत्या, खाली प्लाट पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से मचा हडक़म्प

सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर रोड पर सड़वा पुलिया के नजदीक स्थित निया मैरिज गार्डन के पीछे खाली प्लाट पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हडक़म्प मच गया। स्थानीय लोगों ने निया मैरिज गार्डन के पीछे शव मिलने की नागौद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नागौद पुलिस ने मृतक कि शिनाख्त गोपाल श्रीवास्तव पिता बृजेश श्रीवास्तव उम्र 32वर्ष निवासी सुरदहा थाना जसो के रूप में हुई है। घटना के संबंध में नागौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नागौद के हरदुआ टोला में किराए से कमरा में रहकर रेलवे संविदाकार के यहां सुपरवाइजर की नौकरी करता था। वह सुबह करीब आठ बजे अपने दोस्त जितेन्द्र के साथ मोटर साइकिल में बैठकर सड़वा स्टेशन की ओर जा रहा था। तभी घटना स्थल पर पहले से फरसा लिए खड़े आरोपित ने बृजेश श्रीवास्तव पर एकाएक हमला कर दिया। आरोपित के ताबड़तोड़ हमले से हतप्रभ दोनों गाड़ी छोडक़र भागने लगे। हालंकि इस बीच बृजेश का पैर गड्डे में फस जाने से वह गिर गया। उसका दोस्त वहां से भाग निकला और जब वह मदद लेकर वापस लौटा। तब तक आरोपित ने बृजेश के ऊपर फरसे से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट के उतार चुका था। पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपित मृतक के गांव सुरदहा निवासी अशोक पयासी के रुप में की है। आरोपी अशोक पयासी की तलाश में प्रशिक्षु आईपीएस मनीष भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरदहा गई हुई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। नाजायज संबंधों के चलते हत्या की आशंका इस मामले की तस्दीक करने मृतक व आरोपित के गांव सुरदहा पहुंची पुलिस टीम के अनुसार बृजेश श्रीवास्तव की हत्या नाजायज संबंधों के चलते अशोक पयासी द्वारा की गई है। नागौद थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित व मृतक एक ही गांव सुरदहा के रहने वाले हैं। एक साल पूर्व मृतक बृजेश ने आरोपित अशोक पयासी की पत्नी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ नागौद में रख लिया था। अशोक पयासी ने जसो थाना में जिसकी लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के कोई एक्शन नहीं लेने पर आरोपित अशोक खुलेआम मृतक बृजेश की हत्या करने की बात कहता था। बताया यह भी जाता है कि आरोपित व उसकी पत्नी के तीन बच्चे भी है। शव के नजदीक मिला खून से सना फरसा स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को शव के नजदीक ही घटना स्थल पर खून से सना फरसा पड़ा मिला। इससे पुलिस इस बात का अंदाजा लगा रहीं है कि संभवत: आरोपित ने इसी धारदार हथियार से मृतक के ऊपर एक के बाद एक लगातार कई वार किए होंगे। इससे बृजेश की मौत हो गई होगी।

बलूचिस्तान में न्यायेतर हत्याएं पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड का सबसे काला अध्याय : हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि बलूचिस्तान में वर्षों से हो रही न्यायेतर हत्याएं पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड का सबसे काला अध्याय बनी हुई हैं। सीएम सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बलूचिस्तान में व्यवस्थित न्यायेतर हत्याएं, जिन्हें आमतौर पर ‘मारो और फेंको नीति’ के रूप में जाना जाता है, पाकिस्तान के मानवाधिकार रिकॉर्ड में सबसे काले अध्यायों में से एक है। वर्षों से, बलूचों ने जबरन गायब किए जाने के क्रूर अभियान को झेला है, जहां छात्रों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों का राज्य एजेंसियां अपहरण कर लेती हैं, उन्हें यातना दी जाती है और बाद में वे दूरदराज के खड्डों में मृत पाए जाते हैं या उन्हें सुनसान सड़कों पर फेंक दिया जाता है।” मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन करते हैं और उन्होंने याद दिलाया कि भारत उनके लिए खड़ा रहेगा। उन्होंने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री मोदी की आवाज ने दुनिया का ध्यान बलूचिस्तान के संकट की ओर खींचा, जिसे पाकिस्तान ने लंबे समय तक दबाए रखा था। सीएम सरमा ने पोस्ट में उल्लेख किया, “यह अमानवीय प्रथा बलूचिस्तान में राज्य प्रायोजित आतंक का चेहरा बन गई है, जहां परिवारों को उम्मीद की जगह अपने प्रियजनों के क्षत-विक्षत शव मिलते हैं। इसी गंभीर पृष्ठभूमि में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 2016 के स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान, वैश्विक समुदाय के लंबे समय से धारण मौन को तोड़ा। बलूचिस्तान से बहने वाली ‘लाल नदियों’ का जिक्र करते हुए, उन्होंने न्याय और सम्मान से वंचित लोगों को आवाज़ दी, यह इस बात की पुष्टि थी कि भारत उत्पीड़ित और चुप कराए गए लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। उनके शब्दों में न केवल नैतिक स्पष्टता थी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय वजन भी था, जिससे एक ऐसे संकट की तरफ ध्यान गया जिससे पाकिस्तान ने लंबे समय तक छुपाने की कोशिश की।” सीएम सरमा ने आगे कहा, “वॉयस फॉर बलूच मिसिंग पर्सन्स (वीबीएमपी) जैसे संगठनों का अनुमान है कि 20,000 से अधिक बलूच व्यक्ति गायब हो गए हैं, सैकड़ों शव संदिग्ध और क्रूर परिस्थितियों में बरामद किए गए हैं। कई लोगों पर गंभीर यातना के निशान हैं, जो भय और हिंसा के माध्यम से असहमति को दबाने की एक व्यवस्थित नीति की ओर इशारा करते हैं। यह अब कोई क्षेत्रीय या राजनीतिक मुद्दा नहीं है – यह एक मानवीय आपातकाल है।”

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- कांग्रेस, सपा और राजद मचा रहे जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेने के लिए कांग्रेस, सपा और राजद की आलोचना की। केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा, “परिवादी तिकड़ी में जकड़ी कांग्रेस, सपा और राजद तीनों जाति जनगणना का श्रेय लेने का झूठमूठ का हल्ला मचा रहे हैं। दस साल पहले यूपीए शासनकाल में राजद नेता लालू प्रसाद यादव और सपा नेता मुलायम सिंह यादव यानी दो यादव परिवार कांग्रेस के शाही परिवार की मजबूत बैसाखी बनकर केंद्र की सत्ता में अपना हिसाब-किताब साफ कर रहे थे। कांग्रेस दोनों को जांच एजेंसियों का ख़ौफ़ दिखा रही थी। आय से अधिक संपत्ति के संगीन मामले थे। अमेरिका से परमाणु समझौता कराने में भी सपा की कथित भूमिका थी। जाति जनगणना की पैरोकारी तब केवल छलावा भर थी। अब जाति जनगणना का झूठा श्रेय लेकर ख़ुशी में पटाखा फोड़कर अपनी जग हंसाई करा रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि इससे कोई इनकार नहीं कर सकता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की कमान संभालने के बाद दबी-कुचली जातियों को एक नई चेतना मिली है। जाति जनगणना से उनको सबको हर स्तर पर अपना हक मिलेगा और देश भी मजबूत बनेगा। पिछले कुछ सालों से जाति जनगणना भारतीय राजनीति के प्रमुख मुद्दों में एक रही है। कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लोकसभा के चुनाव में भी प्रमुख मुद्दे की तरह पेश किया था। अब केंद्र सरकार ने भी जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। बुधवार को राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस बारे में घोषणा दी है। इसके साथ ही यह पहली बार होगा जब आजाद भारत में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। इससे पहले जाति सर्वेक्षण कराए गए हैं। बिहार समेत कुछ राज्यों ने भी जाति सर्वेक्षण कराए हैं। केंद्र सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने के फैसले के लिए भारतीय राजनीति में यह मामला एक बार फिर सतह पर आ गया है और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों इसका श्रेय लेने में जुट गए हैं।

अब तक लगभग 16 हजार ग्रामीण कृषकों ने लिया मात्र 5 रुपये में कृषि पंप नवीन विद्युत कनेक्शन

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कार्य क्षेत्र में ग्रामीण एवं कृषि उपभोक्ताओं को अब मात्र 5 रुपये में स्थायी कृषि पंप कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। योजना प्रारंभ से अब तक इस योजना का लाभ 16 हजार 545 ग्रामीण कृषकों को मिल चुका है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि कृषि पम्पों के कनेक्शनों की संख्या बढ़ाए जाने हेतु ऐसे कृषक जो विद्युत की उपलब्ध लाइन के समीप स्थित हैं उनको सुविधानुसार आसानी से स्थाई कृषि पंप कनेक्शन दिया जा रहा है। 4 हजार ग्रामीण उपभोक्ताओं ने लिया मात्र 5 रुपये में घरेलू नवीन विद्युत कनेक्शन योजना का लाभ अब तक लगभग 4 हजार  ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी मिल चुका है। नवीन घरेलू एवं कृषि पंप स्थायी विद्युत कनेक्शन का आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए portal.mpcz.in पर मांगी गई आवश्यक जानकारी देनी होती है। अधिक जानकारी के लिए कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।  

मुख्यमंत्री एकात्म धाम ओंकारेश्वर में शंकर प्रकटोत्सव में हुए सम्मिलित, पुस्तक का किया विमोचन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ओंकार पर्वत पर स्थापित आदिगुरु की 108 फीट ऊंची प्रतिमा व आदि गुरु शंकराचार्य की दीक्षा स्थली को राज्य सरकार एकात्म धाम के रूप में विकसित कर रही है, जो चरणबद्ध रूप से पूर्ण हो रहा है। आदि गुरु शंकराचार्य ने अपने जीवन काल में अनेक महान कार्य किए। गुरु शंकराचार्य की चेतना शास्त्र परंपरा से हमारा परिचय कराती है। भारत को शक्ति संपन्न बनने के लिए ज्ञान, आध्यात्म, शास्त्र एवं शस्त्र सभी विधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे संतों एवं संन्यासियों ने धर्म की स्थापना के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। शस्त्र के साथ शास्त्र की परंपरा का अद्भुत समन्वय किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने धार्मिक नगरों में शराबबंदी की शुरुआत की है। शराब की दुकानें बंद कर दूध की दुकाने खोली जा रही है। दुग्ध उत्पादन को डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सांस्कृतिक पर्वों एवं त्यौहारों को समाज के साथ समारोहपूर्वक मनाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति से जुड़ाव और सामाजिक आयोजनों के लिये सम्पूर्ण प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को  आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और संस्कृति विभाग द्वारा एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर पंच दिवसीय ‘एकात्म पर्व‘ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने की। इस अवसर पर महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने एकात्म धाम की यज्ञशाला की पवित्र यज्ञ-वेदी में आहुति दी। उन्होंने यज्ञ की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साधु-संतों के साथ आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संतों का स्वागत कर “एकात्म धाम : एकात्मता की यात्रा” पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही अद्वैत वेदांत के आचार्य स्वामी विदितात्मानंद सरस्वती एवं प्रो. व्ही कुटुम्ब शास्त्री का अलंकरण किया गया। कार्यक्रम में अद्वैत जागरण युवा शिविर पर केंद्रित फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एकात्म धाम में संतों के वचनों का श्रवण कर ऐसा लगा जैसे गागर में सागर भर दिया हो। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष के लघु जीवन काल में इतने महान कार्य किये जो कल्पना से परे हैं। पाँच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में एकात्म के माध्यम से अद्वैत वेदान्त का वर्णन किया। सृष्टि में जगह-जगह कृष्णत्व नजर आया है। शंकराचार्य की दृष्टि हिमालय पर्वत के समान अद्वितीय थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमको सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने का अवसर मिला है। वर्तमान काल में ज्ञान के साथ भारत को शक्ति संपन्न बनने की आवश्यकता है। जूना अखाड़ा में लोगों ने नागा सन्यासी बनकर धर्म की स्थापना के लिए सांसारिक जीवन का त्याग कर दिया। आज शस्त्र के साथ शास्त्र के तालमेल की आवश्यकता है। विगत 1400 साल में शंकराचार्य के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा और शस्त्रों का अद्वितीय रूप दिखाई देता है। पंचायतन भाव के साथ अपने देवों की पूजा करते हुए हमें एकात्मक के भाव को बनाए रखना है। जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पाखंडी और अज्ञानियों ने वेदों की प्रमाणिकता पर सवाल उठाए। जब देश वेद विमुख हो रहा था तो गुरू शंकराचार्य के रूप में भगवान स्वयं धरती पर आए। उनका आगमन न होता तो हम आज हिंदू, सनातनी और आर्य न होते। उन्होंने विविधता को तोड़ते हुए अद्वैत के माध्यम से एकत्व के सिद्धांत को प्रचारित किया। उन्होंने कहा कि गीता भवनों के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संकल्प अत्यंत सराहनीय है। यह सत्य है कि गाय के बिना गति नहीं है, गीता के बिना मति नहीं है। अब गीता को गांव-गांव में पहुंचाना है। गुरू शंकराचार्य ने गीता पर भाष्य किया और इसमें अद्वैत और एकात्म के माध्यम से पूरे विश्व की एकता की बात कही गई है। एकात्म धाम में शंकराचार्य पर शोध होगा, चर्चाएं होंगी और विश्व व्यापी प्रचार-प्रसार होगा। नश्वर जगत में एकात्म का सिद्धांत सदैव विद्मान रहेगा। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव सनातनी मूल्य और सांस्कृतिक निष्ठा के साथ प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश में सांस्कृतिक मूल्यों का संचार हो और आध्यात्मिक मूल्यों का संवर्धन हो, उज्जैन में सिंहस्थ: 2028 को कैसे वैश्विक रूप से भव्यता प्रदान की जाये, इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक दूरगामी सोच रखते हैं। भगवान ने उन्हें इन कार्यों के लिए चुना है। माँ नर्मदा, क्षिप्रा और ओंकारेश्वर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को यहां भेजा है। समारोह में बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा एकात्म धाम के उन्न्यन का कार्य 4चरणों में किया जा रहा है। इसमें प्रथम चरण में आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना की गई है, द्वितीय चरण में आचार्य शंकर के जीवन दर्शन पर आधारित संग्रहालय, अद्वैतलोक हेतु अतिशीघ्र निविदा जारी की जा रही है, जिसमें उनके जीवन दर्शन का विभिन्न तकनीकियों के माध्यम से

रचनात्मक सृजनशीलता और कला-कौशल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं विद्यार्थी

भोपाल मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी इन दिनों कला एवं अभिव्यक्ति, नाट्य अभिनय, फोटोग्राफी, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, पारंपरिक नृत्य, क्षेत्रीय संगीत, हस्तकला एवं लोक कलाएँ, पारंपरिक खेलों, वित्तीय साक्षरता, व्यवसाय, मॉडल, डिज़ाइन, थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी के साथ ही कविता और कहानियों की रचना जैसी अपनी अभिरूचियों के विकास में व्यस्त हैं। दरअसल प्रदेश के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय के अपर संचालक श्री राजीव तोमर ने बताया कि एक मई से प्रारंभ हुए ये समर कैम्प 20 मई 2025 तक संचालित होंगे। शासकीय विद्यालयों में अकादमिक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों में रचनात्मक-सृजनशीलता, कला-कौशल के विकास के लिए इन समर कैम्प्स का आयोजन प्रदेश के समस्त सांदीपनी विद्यालयों, पीएमश्री विद्यालयों, उत्कृष्ट विद्यालयों और मॉडल विद्यालयों के साथ 500 से अधिक नामांकन वाले एकीकृत हायर सेकेंडरी विद्यालयों में किया जा रहा है। समर कैम्प का उद्देश्य विद्यार्थियों में 21वीं सदी के विभिन्न कौशलों जैसे आपसी सहयोग, टीमवर्क, समस्या समाधान, आपसी सामंजस्य, तार्किकता और नेतृत्व जैसे जीवन कौशल विकसित करने के लिए अवसर प्रदान करने के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक जागरूकता, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा बोलने की क्षमता का विकास आदि हैं। समर कैम्प के आयोजन की अवधि सांदीपनी विद्यालयों में समर कैम्प का आयोजन सामान्यतः एक मई से 20 मई 2025 की अवधि में प्रातः 8 से 11 बजे तक किया जा रहा है। वहीं पीएमश्री उत्कृष्ट एवं मॉडल विद्यालयों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा बोलने की क्षमता विकसित करने के लिये कक्षा-3 से 8 और कक्षा-9 से 12 के विद्यार्थियों के लिये समर कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं। कैम्प के संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को भेजी गयी है। प्रदेश में 20 मई से अधिक अवधि तक समर कैम्प संचालन के संबंध में विद्यालय अपने स्तर पर निर्णय ले सकेंगे।  

देश पीएम के हाथों में सुरक्षित, अगर पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं होता तो वे पीएम नहीं होते: फारूक अब्दुल्ला

नई दिल्ली पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इस हमले में पर्यटकों को उनका नाम और धर्म पूछकर निशाना बनाया गया। इस खूनी खेल ने भारत के लोगों के मन में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा भर दिया है। इस सबके बीच हमेशा पाकिस्तान से बातचीत की पैरवी करने वाले जम्मू-कश्मीर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के भी सुर अब बदल गए हैं। पाकिस्तान के समर्थन में बात करने वाले फारूक अब्दुल्ला को भी अब लगने लगा है कि पहलगाम आतंकी हमले के हैंडलर पाकिस्तान में मौजूद हैं। दरअसल, पाकिस्तान को लेकर जब-जब भी भारत ने एक्शन लेने की बात कही, तब-तब फारूक अब्दुल्ला अपने बयानों के जरिए पाकिस्तान का समर्थन करते नजर आते थे। लेकिन, पहलगाम हमले के बाद से उनका मन बदला सा नजर आ रहा है और वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी केंद्र सरकार के एक्शन का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने तो पहलगाम हमले को लेकर यहां तक कहा कि यह हमला मानवता को शर्मसार करने वाला है और इस आतंकी हमले के हैंडलर पाकिस्तान में छुपे बैठे हैं। अब्दुल्ला ने कहा कि पहलगाम की घटना बेहद दर्दनाक थी। यह किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए था। इस हमले में इंसानियत का कत्ल हुआ है। ऐसे में मेरी मांग है कि आतंकियों को जल्द पकड़कर सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटना को अंजाम देने के बारे में कोई सोचे भी नहीं। उन्होंने साफ कह दिया कि जिन्होंने मुंबई, उरी, पुलवामा, पठानकोट, पुंछ में अटैक किया, अब पहलगाम में आतंकी हमला उनके द्वारा ही किया गया। ये तो सभी लोग जानते हैं कि इन हमलों का हैंडलर तो पाकिस्तान में बैठा है। फारूक अब्दुल्ला ने साफ कहा कि ये घटना बिना लोकल मदद के नहीं हो सकती है। जब तक इन आतंकियों का कोई साथ नहीं देगा, ऐसा हमला नहीं होगा। उन्होंने आगे कहा कि मैंने कहा था मसूद अजहर को मत छोड़िए। इसने कईयों का मारा है। मेरे भाई को मारा है। पीओके के बारे में भी अब्दुल्ला ने कहा कि इसे वापस लेने का फैसला पीएम का होगा। उन्होंने दावा किया कि देश पीएम के हाथों में सुरक्षित है। अगर पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं होता तो वे पीएम नहीं होते। पीएम को देश के हर नागरिक की हिफाजत करनी है और वो ऐसा कर भी रहे हैं। फारूक अब्दुल्ला ने सिंधु जल समझौता रोकने की हिमायत करते हुए कहा कि मैं तो पहले से कहता रहा हूं कि इसे री-नेगोशिएट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पानी हमारा है। हमारे यहां पहले से पानी की कमी है। हमारा ही पानी और हम ही इस्तेमाल नहीं करते हैं। जबकि, इस पर हम लोगों का पूरा हक है। ऐसे में अब ट्रीटी को री-नेगोशिएट करने का वक्त आ गया है। सरकार द्वारा जाति जनगणना की घोषणा का भी फारूक अब्दुल्ला ने समर्थन किया और कहा कि यह बड़ी अच्छी बात है। देश में दलित, मुसलमान, सिख आदि जातियां कितनी हैं, सबको पता होनी चाहिए। मुसलमानों में भी जाति जनगणना होनी चाहिए। हर एक जाति में यह जनगणना होनी चाहिए। जिससे सबको पता लगेगा कि यह देश सबका है। यह दुनिया को पता लगेगा कि भारत कई रंगों का देश है और इस रंग में कितने लोग रहते हैं। इसकी मांग तो बहुत वक्त से है।

रामबन में अचानक हुए भूस्खलन के चलते एनएच-44 पर दोनों ओर से यातायात बाधित

ऊधमपुर रामबन जिले के सेरी चंबा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। अचानक हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर दोनों ओर से यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया। मूसलधार वर्षा के बाद हुए इस भूस्खलन से राजमार्ग पर भारी मलबा आ गया, जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सैकड़ों की संख्या में वाहन हाईवे पर दोनों तरफ फंसे हैं। टीसीयू रामबन के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को अचानक हुई तेज वर्षा के कारण सेरी चंबा में भारी भूस्खलन होने से काफी मलबा और कीचड़ हाईवे पर आ गया। जिस वजह से दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हाईवे बंद होने के कुछ ही देर के बाद एनएचएआई के लिए काम करने वाली सीपीपीएल कंस्ट्रक्शन कंपनी की आधा दर्जन मशीनें मौके पर पहुंच कर मलबा हटाने में जुट गई। नहीं हुआ रास्ता साफ, हाईवे अभी भी बंद दोपहर बाद से ही मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। समाचार लिखे जाने तक रास्ता साफ नहीं हो पाया था और हाईवे पूरी तरह बंद था। पीसीआर रामबन के अनुसार अभी हाईवे खुलने में दो से तीन घंटों या इसके भी कुछ अधिक समय लग सकता है। वहीं यातायात पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे राजमार्ग पर यात्रा न करें और जब तक मार्ग पूरी तरह साफ न होने तक हाईवे पर सफर से बचने को कहा है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह सफर शुरू करने से पूर्व ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक से अपडेट या टीसीयू से संपर्क कर हाईवे की स्थिति की जानकारी प्राप्त जरूर करें।

लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बालिकाओं के भविष्य के प्रति आशा की नींव हैं: मंत्री सुश्री भूरिया

भोपाल प्रदेश में आज 2 मई को “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” मनाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया झाबुआ जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि बालिकाओं के आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति आशा की नींव हैं। यह योजना बच्चियों को शैक्षणिक और लैंगिक समानता की सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारम्भ की गई थी। मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि हमेशा अपने जीवन का लक्ष्य तय करें और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास और मेहनत करते रहें। कभी भी जीवन के लक्ष्य से भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक है। राज्य शासन ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के जरिए बालिकाओं के उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी भी ले ली है। गरीब परिवारों की बच्चियों के कॉलेज शिक्षा के लिएआर्थिक सहायता दी जाती है। कलेक्टर सुश्री नेहा मीना ने कहा कि जीवन में आर्थिक रूप से सक्षम बनना अत्यंत आवश्यक है। भविष्य के लिए आज से निर्धारित करें कि आने वाले 10 से 15 वर्षों में आप कहाँ होंगे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के विकास में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करते हुए अपने आपको सशक्त बनाए। इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही बालिकाओं ने आत्मरक्षा के तरीकों का भी प्रदर्शन किया। मंत्री सुश्री भूरिया ने लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को सम्मानस्वरूप प्रमाण-पत्र वितरित किए।  

भारतीय हमलो का पीओके में 1000 से अधिक मदरसों पर दिखा खौफ, किया बंद

नई दिल्ली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 1000 से अधिक मदरसे कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह घोषणा की। विश्वसनीय सूत्रों ने मीडिया को बताया कि भारत की तरफ से हमले के डर की वजह से पीओके में स्थित मदरसों को बंद कर दिया गया। भारत यह दावा करता रहा है कि इन संस्थानों का इस्तेमाल आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने के रूप में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि भारत पाकिस्तान के साथ पूर्ण पैमाने पर युद्ध शुरू नहीं करेगा, लेकिन नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पीओके क्षेत्रों में कुछ हमले जरूर करेगा। 29 सितंबर 2016 को, भारतीय सेना के कमांडो की टीमों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र में प्रवेश कर आतंकी ठिकानों में छिपे बैठे आतंकवादियों को खत्म किया था। यह कार्रवाई 18 सितंबर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी में एक भारतीय सेना की चौकी पर हमला करने के दस दिन बाद हुई थी। हमले में 19 सैनिकों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “सरकार के निर्देशानुसार 1000 से अधिक मदरसे बंद कर दिए गए हैं। उन्हें कम से कम 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और छात्रों के लिए छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है।” इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार को गिलगित और स्कार्दू के लिए सभी घरेलू उड़ानें रद्द करने की घोषणा की। विदेशी उड़ानों की भी कड़ी निगरानी शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) को सभी आने वाले विदेशी विमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया। इस बीच पाकिस्तान ने भारत से लौटने वाले अपने नागरिकों के लिए वाघा सीमा को खुला रखने की घोषणा की। पहलगामा आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए थे। पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, “हालांकि भारत से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल थी, लेकिन यदि भारतीय अधिकारी उन्हें अपनी ओर से सीमा पार करने की अनुमति देते हैं तो लाहौर में वाघा बॉर्डर हमारे नागरिकों के लिए खुला रहेगा।” बयान में कहा गया, “वाघा सीमा भविष्य में भी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए खुली रहेगी।” बता दें आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल – पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में लोगों (ज्यादातर पर्यटक) पर अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। प्रतिबंधित आतंकवादी समूह ‘लश्कर-ए-तैयबा’ से जुड़े ‘टीआरएफ’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। नई दिल्ली ने इस्लामबाद के खिलाफ कई सख्त कूटनीतिक और रणनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करने, पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, शामिल हैं। भारत के इन फैसलों के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौते को स्थगित करने और भारतीय उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने, भारतीय नागरिकों के वीजा रद्दे करने जैसे कदम उठाए।

अब पाकिस्तान क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘कानूनी अनुरोध’ के बाद भारत में ब्लॉक, डिजिटल स्ट्राइक जारी

नई दिल्ली जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारत सरकार एक्शन मोड में है. भारत सरकार उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ एक्शन ले रही है, जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं. इन क्रिकेटर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक अब पाकिस्तान क्रिकेटरों बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन आफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट ‘कानूनी अनुरोध’ के बाद भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. भारत में इन खिलाड़ियों का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों को यह संदेश मिल रहा है, ‘भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है. इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया.’ इस सप्ताह की शुरुआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ‘भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था. पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद आफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए थे. हालांकि शाहिद आफरीदी का इंस्टाग्राम अकाउंट अब भी उपलब्ध है. पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए. इसके साथ ही भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया गया. बाबर आजम समेत पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर्स इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भाग ले रहे हैं. बता दें कि इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पीएसएल का आयोजन लगभग एक साथ हो रहा है. पीएसएल 2025 की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला 18 मई को होगा. जबकि आईपीएल का आगाज 22 मार्च को हुआ और खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा. पीएसएल का ड्राफ्ट आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के बाद हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया.  

याचिकाकर्ता का दावा है कि वे भारतीय हैं, सुप्रीम कोर्ट ने छह कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर रोक लगा दी

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को छह कथित पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता का दावा है कि वे भारतीय हैं। उनके पास भारतीय नागरिकता को प्रमाणित करने वाले कई दस्तावेज मौजूद हैं, जिनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड शामिल है। याचिकाकर्ता के वकील नंदकिशोर इस प्रकरण के बारे में जानकारी देते हुए बताते हैं कि यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है। एक व्यक्ति मूल रूप से हिंदुस्तानी है, उसके पास खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए अनेकों दस्तावेज हैं। इसके बावजूद, उसे पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया जाता है। नोटिस भेज दिया गया। याचिकाकर्ता ने अपने वकील के माध्यम से बताया कि हमारे परिवार में कुल छह सदस्य हैं। इनमें से दो बेटे बेंगलुरु में काम करते हैं। इसके अलावा, परिवार में माता, पिता, भाई और बहन हैं। याचिकाकर्ता ने बताया कि जब हमें पाकिस्तान के लिए नोटिस आया, तो हम हतप्रभ हो गए। यही नहीं, हमें गाड़ी में बैठाकर अटारी बॉर्डर तक ले जाया गया और कहा गया कि हम देश छोड़ दें, जबकि हम हिंदुस्तानी हैं। वकील और याचिकाकर्ता की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने सरकारी अधिकारियों को भारतीय नागरिकता की वैधता के बारे में दस्तावेजों की जांच करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा है कि जब तक सरकारी अधिकारी उचित निर्णय नहीं लेते, तब तक परिवार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। साथ ही याचिकाकर्ता को न्यायालय ने निर्देश दिया कि जब तक सरकारी अधिकारी उचित निर्णय नहीं करते, तब तक परिवार के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए। इसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का आदेश देना और राजनयिक संबंधों में कटौती करना शामिल है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live