LATEST NEWS

मणिपुर में तीन मई 2023 से जातीय संघर्ष भड़क उठे थे, इसे देखते हुए फिर बढ़ा दी गई सुरक्षा, बड़े पैमाने पर तैनाती

इंफाल मणिपुर में जातीय संघर्ष की दूसरी बरसी से पहले एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मणिपुर में तीन मई 2023 से जातीय संघर्ष भड़क उठे थे। पुलिस ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए इंफाल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिला मुख्यालयों में प्रमुख स्थानों पर तलाशी और वाहनों की जांच तेज कर दी है। इंफाल के खुमान लांपक और उसके आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां ‘मणिपुर पीपुल्स कन्वेंशन’ होने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि कंगला गेट के सामने केंद्रीय बलों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘राज्य में असामाजिक तत्वों की किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया गया है, खासकर शनिवार को।’ मेइती समुदाय के संगठन ‘मणिपुर अखंडता समन्वय समिति’ (सीओसीओएमआई) ने जनता से तीन मई को सभी गतिविधियां स्थगित कर सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक संबोधन प्रणालियों का उपयोग कर नागरिकों को पिछले दो वर्षों में हुई हिंसा की याद दिलाई तथा राज्य की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता के प्रति कथित खतरे को उजागर किया। कुकी छात्र संगठन (केएसओ) और ज़ोमी छात्र संघ (जेडएसएफ) ने भी तीन मई को सभी कुकी बहुल क्षेत्रों में बंद का आह्वान किया है। एक संयुक्त बयान में छात्र संगठनों ने कहा, ‘तीन मई को जातीय हिंसा शुरू होने के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाए।’ उन्होंने लोगों से शोक स्वरूप अपने घरों पर काले झंडे फहराने का भी आह्वान किया। मई 2023 से मेइती और आसपास के पहाड़ों पर रहने वाले कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। एक अलग घटनाक्रम में पुलिस अभियान में प्रतिबंधित संगठन ‘यूएनएलएफ’ (कोइरेंग गुट) के दो सक्रिय सदस्यों को इंफाल पश्चिम जिले के उत्तरी एओसी से गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान हुइड्रोम पिशाक (35) और हंगलेम थोइबा मेइती के रूप में की गई है। उनके पास से दो कारतूसों से भरी 9 एमएम की पिस्तौल बरामद की गई है।

भारतीय रेल के लिए डिज़ाइन करें डिजिटल घड़ी, जीतें 5 लाख रुपए का राष्ट्रीय पुरस्कार

भोपाल भोपाल मंडल भारतीय रेल के नवाचार प्रयासों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जागरूकता प्रसार में सतत अग्रसर है। इसी क्रम में रेलवे बोर्ड द्वारा एक अनूठी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें आम नागरिकों को भारतीय रेल के लिए नई डिजिटल घड़ी डिज़ाइन करने का आमंत्रण दिया गया है। भारतीय रेल की ओर से देशभर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एक समान डिजिटल क्लॉक स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इस दिशा में घड़ी की डिज़ाइन को लेकर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो आम जनता, स्कूली छात्रों एवं कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रतिभागियों को 1 मई से 31 मई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से डिज़ाइन प्रस्तुत करनी है। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक (सूचना एवं प्रचार) श्री दिलीप कुमार ने जानकारी दी कि डिज़ाइन तीन श्रेणियों—स्कूली छात्र (12वीं कक्षा तक), कॉलेज/यूनिवर्सिटी विद्यार्थी तथा पेशेवर—में आमंत्रित की गई है। सभी श्रेणियों को मिलाकर चयनित श्रेष्ठ डिज़ाइन को ₹5 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साथ ही तीनों श्रेणियों में से प्रत्येक में पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार ₹50,000 रुपए के रूप में दिए जाएंगे। डिज़ाइन भेजने की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। प्रतिभागियों को वाटरमार्क रहित हाई-रेज़ोल्यूशन डिज़ाइन ईमेल आईडी contest.pr@rb.railnet.gov.in पर भेजनी है। साथ ही, डिज़ाइन के साथ उसका अवधारणा नोट और मौलिकता प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय रेल की समय प्रबंधन की आधुनिक सोच और जनसहभागिता को दर्शाने वाला एक प्रेरक प्रयास है। भोपाल मंडल के नागरिक, विद्यार्थी, डिज़ाइनर और कलाकार इस अवसर का लाभ उठाएं और भारतीय रेल के साथ ‘समय’ को एक नई पहचान देने का गौरव प्राप्त करें।

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा- आने वाले वर्षों में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी

भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि आने वाले वर्षों में पंचायतों को विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जो पंचायतें अच्छा कार्य करेंगी, उन्हें विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी। पंचायतों में सुविधा संपन्न पंचायत भवन बनाने के लिए राज्य सरकार 37.5 लाख और 48.5 लाख रुपये की राशि प्रदान करेगी। इनमें एक भवन क्लस्टर स्तर पर होगा जिसमें सब इंजीनियर का कार्यालय भी बनाया जाएगा । यह बात मंत्री श्री पटेल ने दमोह जिले के जरारूधाम गौ-अभ्यारण में पंच-सरपंच सम्मेलन एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम एवं जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में कही। संबल योजना में पारदर्शिता और त्वरित सहायता मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत 600 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से जारी की गई है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी दुर्घटना होने पर अब 24 से 48 घंटे के भीतर पीड़ित श्रमिक परिवार को सहायता राशि घर पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना श्रमिकों के लिए बड़ा सहारा साबित हो रही है। कार्यक्रम में जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जरारूधाम क्षेत्र में पथरीले स्थान पर हरियाली लाने के लिए 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जो पर्यावरण संतुलन में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पौधरोपण वहीं किया जाएगा जहाँ पौधों को जीवित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक जारी रहेगा। जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए। विशेष रूप से नदियों के उदगम स्थलों को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के समीप स्थित पंचायतों के लिए कार्य योजना भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार तैयार की जाएगी। गांवों की विकास योजनाओं के लिए मंथन का अवसर संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी ने कहा कि पंच-सरपंच सम्मेलन को ग्रामीण विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर मंथन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है । उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से गांवों की रचना और विकास योजना को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हैंडपम्प और अन्य जल स्रोतों के सूखने की समस्या को जल रिचार्जिंग के माध्यम से हल किया जाएगा। पंच-सरपंच सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की कड़ी राज्यमंत्री श्री लखन पटेल ने कहा कि पंच-सरपंच सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने की सबसे निचली लेकिन सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हर वर्ष जल स्तर 50-100 फीट नीचे जा रहा है, इसलिए पुराने कुएं, बावड़ियों का संरक्षण आवश्यक है। गांवों को मिलेगा सिंचाई और पीने के पानी का स्थायी समाधान सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में बुंदेलखंड की एक-एक इंच ज़मीन को पानी से सींचने का संकल्प लिया गया है। केन-बेतवा लिंक परियोजना और छोटे बांधों से क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान किया जाएगा।  

WAVES 2025 : वैश्विक मंच पर अमृतस्य मध्यप्रदेश ने बिखेरी अतुलनीय मध्य प्रदेश की अनुपम छटा

भोपाल वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में मध्यप्रदेश अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं के साथ वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बना रहा है। वेव्स के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में “अमृतस्य मध्यप्रदेश” समवेत नृत्य नाटिका ने अपनी अद्भुत और ओजपूर्ण प्रस्तुति से “अतुलनीय मध्य प्रदेश” की अनुपम छटा बिखेरी। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, समृद्ध पर्यटन, इतिहास, कला और परंपराओं को दर्शाया गया। इसमें हृदयप्रदेश के सांस्कृतिक रंग, सघन वन, ऐतिहासिक स्थल, टेक्सटाइल, परंपराएं आदि की अनुभूति और आनंद दर्शकों ने लिया। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर मैत्री पहाड़ी के निर्देशन में इस नृत्यनाटिका में कथक, भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, मोहिनीअट्टम, कुचिपुड़ी के साथ ही मध्यप्रदेश के बधाई, बरेदी, मटकी, गोंड, जैसे लोकनृत्य की अद्भुत प्रस्तुति दी। इसके अलावा नृत्यनाटिका में श्री मुमताज खान के निर्देशन में मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल जैसे महेश्वरी, चंदेरी, बाग के वैभव को दर्शाता एक विशेष वॉक हुआ। प्रदेश की अध्यात्मिक चेतना का हुआ संचार अमृतस्य मध्य प्रदेश एक मनमोहक समवेत नृत्य-नाट्य प्रस्तुति है जो दर्शकों को भारत के हृदय—मध्य प्रदेश—की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ती है। यह प्रदर्शन केवल नृत्य नहीं, बल्कि एक यात्रा है जो हमें हजारों वर्षों पुराने इतिहास, भक्ति, प्रेम, प्रकृति और कला की लय में ले जाती है। प्रस्तुति की शुरुआत भीमबेटका की प्रागैतिहासिक गुफाओं से हुई, जहां मानव सभ्यता की पहली झलक मिलती है। खजुराहो के मंदिरों में नृत्य और मूर्तिकला का सुंदर संगम, और सांची के स्तूप की शांति दर्शकों को आध्यात्मिक गहराइयों में ले गई। चित्रकूट की पावन भूमि पर, भगवान राम की कथा को भावपूर्ण मुद्राओं में पिरोया गया। उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों की दिव्यता, और भगवान शिव की उपस्थिति, इस नृत्यगाथा में भक्ति का उग्र रूप भर देती है। ग्वालियर का ऐतिहासिक किला, मांडू की प्रेम कहानी, और ओरछा के भव्य मंदिर – इन सभी को नृत्य के माध्यम से जीवंत किया गया। मनुष्य व प्रकृति के प्रेम का अनूठा संगम प्रकृति की शक्ति को बांधवगढ़, कान्हा और पेंच के जंगलों में घूमते बाघों, और जबलपुर की संगमरमर की चट्टानों की सुंदरता से दर्शाया गया है। प्रकृति से ही प्रेरणा लेकर पारंपरिक महेश्वरी, चंदेरी और बाघ प्रिंट की पोशाकें राज्य की शिल्प विरासत का गौरवगान करती हैं। इन्हें भी सुंदर रूप से मंझे हुए कलाकारों ने मंच पर प्रदर्शित किया। अंत में, नर्मदा नदी की आरती के साथ यह यात्रा चरम पर पहुंची—यह एक ऐसा क्षण रहा जहां आत्मा, प्रकृति और ईश्वर एक लय में बहते रहे। गौरतलब है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट 2025 (WAVES) का आयोजन मुंबई में 4 मई 2025 तक किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 मई को इसका भव्य शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश इस अयोजन में वैश्विक मीडिया, मनोरंजन और रचनात्मक नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। मध्यप्रदेश “अतुलनीय मध्यप्रदेश” पेवेलियन, “अमृतस्य मध्यप्रदेश” नृत्य-नाटिका, नई मध्यप्रदेश फिल्म पर्यटन नीति 2025 और नई एवीजीसी-एक्सआर नीति 2025 जैसे नवाचारों के साथ प्रमुख भागीदारी कर रहा है। AVGC-XR नीति 2025: मध्य प्रदेश बनेगा भारत का रचनात्मक केंद्र कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार, 3 मई को दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) में “डिजिटल सपनों और सिनेमाई दृष्टिकोण के साथ : मध्य प्रदेश — अगला रचनात्मक केंद्र” विषय पर पैनल डिस्कशन होगा। इस सत्र में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री संंजय दुबे, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर सुश्री एकता कपूर, फिक्की एवीजीसी फोरम एवं एमसीसीआईए एनिमेशन व गेमिंग कमेटी के चेयरमैन श्री आशीष एस. कुलकर्णी, अगस्त मीडिया ग्रुप के फाउंडर व सीईओ श्री ज्योर्तिमय सहा और क्रिएटिव लैंड स्टूडियोज़ की सीईओ शोभा सेंट सम्मिलित रहेंगे। मॉडरेडर की भूमिका लेखक व पत्रकार श्री नमन रामचंद्रन निभाएंगे। इस  पैनल डिस्कशन का उद्देश्य अग्रणी उ‌द्योग हितधारकों के साथ जुड़ना और मध्यप्रदेश में फिल्म, एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्रों में संभावनाओं और अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

सकल हिंदू समाज ने भोपाल के 26 स्थानों पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

भोपाल हिंदू समाज की बेटियों और महिलाओं को के षड्यंत्रों में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाओंं का शहर के 26 स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा। शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रदर्शन शूरू हो गया। सकल हिंदू समाज नगर के बोर्ड ऑफिस चौराहा, बीमा कुंज,अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर,बैरागढ़, आशिमा माल,करोंद चौराहा,नादरा बस स्टैंड,डीआइजी बंग्ला सहित 26 स्थानों पर प्रदर्शन चल रहा है। प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में युवतियां, महिलाएं, युवा, समाज के सभी वर्गों के नागरिक शामिल हैं।   नादरा बस स्टैंड पर विराट विरोध प्रदर्शन इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं बेटियां उपस्थित रही।कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से आरोपित को फांसी पर भी लटकाया गया। ओल्ड भोपाल के वाजपेई नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर उतरी मैदान में। लव जिहाद के खिलाफ आरोपितो को फांसी की सजा की मांग की। पहचान छुपाकर मासूम छात्राओं को बना रहे लव जिहाद का शिकार ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग।

पहलगाम हमले की जांच के बाद NIA की टीम ने किया खुलासा, हमले से पहले आतंकियों ने ISI से किया था कॉन्टैक्ट

श्रीनगर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच के लिए NIA की टीम आज (शुक्रवार, 02 मई को) भी बैसरन घाटी पहुंची है। दूसरी तरफ, NIA के महानिदेशक ने श्रीनगर में समीक्षा बैठक की है। इस बीच, सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि NIA को इस आतंकी हमले के मामले में ऐसे कई सबूत मिले हैं जो इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि बैसरन घाटी के हमले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ था। अब NIA की जांच में नया ट्विस्ट आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, NIA को ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जिससे स्थानीय पोनीवालों यानी खच्चर वालों की भूमिका शक के दायरे में आ गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को शक है कि पोनीवालों ने आतंकियों की मदद की थी। सूत्रों के मुताबिक हिरासत में रखे गए कई पोनी राइडर्स ऐसे हैं, जिनके बयान मेल नहीं खा रहे। इसलिए जांच टीम को इन पर शक हो रहा है कि कहीं इन लोगों ने ही तो आतंकियों को ऊपर तक पहुंचाने और बैसरन घाटी में एंट्र के लिए मदद तो नहीं की। उनसे अभी भी गहन पूछताछ जारी है। NIA की टीम अब उनके फोन कॉल डिटेल्स भी खंगाल कही है और उनकी लोकेशन हिस्ट्री भी जांच कर रही है। अब तक 2800 लोगों से पूछताछ इसी सिलसिले में NIA की टीम ने स्थानीय पोनीवालों समेत अब तक करीब 2800 लोगों के पूछताछ की है। उनसे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आतंकियों के आने-जाने का रूट क्या था और बैसरन घाटी में कैसे एंट्री ली थी? NIA को जांच में ये भी पता चला है कि इस हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूला और अली भाई पाकिस्तान का रहने वाला है, जो हमले के दौरान पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से लगातार संपर्क में बने हुए थे। इस दौरान उन्हें पाकिस्तान से दिशा-निर्देश मिल रहे थे। 150 लोग हिरासत में लिए गए मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि NIA ने अब तक इस मामाले में 2800 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा करीब 150 लोगों को हिरासत में लिया है। NIA की टीम ने घटनास्थल पर जाकर ना सिर्फ उसकी 3D मैपिंग की है बल्कि वहां का डंप डेटा भी लिया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उस वक्त वहां कौन-कौन था और उनका किन-किन से संपर्क हो रहा था। जांच टीम को मौके पर से 40 से ज्यादा कारतूत के खोखे भी मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इन-इन के बयान दर्ज जांच टीम ने इसके अलावा अब तक बैसरन घाटी में काम करने वाले फोटोग्राफर्स, दुकानदारों, टूरिस्ट गाइडों, जिप लाइन वर्कर्स,होटल मालिकों और अन्य के बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आतंकियों द्वारा इस्तेमाल की गई सैटेलाइट फोन की भी जांच की है। इसके अलावा पहलगाम में इन स्थलों की जांच की है, जहां आतंकियों ने हमले को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। इसके अलावा जांच टीम ने प्रतिबंधित हुर्रियत और जमात इस्लामी से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी भी की है।

अब भारत ने एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पाक पीएम शरीफ के यूट्यूब अकाउंट को सस्पेंड कर दिया

नई दिल्ली पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारत पड़ोसी देश के खिलाफ लगातार कड़े ऐक्शन ले रहा है। अब भारत ने एक और डिजिटल स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के यूट्यूब अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स, मीडिया संस्थानों समेत कई के यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट्स को बंद कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने गोलीबारी करते हुए 26 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मुखौटा टीआरएफ का हाथ बताया गया था। आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी भी ली थी। भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार करते हुए अटारी बॉर्डर बंद करने के साथ-साथ पांच बड़े फैसले लिए थे। सिंधु जल संधि को भी रोक दिया गया। केंद्र सरकार की ओर से सेना को कड़ी कार्रवाई की खुली छूट दी गई है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ कभी भी अन्य सख्त ऐक्शन लिए जा सकते हैं। हमले के बाद से ही पाकिस्तान के यूट्यूब और सोशल मीडिया हैंडल्स लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। वे झूठी बातें सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं, जिसके चलते सरकार ने अकाउंट्स को बंद करने का फैसला लिया है। इससे पहले प्रतिबंधित किए गए यूट्यूब चैनलों में न्यूज आउटलेट डॉन, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, जियो न्यूज और सुनो न्यूज के यूट्यूब चैनल शामिल थे। पत्रकार इरशाद भट्टी, अस्मा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित किए गए हैं। प्रतिबंधित किए गए अन्य हैंडल में द पाकिस्तान रेफरेंस, समा स्पोर्ट्स, उजैर क्रिकेट और रजी नामा शामिल हैं। यह कदम गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद उठाया गया है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान के ये यूट्यूब चैनल भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे एवं भ्रामक बयान के साथ गलत सूचना प्रसारित कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक कानूनी अनुरोध के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है ,”भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है। कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।”

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में पार्षद और एसोसिएशन अध्यक्ष गिरफ्तार कर भेजा जेल

इंदौर विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामलें में सदर बाजार पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कादरी के साथ बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजिक बाबा को भी गिरफ्तार किया है। इन पर दो समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया है। पहलगाम हमले के विरोध में बिते सप्ताह बड़वाली चौकी क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा डाले। वीडियो वायरल होने पर भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने नाराजगी जताई और खुद सदर बाजार थाने जा पहुंचे। विधायक ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन और नारेबाजी में शामिल दोषियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर बचने की कोशिश की मगर गुरुवार शाम हिंदू संगठन(बजरंग दल) ने मौर्चा संभाल लिया। तीन घंटे थाना घेरा और कहा कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार करो। आरोपितों को बचाने का आरोप लगाया और टीआई यशवंत बड़ौले के निलंबन की मांग भी की। जोन-1 के एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। शनिवार को पुलिस एक्शन में आई और कादरी और बड़वाली चौकी व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष राजिक बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गंभीर प्रवृति का मामला बताते हुए दोनों को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया। टीआई के मुताबिक आरोपितों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 196(1)(बी) के तहत कायमी की है। इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उधर वीडियो में नजर आ रहे रेहान खान,कमाल खान सहित अन्य की भूमिका की जांच चल रही है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी लाड़ली लक्ष्मियों को शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सभी बेटियों, बहनों और माताओं के कल्याण के लिए हमारी सरकार हमेशा आगे रही है। बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हमारी तत्कालीन सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना तैयार कर 1 अप्रैल 2007 से लागू की थी। यह योजना बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने और प्रदेश के जेंडर रेश्यो में उत्तरोत्तर सुधार के लिए विश्व की एक अद्भुत योजना है। इसमें बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई और उनका विवाह होने तक भी सरकार द्वारा अभिभावकों को आर्थिक सहायता दी जाती हैं। ताकि बेटियों को कोई भी माता-पिता खुद पर बोझ न माने, बेटियों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता से मुक्त रहें और सिर्फ उनके सुनहरे भविष्य के निर्माण में ही अग्रसर रहें। इस योजना को आशातीत प्रतिसाद मिलने से प्रदेश में जेंडर रेश्यो में बढ़ोतरी हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस (2 मई) के अवसर पर स्टेट हैंगर परिसर में पौध-रोपण के पश्चात लाड़ली लक्ष्मियों को संबोधित कर रहे थे। बेटियां ही हैं हमारी महालक्ष्मी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान के तहत भोपाल जिले की 25 से अधिक लाड़ली लक्ष्मियों के साथ आम, आंवला, संतरे और नींबू के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि बेटियां ही हमारी महालक्ष्मी हैं, अष्टलक्ष्मी हैं और हमारी भारतीय संस्कृति में लक्ष्मी को सदैव ही पूजा जाता है। बेटियों से ही हमारे घरों में रौनक है। यह अभियान हमें अपनी बच्चियों का भविष्य संवारने के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। प्रदेश के हर माता-पिता को अपनी बेटियों के नाम एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उस पौधे का अपनी संतान की तरह ही पालन पोषण करना चाहिए। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ से अब तक 50 लाख 45 हजार से अधिक लाडली लक्ष्मियों का पंजीयन किया जा चुका है। कार्यक्रम में आईं सभी लाड़ली लक्ष्मियों ने फूल देकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया और उनके साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली लक्ष्मियों को दुलार किया, मेहनत से पढ़ाई करने की मनुहार की और बच्चियों के साथ समूह चित्र भी खिंचवाये। बेटियां खूब पढ़ें-लिखें, आगे बढ़ें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की सभी बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की शुभकामनाएं देते कहा कि वे जितना अधिक हो सके, खूब पढ़-लिखकर अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ें। उनके भविष्य की चिंता हमारी सरकार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटियों को हर कदम पर जरूरी मार्गदर्शन और मदद मुहैया कराई जाएगी। नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बालिका जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच लिंग अनुपात में सुधार बालिकाओं के शैक्षणिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे भविष्य की आधारशिला रखने के उद्देश्य से लाड़ली लक्ष्मी योजना अप्रैल 2007 से मध्यप्रदेश में लागू की गई थी। प्रदेश की बालिकाओं को मिलने वाले लाभ को स्थायी बनाने के लिए सरकार द्वारा मध्यप्रदेश लाड़ली लक्ष्मी (बालिका प्रोत्साहन) अधिनियम 2018 लागू किया गया, जो प्रत्येक बालिका को मिलने वाली राशि की गारन्टी प्रदान करता है। पहले से संचालित मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए लाडली बालिकाओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की स्वीकृति दी गई। इसके अनुसार मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस का उत्सव हर साल 02 मई को आयोजित किया जाता है। बालिकाओं को मिलने वाले लाभ लाड़ली लक्ष्मी प्रकरण की स्वीकृति के उपरांत 1 लाख 43 हजार रूपये का आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जाता है। योजनान्तर्गत बालिकाओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2000 रूपये, कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4000 रूपए, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपये एवं कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर 6000 रूपए छात्रवृत्ति की राशि ई-पेंमेंट के माध्यम से दी जाती है। लाड़ली बालिकाओं को कक्षा 12 वीं के पश्चात् स्नातक अथवा व्यावसायिक पाठ्यक्रम में (पाठयक्रम अवधि न्यूनतम दो वर्ष) प्रवेश लेने पर 25000 रूपए की प्रोत्साहन राशि 2 समान किश्तों में पाठ्यक्रम अवधि के प्रथम एवं अंतिम वर्ष में दी जाती है। योजना के अंतर्गत एक लाख रूपए का भुगतान 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर संबंधित लाड़ली लक्ष्मी को किया जाएगा, बशर्ते हितग्राही बालिका कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो चुकी हो और उसकी शादी बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 में उल्लेखित न्यूनतम विहित आयु पूरी करने के बाद ही हुई हो। अब तक 12.85 लाख बालिकाओं को मिली छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रारंभ से अब तक प्रदेश में 50.45 लाख से अधिक बालिकाओं का पंजीयन किया जा चुका है। इनमें से 12.85 लाख बालिकाओं को छात्रवृत्ति के रूप में 648.63 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। वर्तमान में यूनि-पे के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षित तरीके से भुगतान किया जा रहा है। प्रदेश में मनाया गया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान में सहभागिता करते हुए आज बेटियों के साथ ही पौध-रोपण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 2 मई को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन करने के संबंध में निर्देश जारी किए गए थे। 

शासकीय स्कूल परिसर में एक युवक का लहूलुहान मिला शव

डोंगरगढ़ राजनांदगांव जिले के अछोली गांव में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के शासकीय स्कूल परिसर में एक युवक का लहूलुहान शव मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भीम नेताम के रूप में हुई है, जो एक पैर से दिव्यांग था और गांव की एक किराना दुकान में काम करता था। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिस स्थान पर भीम नेताम का शव मिला, वहीं बीती रात एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार शादी समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे, लेकिन किसी ने भी रातभर स्कूल परिसर में पड़े शव की ओर ध्यान नहीं दिया। शुक्रवार सुबह एक ग्रामीण की नजर जब शव पर पड़ी तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चाकू से गोदने के कई निशान पाए गए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मौके की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और फिर शव को स्कूल परिसर में लाकर फेंका गया। स्कूल परिसर में संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले हैं, जो इस संभावना को मजबूत करते हैं। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस की जांच शुरू पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है, जो सबूतों की गहन जांच कर रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग हत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। जल्द होगा हत्या का खुलासा : टीआई जितेंद्र वर्मा डोंगरगढ़ थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। गांव के कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या थी, आपसी रंजिश, निजी विवाद या कोई अन्य कारण। परिजनों और परिचितों से भी जानकारी ली जा रही है, ताकि मृतक की दिनचर्या और अंतिम समय में किन लोगों के संपर्क में था, इसका पता लगाया जा सके।

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने रहवासियों से कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र की विभिन्न कालोनियों का भ्रमण के दौरान रहवासियों से कहा कि क्षेत्र में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे । उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों को समय पर सफाई करने के लिए कहे । उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने आज गोविंदपुरा क्षेत्र के खेजड़ा में नाली निर्माण , स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भानपुर मल्टी के रहवासियों से भेंट कर जल आपूर्ति की समय सीमा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। इसी क्रम में 40 लाख की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग से भानपुर मल्टी तक सड़क कार्य का भूमिपूजन किया । भानपुर मल्टी के रहवासियों के घरों के चारों तरफ गंदगी देख अप्रसन्नता प्रकट की । महोली में भ्रमण के दौरान स्थानीय रहवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी और स्थानीय अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। स्थानीय रहवासियों ने सांस्कृतिक उत्सव के लिए बने शेड के आस पास बाउंड्रीवाल, सीवेज, पेयजल आपूर्ति समस्या से अवगत कराया है । उन्होंने समस्याओं का जल्द और स्थाई समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए । साथ ही हाईमास्ट लाइट लगाने को भी निर्देशित किया है। महोली के शासकीय स्कूल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर पेवर ब्लॉक लगवाए जाएंगे और कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने दामखेड़ा में रोड नाली और स्ट्रीट लाइट की समस्या का निराकरण किया। इकोग्रीन पार्क में रहने वाले 150 परिवारों ने बिल्डर के द्वारा की जा रही गलत कार्रवाई से राज्यमंत्री को अवगत कराया। दरअसल, बिल्डर कॉलोनी वालों को बिजली विभाग के मीटर लगाने के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहा है और बिल्डर द्वारा कॉलोनी वालों से मनचाही दर से बिल की वसूली की जा रही है। कोलुआ कलां के रहवासियों ने रोड चोड़ीकरण की मांग की है। सड़क चौड़ीकरण करने के लिए पहले अतिक्रमण हटाए जाएंगे, उसके बाद रोड का कार्य किया जाएगा। यहां पर शासकीय माध्यमिक शाला की जर्जर हो रही बिल्डिंग की मरम्मत कराई जाएगी। कैलाश नगर सेमरा में स्ट्रीट लाइट, नाली, सड़क निर्माण व सफाई नहीं होने की शिकायत रहवासियों ने की। इस दौरान पार्षद श्रीमती शकुन लोधी, श्री राजू लोधी, श्री विकास पटेल, श्री राजू राठौड़, मंडल अध्यक्ष नीलेश गोर सहित बड़ी संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

मछली पकड़ने गया मछुआरा हुआ लापता, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम

बालोद तांदुला डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा तेज आंधी-तूफान के बीच लापता हो गया। घटना शुक्रवार शाम की है, जब 48 वर्षीय सोमन निसाद मछली पकड़ते वक्त अचानक गायब हो गया। किनारे पर उसकी नाव और जाल लावारिस मिले, जिससे डेम में हादसे की आशंका गहरा गई है। लापता सोमन निसाद बोरिद गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमन रोज की तरह मछली पकड़ने डेम में गया था, लेकिन तेज हवाओं और मौसम की खराबी के बाद वह लौटकर नहीं आया। जबकि अन्य मछुवारे वापस घर आ गए। स्थानीय ग्रामीणों को जब उसकी नाव और मछली पकड़ने का जाल किनारे पर लावारिस हालत में मिले, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम को तैनात किया गया है। डेम में खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक मछुआरे का कोई पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि नाव (डोंगा) डूबी थी। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दें कि प्रदेश के अन्य इलाकों के साथ-साथ शाम को बालोद में भी मौसम का मिजाज बदला। जिले के कई इलाकों में बारिश हुई और तेज आंधी-तूफान के कारण कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टिन शेड उड़ गए। बिजली खंबों को भी नुकसान पहुंचा। डेम में मछली पकड़ने गया मछुआरा, आंधी-तूफान की चपेट में आकर पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।

इजरायली सेना ने द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किया हमला, मुस्लिम देश पर बरपाया कहर

नई दिल्ली फिलिस्तीन, लेबनान और यमन के बाद अब इजरायली सेना ने सीरिया के अंदर घुसकर राष्ट्रपति भवन के पास हमला किया है। ये हमले शुरक्रवार की सुबह किए गए। इससे वहां हड़कंप है। दरअसल, इजरायल ने ये हमले द्रुज अल्पसंख्यक लड़ाकों को सुरक्षा कवच देने के लिए किए हैं। ताकि उन पर कोई हमला ना हो सके। हाल के दिनों में सीरिया की राजधानी दमिश्क में सीरिया समर्थक हथियारबंद लड़ाकों और द्रूज अल्पसंख्यकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे। इसके खिलाफ इजरायल की नेतन्याहू सरकार ने सीरियाई लड़ाकों को चेतावनी दी थी और द्रूज अल्पसंख्यकों को समर्थन देने का ऐलान किया था। इस बीच, सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात से लेकर आज तक दमिश्क के निकट सीरियाई शहर साहनाया में सशस्त्र समूहों और द्रूज आत्मरक्षा सेनानियों के बीच झड़पें हुईं, जहां मुख्य रूप से द्रूज आबादी रहती है। कौन हैं द्रूज अल्पसंख्यक? द्रूज अल्पसंख्यक अरबों का एक जातीय-धार्मिक समूह है जो लेबनान, सीरिया, इजरायल और जॉर्डन में रहता है। यह 11वीं शताब्दी में इस्लाम की एक शाखा से निकला था। उनका धर्मशास्त्र इस्लाम के तत्वों को प्राचीन परंपराओं के साथ जोड़ता है। इस समुदाय की मान्यता है कि आपका जन्म अगर द्रूज के रूप में हुआ है तो आप हमेशा के लिए द्रूज ही रह सकते हैं और धर्म परिवर्तन नहीं कर सकते। ये समुदाय पुनर्जन्म में विश्वस रखता है। यह समुदाय एक अलग एकेश्वरवादी धर्म का पालन करता है, जो इस्माइली शियावाद की एक शाखा है। यह समुदाय अन्य अब्राहमिक धर्मों के साथ कई पैगंबर के सिद्धांत में भरोसा रखता है। द्रूज कहाँ रहते हैं? लगभग दस लाख द्रूज मध्य पूर्व में रहते हैं। ये मुख्य रूप से सीरिया, लेबनान, जॉर्डन और इजरायल में निवास करते हैं। सीरिया में, सबसे बड़ी द्रूज आबादी मुख्य रूप से दक्षिणी प्रांत सुवेदा में रहती है। इसके अलावा दमिश्क के उपनगरों जरामाना और सहनायामें भी इनकी आबादी केंद्रित है। लेबनान में ये समुदाय चौफ पहाड़ों और माउंट लेबनान के कुछ हिस्सों में केंद्रित है। इजरायल में इस समुदाय की आबादी करीब डेढ़ लाख है, जो वहां की आबादी का करीब 1.6 फीसदी है। यह समुदाय विशेषकर उत्तरी इजरायल और इजरायली कब्जे वाले गोलान हाइट्स में रहता है। पड़ोसी जॉर्डन में भी ह्रूजों की एक छोटी आबादी रहती है, जो ज्यादातर सीरियाई सीमा के निकट है। सीरिया में असद शासन में द्रूजों की क्या स्थिति सीरिया का द्रूज समुदाय लंबे समय से देश के गृहयुद्ध में तटस्थ रहने की कोशिश करता रहा है। यह समुदाय विशेष रूप से स्वेदा और दमिश्क के उपनगरों में स्थानीय स्वायत्तता को बनाए रखते हुए खुले विद्रोह से बचता रहा है। दरअसल, असद शासन के सुरुआत में ही इस समुदाय ने शासन के साथ शांतिपूर्ण समझौता कर लिया था लेकिन इनके खिलाफ सांप्रदायिक हिंसा बढ़ती गई। ये आर्थिक उपेक्षा के शिकार होते चले गए। बाद में ईरान समर्थित मिलिशिया का आतंक इनके ऊपर बढ़ता चला गया। इसके बाद इन लोगों ने विद्रोह करना शुरू कर दिया। इजरायल से क्या रिश्ता, नेतन्याहू को हमदर्दी क्यों? 1948 के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अब तक यह समुदाय इजरायल की मुख्यधारा में जुड़ा रहा है और इजरायली सेना और सिविल सेवाओं में अपनी सेवा देता रहा है। यह समुदाय अपनी वफादारी के लिए मशहूर है। ये नेतन्याहू के समर्थक माने जाते हैं और इजरायल क पहचान की एक गौरवशाली परंपरा के हिस्सा बन चुके हैं। कई द्रूज जनरल, राजदूत, नेसेट के सदस्य और नेतन्याहू सरकार में मंत्री रहे हैं। हमास के खिलाफ लड़ाई में द्रूज सैनिक अग्रिम मोर्चे पर रहे हैं। 1942 में जब यरुशलम में सुन्नी नेतृत्व ने तिबेरियास में जेथ्रो के मकबरे (जिसे ड्रूज शुअयब कहते हैं) पर नियंत्रण करने की धमकी दी, तो द्रूजों ने 1948 के युद्ध में यहूदी सेना का साथ दिया था। तब से द्रूज सैनिक हर अरब-इजरायल युद्ध में इजरायल के लिए लड़के रहे हैं। ह्रूज समुदाय इजरायली रक्षा बलों में भर्ती होने वाला एकमात्र अरब समूह हैं।

पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क

भोपाल टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव-2025 का सफल आयोजन राज्य में आईटी, डेटा सेंटर, एआई और स्टार्ट-अप ईको सिस्टम के तेजी से हो रहे विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस आयोजन में कई नामी कंपनियों ने राज्य में अपने नए निवेश, विस्तार और योजनाओं की घोषणा की, जो रोजगार और नवाचार के नए अवसरों का सृजन करेगी। पंचशील रियल्टी स्थापित करेगा इंदौर में आईटी पार्क पंचशील रियल्टी ने इंदौर के सुपर कॉरिडोर में 1.2 मिलियन वर्ग फीट के आईटी और कॉमर्शियल प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कंपनी पहले से ही देशभर में 31.7 मिलियन वर्ग फीट प्रीमियम रियल एस्टेट बना चुकी है। इंदौर में यह प्रोजेक्ट आईटी और आईटीईएस कंपनियों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना राज्य में आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग को पूरा करेगी। इससे आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम क्षेत्रों की कंपनियों के लिये इंदौर महत्वपूर्ण स्थान बनेगा। पंचशील ब्लैकस्टोन समूह के साथ मिलकर नवी मुंबई में भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर हब बना रही है, जो 65% तक नवकरणीय ऊर्जा पर चलेगा। पंचशील रियल्टी के चेयरमैन श्री अतुल चोराडिया का कहना है कि इंदौर में आईटी पार्क की शुरुआत हमारे लिए गर्व का विषय है। राज्य का प्रगतिशील दृष्टिकोण, निवेशक अनुकूल नीतियाँ और बुनियादी ढांचा इसे निवेश के लिए आदर्श राज्य बनाते हैं। यह परियोजना विश्वस्तरीय ईको सिस्टम विकसित करेगी। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड राज्य में उन्नत तकनीकों का करेगा विकास भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (भेल) देश की एक प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है, जो वर्ष 1954 से स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा दे रही है। भेल ने सशस्त्र बलों को मिशन क्रिटिकल रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम दिये हैं। भेल ने प्रदेश में अपने रक्षा सॉफ्टवेयर विकास केंद्र (SDC) के विस्तार की घोषणा की है। यह केंद्र एआई, डेटा एनालिटिक्स, रडार, साइबर सुरक्षा और अन्य उन्नत तकनीकों पर काम करेगा, साथ ही स्मार्ट सिटीज, डिजिटल एग्रीकल्चर, हेल्थ मेनेजमेंट सिस्टम और ई-गवर्नेस जैसे क्षेत्रों में भी योगदान देगा। भेल के सीएमडी श्री मनोज जैन ने कहना है कि हमारे एआई केंद्र का विस्तार भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और कदम है। मध्यप्रदेश का वातावरण इसके लिए आदर्श है। सीटीआरएलएस करेगी राज्य में डेटा सेंटर स्थापित एशिया की सबसे बड़ी रेटेड 4 डेटा सेंटर कंपनी सीटीआरएलएस डेटा सेंटर्स लिमिटेड कंपनी भारत के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित कर रही है। यह कंपनी देशभर में 15 से ज्यादा डेटा सेंटर संचालित कर रही है। यह सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी निवेश कर रही है और कंपनी ने वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी की मध्यप्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना है। कंपनी भारत की एआई क्रांति को शक्ति प्रदान करने के लिये राज्य की प्रगतिशील नीतियों, विद्युत सरपल्स स्थिति और मजबूत कनेक्टिविटी का लाभ उठा रही है। संस्थापक अध्यक्ष और एमडी, सीटीआरएलएस श्री श्रीधर पिन्नापुरेड्डी का कहना है कि राज्य डेटा सेंटर उद्योगों को कई तरह के प्रोत्साहन और सब्सिडी प्रदान कर रहा है। हम सरकार के साथ मिलकर राज्य के डेटा सेंटर उद्योग को बढ़ावा देंगे और सशक्त करेंगे।” वर्की ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन में करेगा निवेश वर्की, जो कभी एक स्टार्ट-अप था, अब भारत के शीर्ष ऑफिस स्पेस सॉल्यूशन प्रदाताओं में शामिल हो गया है। इंदौर और भोपाल में इसके संचालन से 10 हजार से से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। आईटी कंपनी के लिए आवश्यक इन्‍फ्रास्ट्रक्चर विकसित होने से 70 से अधिक कंपनियों की स्थापना राज्य में हुई है। कंपनी स्टार्ट-अप, आईटी उद्योगों के लिये आधुनिक, उच्च स्तरीय वर्क स्पेस और प्लग-एंड-प्ले कार्य स्थल की सुविधा प्रदान करताक है। वर्की के फाउंडर श्री सावन लड्ढा का कहना है कि मध्यप्रदेश हमारी मातृभूमि है और हम यहां अधिक व्यवसाय और नौकरियां लाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। कास्टएनएक्स प्राइवेट लिमिटेड की ईएसडीएम क्षेत्र में निवेश का लक्ष्य इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी कास्टएनएक्स प्रॉयवेट लिमिटेड की राज्य में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और हाई-टेक हार्डवेयर सॉल्यूशंस क्षेत्र में निवेश की योजनाएँ हैं। कंपनी के एमडी और सीईओ श्री मनोज मोदी का कहना है कि राज्य की नई आईटी, आईटीएस और ईएसडीएम निवेश संवर्धन नीति-2023 से हमें वित्तीय एवं गैर वित्तीय सहयोग मिला है। राज्य की नवीन नीति ने हमें विकास और नवाचार के लिए प्रेरित किया है। आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन देगा रिसर्च और नवाचार को बढ़ावा आईआईटी इंदौर दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन राज्य में इनोवेशन, रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देगा। यह संस्था अपने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से राज्य के स्टार्ट-अप्स को गाइड करेगी और उन्हें फंडिंग दिलाने में भी मदद करेगी। दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन के सीईओ, श्री आदित्य एसजी व्यास ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से नवाचार और औद्योगिक विकास केन्द्र के रूप में उभर रहा है। केंद्र स्टार्ट-अप्स को मार्गदर्शन और फंडिंग के अवसरों की सुविधा प्रदान करेगा। इससे राज्य में उ‌द्यमिता और नवाचार को बल मिलेगा।” रैकबैंक और नीव क्लाउड के निवेश से एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओ का होगा विकास इंदौर में स्थापित रैकबैंक और उसकी सहयोगी कंपनी नीव क्लाउड भारत में एआई आधारित डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाएं प्रदान कर रही हैं। ये कंपनियाँ उच्च घनत्व वाले ग्रीन डेटा सेंटर बना रही हैं और भारत के पहले एआई-क्लाउड प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रही हैं।

पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी शेयर बाजार की सेहत खराब, सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल

इस्लामाबाद पहलगाम में हुए आंतकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी शेयर बाजार की सेहत खराब हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल है। 23 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पाकिस्तान के शेयर बाजार केएसई-100 इंडेक्स में 7100 अंकों की गिरावट आई है। पाकिस्तान के इस शेयर बाजार में गिरावट की वजह इंडिया और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। 30 अप्रैल को केएसई 100 3.09 प्रतिशत या फिर 3545 अंक की गिरावट के साथ 111,326.57 अंक पर आ गया था। दोनों देशों के बीच हुए रिश्ते खराब पाकिस्तानी शेयर बाजार में लिस्टेड चर्चिच स्टॉक जैसे लक,यूबीएल, पीपीएल और एफईसी ने मार्केट को 1100 पीछे ढकेल दिया है। वहीं, 2 मई केएसई-100 का इंडेक्स 2785 या फिर 2.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 114119 पर बंद हुआ है। पाकिस्तानी शेयर बाजारों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स का मानना है 2 मई की रिकवरी पर्मानेंट नहीं है। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हुए तो पाक शेयर बाजार की सेहत और खराब हो सकती है। बता दें, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों को मार दिया था। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए। सिंधु जल समझौता रद्द पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ किए सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया। इसके अलावा भारत ने दोनों के राजनयिकों की संख्या को कम कर दिया। वहीं, भारत के अंदर रहने वाले पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया। पाकिस्तान इस दौरान कई मौके पर सीजफायर का भी उल्लंघन भी किया है। जिसका भारत ने मुहंतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान की ये हरकतें बताती है कि वो शांति नहीं चाहता है। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी भारतीय शेयर बाजारों में बीते 2 महीने के दौरान तेजी का सिलसिला देखने को मिला है। सेंसेक्स इस दौरान 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। वहीं, एफआईआआई भी इंडियन स्टॉक मार्केट में पैसा लगा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet