LATEST NEWS

वर्ल्ड योग कांग्रेस-2025; एकता और अंतर्दृष्टि की यात्रा है : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने जर्मनी के शांतिपूर्ण वातावरण में स्थित बाइड माइनबर्ग के योग विद्या आश्रम में आयोजित पांचवे यूरोपीय योग सम्मेलन एवं तीसरे विश्व योग महासम्मेलन के मंच “यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस -2025” में वर्चुअली सहभागिता की। मंत्री श्री परमार ने महासम्मेलन में सहभागी योग एवं आध्यात्म नेतृत्वकर्ताओं, योग साधकों एवं उपस्थित जर्मनी के नागरिकों को वर्चुअली संबोधित किया एवं आयोजकों को महासम्मेलन के भव्य आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री परमार ने भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे, मध्यप्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन निवासी डॉ. विक्रांत सिंह तोमर को वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई भी दी। श्री परमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की उज्जैन नगरी के डॉ विक्रांत सिंह का, इस वैश्विक महासम्मेलन में देश की ओर से प्रतिनिधित्व करना अत्यंत गौरव का विषय है। श्री परमार ने कहा कि उज्जैन एक ऐसा नगर है जो योग, तंत्र, वेद और साधना की हजारों वर्षों पुरानी परम्परा का केंद्र रहा है। इस वैश्विक महासम्मेलन में मध्यप्रदेश की आध्यात्मिक चेतना, वैश्विक मंच पर अभिव्यक्त हो रही है। मंत्री श्री परमार ने हिंदी भाषा में ही अपना उद्बोधन दिया, उनके उद्बोधन के साथ उसका जर्मनी भाषा में अनुवाद उपस्थितजनों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आयुष मंत्री श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल योग की भौतिक अभिव्यक्ति है बल्कि एक जीवंत संदेश भी है कि योग, अब एक देश या संस्कृति तक सीमित नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता की साझी विरासत है। श्री परमार ने कहा कि यह सम्मेलन जर्मनी जैसे देश में होना भी गौरव की बात है, जहां भारतीय योग एवं आयुर्वेद पर गहन शोध हो रहे हैं। श्री परमार ने कहा कि योग का महत्वपूर्ण संदेश है, वसुधैव कुटुंबकम्। आज जब विश्व अनेक प्रकार के तनावों, संघर्षों और असंतुलनों से गुजर रहा है तब योग ही वह अमृत है जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलन दे सकता है। श्री परमार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह महासम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि वैश्विक जागृति का केंद्र बने। श्री परमार ने कहा कि हम सभी संकल्पित हो कि योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि एक पूर्ण जीवनशैली के रूप में प्रचारित करेंगे। योग के यम-नियम, ध्यान और समाधि जैसे मूल स्तंभों को पुनः विश्वमंच पर स्थापित करेंगे। श्री परमार ने कहा कि योग को मूल भारतीय भाव के साथ प्रचारित करने का संकल्प लेना होगा, जिसमें सर्वजन हिताय और आत्मा की शुद्धि का समावेश हो। श्री परमार ने सभी को अपने दैनिक जीवन में योग की आत्मा को अपनाने और फैलाने की बात भी कही। उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय यूरोपियन एवं वर्ल्ड योग कांग्रेस; विविध व्याख्यानों, कार्यशालाओं, सत्संगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समृद्ध रही। इसमें वर्ल्ड योग कन्फेडरेशन के अध्यक्ष सतगुरु स्वामी अमृता सूर्यानंद, योग विद्या आश्रम के संस्थापक श्री सुखदेव और स्वामिनी आत्मप्रकाशानंदा जैसी विविध प्रतिष्ठित विभूतियाँ सम्मिलित हुई। “शांति-समरसता-एकता” की प्रेरणादायक थीम के अंतर्गत, विश्व भर के योगाचार्य, विविध आध्यात्मिक नेतृत्व एवं योग साधक; योग के माध्यम से एकता और कल्याण के इस उत्सव सम्मेलन में एकत्रित हुए। ज्ञातव्य है कि जर्मनी स्थित योग विद्या आश्रम, यूरोप का सबसे बड़ा योग आश्रम है, जो शिवानंद परंपरा का पालन कर रहा है। आश्रम में एक अत्यधिक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में भगवान शिव जी (महाकाल) की दिव्य प्रतिमा से युक्त एक पवित्र कक्ष की स्थापना की गई है, जिसे “श्री महाकाल मंदिर उज्जैन” के रूप में समर्पित किया गया है।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- विभागीय भर्ती और उपकरण खरीदी समय से करें पूर्ण

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि संविदा कर्मियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने निर्देश दिया कि विभागीय रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल विभिन्न विभागीय विषयों की समीक्षा कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधोसंरचना विकास के कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हों। साथ ही स्वास्थ्य संस्थानों के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीदी की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश भी दिए, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध संचालक डॉ. सलोनी सिडाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया: मोदी

तिरुवनंतपुरम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में विझिनजम इंटरनेशनल सीपोर्ट परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ मंच पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी मौजूद थे। बंदरगाह का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन का एक ‘‘स्तंभ’’ बताया और उन्हें एवं मंच पर मौजूद कांग्रेस सांसद शशि थरूर से कहा कि उद्घाटन समारोह कई लोगों की ‘‘रातों की नींद हराम’’ कर देगा। यह कार्यक्रम बहुतों की नींद हराम देगा- मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा, “मैं मुख्यमंत्री जी से कहना चाहता हूं, आप INDI गठबंधन के एक मजबूत स्तंभ हैं, शशि थरूर जी भी यहीं बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम बहुतों की नींद हराम देगा।” हालांकि, उनके भाषण का अनुवाद करने वाले व्यक्ति ने इसका ठीक से अनुवाद नहीं किया, जिस पर प्रधानमंत्री को यह कहना पड़ा कि ‘‘संदेश उन तक पहुंच गया है, जिन तक यह संदेश पहुंचाना था’’। इस बंदरगाह परियोजना को अडानी समूह द्वारा विकसित किया गया है, जो अक्सर विपक्षी नेताओं के निशाने पर रहता है। यही वजह रही कि मंच पर शशि थरूर और पिनराई विजयन की उपस्थिति और प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। उन्होंने पहले भी मोदी सरकार की कुछ नीतियों की प्रशंसा की है, खासतौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की कूटनीतिक स्थिति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंधों को लेकर। हाल ही में भाजपा के नेता और केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने भी थरूर को “कांग्रेस के कुछ समझदार नेताओं में से एक” बताया था। वह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। थरूर ने किया PM का स्वागत इससे पहले दिन में, थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी का केरल में स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में दिल्ली हवाई अड्डे पर हो रही उड़ानों में देरी पर भी तंज कसा और लिखा कि “दुखद हालातों के बावजूद” वह समय पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंच सके। थरूर ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि वे विझिनजम बंदरगाह परियोजना के उद्घाटन को लेकर उत्साहित हैं, जो कि उनकी “शुरुआत से प्रिय परियोजनाओं में से एक” रही है। इस बंदरगाह का निर्माण अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) द्वारा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर किया गया है। यह भारत का पहला गहरे पानी वाला ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है और इसकी कुल अनुमानित लागत 8,867 करोड़ रुपये बताई गई है। दिसंबर 2024 में इसे वाणिज्यिक संचालन की मंजूरी मिली थी। इस बंदरगाह के शुरू होने से भारत को वैश्विक समुद्री व्यापार में नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह रणनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है और इससे देश की विदेशी बंदरगाहों पर निर्भरता में कमी आएगी। देश में विकास का ब्योरा देते हुए मोदी ने कहा कि जहाजों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है और पिछले 10 वर्षों में हमारे बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है, उनकी दक्षता में सुधार हुआ है और वहां ‘टर्नअराउंड’ समय में 30 प्रतिशत की कमी आई है। ‘टर्नअराउंड’ समय किसी बंदरगाह पर एक जहाज के पहुंचने से लेकर उसके प्रस्थान तक का कुल समय होता है। मोदी ने कहा कि इस बंदरगाह का निर्माण 8,800 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और निकट भविष्य में इसके ‘ट्रांसशिपमेंट हब’ (माल ढुलाई एवं लदान केंद्र) की क्षमता तीन गुना हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘इसे बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है, जो एक महत्वपूर्ण आवश्यकता को पूरा करता है। अब तक, भारत की 75 प्रतिशत ‘ट्रांसशिपमेंट’ गतिविधियां विदेशी बंदरगाहों पर की जाती थीं, जिसके परिणामस्वरूप देश को राजस्व का बड़ा नुकसान होता था।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हालांकि, अब इसमें बदलाव आने वाला है। पहले विदेशों में खर्च किए जाने वाले कोष को अब घरेलू विकास में लगाया जाएगा, जिससे विझिनजम और केरल के लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा होंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि देश की संपत्ति सीधे अपने नागरिकों को लाभान्वित करे।’’ “वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में इसकी महत्वपूर्ण हिस्सेदारी” उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों को यह जानकर निराशा होगी कि अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम ने केरल में इतना बड़ा बंदरगाह बनाया है, जबकि वे पश्चिम भारतीय राज्य से आते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के बंदरगाह मंत्री वी. एन. वासवन द्वारा कॉरपोरेट इकाई अदाणी समूह को वामपंथी सरकार का साझेदार बताना देश में हो रहे बदलावों को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने गुलामी से पहले के दौर का भी जिक्र किया और कहा कि भारत हजारों सालों तक समृद्धि के साथ फलता-फूलता रहा।  

गर्मियों में स्‍कि‍न रेडनेस की समस्‍या आम है, ट्राई करें ये ट‍िप्‍स

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ये मौसम अपने साथ जहां कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, वहीं स्किन से जुड़ी परेशानियां भी उभर कर सामने आ जाती हैं। ऐसे में चेहरे की रंगत डल हो जाती है। गर्मी में धूल, प्रदूषण और पसीने के कारण सुंदरता पर गहरा असर पड़ता है। खूबसूरती निखारने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। वहीं कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। कोई हल्दी दूध बेसन लगाता है, तो कोई एलोवेरा जेल, दही, शहद से अपनी त्‍वचा की देखभाल करता है। इन दिनों चेहरे पर लाल चकत्ते भी पड़ जाते हैं। इसे ही स्किन रेडनेस या त्वचा का लाल होना कहते हैं। यह एक आम समस्या है, लेकिन अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ सकती है। आज हम आपको अपने इस लेख में स्किन रेडनेस के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे बचाव के टिप्स भी देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से- तेज धूप गर्मी में तेज धूप हमारे स्किन को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। जब हम बिना सनस्क्रीन लगाए बाहर जाते हैं, तो सूरज की UV किरणें त्वचा को जला देती हैं। इससे स्किन रेड हो जाती है। टैनिंग की समस्या भी देखने को मिलती है। इससे त्वचा छिलने लगती है। जलन और हल्की सूजन भी इसके मुख्य लक्षण हैं। पसीना और घमौरी तेज गर्मी में पसीना आना तो आम बात है। कभी कभार जब ज्यादा पसीना आता है तो चेहरे को साफ करते-करते चेहरा छिल जाता है। ऐसे में स्किन रेडनेस हो जाती है। इस दौरान छोटे-छोटे लाल दाने (घमौरी), खुजली और चुभन की समस्या झेलनी पड़ती है। एलर्जी या रिएक्शन अगर आप कोई भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो गर्मी में इससे एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है। इससे भी रेडनेस की समस्या देखने को मिलती है। डिहाइड्रेशन गर्मी में पसीने के जरिये हमारे शरीर से पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन होना तो आम बात है। पानी की कमी से भी अक्सर चेहरे पर लालिमा आ जाती है। इसके लिए दिनभर में कम से कम चार से पांच लीटर पानी जरूर पिएं। गर्म वातावरण जब गर्मी में लू के थपेड़े चेहरे पर पड़ते हैं तो इससे हमारी स्किन झुलस जाती है। दरअसल इससे त्वचा की नमी सूख जाती है जिससे रेडनेस की समस्या झेलनी पड़ती है। रेडनेस से बचने के लिए क्या करें?     धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं।     हर 2-3 घंटे में पानी पीते रहें।     ढीले और सूती कपड़े पहनें।     दो बार फेसवाश करें।     गर्म पानी से नहाने से बचें।  

रोमांटिक मूड में भूमि पेडनेकर, फैंस से पूछा दिलचस्प सवाल

मुंबई,  बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग और सोशल मीडिया पर अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस का दिल जीत लेता है। भूमि ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में बताया कि इन दिनों वह रोमांटिक मूड में हैं। यह वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भूमि पेडनेकर सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका फैंसी ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। उन्होंने हाथों में खूबसूरत कंगन पहने हैं और बालों को आगे से स्टाइल करते हुए पीछे से खुला छोड़ा है। वीडियो में वह स्विमिंग पूल के पास कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने म्यूजिक ट्रैक में ‘फाइंडिंग हर’ गाने को जोड़ा है, जो सिंगर कुशाग्र का गाया है। भूमि ने कैप्शन में लिखा- ”मैं इन दिनों रोमांटिक मूड में हूं, क्या आप भी इस प्यार को महसूस कर रहे हैं?” भूमि ने यशराज फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ‘दम लगा के हईशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 30 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्स में वह आयुष्मान खुराना के अपॉजिट थीं। उन्होंने संध्या वर्मा नाम की महिला का किरदार निभाया था, जिसका वजन बहुत ज्यादा था। ज्यादा वजन होने की वजह से उसे अपने ही ससुराल और पति के ताने और अपमान का सामना करना पड़ता था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया। फिल्म ने 11 अवॉर्ड्स हासिल किए। इसके बाद वह अक्षय कुमार की फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ में नजर आईं। यह फिल्म एक सामाजिक मुद्दे- ‘खुले में शौच’ पर आधारित थी। फिल्म में भूमि का किरदार जया जोशी का था। इसके अलावा, उन्होंने ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बाला’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘सांड की आंख’, ‘बधाई दो’ समेत कई फिल्मों में काम किया। ‘बधाई दो’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ रिलीज हुई। इसमें उनके साथ अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह नजर आईं। फिल्म अब ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।  

मुख्यमंत्री साय ने कौशल, रोजगार और आजीविका पर नीति-आयोग की कार्यशाला का किया शुभारंभ

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक है। भारत एक युवा देश है और यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिले, तो हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज चार महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं और जनजातीय वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उन्होंने नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनजातीय क्षेत्रों में बदलाव देखने को मिला है।  उन्होंने कहा कि राज्य समर्थन मिशन के बेहतर क्रियान्वयन से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातिय समुदाय के आजीविका के लिए प्रशिक्षण से रोजगार के नये अवसर शुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल से जोड़कर उन्हें रोजगार के योग्य बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नेे बताया कि सरकार वर्ष 2013 से कौशल विकास को तीव्रता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार लाइवलीहुड कॉलेज, आईटीआई और महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने पर काम कर रही है। उन्होंने महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के साथ समझौते की जानकारी देते हुए कहा कि इसके तहत राज्य के युवाओं को ट्रैक्टर निर्माण की आधुनिक तकनीक सिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से बस्तर और सरगुजा अंचल के ग्रामीण युवाओं तथा उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, मैकेनिक जैसे कौशलों की भारी मांग है, लेकिन कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता कम है। सरकार इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देने के लिए व्यापक योजना तैयार कर रही है। साथ ही उन्होंने महुआ, इमली, साल जैसे वन उत्पादों से मूल्यवर्धन कर स्थानीय लोगों की आजीविका को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आगामी योजनाओं में बस्तर और सरगुजा अंचल के आदिवासी युवाओं को विशेष कोर्स और प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र खोलने की भी तैयारी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न बड़ी कंपनियों से एमओयू कर निवेश और रोजगार के अवसर लाने की दिशा में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्किल और इंडस्ट्री को जोड़ना जरूरी है। जब दोनों साथ होंगे तब रोजगार की संभावना अधिक रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योग (जैसे कृषि, फल-फलियाँ, हस्तशिल्प) में युवाओं को प्रशिक्षित कर नए रोजगार सृजन पर बल दिया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब माओवाद का प्रभाव घट रहा है और हम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही ई-हब की शुरुआत करेगी, जहां नवाचार करने वाले युवाओं को प्रोटोटाइप, फंडिंग और मार्केटिंग की सुविधा मिलेगी। कार्यशाला को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा सचिव श्री एस. भारती दासन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 4.83 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 2.66 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार भी मिला है। नीति आयोग की प्रोग्राम निदेशक डॉ. सोनिया पंत ने कहा कि नीति आयोग का ‘राज्य समर्थन मिशन’ राज्यों को उनकी आर्थिक व सामाजिक विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीकी सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में वन-आधारित आजीविका कार्यक्रमों को मजबूत करने पर ज़ोर दिया और कहा कि इससे आदिवासी समुदाय की आय में वृद्धि होगी। डॉ. पंत ने बताया कि राज्य-स्तरीय योजनाओं में जनजातीय युवाओं की भागीदारी बढ़ाने एवं उन्हें नई तकनीक और कौशल से जोड़ने पर नीति आयोग हर सम्भव मदद करेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार के सीईओ विजय दयाराम के. सहित विभागीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में युवा, महिला और जनजातीय समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कौशल विकास के लिए 4 महत्वपूर्ण एमओयू   राज्य के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज चार महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। पहला एमओयू तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं नन्दी फाउंडेशन के बीच हुआ। इस एम.ओ.यू. का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं की रोज़गार योग्यताओं को बढ़ाना है। यह कार्यक्रम उन्हें आवश्यक कौशल प्रदान करके उनके आजीविका के साधनों और आर्थिक सुरक्षा में सुधार लाने का प्रयास करता है। इसी तरह दूसरा एमओयू कौशल विकास प्राधिकरण एवं महेन्द्रा एंड महेन्द्रा के बीच हुआ, इस एम.ओ.यू. के अंतर्गत दंतेवाड़ा, बलरामपुर और कोंडागांव जिलों में स्थित लाइवलीहुड कॉलेजों में ट्रैक्टर मैकेनिक पाठ्यक्रम में अल्पकालिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का संचालन रायपुर स्थित स्टेट प्रोजेक्ट लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी द्वारा किया जाएगा। तीसरा एमओयू उच्च शिक्षा विभाग और नैसकॉम के बीच हुआ, इस समझौते का उद्देश्य कॉलेजों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें जॉब सीकर से जॉब प्रोवाइडर के रूप में विकसित करना है। यह कार्यक्रम युवाओं को इंडस्ट्री रेडी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसी प्रकार उच्च शिक्षा विभाग और नन्दी फांउडेशन हैदराबाद के बीच चौथा समझौता हुआ, इस एम.ओ.यू. के तहत महाविद्यालयों के छात्रों को रोजगार परक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कुशल और आत्मनिर्भर युवा के रूप में तैयार किया जाएगा।

जैकलीन फर्नांडीस और नील नितिन मुकेश की नई म्यूजिकल ड्रामा सीरीज़ ‘है जूनून- ड्रीम, डेयर, डॉमिनेट’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और अभिनेता नील नितिन मुकेश की नई म्यूजिकल ड्रामा सीरीज़ ‘है जूनून – ड्रीम, डेयर, डॉमिनेट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अभिषेक शर्मा निर्देशित और जियो क्रिएटिव लैब्स द्वारा निर्मित, सीरीज ‘है जूनून- ड्रीम, डेयर, डॉमिनेट’ आदित्य भट द्वारा बनाई गई है और इसमें जैकलीन फर्नांडीज, नील नितिन मुकेश, बोमन ईरानी, सुमेध मुदगलकर, सिद्धार्थ निगम, प्रियांक शर्मा सहित कई अन्य नई प्रतिभाओं सहित एक रोमांचक कलाकारों की टोली है। यह सीरीज मुंबई के प्रतिष्ठित एंडरसन्स कॉलेज की ऊर्जावान दुनिया पर आधारित है। यह कहानी उन युवाओं के सपनों को दिखाती है जो संगीत और डांस के जरिए अपनी पहचान बनाने की दौड़ में शामिल हैं। कॉलेज के म्यूजिक क्लब में हर दिन कुछ नया होता है। यहां सिर्फ टैलेंट काफी नहीं, असली पहचान उस जज्बे से बनती है जो आपको भीड़ से अलग करता है। ‘है जूनून- ड्रीम, डेयर, डॉमिनेट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज में पर्ल सलधाना का किरदार निभाने वाली जैकलीन फर्नांडीज ने कहा, पर्ल एक आकर्षक किरदार है, जो बाहर से ग्लैमरस और मुखर है, लेकिन अंदर से बेहद कमजोर है। उसे प्रामाणिक रूप से चित्रित करने के लिए, मुझे अपने प्रशिक्षित नृत्य प्रवृत्तियों को भूलना पड़ा और प्रदर्शन की भावनात्मक रूप से प्रेरित शैली को अपनाना पड़ा। मुझे सच में विश्वास है कि जियोहॉटस्टार बोल्ड और ताज़ा कहानी कहने के एक नए युग की शुरुआत कर रहा है, और मुझे इस रोमांचक युग का हिस्सा होने पर गर्व है। गगन आहूजा का किरदार निभाने वाले नील नितिन मुकेश ने कहा, है जुनून, जो पेश करता है वह वाकई अनोखा है।एक ऐसा अनुभव जो वेब की दुनिया में पहले कभी नहीं मिला। इस तरह के एक भव्य शो का हिस्सा बनना – जहां संगीत एक मजबूर आकर्षण नहीं है, बल्कि कहानी की धड़कन है – रचनात्मक रूप से उत्साहजनक रहा है। यह एक ऐसा शो है जो आपको याद दिलाता है कि आपको पहली बार सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। है जुनून – ड्रीम.डेयर.डोमिनेट 16 मई 2025 से जियो हॉटस्टार पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी।  

वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, पार्टियों में खड़े होकर नहीं करें भोजन

इंदौर वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है। इसकी मुख्य वजह अस्वस्थ जीवनशैली मानी जाती है। जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी, तनाव और नींद का अभाव लोगों के वजन को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। यह केवल एक शारीरिक समस्या नहीं है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकती है। आजकल के खानपान में अधिक कैलोरी, वसा और चीनी होती है। मोटापे के कारण शरीर में कई समस्याएं पनपने लगती हैं। जैसे किसी भी काम करने में मोटापे से ग्रसित व्यक्ति जल्दी थकने लग जाता है। इसके अलावा सांस फूलना, नींद में गड़बड़ी, जोड़ों में दर्द और आत्मविश्वास की कमी। इसके अलावा मोटापा मधुमेह, उच्चरक्तचाप, हार्ट अटैक और कई अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। बाहर का फास्ट फूड, माइक्रोवेव में बना भोजन और फ्रिज में रखा बासी खाना हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। दिनभर बैठकर काम करना, टीवी या मोबाइल पर घंटों समय बिताना भी शरीर में चर्बी जमा होने का कारण बनता है। कुछ अन्य कारणों में आनुवंशिकता (जैसे माता-पिता से मिले मोटापे के जीन), हार्मोनल गड़बड़ी, नशे की लत शामिल हैं। ऐसे करें मोटापे पर नियंत्रण मोटापे से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले हमें जीवनशैली में आवश्यक बदलाव करना चाहिए। हम आसान उपाय अपनाकर इसपर नियंत्रण कर सकते हैं। स्वस्थ आहार लें। भोजन में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले प्रोटीन को शामिल करें। जंक फूड, तली चीजों और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं। नियमित व्यायाम करें। रोज कम से कम 30 मिनट टहलना, दौड़ना, साइकिल चलाएं। तनाव से बचें। ध्यान, प्राणायाम और सकारात्मक सोच तनाव को कम करने में सहायक हैं। नींद में सुधार करें। रोजाना एक तय समय पर सोना और उठना, सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूरी रखना नींद को बेहतर बनाता है। पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण नींद भी जरूरी है। होम्योपैथी से भी मिलता है लाभ होम्योपैथिक चिकित्सा में भी मोटापे के लिए कई असरदार दवाएं मौजूद हैं, जो शरीर की प्रकृति और मानसिक लक्षणों के आधार पर दी जाती हैं। होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए दवा देती हैं। एसपी सिंह, होम्योपैथिक चिकित्सक के अनुसार मोटापे के इलाज के लिए कोई एक दवा सभी के लिए कारगर नहीं होती। बल्कि डाॅक्टर व्यक्ति की आदतें, आहार, सोच और शरीर की बनावट के अनुसार दवा निर्धारित करते हैं। ये दवाएं शरीर के मेटाबालिज्म को सुधारती हैं और अतिरिक्त वसा को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करती हैं। इलाज के साथ ही उचित आहार, पानी का सेवन और नियमित व्यायाम जरूरी है। लेकिन हमेशा बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवाई नहीं लेना चाहिए।  

शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की

नई दिल्ली WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर, जिन्होंने 2025 में WWE रॉयल रंबल मैच जीतकर WrestleMania 41 में जगह बनाई। उनको हाल ही में लास वेगास में हुए शो ऑफ शोज में टिफनी स्ट्रैटन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। घुटने की चोट के कारण एक साल के ब्रेक के बाद शार्लेट ने 2025 विमेंस रॉयल रंबल जीतकर WWE में विजयी वापसी की थी। हालांकि, टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ उन्हें WWE विमेंस चैंपियन का खिताब बरकरार रखने में हार का सामना करना पड़ा। फ्लेयर ने लिया तलाक मौजूदा समय में फ्लेयर का पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन थोड़ा मुश्किल लग रहा है। शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की है। जिसके बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह पूर्व बेसबॉल शॉर्टस्टॉप एलेक्स रोड्रिगेज को डेट कर रही हैं। शार्लेट फ्लेयर और एंड्राडे ने 2019 में अपने रिश्ते की घोषणा की थी। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, दोनों ने 2020 में सगाई कर ली और 2022 में शादी कर ली। इस कुश्ती जोड़े ने मैक्सिको में एक भव्य शादी की जिसमें उनके प्रियजन और कुछ महान रेसलिंग दिग्गज शामिल हुए। WWE जोड़ी एक पावर कपल लग रही थी जब एंड्राडे ने 31 जुलाई 2022 को अपने महान लास्ट मैच के लिए रिक फ्लेयर के साथ साझेदारी की। अक्टूबर 2024 में फाइनल हो गया था तलाक एंड्राडे को शार्लेट फ्लेयर की घुटने की चोट से उबरने के दौरान भी उनका समर्थन करते हुए देखा गया था। लेकिन हमें शायद ही पता था कि पर्दे के पीछे रिश्ते में दरारें पड़ रही थीं। जिसके कारण अंततः उनकी शादी समाप्त हो गई। शार्लेट फ्लेयर ने अपने पति एंड्राडे से दो साल की शादी के बाद तलाक की घोषणा की। WWE सितारों ने जुलाई 2024 में अपनी शादी समाप्त कर दी, अदालत के रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि तलाक अक्टूबर 2024 में फाइनल हो गया था। WWE सितारों के इस चौंकाने वाले अलगाव ने फैंस और रेसलिंग समुदाय के बीच एक नए चर्चा को जन्म दिया, क्योंकि जब उन्होंने अपनी शादी के अंत की घोषणा की तो वे काफी हैरान थे। शार्लेट फ्लेयर की प्रेम जीवन अपडेट के अनुसार, एंड्राडे और फ्लेयर के अलगाव के कारण का उल्लेख करने वाले कोई आधिकारिक अदालती रिकॉर्ड नहीं मिले हैं। हालांकि जोड़ी ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अटकलें हैं कि व्यभिचार ने अचानक ब्रेक में भूमिका निभाई होगी, भले ही आधिकारिक कारण अभी भी सामने नहीं आया है। पिछले रिश्ते से आगे बढ़ने का फैसला कियाअब, ऐसा लगता है कि WWE की क्वीन ने आखिरकार अपने पिछले रिश्ते से आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने का फैसला कर लिया है। फ्लेयर को हाल ही में पूर्व अमेरिकी बेसबॉल स्टार एलेक्स रोड्रिगेज के साथ NBA प्लेऑफ में देखा गया, जिससे संभावित डेटिंग की अफवाहें फैल गईं। हाल ही में, एलेक्स रोड्रिगेज और शार्लेट फ्लेयर को मिनेसोटा टिंबरवुल्फ बनाम लॉस एंजिल्स लेकर्स गेम में एक साथ देखा गया था।

ज़ी सिनेमा पर 31 मई को होगा ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का टेलीविजन प्रीमियर

मुंबई, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर जी सिनेमा पर 31 मई को होगा। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है। महीनों से चली आ रही फैंस की उत्सुकता और इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। ज़ी सिनेमा पर 31 मई को शाम 7:30 बजे ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा। सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अपने अब तक के सबसे दमदार और धांसू अवतार में नज़र आएंगे। उनके साथ हैं टैलेंट की मिसाल रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में वो सबकुछ है, जिनकी उम्मीद एक मेगा ब्लॉकबस्टर से की जाती है। धमाकेदार एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स, गज़ब की केमिस्ट्री और एक दिल को छू जाने वाली, रोमांच से भरपूर कहानी।इस कहानी की रूह है पुष्पा के पक्के इरादे, जहां वो किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा! चाहे कुछ भी हो जाए। वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली, अपने लोगों और अपनी शान के लिए हर हाल में खड़ा रहेगा। इस फिल्म में ‘अंगारों’, ‘किस्सिक’, ‘फीलिंग्स’ और ‘पुष्पा पुष्पा’ जैसे चार्टबस्टर गाने दर्शकों के जोश को कई गुना बढ़ा देते हैं।  

वेव्स 2025 समिट में कार्तिक आर्यन और एस.एस. राजामौली ने शेयर किया खास मोमेंट

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने दक्षिण भारतीय फिल्मकार एस.एस. राजामौली के साथ विश्व श्रव्य-दृश्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 में खास मोमेंट शेयर किया है। वेव्स 2025 समिट, एक से चार मई तक मुंबई के बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहा है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस दौरान कल एक खास पल तब आया जब कार्तिक आर्यन और एस.एस. राजामौली आमने-सामने आए। वेव्स 2025 समिट से वायरल एक वीडियो में दिखा कि जब कार्तिक आर्यन पारंपरिक बंदगला-कुर्ता पहनकर मंच पर पहुंचे, तो उन्होंने एस.एस. राजामौली से बड़ी गर्मजोशी से हाथ मिलाया। कार्तिक ने हमेशा की तरह अपनी तहज़ीब दिखाते हुए राजामौली को स्टेज पर आने के लिए आमंत्रित किया और खुद शालीनता से एक तरफ हट गये, जिससे सारी लाइमलाइट उन्हीं पर रहे। तब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है, जहां फैंस भारतीय सिनेमा की इन दो बड़ी हस्तियों की सादगी और कमाल के अंदाज़ को खूब सराह रहे हैं। इस मौके पर एस.एस. राजामौली ने भारत की कहानियों की परंपरा पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे देश की भाषाओं और अलग-अलग संस्कृति की वजह से यहां की स्टोरीटेलिंग में एक खास गहराई और रंग होता है। उन्होंने कहा कि भारत की जो समृद्ध कहानी कहने की परंपरा है, वैसी किसी और देश में नहीं मिलती। इस बीच, कार्तिक आर्यन, जो अपनी बातचीत की क्षमता और देश के चहेते स्टार के रूप में मशहूर हैं, ने शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी सच्ची भावनाओं का इज़हार करके फिर से दिल जीत लिया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी, माफ़ कीजिए, मेरी हार्टबीट बहुत तेज़ चल रही है आपके सामने,” यह कहते ही उन्होंने दर्शकों को हंसी में डाल दिया।कार्तिक के फैन्स खुशी से झूम उठे हैं, अपने पसंदीदा स्टार के एक और बेहतरीन और सच्चे पल का जश्न मना रहे हैं।  

पाक स्थानीय प्रशासन ने सीमा के पास रहने वाले लोगों को दो महीने के लिए खाद्यान्न सामग्री का भंडार करने का आह्वान किया

पहलगाम पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में स्थानीय प्रशासन ने सीमा के पास रहने वाले लोगों को दो महीने के लिए खाद्यान्न सामग्री का भंडार करने का आह्वान किया है। स्थानीय प्रशासन का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तानी सेना लगातार पिछले आठ दिनों से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने शुक्रवार को स्थानीय विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को दो महीने का खाद्यान्न भंडार रखने का निर्देश दिया गया है। चौधरी ने कहा कि इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने इनकी बुनियादी आवश्यताओं को ध्यान में रखते हुए एक राहत कोष भी बनाया है। इसके अलावा नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सड़कों के रखरखाव के लिए सरकारी और निजी कंपनियों को भी तैनात किया जा रहा है। दोनों देशों के बीच में यह तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ गया था। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछ कर मौत के घाट उतार दिया था। भारत की तरफ से इस हमले का आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों पर लगाया। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद भारत सरकार ने हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निरस्त कर दिया और भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के साथ अपने समझौतों को रद्द करने की तरफ देखा। पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। इसके बदले में भारत ने भी अपने एयरस्पेस को पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच में तनाव बना हुआ है।

एमबी पावर ने सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहलों के माध्यम से ग्रामीण आधारभूत संरचना को सशक्त बनाया

अनूपपुर,  एमबी पावर (मध्य प्रदेश) लिमिटेड अपने पावर प्लांट से लगे गांवों में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत लगातार विकासात्मक कार्य कर रहा है। कंपनी द्वारा ग्रामीण आधारभूत संरचना और स्थानीय समुदायों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए कई उल्लेखनीय पहलें की गई हैं। ग्राम पंचायतों की मांग पर कंपनी की सीएसआर टीम ने चार गांवों—चांदपुर (दो रंगमंच), महुदा, मुरा और गुंवारी में कुल पांच सांस्कृतिक रंगमंचों का निर्माण पूर्ण किया है। ये मंच धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों पर बनाए गए हैं, जो अब दुर्गा पूजा, गणेश उत्सव तथा अन्य पारंपरिक आयोजनों के लिए प्रमुख स्थल बन चुके हैं। इस पहल के लिए ग्रामीणों ने कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की निरंतरता की आशा जताई है। इसके अतिरिक्त, मुरा गांव में वर्षों पहले एमबी पावर द्वारा बनाए गए गणेश पंडाल का जीर्णोद्धार भी कंपनी द्वारा किया गया है। इस कार्य ने न केवल एक सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित किया है, बल्कि कंपनी और समुदाय के बीच संबंधों को भी और प्रगाढ़ किया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस वर्ष मुरा गांव के जुनवानी तालाब का गहरीकरण एवं सफाई कार्य एक महत्वपूर्ण हस्तक्षेप रहा। समय के साथ तालाब में गाद भर जाने से यह दैनिक उपयोग, मवेशियों के पीने के पानी, अंतिम संस्कार आदि जैसे कार्यों के लिए अनुपयोगी हो गया था। ग्राम पंचायत के सहयोग से सीएसआर टीम ने सफलतापूर्वक इसका कायाकल्प किया। आगामी मानसून में यह तालाब भरकर आस-पास के गांवों के लोगों को घरेलू, सिंचाई और धार्मिक उपयोग के लिए पर्याप्त जल प्रदान करेगा। सीएसआर प्रमुख सत्यम सलील ने कहा, “एमबी पावर में हमारा मानना है कि सीएसआर केवल संरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, यह समुदायों के साथ स्थायी संबंध और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण का माध्यम है। रंगमंचों का निर्माण और तालाब का पुनर्जीवन स्थानीय ग्रामीणों के साथ साझेदारी का परिणाम है।” पूर्व में भी कंपनी द्वारा गांवों में सड़कों का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, विद्यालय और मंदिर परिसरों की चारदीवारी, आंगनवाड़ी केंद्र, हैंडपंप, सोलर और पारंपरिक लाइटिंग जैसी कई जनहितकारी परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। जल संरक्षण के लिए तालाबों के गहरीकरण जैसे कार्यों को भी कंपनी ने प्राथमिकता दी है। एमबी पावर की इन निरंतर पहलों से ग्रामीणों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना मजबूत हुई है और वे कंपनी को अपने विकास के प्रति एक प्रतिबद्ध भागीदार के रूप में देखते हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बसों का किया उद्घाटन, दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली

नई दिल्ली दिल्लीवालों को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन बसों का उद्घाटन किया। सीएम ने कहा कि यह यह ट्रिपल इंजन वाली सरकार की ताकत है। तीनों अंग एक साथ मिलकर अथक काम कर रहे हैं। कहा कि इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ी जाएंगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इनिशिएटिव (डीईवीआई) के तहत 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 45 प्रतिशत प्रदूषण वाहनों के कारण होता है। हम अगले साल तक 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की दिशा में काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी के परिवहन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति पर भी काम कर रही है। गुप्ता ने शुक्रवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी में हुई बारिश के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सुबह से ही मंत्री और अधिकारी स्थिति पर नजर रखने के लिए जमीन पर थे। उन्होंने कहा, “हमारे कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा सुबह 6 बजे मिंटो रोड पर थे और अधिकारी सुबह 5 बजे से काम कर रहे थे।” सीएम ने कहा, “हमें याद नहीं है कि किसी पूर्व मुख्यमंत्री या मंत्री ने बाढ़ या सीवर की स्थिति का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया हो। हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां हैं कि दिल्ली को पिछली उपेक्षा के कारण नुकसान न उठाना पड़े।” सीएम ने प्री-मानसून बारिश को शहर के बुनियादी ढांचे के लिए एक चेतावनी संकेत और विकास में एक दशक से चल रहे पिछड़ेपन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में योजनाबद्ध विकास नहीं होगा तो ऐसी समस्याएं उत्पन्न होती रहेंगी। हालांकि आज पूरा प्रशासन इन चुनौतियों से निपटने के लिए तत्पर है।

लाइफ में कैसी भी हो सिचुएशन खुद को शांत

लाइफ में कई बार आप मुश्किल और अनजानी मुसीबत में फंस जाएंगे। इन सारी सिचुएशन से खुद को निकालने के लिए घबराकर रिएक्ट करने की बजाय खुद के माइंड को शांत कर रिएक्ट करना सिखाएं। जानें कैसे माइंड को कंट्रोल किया जा सकता है। किसी भी परिस्थिति में कंट्रोल करना जरूरी है। पर ये कंट्रोल दूसरों पर ना होकर खुद पर होना जरूरी है। अपने आप को और दिमाग को इस तरह से ट्रेनिंग दे कि मुश्किल, विपरीत और बिल्कुल अलग तरह की सिचुएशन में कैसे खुद को शांत रखें। क्योंकि ज्यादातर गलतियां हम तभी करते हैं जब हमारी सोच, फिजिकल एक्टीविटी और हमारे शब्द जल्दी से रिएक्ट कर देते हैं। जब अपने दिमाग पर हमारा कंट्रोल होगा तो इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना आसान होगा। जानें कैसे विपरीत सिचुएशन में खुद को कूल रखें। खुद पर कंट्रोल खोने से बचाना जब भी सामने वाला आपको प्रोवोक करे, नीचा दिखाए तो खुद से यहीं कहना है कि मेरा रिएक्शन मेरी ताकत है और मैं इसे ऐसे ही नहीं दूंगा। क्योंकि गुस्से में खुद पर कंट्रोल खो देने से पावर भी चली जाती है। धीरे से रिएक्ट करें जब भी बहुत ही गंभीर, डिप्रेशन और स्ट्रेसफुल सिचुएशन आए तो तीन बार गहरी सांस लें और सोचें क्या मेरा इस जगह पर रिस्पांड करना जरूरी है। जो इंसान शांत रहते हैं वो अपनी प्रतिक्रिया देने के मामले में जल्दीबाजी नहीं दिखाते। और, जो लोग जल्दी प्रतिक्रिया देते हैं अक्सर वो कमजोर ही होती है। सिचुएशन नहीं माइंड पर कंट्रोल करें अक्सर लोग सिचुएशन को कंट्रोल करने में लग जाते हैं लेकिन सिचुएशन नहीं खुद के माइंड पर कंट्रोल करने की जरूरत होती है। मेंटली स्ट्रांग लोगों से इन बातों को सीखें। जैसे ही कोई निगेटिव सिचुएशन आए तो सोचें कि हर समस्या का समाधान होता है। इससे पहले भी कई मुश्किल परिस्थितियां संभाली हैं। इसे भी संभाल लेंगे और ज्यादा सोचने से नहीं बल्कि अपने ऐक्शन में क्लियरिटी लाएं। जिससे प्रॉब्लम सॉल्व की जा सके। बॉडी लैंग्वेज पर कंट्रोल जब भी निगेटिव सिचुएशन आती है तो अपने बॉडी लैंग्वेज पर भी कंट्रोल करें। स्पाइन को सीधा करें, चेस्ट को ओपन करें और सांसों को धीरे से लें। ऐसा करने से बॉडी लैंग्वेज कंट्रोल में दिखेगी। निगेटिव विचारों को रोकें मन में जैसे ही निगेटिव विचार आएं तो खुद से बात करें कि क्या जो मैं सोच रहा हूं वो सही है या केवल मन का भ्रम। अपने विचारों को लिखें, ऐसा करने से ज्यादा क्लियर होगा माइंड।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet