LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में 4 यात्रियों के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना में 4 यात्रियों के आकस्मिक निधन पर जताया शोक विदिशा जिले के लटेरी में हुई बस दुर्घटना, मृतकों के परिजन को मिलेगी 2-2 लाख रुपये की सहायता भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदिशा जिले के लटेरी तहसील में बस दुर्घटना में 4 यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस इन्दौर से सिरोंज जा रही थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोकाकुल परिजन के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड जून में प्रथम चरण की परीक्षा करेगा आयोजित

राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड जून में प्रथम चरण की परीक्षा करेगा आयोजित प्रदेश में ड्रॉप-आउट की संख्या को कम करने के लिये किये जा रहे हैं प्रयास भोपाल मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड इस वर्ष जून माह में प्रथम चरण की परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुत्तीर्ण छात्रों के लिये ‘रूक जाना नहीं’ योजना में कक्षा 10वीं और 12वीं के साथ ‘आ लौट चलें’ कक्षा 10वीं, 12वीं, ओपन स्कूल परम्परागत परीक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं, आईटीआई समकक्ष कक्षा 12वीं, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 जून 2025 से 2 पारियों में की जा रही हैं। प्रथम पारी में समस्त 12वीं कक्षा की परीक्षा तथा द्वितीय पारी में समस्त 10वीं, 8वीं और 5वीं की परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा की समय-सारणी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये ई-मेल mpsos2022@gmail.com या मोबाईल ऐप- mpsoseb और फोन नम्बर- 0755-2552106 से भी प्राप्त की जा सकती है। ‘रूक जाना नहीं’ योजना माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से अनुतीर्ण हुए विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण वर्ष खराब नहीं हो, इस उद्देश्य से राज्य शासन की अनुमति से ‘रूक जाना नहीं’ योजना का संचालन मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल में नियमित और स्वाध्यायी (प्रायवेट) रूप से शामिल अनुतीर्ण विद्यार्थियों को उसी वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिसमें वे परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुन: मुख्य धारा से जुड़ सकें। इस योजना का लाभ लेकर कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्तीर्ण करके उच्च अध्ययन के लिये अन्य संस्थाओं में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। “रूक जाना नहीं” योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल अथवा सीबीएसई बोर्ड में वर्तमान सत्र की परीक्षा में अनुतीर्ण हो गये हों अथवा किसी कारणवश आवेदन करने के बाद भी परीक्षा से वंचित रह गये हों, ऐसे विद्यार्थी को अनावश्यक एक वर्ष खराब होने से बचाने के लिये बोर्ड द्वारा माह जून में पुन: उन्हीं के पाठ्यक्रम एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा आयोजित की जाती हैं। परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक माह अर्थात जुलाई माह में विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को निरंतर कर सके। कोई विद्यार्थी यदि इस परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है, तो माह दिसंबर में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा पुन: मौका दिया जाता है। संस्था ने रूक जाना नहीं योजना वर्ष 2016 से प्रारंभ की थी। यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट योजना के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के अनुतीर्ण छात्रों के लिये थी। सफलता के आधार पर इसे सीबीएसई के लिये ऑन डिमांड के आधार पर लागू किया गया है। ‘आ लौट चलें’ योजना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रदान किये गये प्रदेश के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मूल धारा में वापस जोड़ने के लिये विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शामिल करने के लिये ऑनलाइन आवेदन किये जाने की सुविधा प्रदान की गई है। इनका पाठ्यक्रम व ब्लू प्रिंट वही होता है, जो माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश में प्रचलित है, जिससे इन विद्यार्थियों को निरंतर पढ़ाई करने में कोई परेशानी नहीं होती है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की संख्या कम करके सभी स्तरों पर शिक्षा की सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण ‍बिन्दु है। ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की समस्या के समाधान के लिये मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल‍शिक्षा बोर्ड द्वारा आ लौट चलें योजना प्रारंभ की गई है। इसमें 14 से 18 वर्ष के ऐसे विद्यार्थी, जो कि स्कूलों से विभिन्न कारणों से ड्रॉप आउट हो गये हैं, उन्हें ओपन स्कूल के माध्यम से परीक्षा में शामिल कराकर मुख्य धारा से जोड़ने का अवसर दिया जा रहा है। ‘ऑन डिमांड परीक्षा’ योजना मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड में ‘ऑन डिमांड परीक्षा’ योजना भी लागू है। इसके अंतर्गत देश के मान्यता प्राप्त बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी एक या एक से अधिक विषयों में शामिल होकर कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 15 दिवस में उत्तीर्ण करना चाहते हैं। ऐसे विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में परीक्षा में विद्यार्थियों को केवल मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश एवं सीबीएसई के पाठ्यक्रम से ही परीक्षा में शामिल होने का प्रावधान रखा गया है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के रानी बाग़ स्थित निवास में स्व. नरेंद्र सलूजा के परिजनों से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और इस गहन दुख को सहन करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. सलूजा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की। ज्ञात रहे कि श्री सलूजा का गत दिवस आकस्मिक निधन हो गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया

ओंकारेश्वर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। उन्होंने बाबा ओंकारेश्वर से प्रदेश की समृद्धि, विकास और कल्याण की प्रार्थना की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव पैदल पुल से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे।  उन्होंने माँ  नर्मदा को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट के ट्रस्टी गण ने बाबा ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

कमाई के मामले में हॉलीवुड सितारों से निकले आगे शाहरुख

हॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों और बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लंबी लिस्ट है, जिनकी गिनती केवल उनकी शानदार फिल्मों के लिए नहीं होती बल्कि उनकी अथाह सम्पत्ति को लेकर भी होती है। कई टॉप फिल्मी सितारों ने अपने काम के दम पर लंबे समय से शोहरत और दौलत पाई है। इनमें से कई सितारों ने अपने करियर को एक बड़े साम्राज्य में तब्दील कर लिया है। ये केवल एक्टिंग से ही नहीं बल्कि फिल्म और टेलिविजन प्रॉडक्शन, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस से भी अरबों कमाते हैं। ‘एस्क्वायर’ ने हाल ही में दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की अपनी लिस्ट जारी की है जिसमें हॉलीवुड के तमाम बड़े नाम शामिल हैं। इन सबके बीच हमारे बॉलीवुड का स्टार शाहरुख खान ने भी इस लिस्ट में जगह बना ली है। बॉलीवुड के इस बादशाह ने केवल यहां जगह ही नहीं बनाई बल्कि ब्रैड पिट, टॉम हैंक्स जैसे दिग्गज सितारों को पछाड़ भी दिया है। आइए जानते हैं इस टॉप 10 लिस्ट में कौन किस नंबर पर है मौजूद। अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों, शार्प बिजनेस, नेट वर्थ, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट्स और इंटरनैशनल अपील की बदौलत शाहरुख खान कई हॉलीवुड सितारों से आगे निकल चुके हैं। हालांकि, कुछ नाम उनसे भी ऊपर हैं। पहले नंबर पर हैं अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर, जिनका नेट वर्थ 1.49 बिलियन डॉलर है। अर्नोल्ड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे सफल एक्टर्स में से एक हैं। वैसे कमाई की बात करें तो इनका करियर हॉलीवुड से कहीं आगे तक फैला हुआ है। ऑस्ट्रिया में जन्मे, उन्होंने एक बॉडी बिल्डर, एक्टर, पॉलिटिशियन और बिजनेसमैन के रूप में शानदार परफॉर्म किया है। इस साल की शुरुआत में, फोर्ब्स ने खुलासा किया कि श्वार्ज़नेगर आधिकारिक तौर पर अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसका मुख्य कारण रियल एस्टेट में उनका निवेश हैं, जिसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही शुरू कर दिया था। पिछले कुछ साल में, उन्होंने एक विशाल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो बनाया है और दुनिया की सबसे बड़ी निवेश फर्मों में से एक में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं। ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन दूसरे नंबर पर इसके बाद नंबर आता है ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन का, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1.19 बिलियन डॉलर बताई जाती है। ड्वेन हॉलीवुड के सबसे ज़्यादा बैंकेबल सितारों में से एक बन चुके हैं। हालाँकि उन्हें शुरुआत में WWE में पॉप्युलैरिटी मिली, लेकिन ज़्यादातर लोग उन्हें उनके उनके एक्टिंग करियर से पहचानते हैं। कहते हैं कि उनकी मौजूदगी बॉक्स ऑफ़िस पर सफलता की गारंटी देती है। एक्टिंग से दूर जॉनसन ने कई बड़े बिजनेस में हाथ बढ़ाया, जिसमें टेरेमाना टकीला का लगभग 30 प्रतिशत हिस्सा शामिल है, जो अब 2 बिलियन डॉलर का ब्रांड है। तीसरे नंबर पर हैं टॉम क्रूज तीसरे नंबर पर हैं टॉम क्रूज, जो 891 मिलियन डॉलर की सम्पत्ति के मालिक है। टॉम क्रूज़ हॉलीवुड के सबसे ज़्यादा बैंकेबल सितारों में से एक हैं। उनकी ज़्यादातर सम्पत्ति सीधे उनके एक्टिंग करियर से जुड़ी है, खास तौर पर ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ और ‘टॉप गन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइज़ी ने दुनिया भर में अरबों की कमाई की। स्क्रीन से अलग हटकर, क्रूज़ के पास रियल एस्टेट का एक शानदार पोर्टफोलियो भी है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के दोनों तटों और पूरे उत्तरी अमेरिका में फैली संपत्तियां शामिल हैं। चौथे नंबर पर हैं शाहरुख खान इसके बाद चौथे नंबर पर हैं शाहरुख खान। शाहरुख खान दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में चौथे पोजिशन पर हैं, जिनका नेट वर्थ कुल $876.5 मिलियन यानी (7400 करोड़ रुपये से अधिक) बताया गया है। दुनिया भर में बॉलीवुड के चेहरे के रूप में जाने जाते हैं, SRK की पॉप्युलैरिटी भारत से कहीं आगे तक फैली हुई है। 30 से अधिक वर्षों से वो भारत में हाइएस्ट पेड एक्टर्स में से एक रहे हैं और उनकी 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्में, ‘जवान’ और ‘पठान’, दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 2000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हुए रिकॉर्ड तोड़ दिए। पांचवें नंबर पर हैं जॉर्ज क्लूनी पांचवें नंबर पर हैं जॉर्ज क्लूनी, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति 742.8 मिलियन डॉलर है। एक्टिंग के साथ अपने स्टार पावर का इस्तेमाल उन्होंने अपने बिजनेस के लिए भी किया। अपने एक्टिंग करियर ने लगातार हाई प्रोफ़ाइल भूमिकाओं के लिए शानदार फीस पाई है। इसी के साथ उनके ऑफ-स्क्रीन बिजनेस हैं जिन्होंने वास्तव में उनकी संपत्ति को बढ़ाया है। प्रीमियम टकीला ब्रांड जिसकी उन्होंने को-फाउंड किया और बाद में लगभग 1 बिलियन डॉलर में बेचा। रॉबर्ट डी नीरो छठे नंबर पर वहीं सिनेमा की दुनिया में सबसे महान कलाकारों में से एक माने जाने हैं रॉबर्ट डी नीरो। डी नीरो हॉलीवुड के अलावा अपस्केल ग्लोबल रेस्तरां चेन ‘नोबू’ के को-फाउंडर रहे जो अब दुनिया भर में 40 से अधिक जगहों पर मौजूद हैं और शानदार एनुअल रेवेन्यू अर्जित करती है। नोबू के अलावा, डी नीरो ने कई अन्य रेस्तरां और रियल एस्टेट होल्डिंग्स में निवेश किया है, खास कर न्यूयॉर्क शहर में, जो दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी और महंगे बाजारों में से एक है। इनकी कुल अनुमानित सम्पत्ति 735.35 मिलियन डॉलर है। ब्रैड पिट सातवें नंबर पर वहीं ब्रैड पिट सातवें नंबर पर हैं जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति $594.23 मिलियन है। इन्हंने भी खुद को केवल फिल्मों तक नहीं सीमित रखा और बिजनेस की दुनिया में खुद को साबित किया। अपनी लगातार बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए जाने जाने वाले पिट को भारी भरकम सैलरी मिलना आज भी जारी है, जिसमें अपकमिंग ‘फॉर्मूला 1’ फिल्म में कथित तौर पर $45 मिलियन की फीस भी शामिल है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर एनिस्टन के साथ प्रोडक्शन कंपनी ‘प्लान बी एंटरटेनमेंट’ की स्थापना की। आठवें नंबर पर हैं जैक निकोलसन आठवें नंबर पर हैं जैक निकोलसन, जिनकी अनुमानित कुल संपत्ति $590 मिलियन है। एक्टिंग करियर के अलावा और भी बहुत कुछ करके अपनी संपत्ति बनाई है। निकोलसन ने रियल एस्टेट और हाई-एंड आर्ट में काफ़ी निवेश किया है, जिनकी कथित तौर पर कीमत लगभग $375 मिलियन है। नौवें नंबर पर हैं टॉम हैंक्स इस लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं टॉम हैंक्स, जिन्हें अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक गिना जाता है। इनके पास 571.94 मिलियन डॉलर की अनुमानित कुल संपत्तिहै और इंडस्ट्री … Read more

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से राजस्थान हाईकोर्ट ने किया इंकार

जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, उनकी पत्नी उर्मिला जैन भाया सहित अन्य लोगों को उनके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज 19 एफआईआर को रद्द करने से साफ इंकार कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने याचिकाएं खारिज करते हुए सभी याचिकाकर्ताओं को आगामी 10 दिनों में जांच में शामिल होने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पूर्व मंत्री और उनके करीबियों की ओर से दाखिल याचिकाओं में कहा गया था कि उनके खिलाफ ये मुकदमे राजनीतिक द्वेषता के चलते दर्ज किए गए हैं। याचिकाओं में यह भी आरोप लगाया गया था कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद सत्ताधारी पार्टी के प्रभाव में आकर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और सहयोगियों को निशाना बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत से मांग की थी कि सभी मुकदमों की जांच बारां और झालावाड़ जिले के बाहर तैनात किसी निष्पक्ष आईपीएस अधिकारी से कराई जाए। हालांकि कोर्ट ने इस तर्क को मानने से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता ने किसी अधिकारी पर व्यक्तिगत दुर्भावना का आरोप नहीं लगाया है, ऐसे में किसी विशेष अधिकारी से जांच की मांग स्वीकार नहीं की जा सकती। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज शर्मा ने याचिकाओं का विरोध करते हुए दलील दी कि इन मामलों में अवैध खनन, फर्जी दस्तावेज, फर्जी पट्टा और वित्तीय अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। सभी एफआईआर के तथ्य, अपराध की प्रकृति और शिकायतकर्ता अलग-अलग हैं, इसलिए इनकी संयुक्त जांच संभव नहीं है। शर्मा ने यह भी बताया कि कोर्ट ने पूर्व में एक अंतरिम आदेश पारित कर याचिकाकर्ताओं को दंडात्मक कार्रवाई से राहत दी थी लेकिन इसके बावजूद वे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि किसी आरोपी को यह अधिकार नहीं है कि वह अपनी मर्जी से जांच अधिकारी तय करे या जांच की दिशा निर्देशित करे। दोनों पक्षों की विस्तृत बहस के बाद अदालत ने याचिकाएं खारिज करते हुए सभी संबंधितों को जांच में सम्मिलित होने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

अमृत धारा डीपीआरसी भवन में समय सीमा की बैठक सम्पन्न कलेक्टर ने शिविरों के आयोजन के लिए जिला अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश एमसीबी  एमसीबी जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अमृतधारा जलप्रपात के पास स्थित डीपीआरसी( जिला पंचायत संसाधन केन्द्र) भवन में समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया गया। पर्यटन स्थल को विकसित करने के उद्देश्य से यहा बैठक का आयोजन किया गया था। कलेक्टर ने बैठक में सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुये मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां के एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विभाग को संयुक्त दौरा कर सभी हेलीपैड और ग्राउंड की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। संबंधित जनपद के सीईओ वहां के नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही हेलीपैड और ग्राउंड के आसपास की पांच-छह पंचायतों की जानकारी प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के तीसरे चरण के लिए जिले में की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पांच मई से जिले में समाधान शिविरों का आयोजन शुरू हो जाएगा। जिले में इसके लिए ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में उपस्थित लोगों को उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई, मांगों की पूर्ति और समस्याओं पर किए गए निराकरण की जानकारी विभागवार, ग्राम पंचायतवार दी जाएगी। कलेक्टर ने इन शिविरों के आयोजन के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी आज की समय सीमा की बैठक में दिए। कलेक्टर जिले के छः राजस्व निरीक्षक मण्डल भरतपुर एवं कुवांरपुर, कोटाडोल एवं घाघरा, केल्हारी एवं पेण्ड्री, नागपुर, मनेंद्रगढ़ ग्रामीण एवं मनेंद्रगढ़ शहरी, चिरमिरी एवं उधनापुर तथा खड़गवां, रतनपुर व देवडांड के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व निरीक्षक मण्डलों में नामांतरण, बटंवारा, किसान किताब (ऋण पुस्तिका) हेतु आवश्यकता अनुसार आबंटन मंगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने राजस्व सर्कलों में पटवारी कार्यालय सह आवास हेतु सूची बनाने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ऑफिस, आयुष, वीआईपी क्वार्टर, एसडीएम बिल्डिंग केल्हारी, कोटाडोल तहसील कार्यालय में नए शौचालय निर्माण, खड़गवां में आयुष के लिए एक हेक्टेयर भूमि आवंटन और आमाखेरवा में 220 बेड के हॉस्पिटल निर्माण को लेकर चर्चा की गई। सीएससी खड़गवां, भूमि पूजन, डंगौरा मेंटल हॉस्पिटल, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त कक्षों, कृषि, क्रेड़ा और स्वास्थ्य विभाग के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा हुई। सर्किट हाउस, रिकॉर्ड रूम और जिला पंचायत भवन के लिए भूमि आवंटन पर भी चर्चा की गई। गर्ल्स कॉलेज, नवोदय विद्यालय और खेल मैदान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मनेन्द्रगढ़ में मंगल सामुदायिक भवन और पार्किंग के लिए भूमि चिन्हांकन करने के निर्देश दिए गए। लाईवलीहुड कॉलेज, नागपुर-चिरमिरी रेलवे लाइन, जिला पंचायत कार्यालय, वन विभाग, कोटाडोल हाउसिंग बोर्ड और सड़क निर्माण से संबंधित लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिले में पीडीएस भवन हेतु आवश्यकतानुसार विधानवार सूची बनाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिये हैं।   अमृतधारा के बारे में           भारत में छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अमृत धारा झरना है। जिसे अमृृतधारा जलप्रपात भी कहा जाता है, छत्तीसगढ़ राज्य के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में स्थित है. यह हसदेव नदी पर है, और मनेन्द्रगढ़ से लगभग 26 किलोमीटर और चिरमिरी से लगभग 50 किलोमीटर दूर है. यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 90.0 फीट (27.4 मीटर) की ऊंचाई से गिरता है। झरना लगभग 10.0-15.0 फीट (3.0-4.6 मीटर) चौड़ा है। यह हसदेव नदी एक जल प्रपात है। निकटतम शहर- मनेन्द्रगढ़ (लगभग 26 किलोमीटर) और चिरमिरी (लगभग 50 किलोमीटर) यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में कई प्रकार के वन्यजीव पाए जाते हैं, जैसे कि पक्षी, हिरण, और बंदर। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूची के अंतर्गत है, जहाँ पंडो, गोंड़, बैगा, चेरवा आदि जनजातियां निवासरत हैं। अमृतधारा महोत्सवः-       प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर अमृतधारा महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के द्वारा किया जाता है जिसमें लगभग 10,000 की संख्या में लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर भव्य एवं गौरवशाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ पारंपरिक खेलकूद एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जाती है। इस महोत्सव में जिले के स्थानीय निवासियों के साथ-साथ सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय व् राष्ट्रिय कलाकार आदि शामिल होते हैं। उद्देश्यः-      आदिवासी कला एवं संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन,स्थानीय लोक-कला को राज्य एवं राष्ट्रीय पटल पर लाना, पारंपरिक खेलकूद जैसे कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी इत्यादि को बढ़ावा देना, जिससे स्थानीय निवासियों को स्व-रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनके आय में वृद्धि होगी तथा ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा।        इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर सी.एस.पैकरा, एसडीएम लिंगराज सिदार, विजयेन्द्र सारथी, प्रितेश राजपूत, सर्व तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ, जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

सूकर पालन और बाड़ी विकास एक साथ-नरेगा योजना का अभिनव पहल

सफलता की कहानी सूकर पालन और बाड़ी विकास एक साथ-नरेगा योजना का अभिनव पहल नरेगा योजना की लाभ से इमलीवती बनी आत्मनिर्भर एमसीबी/बरबसपुर महात्मा गाँधी नरेगा योजना ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए नई दिशा दी है। इस योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में न केवल आर्थिक स्थिरता लाई है, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता पहचानने का अवसर भी दिया है । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ ब्लॉक के ग्राम महराजपुर  की निवासी इमलीवती ने इस योजना का लाभ उठाकर न केवल अपनी आजीविका सुदृढ़ की है, बल्कि अपने गांव की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। उनकी सफलता की कहानी सूकर पालन और बाड़ी विकास के साथ एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत करती है। नरेगा योजना से मिली इमलीवती को नई दिशा        इमलीवती को नरेगा योजना के अंतर्गत उन्हें 1.20 लाख हजार रुपये का राशि प्राप्त हुआ। इस राशि का उपयोग उन्होंने सूकर फार्म शुरू करने के लिए किया। यह निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सूकर पालन फार्म निर्माण हो जाने से हितग्राही के जीवन में बदलाव आया है, मनरेगा के साथ-साथ सूकर पालन में वृद्धि हुई। अब पशुओं को बीमारी का डर नहीं है और साथ ही पक्का कोटर बन जाने से खिलाने वाला चारा का नुकसान नहीं होता। जिससे पशु चारे में लगने वाली लागत काफी कम हुई है। सूकर के बीमारी का खतरा कम हुआ है। अपने परिवार से सलाह-मशवरा कर उन्होंने ठोस योजना बनाई और इसे अमल में लाया। उनकी देखभाल में हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा गया। सूकर को समय पर भोजन, पानी और उचित देखभाल मिलती थी, जिससे उनकी वृद्धि सुचारू रूप से हुई। आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सफलता की सफर पर पहुंची इमलीवती        1.20 लाख हजार रुपये की लागत से शुरू किए गये इस व्यवसाय ने महज 6 महीनों में 5-6 सूकर रेडी हो जाते है। जिसकी कीमत लगभग 3000 से 4000 हजार रुपये की आमदनी हो रही है। इमलीवती ने बताया कि अब मजदूरी करने की ज्यादा चिंता नहीं रहती है। घर की खेती के आलावा बचे हुए समय में सूकर पालन करने से अतिरिक्त आमदनी का साधन बन गया है। इससे घर के खर्चे आसानी से चल जाते है। अपनी पहली सफलता के बाद  इमलीवती ने उसको धीरे-धीरे उनकी आय में वृद्धि हुई और वह अपने व्यवसाय को और अधिक विस्तृत करने लगी। इमलीवती बनी गांव के लिए प्रेरणा      इमलीवती मेहनत और सूझबूझ ने उन्हें गांव की महिलाओं के लिए एक मिसाल बना दिया। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इच्छा शक्ति मजबूत हो और सही दिशा में कदम बढ़ाए जाएं, तो किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है। नरेगा योजना से महिलाओं के सशक्तिकरण की नई कहानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का जो मंच प्रदान किया है, वह अद्वितीय है। इमलीवती की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। इमलीवती यह कहानी हमें यह सिखाती है कि हर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है, बस हमें अपने भीतर की शक्ति को पहचानना होगा। सूकर पालन और बाड़ी विकास का यह अनूठा मॉडल न केवल ग्रामीण नरेगा का एक सफल उदाहरण है, बल्कि यह साबित करता है कि स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। आज इमलीवती की मेहनत और उनकी कहानी छत्तीसगढ़ के हर कोने में गूंज रही है। उनकी यह सफलता “जहां चाह वहां राह“ की सच्ची मिसाल है।

जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक 5 मई को

एमसीबी/मनेंद्रगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग(टी-संवर्ग) अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। उक्त प्रक्रिया को पूर्ण करने हेतु 05 मई 2025 दिन सोमवार को समय सायं 4ः00 बजे कलेक्टर कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य शा.उ.मा. वि. कोथरी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय में जिला स्तरीय पदोन्नति समिति की बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।

दल्लीराजहरा में दंतैल हाथियों की रहवासी इलाके में दस्तक, बार-बाल बचे राहगीर

बालोद सिमटते जंगल और बढ़ते आबादी इलाके से जंगली जानवरों का रहवासी इलाकों में आना आम होता जा रहा है. ऐसा ही वाकया आज सुबह पौ फटने से पहले दल्लीराजहरा में देखने को मिला, जहां दो दंतैल हाथी रहवासी इलाके में पहुंच गए. रास्ते से जा रहे राहगीर समय पर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे. घटना आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट की है, जब नगर के घोड़ा मंदिर के पास दो दंतैल हाथी नजर आए. दंतैल के आने से पहले तीन राहगीर रास्ते से जा रहे थे. थोडी दूर चले ही थे कि दंतैल को देखकर तीनों ने अपनी जान बचाई. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें राहगीरों की हालत का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. क्षेत्र में मंडरा रहे हाथियों की दल की वजह से वन विभाग ने दल्लीराजहरा समेत दर्जनभर गांवों में अलर्ट जारी किया है. अधिकारियों ने हाथियों की मौजूदगी के कारण लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है. उन्हें घर से बाहर न निकलने और किसी भी स्थिति में हाथी के नजदीक न जाने की चेतावनी दी गई है.

समर्थ जुरेल बर्थडे पार्टी में अंकिता और निया का डांस देख लोगों ने बिचकाया मुंह

मुंबई ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में अपनी अतरंगी हरकतों से लोगों को हंसाने-गुदगुदाने वाले समर्थ जुरेल ने 30 अप्रैल को अपना 25वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें ‘बिग बॉस 17’ से लेकर उनके तमाम टीवी शोज से जुड़े कलाकार पहुंचे थे। इस दौरान अंकिता लोखंडे और निया शर्मा भी आई थीं, जिनके सिजलिंग आउटफिट्स ने सबका ध्यान तो खींचा ही। उनकी डांस परफॉर्मेंस पर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अंदर के तमाम वीडियोज सामने आए हैं, जिससे नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। निया शर्मा और अंकिता लोखंडे पहले भी साथ में पार्टीज करती दिखी हैं और जमकर दोनों ने धमाल भी मचाया है। अब समर्थ जुरेल की बर्थडे पार्टी के इनसाइड वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। दोनों सारी टेंशन छोड़कर, मस्त मगन होकर थिरक रही हैं। ठुमके लगा रही हैं। बादशाह के गाने ‘Wakhra Swag’ पर उनका ये मस्तीभरा वीडियो हर किसी को आंखें चार करने पर मजबूर कर रहा है। अंकिता लोखंडे और निया शर्मा के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘निया शर्मा ओर्रर अंकिता लोखंडे का नंबर वन डांस वीडियो लगा भाई डाउनलोड का लिंक भेजें।’ एक ने लिखा, ‘एकदम छपरी।’ एक ने लिखा, ‘कपड़े अच्छे पहनों।’ एक ने लिखा, ‘स्वैग नहीं, बेशर्मी है।’ एक ने लिखा, ‘दोनों फ्लॉप हो गई हैं इसलिए अब यही करेंगी।’ एक ने लिखा, ‘क्या बोला डॉक्टर ने? कब तक ठीक होगे दोनों?’ एक ने लिखा, ‘अमीर लोगों का मुजरा।’ अंकिता लोखंडे के कुछ वीडियोज और सामने आए हैं। एक में वह अकेले ही डांस वीडियो रिकॉर्ड करवाती हैं और तभी भारती सिंह की एंट्री होती है और वो उनके साथ ठुमकने लगती हैं। जिसे देख सबकी नजर एक्ट्रेस से हटकर कॉमेडियन पर अटक जाती है और हर कोई उनकी तारीफ करने लगता है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारूकी के साथ भी ठुमके लगाए। हालांकि इस दौरान भी अंकिता को लोगों ने नापसंद किया। और ओवरएक्टिंग की दुकान कहा।

पाकिस्तान के एयरस्पेस को बंद किए जाने से एयर इंडिया को भारी नुकसान, होगा 600 मिलियन डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में दावा

 नई दिल्ली  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव है। इस घटना के बाद भारत ने पाक के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। इस बीच पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को 23 मई तक बंद रखने का ऐलान किया है। पाकिस्तान के इस फैसले का असर भारतीय विमानों पर भी देखने को मिल सकता है। इस बीच एयर इंडिया ने केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिखी है और कहा कि पाकिस्तान के एयरस्पेस के बंद होने से एयरलाइन कंपनी को 12 महीनों में करीब 600 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। दरअसल, भारतीय एयरलाइन्स को ईंधन की बढ़ी हुई लागत और लंबी यात्रा अवधि का सामना करना पड़ रहा है। रॉयटर्स के अनुसार कंपनी ने केंद्र सरकार से इस नुकसान की भरपाई करने की अपील की है. रॉयटर्स के अनुसार, सिविल एविएशन मिनिस्‍ट्री (Aviation Ministry) को एअर इंडिया द्वारा भेजे गए पत्र में एयरलाइंस ने 27 अप्रैल को भारत सरकार से आर्थिक नुकसान के नुपात में ‘सब्सिडी मॉडल’ की मांग की थी, जिसमें अनुमान लगाया था कि एयरस्‍पेस प्रतिबंध होने के कारण हर साल उसे 50 अरब भारतीय रुपये (591 मिलियन डॉलर) से ज्‍यादा का नुकसान होगा. AIR इंडिया ने पत्र में क्या लिखा? समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने विमानन मंत्रालय को लिखे पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विमान कंपनियों को होने वाले नुकसान को देखते हुए, एयर इंडिया ने सरकार से आनुपातिक सब्सिडी की मांग की है। पत्र में कहा गया कि प्रभावित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सब्सिडी एक अच्छा, सत्यापन योग्य और उचित विकल्प है, स्थिति में सुधार होने पर सब्सिडी हटाई जा सकती है। एयर इंडिया ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने से भारी नुकसान जानकारी दें कि मामले की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया का पत्र तब भेजा गया जब सरकार ने अपने अधिकारियों से भारतीय एयरलाइन्स पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन करने को कहा। बता दें कि भारत में 26.5% बाजार हिस्सेदारी रखने वाली एयर इंडिया यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के लिए उड़ान भरती है। एयरलाइंस के विमान अक्सर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से ही होकर गुजरते हैं। यह बड़ी घरेलू प्रतिद्वंद्वी इंडिगो की तुलना में कई अधिक लंबी दूरी के मार्गों का संचालन करती है। नुकसान को कम करने पर विचार कर रही सरकार वहीं, समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, मामले से परिचित तीन अन्य लोगों ने बताया कि भारत सरकार पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने से एयरलाइन उद्योग को होने वाले नुकसान को कम करने के विकल्पों पर विचार कर रही है। एक अन्य सूत्र ने बताया कि भारतीय एयरलाइन्स ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ संभावित समाधानों पर काम करने के लिए मुलाकात की है। वहीं, अपने पत्र में एयर इंडिया ने सरकार से कुछ ओवरफ्लाइट मंजूरी के लिए चीनी अधिकारियों के साथ संपर्क करने को कहा, हालांकि इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया। इसके साथ ही एयरलाइ कंपनी ने सरकार से संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की उड़ानों में अतिरिक्त पायलटों को ले जाने की मंजूरी देने के लिए भी कहा ताकि यात्रा का समय अधिक हो। सरकार ने एयरलाइंस को आकलन करने को कहा था एअर इंडिया के इस लेटर में कहा गया है कि प्रभावित इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए सब्सिडी एक अच्छा, वेरिएबल और उचित विकल्प है. स्थिति में सुधार होने पर सब्सिडी हटाई जा सकती है. रिपोर्ट का कहना है कि सरकार द्वारा एअर इंडिया (Air India) के अधिकारियों से भारतीय विमानन कंपनियों पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के प्रभाव का आकलन करने को कहने के बाद एअर इंडिया ने ये लेटर भेजा है. PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि एअर इंडिया, IndiGo और Spicejet समेत कई एयरलाइंस ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद (Pak AirSpace Close) करने के प्रभाव पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपने इनपुट और सुझाव दिए हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि मंत्रालय स्थिति का आकलन कर रहा है और इस मुद्दे को हल करने के लिए संभावित समाधानों पर विचार कर रहा है. मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कई एयरलाइंस के साथ बैठक की और स्थिति से निपटने के लिए उनके सुझाव मांगे. पाकिस्तान ने 24 अप्रैल को भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था. हवाई क्षेत्र बंद होने से क्‍या होगा असर? उत्तर भारतीय शहरों से संचालित होने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए एक्‍स्‍ट्रा लागत हर हफ्ते 77 करोड़ रुपये होने की संभावना है, क्योंकि हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध के कारण ईंधन की खपत बढ़ जाएगी और उड़ान की अवधि भी लंबी हो जाएगी. पीटीआई द्वारा विदेशी उड़ानों की संख्या और बढ़ी हुई उड़ान अवधि तथा अनुमानित व्यय के आधार पर किए गए कैलकुलेशन के विश्लेषण से पता चला है कि भारतीय एयरलाइंस के लिए अतिरिक्त मासिक परिचालन लागत 306 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है.

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल-सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली  दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। ये नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ा है। ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने इन सभी के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है। ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग का है। कोर्ट ने अगली तारीख 8 मई, 2025 तय की है। आरोपियों को सुनवाई का पूरा हक-कोर्ट नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बाकी आरोपियों को चार्जशीट पर सुनवाई का पूरा हक है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अधिकार सभी को मिलना चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए ये ज़रूरी है कि हर आरोपी को सुना जाए। इसलिए नोटिस जारी करना ज़रूरी था। कोर्ट चाहता है कि सभी आरोपियों को अपनी बात रखने का मौका मिले। इससे ये सुनिश्चित होगा कि मामले की सुनवाई सही तरीके से हो। इससे पहले अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अभी नोटिस जारी करने से मना कर दिया था। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया था। ईडी का कहना है कि नए नियमों के अनुसार, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं थी कि नोटिस जारी करना जरूरी है। ईडी का कहना है कि कानून बदल गया है। नए कानून के हिसाब से, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। ईडी ने अदालत से कहा, ‘हम नहीं चाहते कि यह आदेश लंबा चले, नोटिस जारी किया जाए।’ पहले कोर्ट ने नोटिस जारी करने से कर दिया था मना जज ने 25 अप्रैल को सुनवाई में कहा था कि पहले अदालत को यह देखना होगा कि नोटिस जारी करना जरूरी है या नहीं। जज ने कहा कि अदालत को यह भी देखना होगा कि मामले में कोई कमी तो नहीं है। अदालत ने बताया कि चार्जशीट में कुछ जरूरी कागज गायब हैं। अदालत ने ईडी को उन कागजों को जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि कागजात मिलने के बाद ही वह नोटिस जारी करने पर फैसला करेगी।

इंदौर में एक तीन साल की बच्ची को संथारा दिलाने का मामला , जिसने पूरे जैन समाज और देशभर में चर्चा पैदा कर दी

इंदौर  जैन परिवार की 3 वर्ष 4 माह की छोटी बच्ची ने संथारा लेकर जीवन त्याग दिया है. बताया जा है कि बच्ची पिछले काफी दिनों से ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से पीड़ित थी. परिजनों ने उसका ऑपरेशन भी करवा दिया था, लेकिन एक बार फिर उसे वही समस्या हो रही थी. इसके चलते परिजनों ने जैन मुनि के कहने पर उसका संथारा करवाया और 10 मिनट बाद ही उसने अपना जीवन त्याग दिया. बेटी के माता-पिता दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उनके इस फैसले का जैन समाज ने स्वागत किया है. 3 साल की बेटी वियाना को दिलाया संथारा इंदौर निवासी पीयूष-वर्षा जैन ने अपनी 3 साल की बेटी वियाना को संथारा दिलाया था. जिसकी चर्चा पूरे जैन समाज और देश भर में हो रही है. बेटी की मां वर्षा जैन ने बताया, ” वियाना को जनवरी में ब्रेन ट्यूमर होने की जानकारी लगी, जिसके चलते 9 जनवरी को मुंबई लेकर गए और 10 को ट्यूमर का ऑपरेशन भी हो गया. इसके बाद वह ठीक भी हो गई थी, लेकिन अचानक से मार्च के तीसरे हफ्ते में उसे फिर वही दिक्कत होने लगी.” मुनिश्री के सुझाव से लिया गया फैसला वियाना की मां वर्षा ने कहा, ” बच्ची की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी. ऐसे में 21 मार्च को जैन मुनि राजेश महाराज के पास दर्शन कराने ले गए. वहां बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए मुनिश्री ने संथारा कराने का सुझाव दिया. इसके बाद मैंने अपने पति पीयूष और दोनों बेटे धैर्य और शौर्य सहित परिवार से परामर्श कर बेटी का संथारा करवाने की स्वीकृति दे दी. परिवार की सहमति से वियाना का संथारा की प्रक्रिया शुरू हुई. इस धार्मिक प्रक्रिया के पूरा होने के 10 मिनट बाद ही वियाना ने प्राण त्याग दिया.” गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज बता दें कि वियाना के माता-पिता पीयूष और वर्षा जैन दोनों ही आईटी प्रोफेशनल हैं. उन्होंने बेटी के संथारा दिलाने की जानकारी सिर्फ अपने परिवार वालों को दी थी. यह धार्मिक प्रक्रिया राजेश मुनि महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई है. इतनी छोटी उम्र में संथारा लेने की वजह से वियाना का नाम ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है. उनके इस फैसले पर जैन समाज ने बुधवार को इंदौर के कीमती गार्डन में आयोजित गमगीन समारोह में पीयूष-वर्षा को सम्मानित भी किया है. सबसे कम उम्र में धारण किया संथारा वियाना के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी जैन धर्म के सर्वोच्च व्रत संथारा को करने वाली विश्व की सबसे छोटी उम्र की बच्ची बन गई है. वियाना बहुत ही चंचल और खुश रहने वाली बच्ची थी. उसे हमने शुरू से धार्मिक संस्कार दिए थे. परिवार की आस्था और धार्मिक वातावरण के चलते हम इस कठिन निर्णय को ले सके हैं. वियाना की यह आध्यात्मिक यात्रा आज पूरे जैन समाज के लिए एक गहन विचार और प्रेरणा का विषय बन गई है. क्या होता है संथारा? जैन समाज में संथारा एक व्रत या स्वेच्छा से मृत्यु को अपनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है. जैन धर्म में इसे मृत्यु का महोत्सव भी कहा जाता है. संथारा में व्यक्ति धीरे-धीरे अन्न-जल का त्याग करने लगता है और अपनी मृत्यु तक उपवास करता है. इस मामले में बच्ची वियाना की स्थिति बेहद गंभीर होने की वजह से उसे संथारा कराकर विदा किया गया.

लव जिहाद करने वालों के लिए रामेश्वर शर्मा की चेतावनी, पीड़िताओं के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भोपाल आजकल मध्य प्रदेश की राजधानी में सनसनी मची हुई है. भोपाल में पिछले कुछ दिनों से मुस्लिम युवकों द्वारा गिरोह बनाकर कॉलेज की हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है. ऐसे में हिंदू बच्चियों की रक्षा का जिम्मा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने संभाल लिया है. उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसपर लव जिहाद की शिकार हुई पीड़िता कॉल करके मदद मांग सकती हैं. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के सामने भी मांगें रखी हैं. सकल हिंदू समाज सड़कों पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का आज होने वाले प्रदर्शन को लेकर कहना है कि हिंदू लड़कियों को जिस तरह से लव जिहाद करके उन्हें फंसाया गया और उनके साथ दरिंदगी की गई, इससे हर कोई स्तब्ध है. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यही कारण है कि सकल हिंदू समाज सड़कों पर है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सभी कॉलेज और उसके आसपास बने रेस्टोरेंट में सीसीटीवी लगाया जाए. साथ ही रेस्टोरेंट में केबिन खत्म किए जाएं. केबिन की जगह हॉल बनाया जाना चाहिए. कॉलेज और रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी को भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाए. इससे अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होने वाला हो तो उसे रोका जा सके. हेल्पलाइन नंबर जारी विधायक ने यह भी बताया कि एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि मैं अकेले नहीं बल्कि सकल हिंदू समाज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. यदि किसी भी बच्ची को ऐसा लगता है कि वह लव जिहाद का शिकार हो गई है तो वह हमें कॉल कर सकती है. हम तुरंत उसकी मदद करेंगे. बता दें, आज शाम को 5 बजे लव-जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा. सकल हिंदू महिला संगठनों के नेतृत्व में यह आंदोलन पूरे भोपाल में 26 प्रमुख चौराहों पर एक साथ आयोजित किया जा रहा है, जहां सनातनी महिलाएं और सामाजिक संगठन एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet