LATEST NEWS

जबलपुर का रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय 15 विषयों का कांबिनेशन कोर्स शुरू करेगा

जबलपुर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र 2025-26 से एनईपी 2020 के अंतर्गत स्नातक स्तर पर विज्ञान विषय में 15 कांबिनेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे।हुई प्रवेश समिति की बैठक में विज्ञान विषय के 11 नए रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों एवं विगत सत्र से संचालित चार पाठ्यक्रमों कुल मिलाकर 15 पाठ्यक्रमों का संयोजन (कोर्स कांबिनेशन) प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित किया है। इसमें बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, जूलाजी, बाटनी, फार्मास्युटिकल कैमिस्ट्री, कैमिस्ट्री, फारेंसिक साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, फिजिक्स, कम्प्यूटर साइंस, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी एवं गणित विषय के साथ आरंभ किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे कोर्स विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी में हुई बैठक में कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी विषय महाकौशल क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश एवं देश के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इन सभी विषयों में व्यापक स्तर पर शोध कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों से विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम एवं करियर के संबंध में मार्गदर्शन हेतु समय-समय पर आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. सुरेन्द्र सिंह, प्रो. राकेश बाजपेई, प्रो. धीरेन्द्र पाठक, प्रो. ममता राव, प्रो. पीके खरे, डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. विनय तिवारी, डॉ. निधि सक्सेना, डॉ. दिव्या सिंह, डॉ. पल्लवी शुक्ला, डॉ. धीरेन्द्र मौर्य, कामता मिश्रा, नरेश सौंधिया सहित अतिथि विद्वान उपस्थित रहे। डीएमएलटी कोर्स शुरू होगा जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल पाठयक्रम को शुरू करने का निर्णय लिया है। यह पाठयक्रम स्वास्थ्य चिकित्सा से जुडे लैब टैक्नीशियन बनने में मददगार होंगे। डिप्लोमा और डिग्री आधारित डीएमएलटी एवं बीएमएलटी पाठयक्रम दो वर्षीय एवं तीन वर्षीय होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पैरामेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए फाइल जमा कर दी गई है। प्रायोगिक आदि की सुविधाएं शासकीय एल्गिन अस्पताल के माध्यम से संचालित की जाएंगी जिसके साथ पहले से ही विश्वविद्यालय का अनुबंध संचालित है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिप्लोमा इन लेब टैक्नीशियन एवं बैचलर आफ लैब टैक्नीशियन के लिए 50-50 सीटों का निर्धारण किया है। यदि एप्रूवल मिल जाता है तो इसी सत्र से इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

मेडिकल छात्र को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली, मूल दस्तावेज अब लौटाएगा कॉलेज

जबलपुर  हॉस्टल में हुई गतिविधियों के कारण डिप्रेशन में आकर मेडिकल छात्र मनोरोगी हो गया है। इसकी वजह से छात्र ने मेडिकल की पढ़ाई छोड़ दी है। अब कॉलेज प्रबंधन ओरिजनल दस्तावेज वापस लौटाने के एवज में तीस लाख रुपए की मांग कर रहा है । एमपी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगल पीठ ने याचिका पर सुनवाई की है। साथ ही याचिकाकर्ता छात्र को ओरिजनल दस्तावेज वापस लौटाने के आदेश जारी किए हैं। भोपाल में लिया था एडमिशन दरअसल, अहमदाबाद गुजरात निवासी डॉ मीत यादव की तरफ से दायर की गयी याचिका में कहा गया था कि उसने साल 2023 में पीपुल्स डेंटल अकादमी भोपाल में बीडीएस सीट में दाखिला लिया था। हॉस्टल में हुई गतिविधियों के कारण वह डिप्रेशन में चला गया था। डिप्रेशन बढ़ने के कारण वह मनोरोगी हो गया है। याचिका के याचिकाकर्ता के मेडिकल दस्तावेज भी पेश किए। माता-पिता का साथ रहना जरूरी याचिकाकर्ता की स्थिति ऐसी है कि माता-पिता का उसके साथ रहना आवश्यक है। माता-पिता के साथ नहीं रहने पर वह आत्मघाती कदम उठा सकता है। वहीं, याचिकाकर्ता की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संधी ने युगलपीठ को बताया कि हॉस्टल में हुए अनैतिक गतिविधियों के कारण याचिकाकर्ता की ऐसी स्थिति हुई है। मजबूरन छोड़नी पड़ी सीट दरअसल, वकील ने कहा है कि उसे मजबूरन मेडिकल सीट छोड़नी पड़ी थी। बीडीएस की सीट छोडने पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा शिक्षा संबंधित ओरिजनल दस्तावेज वापस लौटाने के एवज में तीस लाख रुपए की मांग कर रहा है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दाखिले के समय उसने बॉन्ड साइन किया था। जिसकी शर्त के अनुसार मेडिकल सीट बीच में छोड़ने के एवज पर तीस लाख रुपए का भुगतान करना होगा। मेडिकल सीट छोड़ने के एवज में छात्रों से तीस लाख रुपए लेने के मामला लोकसभा में उठाया गया था। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इस पॉलिसी पर पुनर्विचार करने के निर्देश मध्य प्रदेश सरकार को दिए थे। मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2025 से उक्त पॉलिसी को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सरकार द्वारा गलत पॉलिसी निर्धारित की गयी थी कि पूर्व में दाखिला लेने वाले छात्रों पर उसे कैसे लागू किया जा सकता है। याचिकाकर्ता की स्थिति ऐसी है कि माता-पिता का उसके साथ रहना आवश्यक है। माता-पिता के साथ नहीं रहने पर वह आत्मघाती कदम उठा सकता है। युगल पीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए उक्त निर्देश जारी किए। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अंतिम निर्णय के याचिका के अधीन रहेगा।

RPF ने पिछले 06 महीने में यात्रियों का 50 लाख का गुम समान लौटाया

भोपाल भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने “ऑपरेशन अमानत” अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान खासतौर पर यात्रा के दौरान खोए हुए सामान की तलाश और उसे सही मालिक तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया गया है। इसी कड़ी में रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेल द्वारा इस अभियान के तहत वर्ष 2025, में 24 अप्रैल तक 276 यात्रियों के खोए हुए सामान कीमत 49 लाख 07 हज़ार 294 रूपये बरामद कर वापस लौटाया गया हैं। मुख्य पहल 1) समानों की सूचीबद्धता और प्रबंधन:– रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खोए हुए सामान को सही तरीके से दर्ज किया जाता है। रेल सुरक्षा बल, पश्चिम मध्‍य रेल ने वर्ष 2025 में 24 अप्रैल तक लगभग 276 यात्रियों के खोए हुए सामान किमत 49,07,294 रूपये बरामद किया है, जिनमें बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन, घड़ियाँ और अन्य मूल्यवान सामान उनके मालिकों तक पहुँचाया है। 2) सुरक्षित वापसी:- खोए हुए सामान को उसके असली मालिक तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने के लिए एक सुव्यवस्थित प्रणाली बनाई गई है। यात्रियों को उनकी खोई हुई वस्तु की जानकारी दी जाती है, और उन्हें सामान को प्राप्त करने के लिए स्टेशन पर बुलाया जाता है। 3) जन जागरूकता:- यात्रियों को उनके सामान के खोने से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऑपरेशन अमानत”: यात्रियों की सुरक्षा में तैनात आरपीएफ ने पिछले 06 महीने में 50 लाख का गुम समान लौटाया यात्रा अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद “ऑपरेशन अमानत” अभियान से आरपीएफ यह सुनिश्चित कर रहा है कि यात्रियों का खोया हुआ सामान सुरक्षित रूप से वापस उन्हें मिल सके और रेलवे यात्रा के अनुभव को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

MP के किसान 5 मई तक गेहूं उपार्जन बेच सकते ,अबतक 67.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ खरीदी

भोपाल मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। गेहूँ के उपार्जन की लास्ट डेट 5 मई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रदेश में अभी तक 7 लाख 81 हजार 389 किसानों से 67 लाख 92 हजार 890 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है और इसके लिए लगभग 6000 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। इस साल प्रदेश में लगभग 80 लाख टन गेहूं उपार्जन अनुमानित है। मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम समेत सभी संभागों में गेहूं की खरीदी जारी है जो 5 मई तक चलेगी। इस बार 2600 (न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 +175 बोनस) रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा।बता दे कि मालवा निमाड़ में इंदौर, उज्जैन संभाग के कई किसान गेहूं का उत्पादन करते हैं, लेकिन देशभर में सबसे ज्यादा सीहोर का शरबती गेहूं मशहूर है। 7. 81 लाख किसानों से 67.92 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का उपार्जन     प्रदेश में अभी तक जिला उज्जैन में 6 लाख 48 हजार 993, सीहोर में 6 लाख 25 हजार 718, विदिशा में 5 लाख 38 हजार 284, रायसेन में 5 लाख 25 हजार 172, शाजापुर में 3 लाख 55 हजार 439, राजगढ़ में 3 लाख 52 हजार 734, नर्मदापुरम में 3 लाख 42 हजार 513, भोपाल में 3 लाख 23 हजार 273।     देवास में 2 लाख 82 हजार 360, सागर में 2 लाख 70 हजार 225, इंदौर में 2 लाख 46 हजार 432, सिवनी में 2 लाख 2 हजार 890, आगर-मालवा में एक लाख 81 हजार 129, मंदसौर में एक लाख 65 हजार 210, सतना में एक लाख 36 हजार 217, हरदा में एक लाख 26 हजार 653।     धार में एक लाख 22 हजार 249, दमोह में एक लाख 10 हजार 321, रतलाम में एक लाख 2 हजार 67, नरसिंहपुर में 98 हजार 584, जबलपुर में 79 हजार 308, कटनी में 77 हजार 40, श्योपुर में 77 हजार 30, दतिया में 70 हजार 768, शिवपुरी में 64 हजार 782, रीवा में 61 हजार 349।     ग्वालियर में 57 हजार 292, छतरपुर में 55 हजार 910, अशोकनगर में 49 हजार 421, पन्ना में 46 हजार 82, गुना में 45 हजार 560, मण्डला में 44 हजार 484, भिण्ड में 42 हजार 476, खण्डवा में 42 हजार 194, मैहर में 35 हजार 32, नीमच में 34 हजार 503, मुरैना में 28 हजार 967।     बैतूल में 23 हजार 868, झाबुआ में 23 हजार 863, छिंदवाड़ा में 22 हजार 869, टीकमगढ़ में 16 हजार 975, शहडोल में 6 हजार 338, सिंगरौली में 6 हजार 239, उमरिया में 5 हजार 403, सीधी में 4 हजार 171।     मऊगंज में 3 हजार 619, डिण्डोरी में 2 हजार 941, खरगौन में 2 हजार 914, निवाड़ी में 2 हजार 754, बालाघाट में 1 हजार 121, अनूपपुर में 832, अलीराजपुर में 245 और पांढुर्णा में 77 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।

भिंड में एक युवक की कार को बदमाशों ने घेर लिया, BJP विधायक अंबरीश शर्मा के पहुंचते ही वो वहां से भागे

भिंड  मारपीट और अपहरण के मामले में लहार थाने में सुनवाई नहीं होने पर एक युवक अपनी कार से भिंड एसपी से शिकायत करने आ जा रहा था। इसी दौरान उसकी कार को रावतपुरा सानी मोड़ पर लाठी-डंडे लेकर आए आरोपितों ने रोक लिया। वो युवक के साथ मारपीट करने वाले ही थे, तभी वहां से लहार विधायक अंबरीश शर्मा(Bhind MLA Ambreesh Sharma) गाड़ी से निकले। कार सवार को घिरा देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और बंदूक लेकर उतरे। विधायक को देखकर आरोपित वहां से भाग खड़े हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, लहार के बीजासेन रोड निवासी युवराज सिंह राजावत, शेयर मार्केट का काम करता है। कुछ समय पहले उसने लहार के ही कुछ युवकों से रुपये लेकर शेयर मार्केट में लगाए थे। रकम लौटाने के बाद भी आरोपित मूल रकम का 80 प्रतिशत ब्याज मांग रहे थे। रकम लौटाने के बाद भी दबाव बनाया पीड़ित युवराज का आरोप है कि रकम लौटाने के बाद भी उस पर दबाव बनाया जा रहा था। तीन जनवरी को वह जयपुर गया था, जहां आरोपियों ने खाटू श्याम चलने की बात कहकर उसे बुलाया और बंधक बना लिया। धौलपुर तक ले जाकर उसके साथ मारपीट की और कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद लहार में भी एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह वहां से भागकर आया और थाने में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भिंड आते समय घेरा, विधायक के आने पर भागे आरोपित पीड़ित युवराज सिंह का कहना है, कि गुरुवार को स्वजन के साथ कार से भिंड एसपी से शिकायत करने के लिए आ रहा था। रास्ते में रावतपुरा सानी मोड़ पर आरोपित युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए उसे घेर लिया। डंडे लेकर मारपीट की तैयारी थी। युवराज के स्वजनों ने दुकानों में छिपकर अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। इसी दौरान वहां से लहार विधायक अंबरीश शर्मा गुजर रहे थे। भीड़ देख उन्होंने गाड़ी रुकवाई और बंदूक लेकर मौके पर उतर आए। विधायक को आता देख आरोपित भाग निकले। उस वक्त विधायक के साथ उनका गनर और अन्य लोग भी मौजूद थे। विधायक बोले- गुंडागर्दी नहीं होने देंगे विधायक अंबरीश शर्मा(Bhind MLA gun incident) का कहना है, कि क्षेत्र में गुंडागर्दी किसी भी हाल में सहेंगे। अगर कोई किसी को धमकाता है या डराता है, तो उसे पुलिस की मदद लेनी चाहिए और जरूरत पड़ी तो वे खुद मदद को तैयार हैं। टीआई बोले- शिकायत नहीं मिली     इस मामले की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। फरियादी शिकायत करने आता है तो आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी। वैसे इंटरनेट पर वायरल वीडियो के आधार पर वह जांच करवा रहे हैं। – रविंद्र शर्मा, टीआई थाना लहार  

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सुबह एकात्म पर्व आचार्य शंकर प्रकटोत्सव शंकरदूत शिक्षा आरक्षण समारोह के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे

भोपाल मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार सुबह एकात्म पर्व आचार्य शंकर प्रकटोत्सव शंकरदूत शिक्षा आरक्षण समारोह के लिए ओंकारेश्वर पहुंचे। पूज्य अवधेशानंद महाराज के पावन सानिध्य में एकात्म धाम में महर्षि संदीपनी वेद विद्या पीठ द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूज्य संतों के साथ ‘एकात्म धाम’ पुस्तक का विमोचन किया। यहां उन्होंने जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी जी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य शंकराचार्य प्रकटोत्सव पर ओंकारेश्वर में शंकर दूत शिक्षा एवं अलंकरण समारोह में संतों का सम्मान किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य शंकराचार्य प्रकटोत्सव पर ओंकारेश्वर में एकात्म पर्व के समापन समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्म धाम की यज्ञशाला में पवित्र यज्ञ में आहुति देकर यज्ञ की परिक्रमा की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NHDC गेस्ट हाउस ओंकारेश्वर में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से सौजन्य भेंट की। सीएम डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 7 बजे इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में पांच दिवसीय आचार्य शंकर प्राकट्य उत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर में वे इंदौर लौटेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाम को वे भोपाल के लिए रवाना होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे सीधे रात्रि विश्राम के लिए रेसीडेंसी कोठी चले गए। हालांकि पहले मुख्यमंत्री को रात करीब 8:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचना था। यहां से उन्हें ओंकारेश्वर रवाना होकर वहीं रात्रि विश्राम करना था, लेकिन खंडवा के हरसूद से लौटने में देरी होने के कारण वे इंदौर में ही रुक गए।

तीन लोगों को ठोकर मारकर कार चालक हुआ फरार, एक महिला की मौत

रायपुर रिश्तेदार के घर आई प्रिया साहू को क्या मालूम था कि आज वह अंतिम बार मॉर्निंग वॉक पर निकलेगी. अज्ञात कार चालक ने प्रिया के साथ उसकी रिश्तेदार रिया साहू और एक अन्य ललिता बंजारे को सुबह-सुबह ठोकर मारकर फरार हो गया. हादसे में प्रिया की मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता बंजारे गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती हैं. जानकारी के अनुसार, मुंगेली की रहने वाली प्रिया साहू सिंधी कालोनी निवासी रिया के घर आई थी. आज सुबह प्रिया और रिया के साथ ललिता बंजारे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इस दौरान अज्ञात कार चालक ने तीनों को चपेट में ले लिया. सीसीटीवी फुटेब में नजर आ रहा है कि कार की ठोकर से प्रिया कई फीट ऊछल कर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरी, वहीं रिया और ललिता भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. प्रिया की हादसे में जहां मौत हो गई, वहीं रिया और ललिता को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है. राजधानी में हिट एण्ड रन के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. करीबन महीने भर पहले पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी थी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी कार चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. इसके एक महीना पहले 5 फरवरी को रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को नशे में धुत कार चालक ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. कार में डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य के साथ एक रशियन युवती (उज्बेकिस्तान) सवार थे.

आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर के एक युवक को गिरफ्तार

जयपुर राजस्थान खुफिया विभाग ने जैसलमेर निवासी पठान खान को पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पठान खान वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था, जहां वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अधिकारियों के संपर्क में आया। उसे करीब एक महीने पहले हिरासत में लिया गया था और पूछताछ के बाद 1 मई 2025 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पाकिस्तान में खान को पैसों का लालच देकर जासूसी के लिए तैयार किया गया था और उसे विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। सूत्रों के अनुसार पठान खान वर्ष 2013 में पाकिस्तान गया था। आशंका है कि इसी दौरान वह ISI के संपर्क में आया और भारत लौटकर जासूसी का नेटवर्क सक्रिय कर दिया। इंटेलिजेंस महानिदेशक संजय अग्रवाल ने पुष्टि की है कि पठान खान लंबे समय से ISI के हैंडलर के संपर्क में था और भारत-पाक सीमा से सटे क्षेत्रों की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। पठान खान को जैसलमेर के जीरो आरडी, मोहनगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। करीब एक माह पूर्व उसे संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था, लेकिन हालिया पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए। जांच एजेंसियों ने जब उसकी गतिविधियों की गहराई से छानबीन की, तो उसके पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान जांच में सामने आया है कि पठान खान भारतीय सेना की सीमावर्ती गतिविधियों पर निगरानी रखता था और लगातार वीडियो व तस्वीरें ISI हैंडलरों को भेजता था। इसके बदले में उसे पाकिस्तान से पैसे मिलते थे। फोन कॉल्स और इंटरनेट चैट के माध्यम से उसकी ISI हैंडलर्स से नियमित बातचीत के पुख्ता सबूत मिले हैं। फिलहाल पठान खान को जयपुर लाया गया है, जहां इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीम उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि उसका संपर्क किन-किन लोगों से था और उसने अब तक किन सामरिक जानकारियों को उसने पाकिस्तान तक पहुंचाया है। ADG संजय अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ से देश की सुरक्षा से जुड़ी कई और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच गहनता से जारी है।

राफेल और जगुआर ने गंगा एक्‍सप्रेसवे पर दिखाईं कलाबाजियां

शाहजहांपुर भारतीय वायुसेना के जंगी जहाजों ने शुक्रवार को गंगा एक्‍सप्रेसवे पर अपनी ताकत दिखाई। शाहजहांपुर स्थित साढ़े तीन किलोमीटर एयर स्ट्रिप पर राफेल, मिराज और जगुआर ने एयर शो किया। इन लड़ाकू विमानों ने गंगा एक्‍सप्रेसवे पर टच एंड गो प्रैक्टिस की। इस एयर शो का उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। बीते रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर तैयार 3.5 किलोमीटर लंबी आधुनिक हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। यह देश की पहली ऐसी पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान दिन और रात में उतर सकेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एयर शो को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। शाम 7 बजे से 10 बजे तक फिर उतरेंगे विमान एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी पर रात में विमान उतारने की क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके। शो के दौरान लड़ाकू विमान परीक्षण के तौर पर हवाई पट्टी पर एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे और इसके बाद ये विमान हवाई पट्टी पर उतरेंगे और फिर उड़ान भरेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक फिर यही अभ्यास किया जाएगा और सभी लड़ाकू विमान बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन से आएंगे। ये रहे मौजूद इस दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर समेत जनप्रतिनिधिगण और वायुसेना के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आंधी-पानी से एयर शो में हुई देरी इससे पहले मौसम बिगड़ने की वजह से एयर शो में देरी हुई। एयर शो का समय सुबह 11 बजे निर्धारित था। विमानों की लैंडिंग से पहले शाहजहांपुर में आंधी के साथ बारिश हुई। घने बादल मंडराते रहे और तेज हवा चलने से धूल के गुबार उठते रहे। लड़ाकू विमानों की लैंडिंग देखने आए स्‍कूली बच्‍चों मे गजब का उत्‍साह रहा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात

जयपुर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु शर्मा ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात की फोटो हिमांशु शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और लिखा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। अशोक जी के लंबे राजनीतिक जीवन के अनुभव सभी दलों के युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं। हालांकि हिमांशु शर्मा ने इसे केवल शिष्टाचार भेंट बताया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात ने नई चर्चा को जन्म दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा, “तो आप उनके शिविर की ओर चले गए?” जिससे अटकलों को हिमांशु शर्मा को सतीश पूनिया का करीबी माना जाता है और पूनिया के प्रदेशाध्यक्ष रहते ही उन्हें भाजयुमो का नेतृत्व सौंपा गया था लेकिन बाद में सीपी जोशी के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उनकी जगह अंकित चेची को यह जिम्मेदारी दे दी गई थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसे दौर में जब राजस्थान में सियासी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं, एक सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ नेता से विपक्षी पार्टी के प्रवक्ता की मुलाकात को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

महिला ने अपने पति से स्मार्ट फोन दिलाने की मांग पूरी नहीं होने पर की आत्महत्या

बूंदी जिले के नमाना थाना क्षेत्र के गरड़दा गांव से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पति से स्मार्ट फोन दिलाने की मांग पूरी न होने पर एक महिला ने अपनी 14 माह की बेटी के साथ पानी से भरे खदान में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला 24 अप्रैल से लापता थी। गुरुवार को दोनों के शव खदान में तैरते हुए मिले, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही नमाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकालकर बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। थानाधिकारी धर्मराम चौधरी ने बताया कि गरड़दा गांव के पानी से भरे खदान में दो शवों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के भाई द्वारा दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में किसी पर संदेह नहीं जताया गया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 28 वर्षीय विनिता भील पत्नी कैलाश और उसकी 14 माह की बेटी रिया के रूप में हुई है। विनिता मूल रूप से झाबुआ, मप्र की रहने वाली थी और उसका परिवार छह माह पहले मजदूरी के सिलसिले में गरड़दा गांव आया था। विनिता 24 अप्रैल से लापता थी और अब खदान से उसका और उसकी बच्ची का शव मिलने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। परिजनों की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, मेरठ में तीन घंटे हुई झमाझम बारिश

मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मेरठ में आज सुबह सवेरे तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश का दौर करीब तीन घंटे तक लगातार चलता रहा। बारिश के चलते हाईवे से लेकर शहर तक जगह-जगह जल भराव हो गया| तेज हवा के साथ बदरा झमाझम बरसाते रहे। सुबह के समय अंधेरा छा गया और हाईवे पर भी लाइट जलाकर वाहन स्वामियों को चलना पड़ा। वहीं मेरठ के अलावा आसपास के जिलों में भी जमकर बारिश हुई है। वेस्ट यूपी में मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बारिश और तेज आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया था। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तेज आंधी और बारिश के साथ मौसम बदल गया। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंके के साथ मौसम में नमी बढ़ गई और गर्मी का असर खत्म हो गया। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम ने फिर से एक बार करवट बदल ली। बारिश के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो गया वहीं लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तेज आंधी और बारिश से मौसम बदला है और तापमान में भी गिरावट आई है। यह बारिश प्रदूषण को भी साफ करेगी और तापमान को भी कम कर देगी जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत रहेगी। साथ ही फसलों के लिए भी यह बारिश अच्छी होगी। अगर पछेते गेहूं की फसल खेत में खड़ी होगी तो वहां पर थोड़ा नुकसान होने के आसार हैं। अभी शनिवार तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना बनी हुई है।  

उन्नाव, सुल्तानपुर, इटावा के बाद अब शाहजहांपुर में दिखी वायुसेना की ताकत, सड़क पर उतरे फाइटर जेट

 लखनऊ  निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर में बनी हवाई पट्टी पर शुक्रवार को वायुसेना के विमान उतरे। राफेल, मिराज और जगुआर जैसे विमान उतार कर वायुसेना नई बनी हवाई पट्टी का परीक्षण किया गया। इस अवसर पर वायुसेना की तरफ से शाहजहांपुर में एयर शो भी किया गया। इसका उद्देश्य युद्ध या आपदा के समय इस एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करना है। 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए शाहजहांपुर में बनाई गई यह हवाई पट्टी देश की पहली हवाई पट्टी होगी, जहां वायुसेना के लड़ाकू विमान रात में भी उतर सकेंगे। शुक्रवार को लड़ाकू विमान यहां पूर्वाभ्यास भी किया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हवाई पट्टी के दोनों किनारों पर 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। भारतीय वायु सेना ने हवाई पट्टी को अपने अधिकार क्षेत्र में ले लिया है। एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय में किया जाएगा, ताकि हवाई पट्टी की नाइट लैंडिंग क्षमता का भी परीक्षण किया जा सके। आपको बता दें कि गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है. हालांकि, यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है. देश में पहली बार किसी हाइवे पर दिन के साथ नाइट लैंडिंग ट्रायल भी होगा. यह एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है. बीते दिनों ही सीएम योगी ने इसका निरीक्षण किया था. इसका 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है. गौरतलब है कि बीते दिन गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि पहलगाम हमले का बदला चुन-चुन कर लिया जाएगा. इसके मद्देनजर भारत की तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं, अब एयर फोर्स गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई, जगुआर लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान और लैंडिंग का अभ्यास कर कड़ा संदेश दे रही है. उधर, नौसेना भी अरब सागर में युद्धपोतों के साथ अभ्यास कर रही है. जबकि, थल सेना आतंकियों का चुन-चुन कर खात्मा करने में जुटी है. गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे एयरफोर्स के लड़ाकू विमान दरअसल, शाहजहांपुर के जलालाबाद में बनाई गई हवाई पट्टी पर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे वायुसेना का AN-32 विमान आया. इस विमान ने करीब पांच मिनट तक चक्कर लगाए. इसके बाद हवाई पट्टी पर इसकी लैंडिंग हुई. करीब एक बजे यह विमान यहां से टेकऑफ कर गया. इसके बाद अन्य विमान आए. हालांकि, सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी इस हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे और ऐसा पहली बार होगा, जब किसी एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की नाइट लैंडिंग होगी. इस दौरान कटरा-जलालाबाद हाइवे बंद रहेगा. बेहद खास है ये स्ट्रैटिजिक लोकेशन रक्षा दृष्टिकोण से शाहजहांपुर का यह इलाका बेहद अहम है क्योंकि यह नेपाल की सीमा के पास है और नेपाल से जुड़ी चीन की सीमा भी है. इस वजह से इलाके की स्ट्रैटिजिक लोकेशन अहम हो जाती है. यही वजह है कि यहां डे और नाइट दोनों तरह की लैंडिंग की सुविधा विकसित की गई है. आपात स्थिति में सेना इस पट्टी का प्रयोग कर सकेगी. एयर फोर्स ने आज जिन विमानों को ट्रायल के लिए उतारा उनमें राफेल, सुखोई-30 MKI, मिराज-2000, मिग-29, जगुआर जैसे फाइटर जेट के अलावा C-130J सुपर हरक्यूलिस, AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान और MI-17 हेलिकॉप्टर भी शामिल हैं. ये सभी एयरक्राफ्ट युद्ध, राहत, रेस्क्यू और स्पेशल ऑपरेशन के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं. इससे पहले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी इस तरह के युद्धाभ्यास हो चुके हैं. लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे पर यह पहली बार हो रहा है, और वह भी दिन और रात दोनों सत्रों में.  इस अभ्यास में भाग लेने वाले प्रमुख फाइटर जेट्स  राफेल: आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और लंबी दूरी की मेटेओर मिसाइल से लैस, यह विमान सभी मौसम में ऑपरेशन की क्षमता रखता है. SU-30 MKI: भारत-रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित यह ट्विन-सीटर फाइटर लंबी दूरी तक स्ट्राइक करने में सक्षम है और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें लेकर उड़ान भर सकता है. मिराज-2000: फ्रेंच मूल का यह विमान हाई-स्पीड डीप स्ट्राइक में दक्ष है और न्यूक्लियर कैपेबल है. मिग-29: यह तेज गति, ऊंची उड़ान और राडार चकमा देने की क्षमता वाला लड़ाकू विमान है. जगुआर: यह ग्राउंड अटैक और एंटी-शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है. C-130J सुपर हरक्यूलिस: यह भारी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट विशेष बलों की तैनाती, आपदा राहत और रेस्क्यू मिशन में प्रमुख भूमिका निभाता है. AN-32: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सामान और जवानों की ढुलाई के लिए उपयुक्त ट्रांसपोर्ट विमान. MI-17 V5 हेलिकॉप्टर: सर्च एंड रेस्क्यू, मेडिकल एवैकुएशन और मानव सहायता कार्यों के लिए जरूरी बहुउद्देशीय हेलिकॉप्टर. 594 किमी. लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे यूपीडा के एसीईओ श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे 4 ग्रुप्स में बन रहा है. तीन ग्रुप (2,3,4) को अडानी बना रहा है और एक ग्रुप को आईआरबी कंपनी द्वारा पीपीपी मॉडल पर बनाया जा रहा है. रायबरेली-प्रयागराज की ओर बने ग्रुप-4 को छोड़कर मुख्यमंत्री जी ने बाकी तीनों ग्रुप्स का भ्रमण किया और प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को आपस में जोड़ते हुए मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किलोमीटर लंबा है. एक्सप्रेसवे का भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में किया था. इसकी शुरुआत मेरठ-बुलंदशहर मार्ग (एनएच-334) पर मेरठ के बिजौली ग्राम से होगी और समापन प्रयागराज बाईपास (एनएच-19) पर जुडापुर दांदू गांव पर होगी.  गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत  – गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 6 लेन में किया जा रहा है, जिसे जरूरत पड़ने पर 8 लेन में विस्तारित किया जा सकता है.  – इसके राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) की चौड़ाई 120 मीटर है, जबकि डिजाइन स्पीड 120 किमी. प्रति घंटा है.  – यह एक्सप्रेसवे 4 ग्रुप्स में बंटा हुआ है और प्रत्येक ग्रुप में 3 पैकेज हैं.  – इसके तहत 9 जनसुविधा परिसरों का भी निर्माण हो रहा है, जहां यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी.  – वहीं, 2 मुख्य टोल प्लाजा (मेरठ एवं प्रयागराज) के साथ 19 रैंप टोल प्लाजा (4 नए सम्मिलित) शामिल हैं.  – गंगा नदी पर लगभग 960 मीटर और रामगंगा नदी पर लगभग 720 मीटर लंबाई का दीर्घ सेतु भी प्रस्तावित है.  – यही नहीं, शाहजहांपुर (तहसील जलालाबाद) के … Read more

भोपाल में छात्राओं से रेप मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार,बंगाल में लोकेशन मिली, बिहार के नबील के ही कमरे का इस्तेमाल हुआ

भोपाल आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आया है। कुल 5 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, एक आरोपी अबरार गिरफ्त से बाहर है।भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और वीडियो बनाने के मामले में फरार आरोपी नबील खान अशोका गार्डन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। एफआईआर की भनक लगने के बाद वह बंगाल भाग गया था।राजधानी भोपाल के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी नबील ही छात्राओं से दुष्कर्म के दौरान वीडियो शूट करता था और अपने लैपटॉप में रखता था. भोपाल कॉलेज रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में सामने आई कुल 5 छात्राएं गौरतलब है चर्चित भोपाल निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में अब तक कुल 5 छात्राएं सामने आई हैं. बुधवार को खुलासा हुआ था कि गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फराज पीड़िताओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियोज को एक पोर्न साइट्स पर बेचने वाला था. फरहान 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में पुलिस ने मास्टरमाइंड फरहान खान को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को वकीलों के हमले के बाद आरोपी को जस्टिस नीलम मिश्रा की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ दर्ज हुआ गैंगरेप का मामला रिपोर्ट के मुताबिक भोपाल पुलिस ने छात्राओं के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और लव जिहाद मामले में आरोपी और गैंग सरगना फरहान अली उर्फ फऱाज के खिलाफ अब गैंगरेप का मामला दर्ज किया है. गुरुवार को उसकी पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फरहान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे फिर जेल भेज दिया गया.   फरहान की गिरफ्तारी के बाद भोपाल फरार हो गए थे अबरार और नबील रिपोर्ट के मुताबिक मामले में गैंग सरगना फरहान समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो शूट करने के आरोपी अबरार और नबील फरार हो गए हैं. बताया जाता है, जिस कमरे में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाये जाते थे, वो कमरे अबरार और नबील के थे और वीडियोज उन्हीं दोनों के लैपटॉप में सेव थे. आरोपी साहिल की डांस एकेडमी में डांस सीखने आती थीं 30 हिन्दू लड़कियां मामले में गिरफ्तार आरोपी और डांस एकेडमी संचालक साहिल के डांस क्लब में करीब 30 से अधिक हिंदू लड़कियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड मिला है, जिनमें कई युवतियों के साथ दुष्कर्म के बाद आपत्तिजनक वीडियो बनाए गए और आरोपी साहिल खुद उन्हें ब्लैकमेल कर नाइट क्लब, पार्टी, हाईप्रोफाइल होटल्स में ले जाता था. एक-दूसरे के साथ वीडियो शेयर करते थे सभी आरोपी मामले में खुलासा हुआ है कि लड़कियों को कोल्ड ड्रिंक के साथ शराब पिलाई जाती थी। इसके बाद बारी-बारी से आरोपी अलग-अलग काम के बहाने से चले जाते थे। फिर फरहान छात्राओं के साथ मारपीट कर रेप करता था। इन वीडियोज को फरहान, अबरार, नबील और अली एक-दूसरे से शेयर करते थे। लड़की नहीं आती तो वीडियो वायरल करने की धमकी सभी आरोपी अपने-अपने मोबाइल, लैपटॉप में सिक्योर फोल्डर में इन्हें सेव रखते थे। जब कोई लड़की आरोपियों के बुलाने पर नहीं आती तो इन वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जाती थी। अबरार और नबील अपने कमरे का इस्तेमाल करने की एवज में फरहान से पैसे लेते थे। लड़कियों को लाने और छोड़ने का काम भी यही करते थे। नबील खान के बाद अब पुलिस को अबरार की तलाश नबील की गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस की एक टीम छठे आरोपी अबरार की तलाश में बिहार में डेरा डाले हुए हैं। दस से अधिक ठिकानों पर दबिश दी जा चुकी है। एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की जा चुकी है।वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। अबरार की लास्ट लोकेशन मुर्शिदाबाद में ट्रेस की गई थी। हालांकि, वह भी मूल रूप से बिहार का ही रहने वाला है। गैंगरेप कांड के आरोपियों की पूरी कुंडली जानें… इस तरह लड़कियों को बनाते थे निशाना मध्यप्रदेश के भोपाल में लव जिहाद और गैंगरेप का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की रूह कांप गई. 6 मुस्लिम युवकों का एक गैंग, जिसक काम था हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाना. उनका ब्रेन वॉश करना और फिर रेप करना. उसके बाद अपने साथियों से गैंगरेप करवाना. भोपाल में हुए लव जिहाद और गैंग रेप कांड में दबोचे गए आरोपियों का कच्चा चिट्ठा आज हम आपके सामने खोलने जा रहे हैं. गैंगरेप के एक एक आरोपी का पूरा कर्मकांड हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. इनकी काली करतूतों को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. आरोपी नंबर 1- फरहान सबसे पहले बात इस गैंग के सरगना फरहान की. MBA पास फरहान खान हिंदू लड़कियों को सबसे पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था और फिर रेप करता था. उस रेप की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाता और बाद में वो वीडियो दिखाकर पीड़ित लड़कियों को ब्लैकमेल करता था. इसी तरह का उसने अपना एक गैंग तैयार कर साथियों से भी ये काम करवाना शुरू किया और उनके अश्लील वीडियो मंगवाता रहा. फिर उन पीड़िताओं को सा​थियों की मदद से अपने पास बुलवाता और वीडिया दिखाकर रेप करता था लेकिन भोपाल पुलिस ने फरहान को दबोच लिया है. आरोपी नंबर 2- साहिल खान साहिल खान, फरहान के गैंग की मुख्य कड़ी है. मूल रूप से पन्ना का रहने वाला था लेकिन अशोक गार्डन इलाके में रहकर डांस क्लास चलाता था. जिसमें करीब 30 हिंदू लड़कियां आती थी. यही साहिल का टारगेट था. झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उनका रेप करना. बाद में वही वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करना. आरोपी नंबर 3- अली खान अली पर आरोप है कि उसने एक छात्रा को लव जिहाद के मायाजाल में फंसाकर रेप किया और बाद में उसका अश्लील वीडियो फरहान को भेजा. फिर वीडियो के आधार पर ब्लैकमेलिंग का दौर शुरू हुआ और छात्रा को फरहान के साथ भी अवैध संबंध बनाने को मजबूर किया गया. आरोपी नंबर 4- साद साद मैकेनिक था और फरहान का जिगरी यार था. वो लड़कियों को लाने-ले जाने का … Read more

जातिगत जनगणना में मुस्लिम केवल मुस्लिम से नहीं जाना जाएगा, पठान, अंसारी , लोहार चालीस जातियां है: मंत्री विजयवर्गीय

इंदौर मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय  अपनी विधानसभा की 200 आंगनबाड़ी केंद्रों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरत की सामग्री वितरित करने पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राहुल गांधी सहित पाकिस्तान पर जवाबी हमला बोला. राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के सवाल पर हमला बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”वह छोटी बुद्धि के हैं उन्हें समझ नहीं आएगा कि जातिगत जनगणना सबकी होगी. हिंदू की भी होगी मुस्लिम की भी होगी. मुस्लिम केवल मुस्लिम से नहीं जाना जाएगा. ये पठान कौन है, अंसारी कौन है, लोहार कौन है. चालीस जातियां है, मुस्लिम समाज में उनकी भी जाति गिनी जाएगी. ऐसा नहीं के सीधा के सीधा अल्पसंख्यक के नाम से आरक्षण ले ले. सबकी जाति गणना होगी. अभी उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मोदी जी ने जो निर्णय लिया तो उसके पीछे उन्होंने एक बहुत अच्छी रणनीति के लिए काम किया”. वहीं पाकिस्तानी सांसद के भड़काऊ बयान के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”सेना के चीफ युद्ध में यदि जिंदा रहे तो नमाज पढ़ेंगे. युद्ध होगा तो पाकिस्तान 24 घंटे में साफ हो सकता है. वह हमारी क्षमता है, हमारी क्षमता का आंकलन अभी पाकिस्तान को नहीं है, इसलिए वह बड़ी-बड़ी बाते करते हैं. जो दहाड़ते हैं बेकार में, वह कुछ नहीं कर पाते और जो चुप रहते हैं, वह काम करते हैं”. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कहा, ”भारत ने कभी नहीं कहा कि हम लाहौर में जाकर झंडा गाड़ेंगे. युद्ध होगा जब बताएंगे उन्हें. भारत की क्षमता का पता नहीं उन्हें वह बस लंबी-लंबी बात कर रहे हैं. जब युद्ध हुआ तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान का नक्शा मिट जाएगा. बड़ी बड़ी बात करने वाले किस कब्र होंगे उन्हें ढूंढना पड़ेगा”. कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अभी युद्ध की कोई जरूरत नहीं वाले बयान पर उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया तो मंच पर ही अधिकारी को थप्पड़ मार देते हैं. उनकी उम्र बहुत हो गई है और ऐसी उम्र के लोग ऐसी बहकी बहकी बातें कर सकते हैं. भोपाल लव जिहाद मामले पर कहा, ”यह षडयंत्र काफी दिनों से भोपाल में हो रहा है. भोपाल में हर रोज एक हिन्दू लड़की मुस्लिम नवजवानों का शिकार हो रही है. मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है. भोपाल नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों से कह रहा हूं कि वे नेतागीरी कर रहे हैं, साथ-साथ वह यह भी देखें लव जिहाद के माध्यम से समाज के अंदर विषमता का जहर कौन फैला रहा है, उसकी भी चिंता करें चाहे सांसद हो या विधायक”.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet