LATEST NEWS

विदिशा में बारातियों से भरी गाडी पलटी, 4 लोगों की मौत, 13 घायल; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

भोपाल मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार को तड़के बारातियों को ले जा रही एक जीप पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। विदिशा जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे लटेरी कस्बे के पास हुआ, जब बारातियों को ले जा रही एक जीप इंदौर से सिरोंज लौट रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का इलाज विदिशा और लटेरी के अस्पतालों में चल रहा है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नारायण (20), गोकुल (18), बसंती बाई (32) और हजारी (40) के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा बचाव कार्य में मदद के लिए मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”विदिशा जिले के लटेरी तहसील क्षेत्र में इंदौर से सिरोंज जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में सभी शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं हैं। जिला प्रशासन की मदद से दुर्घटना में हुए घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए उचित व्यवस्था की गई है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।”

NIA की टीम आतंकी फिरोज खान को रतलाम लेकर पहुंची, मच गया हड़कंप

रतलाम मध्य प्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार आतंकी फिरोज खान को लेकर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और राजस्थान पुलिस की एक संयुक्त टीम रतलाम पहुंची हुई है। टीम ने फिरोज को संबंधित स्थानों पर ले जाकर वहां का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई आतंकवादी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में की गई थी, ताकि आतंकी नेटवर्क और उनके द्वारा उपयोग की गई जगहों के बारे में और जानकारी मिल सके। एनआईए और राजस्थान पुलिस की टीम ने फिरोज के साथ स्टेशन रोड थाने में भी पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिरोज से पूछताछ जारी है और उसकी गिरफ्तारी के बाद अब अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि फिरोज की गिरफ्तारी से आतंकी गतिविधियों के बारे में जरूरी जानकारी मिल सकती है, जो आगे की जांच के लिए सहायक साबित होगी। फिरोज खान की गिरफ्तारी     बता दें कि कुछ दिन पहले, रतलाम पुलिस ने फिरोज खान को गिरफ्तार किया था, जो काफी समय से फरार था और उस पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिरोज को जयपुर बम ब्लास्ट मामले में वांटेड था। यह गिरफ्तारी रतलाम पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही थी, लेकिन अब एनआईए की कार्रवाई ने इस मामले को और गंभीर बना दिया है। फिरोज खान का आतंकवादी नेटवर्क फिरोज खान 2022 में जयपुर बम ब्लास्ट को दोहराने की साजिश में शामिल था, और एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में उसका नाम था। उसे 2 अप्रैल को रतलाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब वह ईद के मौके पर अपनी बहन से मिलने आया था। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह अपनी बहन के घर पर ठहरने वाला है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एनआईए की जांच का दायरा बढ़ा एनआईए द्वारा की गई ताजा कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि रतलाम में आतंकवादियों का नेटवर्क सक्रिय था और यह जांच अब और गहरी हो गई है। एनआईए के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

मायावती बोली- ओबीसी व दलित वर्ग को अपने कल्याण के लिए भाजपा व कांग्रेस पर भरोसा नहीं करना चाहिए

लखनऊ बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि ओबीसी समाज का हित बसपा में ही सुरक्षित है और बसपा ही ओबीसी समाज की सच्ची हितैषी है। बहुजनों को अपने हित व कल्याण के लिए भाजपा व कांग्रेस पर भरोसा करना घातक है। उन्होंने कहा कि काफी लम्बे समय तक ना-ना करने के बाद अब केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय जनगणना के साथ जातीय जनगणना भी कराने के निर्णय का भाजपा व कांग्रेस आदि द्वारा इसका श्रेय लेकर खुद को ओबीसी हितैषी सिद्ध करने की होड़ लगी है जबकि इनके बहुजन-विरोधी चरित्र के कारण ये समाज अभी भी पिछड़ा, शोषित व वंचित है। वैसे भी कांग्रेस एवं भाजपा आदि की अगर नीयत व नीति बहुजन समाज के प्रति पाक-साफ होती तो ओबीसी समाज देश के विकास में उचित भागीदार बन गया होता, जिससे इनके मसीहा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर का आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का मिशन सफल होता हुआ जरूर दिखता। लेकिन बाबा साहेब एवं बसपा के अनवरत संघर्ष के कारण ओबीसी समाज आज जब काफी हद तक जागरुक है तो दलितों की तरह ओबीसी वोटों के लिए ललायित इन पार्टियों में इनका हितैषी दिखने की स्वार्थ व मजबूरी है, अर्थात् स्पष्ट है कि ओबीसी का हित बसपा में ही निहित है, अन्यत्र नहीं। अतः ‘वोट हमारा राज तुम्हारा-नहीं चलेगा’ के मानवतावादी संघर्ष को सही व सार्थक बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने का समय करीब है जिसके लिए कोताही व लापरवाही घातक तथा भाजपा व कांग्रेस आदि पार्टियों पर दलित, ओबीसी समेत बहुजन-हित, कल्याण व उत्थान हेतु भरोसा करना ठीक नहीं है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने जाति जनगणना कराने की घोषणा कर दी है। इस मुद्दे का कांग्रेस सहित सभी दलों ने स्वागत किया है।

CSK और RR के बाद अब हैदराबाद पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटकी है, जानें सभी 8 टीमों का प्लेऑफ समीकरण

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स को गुरुवार, 1 मई की रात उस समय बड़ा झटका लगा जब टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने राजस्थान रॉयल्स का IPL 2025 में सफर समाप्त कर दिया है क्योंकि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल 2025 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। वहीं मुंबई इंडियंस ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई के साथ अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें टॉप-4 में है। CSK और RR के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटकी है, आईएक एक नजर IPL 2025 के प्लेऑफ समीकरण पर डालते हैं- IPL 2025 प्लेऑफ समीकरण- मुंबई इंडियंस- राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मुकाबले में हराकर मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। टीम ने 11 में से अभी तक 7 मैच जीते हैं और उनके खाते में 14 अंक है। MI को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए कम से कम एक और मैच यहां से जीतना होगा, मगर टीम की नजरें अब टॉप-2 में बने रहने की होगी ताकि उन्हें फाइनल के लिए दो मौका मिल सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 10 में से 7 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी के खाते में मुंबई इंडियंस के बराबरी 14 अंक है, मगर बेहतर नेट रन रेट होने की वजह से MI टॉप पर हैं। मुंबई की तरह बेंगलुरु को भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम दो पॉइंट्स चाहिए, मगर उनकी नजरें भी टॉप-2 पर ही होगी। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स 10 में से 6 मैच जीत चुकी है, केकेआर के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था जिस की वजह से उनके खाते में 13 अंक है। पंजाब को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए यहां से 2 और मैच जीतने होंगे तभी टीम 16 अंक का आंकड़ा पार कर पाएगी। वहीं टॉप-2 में बने रहने के लिए उन्हें तीन मैच जीतने की जरूरत है। गुजरात टाइटंस- इस सीजन की सबसे बेस्ट टीमों में से एक शुभमन गिल की जीटी प्लेऑफ में पहुंचने की एक और प्रबल दावेदार है। गुजरात के 9 मैचों में 12 पॉइंट्स है। टीम को अभी 6 और मुकाबले खेलने हैं। इनमें से 2 मैच जीतकर वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है, मगर उनकी नजरें टॉप-2 पर होगी। दिल्ली कैपिटल्स- धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब लय खोती दिख रही है, पिछले दो मुकाबलों में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। टीम 10 में से 6 मैच जीतकर फिलहाल टॉप-4 से बाहर है। डीसी को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए बचे 4 में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम 3 मैच हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। दिल्ली को अपना नेट रन रेट भी सुधारने की जरूरत है। लखनऊ सुपर जाएंट्स- 10 मैचों में इतने ही अंक हासिल करने वाली ऋषभ पंत की टीम को प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए बचे चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। एलएसजी के अगले चार मैच पंजाब, बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद के खिलाफ है। लखनऊ यहां से दो और मैच हारता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स- गत चैंपियन केकेआर के लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी कठिन दिख रही है। टीम ने अभी तक खेले 10 में से 4 ही मैच जीते हैं, वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश की वजह से धुला था। कोलकाता के खाते में फिलहाल 9 पॉइंट्स है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जरूरी 16 अंक हासिल करने के लिए उन्हें यहां से सभी मुकाबले जीतने होंगे तभी वह 17 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। अगर टीम एक मैच भी हारती है तो उनकी गाड़ी 15 पॉइंट्स पर अटक जाएगी, ऐसे में उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद- CSK-RR के बाद अब SRH पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, हैदराबाद के खाते में 9 मैच में 6 ही अंक है। अगर बेच 5 में से टीम 2 मैच भी हारती है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगर टीम को 16 अंक चाहिए तो हैदराबाद को यहां से अपने सभी मैच जीतने होंगे। वहीं अगर टीम 4 मैच जीतती है तो 14 अंकों के बावजूद उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान, उखड़े पेड़, बारिश से सड़कें लबालब

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने लोगों को राहत दी। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। सुबह-सुबह दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। गरज-चमक के बीच बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया था। लगातार हो रही तेज बारिश से दिल्ली की सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाद शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंधेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार 1 मई से 7 मई तक आंधी व बारिश का अनुमान है। इस कारण से तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 मई की रात से 4 मई की सुबह तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 5 और 6 मई को शाम के समय आंधी-तूफान और बादल गरजने की गतिविधियां रहेंगी। इससे पहले मौसम विभाग 1 से 2 मई के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था। दिल्ली हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज़ हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हो गईं। दिल्ली में खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को अहमदाबाद और दो फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया गया और कई अन्य फ्लाइट में देरी हुई। गाजियाबाद में शुक्रवार तड़के मौसम का मिजाज बदल गया। पहले तेज आंधी चली। इसके बाद बादल गरजे और पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पारा चार डिग्री नीचे आ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही ने बताया कि तेज हवा चलने की वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता अचानक बढ़ गई। आने वाले चार-पांच दिन तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान जहां 40 को पार कर रहा था। वहीं अब यह 30-32 के आसपास रहेगा। रविवार और सोमवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही है। हवा की रफ्तार बढ़ने से धूप निकलने पर भी गर्मी से राहत मिली रहेगी। बारिस से गुरूग्राम बना जलग्राम गुरुग्राम में बारिश से शुक्रवार को कई जगहों पर जलभराव हो गया है। घरों के अंदर पानी घुस गया। नरसिंहपुर गांव के सामने दिल्ली जयपुर हाईवे और सर्विस लेन पर तीन फीट पानी भर गया है। इससे वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए। इसकी चपेट में आकर पालम विहार में पार्क की दीवार ढह गई। दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

खुले केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं की भीड़ में गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

केदारनाथ  उत्तराखंड के पवित्र हिमालयी धाम, केदारनाथ के कपाट आज प्रातः 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ इस शुभ अवसर पर मंदिर में उपस्थित रहे और बाबा केदार के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस पावन मौके पर हजारों श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के नारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर को विशेष रूप से 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिनमें देश-विदेश के 45 प्रकार के फूल शामिल थे। पश्चिम बंगाल के 50 कारीगरों ने सजावट में योगदान दिया। कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसने श्रद्धालुओं के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा इससे पहले गुरुवार को में प्रदेश के डीजीपी दीपम सेठ एवं अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) श्री वी. मुरुगेशन ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में जाकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया.  पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने उन्हें सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी. इस बार केदारनाथ यात्रा में भीड़ नियंत्रण के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जा रही है, जो पहले दिन से ही प्रभावी होगी. डीजीपी ने टोकन काउंटरों की संख्या बढ़ाने, पीए सिस्टम से यात्रियों को जानकारी देने और स्क्रीन पर स्लॉट व नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए. उन्होंने एटीएस और पैरा मिलिट्री बल की तैनाती को भी सुव्यवस्थित करने की बात कही. इस बार मंदिर में फोन पर है पाबंदी केदारनाथ में यात्रियों के लिये गाइडलाइन्स जारी की गई हैं. केदारनाथ मंदिर परिसर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. रील या फोटो शूट करते पाए जाने पर मोबाइल फोन जब्त कर लिये जाएंगे और 5000 का जुर्माना देना पड़ सकता है हर साल शीतकाल में भारी बर्फबारी के कारण बाबा केदारनाथ के मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं. जैसे ही ग्रीष्म ऋतु का आगमन होता है, मंदिर के द्वार पुनः खुलते हैं और बाबा केदार भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. पंचमुखी डोली यात्रा और व्यवस्थाएं 27 अप्रैल को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की पंचमुखी डोली यात्रा आरंभ हुई थी, जो विभिन्न पड़ावों से होते हुए 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंची। यात्रा के स्वागत और कपाटोत्सव के लिए मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गईं, जिनमें साफ-सफाई, दर्शन व्यवस्थाएं और पुजारियों के आवास की सुविधा शामिल रही। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने 50 हेल्थ एटीएम, 70 से अधिक स्वास्थ्य जांच केंद्र और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। श्रद्धालुओं के लिए टोकन सिस्टम लागू कपाट खुलने के पहले दिन ही लगभग 15,000 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। सुबह 10:15 बजे तक 10,000 से अधिक लोगों ने दर्शन किए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने टोकन सिस्टम लागू किया है, जिसमें हर घंटे 1,400 लोगों को दर्शन की अनुमति दी जा रही है। संगम पर बनाए गए 10 टोकन काउंटरों से वितरण हो रहा है, जिससे लंबी कतारों की आवश्यकता न पड़े। हालांकि, गौरीकुंड में इस बार अपेक्षाकृत कम भीड़ देखी गई। मुख्यमंत्री का संदेश और सांस्कृतिक आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “चारधाम यात्रा अक्षय तृतीया से शुरू हो चुकी है और सरकार का प्रयास है कि यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए सुरक्षित और सुगम बने।” उन्होंने कपाट खुलने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और श्रद्धालुओं से संवाद किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 4 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हाल ही में हुए पहलगाम हमले के मद्देनज़र केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में 139 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड भी तैनात हैं। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा बलों की लगातार निगरानी जारी है। चारधाम यात्रा का उत्साह चरम पर 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। इस वर्ष केदारनाथ धाम में जून से अगस्त के बीच 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। अब तक केदारनाथ यात्रा के लिए 7.60 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। धार्मिक महत्व केदारनाथ धाम भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और चारधाम तथा पंचकेदार यात्रा का अभिन्न हिस्सा है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कपाट खुलने के साथ ही मंदिर में रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक जैसे मंत्रों का जाप हुआ, जिसने श्रद्धालुओं को गहरे आध्यात्मिक अनुभव से भर दिया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने विझिनजम अंतरराष्ट्रीय गहरे पानी के बहुउद्देशीय बंदरगाह का किया उद्घाटन

तिरुवनंतपुरम केरल की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 8,900 करोड़ रुपये की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने हजारों करोड़ की लागत से निर्मित ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ को राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी मौजूद रहे। केरल सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) की ओर से सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां दुनिया के बड़े मालवाहक जहाज आसानी से आ सकेंगे। अभी तक भारत का 75% ट्रांसशिपमेंट देश के बाहर के पोर्ट्स पर होता था, इससे बहुत बड़ा नुकसान होता आया है। ये परिस्थिति अब बदलने जा रही है। अब देश का पैसा देश के काम आएगा। जो पैसा बाहर जाता था, अब वो केरल और विझिनजम के लोगों के लिए नए अवसर लेकर आएगा। इससे पहले उन्होंने कहा कि आज भगवान आदि शंकराचार्य की जयंती है। तीन वर्ष पूर्व सितंबर में मुझे उनके जन्मभूमि क्षेत्र में जाने का सौभाग्य मिला था। केरल से निकलकर देश के अलग-अलग कोनों में मठों की स्थापना करके आदि शंकराचार्य जी ने राष्ट्र की चेतना को जागृत किया। इस पुनीत अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि गुलामी से पहले हमारे भारत ने हजारों वर्ष की समृद्धि देखी है। एक समय वैश्विक जीडीपी में मेजर शेयर भारत का हुआ करता था। उस दौर में हमें जो चीज दूसरे देशों से अलग बनाती थी, वो थी समुद्री क्षमता, हमारी पोर्ट सिटी की आर्थिक गतिविधि। केरल का इसमें बड़ा योगदान था।

एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, मलयालम इंडस्ट्री में छाया मातम

एर्नाकुलम  मलयालम सीरियल स्टार विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है, गंभीर हालत में लीवर की बीमारी के इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. आज 2 मई को रात करीब 1 बजे एर्नाकुलम के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार कल होगा. होने वाला था लीवर ट्रांसप्लांट उनकी बेटी अपना लीवर दान करने को तैयार थी, लेकिन उनके परिवार और दोस्त इलाज के लिए पैसे जुटाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. अभिनेता किशोर सत्या ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की पुष्टी की. किशोर सत्या ने लिखा, ‘प्रिय मित्रों, दुखद समाचार… विष्णु प्रसाद का निधन हो गया है. कुछ दिनों से बुखार का इलाज चल रहा था. संवेदना… मैं प्रार्थना करता हूं कि परिवार को उनके निधन को सहने की शक्ति मिले’. एक्टर विष्णु प्रसाद का निधन पहले बताया गया था कि अभिनेता के इलाज पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे और एक्टर को धारावाहिक कलाकारों के ऑर्गेनाइजेशन ‘आत्मा’ से पैसों की मदद की गई है. किशोर सत्या ने पहले कहा था कि उन्हें अभिनेता विष्णु प्रसाद की बीमारी के बारे में उनकी बहन ने बताया था और कहा था कि उनके इलाज के लिए बड़ी रकम की जरुरत होगी. किशोर सत्या ने कुछ दिन पहले कहा था कि जो लोग मदद कर सकते हैं, उन्हें मदद करनी चाहिए और वह धारावाहिक सितारों का एक संगठन आत्मा से मदद लेने का प्रयास कर रहे हैं’. विष्णु प्रसाद एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों और धारावाहिकों में अपने विलेन अवतार से दर्शकों का दिल जीता है. विष्णु प्रसाद ने अपने अभिनय की शुरुआत विनयन द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म काशी से की थी. बाद में, उन्होंने काई एथम डोरथ, रनवे, मैंगो सीज़न, लायन, बेन जोंसन, लोकनाथन आईएएस, पटाका और मराठा नाडु जैसी फिल्मों में काम किया. विष्णु प्रसाद टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव थे. उनके दो बच्चे हैं जिनके नाम अभिरामि और अनानिका हैं.

गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद का आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा घमाशान, जाने कैसा रहेगा मिजाज

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2025 का 51वां मैच आज यानी शुक्रवार, 2 मई को अहमदाबाज के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। गुजरात वर्सेस हैदराबाद मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान -शुभमन गिल और पैट कमिंस- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। गुजरात टाइटंस के लिए पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने का शानदार मौका है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना चाहेगी। अगर आज SRH हारा तो उनपर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक जाएगी। आईए एक नजर GT vs SRH पिच रिपोर्ट पर डालते हैं- GT vs SRH पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली होती है, यहां गेंदबाजों को पारी की शुरुआत में कुछ मदद मिलती है, इसके बाद बल्लेबाज ही धाक जमाते हैं। हालांकि, अहमदाबाद में इस्तेमाल की जाने वाली कई तरह की पिचें उपलब्ध हैं, जिनमें काली मिट्टी, लाल मिट्टी और दोनों का मिश्रण शामिल है, जो अंततः यह निर्धारित कर सकता है कि सतह कैसे खेलेगी। काली मिट्टी की पिच पर 180-190 के आसपास का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है। और लाल मिट्टी की पिच पर 210-220 के आसपास का स्कोर एक विजयी स्कोर हो सकता है। इस मैदान पर अब तक आठ पारियों में से पांच में टीमों ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। ध्यान देने योग्य आंकड़ा यह है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अब तक यहां चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। ऐसे में आज भी दोनों टीमों के कप्तानों की नजरें टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने पर होगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम IPL रिकॉर्ड और आंकड़े मैच- 39 पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 18 (46.15%) टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 21 (53.85%) टॉस जीतकर जीते गए मैच- 18 (46.15%) टॉस हारकर जीते गए मैच- 21 (53.85%) हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/3 प्रति विकेट औसत रन- 28.45 पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 172.35 GT बनाम SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अभी तक कुल 5 ही मैच खेले गए हैं जिसमें जीटी ने 3 बार जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाया हुआ है, वहीं हैदराबाद को इस दौरान 1 ही जीत मिली है। दोनों के बीच खेले गए एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था।

सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

 सागर  पढ़ाई के लिए सागर आकर रहने वाली एक छात्रा से मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक ने लड़की पर धर्म बदलकर मुस्लिम बनने का दबाव भी डाला। बुधवार को शनि मंदिर सदर के पास आरोपित ने युवती को फिर से धमकी दी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपित पर मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती पीड़िता मूल रूप से पन्ना जिले की रहने वाली है और सागर में रहकर पढ़ाई कर रही है। मार्च 2024 में गोपालगंज क्षेत्र में रह रही थी। तभी ‘नमन’ नाम की आईडी से इंस्टाग्राम पर मैसेज आया। पूछने पर युवक ने खुद को “गोलू, मकरोनिया” निवासी बताया। माथे पर तिलक, मंदिर की सैर और शादी का वादा चैटिंग के बाद बातचीत बढ़ी और मोबाइल नंबर भी ले लिया। मुलाकातें शुरू हुईं। युवक हमेशा खुद को हिंदू बताता था। माथे पर तिलक लगाकर आता और मंदिर घुमाने ले जाता। मई-जून में युवक ने पीड़िता को मकरोनिया में नया रूम दिलाया। बर्थडे पर किया दुष्कर्म, फिर देता रहा धमकी 18 जुलाई 2024 को बर्थडे मनाने के बहाने युवक कमरे पर आया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बदनाम करने की धमकी देता रहा। असलियत पता चली तो किया किनारा अक्टूबर 2024 में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम फरहान मकरानी है, जो सदर कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद उसने दूरी बना ली। लेकिन 7 दिसंबर की रात फरहान फिर कमरे पर आया, जबरन संबंध बनाए और धर्म बदलने का दबाव डाला। मंदिर के पास मिली धमकी, थाने पहुंची पीड़िता 30 अप्रैल को भगवानगंज स्थित शनि मंदिर दर्शन के दौरान फरहान और उसका दोस्त रोहित मिले। वहां भी धर्म परिवर्तन की बात कहकर धमकी दी गई उसने बोला कि “अगर धर्म नहीं बदला तो जान से मार देंगे।” इसके बाद पीड़िता मौके से भागी और परिचितों को घटना बताकर थाने पहुंची। पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला थाना पुलिस ने फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।     जानकारी के अनुसार दूसरे जिले से सागर में आकर निजी काॅलेज से बीएड की पढ़ाई करने वाली 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मकरोनिया में किराए का कमरा लेकर रहती है।     इसके पहले वर्ष 2022 में वह गोपालगंज थाना क्षेत्र में किराए के कमरे में रहती थी। जहां एक दिन सोशल मीडिया पर उसके पास गोलू नाम के शख्स का संदेश आया, जहां उसकी बात हुई।     इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी। युवती ने बताया कि उसने अपना नाम गोलू निवासी मकरोनिया बताया। आरोपित लड़की के पास हमेशा माथे पर टीका लगाकर आता था।     आरोपित युवक उसे बैजरा मंदिर और बहेरिया शंकरजी मंदिर में ले जाता और खुद काे हिंदू बताता। मई-जून 2024 में आरोपित ने उसका रूम बदलवा कर मकरोनिया में दूसरी जगह दिलवा दिया।     बारिश के समय वर्ष 2024 में जन्मदिन पर आरोपित उसके कमरे में आया और केक काटकर उसका जन्मदिन मनाया। इसके बाद उसने कमरे में दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।     इसके बाद शादी का झांसा देकर आरोपित शरीरिक शोषण करता रहा।     अक्टूबर 2024 में एक दिन लड़की को पता चला कि उसके आरोपित का नाम गोलू नहीं बल्कि फरहान मकरानी है, जो सदर केंट का रहने वाला है।     लड़की को उसके मुस्लिम होने की जानकारी लगने के बाद उसने आरोपित से बातचीत कम कर दी।     सात दिसंबर 2024 को रात करीब आठ बजे आरोपित उसके कमरे में आया और उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया और धर्म बदलने का दबाव बनाया।     30 अप्रैल 2025 को लड़की शनि मंदिर गई थी, जहां आरोपित फरहान अपने दोस्त रोहित के साथ आया।     लड़की को धमकाते हुए धर्म बदलने के लिए कहने लगा, जिसके बाद लड़की ने यह बात स्थानीय परिचितों और अपनी बहन को बताई।     बहन के साथ वह महिला थाने पहुंची, जहां लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित फरहान मकरानी और उसके दोस्त रोहित कुशवाहा निवासी पुरानी सदर सागर पर धारा 64(2) (द्व), 351(3), 3 (5) बीएनएस, 3/5 मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।  

कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व 04 मई

भोपाल म.प्र.युवा कायस्थ संगठन,  अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, चित्रगुप्त समाज,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल सहित भोपाल के समस्त 22 कायस्थ समाज के संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में कायस्थ समाज के आराध्य देव देवाधिदेव चित्रगुप्त जी महाराज के प्राकटयोत्सव पर्व दिनांक 04 मई, 2025 को सांय  5.00 बजे भोपाल के जवाहर चौक स्थित चित्रगुप्त मंदिर से एक विशाल  शोभा यात्रा चल-समारोह के रूप में आरंभ होगी, जिसे अभाकाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व म.प्र.शासन के माननीय सहकारिता व खेलकूद तथा युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।  इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हमें सामाजिक एकजुटता व शक्ति को दिखाने के लिए बड़ी संख्या में सपरिवार उपस्थित हों ।   सभी संगठनों व समाजों के लोग अपने-अपने क्षेत्र में काम करें, लेकिन हमारा उद्देश्य यह हो कि सम्पूर्ण हिन्दु समाज एकजुट हो। चल समारोह में सभी लोग पैदल अपने परिवार के सदस्यों के साथ चलेंगे, सभी की गाड़ियां डीजे, बग्गी, ऊंट, घोड़ों के पीछे चलेंगी ।  चल समारोह चित्रगुप्त मंदिर जवाहर चौक से आरंभ होकर टी.टी.नगर से रोशनपुरा होकर वापस पहुंचेगा, रास्ते में अनेक जगह मंच बनाकर फूलों की पंखुड़ियों से स्वागत होगा व छाछ और शरबत भी पिलाया जायेगा । बैठक  सर्वश्री अजय श्रीवास्तव नीलू, सुनील श्रीवास्तव, श्री दीपक खरे, संजीव श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज कुलश्रेष्ठ, मेजर जनरल श्याम शंकर श्रीवास्तव, महेंद्र श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, राजेश नारायण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दीप श्रीवास्तव, , वेदाशीष रानू, शैलेन्द्र निगम, मीना श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, राजकुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में अभाकाम, चित्रगुप्त समाज, न्यू मार्केट, बाग मुगालिया, कायस्थ संसद, ईरावती चित्रगुप्त संस्कृति एवं सामाजिक न्याय,  जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल 1100, कायस्थ मंडल नगरीय क्षेत्र होशंगाबाद रोड, राजा किशन राम पार्वती बाई ट्रस्ट, नेवरी, कायस्थ कुलम कटारा हिल्स के पदाधिकारीगण व अन्य सामाजिक बंधु भी उपस्थित हुए। यह बैठक श्री विश्वास कैलाश सारंग के कार्यालय में सम्पन्न हुई।

रोहित शर्मा के सामने हाथ जोड़ खड़ा गेंदबाज, पत्नी की ओर इशारा और रितिका सजदेह का क्यूट रिएक्शन

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा दोनों हाथ सीने पर मोड़कर खड़े हैं। सामने एक युवा गेंदबाज हाथ जोड़कर नतमस्तक खड़ा है। यह खिलाड़ी हैं राजस्थान रॉयल्स के आकाश मधवाल, वही टीम जिसे एमआई ने हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। पूरी कहानी बयां करता एक वीडियो भी है। रोहित शर्मा फिर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर इशारा करते हैं। मधवाल फिर उधर मुड़कर हाथ जोड़ते हैं। एक जूनियर का सीनियर के लिए सम्मान को दिखाता यह वीडियो अब वायरल है। ‘कोई भी इस चीज को पैसे नहीं खरीद सकता’ कोई भी इस चीज को पैसे से नहीं खरीद सकता। भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार रोहित शर्मा के लिए एक एक्स यूजर्स का ये पोस्ट है। उसने शर्मा को सम्मान देते मधवाल की तस्वीर और रितिका सजदेह के रिएक्शन से जुड़ा वीडियो भी एक्स पर पोस्ट किया है। रोहित शर्मा का पत्नी की ओर इशारा और रितिका का क्यूट रिएक्शन तस्वीर और वीडियो गुरुवार को मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स की है। वीडियो में पूरी तस्वीर साफ हो रही है। रोहित शर्मा और आरआर के गेंदबाज आकाश मधवाल खड़े हैं और कुछ बात करते दिख रहे हैं। तभी रोहित शर्मा हाथ उठाकर अपनी पत्नी रितिका सजदेह की ओर उंगली से इशारा करते हैं। संभवतः मधवाल ने भाभी के बारे में पूछा हो। इसके बाद मधवाल स्टैंड की तरफ मुड़ते हैं जहां रितिका सजदेह हैं। वह दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करते हैं। जवाब में रितिका भी चेहरे पर मुस्कान के साथ हाथ हिलाकर अभिवादन का जवाब दे रही हैं। यह छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का खास कनेक्शन रोहित शर्मा और आकाश मधवाल का बहुत ही खास कनेक्शन है। अभी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे मधवाल ने 2 साल पहले रोहित शर्मा की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। उस सीजन में मधवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता था। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ एक मैच में तो उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल इतिहास में किसी भी अनकैप्ड गेंदबाज का यह अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। फॉर्म हासिल कर चुके हैं हिट मैन रोहित शर्मा थोड़ी देर से ही सही लेकिन आईपीएल में बहुत सही समय पर फॉर्म में वापस आ चुके हैं जिसका मुंबई इंडियंस को खूब फायदा मिल रहा है। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंद में 53 रन की शानदार पारी खेली। रयान रिक्लेटन ने 61, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने 48-48 रन की पारी खेली। मुंबई इडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम 117 रन पर आउट हो गई और मुंबई ने यह मैच 100 रन से अपने नाम कर लिया जो रनों के लिहाज से इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी गया मोबाइल फोन बरामद, रेलवे सुरक्षा बल की डिजिटल सतर्कता लाई रंग

भोपाल भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर लगातार नवाचारों को अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल मंडल की साइबर सेल ने पहली बार दूरसंचार विभाग के ‘सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR)’ पोर्टल के माध्यम से चोरी हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ढूंढ़ निकाला और यात्री को लौटाकर एक ऐतिहासिक पहल की है। दिनांक 25 अप्रैल 2025 को ‘रेल मदद’ पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता श्री मुरु द्वारा इटारसी स्टेशन पर यात्रा के दौरान उनका मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी गई थी। चूंकि यात्री ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी, इसलिए आरपीएफ साइबर सेल द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिकायत का निपटान किया गया। साइबर सेल, भोपाल ने निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक किया, जिससे वह उपयोग में नहीं लाया जा सके। दिनांक 26 अप्रैल को मोबाइल को भोपाल क्षेत्र में ट्रेस किया गया, और जांच में पता चला कि यह श्री प्रवीन नामक व्यक्ति के पास है। संबंधित व्यक्ति को संपर्क कर मोबाइल निकटतम आरपीएफ पोस्ट पर जमा कराने के लिए कहा गया, और उन्होंने 30 अप्रैल को आरपीएफ पोस्ट – रानी कमलापति में मोबाइल जमा कर दिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि – “यह पहला मौका है जब भोपाल मंडल में CEIR पोर्टल के माध्यम से एक यात्री की खोई हुई संपत्ति को इतनी दक्षता और पारदर्शिता के साथ बरामद कर लौटाया गया है। इस पहल से यात्रियों के बीच भरोसा और रेलवे की छवि दोनों मजबूत होती है।” ज्ञात हो कि रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हाल ही में दूरसंचार विभाग के सहयोग से पूरे देश में CEIR पोर्टल को लागू किया है। यह पोर्टल चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को IMEI नंबर के माध्यम से ब्लॉक, ट्रैक व रिकवर करने में मदद करता है। इसका उद्देश्य मोबाइल चोरी रोकने के साथ-साथ ऐसे उपकरणों की अवैध बिक्री को नियंत्रित करना भी है। इस प्रयास के माध्यम से रेल यात्री अब रेल मदद, 139 हेल्पलाइन या आरपीएफ से सीधे संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। बिना एफआईआर के भी, CEIR के ज़रिए मोबाइल की रिकवरी की जा सकती है। भोपाल मंडल की यह सफलता यह दर्शाती है कि अब डिजिटल ट्रैकिंग और तकनीकी दक्षता से लैस रेलवे प्रशासन यात्रियों को न केवल बेहतर सेवा दे रहा है, बल्कि उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी सजग और सक्रिय है।

सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से शुरू होंगे एग्जाम, डेटशीट जल्द होगी जारी

इंदौर कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी की शुरुआत आठ मई से हो रही है, जो एक जून तक चलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) देशभर में यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित करेगी। जैसे-जैसे परीक्षा की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छात्रों की तैयारी भी तेज हो गई है। एजेंसी ने एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी भी दी गई है। इस वर्ष करीब 14 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इंदौर जिले से इस परीक्षा में 45 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। इनमें से अधिकतर ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से संचालित पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की इच्छा जताई है। इंदौर में तीन से चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार डीएवीवी ने सीयूईटी यूजी में कुछ नए पाठ्यक्रमों को जोड़ा है। इनमें बीए भूगोल, साइकोलॉजी, दर्शन और बीबीए एविएशन आदि शामिल हैं। पहले इन कोर्सों में नान-सीयूईटी के आधार पर दाखिला मिलता था, लेकिन इस बार छात्रों की रुचि को देखते हुए इन्हें भी परीक्षा में शामिल किया गया है। 28 कोर्स चल रहे हैं डीएवीवी अब कुल 28 एकीकृत और स्नातक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रही है। इनमें बीए अर्थशास्त्र, बीकाम कराधान, बीकाम ऑनर्स, बीफार्मा, बीसीए, बीएएलएलबी, एमसीए, एमटेक आदि शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में कुल 1470 सीटों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जुलाई में काउंसिलिंग, अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया परीक्षा एक जून को समाप्त होगी। इसके बाद एक महीने के भीतर एनटीए परिणाम घोषित करेगा। इसके लगभग दस दिन बाद विश्वविद्यालयों को छात्रों का डाटा मिलेगा। इस आधार पर प्रावीण्य सूची और रैंक तैयार की जाएगी। डीएवीवी की काउंसिलिंग प्रक्रिया 15 जुलाई तक शुरू होने की संभावना है, जिसका पहला चरण अगस्त में आयोजित होगा। परीक्षा केंद्र नहीं बदल सकते कुछ विद्यार्थियों को इंदौर के बाहर परीक्षा केंद्र मिला है, जिससे वे परेशान हैं। वे केंद्र बदलने के लिए एनटीए को ईमेल भेज रहे हैं। सीयूईटी समन्वयक डॉ. कन्हैया आहूजा ने कहा कि परीक्षा केंद्र में बदलाव संभव नहीं है। एनटीए ने पहले ही अपनी अधिसूचना में इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। डेटशीट का अता-पता नहीं, NTA क्या चाहता है? ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने कम दिन बचे होने के बाद भी छात्रों को अपने एग्जाम की डेटशीट तक नहीं पता है। छात्र असमंजस में है और एनटीए से भी लगातार पूछ रहे हैं। वहीं कई प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एडमिशन शुरू हो गए हैं, जो सीयूईटी स्कोर के आधार पर एडमिशन नहीं करती हैं। कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि नीट की वजह से सीयूईटी एग्जाम आगे टल सकता है। ऐसे में छात्र अब दूसरे विकल्पों की ओर जाने को मजबूर हो रहे हैं। करियर काउंसलर आलोक बंसल कहते हैं कि ऐसी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की कमी नहीं है, जो सीयूईटी स्कोर के बिना एडमिशन करती हैं। उनका कहना है कि अगर छात्र को ये ही नहीं पता है कि उसका अगला कदम क्या होगा तो वह कैसे अपना प्लान बनाएगा? आपको क्या लगता है, सीयूईटी 2025 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होना कितना फायदेमंद है?     बहुत फायदेमंद     कुछ हद तक फायदेमंद     कम फायदेमंद     बिल्कुल नहीं अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी का शेड्यूल ही जारी नहीं किया है और जब डेटशीट तक नहीं पता है तो एग्जाम कब से होंगे, इस बारे में असमंजस है। उसके बाद रिजल्ट कब आएगा, यह भी एक सवाल रहेगा। खास बात यह है कि इस बार सीयूईटी-2025 में कई तरह के बदलाव हुए हैं और हर पेपर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, जबकि पिछले वर्ष 2024 में यह एग्जाम हाईब्रिड मोड में हुआ था। पिछले वर्ष 15 मई से एग्जाम शुरू हुआ था और करीब 25 दिन पहले 20 अप्रैल 2024 को डेटशीट जारी हो गई थी। इस बार 8 मई से 1 जून तक एग्जाम होना है और 28 अप्रैल तक भी डेटशीट नहीं आई है। सिटी स्लिप कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?     सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं.     फिर होमपेज पर CUET UG 2025 परीक्षा सिटी स्लिप लिंक का चयन करें.     उसके बाद नए पेज पर पहुंचने के बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं.     अब स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी परीक्षा की सिटी स्लिप दिखाई देगी.     आगे की जरूरत के लिए उसकी एक कॉपी सेव करके रख लें और उसे प्रिंट भी करा लें. CUET UG 2025 Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न क्या है? सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा. विशेष जरूरत वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, PwBD (बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति) उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए अतिरिक्त 20 मिनट का समय दिया जाएगा. इस परीक्षा के लिए प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को पांच अंक दिए जाएंगे. हालांकि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाता है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता

रायपुर : छत्तीसगढ़ की केयरएज रैंकिंग में बड़ी छलांग छत्तीसगढ़ की शासन, सामाजिक विकास और अर्थव्यवस्था में जबरदस्त सुधार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा यह टीम छत्तीसगढ़ की सफलता रायपुर केयरएज स्टेट रैंकिंग 2025 में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश के बड़े राज्यों की सूची में अपनी रैंकिंग को तीन स्थान तक बेहतर किया है। वर्ष 2023 की तुलना में राज्य का समग्र स्कोर 6.1 अंकों की वृद्धि के साथ 34.8 से बढ़कर 40.9 हो गया है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ देश के 17 बड़े राज्यों के गु्रप में 14वें स्थान से 11वें स्थान पर पहुंच गया है। यह प्रदर्शन शासन, सामाजिक संकेतकों और आर्थिक मजबूती में व्यापक सुधार का प्रमाण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह ‘टीम छत्तीसगढ़’ की एकजुट मेहनत और जन-सेवा की भावना का परिणाम है। हमने शासन में पारदर्शिता, सेवा की गति, और नागरिकों की भागीदारी को प्राथमिकता दी है। सामाजिक क्षेत्र में हमारा जोर शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीब कल्याण पर रहा है। आर्थिक क्षेत्र में निवेश और रोजगार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि केयरएज की यह रिपोर्ट हमारे कार्याें का आंकड़ों के रूप में मान्यता है। हमने हर क्षेत्र में सुधार की नीति अपनाई है, चाहे वह आर्थिक सशक्तिकरण हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य सेवाएं। यह उपलब्धि सभी के प्रयास और जनता के सहयोग का परिणाम है। छत्तीसगढ़ राज्य अब राष्ट्रीय मंच पर प्रतिस्पर्धा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। निकट भविष्य में हमारा राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। केयरएज की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में आर्थिक प्रदर्शन के मापदण्ड पर उल्लेखनीय 9.9 अंकों की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023 में जहां राज्य 12वें स्थान पर था, वहीं 2025 में यह 7वें स्थान पर आ गया है। यह राज्य की आकर्षक औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है। छत्तीसगढ़ ने वित्तीय प्रबंधन को बेहतर करते हुए राजस्व संग्रहण की दक्षता बढ़ाई है। जीएसटी संग्रहण में वृद्धि और बजट प्रबंधन में पारदर्शिता के कारण राज्य की राजकोषीय स्थिति अधिक मजबूत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ ने शासन-प्रशासन के क्षेत्र में 14.2 अंकों की छलांग लगाई है, सार्वजनिक सेवा, कानून व्यवस्था और डिजिटल गवर्नेंस में किए गए सुधार इसके मुख्य कारण रहे। वहीं सामाजिक क्षेत्र में 17.8 अंकों की वृद्धि इस बात का प्रमाण है कि राज्य ने साक्षरता, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और आय-समानता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ राज्य ने आर्थिक क्षेत्र में भी लगभग 10 अंकों की बढ़त दर्ज की है, जो राज्य की स्थिर विकास दर में वृद्धि और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का शुभ संकेत है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि 2025 की कार्यप्रणाली में 50 संकेतकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया, जबकि 2023 में यह संख्या 46 थी। 2023 और 2025 के बीच छत्तीसगढ़ ने शासन, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet