LATEST NEWS

पाकिस्तान कोई हरकत करेगा तो भारत उसे सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार : विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर पहलगाम आतंकी हमले का बदला भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर से लिया है। इस हमले में 105 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। भारत सरकार की ओर से भी हमले की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने पर जवानों की सराहना की और कहा कि भारतीय सेना अब आतंकियों और उनके ठिकानों को उजाड़ने प्रतिबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर 9 आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। यह सीधा संदेश है, यह नया भारत है। नया भारत आतंक सहने को तैयार नहीं है। आतंकियों से निपटने के लिए हमारी सेना पूरी तैयारी है। आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग भी सेना की दो महिला अधिकारियों ने की है, जो यह दर्शाता है कि नए भारत की महिला मजबूत हैं, कमजोर नहीं है। अब अगर पाकिस्तान कोई हरकत करेगा तो भारत उसे सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरस्ट्राइक में मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए हैं। आतंकी मसूद अजहर ने चिट्ठी जारी करते हुए कहा कि दिल करता है कि काश मैं भी इस हमले में मर जाता। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन ने कहा कि अब आतंकी मसूद को समझ आएगा कि परिवार के न रहने की पीड़ा क्या होती है।   नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों नासूर : विस अध्यक्ष डॉ. रमन इधर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन में जवानों ने 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया। डॉ. रमन सिंह ने एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता पर तीनों राज्यों के पुलिस और जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले 8-10 दिनों से कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 3 राज्यों की सीमा में 5 से 6 हजार जवान ऑपरेशन रहे हैं। वीर जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 नक्सलियों को मार गिराया है। देश के लिए नक्सलवाद और आतंकवाद दोनों नासूर है। निर्धारित 31 मार्च, 2026 तक नक्सलवाद का खत्मा कर दिया जाएगा।

मोटी सैलरी, शानदार करियर चाहिए तो करें कंपनी सेक्रटरी कोर्स

अभी जिन जॉब की मार्केट में काफी डिमांड है, उनमें से एक कंपनी सेक्रटरी (सीएस) की जॉब है। भारत में मौजूदा समय में करीब 7,000 कंपनी सेक्रटरीज की जरूरत है। हर साल इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) से 3,000 से 4,000 सीएस प्रफेशनल पास आउट होते हैं। हर साल जितने कंपनी सेक्रटरी पास होते हैं, उनकी संख्या से ज्यादा संख्या में हर साल कंपनियों की स्थापना हो रही हैं। जिन कंपनियों को सीएस की जरूरत नहीं होती है, उन कंपनियों ने भी कानून की जटिलताओं को देखते हुए कंपनी सेक्रटरीज को हायर करना शुरू कर दिया है। ऐसे में यह एक बेहतर करियर हो सकता है। कैसे करें, कहां से करें, क्या है अवसर, कितनी मिलेगी सैलरी, इस तरह की जानकारी के लिए आगे की स्लाइडों को देखें… काम क्या करना होता है? कंपनी सेक्रटरीज इन हाउस लॉयर्स की तरह होते हैं जो किसी संगठन में कॉर्पोरेट सेक्रटेरियल डिपार्टमेंट की हर दिन की गतिविधियों और कार्य की देख रेख करते हैं। वे प्रफेशनल होते हैं जो कंपनी में गवर्नेंस से संबंधित मामलों की देखभाल करते हैं और कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री, स्टॉक एक्सचेंज एवं सिक्यॉरिटीज ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) समेत रेग्युलेटरों को भेजने जाने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हैं। वे बोर्ड मीटिंगों का आयोजन करने, अजेंडा तैयार करने, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को नोटिस जारी करने और संगठन के कानूनी अनुपालन के मामले को हैंडल करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। कंपनी लॉ के अलावा कई ऐसे लॉ हैं जो कंपनियों पर लागू होते हैं। उनको इन कानूनों के मुताबिक किसी मामले से निपटना होता है। लिस्टेड कंपनियों पर लागू होने वाले सेबी के रेग्युलेशन का कंपनी द्वारा पालन सुनिश्चित करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है। कैसे, कहां से करें कोर्स? इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) एक अग्रणी नैशल प्रफेशनल बॉडी है जो भारत में कंपनी सेक्रटरीज के पेशे को विकसित और रेग्युलट करती है। सीएस कोर्स ऐच्छिक ऑरल कोचिंग के विकल्प के साथ पत्राचार/डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से ऑफर किया जाता है। छात्रों के लिए आईसीएसआई द्वारा एक ई-लर्निंग पोर्टल लॉन्च किया गया है। इसके लिए साल भर ऐडमिशन होते रहते हैं। 12वीं (आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स) के बाद जो छात्र यह कोर्स करना चाहते हैं उनको कंपनी सेक्रटरीज के कोर्स के लिए तीन चरणों से गुजरना होता है। उनको (1) फाउंडेशन प्रोग्राम (चार पेपर्स) (2) एग्जिक्युटिव प्रोग्राम (छह पेपर्स) और (3) प्रफेशनल प्रोग्राम (आठ पेपर्स) करने होते हैं। ग्रैजुएशन के बाद छात्रों को सीएस प्रोग्राम के दो चरण यानी एग्जिक्युटिव प्रोग्राम और प्रफेशनल प्रोग्राम करना होता है। उनको प्रैक्टिकल ट्रेनिंग से भी गुजरना पड़ता है। दाखिला प्रक्रिया आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं पास करने वाले छात्र (फाइन आर्ट्स समेत) फाउंडेशन प्रोग्राम में दाखिला लेने के पात्र हैं। फाउंडेशन प्रोग्राम या आर्ट्स, साइसें और कॉमर्स ग्रैजुएट्स (फाइन आर्ट्स को छोड़कर) सीएस एग्जिक्युटिव प्रोग्राम में दाखिला लेने के पात्र हैं। छात्रों की आयु 17 साल से कम नहीं होनी चाहिए। छात्रों को अनिवार्य रूप से कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करना होगा या सीएस एग्जिक्युटिव प्रोग्राम लिखने से पहले उनको बाहर कर दिया जाएगा। प्रफेशनल प्रोग्राम में तभी दाखिला मिलता है जब एग्जाम शुरू होने वाले महीने से कम से कम नौ महीने पहले प्रफेशनल प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया होता है। एग्जिक्युटिव प्रोग्राम एग्जिक्युटिव प्रोग्राम फाइन आर्ट्स स्ट्रीम को छोड़कर किसी भी स्ट्रीम के ग्रैजुएट कर सकते हैं। सीएस कोर्स के एग्जिक्युटिव प्रोग्राम को क्लियर करने के बाद ही प्रफेशनल प्रोग्राम कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र को एग्जिक्युटिव प्रोग्राम या प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद 15 महीने की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग लेनी होगी। प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने और सभी तरह की जरूरी ट्रेनिंग पूरा करने के बाद 15 दिनों का सेक्रटेरियल मॉड्यूल ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसएमटीपी) करना पड़ता है। सीएस प्रफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद छात्र प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने तक अपने विकल्प में आईसीएसआई में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रफेशनल एग्जाम क्वॉलिफाई करने और ट्रेनिंग के सफल समापन पर कैंडिडेट को आईसीएसआई के असोसिएट सदस्य के रूप में दाखिला दे दिया जाता है। एक साल में दो बार जून और दिसंबर में परीक्षा होती है। आईसीएसआई का एनएलएस बेंगलुरु, नलसार, हैदराबाद, आईसीडब्ल्यूएआई और आईसीएआई, आईसीएसए लंदन एवं अन्यों से समझौता ज्ञापन है। सैलरी कंपनी सेक्रटरीज ऐसा कोर्स है जिसमें न सिर्फ जॉब के अवसर बहुत हैं बल्कि सैलरी भी काफी आकर्षक है। एक सीएस प्रफेशनल आराम से 25-30 लाख रुपये सालाना कमा सकता है। अवसर कुल 10 लाख कंपनियां हैं जिनमें से करीब एक लाख प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैं और 7,000 स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध हैं। इन 7,000 कंपनियों से करीब 1,000 बहुत ही बड़ी कंपनी हैं और उनको ऐसे कई प्रफेशनल्स की जरूरत हैं। यानी इस सेक्टर में अवसर की कमी नहीं है।  

रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का किया ऐलान, टीम इंडिया को भंवर में छोड़ा

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. भारतीय टीम को अगले महीने इंग्लैंड का दौरा करना है. जहां टीम इंडिया मेजबानों से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो दो  हाथ करेगी.  इस अहम सीरीज से पहले रोहित का संन्यास का ऐलान करना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है.  भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. हिटमैन ने टेस्ट से रिटायरमेंट की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.  उन्होंने बताया कि वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. रोहित शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किए गए फोटो पर लिखा सभी को हेलो. मैं ये शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया. आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. मैं वनडे में खेलता रहूंगा.’   रोहित ने टेस्ट में ओपनर के तौर पर बनाए 9 शतक टेस्ट में बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने 66 पारियों में 9 शतक जड़े हैं. उन्होंने इस दौरान 8 अर्धशतक लगाए हैं जबकि 42.81 की औसत से 2697 रन बनाए हैं. रोहित ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा जबकि साल 2025 में टेस्ट क्रिकेट को छोड़ा. रोहित वनडे में खेलना जारी रखेंगे और 2027 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेंगे. रोहित का टेस्ट करियर 38 वर्षीय रोहित शर्मा अपने करियर के दूसरे भाग में भारत के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज थे. जिन्होंने 67 टेस्ट में 12 शतकों और 18 अर्धशतकों की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फ़ाइनल में भारत की कप्तानी की और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज़ और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में पिछली दो सीरीज़ को बचाया. इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा. जिसके संभावित उम्मीदवार केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हैं. बयान में क्या कहा रोहित ने अपने बयान में कहा है कि आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो रहा है। सफेद गेंद के प्रारूप में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में बेहद सम्मान की बात रही है। इस दौरन आप सभी से जो प्यार और समर्थन मिला, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। रोहित ने आगे लिखा है कि वह वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते रहेंगे। बता दें कि हाल ही में भारत ने रोहित की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। इससे पहले भारत ने साल 2024 उन्हीं की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप भी जीता था। साल 2023 में भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। कुछ समय से कर रहे थे संघर्ष रोहित शर्मा पिछले कुछ अरसे से टेस्ट क्रिकेट में संघर्ष कर रहे थे। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखलाओं में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। इसके बाद दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए भूलने लायक ही रहा। इस पूरे दौर में आठ टेस्ट मैचों में रोहित की औसत 10.93 रहा और वह मात्र एक बार 50 का स्कोर पार कर पाए। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों टेस्ट जीते थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से हराया था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी भारत 3-1 से हार गया था। टेस्ट डेब्यू से ऐन पहले लगी थी चोट रोहित शर्मा के डेब्यू को लेकर एक दिलचस्प कहानी है। उन्हें साल 2010 में नागपुर टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करना था। लेकिन टॉस से ऐन पहले रोहित को चोट लग गई। इसके चलते वहां पर उनका डेब्यू टल गया। फिर रोहित शर्मा ने तीन साल बाद साल 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में डेब्यू किया था। रोहित ने शतक के साथ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने इस मैच में 177 रन बनाए थे। कौन बनेगा नया कप्तान? इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए भारत के पास एक नया टेस्ट कप्तान होगा। इसके संभावित उम्मीदवार जसप्रीत बुमराह, लोकेश राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत हो सकते हैं। फिलहाल बुमराह टेस्ट में उपकप्तानी कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की अनुपस्थिति में बुमराह ने ही वहां पर कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी।  

पुराने लहंगे के लुक को यूं बदलें ट्रेंडी स्टाइल में

अगर आप अपनी शादी के लहंगे को कई बार पहन चुकी हैं और अब उसे पहनते- पहनते बोर हो चुकी हैं, तो हम आपको बता रहे हैं 4 तरीके, जिससे आप अपने लहंगे को रिसाइल कर सकती हैं। सबसे पहले बदले लहंगे का लुक सबसे पहले आप अपने लहंगे का लुक बदल डालें। लहंगे को आप साड़ी स्टाइल, गुजराती लंहगा स्टाइल या रिस्ट स्टाइल (जिसमें दुपट्टे का एक कोना अपनी कलाई पर बांधते हैं) में पहन सकती हैं। इसमें आपको केवल करना होगा अपने लहंगे के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट। इसमें आपके काम आएगा आपका टेलर। आप इसे ट्रडिशनल से हटाकर वेस्टर्न भी बना सकती हैं और वो हो सकता है साड़ी गाउन के रूप में। लहंगे को बनाएं अनारकली अगर आपके पास कोई अच्छा टेलर है, तो आप अपने लहंगे या चोली (ब्लाउज) का अनारकली भी बनवा सकती हैं। ऊपर के लिए सिंपल फैब्रिक को लहंगे के घेरे के साथ सिलवा लें। ऐसे ही अगर चोली का अनारकली बनवाना है, तो इसके नीचे किसी अच्छे फैब्रिक की कलियां जुड़वा लें। चोली से बनाएं ब्लाउज शादी के लहंगे की चोली के साथ एक्सपेरिमेंट करें और इसे किसी साड़ी के साथ पहनें। जैसे अगर आपके पास एम्ब्रॉयडरी वाली क्रेप चोली है, तो इसे सिंपल क्रेप साड़ी के साथ पेयर करें। वेलवेट चोली को नेट साड़ी या वेलवेट साड़ी के साथ पहनें। दोस्त की शादी या कोई फंक्शन अटेन्ड करना हो, तो कोई सिंपल लहंगा खरीदें और उसे शादी की चोली और दुपट्टे के साथ पहन लें। ऐसा करके आपके पैसे भी बचेंगे और लहंगा भी यूज हो जाएगा। अलग- अलग ड्रेस के साथ पेयर करें दुपट्टा लंहगे के दुपट्टे को स्ट्रेट फिट वाले सूट, अनारकली या फिर पटियाला सलवार-कमीज के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनें। अगर आपका वेडिंग दुपट्टा नेट या टिशू का है, तो इसे सिर्फ उसी कलर के रॉ सिल्क सूट या वेल्वेट अनारकली के साथ ट्राय करें। अगर आपका दुपट्टा जॉर्जेट का है तो इसे क्रेप या कॉटन सलवार-कमीज के साथ पहनें। मिक्स एंड मैच दुपट्टा आप लहंगे के साथ का दुपट्टा छोड़ दें। इसके साथ मिक्स एंड मैच करवाएं कॉट्रस्ट दुपट्टा। यह आपके लहंगे का पूरा लुक बदल देगा।  

विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली ने कहा- भविष्य में कभी भी पुलवामा और पहलगाम जैसी घटना न हो सकें

शामली आखिर 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ लगातार ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में कभी भी पुलवामा और पहलगाम जैसी घटना न हो सकें। ये कहना है पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली का। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में मारे गए करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की रिश्तेदारी शामली के मुहल्ला काका नगर में भी है। यहां उनकी बुआ रहती हैं। मंगलवार रात भारतीय सेना ने पहलगाम की घटना का बदला लेने के लिए एयर स्ट्राइक की। इस पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली का कहना कि देश की सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह हमारे लिए गर्व की बात है, लेकिन सरकार को लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए, जिससे भविष्य में कभी भी पाकिस्तान हमला करने की तो दूर कभी सपने में भी भारत की ओर न देखे। उन्होंने कहा कि भाई के अलावा पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन लोगों ने अपनों को खोया है, वह तो कभी वापस नहीं आ सकते, लेकिन सरकार को ऐसा सख्त कदम उठाए की भविष्य में कभी कोई ऐसी घटना न हो। उन्होंने भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद अपने मामा और उनके परिवार से भी बातचीत की।

आपातकालीन परिस्थिति से निपटने हेतु रेलवे नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

भोपाल मंडल में DRM कार्यालय परिसर में हुई प्रभावी मॉक ड्रिल, रेलवे के नागरिक सुरक्षा दल ने किया जीवंत प्रदर्शन भोपाल भोपाल मंडल कार्यालय परिसर (पोर्च) में सायं 16:30 बजे नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास देशभर के 259 शहरों में नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य वायु आक्रमण जैसी आपात परिस्थितियों में रेलवे कर्मचारियों की तैयारी, जागरूकता और समन्वय का परीक्षण करना था।  इस अभ्यास का नेतृत्व नागरिक सुरक्षा निरीक्षक श्री यशवंत सिंह परिहार द्वारा किया गया। उन्होंने प्रारंभ में सभी विभागों के एकत्रित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बताया कि वायु हमले के रेड अलर्ट की स्थिति में क्या करें और क्या न करें। साथ ही, उन्होंने मानक संचालन प्रक्रिया (Standard Operating Procedure – SOP) की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात एक शैक्षणिक वीडियो टेलीविजन स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया, जिसमें वायु हमले की स्थिति में बचाव के लिए अपनाई जाने वाली प्राथमिक विधियों को दर्शाया गया। इस क्रम में रेलवे के नागरिक सुरक्षा दल द्वारा जीवनरक्षक तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें यह बताया गया कि आपदा की घड़ी में स्वयं को और दूसरों को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। टीम द्वारा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रयोग की भी व्यावहारिक जानकारी दी गई, जिससे उपस्थित कर्मचारियों को आपात स्थिति में अग्नि नियंत्रण की विधियों का प्रशिक्षण मिला। इस मॉक ड्रिल में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रश्मि दिवाकर, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री पी एस रघुवंशी ,मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री श्याम सिंह बरेड़िया सहित अन्य अधिकारी तथा मंडल कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल कर्मचारियों को आपदा से निपटने की व्यवहारिक जानकारी दी, बल्कि रेलवे प्रशासन की सजगता एवं तत्परता को भी प्रदर्शित किया।

मंडल रेल प्रबंधक ने गुना, अशोकनगर एवं गंजबासोदा स्टेशनों का किया निरीक्षण

गुना–रानी कमलापति रेलखंड पर संरक्षा, यात्री सुविधाओं एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा भोपाल,  पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज गुना–रानी कमलापति रेलखंड का गहन निरीक्षण करते हुए गुना, अशोकनगर एवं गंजबासोदा रेलवे स्टेशनों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों, संरक्षा मानकों तथा यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति की स्थिति का जायज़ा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने गुना से बीना तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, समपार क्रॉसिंग्स एवं सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। गुना स्टेशन: रनिंग स्टाफ से संवाद और संरक्षा उपकरणों की जांच गुना स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन यार्ड, प्लेटफॉर्म शेड, रनिंग रूम, क्रू लॉबी, सर्कुलेटिंग एरिया एवं टिकट काउंटर का निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति एवं विकास कार्यों का जायज़ा लिया। रनिंग रूम एवं क्रू लॉबी में उपलब्ध सुविधाओं की जांच करते हुए उन्होंने स्टाफ से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी कार्य स्थितियों की जानकारी ली और संबंधित विभागों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। यार्ड में इंटरलॉकिंग प्रणाली, प्वाइंट्स, क्रॉसिंग्स तथा सिग्नलिंग उपकरणों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने पुनर्विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महुगुड़ा के पास स्थित एलएचएस संख्या 68 (लिमिटेड हाइट सबवे) का स्थल निरीक्षण किया, जो समपार संख्या 68 पर बनाया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को संरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, मुंगावली के पास स्थित समपार संख्या 16 पर प्रस्तावित एलएचएस निर्माण योजना का भी जायजा लिया गया तथा शीघ्र कार्यारंभ के निर्देश दिए गए। अशोकनगर स्टेशन: इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म मूल्यांकन अशोकनगर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म के किनारे स्थापित सुरक्षा संकेतों, ट्रैक की वर्तमान स्थिति, स्टेशन यार्ड की संरचना, सिग्नलिंग प्रणाली तथा स्टेशन भवन के विभिन्न हिस्सों का सूक्ष्म परीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यात्री प्रतीक्षालयों, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा शौचालयों की मौजूदा सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इन्हें और अधिक स्वच्छ, सुलभ एवं यात्री अनुकूल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। गंजबासोदा स्टेशन: विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा गंजबासोदा स्टेशन पर अमृत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म विस्तार, यात्री सूचना प्रणाली, शेड, लाइटिंग और टिकट घर का अवलोकन किया। निरीक्षण के अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल अभियंता (मध्य) श्री के.के. निगम, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) श्री नरेन्द्र लोधी , वरिष्ठ मंडल अभियंता (कर्षण परिचालन) श्री सचिन शर्मा , वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री संजय मानोरिया, मंडल परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) श्री प्रमोद पंडीत जाधव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।  

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

  अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 07 मई को रात्रि 10ः14 बजे ट्रेन द्वारा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन भोपाल से अनूपपुर हेतु प्रस्थान करेंगे तथा 08 मई को प्रातः 10ः31 बजे रेलवे स्टेशन अनूपपुर पहुंचेंगे व बिजुरी हेतु प्रस्थान करेंगे। प्रातः 11ः20 बजे बिजुरी पहुंचेंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार का भ्रमण कार्यक्रम मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप अहिरवार 07 मई को रात्रि 9ः15 बजे कटनी से उमरिया जिले के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 10ः15 बजे वन विश्राम गृह उमरिया पहुंचेंगे। रात्रि 11 बजे उमरिया से अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 1ः00 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री साय बोले – मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून

रायपुर, वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम  मुस्लिम समुदाय के हितों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन बहुत ही पुनीत उद्देश्य के साथ किया गया था, ताकि मुस्लिम समाज, विशेषकर गरीब वर्ग और पसमांदा मुसलमानों को लाभ मिल सके। लेकिन विगत वर्षों में कुछ रसूखदार लोगों ने इस कानून का लाभ उठाकर अपना स्वार्थ सिद्ध किए, जिससे गरीब मुसलमान अपने अधिकारों से वंचित रह गए। श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ का जो लक्ष्य रखा है, उसे प्राप्त करने में सभी देशवासियों की भूमिका आवश्यक है। यदि कोई भी वर्ग पीछे छूटता है, तो हम अपना संकल्प पूर्ण नहीं कर पाएंगे। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार सभी के हितों की चिंता करती है। वक्फ कानूनों में हुए संशोधनों का उद्देश्य मुस्लिम समाज को सशक्त बनाना है। अब वक्फ संपत्तियों की आमदनी का एक-एक पाई का लेखा-जोखा रखा जाएगा और यह राशि समाज के लोगों की भलाई, उनकी शिक्षा और जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, वक्फ बोर्ड के सीईओ डॉ. एस. एफ. फारूकी एवं मुस्लिम समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

हमला बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है और अब जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी भारत की होगी: पाकिस्तान

इस्लामाबाद भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया है और थर-थर कांप रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से कई आतंकियों के ढेर होने के बाद पाकिस्तान ने आनन-फानन में बैठकें बुला ली हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर समेत तमाम अन्य लोगों के चेहरे उतरे हुए दिखाई दिए। हालांकि, इसके बाद भी पाकिस्तान गीदड़भभकी देने से बाज नहीं आ रहा। उसने कहा है कि यह हमला बिल्कुल भी स्वीकार करने लायक नहीं है और अब जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी भारत की होगी। पाकिस्तान के एनएससी की बैठक में भारत के हमलों में मारे गए आतंकियों की आत्मा की शांति के लिए फातेहा पेश की गई। बयान में बताया गया, ”6/7 मई 2025 की रात को, भारतीय सशस्त्र बलों ने पंजाब के सियालकोट, शकरगढ़, मुरीदके और बहावलपुर, पीओके के कोटली और मुजफ्फाराबाद सहित कई स्थानों पर मिसाइल, हवाई और ड्रोन हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की मौत हुई और मस्जिदों सहित नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।” हालांकि, भारत ने साफ किया है कि सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है, नाकि आम नागरिकों को। शहबाज शरीफ के नेतृत्व में हुई पाक एनएससी की बैठक के बाद कहा गया कि भारत की कार्रवाई ने भाईचारे वाले खाड़ी देशों से संबंधित वाणिज्यिक एयरलाइनों को भी गंभीर खतरा पहुंचाया, जिससे हजारों यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। इसके अलावा, नीलम-झेलम जलविद्युत परियोजना को भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का उल्लंघन करते हुए जानबूझकर निशाना बनाया गया। पाकिस्तान ने कहा, ”संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद-51 के अनुसार, पाकिस्तान को आत्मरक्षा में, अपने चुने हुए समय, स्थान और तरीके से जवाब देने का अधिकार है, ताकि पाकिस्तानी लोगों की जान जाने और अपनी संप्रभुता के घोर उल्लंघन का बदला लिया जा सके। पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के लिए विधिवत अधिकृत किया गया है। पाकिस्तान किसी भी अन्य आक्रमण का सामना करने के लिए दृढ़ संकल्पित और दृढ़ है।” पाकिस्तान ने आगे कहा, ”यह भी याद रखना चाहिए कि 22 अप्रैल 2025 के तुरंत बाद, पाकिस्तान ने एक पारदर्शी और तटस्थ जांच के लिए एक ईमानदार प्रस्ताव दिया, जिसे दुर्भाग्य से स्वीकार नहीं किया गया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया कर्मियों ने 6 मई 2025 को इन शिविरों का दौरा किया था, और 7 मई 2025 के लिए और दौरे की योजना बनाई गई थी। हालांकि, उससे पहले ही भारत की ओर से हमला कर दिया गया।” भारत को गीदड़भभकी देते हुए पाकिस्तान ने कहा कि यह हमला न तो बर्दाश्त करने योग्य है और न ही स्वीकार्य करने लायक। आने वाले परिणामों की जिम्मेदारी अब पूरी तरह से भारत की होगी।

जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, सीएम साय ने एक्स पर बोला – खत्म होगा नक्सलवाद, खुशहाल होगा छत्तीसगढ़

रायपुर छत्तीसगढ़-तेलंगाना के सीमा पर देश का सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बल के जवान लगातार 15 दिनों से अधिक समय से नक्सलियों को खात्मा कर रहे हैं इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत में जवानों को बड़ी सफलता मिलने की बात कही है. उन्होंने बताया कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है. 22 नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं और अब भी यह ऑपरेशन जारी है. सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी ट्वीट कर लिखा- “खत्म होगा नक्सलवाद, खुशहाल होगा छत्तीसगढ़. बीजापुर जिले के कर्रेगुटा पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में हमारे सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. मुठभेड़ में अब तक 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. लाल आतंक के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को शत-शत नमन करता हूं. उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है और हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर हैं.

खानपुर डैम में डेड लेवल से 25 फीट ही ज्यादा पानी बचा है, मात्र 35 दिन का पानी बचा, अब सूखे गला

इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और पड़ोसी रावलपिंडी शहर को पानी पिलाने वाले खानपुर डैम में अब मात्र 35 दिन का पानी बचा है। इसी डैम से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को खेतों की सिंचाई के लिए भी पानी जाता है। इस्लामाबाद से लगभग 100 किलोमीटर आगे सिंधु नदी पर बने गाजी बरोठा डैम में सिंधु में गिरने वाली हारो नदी पर बना खानपुर डैम इस्लामाबाद के पास है। खानपुर डैम के कैचमेंट एरिया (जिस इलाके से बारिश का पानी आता है) में बढ़िया बारिश हो नहीं रही जिस कारण डैम में इस समय रोजाना औसत 82 क्यूसेक पानी आ रहा है जबकि आपूर्ति बनाए रखने के लिए 235 क्यूसेक पानी छोड़ना पड़ रहा है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक खानपुर डैम में डेड लेवल से 25 फीट ही ज्यादा पानी बचा है। हारो नदी पर बने खानपुर डैम में इस्लामाबाद की मरगला हिल्स और गल्यात पहाड़ी इलाके से पानी आता है। बरसात ठीक से नहीं हो रही है, जिसकी वजह से जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। डैम प्रबंधन ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर हालत में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा को सिंचाई के लिए पानी की सप्लाई रोकनी होगी जबकि इस्लामाबाद और रावलपिंडी को पीने के पानी की आपूर्ति में कटौती करनी होगी। खानपुर डैम से अभी इस्लामाबाद को 90 क्यूसेक, खैबर पख्तूनख्वा को 48 क्यूसेक और पंजाब को 42 क्यूसेक पानी भेजा जा रहा है। डैम प्रबंधन की योजना है कि अगर एक सप्ताह में बारिश नहीं हुई और जलस्तर नहीं बढ़ा तो पानी की राशनिंग की जाएगी। मतलब, जो पानी है, उसी से इस्लामाबाद और रावलपिंडी को पेयजल की आपूर्ति होगी। सिंचाई के पानी को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इस्लामाबाद और रावलपिंडी जुड़वां शहर हैं, जिनको पीने के पानी की आपूर्ति खानपुर डैम के अलावा सिमली डैम, गाजी बरोठा डैम और रावल झील से भी होती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे के रणबांकुरे प्लेऑफ की बची-खुची उम्मीदों के लिए खेलेंगे। वहीं, धोनी ब्रिगेड का ध्यान आत्मसम्मान बचाने पर होगा। यह धोनी का ईडन गार्डंस में अंतिम मुकाबला भी हो सकता है। धोनी का जलवा अभी पहले की तरह बरकरार है। केवल उनकी उपस्थिति से ही नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान पीले रंग में रंग सकता है। चेन्नई की प्लेइंग इलेवन आयुष म्हात्रे, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। इंपैक्ट सब: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटि, रामकृष्णा घोष, जेमी ओवरटन, दीपक हूडा। केकेआर की प्लेइंग इलेवन रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सब: हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, लवनीत सिसोदिया, एनरिक नॉर्खिया, मयंक मारकंडे। केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कोलकाता की टीम ने एक बदलाव किया है।

देश की सेफ्टी और आतंकवाद के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्रवाई उचित है, पार्टी सरकार के हर कदम में साथ खड़ी: खड़गे

नई दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऑपरेशन सिंदूर पर बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के खिलाफ सरकार के इस कदम का पूरी तरह से समर्थन करती है। खड़गे ने कहा कि देश की सेफ्टी और आतंकवाद के खिलाफ कोई भी कड़ी कार्रवाई उचित है। पार्टी सरकार के इस दिशा में उठाए गए हर कदम में साथ खड़ी है।   खड़गे का बयान- खड़गे ने कहा, “हमारी प्राथमिकता हमेशा देश की सुरक्षा रही है। यदि सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है, तो कांग्रेस इसका समर्थन करती है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी देश की सीमा की रक्षा के लिए किसी भी कदम का समर्थन करेगी, बशर्ते वह राष्ट्रीय हित में हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान उस समय दिया जब भारत की वायुसेना ने PoK में एयरस्ट्राइक करके आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय वायुसेना का बड़ा हमला- भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर सटीक हमला किया, जिससे पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। यह वही स्थान था जहां 2019 के पुलवामा हमले की योजना बनाई गई थी। इस हमले को पुलवामा, उरी और 26/11 हमलों का बदला माना जा रहा है। भारत का बड़ा ऑपरेशन- भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन किया है। इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। इस पर मसूद अजहर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अगर मैं भी मर जाता तो अच्छा था।” यह घटना पाकिस्तान में खलबली मचा रही है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान पर दबाव बना सकता है। वहीं, भारत ने किसी भी जवाबी कार्रवाई के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत किया है।  

244 शहरों में ब्लैक आउट की भी रिहर्सल, आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी

जयपुर पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। संभावित आतंकी हमलों को लेकर गृह मंत्रालय ने बुधवार को पूरे देश में मॉक ड्रिल (अभ्यास) आयोजित करने का आदेश जारी किया, जिसके तहत जयपुर से लेकर हैदराबाद और मुंबई तक सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं। देश के 244 शहरों में ब्लैकआउट की रिहर्सल होना बाकी है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल के जरिए आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का अभ्यास किया। इसी तरह जोधपुर और रावतभाटा में भी अभ्यास किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों ने भाग लिया। महाराष्ट्र में मुंबई के क्रॉस मैदान पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवा, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पूरे समन्वय के साथ नजर आईं। वहीं पुणे के काउंसिल हॉल में भी व्यापक नागरिक सुरक्षा अभ्यास हुआ, जिसमें आमजन को भी शामिल किया गया। दक्षिण भारत में भी इस ड्रिल को गंभीरता से लिया गया। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल की गई, जहां प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर अभ्यास किया गया। गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य न सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना है, बल्कि आम नागरिकों को भी जागरूक करना है कि संकट की स्थिति में उन्हें कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। देश में सेना की कार्रवाई को लेकर नागरिकों में गर्व का माहौल है, लेकिन साथ ही सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet