LATEST NEWS

10 वीं में टॉप करने वाली इशिका बाला को ब्लड कैंसर, लेकिन नहीं मानी हार

  रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज 10 वीं-12 वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए. इसमें 10 वीं कांकेर की इशिका बाला ने टॉप किया. लेकिन नतीजे जारी होने के बाद जो जानकरी आई उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. 10 वीं में टॉप करने वाली इस बेटी को ब्लड कैंसर हैं और वे इससे जंग लड़ रही है. जानकारी के मुताबिक शा.उ.मा.वि. गोण्डाहुर, विकासखंड कोयलीबेड़ा जिला कांकेर से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में कुमारी इशिका बाला 99.16% अंक लाकर छत्तीसगढ़ राज्य में  मेरिट लिस्ट में प्रथम रैंक हासिल की. कुमारी इशिका पिता शंकर बाला और इति बाला की सुपुत्री है, श्री शंकर वाला पेशे से किसान है. कुमारी इशिका पिछले 2 साल से ब्लड कैंसर से पीड़ित है और इस कारण पिछले सत्र वह वार्षिक परीक्षा दिला नहीं पाई थी इस कारण बहुत मायूस थी पर बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और इस सत्र में एक साथ दो-दो मैदान पर जंग लड़ी और रिजल्ट के मैदान में तो जंग जीत गई पूरे प्रदेश में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान पर आई पर कैंसर से जंग अभी भी जारी है.

सूर्या मॉल बना मॉक सिमुलेशन सेंटर, पाकिस्तान एयर फाइटर ने गिराया बम, ऐसे हुआ रेस्क्यू

दुर्ग छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शाम 4 बजे एक हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें युद्धकालीन आपातकालीन स्थिति का अभ्यास किया गया. इस मॉक ड्रिल में पाकिस्तान एयर फाइटर से सूर्या मॉल में बम गिराया गया. इस दौरान आग की लपटों के बीच सैकड़ो नागरिक फंसे जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है. मॉक ड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे सेक्टर-6 स्थित पेट्रोल पंप के सामने सायरन बजाकर की गई. इसके बाद पुलिस अधिकारी, वॉलेंटियर्स और एनसीसी कैडेट्स मुख्य चौक-चौराहों पर लेट गए, ताकि आम लोगों को आपदा के दौरान सही प्रतिक्रिया की जानकारी दी जा सके. भिलाई के सूर्या मॉल को मॉक ड्रिल का केंद्र बिंदु बनाया गया, जहां परिकल्पना के अनुसार सैकड़ों नागरिक आग और धुएं के बीच फंस गए. जिसके बाद एनसीसी, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मॉल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास शुरू किया. रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और सुरक्षा बलों का संयुक्त संचालन किया जा रहा है. ब्लैकआउट मॉकड्रिल का भी होगा अभ्यास इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा. केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें. 8 प्वाइंट्स में मॉकड्रिल हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन का अभ्यास. हमले के समय नागरिकों को ख़ुद की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग देना. ब्लैक आउट मॉकड्रिल के समय उठाए गए कदमों का रिव्यू. महत्वपूर्ण कारख़ाने और ठिकानों को हमले के वक्त छिपाना. आम लोगों से जगह ख़ाली कराना और उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना. आम नागरिकों की मदद करने वाली टीम, फायर फाइटर्स, रेस्क्यू ऑपरेशन का मैनेजमेंट. इमरजेंसी में कंट्रोल रूम और सहायक कंट्रोल रूम की वार्निंग का रिव्यू. एयररेड वार्निंग सिस्टम की अलर्टनेस चेक करना, एयरफोर्स के साथ हॉटलाइन या रेडियो कम्युनिकेशन को जोड़ना.

मध्यप्रदेश में एमबी पावर की 1600 मेगावाट विस्तार योजना को मिला स्थानीय समर्थन

अनुपपुर एमबी पावर (मध्यप्रदेश) लिमिटेड की प्रस्तावित 1600 मेगावाट ताप विद्युत विस्तार परियोजना को उस समय महत्वपूर्ण गति मिली, जब मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित अनिवार्य जनसुनवाई का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के दिशा-निर्देशों के तहत यह जनसुनवाई आयोजित की गई थी, जिसमें दो अतिरिक्त 800 मेगावाट इकाइयों के निर्माण का प्रस्ताव स्थानीय हितधारकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहडोल के क्षेत्रीय अधिकारी श्री मुकेश श्रीवास्तव एवं अनुपपुर के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप पांडे उपस्थित रहे। यह जनसुनवाई शासकीय महाविद्यालय, लहरपुर में आयोजित की गई, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कई ग्रामीणों ने परियोजना के प्रति सशर्त समर्थन जताया। जहां एक ओर रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास में संयंत्र की भूमिका को सराहा गया, वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभावों को लेकर जागरूकता भी सामने आई। स्थानीय लोगों ने उत्सर्जन में संभावित वृद्धि, जल स्रोतों के उपयोग और निगरानी तंत्र की पारदर्शिता को लेकर कंपनी से सवाल पूछे। इन बिंदुओं पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने पर्यावरणीय मानकों के सख्त पालन का आश्वासन दोहराया और स्वास्थ्य, शिक्षा व कौशल विकास में निवेश की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वहीं स्थानीय वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों ने मौजूदा थर्मल पावर प्लांट में 2×800 MW के कोयला आधारित अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के वृद्धि के लिए अपने समर्थन  की बात कही, इन प्रतिनिधियों में विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बीजेपी वरिष्ठ नेता श्री अनिल गुप्ता, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती राठौर, कांग्रेस नेता एवं जिला पंचायत सदस्य, श्री भूपेंद्र सिंह, बीजेपी नेता श्री जय प्रकाश अग्रवाल, पूर्व नगर परिषद जैतहरी अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष एवं बीजेपी नेता श्री रवि राठौर शामिल थे। पर्यवेक्षकों ने यह विशेष रूप से नोट किया कि अब ग्रामीण समुदाय के लिए सूचित भागीदारी कर रहे हैं और उत्तरदायित्व की भी अपेक्षा कर रहे हैं। जैसे-जैसे परियोजना आगे बढ़ेगी, उसकी सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी किस हद तक अपने विकासात्मक लक्ष्यों को टिकाऊ और समावेशी विकास के साथ संतुलित कर पाती है।

दिलजीत दोसांझ ने किया मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू

लॉस एंजिल्स जाने-माने सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने मेट गाला 2025 में अपना डेब्यू किया। उन्होंने होमटाउन इस फैशन इवेंट में पंजाब और सिख धर्म के प्रति सम्मान प्रकट किया। वो व्हाइट कॉस्ट्यूम में कृपाण और पगड़ी पहनकर शामलि हुए। उन्होंने इस तरह पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में वो सिंगर शकीरा और अन्य के साथ नजर आ रहे हैं। सभी खुश हैं और बातचीत में मग्न हैं। जब दिलजीत से पूछा गया कि वो फोन में क्यों बिजी हैं तो उन्होंने बताया कि वो इंग्लिश सीख रहे हैं!  दिलजीत दोसांझ का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बैठे हुए हैं और फोन चला रहे हैं। उनके आसपास मौजूद सेलेब्स इंग्लिश में बात कर रहे हैं। तभी वीडियो बनाने वाले की नजर दिलजीत पर जाती है, जो चैट जीपीटी का यूज कर रहे हैं। उन्होंने खुद ही कहा, ‘मैं इंग्लिश सीख रहा हूं।’ उनकी इस क्यूट हरकत पर फैंस दिल हार बैठे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो दिल के बहुत सच्चे हैं। ‘मैं हूं पंजाब…’ दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी नेपाली डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ तहमत भी पहन रखा था। पंजाब के दोसांझ गांव से ताल्लुक रखने वाले सिंगर ने सफेद कलगी लगी आभूषण जड़ी पगड़ी पहनी और कृपाण के मुख पर शेर की आकृति बनी थी। उन्होंने इंस्टा पर ‘चमकीला’ फिल्म के गाने की लाइन लिखी, ‘मैं हूं पंजाब… #मेटगाला।’ उन्होंने ये भी कहा कि वो मेट गाला में पगड़ी, अपनी संस्कृति और अपनी मातृभाषा पंजाबी लेकर आए हैं। शाहरुख-कियारा ने भी किया डेब्यू इस साल मेट गाला में शाहरुख खान ने भी डेब्यू किया। उनके अलावा प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी भी नजर आईं। इस मौके पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा हर कदम पर उनका साथ देते हुए दिखे। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं।

समदड़िया माल में गिरे बम, पांच घायल, आग लगी, चीख-पुकार के साथ मची भगदड़, रेस्क्यु टीम ने किया रेस्क्यु

जबलपुर शहर के बीचों बीच स्थित समदड़िया माल में शाम करीब चार बजे एक के बाद एक दो बम गिरे। बम के धमाकों से माल की ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। माल के प्रथम तल पर स्मोक बम भी आग गिरा और चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया। माल में चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। माॅल में हमले की खबर मिलते ही सायरन बज उठे। एक-एक कर पुलिस, एंबुलेेंस, नगर निगम के फायर फाइटर के वाहन सायरन बजाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। एनडीआरएफ की टीम भी आ गई। माॅल में फंसे लोगों को जमीन पर लेटने, टेबिल मेच के नीचे छिपने की सलाह देते हुए उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यु शुरू हो कर दिया। चारों तरफ बारूद का धुंआ फैलने से लोगों काे सांस लेने में परेशानी हो रही थी लिहाजा लोगों को मास्क दिए गए और कपड़े से मुंह ढंकने की सलाह दी गई। नगर निग के फायर फाइटर वाटर वाउचर से पानी की बौछारें कर आग बुझाने में जुटे रहे। जबकि पुलिस और होमगार्ड के जवान सहित अन्य रेस्क्यु दल अन्य कर्मचारी माल में फंसे लाेगाें को सुरक्षित बहार निकालने में जुट गए। आम नागरिकों ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पुलिस की एक टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी के लिए सुरक्षा चक्र बनाना शुरू कर दिया है तत्काल पुलिस ने प्लास्टिक की रिबन से क्षेत्र को कवर कर दिया है। ताकि एक सुरक्षित दूरी बनी रहे और किसी बाहरी व्यक्तियों को नुकसान न पहुंचे। दरअसल ये सीन सिविल डिफेंस माकड्रिल का था। पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच बने तनाव के हालात पर देश में सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नागरिकों की सुरक्षा को भी परखा जा रहा था। सिविल डिफेंस माक ड्रिल का उद्देश्य हवाई हमलों और आतंकी गतिविधियों जैसे आपातकालीन हालात में देश की प्रतिक्रिया प्रणाली को परखना है। पहलगाम हमले के बाद इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया गया है। इस अभ्यास में सभी स्तरों पर नागरिकों की भागीदारी से सामूहिक जागरूकता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जबलपुर में समड़िया माल सहित गोहलपुर गारमेंट क्लस्टर, गाेरखपुर थाना और सिहोरा में इसी तरह की मॉकड्रिल की गई। स्ट्रेचर कम पड़े तो कंधों पर उठाकर लाए माक ड्रिल के तहत हुए सिविल डिफेंस की टीम सक्रिय हो गई थी। कलेक्टर, एसपी सहित निगमायुक्त भी पहुंच गए थे। एनडीआरएफ, एनसीसी कैडेट्स और होमगार्ड के जवान बचाव एवं राहत कार्य में जुटे रहे। धमाके में धुएं के कारण माल के अंदर कई लोगों का दम घटने लगा तुरंत सिविल डिफेंस की टीम में सदस्य ने अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को बचाव के तरीके बताए। रास्ता खाली कराया गया। आकस्मिक रास्ते से धमाके में घायल हुए लोगों को बाहर निकल गया एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। माक ड्रिल के दौरान मरीज को निकालने के तरीके से लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचने तक के तमाम पहलुओं पर अभ्यास किया गया। स्ट्रेचर कम पड़ने पर लोगों को कंधे में उठकर बाहर निकाला गया। चौथी मंजिल पर फंसे लोगों को टर्न टेबल लैडर के जरिये उतारा गया।  

पहली बार आलिया भट्ट भी होंगी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा

लॉस एंजिल्स भारतीय सिनेमाई हस्तियां एक बार फिर प्रतिष्ठित फेस्टिवल de Cannes में अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार हैं। आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल के भव्य समारोह में अपनी मौजूदगी को कन्फर्म किया है। ग्लोबल ब्यूटी ब्रांड के भारतीय चेहरे वाली एक्ट्रेसेस इंटरनैशनल हस्तियों की प्रभावशाली लिस्ट में शामिल होंगी। ‘Cannes’ में अपनी मौजूदगी को लेकर आलिया ने पीटीआई को दिए एक बयान में अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘पहली बार कुछ खास होता है और मैं इस साल सिनेमा और सेल्फ एक्सप्रेशन के इस फेस्टिवल De Cannes में अपनी शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’ ‘सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य का जश्न’ एक्टर और प्रड्यूसर ने सुंदरता की अपनी बदलती परिभाषा को लेकर कहा, ‘मेरे लिए, सुंदरता का मतलब व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और आत्म-मूल्य का जश्न मनाना है।’ आलिया भट्ट ने कहा, ‘यह लिमिटलेस है, ये यूनीक है। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ खड़े होने पर गर्व है जो हर महिला की यात्रा का जश्न मनाता है और उन्हें अपनी रोशनी में चमकने का अधिकार देता है।’ दोनों के आने को लेकर खबर कन्फर्म है आलिया के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी होंगी, जिनकी पिछले दो दशकों में मौजूदगी भारतीय शान और ग्लोबल आकर्षण का जाना- पहचाना चेहरा बन गई है। हालांकि दोनों के आने को लेकर खबर कन्फर्म है, लेकिन इस बात का कन्फर्मेशन नहीं है कि फैन्स दोनों को एक साथ रेड कार्पेट पर चलते हुए देख पाएंगे या नहीं। अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त ग्लोबल एंबैसडर के रूप में, Eva Longoria, Viola Davis, Jane Fonda, Aja Naomi King, Andie MacDowell, Simone Ashley, Elle Fanning, Bebe Vio और Yseult समेत अन्य बड़ी हस्तियां स्टेड शेयर करेंगी। इस बीच, आलिया वर्तमान में संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अगली बार अल्फा में नजर आएंगी। इस जासूसी फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार लीड रोल में हैं, जो YRF की जासूसी ब्रह्मांड पर आधारित है और क्रिसमस के दिन रिलीज होने वाली है।

राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित , सायरन बजते ही 7:30 बजे थम जाएगा दुर्ग

दुर्ग देशभर में नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा आज 7 मई को एक राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले को इस अभ्यास के लिए प्रमुख स्थल के रूप में चुना गया है. इसके तहत भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर-9 क्षेत्र में शाम 7:30 बजे से 7:45 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा. दुर्ग जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार इस अवधि में चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर सभी स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. जनरेटर, इन्वर्टर, इमरजेंसी लाइट या मोबाइल टॉर्च जैसे उपकरणों के उपयोग पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सड़कों पर चल रहे वाहनों को भी रोककर उनकी सभी लाइटें बंद करनी होंगी. मॉकड्रिल का उद्देश्य इस मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की तैयारी को परखना और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है. मॉकड्रिल की शुरुआत शाम 4 बजे “रेड अलर्ट” सायरन बजने से होगी और “ऑल क्लीयर” सायरन बजने तक चलेगी. इस दौरान नागरिकों से कहा गया है कि वे घबराएं नहीं और अभ्यास का हिस्सा बनकर सहयोग करें. जानिए क्या-क्या होगा मॉकड्रिल     आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 7 मई 2025 को सायं 4.00 बजे पर आपातकालीन स्थितियां निर्मित की जाएंगी जो ऑल क्लियर सिग्नल बजने तक जारी रहेंगी. “रेड अलर्ट” सायरन बजने पर प्रारंभ होकर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक नागरिक सुरक्षा मॉकड्रिल आयोजित किया जाएगा. मॉकड्रिल के दौरान नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने घरों में कोनों में खड़े हो जाएं या जमीन पर लेट जाएं. लेटते समय अपने दांतों के बीच कपड़े या रुमाल दबाकर रखें एवं दोनों कानों को हाथ से ढककर रखें. टेबल के नीचे छिप जाएं. मॉकड्रिल के दौरान जो नागरिक रोड पर हों वे सड़क पर लेटकर मुंह में कपड़ा या रुमाल दबाकर दोनों हाथों से कान को ढकेंगे. जो लोग वाहनों पर हों वे भी अपने वाहन को वहीं रोड किनारे पर खड़े कर उसकी हेडलाइट और बैकलाइट बंद कर देंगे और वाहनों से निकल कर सड़क पर लेट जाएंगे. मॉकड्रिल के दौरान तैयारियों का जायजा लेने के लिए आपात स्थितियां निर्मित की जाएंगी.     सायं 7:30 बजे से 7:45 बजे तक केवल भिलाई सेक्टर एवं प्लांट क्षेत्र में “रेड अलर्ट ” सायरन बजने से प्रारंभ कर “ऑल क्लियर” सायरन बजने तक “ब्लैक आउट माकड्रिल” का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा. सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें.     ग्रीन (ऑल क्लियर) अलर्ट साइरन (एक समान आवाज़ मे) बजेगा. ग्रीन अलर्ट साइरन “आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.     नागरिकों से अनुरोध है कि माकड्रिल पूर्वाभ्यास की एक सामान्य प्रक्रिया है. अतः कोई पैनिक न करें और अफ़वाहों पर ध्यान न दें.     माकड्रिल के दौरान समस्त दैनिक गतिविधियाँ यथावत चालू रहेंगीं.  

झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत

उरई उरई में झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई गिरथन के पास भीषण हादसा हो गया। चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर जा पहुंची। इससे झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकलते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कार सवार बहराइच से बेंगलुरु जा रहे थे। बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा निवासी अंकित (35) पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका, कार चालक ब्रजेश उसकी पत्नी प्रीति पुत्र   अत्तु, मानवी और मंदा के साथ बुधवार की सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे में पांच की मौके पर ही मौत जैसे ही कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास स्थित सोमई गिरथन के पास पहुंची थी। चालक ब्रजेश को झपकी आ गई और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई।  इससे झांसी की ओर से आ रहा ट्रक ने कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार बृजेश, प्रीति, संगीता, सिद्दीका, अत्तु की मौके पर ही मौत हो गई। एक घंटे के लिए यातायात रहा बाधित वहीं, अंकित, मानवी व मंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया है। पुलिस ने ट्रक को हटवाया है। जांच की जा रही है। कार में एक घंटे तक तड़पते रहे सवार उरई हादसा इतना भयानक था कि सभी सवार कार  में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन निकला नहीं जा सका। इसके बाद कटर से कार को काटकर सभी को निकाला गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, तीन घायलों का आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया।  

पाकिस्तानी शेयर बाजार भी क्रैश, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में बहार, पलटवार का कोई डर नहीं!

मुंबई भारत की ओर से पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक (Indian Air Strike) की गई, जिसमें करीब 90 आतंकी मारे गए और 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए. इससे जहां पाकिस्तान की सरकार में हड़कंप मचा, तो साथ ही पाकिस्तानी शेयर बाजार भी क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) हो गया. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से किसी भी पलटवार से बैखौफ भारतीय शेयर बाजार (Stock Market India) में इस तनाव के बावजूद बहार देखने को मिली है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स बढ़त के साथ ग्रीन जोन में क्लोज हुए हैं. सेना के एक्शन को भारतीय बाजार का सलाम सबसे पहले बात करते हैं भारतीय शेयर बाजार की जो पाकिस्तान में भारतीय सेनाओं की एयर स्ट्राइक के बाद शुरुआती गिरवाट से उबरता हुआ आखिर में बढ़त के साथ बंद हुआ और भारत के पाकिस्तान पर किए गए एक्शन को सलाह किया है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बुधवार को Share Market में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी की चाल बदली-बदली नजर आई और ये कभी ग्रीन, तो कभी रेड जोन में कारोबार करते नजर आए. हालांकि, बाजार बंद होते-होते BSE Sensex 105.71 अंकों की बढ़त लेकर 80,746.78 के लेवल पर क्लोज हुआ. तो वहीं NSE Nifty 35 अंक चढ़कर 24,414 पर बंद हुआ. खुलते ही धड़ाम हुआ Pak मार्केट   एक ओर जहां भारतीय शेयर बाजार ग्रीन जोन में क्लोज हुआ है, तो वहीं इससे उलट पाकिस्तानी शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है. वैसे तो 22 अप्रैल को हुए Pahalgam Terror Attack के बाद से ही पाकिस्तीन शेयर बाजार में टूटने का सिलसिला जारी है और ये हमले वाले दिन से अब तक करीब 11000 पॉइंट टूट गया हो, लेकिन बुधवार को Indian Air Strike के बाद खुलते ही ये भरभराकर करीब 6 फीसदी टूट गया. करीब 6000 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ KSE-100 इंडेक्स 1,07,296 के लेवल पर आ गया. हालांकि, जब भारतीय शेयर मार्केट बंद हुआ, तब तक Pakistan Stock Market में जारी गिरावट की रफ्तार मामूली धीमी जरूर पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद ये 1,09,987 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. दलाल स्ट्रीट में कोई पैनिक नहीं पाकिस्तान में शेयर बाजार निवेशकों के बीच जहां हड़कंप मचा नजर आया है, तो वहीं ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) ने भले ही भू-राजनीतिक तनाव को बढ़ाने का काम किया हो, लेकिन दलाल स्ट्रीट (Dalal Street) में किसी तरह की कोई घबराहट देखने को नहीं मिली है. न कोई बिकवाली हुई और न ही कोई बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सिर्फ मामूली अस्थिरता जरूर नजर आई. खास बात ये है कि  भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के समय Indian Stock Market ने उस कहावत को खारिज किया है, कि अनिश्चितता से बाजार नफरत करते हैं और बड़ी गिरावट देखने को मिलती है. इतिहास को देखें तो ऐसा पहली बार नहीं है, 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) से लेकर 2019 में बालाकोट हवाई हमलों (Balakot Air Strike) तक सेंसेक्स ने बार-बार झटकों को झेला है और आश्चर्यजनक उत्साह के साथ जोरदार वापसी की है. आज खूब भागे ये 10 शेयर बात करें, भारतीय बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा चढ़ने वाले Top-10 Stocks के बारे में, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tata Motors Share (5.05%) चढ़कर 680.50 रुपये पर बंद हुआ. Bajaj Finance Share (2.14%) की उछाल के साथ 8985.50 रुपये पर क्लोज हुआ. Eternal Share (1.85%), तो M&M (1.64%) और Adani Ports (1.41%) की बढ़त लेकर बंद हुआ. मिडकैप में शामिल Endurance Share (8.44%), Paytm Share 7.18%, Bharat Forge Share (5.10%), MRF Share (4.23%), Kalyan Jewellers Share (4.01%) उछलकर बंद हुआ. इसके अलावा BHEL, Torent Power, KPI Tech, LIC Housing Finance के शेयर2-3 फीसदी की बढ़त में क्लोज हुए. स्मॉलकैप में Aarti Drugs Share 20% और Timex Share 19.99% उछला.

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त

भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व और नागरिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता का दिया परिचय : उप मुख्यमंत्री देवड़ा  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की  उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी का किया आभार व्यक्त भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व, क्षमता और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दुनिया को दिया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राईक से पूरे देश में प्रसन्न्ता का वातावरण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि बदला धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर किया गया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी एवं देश के साथ खड़े है।  

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाक में खलबली, CM मरियम नवाज ने किया इमरजेंसी का ऐलान

कराची भारतीय सेना द्वारा बुधवार तड़के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. भारत का यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में था. उस हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई भारतीय स्ट्राइक में अब तक 26 लोगों की मौत और 46 से अधिक घायल होने की पुष्टि पाकिस्तानी सेना ने की है. भारत ने ये स्ट्राइक पंजाब प्रांत और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में की. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रांत में आपातकाल (Emergency) की घोषणा कर दी है. सरकारी बयान के अनुसार, सभी शैक्षणिक संस्थानों को बुधवार के लिए बंद कर दिया गया है. पंजाब में हाई अलर्ट बयान में कहा गया है कि पंजाब पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सभी जिलों की प्रशासनिक इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही, सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है. सिविल डिफेंस समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तलब किया गया है ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई कमी न रहे. हमलों के तुरंत बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह बंद कर दिया था, जिसे अब आंशिक रूप से खोला जा रहा है. भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जिन नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें से अधिकतर वही थे जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी.   भारत ने किए नौ सटीक हमले आपको बता दें कि देर रात भारतीय सशस्त्र बलों ने नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ पंजाब का बहावलपुर भी शामिल है.एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि ‘भारत की कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और गैर-बढ़ावा देने वाली रही है.’ उन्होंने कहा कि पहलगाम का हमला अत्यधिक बर्बरतापूर्ण था. इस दौरान कर्नल सोफ़िया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6-7 मई 2025 की रात 1 बजकर 5 मिनट से 1.30 बजे के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. उन्होंने बताया, “ये ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के शिकार मासूम नागरिकों और उनके परिवारों को न्याय देने के लिए लॉन्च किया गया था. इस कार्रवाई में ना तो सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया और ना ही आम लोगों को. नौ आतंकवादी शिविरों को टारगेट किया गया और पूरी तरह से इन्हें तबाह कर दिया गया.”  

पवनदीप राजन की भयानक एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आई तस्वीर

मुंबई ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन का हाल ही में भयानक कार एक्सीडेंट हो गया था। अब होश में आने के बाद उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अब वो खतरे से बाहर हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। ये फोटो इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है। पवनदीप राजन का 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास कार एक्सीडेंट हुआ था। उनकी कार सड़क पर खड़े कैंटर ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पवनदीप के अलावा दो अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पवनदीप के दोनों पैर और हाथ में हुआ फ्रैक्चर पवनदीप को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि हाथ और दोनों पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अब वो खतरे से बाहर हैं। वायरल फोटो में वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए हैं और उनका चेहरे पर सूजन भी नजर आ रही है। हालांकि, वो दर्द में भी मुस्कुरा रहे हैं, जिसे देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है। सड़क दुर्घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनकी सेहत के लिए कामना की थी। उन्होंने X पर लिखा था, ‘सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत श्री पवनदीप राजन जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’ पवनदीप राजन की टीम का पोस्ट पवनदीप की टीम ने भी एक बयान जारी किया था, जिसमें लिखा था, ‘सभी को हैलो, आप सभी पवनदीप राजन के दुखद सड़क हादसे के बारे में जानते हैं, जो 5 मई की सुबह यूपी के मुरादाबाद के पास हुआ, जब वो दिल्ली लौट रहे थे। उन्हें एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली की फ्लाइट पकड़नी थी। उन्हें दिल्ली एनसीआर में अच्छे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें कई सारे मेजर फ्रैक्चर्स और छोटी चोट आई है। ये दिन परिवार और फैंस के लिए बुरा रहा। पूरे दिन वो दर्द में और अचेत अवस्था में रहे। हालांकि, हर तरह से जांच करने के बाद उन्हें ऑपरेशन थिएटर ले गए और 6 घंटे तक ऑपरेशन हुआ। अभी वो ICU में हैं। 3-4 दिनों तक रेस्ट करने के बाद फिर फ्रैक्चर्स और इंजरी के लिए ऑपरेशन होगा।’

हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी : मुख्यमंत्री साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं का परिणाम जारी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों और गुरूजनों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने परीक्षा में किसी कारणवश अनुत्तीर्ण रह जाने वाले विद्यार्थियों को अगली परीक्षा के लिए फिर से दोगुने उत्साह के साथ तैयारी करने की समझाईश दी है। उन्होंने कहा कि असफलता से विद्यार्थी निराश न हो, क्योंकि जीवन में असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्ले, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस., स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सदस्य मोती लाल साहू, माध्यमिक शिक्षा की सचिव पुष्पा साहू सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

आतंकवाद पर करारा प्रहार ऑपरेशन सिंदूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आतंकवाद पर करारा प्रहार ऑपरेशन सिंदूर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल पूरे देश में खुशी की लहर प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्त किया आभार भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निर्णायक और योजनाबद्ध कार्रवाई की गई है, उससे पूरे देश में खुशी की लहर है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत की गई कार्यवाही पर मीडिया से विचार साझा करते हुए कहा कि देश की जनता को भरोसा था कि मोदी जी पहलगाम में हुए उस कायराना हमले का, जिसमें हमारी बहनों और माताओं के सिंदूर को उजाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया था, ठोस और निर्णायक जवाब जरूर देंगे। आज पूरा देश देख रहा है कि किस प्रकार आतंक के बड़े अड्डों को ध्वस्त कर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रधानमंत्री मोदी को इस दृढ़ और साहसी नेतृत्व के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर समस्त देशवासी एकजुट हों। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि हम सभी एक स्वर में राष्ट्रहित में खड़े हों और सरकार का समर्थन करें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” के सफल संचालन से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले को सहन नहीं करेगा और हर हमले का जवाब दोगुनी ताकत से देगा।  

Sony लॉन्‍च कर रही नया Xperia 1 VII स्‍मार्टफोन

नई दिल्ली आज से करीब 10 साल पहले सोनी स्‍मार्टफोन मार्केट में अलग पहचान बनाकर चलती थी। उसके एक्‍सपीरिया फोन जिस हाथ में होते, अलग ही लुक्‍स बिखेरते थे। उसके स्‍पीकरों की छनछनाहट कानों में घुल जाती थी। तब एमपी3 म्‍यूजिक प्‍लेयर सोनी एक्‍सपीरिया के फोन में खूब बजाया जाता था। वक्‍त ने करवट बदली और चीनी कंपनियों के आगे सोनी की चमक फीकी पड़ गई। ये और बात है कि तमाम चीनी कंपनियां अपने स्‍मार्टफाेन कैमरों में सोनी का सेंसर लगाती आई हैं। सोनी अब एक बार फ‍िर से स्‍मार्टफोन मार्केट में नया फोन लेकर आ रही है। Sony Xperia 1 VII को 13 मई को लॉन्‍च किया जाएगा। पर क्‍या यह फोन भारतीय मार्केट में खरीदा जा सकेगा, आइए जानते हैं। Sony Xperia 1 VII लॉन्‍च डेट Sony Xperia 1 VII की घोषणा 13 मई को की जाएगी। एंड्रॉयड हेडलाइंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी जापान में लॉन्‍च इवेंट करने जा रही है। हालांकि यह फोन ग्‍लोबल मार्केट्स में थोड़े दिनों बाद ही आएगा। रिपोर्टों के अनुसार, जापान से बाहर यह डिवाइस जुलाई में दस्‍तक दे सकती है। भारत में फोन आएगा या नहीं, अभी जानकारी नहीं है। उसके बाद ही पता चलेगा कि भारतीय यूजर्स इसे कब और कैसे खरीद पाएंगे। सोनी ने इस बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। सिर्फ लॉन्‍च डेट का खुलासा किया है। पुराने फोन्‍स जैसा डिजाइन रिपोर्टों के अनुसार, Sony Xperia 1 VII में इसके पिछले मॉडल जैसा डिजाइन ही दिया जाएगा। रेंडर्स में भी फोन का डिजाइन सामने आ चुका है। खास बात है कि कंपनी लंबे वक्‍त से एक जैसा डिजाइन फॉलो कर रही है। इसीलिए सोनी फोन्‍स भीड़ में भी अलग दिखाई देते हैं। अपकमिंग सोनी स्‍मार्टफोन को गीकबेंच पर भी स्‍पॉट किया जा चुका है। इसमें अबतक का सबसे तेज स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 12 जीबी रैम दी जाएगी। Sony Xperia 1 VII के अनुमानित फीचर्स Sony Xperia 1 VII में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। रिपोर्टों के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलेगा और लॉन्‍च होने के कुछ टाइम बाद ही इसमें एंड्रॉयड 16 सपोर्ट भी आ जाएगा। कहा जाता है कि फोन में 48 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 12 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड कैमरा फोन में होगा। तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप कैमरा दिया जाएगा। फोन में 12 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। हाल ही में इस डिवाइस को US FCC से सर्टिफ‍िकेशन मिला है। इससे पता चलता है कि अन्‍य स्‍मार्टफोन्‍स के मुकाबले डिजाइन में यह थोड़ा मोटा होगा। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। चार्जिंग स्‍पीड के बारे में अभी जानकारी नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet