LATEST NEWS

‘हर हमले का जोरदार जवाब देंगे’, PAK अटैक के बीच जयशंकर ने EU, इटली से की बात

नईदिल्ली जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कुछ राज्यों में पाकिस्तान की ओर से अटैक किया गया. इन अटैक्स को भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने नाकाम कर दिया. भारत ने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान और दो JF 17 विमानों को मार गिराया. साथ ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में ड्रोन हमलों को भी नाकाम कर दिया गया. जयशंकर की दो टूक… किसी भी हमले का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब अब भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) मार्को रुबियो से बातचीत की है. इसे लेकर एस. जयशंकर ने लिखा, ‘आज (8 मई) शाम को मार्को रुबियो से बात हुई. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं. सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया. आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा.’ एस. जयशंकर की इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से भी बात हुई है. भारत के विदेश मंत्री ने लिखा, ‘इटली के विदेश मंत्री ने आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की. किसी भी उकसावे की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी.’ एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन की उपाध्यक्ष काजा काल्लास से भी बात की है. जयशंकर ने लिखा, ‘यूरोपीय संघ की उपाध्यक्ष के साथ मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा की. भारत अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है. हालांकि, किसी भी तरह के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा.  

09 मई 2025 शुक्रवार , सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि- बेकार के तनाव को आज अपने दिमाग में घर न करने दें। महंगी खरीदारी से आज आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार व दोस्तों का साथ मिलेगा। लव लाइफ बेहतर होगी। आज आपकी किसी करीबी के साथ आपकी बहस हो सकती है, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। लंबे वक्त के बाद जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वृषभ राशि- आज अपनों के साथ अनबन को खत्म करके नई शुरूआत करें। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं भी उपलब्ध होंगी। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। कार्यस्थल पर आपको नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। मिथुन राशि– आज बच्चों की सेहत पर नजर रखें और मानसिक परेशानी से मुक्ति पाने की कोशिश करें। जिन लोगों ने किसी से पैसा उधार लिया है उन्हें किसी भी परिस्थिति में उधार चुकाना पड़ सकता है। ऐसे में यह आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। परिवार के कुछ सदस्य आपके मूड को खराब कर सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने गुस्से पर काबू रखें। कर्क राशि- आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखें। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। रिश्ते भी मजबूत होंगे। अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। मानसिक शांति पाने के लिए आप अपना समय अकेले बिताना पसंद करेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको महसूस कराएगा कि आप दुनिया में अकेले हैं। सिंह राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अपनों का साथ होगा। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। धन की स्थिति में सुधार होगा। अपने लवर के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। कन्या राशि- आपका भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। जो व्यापारी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकल रहे हैं उन्हें आज अपना पैसा सुरक्षित स्थान पर रखना चाहिए। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी पेशा करने वालों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। तुला राशि- आज आपका मन प्रसन्न तो रहेगा। पर धैर्यशीलता बनाए रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। खर्च बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता के साथ से धन की स्थिति सुधर सकती है। वृश्चिक राशि- आज आपको अपने किसी भी राज को शेयर करने से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। धनु राशि– आज धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताने का प्लान बना सकते हैं। मकर राशि- आज धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर मन परेशान भी रहेगा। आत्म संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार में सुधार होगा। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार के साथ किसी शांत जगह पर समय बिताने का प्लान बना सकते हैं। कुंभ राशि- अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कोशिश करते रहें। पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आनंददायक जीवन बिताएंगे। कार्यस्थल पर अपने दृष्टिकोण में ईमानदार और सटीक रहें। आपका जीवनसाथी आपका भरपूर साथ देगा। मीन राशि- मीन राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ खुशियां बांटेंगे। अपने लिए पैसे बचाने का आपका विचार आज पूरा हो सकता है। कुछ जातकों का शादी-ब्याह भी तय हो सकता है। किसी भी व्यावसायिक/कानूनी दस्तावेज पर बिना पढ़े साइन नहीं करें। आप मानसिक शांति पाने के लिए अपना समय अकेले बिताना पसंद करेंगे।

पाकिस्तान के ड्रोन अटैक के बाद पंजाब के अमृतसर-जालंधर में टोटल ब्लैक आउट, भारत दे रहा है मुंहतोड़ जवाब

अहमदाबाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ सीमा के नजदीक के शहरों और जिलों को निशाना बनाया जा रहा है। जम्मू में मिसाइल के साथ पंजाब के कई शहरों में ड्रोन अटैक के बाद गुजरात के कच्छ मे ब्लैक आउट लागू कर दिया गया है। भारत ने ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर किया है। एक दिन पहले भारत ने पूरे देश में ब्लैक आउट का अभ्यास किया था। गुजरात में कच्छ के साथ बनासकांठा और पाटण पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए जिले हैं। इन तीनों जिलों में भारत की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। राजस्थान के जैसलमेर जिले में पाकिस्तान की ओर से देर रात ड्रोन और मिसाइलों से हमला किए जाने की सूचना मिली है। रात करीब 9 बजे आसमान में तेज आवाजों और रोशनी के देखी गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से मिसाइलें लगातार दागी गईं, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को विफल कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि कई पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए है। इसके बाद राजस्थान के सभी बॉर्डर जिलों में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरह राजस्थान भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। गत रात भी पाकिस्तान की ओर से राजस्थान के फलोदी, नाल और उत्तरलाई में हमले की नाकाम कोशिश की गई थी। जैसलमेर पर दागी गई करीब 30 मिसाइल- सभी विफल, जम्मू में F-16 को मार गिराया गया पाकिस्तान की ओर से जैसलमेर में लगातार हवाई हमले हो रहे हैं। आसमान में धमाकों की आवाज से लोगों में खौफ का माहौल। उधर, पोकरण के लवां गांव के पास पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय एयरबेस सिस्टम ने विफल कर दिया है। पाकिस्तान ने एक साथ कई मोर्चों पर हमले किए। जम्मू और पठानकोट में सुसाइड ड्रोन से हमला किया गया। इन हमलों में जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को निशाना बनाया गया। भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने S-400 मिसाइल से सभी ड्रोन को मार गिराया। इसके अलावा जम्मू के पास पाकिस्तान का एक F-16 लड़ाकू विमान भी गिराया गया है। राजस्थान में इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को भी गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

पाकिस्तान के तीन बड़े शहर के डिफेंस सिस्टम तबाह, सेना का काउंटर अटैक

नई दिल्ली पाकिस्तान ने देर रात जम्मू, पठानकोट और जैसलमेर समेत कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, हाालंकि भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मार गिराया है. इसके साथ ही पाकिस्तान के तीन फाइटर जेट मार गिराए हैं, इसमें दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट शामिल है. इतना ही नहीं, भारत की ओर से भी जवाबी हमला किया गया है. पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर प्लेन उड़े हैं. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मिसाइलें दागी हैं. भारत ने AWACS को भी मार गिराया है.अंधेरे में डूबा पाकिस्तान .INS विक्रांत से पाकिस्तान पर दागी मिसाइल . पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागा, लेकिन भारत ने इस हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है.इतना ही नहीं, भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 जेट भी मार गिराया है. हालांकि पाकिस्तान ने सांबा में भारी गोलाबारी की है. पाकिस्तानी हमले देखते हुए जम्मू के आरएसपुरा इलाके में ब्लैकआउट किया गया है, यहां लगातार सायरन बज रहे हैं. फिलहाल जम्मू शहर में मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहे हैं. सतवारी कैंप पर हमले की खबर है. उधर, कुपवाड़ा में भी भारी गोलाबारी हुई है. तंगधार में भी मोर्टार से भारी गोलाबारी हुई है. वहीं, पुंछ और राजौरी में भी भारी गोलीबारी हो रही है. भारतीय वायु रक्षा तंत्र (Air Defences) ने कई अहम जगहों के पास सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणालियां (High-End SAM Units) तैनात कर दी हैं और वे लगातार पाकिस्तानी हमलों का जवाब दे रही हैं. इस प्रणाली को जम्मू एय़रपोर्ट के पास, पठानकोट के पास, अखनूर सेक्टर और सांबा क्षेत्र में तैनात किया गया है. बता दें कि जम्मू एयरपोर्ट से फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी है. – भारत ने लाहौर, सियालकोट, कराची और इस्लामाबाद में गोले बरसाए हैं. – भारत ने पाकिस्तान के एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को पंजाब प्रांत में मार गिराया है. – भारत ने लाहौर पर बड़ा हमला शुरू किया है. –  पाकिस्तान पर हमले के लिए राजस्थान से फाइटर जेट उड़ चुके हैं. – जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी धमाके हुए हैं – उरी सेक्टर में भारी फायरिंग हो रही है – भारत की ओऱ से 4 एंटी ड्रोन सिस्टम एक्टिव किए गए हैं. – श्रीनगर में ब्लैक आउट किया गया है. – राजौरी शहर में कई धमाकों की आवाज सुनी गई है. – चंडीगढ़ में ब्लैकआउट किया गया है. – पोकरण में दागी गई मिसाइल को सुदर्शन चक्र ने ध्वस्त किया. – धर्मशाला में IPL मैच को रोका गया है, मैदान में फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गई हैं. धर्मशाला में दिल्ली और पंजाब के बीच मैच खेला जा रहा था. – आर्मी एयर डिफेंस यूनिट्स ने KG टॉप के पास दुश्मन के ड्रोन मार गिराए. एक पाकिस्तानी F-16 को भी मार गिराने की खबर है. – जम्मू में S-400 वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किए जाने के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई, ताकि सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित न हो. – पठानकोट एयरबेस को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए DIG ने पुष्टि की है कि कोई नुकसान नहीं हुआ है. – नागौर (राजस्थान) में सुरक्षा कारणों से ब्लैकआउट किया गया और जिला कलेक्टर ने तत्काल जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई है, सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. – BCAS (Bureau of Civil Aviation Security) ने देश के सभी एयरपोर्ट्स पर 100% सेकेंडरी लैडर पॉइंट सिक्योरिटी चेक अनिवार्य कर दिया है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर में भी पाकिस्तान ने हमला किया है, यहां धमाके की आवाज सुनी गई है. इसके चलते जैसलमेर में भी ब्लैकआउट किया गया है. जैसलमेर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. पाकिस्तान ने जैसलमेर एय़रपोर्ट पर हमले की कोशिश की है. जम्मू-यूनिवर्सिटी के पास 2 ड्रोन मार गिराए गए हैं.इसके साथ ही पंजाब के गुरदासपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है. उधर, पठानकोट एयरवेज में भी सायरन बज रहे हैं. पठानकोट के हलका सुजानपुर में ड्रोन दिखा है, पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन से गोलीबारी रोकी गई है. बता दें कि 7-8 मई की रात को पाकिस्तान ने लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर समेत भारत के 15 शहरों पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमले की कोशिश की थी. लेकिन भारत ने इस प्रयास को निष्प्रभावी कर दिया था. भारतीय सेना ने लाहौर में स्थित पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जोरदार जवाबी हमला किया है. पाकिस्तान के ड्रोन हमलों और मिसाइलों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना और थलसेना ने पाकिस्तान के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों और आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया है. भारत ने जवाबी सैन्य कार्रवाई के तहत पाकिस्तान के अत्याधुनिक एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान को मार गिराया है. ये कार्रवाई भारतीय वायुसेना द्वारा सीमा के पास की गई उच्च स्तरीय एयर डिफेंस ऑपरेशन का हिस्सा थी. यह विमान पाकिस्तान की निगरानी और युद्ध नियंत्रण क्षमताओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है, जिसे मार गिराकर भारत ने दुश्मन की रणनीतिक बढ़त को गंभीर नुकसान पहुंचाया है. AWACS विमान के गिरने से पाकिस्तान की हवाई निगरानी और संचार समन्वय प्रणाली को बड़ा झटका लगा है. इस कार्रवाई के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और वायुसेना की तैयारियों को और मजबूत किया गया है, और सीमा क्षेत्रों में एयर डिफेंस को और अधिक सख्त कर दिया गया है. यह भारत की स्पष्ट सैन्य चेतावनी है कि किसी भी प्रकार की घुसपैठ या दुस्साहस का करारा जवाब दिया जाएगा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सैन्य कार्रवाई की बौखलाहट में पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर और पंजाब से लेकर गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के 15 शहरों में सैन्य प्रतिष्ठानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिशें की। इन सभी पाकिस्तानी हमलों को नाकाम करने के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने गुरुवार दिन में लाहौर, कराची, रावलपिंडी , सियालकोट, बहावलपुर समेत पाकिस्तान के आठ शहरों के सैन्य ठिकानों और एयर डिफेंस पर दर्जन भर ड्रोन मिसाइलों से हमला किया। इस कार्रवाई में भारत ने लौहार स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम पर हरोप ड्रोन से सबसे तगड़ा हमला कर उसे … Read more

भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ा, सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाक की यात्रा न करें’

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दुनिया के सामने अलग-थलग पड़ चुका है। इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान बौखला उठा है। पाकिस्तान ने देश के 15 शहरों पर हमले की कोशिश की, जिसे भारत की डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया। वहीं, भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। फिलहाल भारत और पाकिस्तान में तनाव काफी बढ़ चुका है। सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी इसी मद्देनजर सिंगापुर ने अपने नागरिकों को भारत के जम्मू और कश्मीर और पाकिस्तान में गैर-जरूरी यात्राओं को टालने की सलाह दी है। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने बुधवार को पाकिस्तान और भारत में मौजूद अपने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। पाकिस्तान छोड़ दें नागरिक: अमेरिका इससे पहले अमेरिका ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करवा सकते हैं।  एडवाइजरी में कहा गया है कि सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्र में अमेरिकी नागरिक अगर सुरक्षित तरीके से निकल सकते हैं, तो उन्हें निकल जाना चाहिए।

पोर्टल बंद होने से निगम की ऑनलाइन वसूली पूरी तरह से बंद, टैक्स जमा करने वाले परेशान

इंदौर नगर निगम का पोर्टल एक अप्रैल से बंद है। इस कारण जोनल कार्यालयों और निगम मुख्यालय पर कर जमा करने पहुंचने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें बगैर कर जमा कराए ही लौटना पड़ रहा है। पोर्टल बंद होने से नगर निगम को एक अप्रैल से अब तक करीब 25 करोड़ रुपये का फटका लग चुका है। निगम पोर्टल को नए वित्तीय वर्ष में डेटा अपडेट और अपलोड करने के उद्देश्य से बंद किया गया था। दावा था कि एक सप्ताह के भीतर इसे फिर चालू कर दिया जाएगा, लेकिन मई का पहला सप्ताह बीत चुका है। पोर्टल अब भी चालू नहीं हुआ।   रसीद मिल रही है और न रिकॉर्ड अपडेट पोर्टल बंद होने से निगम की ऑनलाइन वसूली पूरी तरह से बंद है। नागरिकों से कहा जा रहा है कि वे जोनल कार्यालय और मुख्यालय जाकर कर जमा कर सकते हैं। जब नागरिक जोनल कार्यालय और मुख्यालय कर जमा करने पहुंच रहे हैं, तो उन्हें यह कहकर लौटाया जा रहा है कि हमारे पास अभी रसीद कट्टे उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से संपत्ति कर, जल कर, किराया इत्यादि जमा नहीं हो पा रहे हैं। लोगों को न रसीद मिल रही है और न रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है।   नए खाते खुलवाने के लिए चक्कर लगा रहे लोग पोर्टल बंद होने का सीधा असर नए खातों पर भी पड़ रहा है। जोनल कार्यालयों और मुख्यालय पर संपत्ति कर, जल कर के नए खाते खुलवाने वाले चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने से नए खाते ही नहीं खोले जा रहे। निगम अधिकारी पोर्टल को लेकर भोपाल तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हो रहा। अधिकारी यह बताने की स्थिति में भी नहीं हैं कि पोर्टल कब तक चालू होगा। एक तरफ निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है दूसरी तरफ कर जमा करने के लिए पहुंचने वाले कर चुकाए बगैर लौट रहे हैं। 10 मई को है राष्ट्रीय लोक अदालत, कैसे जमा होगा कर वर्ष 2025 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को आयोजित होना है। हर बार नगर निगम को लोक अदालत में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है। नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए नगर निगम सरचार्ज पर छूट भी देता है, लेकिन इस बार नगर निगम का पोर्टल बंद होने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। पोर्टल चालू नहीं होने से आमजन के पास बकाया टैक्स की जानकारी नहीं होगी। इस कारण वे कर जमा करने भी नहीं पहुंचेंगे।

भारत का काउंटर अटैक, सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया

नई दिल्ली भारत ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है, साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दीं. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो JF-17 और एक  F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है. साथ ही साथ ही पाकिस्तान एयरफोर्स का AWACS विमान पंजाब प्रांत में ध्वस्त कर दिया. यह विमान पाकिस्तान की सीमा में गिरा. इसके अलावा सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे. ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम किया भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.  

भारत-PAK तनाव के चलते स्थगित हो सकता है IPL, धर्मशाला का क्रिकेट स्टेडियम को खाली करा दिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन को बीच में ही स्थगित किया जा सकता है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच ये बड़ी खबर सामने आई है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की बैठक इसे लेकर जारी है. बीसीसीआई की पहली प्राथमिकता विदेशी खिलाड़ियों को घर भेजने की है. भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 8 मई (बुधवार) को पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मुकाबला बीच में ही रद्द कर दिया गया. साथ ही धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम को खाली करा दिया गया. खिलाड़ियों को धर्मशाला से दिल्ली लाने के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर लाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था की है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘सब कुछ ध्यान में रखते हुए हमने यह मैच रद्द करने का फैसला किया है. अभी हालात ठीक नहीं हैं, इसीलिए हमने 8 मई का मैच रद्द किया है. पड़ोसी देश हालात को खराब करने की कोशिश कर रहा है. खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. हम वह सब करेंगे जो राष्ट्र के सर्वोत्तम हित में होगा. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे.’

हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें: ताहिर इकबाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत के करारे जवाब से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। वहां के लोग डरे-सहमे नजर आ रहे हैं और दुआ कर रहे हैं कि वे सुरक्षित रहें। इसका उदाहरण पाकिस्तानी संसद से भी सामने आया है, जहां चर्चा के दौरान नेशनल असेंबली के सदस्य और सेना के पूर्व मेजर रो पड़े। पूर्व पाकिस्तानी मेजर ताहिर इकबाल ने नेशनल असेंबली में कहा, “हम अपनी कौम से कहते हैं कि सब मिलकर चलो और अपने रब से दुआ करो कि हम सबकी हिफाजत करें। इस मुल्क की रक्षा करें।” ताहिर इकबाल ने कहा कि अल्लाह ने चाहा कि पाकिस्तान बने और उन्होंने ही इस मुल्क को बनाया है। अब वही इसकी हिफाजत करेंगे। उन्होंने रोते हुए कहा, “अल्लाह, तू हमें माफ कर दे। हम तेरे सामने सर झुकाते हैं, माफी मांगते हैं और इसमें कोई दो राय नहीं है कि हम तेरे बड़े गुनहगार हैं।” पूर्व पाकिस्तानी मेजर ने कहा कि अल्लाह की रहमत काम आएगी। उनकी रहमत मिलेगी तो हम कामयाब होंगे और इस मुल्क की हिफाजत करेंगे। उल्लेखनीय है कि भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से लिया है। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारत की सैन्य कार्रवाई में करीब 100 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। इस हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी से सटे सीमावर्ती इलाके में गोलाबारी की, जिसमें कई भारतीय हताहत हो गए हैं। इसके साथ ही उसने भारत में बुधवार रात कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया और पाकिस्तानी सेना अपनी योजना में बुरी तरह विफल हो गई।

गांधी सागर बांध से 891.944 एमसीएम पानी छोड़ने की अनुमति जारी, निर्धारित शर्तों पर जारी की गई अनुमति

भोपाल मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जयपुर द्वारा प्रदत्त अनापत्ति एवं अनुशंसा के तहत ग्रीनको ग्रुप द्वारा 1920 मेगावॉट पम्प स्टोरेज परियोजना के निर्माण के लिये गांधीसागर बांध से 891.944 एमसीएम जल प्रवाहित करने की निर्धारित शर्तों पर अनुमति जारी की गई है। प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग भोपाल श्री विनोद कुमार देवड़ा ने मुख्य अभियंता जल संसाधन उज्जैन को निर्धारित शर्तों के अधीन पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक उपयोग के लिए आवश्यक जल गांधीसागर बाँध में संग्रहित रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि बाँध से जल प्रवाहित करने के लिए निर्धारित ऑपरेशन मैन्यूअल/बाँध सुरक्षा के मापदण्डों का पालन करना होगा। बाँध से जल प्रवाहित किये जाने के लिए निर्धारित (म.प्र. एवं राजस्थान राज्य) अंतर्राज्यीय नियंत्रण समिति/सदस्यों से परस्पर समन्वय कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाँध के निचले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक अलार्मिंग तंत्र के संज्ञान में लाकर जल प्रवाहित किये जाने की कार्रवाई की जाये। गांधीसागर जलाशय से प्रवाहित 891.944 एमसीएम जल के राणा प्रताप सागर बाँध में सुरक्षित संग्रहण एवं समुचित उपयोग के संबंध में राजस्थान राज्य के संबंधित मुख्य अभियंताओं से आवश्यक समन्वय किया जाए। सुरक्षित रूप से जल प्रवाह के दौरान टीम का गठन कर सतत् मॉनिटरिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जल प्रवाह किये जाने की कार्यवाही के संबंध में संबंधित कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व और पुलिस) और तहसीलदार को सूचित किया जाना सुनिश्चित करें।  

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को खपत के आधार पर दिन के टैरिफ में 20 प्रतिशत की मिलेगी छूट

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को दिन के टैरिफ में छूट प्रदान की जाएगी। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह सभी छूट अथवा प्रोत्साहन की गणना सरकारी सब्सिडी (यदि कोई हो) को छोड़कर की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि यह छूट एलवी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए विशिष्ट नियमों और शर्तों के आधार पर दिन के विभिन्न समय के दौरान खपत की अवधि के अनुसार ऊर्जा शुल्क पर लागू होगी। एल.वी.-1 घरेलू और एल.वी.-3 सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट पीक ऑवर्स (सुबह) 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। इसी तरह एल.वी.-2: गैर-घरेलू और एल.वी.-4: एल.टी. औद्योगिक ऑफ पीक/ सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उपरोक्त दोनों ही श्रेणियों में यह छूट 10 किलोवाट से अधिक स्वीकृत लोड / अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी। वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए जिसमें एल.वी.-1 घरेलू, एल.वी.-2 गैर घरेलू, एल.वी.-3 सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट और एलवी-4 एलटी औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए ऑफ पीक/ सौर समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की अवधि के दौरान उपभोग की गई ऊर्जा के लिए ऊर्जा प्रभार की सामान्य दर पर 20 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट 10 किलोवाट तक स्वीकृत लोड / अनुबंध मांग वाले उपभोक्ताओं को ही मिलेगी।  

सामूहिक विवाह की खुशी मातम में बदली, दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 5 की दर्दनाक मौत, 25 से ज्यादा लोग घायल

बूंदी खुशियों से भरी बारात का कारवां कब मातम में बदल जाएगा, किसी ने सोचा नहीं था। बूंदी जिले के लाखेरी रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिसमें दो युवतियों, दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे खटकड़ क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 40 लोग चौतरा का खेड़ा गांव से माटुंडा गांव में बैरवा समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। बूंदी कलेक्टर अक्षय गोदारा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही एक बाइक को बचाने की कोशिश में ट्रॉली से संतुलन खो बैठा और वाहन पलट गया। ट्रॉली में बैठे दर्जनों लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में 8 साल की मासूम किरण, 20 वर्षीय कृष्णा और कोमल, 35 साल की ज्योति, और 55 साल की शांति बाई की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बैरवा समाज से ताल्लुक रखते थे और एक ही विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रेस्क्यू चला आधे घंटे, JCB से उठाई गई ट्रॉली हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस भी मौके पर पहुंची और JCB मशीन की मदद से ट्रॉली को सीधा किया गया। तीन एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचे कलेक्टर और SP, एक की हालत नाजुक सीएचसी खटकड़ प्रभारी डॉ. परमानंद मीणा के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे कोटा रेफर किया गया है। कलेक्टर अक्षय गोदारा और एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। सवालों के घेरे में लापरवाही ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली से लोगों को ढोना आम है, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के अभाव में ये वाहन दुर्घटनाओं की वजह बनते जा रहे हैं। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों में उत्सव की जगह अब चीत्कार सुनाई देती है।

पाकिस्तान का सबसे ताकतवर फाइटर जेट भारत ने मार गिराया, F-16 फाइटर जेट को सबसे भरोसेमंद

नई दिल्ली F-16 एक हल्का, सस्ता लेकिन बेहद ताकतवर फाइटर जेट है. इसकी सबसे खास बात है इसका फ्लाई-बाय-वायर सिस्टम, जिससे पायलट इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से विमान चलाता है. यह जेट 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें ले जा सकता है और इसकी अधिकतम स्पीड मैक 2 है. इसकी सीट 30 डिग्री पर झुकी होती है जो पायलट पर g-force का असर कम करती है. ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ड्रोन अटैक किया है. भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया है. F-16 फाइटर जेट को दुनिया के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय लड़ाकू विमानों में गिना जाता है. इसकी खासियत है कि यह हल्का, सस्ता और तकनीकी रूप से काफी एडवांस है. इसका निर्माण इस तरह किया गया है कि यह दुश्मन के किसी भी हमले का तेजी से जवाब दे सकता है. F-16 में होता है बाय वायर सिस्टम F-16 की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत है इसका फ्लाई बाय वायर सिस्टम. आमतौर पर किसी भी विमान में पायलट का कंट्रोल स्टिक डायरेक्ट विमान के पुर्जों से जुड़ा होता है, लेकिन F-16 में पायलट का कंट्रोल एक कंप्यूटर से जुड़ा होता है, जो हर आदेश को इलेक्ट्रॉनिक रूप में कंट्रोल सरफेस तक पहुंचाता है. इससे विमान की स्थिरता और मूवमेंट काफी बेहतर होती है. इसमें पायलट के लिए एक खास इजेक्शन सीट होती है, जो 30 डिग्री तक झुकी होती है. यह झुकाव पायलट पर पड़ने वाले G-force के असर को कम करता है, जिससे वह ज्यादा देर तक और सुरक्षित उड़ान भर सकता है. दुनियाभर की वायु सेनाओं की पहली पसंद है F-16 F-16 में एक ही पायलट बैठता है और यह 6 एअर-टू-एअर मिसाइलें जैसे AIM-9 साइडवाइंडर और AIM-120 AMRAAM ले जा सकता है.  इसकी अधिकतम रफ्तार समुद्र तल पर मैक 1.2 और ऊंचाई पर मैक 2 तक होती है. इसका वजन खाली हालत में 8570 किलो होता है और लंबाई 15.06 मीटर और विंगस्पैन 9.96 मीटर है. यह फाइटर जेट दुनियाभर की वायु सेनाओं की पहली पसंद बना हुआ है. रूस के साथ जंग रहे यूक्रेन लंबे समय से F-16 लड़ाकू विमान मांग रहा था. F-16 की गिनती दुनिया के सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित लड़ाकू विमान में होती है. इसे अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है. अमेरिका ने 1973 में इस विमान का प्रोडक्शन शुरू किया था. दिसंबर 1976 में इसने पहली उड़ान भरी थी. हालांकि, इसकी पहले ऑपरेशनल उड़ान जनवरी 1979 में हुई थी. लॉकहीड मार्टिन के मुताबिक, दुनियाभर में 25 से ज्यादा देशों के पास F-16 विमान हैं. पाकिस्तान के पास भी F-16 हैं.  

कर्नाटक : कार-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, 2 घायल, हावेरी जिले में हुआ दर्दनाक हादसा

हावेरी कर्नाटक के हावेरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा ब्यादगी तालुक के मोटेबेन्नूर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर हुआ, जब एक कार ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। पुलिस के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को तुरंत नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ब्यादगी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार तेज रफ्तार में थी और संभवतः चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह टक्कर हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। ब्यादगी थाने के एक अधिकारी ने बताया, “हम हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं। सड़क पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।” हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपायों को और सख्त करने की मांग की है। वहीं, धारवाड़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 218 (हुबली-विजयपुर) पर इंगलहल्ली गांव के पास मंगलवार को कार-ट्रक की टक्कर में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पीड़ित सागर से बागलकोट जिले के कुलगेरी क्रॉस जा रहे थे, तभी उनकी कार अहमदाबाद से कोचीन जीरा ले जा रहे एक ट्रक से टकरा गई।

जम्मू, पठानकोट से जैसलमेर तक पाक ने दागे रॉकेट-ड्रोन और मिसाइल, S-400 ने किया सबको नाकाम, बौखलाया पाकिस्तान

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर और दूसरे दिन अपने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। आज देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू से लेकर पठानकोट एयरबेस, फिरोजपुर, जैसलमेर, माधोपुर और शाहपुर में ड्रोन , रॉकेट और मिसाइलें दागी गईं, जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है। सेना ने कहा है कि पाकिस्तान के इन हमलों में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि भारत ने ही पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान मार गिराया है। सतबारी और सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है। भारत का सुरक्षा कवच यानी S-400 एयर डिफेंस मिसाइल ने पाकिस्तान की तरफ से दागी गईं आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया है। सेना की तरफ से बताया गया है कि पठानकोट एयरबेस को भी पाकिस्तानी हमले में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जैसलमेर एयरबेस के पास भी ड्रोन अटैक किया गया है। सेना की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर एयरबेस की तरफ आ रहे सभी ड्रोन को मार गिराया गया है। पठानकोट में भी पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया है। जम्मू में कई धमाके सुने गए जम्मू में कई धमाके सुने गए हैं। शाम से ही पाकिस्तान ने वहां ड्रोन और रॉकेट के जरिए हमला करना शुरू कर दिया था। वहां जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो ड्रोन मार गिराए गए हैं। हमले को देखते हुए पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। इसके अलावा सांबा में भी धमाकेे सुने गए हैं।पाकिस्तान ने इसके अलावा नियंत्रण रेखा के पास भी देर शाम से लगातार गोलाबारी कर रहा है। पुंछ, सांबा, कठुआ, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, कुपवाड़ा और तंगधार समेत कई इलाकों मेंं गोलीबारी हो रही है। भारतीय सेना भी इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पाकिस्तान से सटे गुजरात के कच्छ के भुज में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login