LATEST NEWS

कराची, लाहौर, जैसे शहरों में भी हुए धमाके, रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के बाद सहमा पाकिस्तान

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान सहम गया है और उसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला बुधवार तड़के पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला करके ले लिया था। इसमें दर्जनों आतंकी मारे गए। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है उसके बाद गुरुवार (8 मई) को एक के बाद एक दर्जनों ड्रोन हमलों से पूरा पाकिस्तान दहल उठा है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी जैसे शहरों में भी धमाके हुए हैं। रावलपिंडी स्टेडियम पर हुए हमले के बाद लोग सहम गए हैं। इसी स्टेडियम में 8 मई (गुरुवार) की रात को डेविड वार्नर की कराची किंग्स और बाबर आजम की पेशावर जाल्मी के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का 27वां मैच खेला जाना है, लेकिन इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को रोकने का फैसला नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कोई फैसला हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार, गुरुवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम के पास एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैच से कुछ घंटे पहले हुई, जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस हमले के बाद पीएसएल को कराची में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय ड्रोन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे दुकान की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रिपोर्टों में कहा गया है कि अधिकारियों ने क्षेत्र को सील कर दिया है और ड्रोन के स्रोत और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह कोई पेलोड ले जा रहा था। दो घायल नागरिकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। साइट से दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित हुए हैं। कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी की टीम में कई विदेशी मौजूद हैं। कराची किंग्स में कप्तान डेविड वार्नर के अलावा मोहम्मद नबी, जेम्स विंस, टिम सिफर्ट जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं, वहीं पेशावर जाल्मी में टॉम कोहलर कैडमोर, ल्यूक वूड, अल्जारी जोसेफ, मैक्स ब्रायंट मौजूद हैं। अब इन खिलाड़ियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने तो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अपील की है कि वह उन्हें जल्द से जल्द पाकिस्तान से बाहर निकालें। सूत्रों के मुताबिक कुछ विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर जाना चाह रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के डेविड विली और क्रिस जॉर्डन ने अपनी फ्रेंचाइजी के कहा है कि वह अब अपने घर लौटना चाहते हैं। बता दें कि मुल्तान सुल्तांस की टीम पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन खिलाड़ियों के संपर्क में हैं। उन्होंने अभी तक खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश नहीं दिया है, लेकिन यूके सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि हाल में पकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी के मद्देनजर रावलपिंडी स्टेडियम का पुनरुद्धार किया गया था लेकिन अब यह तबाह हो गया है।

जम्मू, पठानकोट,फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे, किये नाकाम

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार रात जम्मू, जैसलमेर, पठानकोट समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला कर दिया। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ने इन मिसाइलों को हवा में ही मार गिराते हुए हमले को विफल कर दिया। साथ ही, भारत ने पाकिस्तान दो फाइटर जेट्स एफ-17 को भी मार गिराया है। जम्मू, पठानकोट, शाहपुर, माधोपुर, फिरोजपुर, जैसलमेर समेत कई शहरों में पाकिस्तान ने मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। हमले के तुरंत बाद जम्मू एयरपोर्ट से भारत के फाइटर विमानों ने उड़ान भरी। जम्मू समेत तमाम शहरों में हमले के मद्देनजर सायरन बजने लगे, जिसकी वजह से लोग सतर्क हो गए और घरों व नजदीक की सुरक्षित जगह पर चले गए। चंडीगढ़, मोहली, गुजरात के भुज, कच्छ में भी ब्लैकआउट किया गया। इसके अलावा, श्रीनगर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान भी फ्लडलाइट्स को बंद करके ब्लैकआउट कर दिया गया है। आरएसपुरा, अरनिया, सांबा में भी पाकिस्तानी मिसाइलों को एंटी ड्रोन सिस्टम ने मार गिराया है। इसके अलावा, पठानकोट एयरबेस में भी हुए ड्रोन हमले को भारत ने विफल कर दिया है। धमाकों की आवाज सुनते ही दुकानदार व लोग अपने घरों की ओर भागते नजर आए। रॉयटर्स के अनुसार, कुछ लोगों ने विस्फोटों से पहले आसमान में लाल रंग की लाइट और प्रोजेक्टाइल भी देखे। एक एक्स यूजर ने जम्मू में ब्लैकआउट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जम्मू में हमारे घरों के ऊपर मिसाइलें उड़ रही हैं। यह कोई अफवाह नहीं है, मैं खुद इसे देख रहा हूं और रिकॉर्ड कर रहा हूं।” रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान से जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएसपुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं। इन सभी को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह हमला बिल्कुल हमास के इजरायल पर किए गए हमले जैसा माना जा रहा है, जिसमें कई सस्ते रॉकेट का इस्तेमाल हुआ था। इससे पहले भारत ने उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 स्थानों पर ड्रोन और मिसाइलों से सैन्य स्थलों पर हमला करने के पाकिस्तान के प्रयासों को विफल कर दिया था और लाहौर में एक पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा किए गए प्रयास बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले करने के बाद किए गए। रक्षा मंत्रालय ने दोहराया कि भारत में सैन्य स्थलों पर किसी भी हमले के लिए ‘उचित प्रतिक्रिया’ मिलेगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव कम करने का विकल्प पाकिस्तान के पास है क्योंकि उसने पहलगाम आतंकी हमले से स्थिति को बढ़ाया और भारत ने केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इसका जवाब दिया। भारत की एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। इस पाकिस्तानी गोलीबारी की वजह से तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है। भारत ने भी पाकिस्तान की ओर से दागी जा रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग का समन्वय आत्मनिर्भरता की दिशा में दूरगामी पहल : प्रभारी मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई और भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने कहा है कि मध्यप्रदेश में कृषि और उद्योग के समन्वय का अनूठा प्रयोग प्रदेश के आर्थिक परिदृश्य में नई क्रांति ला रहा है। कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित “मध्यप्रदेश में गन्ना फसल एवं शुगर कारखानों के सतत् विकास” सम्मेलन में मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि खेती भारत की आत्मा है और एमएसएमई विभाग के माध्यम से शुगर फैक्ट्रियों की स्थापना से किसानों को बेहतर मार्केटिंग, तकनीकी सहायता एवं वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण आर्थिक विकास को नई गति मिल रही है। सम्मेलन में प्रदेश के एमएसएमई और कृषि विभाग के अधिकारी, उद्योगपति तथा किसान प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 3 मई को मंदसौर में आयोजित बड़े कृषि समारोह में कृषि मेले में उद्योगों को शामिल करने का यह पहला प्रयास मध्यप्रदेश की नई दृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सिंचित क्षेत्र 7 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 55 से 60 लाख हैक्टेयर तक पहुंच गया है, जिससे प्रदेश की जीडीपी में कृषि का योगदान उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है। प्रभारी मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और उत्पादकता के साथ जीडीपी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। शुगर मिलों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिये भूमि, बिजली और ऋण योजनाओं में विशेष रियायतें दी जा रही हैं। इससे कृषि क्षेत्र को बल मिलेगा, बेरोजगारी में कमी आएगी और आर्थिक समृद्धि के नए आयाम खुलेंगे। प्रभारी मंत्री श्री काश्यप ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि कृषि और उद्योग का यह सम्मिलन आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी पहल है, जो किसानों और उद्योग दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।  

विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत करें उपयोग : मंत्री चौहान

भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि विभाग में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आवंटित बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करें। आवंटित बजट का उपयोग शासन की मंशानुरूप अनुसूचित वर्ग के नागरिकों के कल्याण में किया जाए। यह बात मंत्री श्री चौहान ने गुरुवार को मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2025- 26 में बजट प्रावधान एवं व्यय की समीक्षा के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार, आयुक्त श्री धनंजय भदौरिया, अपर आयुक्त संजय वार्ष्णेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि अनुसूचित जाति विभाग अंतर्गत छात्रावासों में रिक्त सीटों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा आगामी मई एवं जून माह में छात्रावासों की रिक्त सीटें भरने के लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि छात्रावास अधीक्षकों की कार्यशाला का आयोजन भी आगामी माह किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्रों में शिक्षकों की पर्याप्त संख्या हो एवं पढ़ाई का स्तर भी प्रतियोगी परीक्षाओं के बदलते स्वरूप के अनुरूप हो, जिससे अनुसूचति जाति वर्ग के अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि संभागवार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की मांग के अनुसार कार्य योजना बनायी जाए। मंत्री श्री चौहान के कहा कि इस वित्तीय वर्ष में बजट के संपूर्ण व्यय की माइक्रो प्लानिंग कर बजट खर्च किया जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में जन-प्रतिनिधियों की मांगो का भी अनुसरण करें। उन्होंने छात्रावास भवन विहीन छात्रावासों के निर्माण का कार्य शीघ्र से पूर्ण करें, जिससे छात्र- छात्राओं को असुविधा न हो। उन्होंने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की भी समीक्षा की। उन्होंने ज्ञानोदय विद्यालयों में रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश भी दिए। मंत्री श्री चौहान ने इस दौरान विद्यार्थियों के लिए अनुसूचित जाति छात्रावास, आवास सहायता योजना, छात्रवृत्तियां, छात्रावास निर्माण, बाबू जगजीवन राव छात्रावास योजना, संत रविदास स्मारक निर्माण सहित कई विषयों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार ने विगत वर्षों के वित्तीय व्यय, विभागीय कार्यों की जानकारी से अवगत कराया।

दमोह जिले के पटेरा में 10 हजार से अधिक की आबादी को जल-आपूर्ति का लाभ, योजना से 2535 घरों को दिया गया नल कनेक्शन

भोपाल दमोह जिले के पटेरा नगर में जल-प्रदाय परियोजना का सफल क्रियान्वयन किया गया है। यह परियोजना एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पूरी की गई है। पेयजल परियोजना का कार्य नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किया गया है। परियोजना की लागत 9 करोड़ 42 लाख रुपये है। इस लागत के साथ निर्माण एजेंसी पर परियोजना के 10 वर्षों तक संचालन और संधारण की भी जिम्मेदारी रहेगी। परियोजना के अंतर्गत पटेरा के 2535 घरों को नल कनेक्शन से जोड़ा गया है, जिससे अब प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। जल की शुद्धि के लिए व्यारमा नदी से पानी लेकर, जल निगम द्वारा निर्मित अत्याधुनिक जल शोधन संयंत्र के माध्यम से इसका शोधन किया जा रहा है। शहर की 10 हजार से अधिक की आबादी को लाभ पहुंचाने के लिये लगभग 45 किलोमीटर लंबी जल वितरण पाइप-लाइन बिछाई गई है। इसके अतिरिक्त जल संग्रहण के लिए 540 किलोलीटर क्षमता का ग्राउंड सर्विस रिजर्वायर भी तैयार किया गया है। इस परियोजना से पटेरा नगर के समस्त 15 वार्डों की जनता को लाभ मिल रहा है। घर-घर नल कनेक्शन मिलने से नागरिकों को अब पानी के लिए दूर जाने की दिक्कतों से छुटकारा मिल गया है। यह पहल न केवल नागरिकों की सुविधा बढ़ा रही है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।  

पाकिस्तान को चेताते हुए रक्षा मंत्री ने कहा- भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी

नई दिल्ली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा नहीं उठाए। वरना उसे हमारी क्वालिटी कार्रवाई का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में ‘राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025’ को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हमेशा ही, एक जिम्मेदार राष्ट्र होने का रोल, बड़े संयम से निभाया है। हम लगातार इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए हो। इसका अर्थ यह नहीं है कि हमारी सहनशीलता का कोई नाजायज फायदा उठाए। यदि कहीं, कोई, हमारे इस संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है, तो उसे कल की तरह ही, ‘क्वालिटी कार्रवाई’ का सामना करने के लिए भी पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में, कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी, इसका मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं। ऐसे जिम्मेदार प्रतिक्रियाओं के लिए हम आगे भी पूरी तरह तैयार हैं और यदि हमारी यह तैयारी बनी हुई है, तो इसमें आपका एक बहुत बड़ा रोल है। भारत का यह रक्षा औद्योगिक जगत का विस्तार, भारत को एक अभूतपूर्व संबल प्रदान कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ भवन में ‘राष्ट्रीय गुणवत्ता सम्मेलन- 2025’ को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान और पीओके में जिस तरह से हमारे सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकानों को तबाह किया है, वह हम सबके लिए एक गौरव का विषय है। क्वालिटी की क्या भूमिका होती है, यह क्या रोल अदा करती है, इसका नमूना हमने कल देखा। जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन ‘सिंदूर’ किया गया, वह अकल्पनीय और सराहनीय है। इसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हुए और इसमें काफी संख्या में आतंकी मारे गए। जिस तरह से इस ऑपरेशन में निर्दोषों को नुकसान पहुंचाए बिना अंजाम दिया गया, वह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि हमारी सेनाओं के पास बेहतरीन क्वालिटी के हथियार थे।” उन्होंने आगे कहा, “हमें भारतीय रक्षा उद्योग को एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड बनाना है। आज मैं आपसे एक महत्वपूर्ण अपील करने आया हूं। यह अपील है एक मजबूत, विश्व अग्रणी और अत्याधुनिक ‘ब्रांड भारत’ बनाने की है, ताकि जब देशों को दुनिया के रक्षा बाजार में उत्पादों के बारे में संदेह हो, तो वे ‘ब्रांड इंडिया’ को चुनें। जब भी संदेह हो, तो भारत को चुनें, यह हमारी यूएसपी होनी चाहिए।”

प्रदेश में 15 हजार ईको क्लब गठित, प्रति विद्यालय पर्यावरण की दृष्टि से 35 पौधों का रोपण

भोपाल प्रदेश में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये विद्यालयों में ईको क्लब का गठन लगातार किया जा रहा है। अब तक 15 हजार ईको क्लब का गठन किया जा चुका है। प्रदेश में वर्ष 2022-23 से यूथ एण्ड ईको क्लब के गठन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किये थे। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष ईको क्लब की गतिविधियों के संबंध में कैलेण्डर जारी किया जाता है। शैक्षणिक सत्र-2024-25 में 5 से 12 जून, 2024 तक राज्य में पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान, जल शक्ति अभियान, सम्पोषणीय जीवन-शैली संबंधित गतिविधियाँ, ईको हेकाथॉन के साथ निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गयीं। निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक जीवित गवाह, एक पेड़ की नजर से रखा गया था। शैक्षणिक-सत्र 2025-26 के लिये तैयार किया जा रहा है कैलेण्डर स्कूलों में शैक्षणिक-सत्र 2025-26 के लिये पर्यावरण पर केन्द्रित कैलेण्डर तैयार किया जा रहा है। कैलेण्डर के अनुसार ईको क्लब में विद्यार्थियों की गतिविधियाँ सुनिश्चित की जायेंगी।  

पाकिस्तान के हमले पर भारत की जबाबी कारबाई, S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही की नष्ट

नई दिल्ली पाकिस्तान ने जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट हमला किया, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया. भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ही नष्ट कर दीं. साथ ही, भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी मार गिराया. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का एक F-16 फाइटर जेट भी गिराया है. सीमा पर ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने जवाब दिया. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू स्थित एयरस्ट्रिप पर रॉकेट दागे. हालांकि भारतीय सेना की सतर्कता और ताकतवर वायु रक्षा प्रणाली ने इस हमले को पूरी तरह नाकाम कर दिया. भारतीय सेना की आधुनिक S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की ओर से दागे गए 8 मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. सेना के सूत्रों के अनुसार, इन मिसाइलों का निशाना जम्मू एयरस्ट्रिप था, लेकिन समय पर जवाबी कार्रवाई से बड़ा नुकसान टाल दिया गया. भारतीय सेना ने पाकिस्तान का F-16 फाइटर जेट मार गिराया इसके साथ ही भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने पाकिस्तान के एक F-16 फाइटर जेट को भी मार गिराया. यह कार्रवाई नियंत्रण रेखा के पास की गई, जब पाकिस्तानी जेट ने भारतीय हवाई सीमा में घुसपैठ की कोशिश की. वहीं, पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन भी भारतीय सीमा की ओर भेजे गए थे, जिन्हें सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने समय रहते निशाना बनाकर गिरा दिया. ये ड्रोन नियंत्रण रेखा के पास केजी टॉप इलाके में देखे गए थे. ड्रोन हमलों को भी सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स ने नाकाम किया भारतीय सेना की ओर से कहा गया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. सेना हर स्थिति के लिए तैयार है और जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह मुस्तैद है.  

अहमदाबाद-कोलकाता के सामान्य कोच के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

सागर अदमदाबाद से कोलकाता जाने वाली ट्रेन के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटकता मिला है। शौचालय में शव लटके होने की सूचना के बाद सागर रेलवे स्टेशन पर एफएसएल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव काे फंदे से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक ट्रेन सागर स्टेशन पर रुकी रही। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सागर रेलवे स्टेशन प्रबंधन को सूचना मिली कि बीना की ओर से आ रही गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता के सामान्य कोच के शौचालय में एक युवक का शव फंदे पर लटका है। सूचना मिलने ही सागर रेलवे स्टेशन पर एफएसएल, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोपहर 2.10 बजे सागर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन के सबसे आगे वाले डिब्बे के जनरल कोच के शौचालय में ऊपर की ओर लगे हेंगर में शर्ट के फंदे पर युवक का लटका हुआ मिला। एफएसएल ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं जीआरपी ने ट्रेन के डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ की। युवक की तलाशी ली गई, लेकिन उसकी शिनाख्ती नहीं हो पाई। शौचालय में युवक की शर्ट के फंदे पर ही शव लटका हुआ था। उसके घुटने मुड़े हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारा। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के करीब होगी। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब सवा बाहर बजे बीना स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहा एक यात्री जब शौचालय में गया तो उसने शव को फंदे पर लटकता देखा। इसके बाद उसने रेलवे स्टाफ को इसकी सूचना दी। ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचते ही डिब्बे से सभी यात्री नीचे उतर आए। इसके एक घंटे बाद करीब सवा तीन बजे ट्रेन स्टेशन से आगे की ओर रवाना हुई।  

तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लीजिए, कौशल सीखिए एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनिए : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयार विस्तृत मार्गदर्शिका का विमोचन किया। इस अवसर पर आयुक्त तकनीकी शिक्षा श्री अवधेश शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को सर्वसुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी बनाने हेतु सतत प्रयत्नशील है। शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। मंत्री श्री परमार ने कहा कि प्रदेश में तकनीकी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विद्यार्थियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए एक विस्तृत मार्गदर्शिका उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें पाठ्यक्रमों की जानकारी, पात्रता एवं प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया उपलब्ध है। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए, उन्हें कौशल आधारित इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए आमंत्रित किया है। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों से कहा कि उक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश लीजिए, कौशल सीखिए एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनिए। मंत्री श्री परमार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएँ भी प्रेषित की है।  

आधार के अनुप्रयोग से सुगम हो रहा सुशासन, खुल रहे नवाचार के नये रास्ते

भोपाल “AI भारत @ एमपी” कार्यशाला में ‘Deriving Maximum Impact Out of Aadhaar’ विषय पर विशेष सत्र कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में आयोजित किया गया। सत्र में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रतिनिधियों ने आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से सामाजिक कल्याण, नवाचार और ज्ञान (SWIK) आधारित सुशासन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के संबंध में जानकारी दी। UIDAI के उप महानिदेशक श्री आमोद कुमार ने आधार की प्रभावशीलता और राज्यों द्वारा अपनाई गई सर्वोत्तम योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने UIDAI की AI आधारित चेहरा प्रमाणीकरण प्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली ने आधार सेवा की गतिशीलता बढ़ा दी है। साथ ही लाभार्थी की डाटा सुरक्षा में बढ़ोतरी भी हुई है। UIDAI प्रौद्योगिकी केंद्र, बेंगलुरु के श्री सुमित आनंद ने इस नवीन प्रणाली के तकनीकी पक्षों को विस्तार से समझाया। भारत सरकार के DBT मिशन के अपर सचिव श्री सौरभ कुमार तिवारी ने बताया कि कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) की व्यावहारिक चुनौतियों को आधार प्रमाणीकरण प्रणाली में आये तकनीकी नवाचारों ने और सुगम बना दिया है। समापन सत्र को संबोधित करते हुए UIDAI मध्यप्रदेश के निदेशक श्री सुमित मिश्रा ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं से राज्यों की विशेष आवश्यकताओं का ज्ञान होता है। इन कार्यशालाओं से आधार सेवा प्रणाली को सशक्त बनाने औऱ लाभार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप और सक्षम बनाने के लिए आवश्यक जानकारियां मिलती हैं। इससे आधार की भूमिका को शासन के हर स्तर पर अधिकतम उपयोगी बनाने में सहायता मिलती है। कार्य़शाला में स्पष्ट हुआ कि UIDAI के द्वारा उपलब्ध कराई गई “आधार’’ सेवा मात्र पहचान बताने का माध्यम नहीं है। इससे सुशासन और सुगम बनाता है, साथ ही प्रशासन में नवाचारों के लिए नए मार्ग प्रशस्त होते हैं।  

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में रोका गया पंजाब-दिल्ली का मैच

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-58 में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच यह मैच रोक दिया गया है. स्टेडियम की फ्लडलाइट्स ऑफ कर दी गई है. जब मैच रोका गया, तब पंजाब किंग्स का स्कोर 10.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 122 रन था. पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसेन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह. दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन.   पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. पंजाब सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंची है, जब 2014 में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने हरा दिया था. दूसरी ओर दिल्ली भी साल 2020 के आईपीएल सीजन के फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे मुंबई इंडियंस (MI) ने हरा दिया था. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच अबतक 33 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान पंजाब किंग्स ने 17 और दिल्ली कैपिटल्स ने 16 मैचों में जीत हासिल की.

लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक, भारत-पाक टेंशन के बीच US की अपील

लाहौर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गए हैं। अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उसने अमेरिकी लोगों से लाहौर छोड़ने की अपील की है। साथ ही, दूतावास के अपने अधिकारियों को सुरक्षित जगह पर रहने का निर्देश दिया है। पाकिस्तान के लाहौर समेत अन्य शहरों में भारत की ओर से पलटवार करते हुए ड्रोन से हमले किए गए, जिससे पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया। एक बयान में कहा गया है कि लाहौर और उसके आस-पास ड्रोन विस्फोटों, ड्रोन गिराए जाने और हवाई क्षेत्र में संभावित घुसपैठ की खबरों के कारण, लाहौर में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर रहने का निर्देश दिया है। वाणिज्य दूतावास को शुरुआती रिपोर्ट भी मिली है कि अधिकारी लाहौर के मुख्य हवाई अड्डे से सटे कुछ इलाकों को खाली करा सकते हैं। अमेरिका ने कहा कि सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्र में खुद को खोजने वाले अमेरिकी नागरिकों को अगर सुरक्षित तरीके से निकल पाना संभव हो तो उन्हें निकल जाना चाहिए। अगर निकलना सुरक्षित नहीं है तो उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ही रहना चाहिए। अमेरिका ने अपने बयान में बताया है कि पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास हमारे संदेश प्रणाली के माध्यम से आवश्यकतानुसार अपडेट भेजेंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि आप स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में हों। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। इससे पाकिस्तान बौखला गया और एलओसी पर जमकर गोलीबारी कर रहा है। बीती रात पाकिस्तान ने चंडीगढ़, अमृतसर समेत 15 भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे विफल कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों में ड्रोन से पलटवार किया और पाकिस्तान के लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया।  

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस में हथियारों का जखीरा पकड़ा, RPF ने 8 देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किये

भोपाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14620) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। बदरपुर से अगरतला के बीच सफर के दौरान, RPF की ट्रेन एस्कॉर्ट टीम ने जनरल कोच की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध पिठ्ठू बैग जब्त किए, जिनमें से 8 हस्तनिर्मित देसी पिस्तौल और 16 मैगजीन बरामद किया। RPF अधिकारियों के अनुसार, अगरतला पोस्ट के सुरक्षा कर्मी वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए गहन निगरानी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जनरल कोच की ऊपरी सीट पर छोड़े गए दो बैगों की जांच की गई। बैगों में भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे हथियार पाए गए। बरामद हथियारों को RPF पोस्ट अगरतला में जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। मामले की जांच GRPS/अगरतला ने शुरू कर दी है, और अधिकारियों के अनुसार, इस पर जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

म.प्र. शासन का बड़ा फैसला: शासकीय सेवकों का मंहगाई भत्ता बढ़ाकर 55 प्रतिशत किया गया, आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि का आदेश जारी किया है। दो चरणों में बढ़ेगा DA आदेशानुसार, सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को वर्तमान 50% महंगाई भत्ते के स्थान पर दो चरणों में बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। एक जुलाई 2024 से मंहगाई भत्ता 3% बढ़कर 53% किया गया है, जिसका भुगतान अगस्त 2024 के वेतन में होगा।इसी तरह 1 जनवरी 2025 से इसमें और 2% की वृद्धि कर इसे कुल 55% कर दिया जाएगा, जिसका भुगतान फरवरी 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। मई 2025 से मिलेगा लाभ, एरियर 5 किश्तों में राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इस वृद्धि का वास्तविक लाभ 1 मई 2025 से दिया जाएगा और 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 के बीच 5 किश्तों में किया जाएगा। सेवानिवृत्त व दिवंगत कर्मियों को एकमुश्त भुगतान 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके शासकीय कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। इसी तरह एक जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में मृत कर्मचारियों के परिजनों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी। अन्य निर्देश 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूर्णांक रुपए में पूर्णांकित किया जाएगा। मंहगाई भत्ते का कोई भी भाग वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। इस भुगतान का व्यय संबंधित विभाग के चालू वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक नहीं होना चाहिए।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login