LATEST NEWS

कारगिल की हीरो बोफोर्स फिर पाकिस्तान के लिए बनी सिर दर्द, सेना के लिए सुरक्षा कवच बनकर सामने आई

इस्लामाबाद कारगिल युद्ध के बाद एक बार फिर बोफोर्स की विरासत भारतीय सेना के लिए सुरक्षा कवच बनकर सामने आई है। लेकिन इस बार बोफोर्स की चर्चित तोपों की जगह उसका विकसित किया गया आधुनिक संस्करण L-70 गन, पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चे पर दिखा। एल-70 ने बीती रात पाकिस्तान द्वारा दागे गए करीब 50 ड्रोन और लूटर हथियारों को मार गिराकर एक बार फिर साबित कर दिया कि यह ड्रोन के दौर में भारत की नई ढाल है। भारतीय सेना ने पश्चिमी सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों का करारा जवाब देते हुए एल-70 गन, ZSU-23mm शिल्का सिस्टम और अन्य एडवांस एयर डिफेंस हथियारों से पाकिस्तान के करीब 50 ड्रोन और लूटर हथियारों को आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान ने इन हमलों के दौरान हमास की रणनीति अपनाते हुए सस्ते और कम विध्वंसक ड्रोन का उपयोग किया ताकि भारत एस-400 जैसे महंगे सिस्टम की मिसाइलें खर्च करे। लेकिन भारत ने इसकी काट पहले ही तैयार कर रखी थी एल-70 गन। इसे फ्रंटलाइन पर भेजकर भारतीय सेना ने बेहद कम लागत में बड़ी संख्या में ड्रोन को गिरा दिया, जिससे दुश्मन की रणनीति विफल हो गई।एल-70 तोप मूल रूप से स्वीडन की बोफोर्स कंपनी द्वारा डिजाइन की गई थी, लेकिन अब इसका उत्पादन भारत में लाइसेंस के तहत हो रहा है। 40 मिमी की यह गन अब पूरी तरह आधुनिक हो चुकी है। इसमें रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक ट्रैकिंग सिस्टम, थर्मल और डे कैमरा जैसे अत्याधुनिक उपकरण जुड़ चुके हैं। यह गन प्रति मिनट 240 से 330 राउंड फायर कर सकती है, जिससे यह ड्रोन के झुंड को बेहद कम समय में ध्वस्त करने में सक्षम है। यही नहीं, इसे इस तरह अपग्रेड किया गया है कि यह दुश्मन के रडार को चकमा भी दे सकती है। एल-70 में 2017 के बाद कई अत्याधुनिक बदलाव किए गए।  इन अपग्रेड्स की वजह से यह गन अब ड्रोन हमलों से निपटने में और भी अधिक सक्षम हो गई है। इनमें शामिल हैं:  डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्टम  ऑटो टारगेट ट्रैकिंग रडार  नाइट फायरिंग क्षमता  मैनलेस ऑपरेशन यानी बिना सैनिक के चलने वाला सिस्टम   पाकिस्तान की रणनीति नाकाम भारतीय सेना ने पाकिस्तान की उस रणनीति को भी विफल कर दिया, जिसमें वह हमास की तरह कम लागत वाले लेकिन बड़ी संख्या में ड्रोन भेजकर भारत की एयर डिफेंस लागत बढ़ाना चाहता था। भारत ने सटीक और कम लागत वाले एल-70 जैसे हथियारों से जवाब देकर यह संदेश दे दिया कि वह हर मोर्चे पर तैयार है। एल-70 गन का यह प्रदर्शन बताता है कि भारत सिर्फ महंगे हथियारों पर निर्भर नहीं है, बल्कि उसने समय रहते रणनीतिक और तकनीकी तैयारी कर रखी है ताकि हर प्रकार के खतरे का सटीक जवाब दिया जा सके। एल-70 अब सिर्फ एक तोप नहीं, बल्कि ड्रोन युग में भारत की नई ढाल है। यह न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि किसी भी संभावित खतरे के खिलाफ भारत की एयर डिफेंस क्षमता को एक नई ऊंचाई पर ले गया है।

डुमना एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला प्रतिबंधित GPS

जबलपुर भारत-पाकिस्तान के बीच अभी भीषण तनाव का माहौल है. इस तनाव को देखते कई फ्लाइट और रेलवे टिकट को कैंसिल कर दिए गए हैं. वहीं देशभर के कई हिस्सों में अलर्ट कर दिया गया है. इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, जिसके बाद प्रतिबंधित जीपीएस ट्रैकर मिला. यह मामला खमरिया पुलिस को सौंपा गया है. डुमना एयरपोर्ट पर महिला के पास मिला प्रतिबंधित GPS जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान एक अमेरिकी महिला यात्री के बैग में प्रतिबंधित ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) ट्रैकर मिला. प्रशासन ने अमेरिकी महिला यात्री से ट्रैकर जब्त कर पूछताछ की. 62 वर्षीय एंजिला यूएस के केंसास की रहने वाली है. उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह बांधवगढ़ घूमने आई थी. महिला यात्री ने बताया कि वह ट्रैकर उसने अपने रिलेटिव को लोकेशन बताने के लिए रखा था. एयरपोर्ट प्रशासन ने मामला शहर के खमरिया पुलिस को सौंप दिया है. महिला जबलपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की यात्री थी. पुलिस ने विदेशी महिला से जब्त की डिवाइस पूछताछ के बाद महिला को दिल्ली भेज दिया गया है. दिल्ली से महिला यात्री की यूएस की कनेक्टिंग फ्लाइट थी. वहीं मामले में नगर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार साहू ने बताया कि खमरिया थाना मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि भारत में हवाई यात्रा के दौरान जीपीएस ट्रैकर डिवाइस ले जाना और उसका उपयोग करना प्रतिबंधित है. सीआईएसएफ यानि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत डिवाइस जब्त कर खमरिया पुलिस को सौंप दिया है.

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

पटना गृह विभाग के निर्देश पर केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस का परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट देखने के लिए https://csbc.bihar.gov.in पर क्लिक करना होगा। बिहार पुलिस में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयन हेतु अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया गया है। केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार राज्य में वर्ष 2023 में सिपाही पद की 21,391 रिक्तियों के लिए दिनांक 09.06.2023 को विज्ञापन संख्या 01/2023 पर्षद के वेबसाइट एवं राज्य के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया था। रिजल्ट और पोस्टिंग देखने के लिए यहां क्लिक करें।  केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की लिखित परीक्षा अगस्त महीने में 07, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त.2024 को एक-एक पाली में आयोजित की गयी।शारीरिक दक्षता परीक्षा 09 दिसम्बर, 2024 से 10 मार्च, 2025 तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च्च विद्यालय (पटना हाई स्कूल), गर्दनीबाग, पटना में  आयोजित किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कुल 86,539 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिसमें से 40,112 अभ्यर्थी दौड़ में सफल हुए। इनमें से 7,623 अभ्यर्थी दौड़ के बाद हुए अन्य शारीरिक परीक्षणों तथा दस्तावेज संवीक्षा में अन्यान्य कारणों से असफल हो गये। शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु तथा आरक्षण कोटि आदि अर्हता रखने वाले 32,489 अभ्यर्थी सफल हुए, जो चयन में योग्य पाये गये, जिसमें 17059 महिला, 15422 पुरुष एवं 08 ट्रांसजेन्डर अभ्यर्थी हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के आधार पर सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची/परीक्षाफल प्रकाशित गया। उक्त 32,489 सफल अभ्यर्थियों में से मेधा क्रमानुसार तथा रिक्ति के अनुसार आरक्षण कोटि वार अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 21,391 है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 21 हजार 391 अभ्यर्थियों का चयन अंतिम रूप से किया गया। इसमें 10 हजार 205 पुरुष, 11 हजार 178 महिला और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं। इसमें 30 बिहार राज्य में नामांकित एवं प्रशिक्षित गृहरक्षक और 68 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित शामिल हैं। कोटिवार आरक्षण के आधार पर गैर आरक्षित वर्ग के 8 हजार 556, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 2 हजार 140, पिछड़ा वर्ग के 2 हजार 570, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3 हजार 842, अनुसूचित जाति के 3 हजार 400, अनुसूचित जनजाति के 228 और पिछड़े वर्ग की महिला कोटि के 655 अभ्यर्थी शामिल हैं।

भारत – पाकिस्तान युद्ध जैसे हालात, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय किसी भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार

लखनऊ देश में पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. जिसको लेकर भारत सरकार ने अपने सभी प्रमुख केंद्रों और चिकित्सकीय प्रणाली को एक्टिवेट करने का निर्णय लिया है. ऐसे में सेना के मध्य कमान के मुख्यालय लखनऊ में भी सभी सरकारी अस्पतालों में आपात स्थिति में इलाज के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है. किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम राज सिंह ने कहा है कि उत्तर भारत में होने वाली आपातकालीन स्थिति से निपटने में एक सक्षम केंद्र है. डॉक्टर प्रेमराज सिंह ने बताया है कि किसी भी आपात स्थिति में घायलों की चिकित्सा हो या दवाइयों, उपकरणों या अन्य आवश्यक संसाधनों का भंडारण हो, सभी का समुचित प्रबंध है. केजीएमयू किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. गुरुवार रात पाक ने किया था ड्रोन अटैक बता दें कि गुरुवार रात से भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान के जैसलमेर तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसके जवाब में भारत ने कड़ी कार्रवाई की. भारतीय सेना के सतर्क एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम किया. भारत ने लाहौर, कराची, सियालकोट, इस्लामाबाद में भी हमला किया. हमले के बाद से पाक में हड़कंप मचा हुआ है. इधर भारत भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दृढ़ता के साथ खड़ा हुआ है.

आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए निलंबित, टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरू, जल्द वापस मिलेंगे पैसे

नई दिल्ली बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित करने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने पुष्टि की है कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने-अपने घरेलू मैचों के लिए टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए BCCI ने IPL को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है। सातवें स्थान पर काबिज LSG को शुक्रवार शाम को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मैच में दूसरे स्थान पर काबिज RCB की मेजबानी करनी थी जबकि आठवें स्थान पर काबिज SRH को शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में छठे स्थान पर काबिज KKR की मेजबानी करनी थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण टूर्नामेंट के सात दिनों के निलंबन के कारण दोनों मुकाबले तय समय पर नहीं होंगे। SRH ने अपने ‘X’ अकाउंट पर लिखा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए IPL2025 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टिकट वापसी की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।’ दूसरी ओर LSG ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘आज रात इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। टिकट वापसी के बारे में विवरण बाद में दिया जाएगा।’ गुरुवार रात को सीमा पार तनाव बढ़ने के बाद IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए रोकने का फैसला किया गया जिसके कारण जम्मू, उधमपुर और पठानकोट में ब्लैकआउट हो गया क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से हवाई और ड्रोन हमले किए गए। हालांकि भारत ने इसका जवाब दिया और सभी हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया। इसके कारण पठानकोट से लगभग 80 किलोमीटर दूर धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच को पहली पारी के सिर्फ 10.1 ओवर पूरे होने के बाद रद्द कर दिया गया। धर्मशाला और अन्य उत्तर भारतीय शहरों में हवाई अड्डे बंद होने के कारण BCCI के लिए सभी हितधारकों को हिल स्टेशन से सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती बन गई। परिणामस्वरूप PBKS और DC दोनों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के साथ-साथ मैच अधिकारियों, कमेंटेटरों, प्रसारण दल के सदस्यों और आईपीएल से जुड़े अन्य प्रमुख कर्मियों को शुक्रवार सुबह धर्मशाला से बस द्वारा जालंधर ले जाया गया, जहां उन्हें नई दिल्ली ले जाने के लिए एक विशेष ट्रेन का आयोजन किया गया। अब तक IPL 2025 ने 58 गेम पूरे कर लिए हैं जिसमें लीग चरण में 12 मैच खेले जाने बाकी हैं और उसके बाद प्लेऑफ मुकाबले होंगे।  

अनूपपुर में एसडीएम कमलेश पुरी ने पदभार संभाला

अनूपपुर  मध्य प्रदेश शासन के आदेश पर अनूपपुर में एसडीम कमलेश पुरी ने पदभार ग्रहण किया! कमलेश पुरी इसके पूर्व भी एसडीएम के पद पर रह चुके हैं ! इसके पूर्व अनूपपुर में प्रभारी एसडीम ने पदभार संभाला था। कमलेश पुरी के कुशल कामों को देखते हुए मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनूपपुर एसडीएम कमलेश पुरी के पदस्थ किया!अधिवक्ताओं ने कामकाज को लेकर एसडीएम की मांग की थी। और काफी समय से एसडीएम के पद रिक्त थे। राजस्व कामकाज के लिए एसडीएम पदस्थ किए गए थे। उसके बावजूद भी कामकाज पूर्ण रूप से नहीं चल पा रहे थे।  शासन ने आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु अनूपपुर एसडीएम को पदस्थ किया । उनके आने से न्यायालय कामकाज सुचारू रूप से चल सकेंगे।जन-जन के काम हो सकेंगे।कमलेश पुरी को एसडीएम के पद पर असिन किए जाने पर क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को बधाई दी ।अनूपपुर राजस्व का कामकाज सुचारू रूप से चल सकेंगे ।इसकी कामना की साथ ही जन-जन के राजस्व के काम भी काफी रुके हुए थे ।वह अब पूर्ण रूप से पूरे होंगे! ऐसी आशा के साथ लोगों ने बधाई दी

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

अनूपपुर म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती माया विश्वलाल के निर्देशानुसार 10 मई को जिला एवं सत्र न्यायालय अनूपपुर एवं तहसील सिविल न्यायालय कोतमा/राजेन्द्रग्राम में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला स्तर पर 08 खण्डपीठ, तहसील सिविल न्यायालय कोतमा हेतु 03 खण्डपीठ एवं राजेन्द्रग्राम हेतु 03 खण्डपीठ का गठन किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 14 खण्डपीठों का गठन किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, व्यवहारिक, धारा 138 एन.आई. एक्ट के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक प्रकरण, विद्युत चोरी के प्रकरण तथा विद्युत विभाग, बैंक एवं नगर पालिका के पूर्ववाद प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में अपने-अपने प्रकरणों के निराकरण हेतु उपस्थित होने वाले पक्षकारगण की सहायता हेतु हेल्प डेस्क का गठन किया जाकर पैरालीगल वालेंटियर्स की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन व पक्षकारगण से अपील की गई है कि न्यायालय में लंबित एवं पूर्ववाद प्रकरणों का आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर अपने प्रकरण का निराकरण करवाकर शीघ्र एवं सुलभ न्याय प्राप्त करें, जिससे पक्षकारों के मध्य आपसी सदभाव उत्पन्न हो व शत्रुता समाप्त हो तथा समय, धन व श्रम की बचत हो।  

थाना जैतहरी जिला अनूपपुर पुलिस द्वारा आफत बालिका की तलाश कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया

अनूपपुर दिनांक 6 5.2025 को  फरियादी की सूचना पर  नाबालिक लड़की कुमारी बदला हुआ नाम आरती कोल दिनांक 5/5/2025 को घर से 1:00 बजे दिन बिना बताए कहीं चली गई है रिपोर्ट पर थाना जैतहरी में अपराध क्रमांक 187 / 25 धारा 137 (2 ) बी एन एस एस कायम कर विवेचना में लिया गया पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन में,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मंसूरी तथा अनुविभागी अधिकारी अनूपपुर महोदय के मार्गदर्शन में थाना जैतहरी पुलिस ने नाबालिक बालकों के दस्तयावी के संबंध में थाना जैतहरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 9/5/2025 को अपहर्ता की दस्तयावी कर उसके परिजनों को सुपूर्द किया गया अपाहिरता को दस्तयाबी करने में उप निरीक्षक विपुल शुक्ला सहायक उप निरीक्षक रवि शंकर गुप्ता महिला प्रधान आरक्षक लेखन बत्ती प्रधान आरक्षक 94 विजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही ।

सुशासन तिहार : राज मिस्त्री बन सोखता गड्ढा के लिए मुख्यमंत्री ने जोड़ी ईट

बलौदाबाजार,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने  स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है। जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल  लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लेखनीय  है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।

ग्रीन एनर्जी पर ध्यान दें अन्यथा बच्चों को बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल हम सबका का कर्त्तव्य है कि भावी पीढ़ी की सुरक्षा और उनको सुरक्षित वातावरण देने के लिये क्लीन एनर्जी – ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करें। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो बच्चों को स्कूल बैग की जगह ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चलना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह विचार भोपाल में आयोजित चौथे नेशनल सस्टेनेबल एनर्जी एनोवेशन कॉन्क्लेव में व्यक्त किये। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह कॉन्क्लेव न केवल ऊर्जा क्षेत्र के नवाचारों को प्रोत्साहित करेगा बल्कि एक स्थायी और सुरक्षित भविष्य की दिशा में हमारे प्रयासों को नई गति देगा। मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह कॉन्क्लेव ऊर्जा के समाधान पर विचार विमर्श के लिये एक अच्छा अवसर है। बढ़ती ऊर्जा मांग और जलवायु चुनौतियों के बीच ऐसे प्रयास सुरक्षित भविष्य के लिये बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऊर्जा सशक्तिकरण के लिये तकनीकी नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में निकलने वाले निष्कर्षों का क्रियान्वयन हर स्तर पर होना चाहिए, तभी यह सार्थक होगा। डिजिटल हो रहीं ऊर्जा प्रणालियों की साइबर सुरक्षा महत्वपूर्ण ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में जैसे-जैसे ऊर्जा प्रणालियां डिजिटल हो रही हैं, वैसे-वैसे इनकी साइबर सुरक्षा भी जरूरी हो गयी है। कॉन्क्लेव में ऊर्जा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विचार करना जरूरी है। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने कहा कि नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर स्थापित किये गये फ्लोटिंग सोलर प्लांट सहित रीवा और नीमच में वृहद स्तर के सोलर प्लांट बनाये गये हैं। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किये। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने कहा कि यह कॉन्क्लेव एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने के लिये महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि जो नवाचार जनहित के हैं, उन्हें स्वीकार करने और नई टेक्नोलॉजी से कैसे लाभ प्राप्त किया जाये, इस पर गहन विमर्श होना चाहिए। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है भारत केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा श्री सुदीप जैन ने कहा कि भारत हमेशा सस्टेनेबिलिटी पर जोर देता है। नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर है। श्री जैन ने कहा कि वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि हर घर की छत पर सोलर पैनल होना चाहिए। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिये “पीएम सूर्य घर” योजना शुरू की गई है। पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी हम अग्रणी हैं। लगभग 18 गीगावॉट इसका उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सोलर पॉवर के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। सबसे बड़े सोलर एवं सोलर फ्लोटिंग प्लांट मध्यप्रदेश में स्थापित किये गये हैं। एमडी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी श्री अविनाश लवानिया ने कॉन्क्लेव के उद्देश्यों की जानकारी दी।  

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

रायपुर मई के महीने में गर्मी भीषण रूप ले लेता है, लेकिन इस बार ऐसा फिलहाल नहीं दिख रहा है। बारिश और आंधी-तूफान के कारण गर्मी से राहत बनी हुई है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर शुरू हो रहा है। फिलहाल 2 दिनों तक मेघगर्जन, तेज हवा चलने और वर्षा की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में आज एक दो स्थानों पर हलकी वर्षा, गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमका के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा दिन के तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने, तत्पश्चात कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान के ऊपर लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसका अक्ष मध्य और उपरी क्षोभमंडल में 56 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर अक्षांश पर स्थित है, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता उत्पन्न हो रही है। इसके अतिरिक्त, एक पूर्व-पश्चिम दिशा में फैली द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है, जिसके चलते नमी बनी हुई है। साथ ही, एक उत्तर-दक्षिण दिशा की द्रोणिका दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई है, जो भी लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के कारण वातावरण में नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल गरजन, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 39.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने की संभावना है।

रायपुर के युवाओं ने WAVES 2025 में रचा इतिहास, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

    रायपुर, रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।     यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया। टीम में शामिल ये सितारे     गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है। वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंग     वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है। सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुई     शुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई।  WAVES  2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया। नज़रे अब टोक्यो पर     गोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है। युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी     टीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है।

अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया 435 ट्रैक्टर रेत जब्त

बिलासपुर पिरैया और नगाड़ाडीह गांव में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से डंप की गई लगभग 435 ट्रैक्टर रेत जब्त की। यह ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने 17 अलग-अलग जगहों पर छिपाया हुआ था।   जप्त की गई रेत को संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों को सुपुर्द किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार पर लगाम लगाने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि इससे पहले सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया था। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया था।

जब एकता सबसे बड़ी जरूरत उस वक़्त नफरती मुहिम चलाना शर्मनाक हरकत

अनेक संगठनों ने साझा अभियान चलाने का संकल्प लिया भोपाल भोपाल के नागरिकों तथा जनता के विभिन्न समुदायों के  बीच काम कर रहे अनेक संगठनों तथा व्यक्तियों ने एक बैठक कर कतिपय विघ्न संतोषी संगठनों द्वारा तेज  किये गए उन्मादी अभियान, अफवाहों और लोगों के बीच आपसी निजी रिश्तों को भी विभाजन का मुद्दा बनाकर नफ़रत फैलाने के कामों पर चिंता व्यक्त की है । यह अत्यंत घृणित बात है कि ये तत्व देश पर आतंकी हमले के समय भी इस तरह की हरकतों से  बाज नहीं आ रहे हैं । पहलगाम के कायराना आतंकी हमले के बाद सारे दलों और इस तरह पूरे देश ने जिस एकजुटता को दिखाया है उसके विपरीत ये नफरती संगठन आतंकी हमले में मारे गए भारत के नागरिकों की पत्नी और परिवारों को भी अपनी नफरती राजनीति का निशाना बनाए हुए हैं । आजाद भारत ही नहीं भारत के पूरे इतिहास में इतने निम्न स्तर की राजनीति पहले कभी नहीं देखी गयी । खेद की बात है कि सत्ता में बैठी पार्टी और विचार समूह के दबाव में आकर प्रशासन इस तरह की हरकतों को संरक्षण प्रदान कर रहा है । बैठक ने चिंता जताई कि असली सूचनाओं और तथ्यों को जनता में पहुंचने से रोकने के कुत्सित इरादे से  अखबारों, स्वतंत्र मीडिया, यूट्यूब चैनल तथा सोशल मीडिया को निशाना बनाया जा रहा है । सोशल मीडिया इन्फ़्लुएन्सर्स और कई साइट्स को अलोकतांत्रिक तरीके से बंद किया जाना, उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किये जाना, कई की गिरफ्तारी आदि  इसी के उदाहरण हैं ।  अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर यह हमले सत्ता में बैठे लोग अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए तथा अपने ही देश की जनता के बीच  विभाजन पैदा करने के अपवित्र इरादों से किये जा रहे हैं । मौजूदा  हालात में जरूरी हस्तक्षेप के लिए व्यापकतम संभव एकजुटता बनाने और उसके आधार पर कार्यवाहियों का निर्धारण करने के लिए हुई इस  बैठक ने तय किया कि सत्ता पार्टी और सरकारी मशीनरी के संरक्षण में साम्प्रदायिक उन्माद भड़काने की योजनाबद्द कोशिशों, इनके पीछे छुपे संविधान खत्म कर मनुवादी सामाजिक प्रणाली की बहाली के मंसूबों, जनता की अगातार बढती तकलीफों आदि को जोड़कर छोटे छोटे समूहों में जनता के साथ संवाद किया जाए और धीरज के साथ तथ्यों, तर्कों के जरिये उनके अन्दर बैठाए जा रहे नैरेटिव को तोड़ा जाए । यह काम विकेन्द्रीकृत तरीके से हो । सभी संगठन अपने अपने कार्यक्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, बस्तियों, मोहल्लो, टाउनशिप, कॉलोनी, गाँवों, कारखानों, दफ्तरों में जहां उनकी सक्रियता और मौजूदगी है वहां यह काम करें ।  जहां एक दूसरे की मदद की आवश्यकता हो वहां आपस में समन्वय करें । जून में एक राज्य स्तरीय कन्वेंशन कर इस अभियान को और आगे बढाया जाएगा । इसमें बाकी सभी छोटे बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक, सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध संगठनों के साथ धर्मंनिरपेक्षता, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास करने वाले सभी  राजनीतिक दलों को भी जोड़ा जाएगा ।   बैठक ने इस बात की जरूरत महसूस की कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए प्रायोजित और झूठी खबरों की असलियत उजागर करने का काम भी किया जाना चाहिए । इसके लिए सर्वे कर तथ्यात्मक जानकारी जुटाना और एंटी फेक न्यूज़ फोरम जैसा तंत्र विकसित करने के ठोस सुझाव आये  ।  अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यवाही का शिकार बने नागरिकों, आदिवासी, दलित तथा महिलाओं को कानूनी मदद देने के लिए सहायता समूह भी बनाए जायेंगे ।   वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र कोठारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आयोजकों की ओर से  बादल सरोज ने आंकलन और सुझाव रखे । इस बैठक में सुझाव और विचार रखने वालों में पूर्व मुख्य सचिव शरद चन्द्र बेहार, कवि साहित्यकार राजेश जोशी, रामप्रकाश त्रिपाठी,   सम्पादक आरती,  शैलेन्द्र कुमार शैली, प्रमोद प्रधान, आशा मिश्रा, नीना शर्मा, वीरेंद्र जैन, योगेश दीवान, डॉ (मेजर)  मनोज राजे, सुनील बोरसे, डॉ अली अब्बास उम्मीद, शिवकुमार  अवस्थी, रनसिंह परमार, आनंद जाट, साहित्यकार संतोष कुमार द्विवेदी, पत्रकार काशिफ काकवी, वरिष्ठ पत्रकार सम्पादक भारत शर्मा, पूषण भट्टाचार्य, मनोज कुलकर्णी, एस आर आजाद, बालेन्दु परसाई, रवीश, इनायत अब्बास,राजेश, मोहसिन अली खान, यमुना सन्नी, अरुणा जी , अश्विनी, फादर आनंद मुटुंगल,  अनीस, अनिल गुप्ता, शिव शंकर मौर्या, डॉ राहुल शर्मा, ओ पी डोंगरीवाल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, साहित्य, संस्कृति, श्रमिक, किसान, महिला आंदोलनों के प्रमुख लोग शामिल थे । आयोजकों में से एक वरिष्ठ पत्रकार लज्जाशंकर हरदेनिया स्वास्थ्य संबंधी असुविधाओं तथा वरिष्ठ पत्रकार राकेश दीवान आवश्यक निजी व्यस्तताओं के चलते इस बैठक में उपस्थित नहीं हो सके किन्तु सभी निर्णयों के साथ उन्होंने सहमति व्यक्त की है ।

इंदौर शहर बना देश का पहला भिखारी-मुक्त शहर, भीख मांगने और देने पर भी लगा प्रतिबंध

 इंदौर मध्य प्रदेश का इंदौर शहर एक बार फिर मिसाल बन गया है. अब स्वच्छता के बाद यह शहर देश का पहला भिखारी-मुक्त शहर (Beggar-Free City) बन गया है. प्रशासन की पहल और योजनाबद्ध अभियान की बदौलत शहर की सड़कों से करीब 5000 भिखारियों को हटाकर उन्हें रोजगार और पुनर्वास दिया गया है. एजेंसी के अनुसार, इंदौर प्रशासन ने दावा किया है कि अब शहर में कोई भी व्यक्ति भीख मांगता नजर नहीं आता. कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को बताया कि एक साल पहले तक इंदौर की सड़कों पर करीब 5000 भिखारी थे, जिनमें 500 बच्चे शामिल थे. फरवरी 2024 में शुरू किए गए अभियान के तहत इन सभी को जागरूकता, पुनर्वास और शिक्षा के जरिये मुख्यधारा में लाया गया. इस मामले में कलेक्टर ने आगे कहा कि  बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाया गया, जबकि वयस्क भिखारियों को विभिन्न रोजगार उपलब्ध करवाए गए. इस अभियान को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के साथ-साथ विश्व बैंक की टीम ने भी सराहा है. जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) रामनिवास बुढोलिया ने बताया कि पहले चरण में शहरभर में जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसके बाद भिखारियों की पहचान कर उन्हें सरकारी योजनाओं और एनजीओ के माध्यम से सहायता दी गई. उन्होंने कहा कि हमें यह भी पता चला कि कई भिखारी राजस्थान से इंदौर आकर भीख मांगते थे, जिन्हें वापसी का रास्ता दिखाया गया. प्रशासन ने न सिर्फ भीख मांगने पर रोक लगाई, बल्कि भीख देने और भिखारियों से सामान खरीदने पर भी पाबंदी लगा दी है. इस आदेश के उल्लंघन पर अब तक 3 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. प्रशासन ने यह भी ऐलान किया है कि यदि कोई व्यक्ति भीख मांगने वालों की जानकारी देता है तो उसे 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस योजना के तहत कई लोगों ने अब तक इनाम का लाभ उठाया है.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet