LATEST NEWS

इंदौर नगर निगम का पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से रुक गई, टैक्स जमा करने वाले परेशान

इंदौर  नगर निगम का पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इससे शहर के लोगों को टैक्स भरने में परेशानी हो रही है। निगम को अब तक लगभग 25 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। पोर्टल बंद होने से ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से रुक गई है। नए खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। लोगों को टैक्स भरने की रसीद नहीं मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है। पोर्टल को चालू करने की कर रहे कोशिश निगम अधिकारी पोर्टल को फिर से चालू करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत है और पोर्टल बंद होने से निगम को राजस्व मिलने में दिक्कत हो सकती है। दफ्तरों के चक्कर काट रहे लोग पोर्टल बंद होने से शहर में अफरा-तफरी मची हुई है। लोग टैक्स भरने के लिए नगर निगम के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। पोर्टल 1 अप्रैल से बंद है। इसे नए वित्तीय वर्ष के लिए डेटा अपडेट करने के लिए बंद किया गया था। निगम ने कहा था कि एक हफ्ते में पोर्टल फिर से शुरू हो जाएगा लेकिन मई का पहला हफ्ता बीत चुका है, और पोर्टल अभी भी बंद है। निगम को भारी नुकसान ऑनलाइन टैक्स वसूली पूरी तरह से ठप हो गई है। इसका सीधा असर निगम की आय पर पड़ रहा है। लोग टैक्स भरने के लिए जोनल ऑफिस और निगम मुख्यालय जा रहे हैं लेकिन वहां उन्हें बताया जा रहा है कि रसीद कट्टे उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से लोग संपत्ति कर, जल कर और किराया जमा नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को न तो रसीद मिल रही है और न ही उनका रिकॉर्ड अपडेट हो पा रहा है। नए खाते खुलवाने के लिए भी लोग परेशान हैं। जोनल ऑफिस और मुख्यालय पर संपत्ति कर और जल कर के नए खाते खुलवाने वाले लोग चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पोर्टल बंद होने से नए खाते नहीं खुल पा रहे हैं। भोपाल तक लगा चुके गुहार निगम के अधिकारी पोर्टल को लेकर भोपाल तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है। अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि पोर्टल कब तक चालू होगा। एक तरफ नगर निगम आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग टैक्स जमा करने के लिए परेशान हो रहे हैं।

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी पुलिस केस में उलझे, रिन्यू नहीं हो रहा पासपोर्ट

इंदौर  स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के पासपोर्ट की समय सीमा बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में एक बार फिर से केंद्र सरकार ने समय मांगा है। कोर्ट ने सात दिन दिए, साथ ही इसे अंतिम अवसर मानने को भी निर्देश दिए। 31 दिसंबर 2020 की रात फारुकी के खिलाफ इंदौर में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ देशभर में अलग-अलग जगह केस दर्ज हुए और फारुकी को गिरफ्तार कर लिया गया था। दे दी थी जमानत सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 5 फरवरी 2021 को जमानत दे दी थी, साथ ही उन पर चल रहे सभी केस इंदौर ट्रांसफर कर दिए थे। जमानत शर्तों मुताबिक हर साल कोर्ट की इजाजत से पासपोर्ट रिन्यू होता रहा। अब फारुकी ने 10 साल के लिए पासपोर्ट रिन्यू करने के लिए आवेदन किया है। इस पर मुंबई पासपोर्ट कार्यालय को हाईकोर्ट में जवाब देना है। कोर्ट में चालान पेश नहीं फारुकी के वकील अभिषेक तुगनावत ने बताया कि चूंकि उनके केस को इंदौर ट्रांसफर कर दिया था, इसलिए पासपोर्ट रिन्यू के लिए सुनवाई भी इंदौर में ही हो रही है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि फारुकी पर केस दर्ज हुए 4 साल 5 माह हो चुके हैं। पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। उन्हें बेवजह केस में उलझना पड़ रहा है। उनका पासपोर्ट जनवरी 2026 तक वैध है। कई देशों में वीजा शर्त है कि पासपोर्ट की वैधता कम से कम 6 माह पहले की होनी चाहिए।

भोपाल से लखनऊ और पटना राजधानियों के लिए वंदे भारत का शुभारंभ जल्द

भोपाल  मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहते हैं, लेकिन लखनऊ और पटना के लिए नियमित ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों का उनके गृहक्षेत्र पहुंचना मुश्किल होता है. अब उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए भोपाल से सीधी रेल सुविधा मिलने वाली है. भोपाल से दोनों राज्य की राजधानियों के लिए वंदे भारत का शुभारंभ किया जाना है. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही है, लेकिन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन तैयार नहीं होने के कारण वंदे भारत का संचालन टल रहा है. यात्री सोते हुए पहुंच जाएंगे पटना, 4 घंटे का समय बचेगा रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि “रानी कमलापति से पाटलीपुत्र के लिए स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का संचालन किया जाएगा. इसमें 16 कोच होंगे. बता दें कि भोपाल से पटना की दूरी करीब 850 किलोमीटर है. वर्तमान में जो ट्रेन इस रुट पर चल रही हैं, वो भोपाल से पटना पहुंचने में 18 से 20 घंटे का समय लेती हैं. नई वंदे भारत शुरू होने से यात्री 14 से 15 घंटे में भोपाल से पटना पहुंच जाएंगी. अच्छी बात यह है कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन होगी. यानि यात्री सोते हुए यात्रा कर सकता है. भोपाल से पटना के लिए मिलेगी प्रीमियम वंदे भारत अधिकारियों ने बताया कि भोपाल से लखनऊ के लिए 8 कोच वाली प्रीमियम वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. इसके सभी कोच कुर्सीयान यानि चेयर सीट वाले होंगे. बता दें कि भोपाल से लखनऊ की दूरी करीब 590 किलोमीटर है. वर्तमान में जो ट्रेन इस रुट पर चल रही है, वो भोपाल से लखनऊ पहुंचने में 9 से 11 घंटे का समय लेती है, लेकिन इस मार्ग पर वंदे भारत की शुरुआत होने से यात्री महज 6 से 7 घंटे में भोपाल से लखनऊ पहुंच सकेंगे. ये ट्रेन 8 कोच वाली चेयरकार होगी. जो सप्ताह में 6 दिन चलेगी. तीसरी पिट तैयार होते ही मिलेगी दो वंदे भारत की रैक भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीएमई आरपी खरे ने बताया कि “रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तीसरी पिट लाइन बनाई जा रही है. इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. खरे ने बताया कि निर्माण कंपनी ने 30 जून 2025 तक तीसरी पिट लाइन रेलवे को हैंडओवर करने का दावा किया है. हालांकि अभी तीसरी पिट लाइन को पूरी तरह तैयार होने में अगस्त-सितंबर तक का समय लग सकता है. आरपी खरे ने बताया कि जैसे ही तीसरी पिट लाइन तैयार होगी.” 7 साल बाद भी 10 करोड़ रुपये की पिट लाइन अधूरी बता दें कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीसरी पिट लाइन बनाने को लेकर साल 2028 में स्वीकृत मिली थी, लेकिन काम करीब छह से आठ महीने बाद शुरू हुआ. अब 7 साल का समय बीतने के बाद भी आरकेएमपी में तीसरी पिट लाइन अधूरी है. इधर भोपाल मंडल के एससीएम व प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि “रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास आरओएच शेड बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा. साथ ही अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा, जो कि संभवतः सितंबर महीने के बाद शुरू होगा. इसको बनाने में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आई है.” जर्मन तकनीकी से बने कोच का होगा सुधार रेल अधिकारियों ने बताया कि “यह केमटेक डिजाइन की पिट लाइन है, जो दो पुरानी लाइनों की तुलना में तकनीकी संसाधनों से लैस है. जिस पर जर्मन कंपनी लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) के तकनीकी सहयोग से बनाए जा रहे नए कोचों का आसानी से सुधार किया जा सकेगा. यहां एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की ओवर हालिंग होगा. तीसरी पिट लाइन की ऊंचाई अधिक है, जिसमें रेलकर्मी कोचों के नीचे आसानी से खड़े रहकर सुधार कार्य कर सकेंगे. इसमें मशानों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए पाथ-वे बने हुए हैं. इस पिट लाइन में कम समय से अधिक ट्रेनों का मेटेंनेंस किया जा सकेगा.

AWACS सिस्टम होता क्या है, जिसे भारत ने तबाह कर दिया, पाकिस्तान कैसे करता है इसे इस्तेमाल

नईदिल्ली भारत ने पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब देते हुए जबरदस्त कार्रवाई की है। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान का पूरा एयर डिफेंस सिस्टम, चार फाइटर जेट्स और एक हाईटेक AWACS तबाह कर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर यह AWACS होता क्या है और कैसे काम करता है। अगर हम इसकी कार्यप्रणाली को समझ लें, तो समझ सकते हैं कि पाकिस्तान ने क्या खोया है। क्या होता है AWACS? AWACS का पूरा नाम Airborne Warning and Control System होता है। AWACS एक खास तरह का विमान होता है जिसके ऊपर एक बड़ा गोल रडार लगा होता है। यह रडार बहुत दूर तक काम करता है और दुश्मन के हवाई जहाज, ड्रोन, हेलिकॉप्टर, मिसाइल, और कभी-कभी जमीन पर चल रही गतिविधियों को भी पकड़ सकताहै। इसे “आसमान से देखने वाली आंख” भी कह सकते हैं। इसका काम सिर्फ नजर रखना नहीं बल्कि अपने बाकी लड़ाकू विमानों को दिशा बताना और दुश्मन की स्थिती की जानकारी देना भी होता है। कैसे काम करता है AWACS? बता दें कि एक AWACS विमान में लगा रडार 360 डिग्री में घूम सकता है और कई सौ किलोमीटर की दूरी तक देख सकता है। यह दुश्मन के विमानों को बहुत आसानी से पहचान लेता है। इसे किसी भी देश की सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में AWACS के तबाह होने को डिफेंस के लिहास से बड़ी शति माना जा सकता है। AWACS के जरूरी काम AWACS का सबसे पहला और मुख्य काम हवाई निगरानी करना यानी आसमान में क्या हो रहा है, कौन उड़ रहा है, कहां से उड़ रहा है और कहां जा रहा है, यह सब देखना होता है। यह अपने आस-पास के लड़ाकू विमानों को निर्देश देने का काम भी करता है। इससे जंग के दौरान फाइटर विमान समझ पाते हैं कि कब कहा. जाना है, किसे रोकना है, और किस पर हमला करना है। इसके अंदर एक ऑपरेटर टीम मौजूद होती है जो कंप्यूटर स्क्रीन पर सब कुछ देखती और समझती रहती है। यह फाइटर जेट्स जैसे कि F-16 को रेडियो या डाटा लिंक के जरिए सीधे निर्देश भेज सकता है। इतना ही नहीं AWACS दुश्मन के विमानों से निकलने वाले रेडियो सिग्नल, रडार तरंगों और संचार संकेतों को पकड़ सकता है। इससे वह पता लगा सकता है कि दुश्मन कौन से हथियार एक्टिवेट कर रहा है। इससे वह यह योजना बना पाता है कि किस विमान को टारगेट करना है और किस फाइटर विमान को मिशन पर भेजना है।

इंदौरवासियों के लिए ज्ञान और संवाद का एक सुनहरा अवसर 10 मई से

इंदौर अभ्यास मंडल की 64वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला 10 मई से आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन शाम 6.30 बजे जाल सभागृह साउथ तुकोगंज में इसका आयोजन होगा। गत 66 वर्ष से संवाद का यह सिलसिला अभ्यास मंडल के द्वारा जारी है। अभ्यास मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस बार भी अलग अलग क्षेत्रों के प्रमुख लोग आयोजन में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शहर के लोगों को ज्ञानार्जन के साथ एक दूसरे मिलने और संवाद करने का मंच मिलेगा। उद्घाटन सत्र 8 दिन की इस व्याख्यानमाला का उद्घाटन श्रीहरि बोरिकर के द्वारा होगा। वे युवा हैं और विद्यार्थी आंदोलनों के अग्रज रहे हैं। छात्रों को सही दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा देते रहे हैं। 10 मई को होने वाले इस दीप प्रज्जवलन और व्याख्यान में शहर के प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे। इस दिन का विषय रहेगा सुशासन का आधार – नागरिक कर्तव्य। इसके बाद के सत्र इस प्रकार रहेंगे 11 मई- अमृता आचार्य, पूर्व वायुसेना अधिकारी विषय – भारतीय सेना में महिलाओं की भूमिका 12 मई – अवनीश अवस्थी, IAS पूर्व गृह सचिव विषय – आधुनिक शहरीकरण में ई गवर्नेंस की भूमिका 13 मई – डॉ अनिल काकोडकर, पद्मविभूषण पद्मभूषण पद्मश्री विषय – मेरे सपनों का विकसित भारत 14 मई – डॉ वेद प्रकाश मिश्रा, शिक्षाविद् विषय – शिक्षा का व्यवसायीकरण और वर्तमान चुनौतियां 15 मई – डॉ संजीव पंतजोशी, IPS, पुलिस महानिदेश केरल विषय – भारत में दूरगामी विकास में पंचायतों की भूमिका 16 मई – जगदीप एस छोकर, पूर्व निदेशक IIM अहमदाबाद विषय – भारत में लोकतंत्र व चुनाव 17 मई – समापन, पद्मश्री डॉ रणवीर सिंह गुलेरिया, पूर्व एम्स डायरेक्टर, पद्मश्री विषय – बेहतर स्वास्थ की दिशा में कुछ कदम  

संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पर बढ़ाई सुरक्षा, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने उठाया बड़ा कदम

 उमरिया मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में है संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi Vidyut Taap Kendra), भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात को ध्यान रखते हुए विद्युत केंद्र की सीमा में अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध एहतियातन लिया गया फैसला मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं अनावश्यक व्यक्तियों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया गया है। भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों (Security Agencies) ने एहतियातन यह फैसला किया है। ताकि संभावित खतरे से केंद्र की सुरक्षा सुरक्षित की जा सके। उच्चस्तरीय निर्देशों के तहत लिया निर्णय ताप विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi Thermal Power) की सुरक्षा को लेकर केंद्र के मुख्य अभियंता का कहना है कि जबलपुर से मिले उच्चस्तरीय निर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है। देश की सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ऐसे में केंद्र की कॉलोनी सहित पुरे परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्राधिकृत व्यक्तियों को ही मिलेगी एंट्री उनका कहना है कि अब यहां अनावश्यक लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। वहीं केवल प्राधिकृत लोग ही यहां प्रवेश कर सकेंगे। यहां मौजूद कर्मचारियों और निवासियों से अनुरोध किया गया है कि वे सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग करें। परिसर के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अफवाह पर न दें ध्यान विद्युत केंद्र (Sanjay Gandhi vidyut Taap kendra) प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों और कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे संयम रखें और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। इस समय संयम और जागरुकता ही सबसे बड़ा हथियार है। सभी को मिलकर इस चुनौतीपूर्ण समय में सहयोग करना चाहिए। केंद्र के साथ ही राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रशासन जागरूक और प्रतिबद्ध है। सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया है, ये अस्थाई व्यवस्था है।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते के आदेश जारी

भोपाल राज्य शासन ने शासकीय सेवकों को बड़ी राहत देते हुए मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि का आदेश जारी किया है।आदेश में कहा गया है कि फरवरी-2024 से 7वें वेतनमान के तहत 50 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। विभाग ने कहा है कि एक जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत और एक जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत राशि का भुगतान कर्मचारियों को किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसी महीने महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी। इसे पिछली कैबिनेट बैठक में मंजूरी भी दे दी गई है। दो चरणों में बढ़ेगा DA आदेशानुसार, सातवें वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों को वर्तमान 50% महंगाई भत्ते के स्थान पर दो चरणों में बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। एक जुलाई 2024 से मंहगाई भत्ता 3% बढ़कर 53% किया गया है, जिसका भुगतान अगस्त 2024 के वेतन में होगा।इसी तरह 1 जनवरी 2025 से इसमें और 2% की वृद्धि कर इसे कुल 55% कर दिया जाएगा, जिसका भुगतान फरवरी 2025 के वेतन के साथ किया जाएगा। मई 2025 से मिलेगा लाभ, एरियर 5 किश्तों में राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि इस वृद्धि का वास्तविक लाभ 1 मई 2025 से दिया जाएगा और 1 जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 के बीच 5 किश्तों में किया जाएगा। 1 मई से 55% भत्ता वेतन के साथ मिलेगा वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा एक मई 2025 से मिलेगा, जिसका भुगतान जून में होगा। एक जुलाई 2024 से 30 अप्रैल 2025 तक की एरियर राशि का भुगतान 5 समान किस्तों में जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। जो कर्मचारी अधिकारी एक जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में रिटायर हुए हैं या जिनकी मौत हो गई है उन्हें और उनके नॉमिनेट परिजन को एरियर की राशि दी जाएगी। पेंशनर्स और उनके परिजन के लिए भी आदेश वित्त विभाग ने प्रदेश के पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी महंगाई राहत देने के आदेश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि 30 अक्टूबर 2024 के आदेश द्वारा पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को 1 अक्टूबर 2024 (भुगतान नवंबर-2024) से सातवें वेतनमान में मूल पेंशन, परिवार पेंशन पर 50% की दर से और छठे वेतनमान पर 239% की दर से महंगाई राहत दी जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 12 मार्च 2025 से मप्र पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 के अंतर्गत एक मार्च 2025 से सातवें वेतनमान में 53% और छठवें वेतनमान में 246% महंगाई राहत दिए जाने के फैसले में मध्य प्रदेश सरकार से सहमति चाही गई थी। इसलिए प्रदेश के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को एक मार्च 2025 से सातवें वेतनमान पर 3 प्रतिशत और छठवें वेतनमान पर सात प्रतिशत महंगाई राहत मंजूर की जाती है। इसके बाद छठवें वेतनमान पर 246 प्रतिशत और सातवें वेतनमान पर पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स को 53 प्रतिशत महंगाई राहत मिलेगी। अगर किसी को पति या पत्नी की मृत्यु के कारण अनुकंपा नियुक्ति के आधार पर सेवा में रखा गया है तो ऐसे मामले में परिवार पेंशन पर महंगाई राहत की पात्रता नहीं होगी। 6वें वेतनमान वाले कर्मचारियों को ऐसे मिलेगा डीए वित्त विभाग के आदेश में कहा गया है कि छठवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से 239 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब नई व्यवस्था के अनुसार एक जुलाई 2024 से सात प्रतिशत ज्यादा भत्ता मिलेगा, जो 246 प्रतिशत होगा। इसके साथ ही एक जनवरी 2025 से 246 प्रतिशत महंगाई भत्ते को 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 252 प्रतिशत कर दिया गया है। इस आधार पर एक जुलाई 2024 से 246 प्रतिशत और एक जनवरी 2025 से 252% महंगाई भत्ता छठवां वेतनमान पाने वालों को मिलेगा। इनके एरियर का भुगतान भी सातवां वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों की तरह जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2025 में पांच समान किस्तों में किया जाएगा। सेवानिवृत्त व दिवंगत कर्मियों को एकमुश्त भुगतान 1 जुलाई 2024 से 31 मई 2025 के बीच सेवानिवृत्त हो चुके शासकीय कर्मचारियों को एरियर की पूरी राशि का एकमुश्त भुगतान किया जायेगा। इसी तरह एक जुलाई 2024 से 31 मई 2025 की अवधि में मृत कर्मचारियों के परिजनों को एरियर की पूरी राशि एकमुश्त प्रदान की जाएगी। अन्य निर्देश 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूर्णांक रुपए में पूर्णांकित किया जाएगा। मंहगाई भत्ते का कोई भी भाग वेतन के रूप में नहीं माना जाएगा। इस भुगतान का व्यय संबंधित विभाग के चालू वित्तीय वर्ष के स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक नहीं होना चाहिए।  

गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा, स्कूल-कॉलेज बंद

गुरदासपुर/पठानकोट (पंजाब) भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच पंजाब के सीमावर्ती जिले गुरदासपुर में सख्ती कर दी गई है। गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पठानकोट में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया है। भारत की इस कार्रवाई से पड़ोसी मुल्क बौखलाया हुआ है। ऐसे में पंजाब में अब हाई अलर्ट है। पंजाब के सीमावर्ती जिला गुरदासपुर में अब रोजाना रात को ब्लैक आउट रहेगा। वहीं पठानकोट में भी जिला प्रशासन ने ब्लैक आउट कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि पठानकोट बॉर्डर एरिया में धमाके हुए हैं। हालांकि पठानकोट एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है। गुरदासपुर के साथ पठानकोट में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। पठानकोट में सभी दुकानें और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर, अमृतसर, जालंधर, बटाला, फाजिल्का और अबोहर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी रात साढ़े नौ बजे सायरन बजने की आवाज गूंजी और तुरंत पूरे शहर में ब्लैक आउट कर दिया गया। चंडीगढ़ के डीसी निशांत कुमार यादव का कहना है कि चंडीगढ़ में ड्रोन अटैक का अलर्ट है। चंडीगढ़ में दो दिन शुक्रवार और शनिवार सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसलिए ब्लैक आउट कर दिया गया है। इसके अलावा मोहाली और पंचकूला में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। मोहाली में दो घंटे के लिए ब्लैक आउट किया गया है और शुक्रवार को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जालंधर के करतारपुर के निकट लोगों ने धमाके की आवाजें सुनी है। गांव हीरापुर व पत्तड़ कलां में पाकिस्तान ड्रोन ने गिराए गए हैं। वहीं पठानकोट के मामून कैंट के नजदीक भी ड्रोन बम हमले की सूचना है। लोगों में दशहत फैल गई है। मामून कैंट का पूरा एरिया सेना के अधीन है। वहीं रात 10 बजे के बाद मोगा, लुधियाना और पटियाला में भी ब्लैक आउट किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक आउट के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा पूरे पंजाब में सभी तरह के शिक्षण संस्थान अगले तीन दिन तक बंद रहेंगे।  गुरदासपुर जिले में अगले आदेश तक रात 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट लागू रहेगा। पूरा जिला रात को अंधेरे में डूबा रहेगा। गुरदासपुर पाकिस्तान बॉर्डर के सटा हुआ है। यह आदेश भारत-पाक सीमा पर संवेदनशील माहौल के कारण भारत सरकार और पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल डिफेंस एक्ट 1968 के तहत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गुरदासपुर की तरफ से जारी किया गया है। यह आदेश केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों पर लागू नहीं होगा। हालांकि, इन विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्रीय जेल गुरदासपुर और अस्पतालों की खिड़कियां प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहें और उन्हें अच्छी तरह से ढका जाए ताकि कोई भी रोशनी बाहर न निकल सके।

जल गंगा संवर्धन अभियान कूप रिचार्ज पिट निर्माण में खंडवा जिले ने हासिल किया 100 फीसदी का लक्ष्य

 खंडवा  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश पुराने जल स्त्रोतों को सहेजने, नया जीवन देने और किसानों को सिंचाई व पीने के लिए नलकूप, कुओं से पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के तहत खेत तालाब, कूपजल गंगा संवर्धन अभियान रिचार्ज पिट, सोख्ता गड्ढ़ा, बोरी बंधान सहित बारिश का पानी रोकने के लिए अन्य कार्य किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी जिलों को लक्ष्य भी दिया गया है। खंडवा जिला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने कूप रिचार्ज पिट निर्माण में 100 फीसदी का लक्ष्य हासिल किया है। 4 हजार 700 का मिला था लक्ष्य, बनाए 4 हजार 838 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खंडवा जिले को 4 हजार 700 कूप रिजार्च पिट बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे समय से पहले और लक्ष्य से अधिक पूरा कर लिया गया है। जिले में 4 हजार 838 कूप रिचार्ज पिट बनाएं गए हैं। जिला पंचायत सीईओ खंडवा नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि इसके साथ ही जिले में 15 हजार कूप रिचार्ज पिट बनाए जा रहे हैं, करीब 10 हजार कार्य प्रगतिरत हैं। जल संचय, जन भागीदारी अभियान में देश में तीसरे नंबर है खंडवा जिला बारिश के पानी का संचयन करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ” जल संचय, जन भागीदारी अभियान राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर के सभी जिलों में बारिश के पानी को एकत्र करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट, स्टॉप डैम, सोख्ता गड्ढा सहित विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश का खंड़वा जिला 7 मई की स्थिति में देशभर में तीसरे नंबर पर है। कूप रिजार्च पिट के फायदें कूप रिचार्ज पिट, जिसे रिचार्ज शाफ्ट या रिचार्ज पिट भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भू-जल स्तर को बढ़ावा देना है। बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसने से भू-जलस्तर बढ़ता है। साथ ही कूप या नलकूपों के सूखने की संभावना भी कम रहती है। साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहती है।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने, पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।  जल संचय, जन भागीदारी अभियान में देश में तीसरे नंबर है खंडवा जिला बारिश के पानी का संचयन करने के लिए भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ” जल संचय, जन भागीदारी अभियान राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत देशभर के सभी जिलों में बारिश के पानी को एकत्र करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज पिट, स्टॉप डैम, सोख्ता गड्ढा सहित विभिन्न प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश का खंड़वा जिला 7 मई की स्थिति में देशभर में तीसरे नंबर पर है। 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक चलेगा अभियान उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बारिश के पानी को सहेजने, पुराने जल स्त्रोतों को संवारने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेशभर में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। कूप रिजार्च पिट के फायदें कूप रिचार्ज पिट, जिसे रिचार्ज शाफ्ट या रिचार्ज पिट भी कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य भू-जल स्तर को बढ़ावा देना है। बारिश का पानी जमीन के अंदर रिसने से भू-जलस्तर बढ़ता है। साथ ही कूप या नलकूपों के सूखने की संभावना भी कम रहती है। साथ ही सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बनी रहती है।

हिन्दू लड़कियों से रेप व जिहाद के मामले में लगातार नए खुलासे, प्रेग्नेंट न हो छात्राएं देते थे गर्भनिरोधक गोलियां

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हिंदू युवतियों से बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. एक पीड़ित युवती ने बताया कि कई बार उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां दी गईं ताकि वे गर्भवती न हों. दरअसल, इस मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम तीन दिनों तक भोपाल में रही और इस दौरान पुलिस के जांच अधिकारियों, पुलिस कमिश्नर, और पीड़ित युवतियों से मुलाकात कर उनके बयान दर्ज किए. महिला आयोग की टीम में शामिल महिला सदस्यों ने जब पीड़िताओं की आपबीती सुनी, तो उस हैवानियत को सुनकर उनकी आंखें नम हो गईं.इतना ही नहीं, पीड़िताओं ने महिला आयोग की टीम को बताया कि कई बार उन्हें जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिलाई गईं ताकि वे गर्भवती न हों. इन गोलियों के सेवन के बाद कई पीड़िताओं को शारीरिक तकलीफें हुईं और कुछ का मासिक धर्म चक्र भी प्रभावित हो गया. युवतियों ने बताया कि गोलियां खाने से मना करने पर कई बार उनके साथ मारपीट की गई और गोलियां खाने के लिए दबाव डाला गया.  चंगुल में फंसी हिंदू छात्राओं को दूर जाने के बाद भी नहीं छोड़ता था गिरोह अपने चंगुल में फंसी युवतियों को गिरोह दूर जाने के बाद भी नहीं छोड़ता था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि भोपाल के टीआइटी कालेज की छात्रा को ही नहीं, उसकी बहन को भी आरोपित फरहान खान ने चंगुल में फंसाया। छात्रा को वह वर्ष 2023 से ब्लैकमेल कर रहा था। फरहान से बचने के लिए वह इंदौर पढ़ने चली गई। फरहान को पता चला तो वह इंदौर पहुंच गया। आठ अप्रैल की देर रात वह उसके कमरे में घुस गया। उस दौरान छात्रा रिश्ते के एक भाई से फोन पर बात कर रही थी। फरहान ने पहुंचते छात्रा से मारपीट की और दुष्कर्म किया। अचानक हुए घटनाक्रम के बीच छात्रा और उसके भाई की कॉल जारी रही। फरहान के मोबाइल में 10 से 12 युवतियों के वीडियो मिले टीआइटी कालेज प्रकरण में पुलिस को आरोपित फरहान के मोबाइल में 10 से 12 युवतियों के वीडियो मिले हैं। महिला पुलिस अधिकारियों ने कुछ छात्राओं से संपर्क कर उनकी काउंसलिंग की है और उन्हें केस करने को कहा है। इस बीच एक और लड़की शिकायत के लिए तैयार हुई है। संभावना है कि इस मामले में छठी एफआइआर दर्ज हो जाएगी। बता दें कि अब तक भोपाल के पांच थानों में पांच मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें 12 लोगों को आरोपित बनाया गया है। फरहान की बहन जोया और उसके पति पर भी केस दर्ज मुख्य आरोपित फरहान खान के अलावा अली, साहिल, साद, अबरार और नबील पर केस दर्ज है। फरहान की बहन जोया और उसके पति पर भी केस दर्ज है। पुलिस आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया है।  

बिजली कार्मिकों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर ब्याज दर फाइनल

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा कार्मिकों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर वार्षिक ब्याज दर तय कर दी गयी हैं। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की 91वीं बैठक में लिए गए निर्णय के बाद जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवारत/दिवंगत अथवा सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधिक रूप से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से भुगतान किया जाएगा। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की बैठक में इस सहमति बनी। न्यास की 91वीं बैठक में लिए गए निर्णय के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया गया। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास की बैठक में इस मुद्दे पर व्यापक विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया। शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान न्यास पदाधिकारियों द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते की शेष राशि पर 9.50 प्रतिशत (साढ़े नौ प्रतिशत) वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधिक रूप से 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से भुगतान किया जाएगा। आदेश में इसके लिए पात्र कर्मचारी, अधिकारी भी रेखांकित किए मध्यप्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी भविष्य निधि न्यास के आदेश में इसके लिए पात्र कर्मचारी, अधिकारी भी रेखांकित किए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सेवारत, दिवंगत अथवा सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों को यह लाभ दिया जाएगा।

कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धीरा गर्भवती, वर्तमान में 10 वयस्क चीते और 19 शावक

शिवपुरी  मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों ने एक बार फिर अभयारण्य की सीमा से बाहर चले गए हैं। कल रात पांच चीतों का समूह पार्क से बाहर निकल गया था। इसे बाद आज सुबह ये शिवपुरी जिले के पोहरी तक पहुंच गए हैं। चीतों को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है। चीता धीरा गर्भवती, पखवाड़े भीतर कुनबा बढ़ने की संभावना कूनो नेशनल पार्क में एक और मादा चीता धीरा गर्भवती है। अगले एक पखवाड़े में उसके संभावित प्रसव से यहां शावकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वर्तमान में 10 वयस्क चीते और 19 शावक हैं। इन्हीं में से दो चीता प्रभाष व पावक को मंदसौर के गांधीसागर अभयारण्य भेजा गया है। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 20 चीतों में 10 मादा चीता थीं। इनमें से जीवित सात मादा चीतों में से अब केवल नाभा चीता ही शेष है, जो गर्भवती नही हुई है। भारत में पैदा हो रहे शावकों की बढ़ती संख्या से चीता पुनर्वास परियोजना को मजबूती मिली है। दो साल की हो चुकी है मुखी सबसे पहले ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसमें से तीन की मौत हो गई थी, जबकि एक मादा शावक मुखी जिंदा बची थी, जो अब दो साल की हो चुकी है। ज्वाला इसके अलावा चार और शावकों को भी जन्म दे चुकी है। विशेष निगरानी की जा रही है आशा के तीन, गामिनी के चार, वीरा के दो, निर्वा के पांच शावक हैं। अब मादा चीता धीरा के गर्भवती होने की खुशखबरी से पार्क प्रबंधन ने उसे खुले जंगल से पकड़कर बाड़े में छोड़ा है। सिंह परियोजना के मुख्य वन संरक्षक उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार मादा चीता धीरा को बाड़े में रखकर विशेष निगरानी की जा रही है। बाड़े में 13 चीता हो गए बाड़े में अब 13 चीता हो गए हैं। धीरा कुछ दिन पहले कूनो की सीमा से बाहर निकलकर कराहल के वन क्षेत्र तक पहुंच गई थी। इसलिए भी एहतियातन यह कदम उठाया गया है। खुले जंगल में ज्वाला के शावकों सहित कुल 16 चीता हैं। दस दिन पहले ही कूनो में निर्वा चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। पहले भी निकले थे सीमा से बाहर दरअसल, ज्वाला और उसके चार बच्चे शनिवार शाम को पहली बार कूनो नेशनल पार्क की सीमा से बाहर निकले थे। रविवार दोपहर तक वे वापस जंगल में चले गए थे। लेकिन, रविवार रात को वे फिर से वीरपुर तहसील के श्यामपुर गांव के पास दिखाई दिए। वे श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक से लगभग 1 किलोमीटर दूर थे। लाठी-डंडे और पत्थर लेकर टूट पड़े गांव वाले ग्रामीणों ने चीतों को भगाने के लिए लाठियां उठाई। जब चीतों ने गाय पर हमला किया, तो लोगों ने उन्हें पत्थर मारे। सोमवार सुबह, ये पांचों चीते कूनो सायफन के पास से होते हुए कूनो नदी में पहुंचे। वे निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान, वहां से गुजरने वाले लोग चीतों को देखने के लिए जमा हो गए। गाय पर हमले से गुस्से में आए ग्रामीण मादा चीता और उसके बच्चे एक-एक करके रास्ता पार कर रहे थे। तभी उन्होंने एक गाय पर झपट्टा मारा। गाय पर हमला होते देख ग्रामीण गुस्से में आ गए। वे लाठी लेकर दौड़े और चीतों को पत्थर मारने लगे। चीता ज्वाला ने काफी देर तक गाय का गला पकड़ रखा था। लेकिन, जैसे ही उसे पत्थर लगा, उसने गाय को छोड़ दिया और अपने बच्चों के साथ भाग गई। रेल ट्रैक के पास लगी लोगों की भीड़ घटना के बाद, सुबह लगभग 10 बजे, चीतों का दल कूनो पुल क्षेत्र से निकल वीरपुर के तिललिडेररा क्षेत्र में पहुंच गया। निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक के पास चीतों को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। एक महीने पहले ही छोड़ा गया था ज्वाला और उसके शावकों को 21 फरवरी को खजूरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया था। एक महीने तक वे पार्क की सीमा में ही रहे। चीतों के बाहर निकलने पर, क्षेत्र के चीता मित्रों और उनकी टीम ने आसपास के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि चीते लोगों पर हमला नहीं करते हैं। उन्होंने लोगों से चीतों को न भगाने और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की। बीते दो दिन से चीतों का समूह इस इलाके में डेरा डाले हुए है।

भारत-पाकिस्तान में भारी तनाव, जानें- जंग के माहौल में क्या करें, क्या न करें

 नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के तमाम सीमावर्ती राज्य में मिसाइल और ड्रोन से हवाई हमला शुरू कर दिया है. इस बीच सरकार ने ऐसे तमाम राज्य में ब्लैक आउट करने का आदेश दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग जानकारी दे रहे कि कहां किस-किस जगह पर ब्लैक आउट किया जा रहा है. वो अपने शहरों की जानकारी साझा कर रहे हैं जो सुरक्षा तैयारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि सोशल मीडिया के इस दौर में तनावपूर्ण स्थिति में क्या साझा करना चाहिए और कौन सी जानकारी सोशल मीडिया पर देने से बचना चाहिए. जंग के हालात में क्या न करें – सबसे पहले आप जहां भी रहते हैं उस शहर या लोकेशन के ब्लैक आउट की जानकारी या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर ना करें. – अगर आपके शहर या इलाके से कोई भी सेना की गाड़ी जाती दिखे तो उसकी वीडियोग्राफी न करें. – युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम पुरानी तस्वीरों को मौजूदा समय की बताकर फैलाया जा रहा है इससे बचें और अफवाहों पर ध्यान न दें. – भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक न जाएं, ज़रूरत न हो तो घर के भीतर ही रहें. – ग़लत जानकारी पर प्रतिक्रिया न दें, घबराहट या आक्रोश में आकर कोई गैर-कानूनी कदम न उठाएं. – सुरक्षा बलों के काम में बाधा न डालें, उनके निर्देशों का सम्मान करें. इस समय आपको क्या करना चाहिए – सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, केवल प्रमाणित सोर्स से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें जैसे कि सरकार, सेना या स्थानीय प्रशासन. – आपात स्थिति के लिए तैयार रहें और जरूरी दवाएं, दस्तावेज, पानी और सूखा राशन इकट्ठा करके रखें. – सुरक्षित स्थान की पहचान करें और घर या मोहल्ले में बंकर या मजबूत निर्माण वाले सुरक्षित क्षेत्रों की पहचान करें. – शांति बनाए रखें और अफवाहों से बचें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखें. – बुजुर्गों, बच्चों और विकलांग लोगों को प्राथमिकता दें और जरूरत पड़ने पर मदद करें.  

भारत की जवाबी कार्रवाई शुरू, NSA अजीत डोभाल ने पीएम मोदी को दी जानकारी

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। इस हमले को भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तानी मंत्रियों के आतंकियों के साथ संबंध हैं। हम पाकिस्तान के हर हमले का जवाब देने को तैयार हैं। अब आज इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक भी की है। जानिए हर बड़े अपडेट्स।     अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइंस     अकासा एयर ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में कहा गया है, “भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुँचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके। कृपया सुनिश्चित करें कि आप हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें। आपके चेक-इन बैगेज के अलावा, केवल 7 किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले द्वितीयक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा…”       गृहमंत्री अमित शाह ने BSF चीफ से की बात     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक से सीमा की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट सुरक्षा के संबंध में सीआईएसएफ के महानिदेशक से भी बात की।         पंजाब में तीन दिन तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद     भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए पंजाब सरकार ने अगले तीन दिन के लिए स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बंद रखने का आदेश दिया। ये जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।          पाकिस्तान के दिन अब गिने-चुने रह गए… जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी बोले     सीमावर्ती राज्यों के विभिन्न भागों में पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को रोके जाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “आज शाम 8:20 बजे के बाद, हमने जम्मू, उधमपुर, राजौरी, पठानकोट, सांबा और अखनूर में लगभग 50-60 हवाई हमले देखे हैं। इन सभी हमलों को निष्प्रभावी और निष्प्रभावी बना दिया गया है। अभेद्य वायु रक्षा प्रणाली की सराहना… पाकिस्तान द्वारा इतने बड़े हमले के बावजूद किसी भी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। ऐसा लगता है कि पाकिस्तान द्वारा यह पूर्ण युद्ध है और हमारी तीनों सेनाओं द्वारा इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। पाकिस्तान के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं… पाकिस्तान जल्द ही पांच भागों में विभाजित हो जाएगा…”       एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की गाइडलाइन     एयर इंडिया ने ट्वीट किया, “हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, भारत भर के यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।” भारत ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से की बात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, “आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा हुई। किसी भी तरह की वृद्धि पर कड़ी प्रतिक्रिया होगी।” पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले नाकाम एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, उधमपुर में सैन्य स्टेशनों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमलों को विफल किया गया। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन हमले को प्रभावी ढंग से नाकाम किया गया। पश्चिमी सीमाओं पर विभिन्न स्थानों पर पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की सूचना है। राजौरी में पूरी तरह से ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका को भी स्थिति की जानकारी विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “आज शाम अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की गहराई से सराहना करता हूं। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। तनाव बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।” विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन से की बात विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष काजा कालास के साथ चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। भारत ने अपनी कार्रवाइयों को लेकर संयम बरता है। हालांकि, किसी भी तनाव का कड़ा जवाब दिया जाएगा।” देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर पॉइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तदनुसार एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी। भारत ने पाक के सभी हमले किए नाकाम हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने ट्वीट किया, “जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग करके निशाना बनाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा गतिज और गैर-गतिज साधनों के साथ मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार खतरे … Read more

सरकार ने ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की, पाकिस्तानी कॉन्टेंट नहीं दिखा पाएंगे

नईदिल्ली भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे घमासान के बीच ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए भारतीय सरकार की तरफ से बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि जहां पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब जहां भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं, वहीं एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे पहले भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया था और अब सरकार ने OTT पर दिखाए जा रहे पाकिस्तानी कॉन्टेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार की तरफ से ओटीटी प्लैटफॉर्म के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत भारत सरकार ने अब एक अहम फैसला लिया है। भारत के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में एक स्टेटमेंट जारी किया है। इस स्टेटमेंट में मंत्रालय ने भारत में चल रहे सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को यह निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान के बने किसी भी कॉन्टेंट की स्ट्रीमिंग को फौरन बंद कर दें। गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कॉन्टेंट पर सख्त सरकार इसमें वेब-सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट या किसी भी तरह का कॉन्टेंट हो सकते हैं। फिर चाहे वे चाहे वह फ्री हो या सब्सक्रिप्शन के तहत हो, तुरंत बंद किए जाएं। भारत सरकार द्वारा यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए और इस वक्त भारत द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच लिया गया है। ‘कोड ऑफ एथिक्स’ की वो लिस्ट दी गई जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि कई आतंकी हमलों का सम्बंध पाकिस्तान में मौजूद सरकारी और गैर सरकारी तत्वों से है। हाल ही में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले में कई भारतीय और नेपाली नागरिक मारे गए और कई घायल हुए थे। मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी रूल्स 2021 के भाग III को लागू किया है, जिसमें ‘कोड ऑफ एथिक्स’ की वो लिस्ट दी गई जिसे पब्लिशर्स को फॉलो करना होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet