LATEST NEWS

11 मई 2025 शनिवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज बच्चों के साथ समय बिताना आपके दिल को सुकून देगा। आप धन कमाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।आपके लिए यह खूबसूरत रोमांटिक दिन रहेगा, लेकिन सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी आपको चिंता में डाल सकती हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। वृषभ : आज लव लाइफ अच्छी हेगी। आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक सुरक्षा के लिए धन की बचत करना जरूरत है। आज कोई आकस्मिक शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने प्रिय से अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपकी प्रतिष्ठा पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मिथुन : आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार आने से आज कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। घर में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है। हर दिन प्यार में डूबे रहने का अपना स्वभाव बदलें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। कर्क : आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपका कोई दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपका पार्टनर अपना कोई शानदार पक्ष दिखा सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। सिंह : सिंह राशि के आज कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। आज परिवार के सदस्य आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने लवर की इमोशनल मांगों को नहीं छोड़ें। इस राशि के बड़े-बुजुर्ग आज खाली समय में अपने पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण आज आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। तुला : धन का अचानक आपके खर्चों को संभाल सकता है। अप्रत्याशित अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुभ समाचार शेयर करने से उन्हें भी खुशी होगी। आज आपके पिता या बड़े भाई किसी गलती पर आपको डांट सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपका जीवनसाथी आज आपकी डेली की जरूरतें पूरी करना बंद कर सकता है, जिसके चलते आपका मूड खराब हो जाएगा। धनु : आज सितारों को आपका साथ मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी लव लाइफ के लिहाज से दिन शानदार है। आज आप ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी को हाथ में ले सकते हैं। मकर : आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोई नया वित्तीय सौदा अंतिम रूप लेगा और पैसा आएगा। दोस्तों के साथ शाम आनंददायक रहेगी। यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक बन सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के संकेत हैं। कुम्भ : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आज आप पॉजिटिव एनर्जी बिखेरेंगे और अच्छी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लवर के कठोर शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आज अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने परिवार वालों से बात करके करें। वैवाहिक जीवन अच्छी रहेगी। कन्या : कन्या राशि वालों के आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। लेकिन मन अशांत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। धन का आगमन होगा। किसी अच्छी खबर का घर पर आगमन हो सकता है। वृश्चिक :  आज वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम ज्यादा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक खर्च बढ़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मीन : आज मीन राशि के जातक आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कामों में व्यवधान आ सकते हैं। लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहने वाला है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

पैरा ओलंपिक समिति पीसीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की

नई दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया (पीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोयंबटूर से विधायक और पीसीआई की मुख्य संरक्षक श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने किया। इस बैठक का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में प्रस्तावित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के साथ पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, मुख्य कोच सत्यनारायण, निदेशक सत्यबाबू और नई दिल्ली 2025 चैंपियनशिप के संयुक्त सचिव किरुबाकरार राजू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाएगा। यह पहली बार है जब नई दिल्ली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक देशों के एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक के दौरान आयोजन स्थलों की संरचना, पहुंच की सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स, एथलीटों के आवास, स्वयंसेवकों की भूमिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने दिल्ली प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि यह आयोजन न केवल पैरा-एथलेटिक्स को बढ़ावा देगा, बल्कि विकलांग खिलाड़ियों को एक वैश्विक मंच भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चैंपियनशिप भारत की खेलों में बढ़ती वैश्विक पहचान और समावेशिता की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि इस आयोजन को स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाया जा सके, जिससे भारत में पैरा खेलों को एक नई ऊंचाई मिल सके।

देवास जिले के बागली में हुआ 245 जोड़ों का विवाह और निकाह, सीएम ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसमें हम प्रदेश की हर बेटी को सम्मान और गरिमा के साथ नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भी बेहद सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से देवास के बागली विधानसभा क्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 230 बेटियों का कन्यादान और 15 बेटियों का निकाह कराकर उन्हें नये जीवन में प्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं। प्रदेश की बहन-बेटियों के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में हमने 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। संतोष की बात है कि प्रदेश का जेंडर बजट पिछले 6 वर्षों में दोगुना हो गया है। इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए 18 हजार 669 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 183 करोड़ रुपये का प्रावधान हमने किया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा में 35 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का ही परिणाम है कि राज्य के 50 प्रतिशत स्थानीय निकायों की कमान महिलाओं के हाथों में है। महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने पर शासन की ओर से छूट भी दी जा रही है। इसका फायदा यह हुआ है कि अब 45 प्रतिशत संपत्तियां महिलाओं के नाम पर ही खरीदी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से हम अपनी बहनों का जीवन आसान कर रहे हैं। करीब 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हमारी 62 लाख से अधिक ग्रामीण बहनें अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों विशेषकर बेटियों को आशीर्वाद देकर कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए काम करें। बागली में कार्यक्रम स्थल में  क्षेत्रीय सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, सम्मेलन के आयोजक एवं विधायक बागली श्री मुरली बनेसिंह भंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष देवास श्रीमती लीलाबाई भैरुलाल अटाड़िया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और उनके परिजन उपस्थित थे।

तेज रफ्तार का कहर: नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद, 2 की मौत, दो का इलाज जारी

सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. शराब के नशे में धुत कार चालक ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में दो मासूमों के घर पर मातम पसर गया. वहीं दो लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में जारी है. घटना विश्रामपुर थाना क्षेत्र के करमपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार, आज बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान सफेद अर्टिगा को शराब के नशे में धुत कार चालक दौड़ाते हुए आया और बच्चों पर चढ़ा दिया. हादसे में ढाई और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. वहीं अन्य दो बच्चे घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, सीजफायर सहमति के बाद अब 12 मई को फिर करेंगे बात

नई दिल्ली भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनातनी के बीच बड़ी खबर है। दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। इसे आज शाम 5 बजे से लागू कर दिया गया है। अब 12 मई को दोपहर 2 बजे फिर से इस पर बात होगी। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।   सरकार का बड़ा फैसला: किसी भी आतंकी घटना को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा, उसी के हिसाब से देंगे जवाबसरकार का बड़ा फैसला: किसी भी आतंकी घटना को भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा, उसी के हिसाब से देंगे जवाब इस सहमति को लागू करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देश दिए गए हैं। वे 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे।” भारत-पाक युद्धविराम समझौते के बाद कमोडोर रघु आर नायर, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अब आगे क्‍या होगा दिल्ली: कमोडोर रघु आर नायर ने कहा, “समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेनाओं को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है…”। कर्नल सोफिया कुरैशी ने किया पाक के तमाम दावों का खंडन     कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, “पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है।     दूसरे, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, और उसकी यह गलत सूचना भी पूरी तरह से गलत है।     तीसरे, पाकिस्तान के गलत सूचना अभियान के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचाया गया, जो भी पूरी तरह से गलत है।     पाकिस्तान ने झूठे आरोप लगाए कि भारतीय सेना ने मस्जिदों को नुकसान पहुंचाया।     मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्य का एक बहुत ही सुंदर प्रतिबिंब है…” विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “सर्वोच्च सम्मान के साथ, हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी शिविरों और सुविधाओं पर लक्षित हैं। भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है…”

सोफिया कुरैशी और उनकी जुड़वा बहन शायना सुनसारा हैं वंडर वुमन, एक बहादुर तो दूसरी ब्यूटी क्वीन

वडोदरा कर्नल सोफिया कुरैशी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से चर्चा में आया वह नाम जिस पर आज हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय सेना ने जिन दो महिलाओं को चुना उनमें से एक थीं कर्नल सोफिया कुरैशी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक-एक जानकारी सामने रखी और बताया कि कैसे पाकिस्तान में चल रही आतंकी की फैक्ट्रियों को मिट्टी में मिलाया गया। सोफिया कुरैशी और उनकी जुड़वा बहन शायना सुनसारा सेना में रहे अपने दादा से सैन्यकर्मियों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनकर बड़ी हुईं। कई सालों बाद, सोफिया ने सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा जताई तो, तो उनके परिवार ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके फैसले का दृढ़ता से समर्थन किया। आज अपनी बहन को इस मुकाम पर देख शायना सुनसारा भी गर्व से भर उठी हैं। गोल्ड मेडलिस्ट से लेकर फैशन डिजाइनर तक, हर जगह गाड़े झंडे कर्नल कुरैशी और सुनसारा का जन्म गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। शायना सुनसारा भी अपनी जुड़वां बहन कर्नल सोफिया कुरैशी की तरह कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वह एक मा, एक अर्थशास्त्री, पूर्व आर्मी कैडेट, फैशन डिजाइनर और एक पर्यावरणविद् भी हैं। डॉ. शायना सुनसारा को वडोदरा की “वंडर वुमन” के तौर पर भी जाना जाता है। वह मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं। सुनसारा राइफल शूटिंग गोल्ड मेडलिस्ट (भारत के राष्ट्रपति) भी हैं। इसके अलावा भारतीय फैशन उद्योग में अपने योगदान के लिए 2018 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। वह एक मॉडल भी हैं और उन्हें गुजरात में एक लाख पेड़ लगाने की उनकी पहल के लिए भी जाना जाता है। कोई नहीं जानता था ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगी सोफिया शायना सुनसारा एचटी सिटी को बताया कि उनके परिवार में कोई भी यह नहीं जानता था कि कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन करके टीवी ऑन करने को कहा और तभी उन्हें इस बारे में पता चला। सुनसारा ने कहा, “यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल था। हमारी सरकार और पीएम मोदी ने बहुत बढ़िया जवाब दिया। कौन हैं सोफिया कुरैशी? सोफिया कुरैशी का जन्म कुरैशी का जन्म 1974 में गुजरात के वडोदरा में हुआ। उन्होंने 1997 में मनोनमनियम सुंदरनार (एमएस) यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री हासिल की।महत्वपूर्ण सिग्नल कोर में अधिकारी के रूप में कार्यरत, कुरैशी को 2006 में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सैन्य पर्यवेक्षक की भूमिका के लिए चुना गया था, और वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ राहत अभियानों का हिस्सा रही थीं। 2016 में भी कायम की थी मिसाल कुरैशी ने उस समय नई मिसाल कायम की थी, जब 2016 में वह आसियान देशों के बीच शांति बनाए रखने में अंतर-संचालन के लिए भारत द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास, फोर्स 18 में अपनी सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण दल के हिस्से के रूप में अन्य देशों में भी जा चुकी हैं। रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर महिला दिवस पर एक पोस्ट में कुरैशी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था, 2016 में फोर्स18-आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास में सेना प्रशिक्षण टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी। वह सभी आसियान प्लस टुकड़ियों में एकमात्र महिला अधिकारी टुकड़ी कमांडर थीं।

एमपी-महाराष्ट्र के बीच एमओयू, मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा

भोपाल मध्यप्रदेश के लिए 10 मई का दिन बेहद खास रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने ज्ञान (गरीब-युवा-अन्नदाता-नारी शक्ति) को लेकर एक और ठोस कदम उठाया। दरअसल, शनिवार को मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र ने ‘तापी बेसिन मेगा रीचार्ज परियोजना’ पर एमओयू साइन साइन किया। इस परियोजना से मध्यप्रदेश में एक लाख और महाराष्ट्र में 2 लाख से ज्यादा हैक्टेयर जमीन पर सिंचाई होगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की इस संयुक्त परियोजना से हजारों किसानों को फायदा पहुंचेगा। दोनों सरकारों के बीच ये एमओयू महाराष्ट्र अंतरराज्यीय नियंत्रण मंडल की 28वीं बैठक के बाद हुआ। यह बैठक राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ कंवेंशन सेंटर में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ-साथ महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे।   दोनों मुख्यमंत्रियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने एमओयू साइन कर एक-दूसरे के साथ फाइलों का आदान प्रदान किया। इस मौके पर सीएम यादव ने कहा कि आज महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के रिश्तों के नए अध्याय की शुरुआत हुई है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने दो राज्यों के बीच होने वाले नदी के समझौतों को गंभीरता से लिया और उसके लिए कोष की व्यवस्था की। गोदावरी और ताप्ती नदी को लेकर हमारा और महाराष्ट्र का अलग संबंध है। ताप्ती नदी का महत्व मां नर्मदा की तरह है। मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। यहां से 247 से ज्यादा नदियां बहती हैं। हमारे प्रदेश में कोई ग्लैशियर नहीं है, लेकिन उसके बाद जलराशि इतनी ज्यादा है कि वो गंगा-यमुना से ज्यादा पानी दूसरे प्रदेशों को देती है। हमारी नदियां देश के हर राज्य की नदी से जुड़ी हैं और उन्हें लाभ प्रदान कर रही हैं। इससे लागत मे बचत होगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर को नासिक के त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर से जोड़कर धार्मिक पर्यटन का सर्किट बनाएंगे। राज्यों की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी- महाराष्ट्र सीएम फडणवीस     कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज का दिन एतिहासिक है, क्योंकि, कई वर्षों से तापी रीचार्ज का प्रोजेक्ट संकल्पित हुआ था। लेकिन, किन्हीं कारणों से पीछे रहा था।     आज दोनों राज्यों ने उस पर सहमति व्यक्त की है। हमने उस पर आज हस्ताक्षर भी कर दिए। 25 साल बाद आज अंतरराज्यीय नियंत्रण बोर्ड की मीटिंग हुई।     साल 2016 में मोदी सरकार आने के बाद अंतरराज्यीय पानी के समझौतों को एक बल दिया गया। और, उसके तहत हमने फिर इस पर विचार शुरू किया।     मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने इसमें तेजी दिखाई और प्रोजेक्ट को इस स्तर तक ले आए। तापी मेगा प्रोजेक्ट दुनिया का अजूबा है।     हम जब साइट पर गए तो लगा कि एक गुप्त नदी आती है और पानी कूएं में जाता है। लगातार 24 घंटे तक पानी जाने के बावजूद भी कूएं का जलस्तर ओवरफ्लो नहीं होता।     इसलिए इस प्रोजेक्ट से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को बड़ा फायदा होने वाला है। इससे ओकाला, बुलढाणा, अमरावती की सूरत बदल जाएगी। लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।     किसानों का जीवन बदल जाएगा। ये दोनों राज्यों की अर्थव्यस्था को भी गति देगा। मैं नागपुर से आता हूं।     नागपुर विदर्भ का हिस्सा है और विदर्भ प्रदेश की राजधानी हुआ करती थी। इस तरह हमारा और मध्यप्रदेश का गहरा नाता है।  

ईओडब्ल्यू की टीम ने बिजली कंपनी में अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, संपत्तियों पर दी दस्तक

नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले में शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिजली कंपनी में अधिकारी उमाशंकर पाराशर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई ईओडब्ल्यू की जबलपुर यूनिट द्वारा की गई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम ने एक साथ नरसिंहपुर, आमगांव के पास बीनेर ग्राम और निवारी गांव में स्थित संपत्तियों पर दस्तक दी। फिलहाल कटनी जिले में बिजली कंपनी के विजिलेंस विंग में सहायक यंत्री एई के पद पर पदस्थ उमाशंकर पाराशर लंबे समय तक नरसिंहपुर में पदस्थ रह चुके हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उनकी कुल संपत्ति उनकी ज्ञात आय से ढाई गुना अधिक है।   आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले ईओडब्ल्यू के डीएसपी एबी सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। टीम द्वारा पाराशर के नरसिंहपुर स्थित विपतपुरा इलाके के आवास, रोसरा स्थित दो अन्य निवास, निवारी गांव में कॉमन बायो केमिकल फैक्ट्री और बीनेर ग्राम में स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्रवाई की जा रही है। यह प्लांट उनकी पत्नी के नाम पर बताया जा रहा है। लेनदेन से जुड़े कागजात जब्त किए गए जांच टीम द्वारा घरों, फैक्ट्री और अन्य ठिकानों से दस्तावेज़, संपत्ति विवरण और लेनदेन से जुड़े अहम कागजात जब्त किए गए हैं। सभी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है और पूरी सूची तैयार की जा रही है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जीरो टॉलरेंस नीति और परिणाम आधारित कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आज महासमुंद जिले में पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही, निष्क्रियता और खराब प्रदर्शन अब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार महासमुंद जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य एम.आर. सावंत को उनके पद से हटाकर कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा विभाग, जगदलपुर में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके स्थान पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) के पद पर कार्यरत प्राचार्य विजय कुमार लहरे को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद नियुक्त किया गया है। वहीं  भूपेंद्र कुमार कौशिक को जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय उस समीक्षा बैठक के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय ने महासमुंद जिले की बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महासमुंद में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट कहा था कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया था। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि मुख्यमंत्री साय की सरकार परिणाम आधारित कार्यशैली में विश्वास रखती है और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेडिकल कालेज, लहटोरवा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया, SP ने किया बड़ा फेरबदल

अंबेडकरनगर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बेवाना, कटका और मालीपुर में नये थानाध्यक्षों की तैनाती की है। मेडिकल कालेज, लहटोरवा चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन भेजा गया। इसके अलावा अन्य चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। बेवाना थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को डीसीआरबी प्रभारी, कटका थानाध्यक्ष विवेक कुमार को बेवाना एवं पुलिस अधीक्षक पीआरओ प्रेमचंद्र को कटका, अकबरपुर के सिविल लाइन चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार मौर्य को मालीपुर थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है। आशुतोष शर्मा बने पुलिस अधीक्षक पीआरओ मालीपुर थानाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को पुलिस अधीक्षक पीआरओ बनाया गया है। श्रवणक्षेत्र चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडेय को मुबारकपुर, नेहा सिद्धार्थ को अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को अकबरपुर कोतवाली भेजा गया है। मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संजय यादव लहटोरवा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। शहजादपुर चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव को मेडिकल कालेज, हंसवर में रहे उपनिरीक्षक सुनील दत्त को लहटोरवा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इनका भी तबादला अकबरपुर के दारोगा संदीप विश्वकर्मा को श्रवण क्षेत्र चौकी, इब्राहिमपुर के महेंद्र सरोज को शहजादपुर चौकी, टांडा के दिनेश चंद्र राय को हयातगंज, अजय कुमार त्रिपाठी को इब्राहिमपुर से सिविल लाइन चौकी प्रभारी अकबरपुर, अलीगंज के हरिकेश बहादुर को कस्बा चौकी अलीगंज, महिला उपनिरीक्षक रजनी को जलालपुर कोतवाली से रिर्पोटिंग चौकी जलालपुर, अकबरपुर एसएसआइ शशांक शुक्ल को बसखारी भेजा गया है। सम्मनपुर के उपनिरीक्षक संजय सिंह को एसएसआइ टांडा, आइजीआरएस प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी को एसएसआइ अकबरपुर बनाया गया है। टांडा के छज्जापुर चौकी प्रभारी प्रकाश कुमार, मुबारकपुर चौकी प्रभारी सचिव कुमार मौर्य को टांडा, पुलिस लाइन में रहे अक्षय पटेल को रफीगंज चौकी व अकबरपुर कस्बा चौकी प्रभारी अंजनी कुमार को कोतवाली में भेजा गया है।

डिप्टी सीएम ने सीएमओ को निलंबित किया

रायपुर कार्यों में लापरवाही और धीमी गति की शिकायत पर डिप्टी सीएम साव की नाराजगी पर रायपुर राजधानी के समीप कुम्हारी के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है ।कुम्हारी नगर पालिका के सीएमओ श्री नेतराम चन्द्राकर के बारे में उप मुख्यमंत्री साव को शिकायत जानकारी मिली तो उन्होंने औचक निरीक्षण के बाद उसे सस्पेंड कर दिया।गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने गत 9 मई को इसी कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था । इस मामले में गंभीर शिकायत मिली थी कि जिसमे अपूर्ण दस्तावेजों, रिकॉर्ड संधारण और कार्यों में घोर लापरवाही होने पर डिप्टी सीएम साव ने सीएमओ को जमकर फटकार भी लगाई । वहीं  उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के कार्यों में धीमी प्रगति पर असंतुष्टि भी जताई और सुशासन तिहार में आवेदनों के निराकरण की धीमी प्रगति होने से भी नाराज हुए । उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के भी निर्देश दिए ।

बिना टोल दिए आगे निकलने पर टोल कर्मचारियों ने रोका तो करणी सेना ने किया उत्पात, पुलिस जांच में जुटी

सीहोर अमलाह टोल प्लाजा पर राजपूत करणी सेना के लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक काली स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ युवक टोल प्लाजा पर पहुंचे और बिना टोल दिए आगे निकलने का प्रयास करने लगे। इस दौरान टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर युवकों ने कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अमलाह पुलिस चौकी प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवक वहां से चले गए। लेकिन करीब एक घंटे बाद 50 से 60 युवक लाठी-डंडों से लैस होकर चार-पांच गाड़ियों में सवार होकर वापस टोल पर पहुंचे।   लाठी-डंडों से हमला कर दिया वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और टोल कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की गाड़ी को देखते हुए हो गया फरार पुलिस की गाड़ी को देखते ही हमलावर युवक गाड़ियों में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस के आने से कर्मचारियों की जान बच सकी। इस हमले में नीरज कुमार नामक टोल कर्मचारी चोट लगी है। पुलिस ने मेडिकल करवाकर, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है। फुटेज के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

सीबीआई ने इस ऑपरेशन के तहत 8 राज्यों में 42 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की, 5 गिरफ्तार

नईदिल्ली केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय संगठित साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर शिकंजा कसते हुए ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीबीआई ने इस ऑपरेशन के तहत 8 राज्यों में 42 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की और साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले अनाधिकृत सिम कार्ड की बिक्री में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी के मामलों को रोकने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। सीबीआई ने विभिन्न टेलीकॉम ऑपरेटरों के पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंटों के परिसरों पर छापेमारी की। आरोप है कि ये एजेंट साइबर अपराधियों और टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के अज्ञात अधिकारियों के साथ मिलकर सिम कार्ड जारी करने में शामिल थे, जिनका इस्तेमाल बाद में डिजिटल गिरफ्तारी, धोखाधड़ी, फर्जी विज्ञापन, निवेश धोखाधड़ी और यूपीआई धोखाधड़ी जैसी अवैध गतिविधियों में किया गया। सीबीआई ने विशेष रूप से टेलीकॉम ऑपरेटरों के विभिन्न पीओएस एजेंटों द्वारा जारी किए गए अनाधिकृत सिम कार्ड की बिक्री और दुरुपयोग को रोकने के लिए समन्वित प्रयास किए। इसके तहत असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित 8 राज्यों में 38 पीओएस एजेंटों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इन छापों के दौरान, सीबीआई ने मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, केवाईसी दस्तावेजों की प्रतियां जैसे कई आपत्तिजनक दस्तावेज और लेख जब्त किए हैं। इसके अलावा, अनाधिकृत सिम कार्ड के वितरण में शामिल मध्यस्थों सहित व्यक्तियों की पहचान की गई है और अपराध की आय से अर्जित चल संपत्ति को भी जब्त किया गया है। सीबीआई ने केवाईसी मानदंडों का उल्लंघन करते हुए साजिश के तहत अनाधिकृत रूप से सिम कार्ड बेचने में उनकी संलिप्तता के लिए 4 राज्यों से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई साइबर अपराध और इसके अपराधियों से सख्ती से निपटने की भारत सरकार की चल रही प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसमें ऐसे अपराधों के पीछे के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है और सीबीआई इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयासरत है। यह ऑपरेशन साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने और डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पाक में रहीमयार खान एयरबेस पर हुआ बड़ा गड्ढा, पंजाब में सिख परिवार के घर में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन

नई दिल्ली पाकिस्तान शनिवार सुबह से भारत में हमले की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि अब भारत से भी हमले के फोटो-वीडियो सामने आने लगे हैं। आम जन ये वीडियो शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान (Pakistan) से भी क्रम जारी है। पाकिस्तान में वहां के लोगो वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि भारतीय सेना किस तरह सटीक हमले कर रही है और पाकिस्तान को मुंह की खाना पड़ रही है।   पाकिस्तान से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ खेत में गिर ड्रोन पर हमला कर रही है। लोग ड्रोन को लातें मार रहे हैं। हालांकि एक्स पर पाकिस्तान के ही कुछ लोगों का कहना है कि यह भारत का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का ही ड्रोन है। पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में रात को हुए हमले के बाद रहीमयार खान एयरबेस की स्थिति कुछ ऐसी हो गई है। हरियाणा के सिरसा में पाकिस्तान की एक मिसाइल को नाकाम कर दिया गया। इसका टुकड़ा मैदान में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि यह लंबी दूरी की मिसाइल थी, जिसे नई दिल्ली को निशाना बनाकर दागा गया था। यह अमृतसर के वडाला गांव का वीडियो है। भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जो एक सिख परिवार के आंगन में गिरा, जिससे वहां आग लग गई। पाकिस्तानी सेना अब सिख समुदाय पर हमला कर रही है और अपने गंदे सांप्रदायिक एजेंडे का फैलाने की नाकाम कोशिश कर रही है।

रेलवे में शर्मनाक घटना, सेनिको को अचानक बुलाया था ड्यूटी पर, लेकिन TTI ने ₹150 की वसूली!

इंदौर पाकिस्तान से तनाव की वजह से अचानक ड्यूटी पर बुलाए गए कुछ फौजियों ने आरोप लगाया है कि ट्रेन में टीटीआई ने उनसे रिश्वत ली और बदसलूकी की। सैनिक मध्य प्रदेश के इंदौर से जम्मू जा रहे थे। घटना के प्रकाश में आने के बाद आरोपी टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। टीटीआई और फौजियों के बीच बहस का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रेलवे कर्मचारी पैसे लेने के आरोपों को नकारता सुनाई दे रहा है। सूबेदार विनोद कुमार दुबे ने फोन पर बताया कि उन्हें 8 तारीख बुधवार को रात 10 बजे मैसेज आया कि छुट्टी रद्द करके अर्जेंट जम्मू पहुंचना है। वह अपना सामान पैक करके 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंच गए। वह इंदौर से जम्मू जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) में बैठ गए सूबेदार ने कहा कि अचानक जाने की वजह से वह रिजर्वेशन नहीं करा पाए। एक जरनल टिकट लेकर एस 1 कोच में चढ़ गए। रातभर वह एक खाली सीट पर सो गए। सूबेदार विनोद कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह 9 बजे जब ट्रेन सोनीपत-पानीपत के बीच गुजर रही थी। एक टीटीआई दलजीत सिंह आए। उनकी सीट के पास एक अग्निवीर के जहीर खान और हवलदार राजकुमार भदौरिया भी थे। टीटीआई दलजीत सिंह ने पहले अग्निवीरसे टिकट मांगा तो उसने जनरल का टिकट दिखाया। टीटीआई ने कहा कि पेनल्टी देना होगा। जवान ने अपना आई कार्ड दिखाते हुए कहा कि अर्जेंट जम्मू बुलाया गया है। फिर उन्होंने जहीर खान से 150 रुपये लिए और चले गए। आरोप है कि रसीद मांगने पर टीटीआई ने कुछ भी देने से इनकार किया और कहा कि वही आगे तक ट्रेन में रहेंगे। सूबेदार ने कहा कि इसके बाद उनसे भी टीटीआई ने रिश्वत मांगी। नहीं देने पर उन्हें जनरल डिब्बे में जाने को कहा गया। सूबेदार विनोद ने कहा की सफर लंबा है और जम्मू जाकर बॉर्डर पर ड्यूटी करनी है। उन्होंने टीटीआई पर अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से संपर्क करके अपनी आपबीती बताई। 9वीं बटालियन पदस्थ हवलदार राजकुमार भदौरिया नेभी अभद्रता का आरोप लगाया। मीडिया में यह खबर आने के बाद आरोपी टीटीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। रेलवे सेवा के एक्स हैंडल पर बताया गया, ‘संबंधित स्टाफ (TTI/LDH) को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live