LATEST NEWS

मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में विवाहित नव-दम्पत्तियों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ

भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च 2025 से संचालित किया जा रहा है, जो 30 जून 2025 तक जारी रहेगा। अभियान में प्रदेश की नदियों, तालाबों, झीलों ,पुराने कुओं ,बावड़ियों और जल धाराओं को सहेज कर उन्हें पुनर्जीवन दिया जा रहा है। जल स्रोतों की गाद निकासी, सफाई, सीमांकन और पुनर्जीवन की कार्य योजना बनाई गई है। अभियान में नागरिकों को अनावश्यक रूप से जल प्रवाहित नहीं करने, दैनिक जीवन में पानी का उचित उपयोग करने और मकानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम एवं जल स्रोतों के आसपास सोक पिट बनाकर वर्षा जल संचयन के विषय में जागरूक बनाया जा रहा है। चंदेरी में नव-विवाहितों ने ली जल संरक्षण की शपथ अशोक नगर के चन्देरी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में 54 वर-वधुओं ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इनमें 46 कन्याओं के विवाह तथा 08 कन्याओं के निकाह संपन्न कराये गये हैं। नव विवाहित जोडों और उनके परिजन को वैवाहिक संस्कारों के बाद जलगंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मानव श्रृंखला बनाकर जल संरक्षण की शपथ, श्रमदान से बावड़ी की सफाई छिंदवाड़ा जिले में मप्र जन अभियान परिषद ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर जुन्नारदेव के आदर्श ग्राम भुतहा छाबड़ी में तीन दिशाओं से आने वाली तीनधारी नदी के तटों पर श्रमदान कर झाड़ियां और घास काटकर साफ-सफाई की। ग्रामीणों को एकत्रित कर जल गंगा संवर्धन और जल संरक्षण के विषय में जानकारी देकर उन्हें जल संरक्षण के कार्यों में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें जल स्रोतों के आस पास साफ-सफाई बनाए रखने और जल का दुरुपयोग रोकने की शपथ दिलाई गई। जिले में मोहखेड़ विकासखंड के देवगढ़ गांव की ऐतिहासिक बावड़ियों की सफाई भी श्रमदान से की गई। यहां की बावड़ियों का जल बड़ा ही स्वादिष्ट बताया जाता है। क्षेत्रवासियों के लिए ये जीवनदायी और आस्था से जुड़ी हुई सांस्कृतिक धरोहर हैं। शहडोल में श्रमदान से पुराने तालाब की सफाई शहडोल के लल्लू तालाब में श्रमदान के माध्यम से तालाब की साफ सफाई करने का कार्य किया गया। श्रमदान कार्य में नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी व सफाई टीम व स्थानीय लोगों ने अपनी भूमिका निभाई। अभियान के अंतर्गत जिले में नये तालाब बनाये जा रहे हैं, साथ ही पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। नदियों के तटों को स्वच्छ बनाए रखने और उनमें स्वच्छ जल प्रवाह बनाए रखने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। देवास में श्रमदान से जल स्रोतों की सफाई जल गंगा संवर्धन अभियान में शनिवार को जिले के उतावली चेक डेम पर श्रमदान से सफाई की गई। हाथों में ग्लव्स, चेहरे पर मास्क सहित सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर चेक डेम पर सफाई की। अधिकारी-कर्मचारियों ने मानव-श्रृंखला बनाकर कचरे को ट्रेक्टर-ट्रॉली में लाद कर उसका निष्पादन कराया। जिले के पोनास में 25 लाख रूपये की लागत से अमृत सरोवर बनाया जायेगा। अमृत सरोवर का क्षेत्रफल 10 हजार स्क्वायर मीटर तथा पानी भराव की क्षमता लगभग 25 हजार क्यूबिक मीटर होगी। तालाब निर्माण से कालीसिंध नदी के बेस फ्लो मे भी बढ़ोतरी होंगी। देवास जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने अमृत सरोवर परियोजना के लिए भूमि-पूजन करते हुए कहा कि मां नर्मदा का पानी हर किसान के खेत में पहुंचेगा। इससे किसान साल में तीन फसल ले सकेंगे। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए आयोजन को भारतीय सेना के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया गया। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने पूर्व भारतीय सैनिकों का सम्मान किया। इस दौरान तिरंगा झंडा बनाकर, भारतीय सेना पर गर्व है लिखकर मानव श्रृंखला बनाई गई। खेत-तालाब निर्माण में सीहोर के किसानों ने पेश की मिसाल जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सीहोर जिले में अब तक 1670 में से 687 से अधिक खेत-तालाबों का निर्माण प्रारंभ हो गया है। साथ ही 2600 कूप रिचार्ज पिट में से 2250 कार्यों को स्वीकृति दे दी गई है। इनमें से 1440 पर कार्य भी प्रारंभ हो गया है। इस योजना में मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा तैयार कराया गया सिपरी साफ्टवेयर मददगार सिद्ध हुआ है। इसके माध्यम से जियोमार्फोलॉजी और हाइड्रोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके संरचनाओं के निर्माण के लिए सही स्थान का चयन किया जा रहा है, जो करागर सिद्ध हो रहा है।  

बस्तर में पांच शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित

जगदलपुर जिला शिक्षा अधिकारी बस्तर ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में पांच शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के उल्लंघन के आधार पर की गई है। निलंबित शिक्षकों और उनके मुख्यालय निम्नलिखित हैं। प्राथमिक शाला कहच्छेनार में सहायक शिक्षक सहायक शिक्षक को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है। प्राथमिक शाला छोटेमुरमा के प्रधानाध्यापक मोसूराम को शाला समय में शराब पीकर आने, नशे में रहने, अनुपस्थिति और समय से पहले शाला बंद करने के लिए निलंबित किया गया है। प्राथमिक शाला बाजारपारा करंजी के प्रधानाध्यापक राजकिशोर आचार्य को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है। प्राथमिक शाला आमादुला के प्रधानाध्यापक प्रेमनाथ कश्यप को शाला समय में शराब पीकर आने, बच्चों को नहीं पढ़ाने और अनियमित उपस्थिति के लिए निलंबित किया गया है। प्राथमिक शाला मिचनार के सहायक शिक्षक दीपक कुमार ध्रुव को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सभी शिक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। यह कार्रवाई संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों के प्रस्ताव के आधार पर की गई है।

रोहित शर्मा ने कुल 12 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं और जिसमे शतक जड़ा है, उस मैच को टीम इंडिया ने जीता

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आखिरी मुकाबला खेलने वाले रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान होने से कुछ दिन पहले अपने रिटायरमेंट की जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी पोस्ट कर अपने रिटायरमेंट के बारे में बताया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भले ही इस समय उनकी फॉर्म चिंता का विषय रेड बॉल क्रिकेट में थी, लेकिन एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है, जो कि उनके टेस्ट शतकों से जुड़ा हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने करियर में 10 से ज्यादा शतक जड़े हैं और सभी शतक जीत में आए हैं। रोहित शर्मा ने कुल 12 शतक टेस्ट क्रिकेट में जड़े हैं और जिन मैचों में उन्होंने शतक जड़ा है, उस मैच को टीम इंडिया ने जीता ही है। दुनिया के दो और खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने करियर में जितने शतक जड़े, उन मैचों में टीम जीती, लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि उन खिलाड़ियों के करियर में टेस्ट शतकों की संख्या 5 या 6 थी। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के थे। ऑस्ट्रेलिया के वारविक आर्मस्ट्रॉन्ग ने अपने टेस्ट करियर में 6 शतक जड़े और उन सभी मैचों में टीम को जीत मिली। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ही पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच डैरेन लेहमन हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 5 शतक जड़े और उन पांचों शतकों में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत मिली। इस तरह रोहित शर्मा के लिए कहा जा सकता है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अद्भुत कारनामा किया हुआ है, क्योंकि आज के समय में इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए संभव नहीं लगता। जीत में अपने करियर के सभी टेस्ट शतक बनाने वाले बल्लेबाज (कम से कम 5 शतक) 12/12 – रोहित शर्मा 6/6 – वारविक आर्मस्ट्रांग 5/5 – डैरेन लेहमैन

भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम के चलते बीसीसीआई IPL के बाकी मैच अगले हफ्ते खेले जा सकते हैं

नई दिल्ली पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी चल रही थी। बीते कुछ दिन से पाकिस्तान के द्वारा भारत के कई शहरों और इलाकों में ड्रोन हमले किए गए। हालांकि, ज्यादातर हमलों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया। 8 मई को आईपीएल 2025 मैच को रोक दिया गया था और 9 मई को आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रोक दिया था। हालांकि, अब भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर (युद्धविराम) का ऐलान हो गया है। ऐसे में अब संभावना है कि IPL 2025 के बाकी मैच अगले सप्ताह से खेले जा सकते हैं। दरअसल, 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पर्टयकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसमें एक नागरिक नेपाल का भी शामिल था। इसके करीब 14 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के कई हिस्सों में एयर टू सरफेस मिसाइल से हमला किया, जिसमें दर्जनों आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। भारत ने 9 हिस्सों पर बमबारी की थी। इस मिशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया था। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ था और उसे भारत के नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। भारत ने जब 6-7 मई की रात को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया था तो इसके बाद से पाकिस्तान ने कई हमले भारतीय नागरिकों पर किए। 7 मई की रात से ये सिलसिला शुरू हुआ, जो थमा नहीं। 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2025 का 58वां लीग मैच खेला जा रहा था। इस मैच को बीच में ब्लैकआउट के कारण रोक दिया गया था। अगले दिन बीसीसीआई ने लीग को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, अब फिर से आईपीएल शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और फाइनल समेत प्लेऑफ्स के 4 मैच बाकी हैं। बीसीसीआई टीम इंडिया के इंग्लैंड के दौरे और इंटरनेशनल कैलेंडर को देखते हुए टूर्नामेंट को जल्द खत्म करने पर विचार करेगी। ऐसे में ये भी संभावना है कि जब आईपीएल 2025 फिर से शुरू हो तो कुछ ही शहरों तक इसे सीमित रखा जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 या 4 शहरों तक इसे सीमित रखा जा सकता है, ताकि ट्रेवल कम हो और कुछ डबल हेडर रखकर इस टूर्नामेंट को मई के आखिर तक कैसे भी खत्म किया जाए।

पाकिस्तान की ओर से सायबर अटैक की आशंका, गृहमंत्री शर्मा बोले – सायबर अटैक के लिए हमारी संस्थाएं तैयार

 रायपुर  भारत और पकिस्तान में जारी तनाव के बीच छत्तीसगढ़ सरकार एक्टिव है। आज पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र के सभी निर्देशों का पालन कर रहे हैं। राष्ट्रीय विषय है सबको पालन भी करना चाहिए। पाकिस्तान की ओर से भारत में किए गए हमलों को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हमला कर रहा है। यह भारतीय सेना की खूबी है कि भारतीय सेना ने हवा में ही मिसाइल और ड्रोन नष्ट किए है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समझ लें, अन्यथा अंतिम निर्णय होगा। बौखलाए पाकिस्तान की ओर से सायबर अटैक की आशंका जताई जा रही है। इससे निपटने के लिए आज राज्य गृह विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की ओर से सरकारी संस्थानों पर सायबर अटैक होता है तो हमारी संस्थाएं इसके लिए तैयार है। हम मुस्तैदी के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। आज इस विषय पर कुछ दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन विहार में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रयासों का निरीक्षण किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत दिवस भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीवों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से सटे भोज ताल के जल क्षेत्र में कुछ नन्हे कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कछुओं की प्रजातियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वन विहार के अन्य प्राणियों के रखरखाव और पर्यटन विकास के लिए किए गए प्रयासों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य प्राणियों के रखरखाव और देखभाल में संलग्न स्टॉफ उपस्थित था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैटरी चलित वाहन से वन विहार क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।      

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 मई 1857 की क्रांति के वीर सपूतों को किया नमन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 मई 1857 की ऐतिहासिक क्रांति दिवस पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों और देशभक्तों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है, जब मां भारती की स्वतंत्रता का बिगुल पहली बार फूंका गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि आज उन सभी विभूतियों, सेनानियों और पराक्रमी शूरवीरों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने मातृभूमि को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 10 मई 1857 के दिन को भारतीय जनमानस की स्वतंत्रता की चेतना का जागरण दिवस बताते हुए कहा कि अंग्रेजी शासन की षड्यंत्रकारी नीतियों और राज्य हड़पने की साजिशों के खिलाफ 10 मई 1857 को सशस्त्र क्रांति की ज्वाला धधक उठी थी।

नया कीर्तिमान स्थापित करेगी तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के विकास का नया आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सरकार के बीच आज एमओयू किया जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  श्री देवेन्द्र फडनवीस विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश अपने सभी पड़ोसी राज्यों के साथ जल बंटवारे को लेकर आपस में जनता के हित में पीने के पानी और सिंचाई सुविधा के विकास लिए आगे बढ़ रहा है। आज ही महाराष्ट्र सरकार साथ एमओयू होने वाला है। आपसी सहयोग से हम जल भंडारण का नया प्रोजेक्ट बना रहे हैं जो विश्व का एक अनूठा प्रोजेक्ट होगा। उन्होंने कहा कि महाऱाष्ट्र के मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन है। दोनों राज्यों ने मिलकर यह योजना बनाई है। हम आपसी सहयोग से इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से नदी जोड़ो का महा अभियान प्रारंभ किया है, इसमें सहभागिता करते हुए मध्यप्रदेश अपने पड़ोस के सभी राज्यों से तालमेल कर रहा है। मध्यप्रदेश में केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोडो परियोजना पर हमने हाल ही में काम प्रारंभ किया है। इससे पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों का जीवन बदलेगा। इसी प्रकार राजस्थान सरकार के साथ हमारा पार्वती-कालीसिंध-चंबल राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का काम भी प्रारंभ हुआ है। इससे मालवा और चंबल के कई क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। इसी क्रम में तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। इससे प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के जिलों को लाभ मिलेगा, जिसमें खंडवा जिले की खालवा तहसील एवं बुरहानपुर जिले में नेपानगर, खकनार और बुरहानपुर तहसीलों के अलावा बड़वानी जिले  तक के क्षेत्र में हम इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को देंगे। 

साउथ कोरिया के सरकारी स्कूलों की तर्ज पर बनेंगे मॉडल स्कूल, रचनात्मक शिक्षा पर होगा फोकस

भोपाल देश के स्कूलों में कोरिया (Korean Education) की तर्ज पर मेकाट्रॉनिक्स शिक्षा (Mechatronics education) दी जाएगी। किताबी पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा जोर होगा। यहां उन्हें बताया जाएगा कि इंडस्ट्रीज में किस तरह के नॉलेज की जरूरत होगी। इसके लिए राजधानी में लैब तैयार होगी। इसे स्थापित करने के लिए एनसीईआरटी और कोरिया की एजेंसी के बीच समझौता हुआ है। नई शिक्षा नीति के तहत इस पर काम शुरू किया जा रहा है। नीति में वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने की बात कही गई है। किताबी शिक्षा के साथ ही स्कूली बच्चों को कोई हुनर सिखाया जाना है। वह हुनर कौन सा हो इसके लिए उद्योग और परिवेश को देखते हुए निर्णय होगा। दो करोड़ की लागत से लैब मेकाट्रॉनिक्स शिक्षा के लिए राजधानी में दो करोड़ रुपए की लागत से लैब (Korean Lab) तैयार की जाना है। यह लैब कोरिया की एजेंसी बनाएगी। मेकाट्रॉनिक्स शिक्षा यानि कई हुनर का समावेश करने वाली शिक्षा है। इसमें इंडस्ट्रीज से जुड़ी बातें भी शामिल होती हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए होगी लागू अगले साल से यह शुरू होगी। अभी डेमोस्ट्रेशन बेस पर आयोजन होगा। यह कक्षा नौंवी से बारहवीं के स्टूडेंट के लिए हैं। अधिकारियों केे मुताबिक प्रयोग सफल रहा तो देशभर के स्कूलों में शुरुआत होगी। बच्चों हुनरमंद बनाने शुरू होगी लैब वोकेशनल एजुकेशन के तहत बच्चों हुनरमंद बनाने लैब शुरू होगी। करीब दो करोड़ की लागत से कोरिया की एजेंसी इसे स्थापित करेंगी। मुय उद्देश्य बच्चों को ऐसे हुनर सिखाना जो उन्हें रोजगार दे सकेंगे। प्रो. विनय स्वरूप मेहरोत्रा, कार्यक्रम समन्वय, केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान

मुख्यमंत्री ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 170.42 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री काल में मध्यप्रदेश बिजली आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था में आत्मनिर्भर बना। प्रदेश के गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा है। यह सिर्फ सामूहिक विवाह सम्मेलन का प्रसंग नहीं है, आज यहां बुधनी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने के लिए 170.42 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी हुआ है। यह इस क्षेत्र के विकास की ओर बढ़ाया गया एक और नया कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र के भेरूंदा स्थित ग्राम पिपलानी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में क्षेत्रीय जनजातीय (गोंड) समाज के 572 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले बेटियों का विवाह कठिन प्रसंग होता था। बेटी की शादी के लिए गरीबों और किसानों को अपनी जमीन तक बेचनी पड़ती थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले चंदा जुटाकर गरीब कन्याओं का विवाह कराने की शुरुआत की। बाद में शासन स्तर पर योजना तैयार की गई और सामूहिक विवाह सम्मेलनों की शुरुआत हुई। आज समाज का हर वर्ग इस योजना के जरिए न केवल फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से बच रहा है, वरन् सामूहिक विवाह सम्मेलनों से समाज में वित्तीय मितव्ययता की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहन मिल रहा है। सनातन समाज में विवाह केवल दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता नहीं है, यह दो परिवारों के लिए भी एक नए संबंध की शुरुआत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुधनी में फोरलेन, मेडिकल कॉलेज और गारमेंट कारखाने स्थित हैं। सलकनपुर में देवीलोक का विकास कार्य भी प्रगति पर है। शुक्रवार को ही दमोह के बांदकपुर में भी देवश्री जागेश्वर महादेव लोक का भूमि-पूजन किया गया है। हमारी सरकार केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रारंभ सभी कार्यों को आगे बढ़ा रही है। बुधनी क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदा है। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना शुरू की है, जिसमें किसानों को 25 से 33 प्रतिशत अनुदान भी मिल रहा है। प्रदेश में दूध उत्पादन 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने हर ब्लॉक में एक गांव को आदर्श वृंदावन ग्राम बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत एक शक्ति संपन्न देश है, जो किसी भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक बार नहीं तीन-तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर बहनों का सुहाग उजाड़ा है। अब ऑपरेशन सिंदूर से आतंकी और उनके ठिकानें ध्वस्त किए जा रहे हैं। भारत की शक्ति को दुनिया देख रही है। भारत अद्भुत देश है, शहनाई के साथ सीमा पर नगाड़े भी बज रहे : केंद्रीय मंत्री श्री चौहान केंद्रीय कृषि विकास एवं कृषक कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत देश अद्भुत है, जहां शहनाइयों के साथ-साथ सीमा पर नगाड़े भी बज रहे हैं। भारत की ओर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आज हमारे नवदम्पत्ति भी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। विवाह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें मिलकर चलना पड़ता है। बेटियों के साथ संकल्प लीजिए कि हम सब देशवासी सरकार और सेनाओं का साथ देकर उनका मनोबल बढ़ायेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना और कन्यादान योजना जैसी सभी कल्याणकारी योजनाएं बखूबी संचालित हो रही हैं, जो पिछली सरकार में शुरू की गई थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधनी विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं रहने देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत किसी पर हमला नहीं करता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि निर्दोष भारतीयों का खून बहाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सेनाएं दुश्मन को माकूल जबाव दे रही हैं। सीमा पर जवान तैनात हैं तो खेतों में हमारे किसान खड़े हैं। उन्होंने कहा कि देश के अनाज भंडार खाद्यान्नों से भरे पड़े हैं, देशवासी कतई चिंता न करें और अपनी सेनाओं के साथ मजबूती से खड़े रहें। उन्होंने कहा कि जब देश के सम्मान का सवाल आता है, तो चैन से नहीं बैठा जा सकता है। हम भारत माता पर सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे, लेकिन अपनी संप्रुभता और सम्मान हर हाल में बनाए रखेंगे। राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गरीब, किसान और हर वर्ग के नागरिकों के बच्चों का नि:शुल्क विवाह हो रहा है। इस योजना समाज को आर्थिक शक्ति और संबल प्रदान करती है। इस अवसर पर बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक कन्नौद-खातेगांव श्री आशीष शर्मा, विधायक सीहोर श्री सुदेश राय, पूर्व विधायक श्री रज्जू भैया, समाजसेवी श्री देवीसिंह धुर्वे, श्रीमती दुलारी बाई, श्रीमती विनिता उइके सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, आयोजन समिति के पदाधिकारी, वर-वधू एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

उधमपुर में तैनात वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन पाक हमले में शहीद

झुंझुनू जिले के मंडावा क्षेत्र के मेहरादासी गांव के रहने वाले वायु सेना के मेडिकल असिस्टेंट सर्जन सुरेन्द्र कुमार जम्मू-कश्मीर के उधमपुर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में शहीद हो गए। सुरेन्द्र की पोस्टिंग उधमपुर में थी, जो जम्मू से करीब 65 किलोमीटर दूर है। जिला कलेक्टर राम अवतार मीणा ने शहीद की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरेन्द्र कुमार 39 विंग उधमपुर में तैनात थे। वे भारतीय वायु सेना में पिछले 14 वर्षों से सेवाएं दे रहे थे। शुक्रवार रात हुए हमले में वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका पार्थिव शरीर के गांव लाने की प्रक्रिया जारी है। झुंझुनू के स्थानीय निवासी कृष्ण कुमार जानू ने बताया कि सुरेन्द्र कुमार वायु सेना में उधमपुर तैनात थे एवं काफी मिलनसार व्यक्ति थे और हाल ही में उन्होंने यहां नए मकान का गृह प्रवेश किया था। स्थानीय जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र कुमार अपने पीछे पत्नी, 8 वर्षीय बेटी और 5 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। उनका परिवार उन्हीं के साथ उधमपुर में रह रहा था। अभी तक उनकी मां को शहादत की खबर नहीं दी गई है। उनके पिता शिशुपाल सिंह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त थे और अब इस दुनिया में नहीं हैं। सुरेन्द्र 29 मार्च को गांव आए थे और 15 अप्रैल को परिवार सहित ड्यूटी पर लौटे थे। गांव में उनके नए मकान का गृह प्रवेश हाल ही में हुआ था। उनकी शहादत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत और पाक तुरंत युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, “अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात तक चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को कॉमन सेंस और महान बुद्धिमत्ता का इस्तेमाल करने के लिए बधाई।” हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई। आज दोपहर पाक डीजीएमओ ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटों में, उप-राष्ट्रपति वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर, सेना प्रमुख असीम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और असीम मलिक सहित वरिष्ठ भारतीय और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल युद्धविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं। हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक की सराहना करते हैं। ट्रंप के अलावा, पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी भारत और पाक के बीच युद्धविराम पर सहमति बनने का दावा किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ”पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।”

केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे : सीएम साय

रायपुर भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को गाइडलाइंस जारी करने और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने का आदेश दिया है. इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र के निर्देश के अनुसार ही दुर्ग में मॉकड्रिल हुआ. आगे भई केंद्र सरकार से कुछ भी निर्देश मिलेंगे, उसका हम पालन करेंगे. प्रदेश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. बता दें, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और POJK स्थित कई आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइलों से रिहायसी इलाकों समेत सैन्य इलाकों में हमला कर रहा है. बीती रात भी पाकिस्तान ने कई जगहों पर बमबारी की जिसमें जम्मू के एक प्रशासनिक अधिकारी और 3 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा लगातार सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की जमाहट बढ़ती नजर आ रही है. ऐसे स्थिति में भारतीय सेना भी पाकिस्तानी हमलों को करारा जवाब दे रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 (Civil Defence Rules) के तहत इमरजेंसी पॉवर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं. जानिए इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कैसे किया जाता है:     नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 की धारा 11 के तहत राज्यों को विशेष अधिकार प्राप्त हैं.     ये अधिकार युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा और महत्वपूर्ण सेवाओं को बनाए रखने के लिए होते हैं.     नागरिक सुरक्षा का अर्थ है – भारत में लोगों, संपत्तियों और स्थानों को शत्रुतापूर्ण हमलों या आपदाओं से बचाने के लिए उठाए गए कदम. प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा.     ये उपाय युद्ध के दौरान नहीं, बल्कि हमले या आपदा के पहले, दौरान या बाद में भी लागू किए जा सकते हैं.     धारा 16A के अनुसार, केंद्र सरकार के आदेश राज्य सरकार के विरोधाभासी आदेशों पर प्रभावी होते हैं.     राज्य सरकारों को अधिकार है कि वे नागरिकों और संपत्तियों की रक्षा तथा जरूरी सेवाओं को जारी रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करें.     इस दौरान नगर निगम खर्च वहन करता है. नियम 1968 के तहत राज्य/केंद्र सरकारें निम्नलिखित कार्यों पर नियंत्रण रख सकती हैं:     रोशनी पर नियंत्रण (ब्लैकआउट)     छलावरण (कैमोफ्लाज)     लोगों की सुरक्षित निकासी     निकाले गए लोगों के लिए आवास की व्यवस्था     सैनिकों के लिए ठहरने की व्यवस्था (बिलेटिंग)     जल आपूर्ति को बनाए रखना.   

मंत्री टेटवाल ने स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

भोपाल कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले की सारंगपुर विधानसभा में प्रातः भ्रमण के दौरान नगर निगम कर्मियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। मंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि अपने आसपास की स्वच्छता में नागरिकों की सहभागिता देशभक्ति की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। मंत्री श्री टेटवाल ने स्वयं झाड़ू थामकर नगर की गलियों में सफाई की और आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि “हमारे सैनिक सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं, तो हम सबका दायित्व है कि हम समाज और वातावरण की रक्षा करें — यही सच्ची देशसेवा है।” मंत्री श्री टेटवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ भारत मिशन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक चेतना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को जागृत करने का माध्यम बन चुका है। मंत्री श्री टेटवाल ने सफाईकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नियमित प्रयासों से नगर स्वच्छ और सुंदर बना रहता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर जागरूकता और सहभागिता के माध्यम से इस राष्ट्रीय अभियान को और सशक्त बनाएं।  

MP हाइकोर्ट ने INC और एमपी नर्सिंग काउंसिल के अफसरों को किया तलब

 जबलपुर नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता में हुए फर्जीवाड़े मामले में लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन की जनहित याचिका के साथ सभी अन्य नर्सिंग मामलों की सुनवाई हाई कोर्ट की स्पेशल बेंच में  जस्टिस संजय द्विवेदी और जस्टिस अचल कुमार पालीवाल के समक्ष हुई, जिसमें इंडियन नर्सिंग काउंसिल की सचिव और एमपी नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार व चेयरमैन को हाई कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिए है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आवेदन पेश कर कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट के तीन बार आदेश देने के बावजूद इण्डियन नर्सिंग काउंसिल और एमपी नर्सिंग काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारी मान्यता से जुड़े पूरे रिकॉर्ड पेश नहीं कर रहे हैं, आरोप लगाया गया कि वे दोषियों को बचाने के उद्देश्य से हाई कोर्ट के आदेश की लगातार अवहेलना कर रहे हैं जिस कारण से उनके विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाये। काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारियों को अगली सुनवाई में हाजिर होने के निर्देश हाई कोर्ट ने इस मामले में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करना और रिकॉर्ड पेश नहीं कर दोषियों को बचाने का एक प्रयास करना, न्यायिक कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के समान है इसलिए काउंसिल के ज़िम्मेदार अधिकारियों को अगली सुनवाई में हाई कोर्ट के समक्ष पेश होकर इस मामले में स्पष्टीकरण देना होगा कि आख़िर हाई कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया? HC के निर्देश पर गठित कमेटी की भूमिका पर सवाल   याचिकाकर्ता ने एक अन्य आवेदन पेश कर हाई कोर्ट को बताया कि नर्सिंग मामलों हेतु हाई कोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय कमेटी के द्वारा 30 अपात्र कॉलेजों के छात्रों को दूसरे कॉलेजों में ट्रांसफ़र कर दिया गया है और इसके लिए कोई पारदर्शी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है और ना ही छात्रों को मनपसंद कॉलेजों को चुनने का विकल्प दिया गया । 31 मई तक अंतिम कार्यवाही का प्रतिवेदन हाई कोर्ट में सौंपने के आदेश इस मामले में हाई कोर्ट ने नर्सिंग काउंसिल को आदेश दिया है कि सभी अनसुटेबल कॉलेजों के छात्रों को पारदर्शीपूर्ण तरीक़े से छात्रों को विकल्प चुनने का अवसर देते हुए सुटेबल कॉलेजों में ट्रांसफ़र किया जाए साथ ही इस पूरी प्रक्रिया से नोडल अधिकारी को दूर रखा जाये। हाई कोर्ट ने यह भी आदेश दिए हैं कि चूँकि कमेटी को हाई कोर्ट के द्वारा सौंपे गये कार्य संपन्न हो चुके हैं इसलिए अब कमेटी को 31 मई तक अंतिम कार्यवाही का प्रतिवेदन हाई कोर्ट में सौंपना होगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online