LATEST NEWS

भोपाल एयरपोर्ट पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे

भोपाल  सीमा पर तनाव के बीच भोपाल समेेत सभी एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। भोपाल एयरपोर्ट(Bhopal Airport) पर अब चेक-इन काउंटर उड़ान के निर्धारित समय से 75 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। यह नियम घरेलू उड़ानों के लिए लागू है और यात्रियों को दो से तीन घंटे पहले चेक-इन करने की सलाह दी जा रही है। यदि आप चेक-इन के लिए निर्धारित समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचते हैं, तो बोर्डिंग पास प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी। इसके अतिरिक्त, यदि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाती है, तो नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सुविधाएं प्रदान करनी होंगी। सुरक्षा के मद्देनजर भोपाल और आरकेएमपी रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर लगा दिए गए हैं, जबकि शहर के बस स्टैंड पर हालात सामान्य बने हुए हैं। भोपाल से श्रीमाता वैष्णो देवी जाने वाली मालवा एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 48 घंटों के दौरान बुकिंग में 70 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। इंडिगो ने चेंज, कैंसिलेशन चार्ज किया माफ इंडिगो ने एयरलाइंस ने भोपाल से दिल्ली होकर कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए श्रीनगर आने-जाने वाली सभी फ्लाइट के लिए यात्रा की तारीख या समय बदल चेंज और कैंसिल करने पर लगने वाला चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। अब ये छूट 22 मई 2025 तक की यात्रा पर लागू होगी, बशर्ते आपकी बुकिंग 22 अप्रैल 2025 या उससे पहले की हो। एक्स पर किए पोस्ट के जरिए इंडिगो ने कहा -हम अपने यात्रियों की सुविधा के लिए यह छूट बढ़ा रहे हैं, ताकि वे बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के अपनी यात्रा की तारीख या समय बदल सकें या जरूरत पड़ने पर टिकट कैंसिल भी कर सकें। फ्लाइट कैंसिल करने पर मिलेगा पूरा पैसा एयर इंडिया(Air India Travel Advisory) और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि जो डिफेंस पर्सन डिफेंस किराए पर टिकट बुक करा चुके हैं, उन्हें 31 मई 2025 तक की यात्रा पर फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा और रीशेड्यूल करने पर एक बार डिस्काउंट भी दिया जाएगा। सामान्य यात्री रिफंड प्राप्त करने के लिए एयर इंडिया की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और मैनेज बुकिंग सेक्शन में जाकर रिफंड का रिक्वेस्ट करें। लाइट रीशेड्यूल करनी है तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर जो कैंसिलेशन का मैसेज आया है, उसमें दिए गए रीशेड्यूल लिंक पर क्लिक करके नई तारीख चुनें।

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज , आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना

रायपुर छत्तीसगढ़ के मौसम में आए बदलाव की वजह से भीषण गर्मी से राहत है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 11 जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। रायपुर में सुबह आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद सूरज की किरणें चूभने लगी। पिछले पखवाड़ेभर से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिससे अधिक तापमान में गिरावट है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री के आसपास है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना भी हो सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट तीन घंटे साढ़े 5 बजे तक के लिए जारी किया गया है। प्रदेश में दुर्ग जिला रहा सबसे ज्यादा गर्म मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में दुर्ग जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री बस्तर में रिकार्ड किया गया। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में 27 मिमी और बस्तर जिले में 19.8 मिमी बारिश रिकार्ड किया गया। इसके अलावा जशपुर, रायगढ़, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा जिले में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है। गुरुवार शाम को दुर्ग, भिलाई, रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा जिले में शाम को मौसम में बदलाव से ठंडी हवाएं चली। मई के महीने में भीषण गर्मी पड़ता है, लेकिन इस बार राहत है। शाम को आंधी-तूफान, बारिश से मौसम ठंडा रायपुर मौमस विभाग के मुताबकि प्रदेश एक-दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश और आंधी तूफान की संभावना बनी रहेगी। मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। बता दें कि मौसम विभाग पिछले पखवाड़ेभर से अलर्ट जारी कर रहा है। मौसम सामान्य होने से गर्मी का एहसास भी ज्यादा नहीं है। बस्तर, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में हर दिन हल्की बूंदाबांदी, अंधड़ का दौर चल रहा है। शाम को मौसम ठंडा भी हो रहा है।

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच होलकर स्टेडियम को बम धमकी, एमपीसीए को मिला धमकी भरा ई-मेल, पुलिस से की शिकायत

इंदौर पाकिस्तान से युद्ध के हालात के बीच मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) को धमकीभरा ई-मेल मिला है, जिसके शीर्षक में होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने और देशभर में स्लीपर सेल होने की धमकी दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने जांच प्रारंभ कर दी है। पहलगाम हमले के बाद भारत ने आपरेशन सिंदूर प्रारंभ किया है। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर आक्रमण किया, जिसका भारतीय सेना ने जोरदार जवाब दिया। इस बीच शुक्रवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को एक मिला धमकीभरा मेल मिला है। हालांकि मेल में लिखी भाषा से किसी शरारती दिमाग की करतूत नजर आती है। मेल के शीर्षक में लिखा है, ‘आपके स्टेडियम में बम विस्फोट होगा।’ अस्पताल में भी ब्लास्ट की धमकी नीचे लिखा है, ‘पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके ‘अस्पताल’ में बम ब्लास्ट हो सकता है।’ स्टेडियम की जगह अस्पताल लिखने से माना जा रहा है कि किसी संदेश को कापी-पेस्ट किया है। एमपीसीए की शिकायत के बाद तुकोगंज थाने के बल के साथ ही बम निरोधक इकाई ने दो घंटे तक स्टेडियम का मुआयना किया। जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तुकोगंज टीआई को सूचना दी     हमें शुक्रवार सुबह एक ई-मेल मिला है, जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बारे में क्राइम ब्रांच और तुकोगंज पुलिस थाने के टीआई को सूचित किया था। पुलिस का दल जांच करने स्टेडियम आया था। – रोहित पंडित, प्रशासनिक अधिकारी, एमपीसीए, इंदौर  

रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास लेना कोई हैरानी नहीं, क्योंकि हिटमैन की फॉर्म और कप्तानी अंत में काम नहीं आई: पूर्व क्रिकेटर

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल एथरटन को लगता है कि रोहित शर्मा का टेस्ट से संन्यास लेना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है, क्योंकि हिटमैन की फॉर्म और कप्तानी अंत में काम नहीं आई। रोहित ने इंग्लैंड दौरे के लिए चयन से ठीक पहले इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए टेस्ट से संन्यास की घोषणा की। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि बीसीसीआई रोहित से आगे निकलने की सोच रहा था और एथरटन ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए इस ओर इशारा किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि आखिरकार यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि रोहित का फॉर्म गिर रहा था और उनकी कप्तानी में भारत हार रहा था। एथर्टन ने कहा, “क्या यह संन्यास पूरी तरह से उनका अपना फैसला था या उन्हें लग रहा था कि उन्हें बाहर किया जा रहा है या उन्हें बाहर किया जा रहा है क्योंकि रोहित की घोषणा से एक दिन पहले एक रिपोर्ट थी कि चयनकर्ताओं ने आगे बढ़ने का फैसला किया है। तो यह अटकलें हैं, हमें नहीं पता, लेकिन अंततः यह निर्णय आश्चर्यजनक नहीं था क्योंकि यह किसी भी कप्तान के लिए एक खराब संयोजन है, जैसा कि आप जानते हैं, और जैसा कि मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि अगर आप मैच हार रहे हैं, और आपको कोई रन नहीं मिल रहा है, और भारत ने रोहित की कप्तानी में पिछले 6 मैचों में से 5 में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो, और उनका फॉर्म वास्तव में खराब हो गया था और निश्चित रूप से, यह किसी भी कप्तान के लिए एक खराब संयोजन है।” उन्होंने आगे कहा, “वह 38 साल के हैं। भारतीय क्रिकेट में प्रतिभा की बहुत अधिक गहराई है। इसलिए, प्रतिभा की उस गहराई और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए, इसका मतलब है कि जब फॉर्म या परिणाम आपके खिलाफ जाते हैं तो आप इतने धैर्यवान नहीं होते। और इसलिए इस लिहाज से मुझे नहीं लगता कि यह बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात थी। लेकिन जब टेस्ट करियर खत्म होता है तो हमेशा दुख होता है। वह एक महत्वपूर्ण क्रिकेटर रहे हैं। रिकॉर्ड या आंकड़े टेस्ट क्रिकेट के मामले में शीर्ष रैंक का सुझाव नहीं देते हैं।”

MP में आज भी आंधी, हल्की बारिश के आसार, 40 से अधिक जिलों में अलर्ट,4 दिन रहेगा असर

भोपाल  मौसम विभाग के अनुमान के बावजूद भोपाल में शुक्रवार, 9 मई को मौसम सामान्य रहा। आज फिर यानी शनिवार,10 मई को इंदौर, भोपाल, उज्जैन-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 40 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहेगा। IND ने इन जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अब 13 मई तक रहेगा आंधी-बारिश का मौसम। इन जिलों में बदला रहेगा मौमस शनिवार को जिन जिलों में मौसम बदला रहेगा, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन जिले शामिल हैं। वहीं, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, बालाघाट, सिवनी, कटनी में भी हल्की बारिश, गरज-चमक और आंधी का दौर रह सकता है। कई जिलों में बारिश का दौर रहा, आंधी भी चली इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। भोपाल, श्योपुर, बैतूल, हरदा, अनूपपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, गुना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, छतरपुर, बैतूल, रतलाम, देवास, खरगोन, पन्ना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली और शहडोल में भी हल्की बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। दूसरी ओर, पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 40 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.2 डिग्री, इंदौर में 34 डिग्री, ग्वालियर में 37.6 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौता हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, खजुराहो में सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला, सतना, सीधी और रीवा में भी पारा 39 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। इसलिए बदला मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में दो सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 13 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम 10 मई को भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, विदिशा, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, मऊगंज, मुरैना, भिंड, दतिया, सीधी और सिंगरौली में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी की संभावना है। 11 मई को इंदौर, भोपाल, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, बड़वानी, छतरपुर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना में गरज-चमक, आंधी और बारिश की संभावना है। 12 मई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी भी चल सकती है। 13 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज़ आंधी और बारिश होने की संभावना है।

भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान एहसास हो गया कि उसकी सबसे भरोसेमंद लाइफ लाइन भी अब छीन ली गई

नई दिल्ली भारत की जवाबी कार्रवाई के बीच पाकिस्तान को यह एहसास हो गया कि उसकी सबसे भरोसेमंद लाइफ लाइन भी अब छीन ली गई है. इतिहास पर गौर करें तो पाकिस्तान इस भरोसे से भारत के साथ टकराव में रहा है कि अगर हालात मुश्किल हुए तो अमेरिका उसकी मदद करेगा, जिसके पास वह SOS लेकर दौड़ा चला आएगा. लेकिन भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अमेरिका ने भी पाकिस्तान से सॉफ्ट लैंडिंग की सुविधा अब छीन ली है. परमाणु हमले की खोखली धमकी पाकिस्तान की मानसिकता को समझने और अमेरिका पर उसकी निर्भरता को समझने के लिए साल 1999 की गर्मियों को याद करना अहम है, जब पाकिस्तान ने कारगिल की रणनीतिक रूप से अहम मानी जाने वाली पहाड़ियों पर कब्जा करने की कोशिश की थी. पाकिस्तान को सजा दिए बिना जाने देने के लिए तैयार न होते हुए भी भारत ने एक साहसिक कदम उठाया. उस समय सेना की स्ट्राइक टुकड़ियों को अपने बेस कैंप छोड़ने की तैयारी करने को कहा गया था. लगभग उसी वक्त अमेरिकी स्पाई सैटेलाइट ने राजस्थान में ट्रेनों पर लोड किए जा रहे भारतीय टैंकों और भारी तोपों की तस्वीरें कैद कीं. मैसेज साफ था कि भारत कारगिल में घुसपैठ का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर हमला करने वाला था. सेना के इस कदम से पहले पाकिस्तान हमेशा की तरह ही इनकार और धमकी की रणनीति अपना रहा था. सार्वजनिक मंचों पर नवाज शरीफ सरकार कारगिल में पाकिस्तान की भूमिका से इनकार कर रही थी. साथ ही वह यह भी संकेत दे रही थी कि अगर भारत ने संघर्ष को बढ़ाने की हिम्मत की तो परमाणु विकल्प भी अपना सकती है. दूसरों से मदद मांगने की आदत लेकिन जैसे ही शरीफ को भारतीय सीमा पर हलचल के बारे में पता चला, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से मिलने की इच्छा जताई. बैठक में शरीफ कारगिल से अपने लड़ाकों को वापस बुलाने और नियंत्रण रेखा (LoC) की पर स्थिति बहाल करने पर सहमत हो गए. 12 जुलाई को शरीफ टीवी पर देश को समझा रहे थे कि अब घुसपैठियों का कारगिल में रहना जरूरी नहीं रह गया है. इसके तुरंत बाद कारगिल में संघर्ष खत्म हो गया. कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्तान के बर्ताव से हमें दो अहम बातें पता चलती हैं. पहली, अपने परमाणु ब्लैकमेल और शेखी बघारने के बावजूद पाकिस्तान भारत के साथ पारंपरिक युद्ध लड़ने से कतराता है. दूसरी, जब भी वह खुद को बचाना चाहता है, तो वह अपनी इज्जत बचाने के लिए वॉशिंगटन (या अंतरराष्ट्रीय समुदाय) पर निर्भर हो जाता है. अमेरिका ने दिया जोर का झटका लेकिन इस बार वॉशिंगटन ने सम्मानजनक तरीके से बाहर निकलने का विकल्प बंद कर दिया है. फॉक्स न्यूज से बात करते हुए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष में वॉशिंगटन की भागीदारी से इनकार किया. उन्होंने कहा, ‘हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि इन लोगों को तनाव थोड़ा कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम युद्ध के बीच में शामिल नहीं होने जा रहे हैं, यह मूल रूप से हमारा कोई काम नहीं है और इसका अमेरिका से कोई लेना-देना नहीं है.’ वॉशिंगटन के इस साफ संकेत के बीच कि भारत और पाकिस्तान को मामले को सुलझाने के लिए छोड़ दिया गया है, रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने इस्लामाबाद पर एक और बम गिराया है. ट्रंप की पूर्व सहयोगी हेली ने एक्स पर एक पोस्ट में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खुद का बचाव करने और जवाबी कार्रवाई करने के अधिकार का बचाव किया. उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान को पीड़ित की भूमिका निभाने का अधिकार नहीं है. पाकिस्तान का मददगार रहा है US इस बार वॉशिंगटन की तटस्थता पिछले संघर्षों के दौरान उसके ऐतिहासिक पाकिस्तान समर्थक रुख के बिल्कुल उलट है. साल 1971 में, अमेरिका ने भारत को रोकने के लिए परमाणु ऊर्जा से चलने वाले एयरक्राफ्ट कैरियर USS एंटरप्राइज के नेतृत्व में अपनी 7वीं फ्लीट को बंगाल की खाड़ी में तैनात किया था. इसी तरह 2001 में, जब भारतीय संसद पर आतंकी हमलों के बाद दोनों देश युद्ध की कगार पर थे, तो वॉशिंगटन ने संकट को कम करने के लिए अपने दूतों को नई दिल्ली भेजा था. कुछ साल पहले, जैसा कि रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने एक्स पर बताया था, जो बाइडेन प्रशासन ने F-16 बेड़े को अपग्रेड करने में पाकिस्तान की मदद की थी. लेकिन वेंस का बयान दिखाता है कि 1971 के बाद से वॉशिंगटन कितनी दूर आ गया है और वह भारत के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है. अब बचे हैं सिर्फ गिनती के दोस्त अब तक पाकिस्तान का समर्थन सिर्फ कुछ ही सहयोगी देशों तक सीमित रहा है, मुख्य रूप से चीन, तुर्की और अज़रबैजान. यह पाकिस्तान के बढ़ते अलगाव को दर्शाता है, क्योंकि सऊदी अरब और यूएई जैसे पारंपरिक सहयोगियों ने संतुलित या भारत समर्थक रुख अपनाया है. जी-20 और खाड़ी देशों को ब्रीफिंग सहित भारत के कूटनीतिक संपर्क ने उसकी आतंकवाद विरोधी कथनी के लिए काफी सहानुभूति जुटाई है. कारगिल के बाद से भारत ने रक्षात्मक रुख से हटकर आक्रमणकारी और जवाबी रणनीति अपनाई है, जैसा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 के बालाकोट एयर स्ट्राइक में देखा गया. सीधी कार्रवाई की इस रणनीति ने भारत को हिम्मत दी है और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पर उसकी निर्भरता कम की है. इस बीच पाकिस्तान अपने सहयोगियों पर बहुत ज़्यादा निर्भर हो गया है. उसकी कमज़ोर अर्थव्यवस्था, बढ़ते कर्ज का बोझ, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा और बलूचिस्तान में अशांति और कमज़ोर राजनीतिक नेतृत्व ने भारत के साथ पारंपरिक युद्ध को अस्थिर बना दिया है, जिसकी वजह से इस्लामाबाद को कूटनीतिक तरीके से बाहर निकलने की कोशिश करनी पड़ रही है.  

USAF का दल कतर एयरवेज की उड़ान से ढाका हवाई अड्डे पर पहुंचाम क्या होने वाला है

ढाका  अमेरिकी एयरफोर्स (USAF) के अधिकारियों की एक टीम बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंची है। चार सदस्यों की यह टीम कतर एयरवेज की फ्लाइट OR-641 से 8 मई को ढाका के शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इस टीम की आमद का मकसद ‘एक भारी कार्गो विमान’ के ढाके आने से पहले व्यवस्था देखना है। इन अधिकारियों के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) से जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। ढाका में जो विशाल कार्गो आ रहा है, उसे कथित तौर पर बांग्लादेश सीमा के जरिए म्यांमार में भेजा जाएगा। इसमें खतरनाक हथियार होने का अंदेशा है। हाल ही में ये रिपोर्ट भी सामने आई थी कि अमेरिका की ओर से बांग्लादेश की सीमा के जरिए म्यांमार के विद्रोही गुटों को सैन्य मदद भेजी जा रही है। नार्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, USAF के जो सदस्य ढाका पहुंचे हैं। उनमें तारा लिन एलेग्जेंड्रिया स्ट्राइडर (लॉजिस्टिक्स डायरेक्टर), डेविड थॉमस रीफेनबर (DFS ग्रुप लिमिटेड में प्रोडक्ट सेल्स मैनेजर) माइकल कोडी थैकर (लॉजिस्टिक्स और फ्लीट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर) और स्टाफ सार्जेंट मार्टिन लुकास वैननोर्सडॉल हैं। ये सभी ढाका के गुलशन इलाके में वेस्टिन होटल में ठहरे हैं। अल उदेद बेस कनेक्शन बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों का कहना है कि ढाका आए USAF अधिकारी अल उदेद एयर बेस से जुड़े हैं। यह एयर बेस दोहा से 65 किलोमीटर दूर है। अल उदेद एयर बेस को अबू नखला एयरपोर्ट भी कहा जाता है। यहां कई सैन्य संसाधन और गठबंधन सेनाएं मौजूद हैं। यह इराक में अमेरिकी अभियानों के लिए मुख्यालय और लॉजिस्टिक्स बेस के रूप में काम करता है। यहां खाड़ी क्षेत्र की सबसे लंबी हवाई पट्टी है। अल उदेद में USAF का 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग है। यह US सेंट्रल कमांड और रॉयल एयर फोर्स के नंबर 83 ग्रुप RAF का होम बेस है। 379वां एयर एक्सपेडिशनरी विंग कई क्षेत्रों में लड़ाकू हवाई शक्ति और आवश्यक कार्य जैसे एरोमेडिकल इवैक्यूएशन और इंटेलिजेंस सपोर्ट प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बांग्लादेश आर्मी चीफ ने किया है कतर दौरा बांग्लादेश आर्मी के चीफ जनरल वकार उज जमां 3 मई को दो दिन के कतर दौरे पर गए थे.।उनके साथ ब्रिगेडियर जनरल गुलाम मोहीउद्दीन अहमद भी थे, जो ऑर्डनेंस ऑर्गनाइजेशन डायरेक्टरेट के डायरेक्टर हैं। उन्होंने भी कतर एयरवेज की फ्लाइट QA-639 से यात्रा की थी। ऐसे में इस भारी कार्गो के अब बांग्लादेश में आने से कई तरह की चर्चा जोर पकड़ रही है। बांग्लादेश की सुरक्षा सेवा के सूत्रों ने बताया कि चारों USAF अधिकारी ढाका में तब तक रहेंगे, जब तक कि बड़े कंटेनरों वाला कार्गो विमान शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नहीं आ जाता है। इसमें घातक हथियार हो सकते हैं, जिनको सड़क मार्ग से बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर भेजा जा सकता है। अगर ये अत्याधुनिक हथियार हैं, तो आने वाले समय में म्यांमार के गृहयुद्ध में बड़े बदलाव दिख सकते हैं।

गुजरात में भारत ने 6 पाकिस्तानी ड्रोन गिराए, राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में रेड अलर्ट

राजस्थान/कच्छ भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बीती रात चरम पर पहुंच गया. दोनों ही देशों की तरफ से कई जगहों पर हमले किए गए. पाकिस्तानी सेना ने आज सुबह (शनिवार) दावा किया है कि उसने भारत के अंदर 8 अहम सैन्य ठिकानों पर “बड़े हमले” किए हैं. इनमें पंजाब स्थित ब्रह्मोस मिसाइल स्टोरेज फैसलिटी, उरी का सप्लाई डिपो, राजस्थान के सूरतगढ़ एयरफील्ड, आदमपुर में तैनात S-400 सिस्टम, देहरंग्यारी की आर्टिलरी पोजीशन और पठानकोट एयरफील्ड शामिल हैं. इधर गुजरात के कच्छ स्थित आदिपुर के रिहायशी इलाके में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात में भारत ने 6 पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराए गए हैं. नालिया और भुज एयरफोर्स ने ये कार्रवाई. की है. इसमें नालिया एयरफोर्स स्टेशन ने 4 ड्रोन और भुज एयरफोर्स स्टेशन ने 2 ड्रोन को मार गिराया है. सूत्रों के अनुसार, एक मिसाइल जैसी वस्तु नालिया के पास देखी गई है. इस मामले की जांच जारी है. गुजरात के गृहमंत्री खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं. इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. पूरे घटनाक्रम को लेकर केंद्रीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं. इस बीच राज्य के पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में गोलाबारी के चलते गुजरात के मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी मीटिंग की है. उन्होंने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अधिकारियों के साथ बैठक की और स्थिति की जानकारी ली. गुजरात के अलावा राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर जिले में रेड अलर्ट है. ड्रोन हमलों को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घर में ही रहने की अपील की है. श्रीगंगानगर में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है. बार्डर से सटे क्षेत्रों में किसी भी तरह के समारोह/आयोजन पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगाई गई है. पाक मीडिया के दावे: सैटेलाइट जाम और साइबर हमला पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो न्यूज ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने एक भारतीय सैन्य सैटेलाइट को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर ऑपरेशन के तहत जाम कर दिया है. हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं, पाकिस्तान की सरकारी मीडिया पीटीवी ने यह भी दावा किया कि उसने बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट और सीमा सुरक्षा बल (BSF) समेत कई भारतीय वेबसाइटों को हैक कर लिया है. लेकिन जांच में पाया गया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है. भारत का जवाब: S-400 को कोई नुकसान नहीं भारत के रक्षा अधिकारियों ने पाकिस्तानी हमलों के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है. अधिकारियों के अनुसार, इसी रूसी सिस्टम की मदद से भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों को विफल किया है. फिलहाल दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और वैश्विक समुदाय की नजरें दक्षिण एशिया में बढ़ती इस स्थिति पर टिकी हैं.

इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ही बनाना चाहिए कप्तान: पूर्व कप्तान अनिल कुंबले

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसे टीम इंडिया का कप्तान बनाया जाए। चयनकर्ता भी इसको लेकर खूब माथा पच्ची कर रहे होंगे। टीम में शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के रूप में कई दावेदार है, मगर किसे इस लंबे फॉर्मेट की कमान सौंपी जाएगी यह देखने वाली बात होगी। भारत को अगले महीने 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है, इस सीरीज के लिए पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने और किसी पर नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर दांव लगाया है। उनका कहना है कि पहले सिर्फ इस दौरे के लिए बुमराह को कप्तान बनाकर देखो, अगर उनकी फिटनेस ठीक रहती है तो वह आगे भी जारी रख सकते हैं। कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, “शायद सिर्फ इस सीरीज के लिए बुमराह को चुना जाए और फिर देखें कि उनकी फ़िटनेस कैसी है।” वह आगे बोले, “मुझे पता है कि तेज गेंदबाज होना आसान नहीं है। उन्हें चोटें लगी हैं, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद वे ब्रेक पर थे और इस आईपीएल में ही वापसी कर रहे हैं। लेकिन मैं फिर भी बुमराह को चुनूंगा।” ऑस्ट्रेलिया में टीम के पिछले मैच में बुमराह को सभी पांच टेस्ट मैचों में शामिल करने के भारत के बेताब प्रयास में तेज गेंदबाज को चोट लग गई थी और वह काफी हद तक क्रिकेट से दूर हो गए थे। ऐसे में कुंबले ने भी माना कि बुमराह के लिए इंग्लैंड दौरे पर सभी पांच टेस्ट मैच खेलना संभव नहीं होगा। इसलिए, बुमराह के लिए बेहतर कार्यभार प्रबंधन की बहुत जरूरत है। कुंबले ने कहा, “जब भी ऐसा होता है, उप-कप्तान आकर कार्यभार संभाल लेता है।”बता दें बीसीसीआई आने वाले कुछ दिनों में ही इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर सकती है, इसी के साथ टीम नए कप्तान को भी चुनेगी। भारत के इंग्लैंड दौरे के आगाज 20 जून से होगा।

पाकिस्तान पानी की मौत मरेगा, भारत ने चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के पांच गेट खोल दिए

श्रीनगर पहलगाम आतंकी हमले और भारत के जवाबी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके हैं. अब यह टकराव सैन्य मोर्चे के साथ अन्य क्षेत्रों में भी दिख रहा है. आज शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोल दिए गए, जिससे पाकिस्तान की ओर पानी का बहाव तेज हो गया है. एजेंसी के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव चरम पर पहुंच चुका है. आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक किए. इस जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखी जा रही है. इसी बीच आज शनिवार सुबह 6:15 बजे जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने सलाल डैम के 5 गेट खोले गए. इससे पाकिस्तान की ओर बहने वाले पानी का प्रवाह एकदम तेज हो गया है. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाले पानी के बहाव को रोकने के लिए सलाल और बगलिहार डैम के गेट बंद कर दिए थे, जिससे पाकिस्तान में चिनाब का जलस्तर घटकर 2-3 फीट तक पहुंच गया था. अब भारी बारिश और डैम का जलस्तर अधिक हो जाने के बाद गेट खोल दिए गए हैं. जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान को यह स्पष्ट संकेत दिया गया है कि भारत अब सिंधु जल संधि को लेकर भी कठोर निर्णय ले सकता है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1960 में सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें भारत को सतलुज, रावी और ब्यास नदियों पर अधिकार मिला था, जबकि सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया. यह संधि विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए भारत इस संधि की समीक्षा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. वहीं, पाकिस्तान ने भी भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमले शामिल हैं. हालांकि, भारतीय सेना की तैयारियों और एयर डिफेंस सिस्टम की मुस्तैदी से ये सभी हमले विफल कर दिए गए.  

UAE ने पाकिस्तान को दिया झटका, PSL के बचे हुए मैचों को करवाने के लिए PCB को करनी होगी माथापच्ची

दुबई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 2025 को स्थगित करने का फैसला लिया है. पीसीबी मौजूदा सीजन में बचे हुए 8 मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में कराना चाहता था, लेकिन पाकिस्तान को यूएई ने झटका दे दिया. सूत्रों के मुताबिक अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते उत्पन्न होने वाली सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबानी की मंजूरी देने से मना कर दिया था. इसके चलते पीसीबी को अब टूर्नामेंट को स्थगित करने पर विवश होना पड़ा है. पाकिस्तान के मंसूबों पर फिरा पानी! समझा जाता है कि हालिया घटनाक्रम के मद्देनजर अमीरात क्रिकेट बोर्ड यह संकेत नहीं देना चाहता था कि वह पीसीबी का मददगार है और पीएसएल की मेजबानी से ऐसा ही संकेत जाता. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘अमीरात क्रिकेट बोर्ड के हालिया वर्षों में भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) से मजबूत रिश्ते रहे हैं. इसने टी20 वर्ल्ड कप 2021 और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान भारत के मैचों के अलावा आईपीएल की भी मेजबानी की है.’ साथ ही दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का मुख्यालय भी है. सूत्र ने आगे कहा, ‘यूएई में काफी तादाद में साउथ एशियन हैं जिन्हें क्रिकेट काफी पसंद है. इतने तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग की मेजबानी करने से समरसता बिगड़ सकती थी, सुरक्षा को लेकर खतरा हो सकता था और दोनों समुदायों के बीच अनावश्यक तनाव हो सकता था.’ बता दें कि पीसीबी ने शुक्रवार (9 मई) की सुबह बयान जारी करके कहा था कि टूर्नामेंट के आखिरी 8 मैच संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किए जाएंगे. पहले इनका आयोजन रावलपिंडी, मुल्तान और लाहौर में होना था. लेकिन अब पीसीबी को यूटर्न लेना पड़ा है. पीसीबी ने भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन का हवाला देकर टूर्नामेंट को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया है. रावलपिंडी स्टेडियम को हुआ था नुकसान… भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमला करते हुए रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर भी ड्रोन अटैक क‍िया था. इस स्टेडियम में (8 मई) को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली थीं. भारत के जवाबी हमले के बाद ही पीएसएल को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने का फैसला किया गया था, जिसे अब चंद घंटों में ही बदलना पड़ा. पीएसएल 2025 की शुरुआत इस बार 11 अप्रैल को हुई थी. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद PSL का ड्राफ्ट हुआ था, ताकि उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया जा सके जो आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. ऐसे में डेविड वॉर्नर, डेरिल मिचेल, जेसन होल्डर, रासी वैन डर डुसेन और केन विलियमसन जैसे धुरंधर खिलाड़ियों ने पीएसएल का रुख किया. आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में ये खिलाड़ी बिक नहीं पाए थे.  

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के एक और खेल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया.

बेंगलुरु भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर खेल जगत पर देखने को मिल रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार हो रहे हमलों के चलते पहले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) को और फिर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2025) को स्थगित कर दिया गया. अब भारत-पाक तनाव का असर अन्य खेलों पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है. दरअसल, भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी झटका लगा है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति के बीच जैवलिन थ्रो का एक इवेंट स्थगित कर दिया गया है. 24 मई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में होने वाली नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भाला फेंक प्रतियोगिता को स्थगित करने की घोषणा की है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी गई है. नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता होने वाली थी जिसे अब करारा झटका लगा है. इन दोनों देशों के बीच पैदा हुए इन हालातों के बाद इस टूर्नामेंट को सस्पेंड करने का फैसला भारत सरकार द्वारा लिया गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन नीरज चोपड़ा जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के सहयोग से कर रहे थे. इसमें नीरज चोपड़ा के अलावा थॉमस रोहलर, एंडरसन पीटर्स समेत कई और अन्य ओलंपिक पदक विजेता भाग लेने वाले थे. चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए नो क्लासिक का उद्घाटन संस्करण अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है. यह निर्णय सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद लिया गया है जिसमें एथलीटों, हितधारकों और व्यापक समुदाय की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. हम खेल की एकीकृत शक्ति में विश्वास करते हैं. लेकिन, इस महत्वपूर्ण क्षण में, राष्ट्र के साथ मजबूती से खड़े रहना सबसे महत्वपूर्ण है. इस समय हमारा सारा आभार और विचार केवल हमारे सशस्त्र बलों के साथ है, जो हमारे राष्ट्र के लिए सबसे आगे हैं. एनसी क्लासिक के लिए एक संशोधित कार्यक्रम नियत समय में प्रदान किया जाएगा. जय हिंद’. बता दें कि, 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे पर सटीक मिसाइल हमले किए. पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कई जिलों में ब्लैकआउट लागू किया गया. जम्मू में हवाई हमले की चेतावनी और विस्फोट जैसी आवाजों की रिपोर्ट के बाद ये कदम उठाए गए. इसके बाद से पाकिस्तान लगातार भारत के अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग स्थानों पर लगातार हमले कर रहा है. इन दोनों देशों के बीच लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है.

परिवार में शादी के लिए मुख्यमंत्री साय ने कुलेश्वरी कमार से खरीदा पर्रा, धुकना और सुपा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय योजनाओं का फीडबैक लेने आज अपना हेलीकॉप्टर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड के बल्दाकछार में उतारा। उन्होंने बल्दाकछार में बरगद के नीचे चौपाल लगाई और यहां के कमार बस्ती पहुंचकर विभिन्न योजनाओं के हितग्राही परिवारों से मिले। यहां के कमार बांस से तरह-तरह के समान बनाते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कमार बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस का समान बनाते देखा तो उनके इस काम की जानकारी ली। उन्होंने बांस से बनी सामग्रियों की कीमत भी पूछी। श्री साय को ये समान बेहद पसंद आए। उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार में शादी के लिए दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीदा। मुख्यमंत्री का कुल 600 रुपए का बिल बना। उन्होंने खुश होकर कुलेश्वरी को 700 रुपए दिए।

बुंदेलखंड के किसानों की जिंदगी बदलेगी केन-बेतबा नदी जोड़ो परियोजना से +मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि दमोह जिले के जागेश्वरनाथ मंदिर के नवनिर्माण का आज हम संकल्प ले रहे है। आज भगवान देवजागेश्वरनाथ का अभिषेक देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र धार्मिक स्थलों की मिट्टी से शिवलिंग का पूजन हुआ है। देवजागेश्वरनाथ मंदिर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कॉरिडोर से भगवान जागेश्वरनाथ मंदिर की भव्यता बढ़ेगी। मंदिर के कॉरिडोर बनने से मंदिर सहित क्षेत्र की भव्यता बढेगी, सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले के सुप्रसिद्ध देवजागेश्ववरनाथ मंदिर में 10 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रथम चरण के कॉरिडोर के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता हैं। उनके नेतृत्व में बनारस में बाबा विश्वनाथ का धाम भव्य रूप ले चुका है। अयोध्या में भी भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना है। सनातन संस्कृति में 7 प्रमुख नगरियां हैं। जब अयोध्या का फैसला आया तो यह लोकतंत्र के गौरव का अवसर था, जिसका सभी धर्म के लोगों ने मिलकर स्वागत किया और एकजुटता दिखाई थी। इसी प्रकार आज जब सेना शौर्य दिखा रही है, तब भी देश एकजुट है। यही भारतीय लोकतंत्र की ताकत है, जिसे देखकर दुनिया अचंभित है। कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले के शिकार पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित हो रहे धार्मिक पर्यटन केन्द्र युवाओं के लिए रोजगार के केन्द्र बनकर उभरेंगे। यहां आध्यात्म के साथ, शैक्षणिक और रोजगार मूलक गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। इन कार्यों के लिए राज्य सरकार बजट की कोई कमी नहीं आने देगी। प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए अभियान चल रहा है। बुंदेलखंड के किसानों की स्थिति बेहतर करने और पेयजल संकट को दूर करने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मना रही है। मंदसौर में 3 मई को किसानों के लिए हुए कृषि मेले के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के बाद अब 26 मई को नरसिंहपुर में कृषि मेला आयोजित किया जाएगा। यहां खेती के आधुनिक उपकरण और खाद्य प्र-संस्करण की इकाइयों की जानकारी किसानों को मिलेगी। दमोह एवं निकटवर्ती जिलों के किसान बंधु भी नरसिंहपुर के कृषि मेले में आमंत्रित हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने दूध उत्पादन बढ़ाने का संकल्प लिया है। अब घर-घर गाय होंगी और हर घर गोकुल होगा। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक गांव को आदर्श वृंदावन ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्श और ज्ञान का प्रकाश चहुंओर फैलाने के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन के निर्माण का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गूगल पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला ग्रंथ पवित्र गीता है। निश्चित ही गीता एक अद्वितीय ग्रंथ है। पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जागेश्वर धाम धार्मिक आस्था का केन्द्र है। कॉरिडोर की सौगात से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हुई है। लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाले कॉरीडोर की नींव आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रखी है। उन्होंने प्रदेश एवं जिले के आम नागरिकों, श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनायें दी। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक व धर्मस्य विभाग राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा देवजागेश्वरनाथ धाम बहुत ही दिव्य और भव्य बनेगा। कॉरिडोर में दुकान, फूड कोर्ट, संस्कृत विद्यालय और 12 ज्योतिर्लिंगों की  प्रतिकृति भी बनेगी।   पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा सहज और सरल स्वभाव के धनी हमारे मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कुछ मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, बिना मांगे ही डॉ. यादव इच्छा पूरी कर देते हैं। उन्होंने देव जागेश्वर धाम कॉरिडोर के लिए 100 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा देवजागेश्वरनाथ लोक की देश के 13 वें ज्योतिर्लिंग के रूप में पहचान है। प्रथम चरण में लोक के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से आवश्यक कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि अभी तक बुंदेलखंड की पहचान खजुराहो से थी आज से 5 साल बाद बुंदेलखंड देवजागेश्वर नाथ धाम के नाम से जाना जायेगा। बुंदेलखंड अब खजुराहो के साथ बांदकपुर धाम के नाम से भी जाना जाएगा। पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि देवजागेश्वर नाथ लोक बनने से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत भी मजबूत होगी। साथ ही रोजगार व व्यापार के नए अवसर का सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने भगवान जागेश्वरनाथ का किया पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बांदकपुर में देवजागेश्वर नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। उन्होंने माता पार्वती का आर्शीवाद लिया। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश भर में पवित्र स्थलों पर बनाये गये कॉरीडोर की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बांदकपुर कॉरीडोर मॉडल को भी सराहा। मुख्यमंत्री ने साधु संतों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में साधु संतों का पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया। उन्होंने संतो का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।  

भारत ने श्रीनगर में सेना ने एक्टिव किया एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है. दोनों मुल्क जंग के मुहाने पर खड़े हैं और सेनाएं लामबंद हैं. बीती रात दोनों देशों की तरफ से मिसाइल हमले हुए हैं. भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस को निशाना बनाया है. इसके साथ ही पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहरों को निशाना बनाया गया. पाकिस्तान ने श्रीनगर सहित कई सरहदी इलाकों में सेना का जमावड़ा शुरू कर दिया है. वहीं, सूत्रों ने बताया है कि श्रीनगर और आस-पास के इलाकों में पाकिस्तान के साथ भारी मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इलाके में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल सिस्टम को एक्टिव कर दिया है. जम्मू में गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के उरी में पाकिस्तानी गोलाबारी में मकान और संपत्तियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, ये गोलाबारी नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर की जा रही है. अखनूर में ब्लैकआउट पाकिस्तान की तरफ से लगातार किए जा रहे हमलों के बीच जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में रात से ही ब्लैकआउट का ऐलान किया गया है. डिफेंस सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को नष्ट कर दिया है, जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन भी लॉन्च किए जा रहे थे. दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 जगहों पर ड्रोन देखे गए हैं, इनमें संदिग्ध सशस्त्र ड्रोन शामिल हैं. इन जगहों में बारामूला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लाखी नाला शामिल हैं. एक सशस्त्र ड्रोन ने फिरोजपुर में एक रिहायशी इलाके को निशाना बनाया, जिसके बाद एक स्थानीय परिवार के सदस्य घायल हो गए. घायलों को मेडिकल सहायता दी गई है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके की तलाशी ली गई है. रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारतीय सशस्त्र बल बड़े स्तर पर सतर्कता बरत रहे हैं और ऐसे सभी हवाई खतरों को काउंटर-ड्रोन सिस्टम का उपयोग करके ट्रैक किया जा रहा है और उनसे निपटा जा रहा है. स्थिति पर कड़ी और निरंतर निगरानी रखी जा रही है और जहां भी जरूरी हो, त्वरित कार्रवाई की जा रही है. नागरिकों, विशेष रूप से सीमावर्ती इलाकों में, को घर के अंदर रहने, जरूरी आवाजाही को सीमित करने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जा रही है. इंडियन एयर डिफेंस यूनिट्स ने नष्ट किए पाकिस्तान के ड्रोन, इंडियन आर्मी ने बताया भारत-पाकिस्तान के बीच मची तनातनी के बीच इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पोस्ट में ताजा अपडेट दिया है. भारतीय सेना ने कहा बताया कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों और अन्य हथियारों के साथ हमारी पश्चिमी सीमाओं पर लगातार हमले जारी हैं. ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह करीब 5 बजे, अमृतसर के खासा कैंट के ऊपर कई दुश्मन के हथियारबंद ड्रोन उड़ते देखे गए. हमारी एयर डिफेंस यूनिट्स द्वारा दुश्मन के ड्रोन को तुरंत ही नष्ट कर दिया गया. इंडियन आर्मी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का उल्लंघन करने और नागरिकों को खतरे में डालने का पाकिस्तान की कोशिश अस्वीकार्य है. भारतीय सेना दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी. भारत-पाक तनाव के चले लखनऊ पुलिस की छुट्टियां रद्द भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को देखते हुए लखनऊ में पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. छुट्टी पर गए पुलिस कर्मियों को तत्काल अवकाश रद्द कर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए गए हैं. छुट्टी पर गए पुलिसकर्मियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी रद्द करने का आदेश भेजा जा रहा है. जॉइंट सीपी लॉ एंडर ऑर्डर ने छुट्टी रद्द करने का आदेश जारी किया है. पंजाब के कई शहरों में अलर्ट, सुनी गईं सायरन की आवाजें भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का बुरा असर पंजाब में बड़े स्तर पर पड़ा है क्योंकि यह सीमावर्ती राज्य है. अमृतसर प्रशासन ने कहा कि हम रेड अलर्ट पर हैं. लोगों से घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है. फ़िरोज़पुर और बठिंडा इलाके में हवाई हमले हुए और सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. J-K: रामबन में खोले गए चिनाब नदी पर बने बगलिहार डैम के कई गेट पाकिस्तान की ओर से बीते दो दिनों से भारत के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. शनिवार सुबह को जम्मू-कश्मीर के रामबन में चिनाब नदी पर बने बगलिहार हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट डैम के कई गेट खोल दिए गए हैं. PAK की गोलीबारी में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर की गई जान पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में जम्मू-कश्मीर में राजौरी के एडीशनल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर (ADDC) राज कुमार थप्पा की जान चली गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थप्पा के निधन को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया है. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा कि दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. श्रीनगर में सेना ने एक्टिव की एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है. इस बीच भारतीय सेना ने सतह से हवा में मार करने वाली प्रणाली को सक्रिय कर दिया है. यह जानकारी रक्षा सूत्रों की ओर की तरफ से आई है. भारत के हमलों से खौफजदा होकर पाकिस्तान श्रीनगर समेत सरहदी इलाकों में अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर रहा है. जम्मू शहर में पाकिस्तानी गोलीबारी से नुकसान पाकिस्तान की ओर से रात को हुए हमले के बाद जम्मू-कश्मीर से सुबह की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं. गोलीबारी की वजह से जम्मू शहर के रिहायशी इलाकों को नुकसान पहुंचा है. कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online