LATEST NEWS

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की जनसुनवाई, कहा, जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्रमुख प्राथमिकता

जयपुर,  मुख्यमंत्री जनलाल शर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सुशासन के उच्चतम मानकों के अनुरूप अधिकारी.कर्मचारी आमजन की परिवेदनाओं पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आमजन की संतुष्टि ही हमारा प्रमुख ध्येय है।       श्री शर्मा सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने आमजन से व्यक्तिशः जनसंवाद करते हुए उनकी प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ना केवल समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए गुड गवर्नेंस का बेहतरीन मॉडल स्थापित करना है।       मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण को सूचीबद्ध करने के साथ ही उनका फॉलोअप सुनिश्चित करने और परिवादियों को सूचित करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरते, उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, कार्मिक अगर सेवानिवृत्त हो गया है, तो उस स्थिति में उनकी पेंशन भी रोकी जाए।       श्री शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिताए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, कृषि, गृह, राजस्व, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, मनरेगा, ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित परिवेदनाओं को सुना और उनका मौके पर ही निस्तारण किया। इस अवसर पर आमजन और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज” – मंडल रेल चिकित्सालय, भोपाल में मनाया इंटरनेशनल नर्सेस डे

भोपाल, पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे को बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम “नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना” के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रॉमिस जैन ने क्रिटिकल केयर के विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि गंभीर रोगियों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ, तत्परता और प्रशिक्षण कितनी अहम भूमिका निभाता है। मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल ने नर्सिंग नैतिकता, सेवा, सहानुभूति, दयालुता और अनुकूलनशीलता जैसे आवश्यक स्टाफ स्किल्स के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गुण नर्सिंग को न केवल एक पेशा बल्कि एक सेवा धर्म बनाते हैं। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती रेखा पाण्डेय ने पेशंट केयर और पेशंट सेफ्टी विषय पर प्रभावी वक्तव्य दिया और बताया कि मरीजों की सुरक्षा और आराम नर्सिंग स्टाफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे वे संपूर्ण समर्पण और सावधानी से निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल नर्सिंग स्टाफ के कार्यों को सराहा बल्कि उन्हें प्रेरणा और नई ऊर्जा भी प्रदान की। इस अवसर पर भोपाल मंडल के अधीन आने वाले बीना, इटारसी एवं हरदा की रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों में भी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग सेवा को समर्पित इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भारत ने मालदीव को 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के लिए वित्तीय सहायता

नई दिल्ली पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत ने मालदीव के लिए बड़ा दिल दिखाया है. इसके तहत इंडिया ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल को रोलओवर करके मालदीव को बड़ी वित्तीय सहायता की है. गौर करें तो मालदीव सरकार के अनुरोध पर, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने मालदीव के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सरकारी ट्रेजरी बिल को एक और वर्ष के लिए सब्सक्राइब किया है. इस तरह से देखें तो मार्च 2019 से, भारत सरकार, एसबीआई द्वारा ऐसे कई ट्रेजरी बिलों की सदस्यता की सुविधा प्रदान कर रही है. इसके साथ ही उन्हें सालाना, ब्याज-मुक्त तरीके से मालदीव सरकार को रोलओवर कर रही है. यह सब भारत की ओर से मालदीव को आपातकालीन वित्तीय सहायता के रूप में सरकार-से-सरकार व्यवस्था के तहत किया गया है. इसकी पुष्टि मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट के जरिए की है. भारत ने 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के माध्यम से मालदीव को वित्तीय सहायता प्रदान की. इसी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने ट्वीट किया, ‘मैं 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ट्रेजरी बिल के रोलओवर के माध्यम से मालदीव को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और भारत सरकार के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं. यह समय पर की गई सहायता मालदीव और भारत के बीच मित्रता के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है और आर्थिक लचीलेपन के लिए राजकोषीय सुधारों को लागू करने के लिए सरकार के चल रहे प्रयासों का समर्थन करेगी.

सुशासन तिहार में रीना यादव और सीमा बघेल को मिला नया राशनकार्ड

त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार बिलासपुर, छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर निगम क्षेत्र की दो हितग्राहियों रानी यादव और सीमा बघेल को त्वरित रूप से नवीन राशनकार्ड प्रदान किए गए।     नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक 2 की निवासी श्रीमती रानी यादव ने प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत राशनकार्ड हेतु आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि वह असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और उनका नाम श्रमिक कार्ड में मजदूर (रेजा, कूली) के रूप में दर्ज है। पात्रता की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन प्राथमिकता राशनकार्ड प्रदान किया गया।       इसी तरह श्रीमती सीमा बघेल ने सामान्य राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया था, जांच में यह पाया गया कि वह संयुक्त एवं सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं, और उनके पति श्री सतीश बघेल भारतीय रेलवे में लोको पायलट के रूप में कार्यरत हैं।समाधान शिविर में आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि के बाद उन्हें नवीन सामान्य राशनकार्ड जारी किया गया।         दोनों हितग्राहियों ने राज्य शासन की सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें बिना किसी कठिनाई के सरकारी सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है। रानी यादव ने बताया कि पहले कई बार प्रयास के बावजूद राशनकार्ड नहीं बन सका था, लेकिन इस योजना ने उनके परिवार की बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। वहीं सीमा बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनसाधारण के लिए सुशासन की जो पहल शुरू की है उससे आम लोगों को राहत मिल रही है।       उल्लेखनीय है कि ‘ सुशासन तिहार ‘ का उद्देश्य राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता के साथ पहुंचाना है। राशनकार्ड, पेंशन, श्रमिक कार्ड, स्वास्थ्य बीमा के साथ ही साफ सफाई,बिजली और पेयजल समस्याओं का इस पहल के माध्यम से तेजी से समाधान किया जा रहा है। सुशासन तिहार से प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय का स्थापित हो रहा है और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।

आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को

गौरेला पेंड्रा मरवाही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक आयोजित कर विद्यालय आवंटन की कार्रवाई किया गया। प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित होने के कारण रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टिकट कला गौरेला में) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए द्वितीय मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला एवं कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

मिस साउथ एशिया यूनिवर्स में सतना की बेटी मीनाक्षी सिंह ने जीता खिताब

सतना  जिले के एक छोटे से गांव की बेटी मीनाक्षी सिंह ने मिस साउथ एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता है। वे अब मिस एशिया यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। मीनाक्षी मूल रूप से बिरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव की रहने वाली हैं। उनकी मां जनपद पंचायत मझगवां के वार्ड क्रमांक 25 से जनपद सदस्य हैं साथ ही संचार संकर्म समिति में सभापति भी हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। मीनाक्षी ने बताया कि वे पिछले डेढ़ साल से इसे कर रही हैं, हालांकि डांसिंग और माडलिंग का बचपन से शौक था। शुरूआत में माता-पिता ने ये सब करने से रोका पर ठान लिया था कि इसे करना है तो करना है। इसके बाद उन्होंने मिस टीन ऐज प्रतियोगिता के लिए अप्लाई और इसके बारे में माता-पिता से चर्चा की और उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद वे इसके लिए राजी हो गए। प्रतियोगिता के लिए गई थी दिल्ली प्रतियोगिता के लिए दिल्ली गई और जीत गई। मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपने टैलेंट के दम पर जीत हासिल की है, लेकिन ये चुनौती नई और अलग है, इसके लिए वे काफी एक्साइटेड और प्रिपेयर्ड है। जानकारी के लिए बता दें कि यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता से पहले इसके सिलेक्शन का अंतिम चरण मई के महीने में दिल्ली में होना है। प्रतियोगिता संभवत: चार माह बाद होगी। इन पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित मीनाक्षी सिंह को अब तक मिस टीन ऐज (क्वीन आफ दा हट्स), मिस टीन इंडिया व मिस टीन एमपी जैसे कई बड़े अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है। अनुपमा स्कूल की छात्रा हैं मीनाक्षी: ग्रामीण परिवेश में जन्मी मीनाक्षी की प्राथमिक शिक्षा सतना के सेंट माइकल स्कूल से हुई। इसके बाद वो हाई व हायर सेकंडरी की पढ़ाई अनुपम हायर सेकंडरी स्कूल भरहुतनगर सतना से कर रही हैं। इस वर्ष वे कला विषय से कक्षा 11वीं पास कर 12वीं में प्रवेश किया है। आज आएंगी सतना क्वीन बनने के बाद पहली बार मीनाक्षी सोमवार को सतना पहुंचेंगी। इस दौरान उनके स्वजन ने स्वागत की तैयारी कर रखी है।

पुलिस ने अवैघ रेत उत्खनन कर रह ट्रैक्टर को रोकने का किया प्रयास, आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हुई मौत

बलरामपुर रामानुजगंज बलरामपुर रामानुजगंज में बीती रात सनवाल थाना अंतर्गत ग्राम लिबरा में पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने के दौरान ट्रैक्टर चढ़ा दिया। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल सनवाल थाना प्रभारी के द्वारा रामानुजगंज 100 बिस्तर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरक्षक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात 11 बजे के करीब ग्राम कुशफर में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण की सूचना पर कार्रवाई करने वन विभाग की टीम के साथ सनवाल थाना के चार आरक्षक मौके पर गए। जहां जब्ती  पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करने के बाद आगे बढ़े थे। लिबरा कन्हर नदी से अवैध उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर देखकर भागने लगे। आरक्षक शिवबचन सिंह उम्र 43 वर्ष के द्वारा रोकने की कोशिश की गई। परंतु जोरदार टक्कर ट्रैक्टर को मारते हुए आगे बढ़ गई। जिससे शिववचन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा आरक्षक को इलाज के लिए रामानुजगंज से बिस्तर अस्पताल लाया जाता। परंतु रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सनवाल थाना प्रभारी दिव्य कांत पांडे ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ चार आरक्षक रात्रि 11 के करीब कुसफर गए थे। जहां अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग के द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई। जिसके बाद हाथी, अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर जब आगे गए तो लिबरा में अवैध उत्खनन कर रहे। ट्रैक्टर टीम को देखकर भागने लगी इसी दौरान आरक्षक के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। परंतु ट्रैक्टर न रोकने पर आरक्षक को टक्कर मार दी गई। जिसके बाद रामानुजगंज इलाज के लिए लाया जा रहा था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

रायपुर सड़क हादसा : पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद: उपमुख्यमंत्री साव

रायपुर छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सरकार ने कहा कि इस मामले की जांच होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मदद दी जाएगी। रायपुर में हुए सड़क हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घटना की जांच की जाएगी। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी। समारोह से लौट रहे थे लोग: एसएसपी लाल उमेद सिंह वहीं दूसरी तरफ एसएसपी लाल उमेद सिंह ने कहा कि चटौड़ गांव के कुछ लोग दूसरे गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वे अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। शुरुआती खबर के वक्त रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया था कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।  

विराट के संन्यास पर अनुष्का का भावुक पोस्ट

मुंबई बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के क्रिकेटर पति विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। विराट ने सोमवार को एक पोस्‍ट के जरिए अपने 14 साल लंबे टेस्‍ट करियर का अंत कर दिया। वहीं, कोहली के संन्‍यास पर उनकी पत्नी अनुष्‍का शर्मा का रिएक्‍शन सामने आया है। एक्ट्रेस ने एक लंबा-चोड़ा पोस्ट कर अपने पति की रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।  ने अपने पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर इंस्टाग्राम के जरिए भावुक प्रतिक्रिया दी। अपनी पोस्ट में अनुष्का ने बताया कि भले ही उन्हें अंदेशा था कि विराट एक दिन टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे, लेकिन जब यह पल आया, तो उन्होंने इसे पूरे प्यार और गरिमा के साथ स्वीकार किया। सोमवार को विराट के संन्यास की खबर ने उनके प्रशंसकों को चौंका दिया और करोड़ों दिलों को दुखी कर दिया। इस पर आई अनुष्का शर्मा की पहली प्रतिक्रिया भी झट से वायरल हो गई है। इस पर दोनों के चाहने वाले लगातार अपना रिएक्शन साझा कर रहे हैं।   अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग किसी टेस्ट मैच से ली गई एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों व्हाइट ट्विनिंग किए बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘लोग भले ही रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों की बात करें, लेकिन मैं उन आंसुओं को हमेशा याद रखूंगी जो आपने कभी किसी को नहीं दिखाए, उन संघर्षों को जो सबकी नजरों से छिपे रहे और इस फॉर्मेट के प्रति आपके निस्वार्थ प्रेम को। मुझे पता है कि इस सफर ने आपसे कितना कुछ लिया है।’   उन्होंने आगे लिखा, ‘हर टेस्ट सीरीज के बाद आप थोड़े और परिपक्व और विनम्र होकर लौटे। इस सफर में आपको बढ़ते हुए देखना मेरे लिए गर्व और सौभाग्य की बात रही है। किसी तरह, मैंने हमेशा सोचा था कि आप सफेद कपड़ों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे, लेकिन आपने हमेशा अपने दिल की सुनी है और इसलिए मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरा प्यार, आपने इस अलविदा का हर पल कमाया है। सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी होता है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।’ बता दें, रिटायरमेंट अनाउंस करने के अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली संग कुछ घंटे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जहां दोनों सिंपल और क्यूट अंदाज में नजर आए थे। वहीं, अब पति के संन्यास पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

इंटरनेशनल नर्सेस डे: एक नेतृत्व की आवाज – मंडल रेल चिकित्सालय

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेस डे को बड़े ही श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय डोगरा ने की, जबकि आयोजन का संचालन मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष की थीम “नर्सेस: एक नेतृत्व की आवाज – गुणवत्ता प्रदान करना, समानता सुनिश्चित करना” के अंतर्गत कार्यक्रम का केंद्र बिंदु नर्सिंग पेशे की महत्ता, नेतृत्व में उनकी भूमिका और स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके समर्पण को उजागर करना रहा। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रॉमिस जैन ने क्रिटिकल केयर के विषय पर विस्तृत जानकारी दी और बताया कि गंभीर रोगियों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की सूझबूझ, तत्परता और प्रशिक्षण कितनी अहम भूमिका निभाता है। मुख्य नर्सिंग अधिकारी श्रीमती ललिता लाल ने नर्सिंग नैतिकता, सेवा, सहानुभूति, दयालुता और अनुकूलनशीलता जैसे आवश्यक स्टाफ स्किल्स के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि यह गुण नर्सिंग को न केवल एक पेशा बल्कि एक सेवा धर्म बनाते हैं। नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट श्रीमती रेखा पाण्डेय ने पेशंट केयर और पेशंट सेफ्टी विषय पर प्रभावी वक्तव्य दिया और बताया कि मरीजों की सुरक्षा और आराम नर्सिंग स्टाफ की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे वे संपूर्ण समर्पण और सावधानी से निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में समस्त उपस्थित नर्सिंग स्टाफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने न केवल नर्सिंग स्टाफ के कार्यों को सराहा बल्कि उन्हें प्रेरणा और नई ऊर्जा भी प्रदान की। इस अवसर पर भोपाल मंडल के अधीन आने वाले बीना, इटारसी एवं हरदा की रेलवे स्वास्थ्य इकाइयों में भी विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नर्सिंग सेवा को समर्पित इस दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  

चना-मसूर, उड़द और अरहर की खरीदी में ना किसानो को भुगतान में देरी :केंद्रीय मंत्री शिवराज

भोपाल  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से चना, मसूर, उड़द और अरहर की खरीद के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शिवराज ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए, जिससे कि किसानों को उनकी उपज खरीद का भुगतान होने में देरी न हो। वहीं यह भी बताया गया कि देश में चावल और गेहूं का वास्तविक स्टॉक बफर मानक के मुकाबले काफी ज्यादा है। सोमवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने इस बात पर संतोष के साथ ही प्रसन्नता व्यक्त की कि चावल-गेहूं का वास्तविक स्टॉक, बफर मानक के मुकाबले ज्यादा है। चावल का वास्तविक स्टॉक 135.80 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 389.05 एल.एम.टी है। गेहूं का वास्तविक स्टॉक 74.60 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 177.08 एल.एम.टी. है। इस प्रकार, चावल व गेहूं का वास्तविक स्टॉक 210.40 एल.एम.टी. के बफर मानक के मुकाबले 566.13 एल.एम.टी. है। गेहूं के लिए ये राज्य प्रमुख गेहूं के लिए प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व बिहार हैं। कटाई की स्थिति 2 मई 2025 तक इस प्रकार है… मप्र 100%, उप्र 94%, राजस्थान 100%, गुजरात 100%, हरियाणा 100%, पंजाब 97% एवं बिहार 96% गेहूं की कटाई पहले ही हो चुकी है। सभी राज्यों में फसल लगभग परिपक्वता चरण पार कर चुकी है, इसलिए लू या उच्च तापमान, यदि कोई हो, तो कटाई की प्रक्रिया को तेज कर देगा। इस प्रकार, दूसरे अग्रिम अनुमान ओलावृष्टि/लू की हालिया घटनाओं से प्रभावित होने की संभावना नहीं है। अधिकारियों को दिए अहम निर्देश शिवराज सिंह चौहान ने चना, मसूर, उड़द व अरहर की खरीद के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए इस संबंध में राज्यों को विशेष जोर देने को कहा, ताकि किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। एमएसपी पर खरीद व किसानों को होने वाले भुगतान के बीच के समय अंतराल को और कम करने की बात कहते हुए निर्देशित किया कि उपज खरीद के बाद किसानों को जल्द से जल्द भुगतान हो सके, इसके लिए ओर सुद्ढ़ व्यवस्था होना चाहिए। अफसर बोले- इन फसलों की उपज में हुई प्रगति केंद्रीय मंत्री को बैठक में आला अधिकारियों ने बताया कि धान, दलहन, श्री अन्न-मोटे अनाज व तिलहन की उपज में प्रगति हुई है। ग्रीष्मकालीन बुआई के मौसम में 2 मई तक धान की बुआई में पिछले वर्ष की तुलना में 3.44 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। धान की बुआई वर्ष 2023-24 के 28.57 लाख हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 32.02 लाख हेक्टेयर हो गई है, वहीं दलहन की बुआई में भी 2.20 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। दलहन की बुआई वर्ष 2023-24 के 18.47 लाख हेक्टेयर की तुलना में वर्ष 2024-25 में 20.67 हो गई है। मूंग व उड़द के रकबे में भी 2 मई 2025 तक क्रमशः 1.70 लाख हेक्टेयर और 0.50 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को रबी मौसम के लिए प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज, आलू और टमाटर की बुआई की स्थिति की भी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि 2023-24 की तुलना में 2024-25 में प्याज व आलू की बुआई में वृद्धि हुई है। प्याज की बुआई में 2.82 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है, जो 2023-24 के 9.76 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 2024-25 में 12.58 लाख हेक्टेयर हो गई है। वहीं आलू के बुआई क्षेत्रफल में भी 0.47 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलू बुआई का क्षेत्रफल समान अवधि में 19.56 से बढ़कर 20.03 हो गया है। मौसम और जलाशयों की स्थिति बेहतर बैठक में बताया गया कि चालू सीजन में टमाटर और प्याज की बुआई सुचारू रूप से चल रही है। तीनों फसलों के लिए बुआई का समय अभी भी उपलब्ध है। मौजूदा अच्छी बाजार कीमतों को देखते हुए सामान्य क्षेत्र हासिल करने की उम्मीद है। वहीं मीटिंग में बताया गया कि देश में मौसम और जलाशयों की स्थिति बेहतर है। पिछले वर्ष की तुलना में कुल जल संग्रहण की स्थिति अच्छी है। 161 जलाशयों में उपलब्ध संग्रहण पिछले वर्ष की इसी अवधि के संग्रहण का 117% और पिछले दस वर्षों के औसत संग्रहण का 114% है।

होल्कर मैदान : स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया, जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला

इंदौर इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में लिखा गया है कि स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया गया है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस संबंध में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक प्रशासनिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को मिली जानकारी, जांच में कुछ नहीं निकला तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें एमपीसीए की ओर से कॉल आया था। कॉल में बताया गया कि उनके आधिकारिक ईमेल पर एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस मेल में यह दावा किया गया कि स्टेडियम में बम रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और बम स्क्वॉड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि स्टेडियम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया, अब तक की जांच के दौरान होलकर स्टेडियम में किसी भी तरह की संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नौ मई को एमपीसीए को ई-मेल भेजकर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में यह धमकी फर्जी पाई गई थी। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गुजरे महीनों में शहर के हवाई अड्डे, बैंक शाखाओं, अस्पतालों और विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी के कई झूठे ई-मेल आ चुके हैं और ऐसे एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आपको बताते चलें कि जबसे भारत ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया है, तबसे इस तरह की धमकी भरी खबरें तेज हो गई हैं। पुलिस और सुरक्षा बल किसी भी मेसेज को दरकिनार करने के बजाय सीरियस लेकर जांच-पड़ताल करते हैं ताकि किसी भी घटना को घटने से रोका जा सके। चार दिनों में दूसरी बार धमकी इससे पहले 9 मई को भी एमपीसीए को इसी प्रकार की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में कहा गया था कि स्टेडियम में बम विस्फोट किया जाएगा और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई थी कि पाकिस्तान से पंगा न लिया जाए। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि सरकार को समझाना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के स्लीपर सेल पूरे देश में सक्रिय हैं। उस समय एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित ने तुकोगंज थाने में इस धमकी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय भी कुछ नहीं मिला था। बॉम्बे अस्पताल को भी मिला धमकी भरा मेल शनिवार को इसी तरह का धमकी भरा मेल इंदौर के बॉम्बे अस्पताल को भी मिला था। इस मेल के बाद प्रशासनिक अधिकारी पाराशर ने लसूडिया पुलिस को शिकायत दी थी। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने भी अपनी टीम के साथ अस्पताल में जांच कराई, लेकिन वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे मेलों की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच इन सभी घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच की टीमें धमकी भरे मेलों की गहराई से जांच कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक को भी इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया है।  

राज्यमंत्री श्रीमती गौर निरंतर क्षेत्र का दौरा कर जनता से सीधे संवाद कर रही , इससे मौके पर ही समस्याओं का निराकरण हो रहा

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि गोविंदपुरा क्षेत्र में 20 करोड़ रुपए की लागत से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास स्वीमिंग पूल और ऑडिटोरियम बनेगा। उन्होंने यह बात सोमवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहीं। राज्यमंत्री श्रीमती गौर निरंतर क्षेत्र का दौरा कर जनता से सीधे संवाद कर रही हैं। इससे मौके पर ही समस्याओं का निराकरण हो रहा है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने रजत विहार कॉलोनी के रहवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने दानिश नगर से भेल संगम चौराहा तक स्ट्रीट लाइट, कम्युनिटी हॉल में अतिरिक्त कमरों का निर्माण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को स्विमिंगपूल एवं ऑडिटोरियम सुविधाओं की सौगात देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्विमिंगपूल और ऑडिटोरियम के प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने दौरे के दौरान केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पास स्विमिंगपूल और ऑडिटोरियम निर्माण स्थल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अग्रवाल नगर में रहवासियों की बताई सीवेज नेटवर्क में सुधार, और सड़कों की मरम्मत जैसी आवश्यकताओं पर चर्चा की। जनता की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिये स्पष्ट निर्देश दिए। कुंजन नगर फेस-1 में रहवासियों से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीवेज व्यवस्था, सड़कों का डामरीकरण, पार्क विकास, कम्युनिटी हॉल व नर्मदा जल लाइन सहित सभी मांगों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सुरेन्द्र गार्डन कॉलोनी के रहवासियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। कॉलोनी के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण एवं नालियों की सफाई, अतिक्रमण जैसी मांगों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने बागसेवनिया में बनकर तैयार नई सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 2 जून को पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल गौर जी की जन्मजयंती पर इसे शुरू कराया जाए। न्यू बागसेवनिया और अमराई के रहवासियों ने पेयजल संकट, सीवेज लाइन की मरम्मत, नाली निर्माण जैसी समस्याओं से अवगत कराया। इन मांगों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। एमराल्ड पार्क के रहवासियों ने पेयजल समस्या, अधिक बिल और नगर निगम द्वारा अधिक चार्ज वसूली जैसी समस्याओं की जानकारी दी। रहवासियों ने पार्क के विकास का मुद्दा भी मंत्री के सामने रखा, उन्होंने तुरंत पार्क में हाईमास्ट, बेंच, झूले और ओपन जिम तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साकेत नगर सेक्टर 9 ए और बी के रहवासियों ने नाली निर्माण, ओपन जिम, लाइब्रेरी, योगा हाल की मांग रखी। रहवासियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई का समय बढ़ाया जाए। सभी मांगों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान पार्षद श्री जितेंद्र शुक्ला, श्री प्रताप वारे, श्रीमती शीला पाटीदार, मंडल अध्यक्ष सुश्री मोनिका ठाकुर, श्री प्रदीप पाठक, श्री किशोर पटेल, श्री रामबाबू पाटीदार, श्री विकास तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में रहवासी, कार्यकर्ता और विभिन्न विभागों के अधिकारी भ्रमण के दौरान मौजूद रहे।

‘भय बिनु होय न प्रीति…’, एयर मार्शल एके भारती ने ‘रामचरित मानस’ से दिया PAK को जवाब

नई दिल्ली पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था. सोमवार को इंडियन आर्मी के तीनों सेना प्रमुखों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारत पाकिस्तान के बीच बनी मौजूदा स्थिति पर जानकारी देने के लिए प्रेस ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना की कार्रवाई का पूरा ब्यौरा दिया और कई खास बातें शेयर कीं. इसी दौरान भारतीय सेना ने स्पष्ट तौर पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया कि ‘भय बिन होई न प्रीति. यानी बिना डर के प्रेम नहीं हो सकता है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया. पड़ोसी मुल्क ने भी जवाबी हवाई हमले किए, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया. दोनों देशों में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार शाम सीजफायर पर फैसला हुआ. जिसके बाद अब हालात सामान्य हैं. प्रेस ब्रीफिंग के दौरान सेना ने यह भी कहा कि वह हर हमले के लिए तैयार है. एयर मार्शल ए.के. भारती ने कहा कि हमारे सभी मिलिट्री बेस, इक्विपमेंट्स और सिस्टम चालू हैं और किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर मिशन के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत रामचरित मानस के एक दोहे से की. उन्होंने कहा, ‘बिनय न मानत जलधि जड़, गए तीन दिन बीत  बोले राम सकोप तब, भय बिनु होय न प्रीत. ‘ संत तुलसी दास ने ये दोहा उस प्रसंग पर लिखा, जहां श्रीराम समुद्र से लंका जाने के लिए राह मांग रहे हैं. हनुमान जी लंका जाकर सीता का पता लगा आते हैं. अब श्रीराम के साथ पूरी वानर सेना समुद्र तट पर पहुंच जाती है. सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी सेना सागर पार करके कैसे लंका तक जाएगी. तब श्रीराम सागर तट पर साधना में बैठ जाते हैं और सागर से विनती करने लगते हैं कि वह उनकी सेना को रास्ता दे और लंका तक पहुंचने में मदद करे. श्रीराम तीन दिन तक सागर तट पर यूं ही साधना में बैठे हुए विनय करते रहते हैं, लेकिन समुद्र में कोई भी हलचल नहीं होती है. तब तीन दिन बाद श्रीराम क्रोधित होकर साधना से उठते हैं और कहते हैं लक्ष्मण! ज्ञानी जनों ने सही ही कहा है, कभी-कभी बिना भय के प्रीत भी नहीं होती है. फिर वह लक्ष्मण जी से अपना धनुष बाण लाने को कहते हैं और समुद्र को सुखा डालने की घोषणा करते हैं. विद्वानों ने सही कहा है कि मूर्ख से विनती करने, कुटिल से प्रीति करने और कंजूस से नीति की अपेक्षा रखना मूर्खता ही है. लछिमन बान सरासन आनू। सोषौं बारिधि बिसिख कृसानु॥ सठ सन बिनय कुटिल सन प्रीति। सहज कृपन सन सुंदर नीति॥ रामचरित मानस के सुंदर कांड में ये दोहा और चौपाई शामिल है, जिसे एयर मार्शल ए.के. भारती ने अपने संबोधन में शामिल किया. इससे पहले एक वीडियो सामने आया. इस वीडियो में ये दिखाया गया कि कैसे सेना ने पाकिस्तान के हमलों का न सिर्फ करारा जवाब दिया, साथ ही पड़ोसी मुल्क के कई नापाक इरादों को ध्वस्त भी कर दिया. इस वीडियो की जो सबसे खास बात थी, वह रही इसमें प्रयोग की गई, कविवर रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध कविता की पंक्ति,  ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’ इस कविता के साथ इंडियन आर्मी के ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो बहुत प्रभावी और मारक लग रहा था. यह कविता वीर रस में लिखी गई है और दिनकर की खंडकाव्य कृति ‘रश्मिरथी’ में तब सामने आती है, जब श्रीकृष्ण शांति दूत बनकर हस्तिनापुर पहुंचे होते हैं और यह समझाने का प्रयास कर रहे होते हैं कि ‘युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है और शांति सर्वोपरि है.’ हर नुकसान के लिए पाक सेना जिम्मेदार प्रेस कॉन्फ्रेन्स के दौरान वायु सेना के डीजी ऑपरेशंस एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने बताया कि एयर फोर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीनी मिसााइलों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना हमारा डिफेंस सिस्टम भेद भी नहीं पाई। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान हमने आतंकियों पर सटीक हमले किए और हमले के दौरान पाक में हुए नुकसान के लिए पाक सेना ही जिम्मेदार है। भय बिनु होय ना प्रीति जब प्रेस कॉन्फ्रेन्स खत्म हुई तो पत्रकारों के सवाल-जवाब के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि ब्रीफिंग शुरू होने से पहले जो वीडियो दिखाया गया, उसमें रामधारी सिंह दिनकर की पंक्ति थी, उसके क्या मायने माने जाएं। इस पर एयर मार्शल भारती ने तुलसीदास के रामचरित मानस की एक चौपाई सुनाते हुए कहा, “विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति।” हमारे सभी इक्विपमेंट्स अभी भी ऑपरेशनल एयर मार्शल भारती के इतना कहते ही वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी। इसके आगे उन्होंने कहा कि आपलोग खुद समझदार हैं और इशारा ही काफी है। सेना दो टूक लहजे में कहा कि जरूरत पड़ने पर अगले मिशन के लिए हम तैयार हैं और अगर जरूरत पड़ी तो अगली बार नए तरीके से दुश्मन पर वार करेंगे। एयर मार्शल भारती ने स्पष्ट तरीके से कहा कि हमारे सभी इक्विपमेंट्स अभी भी ऑपरेशनल हैं और जरूरत पड़ने पर हम फिर से उसका जोरदार तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।  

बांधवगढ़ में आया दुर्लभ सदस्य तो मची खलबली, टाइगर भय खाते हैं जब महफिल में ये आते हैं…

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन दिनों एक ऐसे सदस्य की दस्तक नजर आई है कि टाइगरों में भी डर का माहौल है। ये डर सोन कुत्ते नाम के एक मांसाहारी जानवर का है। बाघों से भी टक्कर लेने में ये जानवर डरते नहीं हैं। बड़े शिकारी इनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अपने टाइगरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। हाल ही में यहां सोन कुत्तों का एक झुंड देखा गया है। ये कुत्ते बहुत ही अजब-गजब होते हैं और दूसरे जंगली जानवर भी इनसे डरते हैं। ये कुत्ते शिकार को जिंदा ही नोच-नोच कर खा जाते हैं। इसी खूंखार व्यवहार के कारण इनसे आमने सामने भिड़ने की कोई सोचता नहीं है। दुर्लभ प्रजाति में आते हैं सोन कुत्ते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के साथ साथ कई दुर्लभ जीवों का घर माना जाता है। इसी के चलते हाल ही में यहां दुर्लभ सोन कुत्तों का झुंड देखा गया। ये झुंड बाकी जंगली जानवरों के लिए एक सीधा संदेश देते हुए दाखिल हुआ है कि हर इलाके में शेर से बड़ा बब्बर मिल सकता है। सोन कुत्ते की प्रजाति को अंग्रेजी में ढोले कहते हैं। इनका वैज्ञानिक नाम क्युन अल्पिनस है। गश्त लगाते दिखा पूरा परिवार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी बताते हैं। बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पतौर जोन की पनपथा बीट में कर्मचारियों को गश्त लगाते हुए सोन डॉग्स का एक ग्रुप मिला। पूरा परिवार लेक के किनारे पानी पी रहा था। उन्होंने आगे बताया कि एक्टिविटी के समय ये डॉग्स भोंकने की जगह सीटी की तरह आवाज निकालकर एक दूसरे से संचार करते हैं। यह अपने आप में एक गजब की चीज है। बाघ से टक्कर लेने में नहीं डरते बांधवगढ़ के उप संचालक ने बताया कि ये दुर्लभ जानवर अपने शिकार करने के तरीके के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाघ या चीता जैसे मांसाहारी जानवर शिकार को मारने के बाद ही उसे खाना शुरू करते हैं। लेकिन सोन कुत्ते शिकार के जिंदा रहते ही उसे खाने लगते हैं। यहां तक की बाघ के बच्चों को भी शिकार करने से पहले ये सोचते नहीं है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet