LATEST NEWS

बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई, घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया

नरसिंहपुर  यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बरमान डयूटी पर जा रही थी, ममता तिवारी ने घायल व्यक्ति की जान बचाई। यातायात थाना प्रभारी ने अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। नेशनल हाईवे पर आने वाले ग्राम कठोतिया के टाटा मोटर्स के समीप सड़क पर खून से लथपथ घायल पड़ा व्यक्ति को वर्दीधारियों ने अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश कर उसकी जान बचाई। बता दें कि बरमान डयूटी पर जा रही यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी जब बरमान जा रही थी, इस दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया। यहां से काफी लोग निकल रहे थे और कुछ खड़े होकर देख रहे थें। लेकिन किसी ने सहायता करने का प्रयास नहीं किया। मौके पर पहुंची महिला अधिकारी ममता तिवारी ने तुरंत अपनी गाड़ी से घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। यातायात थाना प्रभारी ममता तिवारी ने बताया कि उस व्यक्ति के सिर में काफी चोटें थीं, तथा वह अचेत हालत में सड़क पर पड़ा था। संभवतः किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से वह घायल हुआ हैं। होश में नहीं होने के कारण घायल, व्यक्ति का सही नाम-पता नहीं चल सका। बहरहाल खाकी वर्दी धारियों की इस मानवता के कारण समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाने दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की इस मानवता की उपस्थितजनों से सराहना की।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में पीजी की परीक्षाएं कल से, सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी, 40 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

भोपाल राजधानी भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में पीजी की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से शुरू होगी। एमए, एमएससी, एमकॉम, एमए इतिहास, एमएससी होम साइंस और एमए, एमएससी मैथ्स के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 और 14 मई से शुरू होकर 23 और 30 मई तक चलेंगी। दोनों परीक्षाओं में नियमित और स्वाध्यायी के करीब 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षाएं एक ही पाली में पूरी होंगी। परीक्षाओं को नकल रोकने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नकल पकड़े जाने पर निरस्त होगा परीक्षा केंद्र बीयू ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। बीयू ने सभी परीक्षा केंद्रों को निर्देशित किया है कि वे सीसीटीवी की फुटेज को एक साल तक सुरक्षित रखेंगे,ताकि गड़बड़ी होने पर उसका परीक्षण किया जा सके। कोई भी गड़बड़ी होने पर यदि उनके पास सीसीटीवी की फुटेज नहीं मिलती है, तो उनके परीक्षा केंद्रों को निरस्त किया जा सकता है। आठ जिलों में 57 परीक्षा केंद्र बनाए विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 8 जिलों में 57 केंद्र तैयार किए हैं। बीयू की परीक्षाओं में 40 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें नियमित विद्यार्थी 35 हजार और करीब 5 हजार विद्यार्थी स्वाध्यायी के रूप में शामिल होंगे। उक्त दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक की एकल पाली में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए भोपाल जिले में 9 केंद्र बनाए गए हैं। यहां दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 से 30 मई तक चलेंगी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 23 मई तक चलेंगी।  4 उड़नदस्ते करेंगे औचक निरीक्षण पूर्व में हुई प्रथम और तीसरे सेमेस्टर परीक्षाओं में उड़नदस्तों ने काफी नकल प्रकरण बने थे, इसलिए दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए चार उड़नदस्ते तैयार करेगा, ताकि निगरानी बढ़ाई जा सके और परीक्षाओं में नकल प्रकरण को रोका जा सके।  

आज सुबह मादा चीता ज्वाला अपने तीन शावकों के साथ वीरपुर क्षेत्र के सीखेड़ा और मुंडापुरा गांवों के पास पहुंची

 मुंडापुरा करीब दो महीने बाद चीता फैमिली एक बार फिर कूनो नेशनल पार्क से तफरी के निकली है। सोमवार सुबह मादा चीता ज्वाला अपने तीन शावकों के साथ वीरपुर क्षेत्र के सीखेड़ा और मुंडापुरा गांवों के पास पहुंच गई है। उसने अपनी और शावकों की भूख मिटाने के लिए गाय का शिकार किया। चीता फैमिली जब वीरपुर थाने के पास वाली पुलिया पार कर रही थी उस दौरान एक बाइक सवार डर के मारे भागता नजर आया। कूनो नेशनल पार्क की टीम चीता फैमिली के मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। बताया जा रहा है कि चीता ज्वाला अपने शावकों के साथ रविवार रात कूनो नेशनल पार्क से निकली है। पार्क प्रबंधन को जैसे इस बात की खबर लगी, उसने आसपास के ग्रामीण इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया। ग्रामीण रविवार रात से ही सतर्क हैं। वे टॉर्च की रोशनी में चीतों पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों ने मवेशियों की सुरक्षा के लिए लोगों ने समूह बनाकर रातभर पहरा दिया। ग्रामीणों के अनुसार चीते पहले भी गांव के पास आए हैं। लेकिन इस बार उनकी संख्या ज्यादा है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि चीते इंसानों पर हमला नहीं करते हैं। ग्रामीणों से किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा गया है।   शहर में घुसी थी चीता फैमिली, भीड़ ने पत्थर मारे इससे पहले 23 मार्च को कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 5 चीतों पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया था। घटना का वीडियो भी सामने आया। हालांकि, मौके पर मौजूद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ग्रामीणों से चीतों से दूर रहने का कहती रही, लेकिन वे नहीं माने। पहली बार पार्क की सीमा से बाहर आई थी चीता फैमिली दरअसल, डेढ़ महीने पहले खुले जंगल में छोड़ी गई मादा चीता ज्वाला और उसके 4 शावक पहली बार पार्क की सीमा से बाहर आए थे। ये चीते वीरपुर तहसील के ग्राम श्यामपुर के पास देखे गए। वे निर्माणाधीन श्योपुर-ग्वालियर ब्रॉडगेज रेल ट्रैक से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर थे। चीतों ने​​​​ गाय पर झपट्टा मारा तो ग्रामीणों ने पत्थर मारे पांचों चीते कूनो सायफन के पास से होते हुए कूनो नदी में पहुंचे थे। वे निर्माणाधीन रेलवे पुल के नीचे काफी देर तक बैठे रहे। इस दौरान कूनो सायफन से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ चीतों को देखने के लिए जमा हो गई। मादा चीता और शावक एक-एक कर रास्ता पार कर रहे थे, तभी उन्होंने गाय पर झपट्टा मारा। मादा चीता और शावकों को भगाने के लिए ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े और पत्थर मारना शुरू कर दिए। चीता ज्वाला काफी देर तक गाय का गला पकड़े रही। जैसे ही उसे पत्थर लगा उसने गाय को छोड़ दिया और शावकों के साथ भाग निकली। 21 फरवरी को खुले जंगल में छोड़े गए थे चीते ज्वाला और उसके शावकों को 21 फरवरी को खजूरी क्षेत्र के जंगल में छोड़ा गया था। एक महीने तक वे पार्क की सीमा में ही रहे। चीतों के बाहर निकलने पर क्षेत्र के चीता मित्र और उनकी टीम ने आसपास के लोगों को जागरूक किया था। चीते इंसानों से कितने फ्रेंडली होते हैं? चीते इंसानों के लिए सक्रिय रूप से कोई खतरा नहीं होते, लेकिन वे फिर भी जंगली जानवर हैं, इसलिए उनके साथ संपर्क करने से बचना चाहिए। आमतौर पर चीते मनुष्यों पर हमला नहीं करते वे अपनी प्रजाति के बाकी जानवरों के मुकाबले शांत स्वभाव के होते हैं। चीते कुशल शिकारियों के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन वे आमतौर पर छोटे जानवरों का शिकार करते हैं, न कि इंसानों का।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने पत्रकार डॉ. विक्रम राव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पत्रकार संगठन के पदाधिकारी डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से डॉ. राव की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

पीएम मोदी का रात आठ बजे देश के नाम संबोधन, क्या पाकिस्तान तनाव पर बोलेंगे?

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में मानाज रहा है कि वह भारत-पाकिस्तान तनाव पर बोल सकते हैं। पाकिस्तान के साथ शुरू हुए तनाव के बीच पीएम मोदी काफी दिनों से खुद पाकिस्तान की हरकत पर नजर रख रहे थे। पाकिस्तान के साथ जारी संघर्ष के दौरान भी पीएम तीनों सेनाओं के प्रमुख, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मंत्रियों और विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रहे थे। दरअसल, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इन ठिकानों में रहने वाले कई आतंकी भी मारे गए थे। भारत के एक्शन के बाद पाकिस्तान ने पलटवार करने की कोशिश की थी, जिसमें उसने ड्रोन हमले के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों में भारी फायरिंग की थी। पाकिस्तान ने भारत के आम नागरिकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। नूर खान सहित कई एयरबेस को बनाया निशाना पाकिस्तान की कायरतापूर्ण हरकत के बाद भारत ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारत ने पाकिस्तान के नूर खान, सहित कई एयरबेस पर हमला किया था। भारत के जवाब के बाद कई वीडियो और तस्वीरें भी सामने आईं थीं, जिसमें पाकिस्तान के एयरबेस पर मिसाइल हमले के बाद आग की लपटें जलती हुई नजर आ रही थीं। दोनों देशों ने अचानक की संघर्ष विराम की घोषणा दोनों देशों के बीच संघर्ष के दौरान कल (10 मई) की शाम 5 बजे अचानक दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की घोषणा कर दी गई। इस ऐलान के दौरान बकायद भारत और पाकिस्तान दोनों की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस की गई थी। इसमें बताया गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही संघर्ष विराम के लिए फिलहाल तैयार हो गए हैं। संघर्ष विराम के ऐलान के बाद लोग पीएम मोदी के संबोधन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच आज यह जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे।

सीमा से लगे फलौदी के लोगों ने युद्धविराम को लेकर साझा किए अपने अनुभव

जोधपुर चार दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने राजस्थान के सीमावर्ती जिले फलौदी को निशाना बनाते हुए लगातार तीन दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इस दौरान भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों को रेड अलर्ट और ब्लैक आउट के समय कई दिशा-निर्देश जारी किए। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग करते हुए सभी निर्देशों का पालन किया। 9 मई की सुबह पाकिस्तानी हमले की आशंका को देखते हुए पूरे जिले में बाजार बंद करवा दिए गए और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई। लोगों को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई। माहौल कुछ ऐसा था जैसे कोरोना काल का लॉक डाउन फिर से लौट आया हो और यह आशंका दोपहर में सच भी साबित हुई, जब फलौदी पर पाकिस्तान की ओर से एक साथ दो से तीन मिसाइलें दागी गईं। भारतीय सेना ने अपनी सजगता और उच्च तकनीक से लैस एयर डिफेंस सिस्टम का सटीक उपयोग करते हुए सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया। हालांकि मिसाइलों के कुछ हिस्से फलौदी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के खेतों में आकर गिरे, लेकिन इन तीन-चार दिनों में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। अब संघर्ष विराम के बाद क्षेत्र में जनजीवन फिर से सामान्य हो गया है। बाजार खुल चुके हैं, वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है और आमजन अपने दैनिक कार्यों में लौट आया है। ग्रामीणों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी हमलों का कोई भय न पहले था और न ही अब है। उन्होंने कहा कि वे ब्लैक आउट तथा रेड अलर्ट की गाइड लाइन का पूरी तरह पालन कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि हमें हमारी सेना पर पूरा भरोसा है। वह हमारी रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और हर हमले को नाकाम कर सकती है। इसलिए हमें न कोई डर था और न कोई परेशानी।  

राजभवन में मेघावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले रायपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों का आज राजभवन में सम्मान किया गया. इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उन्हें मेडल, स्मृति चिन्ह और 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. राज्यपाल रमेन डेका ने इस मौके पर कहा कि बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है. वे जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते है, उस क्षेत्र में लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है. विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें. अध्ययन के साथ-साथ योग, ध्यान और खेल गतिविधियां भी करें. अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करें. मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ-साथ अपने आस-पास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं. शिक्षा से अपने भविष्य को बनाएं उज्जवल : विधायक पुरंदर मिश्रा इस कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा भी शामिल हुए. उन्होंने बच्चों से कहा कि आप शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें. इन मेघावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम में रमेन डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन को सम्मानित किया. इसी तरह कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया.

पीडब्लूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है. लोक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (EE) डीएस नेताम का शव उनके सरकारी आवास में मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा. जानकारी के अनुसार, डीएस नेताम का आवास भंगाराम चौक के पास स्थित है. वह शनिवार शाम तक ऑफिस में उपस्थित थे, जिसके बाद अपने आवास लौटे. रविवार को जब ऑफिस के कर्मचारियों ने संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई कॉल रिसीव नहीं किया. सोमवार सुबह भी यही स्थिति रही, जिसके बाद कर्मचारी उनके घर पहुंचे. कई बार बेल बजाने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया. अंदर जाकर देखा गया तो नेताम का शव चेयर पर पड़ा हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. डीएस नेताम मूलतः कांकेर जिले के रहने वाले थे और पिछले 3-4 वर्षों से जगदलपुर में पदस्थ थे. वह अकेले ही सरकारी आवास में रह रहे थे और 11 महीने बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे. मामले में जगदलपुर एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि शव घर के अंदर चेयर पर मिला है और प्रथम दृष्टया मामला नेचुरल डेथ का प्रतीत होता है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएगी.

रायपुर में 13 लोगों की मौत, पूर्व सीएम बघेल ने जताया दुख

रायपुर छत्तीसगढ़ में दो दिन में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व सीएम ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिरा है कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बीती रात को रायपुर में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। आगै कहा कि मैं उनके प्रति शोक व्यक्त करता हूं।सरकार इसको गंभीरता से ले और आगे ऐसी  दुर्घटनाएं ना हों, इसके लिए उपाय किए जाएं। रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआष बच्चों के जन्मोत्सव से लौट रहे 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री  ने कि पिछले दो दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में 23 लोगों की मृत्यु हुई है। जानकारी के लिए रायपुर में हुए हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ। जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

ऑपरेशन सिंदूर: दुश्मन के जहाज को पास आने का मौका नहीं दिया- DG एयर ऑपरेशन

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार को तीनों सेनाओं के डीजी ऑपरेशंस की प्रेस ब्रीफिंग हुई. इस दौरान भारतीय सेना में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि हमारा एयर डिफेंस  सिस्टम तैयार था. पाकिस्तान हमारे एयर डिफेंस ग्रिड सिस्टम को भेद नहीं पाया. उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाओं के तौर-तरीकों में बदलाव आ रहा है. हमारी मिलिट्री के साथ-साथ हमारे मासूम नागरिक जो अपना बचाव करने में असफल थे, उन पर भी हमले हो रहे थे. 2024 में जम्मू में शिवखोरी मंदिर जाते हुए तीर्थयात्रियों पर हमले और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटकों पर हमला इस खतरनाक ट्रेंड के विशेष उदाहरण हैं. पहलगाम तक पाप का ये घड़ा भर चुका था, उसके बाद जो हुआ, उसके बारे में हम विस्तार से बात कर चुके हैं. हमने स्ट्राइक की. हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का वार भी होगा इसलिए हमने अपने एयर डिफेंस की पूरी तैयारी कर ली थी. राजीव घई ने कहा कि हम तैयार थे. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम भी तैयार था. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम दीवार की तरह खड़ा था. हमने हमले से निपटने की तैयारी की थी. जब हौंसले बुलंद हो तो मंजिले भी कदम चूमती है. इस दौरान एयर ऑपरेशन के डीजी एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी. इसलिए हमने सात मई को आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया लेकिन अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझ और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली.इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी, इसमें जो भी नुकसान हुआ. इसके लिए वे खुद जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि हमने सरहद पार किए बिना हमले किए. हमने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया. वे हमारे एयर डिफेंस ग्रिड को भेद नहीं पाए. हमने आतंकियों पर सटीक हमले किए. लेफ्टिनेंट घई ने कहा कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने हमारी एयर टीम और लॉजिस्टिक प्रतिष्ठान पर 9-10 मई की रात को हमला किया गया.  ‘हम अगले मिशन के लिए तैयार’, बोले DG एयर ऑपरेशन एके भारती भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज फिर सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं के डीजी सामने आए और उन्होंने कई नए खुलासे किए। इससे पहले वायुसेना ने ये भी बताया कि उन्होंने कराची सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया था। चीन की मिसाइल मार गिराई भारतीय सेना ने कहा कि उसने चीन की मिसाइल को भी मार गिराया। सेना ने कहा कि उसने संभावित पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया है, जो चीन निर्मित है और जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान ने भारत पर हमले के दौरान किया था। पाक सेना ने आतंकियों का साथ दिया     एयर मार्शल एके भारती ने कहा कि हमने इस बार फिर से देखा कि कैसे पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि पाक ने आतंकवादियों के लिए भारत पर हमला करना चुना, जिसके कारण हमें जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।     हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके सहायक ढांचे से है, न कि पाकिस्तानी सेना से।     हमारे हथियार समय पर खरे उतरे। हमारी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘आकाश’ अच्छा काम कर रही है।    डीजीएमओ लेफ्टिनेंट राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले हो रहे थे।   पाक के पाप का घड़ा भर चुका था डीजीएमओ लेफ्टिनेंट राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ सालों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है। निर्दोष नागरिकों पर हमले हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमले के बाद पाकिस्तान के पाप का घड़ा भर चुका था। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि हमने आतंकियों के अड्डे को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई बेहद जरूरी थी, जिसके लिए हमने पूरी तैयारी कर ली थी। हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल हैं…पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया- DG MO DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि जो दुर्दशा आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी। हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल है। पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई। मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सराहना करता हूं। जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया। आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे- डीजीएमओ DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है। पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था। 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक। पहलगाम तक उनका पाप का घड़ा भर चुका था… क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बना किए गए थे, हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा, इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी। जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया, तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को हमने अपने कैरियर बैटल ग्रुप के कई किलोमीटर दूर भी आने का मौका नहीं दिया- DG NO DG NO वाइस एडमिरल ए एन प्रसाद ने कहा कि भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई लेयर की तैयारी कर ली थी। हमने लड़ाकू और टोही विमान को काम पर लगा दिया था। हमने अत्याधुनिक रेडार का इस्तेमाल करते हुए हमारे पायलट दिन और रात दोनों ही वक्त तैयार थे। हमने सैकड़ों किलोमीटर कि निगरानी की। कोई भी संदिग्ध और दुश्मन के हवाई जहाज को कई सौ किलोमीटर तक पास आने का मौका नहीं दिया। जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं- डीजीएमओ DG MO ने कहा कि जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें भी कदम चूमती हैं। हमने अपने एयर … Read more

नर्सिंग है साक्षात ईश्वर की सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत नर्सों के त्याग और समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने नर्सों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक सुश्री फ्लोरेंस नाइटिंगेल के अगाध समर्पण से प्रेरित नर्सिंग कार्य साक्षात ईश्वर की सेवा है। पीड़ितों की सेवा के लिए सभी नर्सों की आत्मीयता सदैव वंदनीय है। उल्लेखनीय है कि इटली में 12 मई 1820 को जन्मी नाइटिंगेल के जन्म दिवस को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को शांति, अहिंसा और त्याग का संदेश देकर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके उपदेशों से मानव समाज को अनंतकाल तक प्रेरणा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बुद्ध के चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।  

पराये मर्द के प्यार में अंधी हुई 26 साल की मॉडल, सुपारी किलर से कराई बीवी की हत्या… इंसाफ की फिल्मी कहानी

नई दिल्ली  नाम- एंजल गुप्ता, उम्र- 26 साल और जुर्म- अपने शादीशुदा प्रेमी को पाने के लिए उसकी पत्नी का मर्डर। एक ऐसी मॉडल की कहानी, जिसने अपनी असल जिंदगी को भी एक क्राइम थ्रिलर बना दिया। प्रेमी को पाने के लिए वो इस हद तक अंधी हो गई कि उसने दो मासूम बच्चों से उनकी मां छीन ली। एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। सात साल बाद उसे उसके किए का अंजाम मिला और अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया। उसके प्रेमी सहित चार और लोगों को भी मामले में उम्रकैद की सजा हुई। कहानी की शुरुआती होती है साल 2016 से। हरियाणा के गुरुग्राम इलाके में देर रात, एक डिस्को के बाहर खड़ी एक युवती अपनी कार का इंतजार कर रही थी। तभी वहां से गुजर रहे दो लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इतने में डिस्को से एक शख्स बाहर निकला और युवती को परेशान कर रहे उन दोनों लोगों से भिड़ गया। कुछ देर में ही दोनों मनचले वहां से भाग गए। युवती ने शख्स को शुक्रिया और दोनों के बीच जान-पहचान हो गई। आपस में मोबाइल नंबर की अदला-बदली हुई और अक्सर दोनों को बीच बातें होने लगीं। कुछ वक्त बाद यही बातें, मुलाकातों में बदलीं और मुलाकातें, रोमांस में। युवती का नाम था- एंजेल गुप्ता और शख्स का नाम मंजीत। मंजीत की मोहब्बत में एंजेल इस कदर डूबी कि उसने फैसला कर लिया कि अपनी आगे की जिंदगी वो उसी के साथ गुजारेगी। एंजेल मॉडलिंग करती थी। मां की नौकरी दिल्ली के लोक निर्माण विभाग में थी और पिता का देहांत हो चुका था। काम के सिलसिले में राजीव नाम के बिजनेसमेन की मुलाकात एंजेल की मां से हुई और बाद में वही उसके परिवार को संभालने लगा। मॉडलिंग के लिए एंजेल मुंबई चली गई, जहां उसके घर का 50 हजार रुपये किराया भी मुंह बोला पिता राजीव ही देता था। उम्र में 10 साल बड़ा था शादीशुदा मंजीत शुरुआत में एंजेल को काम मिला। बी-ग्रेड बॉलीवुड फिल्मों के अलावा उसने कुछ आइटम सॉन्ग्स भी किए। लेकिन, कुछ वक्त बाद जब काम मिलना बंद हो गया, तो वह दिल्ली लौट आई। यही वो वक्त था, जब मंजीत उसकी जिंदगी में आया। मंजीत उम्र में एंजेल से लगभग 10 साल बड़ा था और शादीशुदा भी था। एंजेल को मंजीत की शादी के बारे में पता चला, लेकिन उसके प्यार में वह इतना आगे बढ़ चुकी थी कि उसने इस रिश्ते को कायम रखा। एंजेल जब मुंबई से दिल्ली आती, तो मंजीत उसके घर आकर रहने लगता। मंजीत के इस नाजायज रिश्ते की भनक उसकी पत्नी सुनीता को भी लगी और उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए भरपूर कोशिश की। बच्चों की दुहाई भी दी, लेकिन मंजीत के कदम नहीं रुके और उसने सुनीता से तलाक मांग लिया। सुनीता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। मंजीत को पाने की जिद ने बनाया कातिल सुनीता हरियाणा के सोनीपत में एक स्कूल में टीचर थी। दिल्ली के बवाना इलाके में रहने वाली सुनीता का हर दिन एक ही रुटीन था। सुबह बच्चों का नाश्ता-खाना बनाने के बाद स्कूटी से स्कूल जाना और शाम को वापस आकर घर संभालना। उसकी जिंदगी पूरी तरह से अब केवल अपने बच्चों के लिए थी। इसके अलावा रात में वह डायरी भी लिखती थी। जो कुछ वह अपनी जिंदगी में झेल रही थी, सब डायरों के पन्नों में बयां करती। इधर, एंजेल किसी भी कीमत पर मंजीत को पाना चाहती थी। जब उसे पता चला कि सुनीता ने तलाक देने से मना कर दिया है, तो उसने मंजीत के साथ मिलकर एक खतरनाक प्लान बनाया। वह अपने मुंहबोले पिता राजीव के पास गई और उसे सबकुछ बताया। तीनों ने मिलकर तय किया कि रास्ते में रुकावट बन रही सुनीता को खत्म कर दिया जाए। मिस कॉल से दिया हत्यारों को इशारा इस काम के लिए राजीव के ड्राइवर ने उन्हें दो ऐसे लोगों से मिलवाया, जो रुपये मिलने पर किसी की भी जान ले सकते थे। 10 लाख रुपये में एंजेल ने इन दोनों को सुनीता के मर्डर की सुपारी दे दी। हत्या के लिए करवा चौथ का दिन चुना गया और एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये किलर्स को दे दिए गए। सुनीता कब घर से निकलती है, कब लौटती है और किस रूट से जाती है, एंजेल और मंजीत ने पूरी जानकारी जुटाई। सुनीता के बारे में सारी जानकारी मिलने के बाद हत्यारों ने 24 अक्टूबर 2018 को उसे मारने की कोशिश की, लेकिन प्लान पूरा नहीं हो पाया। इसके चार दिन बाद फिर से कोशिश की गई। सुनीता जैसे ही सुबह तैयार होकर स्कूल के लिए अपने घर से निकली, मंजीत ने राजीव के नंबर पर मिस कॉल दी। ये इशारा था कि सुनीता घर से निकल गई और हत्यारों को भी ये बात बता दी गई। डायरी ने खोली एंजेल और मंजीत की पोल सुनीता अभी अपने घर से कुछ ही दूर गई थी कि हत्यारों ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद उन्हें 2 लाख रुपये और दिए गए। दिनदहाड़े हुई सुनीता की हत्या से राजधानी में हड़कंप मच गया। हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई। पुलिस अभी सीसीटीवी, मोबाइल कॉल डिटेल्स और बाकी सबूतों पर काम कर ही रही थी कि उन्हें वह डायरी मिल गई, जिसमें सुनीता सबकुछ लिखती थी। इस डायरी में सुनीता ने मंजीत और एंजले के रिश्ते के बारे में भी लिखा था। पुलिस ने मंजीत से पूछताछ की, लेकिन उसने झूठी कहानियां गढ़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल रिकॉर्ड्स खंगाले और आखिरकार वह टूट गया। मामले में मंजीत, एंजेल, राजीव, उसके ड्राइवर और दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया गया। सात साल तक कोर्ट में मामले की सुनवाई चली। सबूतों के आधार पर इन सभी को दोषी माना गया और कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई।  

सीएम ने दिया एनयूजे और डीजेए को संकल्प पत्र में पत्रकारों के हित में किए वादे पूरे करने का भरोसा

नई दिल्ली, नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) (एनयूजे-आई) अध्यक्ष रास बिहारी और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) के अध्यक्ष राकेश थपलियाल के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली विधानसभा स्थित सीएम आफिस में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किये जाने का आश्वासन दिया। एनयूजेआई अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में कार्यरत सभी पत्रकारों (मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त) को मुफ्त चिकित्सा सुविधा, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पेंशन सुविधा मुहैया कराई जाए। इसके अलावा दिल्ली सरकार की प्रत्यायन समिति (एक्रीडिटेशन कमेटी) के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा की गई। साथ ही महिला पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की गई थीं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही लागू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में एनयूजे सचिव अमलेश राजू, डीजेए महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, एनयूजे महिला प्रकोष्ठ संयोजक प्रतिभा शुक्ला, डीजेए उपाध्यक्ष अनिता चौधरी, एनयूजे चुनाव आयोग चेयरमैन दधिबल यादव, पब्लिक एशिया के संपादक मुकेश वत्स, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य उषा पाहवा और प्रदीप श्रीवास्तव शामिल रहे।

Indo-PAK Ceasefire के बाद भारत की ओर से अपना एयरस्पेस कॉमर्शियल फ्लाइट्स के खोल दिया

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होने और सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) होने के साथ ही भारत ने अपने एयरस्पेस को पूरी तरह खोल दिया है, इसके बाद अब बेरोकटोक आसमान में विमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. भारत ही नहीं पाकिस्तान की ओर से भी अपने एयरस्पेस खोल दिया गया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत की ओर से 23 मई तक के लिए एयरस्पेस को बंद किया गया था. 32 एयरपोर्ट्स से हटाया NOTAM भारतीय एयर फोर्स (Indian Air Force) के निर्देशों के तहत अब कॉमर्शियल फ्लाइट्स के इंडियन एयरस्पेस को पूरी तरह से खोल दिया गया है. इसके साथ ही भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया गया है, उन्हें खोले जाने के आदेश भी दिए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 एयरपोर्ट्स (Airports) के लिए जारी किया गया NOTAMs (नोटिस टू एयरमैन) कैंसिल कर दिया गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद यह फैसला पहले से प्रतिबंधित सभी क्षेत्रों में सामान्य विमानन गतिविधि की बहाली को दर्शाता है. इस कदम से हवाई यातायात की भीड़ कम होने और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय दोनों एयरलाइंस को लाभ होने की उम्मीद है, जो तनाव के दौरान एयरस्पेस क्लोज होने से भारी नुकसान उठा रही थीं.   एयरलाइंस ने यात्रियों को जानकारी भारतीय एयरस्पेस (Indian Airspace) और एयरपोर्ट्स को खोलने के निर्णय के संबंध में विभिन्न एयरलाइंस ने भी आनन-फानन में अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo Airlines) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में लिखा है, ‘भारत सरकार के नए निर्देशों के तहत एयरपोर्ट्स ऑपरेशंस के लिए खोल दिए गए हैं और हम पहले से बंद अपने रूट्स पर धीरे-धीरे परिचालन शुरू करेंगे.’ इसके साथ ही चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chandigarh International Airport) की ओर से भी एक्स पोस्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट अब अपनी सर्विसेज और फ्लाइट्स तत्काल प्रभाव से शुरू करने को तैयार है. पाकिस्तान ने भी खोला है अपना एयरस्पेस भारत-पाकिस्तान के बीच बीते कुछ दिनों में हुए ताबड़तोड़ हवाई हमलों और मिलिट्री एक्शन के बाद अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम लागू किया गया है. इसके बाद भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान ने भी अपने एयरस्पेस को खोल (Pakistan Airspace) दिया है. सीजफायर के बाद पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने बयान जारी कर कहा कि अब देश के सभी हवाई अड्डे पूरी तरह से संचालित हैं और नियमित उड़ानों के लिए उपलब्ध हैं.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet