LATEST NEWS

शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स पहुंच 82,400 के पार

मुंबई एक ओर जहां भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) हुआ, तो दूसरी ओर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में चार साल की सबसे बड़ी इंट्रा-डे रैली (Stock Market Rally) देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद मार्केट क्लोज होने पर 2975 अंक की जोरदार उछाल के साथ 82,429.90 के लेवल पर क्लोज हुआ, तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 916 अंकों की तेजी के साथ 25,000 के बिल्कुल करीब क्लोज हुआ. इस दौरान लार्जकैप से लेकर मिड और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों में तेजी आई और Reliance से लेकर HDFC Bank तक के शेयर ने गदर मचाया. सेंसेक्स-निफ्टी न खुलते ही मचाया गदर सोमवार को पहले से ही शेयर मार्केट (Share Market) में तेजी के संकेत पहले से ही मिल रहे थे. एशियाई बाजारों में तेजी के बाद BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 79,454.47 से करीब 1500 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर 80,803.80 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की और फिर दिनभर इसकी रफ्तार बढ़ती ही चली गई. मार्केट में कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 2975.43 अंक या 3.74% बढ़कर 82,429.90 पर क्लोज हुआ. Sensex की तरह ही निफ्टी-50 ने भी शुरुआती रफ्तार बनाए रखी और अपने पिछले बंद 24,008 की तुलना में चढ़कर 24,420 पर खुला और कुछ ही देर में ये 582.75 अंक की तेजी लेकर 24,593.75 पर कारोबार करता हुआ दिखा, बाजार में कारोबार के आखिरी घंटे में ये रॉकेट की तरह भागा. NSE Nifty ने 916.70 अंक या 3.82% की उछाल के साथ 24,924.70 पर कारोबार खत्म किया. कोई 10, तो कोई शेयर 20% भागा बाजार की रैली में सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयरों की बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में Infosys Share (7.91%), HCL Tech Share (6.35%), Tata Steel Share (6.16%), TCS Share (5.17%), Reliance Share (4.27%) और HDFC Bank Share 4.27% चढ़कर बंद हुए. मिडकैप कंपनियों में शामिल रेलवे से जुड़ा शेयर RVNL Stock (11.02%) और First Cry Share (9.28%) की उछाल के साथ बंद हुआ. स्मॉलकैप कैटेगरी में Maninds Share (20%) और Bajaj Electric Share (14.92%) की तेजी लेकर बंद हुआ.   बाजार में तेजी के 5 बड़े कारण अगर बाजार में तेजी के पांच बड़े कारणों की बात करें, तो सबसे बड़ा कारण भारत और पाकिस्तान में युद्ध विराम है. इसके अलावा दूसरा कारण US-China में ट्रेड डील को लेकर बनी बात और ग्लोबल ट्रेड वॉर खत्म होने के संकेत ने भी बाजार को रफ्तार दी. तीसरा कारण शेयर बाजार में बीते दिनों तक हाई पर पहुंचा IndiaVIX Index 20% गिरा जो बाजार में घबराहट कम होने का संकेत हैं, जिससे निवेशकों को राहत मिली और जमकर खरीदारी की गई. चौथा कारण तमाम कंपनियों द्वारा पेश किए जा रहे जोरदार मार्च तिमाही के नतीजे (Q4 Results) रहे. वहीं पांचवां कारण एफपीआई रहे, मई महीने में अब तक उनके द्वारा किए गए करीब 14,000 करोड़ रुपये के निवेश से बाजार का सेंटिमेंट सुधरा है. शुक्रवार को आई थी बड़ी गिरावट   बीते सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिनों में भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली थी और शुक्रवार को तो BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,334.81 की तुलना में फिसलते हुए 78,968 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की थी और दिनभर रेड जोन में ट्रेड करता रहा. हालांकि मार्केट क्लोज होते-होते इसकी गिरावट कुछ कम हुई, फिर भी ये इंडेक्स अंत में 880.34 अंक या 1.10 फीसदी फिसलकर 79,454.47 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग बंद होने पर 265.80 अंक या 1.10% की गिरावट के साथ 24,008 पर बंद हुआ था. सीजफायर के बाद मिला बाजार को बूस्ट    Indo-Pak Ceasefire के बाद शेयर बाजार को बूस्ट मिला. इस बीच एशियाई बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार हुआ. बता दें कि बीते 22 अप्रैल को श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चरम पर पहुंच गई थी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेनाओं की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान और POK में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 9 आतंकी ठिकाने तबाह हो गए थे. इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की और ड्रोन व मिसाइल अटैक किया, जिसपर भी भारत की ओर से करारा प्रहार करते हुए उसे घुटनों पर ला दिया. इस बढ़े तनाव के बीच जहां पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट हर रोज क्रैश (Pakistan Stock Market Crash) होता नजर आया, तो वहीं भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दो दिन लगातार गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि, अब India-Pakistan के बीच सीजफायर हो चुका है और इसका असर एशियाई समेत भारतीय बाजार पर साफ दिखा है.    

मुंबई की सड़कों पर बोल्ड अंदाज में स्पॉट हुई खुशी मुखर्जी

मुंबई एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड अंदाज और हॉट कपड़ों के लिए चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में रेस्टोरेंट गई खुशी को पैपराजी ने मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई की सड़कों पर स्पॉट हुई खुशी मुखर्जीअपने काफी बोल्ड कपड़ों को लेकर फिर से ट्रोल हो गईं. बता दें कि खुशी मुखर्जी ने इस दौरान गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस में बैक फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं. इस ड्रेस में साइड कट्स भी थे, जिसके कारण वो थोड़ी अनकम्फर्टेबल भी हो रही थीं. अपने इस लुक के साथ खुशी मुखर्जी ने हूप्स ईयररिंग्स और हाई हील्स के साथ शिमरी आईमेकअप किय था. इस लुक के लिए खुशी को अब काफी ट्रोल किया जा रहा है. गोल्डन हॉल्टर नेक ड्रेस को लेकर खुशी मुखर्जी को लोगों ने काफी खरीखोटी सुनाया है. कमेंट बॉक्स में लोग तरह-तरह की बातें लिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अश्लीलता फैशन नहीं. चीप पब्लिसिटी स्टंट अब फेमस हो गए हैं. वहीं एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने भी इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने लिखा- बहुत बुरा. एक यूजर ने लिखा- इसे पाकिस्तान भेज दो यार बिना किसी बॉम के. ये पहली बार नहीं है जब खुशी मुखर्जी को उनके बोल्ड लुक में स्पॉट किया गया था. इससे पहले भी वो कई बार बोल्ड लुक में दिख चुकी हैं. लोगों को उनका बोल्ड लुक बिल्कुल पसंद नहीं आता है. लुक्स के लिए हर बार खुशी मुखर्जी   को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है.

सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर भोपाल-इंदौर समेत 45 जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल मध्य प्रदेश में भले ही इस बार मानसून की दस्तक 15-20 जून के आसपास होगी, लेकिन इसके पहले अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 15 मई तक मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को 45 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्च तो जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। 15-16 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान ऐसे ही बना रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में उछाल आ सकता है।  मौसम विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और सौराष्ट्र से मध्य अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का सिलसिलास जारी है। 14 के बाद साफ होगा मौसम मौसम विभाग ने सोमवार को भी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा समेत सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार है, जिसके बाद तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। रविवार को यहां हुई तेज आंधी के साथ बारिश रविवार को भोपाल, मंदसौर, शहडोल, खरगोन, अशोकनगर में तेज आंधी चली और बारिश हुई। अशोकनगर में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश भी हो सकती है। 15 मई तक एमपी में जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर     12 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर,मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी में हल्की बारिश और आंधी ।     13 मई मंगलवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश।     14 मई बुधवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी ।     15 मई गुरूवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और आंधी की स्थिति ।

जयपुर में प्राइवेट बस ने ऑटो को मारी टक्कर, इलाज के दौरान दो की मौत, तीन गंभीर

जयपुर जयपुर के आगरा रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आगरा रोड स्थित पुरानी चुंकी के पास प्राइवेट बस ने एक ऑटो रिक्शा के जबरदस्त टक्कर मारी। इससे ऑटो में बैठी 5 सवारियों में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन को जयपुर के एसएमएस अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जिस बस ने ऑटो को टक्कर मारी, वह जयपुर के ईदगाह से बरेली जा रही थी। यह घटना रात 11:30 बजे हुई। जामडोली थाना इंचार्ज सतीश भारद्वाज ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में ईदगाह क्षेत्र से यह बस रात 11 बजे बरेली जाने के लिए निकली थी। बस ट्रांसपोर्ट नगर में टनल से होती हुई पुरानी चुंगी पहुंची। इस दौरान नेशनल हाईवे पर चल रहे एक ऑटो को इसने पीछे से टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ऑटो पलट गया और यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार ऑटो में बैठी सवारियां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थीं। दुर्घटना में करौली निवासी दीपक जाटव (16 वर्ष) पुत्र सुरेश और भरतपुर निवासी मदन जाटव (45 वर्ष) की मृत्यु हो गई है।

भोपाल में तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से एक युवती की मौत की सूचना सामने आ रही है। घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। स्कूल बस एक शादी समारोह से वापस लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक टीटीनगर थाना इलाके में रोशनपुरा स्थित विधायक भगवान दास सबनानी के आवास के सामने स्थित लाल बत्ती चौक यह हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने कार, स्कूटी और बाइक समेत करीब छह वाहनों में पीछे से जबरदस्त टक्कर मारी। इसमें मौके पर ही एक वाहन पर सवार युवती की मौत हो गई। करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलने ही विधायक भगवान दास सबनानी, एसडीएम समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में दो लोगों की हालत नाजुक है। बीआरटीएस कॉरिडोर निर्माण के समय बैरागढ़ मेन रोड पर बने चौराहे को ध्वस्त कर यहां स्थापित संत कंवरराम प्रतिमा को शिव मंदिर के निकट इस शर्त पर स्थापित किया गया था कि चौराहे को विकसित किया जाएगा। हाल ही में कॉरिडोर को तो हटा दिया गया लेकिन चौराहे का विकास नहीं हो सका। सुंदरीकरण योजना भी पूरी नहीं हो पा रही है। मेन रोड के मध्य में बने चौराहे को भोपाल विकास प्राधिकरण ने विकसित किया था। रोटरी बनाकर यहां महान संत कंवरराम की प्रतिमा को स्थापित किया गया। 2010 में बीआरटीएस कारिडोर का निर्माण हुआ। नगर निगम ने प्रतिमा को हटाने का निर्णय लिया। प्रतिमा को मेन रोड से हटाने का यहां के संगठनों ने सख्त विरोध किया था। संगठनों ने इस शर्त पर प्रतिमा को पास में ही स्थित शिव मंदिर के निकट स्थानांतरित करने की सहमति दी थी कि चौराहे का सुंदरीकरण किया जाएगा लेकिन निगम ने अपना वायदा पूरा नहीं किया। यहां सुंदरता के लिए लगाया गया रंगीन पानी का फव्वारा लंबे समय से बंद है। चौराहा तो विकसित ही नहीं हुआ। अब प्रतिमा की देखरेख भी बंद कर दी गई है। वर्तमान में प्रतिमा के आसपास अतिक्रमण हो रहा है। पार्किंग पर भी कब्जा है। ब्रिज के नीचे रोटरी बनाने पर जोर मेन रोड पर रोटरी बनी होने से वाहन चालकों को भी रोड क्रास करने में सुविधा होती थी। अब कॉरिडोर हट चुका है। प्रतिमा को रोटरी बनाकर रोड के मध्य में पुन: स्थापित किया जा सकता है। फिलहाल मेन रोड पर एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज का निर्माण सिंगल पिलर सिस्टम के तहत किया जा रहा है। यहां के संगठनों का कहना है कि ब्रिज निर्माण होने से मेन रोड से कॉरिडोर हट गया है। अब एक पिलर की जगह रोटरी बनाकर संत कंवरराम की प्रतिमा फिर से रोड के मध्य में स्थापित की जा सकती है। पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधु चांदवानी का कहना है कि संत कंवरराम चौराहे को नए सिरे से विकसित किया जाना चाहिए। पंचायत इस संबंध में नगर निगम आयुक्त एवं महापौर से मुलाकात करेगी।

Kohli ने टेस्ट क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले लिया बड़ा फैसला

मुंबई भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने यह चौंकाने वाला फैसला इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इसमें कोहली का चयन लगभग तय था, लेकिन पिछले साल टी20 को अलविदा कहने वाले विराट अपने दोस्त रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चलते हुए टेस्ट से भी अलग हो गए. रोहित ने पिछले हफ्ते ही टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखते हुए टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। कोहली का बल्ला क्रिकेट का सबसे लंबे फॉर्मेट में काफी समय से खामोश चल रहा था। वहीं, रोहित शर्मा के संन्यास के बाद कोहली के रिटायरमेंट को लेकर भी अटकलें तेज हो गई थीं। हालांकि, रोहित के साथ कोहली का रिटायर होने का फैसला टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है। माना जा रहा था कि विराट ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बीसीसीआई को पहले ही जानकारी दे दी थी। हालांकि, बोर्ड विराट को मनाने में लगा हुआ था और हर किसी की चाहत थी कि किंग कोहली इंग्लैंड दौर पर जाएं। कोहली ने लिखा भावुक पोस्ट विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट में इस ब्लू जर्सी को मैंने 14 साल पहले पहना था। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे इतनी ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। इस फॉर्मेट ने मुझे टेस्ट किया, मेरे करियर को शेप दिया और मुझे कई ऐसी सीख दीं, जिन्हें मैं अपनी आगे की जिंदगी में याद रखूंगा। सफेद जर्सी में खेलना मेरे लिए निजी तौर पर काफी खास रहा है। चुपचाप मेहनत करना, लंबे दिन, छोटे-छोटे मोमेंट जिनको कोई नहीं देखता है, लेकिन वह हमेशा आपके साथ रहते हैं।” कोहली ने आगे लिखा, “मैं इस फॉर्मेट से खुद को दूर कर रहा हूं और यह मेरे लिए आसान नहीं है। हालांकि, इस समय यह सही लग रहा है। मैंने अपना सबकुछ इस फॉर्मेट को दिया, जो भी मेरे पास था और बदले में इस फॉर्मेट से मुझे बहुत कुछ मिला, जिसकी शायद मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। मैं इस फॉर्मेट से अलविदा ले रहा हूं, लेकिन मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। इस गेम के लिए और उन लोगों के लिए, जिनके साथ मैंने फील्ड शेयर की,  इसके साथ ही उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जो इस रास्ते में मेरे साथ चले। मैं हमेशा ही अपने टेस्ट करियर की तरफ मुड़कर स्माइल के साथ देखूंगा।” जीवन भर याद रखेंगे टेस्ट से मिले सबक कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, ”टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू जर्सी पहने हुए 14 साल हो गए हैं. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.” विराट ने आगे क्या कहा? कोहली ने कहा, “सफेद कपड़ों में खेलना बहुत ही निजी अनुभव होता है. शांत रहना, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जैसे ही मैं इस प्रारूप से दूर हो रहा हूं, यह आसान नहीं है – लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है. मैं दिल से आभार के साथ जा रहा हूं – खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया और हर एक व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस दौरान महसूस कराया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.” विराट कोहली का टेस्ट करियर विराट ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान 210 पारियों में 9230 रन बनाए. उनका औसत 46.85 का रहा. कोहली के बल्ले से टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक निकले. विराट का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन रहा. कोहली ने अपना आखिरी टेस्ट शतक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल के अंत में लगाया था. जानें कैसा रहा कप्तानी का रिकॉर्ड विराट टेस्ट इतिहास में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की जिसमें 40 में टीम को जीत हासिल हुई. कोहली ने जब कप्तानी संभाली थी, तब भारतीय टीम सातवें स्थान पर थी. लेकिन खुद एवं साथी खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत कोहली ने वर्ल्ड नंबर-1 पॉजिशन पर पहुंचाया था. विराट कोहली का इंटरनेशनल  क्रिकेट कर‍ियर 123 टेस्ट, 210 पारी, 9230 रन, 46.85 एवरेज, 30 शतक, 31 अर्धशतक 302 वनडे, 290 पारी, 14181 रन, 57.88 एवरेज, 51 शतक, 74 अर्धशतक, 5 125 टी20, 117 पारी, 4188 रन, 48.69 एवरेज, 1 शतक, 38 अर्धशतक, 4.

BLA ने भारत से पाकिस्तान के परमाणु खतरों को रोकने के कोशिशों का समर्थन करने की गुजारिश की

नई दिल्ली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्षेत्रीय बदलाव की चेतावनी देते हुए कहा है कि साउथ एशिया में ‘एक नई व्यवस्था जरूरी हो गई है.’ इसने विदेशी प्रॉक्सी होने के दावों को खारिज कर दिया है. ग्रुप ने खुद को आने वाले वक्त में इलाके की एक गतिशील और निर्णायक पार्टी करार दिया है. इसके अलावा, बीएलए ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य और खुफिया साइट्स को निशाना बनाते हुए कब्जे वाले बलूचिस्तान में 51 से ज्यादा जगहों पर 71 हमले किए. बीएलए ने कहा, “हम इस बात को मजबूती के साथ खारिज करते हैं कि बलूच राष्ट्रीय प्रतिरोध किसी राज्य या शक्ति का प्रतिनिधि है. बीएलए न तो मोहरा है और न ही मूक दर्शक. इलाके के मौजूदा और भविष्य के सैन्य, राजनीतिक और रणनीतिक गठन में हमारी अपनी सही जगह है और हम अपनी भूमिका के बारे में पूरी तरह से सचेत हैं.” बीएलए ने पाकिस्तान पर तीखा हमला करते हुए आतंकवाद को बढ़ावा देते हुए भ्रामक शांति बयानबाजी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. भारत को सीधे संबोधित करते हुए बीएलए ने कहा, “पाकिस्तान की तरफ से शांति, युद्ध विराम और भाईचारे की हर बात महज एक धोखा, जंग की रणनीति और एक अस्थायी चाल है.” इसमें कहा गया है, “यह एक ऐसा राज्य है, जिसके हाथ खून से रंगे हैं और जिसका हर वादा खून से लथपथ है.” 51 से ज़्यादा जगहों पर हमला बीएलए ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के खिलाफ़ बड़े पैमाने पर हमला किया है. बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के मुताबिक, “इस हफ्ते की शुरुआत में भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के चरम पर रहा. बलूच लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना के लिए एक और मोर्चा खोल दिया, क्योंकि इसने कब्जे वाले बलूचिस्तान में 51 से ज़्यादा जगहों पर 71 हमले किए, जो कई घंटों तक चले.” टारगेट्स में सैन्य काफिले, खुफिया केंद्र और खनिज परिवहन वाहन शामिल थे. बलूच ने कहा, “इन हमलों का मकसद केवल दुश्मन को खत्म करना नहीं था, बल्कि आने वाले वक्त में मजबूत जंग के लिए तैयारी को ठोस करने के लिए सेना की तैयारी, जमीनी कंट्रोल और डिफेंस स्थिति को जांचना था.” बीएलए ने पाकिस्तान की सेना और खुफिया संस्था आईएसआई पर भी आरोप लगाया और इसे आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली जगह बताया. बयान में कहा गया, “पाकिस्तान न सिर्फ ग्लोबल आतंकवादियों को बढ़ावा देने की जगह है, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस जैसे घातक आतंकवादी समूहों के राज्य प्रायोजित विकास का केंद्र भी रहा है. आईएसआई इस आतंकवाद के पीछे का नेटवर्क है. पाकिस्तान हिंसक विचारधारा वाला परमाणु राज्य बन गया है.”  

रायपुर में शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने दो मजदूरों की जान ले ली

 रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर में भारतमाला सड़क परियोजना के तहत शालीमार कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप में रविवार शाम हुए सिलेंडर ब्लास्ट ने दो मजदूरों की जान ले ली। हादसे में फरमान अली और शहदाब अली दम घुटने और आग की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहने वाले थे। तीसरा मजदूर बिलाल अली बाल-बाल बच गया। घटना ने दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा दिया है। हादसे का भयावह मंजर     रविवार शाम करीब 6:30 बजे बिलाल अली, फरमान अली और शहदाब अली कंटेनर के बाहर खाना बना रहे थे। अचानक बारिश शुरू होने पर तीनों गैस सिलिंडर को कंटेनर के अंदर ले गए। खाना बनाते समय सिलिंडर में रिसाव होने से आग फैल गई।     सामने का दरवाजा सिलिंडर के पास होने और पीछे का दरवाजा बाहर से बंद होने से तीनों अंदर फंस गए। आग और धुएं से तीनों बेहोश होने लगे। बिलाल ने किसी तरह कंटेनर की खिड़की तोड़कर मदद के लिए आवाज दी, जिसके बाद लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकाला। फरमान और शहदाब आग और धुएं की चपेट में आकर दम तोड़ गए। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। बिलाल को हल्की चोटें आईं। उसे प्राथमिक इलाज दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सिलिंडर लीकेज को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। परिवारों में मातम     अमरोहा के कबीरपुर गांव निवासी फरमान और शहदाब के घरों में हादसे की खबर से कोहराम मच गया। फरमान तीन बच्चों के पिता थे। चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके एक भाई की पहले ही करंट लगने से मौत हो चुकी है।     शहदाब अपने परिवार के मुखिया थे, जिनके पिता का पहले निधन हो चुका है। उनकी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। गांव के आसिफ ने बताया कि दोनों परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। परिजन हादसे की खबर मिलते ही रायपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस चौकी प्रभारी का बयान ब्रजघाट पुलिस चौकी प्रभारी नितेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि युवकों की मौत की सूचना मिली है और स्वजन रायपुर पहुंच रहे हैं। पुलिस मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। हादसे ने निर्माण कैंपों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मदर्स डे पर माँ ने अपने बेटे पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने और मारपीट करने का लगाया, इंसाफ की लगाई गुहार

   जयपुर मदर्स डे पर जब पूरा देश मां के त्याग और ममता को नमन कर रहा था, उसी दिन जयपुर की 81 वर्षीय बुजुर्ग मां हरबीर कौर ने अपने बेटे की बेरहमी और धोखे की कहानी दुनिया के सामने रखी। पूर्व न्यायाधीश की पत्नी हरबीर कौर ने अपने बेटे मुनिंद्र सिंह पर झूठी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने, गाली-गलौज और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटा उन्हें और उनकी बेटी पूनम सिंह को जबरन घर से निकालना चाहता है। हरबीर कौर ने वर्ष 2023 में सोडाला थाने में (प्रकरण संख्या 175/23) इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें वर्ष 2000 और 2003 की दो फर्जी वसीयतों का जिक्र है। अदालत ने एफएसएल जांच के आदेश भी दिए मगर पुलिस ने न तो जांच शुरू की, न ही रिपोर्ट अदालत में पेश की। परिवार का आरोप है कि सोडाला थाना पुलिस इस मामले में लगातार हीलहवाल कर रही है और बार-बार फाइनल रिपोर्ट लगाने का दबाव बना रही है। पूनम सिंह ने बताया कि उन्होंने फोटो, वीडियो और प्रत्यक्षदर्शी गवाहों सहित तमाम सबूत पुलिस को सौंपे, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी शिकायत की थी, जहां से जांच रिपोर्ट जयपुर पुलिस कमिश्नर को भेजी गई लेकिन दो महीने बाद भी उस रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सवाल उठ रहा है कि आखिर पुलिस किसके दबाव में काम कर रही है? पीड़ित परिवार का कहना है कि जब मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, तब एफआर लगाने का कोई वैधानिक या नैतिक तुक नहीं बनता। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि सोडाला थाना और उसके कुछ वरिष्ठ अधिकारी जान-बूझकर मामले को कमजोर कर रहे हैं। पूनम सिंह ने मीडिया को बताया कि 3 नवंबर 2023 को मुनिंद्र सिंह और उसकी पत्नी रेनू सिंह ने उनके और उनकी मां के साथ मारपीट की। इसके साथ ही रेनू सिंह ने धमकी दी कि तुझे काटकर गंगा में बहा देंगे। पुलिस ने इस गंभीर घटना पर भी पहले सिर्फ साधारण रिपोर्ट बनाई और एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। बाद में अदालत के आदेश पर मामला (FIR संख्या 0447/23) दर्ज किया गया। माँ की पुकार: अब तो इंसाफ दिलाओ हरबीर कौर और पूनम सिंह ने प्रशासन और न्याय पालिका से अपील की है कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई हो। हरबीर कौर ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलेगा, हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सिर्फ मेरा नहीं, उन सभी मांओं का सवाल है, जो अपनों के हाथों ठगी जाती हैं।

उन्नाव में सनसनीखेज घटना: दंपती व दो बेटियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव एक गांव में घर के अंदर युवक का शव फंदे से तो पत्नी और दो बेटियों के शव चारपाई पर पड़े मिले। पत्नी के सीने पर तकिया होने से तीनों का मुंह दबाकर हत्या का अनुमान है। थानाक्षेत्र के साहबखेड़ा गांव निवासी अमित (35) पुत्र उमेशचंद्र यादव खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार को पड़ोसी गांव रामबक्श खेड़ा में रहने वाली मृतक की बुआ के लड़के की शादी थी। रायबरेली जिले के डलमऊ बरात गई थी, मृतक के माता-पिता और अन्य चार भाई परिवार के साथ उसी में शामिल होने गए थे। अमित पत्नी गीता (30), निधि (6) और खुशी (10) के साथ घर पर था। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मृतक का छोटा भाई अजीत घर आया लेकिन सभी का अलग-अलग घर होने से वह अपने घर चला गया। कुछ देर बाद टिकरी गांव निवासी गल्ला व्यापारी बागड़ गांव में ही गेहूं खरीदने के लिए आया। मृतक अमित के घर के पास पेड़ होने से वह उसी के नीचे रुककर आराम करने लगा। तभी उसकी नजर अमित के घर में लगे जिंगले में गई तो देखा लाल गमछा और उसमें बाल दिख रहे थे। उसने अजीत को बताया, दरवाजा खटखटाना पर जब नहीं खुला तो अजीत छत के रास्ते घर के अंदर पहुंचा और नजारा देख चीख पड़ा। अजीत के मुताबिक भाई अमित का शव गमछे के फंदे से लटक रहा था। गीता चारपाई पर थी, एक तरफ बड़ी बेटी और दूसरी ओर छोटी बेटी का शव पड़ा था। मृतका गीता के सीने पर तकिया पड़ी थी। दर्दनाक घटना की खबर सुन ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता उमेशचंद्र ने गांव के दूसरे यादव परिवार से चल रही मुकदमे बाजी में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि दंपती और उनकी दो बेटियों की मौत हुई है। जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मदर्स डे पर 60 सालों से सुरक्षित प्रसव करवाने वाली दाई मां को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सम्मानित, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

अजमेर मातृ दिवस के अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जिले के कोटड़ी गांव पहुंचकर 85 वर्षीय सुवा दाई मां को सम्मानित किया, जिन्होंने अपने जीवन के 60 वर्षों में 2800 से अधिक बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराकर नि:स्वार्थ सेवा और मातृत्व का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। महज 24 वर्ष की आयु में इस सेवा यात्रा की शुरुआत करने वाली सुवा दाई मां ने उस समय अपनी महती भूमिका निभाई, जब गांवों में बिजली, चिकित्सा और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं। आज भी वे कोटड़ी, झाखोलाई, भेरवई और करडाला गांवों की महिलाओं को प्रसव सहायता, गर्भावस्था परामर्श और पोषण व स्वच्छता से जुड़ी सलाह देती हैं। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस मौके पर कहा कि सुवा दाई मां त्याग, समर्पण और मातृत्व की प्रतिमा हैं। उन्होंने उस समय मां और नवजात के लिए सुरक्षा और ममता का कवच प्रदान किया, जब आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं केवल सपने जैसी थीं। उस समय उनकी सेवा भावना किसी से कम नहीं आंकी जा सकती। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे नायकों को मंच पर लाना हमारा कर्तव्य है, जो चमक-धमक से दूर रहकर समाज को जीवन देने का कार्य करते हैं। सुवा दाई मां की कहानी यह बताती है कि हर महिला में शक्ति है बस उसे पहचान और सम्मान की आवश्यकता है। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों ने सुवा दाई मां के सम्मान में अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की। उपमुख्यमंत्री ने सुवा दाई मां के हाथों जन्मी पहली बच्ची, जो अब 61 वर्ष की हैं से भी मुलाकात की। मातृ दिवस के इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने पैर छूकर सुवा दाई मां से आशीर्वाद लिया और शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हें जयपुर आने के लिए आमंत्रित कर कहा कि यह मातृ दिवस एक प्रेरणा है कि असली मातृत्व सिर्फ जन्म देने में नहीं, बल्कि उसे संवारने और निःस्वार्थ सेवा में निहित है। उपमुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

बलरामपुर में रेत माफिया ने आरक्षक को कुचला, अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर खनन माफिया का हमला

बलरामपुर  अवैध रेत का उत्खनन रोकने गए वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। खाना माफिया के द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा कर पुलिस आरक्षक को कुचल दिया गया। घटना में आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर रामानुजगंज एसपी वैभव बैंकर मौके के लिए रवाना हो गए हैं। जिले के लिब्रा घाट में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के लिए झारखंड से आकर रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की शिकायत की थी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर गई हुई थी। इस दौरान अवैध उत्खनन रोकने गई टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीछे से आकर रेत उत्खनन करने में लगे ट्रैक्टर ने आरक्षक शिव भजन सिंह को कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लिब्रा घाट में बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन चल रहा है। पड़ोसी राज्य झारखंड से आकर यहां माफिया खनन को अंजाम दे रहे है। सुदूर जंगली गांव होने की वजह से प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाती। ग्रामीण माफियाओं के डर से उन्हें कुछ नहीं कह पाते,इसलिए उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद कार्यवाही के लिए पहुंची टीम पर माफिया ने हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। यह अभी जानकारी पूछी जा रही है कि किसकी शह पर कौन अवैध उत्खनन कर रहा था और कब से कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर मौके पर जाने के लिए निकल गए हैं।

यलो अलर्ट CG में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ होगी भारी बारिश, रायपुर-बिलासपुर में 50 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी

रायपुर  प्रदेश में बारिश की गतिविधि थमने के साथ ही तापमान चढऩे लगा है। कई स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर आंधी और पानी चलने के अनुमान के साथ यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ गया है। इसका असर तापमान पर पड़ा है। दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में दर्ज किया गया, जहां पारा 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रायपुर में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। उत्तर में दो दिन और दक्षिण में चार दिन तक बारिश की संभावना रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के उत्तरी और दिक्षणी हिस्से में अभी आंधी- बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती है। बीते चौबीस घंटों के दौरान भी इन क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सरगुजा संभाग में अगले दो और बस्तर संभाग में चार दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मैदानी क्षेत्रों में रात में भी बढ़ सकती है गर्मी राज्य के मैदानी क्षेत्रों में आसमान साफ होने के साथ धूप तेज होने लगी है। इससे तापमान चढऩे लगा है। रायपुर के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह अन्य स्थानों के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के प्रमुख स्थानों का तापमान शहर – अधिकतम – न्यूनतम रायपुर – 41.० – 29.1 बिलासपुर – 41.2 -27.9 पेंड्रा रोड़ – 39.6 – 23.4 अंबिकापुर – 38.2 – 23.6 जगदलपुर – 37.6 – 24.2 (तापमान डिग्री सेल्सियस)

मुख्यमंत्री ने तालाब गहरीकरण के लिये कनाड़िया में किया श्रमदान

अहिल्या माता ने सुशासन से जन-कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कनाड़िया में जल संरक्षण की दिलाई शपथ मुख्यमंत्री ने तालाब गहरीकरण के लिये कनाड़िया में किया श्रमदान भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोक माता अहिल्याबाई ने सुशासन के साथ जन-कल्याण के कार्य कर देश के विकास के लिये एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने देश में धर्मशालाएं, नदियों के घाट, अन्न क्षेत्र एवं मंदिर बनवाये हैं। उन्होंने बनारस एवं सोमनाथ में मंदिर भी बनवाए हैं। उनके द्वारा शुरू कराई गई महेश्वरी साड़िया आज भी प्रसिद्ध है। अहिल्या माता के स्मरण में 20 मई को इंदौर में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर के कनाड़िया में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत अहिल्या माता द्वारा वर्षों पूर्व निर्मित बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण के लिये तालाब गहरीकरण में श्रमदान किया और जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, गोलू शुक्ला सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश की सुरक्षा के लिये बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने देश की सुरक्षा के लिये सराहनीय कार्य किया है और दुश्मनों को सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे नम्बर की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश की सीमा पर तैनात जवान और खेतों मे अनाज पैदा करने वाला किसान हमारे लिये दोनों एक समान है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिये निरंतर काम कर रही है। सिंचाई की सुविधा बढ़ाने के लिये नदी जोड़ो परियोजना पर काम किया जा रहा है। किसानों को अत्यंत कम दर पर बिजली कनेक्शन देने की व्यवस्था की गई है। किसानों को सोलर पम्प लगाने के लिये अनुदान दिया जा रहा है। सोलर पम्प लगाकर किसान अपने लिये बिजली का उत्पादन करने के साथ ही अतिरिक्त बिजली सरकार को बेचने में सक्षम होंगे। इससे उन्हें बिजली का बिल भी नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी ध्यान दे रही है। इसी का परिणाम है कि इंदौर जिले में दो लाख 3 हजार 395 बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है और 4 लाख 48 हजार 398 बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार लाड़ली बहनों के लिये राशि की कमी नहीं होने देगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिये हम सभी को जल की एक-एक बूंद बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने का सपना देखा था उस सपने को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार साकार करने जा रही है। इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा कनाड़िया के लिये 165 करोड़ रुपये की योजना लाई जा रही है।  

सिविल डिफेंस प्लान एवं शासन से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें – मुख्य सचिव

सीधी  देश की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी जिलों में सिविल डिफेंस प्लान एवं शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। सिविल डिफेंस कार्यक्रम व्यवस्थित करें तथा सजगता और सतर्कता बरतें। मुख्य सचिव ने आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियाँ दुरूस्त रखते हुए वर्नलेवल क्षेत्रों का चिन्हांकन कर कार्ययोजनानुसार व्यवस्थायें करने के निर्देश दिये।  उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में सायरन की व्यवस्था हो ताकि आपात स्थिति में सायरन सभी को सुनाई दे। आपदा प्रबंधन की तैयारियों की संभागीय समीक्षा प्रतिदिवस की जायेगी। मुख्य सचिव ने सिविल डिफेंस अधिनियम के तहत नागरिक सुरक्षा हेतु स्वयंसेवकों के नामांकन भर्ती के निर्देश देते हुए कहा कि उनका प्रारंभिक प्रशिक्षण करायें ताकि आपदा प्रबंधन के समय इनकी उपयोगिता व भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से 2 स्वयंसेवकों व प्रत्येक नगरीय निकाय वार्डो से 2 से 5 सिविल डिफेंस वालेंटियर्स बनाये जांय। इनमें भूतपूर्व सैनिकों, सीनियर एनसीसी के सदस्य, एनएसएस के सदस्य व निजी सुरक्षा एजेंसियों के लोगों को प्राथमिकता दी जाय।    एन.आई.सी. में आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा, सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आर पी त्रिपाठी, चुरहट शैलष द्विवेदी, उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, रोशनी ठाकुर, जिला होमगार्ड कमांडेंट सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet