LATEST NEWS

मध्यप्रदेश में कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश तो कही भीषण गर्मी का अलर्ट, जान लें आपके शहर का मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है.   खजुराहो सबसे गर्म सोमवार को खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है। इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है।  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री … Read more

सीहोर में मुंडन कार्यक्रम का मटका कुल्फी खाने से 40 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

  सीहोर सीहोर जिले के भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम के दौरान मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चे बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए जावर और आष्टा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि, अभी सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम था. जहां मटका कुल्फी खाने के बाद करीब 40 बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. मटका कुल्फी खाने के बाद बच्चों को उल्टी और दस्त होने लगे. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए आष्टा और जावर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिविल अस्पताल आष्टा के डॉ. संतोष करंजे ने बताया गया है कि भाऊ खेड़ी में मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी बच्चे आए हुए थे. जहां मटका कुल्फी खाने के कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. जिसके बाद बच्चों को अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर है. सूचना पुलिस को भी दी गई है. वहीं, पुलिस का कहना है कि मटका कुल्फी खाने से करीब 40 बच्चों की तबीयत खराब हो गई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही स्वास्थ्य विभाग की मदद से मटका कुल्फी का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया गया है.  

रायपुर : राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 14 मई को

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में  बुधवार 14 मई 2025 को  सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय  (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

निराला नगर में सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की

रीवा रीवा जिले में इन दिनों अवैध कब्जाधारियों पर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। मंगलवार को विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर में स्थित सबसे पुरानी स्लम बस्ती में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। पिछले कई सालों से यहां पर लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर अवैध रूप से रह रहे थे, जिन पर प्रशासन ने आज बुलडोजर चलाया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति देखने को नहीं मिली, सब कुछ शांतिपूर्वक रहा। विश्विद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 निराला नगर स्लम बस्ती में पिछले पचास,साठ सालों से अवैध रुप से लोग झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यहां पर हजारों परिवार रह रहे है जो विश्विद्यालय रोड में सड़क के किनारे था इनमें से ज्यादातर परिवार कबाड़ बिनकर अपना जीवन यापन करते है। मंगलवार को जमीन को खाली कराने भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु की। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है की इन्हें जगह खाली करने के लिए बार बार कहा जा रहा था और अलाउंस भी किया जा रहा था लेकिन ये लोग जगह खाली नहीं कर रहे थे। नगर निगम का कहना है की शासन की योजना है की स्लम बस्ती में रह रहे लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जाए। सुंदर नगर में इन्हें प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं, लेकिन ये लोग जा नहीं रहे थे, इसलिए इन्हें हटाया जा रहा है। वहीं इस अतिक्रमण की कार्यवाही को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है की हमें पहले से कोई नोटिस नहीं मिली थी। अचानक से आकर घर गिराने लगे। उनका कहना है कि पहले बोला गया था कि जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास लिया है, उनका बस घर गिराया जाएगा, लेकिन जिन्हें आवास नहीं मिला उनका भी घर गिराया जा रहा है। ऐसे में हम लोग कहा जाए हम लोग गरीब है जबकि पचास साल से ज्यादा समय से लोग यहां पर रह रहे है। जिसके पास कुछ नहीं है वो क्या करे सड़क पर मरे छोटे छोटे बच्चे है इन्हें लेकर कहा जाए। उनका कहना है कि पहले कहीं व्यवस्था बनानी चाहिए,उसके बाद गिराना चाहिए, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई और घर गिराने लगे। ऐसे में गरीब आदमी कहां जाए? हम लोग परेशान हो रहे हैं।

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी, दो के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं। मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। लगातार फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह एनकाउंटर शोपियां के जिनपथेर केलर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। वहीं सेना के हाथ बड़ी कामयाबी भी लगी है कि दो आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घिर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। आतंकियों ने की फायरिंग सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगातार ताबड़तोड़ गोलीबारी होती रही। आखिरकार एक आतंकी को गोली लगी और वह गिर पड़ा। दो आतंकियों ने इसी दौरान भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मिले सामान तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला। असलहे मिले हैं और कई गुप्त दस्तावेज भी बरामद हुए है। आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन से जुड़ा है। पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ के बाद कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंची

नई दिल्ली  अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील होने के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी तेजी देखने को मिली। इससे अमेरिकी अरबपतियों की नेटवर्थ में भारी इजाफा हुआ। टॉप 20 रईसों में से 18 की नेटवर्थ में तेजी रही। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक सबसे ज्यादा फायदे में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग रहे। उनकी नेटवर्थ में 16.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 226 अरब डॉलर पहुंच गई। दुनिया के अमीरों के लिस्ट में वह एलन मस्क (359 अरब डॉलर) और जेफ बेजोस (229 अरब डॉलर) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 14.5 अरब डॉलर और बेजोस की नेटवर्थ में 14.3 अरब डॉलर की तेजी आई। लैरी एलिसन की नेटवर्थ 6.97 अरब डॉलर बढ़कर 181 अरब डॉलर पहुंच गई। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स की नेटवर्थ में 35.3 मिलियन डॉलर की गिरावट आई और यह 169 अरब डॉलर रह गई। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 7.1 अरब डॉलर की तेजी आई। इसी तरह टॉप 10 में शामिल वॉरेन बफे, स्टीव बालमर, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की नेटवर्थ में भी तेजी रही। अंबानी-अडानी का हाल भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 4.42 अरब डॉलर की तेजी आई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ अब 103 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 12.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 5.31 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 79.8 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 1.05 अरब डॉलर की तेजी आई है।

मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।      मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता  श्री इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

केंद्रीय मंत्री चौहान अजा 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि  गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

पुलिस ने जारी किए आतंकियों के पोस्टर जारी, 20 लाख का इनाम, कश्मीर में तलाश तेज

श्रीनगर पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले करने वाले गुनहगारों को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है. अब सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम हत्याकांड के लिए जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं. शोपियां जिले के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं. पहलगाम आतंकी हमले में शामिल लोगों की जानकारी देने वाले को 20 लाख का इनाम देने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि हमलावरों के बारे में जानकारी देने वालों की पहचान को गुप्त रखा जाएगा. इससे पहले भी सेना के द्वारा स्केच जारी किया जा चुका है. पर्यटकों को बनाया गया निशाना पिछले महीने पहलगाम के बैसरान घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं. आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाया था. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां एक्टिव किए गए. किस भाषा में बोल रहे थे आतंकी? सूत्रों के अनुसार, बेसरान हमले में शामिल दो स्थानीय आतंकियों की पहचान हुई है. हमले में दो पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं. इन आतंकियों ने 15 से 20 मिनट तक लगातार AK-47 से फायरिंग की. हमला करने वाले दो आतंकी पश्तून भाषा में बात कर रहे थे, जिससे स्पष्ट होता है कि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं. दो स्थानीय आतंकियों की पहचान भी हुई है. इनके नाम आदिल अहमद ठाकुर और आशिफ शेख बताए गए हैं. स्थानीय आतंकी भी लश्कर और जैश से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, आदिल ठाकुर लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा हुआ है और जम्मू-कश्मीर के गुरी, बिजबेहड़ा का रहने वाला है. जबकि आशिफ शेख का कनेक्शन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से है और वो मोंघामा, मीर मोहल्ला (त्राल) का निवासी है. हमले के वक्त एक से दो आतंकियों ने बॉडी कैमरा पहन रखा था और उन्होंने पूरे हमले को रिकॉर्ड किया.  

शेयर बाजार में एक दिन की रेकॉर्ड तेजी के बाद आज भारी गिरावट दिख रही

मुंबई  टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने कल यानी सोमवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। चौथी तिमाही में कंपनी को बंपर मुनाफा हुआ है। यह दोगुने से भी ज्यादा रहा। इसके बावजूद आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयर में वह तेजी दिखाई नहीं दी, जिसकी उम्मीद थी। वहीं कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। टाटा स्टील का शेयर सोमवार को 151.55 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 152.35 रुपये पर खुला। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 149.65 रुपये पर आ गया। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा। सुबह 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 0.46% की गिरावट के साथ 150.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी को कितना हुआ मुनाफा? कंपनी को चौथी तिमाही में 1,200.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 554.56 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि ज्यादा बिक्री और खर्चों में कमी की वजह से मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कमाई थोड़ी कम हुई है। कंपनी की कुल आय 56,679.11 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह 58,863.22 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपने खर्चों को भी कम किया है। इस तिमाही में कंपनी का खर्च 54,167.61 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 56,496.33 करोड़ रुपये था। कितना मिलेगा डिविडेंड? पूरे वित्त वर्ष FY25 की बात करें तो टाटा स्टील को 3,173.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 4,909.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल कंपनी ने नुकसान की भरपाई कर ली है। कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। हर शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 360% है। सहायक कंपनी में निवेश बोर्ड ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। टाटा स्टील अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश यूरोप में कंपनी के कारोबार को मजबूत करने और कर्ज चुकाने के लिए किया जा रहा है। टाटा स्टील, टी स्टील होल्डिंग्स के माध्यम से यूके और नीदरलैंड में अपने कारोबार का संचालन करती है। किसी भी विदेशी निवेश के लिए, जो एक वित्तीय वर्ष में 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पहले अनुमति लेनी होती है। टाटा स्टील के बोर्ड ने सोमवार को इस निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

CBSE बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया गया, इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा

नई दिल्ली सीबीएसई बोर्ड से सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी एग्जाम में भाग लेने वाले 42 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के साथ ही उनके माता-पिता को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो खत्म हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12th कक्षा का परिणाम आज यानी 13 मई को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है। इसके बाद अब CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की जाएगी।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  का 12वीं के रिजल्ट कभी भी घोषित किए जा सकते हैं. इसी बीच सीबीएसई ने 12वीं का पास पर्सेंटेज जारी कर दिया है. बता दें कि एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है. 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 91.64 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं तो वहीं 85.70 प्रतिशत लड़के ही 12वीं की परीक्षा में पास हो पाए हैं. पास प्रतिशत में सुधार, 88.39% छात्र हुए सफल इस वर्ष परीक्षा के लिए 17,04,367 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 16,92,794 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए और 14,96,307 उत्तीर्ण घोषित किए गए। परिणामस्वरूप, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा, जो कि पिछले वर्ष के 87.98% की तुलना में 0.41% अधिक है। विज्ञापन पास होने के लिए 33% अंक अनिवार्य सीबीएसई नियमों के अनुसार, परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यह मानदंड हर वर्ष के अनुसार समान रहता है। DigiLocker से भी उपलब्ध है मार्कशीट CBSE ने छात्रों और स्कूलों के लिए DigiLocker एप्लीकेशन के ज़रिए भी परिणाम और डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराई है। इसके लिए छात्रों को 6 अंकों का एक्सेस कोड स्कूल से प्राप्त कर DigiLocker में लॉग इन करना होगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे 2025 जारी हो गए हैं. परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं. विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in — पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं. इस वर्ष कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गया है तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकते हैं और अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं। CBSE में पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक जरूरीइन वेबसाइट्स पर मिलेगा सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट CBSE ने छात्रों को सूचित किया है कि स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स — cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र को DigiLocker ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. बोर्ड छात्रों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS भेजकर DigiLocker लॉगिन आईडी और एक्सेस कोड साझा करेगा, जिससे वे आसानी से लॉगिन कर सकते हैं. इसी के साथ, UMANG ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी छात्र परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. स्कोर कार्ड में Relative Grading के अनुसार मिलेंगे ग्रेड एक बड़ी बदलाव की बात करें तो इस बार से बोर्ड ने नई ग्रेडिंग प्रणाली ‘Relative Grading’ लागू की है, जो कि पुराने फिक्स्ड ग्रेडिंग पैटर्न से अलग है. पहले छात्रों को निश्चित अंकों की सीमा के आधार पर ग्रेड मिलते थे (जैसे 91–100 = A1), लेकिन अब छात्रों के ग्रेड उनके सहपाठियों के औसत प्रदर्शन के आधार पर तय किए जाएंगे. इसका उद्देश्य छात्रों पर पड़ने वाले शैक्षणिक दबाव को कम करना और प्रतिस्पर्धा को संतुलित करना है. इन तीन वेबसाइट्स पर चेक करें सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट cbse.gov.in cbseresults.nic.in results.cbse.gov.in

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में प्रदेश के 51वें आयुर्वेदिक कॉलेज की रखी गई नींव

मध्यप्रदेश की धरती पर अब नहीं बचेंगे नक्सली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम, नक्सली सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे मुख्यमंत्री ने नक्सल ऑपरेशन में शामिल 64 पुलिसकर्मियों को दी क्रम पूर्व पदोन्नति बालाघाट में हुआ 169 करोड़ लागत के 93 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन बालाघाट में प्रदेश के 51वें आयुर्वेदिक कॉलेज की रखी गई नींव मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रदर्शनी का किया अवलोकन  बालाघाट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में वर्ष-2026 तक देशभर से नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प लिया गया है। इसे पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार भी केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में बालाघाट जिले के पिछले दिनों नक्सल मुठभेड़ों में शामिल रहे पुलिस फोर्स, हॉक फोर्स और विशेष सशस्त्र बल के 64 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को क्रम पूर्व पदोन्नति प्रदान की गई है। राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाएगा। क्रम पूर्व पदोन्नति पुलिस इतिहास में स्वर्णिम क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट कभी अत्यधिक नक्सल प्रभावित 12 जिलों की सूची में शामिल था। सरकार की मंशा और पुलिस के परिश्रम से अब केंद्र सरकार ने बालाघाट को गंभीर समस्या वाली श्रेणी से बाहर कर अन्य श्रेणी में रखा है। बालाघाट में नक्सल गतिविधियों में गिरावट प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को बालाघाट के लांजी में आयोजित क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बैज लगाकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नत कर किया और बधाई दी। राज्य सरकार नक्सलियों से निपटने में सक्षम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को 4 दिन की लड़ाई में पस्त कर दिया। गृह मंत्री शाह के नेतृत्व में देशभर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित हो रहा है। इस अभियान को मजबूती देने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस को आधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस किया जा रहा है। राज्य सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। बालाघाट की धरती पर यह अलंकरण समारोह नक्सलियों को सीधा संदेश है कि वे सरेंडर करें नहीं तो मारे जाएंगे। प्रदेश की धरती पर नक्सल का खूनी खेल अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आज बालाघाट में पुलिस के वीरों का सम्मान हो रहा है। पुलिसकर्मी जान की बाजी लगाकर नागरिकों की सुरक्षा करते है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सर्वोच्च बलिदान देने वाले 37 वीर पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए कहा कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु निश्चित है, लेकिन मृत्यु ऐसी हो, जिस पर देश, प्रदेश और समाज गर्व करे। बालाघाट में 169 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में जल गंगा संवर्धन अभियान में बालाघाट जिले में किए गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने 169 करोड़ रुपए लागत के 93 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इनमें आयुर्वेदिक महाविद्यालय भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में प्रदेश के 51वें आयुर्वेदिक कॉलेज की नींव रखी। इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक लांजी राजकुमार कर्राहे, विधायक वारासिवनी विक्की पटेल, विधायक गौरव पारधी, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल और रामकिशोर कावरे उपस्थित रहे। बालाघाट खनिज और जल संपदा से परिपूर्ण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट खनिज और जल संपदा से परिपूर्ण है। यहां तांबा और मैग्नीज के भंडार हैं। बालाघाट के चिन्नौर चावल को जीआई टैग प्राप्त होना, हमारे लिये गौरव की बात है। बालाघाट में नक्सलियों के खात्मे के साथ विकास के कार्य भी निरंतर जारी हैं। यहां आयुर्वेद से जुड़ी भरपूर संपदा है। नर्सिंग और पैरामेडिकल के कोर्स भी आयुर्वेदिक कॉलेज में चलाए जाएंगे। एक समय था जब वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में एलोपैथी के मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे। अब प्रदेश में इनकी संख्या 30 है। इसके अतिरिक्त 8 और नए मेडिकल कॉलेज खुलने वाले हैं। पीएम जनमन अभियान में बालाघाट में बन रही देश में पहली सड़क मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बालाघाट में सड़क विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। पीएम जनमन अभियान में देश में पहली सड़क बालाघाट में बन रही है, जो 23 किलोमीटर लंबी है। हमारी सरकार बेघरों को घर देकर गरीब से गरीब व्यक्ति की जिंदगी बेहतर करने का प्रयास कर रही है। आगामी 26 मई को नरसिंहपुर में कृषि मेला लगेगा। यहां किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी। राज्य सरकार टमाटर सहित अन्य सब्जियों के भंडारण एवं प्र-संस्करण के लिए व्यवथा कर रही है। किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदकर उन्हें लाभ दिया गया है। जल संरक्षण और संवर्धन के लिए 30 जून तक अभियान चल रहा है। बालाघाट में तालाब, नदी, कुंए, बावड़ी सहित सभी जल स्त्रोतों का संरक्षण किया जा रहा है। युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नदी जोड़ों परियोजनाओं से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। राज्य सरकार किसानों को मात्र 10 प्रतिशत राशि पर 30 लाख से अधिक सोलर पंप दे रही है। किसानों से अतिरिक्त बिजली खरीदकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। राज्य सरकार ने किसानों को और अधिक लाभ देने के लिये डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की शुरुआत की है। किसान खेती के साथ दूध उत्पादन से भी आय बढ़ाएं। सरकार दूध खरीदेगी, किसानों को रोज पैसे मिलेंगे। प्रदेश में दूध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के साथ सरकार ने गौशालाओं के लिए प्रति गाय अनुदान 20 रुपए को बढ़ाकर 40 रुपए किया है। राज्य सरकार ने वृंदावन ग्राम योजना भी शुरू की है। युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के कर्मचारियों के हितैषी: मंत्री सिंह बालाघाट के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज क्रम पूर्व पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों ने त्याग और सेवा भावना से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह संदेश है कि जो कर्मचारी बेहतर कार्य करते हैं, उन्हें सरकार प्रोत्साहित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के … Read more

लीडर वही जो उदाहरण बनकर नेतृत्व करे: आश्रम के बच्चों से लेकर रिकी पोंटिंग तक, समर्पण और चरित्र की प्रेरणादायक कहानियां

leadership inspirational stories discipline : When a papad and Ricky Ponting taught the lesson of dedication and character leadership inspirational stories discipline किसी भी संस्थान की आत्मा उसका नेतृत्व होता है – और एक सच्चा लीडर वही होता है जो अपने आचरण से समर्पण और चरित्र की मिसाल बन जाए। हाल ही में एक पारिवारिक मित्र के साथ अस्थि-विसर्जन के लिए ठाणे के श्री रामदास आश्रम जाने का अवसर मिला, जहाँ एक छोटी-सी घटना ने यह बात और पुख्ता कर दी। आश्रम में थके हुए तीर्थयात्रियों के लिए सादा किंतु आत्मा को तृप्त कर देने वाला भोजन परोसा गया। भोजन के दौरान एक बालक द्वारा माँगे गए एक अतिरिक्त पापड़ को लेकर हुई बातचीत ने मन को छू लिया। एक बड़ा बालक छोटे को समझा रहा था कि ‘तुलना मत करो, वे लोग उपवास पर हैं’। इस उम्र में इतनी परिपक्वता और अनुशासन देखकर मन श्रद्धा से भर गया।इसी दिन, एक और प्रेरक खबर मिली – आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग की। भारत-पाक संघर्ष की खबर मिलते ही अधिकतर विदेशी खिलाड़ी देश छोड़कर चले गए, लेकिन पोंटिंग ने विमान से उतरने का साहसी निर्णय लिया। न सिर्फ खुद रुके, बल्कि उन्होंने दूसरों को भी लौटने का संदेश दिया, यह दिखाते हुए कि एक सच्चा लीडर मैदान के बाहर भी उतना ही समर्पित होता है। leadership inspirational stories discipline इन दोनों घटनाओं में एक गहरा संदेश है – चाहे वह आश्रम में संस्कार पाते बच्चे हों या विश्वस्तरीय कोच, नेतृत्व वही है जो अपने उदाहरण से दूसरों को दिशा दे। जब लीडर खुद अनुशासित होता है, तभी टीम में चरित्र और समर्पण के बीज पनपते हैं। यही है नेतृत्व का असली मतलब। leadership inspirational stories discipline

6 शहरों में खेले जाएंगे आईपीएल के शेष मुकाबले, कहां होगा आपकी टीम का मैच, क्या लिस्ट में है …

मुंबई टाटा आईपीएल 2025 को फिर से शुरू करने की घोषणा हो गई है. 17 मई 2025 से शुरू होकर 3 जून 2025 को फाइनल तक 6 स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे. संशोधित कार्यक्रम में दो डबल-हेडर शामिल हैं, जो दो रविवार को खेले जाएंगे. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष की वजह से IPL को सस्पेंड किया गया था. बीसीसीआई ने यह फैसला सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद लिया है. सभी प्रमुख हितधारकों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि मौजूदा सीजन के शेष मुकाबले अब पूरे किए जाएंगे. 17 मई से 3 जून तक चलेगा क्रिकेट का रोमांच संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आईपीएल 2025 के बचे हुए 17 मुकाबले 6 अलग-अलग स्थानों पर खेले जाएंगे. ये मुकाबले 17 मई 2025 से शुरू होंगे और अंतिम मुकाबला यानी फाइनल 3 जून 2025 को खेला जाएगा. इस दौरान दर्शकों को दो ‘डबल हेडर’ यानी एक ही दिन दो मुकाबले देखने को मिलेंगे. ये डबल हेडर रविवार को आयोजित किए जाएंगे. प्लेऑफ़ मुकाबलों का कार्यक्रम जारी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ़ चरण का भी पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. यह चरण हमेशा की तरह लीग का सबसे रोमांचक हिस्सा होता है, जिसमें शीर्ष 4 टीमें खिताब की दौड़ में उतरती हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है: क्वालिफायर 1 – 29 मई 2025 एलीमिनेटर – 30 मई 2025 क्वालिफायर 2 – 1 जून 2025 फाइनल – 3 जून 2025 इन चारों मुकाबलों के स्थल की घोषणा बीसीसीआई द्वारा बाद में की जाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह मुकाबले प्रमुख महानगरों या तटवर्ती सुरक्षित स्थानों पर आयोजित किए जा सकते हैं. देश के सशस्त्र बलों को बीसीसीआई का सलाम बीसीसीआई ने इस अवसर पर देश की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और दृढ़ संकल्प को सलाम किया है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा, “हम भारत की सशस्त्र सेनाओं के साहस और समर्पण को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत क्रिकेट की सुरक्षित वापसी संभव हो पाई है. बीसीसीआई राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है और उसी भावना के साथ आईपीएल को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.” प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है 3 टीमें आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस से चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बाहर हो चुकी है. इसके अलावा टूर्नामेंट खेल रही सभी 7 टीमें अब भी फाइनल का सपना देख रही हैं. गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत है. दोनों टीम के पास 16 अंक हैं और अभी 3-3 मुकाबला खेलना बाकी है. पंजाब किंग्स ने भी 11 मैच ही खेले हैं और उसके 15 अंक हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम तकनीकी तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. 12 मैच खेलकर टीम ने 5 जीत 6 हार और 1 बेनतीजा मैच से महज 11 अंक हासिल किए हैं. आखिरी 2 मैच जीतकर भी टीम 15 अंको तक ही पहुंच सकती है. ऐसे में नेट रन रेट आगे की राह तय करेगा. अंक तालिका का हाल इस वक्त अंक तालिका में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है. उनके बराबर 16 अंक लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू दूसरे स्थान पर है. पंजाब किंग्स तीसरे जबकि मुंबई इंडियंस की टीम चौथे नंबर पर है. दिल्ली कैपिटल्स 5 और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम छठे स्थान पर है. सातवां नंबर लखनऊ सुपर जायंट्स का है तो वहीं प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैदराबाद आठवें नंबर पर है. ऐसे ही राजस्थान रॉयल्स 9वें जबकि चेन्नई सुपर किग्स सबसे नीचे 10वें स्थान पर है.

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा खजूरी गोड़ में मांगलिक भवन बनाया जाएगा

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर के नारायणगढ़ में 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण नगर परिषद नारायणगढ़ का नाम सुदर्शन रखा जाएगा:उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा खजूरी गोड़ में मांगलिक भवन बनाया जाएगा मंदसौर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर जिले के मल्हारगढ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में 2करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। विकास कार्यों की गति प्रदान करने के उद्देश्य से एक करोड़ की लागत से निर्मित नगर परिषद नारायणगढ़ के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि नगर परिषद भवन का नाम सुदर्शन नाम रखा जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से हर खेत को सिंचाई के लिए पानी एवं हर गांव में पीने के पानी की सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने खजूरी गोड़ में अस्पताल के लिए जमीन दान करने वाले दानदाताओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि खजूरी गोड़ में मांगलिक भवन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांधी सागर का पानी खेतों में लाने का काम किया है। जिस पर लगातार काम चल रहा है। जिससे अब किसान 1 साल में तीन बार फसल ले सकेंगे। एक समय था जब किसान सिंचाई और बिजली के लिए परेशान था लेकिन अब बिजली 24 घंटे मिल रही है। सिंचाई के लिए बड़ी-बड़ी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाएं बन रही है। सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना चलाई, जिससे गरीब व्यक्ति की संकट के समय मदद की है, जिससे हर परिवार को एक साल में 5 लाख तक का निशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है। सरकार ने गैस कनेक्शन, शौचालय की व्यवस्था, किसान सम्मान निधि, बिना ब्याज के ऋण, लाडली बहना योजना, संबल जैसी अनेक योजनाएं चलाई है। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार एवं आम नागरिक मौजूद रहें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login