LATEST NEWS

इटारसी स्टेशन पर ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग: 428 यात्री पकड़े गए, 2.70 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

इटारसी मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया के निर्देशन में भोपाल मंडल द्वारा अनियमित यात्राओं पर रोक लगाने एवं अधिकृत यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष टिकट जांच अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 मई 2025 को इटारसी स्टेशन पर प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक ‘किलाबंदी’ टिकट चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का संचालन श्री अरुण श्रीवास्तव, मुख्य टिकट निरीक्षक, भोपाल के नेतृत्व में 31 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के बाहर जाने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी की गई, जिससे बिना जांच कोई भी यात्री बाहर न निकल सके। इस चेकिंग अभियान के अंतर्गत कुल 33 ट्रेनों के यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। जांच में 202 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए, जिनसे ₹1,59,815/- वसूले गए। वहीं 224 यात्री अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़े गए, जिनसे ₹1,10,355/- की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 2 मामलों में यात्रियों द्वारा बिना बुकिंग सामान ले जाने या गंदगी फैलाने के आरोप में ₹200/- का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 428 मामलों से ₹2,70,370/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इस प्रकार के ‘किलाबंदी’ टिकट जांच अभियान रेलवे की ओर से यात्रियों में जागरूकता लाने एवं अनुशासन बनाए रखने का प्रभावी प्रयास हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य लें। प्रतीक्षा सूची ई-टिकट एवं प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा करना अनुमन्य नहीं है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप अथवा UTS ऐप के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।

जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे, तब तुर्की ने ही पाक की मदद की थी, अमेरिका का डबल गेम!

वॉशिंगटन अमेरिका ने तुर्की को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलों की बिक्री को मंजूरी दे दी है। यह कदम नाटो सहयोगी व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल के समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो गए थे, तब तुर्की ने ही पाकिस्तान की मदद की थी। न सिर्फ उसने 350 से ज्यादा तुर्की ड्रोन पाकिस्तान को दिए थे, बल्कि उन्हें ऑपरेट करने के लिए मिलिट्री ऑपरेटिव को भी भेजा था। इसके बाद से ही तुर्की और भारत के संबंध भी खराब होने लगे हैं और भारत की जनता उसे एक ‘दुश्मन’ देश की तरह मानने लगी है। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या अमेरिका डबल गेम खेल रहा है। एक ओर वह भारत से अच्छे रिश्ते की बात करता है तो दूसरी ओर पाकिस्तान की मदद करने वाले तुर्की को भी हथियार देने से भी पीछे नहीं हटता। अमेरिका और तुर्की के बीच हथियारों का यह सौदा ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गुरुवार को नाटो विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए तुर्की गए थे। हालांकि, अभी इस सौदे में अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत है। रुबियो के अगले दिन युद्ध विराम के बारे में रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच संभावित वार्ता के लिए इस्तांबुल जाने की उम्मीद है। रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी ने बताया है कि तुर्की ने 225 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत से 53 एडवाइंस मध्यम दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और 79.1 मिलियन डॉलर की लागत से 60 ब्लॉक II मिसाइलों का अनुरोध किया है। आरटीएक्स कॉर्पोरेशन बिक्री के लिए मुख्य ठेकेदार होगा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यप एर्दोगन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बैठक का इंतजार कर रहे हैं, ताकि अंकारा द्वारा रूसी मिसाइल-रक्षा प्रणाली की खरीद और सीरियाई कुर्द मिलिशिया के लिए वॉशिंगटन के समर्थन से उत्पन्न तनावपूर्ण संबंधों को फिर से बेहतर किया जा सके। तुर्की और अमेरिका अमेरिका समर्थित कुर्द बलों, जिनके संबंध अलगाववादी तुर्की समूह पीकेके से हैं, को नई सीरियाई सेना में शामिल करने पर बातचीत कर रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में पीकेके ने घोषणा की कि वह तुर्की के खिलाफ स्वायत्तता के लिए 40 साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए अपने हथियार डाल देगा। अमेरिका और तुर्की के पास नाटो में दो सबसे बड़ी सेनाएं हैं। अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट्स भी खरीदना चाहता है तुर्की इतना ही नहीं, तुर्की ने बार-बार हथियार खरीद में अमेरिका के F-35 फाइटर जेट्स को शामिल करने का इरादा जताया है। हालांकि इसके लिए अमेरिका को अंकारा पर रूसी S-400 मिसाइल-रक्षा प्रणाली के अधिग्रहण के बाद लगाए गए पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों को खरीदने पर प्रतिबंध हटाना होगा। तुर्की द्वारा रूसी S-400 की खरीद के परिणामस्वरूप वॉशिंगटन के साथ गतिरोध पैदा हो गया था, जिसके कारण बाद में अमेरिका ने CAATSA के रूप में जाने जाने वाले प्रतिबंध लगाए। हालांकि, अंकारा ने वॉशिंगटन की मांग के अनुसार एस-400 को त्यागने से इनकार कर दिया है, लेकिन उसे उम्मीद है कि ट्रंप CAATSA में संशोधन करने के लिए सहमत हो सकते हैं, जिससे तुर्की लॉकहीड मार्टिन कॉर्प द्वारा निर्मित एफ-35 जेट खरीद सकेगा।

दिल्ली एम्स पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, नक्सल हमले में घायल जवानों से की मुलाकात, बढ़ाया हौसला

रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती घायल सीआरपीएफ जवानों से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री ने जवानों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनका हौंसला बढ़ाया। बता दें कि ये जवान हाल ही में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ (KGH) में नक्सल विरोधी ऑपरेशन के दौरान घायल हुए थे। इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है। आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है। मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं। उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

यात्रियों की सुरक्षा में तत्परता: संदिग्ध गतिविधियों पर आरपीएफ की सक्रिय कार्रवाई

भोपाल भोपाल मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर सघन निगरानी और गश्ती अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा भोपाल रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने की महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई, जो यात्री सामान चोरी करने की नीयत से प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध रूप से घूम रहे थे। घटना भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर रात्रि 10 बजे के आसपास की है, जब आरपीएफ आरक्षक कृष्ण कुमार द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को यात्रियों के बीच संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा गया। तत्काल सतर्कता दिखाते हुए आरक्षक द्वारा दोनों व्यक्तियों को रोका गया और पूछताछ की गई। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान क्रमशः कल्लू खान  उम्र – 24 वर्ष और दीवान सिंह सुजान सिंह  उम्र – 25 वर्ष के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान दोनों के पास किसी भी प्रकार का वैध टिकट या रेलवे परिसर में रहने का अधिकार पत्र नहीं पाया गया। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 145, 146, 137 तथा 1727/25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्टेशन परिसर में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को सख्ती से रोका जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

बारातियों से भरी अनियंत्रित बस गहरी खाई गिरी, तीन की मौत, कई घायल

बलरामपुर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. कंठी घाट चांदो में बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसमें एक बच्ची, युवक और एक महिला शामिल है. वहीं बस में सवार लगभग 25 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस शंकरगढ़ से झारखंड बारात लेकर जा रही थी, इसी दौरान कंठी घाट के पास बस की स्थिति बिगड़ गई और वह गहरी खाई में पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही चांदो पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में घायल लोगों को तत्काल चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल बलरामपुर में जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि कंठी घाट रोड निर्माण कार्य एवं घाट कटिंग का कार्य बीते कई वर्षों से चल रहा है, जो कछुए की चाल से भी धीमा है। वहीं जानकारी के अनुसार, जिस बस से बारात लेकर जा रहे थे, उस बस की स्थिति भी काफी खराब थी, फिटनेस भी सही नहीं था। शायद यही कारण है कि इतनी बड़ी घटना घटित हुई।

रायगढ़ जिले में हाथी का कहर, बुजुर्ग पर हमला, हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत

रायगढ़ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी का कहर देखने को मिला है। हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, घरघोड़ा रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पानीखेत निवासी महेत्तर पिता डोकरी उम्र 40 वर्ष कल शाम 6 बजे खाजाखार में अपनी बाड़ी को देखने गया था, इसी बीच एक जगली हाथी से अचानक उसका सामना हो गया। जिसके बाद हाथी ने उस पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हाथी के हमले से गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गांव के ग्रामीण घरघोड़ा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बुजुर्ग के पैर और जाँघ टूटने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने की वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों से मिलकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि  उनके गांव के आसपास कुछ दिनों से 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। जिससे गांव में दहशत का माहौल है।

बलूचिस्तान हिंदुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है: सीएम सरमा

बलूचिस्तान भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच बलूचिस्तान की आजादी की मांग तेज हो गई है। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने वहां स्थित एक हिंदू मंदिर का जिक्र करते हुए इसे सनातन धर्म के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल बताया है। सरमा ने गुरुवार को कहा कि बलूचिस्तान हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है जो 51 पवित्र शक्तिपीठों में से एक है। यहां पाकिस्तान का सबसे बड़े हिंदू उत्सव हिंगलाज यात्रा मनाया जाता है। हिंगलाज माता का प्राचीन गुफा मंदिर देश के उन कुछ हिंदू स्थलों में से एक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। आपको बता दें कि मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में 44 लाख हिंदू रहते हैं, जो कि कुल आबादी का सिर्फ 2.14 प्रतिशत है। भक्तगण ज्वालामुखी के शिखर तक पहुंचने के लिए सैकड़ों सीढ़ियां चढ़ते हैं या चट्टानों से होते हुए यात्रा करते हैं। यहां मौजूद गड्ढे में नारियल और गुलाब की पंखुड़ियां फेंकते हैं और हिंगलाज माता के दर्शन के लिए दैवीय अनुमति मांगते हैं। यहां तीन दिवसीय मेला लगता है। मंदिर के सबसे वरिष्ठ पुजारी महाराज गोपाल बताते हैं कि लोग यहां क्यों आते हैं। वह कहते हैं, “यह हिंदू धर्म में सबसे पवित्र तीर्थस्थल है। जो कोई भी इन तीन दिनों के दौरान मंदिर में आता है और पूजा करता है, उसके सभी पाप क्षमा हो जाते हैं।” हिमंत सरमा ने क्या कहा? मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह मंदिर हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान की दुर्गम पहाड़ियों में स्थित है और ऐसा माना जाता है कि यही वह स्थान है जहां देवी सती का शीश गिरा था। इस कारण यह स्थान देवी शक्ति के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘सिंधी, भावसर और चरण समुदायों’’ के श्रद्धालु सदियों से रेगिस्तानी रास्तों को पार करते हुए इस मंदिर में दर्शन के लिए कठिन यात्राएं करते आ रहे हैं। हिंगोल नेशनल पार्क के बीहड़ इलाकों में बसे इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि यह वह स्थान है जहां देवी सती का सिर गिरा था, जो इसे शक्तिपीठ के सबसे पवित्र स्थलों में से एक बनाता है। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि धार्मिक महत्व से परे, बलूचिस्तान इस क्षेत्र में उपमहाद्वीप के विभाजन से पहले तक हिंदुओं की प्राचीन सांस्कृतिक उपस्थिति का भी गवाह रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तीर्थ स्थल को बलूच समुदाय भी गहरे सम्मान से ‘नानी मंदिर’ कहकर संबोधित करते है, जो विभिन्न समुदायों के बीच साझा विरासत और पारस्परिक श्रद्धा की दुर्लभ मिसाल है।

आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा, प्रतिबंध हटाने का हुआ ऐलान

दमिश्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के अंतरिम नेता अहमद अल-शारा से मुलाकात की थी। इसके अलावा अमेरिकी नेता ने सीरिया से प्रतिबंध हटाने का भी ऐलान किया है। कभी आतंकी रहे अहमद अल-शारा से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की दुनिया भर में चर्चा है। कई देशों और मीडिया की तरफ से आलोचना भी हो रही है। लेकिन सीरिया में जश्न जैसा माहौल है। बुधवार रात को ही सीरिया में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ये लोग नाच रहे हैं और डोनाल्ड ट्रंप की तारीफें कर रहे हैं। आज उनके लिए वही अमेरिका दोस्त बन गया है, जिसे कभी वे ‘जानी दुश्मन’ मानते थे। इस तरह एक झटके में सीरिया में माहौल बदल गया है। सीरिया के लोगों का कहना है कि अमेरिकी प्रतिबंध हटने के बाद अब उनके देश का आर्थिक विकास हो सकेगा। अब हम भी दुनिया की मुख्यधारा में आएंगे। जश्न मना रहे कई लोगों ने तो कहा कि यह सीरिया के नए जन्म जैसा है। इन लोगों का कहना है कि यह हमारे लिए कई दशक से चली आ रही तबाही से उबरने का एक रास्ता होगा। अब हमारे देश में भी निवेश आएगा और आर्थिक प्रगति की राह खुलेगी। वहीं अहमद अल शारा का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप का फैसला बहुत साहस भरा है। उन्होंने कहा कि अब एक नया और आधुनिक सीरिया खड़ा होगा। यह तो सीरिया के लिए पुनर्जन्म जैसा है। टीवी पर देश को संबोधित करते हुए अहमद अल-शारा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला ऐतिहासिक और साहसी है। इससे सीरिया के लोगों की पीड़ा कम होगी। अब हम क्षेत्रीय शांति और स्थिरता में अपना योगदान दे सकेंगे। दरअसल सीरिया लंबे समय से गृह युद्ध की मार झेल रहा है। फिर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने कब्जा जमा लिया था। लंबे समय तक बशर अल असद और उनके परिवार की देश में तानाशाही रही। इसके चलते सीरिया की 90 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजार रही है। अब सीरिया के लोगों को लगता है कि यह विकास की नई सुबह होगी। गुरुवार को सुबह ही बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रात को भी जश्न चला। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें दिखता है कि लोग झंडे लहराते हुए झूम रहे हैं। दमिश्क के मशहूर उम्मैद स्क्वेयर पर हजारों लोगों का जमावड़ा दिखाई दिया। बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था और सीरिया के झंडे लहरा रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार जिहाद यजीगी नाम के एक शख्स ने कहा कि अब सरकार कोई बहाना नहीं कर पाएगी कि हमारे ऊपर अमेरिकी प्रतिबंध हैं। वह सीरिया रिपोर्ट के एडिटर भी हैं। वहीं एक अन्य शख्स हाजेम अल-लोदा ने कहा कि असद सरकार से निपटने के लिए अमेरिका ने पाबंदिया लगाई थीं, लेकिन इसे भुगत तो हमारे जैसे आम लोग ही रहे थे।

मादक पदार्थ गांजा के अवैध कारोबार के विरूद्ध कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा कार्यवाहीः गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

  अनुपपुर पुलिस अधीक्षक अनुपपुर  मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थानो में अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है जो उक्त अभियान के अंतर्गत अदरक पुलिस अधीक्षक अनूपपुर   इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी  अनूपपुर   सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा बुधवार की दोपहर ग्राम ताराडांड़ बैरहनीटोला में अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करने वाले आरोपी रामदास सिहं गोड़ निवासी बैरहनीटोला ( ताराडांड़ ) को रंगे हाथों गांजा ले जाते हुए पकड़ा जाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट में कार्यवाही की गई है। टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक रितेश सिंह, आरक्षक प्रकाश तिवारी, अब्दुल कलीम, अमित यादव एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी के द्वारा ग्राम ताराडांड़ में कुछ दिनो से अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त होने पर बुधवार की दोपहर पुलिस टीम द्वारा रामदास सिहं गोड़ पिता जेठू सिहं गोड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम ताराडांड के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 638 ग्राम गांजा कीमती 6500 रूपये एवं नगदी 4885 रूपये जप्त किया जाकर अपराध क्रमांक 236/25 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।

अवैध खनिज एवं रेत के खिलाफ फिर हुई कार्रवाई

  1 चैन माउंटेन मशीन और एक हाइवा जब्त   अवैध रूप से भंडारित 150 ट्रिप हायवा रेत बरामद बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  खनिज अमला बिलासपुर द्वारा। आज।  गनियारी, कोटा, करही कचार, छतौना, सोढाखुर्द रतनपुर कछार एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। करही कछार क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध खनन  करते 01 चैन माउंटेन मशीन को जप्त कर सील बंद किया गया  तथा ग्राम सोढाखुर्द क्षेत्र मे बिना वैध दस्तावेज ,अनुमति पत्र,सहमति पत्र,प्रस्ताव के लगभग 150 ट्रिप हाइवा खनिज रेत का भण्डारण किया जाना पाये जाने  पर भण्डारित रेत को हरी ओम शर्मा निवासी बिलासपुर से जप्त किया गया। ग्राम पंचायत छतौना सरपंच, उप सरपंच एंव सरपंच प्रतिनिधि द्वारा जप्त खनिज रेत को सुपुर्द मे लेने एंव मौका पंचनामा में हस्ताक्षर करने से इंकार किया गया। जिसके पश्चात जप्त खनिज रेत को भूमि स्वामी मनोहर सिंह राज निवासी सोढाखुर्द को सुपुर्द किया गया। ग्राम कछार अंतर्गत खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये पर 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी को सुरक्षार्थ किया गया।  खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई जारी है।

मुझे टिम कुक के प्लान से दिक्कत, मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि भारत में ही इतने ज्यादा प्लांट लगाने की क्या जरूरत: डोनाल्ड ट्रंप

दोहा, ब्लूमबर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ऐपल के सीईओ टिम कुक से कहा है कि वे आईफोन की प्रोडक्शन यूनिट्स भारत में न बनाएं। उन्होंने कहा कि मुझे टिम कुक के इस प्लान से दिक्कत है और मैंने उन्हें साफ कर दिया है कि भारत में ही इतने ज्यादा प्लांट लगाने की क्या जरूरत है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कतर में अपने आधिकारिक दौरे पर गए ट्रंप ने वहां के ऐपल के सीईओ से बातचीत में यह बात कही। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टिम कुक पूरे भारत में प्रोडक्शन यूनिट्स लगा रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि इस तरह से भारत में विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अब मेरे कहने के बाद ऐपल की ओर से अमेरिका में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाया जाएगा। अपने इस ऐतराज की वजह भी डोनाल्ड ट्रंप ने साफ की है। उनका कहना है कि भारत दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क है, लेकिन वहां हमारे लिए अपने उत्पादों को बेचना सबसे कठिन है। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ घटाने की बात कही है और वह ट्रेड डील करना चाहता है। इसके साथ ही अपने उत्पादों पर भी एग्रीमेंट चाहता है। डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीन से बाहर भारत में ऐपल की ओर से प्रोडक्शन यूनिट्स लगाई जा रही हैं। दरअसल ऐपल की यह रणनीति है कि सप्लाई चेन में अकेले चीन पर ही निर्भरता न रहे, इसलिए भारत में भी फैक्ट्रियां लगाई जा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति को उसके इसी प्लान पर आपत्ति है। दरअसल अब तक आईफोन का ज्यादातर प्रोडक्शन चीन में ही होता रहा है और अमेरिका में कोई उत्पादन नहीं होता था। अब ट्रंप चाहते हैं कि आईफोन की फैक्ट्रियां भारत में लगाने की बजाय अमेरिका में ही लगें। दरअसल कोरोना काल में जब लॉकडाउन लगे थे तो बड़े पैमाने पर सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी। ऐसी स्थिति में ऐपल ने सप्लाई चेन को अलग-अलग देशों में विस्तृत करने की योजना तैयार की थी। इसी के तहत कई जगहों पर ऐपल के आईफोन के प्रोडक्शन की तैयारियां हो रही हैं। भारत में ज्यादातर आईफोन दक्षिण भारत में फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की ओर से बनाए जा रहे हैं।

सिरोही में चूरमा-बाटी का प्रसाद खाकर 39 बच्चों सहित 50 बीमार, अस्पताल में भर्ती

सिरोही सिरोही जिले के पिंडवाड़ा उपखंड अंतर्गत भूला गांव में हुए गमेती समाज के प्रसादी कार्यक्रम में चूरमा-बाटी खाने से 39 बच्चों सहित 50 लोग बीमार हो गए। परिजन सभी बीमार लोगों को समीपवर्ती रोहिड़ा और सरूपगंज कस्बों में लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।   जानकारी के अनुसार, भूला गांव में गमेती समाज की ओर से प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें चूरमा-बाटी का प्रसाद बनाया गया था। इसे खाने के बाद 39 बच्चों सहित 50 लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर इस परिजन उन्हें निजी वाहनों से रोहिड़ा और सरूपगंज के सरकारी व निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे और सभी को भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की सूचना मिलने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रसादी के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर वाहनों तक लाना पड़ा गमेती समाज का यह प्रसादी कार्यक्रम भूला गांव के दुर्गम क्षेत्र में आयोजित किया गया था। ऐसे में वहां तक वाहनों को ले जाना संभव नहीं था। जैसे ही प्रसादी ग्रहण करने वाले लोगों की तबीयत बिगड़ी, परिजन बच्चों को गोद में और बड़ों को खाट पर लिटाकर वाहनों तक लेकर आए। इस दौरान उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मिलावट की शिकायतें बढ़ें जिले में बीते लंबे समय से घी, तेल एवं अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर शिकायतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागीय अधिकारी सख्ती से कार्रवाई करने के बजाय त्योहारी सीजन में औपचारिकता निभाकर ही संतुष्ट हो जाते हैं। विभागीय टीम जब मौके पर पहुंचती है तो उन्हें स्थिति की पूरी जानकारी होती है, लेकिन सैंपलों के फेल होने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध विभागीय प्रशासन अक्सर मेहरबानी वाला रवैया अपनाता है। ऐसे में आमजन को ही खामियाजा भुगतना पड़ता है।

काफिला रोके जाने के बाद राहुल गांधी पैदल ही दलित छात्रों से संवाद के लिए निकल पड़े, भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर गुरुवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, राहुल गांधी को दरभंगा प्रशासन ने अंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी। हालांकि, काफिला रोके जाने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पैदल ही दलित छात्रों से संवाद के लिए निकल पड़े। इस दौरान पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी देखने को मिली। वहीं, राहुल गांधी के दरभंगा में कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस ने बिहार की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बिहार में दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अब क्या दलित, वंचित, पिछड़े वर्ग के छात्रों से संवाद करना संविधान के खिलाफ है? क्या उनकी शिक्षा, उनकी भर्ती परीक्षा और नौकरियों के बारे में उनसे बातचीत करना कोई पाप है? जेडीयू-भाजपा सरकार के बिहार में दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम में राहुल गांधी को शामिल होने से रोकना तानाशाही की पराकाष्ठा है। लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार इस अन्याय को याद रखेगी और समय आने पर जेडीयू-भाजपा को इसका उचित जवाब भी देगी।” कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “दरभंगा के अंबेडकर हॉस्टल में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोकना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय एवं कायराना कृत्य है। तानाशाही पर उतारू जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या बिहार में नेता प्रतिपक्ष का जाना अपराध है या दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों की आवाज उठाना अपराध है? न्याय और क्रांति की धरती बिहार की जनता यह तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेगी।” इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में एनडीए की ‘डबल इंजन धोखेबाज सरकार’ मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी, आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?”

मकान में चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने दबिश देकर चार लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र के अहेरी गांव के एक मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। देह-व्यापार के रैकेट के बारे में जब वहां को लोगों को जानकारी हुई तो हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और मकान पर दबिश देकर देह-व्यापार के रैकेट में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया, ग्रामीणों को सूचना मिली कि अहेरी के कल्याण कॉलेज के पास एक मकान में देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने पहले हंगामा किया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया गया। इसके बाद मकान में दबिश दिया गया जहां से दो पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। उन्हें पकड़कर थाना ले जाकर पूछताछ की गई। उन्होंने देह-व्यापार की अवैध गतिविधियों का संचालन करना स्वीकार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

कानपुर विश्वविद्यालय का इस्तांबुल विश्वविद्यालय से MOU रद्द

कानपुर  भारत-पाक के बीच युद्ध जैसे हालात बनने पर तुर्किए पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था। वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए सीएसजेएमयू ने इंस्ताबुल यूनिवर्सिटी के साथ हुए एमओयू को रद्द कर दिया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इंस्ताबुल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को पत्र लिखकर एमओयू रद्द करने की जानकारी दे दी है। पत्र में कहा गया है कि छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर तत्काल प्रभाव से इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ हाल ही में निष्पादित समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप से समाप्त करता है। यह निर्णय सीधे तौर पर तुर्की द्वारा एक ऐसे राष्ट्र के साथ गठबंधन करने के लिए अपनाए गए गंभीर भू-राजनीतिक रुख से उपजा है जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खुले तौर पर शत्रुतापूर्ण है। यह हमारा दृढ़ विश्वास है कि पाकिस्तान के रणनीतिक सहयोगी के साथ सीधे या मौन रूप से जुड़े किसी संस्थान को एक विश्वसनीय अकादमिक सहयोगी के रूप में नहीं माना जा सकता है। ऐसा करना राष्ट्र हित, सम्मान और सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांतों को कमजोर करना होगा। जबकि हम वैश्विक शैक्षणिक संवाद के कट्टर समर्थक बने हुए हैं, इस तरह की सहभागिता भारत के मूल राष्ट्रीय मूल्यों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की कीमत पर नहीं हो सकती और न ही होनी चाहिए। उम्मीद है कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय इस घटनाक्रम की गंभीरता को पहचानेगा और इस अपरिवर्तनीय निर्णय के पीछे के तर्क को समझेगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस्तांबुल विश्वविद्यालय के साथ शैक्षिक गतिविधियों और अनुसंधान के लिए करार किया गया था। अभी इस दिशा में काम होना बाकी था लेकिन वर्तमान परिस्थितियों और तुर्किये के व्यवहार को देखते हुए एमओयू को रद किया गया है। ऐसे देश के साथ कोई साझेदारी नहीं की जा सकती है जो देश विरोधी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live