LATEST NEWS

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और अन्य चालक दल की अंतरिक्ष यात्रा स्थगित, मिशन को 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था

नई दिल्ली भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य चालक दल के सदस्यों द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन में देरी हो गई है और अब इसे 8 जून को शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. पहले इस मिशन को 29 मई को प्रक्षेपित किया जाना था. इसकी घोषणा अमेरिका स्थित वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान फर्म Axiom Space और NASA द्वारा की गई. NASA ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि “@Space_Station की उड़ान अनुसूची की समीक्षा करने के बाद, NASA और उसके साझेदार कई आगामी मिशनों के लिए लॉन्च के अवसरों को बदल रहे हैं. नए लक्षित नो-अर्लिअर-देन-लॉन्च अवसर, परिचालन तत्परता के अधीन, ये हैं: Axiom Mission 4: 9:11 पूर्वाह्न EDT, रविवार, 8 जून.” SpaceX के ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा, 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान पर सवार राकेश शर्मा की प्रतिष्ठित अंतरिक्ष उड़ान के चार दशक बाद हो रही है. शुक्ला के अलावा, एक्स-4 चालक दल में पोलैंड और हंगरी के सदस्य भी शामिल हैं, जो इतिहास में प्रत्येक देश का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए पहला मिशन है और 40 वर्षों में दूसरा सरकार प्रायोजित मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है. शुक्ला अंतरिक्ष में सात प्रयोग करेंगे, जिनका उद्देश्य भारत में सूक्ष्मगुरुत्व अनुसंधान को प्रोत्साहित करना है. भारत की आशा है कि वह 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा और 2047 तक अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजेगा. इसरो ने आईएसएस पर प्रयोग करने के लिए भारत-केंद्रित भोजन पर ध्यान केंद्रित करने की योजना तैयार की है, जिसमें सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण स्थितियों में मेथी और मूंग को अंकुरित करना भी शामिल है. एक्सिओम-4 (एक्स-4) मिशन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) परियोजना के अंतरिक्ष यात्री स्लावोज़ उज़्नान्स्की भी शामिल होंगे, जो 1978 के बाद से दूसरे पोलिश अंतरिक्ष यात्री होंगे. टिबोर कापू 1980 के बाद से दूसरे राष्ट्रीय हंगरी अंतरिक्ष यात्री होंगे. पैगी व्हिटसन अपने दूसरे वाणिज्यिक मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन का नेतृत्व करेंगी, जो किसी अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में सबसे लंबे समय तक रहने के उनके मौजूदा रिकॉर्ड में शामिल होगा. एक्स-4 चालक दल स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्षयान पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा तथा परिक्रमारत प्रयोगशाला में 14 दिन तक का समय व्यतीत करेगा. Ax-4 मिशन का दल और उद्देश्य Ax-4 मिशन में चार अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। शुक्ला के साथ इस मिशन में अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन (कमांडर), पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्निव्स्की और हंगरी के तिबोर कपु शामिल होंगे। यह टीम स्पेसएक्स के ड्रैगन यान में फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में जाएगी और लगभग 14 दिनों तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेगी। इस दौरान वैज्ञानिक रिसर्च, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और शैक्षणिक/सार्वजनिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां की जाएंगी। भारत के ‘गगनयान’ मिशन से जुड़े प्रयोग भी होंगे शुभांशु शुक्ला इस मिशन के दौरान भारत के आगामी ‘गगनयान’ मानव अंतरिक्ष मिशन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रयोग भी करेंगे। इनमें मांसपेशियों की क्षति, सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में शरीर का अनुकूलन और अंतरिक्ष में जैविक खेती जैसे विषयों पर अध्ययन शामिल हैं। कौन हैं शुभांशु शुक्ला? लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर 1985 को जन्मे शुक्ला भारतीय वायु सेना के एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं, जिन्होंने सु-30 एमकेआई, मिग-21, मिग-29, जगुआर, हॉक, डोर्नियर और एन-32 जैसे विमानों पर 2,000 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव हासिल किया है। 2019 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए चुने गए शुक्ला ने रूस के यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। वे भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान (2026 में प्रस्तावित) के लिए भी प्रमुख अंतरिक्ष यात्री हैं। उनका यह मिशन भारत की वैश्विक मानव अंतरिक्ष उड़ान में सक्रिय भागीदारी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ISRO और Axiom Space का भरोसा हालांकि लॉन्च में कुछ दिन की देरी हुई है, लेकिन ISRO और Axiom Space दोनों ने मिशन की विश्वसनीयता और तैयारियों पर पूर्ण विश्वास जताया है। अधिकारियों का कहना है कि यह तकनीकी देरी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और मिशन की सफलता में कोई बाधा नहीं बनेगी।

शशांक सिंह का ‘इंडिगो एयरलाइंस’ पर फूटा गुस्सा, IPL बहाल होने से पहले हो गया खेला, ऐसे निकाली भड़ास

नई दिल्ली 17 मई से IPL बहाल होने वाला है, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते BCCI ने टूर्नामेंट को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। ऐसे में नए शेड्यूल के अनुसार खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ तय वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के साथ खेला हो गया। दरअसल, पंजाब किंग्स का 18 मई को मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में है। टीम इस मैच के लिए वहां पहुंच गई है। हालांकि शाशांक सिंह के साथ खेला यह हुआ कि वह तो जयपुर पहुंच गए मगर उनका सामान जयपुर की जगह बेंगलुरु पहुंच गया। यह गलती एयरलाइंस से हुई जिसकी वजह से वह भड़क गए। शशांक सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना गुस्सा निकलते हुए लिखा, “बहुत बढ़िया @indigo.6e! हमारे देश की सबसे खराब एयरलाइन्स में से एक। मेरा सामान जयपुर पहुंचना था और फिलहाल वह बैंगलोर में है। मुझे नहीं पता कि वे इतनी चालाकी से काम कैसे कर सकते हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “जब बात कम्युनिकेशन की आती है तो मैनेजमेंट बिल्कुल खराब है और बेशक जब अहंकार की बात आती है तो वे अव्वल दर्जे के हैं। साथ ही, जयपुर इंडिगो के कर्मचारी संपर्क से बाहर हो गए हैं। वे न तो मेरी कॉल रिसीव कर रहे हैं और न ही मुझे मेरे सामान की स्थिति के बारे में बता रहे हैं। मुझे हैरानी है कि ऐसी अक्षमता कैसे कायम रहती है!” पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ के बेहद नजदीक है। अभी तक टीम ने खेले 11 में से 7 मैच जीते हैं और 15 पॉइंट्स के साथ पंजाब तीसरे पायदान पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनका जो मैच रद्द हुआ था उसे रिशेड्यूल किया गया है। ऐसे में उनके पास अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में जगह बनाने का मौका है।

प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक लागत की दस परियोजनाओं को इस साल 31 दिसंबर के पहले पूरा करना होगा

भोपाल मध्य प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को विधानसभा के आगामी चुनाव के पहले पूरा कराने पर सरकार फोकस करके काम करेगी। इसको लेकर मुख्य सचिव और जल संसाधन विभाग के अफसरों ने परियोजनाओं का रिव्यू करना शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा- जितनी भी सिंचाई परियोजनाएं चल रही हैं, उनकी लगातार मॉनिटरिंग की जानी चाहिए। वन भूमि के दायरे में आने वाली परियोजनाओं में जहां वन विभाग की परमिशन जरूरी है वहां अपर मुख्य सचिव वन के साथ कोआर्डिनेशन कर समस्या का निदान किया जाए। जिन प्रोजेक्ट्स के निर्माण में देरी हुई है उसकी समीक्षा कर कारण पता किए जाएं। इस साल पूरी होने वाली परियोजनाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। इस साल दस परियोजनाओं का काम होगा पूरा प्रदेश में 200 करोड़ से अधिक लागत की दस परियोजनाओं को इस साल 31 दिसंबर के पहले पूरा करना होगा। कुल 3735.98 करोड़ की इन परियोजनाओं को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि अधिकारी प्रोजेक्ट वर्किंग का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। साथ ही उन्होंने अगले चार साल में 36705.08 करोड़ की 38 परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए भी टाइम लाइन तय कर दी है और कहा कि हर प्रोजेक्ट एग्रीमेंट में बताई गई टाइम लिमिट में कम्पलीट होना चाहिए। इन परियोजनाओं का पेमेंट और फिजिकल वेरिफिकेशन जांचने के निर्देश सीएस ने यह भी कहा है कि पार्वती परियोजना, लोअर परियोजना और छिंदवाड़ा कॉम्प्लेक्स के साथ गोंड़ सिंचाई परियोजना और रतनगढ़ सूक्ष्म परियोजना के एग्रीमेंट के आधार पर पेमेंट और किए गए कामों का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाकर अलग से विभाग के जानकारी इसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही मूंझरी और चेटिखेड़ा सिंचाई परियोजना के लिए एग्रीमेंट भले ही हो गए हैं लेकिन एग्रीमेंट अवधि में काम हो पाने की संभावना नहीं है। इसलिए इन परियोजनाओं को विलम्ब वाली कैटेगरी में शामिल किया जाए। मुख्य सचिव ने अफसरों को यह भी कहा है कि जल संसाधन विभाग के जिन प्रोजेक्ट्स से जल जीवन मिशन और जल निगम की निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं का लाभ लोगों को मिलना है, ऐसे प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा कराने का काम किया जाए। सभी प्रोजेक्ट्स में हाट पिपल्या सिंचाई परियोजना की लागत सबसे अधिक 4813.26 करोड़ 200 करोड़ से अधिक लागत वाले जिन 38 प्रोजेक्ट्स का रिव्यू सीएस जैन ने किया है इसमें सबसे अधिक लागत वाला प्रोजेक्ट हाट पिपल्या सूक्ष्म उद्वहन सिंचाई परियोजना है जिसके निर्माण में 4813.26 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके 29 जनवरी 2028 तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है। इसके बाद दूसरी बड़ी परियोजना छिंदवाड़ा सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना है जिसकी लागत 4309 करोड़ है और इसे इसी साल 20 जुलाई तक पूरा किया जाना है। तीसरी बड़ी सिंचाई परियोजना सीतापुर हनुमना बराज एवं सूक्ष्म दबाव सिंचाई परियोजना है जिसकी लागत 3700.89 करोड़ रखी गई है और यह 12 सितंबर 2029 को पूरी होगी।

20 मई को चलेगी प्रदेश की पहली मेट्रो, लेकिन सफर रहेगा बिल्कुल फ्री, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

इंदौर  इंदौर मेट्रो के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को बड़ी अच्छी खबर मिलने वाली है। 20 मई से मेट्रो शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। शुरुआत में यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिलेगा। बाद में टिकट पर छूट भी मिलेगी। मेट्रो गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। इसका किराया 20 रुपये से शुरू होगा। खास बात यह है कि यह मध्य प्रदेश में यह पहली मेट्रो होगी जो अपना चलना शुरू करेगी। भोपाल मेट्रो को पूरा करने का काम भी तेज रफ्तार के साथ चल रहा है। इंदौर मेट्रो को शुरू करने की तैयारी तेजी से चल रही है। एमपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इसके लिए काम कर रहा है। अभी तक कॉमर्शियल रन की तारीख आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुई है, लेकिन यह तय हो गया है कि पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दिखांएगे हरी झंडी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी 20 मई को मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। कयास हैं कि वे डिजिटल माध्यम से जुड़ सकते हैं। हालांकि मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और सरकार ने अभी तक इस बारे में बात स्पष्ट नहीं की है। पहले सात दिन इंदौर मेट्रो फ्री मेट्रो प्रबंधन यात्रियों को लुभाने के लिए खास योजना बना रहा है। शुरू में टिकट पर छूट दी जाएगी। पहले हफ्ते में यात्रा मुफ्त रहेगी। दूसरे हफ्ते में टिकट पर 70 प्रतिशत छूट मिलेगी। तीसरे हफ्ते में यह छूट 50 प्रतिशत होगी। चौथे हफ्ते से अगले 3 महीनों तक टिकट पर 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। बता दें कि सी एमआरएस (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी) की टीम ने पिछले दिनों ही इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाते हुए अपनी ओके रिपोर्ट दे दी थी। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। इस दौरान मेट्रो दोनों तरफ़ से 25-25 फेरे लगाएगी, यानी की मेट्रो दोनों तरफ के मिलाकर कुल 50 फेरे लगाएगी। इंदौर मेट्रो दोनों तरफ से एक साथ चलना शुरू होगी यानी गांधी नगर स्टेशन और सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से एक साथ चलेगी। इंदौर मेट्रो दोनों स्टेशन से सुबह 8 बजे से चलना शुरू होगी और आखिरी फेरा रात 8 बजे लगाएगी। मेट्रो के कॉमर्शियल रन के दौरान हर 30 मिनट के अंतराल पर एक मेट्रो कोच सेट का संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर इस समय को बढ़ाया या घटाया जा सकेगा। 20 रुपए रहेगा किराया मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इंदौर मेट्रो का किराया 5 जोन में बांटा है। इस 5 जोन के तहत इंदौर मेट्रो के 28 स्टेशन आएंगे। न्यूनतम किराया 20 रुपए रहेगा। जबकि अधिकतम किराया 80 रुपए रखा गया है। वहीं, शुरुआती प्रायोरिटी कॉरिडोर की बात करें तो इसका न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए रहेगा। कॉमर्शियल रन में सिर्फ 2 से 5 मिनट लगेंगे इंदौर में यलो लाइन का प्रायोरिटी रूट कुल 5.9 किमी का है। इसमें 5 स्टेशन रहेंगे। कॉमर्शियल रन के दौरान हर स्टेशन पर मेट्रो सिर्फ 2 से 5 मिनट के अंदर पहुंचेगी। अभी पांच स्टेशन मेट्रो डिपो से लेकर सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 के आगे तक टेस्टिंग हो रही है, जो दिन और रात दोनों समय की जा रही है। बताया जा रहा है कि कॉमर्शियल रन के दौरान जब इस रूट पर मेट्रो चलेगी तो वह हर 2 से 5 मिनट में एक स्टेशन पर पहुंच जाएगी। 24-25 मार्च को किया था फाइनल निरीक्षण सीएमआरएस ने 24-25 मार्च को ही मेट्रो का तीसरा और अंतिम निरीक्षण किया था। फिलहाल सुपर कॉरिडोर पर गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक 6 किमी हिस्से में मेट्रो दौड़ेगी। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3, 4, 5 और 6 कुल पांच स्टेशन आएंगे। इनमें इलेक्ट्रिकल सेक्शन, प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, एस्कलेटर सहित सभी सुविधाएं जुटाई जा चुकी हैं। ट्रेन को न्यूनतम व अधिकतम गति से चलाकर देखा जा चुका है। हर 30 मिनट में मिलेगी मेट्रो कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम ने मेट्रो को हरी झंडी दिखा दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में इसे सुरक्षित बताया है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, इंदौर मेट्रो गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक चलेगी। मेट्रो दोनों तरफ से 25-25 चक्कर लगाएगी। इस तरह कुल 50 चक्कर लगेंगे। मेट्रो गांधी नगर स्टेशन और सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से एक साथ शुरू होगी। मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी। हर 30 मिनट में एक मेट्रो मिलेगी। अगर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, तो समय कम किया जा सकता है। इतना होगा किराया मेट्रो का किराया अलग-अलग जोन के हिसाब से होगा। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किराए को 5 जोन में बांटा है। इन 5 जोन में मेट्रो के 28 स्टेशन होंगे। सबसे कम किराया 20 रुपये होगा। सबसे ज्यादा किराया 80 रुपये होगा। शुरुआती रूट पर सबसे कम किराया 20 रुपये और सबसे ज्यादा किराया 30 रुपये होगा।

इंदौर-बुधनी रेल प्रोजेक्ट में 38 गांवों की 522 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत; 218 करोड़ का मुआवजा दिया

बुधनी किसानों की जमीन पर इंदौर-बुधनी रेल परियोजना अटकी हुई है। बुधनी रेलवे परियोजना साल 2024 में पूरी हो जानी थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के चलते यह परियोजना वर्ष 2025 में भी पूरी होने की उम्मीद नहीं है। जमीन का चार गुना मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर लगातार किसान इस परियोजना को लेकर विरोध करते चले आ रहे हैं। जिससे परियोजना में देरी हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को रेहटी क्षेत्र के गांव मलाजपुर में प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान 11 हैक्टेयर कृषि भूमि का कब्जा प्रशासन ने किसानों से लेकर रेलवे विभाग को सौंपा। इस दौरान किसानों ने जमकर विरोध दर्ज कराया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने एक नहीं सुनी और किसानों की जमीन पर बोई मूंग फसल पर जेसीबी चलाकर जमीन से कब्जा छुड़ाया। इस मामले में किसानों का कहना था कि प्रशासन की हठधर्मिता के चलते किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। कृषि भूमि का बिना मुआवजा दिए ही जमीन से कब्जा लेकर प्रशासन किसानों की कमर तोड़ रहा है। वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि सभी किसानों का राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त है। वहीं खाता नंबर नहीं दिए जाने से किसानों के खातों में मुआवजा राशि नहीं पहुंच पाई है। इस कार्रवाई में रेहटी तहसीलदार भूपेंद्र कलोसिया, थाना प्रभारी राजेश कहारे, नायब तहसीलदार सहित रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। 2018 में हुआ था परियोजना का भूमि पूजन उल्लेखनीय है कि इंदौर से जबलपुर की दूरी कम करने और इंदौर से बुधनी रेलवे लाइन बिछाने के लिए 2018 में परियोजना का भूमि पूजन किया गया था। इस दौरान वर्ष 2024 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन भूमि अधिग्रहण न होने से अर्थवर्क का कार्य शुरू नहीं हो सका है। रेलवे विभाग को अधिग्रहित भूमि किसानों से लेने में विवाद का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते प्रशासन को मौके पर पहुंचकर अधिग्रहित भूमि से कब्जा हटाकर भूमि विभाग को सौंपनी पड़ रही है। बता दें कि वर्ष 2023 के रेलवे बजट में केंद्र सरकार ने 514 करोड़ की राशि इस परियोजना के लिए स्वीकृत की थी, जिसके चलते सरकारी रास्तों पर पुल-पुलियाओं का निर्माण किया जा चुका है। वर्ष 2024-25 के लिए इस परियोजना में 1107.25 करोड़ का परिव्यय आवंटित किया गया है। इस परियोजना में 3261.82 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। यह परियोजना कुल 205 किमी लंबी हैं। रेलवे लाइन इंदौर जिले में 20 किमी, देवास में 112 और सीहोर जिले में 66 किमी ऐरिये में बिछाई जाना है। जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों को इंदौर से जबलपुर तक सफर करने में कम दूरी का फायदा मिलेगा। किसानों का आरोप, रिकॉर्ड दुरुस्ती के लिए दो साल से लगा रहे चक्कर किसान संघ के पदाधिकारी गजेन्द्र जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि मलाजपुर के 20 से अधिक किसानों की कृषि भूमि का रिकॉर्ड दुरुस्त नहीं है। इसके लिए किसानों द्वारा तहसील कार्यालय के चक्कर लगाये जा रहे हैं। जिन किसानों की भूमि से कब्जा लिया गया ऐसे किसान ओमप्रकाश, जयनारायण, अनूप सिंह, रामेश्वर, देवी सिंह, संतोष, रघुवीर, महेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, ईश्वर सिंह, पवन कुमार सहित अन्य महिला किसानों की मानें तो बिना रिकॉर्ड दुरस्त ही प्रशासन द्वारा कब्जा लिये जाने की कार्रवाई की गई है। कब्जा लेने से पूर्व किसानों को किसी भी प्रकार का कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। जिससे किसानों द्वारा लगभग 30 एकड़ खेत में बोई मूंग फसल को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर बर्बाद कर दिया हैं। इससे किसानों पर दोहरी पार पड़ी है। क्या कहते हैं अधिकारी एसडीएम दिनेश तोमर ने बताया कि मलाजपुर के सभी किसानों का रिकॉर्ड दुरुस्त है। यहां के 29 किसानों की 11 हैक्टेयर जमीन का कब्जा रेलवे विभाग को सौंपा जा चुका है। किसानों द्वारा खाते नंबर नहीं देने की स्थिति में उनके खातो में 3 करोड़ 79 लाख मुआवजा अब तक हस्तांतरित नहीं हो सका है। बुधनी सब डिवीजन के तहत कुल 25 गांव में 798 कृषकों की कृषि भूमि रेलवे परियोजना के लिए अर्जित की गई हैं। जिसका रकबा 306 हैक्टेयर और कुल मुआवजा राशि 132 करोड़ रुपये है। इसमें से 115 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाल दिये हैं, शेष किसानों की खातों की जानकारी नहीं देने से राशि का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। राजस्व विभाग द्वारा 280 हैक्टेयर जमीन का कब्जा भी रेलवे को सौंपा जा चुका है। भैरूंदा तहसील के 13 गांव से गुजरेगी रेलवे लाइन बुदनी-इंदौर रेलवे लाइन भैरूंदा तहसील के 13 गांवों से होकर गुजरेगी, जिसके लिए रेलवे विभाग के द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से 220 हैक्टेयर में से 184 हैक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। योजना के तहत अधिग्रहित 404 किसानों में से 387 किसानों के खातों में मुआवजा राशि का हस्तांतरण किया जा चुका है। अब 10 गांव के 27 किसान ऐसे हैं, जिन्होंने बैंक खाते की जानकारी राजस्व विभाग को अब तक नहीं दी हैं, जिससे 4 करोड़ 47 लाख रुपये का मुआवजा अब बैंक खातो में नहीं पहुंच सका है। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने बताया कि भूमि से कब्जा हटाये जाने की प्रक्रिया तेज गति से चल रही हैं। क्षेत्र के बांव ससली, झकलॉय, बोरखेड़ा में 27.472 हैक्टेयर व नंदगांव, आगरा, भैरूंदा, राला, बोरखेड़ाकलां में 8.684 हैक्टेयर भूमि से कब्जा लेकर रेलवे विभाग को सौंपा जाना हैं, जो भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। 522 हेक्टेयर जमीन अधिगृहीत, 218 करोड़ का मुआवजा दिया सीहोर में  कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में आयोजित टीएल बैठक में इंदौर-बुधनी रेल परियोजना और बाड़ी-बुधनी-संदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति की समीक्षा की गई। रेल परियोजना के लिए भैरूंदा और बुधनी क्षेत्र के 38 गांवों की 522.564 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूरा कर लिया गया है। प्रभावित किसानों को 218.15 करोड़ रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है। वहीं बाड़ी-बुधनी-संदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए बुधनी अनुभाग के 29 गांवों की 172.5 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इस परियोजना में किसानों को 122.43 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। कलेक्टर ने अधिकारियों को शेष किसानों को शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। साथ ही अर्जित भूमि का नामांतरण और कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों … Read more

भोपाल में हिंदू लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग कांड में रोपियों के घर की महिलाए भी शक के दायरे में

भोपाल  भोपाल में हिंदू लड़कियों से सुनियोजित तरह से दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने के प्रकरण की जांच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी शुरू कर दी है। बुधवार को आयोग की टीम सदस्य प्रियंग कानूनगो के नेतृत्व में भोपाल पहुंची और पुलिस के जांच अधिकारियों से अब तक की कार्रवाई के बारे में पूछा। कहा कि मुख्य आरोपित फरहान खान की बहन जोया खान ने अपने मकान में हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराया। यह बात सामने आने के बाद सभी आरोपितों के घरों की महिलाओं की भी इस प्रकरण में भूमिका की जांच की जानी चाहिए। कमरों को तोड़ने से पहले फारेंसिक सबूत क्यों नहीं लिए जांच के दौरान आयोग के सदस्य कानूनगो ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उस विवादित रेस्टोरेंट- क्लब 90 पर हुई कार्रवाई पर संदेह जताया, जहां हिंदू लड़कियों को आरोपित मुस्लिम युवक झांसा लेकर पहुंचा करते थे। कानूनगो ने पूछा कि क्लब 90 के छह कमरों को तोड़ने के पहले फारेंसिक साक्ष्य क्यों नहीं लिए गए? ऐसा करके क्या किसी को बचाने की कोशिश हो रही है? दरअसल, समझा जा रहा है कि रेस्टोरेंट- क्लब 90 के संचालन में शामिल रहे लोग इस गिरोह को संरक्षण प्रदान कर रहे थे। यही वजह है कि नगर निगम से रेस्टोरेंट संचालन के लिए लेकर वह क्लब 90 में गेस्ट हाउस चला रहे थे और इस गेस्ट हाउस को उन्होंने अवैध रूप से छह कमरों का निर्माण करा लिया था। इसे ही पुलिस ने पिछले दिनों ध्वस्त करा दिया। आरोपियों को फंडिंग और मनी लांड्रिंग की आशंका टीम ने आरोपियों को फंडिंग और इसके लिए मनी लांड्रिंग की आशंका भी जाहिर की है। आयोग के सदस्य कानूनगो ने कहा कि प्रकरण में अगर शारिक मछली नाम के व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है तो पुलिस को उसकी भूमिका की जांच जरूर करनी चाहिए। अपराध में प्रयोग किए गए वाहनों को जब्त करने के साथ ही मकानों को भी सीज किया जाना चाहिए। बता दें कि प्रकरण में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच पिछले दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने भी की थी। छात्राओं को नशा देकर दुष्कर्म किया, पीड़िताएं बोलीं- जान का खतरा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य कानूनगो ने कहा कि हमारे पास अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में शिकायत आई थी कि कॉलेज में हिंदू लड़कियों को नशा दिया गया। फिर उनसे दुष्कर्म किया, वीडियो बनाए और उनको ब्लैकमेल किया। हमने इस मामले में भोपाल पुलिस को तत्काल कार्रवाई कर एक रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। हमसे अलग-अलग पीड़िताओं ने संपर्क किया। पीड़िताओं का कहना है कि उनकी जान को खतरा है। उनका पुनर्वास ठीक तरह से नहीं हो रहा है। सबसे अधिक गंभीर बात यह है कि दो पीड़िताएं अनाथ है। इन लड़कियों को धर्म के आधार पर निशाना बनाकर उनसे दुष्कर्म किया गया।

सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25050 के पार, ऑटो,मेटल शेयरों में तेजी

मुंबई  हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार (15 मई) को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह 500 से ज्यादा अंक की गिरावट के बाद अब सेंसेक्स 1000 अंक उछला है। निफ्टी ने भी 25,000 के स्तर क्रास कर लिया है। इस समय सेंसेक्स 1200 अंक की तेजी के साथ 82,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 385 अंक की तेजी है, ये 25,052 के स्तर पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत ने अमेरिका को एक व्यापार समझौता प्रस्तावित किया है, जिसमें अमेरिकी वस्तुओं पर “लगभग शून्य शुल्क” लगाने की बात कही गई है। इस घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। शेयर बाजार में उछाल: इस खबर के प्रभाव से बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एनएसई निफ्टी भी 385 अंकों से अधिक चढ़ गया। यह उछाल निवेशकों के बीच व्यापारिक संबंधों में सुधार की उम्मीदों के कारण देखा गया। 81000 के नीचे फिसल गया था सेंसेक्स शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट के साथ Sensex 81,000 के नीचे लुढ़क गया था. जी हां, बीएसई सेंसेक्स सुबह 9.15 बजे पर 81,354.43 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ मिनटों में ही ये पहले 250 अंक टूटा और अगले 15 मिनट में 560 अंक टूटकर 80,773 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी भी खुलने के साथ ही फिसलता चला गया. ये इंडेक्स 24,694.45 पर ओपन हुआ और फिर गिरकर 24,515 पर आ गया. अचानक भागने लगे दोनों इंडेक्स बाजार में ये शुरुआती गिरावट दोपहर 1 बजते-बजते तेजी में तब्दील हो गई. लार्जकैप कंपनियों के शेयर, जो ओपनिंग में रेड जोन में थे अचानक भागते हुए ग्रीन जोन में कारोबार करने लगे. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 1273 अंक चढ़कर 82,607 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 390 अंकों की तेजी के साथ 25,057.65 पर पहुंच गया. इस दौरान स्टील, ऑटो और आईटी शेयरों ने बाजार को जोरदार सपोर्ट दिया. इन बड़े शेयरों ने बदली बाजार की चाल बात करें सबसे ज्यादा भागने वाले शेयरों के बारे में, तो Tata Motors Share (3.70%), HCL Tech Share (3.10%), Adani Ports Share (2.50%), Eternal Share (2.10%), Nestle India Share (1.75%) और Reliance Share (1.50%) तक उछलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा Maruti, Titan, M&M, ICICI Bank, Tech Mahindra, Tata Steel, HDFC Bank और Bharti Airtel के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. मिडकैप और स्मॉलकैप का ये हाल अब बात करें, Mdcap-Smallcap शेयरों की, तो मिडकैप कैटेगरी में Linde India Share (4.37%), KPI Tech Share (3.05%), Yes Bank Share (3%), Mazgaon Dock Share (2.65%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. तो वहीं स्मॉलकैप में Nelcast Share (19.99%), BLSE Share (15.26%) और Yatra Share (1.34%) चढ़कर कारोबार कर रहे थे.

27 मई को शनि जयंती का पर्व मनाया जायेगा, इन जगहों पर जलाएं दीपक, कष्टों से मिलेगा छुटकारा

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है, जो जातक को उनके कर्मों के अनुसार परिणाम देते हैं। इसी कड़ी में शनि जयंती मनाई जाती है, जिसे हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को पड़ती है। इस साल यह पर्व 27 मई को मनाया जाएगा। हालांकि, लोगों के बीच इसकी तिथि को लेकर कनफ्यूजन बना हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 पर शुरू होगी। जिसका समापन अगले दिन यानी 27 मई को सुबह 8:31 पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, 27 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। महत्व ज्योति शास्त्रों के अनुसार, शनि जयंती के दिन भगवान शनि देव का जन्म हुआ था। इस दिन विधि-विधान पूर्वक इनकी पूजा अर्चना करने से भक्तों को आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती है। इस दिन जातक को तेल, काले तिल, आदि अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा, शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस दिन गरीबों में दान करना पुण्य का कार्य माना जाता है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। यहां जलाएं दीपक     इस दिन पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में दीपक जलाना बहुत ही शुभ होगा।     शनि जयंती के दिन आप शनि मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जला सकते हैं। इसके साथ ही, आप काले तिल, नीले फूल और तेल भी अर्पित कर सकते हैं।     भैरव देव के मंदिर में जाकर दीपक जलाने से भी शनि देव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है, क्योंकि भैरव देव को शनि देव का गुरु माना जाता है। ऐसे में नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती है और जीवन में खुशहाली आती है।     आप हनुमान मंदिर में जाकर भी दीपक जला सकते हैं, जिससे शनि दो शांत होगा। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के अलावा सिंदूर अर्पित करें।

पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अंगारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे

उज्जैन मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कालों के काल बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी सत्यनारायण जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर विधिविधान के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। बाबा महाकाल को नमस्कार किया और नंदी जी का पूजन अर्चन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु बने देश और प्रदेश सुख समृद्ध हो बस यही कामना करने बाबा महाकाल के दरबार आया हूं। अंगारेश्वर मंदिर भी पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन व पूजन करने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अंगारेश्वर महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे। वहां पंडित मनीष उपाध्याय द्वारा विशेष पूजन अर्चन कर आरती करवाई गई। यहां भी नरोत्तम मिश्रा ने भगवान श्री अंगारेश्वर की भक्ति में लीन होकर पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। डमरू बजाते नजर आए पूर्व गृहमंत्री विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बाबा महाकाल की भक्ति में इतने लीन हो गए कि वह डमरू बजाकर बाबा महाकाल की भक्ति करते नजर आए। उन्होंने कभी दोनों हाथ जोड़कर बाबा महाकाल से प्रार्थना की तो कभी एक हाथ से डमरू बजाया और ओम नमः शिवाय का जाप किया। ऐसी सुरक्षा की देखते रह गए श्रद्धालु आज सुबह पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा श्री महाकालेश्वर से अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तो उनकी सुरक्षा देखकर सब दंग रह गए। बताया जाता है कि पूर्व गृहमंत्री को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। यही कारण है कि उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड भी मंदिर पहुंचे थे।  

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीनगर दौरा, चिनार एयरबेस पर जवानों से मिलेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे

श्रीनगर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा के पांच दिन बाद, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी थे. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद, सिंह ने बादामी बाग छावनी का दौरा किया, जहां उन्होंने कुछ समय पहले गिराए गए पाकिस्तानी गोले का निरीक्षण किया. वहीं, रक्षा मंत्री चिनार एयरबेस पर भी जवानों से मिलेंगे और मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे. जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण माहौल गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से अशांत रहा है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद 7 मई को भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया था. इन घटनाओं के बाद, राज्य में तनाव का माहौल व्याप्त है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है, जो न केवल सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि घाटी में शांति बहाली के प्रयासों को भी गति देगा. सामान्य स्थिति की वापसी के संकेत ‘ऑपरेशन सद्भावना’ और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौते के बाद जम्मू-कश्मीर में जीवन सामान्य होने लगा है. इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जम्मू में स्कूल शिक्षा निदेशालय ने घोषणा की है कि जम्मू और कश्मीर के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूल 15 मई को फिर से खुलेंगे. यह छात्रों और अभिभावकों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए थे. जम्मू जिले में चौकी चौरा, भलवाल, डंसाल और गांधी नगर क्षेत्रों के स्कूल फिर से खुलेंगे. कठुआ जिले में बरनोटी, लखनपुर, सलान और घगवाल क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे. राजौरी जिले में पीरी, कालाकोट, थानामंडी, मोघला, कोटरंका, खवास, लोअर हथल और दरहल क्षेत्रों में स्कूलों को फिर से खोला जाएगा. पुंछ जिले में सुरनकोट और बफलियाज़ क्षेत्रों में स्कूल खुलेंगे. शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलना क्षेत्र में सामान्य स्थिति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शिक्षा के महत्व को दर्शाता है और स्थानीय समुदायों में विश्वास पैदा करेगा. हेलीकॉप्टर सेवा का पुन: आरम्भ एक सकारात्मक संकेत के रूप में, कटरा से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं एक सप्ताह के निलंबन के बाद बुधवार को फिर से शुरू हुईं. भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण यह निलंबन किया गया था. हेलीकॉप्टर सेवाओं की बहाली से तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी और इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. आतंकवादी विरोधी अभियान तेज पहलगाम में हाल ही में हुए हमले के जवाब में, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए. सूत्रों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है, जो 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों को खत्म करने के लिए की गई त्वरित कार्रवाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह कार्रवाई दिखाती है कि भारतीय सेना आतंकवाद को खत्म करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा, चौथी टीम के लिए होगी असली जंग

नई दिल्ली एक हफ्ते के अंतराल के बाद IPL बहाल होने जा रहा है। 17 मई से फैंस को एक बार फिर वही धूम धड़ाका देखने को मिलेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए BCCI ने लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। अब बोर्ड ने सीजन-18 के बचे मैचों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को फाइनल होना था, मगर अब खिताबी मुकाबला 3 जून को खेला जाएगा। हालांकि प्लेऑफ की दौड़ में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। CSK, RR और SRH टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, वहीं 7 टीमों के बीच अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने की जंग जारी है। आईए एक नजर डालते हैं सभी टीमों के प्लेऑफ समीकरण पर- गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने अभी तक खेले 11 में से 8 मैच जीते हैं, वहीं तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात के खाते में फिलहाल 16 अंक है। टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के लिए बचे 3 में से कम से कम एक और मैच जीतना होगा। हालांकि जीटी की नजरें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के साथ-साथ टॉप-2 में बने रहने पर होगी। टीम अगर दो मैच जीतती है तो उनकी जगह टॉप-2 में भी पक्की हो सकती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL बहाल होने के बाद आरसीबी अपना पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलेगी। उस मैच को जीतकर आरसीबी प्लेऑफ का टिकट हासिल करने वाली पहली टीम बन सकती है। टीम के खाते में 11 मैचों में 16 अंक है, कोलकाता को हराकर आरसीबी 18 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है। पंजाब किंग्स- श्रेयस अय्यर की टीम के खाते में 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक है, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। वहीं दिल्ली के खिलाफ रद्द हुआ उनका मैच रिशेड्यूल हो चुका है। पंजाब की टीम को यहां से तीन में से 2 मैच जीतने होंगे। अगर टीम एक जीत दर्ज करती है तो उन्हें प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए इंतजार करना होगा। मुंबई इंडियंस- एमआई के खाते में 12 मैचों में 14 पॉइंट्स है, हालांकि उनका नेट रन रेट (+1.156) अभी भी टूर्नामेंट में सबसे बेहतर है। मुंबई के अगले दो मुकाबले पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है, जो करो या मरो साबित हो सकते हैं। मुंबई अगर यहां से एक भी मैच हारती है तो उनकी गाड़ी 16 पॉइंट्स पर अटक जाएगी ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा। दिल्ली कैपिटल्स- शानदार अंदाज में सीजन का आगाज करने वाली दिल्ली की टीम अब अपनी लय खो चुकी है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ टीम पांचवें पायदान पर है। हालांकि डीसी के पास अभी भी सर्वाधिक 19 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है, मगर इसके लिए उन्हें बचे सभी मैच जीतने होंगे। अगर टीम दो मैच जीतती है तो उन्हें दुआ करनी होगी कि मुंबई अपना एक मैच हार जाए। लखनऊ सुपर जाएंट्स- ऋषभ पंत की टीम अभी भी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है क्योंकि उनके पास अभी भी सर्वाधिक 16 अंकों तक पहुंचने का मौका है, मगर एक हार अब उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त कर सकती है। एलएसजी के खाते में फिलहाल 11 मैचों में 10 पॉइंट्स है। उन्हें अगले तीन मैच आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने हैं। इसके अलावा उन्हें एमआई, डीसी और केकेआर के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।

MP में जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 27 जिलों में बदला रहेगा मौसम, 20 मई के बाद बढ़ेगी ग

भोपाल  मध्यप्रदेश में अब और अगले 4 दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट रहेगा यानी 18 मई तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। इसी के चलते मौसम विभाग ने गुरुवार, 15 मई को 27 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। बारिश की भी संभावना जताई गई है। IND के मुताबिक 20 मई के बाद एक हफ्ते गर्मी बढ़ेगी। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। भोपाल में सुबह बादलों से घिरा रहा सूर्य भोपाल में गुरुवार की सुबह सूरज बादलों से घिरा रहा। जिससे मौसम सुहाना रहा, लेकिन धीरे-धीरे ऊपर चढ़ते हुए सूर्य ने अपनी तपिश दिखाना शुरू कर दी। हालांकि दिन में बादलों के कारण मौसम में ज्यादा गर्मी नहीं रही। आज इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार गुरुवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट है, उनमें इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया जिले शामिल हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन में बारिश बुधवार को प्रदेश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाए। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई, जबकि सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी चली। दूसरी तरफ, छतरपुर के खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां खजुराहो में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री और मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 18 मई तक ऐसा कैसा रहेगा मौसम ? 15 मई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा,  बालाघाट, मुरैना, भिंड, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, मैहर, उमरिया में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है। 16 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, गुना, अशोकनगर,  धार, अलीराजपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। 17 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, देवास, शाजापुर, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 18 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, आगर-मालवा, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर-नीमच में बारिश इससे पहले बुधवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, मंदसौर और नीमच में बारिश हुई। वहीं, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, उमरिया, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी का दौर रहा। दूसरी ओर, छतरपुर जिले के दो शहर- खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे। खजुराहो में सबसे ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में 42.5 डिग्री, टीकमगढ़ में 42 डिग्री, सतना में 41.8 डिग्री, रीवा में 41.5 डिग्री, गुना में 41 डिग्री, सीधी में 40.8 डिग्री, दमोह में 40.6 डिग्री, मंडला में 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, ग्वालियर में 41.8 डिग्री, उज्जैन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 32.6 डिग्री रहा।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के पुत्र गगन वर्मा का निधन

 इंदौर मध्य प्रदेश की तत्कालीन कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा के 48 वर्षीय पुत्र गगन वर्मा का गुरुवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, गगन लंबे समय से बीमार थे। उनकी अंतिम यात्रा इंदौर स्थित उनके निज निवास 122 पलसीकर कॉलोनी से गुरुवार दोपहर 3 बजे रीजनल पार्क मुक्तिधाम पिपलियापाला पहुंचेगी।  पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के परिवार के मुताबिक, गगन वर्मा करीब 20 साल पहले एक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में समस्या आई। इसके चलते वो व्हीलचेयर पर आ गए थे। करीब तीन-चार महीने से वो बीमार थे और बॉम्बे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती थे। परिवार में शोक की लहर कुछ दिनों से उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। वो स्पेशल चाइल्ड थे। सज्जन वर्मा समेत पूरे वर्मा परिवार के वो बहुत लाड़ के थे। उनके निधन से पूरा वर्मा परिवार शोक में है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सभी नेताओं ने गगन के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में उद्योगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिलों में बनाए गए हैं उद्योग प्रकोष्ठ, नई उद्योग केंद्रित नीतियां हैं लागू मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर केन्द्रित बेंगलुरू में हुआ इंटरेक्टिव सेशन 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए 18 हजार 975 नए रोजगार होंगे सृजित बीईएमएल को 148 एकड़ भूमि आवंटन, म.प्र. बना निवेश का भरोसेमंद डेस्टीनेशन बेंगलुरू में उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन चर्चा कर परिसंवाद भी किया भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि व्यापारी और निवेशक मध्यप्रदेश आएं और उद्योग को बढ़ावा दें। आज मेड इन इंडिया का जमाना है। मध्यप्रदेश सरकार ने नई उद्योग केंद्रित नीतियां लागू की हैं। सभी जिलों में उद्योग प्रकोष्ठ खोले गए हैं। इंडस्ट्री शुरू करने के लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। निवेशकों के लिये मुख्यमंत्री सहजता से उपलब्ध है। राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक, पानी और बिजली उपलब्ध है। राज्य सरकार ने उद्योगपतियों को सब्सिडी के बैकलॉग का एक-एक रुपया लौटाया है। सरकार बड़े उद्योगों के साथ छोटे निवेशकों को भी प्रोत्साहन दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को बेंगलुरू में हुए रोड-शो के इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर रहे थे। इंटरेक्टिव सेशन में विभिन्न निवेशकों से चर्चा हुई। आज निवेशकों से 7935 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 18 हजार 975 नए रोजगार सृजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म” के मूलमंत्र को आधार बनाकर हम आत्म-निर्भर भारत के संकल्प की पूर्ति की ओर तेजी से अग्रसर है। प्रदेश में उद्योगों की स्थापना और निवेश को बढ़ावा देने के लिये हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय पर विभिन्न शहरों में किये गये रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन सहित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से हमने लोकल से ग्लोबल स्तर तक सफलतापूर्वक निवेश संवाद किया है। बेंगलुरु में आज दूसरी बार हुए रोड-शो और इंटरेक्टिव सेशन से निवेश और औद्योगिक विकास को नई गति मिली है। मध्यप्रदेश निवेशकों के लिए “प्रगतिशील, पारदर्शी और भरोसेमंद राज्य” के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा शेयर बाजार नई ऊँचाईयों को छू रहा है। निवेशक मध्यप्रदेश आएं और अपने उद्योग को बढ़ाएं। एक बार जो मध्यप्रदेश आता है, वहीं का होकर रह जाता है। सभी प्रकार के उद्योगों के विकास का कार्य मध्यप्रदेश में हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उद्योगों को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश केवल निवेश का वादा नहीं करता, हम जिनसे कमेटमेंट करते है, उन्हें समयबद्ध रूप से पूरा भी कर रहे है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में हमने केवल वादे नहीं किए, उन्हें धरातल पर भी उतारा गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में 5260 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि बड़े उद्योगों और एमएसएमई को वितरित की गई है। प्रदेश में विभिन्न सेक्टरों में निवेश संवर्द्धन के लिये 18 नई औद्योगिक नीतियां लांच की गई, जो आज निवेश के लिये गेम चेंजर साबित हो रही हैं। जनविश्वास अधिनियम, एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित किये जा रहे पीएम मित्रा टेक्सटाईल पार्क (धार), नर्मदापुरम मेन्युफैक्चरिंग ज़ोन, रीवा, इंदौर एवं उज्जैन मे नई आईटी परियोजनाओं, उज्जैन में 5 जून 2025 को ‘स्पिरिच्युअल एवं वेलनेस समिट’ एवं अन्य क्षेत्र जैसे फार्मा, माइनिंग, कृषि, डेयरी, नवकरणीय ऊर्जा आदि संभावनाओं के बारे मे निवेशकों को अवगत कराया जा रहा है। निवेश को आकर्षित करने, उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिये ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष 2025’ अंतर्गत आज बेंगलुरु में हमने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के साथ भूमि आवंटन और ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश’ विषय पर सफल इंटरेक्टिव सेशन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेंगलुरू में आज भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड को प्रदेश के रायसेन के ग्राम उमरिया में 148 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौपा। रायसेन में 1800 करोड़ रूपये की लागत से एक अत्याधुनिक रेल कोच निर्माण परियोजना स्थापित की जाएगी। परियोजना से प्रदेश में रेल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूती मिलेगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश के वर्तमान परिदृश्य की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व और भारतीय सेना का शौर्य अभिनंदनीय है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी हथियारों को करारा जवाब देकर 3 से 4 दिन में ही युद्ध जीत लिया। हमारी तीनों सेनाओं ने अपनी सीमा में रहते हुए अतुलनीय क्षमता का प्रदर्शन किया। पहलगाम हमले के दोषियों को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सेनाओं को खुली छूट दी। इस घटनाक्रम से भारत ने नए दौर में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं होगा और लगातार चलता रहेगा। जब भी कोई हमला होगा, उसकी तुरंत प्रतिक्रिया दी जाएगी। पाकिस्तान पर पहली स्ट्राइक में हमारे सैनिक उस पार गए और टारगेट को खत्म कर सुरक्षित वापस आ गए। दूसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान को हमारे पायलट अभिनंदन वर्धमान को सम्मानपूर्वक लौटाना पड़ा। अब तीसरी स्ट्राइक में पाकिस्तान की हार हुई। एक माह में होगा रेल कोच निर्माण इकाई का भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि एक माह में रायसेन जिले में रेल कोच निर्माण इकाई के लिए भूमि-पूजन किया जाएगा। प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना के लिए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में निवेशकों की ओर से मिले रिस्पांस के लिये कनार्टक की राजधानी बेंगलुरू में पधारे सभी इंवेस्टर्स को धन्यवाद देता हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्वेस्टर्स ने मध्यप्रदेश की नीति पर भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर आज बेंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में शानदार प्रतिक्रिया मिली। पिछले दौरे में मिले प्रस्ताव अब धरातल पर उतर रहे हैं। सभी विभागों की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश का सबसे तेजी से आगे बढ़ता राज्य है। एनर्जी, आइटी, रियल एस्टेट, रेडीमेड गारमेंट्स … Read more

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया, 19 जोडों ने दोबारा ले लिए सात फेरे

खंडवा  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत हुए वैवाहिक आयोजन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम बमनगांव आखई में ऐसे जोड़ों ने भी विवाह में फेरे लिए, जो पहले से विवाहित थे। इनमें से कुछ ऐसे भी रहे जिन्हें पूर्व में हुए विवाह में भी विधायक कंचन तनवे ने आशीर्वाद दिया था और इस बार भी इन्हें आशीर्वाद के साथ पौधे भेंट किए। 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह… 19 ने दोबारा लिए सात फेरे     सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए लोग किस तरह से फर्जीवाड़ा करते हैं, इसका उदाहरण 14 मई को ग्राम बमनगांव में देखने को मिला। यहां करीब 198 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।     सूत्रों के अनुसार इस विवाह में करीब 19 जोड़े ऐसे रहे जिन्होंने योजना का लाभ लेने के लिए दोबारा विवाह रचा लिया। इन 19 जोड़ों का विवाह हाल ही में अनाज मंडी में 30 अप्रैल को कहार समाज की ओर से आयोजित सामूहिक आयोजन में हुआ था।     अनाज मंडी में हुए आयोजन में विधायक कंचन तनवे भी इन जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंची थीं। इनमें से कुछ जोड़ों की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रही हैं। इन तस्वीरों में इनके पूर्व में हुए विवाह के दृश्य हैं।     इन्हीं में एक जोड़ा ऐसा भी है, जिसने एक ही महीने में तीसरी बार फेरे लिए हैं। ग्राम बमनगांव आखई में कहार समाज के 19 जोड़ों के अलावा भी कुछ जोड़े ऐसे रहे, जिन्होंने दोबारा विवाह रचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक ही जोड़े की दो तस्वीरें वायरल हैं। एक तस्वीर 30 अप्रैल की है, जिसमें वर-वधु मंडप में बैठे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर बमनगांव में हुए सामूहिक विवाह की है। इस जोड़े का विवाह 15 अप्रैल को हो चुका है। इसी जोड़े ने 30 अप्रैल को भी मंडी में फेरे लिए थे। योजना का लाभ लेने के लिए बुधवार को भी सामूहिक विवाह में यह जोड़ा शामिल रहा। लालच में अपराध कर रहे लोग विदित हो कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत विवाह करने वाली कन्या को प्रदेश सरकार की ओर से 59 हजार रुपये कन्यादान के रूप में दिए जाते हैं। इसी राशि का लाभ लेने के लिए इस योजना में फर्जी तरीके से विवाहित जोड़े भी शामिल हो रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet