LATEST NEWS

मुख्यमंत्री साय ने क्षेत्र को दी विकास की सौगात, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सीतागांव के सेक्टर सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव सुबोध सिंह भी उपस्थित थे। सुशासन तिहार के तृतीय चरण अंतर्गत आज समाधान शिविर में क्षेत्र की 08 ग्राम पंचायतों सीतागांव, मदनवाडा, कारेकट्टा, हलांजुर, हुरेली, कंदाडी, कोहका, हलोरा ग्राम पंचायत को क्लस्टर के रूप में शामिल किया गया था। मुख्यमंत्री ने क्लस्टर के 08 ग्राम पंचायतों के हितग्राहियों से सीधा संवाद कर शासन की योजनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि अभी पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। हमारी सरकार को कार्यभार संभाले 1.5 वर्ष हुआ है, इस दौरान हमने निरंतर जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं का प्रभाव और लाभ का आकलन किया है। इस सुशासन तिहार में अब तक 40 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुई हैं, जिनका निराकरण अधिकारियों द्वारा दूसरे चरण में 20 दिनों तक किया गया। वर्तमान में समाधान शिविरों के तीसरे चरण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमारी सरकार बिना पूर्व सूचना के किसी भी क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुन रही है। यह सरकार पारदर्शिता और जनभागीदारी की भावना से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में सरकार बनने के बाद 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए 15 हजार विशेष मकानों की स्वीकृति दी गई है। महतारी वंदन योजना का लाभ सभी पात्र बहनों को दिया जा रहा है, और जिनके नाम नहीं जुड़े हैं उन्हें शीघ्र जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की है। जमीन रजिस्ट्री के साथ अब नामांतरण की प्रक्रिया भी स्वतः पूर्ण होगी। हक त्याग अब सिर्फ  500 रुपए में हो जाता है। प्रदेश के 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिसे आगामी एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि नया रायपुर में स्थापित आदिवासी संग्रहालय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत है और मार्च 2026 तक इसे पूर्ण रूप से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रमुख घोषणाएं – 1. सीतागांव उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नत किया जाएगा। 2. मोहला में बस स्टैंड और छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। 3. सीतागांव हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जाएगा। 4. अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री के द्वारा पात्र हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया गया।जिसमें मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशन कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास अंतर्गत हितग्राहियों को खुशियों की चाबी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत  हितग्राही लाभान्वित हुए साथ ही स्वच्छता दीदियों को भी सम्मानित किया गया । पेंशन योजना के हितग्राही भी लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाधान शिविर में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं के निराकरण और उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। इसके लिए बकायदा एक महीने पहले से आवेदन लेकर उनका परीक्षण कर लोगों की समस्याएं दूर की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं समाधान शिविरों में पहुंचकर मैदानी स्तर पर लोगों की समस्याओं के निराकरण की पड़ताल कर रहे हैं।  श्री शर्मा ने कहा कि लोगों की सहुलियत के लिए जमीनों की रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव लाए गए हैं। अब लोगों को कागज-पत्र लेकर जगह-जगह घूमने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्री होते ही स्वमेव नामांतरण हो जाएगा। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सरकार ने महिलाओं और गरीबों की बड़ी चिंता की है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य में उत्तर से लेकर दक्षिण तक नक्सलवाद को खत्म करने में लगातार बड़ी कामयाबी मिल रही है।

यूपी में शादी के दौरान जयमाला के समय कूलर की हवा न मिलने से जमकर हुई लड़ाई, एक बाराती की हत्या

महराजगंज (जौनपुर) यूपी के जौनपुर में महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहुपुर गांव में आई बारात में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर बाराती व घरातियों के बीच खूनी संषर्ष हो गया। घरातियों की पिटाई से एक बाराती की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में ही शादी का कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ और सुबह दुल्हन की विदाई कराकर वर पक्ष के लोग वापस घर चले गए। प्रतापगढ़ जिले के भूजेपुर गांव निवासी रामजी मौर्य के बेटे सुनील मौर्य की बारात गुरुवार की रात महराजगंज के क्षेत्र पंचायत सदस्य और बरहुपुर के निवासी विरेन्द्र मौर्य की चचेरी बहन खुशबू मौर्य से शादी के लिए पहुंची थी। तय समय पर बारात आयी और हंसी खुशी द्वारचार हुआ। इसके बाद लोग जयमाल के लिए बैठे थे। इसी दौरान किसी घराती ने कूलर की हवा अपनी ओर मोड़ लिया। इसको लेकर बारातियों ने विरोध किया। इस पर बाराती-घरातियों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गयी। भगदड़ के बीच जयमाल का कार्यक्रम भी रुक गया। मारपीट के दौरान गांव के कुछ मनबढ़ों बारात में आए 34 साल के कमल कुमार को बुरी तरह से पीट दिया था। इससे उसकी हालत नाजुक हो गई। लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हुई। पुलिस ने मारपीट करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।  

14 अप्रैल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से लगा विराम

14 अप्रेल से आरम्भ हुए विवाह समारोहों पर आठ जून से 145 दिन के लिए फिर से विराम लग जाएगा। 12 जून को गुरु ग्रह अस्त हो जाएंगे। ऐसे में मान्यतानुसार गुरु ग्रह के उदय होने तक फिर विवाह नहीं होंगे। जून में अंतिम विवाह मुहूर्त 8 जून को है। गुरु ग्रह 9 जुलाई तक अस्त रहेंगे। वहीं, 6 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास प्रारंभ हो जाएगा। इस कारण जुलाई से 1 नवंबर तक विवाह मुहूर्त नहीं रहेंगे। इस तरह 8 जून से 1 नवम्बर के बीच विवाह समारोहों पर विराम रहेगा। 8 जून तक महज 13 दिन ही विवाह मुहूर्त बचे हैं। इसे देखते हुए विवाह स्थलों की बुकिंग तेज हो गई है। मई में आठ जून में पांच ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मई में 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 मई को विवाह होंगे। वहीं जून में महज 5 दिन ही विवाह के मुहूर्त बाकी हैं। 2, 4 , 5, 7 व 8 जून को ये मुहूर्त हैं। इस तरह इस सीजन में अब 13 विवाह मुहूर्त बचे हैं। बुकिंग जोरों पर मई व जून में अब विवाह के कम मुहूर्त होने के चलते शहर के मैरिज गार्डन, बारातघर व होटलों की बुकिंग जोरों पर है। टैंट, बैंड व अन्य जरूरी बुकिंग जोरों पर चल रही है। विवाह की खरीदारी का दौर भी जमकर जारी है। सराफा बाजार में विवाह के लिए आभूषण खरीदने लोग उमड़ रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों से सराफा बाजार में बिक्री बढ़ गई है। टेंट व्यापारियों ने बताया कि इन बुकिंग अच्छी हुई है। 27 दिन तक गुरु अस्त, फिर चातुर्मास ज्योतिषाचार्यो के अनुसार विवाह के लग्न मुहूर्त देखते समय गुरु व शुक्र ग्रह का अच्छी स्थिति में होना जरूरी होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में 12 जून से से 9 जुलाई के बीच गुरु ग्रह 27 दिन के लिए अस्त होने वाले हैं। गुरु ग्रह अस्त होने के कारण विवाह कार्य नहीं होगा। वहीं 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास लगने के चलते विवाह नहीं होंगे।

रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर रवि शास्त्री ने गौतम गंभीर पर साधा निशाना, अगर मैं कोच होता तो कभी ऐसा नहीं करने देते

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट पर बातें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खत्म होने के बाद ही शुरू हो गई थी। उस सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम ना सिर्फ वह सीरीज हारी थी, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का भी सपना चकनाचूर हुआ था। रोहित ने अपनी खराब फॉर्म को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच से बाहर बैठने का फैसला किया था। रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर कहा कि अगर गौतम गंभीर की जगह वह कोच होते तो रोहित को कभी ऐसा नहीं करने देते। उन्होंने यह बात IPL के दौरान खुद हिटमैन को बताई। रवि शास्त्री ने ICC से बिना गौतम गंभीर का नाम लिए कहा, “मैंने रोहित को टॉस के समय बहुत बार देखा। टॉस के समय आपको बोलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता। हालांकि मैंने एक मैच में उनके कंधे पर हाथ रखा था। मुझे लगता है कि यह मुंबई में था और मैंने उनसे कहा था, अगर मैं कोच होता तो आप आखिरी टेस्ट मैच से बाहर नहीं बैठते। आप आखिरी टेस्ट मैच खेलते क्योंकि सीरीज खत्म नहीं हुई थी। और मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो 2-1 के स्कोर के साथ हार मान लेता। अगर आपकी मानसिकता ऐसी है कि आपको लगता है कि आप… यह कोई स्टेज नहीं है, तो आप टीम छोड़ देते हैं।” शास्त्री ने आगे कहा, “वह 30-40 रन का मैच था और यही मैंने उनसे कहा था। सिडनी में पिच बहुत तीखी थी। वह जिस भी फॉर्म में हों, वह मैच जीतने वाले खिलाड़ी हैं। अगर वह जाते, स्थिति को समझते और ऊपर 35-40 रन बनाते, तो आप नहीं जानते क्या हो सकता था। वह सीरीज बराबरी पर होती। लेकिन यह हर किसी का अपना होता है। दूसरे लोगों की अलग-अलग शैली होती है। यह मेरी शैली होती और मैंने उन्हें यह बता दिया। यह लंबे समय से मेरे दिल में बैठा हुआ है। मुझे इसे बाहर निकालना था। और मैंने उन्हें यह बताया।” अगर रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट खेलते और कुछ रन बनाकर भारत को जीत दिलाते तो वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त होती। इस स्थिति में ना तो रोहित शर्मा और ना ही विराट कोहली पर कोई गाज गिरती। हालांकि रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद भी हार नहीं मानी थी, उन्होंने आखिरी टेस्ट के दौरान कहा था कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। मगर इंग्लैंड दौरे से पहले उन्होंने अचानक संन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही अपनी फॉर्म खो चुके थे, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज में उनका बल्ला शांत था। न्यूजीलैंड के खिलाफ तो टीम इंडिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत 2012 के बाद पहली बाहर घर पर कोई सीरीज हारा था।  

दो समुदायों के बीच फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर झगड़ा, आसपास खड़े ठेलों में लगाई आग

उदयपुर शहर के धानमंडी थाना इलाके में गुरुवार देर शाम एक मामूली कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फल-सब्जी खरीदने-बेचने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हुई थी, जो धीरे-धीरे दो समुदायों के बीच झगड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात हाथापाई से होते हुए हिंसा तक पहुंच गई। झगड़े के दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने सब्जी विक्रेता पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने आसपास खड़े ठेलों पर पथराव भी किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप सड़क किनारे खड़े कुछ ठेलों को आग के हवाले कर दिया। घायल सब्जी विक्रेता को तत्काल एमबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और एसपी सहित चार थानों का जाप्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया। घटना की खबर जैसे ही शहर में फैली, बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझाइश देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है लेकिन पुलिस नें मोर्चा संभाल रखा है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।  

लापता लेडीज से चर्चाओं में आईं अभिनेत्री नितांशी गोयल ने कान में अपना किया डेब्यू

कांन्स   78वें कान फिल्म फेस्टिवल में ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल रेड कार्पेट पर उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो सिर्फ 17 साल की उम्र में कान के रेड कार्पेट पर उतरने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री भी बन गईं। ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में नीतांशी का लुक काफी वायरल हो रहा है। नीतांशी ने कान में अपने डेब्यू पर खुशी जताते हुए अपनी तस्वीरों के साथ एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा की है। नितांशी ने इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी कान की रेड कार्पेट पर अपने डेब्यू से उत्साहित नीतांशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में नितांशी ने लिखा, “मैंने कान्स में रेड कार्पेट पर वॉक किया। यह कहना अभी भी एक सपना लगता है। इस मंच पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है, जिसे मैं हमेशा संभालकर रखूंगी। मेरे परिवार, मेरी टीम, मेरे दर्शकों को – मुझे प्यार करने, मेरा मार्गदर्शन करने और मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। यह सिर्फ मेरा पल नहीं है, यह हमारा है।” ब्लैक गाउन में बिखेरा जलवा नितांशी गोयल कान में फिल्म डोजियर 137 की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची थीं। कान के अपने डेब्यू में नितांशी मोनिका और करिश्मा के डिजाइन किए हुए ब्लैक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। जिसमें भारी गोल्डन एम्ब्रॉइडरी थी। कान के लिए उन्हें श्रे और ऊर्जा ने स्टाइल किया था। नितांशी ने अपने लुक को चोकर नेकलेस, स्टड ईयरिंग्स और एक सटल हेयरस्टाइल के साथ बेहद खूबसूरती से कंप्लीट किया। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों को दिया ट्रिब्यूट नितांशी के रेड कार्पेट लुक के अलावा उनका ट्रेडिशनल इंडियन लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उन्होंने आइवरी साड़ी पहनकर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने बालों में एक खूबसूरत हेयर एक्सेसरी लगा रखी थी। जिसमें मोतियों की माला लगी हुई थी और इसमें छोटे-छोटे फ्रेम लगे हुए थे। इन फ्रेम में मधुबाला, रेखा, श्रीदेवी, वैजयंती माला, हेमा मालिनी, वहीदा रहमान और नूतन जैसी मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें लगी हुई थीं। नितांशी का यह लुक काफी वायरल हुआ और लोगों ने इसे खूब पसंद किया।

10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया, होगा करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आधिकारिक तौर IPL 2025 से नाम वापस ले लिया है। स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था, मगर लगभग 10 दिन तक टूर्नामेंट के स्थगित होने के बाद स्टार्क ने भारत वापस आने से इनकार कर दिया है। स्टार्क के ना लौटने की वजह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को बताई जा रही है। दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने 11 जून से डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना है। उन्होंने IPL से ऊपर देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी है। अब सवाल यह है कि क्या बीच सीजन में टीम का साथ छोड़ने की वजह से मिचेल स्टार्क की सैलरी पर कोई असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है, हां। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, अगर दिल्ली की टीम मौजूदा सीजन के फाइनल में पहुंचती है तो स्टार्क को आईपीएल 2025 के अपने वेतन का एक तिहाई हिस्सा छोड़ना होगा। इसका मतलब यह है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को बीच में IPL छोड़ने पर 3.92 करोड़ का नुकसान होगा। अगर ऐसा होता है, तो स्टार्क को IPL सैलरी के रूप में 7.83 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2025 में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अभी तक खेले 11 मैचों में 14 विकेट चटकाए हैं। अगर टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो उन्हें स्टार्क की कमी जरूर खलेगी। नॉकआउट में वह टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते थे। उन्होंने पिछले साल केकेआर के लिए ऐसा करके दिखाया था। कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ समीकरण दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 13 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है। अगर डीसी को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो कम से कम यहां से दो मैच जीतने होंगे। अगर टीम को तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ता है तो उन्हें दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।  

अब पाकिस्तान के अखबार ने ही खोल दी PAK PM के झूठ की पोल, AI जेनरेटेड अखबार के जरिेए झूठा दावा

नई दिल्ली भारत के ऑपरेशन सिंदूर से मुंह की खाए पाकिस्तान अब नए-नए दावे करने में जुटा है. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से लेकर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और विदेश मंत्री इशाक डार तक लगातार फर्जी दावे कर रहे हैं. इस बीच उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि टेलीग्राफ अखबार ने पाकिस्तानी एयरफोर्स का लोहा माना है और उसे आसमान का Undisputed King बताया है. इशाक डार ने पाकिस्तानी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि ये हम नहीं कह रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय मीडिया कह रहा है. टेलीग्राफ ने लिखा है कि PAF आसमान का बेताज बादशाह है. लेकिन डार के इस झूठ की पोल खुद पाकिस्तानी अखबार डॉन ने खोल दी. दरअसल डार ने ब्रिटेन के अखबार टेलीग्राफ की एक फेक AI तस्वीर का हवाला देकर पाकिस्तानी एयरफोर्स की तारीफ के पुलिंदे बांधे थे. लेकिन द डॉन ने उनके इस दावे का फैक्ट चेक कर इसे सरासर फर्जी बताया. सोशल मीडिया पर भी लोगों ने टेलीग्राफ की इस फेक तस्वीर को शेयर किया. टेलीग्राफ अखबार के इस पेज को एआई का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है. ब्रिटेन के अखबार के डिजाइन और शैली में ही इस फेक पेज को तैयार किया गया था. लेकिन डॉन ने भी अपने फैक्ट चेक में अखबार के इस फेक पेज की कई अशुद्धियों को उजागर किया. इशाक डार ने इस झूठे दावे से यह साबित करने की कोशिश की कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया PAF की ताकत का लोहा मानता है. हालांकि, संसद में खड़े होकर इस तरह के झूठे दावे करने की बात उजागर होने के बाद डार ने अब तक इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है. पाकिस्तान का विदेश मंत्रालय भी इस पर चुप्पी साधे हुआ है. बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है, जब पाकिस्तान की सरकार ने इस तरह के झूठे और बेतुके दावे किए हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7-8 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. पाकिस्तान के इन आतंकी ठिकानों पर भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल से हमला किया था.  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुए उपचाररत जवानों से शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने उनके उपचार की जानकारी भी डॉक्टर्स से ली। क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों संतोष कुमार और विशाल सिंह से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के चिकित्सकों को इन जवानों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत हुई तो इन जवानों को उच्च चिकित्सा संस्थान में भी भिजवाएं। चिकित्सकों ने बताया कि जवानों का इसी अस्पताल में समुचित उपचार हो जाएगा। घायल जवानों में कांस्टेबल संतोष कुमार को आंख में गंभीर चोट आई है और हेड कांस्टेबल विशाल सिंह भी चोटिल है। दोनों का सघन चिकित्सा कक्ष में इलाज चल रहा है। यह दोनों जवान सीटीजी होप फोर्स के सदस्य हैं और 25वीं बटालियन में पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देखकर कहा कि दोनों जवानों के बेहतर इलाज के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। जवानों का हर संभव इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घटना की जांच के निर्देश भी दिये हैं। जयप्रकाश लखेरा और इनके परिजन से भी मिले मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाणगंगा चौराहे पर विगत दिवस हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल जय प्रकाश लखेरा से भी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने लखेरा को आश्वस्त किया कि उनका समुचित इलाज कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लखेरा के परिजनों को भी आश्वस्त किया कि इलाज में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।  

WWE का बड़ा इवेंट मनी इन द बैंक 2025 7 जून को, पैसों के लिए आपस में मार-कुटाई करेंगे रेसलर्स

नई दिल्ली WWE का अगला बड़ा इवेंट, मनी इन द बैंक 2025, 7 जून को होगा। कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। WWE के लिए यह एक बड़ा मौका है। इस इवेंट में फैंस को अक्सर चौंकाने वाले सरप्राइज मिलते हैं। ट्रिपल एच के समय में WWE ने बहुत सफलता हासिल की है। मनी इन द बैंक लैडर मैच पर सबकी निगाहें होंगी। WWE मनी इन द बैंक 2025 के लिए बड़े इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहा है और लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। मनी इन द बैंक में दिखेंगे कई सितारे रोमन रेंस, सीएम पंक और जॉन सीना जैसे पहलवान इसमें प्रदर्शन करते दिखेंगे। हाल के महीनों में, ट्रिपल एच ने जिन पहलवानों को चुना है, उस वजह से विवाद हुआ है। मनी इन द बैंक 2025 में ट्रिपल एच दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तीन मुख्य मैच आयोजित कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह तीन मुकाबले कौन-कौन से हैं। ये हैं वो तीन मुकाबले, जिसका आयोजन करवा सकते है ट्रिपल एच     पहला मैच सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हो सकता है। रेसलमेनिया 41 में सैथ रॉलिंस, सीएम पंक और रोमन रेंस ने एक इवेंट में भाग लिया था। वहां रॉलिंस जीते थे। हेमैन ने पंक और रेंस को धोखा दिया। उस समय, ब्रॉन ब्रेकर उस टीम का हिस्सा बन गए जिसे वे मैनेज करते हैं। पंक रॉलिंस और हेमैन से बदला लेना चाहते हैं। सामी जेन और जे उसो ने अब तक उनकी मदद की है।     दूसरा मैच सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच हो सकता है। ट्रिपल एच को सोलो सिकोआ और जैकब फातू के बीच के झगड़े पर ध्यान देना चाहिए। फरवरी में दोनों के बीच एक मैच का इशारा मिला था। दोनों ने गलती से एक-दूसरे पर हमला कर दिया था। रेसलमेनिया 41 में, सिकोआ ने यूएस चैंपियनशिप जीती। इन दोनों के बीच अभी तक कोई अच्छी केमिस्ट्री नहीं बनी है।     तीसरा मैच रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच हो सकता है। फैंस लंबे समय से रोमन रेंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। ब्रेकर ने कई बार यह साफ किया है कि वह रेंस से लड़ना चाहते हैं। कंपनी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। रेसलमेनिया 41 के बाद पहले रॉ के दौरान, ब्रेकर ने रेंस के खिलाफ दो स्पीयर का इस्तेमाल किया। रोमन बुरी हालत में थे। वह रिंग में लड़ते हुए बेबस दिख रहे थे। ब्रेकर और रोमन के बीच का मुकाबला भविष्य में नई कहानियों को जन्म दे सकता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही: सेवकराम नेताम

रायपुर राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कल कोंडागांव जिले के विकासखंड माकड़ी के मड़ी प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन की शुरूआत की। कार्यक्रम में  प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम  मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। प्रभारी मंत्री  श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य में गरीब परिवारों के लिए एक रुपए में चावल और नमक फ्री में उपलब्ध कराया। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया इस तरह कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति मज़बूत हुई। सुशासन तिहार का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी किसान का बेटा ने सभी के हित में केंद्र और राज्य के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सुशासन तिहार शुरू किया है। जिसमें हिस्सा लेकर आप सभी लाभ लें और शासन के निर्देश पर जिला के अधिकारी आप तक पहुंचाते हैं आप लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी विजन का जिक्र करते हुए कहाँ की हमारे मुख्यमंत्री के शासन में लगातार महिला बाल विकास विभाग के ओर से गरीब परिवारों के बेटियों का पंजीयन कर उनका विवाह कर साथ में आर्थिक सहायता भी दिया जा रहा है।    बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  पहले गरीब परिवारों को बेटियों की शादी के लिए चिंता रहती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से बिना किसी कर्ज के शादी से परिजनों को बहुत राहत मिल रही है। पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी नवविवाहितों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विवाह के बाद सभी जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सभी जोड़े को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कन्या के नाम से 35 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम वैदिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ गायत्री समाज के प्रतिनिधियों द्वारा संपन्न कराया गया। नवदंपत्तियों के परिजनों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

काला हिरण मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने तय की तारीख, सलमान और अन्य सितारों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को

जोधपुर काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान से जुड़ी कानूनी कार्रवाई एक बार फिर सुर्खियों में है। राजस्थान हाईकोर्ट में बुधवार को इस मामले से संबंधित एक अहम सुनवाई हुई। यह सुनवाई सरकार द्वारा दायर की गई लीव टू अपील पर हुई, जो अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को निचली अदालत द्वारा बरी किए जाने के खिलाफ दायर की गई थी। राज्य सरकार ने इन सितारों को बरी किए जाने के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस मनोज कुमार गर्ग की एकल पीठ में हुई। सुनवाई के दौरान वकीलों ने कोर्ट के समक्ष यह मांग रखी कि सलमान खान को सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर अपील भी अब हाईकोर्ट में ट्रांसफर हो चुकी है, इसलिए दोनों अपीलों को एक साथ जोड़ा जाए और एक ही समय पर सुनवाई की जाए। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है। अब सलमान खान, सैफ अली खान और अन्य सितारों से जुड़े सभी अपील मामलों की संयुक्त सुनवाई 28 जुलाई को होगी। गौरतलब है कि हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान इन सितारों ने दो काले हिरणों का शिकार किया था। जिसके लिए 1998 में जोधपुर पुलिस ने सलमान खान और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हिरण शिकार का ये मामला विश्नोई समुदाय की तरफ से दर्ज कराया गया था। सलमान खान के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार व अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए। इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके पांच दिन बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके बाद हुई सुनवाइयों में सलमान को कई बार जोधपुर भी आना पड़ा था।

लंदन की जेल में ही रहेगा नीरव मोदी, हाईकोर्ट ने 10वीं बार खारिज की जमानत याचिका

लंदन पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव दीपक मोदी को ब्रिटेन की अदालत से बड़ा झटका लगा है। लंदन हाईकोर्ट ने उसकी हालिया जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबआई (CBI) ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नीरव मोदी अपनी प्रत्यर्पण से जुड़ी कानूनी लड़ाई हारने के बाद लगभग छह सालों से लंदन की जेल में बंद हैं। भारत में वह मनी लॉन्ड्रिंग और फ्रॉड के केस का सामना कर रहा है। CBI ने बताया कि यह उनकी 10वीं जमानत याचिका थी, जिसे लंदन की हाई कोर्ट ऑफ जस्टिस, किंग्स बेंच डिवीजन ने खारिज कर दिया। CBI के मुताबिक, “नीरव दीपक मोदी की ओर दाखिल की गई नई जमानत याचिका को ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के वकील ने कड़े तर्कों के साथ चुनौती दी, जिसमें CBI की टीम ने भी सहयोग दिया। इस टीम में जांच अधिकारी और कानूनी अधिकारी शामिल थे, जो खासतौर से इसके लिए लंदन गए थे। यह उसकी 10वीं जमानत याचिका थी।” भारत को मंजूरी मिल चुकी है प्रत्यर्पण की लंदन की हाईकोर्ट पहले ही नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे चुकी है, जिससे वो भारतीय कानून का सामना कर सकें। नीरव मोदी के खिलाफ CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से जांच की जा रही है। PNB घोटाले में ‘वांटेड’ घोषित नीरव मोदी को 6,498.20 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में ‘वांटेड’ घोषित किया गया है। उसने जनवरी 2018 में यह घोटाला सामने आने से ठीक पहले देश छोड़ दिया था। मार्च 2019 से वह ब्रिटेन की जेल में बंद हैं। आरोप क्या हैं? CBI के अनुसार, नीरव मोदी और उसेके मामा मेहुल चोकसी पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (FLCs) के जरिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। मुंबई के PNB की ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों ने उनकी कंपनियों को बिना किसी अधिकृत सीमा या कैश मार्जिन के ये LoUs और FLCs जारी किए, साथ ही बैंक के केंद्रीय सिस्टम में कोई एंट्री दर्ज नहीं की, ताकि किसी जांच से बचा जा सके। इन फर्जी LoUs के आधार पर SBI (मॉरीशस), इलाहाबाद बैंक (हांगकांग), एक्सिस बैंक (हांगकांग), बैंक ऑफ इंडिया (एंटवर्प), केनरा बैंक (मामाना) और SBI (फ्रैंकफर्ट) जैसी विदेशी शाखाओं ने नीरव मोदी की कंपनियों को कर्ज दिया। जब नीरव मोदी की कंपनियों ने वह कर्ज नहीं चुकाया, तो PNB को ब्याज सहित वह रकम विदेशी बैंकों को चुकानी पड़ी। भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित नीरव मोदी को 2020 में मुंबई की एक अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था और अदालत ने उसकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था। सितंबर 2024 में, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 29.75 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों और बैंक बैलेंस को “अपराध की आय” के रूप में जब्त किया था। CBI ने बताया कि नीरव मोदी के प्रत्यर्पण को जल्द से जल्द लागू करवाने की दिशा में काम जारी है। मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार इस घोटाले के एक अन्य मुख्य आरोपी और नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी को हाल ही में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया था, जहां वे इलाज के लिए गए थे।

भारत के निर्यात में इन 4 सेक्टर्स का 50% से ज्यादा योगदान, रंग ला रही मोदी सरकार की कोशिशें

नई दिल्ली साल 2024-25 में भारत के निर्यात में कृषि, दवाएं, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सेक्टर ने बड़ी भूमिका निभाई। इन चारों क्षेत्रों ने मिलकर कुल निर्यात का 50% से ज्यादा योगदान दिया। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि माेदी सरकार की देश का उत्पादन और निर्यात बढ़ाने की कोशिशें रंग ला रही हैं। यहां हर सेक्टर का हाल जानिए इंजीनियरिंग सेक्टर: पीटीआई के मुताबिक इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात सालाना आधार पर 6.74 प्रतिशत बढ़कर 116.67 अरब डॉलर हो गया। यह सबसे आगे रहा, जो कुल निर्यात (437.42 अरब डॉलर) का 26.67% हिस्सा है। इंजीनियरिंग सामानों के लिए मुख्य निर्यात गंतव्य अमेरिका, यूएई, सऊदी अरब, ब्रिटेन और जर्मनी रहे। पिछले 3 सालों से यह 100 अरब डॉलर के पार बना हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स : सबसे अधिक 32.46 प्रतिशत की निर्यात वृद्धि दर्ज की गई जो 2023-24 में 29.12 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 38.58 अरब डॉलर हो गया। यह वित्त वर्ष 2022-23 में 23.6 अरब डॉलर और 2021-22 में 15.7 अरब डॉलर था। इसमें कंप्यूटर हार्डवेयर तथा पेरिफेरल्स (जिसकी इस क्षेत्र में 3.8 प्रतिशत हिस्सेदारी है) में 101 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 0.7 अरब डॉलर से दोगुना होकर 1.4 अरब डॉलर हो गया। इलेक्ट्रॉनिक सामानों के लिए मुख्य गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अमेरिका, नीदरलैंड, ब्रिटेन और इटली थे। दवाएं और फार्मा: इस सेक्टर का निर्यात 9.4% बढ़कर 30.47 अरब डॉलर हुआ। अमेरिकी डॉलर से अधिक बना हुआ है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत की दवाएं एवं औषधि अब 200 से अधिक देशों तक पहुंच रही हैं। कृषि और समुद्री उत्पाद: 2023-24 में 4.25 अरब डॉलर से 2024-25 में मसालों का निर्यात मामूली रूप से बढ़कर 4.45 अरब डॉलर हो गया। प्रमुख निर्यात गंतव्यों में चीन, अमेरिका, यूएई, बांग्लादेश और थाईलैंड शामिल हैं, जहां मिर्च, जीरा, हल्दी और अदरक जैसे उत्पाद का निर्यात सबसे अधिक किया गया। इसमें 7.36% बढ़ोतरी के साथ 51.86 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। मसालों में थोड़ी बढ़त (4.45 अरब), कॉफी निर्यात छलांग (1.81 अरब), चावल ने रिकॉर्ड तोड़ा (12.5 अरब डॉलर)। भारत ने दो श्रेणियों के तहत अंगूर, अनार, आम, केले, संतरे, प्याज, आलू, टमाटर, मिश्रित सब्जियां और हरी मिर्च का निर्यात किया। बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, नेपाल और मलेशिया सबसे बड़े आयातक में शामिल थे। कुछ दिलचस्प आंकड़े भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक है, जिसके प्रमुख निर्यात गंतव्यों में यूएई, बेल्जियम, इंडोनेशिया, मिस्र, अमेरिका और तुर्किऐ शामिल हैं।2024-25 में 1.98 अरब डॉलर का निर्यात।  समुद्री उत्पाद अब 130 देशों में जाते हैं (2014-15 में 105)। चावल निर्यात में भारत का दबदबा: वैश्विक बाजार का 40% हिस्सा। भारत का चावल निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में 12.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो 2023-24 में 10.4 अरब डॉलर था। इससे देश लगभग 40 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष वैश्विक निर्यातक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखेगा। इसके प्रमुख गंतव्यों में सऊदी अरब, ईरान, इराक, यूएई, अमेरिका और यमन शामिल थे। सरकार का कहना है कि ये आंकड़े दिखाते हैं कि अलग-अलग सेक्टर में भारत की ताकत बढ़ रही है। निर्यात बढ़ने से देश की अर्थव्यवस्था को भी फायदा हो रहा है।

रिपोर्ट: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ‘प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट’ शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना लगभग तय

नई दिल्ली रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ‘प्रिंस ऑफ इंडियन क्रिकेट’ शुभमन गिल का टेस्ट कप्तान बनना तय दिख रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले कुछ प्रभावशाली नाम गिल के पक्ष में नहीं थे लेकिन युवा बल्लेबाज से गौतम गंभीर की एक लंबी मुलाकात ने तस्वीर साफ कर दी। अभी औपचारिक तौर पर गिल को कप्तानी दिए जाने का ऐलान नहीं हुआ है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद गौतम गंभीर बहुत ही ताकतवर हो चुके हैं। टीम के चयन में भी अब कप्तान से ज्यादा कोच की चलेगी, ऐसी अटकलें लगने लगी हैं। शुभमन गिल के रूप में उनके पास युवा कप्तान है जो उनकी सुनेगा। गिल स्टार हैं लेकिन उनका वह दर्जा नहीं है कि गंभीर के फैसलों और रणनीतियों पर सवाल उठा सके। एक ही खिलाड़ी उस कद का है और वह है जसप्रीत बुमराह लेकिन फिटनेस के खराब रिकॉर्ड खासकर चोट के कारण वह कप्तानी की रेस में पिछड़ गए। ऐसे में गंभीर के पास पूरी ताकत होगी लेकिन वनडे में उन्हें संभलकर काम करना होगा जिसमें रोहित और विराट की नजरें 2027 विश्व कप खेलने पर लगी होंगी। गंभीर और गिल की लंबी मीटिंग और छंट गई धुंध न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में इशारा किया था कि गिल का अचानक उभार ‘भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोगों’ को नागवार लग रही थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऐसी अटकलें चल रही थीं कि जसप्रीत बुमराह को टेस्ट कप्तानी देने की गुंजाइश अभी भी बची हुई है और चर्चाओं में उनके नाम पर विचार हो सकता है। लेकिन दिल्ली में हुई एक हालिया हाई-प्रोफाइल मीटिंग ने तस्वीर साफ कर दी। यह मीटिंग थी गौतम गंभीर और शुभमन गिल की। इसे मुख्य कोच की भावी टेस्ट कप्तान के साथ मीटिंग के तौर पर देखा जा रहा है। ये मुलाकात एक तरह से टेस्ट कप्तान के तौर पर शुभमन गिल के नाम की पुष्टि है। पीटीआई की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी अफवाहें थीं कि शुभमन गिल को कप्तानी सौंपे जाने पर अब भी पेच है। गुरुवार को गौतम गंभीर सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए मुंबई में थे लेकिन कुछ दिन पहले दिल्ली में उन्होंने गिल से लंबी मुलाकात की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुलाकात के बाद अब कप्तानी को लेकर चयन समिति या गंभीर के मूल रुख से पीछे हटने की बहुत ही कम गुंजाइश है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी अफवाहें थीं कि भारतीय क्रिकेट को चलाने वाले प्रभावशाली लोग शुभमन गिल को अचानक कप्तानी दिए जाने से खुश नहीं थे, लेकिन क्या इन लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया होगा? जो लोग इतने ताकतवर हैं उन्हें गिल की कप्तानी को लेकर भरोसे में नहीं लेने जाने का कोई सवाल ही नहीं है। टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है जो 20 जून से शुरू होगी। उसके लिए इसी महीने टीम इंडिया का चयन होगा और उसमें रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी का औपचारिक तौर पर ऐलान हो जाएगा। 3 जून को आईपीएल फाइनल खेला जाना है और उसके बाद खिलाड़ी लंदन के लिए रवाना होंगे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet