LATEST NEWS

आज रविवार18 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि के जातकों आज के दिन आपको धन लाभ हो सकता है। लव लाइफ में पास्ट के मुद्दे न उठाना ही बेहतर है। वहीं, बिजनेस कर रहे लोगों को नयी पार्टनरशिप अट्रैक्ट कर सकती है। बहस में न पड़ें। सेहत के मामले में दिन यादगार आपका रहने वाला है। साथी को अच्छे मूड में रखें। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। बच्चों को जंक फूड से दूर रहना चाहिए। वृषभ राशि- आज वृषभ राशि के जातकों आपके करियर में आपके टारगेट पूरे हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है। आपके लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज निवेश करने के लिए दिन शुभ नहीं है। जल्दबाजी में आकर किसी भी तरह का डिसीजन न लें। सेहत अच्छी रहने वाली है। प्रेम संबंध जो टूटने की कगार पर थे, उनमें आज सुलह हो जाएगी। अपनी रूटीन में बदलाव करें। मिथुन राशि– मिथुन राशि वाले आज रिलेशनशिप की हर वो प्रॉब्लम सॉल्व करें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकती है। आज आप काफी पॉजिटिव फील करेंगे। कोई बड़ा आर्थिक मसला आपको परेशान नहीं करेगा। पैसों के मामले में अच्छी व स्ट्रांग पोजिशन में रहेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। दिनभर के कामकाज के बीच खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। आज काम के सिलसिले में ट्रेवल भी करना पड़ सकता है। आपका साथी आपके देखभाल करने वाले रवैये को समझ पा रहा है या नहीं इस बात का ख्याल रखें। इनकम बढ़ने के योग नजर आ रहे हैं। अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। कुछ लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अहंकार से दूर रहें। सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों को आज के दिन सेल्फ लव पर ध्यान देना चाहिए। डेडलाइन के भीतर काम को निपटाना जरूरी रहेगा। फ्रीलांसिंग काम से अच्छी आमदनी हो सकती है। दिन चढ़ने के साथ वित्तीय समस्याएं सामने आ सकती हैं। सहकर्मी के साथ किसी भी रोमांटिक रिश्ते में फंसने से बचें। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कन्या राशि– कन्या राशि के लोगों की लाइफ में थोड़ी बहुत हलचल बनी रहेगी। दिन खत्म होने से पहले चीजें बेहतर हो जाएंगी। हेल्दी रहेंगे। सिंगल लोगों के लिए यह वह दिन हो सकता है, जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की ओर पहला कदम बढ़ाएंगे, जिसने आपका ध्यान खींचा हो। रियल एस्टेट और व्यवसाय में निवेश करने की योजना पर भी दबाव बढ़ेगा। बिना रेसर्च कोई फैसला न लें। तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। व्यावसायिक ज़िम्मेदारियां दिन को व्यस्त रखेंगी। जिम या योग क्लास में शामिल होना अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी की गुड क्वालिटी पर फोकस करें। जिन लोगों को नौकरी के लिए इंटरव्यू देना है, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। जंक फूड के सेवन से दूरी बनाएं। निवेश करने के बारे में भी एक्सपर्ट की राय लें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातक आज ऐसी कोई भी एक्टिविटी न करें, जिसमें बहुत ज्यादा रिस्क हो। व्यवसायी अपने बिजनेस को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। अपने पार्टनर को माता-पिता से मिलवाने के लिए दिन शुभ रहेगा। कुछ जातकों को गले में खराश और पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। आज आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से भी दूर रहना चाहिए। धनु राशि- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। अपनी वित्तीय योजनाओं पर फिर से विचार करना चाहिए। पैसों को सावधानी से संभालें। मानसिक सेहत उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितना आपका शारीरिक स्वास्थ्य। धन आएगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। आपको अपनी और अपने साथी की भावनात्मक जरूरतों को समझना चाहिए। सेहत पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति में फंसने से बचें। घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पैसों से जुड़े मुद्दे सामने आ सकते हैं। लॉन्ग डिस्टेंस वालों का पार्टनर आज उन्हें सरप्राइज दे सकता है। स्ट्रेस से दूर रहें। मीन राशि- ऑफिस रोमांस से दूरी बनाए रखें, खासकर अगर आप मैरिड हैं। काम के मामले में आपके अहंकार का असर आपका डिसीजन पर भी पड़ सकता है। पिछले इन्वेस्टमेंट से एक्सपेक्टेशन मुताबिक रिजल्ट नहीं सकेगा। कुछ उम्रदराज जातकों को नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खर्च कम करें। इनोवेटिव कॉन्सेप्ट्स लाएं।

पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, यात्रियों में दहशत

राउरकेला अज्ञात बदमाशों ने झारसुगुड़ा जिले के लपंगा स्टेशन के पास पुरी से हटिया आ रही तपस्विनी एक्सप्रेस पर सुबह 5:45 बजे कथित तौर पर पथराव किया। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने के कारण पत्थर उक्त ट्रेन के एसी कोच संख्या-बी-7 की सीट संख्या-15 की अगली खिड़की पर लगा। जिससे एसी बोगी का शीशा टूट गया और कोच के अंदर कांच के टुकड़े बिखर गए। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान झारसुगुड़ा में घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। आरपीएफ ने पुष्टि की है कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पथराव के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट केसी नायक ने बताया कि वे गेट की ओर जा रहे थे। तभी कुछ यात्री उनके पास आए और बताया कि वे अपनी सीट पर बैठे थे, तभी यह घटना घटी। जिससे वे डर गए। शीशा टूटने के साथ ही शीशे का टुकड़ा भी सीट पर गिर गया। कोच अटेंडेंट ने घटना की जानकारी उक्त एसी कोच के टीटीई को दी। टीटीई उक्त कोच में पहुंचे और टूटे हुक को देखकर झारसुगुड़ा स्टेशन प्रबंधक को घटना की जानकारी दी। लेकिन राजगांगपुर और राउरकेला में भी उक्त ट्रेन के एसी बोगी का शीशा नहीं बदला गया। हटिया पहुंचने के बाद शीशा बदलने की जानकारी कोच अटेंडेंट ने दी है। यह कोई नई घटना नहीं है। इसके पहले भी 26 मार्च 2025 को उपद्रवियों ने पानपोष-कलुंगा स्टेशन के बीच राउरकेला-पुरी वंदे-भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पथराव कर बोगी का शीशा तोड़ दिया था। लेकिन अब तक राउरकेला आरपीएफ उक्त आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। एक बार फिर इसी रूट की तपस्विनी एक्सप्रेस में उपद्रवियों ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए, जिससे ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं, इंदौर में दुष्कर्म का मामला आया सामने

इंदौर भोपाल और उज्जैन के बाद अब इंदौर में भी हिंदू युवतियों को लव जिहाद में सुनियोजित ढंग से फंसाकर उनसे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले सामने आए हैं। इससे साबित हो रहा है कि मध्य प्रदेश के कई शहरों में यह गिरोह काम कर रहे हैं। इंदौर पुलिस की जांच में सामने आया कि शहर के कुछ काल सेंटर को आरोपितों ने लव जिहाद की गतिविधियों का अड्डा बना रखा है। यहां मुस्लिम युवक हिंदू नाम से युवतियों से संपर्क करते हैं फिर उन्हें दुष्कर्म का शिकार बनाते हैं। चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि इन मुस्लिम युवकों को इस काम में उनके परिवार की महिलाएं भी सहयोग करती हैं। पुलिस के अनुसार, एक काॅल सेंटर में काम करने वाली पांच से ज्यादा युवतियों से शारीरिक शोषण की जानकारी अभी तक मिल चुकी है। फरहान और हन्नेन खान को पकड़ा तो उनसे कई चौंकाने वाले राजफाश हुए हैं। पुलिस इनकी जांच में जुटी है। एक आरोपित हन्नेन खान भोपाल का निवासी है। वह पिछले कुछ समय से इंदौर में रहकर यहां हन्नेन टेलीपरफार्मेंस कंपनी चला रहा था। उसने हिंदू युवती को अपना नाम आयुष पटेल बताकर झांसे में लिया। पुलिस ने हन्नेन के फोन की जांच की तो कई हिंदू युवतियों से चैटिंग मिली। इसी तरह, आरोपित फरहान ने हिंदू युवती को हिंदू नाम बताकर झांसे में लिया था। युवती को सच्चाई का पता चला तो विजय नगर थाने में उसके विरुद्ध मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, फरहान के कृत्य में उसकी मां अफसाना भी शामिल थी। पुलिस ने फरहान की मां अफसाना, पिता जब्बार, बहन एमन, सोफिया, बहनोई इमरान, छोटे भाई आवेश और उसके साथियों से पूछताछ की। वहीं, पुलिस आरोपित फरहान के संपर्क में रहने वाले हरेक व्यक्ति की काल डिटेल और बैंक ट्रांजेक्शन भी जांच रही है। थाना प्रभारी सीके पटेल के मुताबिक, आरोपित फरहान को कहीं से फंडिंग तो नहीं मिल रही, इसके लिए उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बता दें कि इंदौर में पिछले कुछ समय में लव जिहाद के तमाम मामले सामने आए हैं।

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और जनता आप पार्टी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी: नायब सैनी

लाडवा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शनिवार को पानी के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलेगा और जनता आम आदमी पार्टी की सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब में किसानों, युवाओं, महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा जो मान की सरकार में अब तक नहीं मिला। लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से पानी के मुद्दे पर कहा कि हमें संदेश मिला है कि यह (पंजाब) सरकार गुरुओं की शिक्षाओं के खिलाफ जा रही है। यहां तक कि जब कोई अजनबी घर आता है, तो हम उसे पीने का पानी देते हैं। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि पानी प्रकृति का उपहार है, और किसी को भी पीने के पानी से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मानवता का मामला है कि हर घर में पानी की पहुंच होनी चाहिए। मानसून के दौरान, हरियाणा को अधिक पानी की आवश्यकता होती है, और हमें हमेशा पर्याप्त आपूर्ति मिलती है। लेकिन इस बार, पंजाब के सीएम ने प्रवाह को रोक दिया है और गुरुओं की पवित्र परंपराओं पर सवाल उठाया है, सब तुच्छ राजनीति के लिए किया है। हम सभी तो गुरुओं के संदेश पर चलने वाले लोग हैं, लेकिन, पंजाब के सीएम ने पानी रोक लिया है। ‘तिरंगा यात्रा’ पर हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा से सबसे ज्यादा युवा देश सेवा और सेना में लगे हुए हैं। हमारे गांव के युवा, माताएं-बहनें, बुजुर्ग, इन सभी का आशीर्वाद और समर्थन देश के प्रति अगाध प्रेम का माहौल बनाता है। हमारा हर बच्चा, हर महिला और हर युवा साथी इस यात्रा में शामिल हुआ। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देशभक्ति और बलिदान की भावना को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है। हम यहां तिरंगा यात्रा के लिए और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे देश की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों को सम्मान देने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारी सेना ने सिर्फ चार दिनों में पाकिस्तान को घुटनों के बल पर ला दिया। मैं हरियाणा की धरती को नमन करता हूं जहां के लोग हमेशा भारत माता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना के बाद देश में रोष था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। पाकिस्तान और पीओके में जाकर हमारी सेना ने आतंकवाद को मिट्टी में मिलाने का काम किया। मैं सेना के वीर सैनिकों के जज्बे को सलाम करता हूं। सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह दोनों ने ऑपरेशन सिंदूर की ब्रीफिंग पूरे देश को दी। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारी सुरक्षा के लिए हमारी बेटियां भी आतंकवाद के खिलाफ खड़ी हैं। उनके खिलाफ जिनकी ओर से बयान आए वो ठीक नहीं हैं।

कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है, भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की

अहमदाबाद जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों और आतंक के लिए इस्तेमाल हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर को बड़ा नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान भी इस बात को धीरे-धीरे स्वीकार करने लगा है। केंद्र सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हुई कार्रवाई से दुनिया के अन्य देशों को अवगत कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल बनाया है। कांग्रेस नेता उदित राज ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है। इस पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कांग्रेस की आलोचना की। रोहन गुप्ता ने मिडिया से कहा, “पाकिस्तान अपनी हार को छुपाने के लिए हथकंडे अपना रहा था, मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था, लेकिन झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता है। पाकिस्तान को भारत का खौफ हो गया था, लेकिन भारत ने जिम्मेदार देश होने का फिर से परिचय दिया है। हमें कब अटैक करना है और कब रुकना है, यह पता है। हमने अपने टारगेट पर अटैक भी किया, अपनी जमीन का संरक्षण भी किया और सही समय पर रुकने का साहस भी दिखाया। मुझे लगता है कि यही परिपक्व और अपरिपक्व राष्ट्र के बीच का अंतर है। हमारी सेना और सरकार ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि आतंकी घटना को अंजाम देकर आप पाकिस्तान के किसी भी कोने में सुरक्षित नहीं हैं।” कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर रोहन गुप्ता ने कहा, “कांग्रेस पार्टी दरबारी मानसिकता से पीड़ित है। जब शशि थरूर ने देश की कार्रवाई की तारीफ कर दी तो कांग्रेस ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन तुर्की के विरोध में एक भी शब्द कांग्रेस के मुंह से नहीं निकला। इसी मानसिकता की वजह से कांग्रेस की स्थिति खराब है। दरबारियों ने कांग्रेस को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस ने शुरुआत में देश और सेना के साथ खड़े होने की बात कही, लेकिन इसके बाद एक-एक कर कांग्रेस नेताओं ने सेना और कार्रवाई का विरोध किया। पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई ने कांग्रेस को एक्सपोज कर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई को विदेशों में बताने के लिए गठित कमेटी के नेतृत्वकर्ता के रूप में शशि थरूर का नाम आने पर कांग्रेस का चौंकना इसका सबूत है।” ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के तहत हुई कार्रवाई को बताने के लिए गठित प्रतिनिधिमंडल के विरोध में उदित राज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब दुनिया में कोई भी भारत का समर्थन नहीं कर रहा है, तब 40 सांसदों को विदेश भेजने से क्या होगा।” कांग्रेस ने उदित राज के बयान से खुद को अलग कर लिया है और कहा है कि पार्टी देश के लिए उठाए जा रहे हर कदम के साथ खड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के गठन से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की थी।

कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन खंडवा पहुुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच

खंडवा इटारसी से भुसावल की ओर जा रही वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में बम होने से सूचना से रेलवे महकमें में हडकंप मच गया। ट्रेन खंडवा पहुुंचने पर यात्री को कोच से उतारकर करीब एक घंटे सघन जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। ट्रेन क्रमांक़ 11072 कामायनी एक्सप्रेस के कोच एस-4, एस-5 या बी-4 ,बी-5 में बम होने की सूचना जीआरपी पुलिस खंडवा को दोपहर करीब 12.42 बजे भोपाल जीआरपी कंट्रोल रूम से मिली थी।   इस पर जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने तत्काल आरपीएफ,सिटी पुलिस और रेलवे के अधिकारियों को दी। सूचना के समय ट्रेन तलवड़िया रेलवे स्टेशन के पास थी। ट्रेन खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक पांच पर पहुंचते ही जीआरपी,आरपीएफ, कोतवाली थाने की पुलिस टीम ने डाग स्क्वाड की मदद से ट्रेन की जांच शुरू की। बताए गए कोच में कुछ नहीं मिलने पर सभी कोच की जांच की गई। इस दौरान एक लावारिस बैग मिलने पर बम निरोधक दस्ते व प्रशिक्षित डाग की मदद से तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। जांच के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खंड़वा स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बम या अन्य कोई सामग्री नहीं मिलने से सभी राहत मिली। इसके बाद ट्रेन को भूसावल की ओर दोपहर करीब 1.55 बजे रवाना किया गया।जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि जलगांव कंट्रोल रूम को कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना फोन पर मिली थी।

समारोह भारत में विविधता की सच्ची तस्वीर है, हमारा संविधान हमारे देश की विविधता के लिए बहुत उपयुक्त है: CJI BR गवई

नई दिल्ली चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बीआर गवई के सम्मान में बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में बीआर गवई ने अपने 40 साल के वकालत के करियर के बारे में कहा कि मैं वे वकील नहीं बनना चाहते थे। उनका सपना आर्किटेक्ट बनने का था। अभिनंदन समारोह में उन्होंने ‘बार काउंसिल’ का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह भारत में विविधता की सच्ची तस्वीर है। हमारा संविधान हमारे देश की विविधता के लिए बहुत उपयुक्त है। हमारे देश में क्षेत्रीय, भौगोलिक, आर्थिक विविधता है। जब मैं अपनी 40 साल की यात्रा पर विचार करता हूं, तो पाता हूं कि मैं अपनी इच्छा से वकील नहीं बना। मैं पहले आर्किटेक्ट बनना चाहता था। मैं आज भी अपने उस पैशन को फॉलो करता हूं क्योंकि मैं बॉम्बे हाई कोर्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी का अध्यक्ष था। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने सामाजिक क्रांति के लिए बीआर अंबेडकर के आंदोलन में भाग लिया। स्नातक होने के बाद, वह वकील बनना चाहते थे, लेकिन जेल में रहने के कारण वह एलएलबी की परीक्षा नहीं दे सके। इसलिए, वह चाहते थे कि उनका एक बेटा वकील बने। मैंने उनके सपने को पूरा किया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश गवई ने हाल ही में कहा कि सीजेआई की भूमिका संस्था के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण की मांग करती है। सीजेआई के कर्तव्य केवल सर्वोच्च न्यायालय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश में संपूर्ण न्यायिक प्रणाली तक फैले हुए हैं। पूरे कानूनी समुदाय की ओर से, मैं उन्हें दूरदर्शी लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता का आश्वासन देता हूं। मैं राष्ट्र और हमारी न्यायिक प्रणाली के लिए न्यायमूर्ति गवई की सेवा के लिए उनके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। बता दें कि 14 मई को जस्टिस बीआर गवई ने भारत के 52वें सीजीआई के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई। सीजीआई संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो गया था। उनका कार्यकाल सिर्फ सात महीने का है।

भारतीय दस्तावेज फर्जी रूप से बनाकर काफी दिन से रह रहे थे खुफिया एजेंसी की बड़ी कार्रवाई, 90 बंग्लादेशी मुस्लिम अरेस्ट

मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में मथुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. खुफिया एजेंसी ने करीब 90 बांग्लादेशी मुस्लिमों को पकड़ा है. पकड़े गए बांग्लादेशियों में पुरुष, महिला और बच्चे भी शामिल हैं. नौहझील थाना क्षेत्र के अलग-अलग ईंट भट्टो से इनकी गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के मुतबिक ये सभी अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश कर रह रहे थे. जो कि भारतीय दस्तावेज फर्जी रूप से बनाकर काफी दिन से यहां रह रहे थे. पुलिस जांच में सामने आया कि ये लोग 10 से 15 साल पहले भारत में घुसे थे और हरियाणा, नोएडा, दिल्ली, अलीगढ़ जैसे क्षेत्रों में काम करते रहे. पिछले 6-7 महीनों से वे मथुरा के भट्ठों पर ईंट-पताई का काम कर रहे थे. इन अवैध नागरिकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है.   लगातार चल रहा अभियान बता दें कि केंद्र सरकार लंबे समय से देशभर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और निष्कासन को लेकर अभियान चला रही है. अनुमान है कि बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी पहचान बनाकर रह रहे हैं.

दिल्ली के नबी करीम इलाके में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी, दो की मौत

नई दिल्ली पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने की सूचना है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के फंसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गई है, जिसने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कई लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की है। बारिश और आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरा दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकाला जा रहा है। दो मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बता दें, शनिवार को आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अब वह समय नहीं रहा जब हम अपने हितों के विरोधी देशों को सशक्त करते रहें

नई दिल्ली भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रहित, सुरक्षा और शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब हम अपने हितों के विरोधी देशों को यात्रा या आयात के माध्यम से सशक्त करते रहें। जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा, “अब समय आ गया है जब हममें से प्रत्येक को आर्थिक राष्ट्रवाद के बारे में गहराई से सोचना चाहिए। हम अब उन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए यात्रा या आयात के माध्यम से अपनी भागीदारी के कारण खर्च नहीं कर सकते जो संकट के समय हमारे खिलाफ खड़े हो जाते हैं। हर व्यक्ति राष्ट्र की सुरक्षा में मदद करने के लिए सशक्त है और हम व्यापार, व्यवसाय, वाणिज्य, विशेष रूप से सुरक्षा के मुद्दों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए मेरा दृढ़ विश्वास है कि हमें हमेशा एक बात ध्यान में रखनी चाहिए, और वह है: ‘राष्ट्र प्रथम’। हर चीज को राष्ट्रवाद के प्रति समर्पण के आधार पर देखा जाना चाहिए।” भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए धनखड़ ने भारत के सशस्त्र बलों की सराहनी की। उन्होंने कहा कि मैं ऑपरेशन सिंदूर की उल्लेखनीय सफलता के लिए सभी सशस्त्र बलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को अपना सलाम करता हूं। यह पहलगाम में हुई बर्बरता के खिलाफ एक उल्लेखनीय जवाब था। 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद हमारे नागरिकों पर यह सबसे घातक हमला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हृदय स्थल बिहार से पूरे विश्व बिरादरी को संदेश भेजा। वे खोखले शब्द नहीं थे। दुनिया को अब एहसास हो गया है कि जो कहा जाता है वह हकीकत है। अब कोई सबूत नहीं मांग रहा है। दुनिया ने देखा और स्वीकार किया है। हमने यह गाथा देखी है जब सशस्त्र बलों और सैन्य शक्ति और राजनीतिक शक्ति के साथ भारत द्वारा सिंदूर को उत्कृष्टता से न्याय दिलाया जाता है।” धनखड़ ने कहा कि भारत के आतंकवाद विरोधी प्रयासों में एक नया मानक स्थापित हुआ है। युद्ध की कार्यप्रणाली और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया मानक स्थापित हुआ है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद को निशाना बनाया। अंतरराष्ट्रीय सीमा से परे आतंकियों के अड्डों को निशाना बनाया गया। इसे दुनिया ने देखा और स्वीकार किया है। यह सीमापार की गई भारत की अब तक की सबसे बड़ी स्ट्राइक है। यह स्ट्राइक सावधानीपूर्वक और सटीक तरीके से की गई थी, ताकि आतंकवादियों को छोड़कर किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। धनखड़ ने 2 मई 2011 को अमेरिकी ऑपरेशन का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक वैश्विक आतंकवादी ने 2001 में अमेरिका के अंदर 11 सितंबर के हमले को अंजाम दिया, तब अमेरिका ने उसके साथ भी ऐसा ही किया। अब भारत ने भी वैश्विक समुदाय की जानकारी में ऐसा किया है। उन्होंने आगे कहा कि हम एक राष्ट्र के रूप में अद्वितीय हैं। दुनिया का कोई भी राष्ट्र 5,000 साल पुरानी परंपराओं पर गर्व नहीं कर सकता। हमें पूर्व और पश्चिम के बीच की खाई को पाटने की जरूरत है, न कि उसे तोड़ने की। धनखड़ ने आगे कहा कि हम राष्ट्र-विरोधी आख्यानों को कैसे स्वीकार या अनदेखा कर सकते हैं? विदेशी विश्वविद्यालयों का हमारे देश में आना ऐसी चीज है जिसे छानने की जरूरत है। इसके लिए गहन चिंतन की जरूरत है। यह ऐसी चीज है जिसके बारे में हमें बेहद सावधान रहना होगा। शिक्षा और शोध के व्यावसायीकरण के खिलाफ भी उपराष्ट्रपति ने चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह देश शिक्षा के व्यावसायीकरण और वस्तुकरण को बर्दाश्त नहीं कर सकता। हमारी सभ्यता के अनुसार शिक्षा और स्वास्थ्य पैसा कमाने के क्षेत्र नहीं हैं। ये समाज को वापस देने के क्षेत्र हैं। हमें समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना होगा। उन्होंने शोध के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को पूरी तरह से कॉरपोरेट द्वारा वित्त पोषित किया जाना चाहिए। सीएसआर फंड को प्राथमिकता दी जानी चाहिए क्योंकि शोध में निवेश मौलिक है।

2024 में खाद्य असुरक्षा और कुपोषण की स्थिति और खराब, 53 देशों में 29.5 करोड़ लोग भूख से प्रभावित: संयुक्त राष्ट्र

रोम संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (फाओ) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में खाद्य असुरक्षा और कुपोषण की स्थिति और खराब हुई, जिससे 53 देशों में 29.5 करोड़ लोग भूख से प्रभावित रहे। साल 2023 की तुलना में पूरी दुनिया में भूख से प्रभावित लोगों की संख्या में 1.37 करोड़ की वृद्धि हुई है। यह आंकड़ा दुनिया के सबसे कमजोर क्षेत्रों में तीव्र खाद्य असुरक्षा में लगातार छठी वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। खाद्य संकटों पर साल 2025 में वैश्विक नेटवर्क में यह रिपोर्ट छपी थी। यह एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन है जिसमें खाद्य और कृषि संस्थान, संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम और विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इन आंकड़ों को दुनिया के लिए बेहद खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया में भूख और कुपोषण के फैलने की दर हमारी नियंत्रण क्षमता से कहीं अधिक है। हालांकि वैश्विक स्तर पर उत्पादित अन्न का एक-तिहाई बर्बाद हो जाता है। एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि मानवीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फंड में कमी होना लगातार भूखमरी जैसी वैश्विक समस्या को और जटिल बना रहा है। तीव्र खाद्य असुरक्षा आम तौर पर कई कारकों के संयोजन से उत्पन्न होती है। इसमें गरीबी, आर्थिक झटके और मौसम में असंतुलन अहम हैं। आबादी के कुछ हिस्से को भूख के अलावा कुछ दूसरी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। साल 2024 में सूडान के कुछ हिस्सों में अकाल की पुष्टि हुई थी। गाजा पट्टी, दक्षिण सूडान, हैती और माली में खाद्य असुरक्षा भयावह स्तर पर दर्ज की गई थी। गाजा पट्टी में, मानवीय सहायता में वृद्धि की वजह से अकाल की स्थिति नहीं बनी। रिपोर्ट में बताया गया है कि यदि बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान और नाकाबंदी जारी रही तो मई और सितंबर 2025 में जोखिम बढ़ सकता है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में जबरन विस्थापित किए गए 12.8 करोड़ लोगों में से लगभग 9.5 करोड़ – जिसमें आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्ति, शरण चाहने वाले और शरणार्थी शामिल हैं – पहले से ही खाद्य संकट से जूझ रहे देशों में रह रहे थे। इसके अलावा, आर्थिक झटकों ने 15 देशों में खाद्य असुरक्षा को जन्म दिया, जिससे 5.94 करोड़ लोग प्रभावित हुए, मौसम में बदलाव की घटनाओं ने भी 18 देशों को संकट में डाल दिया, जिससे 9.6 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए, विशेष रूप से दक्षिण एशिया, अफ्रीका के दक्षिणी हिस्से और हॉर्न ऑफ अफ्रीका में लोग प्रभावित हुए। फाओ के महानिदेशक क्वो डोंग्यू ने चेतावनी दी कि तीव्र खाद्य असुरक्षा एक सतत वास्तविकता बन रही है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में। उन्होंने कहा, “आगे का रास्ता स्पष्ट है: आपातकालीन कृषि में निवेश बहुत अहम है। कृषि में निवेश से दीर्घकालिक समाधान निकाला जा सकता है।

रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए: राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा शहर में निर्माणाधीन विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा कराया जाए। आगामी 15 जून को जिला चिकित्सालय के विस्तार भवन एवं ओपीडी का संचालन शुरू किया जाए। राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पीआईयू द्वारा पुनर्घनत्वीकरण योजनान्तर्गत 65 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन विकास कार्यों को गति देकर शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यंकट क्लब भवन और पीडब्ल्यूडी भवन का शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया। उन्होंने कोल भवन की बाउन्ड्रीवाल सहित शेष निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। पीके स्कूल सांदीपनी विद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और दिसम्बर माह तक सांदीपनी विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ढेकहा तिराहा से करहिया मण्डी तक सड़क निर्माण कार्य को वर्षाकाल से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा बायपास फोर लेन के निर्माण के लिए शेष अर्जित भूमि का अधिग्रहण कर निर्माण एजेंसी को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 19 किलोमीटर लंबाई का बायपास सर्विस रोड के साथ फोरलेन बन रहा है। इसके कार्य में व्यवधान न हो तथा यह कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो जाए। उप मुख्यमंत्री ने लायब्रेरी भवन सहित अन्य शासकीय भवनों के रूके हुए निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े सहित विभिन्न निर्माण विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

साय सरकार ने दी सहमति- झारखंड में शराब नीति घोटाले की आंच छत्तीसगढ़ तक, मामले की जांच अब CBI करेगी

रायपुर झारखंड में शराब नीति में बदलाव कर करोड़ों रुपये के घोटाले को अंजाम देने के मामले की जांच अब CBI करेगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी करते हुए दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6 के तहत CBI को छत्तीसगढ़ में जांच के लिए सहमति दी है। यह मामला रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) द्वारा दर्ज अपराध से जुड़ा है। बता दें कि यह घोटाला झारखंड की आबकारी नीति में बदलाव के जरिए रचा गया था, जिसकी योजना छत्तीसगढ़ में बनी। आरोप है कि रायपुर से डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर शराब की आपूर्ति झारखंड में की गई, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हुआ। EOW ने पिछले साल इस मामले में FIR दर्ज की थी, लेकिन जब उनके अधिकारी जांच के लिए झारखंड पहुंचे, तो वहां के अधिकारियों ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद जांच को केंद्रीय एजेंसी CBI को सौंपने का निर्णय लिया गया। घोटालेबाजों की बढ़ी मुश्किलें बता दें कि इस जांच के दायरे में छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के आरोपी पूर्व IAS अफसर अनिल टुटेजा, सलाहकार अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, झारखंड के आबकारी सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आबकारी आयुक्त गजेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंघानिया, विधु गुप्ता, निरंजन दास और अन्य की मुसीबतें अब और बढ़ने वाली हैं। सिंडिकेट और शराब दुकानों में घोटाले का तरीका गौरतलब है कि झारखंड में FL-10A लाइसेंस मॉडल पर आधारित नई शराब नीति बनाई गई, जो पूरी तरह छत्तीसगढ़ की तर्ज पर थी। इसके तहत पुरानी ठेका प्रणाली को खत्म कर एक चहेती एजेंसी को आपूर्ति का ठेका दिया गया। आरोप है कि सिंडिकेट ने नकली होलोग्राम का उपयोग कर करोड़ों रुपये की अवैध कमाई की। अब क्या होगा आगे? CBI की टीम अब FIR की कॉपी के आधार पर झारखंड में नए सिरे से जांच करेगी और जिन लोगों के नाम EOW की चार्जशीट में हैं, उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की संभावना भी जताई जा रही है। इस जांच से झारखंड-छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला? यह घोटाला 2019 से 2022 के बीच राज्य की सरकारी शराब दुकानों से अवैध तरीके से शराब बेचने का था, जिससे सरकार को करोड़ों का नुकसान होने का आरोप है। इस घोटाले में लगभग दो हजार करोड़ रुपये के नुकसान का खुलासा हुआ है। ED की जांच में यह सामने आया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के गठजोड़ ने यह घोटाला किया। ED ने इस मामले में 28 दिसंबर 2024 को कवासी लखमा और उनके परिवार के सदस्यों के घरों पर छापे मारे थे और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व डिजिटल डिवाइस जब्त किए थे, जिनमें अपराध से अर्जित आय के सबूत मिले थे।

गुजरात के माइकल ने यूपी में फैलाया किराये के खातों का नेटवर्क, गरीबों और बेरोजगार छात्रों को बनाया मोहरा

ग्वालियर रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर 2.53 करोड़ रुपये ठगने के मामले में उप्र से दस आरोपित पकड़े गए हैं। उनमें रवि उर्फ माइकल और सचिन गुप्ता मुख्य कड़ी हैं। रवि उर्फ माइकल मूल रूप से गुजरात के वलसाड का रहने वाला है। वह लखनऊ आया और यहां उसने किराये के खातों का नेटवर्क फैलाया। गरीबों और बेरोजगार छात्रों को उसने मोहरा बनाया। अब तक इस मामले में 19 आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं। सचिन गुप्ता, रवि उर्फ माइकल सहित उप्र से पकड़े गए दस आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से इन्हें पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया है। बता दें कि ग्वालियर के थाटीपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को ठगों ने 17 मार्च से 11 अप्रैल के बीच डिजिटल अरेस्ट किया था। नासिक पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर ठग ने डराया-धमकाया और आश्रम के खातों से 26 दिनों में दो करोड़ 52 लाख 99 हजार रुपये देशभर के अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने इस मामले में उज्जैन से छह व दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ठगी की रकम में से तीस लाख रुपये लखनऊ की रुद्राक्ष एंटरप्राइज के खाते में जमा कराए गए थे। यह कंपनी लखनऊ के अलीगंज स्थित मकान नंबर 532 क/27 पांडेकोला निवासी सचिन पुत्र सत्यनारायण गुप्ता के नाम पर थी।

जल नहीं होगा तो जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा, प्रकृति हमें वर्षा के माध्यम से पर्याप्त जल उपलब्ध कराती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मानव और जीवों के अस्तित्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण तत्व जल है। जल नहीं होगा तो जीवन मुश्किल में पड़ जाएगा। प्रकृति हमें वर्षा के माध्यम से पर्याप्त जल उपलब्ध कराती है। वर्तमान समय में जल को संरक्षित करना मानव जीवन के लिए महती आवश्यकता बन गया है। हम सब को वर्षा के जल को संग्रहित कर न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित करना होगा। इसके लिए पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार और नई जल संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता देना होगी, जिससे जल की एक-एक बूंद को संरक्षित किया जा सके। प्रदेश में इसी उद्देश्य से 30 अप्रैल से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया गया है, जो आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान अंतर्गत जहां एक ओर पुरानी बावडियों और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, वहीं बड़े पैमाने पर किसानों के खेतों में “खेत तालाब” भी बनाए जा रहे हैं। वर्षा के जल को संग्रहित करने स्टॉपडेम सहित अन्य जल संरचनाओं का निर्माण भी हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान की विशेषता यह है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन-भागीदारी भी व्यापक रूप ले चुकी है। श्रमदान कर जन-भागीदारी को कर रहे हैं प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में जन-भागीदारी को प्रोत्साहित करने विभिन्न जिलों में जाकर स्वयं भी श्रमदान कर रहे हैं। मंत्रि-परिषद के सदस्य, सांसद, विधायक, नगरीय एवं पंचायत प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद सहित अनेक स्वयं सेवी संस्थाएं भी अभियान का अभिन्न हिस्सा बन कर इसे जन आंदोलन बना रही हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान की विशेषता 30 अप्रैल से क्षिप्रा के घाट से प्रारंभ हुआ अभियान 30 जून 2025 तक चलेगा। प्रत्येक गाँव में तैयार किये गये जल दूत। पुरानी बावडियों एवं जल संरचनाओं का किया जा रहा है जीर्णोद्धार। किसानों के लिए बनाये जा रहे है “खेत तालाब”। जल बांध, नहरों एवं जल संरचनाओं का सफाई और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। जन-भागीदारी को बढ़ाने के लिए जल-पंचायतों का आयोजन। दीवार-लेखन सहित प्रचार की विभिन्न गतिविधियों से नागरिकों को जल संवर्धन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों और कॉलेजों में भी जन-जागरूकता की गतिविधिया संचालित हो रही हैं। जल संरक्षण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक श्रमदान भी कर रहे हैं। अभियान अंतर्गत बड़े पैमाने पर पौध-रोपण भी किया जाएगा। जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की योजना भी लागू की गई। जल संरचनाओं की सफाई, निर्माण और जीर्णोद्धार का अभियान जारी देवास जिले में “जल गंगा संवर्धन अभियान” जन भागीदारी से अपने चरम पर है। जन-जीवन से जुड़े इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल-संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। जन-प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से अभियान में मशीन, सामग्री व श्रम का समुचित नियोजन किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बागली विकासखंड की ग्राम पंचायत बरझाई में जन सहयोग से बावड़ी एवं घाट का जीर्णोद्धार कर उनकी साफ-सफाई की गई। जल स्त्रोतों की साफ-सफाई एवं गहरीकरण से इनकी जल संग्रहण की क्षमता बढ़ेगी, साथ ही आस पास की छोटी जल संरचनाओं में भी भू-जल पर्याप्त मात्रा में बना रहेगा। अब नहीं सूखेगी भितरवार की बर्षाती नदी ग्वालियर जिले के विकास खंड भितरवार में जल गंगा संवर्धन अभियान में स्थानीय वर्षाती नदी के संरक्षण के लिए श्रमदान किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़ी नवांकुर संस्था के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत कैथी और भेंगना के बीच बर्षाती नदी पर युवाओं ने श्रमदान किया। संचार युवा मंडल के पदाधिकारियों ने भी श्रमदान में सहभागिता की। इससे नदियों के संरक्षण के साथ जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। पांढुर्ना की जाम नदी के तट पर सफाई अभियान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर के नेतृत्व में पांढुर्ना जिले के जनप्रतिधियों ने स्थानीय समुदाय के साथ मिल कर मां जाम नदी के तट पर साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया। मां जाम नदी के घाट परिसर की स्वच्छता के अभियान में जन अभियान परिषद और ग्रामीण आदिवासी समाज कल्याण विकास संस्थान की टीम का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login