LATEST NEWS

खरगोन जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की तर्ज पर मदर मिल्क बैंक शुरू होगा

खरगोन खरगोन जिला अस्पताल में ब्लड बैंक की तर्ज पर मदर मिल्क बैंक शुरू होगा। यानी यहां अब माताएं दूध का दान करेगी और उन्हें नवजात बच्चों को दिया जाएगा। इस सुविधा से उन नवजात बच्चों को भी सुविधा मिलेगी जिन्हें खुद की माताएं जन्म के बाद दूध नहीं पीला पाती। अभी ऐसे बच्चों को परिजन बाजार से दूध खरीदकर फिर पिलाते हैं।  इससे बच्चे को वह पोषक तत्व नहीं मिल पाते जो मां के दूध से मिलते हैं। जिला अस्पताल में एसएनसीयू के पास लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (स्तनपान प्रबंधन इकाई) तैयार की गई है। कक्ष बनकर तैयार है। भोपाल से उपकरण आने के बाद इसे इसी माह से शुरू किया जाएगा। 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है दूध सिविल सर्जन डॉ. अमरसिंह चौहान ने बताया इस यूनिट की आवश्यकता लंबे समय से है। इसे एनएचएम के जरिए तैयार कराया है। इस यूनिट पर करीब 21 लाख रुपए खर्च हुए हैं। अभी अस्पताल में औसत 20 से 25 डिलेवरी होती है। प्रत्येक नवजात को माता का दूध उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसी स्थिति में जिन माताओं को दूध अधिक आता है, उस दूध को इस यूनिट में स्थापित रेफ्रिजरेटर और डीप फ्रीजर में सुरक्षित रखा जाएगा। अस्पताल में भर्ती किसी बच्चे को दूध की आवश्यकता पड़ेगी तो डॉक्टर्स के परामर्श पर उसे मां का दूध यहां से उपलब्ध कराएंगे। इस यूनिट में करीब छह माह तक मां के दूध को सुरक्षित रखा जा सकता है। क्या कहते है एक्सपर्ट्स? जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। कई बार माताओं को दूध नहीं आता। ऊपर का दूध बच्चे नहीं पचा पाते, उल्टियां होती है, पेट फूलने की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में मदर मिल्क बैंक से उन्हें मां का दूध मिलेगा। इससे शिशु मृत्युदर में भी गिरावट आएगी। यह अच्छी पहल है। डॉ. भानुप्रिया खरते, शिशु रोग विशेषज्ञ, खरगोन शिशु मृत्युदर में आएगी गिरावट एसएनसीयू के डॉ. पवन पाटीदार बताते हैं कि यहां वार्ड में करीब 15 बच्चे औसत भर्ती रहते हैं। अधिकांश बच्चे को ऊपर का दूध दिया जाता है। परिजन यह दूध बाजार से या घर से लेकर आते हैं। यह समस्या मां को दूध नहीं आने की स्थिति में आती हैं।

हिमंत सरमा कांग्रेस की लिस्ट में गौरव गोगोई का नाम देख भड़के, बोले- इनका पाकिस्तान से कनेक्शन

नई दिल्ली कांग्रेस ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने के लिए अपने चार सांसदों के नाम सरकार को भेज दिए हैं। इनमें असम से आने वाले गौरव गोगोई का भी नाम शामिल है। उनका नाम कांग्रेस की लिस्ट में देखकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सराम ने पलटवार किया है। सरमा ने ट्वीट कर कहा, “लिस्ट में शामिल सांसदों में से एक ने पाकिस्तान में अपने लंबे समय तक रहने से इनकार नहीं किया है। कथित तौर पर वह दो सप्ताह तक पाकिस्तान में रहे हैं। विश्वसनीय दस्तावेजों से पता चलता है कि उनकी पत्नी भारत में काम करते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन ले रही थी।” सरमा ने आगे कहा, ”राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और दलगत राजनीति से परे, मैं लोकसभा के नेता राहुल गांधी से आग्रह करता हूं कि इस व्यक्ति को ऐसे संवेदनशील और रणनीतिक काम में शामिल न करें।” इससे पहले कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा से दो-दो सदस्यों के नाम इस प्रतिनिधिमंडल मैं शामिल होने के लिए भेजें हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिन सांसदों के नाम प्रतिनिधिमंडल के लिए भेजे हैं उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई, राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन तथा राजा बरार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात कर कांग्रेस से पाकिस्तान से आतंकवाद पर भारत के रुख को स्पष्ट करने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए पार्टी के चार सांसदों के नाम देने का आग्रह किया था। पार्टी ने कल दोपहर तक कांग्रेस की ओर से सरकार को नाम भेज दिए थे। सरकार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों समेत प्रमुख साझेदार देशों में इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगी जो पहलगाम आतंकवादी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत के संदेश को उन तक पहुंचाएंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल हर तरह के आतंकवाद का मुकाबला करने की भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को सामने रखेंगे। वे आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के देश के मजबूत संदेश को दुनिया के सामने लेकर जाएंगे।” सरकार ने प्रतिनिधिमंडल के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के ऐसे नेताओं का सोच समझ कर चयन किया है, जिन्हें मुखर माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद संजय झा, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करेंगे। इनमें से चार नेता सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से हैं, जबकि तीन विपक्षी ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से हैं। सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल के करीब पांच देशों का दौरा करने की संभावना है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल होंगे। बयान में कहा गया है, “ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की निरंतर लड़ाई के संदर्भ में, सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों समेत प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे।”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूज्य श्री देव प्रभाकर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आध्यात्मिक गुरु, परम पूज्य श्री देव प्रभाकर शास्त्री ‘दद्दा जी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रद्धेय दद्दा जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म की सेवा में समर्पित रहा। उनकी दिव्य शिक्षा और साधनामय जीवन मानव कल्याण के संकल्प की सिद्धि के लिए एक प्रेरणा पुंज के समान है।  

हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का ने इंजीनियर की मौत के बाद क्लीनिक बदलकर दूसरी जगह प्रैक्टिस करने लगी

लखनऊ हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर अनुष्का पांच महीने पहले तक आवास विकास रोड पर एक कार शोरूम के नीचे अपना क्लीनिक चला रही थी। इसी क्लीनिक पर अनुष्का ने फर्रुखाबाद के इंजीनियर मंयक का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। ट्रांसप्लांट के 24 घंटे बाद मंयक की मौत हो गई थी। मंयक के परिजन लगातार क्लीनिक में जाकर डॉक्टर अनुष्का से संपर्क का प्रयास कर रहे थे। इसी से घबराकर अनुष्का क्लीनिक बदलकर दूसरी जगह प्रैक्टिस करने लगी थी। केशवपुरम में क्लीनिक चलाने वाली हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर अनुष्का पर गलत इलाज के चलते पनकी पावर हाउस के सहायक अभियंता विनीत और फर्रुखाबाद के इंजीनियर मंयक की मौत का आरोप लगा है। फर्रुखाबाद निवासी मयंक कटियार ने 18 नवंबर को डॉक्टर अनुष्का से हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। 24 घंटे बाद ही हालत बिगड़ने पर मयंक की मौत हो गई थी। छोटे भाई कुशाग्र ने बताया कि भाई की मौत के बाद वह लगातार डॉक्टर अनुष्का से संपर्क करते रहे। लेकिन उन्होंने पीड़ित पक्ष का मोबाइल नंबर ही ब्लॉक कर दिया था। क्लीनिक जाकर भी डॉक्टर अनुष्का से संपर्क का प्रयास किया गया। वहीं इस बवाल से घबराई डॉक्टर अनुष्का ने इस क्लिनिक को बदलकर पास में ही केशवपुरम इलाके में अपना नया क्लीनिक बना लिया। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम डॉ. अनुष्का के पुराने क्लिनिक गई। जहां पर पुलिस टीम को ताला लटका मिला। साथ ही वहां पर डॉक्टर अनुष्का का बोर्ड लगा था। बिल्डिंग में मौजूद गार्ड ने पुलिस को बताया कि दो महीने से यहां पर कोई नहीं आया है। क्लीनिक का पूरा सामान भी यहां से शिफ्ट कर लिया गया है। कल्याणपुर एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि आरोपित डॉक्टर की तलाश में दबिशें दी जा रही है। घटना से जुड़े सभी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। सीएमओ की रिपोर्ट भी इस घटना में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनेंगी। सहायक अभियंता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर अनुष्का ने अपनी पहचान छुपाते हुए विनीत की पत्नी जया को फोनकर मामले की जानकारी दी थी। इस मामले में जया ने भी डॉक्टर अनुष्का को फोन कर पूरी जानकारी ली थी। इस दौरान जया ने डॉक्टर अनुष्का पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खरी-खोटी भी सुनाई थी। जया और डॉ. अनुष्का के बीच हुई बातचीत के ऑडियो को भी पुलिस अपनी विवेचना में शामिल करेगी। बनारस में पुलिस की छापेमारी जारी रावतपुर पुलिस बनारस समेत कई स्थानों पर डॉक्टर अनुष्का की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस डॉक्टर अनुष्का के करीब नहीं पहुंच सकी है।

2019 में स्वीकृत 5.1 किमी फ्लाईओवर पर अब तक काम कब शुरू होगा, HC ने पीडब्ल्यूडी विभाग से जवाब तलब किया

जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की सबसे बड़ी ट्रैफिक समस्याओं में से एक अंबेडकर चौक से अब्दुल हमीद चौक तक के मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण की योजना, जो वर्ष 2019 में स्वीकृत हुई थी, अब तक शुरू नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (MP High Court) ने कड़ा रुख अपनाया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की खंडपीठ ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी, शहरी विकास विभाग के सचिव और जबलपुर कलेक्टर समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 2019 में मिली थी मंजूरी, 2024 तक सिर्फ बढ़ती गई लागत फ्लाईओवर की शुरुआती योजना 3.2 किलोमीटर लंबी थी, जिसकी लागत 186 करोड़ रुपए तय की गई थी। हालांकि, 2024 में इसकी लंबाई बढ़ाकर 5.1 किलोमीटर कर दी गई और बजट भी तीन गुना तक बढ़ाया गया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। हाईकोर्ट ने इस देरी पर नाराजगी जताते हुए पूछा है कि जब स्वीकृति और बजट दोनों पहले ही तय हो चुके हैं, तो आखिर निर्माण कार्य शुरू क्यों नहीं हुआ? सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक इलाके में स्वीकृत है फ्लावर आपको बता दे की अंबेडकर चौक से लेकर अब्दुल हमीद चौक तक स्वीकृत यह फ्लाईओवर शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है। अंबेडकर चौक से लेकर घमापुर चौक तक हर वक्त जाम की स्थिति लगी रहती है। उसके बावजूद यहां फ्लाईओवर ना बनना अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है। जबकि यहां पर स्थानीय प्रतिनिधि से लेकर आम लोगों ने कई बार फ्लाईओवर की मांग की है। घंटों जाम में फंसते हैं लोग अंबेडकर चौक से घमापुर और अब्दुल हमीद चौक तक का इलाका जबलपुर का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है, जहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक की परेशानी से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने कई बार फ्लाईओवर की मांग उठाई है। इसके बावजूद शासन और प्रशासन की उदासीनता से यह परियोजना केवल कागज़ों में ही सिमटी रह गई है। हाईकोर्ट की सख्ती से जागेगा सिस्टम? हाईकोर्ट (MP High Court) द्वारा अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब इस फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पर कुछ ठोस कार्रवाई देखने को मिलेगी। यह मामला ना केवल एक शहरी विकास परियोजना से जुड़ा है, बल्कि यह जनता की रोजमर्रा की परेशानियों और शासन की जवाबदेही से भी सीधा संबंध रखता है। सात साल पुरानी मंजूरी के बावजूद अगर एक जरूरी फ्लाईओवर का काम शुरू नहीं हो पाया है, तो ऐसी व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजिम है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर बधाई दी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए यह सम्मान स्वामी रामभद्राचार्य को यह सम्मान प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृत के प्रकांड विद्वान स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा दृष्टिबाधित होने के बावजूद अंतर्मन के आलोक से वेद, उपनिषद एवं रामकथा की जो गूढ़ व्याख्या की गई है, वह भारत ही नहीं, वैश्विक साहित्य जगत के लिए अनुपम आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संत परंपरा के गौरव, श्रद्धेय संत पद्मविभूषित स्वामी रामभद्राचार्य की संस्कृत साधना और तपस्वी जीवन की इस उपलब्धि से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर दी संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर दी संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए प्रदेशवासी नियमित जांच को दें प्राथमिकता भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर प्रदेशवासियों से, अपने परिवार और समाज में हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरुकता लाने के प्रयास करने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप दिवस, सभी को नियमित जांच के लिए प्रेरित करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) से बचाव के लिए संयमित जीवनशैली, नियमित योग-व्यायाम, संतुलित आहार और प्रभावी कार्य-प्रबंधन आवश्यक है।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि नवाचार आधारित देश की समग्र विकास की यात्रा में दूरसंचार की काफी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डिजिटल इंडिया के संकल्प के साथ भारत ने दूरसंचार क्षेत्र में आत्म-निर्भर बनते हुए अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से नवीन तकनीकों एवं नवाचारों को अधिक से अधिक अपनाकर देश-प्रदेश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने का आहवान किया है।  

एथलीट चोपड़ा की उपलब्धि से देश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

एथलीट चोपड़ा की उपलब्धि से देश हुआ गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जेवलिन थ्रोअर चोपड़ा ने 90.23 मीटर तक भाला फेंककर बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड मुख्यमंत्री ने दी बधाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के गोल्डन बॉय, एथलीट नीरज चोपड़ा को दोहा डायमंड लीग 2025 में अद्भुत प्रदर्शन के लिए बधाई दी। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए 90.23 मीटर तक भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर माँ भारती का मान बढ़ाया। चोप भारत के इकलौते एथलीट हैं, जिन्होंने भाला फेंक प्रतिस्पर्धा में 90 मीटर का लेवल पार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से नीरज के उज्जवल भविष्य की कामना की है।  

सेंधा नमक का रेट 60 रुपये प्रति किलो हुआ, पनीर के फूल और खारक के भाव भी बढ़े

भोपाल भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर बाजारों में दिखने लगा है। पाकिस्तान से आयात की जाने वाली खाद्य व अन्य वस्तुओं के भाव बढ़ने लगे हैं। सेंधा नमक 50 से 60 रुपये प्रतिकिलो हो गया है, जो 30 रुपये प्रतिकिलो मिलता था। वहीं, पनीर के फूल (जड़ी-बूटी) के भाव 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसका उपयोग मधुमेह नियंत्रण, अनिंद्रा, अस्थमा व मूत्र विकारों के दूर करने में किया जाता है। पाकिस्तान से छुआरा या खारक भी आता है, जिसके भाव में भी 100 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। सूखे मेवे व जड़ी-बूटियों के थोक विक्रेता अरुण सोगानी बताते हैं कि आपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान से नया माल नहीं आ रहा है, जितना भंडारण में हैं, वो ही उपलब्ध है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) भोपाल के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान से संघर्ष के चलते और तुर्किए की ओर से पाकिस्तान की सहायता करने पर कैट ने वहां की वस्तुओं का व्यापार करने का बहिष्कार कर दिया है। तुर्किए से मंगाते हैं यह वस्तुएं संगमरमर, सोना, सेब, सीमेंट, चूना, खनिज तेल समेत अन्य वस्तुएं भारत तुर्किए से आयात करता है। इनके दाम भी आगामी समय में बढ़ सकते हैं, लेकिन इनमें से भारत में भी इन वस्तुओं का उत्पादन होता है, इसलिए भाव में ज्यादा तेजी होने की संभावना कम ही दिखाई देती है। पाकिस्तान से इनका आयात पाकिस्तान से सेंधा नमक, सूखे मेवे, सीमेंट, पत्थर, चूना, कपास, ऑप्टिकल वस्तुएं, मुल्तानी मिट्टी, चमड़े की वस्तुएं, तांबा, सल्फर आते हैं, हालांकि सेंधा नमक के अलावा बाकी वस्तुओं का उत्पादन भारत में भी होता है। ऐसे में बाकी वस्तुओं के भाव नहीं बढ़े हैं।

ऑपरेशन सिंदूर : शहबाज शरीफ ने खुद बताया, भारत के हमले से कहां-कहां हुआ नुकसान

इस्लामाबाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारतीय वायुसेना के जवाबी हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारतीय बैलेस्टिक मिसाइलों ने 9-10 मई की मध्यरात्रि में पाकिस्तान के कई एयरबेस, खासकर नूरखान एयरबेस को निशाना बनाया।     शहबाज शरीफ के अनुसार, वजीर-ए-आजम को यह सूचित किया गया कि नूरखान एयरबेस पर मिसाइलें गिरी हैं, जिसके बाद पाकिस्तान की वायुसेना ने स्वदेशी तकनीक और आधुनिक चीनी लड़ाकू विमानों पर अत्याधुनिक गैजेट का उपयोग कर बचाव किया। मुनीर ने 2.30 बजे फोन करके हमलों के बारे में बताया शरीफ ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं से कहा कि जनरल मुनीर ने मुझे सुबह 2.30 बजे व्यक्तिगत रूप से फोन करके हमलों के बारे में जानकारी दी। यह गंभीर चिंता का क्षण था। भाजपा के राष्ट्रीय आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए इस घटना को ऑपरेशन सिंदूर की साहस और दक्षता का प्रमाण बताया। हमले में नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह मालवीय ने लिखा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद माना है कि जनरल असीम मुनीर ने उन्हें रात 2.30 बजे फोन करके बताया कि भारत ने नूर खान एयर बेस और कई अन्य स्थानों पर बमबारी की है। प्रधानमंत्री को आधी रात को पाकिस्तान के अंदर हमलों की खबर के साथ जगाया गया। यह ऑपरेशन सिंदूर के पैमाने, सटीकता और साहस के बारे में बहुत कुछ बताता है। पाक सेना ने स्वदेशी तकनीक और चीनी लड़ाकू विमानों का किया इस्तेमाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि हमारी वायुसेना ने अपने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया। उन्होंने चीनी लड़ाकू विमानों पर आधुनिक गैजेट और तकनीक का भी इस्तेमाल किया। शहबाज शरीफ ने कहा, आज हर जगह यही बात की जा रही है कि पाकिस्तान की सेना ने किस तरह हिंदुस्तान को जवाब दिया। पठानकोट, उधमपुर और न जाने कहां कहां हमारी सेना ने हमले किए और दुश्मनों को सिर छिपाने की जगह नहीं मिल रही थी। नूरखान एयरबेस की अहमियत और हमले की सटीकता नूरखान एयरबेस, इस्लामाबाद के निकट होने के कारण पाकिस्तान की सैन्य रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह एयरबेस VVIP और उच्चस्तरीय सैन्य विमानन का केंद्र है, जहां से पाकिस्तान के टॉप अधिकारी और वायुसेना के ऑपरेशंस संचालित होते हैं। स्पेस इंटेलिजेंस कंपनी सैटलॉजिक (Satellogic) की सैटेलाइट तस्वीरें इस बात की पुष्टि करती हैं कि भारतीय वायुसेना ने रावलपिंडी के नूरखान एयरबेस पर सटीक हमला किया, जिससे कमांड और कंट्रोल यूनिट को भारी क्षति पहुंची।इन तस्वीरों में 10 मई को एयरबेस के पास एक सफेद गल्फस्ट्रीम G450 विमान भी दिखा, जो आमतौर पर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और विदेश मंत्रियों के लिए उपयोग होता है। इस हमले ने पाकिस्तान की रक्षा प्रणाली को गंभीर झटका दिया है और यह साबित करता है कि भारतीय वायुसेना ने बेहद कुशलता से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने खुलकर स्वीकार किया है कि भारतीय एयरस्ट्राइक से उन्हें नुकसान हुआ है। इससे पहले पाकिस्तान लगातार ऐसे हमलों को नकारता आया था, पर अब शहबाज शरीफ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से हमले की बात स्वीकार की है। यह ऑपरेशन न केवल भारत की सैन्य ताकत और सटीकता को दर्शाता है, बल्कि यह क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन में भी बदलाव का संकेत है। भारत ने आधुनिक तकनीक और रणनीतिक हमलों से पाकिस्तान की महत्वपूर्ण सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाकर उसकी युद्ध क्षमता को कम करने की कोशिश की है।

कंपनी ला रही भारत में तीन स्मार्टफोन्स, एक क्लिक में बदल जाएगी स्क्रीन

Alcatel भारतीय बाजार में रिएंट्री कर रहा है. कंपनी भारत में अपने नए स्मार्टफोन्स को लेकर आ रही है. कंपनी तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है, जो Alcatel V3 सीरीज का हिस्सा होंगे. ब्रांड के अपकमिंग स्मार्टफोन्स इस महीने के आखिरी में यानी 27 मई को लॉन्च होंगे. इन स्मार्टफोन्स को भारत में Nxtcell की टीम लॉन्च करेगी, जिसके साथ माधव सेठ भी जुड़े हुए हैं. Alcatel के स्मार्टफोन्स Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर माइक्रो साइट लाइव कर दी है, जिस पर कई सारी डिटेल्स मौजूद हैं. तीन फोन्स को लॉन्च करेगी कंपनी कंपनी 27 मई को होने वाले इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च करेगा. कंपनी Alcatel V3 Pro, Alcatel V3 Classic और Alcatel V3 Ultra को लॉन्च करेगी. ब्रांड का कहना है कि उनके स्मार्टफोन्स में गेम चेंजिंग डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिलेगी. हाल में कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन्स के कुछ फीचर्स की जानकारी दी है. Alcatel के स्मार्टफोन में NXTPAPER प्लेटफॉर्म दिया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म के साथ TCL के स्मार्टफोन्स यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध हैं. इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की वजह से यूजर्स एक क्लिक में स्मार्टफोन Ink Mode में चला जाएगा. क्या होगा फोन में खास? कंपनी ने अपने तमाम स्मार्टफोन्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है. हालांकि, ब्रांड अपने अल्ट्रा मॉडल को स्टायलस के साथ लॉन्च कर सकता है. इसके अलावा यूजर्स को एक एडिशनल बटन मिलेगा, जिसकी मदद से वे NXTPAPER मोड में एंट्री कर पाएंगे. इस मोड को ऑन करते ही स्मार्टफोन नॉर्मल और कलरफुल मोड से मोनोक्रोम मोड में चला जाएगा. रिपोर्ट्स की मानें, तो ब्रांड ग्लोबल मार्केट में मौजूद TCL 50 Pro NXTPAPER फोन को रिब्रांड करके भारत में लॉन्च कर सकता है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 32MP के फ्रंट कैमरा और 108MP के रियर कैमरा के साथ आ सकता है. फोन में 5010mAh की बैटरी दी जा सकती है.  

केदारनाथ में लैंडिंग के समय हेलीकॉप्‍टर क्रैश, मचा हड़कंप

रुद्रप्रयाग केदारनाथ धाम में एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना सामने आई है. यह एम्स का सरकारी हेलिकॉप्टर बताया जा रहा है जिसका पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है. हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब एम्स ऋषिकेश का एक सरकारी हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी तीन लोग, जिसमें पायलट भी शामिल था, सुरक्षित हैं. मरीज को लेने पहुंचा था हेलिकॉप्टर जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ पहुंचा था. लैंडिंग से ठीक पहले हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीपैड से लगभग 10 मीटर पहले ही इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. इस दौरान हेलिकॉप्टर का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई. हेलिकॉप्टर की इस सफल इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर प्रशासन ने राहत की सांस ली है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ताकि आगे इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा स्थानीय प्रशासन और राहत कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. हेलिकॉप्टर की टेल पूरी तरीके से टूट गई, लेकिन किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है. इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यह तीसरा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले उत्तरकाशी के गंगनानी (गंगोत्री) क्षेत्र में हुए एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे हेलिकॉप्टर सेवाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठे हैं.  

मुंबई एयरपोर्ट से NIA ने आईएसआईएस स्लीपर सेल के मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

मुंबई  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई एयरपोर्ट पर ISIS के दो भगोड़े स्लीपर सेल सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों पुणे, महाराष्ट्र में 2023 में IED बनाने और परीक्षण करने के एक मामले में वॉन्टेड थे। अब्दुल्ला फैयाज शेख को डायपरवाला के नाम से भी जाना जाता है। वहीं तालहा खान को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 पर आव्रजन अधिकारियों ने तब पकड़ा, जब वह इंडोनेशिया के जकार्ता में अपने ठिकाने से वापस आ रहे थे। इसके बाद NIA ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ये दोनों आरोपी दो साल से ज़्यादा समय से फरार थे। NIA की स्पेशल कोर्ट, मुंबई ने इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। एजेंसी ने प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 लाख रुपये का इनाम भी रखा था। तीन-तीन लाख का था इनाम जांच में पता चला है कि इन दोनों और ISIS के पुणे स्लीपर सेल के आठ अन्य सदस्यों ने मिलकर साजिश रची थी। ये सभी आठ सदस्य अभी न्यायिक हिरासत में हैं। NIA के बयान में कहा गया है कि इन लोगों ने भारत में हिंसा फैलाकर शांति भंग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की साजिश रची थी। दोनों पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम था। बम बनाने की वर्कशॉप की दोनों गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर पुणे के कोंढवा इलाके में अब्दुल्ला फैयाज शेख ने किराए पर लिए गए एक घर में IED बनाए थे। 2022-2023 के दौरान, उन्होंने बम बनाने की वर्कशॉप भी की और उस घर में एक नियंत्रित विस्फोट में IED का परीक्षण भी किया। एक्शन में एनआईए NIA भारत में ISIS की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। एजेंसी ने पहले ही सभी 10 आरोपियों के खिलाफ UAPA, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में मोहम्मद इमरान खान, मोहम्मद यूनुस साकी, अब्दुल कादिर पठान, सिमाब नसीरुद्दीन काजी, जुल्फिकार अली बरोड़वाला, शामिल नाचन, आकिफ नाचन और शाहनवाज आलम शामिल हैं। NIA के अनुसार, ये सभी मिलकर भारत में अशांति फैलाने की योजना बना रहे थे। उनका मकसद था कि देश में डर का माहौल पैदा किया जाए। NIA अब इन सभी से पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के बारे में और जानकारी मिल सके। NIA का कहना है कि वह देश में आतंकवाद को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं देगी। शशि मिश्रा

देर रात युवतियों ने चिलम से उड़ाया धुआँ, गंजेड़ियों के साथ नशा करने सुपर कॉरिडोर पहुंची युवतियां

 इंदौर इंदौर में युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं है, शहर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवतियां गांजा पीते नजर आ रही हैं। वीडियो सुपर कॉरिडोर ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। जहां देर रात युवतियां चिलम से गांजा पीते नजर आ रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में एक युवक चिलम जलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि युवतियां धुएं के छल्ले बना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये युवतियां घर के लोगों के सोते ही देर रात गंजेडियों के साथ यहां पहुंचती हैं और खुलेआम नशा करती हैं। सुपर कॉरिडोर जैसी जगह पर इस तरह नशे का सेवन सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस और प्रशासन इन युवतियों और इनके साथियों पर कोई कार्रवाई करेगा? इंदौर में युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर लगाम लगाने के दावों के बावजूद ये घटनाएं उजागर हो रही हैं।  कल देर रात 2:30 बजे एरोड्रम सुपर कॉरिडोर निकली तो देखा कि ब्रिज पर कुछ खास हलचल तो नहीं थी लेकिन ब्रिज के डिवाइडर पर युवाओं का ग्रुप बैठा था। टीम ने उनपर ध्यान दिया तो पता चला कि युवकों के साथ युवतियां बंसी में गांजा भरकर दम मार रही है। मुंह से ऐसे खींच रही है जैसे नशे की आदि हो। युवतियों के साथ चार अन्य युवक भी खड़े थे जो युवती के मुंह में रखी बंसी को सुलगाने के लिए माचिस जलाकर आग दे रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब इलाके में सन्नाटा रहता है, लेकिन रात का समय है। शहर में क्राइम रेट फ्लकचुएट होने के चलते कमिश्नर संतोष सिंह ने अधिकारियों को रात में टाइट पुलिसिंग के निर्देश दे रखे है। उसके बाद भी ऐसे इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी गश्त करती नहीं दिखी और न ही बीट के पुलिसकर्मी दिखाई दिए। घरवालों के सोने के बाद दरवाजा खोलकर निकली  गांजा पी रही एक युवती और युवक को बहाने से बुलाकर बात की और खुद को कॉलेज का छात्र होना बताकर घर से निकालने का बहाना बनाना पूछता तो युवती बोली कि मम्मी-पापा के सो जाने के बाद में घर का दरवाजा खोलकर निकल जाती हूं। युवती फिलहाल सुखलिया इलाके के मार्थोमा स्कूल में 11वीं की पढ़ाई कर रही है। युवक भी 11वीं कक्षा में है। वहीं, अन्य युवती और युवक भी 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet