LATEST NEWS

इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग

जयपुर, जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर 17, इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह एक बड़े प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 6:15 बजे उठी चिंगारी ने कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर काले धुएं का विशाल गुबार छा गया। आग की भयावहता के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने तत्परता दिखाते हुए विश्वकर्मा फायर स्टेशन से 2, झोटवाड़ा से 1 और बनीपार्क से 2 दमकलों को मौके पर रवाना किया। असिस्टेंट फायर ऑफिसर भंवर सिंह हाड़ा के अनुसार, आग बुझाने में कुल 5 दमकलों को तैनात किया गया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। गोदाम में प्लास्टिक, रबर, केमिकल कलर और थिनर जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्रियां बड़ी मात्रा में रखी गई थीं, जिसके कारण आग तेजी से फैली और तापमान बेहद बढ़ गया। इससे पास खड़े ट्रकों और गैस सिलेंडरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। दमकलकर्मियों ने प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडरों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटाया और फोम तथा पानी की संयुक्त धारा से आग को काबू में किया। आग बुझाने के दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात को रोककर सुरक्षा घेरा बनाया गया ताकि दमकलें निर्बाध रूप से कार्य कर सकें। पड़ोसी फैक्ट्रियों के मालिकों को समय रहते आगाह कर दिया गया, जिससे उन्होंने मुख्य स्विच से बिजली काटकर संभावित शॉर्ट-सर्किट से सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि गोदाम में रखे लाखों रुपये मूल्य के प्लास्टिक व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई है। आग लगने के पीछे शॉर्ट-सर्किट या किसी केमिकल रिएक्शन की संभावना मानी जा रही है, हालांकि सटीक कारणों की जांच अभी जारी है।  

बकाया बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर गुना जिले के सुरेंद्र कपूर पर हुई शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा शस्त्र लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गुना श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा शस्त्र लाइसेंस निलंबन का नोटिस देने के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा नहीं करने वाले श्री सुरेंद्र कपूर निवासी कालापाठा कैंट जिला गुना का शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर शस्त्र संबंधित थाने में जमा करने के आदेश दिए गए हैं। श्री सुरेंद्र कपूर के ऊपर बिजली कंपनी की लगभग 8 लाख से अधिक बिल बकाया है जिसे नोटिस देने के बाद भी जमा नहीं कराया गया है। उल्लेखनीय है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के जिलों में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आर्म्स डीलर लाईसेंस एवं शस्त्र लाईसेंस की स्वीकृति एवं नवीनीकरण के लिए बिजली कंपनी से नोड्यूज प्राप्त किया जाना अनिवार्य किया गया है। कंपनी द्वारा गृह विभाग, म.प्र.शासन के आदेश के अनुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जिनके द्वारा बकाया विद्युत बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, साथ ही ऐसे शस्त्रधारी बिजली उपभोक्ता जो अनधिकृत बिजली का उपयोग अथवा बिजली चोरी करते पाए जाएंगे उनके आर्म्स डीलर लाईसेंस और शस्त्र लाईसेंस को जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से निलंबित कराने की कार्यवाही की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जो भी शस्त्र लाईसेंसधारी उपभोक्ता अपनी बकाया बिल राशि जमा नहीं करते हैं तो उनके शस्त्र लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करवाने की कार्यवाही की जाएगी।  

मुख्यमंत्री का कर्मचारी हितैषी निर्णयों के लिऐ मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए सुव्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मंशा का सफल क्रियान्वयन सरकार के कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इस दृष्टि से प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्म योगी हैं। कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण से ही जनकल्याण और विकास के पथ पर हमारा प्रदेश अग्रसर है। कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा से जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्य में शामिल हुआ है। प्रदेश के कर्मचारी सरकार और जनता के बीच नल और नील की तरह सेतु बनाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अभिनन्दन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गत माह लिए गए कर्मचारी हितैषी निर्णयों के लिऐ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने रविंद्र भवन में उनका अभिनंदन किया। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्रम भेंट कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव का तिलक किया। इसके साथ ही उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.यादव को वृहद आकार की मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मां सरस्वती और पूर्व वरिष्ठ श्रमिक नेता स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत श्रीवास्तव तथा महामंत्री श्री जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की मांग स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों- कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में स्थानांतरण नीति का क्रियान्वयन किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान का वादा किया था। क्रमबद्ध रूप से सभी समस्याओं का निराकरण किया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान संचालित हैं। पुलिस में सभी पद भरे गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों में बैंड की पुलिस बैंड की स्वीकृति प्रदान की गई है। रिक्त हुए पदों को प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित कर भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। शासकीय कर्मचारियों की सुविधा के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। प्रदेश में लोक परिवहन के लिए बस सेवा भी आरंभ होने जा रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि न्यू मार्केट में बने 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया। यह कर्मचारियों के जीवन को अधिक आरामदायक बनाने का एक प्रयास है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच अधिकांश देशवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा संबंधी मांग स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को भी 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा निर्धारित चारों श्रेणियों, युवा- महिला- किसान- गरीब की बेहतरी के लिए प्रदेश में अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और अधोसंरचना की स्थिति कई राज्यों से बेहतर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनंदन के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार और कर्मचारी प्रदेशवासियों के जीवन की बेहतरी के लिए एक टीम की तरह लगातार काम करते रहेंगे।  

हरदा दक्षिण संभाग उपकेंद्र ऑपरेटर के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा वृत्त के पोखरनी वितरण केन्द्र अंतर्गत शासकीय कार्य मैं बाधा डालने एवं  ऑपरेटर से मारपीट करने वाले आरोपित के विरूद्ध एफ.आई.आर दर्ज कराई गई है। सहायक प्रबंधक टिमरनी मोनिका सिंह ठाकुर ने बताया कि उपेंद्र पोखरनी ऑपरेटर प्रकाश ग्वहारिया पिता मोहन लाल ग्वाहरिया के साथ कुलदीप रायखेरे ने गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके खिलाफ थाना टिमरनी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपित श्री कुलदीप रायखेरे ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के पोखरनी वितरण केन्द्र सब स्टेशन में आपरेटर के पद पर पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी श्री प्रकाश गुहारिया से जबरदस्ती सब स्टेशन के गेट का ताला खुलवाकर मारपीट की तथा विद्युत उपकरणों को क्षति पहुंचाने की कोशिश की। रात में बिजली चली जाने की बात कहते हुए आरोपित द्वारा मारपीट की गई और कंट्रोल पैनल में लाइट मारकर रिले तोड़ दिया गया। जिससे पूरे क्षेत्र की लाइट चली गई। इसके बाद ऑपरेटर प्रकाश गुहारिया ने उक्त घटना के संबंध में थाना टिमरनी पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई. आर. कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर / पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।  

15.51 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण दो चरणों में 1115.65 करोड़ रुपये से होगा, रेलवे ट्रैक की निविदा जारी

कानपुर मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक के निर्माण की निविदा 15 मई को जारी कर दी गई है। 30 जुलाई तक निविदा की अंतिम तारीख है। दो चरणों में 15.51 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक का निर्माण दो चरणों में 1115.65 करोड़ रुपये से होगा। पहले ये धनराशि 995 करोड़ रुपये बताई गई थी। निर्माण कार्य दो साल में 2027 तक पूरा करने की मियाद रखी गई है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के सामने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से नया रेलवे स्टेशन व भवन बनेगा, जबकि कल्याणपुर व रावतपुर स्टेशन खत्म हो जाएंगे। इसके निर्माण से दो लोकसभा क्षेत्रों कानपुर व अकबरपुर के अंतर्गत 18 रेलवे क्रासिंगें खत्म हो जाएंगी, जिससे 50 लाख आबादी जाम से मुक्त हो जाएगी। जीटी रोड के समानांतर ट्रैक निर्माण से डेढ़ दर्जन से अधिक बाजारों में कारोबारी खुशहाल होंगे। पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने हर अड़चन दूर करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना भी की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं। इसके लिए सांसद रमेश अवस्थी की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी भेजा जा चुका है। वर्ष 2004 में 21 साल पहले एलीवेटेड रेलवे ट्रैक की परियोजना को लेकर कवायद शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार ये मुद्दा उठाया जाता रहा। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान शिलान्यास तक बात पहुंची पर फिर मामला उलझ गया। कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने इस परियोजना को धरातल पर उतारने का वादा चुनाव जीतते ही किया था। उन्होंने लगातार प्रयास करके अब एलीवेटेड ट्रैक परियोजना को धरातल पर लाने का तानाबाना बुन दिया है। पिछले दिनों मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन ने रेलवे अफसरों के साथ अटल बिहारी बाजपेयी स्टेशन के लिए कृषि विभाग की भूमि देखी थी। परियोजना में राज्य सरकार के अंश के तहत भूमि व लगभग 150 भवनों, दुकानों के अधिग्रहण की मुआवजा धनराशि के लिए 52 करोड़ का प्रस्ताव भेजा, जो मंजूर कर लिया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अभय गुप्ता ने बताया था कि रेल मंत्रालय से डीपीआर समेत सभी स्वीकृति मिल चुकी हैं। अब कोई बाधा शेष नहीं है। जरीब चौकी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए शासनादेश व धनराशि के लिए काम पूरा हो चुका है। यह परियोजना कानपुर में विकास की बड़ी लकीर साबित होगी। जीटी रोड के समानांतर मंधना-अनवरगंज एलीवेटेड रेलवे ट्रैक लाइफ लाइन जैसा है। उत्तर से दक्षिण के लिए प्रतिदिन 20 लाख से अधिक लोग आवाजाही करते हैं, जबकि दूसरे जिलों समेत 50 लाख लोगों में कर्मचारी, मरीज व कारोबारी आते-जाते हैं। दो साल ट्रेनें रहेंगी डायवर्ट, ट्रैक होगा तैयार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार, परियोजना का निर्माण दो साल में पूरा होगा। ट्रैक निर्माण की आधारशिला के साथ लगभग 50 ट्रेनों का डायवर्जन होगा, जो दो साल 2027 तक रहेगा। उस समय ट्रेनें दिल्ली-हावड़ा, दिल्ली से वाया लखनऊ, बरेली से दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक से निकाली जाएंगी। पैसेंजर ट्रेनें मंधना तक चलेंगी। ट्रैक निर्माण शुरू होते ही क्रासिंगें खत्म कर दी जाएंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को नई पहचान दी कृष्णा श्रॉफ ने

मुंबई, फिटनेस को लेकर अपने व्यक्तिगत जुनून को एक प्रभावशाली व्यवसाय में बदलते हुए बालीवुड एक्टर जैकी श्राफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने भारत में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) को एक नई पहचान दी है। बालीवुड के ज्यादातर सेलिब्रिटीज फैशन, ब्यूटी या लाइफस्टाइल ब्रांड्स की ओर रुख करते हैं, वहीं कृष्णा ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र को चुना। यह फैसला उनके भीतर फिटनेस के प्रति गहरे समर्पण और भारत में मार्शल आर्ट्स की तेजी से बदलती दुनिया को एक मजबूत मंच देने की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने इस पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान इंडस्ट्री में खुद को एक प्रभावशाली महिला उद्यमी के रूप में स्थापित किया है, जो उनकी व्यावसायिक दृष्टि और फिटनेस के प्रति सच्चे समर्पण को दर्शाता है। कृष्णा श्रॉफ की सबसे बड़ी पहल उनकी एमएमए आधारित संस्था एमएमए मैट्रिक्स है, जो केवल व्यायाम की जगह नहीं, बल्कि एक पूर्ण प्रशिक्षण मंच है। यह संस्था न केवल पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अवसर प्रदान करती है, बल्कि जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पेशेवर स्तर पर विकसित करने का भी काम करती है। कृष्णा सिर्फ जिम मुहैया नहीं करातीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म और मेंटरशिप के अवसर भी देती हैं। उनकी इस सोच का विस्तार मैट्रिक्स फाइट नाइट (एमएफएन) के रूप में हुआ है, जो उन्होंने अपनी मां आयशा श्रॉफ और भाई टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर शुरू किया। यह भारत की प्रमुख एमएमए प्रमोशन कंपनियों में से एक बन चुकी है, जिसने हाल ही में अपना 16वां इवेंट नई दिल्ली में सफलतापूर्वक आयोजित किया। कृष्णा के लिए फिटनेस केवल शरीर को आकार देने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक जीवनशैली है जो मानसिक और शारीरिक संतुलन को प्राथमिकता देती है। वे ट्रेंडिंग डाइट्स में विश्वास नहीं करतीं, बल्कि एक कस्टमाइज फिटनेस रूटीन अपनाने की पक्षधर हैं। उनका मानना है कि फिटनेस को अस्थायी लक्ष्य की तरह नहीं, बल्कि जीवनभर के अनुशासन के रूप में अपनाना चाहिए।  

जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा आरबीआई, इन नोटों पर नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अहम घोषणा की है। आरबीआई जल्द ही 20 रुपये के नए नोट जारी करेगा। खास बात यह है कि इन नोटों पर नए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। हालांकि आम जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पहले से प्रचलन में मौजूद 20 रुपये के सभी नोट पहले की तरह चलन में बने रहेंगे। कैसा होगा नया नोट? आरबीआई ने साफ किया है कि नए 20 रुपये के नोट महात्मा गांधी (नई) सीरीज के ही होंगे। इनका डिजाइन भी मौजूदा 20 रुपये के नोट जैसा ही रहेगा। केवल एक बदलाव होगा — नोटों पर अब गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। पुराने नोटों का क्या होगा? कई लोगों को यह चिंता हो सकती है कि क्या पुराने 20 रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे? इस पर आरबीआई ने स्थिति साफ कर दी है। आरबीआई ने कहा है कि पहले जारी किए गए 20 रुपये के सभी नोट पूरी तरह वैध रहेंगे। इसका मतलब है कि आप पुराने नोटों से पहले की तरह खरीदारी कर सकते हैं और उन्हें कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गवर्नर के बदलाव पर होती है यह प्रक्रिया नए गवर्नर के कार्यभार संभालने के बाद नए हस्ताक्षरों के साथ नोट जारी करना एक सामान्य प्रक्रिया है। इससे बाजार में मौजूद पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ता और न ही यह किसी नोट को अमान्य बनाता है।

मुख्यमंत्री साय ने वर्चुअल इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का किया शुभारंभ

राज्य सरकार के प्रयासों से दूरस्थ अंचल में बैंकिंग सुविधाओं का हो रहा प्रसार 12 गांव के लगभग 14 हजार लोगों को मिलेगा बैंक का लाभ रायपुर, लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास से सुकमा के जगरगुंडा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। बैंक की इस शाखा से आसपास के 12 गांव के लगभग 14 हजार ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभारंभ कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन इस क्षेत्र के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। लंबे समय से यह क्षेत्र नक्सलवाद से प्रभावित रहा है।  पिछले डेढ़ वर्षों में हमारी डबल इंजन की सरकार में हम बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। यही कारण है कि आज यहां बैंक की नई शाखा खुली है। लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा, विकास और विश्वास की रणनीति, सुरक्षा बलों के लगातार अभियान और केंद्र और राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प से बस्तर अंचल के गांव तेजी से नक्सल समस्या से उबर कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में सभी ग्राम पंचायत में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने की गारंटी दी गई है,  जिस पर अमल करते हुए 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर प्रत्येक विकासखंड की 10 – 10 ग्राम पंचायतों में 1460 अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। जहां ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। एक वर्ष में सभी ग्राम पंचायतों में इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सुशासन तिहार की भी विस्तार से जानकारी दी। श्री साय ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने स्वयं डिजिटल सेवा केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। ग्रामीण यहां बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जब वे दंतेवाड़ा में कलेक्टर थे, तब यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित था। अंदरूनी इलाके में जाने के पहले सोचना पड़ता था। वर्ष 2001 में इस भवन में ग्रामीण बैंक की शाखा थी, जिसे नक्सलियों द्वारा लूटने का प्रयास किया गया था। आज इसी भवन में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा खुल रही है। यहां से ग्रामीणों को तेंदूपत्ता बोनस, किसान सम्मान निधि जैसी अनेक योजनाओं की राशि गांव में ही मिलेगी। वित्तमंत्री श्री चौधरी ने बैंक परिसर में कैश काउंटर और शाखा प्रबंधक कार्यालय का निरीक्षण करते हुए बैंक में अपना भी खाता खुलवाया। उनके साथ महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने भी बैंक में अपना खाता खुलवाया। उल्लेखनीय है कि बैंक के साथ ही एटीएम की सुविधा भी ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराई गई है। शुभारम्भ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव वर्चुअली जुड़े थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर सुकमा  श्री देवेश कुमार ध्रुव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन और बैंक के रीजनल मैनेजर श्री गौरीशंकर नायक जगरगुण्डा में उपस्थित थे।

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर नहीं जारी होगा एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट

मुंबई, मैन ऑफ मासेस जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई को उनकी आने वाली फिल्म एनटीआर-नील से जुड़ा अपडेट नहीं जारी होगा। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन 20 मई के अवसर पर उनके प्रशंसकों को फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। ऐसी उम्मीद है कि मेकर्स इस फिल्म का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर जारी कर सकते हैं। जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऋतिक रोशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह एनटीआर जूनियर के जन्मदिन 20 मई के मौके पर ‘वॉर 2’ के जरिए एक धमाकेदार सरप्राइज़ देने वाले हैं।ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, हे एनटीआर, लगता है तुम्हें पता है 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो, तुम्हें बिल्कुल भी अंदाज़ा नहीं है कि क्या आने वाला है। तैयार हो। एनटीआर के फैंस ‘वॉर 2’ के साथ-साथ उनकी एक और अनटाइटल्ड फिल्म के अपडेट का भी इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को अभी एनटीआर-नील के नाम से जाना जा रहा है। एनटीआर-नील की टीम ने ‘वॉर 2’ को देखते हुए फैसला किया है कि वो फिल्म को लेकर कोई नई अपडेट साझा नहीं करेंगे। एनटीआर-नील के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में मेकर्स ने लिखा, “फैंस हम जानते हैं कि आप उस व्यक्ति का जश्न मनाने के लिए कितने उत्सुक हैं जिसने हमें खुश होने के अनगिनत कारण दिए हैं। ‘वॉर 2’ के कंटेंट के रिलीज होने के साथ, हमने महसूस किया कि इसे पूरा मौका देना चाहिए। इसलिए एनटीआर-नील मास फिल्म की झलक को बाद के लिए बचाकर रखना सबसे अच्छा है। हम इस साल के जन्मदिन का जश्न पूरी तरह से ‘वॉर 2’ के साथ मना रहे हैं।”  

सेरामिक इंजीनियरिंग में बनाएं करियर

साधारण-सी मिट्टी से अत्याधुनिक उपयोग की वस्तुएं बनाने की तकनीक ही सेरामिक इंजीनियरिंग के नाम से जानी जाती है। पुरानी दुनिया के कच्ची मिट्टी के बर्तनों की अगली पीढ़ी के रूप में आए थे सेरामिक वेयर। चिकनी मिट्टी के बर्तनों परग्लेजिंग की परत चढ़ाने से शुरू हुई परंपरा सिलिका और जिरकोनिया जैसी अधातुओं के अत्याधुनिक उपयोग तक आ पहुंची है। सुबह की चाय की प्याली के साथ शुरू होता है सेरामिक के साथ हमारा सफर। आज सेरामिक वस्तुएं हमारी चाय-कॉफी की प्याली से आगे बढ़कर ऑटोमोबाइल और स्पेस से लेकर मेडिकल इप्लाइंट तक में छा गई हैं। सेरामिक इंजीनियरिंग के तहत औद्योगिक इस्तेमाल के लिए नए-नए सेरामिक मेटीरियल्स का विकास किया जाता है। किचन वेयर, कंक्रीट तथा टाइल्स जैसे ट्रेडिशनल सेरामिक उपयोग अब पुराने पड़ चुके हैं। सूचना क्रांति के इस दौर में गोल्फ के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक सेरामिक वस्तुओं का उपयोग हो रहा है। फाइबर ऑप्टिस, बायोसेरामिस, तापरोधी टाइल्स और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स आज के दौर में सेरामिक इंडस्ट्री का नया चेहरा हैं। वर्तमान में सेरामिक इंजीनियर का काम उन्नत प्रोसेसिंग तकनीक की सहायता से असाधारण मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मैग्नेटिक और ऑप्टिकल क्षमताओं से भरपूर मेटीरियल्स डेवलप करना है। सेरामिक इंजीनियरिंग से संबंधित कोर्स:- साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास करने के बाद इस कोर्स को किया जा सकता है। सेरामिक की पढ़ाई में दिलचस्पी रखने वाले स्टूरडेंट 4 वर्षीय बीटेक यी बीई कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। आईआईटी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों में भी एंट्रेंस एग्जाम के मदद से इस कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है। इस क्षेत्र में एमटेक की भी डिग्री हासिल की जा सकती है। इसमें डिप्लोमा कोर्स भी चलाए जाते हैं। कहां मिलेगी नौकरी:- सेरामिक इंजीनियरिंग में कोर्स करने के बाद इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग और सेरामिक पदार्थों का उत्पामदन करने वाली कंपनियों में जॉब मिल सकती है। क्या बनेंगे आप… -प्रोजेक्ट सुपरवाइजर -टेक्निकल कंसल्टेंट -सेल्स और मार्केटिंग इंजीनयर -सेरामिक एक्सपर्ट -सेरामिक शिक्षक कहां से करें पढ़ाई… -इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सेरामिक्स, कोलकाता -नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला -बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी -गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड सेरामिक टेक्नोलॉजी, कोलकाता    

किसी को भी हो सकती है आंखों की बीमारी काला मोतिया

चालीस वर्षीय संतोष पिछले कुछ दिनों से इस बात से परेशान हैं कि बार-बार उनके चश्मे का नंबर बदल रहा है। साथ ही उन्हें अंधेरे में बहुत कम दिखाई देता है। उन्होंने तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क किया। विभिन्न परीक्षणों से इस बात की पुष्टि हुई कि उन्हें ग्लूकोमा है। डॉक्टर ने बताया चूंकि उनका रोग अभी पहले चरण में ही है इसलिए दवा से इसे नियंत्रित किया जा सकता है।   ग्लूकोमा या काला मोतिया आंखों की एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी हो सकती है। इस बीमारी के विषय में सबसे चिंताजनक बात यह है कि इससे ग्रस्त ज्यादातर लोग इस बात को नहीं जानते कि उन्हें ग्लूकोमा है क्योंकि इस बीमारी के कोई स्पष्ट लक्षण नहीं होते इसलिए मरीज को तभी चल पाता है जबकि उसकी आंखों की दृष्टि क्षमता का ह्रास शुरू हो चुका होता है। इलाज शुरू होने के बाद भी नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। सही इलाज के द्वारा केवल आगे होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।   आक्वेयस हयमर एक तरल पदार्थ है जो हर वक्त हमारी आंखों में बहता रहता है। यह तरल पदार्थ हमारी आंखों के लैंस, आयरिस तथा कार्निया को पोषण देता है। इस तरल पदार्थ को प्रवाहित करने वाले नाजुक जाल में यदि कोई रुकावट आ जाती है या उसे सही जगह तक ले जाने वाली नस में कोई रुकावट उत्पन्न हो जाती है तो आईओपी अर्थात इंट्रा आक्सुलर प्रेशर (आंखों में दबाव) इतना बढ़ जाता है कि आप्टिक नर्व को रक्त पहुंचाने वाली रक्त वाहिनी को नुकसान पहुंचने लगता है। यदि इसका जल्द से जल्द इलाज न किया जाए तो आइओपी के कारण आप्टिक नर्व को बहुत नुकसान पहुंचता है जिस कारण दिमाग से आंखों का सम्पर्क खत्म हो जाता है और व्यक्ति पूरी तरह अंधा हो जाता है। आप्टिक नर्व में हुए नुकसान की पुनः भरपाई संभव नहीं होती।   ग्लूकोमा बहुत हद तक अनुवांशिक भी होता है। लघु दृष्टि दोष अर्थात् मायोपिया एवं मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों को भी ग्लूकोमा होने की आशंका ज्यादा होती है। वे लोग जिनकी आंखों में आंतरिक दबाव असामान्य रूप से बहुत अधिक हों उन्हें भी यह बीमारी होने की पूरी-पूरी संभावना होती है। वे लोग जो लंबे समय से स्टीरायड या कोर्टिजोन का उपयोग कर रहे हों उन्हें भी ग्लूकोमा होने की संभावना होती है। आंखों में किसी प्रकार की चोट लगने के कारण भी यह रोग हो सकता है।   समय रहते ग्लूकोमा को पकड़ने के लिए जरूरी है कि साल में कम से कम एक बार आंख की जांच जरूर करवा लेनी चाहिए। इसके कई ऐसे अप्रत्यक्ष लक्षण होते हैं जिन पर ध्यान दिया जाए तो ग्लूकोमा पर जल्दी नियंत्रण किया जा सकता है जैसे अंधेरे में कम दिखना, चश्मे का नबंर बार-बार बदलना या प्रकाश के चारों ओर इन्द्रधनुषी मंडल दिखना।   मरीज को ग्लूकोमा है यह जानने के बाद डॉक्टर कई प्रकार की जांचों के द्वारा ग्लूकोमा के प्रकार तथा उससे हुई दृष्टि क्षमता की क्षति का पता लगाते हैं। टोनोमेट्री टैस्ट आंखों में इंट्रा आक्युलर प्रेशर जांचने के लिए किया जाता है। आप्थल्मोस्कोपी टैस्ट आप्टिक नर्व में होने वाली हानि को जांचने के लिए किया जाता है। प्रत्येक आंख की दृष्टि क्षेत्र का परीक्षण करने के लिए पेरिमेट्री टैस्ट किया जाता है। एक अन्य टैस्ट गोनियोस्कोपी के द्वारा आंखों के ड्रेनेज एंगल का निरीक्षण किया जाता है।   ग्लूकोमा के इलाज के लिए दवाई, लेजर तथा सर्जरी का सहारा लिया जाता है। यदि प्रारंभिक अवस्था में ही इसका पता लग जाए तो दवाई द्वारा इसका उपचार किया जाता है। बाद में डॉक्टर ग्लूकोमा के प्रकार तथा उसके कारण हुई दृष्टिक्षमता की हानि को ध्यान में रखकर लेजर या सर्जरी की सलाह देते हैं।   ग्लूकोमा के सही इलाज के लिए जरूरी है कि किसी विशेषज्ञ से इसका इलाज करवाएं। सबसे जरूरी है कि दवा से संबंधित डॉक्टरी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें। दवा की मात्रा को कभी खुद ही कम या ज्यादा नहीं करें। चूंकि इस रोग से पूर्ण मुक्ति संभव नहीं है इसलिए आंखों की नियमित जांच कराना बहुत जरूरी है इसमें लापरवाही आंखों के लिए घातक हो सकती है।  

जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में शर्वरी को मिला ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड

  मुंबई, अभिनेत्री शर्वरी को जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस’ अवॉर्ड दिया गया है। शर्वरी ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वर्ष 2024 में जहां उन्होंने मुंजा जैसी 100 करोड़ की ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, वहीं वेदा और ‘महाराज’ जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। अब जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में उन्हें मुंजा और वेदा में शानदार अभिनय के लिए ‘आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस बाय अ यंग टैलेंट’ के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। शर्वरी ने अवॉर्ड जीतने के बाद कहा, वर्ष 2024 मेरे करियर का सबसे खास साल रहा है। इस साल मुझे जितनी भी शानदार फिल्में और किरदार मिले, वो मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। दर्शकों से मिले प्यार ने मुझे इस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई है और ये अवॉर्ड भी उन्हीं को समर्पित है। शर्वरी ने अपनी फिल्मों के निर्माता और निर्देशक का भी आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं दिनेश विजन, आदित्य सर्पोतदार, निखिल आडवाणी, मोनीषा, मधु, आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा सर की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे ये मौके दिए।” शर्वरी फिलहाल यशराज फिल्मस की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ नज़र आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन ‘द रेलवे मेन’ फेम शिव रवैल कर रहे हैं। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी।  

हैदराबाद अग्निकांड पर मुख्यमंत्री साय ने व्यक्त किया गहरा दुख

रायपुर हैदराबाद के चारमीनार के पास स्थित गुलजार हौज इलाके में रविवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हैदराबाद के चारमीनार के निकट हुए भीषण अग्निकांड में 17 लोगों की असमायिक मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का हृदयविदारक समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उन सभी दिवंगत आत्माओं के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। साथ ही इस हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि यह हादसा गुलजार हौज इलाके में एक रिहायशी और व्यावसायिक उपयोग वाली इमारत में हुआ, जहां आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में आठ बच्चे और पांच महिलाएं भी शामिल हैं। यह हादसा हाल के वर्षों में हैदराबाद की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिना जा रहा है।

मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग 8 के फैन हुए राम गोपाल वर्मा, बॉलीवुड निर्माताओं को दिखाया आईना!

नई दिल्ली हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फ्रेंचाइजी फिल्म मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग ने 17 मई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दी। ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ हो गया कि 62 वर्ष के सुपरस्टार की फिल्मों को दुनियाभर में पसंद किया जाता है। क्रिटिक्स से बेहतर प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब पॉपुलर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने बता दिया कि भारत और विदेश के निर्माताओं के बीच क्या अंतर होता है। मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग में टॉम क्रूज एजेंट इथेन हंट के किरदार में नजर आए। एक्शन से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की यह आखिरी फिल्म है। इस वजह से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। भारत में मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) ने 18.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से किसी भी फिल्म की सफलता का अंदाजा लगाया जाता है। यही कारण है कि फिल्म भारत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली हॉलीवुड मूवीज की लिस्ट में आठवें स्थान पर आई है। मिशन इम्पॉसिबल पर क्या बोल गए राम गोपाल वर्मा? मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने टॉम क्रूज की हालिया रिलीज फिल्म की तारीफ की है। इस मूवी को देखने के बाद उन्होंने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, उनके और हमारे बीच में इसी चीज का अंतर है। वे दर्शकों को समझदार और बुद्धिमान मानते हैं और मिशन इम्पॉसिबल द फाइनल रेकनिंग फिल्मों को बनाकर उनकी समझ का स्टैंडर्ड बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन हम ऑडियंस को बेवकूफ समझते हैं और उनको ऐसी फिल्में बनाकर देते हैं। डायरेक्टर ने किसी फिल्म का नाम नहीं लिया और लोगों को खुद सोचने का मौका दिया कि वह किनकी मूवीज की बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी राम गोपाल वर्मा की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने तो राम गोपाल की फिल्मों का नाम ही लेना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ लोग राम गोपाल वर्मा की बात से असहमत भी थे।

नैंसी क्रिस्टल-पर्ल ड्रेस पहनकर पहुंचीं कान्स, लगाया भारतीयों वाला दिमाग

कान्स नैंसी त्यागी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हुनर हो तो कोई कामयाबी पाने से नहीं रोक सकता। बीते साल कान्स फिल्स फेस्टिवल की सबसे स्टाइलिश हसीना बनकर पूरे देश में छा जाने वाली हसीना, इस बार भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं। पहले दिन फूलों वाले गाउन में लिपटकर नैंसी ने धांसू एंट्री मारी, तो दूसरे दिन वाला लुक तो देखते ही बना। जिसमें वह न सिर्फ कान्स के रूल्स को फॉलो करने के लिए जुगाड़ु बन गईं, बल्कि उनका अंदाज भी कातिलाना लगा। दरअसल, नैंसी क्रिस्टल से सजी ड्रेस पहनकर दूसरे दिन रेड कार्पेट पर उतरीं। जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग ट्रेल पर बैन लग जाने के बाद उसे ट्विस्ट देकर ओवरकोट की तरह कैरी कर लिया। जहां छोटी-सी ड्रेस और बड़ी-सी कैप में वह कमाल की लगीं, तो इस ड्रेस को सिलने में उन्हें करीब 1 महीने का समय लग गया था। यकीन मानिए नैंसी के लुक्स की डीटेल्स देखकर, आप भी इस सेल्फ मेड डिजाइनर हसीना की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। मां के पसंदीदा रंग की मिनी ड्रेस में बिखेरा जलवा कान्स में अपनी पहली अपीयरेंस के लिए नैंसी ग्रीन फ्लोरल गाउन पहनकर आईं, तो दूसरे दिन हसीना ने मिनी ड्रेस में जलवा बिखेरा। क्रिस्टल और पर्ल एम्बेलिशमेंट से सजी इस ड्रेस का कलर हसीना की मां का पसंदीदा है। इसलिए उन्होंने इस सिल्वर-बेज मिक्स्ड ह्यूड ड्रेस को सिलेक्ट किया। जिसके साथ वह कान्स के नए ड्रेस रूल्स के हिसाब से लंबी ट्रेन नहीं पहन सकती थीं, तो उन्होंने अपना जुगाड़ु दिमाग लगाकर उसे पफी ओवरकोट विद ट्रेल लुक दे दिया। कॉरसेट मिनी ड्रेस से कान्स में ड्रामा ले आईं नैंसी ड्रेस की डीटेल्स पर ध्यान दें, तो इसे क्रिस्टल और पर्ल्स से हैवी लुक दिया। जिन्हें लाइनिंग पैटर्न में लगाया गया। जहां कुछ एम्बेलिशमेंट ड्रेस से चिपके हैं, तो कुछ तो उन्होंने लटकन की तरह छोड़े, जो इसमें ड्रामा ले आए। खासकर, कॉरसेट मिनी ड्रेस की नेकलाइन को हाइलाइट करने का तरीका गजब लगा। जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन और मोतियों वाले एलिमेंट्स इसे सबसे अलग लुक दे गए। लेकिन, यहां ये बात भी ध्यान देने वाली है कि हसीना के इन सब एक्सपेरिंट की वजह से इस छोटी-सी ड्रेस का वेट काफी ज्यादा था। ट्रेल वाला पफी ओवरकोट लगा कमाल हालांकि, उनके लुक में जो सबसे ज्यादा इंटरस्टिंग लगा, वो था उनका ओवरकोट। बेज टोन वाले इस ओवरकोट को उन्होंने बिना किसी क्रिस्टल और पर्ल के डिजाइन किया, लेकिन फिर भी ये लुक की हाइलाइट बन गया। इसकी पफी स्लीव्स और उससे जुड़ी ट्रेल कमाल की लगी और पूरे लुक को ड्रामेटिक वाइब्स दे गई। एक्सेसरीज के तो क्या ही कहने यही नहीं नैंसी ने अपनी एक्सेसरीज को भी लुक के साथ परफेक्ट तरीके से ब्लेंड किया। उन्होंने सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाला स्टाइलिश बैग कैरी किया, तो हील्स को भी शाइनी रखे में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा और उनके गोल्डन ईयरकफ के तो क्या ही कहने, वो लुक में अलग ही दिखे और शो स्टॉपर वाली फील दे गए। इस तरह दिया फाइनल टच आखिर में जब बारी मेकअप की आई, तो नैंसी ने मिडिल पार्टीशन के साथ बन बनाया, जहां चेहरे पर आती जो लट और कर्ल टच शानदार लगा। ग्लॉसी लिप्स के साथ शिमरी आइज और ब्लश लगाए हसीना का ये अंदाज साबित कर गया कि वह फैशन गेम में पक्की खिलाड़ी बन चुकी हैं। तभी तो कान्स में नैंसी का स्टाइल जादू चला गया। लोग भी कर रहे तारीफ जब से नैंसी का लुक सामने आया है, उनकी तारीफ करने वालों की कोई कमी नहीं हैं। किसी को उनका कॉन्फिडेंस भा गया, तो कोई उनकी स्टाइलिंग का फैन बन गया। एक ने लिखा, ‘द मोस्ट डिजर्विंग’, तो दूसरा बोला, ‘ये लड़की कमाल है’। इसी तरह लोग हसीना के अंदाज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet