LATEST NEWS

दिल्ली की ख़राब शरूआत, लगा पहला झटका, फाफ डु प्लेसी लौटे पवेलियन

नई दिल्ली प्लेऑफ की रेस में भाग रहीं दो टीमें दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस आज अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। गुजरात अगर इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो प्लेऑफ का टिकट कटाने वाली पहली टीम बन जाएगी। वहीं जीत दिल्ली को प्लेऑफ के करीब ले जाएगी। इस मैच में दिल्ली को मिचेल स्टार्क की सुविधा नहीं मिलेगी। वह ब्रेक में अपने देश लौट गए थे और वापस नहीं लौटे हैं।देखना होगा उनकी जगह किसी जगह मिलती है। दिल्ली को लगा पहला झटका दिल्ली को पहला झटका लग गया है। फाफ डु प्लेसी आउट हो गए हैं। अरशद खान ने चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर उनको आउट किया।

भोपाल नगर निगम ने नीमच में स्थापित किया 10 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ना और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना को जानने का सजीव अवसर प्रदान करना आवश्यक है। प्रदेश के नगरों के मुख्य प्रवेश मार्गों पर महापुरूषों की स्मृति में बन रहे सांस्कृतिक द्वार इस दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। राजा भोज सहित अन्य महापुरूषों के गौरवशाली इतिहास को पाठ्यक्रमों में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री यादव भोपाल में नर्मदापुरम मार्ग पर समरधा  में निर्मित होने वाले भोज-नर्मदा द्वार के भूमि-पूजन अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित 10 मेगावाट  सौर ऊर्जा संयंत्र का  इस कार्यक्रम से वर्च्युअल लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, खेल युवक कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा और विधायक श्री भगवान दास सबनानी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल प्रदेश की राजधानी है। यहां प्रदेश के विभिन्न अंचलों की संस्कृति और इतिहास को अभिव्यक्ती प्रदान की जाएगी। भोपाल के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर निर्मित होने वाले 9 द्वारों पर माँ नर्मदा के तट पर विद्यमान प्रमुख तीर्थों सहित सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक संदर्भ उकेरे जाएंगे। उज्जैन में निर्मित महामृत्युंजय द्वार, विभिन्न काल में उज्जैन के इतिहास और प्रमुख घटनाओं को अभिव्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजा भोज की प्रतिभा, योग्यता और पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाकिस्तान के विरूद्ध ऑपरेशन सिंदूर में भारत की जीत, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहन कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने विश्व के सामने ऑपरेशन सिंदूर में आंतकियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई को सशक्त रूप से प्रस्तुत कर नारी शक्ति के सामर्थ्य का प्रकटीकरण किया है। हम आत्मनिर्भर नगर निगम व नगर पालिका के सपने को साकार करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं: मंत्री श्री विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेतृत्व में हम आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के साथ-साथ आत्मनिर्भर नगर निगम व नगर पालिका के सपने को साकार करने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। भोपाल नगर निगम द्वार नीमच में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना, आत्मनिर्भता की ओर एक प्रभावी कदम है। भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय ने बताया कि 5 करोड़ रुपए की लागत से “भोज-नर्मदा द्वार” का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि भोपाल नगर निगम द्वारा नीमच में स्थापित किए जा रहे सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग भोपाल की जल प्रदाय व्यवस्था  के संचालन में किया जाएगा। कार्यक्रम को विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने भी संबोधित किया।  

नवाचार से गति पकड़ता जा रहा है मध्यप्रदेश सहकारी आंदोलन गतिमान हुआ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व और सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग में नित नये नवाचार किये जा रहे हैं और नवाचार से गति पकड़ता जा रहा है मध्यप्रदेश सहकारी आंदोलन गतिमान हुआ है। केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भोपाल के राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में बताया कि राज्यों में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के कम्प्यूटराइजेशन के कार्य में मध्यप्रदेश देश में प्रथम रहा। उन्होंने शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिये प्रदेश की सराहना की। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के लिये लगभग हर माह सहकारिता संबंधी आयोजन करने का संकल्प लेकर काम किया जा रहा है। इसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के आचरण और व्यवहार की ऑनलाइन ट्रेनिंग करवायी जा रही है। नवाचार और अच्छा कार्य करने वालों को साल के अंत में उत्कृष्ट कर्मी के रूप में सम्मानित भी किया जायेगा। सहकारी आंदोलन को मजबूत करने के लिये मध्यप्रदेश की हर पंचायत पर पैक्स स्थापित किये जायेंगे। सहकारिता के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिये विभाग के तहत सभी स्तर के विभागीय कार्यालय, सहकारी संस्थाओं में “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ अभियान के तहत स्वच्छता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। नई दिल्ली के इण्डिया हेबिटेड सेंटर में आयोजित 100वें राष्ट्रीय स्कॉच समिट में मध्यप्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) को उनके फर्टिलाइजर सप्लाई चैन ऑटोमेशन प्रोजेक्ट आईएफएसएस को प्रतिष्ठित स्कॉच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में को-ऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (सीपीपीपी) के तहत सहकारिता क्षेत्र में कुल 2305 करोड़ राशि में 19 एमओयू हुए। यह एक क्रांतिकारी पहल है, जब नये सीपीपीपी मॉडल के तहत इतने एमओयू सहकारिता क्षेत्र में हुए। विभाग की गतिविधियों पर निरन्तर ध्यान दिया जा रहा है। सहकारिता विभाग में 25 कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी। अब विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति का एक भी प्रकरण लंबित नहीं है। इसी प्रकार अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में आईबीपीएस से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। अपेक्स बैंक में 47 अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हुई है और 197 की भर्ती प्रक्रियाधीन है। जिला सहकारी बैंकों में 1099 समिति प्रबंधक और 1568 बैंकिंग सहायक की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गयी है और 2675 पदों पर भर्ती की अनुमति प्राप्त कर ली गयी है। मध्यप्रदेश में भारत सरकार से प्राप्त मॉडल बायलॉज सभी पैक्स में लागू कर पैक्स को बहुउद्देश्यीय बनाया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एम-पैक्स की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में 637 नये एम-पैक्स के गठन की कार्यवाही शुरू है। प्रदेश में ग्रामीण स्तर पर बैंकिंग सुविधा आमजन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों की 773 शाखाओं और उनसे संबद्ध 4000 पैक्स संस्थाओं द्वारा लगभग 4800 माइक्रो एटीएम का संचालन किया जा रहा है। माइक्रो एटीएम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में सरल एवं शीघ्र लेन-देन की बैंकिंग सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है। बीज संघ को उन्नत स्तर पर पहुँचाने का प्रयास जारी है। बीज संघ से चीता बीज के नाम से नया ब्रॉण्ड लांच किया जा रहा है। पैक्स के माध्यम से चीता बीज का वितरण किया जायेगा। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष में मध्यप्रदेश ने भी कैलेण्डर बनाकर सहकारी आंदोलन के माध्यम से लोगों को जोड़ने और पारदर्शिता लाने का काम किया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के माध्यम से सेवाओं की पूर्ति पर भी काम किया जा रहा है। गाँव की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर 3 शीर्ष स्तर की संस्थाएँ बनायी गयी हैं। इससे सहकारी आंदोलन सशक्त हुआ है। भारत सरकार द्वारा देश की सभी सहकारी संस्थाओें की जानकारी राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस (एनसीडी) पोर्टल पर अपलोड करायी जा रही है। मध्यप्रदेश की सभी सहकारी संस्थाओं की एन्ट्री पोर्टल पर कर दी गयी है। मध्यप्रदेश, भारत सरकार की सहकारिता की गतिविधियों में लगातार कदम से कदम मिलाकर सहकारिता आंदोलन को गति देने का काम कर रहा है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश सहकारिता के कई आयामों में अग्रणी होगा।  

भागवत की इस टिप्पणी पर ओवैसी बोले – मुसलमान और आरएसएस समंदर के दो किनारे

हैदराबाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम (एआईएमआईएम) के नेता और हैदराबाद सीट से सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। भारत-पाक तनाव के बीच उनके बयानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। पूरे भारत में उन्होंने एक तरह से अपनी नई छवि पेश की। हालांकि, अब उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को लेकर प्रतिक्रिया दी है जिसकी चर्चा जोरों पर है। उन्होंने संघ प्रमुख के मुसलमानों के प्रति दिए बयान को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि आरएसएस और मुसलमान समंदर के दो किनारे हैं जो कभी नहीं मिल सकते। भागवत ने कहा था हिंदुओं और मुसलमानों का ‘डीएनए’ एक ओवैसी से भागवत की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी कि हिंदुओं और मुसलमानों का ‘डीएनए’ एक है और हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग नहीं ढूंढना चाहिए। भागवत ने यह बयान देश की स्वतंत्रता से पहले की, मुगल-काल की या उससे भी पहले की मस्जिदों को लेकर उपजे विवादों को लेकर दिया था। कुछ हिंदुओं का मानना ​​है कि ये मस्जिदें, मंदिरों को नष्ट करके बनाई गई थीं। हैदराबाद से पांच बार के सांसद और संसद में अपनी पार्टी के एकमात्र प्रतिनिधि ओवैसी ने कहा, ‘क्या ये सभी लोग जो अदालतों में जा रहे हैं और वाद दायर कर रहे हैं (मस्जिदों की उत्पत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं) मोहन भागवत के समर्थक नहीं हैं?’ ओवैसी ने यह भी कहा कि आरएसएस भारत की विविधता को नष्ट करना चाहता है। उन्होंने शनिवार (17 मई,2025) को ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “आप भले ही नजदीकी बताने वाली बातें कर रहे हों, लेकिन ये आपके ही लोग हैं जो यह (मुस्लिम विरोधी) तमाशा कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि वे गलत हैं, तो आप उन्हें क्यों नहीं रोक रहे।” उनके ही आदेश पर हो रहा सबकुछ- ओवैसी ओवैसी से जब पूछा गया कि शायद भागवत इन्हीं लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा, ‘खीर का स्वाद खाने पर ही पता चलता है। उन्हें रोकिए। इसका मतलब है कि वे आपकी बात नहीं सुन रहे हैं। क्या आप उन्हें रोकने में असमर्थ हैं? नहीं, ऐसा भी नहीं है। यह आपके नियंत्रण में है। यह आपके आदेश पर हो रहा है। यह आपकी सहमति से हो रहा है।’ भागवत के बयान पर संघ ने पेश की सफाई उन्होंने कहा कि भागवत की टिप्पणी के तुरंत बाद आरएसएस के एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ने बयान जारी कर कहा कि भागवत ने जो कहा, उसका मतलब वह नहीं था। ओवैसी ने कहा, ‘यह आरएसएस का भ्रम का सिद्धांत है। भागवत के बयान पाखंडपूर्ण हैं। यह सिर्फ बेतुकी बातें हैं, फिजूल की बातें हैं, जिनका उद्देश्य अमेरिका या खाड़ी क्षेत्र के मुस्लिम देशों को संदेश देना है।’

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेरणा भारद्वाज को पुन: मेयर चुने जाने पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय मूल की सुश्री प्रेरणा भारद्वाज को बकिंघमशायर(यूनाइटेड किंगडम) काउंसिल में एक बार पुनः मेयर चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि सुश्री भारद्वाज ने अपनी यह उपलब्धि बाबा महाकाल और मां बगलामुखी को समर्पित की है, जो अपनी मातृभूमि से उनके सतत् जुड़ाव के संस्कार का प्रेरणादायक प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री भारद्वाज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारी बहन प्रेरणा भारद्वाज अपने सेवा कार्यों और समर्पण से भारत राष्ट्र की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर प्रतिस्थापित करेंगी।  

अमेरिका में ‘रेमिटेंस’ पर कर की योजना से भारतीय परिवारों, रुपये पर असर की आशंका: जीटीआरआई

नई दिल्ली, अमेरिका में गैर-नागरिकों के विदेश में धन भेजने (रेमिटेंस) पर पांच प्रतिशत का कर लगाने के प्रस्ताव को लेकर भारत में चिंता बढ़ रही है। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने रविवार को कहा कि इससे भारतीय परिवारों और रुपये को नुकसान पहुंच सकता है। एक अनुमान के मुताबिक, इस कर की वजह से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर सालाना 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का बोझ पड़ सकता है। यह प्रावधान 12 मई को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पेश किए गए ‘द वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ नामक व्यापक विधायी पैकेज का हिस्सा है। यह ग्रीन कार्ड और एच1बी वीजा रखने वालों सहित चार करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करेगा। प्रस्तावित शुल्क अमेरिकी नागरिकों पर लागू नहीं होगा। जीटीआरआई ने कहा, ”अमेरिका में गैर-नागरिकों के विदेश में धन भेजने पर कर लगाने के प्रस्ताव से भारत में चिंता बढ़ रही है, क्योंकि अगर यह योजना कानून बन जाती है, तो भारत को सालाना विदेशी मुद्रा प्रवाह में अरबों डॉलर का नुकसान होगा।” जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ”पांच प्रतिशत कर से रेमिटेंस की लागत में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। अगर धन प्रेषण में सालाना 10-15 प्रतिशत की गिरावट हुई तो भारत को 12-18 अरब डॉलर का नुकसान होगा।” उन्होंने कहा कि इस नुकसान से भारत के विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर की आपूर्ति कम हो जाएगी, जिससे रुपये पर गिरावट का दबाव बनेगा। श्रीवास्तव ने कहा, ”भारतीय रिजर्व बैंक को मुद्रा को स्थिर करने के लिए अधिक बार हस्तक्षेप करना पड़ सकता है। इस वजह से रुपया 1-1.5 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर तक कमजोर हो सकता है।” भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मार्च बुलेटिन में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, 2023-24 में भारत को अमेरिका से कुल 32.9 अरब डॉलर का रेमिटेंस मिला। इसका पांच प्रतिशत 1.64 अरब डॉलर होगा। आरबीआई के लेख में कहा गया कि धन प्रेषण से मिली राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से परिवार के भरण-पोषण के लिए होता है, इसलिए इसकी लागत बढ़ने का सामाजिक-आर्थिक प्रभाव होता है। इस लागत को कम करना वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण नीतिगत एजेंडा रहा है।  

केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से ‘बीमार’ होने से बचाने के लिए कदम उठाए: अमित शाह

नई दिल्ली केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) को वित्तीय रूप से ‘बीमार’ होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि पैक्स के परिसमापन की स्थिति में उनके तेजी से समाधान और उनके स्थान पर नए पैक्स के पंजीकरण के लिए जल्द ही एक नीति बनेगी। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार का लक्ष्य 2029 तक दो लाख नये पैक्स की स्थापना करना है। इन्हें 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की व्यवस्था की जा रही है कि पंजीकृत पैक्स वित्तीय रूप से बीमार न हों। शाह ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर यहां आयोजित सहकारी महासम्मेलन में कहा, ”केंद्र सरकार ने 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को पैक्स से जोड़ने का काम किया गया है और मुझे यकीन है कि आने वाले समय में एक भी पंजीकृत पैक्स वित्तीय रूप से बीमार नहीं होगा।” उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही परिसमापन में गए पैक्स के तेजी से समाधान और उनकी जगह नए पैक्स के पंजीकरण के लिए नीति लाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेयरी क्षेत्र में आइसक्रीम, चीज, पनीर बनाने, दूध को ठंडा रखने और वसा मापने जैसे उपकरणों के निर्माण के लिए सहकारी स्वामित्व वाली कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार डेयरी क्षेत्र में चक्रिय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की योजना बना रही है, जिसमें मरने वाले पशुओं की खाल, हड्डियों और सींगों के उपयोग के लिए सहकारी समिति का गठन किया जाएगा।  

एयरपोर्ट स्टाफ की करतूत, कस्टम को चकमा देने की थी कोशिश, एयरपोर्ट पर तैनात दो कर्मचारी निकले तस्कर

मुंबई मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 5.75 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस जब्त सोने की अनुमानित कीमत करीब ₹5.10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 17 मई 2025 को की गई और दोनों मामलों में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। एयरपोर्ट स्टाफ की करतूत, कस्टम को चकमा देने की थी कोशिश सबसे हैरानी की बात यह है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मुंबई एयरपोर्ट पर ही कार्यरत थे। उन्होंने इस तस्करी को अंजाम देने के लिए अपने कपड़ों के अंदर और जैकेट की जेब में सोने को छिपा रखा था। दोनों की हरकतें संदिग्ध लगने पर कस्टम अधिकारियों ने उन्हें रोका और पूछताछ शुरू की। जब जांच की गई तो उनके पास से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। कड़ी निगरानी से फंसे आरोपी कस्टम विभाग ने बताया कि वे लगातार एयरपोर्ट पर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इन मामलों में तस्करी के तरीके बेहद चौंकाने वाले थे क्योंकि आरोपी खुद एयरपोर्ट स्टाफ थे और उन्हें सिस्टम की अच्छी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर वे तस्करी को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कस्टम अधिकारियों की सजगता से उनका मंसूबा नाकाम हो गया। आरोपियों से पूछताछ जारी, नेटवर्क का हो सकता है बड़ा खुलासा दोनों आरोपियों को कस्टम एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क भी सक्रिय हो सकता है। इस दिशा में जांच तेज कर दी गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस सोने की सप्लाई कहां से हुई और आगे किसे पहुंचाई जानी थी।

खुशी-खुशी डेट पर पहुंचा शादीशुदा मर्द, पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में, काउंसलिंग से बचा रिश्ता

ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। माधौगंज थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। साल 2023 में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अतुल से ब्याही युवती को अपने पति की हरकतों पर शक हुआ जिसके बाद उसने ऐसा जाल बिछाया कि पति के होश उड़ गए। ऑनलाइन प्यार की खुली पोल दरअसल शादी के कुछ महीनों बाद ही अतुल का व्यवहार बदलने लगा था। उसका घंटों फोन पर व्यस्त रहना, बिना वजह घर से बाहर जाना, मोबाइल पर लॉक लगाकर रखना और देर रात तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पत्नी को खटकने लगा। शक धीरे-धीरे यकीन में बदल गया। जब पत्नी ने सवाल किए तो अतुल हमेशा कंपनी या क्लाइंट का बहाना बनाता रहा। पत्नी को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उसने सच जानने के लिए एक योजना बनाई। पत्नी बनी मिस्ट्री गर्ल, पति फंसा जाल में पत्नी ने अपनी बहन की मदद से एक नया सिम कार्ड लिया और एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई। प्रोफाइल पर एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर लगाई गई और नाम भी बदला गया। फिर इस फेक आईडी से अतुल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। हैरानी की बात यह रही कि अतुल ने तुरंत रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली और चैटिंग शुरू कर दी। दो महीने तक पत्नी ने बड़ी चालाकी से ऑनलाइन बातें कीं। चैट में प्यार भरी बातें हुईं मिलने की प्लानिंग हुई और भविष्य के सपने भी सजाए गए। जब कभी कॉल पर बात करने की नौबत आई तो पत्नी अपनी बहन से बात करवा देती थी। रेस्टोरेंट में हुआ फेस-ऑफ, पति के छूटे पसीने आखिरकार वह दिन आ गया जब पत्नी ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने का फैसला किया। उसने फेक प्रोफाइल से अतुल को शहर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। अतुल बिना किसी शक के मिलने के लिए राजी हो गया और समय से पहले ही वहां पहुंच गया लेकिन जैसे ही उसने अपनी ऑनलाइन गर्लफ्रेंड की जगह अपनी असली पत्नी को सामने देखा उसके होश उड़ गए। उसका चेहरा पीला पड़ गया और जुबान लड़खड़ाने लगी। अतुल ने पहले तो बहाना बनाने की कोशिश की और कहा कि वह एक क्लाइंट से मिलने आया है लेकिन पत्नी ने जब उसका मोबाइल निकालकर चैट हिस्ट्री दिखाई तो उसका झूठ पकड़ा गया। रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा हुआ और मामला सीधा थाने पहुंच गया। पत्नी ने पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की जबकि पति ने उल्टा पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। काउंसलिंग से बचा रिश्ता मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने दोनों को काउंसलिंग सेंटर भेजा। काउंसलर महेंद्र शुक्ला ने लगातार एक महीने तक दोनों की काउंसलिंग की। बातचीत और समझाने के बाद अतुल ने अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। आखिरकार दोनों ने तलाक का फैसला टाल दिया और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया। इस फिल्मी अंदाज में हुए खुलासे और सुलह ने सभी को हैरान कर दिया।  

पेट्रोलियम नियामक ने एलएनजी टर्मिनल के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया

नई दिल्ली,  पेट्रोलियम नियामक ने नए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) आयात टर्मिनल स्थापित करने या मौजूदा टर्मिनल का विस्तार करने की योजना बनाने वाली कंपनियों के लिए पूर्व-मंजूरी को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे पक्ष की पहुंच के लिए टर्मिनल क्षमता का एक हिस्सा आरक्षित करने की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) ने तरलीकृत प्राकृतिक गैस टर्मिनलो की स्थापना एवं संचालन के लिए पंजीकरण विनियम, 2025 को अधिसूचित किया है। विनियामक ने कहा, ”ये विनियम एलएनजी टर्मिनल के पंजीकरण एवं निरीक्षण, (तथा) इकाइयों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने तथा निष्फल निवेश की रोकथाम पर आधारित एक मजबूत ढांचा तैयार करते हैं।” पीएनजीआरबी ने कहा कि ये नियम 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के मकसद से लाए गए हैं। यह मानदंड देशभर में समान एवं पर्याप्त रूप से प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगेय़ एलएनजी टर्मिनल बनाने की इच्छुक इकाई को अंतिम निवेश निर्णय (एफआईडी) लेने से पहले पीएनजीआरबी को इस बारे में बताना होगा। मौजूदा एलएनजी टर्मिनल की क्षमता का विस्तार करने के लिए भी यही नियम लागू होगा।  

भारतीय फैंस से टॉम क्रूज ने हिंदी में कहा- मैं आप सबसे प्यार करता हूं

लॉस एंजिल्स   हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज अपनी फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ का जोरशोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। उन्होंने अपने इंडिया टूर को याद किया और बॉलीवुड की भी तारीफ की। टॉम क्रूज  ने हाल ही में बीएफआई के साथ बातचीत में अपने लक्ष्य के बारे में बात की। ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि वो हॉलीवुड को अमेरिका से परे ले जाने वाली अलग संस्कृतियों और फिल्म मेकिंग की शैलियों का पता लगाना चाहते हैं। टॉम क्रूज ने बोली हिंदी वायरल हो रहे एक वीडियो में टॉम क्रूज मुस्कुराते हुए हिंदी बोलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।’ वे आगे कहते हैं, ‘मुझे बॉलीवुड फिल्में बहुत पसंद हैं। यह कुछ ऐसा है जिसे देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। अलग-अलग देशों के म्यूजिकल प्रोग्राम। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब कोई अचानक गाना शुरू कर देता है। यह खूबसूरत होता है।’ कान फिल्म फेस्टिवल में बजी तालियां 62 साल के टॉम क्रूज ने कहा कि उन्हें भारतीय फिल्में पसंद हैं और किसी दिन बॉलीवुड से प्रेरित फिल्म बनाने की कोशिश करना पसंद करेंगे। वह इस समय ‘मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ को प्रमोट कर रहे हैं। इसके 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर पर पांच मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई गईं। अवनीत कौर से की थी बात टॉम क्रूज ने 2025 के कान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ बातचीत करते हुए बॉलीवुड के लिए अपने प्यार को जाहिर किया था। अवनीत, शांतनु माहेश्वरी के साथ अपनी फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ को प्रमोट कर रही थीं। इससे पहले अवनीत ने ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ के लंदन प्रीमियर में टॉम संग अपनी मुलाकात की कुछ झलक दिखाई थी। वो पिछले साल फिल्म के सेट पर भी गई थीं, जिससे कयास लगे कि वो इस हॉलीवुड मूवी का हिस्सा हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

92वें जन्मदिन पर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा को रविवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। जून 1996 से अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे देवेगौड़ा रविवार को 92 वर्ष के हो गए। गौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को हासन जिले के उनके पैतृक गांव हरदनहल्ली में हुआ था। जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष गौड़ा 11 दिसंबर 1994 से 31 मई 1996 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा,’पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की बधाई। वह अपनी दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘विभिन्न विषयों पर उनकी समझ और अनुभव हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘देश के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा को जन्मदिन की बधाई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें।’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा और उनके बेटे एवं भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी गौड़ा को जन्मदिन की बधाई दीं।  

पीलीभीत में तालाब की जमीन पर बना था मदरसा, अवैध पाए जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया, जांच के बाद खुला राज

पीलीभीत उत्तर प्रदेश में अवैध मदरसों को धवस्त करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच पीलीभीत में भी एक मदरसा अवैध पाने जाने के बाद उसे तोड़ने का आदेश दिया गया है। दरअसल, ये मदरसा तालाब की जमीन को आवंटित कराकर बनाया गया था। जांच के दौरान इसके निर्माण का राज खुल गया और प्रशासन ने इसे अवैध ठहरा दिया और तोड़ने का आदेश दिया। तालाब की जमीन पर नहीं बन सकता मदरसा जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद कस्बे में मुहल्ला विलई पसियापुर में करीब एक दशक पहले तत्कालीन नगर पंचायत बोर्ड ने श्रेणी-छह तालाब की तीन बीघा जमीन मदरसा निर्माण के लिए आवंटित कर दी थी, जबकि तालाब की जमीन पर कोई निर्माण नहीं कराया जा सकता। कुछ दिन पहले अवैध मदरसों की जांच कराई जा रही थी, जिसमें ये खुलासा हुआ कि मदरसा अवैध है और तालाब की जमीन पर बनाया गया है। खुद ही तोड़ने लगा संचालक मदरसे के अवैध पाए जाने पर प्रसाशन द्वारा इसे तोड़ने का आदेश दिया गया। इस बात की जानकारी के बाद मदरसा संचालक ने खुद ही इसे तोड़ने का फैसला लिया। उसने मदरसा तोड़ना शुरू कर दिया। उसने प्रसाशनिक अधिकारियों से कहा कि खुद ही भवन को तोड़कर मलबा हटाने के बाद जमीन को खाली कर दी जाएगी। 

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर 20 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों के अभियान के बाद भागे 20 हथियारबंद माओवादियों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को मुलुगु जिले से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन इंसास राइफल, चार एसएलआर, एक 303 राइफल समेत 28 हथियार, दो जिंदा ग्रेनेड, 58 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार माओवादियों में पीएलजीए बटालियन-1 के डिप्टी कमांडर कुंजाम लक्खा और पांच एरिया कमेटी सदस्य मरीगला सुमती, मड़कम कोसी, पोड़ियम जोगी, माड़वी सीमा, मुचाकी रंजू सहित 14 अन्य पार्टी सदस्य शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस के अनुसार कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चले अभियान के बाद तलाशी अभियान जारी था। इस दौरान शुक्रवार और शनिवार सुबह वेंकटपुरम थाना क्षेत्र के पालेम परियोजना से छह और वाजेडु व कन्नाईगुड़ेम थाना क्षेत्र से सात-सात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए माओवादी बुर्कापाल (2017), किस्टाराम (2018), मिनपा (2020) और टेकलगुड़ेम (2022) जैसे कई बड़े हमलों में शामिल थे।

सेंसेक्स की 9 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ बढ़ा

-रिलायंस, एचडीएफंसी और टीसीएस ने बढ़ाया बाजार में दबदबा मुंबई, बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 1.06 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 19.71 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 46,306.99 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 10.36 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टीसीएस ने 43,688.4 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका कुल मूल्यांकन 12.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का मूल्य 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। एचडीएफसी बैंक की हैसियत 34,029.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 14.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची। बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5.69 लाख करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी को 15,142.09 करोड़ रुपये की बढ़त मिली, जिससे उसका मूल्यांकन 5.45 लाख करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 11,111.15 करोड़ रुपए बढ़कर 7.06 लाख करोड़ रुपये रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्य 11,054.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5.59 लाख करोड़ रुपये हो गया। इन सभी के ‎विपरीत भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 19,330.14 करोड़ रुपये घट गया और यह 10.34 लाख करोड़ रुपये रह गया। प्रमुख 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी रहीं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet